LATEST NEWS

उपराष्ट्रपति ने ग्वालियर में महाराज श्रीमंत जीवाजी राव सिंधिया का प्रतिमा का किया अनावरण

ग्वालियर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महाराज श्रीमंत जीवाजी राव सिंधिया का प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का दिन मेरे लिए भावुक है। वहीं वाइस प्रेसिडेंट ने माधव राव सिंधिया को याद किया। साथ ही कहा कि महाराज जीवाजी राव जानते थे कि शिक्षा समानता, जागरूकता लाती है, शिक्षा से ही लोकतंत्र और संविधान है। रविवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ग्वालियर पहुंचे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनका स्वागत किया। उपराष्ट्रपति एयरपोर्ट से महाराजबाड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने जियो साइंस म्यूजियम का लोकार्पण किया। इसके बाद जीवाजी विश्वविद्यालय में महाराज जीवाजी राव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान राज्यपाल मंगूभाई पटेल, सीएम डॉ मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर समेत कई दिग्गज मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि ग्वालियर में दो अलग-अलग जगह कार्यक्रम हुए। आज जियो साइंस म्यूजियम का उद्घाटन और श्रीमंत जीवाजी राव जी की प्रतिमा का अनावरण हुआ है। ग्वालियर के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। माधवराव जी सांसद के माधव थे- जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा। मैंने सिंधिया परिवार की तीन पीढ़ियों की राजनीति को देखा है। मुझे 1989 में राजमाता का आशीर्वाद मिला, जो आज मुझे इस मुकाम पर ले आया है। माधवराव जी सांसद के माधव (कृष्ण) थे। माधवराव ने सभी मंत्रालय में अपने काम से अमित छाप छोड़ी। रेल मंत्रालय में जो काम किया वो सब जानते हैं। उनके काम और आकर्षक को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मुसीबत-दुख के समय माधवराव सबसे पहले फोन करते थे। आज संसद में माधव की ज्योति (ज्योतिरादित्य) को अनुभव कर रहा हूं। दुनियां आज सिंधिया परिवार की सेवा और परंपरा का लोहा मानती है। शिक्षा से ही लोकतंत्र और संविधान उपराष्ट्रपति ने कहा कि आज हमने जीवाजी राव जी की मूर्ति का अनावरण किया है। जीवाजी राव ने आजादी के बाद जनता की सेवा, शिक्षा के लिए अविस्मरणीय काम किया। मूर्ति के अनावरण पर आज का दिन मेरे लिए भावुक दिन है। महाराज जीवाजी राव जानते थे कि शिक्षा समानता, जागरूकता लाती है, शिक्षा से ही लोकतंत्र और संविधान है। महाराज में जनता की सेवा के लिए हमेशा ऊर्जा रहती थी। क्वालिटी एजुकेशन जरूरी- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि आज ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उनके नक्शे कदम पर चल रहे है। सिंधिया के पास भविष्य के लिए विज़न है, आज भविष्य के लिए ठोस विज़न की जरूरत भी है। आज AI का जमाना है, लेकिन इसमें संस्थाओं को जागरूक रहना जरूरी है, आज क्वालिटी एजुकेशन की जरूरी है, आज चिंता का विषय है। शिक्षा को व्यवसाय की बजाए सेवा के रूप में लेना चाहिए। मैं जीवाजी विश्विद्यालय के छात्रों को इंडियन पार्लियामेंटमेंट में आमंत्रित करता हूं।

गृह मंत्रालय ने ली किशानो ने मांगों की लिस्ट, जगजीत डल्लेवाल 20वें दिन भी अनशन तोड़ने को तैयार नहीं

नई दिल्ली शंभू बॉर्डर पर डटे किसानों ने दिल्ली कूच करने की कोशिश की। प्रशासन की सख्ती की वजह से किसान आगे नहीं बढ़ पाए। पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। किसानों का कहना है कि अब वे 16 दिसंबर को ट्रैक्टर मार्च करेंगे। वहीं खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 20वें दिन भी आमरण अनशन कर रहे हैं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा, हम यही आश्वासन देने की कोशिश कर रहे हैं कि किसानों की सरकार से बातचीत का रास्ता खुलेगा और उनकी मांगें भी पूरी होंगी। उन्होंने कहा, हमने जगजीत सिंह डल्लेवाल और अन्य किसान नेताओं से अपील की। इसके अलावा उनकी चिकित्सा सुविधा का इंतजाम किया गया। यादव ने कहा, हम उनके साथ मिलकर इस मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। डल्लेवाल ने हमसे कहा कि हमारी मांगों को सरकार के सामने रखा जाए। वहीं गृह मंत्रालय में डायरेक्टर मयंक मिश्रा ने किसानों से मुलाकात के बाद कहा, हमने किसानों की मांगों की सूची ले ली है और हमें सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का भी पालन करना है। पंजाब के डीजीपी ने कहा, हमने किसान नेता डल्लेवाल की स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। हमने उन्हें सीएम भगवंत मान का संदेश दिया है कि मुख्यमंत्री उनको लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल का जीवन कीमती है। डल्लेवाल 26 नवंबर से पंजाब और हरियाणा के बीच खनौरी बॉर्डर पर अनशन पर बैठे हुए हैं ताकि केंद्र पर फसलों के एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की कानूनी गारंटी सहित आंदोलनकारी किसानों की मांगों को स्वीकार करने के लिए दबाव बनाया जा सके। सुरक्षा बलों द्वारा किसानों के दिल्ली कूच को रोके जाने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के बैनर तले किसान 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं। चिकित्सकों ने पहले ही डल्लेवाल को अस्पताल में भर्ती करने की सिफारिश की है और कहा है कि लंबे समय तक अनशन के कारण वह कमजोर हो गए हैं। खनौरी में मीडिया को अपने संक्षिप्त संबोधन के दौरान डल्लेवाल ने उनके स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त करने के लिए उच्चतम न्यायालय को धन्यवाद दिया।

रीयाल मैड्रिड को रेयो वैलेकैनो ने 3-3 की बराबरी पर रोका

बार्सीलोना रेयो वैलेकैनो ने स्पेन की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग (ला लिगा) के रोमांचक मुकाबले में रीयाल मैड्रिड को 3-3 की बराबरी पर रोक दिया। रीयाल मैड्रिड के पास इस मुकाबले को जीतकर तालिका में शीर्ष पर पहुंचने का मौका था लेकिन रेयो वैलेकैनो ने उसे बराबरी पर रोककर ऐसा नहीं होने दिया। रेयो ने उनाई लोपेज और अब्दुल मोमिन के सफल प्रयास से मैच के 36वें मिनट तक दो गोल की बढ़त से रीयाल मैड्रिड को चौका दिया। मध्यांतर से पहले फेडरिको वाल्वरडे और जूड बेलिंगहैम के गोल से मैड्रिड की टीम वापसी करने में सफल रही। मैड्रिड ने 56वें मिनट में रोड्रिगो के गोल से पहली बार मैच में बढ़त हासिल की लेकिन इसके आठ मिनट के बाद इसि पलाजोन ने बराबरी का गोल दाग कर स्कोर 3-3 कर दिया। मैड्रिड की टीम इस मैच में अपने चोटिल स्टार स्ट्राइकर कीलियान एमबाप्पे के बिना मैदान पर उतरी थी। रीयाल मैड्रिड अंक तालिका में बार्सीलोना से एक अंक से पिछड़कर दूसरे स्थान पर है। रायो 13वें पायदान पर है। अन्य मैचों में सेविला ने सेल्टा विगो को 1-0 और मेलोरका ने गिरोना को 2-1 से हराया जबकि एस्पैन्योल और ओसासुना का मैच गोलरहित बराबरी पर छूटा। सेविला के जीसस नवास का घरेलू मैदान पर यह आखिरी मुकाबला था और मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उनके 20 साल के करियर को ‘नवास लीजेंड’ लिखी हुई टी-शर्ट पहनकर सम्मान दिया। खिलाड़ियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। नवाज 70 मिनट के खेल के बाद मैदान से बाहर जाते समय अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके। इस दौरान मैदान को चूमते समय उनकी आंखें नम हो गयी।  

हरियाणा स्टीलर्स को हराकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचे दबंग दिल्ली केसी

पुणे वीन कुमार और आशु मलिक की रेडिंग जोड़ी ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरीं, दबंग दिल्ली केसी ने चल रहे प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में शनिवार को बालेवाड़ी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बैडमिंटन हॉल में हरियाणा स्टीलर्स पर 44-37 से शानदार जीत हासिल की। पीकेएल की एक विज्ञप्ति के अनुसार, आशु ने प्रभावशाली 15 अंकों के साथ मैच समाप्त किया, जबकि नवीन एक्सप्रेस ने सात अंक बनाए। उनके डिफेंडरों में आशीष नरवाल ने हाई 5 स्कोर किया, जिससे दबंग दिल्ली केसी अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। हरियाणा स्टीलर्स ने मजबूत शुरुआत की और युवा रेडर शिवम पटारे ने पांच में से पांच सफल रेड हासिल कर पीकेएल 10 के फाइनलिस्ट को शुरुआती बढ़त दिलाई। उन्हें हरफनमौला मोहम्मदरेज़ा शादलौई का भरपूर समर्थन मिला, जिन्होंने पहले दो रेड पॉइंट जीते और फिर सातवें मिनट में नवीन कुमार को टैकल करके दबंग दिल्ली केसी पर मैच का पहला ऑल-आउट पूरा किया। मैट के दूसरी ओर, आशु मलिक और नवीन कुमार ने फॉर्म पाई और अपने सामान्य सर्वश्रेष्ठ में लौट आए। जैसे ही मैच हरियाणा स्टीलर्स के पक्ष में झुकता दिख रहा था, सीज़न 8 चैंपियन ने पहले हाफ के अंत तक वापसी की कोशिश की। करो या मरो वाले रेड में शिवम को कोई भी अंक हासिल करने से रोकने के लिए योगेश ने अपनी रक्षात्मक इकाई का नेतृत्व किया, जबकि आशु मलिक और नवीन ने दबाव बनाए रखा। हाफ टाइम की सीटी बजने पर, हरियाणा स्टीलर्स को ऑल-आउट कर दिया गया, जिसमें दबंग दिल्ली केसी ने ब्रेक तक 20-18 का मामूली स्कोर बनाया। हरियाणा स्टीलर्स पर दबाव लगातार बढ़ रहा है, खासकर दबंग दिल्ली केसी द्वारा मनप्रीत सिंह की कोचिंग वाली टीम को दूसरा ऑल-आउट देने के बाद। दबंग दिल्ली केसी को सात अंकों की बढ़त हासिल करने में दूसरे हाफ में केवल तीन मिनट लगे। अपने हाथों में मजबूत बढ़त के साथ, आशु मलिक और नवीन कुमार हमेशा की तरह अपने काम में लगे रहे। खेल खत्म होने में छह मिनट शेष रहते हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ तीसरा ऑल-आउट होने वाला था। आशु मलिक ने सीज़न का अपना 15वां सुपर 10 पूरा किया और पीकेएल 11 में रेड पॉइंट्स में दोहरा शतक भी लगाया, क्योंकि उनकी टीम ने टेबल-टॉपर्स को 9 अंकों से हरा दिया और अपने अजेय क्रम को 12 मैचों तक बढ़ा दिया।  

हर्षिता बरेला इस साल अप्रैल में भारत से लंदन गई थी, वहा उनकी हुई हत्या, मां से कहा था- मेरा पति मुझे मार डालेगा

लंदन लंदन में रहने वाली 24 साल की भारतीय महिला हर्षिता बरेला की हत्या का मामला सामने आया है। उसकी लाश को 14 नवम्बर को एक कार के बूट से बरामद किया गया। हर्षिता की मां सुदेश कुमारी ने मीडिया से कहा कि उनकी बेटी ने कुछ हफ्ते पहले उन्हें बताया था कि उसका पति उसे मार डालेगा। हर्षिता ने अपनी मां से कहा था, “मैं उसके पास वापस नहीं जाऊंगी। वह मुझे मार डालेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि उसका पति यानी कि पंकज लाम्बा उसकी ज़िंदगी को नर्क बना चुका था। हर्षिता बरेला इस साल अप्रैल में भारत से लंदन गई थी। उसकी शादी पंकज लाम्बा से अगस्त 2023 में हुई थी। पुलिस का कहना है कि हर्षिता को हत्या करने से पहले गला घोंटकर मारा गया था। पुलिस ने पंकज लाम्बा को मुख्य आरोपी बनाया है, लेकिन वह इस समय भारत में है। हर्षिता के परिवार का आरोप है कि ब्रिटिश पुलिस ने उनकी मदद के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। वहीं स्थानीय पुलिस का कहना है कि ब्रिटिश अधिकारियों ने अभी तक भारत से उनकी मदद के लिए संपर्क नहीं किया है। हर्षिता के पिता सतबीर बरेला ने भी अपने दामाद पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पंकज लाम्बा ने हर्षिता को इतनी बुरी तरह पीटा था कि उसकी गर्भावस्था में गर्भपात हो गया था। सतबीर ने बताया कि उनकी बेटी ने कई बार उन्हें बताया था कि पंकज उसे सरेआम पीटता था और वह बहुत रोती थी। इस मामले में यह भी सामने आया कि हर्षिता ने अगस्त 2023 में पुलिस में घरेलू हिंसा की शिकायत की थी। इसके बाद पंकज लाम्बा को 3 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उसे बाद में जमानत मिल गई थी। इस मामले में घरेलू हिंसा रोकने का आदेश भी दिया गया था। हालांकि, पंकज लाम्बा की मां, सुनील देवी ने मीडिया से कहा कि वह विश्वास नहीं कर सकतीं कि उनका बेटा हर्षिता को मार सकता है। “मुझे कुछ नहीं पता, लेकिन मुझे यकीन नहीं है कि उसने ऐसा किया होगा,” उन्होंने कहा। हर्षिता बरेला की हत्या ने ब्रिटेन और भारत में घरेलू हिंसा के मामलों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। बरेला परिवार को न्याय का इंतजार है।

अरविंद केजरीवाल ने AAP में शामिल किए 2 नेता, एक और विधायक का कट सकता है टिकट

नई दिल्ली कस्तूरबा नगर विधानसभा से भाजपा नेता रमेश पहलवान एवं उनकी पत्नी कुसुमलता (निगम पार्षद) ने आप पार्टी का दामन थामा है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी में शामिल किया। कुसुमलता दूसरी बार निगम पार्षद हैं। उनका पहला कार्यकाल 2012 से 2017 तक रहा। उसके बाद 2022 का चुनाव आम आदमी पार्टी से जीता था। कस्तूरबा नगर से अभी आम आदमी पार्टी के विधायक मदनलाल हैं। माना जा रहा है कि उनका टिकट कट सकता है। सात साल बाद हुई घर वापसी केजरीवाल ने बताया कि 2013 में रमेश पहलवान आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। फिर 2017 तक आप में रहे, लेकिन किसी कारणवश आप छोड़ी और आज सात साल बाद फिर से घर वापसी हुई है। रमेश पहलवान स्पोर्ट्स खासकर रेसलिंग के क्षेत्र में काफी संस्थाओं से जुड़े हुए हैं, इनके अध्यक्ष और सदस्य हैं। इन्होंने दिल्ली के स्तर पर काफी अहम भूमिका निभाई है। पार्टी ज्वाइन करने पर क्या कहा कुसुमलता दो बार पार्षद रही हैं। केजरीवाल ने बताया कि बीच में पांच साल एससी सीट हो जाने के कारण चुनाव नहीं लड़ पाईं। इसके बाद उन्होंने चुनाव लड़ा और फिर चुनाव जीता। आप ज्वाइन करने पर कुसुमलता ने कहा कि मैं अपने आपको सौभाग्यशाली समझती हूं कि केजरीवाल की विचारधारा से प्रभावित होकर आप ज्वाइन की है। वहीं आप ज्वाइन करने पर रमेश पहलवान ने कहा कि मेरी आज घर वापसी हो रही है और मैं अपने आपको सौभाग्यशाली समझता हूं। केजरीवाल ने दोहराया अपना सपना केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के सभी अच्छे-अच्छे लोग आप ज्वाइन कर रहे हैं। केजरीवाल ने बताया कि मेरा एक सपना है कि एक दिन दिल्ली के दो करोड़ लोग सारे कांग्रेसी, सारे बीजेपी वाले और सारे लोग आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। आने वाले साल दिल्ली विधानसभा के चुनाव हैं। इसके लिए आप ने 11 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। इसमें छह ऐसे चेहरों को मौका दिया गया था, जो बीजेपी या कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए थे।

शमी को बंगाल की विजय हजारे ट्रॉफी टीम में किया गया शामिल

नई दिल्ली तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आगामी विजय हजारे ट्रॉफी के लिए बंगाल की 20 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। शमी ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बंगाल के लिए सभी नौ मैचों में खेलते हुए 7.85 की इकॉनमी से 11 विकेट लिए। टूर्नामेंट के दौरान उनके घुटने में सूजन आ गई, जिससे टेस्ट क्रिकेट के लिए उनकी तैयारी में बाधा आई। वह ऑस्ट्रेलिया में चल रही टेस्ट सीरीज के लिए अपनी फिटनेस हासिल करने करने का प्रयास कर रहे है। शमी के अलावा तेज गेंदबाज मुकेश कुमार भी सुदीप कुमार घरामी की अगुवाई वाली बंगाल की टीम का हिस्सा हैं। मुकेश फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में तेज गेंदबाजी रिजर्व के तौर पर हैं। बंगाल अपना अभियान 21 दिसंबर को हैदराबाद में दिल्ली के खिलाफ शुरू करेगा। खिलाड़ी बुधवार को कोलकाता से हैदराबाद के लिए रवाना होंगे। विजय हजारे ट्रॉफी के लिए घोषित टीम इस प्रकार है:- सुदीप कुमार घरामी (कप्तान), मोहम्मद शमी, अनुस्तुप मजूमदार, अभिषेक पोरेल (विकेट कीपर), सुदीप चटर्जी, करण लाल, शाकिर हबीब गांधी (विकेट कीपर), सुमंत गुप्ता, शुभम चटर्जी, रंजोत सिंह खैरा, प्रदीप प्रमाणिक, कौशिक मैती, विकास सिंह, मुकेश कुमार, सक्षम चौधरी, रोहित कुमार, मोहम्मद कैफ, सूरज सिंधु जायसवाल, सायन घोष और कनिष्क सेठ।  

मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा- उन दरिंदों को आज तक सजा क्‍यों नहीं मिली जिन्‍होंने 46 वर्ष पहले संभल में नरसंहार किया था?

संभल मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को किसी का नाम लिए बगैर विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने संभल में शनिवार प्रशासन के सर्च अभियान के दौरान मिले 46 साल से बंद प्राचीन मंदिर का उल्‍लेख करते हुए कहा कि संभल में इन्‍हीं के समय में आज से 46 साल पहले जिस मंदिर को बंद कर दिया गया था, वो मंदिर सबके सामने आ गया। इनकी मानसिकता को सबके सामने प्रदर्शित कर दिया। क्‍या संभल में वो प्राचीन मंदिर रातोंरात प्रशासन ने बना दिया? क्‍या वहां बजरंग बली की इतनी प्राचीन मूर्ति रातों-रात आ गई? क्‍या वहां पर जो ज्‍योर्तिलिंग निकला है, क्‍या ये आस्‍था नहीं थी क्‍या? उन दरिंदों को आज तक सजा क्‍यों नहीं मिली जिन्‍होंने 46 वर्ष पहले संभल में नरसंहार किया था? क्‍यों नहीं चर्चा होती? क्‍या कसूर था उनका? जो भी उस सच को बोलेगा उसे धमकी दी जाएगी, मुंह बंद कराने का प्रयास होगा इसीलिए कुंभ के बारे में भी ये लोग इसी प्रकार के दुष्‍प्रचार को आगे लेकर बढ़ने का प्रयास करेंगे। सीएम योगी हिन्‍दुस्‍तान दिव्‍य महाकुम्‍भ-2025 में बोल रहे थे। उन्‍होंने लखनऊ में रविवार को इस कान्क्लेव का शुभारंभ किया। 13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ का शुभारंभ होने जा रहा है। 26 फरवरी तक चलने वाले इस 45 दिवसीय दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के लिए आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने ‘दिव्य महाकुंभ-2025’ कार्यक्रम आयोजित किया है। इस मौके पर उन्‍होंने महाकुम्‍भ की तैयारियों और तीर्थयात्रियों को उपलब्‍ध कराई जाने वाली सुविधाओं का विस्‍तार से जिक्र किया तो विपक्ष पर जमकर निशाना भी साधा। सीएम योगी ने कहा कि जो लोग भारत का ठेका लेकर घूमते हैं। ये मानकर चलते हैं कि यदि हम होते तो भारत की खोज नहीं होती। डिस्‍कवरी ऑफ इंडिया को मानते हैं कि यही भारत का सबसे प्राचीन ग्रंथ है। उन लोगों के बारे में आप क्‍या बोलेंगे। उनमें धैर्य नहीं है और इसलिए भारत की विरासत के लिए कोई भी बोलेगा तो उसको वे धौंस दिखाएंगे, धमकी देंगे, आप लगातार देख रहे होंगे। पिछले छह महीने के अंदर हुई घटनाओं का अवलोकन करिए। उन्‍होंने कहा कि नौ नवंबर 2019, माननीय उच्‍चतम न्‍यायालय की पांच जजों की सदस्‍यता वाली संविधान समिति ने रामजन्‍म भूमि विवाद का पटाक्षेप करते हुए एक सर्व सम्‍मत निर्णय दिया। विवाद हमेशा के लिए समाप्‍त हो गया। न मुसलमानों को परेशानी है, न हिदुओं को परेशानी है लेकिन उनके नाम पर, सेकुलरिज्‍म के नाम पर राजनीति करने वालों को परेशानी है। आज अयोध्‍या में राम मंदिर बन चुका है। वे आज भी धमकी देते हैं उन जजों को। ये वे हैं जो संविधान के नाम पर देश के सामने पाखंड करते हैं। ये वही लोग हैं जो अपने कर्तव्‍यों का निर्वहन कर रहे राज्‍यसभा के माननीय सभापति जो देश के उप राष्‍ट्रपति भी हैं, के खिलाफ अविश्‍वास का प्रस्‍ताव लाकर आवाज को दबाना चाहते हैं। एक चेयरमैन के रूप में उन्‍होंने कर्तव्‍यों के अनुरूप काम किया, उसी आधार पर उनके खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव की बात शुरू हो गई। सीएम ने कहा कि अभी हाल में इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय के एक न्‍यायमूर्ति ने जिन्‍होंने सच बोला उनको ऐसे कठघरे में खड़ा किया जाता है कि देश के उच्‍च सदन में उनके खिलाफ महाभियोग का प्रस्‍ताव लाने को ये लोग तैयार हैं। यानि ये लोग हर उस व्‍यक्ति को धौंस दिखाएंगे ये लोग जो सच बोलेगा। भारत की विरासत की सुरक्षा करेगा। ये लोग उसे धमकियां देकर मुंह बंद करने का प्रयास करेंगे। यही लोग हैं जिन्‍होंने कुंभ की विरासत को गंदगी, भगदड़ का पर्याय बनाया, अराजकता का पर्याय बनाया था। एक ओर हमारी विरासत और परंपरा है कि कुभ की परंपरा स्‍वच्‍छता, सुव्‍यवथा और सुरक्षा के साथ जुड़े यह होगा महाकुंभ 2025 में। उसी की तैयारियां चल रही है। सीएम योगी ने कहा कि देश के संविधान का वास्‍तव में गला घोंटकर, संविधान में चोरी से सेकुलर शब्‍द डालने वाले लोग आज अपने घर में शोक मना रहे हैं। उन्‍हें परेशानी है कि काशी विश्‍वनाथ धाम का कायाकल्‍प कैसे हो गया। उन्‍हें परेशानी है कि अयोध्‍या में राममंदिर कैसे बन गया और अयोध्‍या इतनी दिव्‍य और भव्‍य कैसे हो गई। उन्‍हें परेशानी इस बात की है कि दशकों तक शासन किया लेकिन कुछ नहीं कर पाए। अपने निकम्‍मेपन पर हम लोगों को कोस रहे हैं। हम सबको इनकी इस मानसिकता को देखना होगा। ये कितना भी राग अलापें कल संसद में चर्चा संविधान पर हो रही थी लेकिन मुद्दा संभल का उठ रहा था।

प्रदेश के 12 शहरों में शीतलहर और छह शहरों में तीव्र शीतलहर चली, पारा पांच डिग्री से भी रहा नीचे

भोपाल उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही बर्फीली हवाओं के प्रभाव से मध्य प्रदेश में सर्दी के तेवर और तीखे हो गए हैं। इसी क्रम में प्रदेश के 12 शहरों में शीतलहर और छह शहरों में तीव्र शीतलहर चली। सबसे कम दो डिग्री सेल्सियस तापमान हिल स्टेशन पचमढ़ी में दर्ज किया गया। पचमढ़ी सहित आठ शहरों में रात का पारा पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। सीधी में शीतल दिन रहा। राजधानी में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस पर रहा। यह 10 वर्ष में दिसंबर का दूसरी बार सबसे कम तापमान हैं। इसके पहले वर्ष 2021 में भोपाल का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौसम का इस तरह का मिजाज अभी बने रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को राजगढ़, रतलाम, उमरिया, मंडला, सिवनी, गुना, नर्मदापुरम, बड़वानी, नीमच, अनूपपुर, शिवपुरी, सिंगरौली में शीतलहर का प्रभाव रहा। इन शहरों का तापमान पांच डिग्री से कम भोपाल, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, शहडोल एवं जबलपुर में तीव्र शीतलहर रही। पचमढ़ी, रायसेन, भोपाल, राजगढ़, उमरिया, नौगांव, मंडला एवं जबलपुर में रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम रहा। उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम वर्तमान में उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम (12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्व की तरफ 222 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं का चलना) बना हुआ है। अंडमान में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। पूर्वी राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान हुआ कम मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान काफी कम है। वहीं से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठंड के तेवर तीखे बने हुए हैं। अभी दो-तीन दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है।

क्रिसमस और न्यू ईयर पर रात 11 बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें, उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग ने बड़ा फैसला लिया

लखनऊ शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर है. क्रिसमस और नववर्ष 2025 के सेलिब्रेशन को देखते हुए उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. जिसके अनुसार प्रदेश में 24, 25 और 31 दिसंबर को रात 10 बजे के बजाय 11 बजे रात तक शराब की दुकान दुकानें खुलेंगी. इस संबंध में विभाग की तरफ से आदेश भी जारी कर दिया गया है. आबकारी विभाग के आदेश में कहा गया है कि राजस्वहित को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है. जिसके अनुसार क्रिसमस के उत्सव दिनांक 25-12-2024 के एक दिन पूर्व से अर्थात दिनांक 24-12-2024 व दिनांक 25-12-2024 को तथा नव वर्ष के अवसर पर मनाये जाने वाले उत्सव अर्थात दिनांक 31-12-2024 को दुकानों को खोले जाने का समय प्रातः 10.00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक रहेगा.

पुलिस ने बदमाशों का निकाला जुलूस, विदिशा जिले के अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट

विदिशा। जिले के गंजबासौदा जनचिकित्सालय में डॉक्टर से मारपीट और नर्स के साथ बदतमीजी का मामला सामने आया है। दो आरोपियों ने डॉक्टर को थप्पड़ मारे और नर्स के साथ दुर्व्यवहार किया। घटना का वीडियो शनिवार को सामने आया। हमलावरों ने अस्पताल के बाहर एक युवक पर चाकू से हमला भी किया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनका जुलूस निकाला। डॉ. चेतन बामोरिया ने बताया कि शुक्रवार को उनकी ड्यूटी इमरजेंसी में थी। वे रूम नंबर एक में बैठे थे, तभी 5-6 युवक आए और एक वॉर्डबॉय के बारे में पूछताछ की। डॉक्टर द्वारा जानकारी नहीं होने की बात कहने पर वे युवक नर्स के पास पहुंचे। नर्स ने भी जानकारी से इनकार किया, जिसके बाद आरोपी दोबारा डॉक्टर के केबिन में आए और मारपीट शुरू कर दी। डॉक्टर की आवाज सुनकर अस्पताल के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। अस्पताल प्रबंधन और घायल युवक सोनू छाबड़ा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। देहात थाना प्रभारी हरकिशन लोहिया ने बताया कि आरोपी जतिन और नितेश, जो राजेंद्र नगर जेल रोड के निवासी हैं, को गिरफ्तार कर लिया गया है। मारपीट के बाद आरोपियों ने अस्पताल के बाहर सोनू नामक युवक पर चाकू से हमला भी किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकालकर उन्हें सख्त कार्रवाई का संदेश दिया है। अस्पताल प्रबंधन ने घटना की कड़ी निंदा की है और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

बहराइच हिंसा मामले में जिला प्रशासन ने तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर उन्हें जब्त कर लिया

बहराइच उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के महाराजगंज कस्बे में अक्टूबर में हुई सांप्रदायिक हिंसा के दौरान एक युवक की हत्या के मामले में जिला प्रशासन ने तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर उन्हें जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद की उस बंदूक का भी लाइसेंस निरस्त किया गया है, जिससे कथित तौर पर गोली मारकर 13 अक्टूबर को राम गोपाल मिश्र (22) की हत्या की गई थी। 12 बोर सिंगल बैरल बंदूक से गोली मारकर की थी हत्या पुलिस अधीक्षक (एसपी) वृंदा शुक्ला ने बताया, ‘‘हरदी थाना क्षेत्र के महाराजगंज कस्बे में 13 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान अब्दुल हमीद ने अपने तीन बेटे सरफराज उर्फ रिंकू, तालिब उर्फ सबलू और फहीम के साथ मिलकर अपनी लाइसेंसी 12 बोर सिंगल बैरल बंदूक से गोली मारकर राम गोपाल मिश्र की हत्या कर दी थी। इस संबंध में हरदी पुलिस थाना में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान हाजी मसूद अहमद तथा हाजी मोहम्मद अहमद की भी संलिप्तता पाई गयी थी। 2 बोर डबल बैरल बंदूक का भी किया लाइसेंस निरस्त एसपी ने बताया कि जनहित में और भविष्य में सामाजिक सौहार्द खराब होने की आशंक के मद्देनजर पुलिस की संस्तुति पर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने इन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त और असलहे जब्त करने के आदेश जारी किए। अब्दुल हमीद और हाजी मोहम्मद अहमद की एक-एक 12 बोर सिंगल बैरल बंदूक तथा हाजी मसूद अहमद की 12 बोर डबल बैरल बंदूक (कुल तीन शस्त्र) के लाइसेंस निरस्त कर इन असलहों को जब्त कर लिया गया है। 13 अक्टूबर को हुई थी हिंसा हरदी थाना क्षेत्र के महाराजगंज कस्बे में 13 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए बवाल के बीच गोली चलने से गांव रेहुआ मंसूर के निवासी रामगोपाल मिश्र की मौत हो गयी थी। इसके बाद महसी, महाराजगंज तथा बहराइच शहर में 13 और 14 अक्टूबर को सांप्रदायिक हिंसा फैल गई। इस दौरान लोगों ने घरों, दुकानों, शोरूम व अस्पताल आदि में तोड़फोड़ तथा आगजनी कर करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान पहुंचाया। घटना में कई लोग घायल हुए।

टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले का दूसरे दिन का खेल समाप्त, रहा ट्रेविस हेड-स्टीव स्मिथ के नाम, ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी

ब्रिस्बेन भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा में है. मुकाबले में दूसरे दिन (15 दिसंबर) का खेल समाप्त हो चुका है. दूसरे दिन स्टम्प तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में सात विकेट के नुकसान पर 405 रन बना लिए. एलेक्स कैरी 45 और मिचेल स्टार्क 7 रन बनाकर नाबाद हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड (152) और स्टीव स्मिथ (101) ने शतकीय पारियां खेलीं. जबकि भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने अब तक पांच विकेट लिए हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा के मैदान पर इससे पहले सात टेस्ट मैच खेले गए थे. इस दौरान भारतीय टीम को 5 में हार मिली और एक मुकाबला ड्रॉ रहा. गाबा में भारतीय टीम को इकलौती टेस्ट जीत जनवरी 2021 में मिली थी. तब उसने ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराया था. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी की हाइलाइट्स इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला क‍िया था. हालांकि पहले द‍िन बार‍िश ने जमकर तांडव काटा. पहले दिन महज 13.2 ओवर्स का ही खेल हुआ. इन 80 गेंदों के खेल के दौरान ऑस्ट्रेलियाई ओपनरों ने सधी बल्लेबाजी की और 28 रन बनाए. यानी पहले दिन कंगारू टीम को कोई नुकसान नहीं हुआ. दूसरे दिन के खेल में जल्द ही भारत को शुरुआती सफलता मिल गई, जब उस्मान ख्वाजा ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत को कैच थमा दिया. ख्वाजा ने तीन चौके की मदद से 21 रन बनाए. फिर बुमराह ने दूसरे ओपनर नाथन मैकस्वीनी (9 रन) को भी चलता कर दिया. मैकस्वीनी का कैच दूसरी स्लिप पर विराट कोहली ने लपका. इसके बाद स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन के बीच तीसरे विकेट के लिए 37 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसे नीतीश कुमार रेड्डी ने तोड़ा. नीतीश ने मार्नस लाबुशेन (12) को दूसरी स्लिप में विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया. 75 रनों पर तीन विकेट गिरने के बाद स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड की जोड़ी क्रीज पर जम गई. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 245 रनों की पार्टनरशिप हुई. इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अपने-अपने शतक जड़े. हेड ने टेस्ट करियर का 9वां और भारत के खिलाफ तीसरा शतक जड़ा. हेड ने एडिलेड टेस्ट में भी शतक जड़ा था. वहीं स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर का ये 33वां और भारत के खिलाफ 10वां शतक लगाया. इस बड़ी पार्टनरशिप का अंत जसप्रीत बुमराह ने किया. बुमराह ने नई गेंद से पहले स्टीव स्मिथ को चलता किया, जो रोहित शर्मा को कैच थमा बैठे. स्मिथ ने 190 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 चौके शामिल रहे. फिर बुमराह ने एक ही ओवर में मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड को आउट करके ‘पंजा’ खोला. मार्श 5 रन बनाकर विराट कोहली को कैच थमा बैठे. जबकि ट्रेविस हेड का कैच विकेटकीपर ऋषभ पंत ने लपका. हेड ने 160 गेंदों का सामना करते हुए 152 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 18 चौके जड़े. विकेट पतन: 1-31 (उस्मान ख्वाजा, 16.1 ओवर), 2-38 (नाथन मैकस्वीनी, 18.3 ओवर), 3-75 (मार्नस लाबुशेन, 33.2 ओवर), 4-316 (स्टीव स्मिथ, 82.6 ओवर), 5-326 (मिचेल मार्श , 86.2 ओवर), 6-327 (ट्रेविस हेड, 86.5 ओवर), 7-385 (पैट कमिंस, 97.5 ओवर) हेड के आउट होने के बाद पैट कमिंस और विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी के बीच सातवें विकेट के लिए 58 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसने ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. मोहम्मद सिराज इस पार्टनरशिप को तोड़ने में सफल रहे. सिराज ने कमिंस (20 रन) को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराया.  

बिजली कार्य के दौरान हादसे में दो की हालत गंभीर, उप्र-मैनपुरी में करंट लगने से तीन कर्मचारी घायल

मैनपुरी। मैनपुरी जिले के थाना भोंगांव क्षेत्र के गांव शाहज़ादेपुर में बिजली सुदृढ़ीकरण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। काम करते समय करंट लगने से तीन प्राइवेट बिजली कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से दो कर्मचारियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सैफई ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि बिजली कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बच्चों को हुआ कब्ज, तो ये उपाय देंगे राहत

बच्चों को बहुत जल्दी कब्ज की समस्या हो जाती है। ऐसा उनके सही तरीके से खाना ना खाने के कारण होता है। छोटे बच्चों को ब्रेस्टफीडिंग कराने से उन्हें बहुत कम कब्ज की समस्या होती है। कई बार बच्चे कुछ दिनों तक मल त्याग नहीं करते हैं इससे घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर यह समस्या ज्यादा दिनों तक रह जाएं तो यह कब्ज की समस्या बन जाती है। बच्चे को कब्ज होने का कारण: सोलिड फूड: अगर आपका बच्चा चबाने वाला खाना खा रहा है तो यह कब्ज का कारण हो सकते हैं। यह ज्यादातर चावल के सिरियल के कारण होता है, क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा कम होती है। कभी-कभी जब आपका बच्चा स्तनपान करता है तो शरीर में पानी की कमी के कारण कब्ज की समस्या हो सकती है। बच्चे को बोतल से दिए जाने वाला फूड: जो बच्चे ब्रेस्टफीडिंग करते हैं उन्हें कब्ज की समस्या बहुत ही कम होती है। स्तन के दूध में संतुलित मात्रा में फैट और प्रोटीन होता है। अगर आप बच्चे को बोतल के माध्यम से दूध दे रहे हैं तो उसके कारण बच्चे को कब्ज हो सकता है। शरीर में पानी की कमी होना: अगर आपके बच्चे के शरीर में पानी की कमी हो गई है तो वह कुछ भी खाता है शरीर उससे तरल पदार्थ अवशोषित करने लगता है। जिसकी वजह से बच्चे को मल त्यागने में परेशानी होती है। बीमार होना: बच्चे को कब्ज की परेशानी किसी बीमारी या फूड एलर्जी की वजह से भी हो सकती है। बच्चे को कब्ज जन्म दोष के कारण भी हो सकती है जो पेट को ठीक तरह से काम करने से रोकता है। बच्चे की कब्ज से आराम दिलाने के उपाय: -अपने बच्चे को थोड़ी सी एक्सरसाइज कराएं। अगर आपका बच्चा घुटनों के बल चलता है तो उसे थोड़ी देर घुटनों के बल चलने दें और अगर आपका बच्चा घुटनों के बल नहीं चलता है तो उसके पैरों को पंप करें। जब बच्चा पीठ के बल लेटा हुआ हो तो आराम से उसके पैरों को मूव कराएं। इस तरह से मूव कराएं जैसे साइकिल के पैडल चलाए जाते हैं। -अपने बच्चे के पेट की अच्छी तरह मसाज करें। बेली से थोड़ा सा नीचे नाभि पर अपनी अंगुलियों से आराम से दबाव डाले। तब तक प्रेस करें जब तक आपको दृढ़ महसूस ना हो। इस तरह से 3 मिनट तक करें। -ब्रेस्ट मिल्क में थोड़ा सा बेर का जूस मिलाकर दें। यह तभी करे जब आपका बच्चा कम से कम 4 हफ्तों का हो गया हो। बच्चे को जूस देना जरुरी नहीं है लेकिन इससे कब्ज से राहत मिलती है। अगर आपके बच्चे को सूखे बेर का स्वाद अच्छा नहीं लगता है को आप उसे सेब या नाशपाती का जूस भी दे सकते हैं। -अगर आपका बच्चा इतना बड़ा हो गया है कि वह चबाने वाली चीजे खा सके तो उसे चावल, केला और पके हुए गाजर देना बंद कर दें। आप उसे नाशपाती दे सकती हैं जिससे उसे मल त्यागने में मदद मिले।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet