LATEST NEWS

स्कूली शिक्षा के पश्चात लगभग 34 साल बाद मिलन समारोह, एक यादगार पल

रायपुर पुराने दोस्त यारो का मिलन समारोह का कार्यक्रम राजधानी रायपुर में 15 दिसंबर को  शहर के होटल में आयोजन किया गया। आज से लगभग 33 साल पहले अविभाजित मध्यप्रदेश के दुर्ग जिले के अंतर्गत बेरला ब्लॉक में स्थित ग्राम  भींभौरी के स्कूल “जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय” में सभी अपनी शिक्षा प्राप्त करने के बाद इस बैच के उम्र के सभी लोग 49_50 साल के करीब होने में अलग अलग क्षेत्रों में अपने पैरों में खड़े होकर अपने परिवार एवं समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन अच्छे से कर रहे है। आज सभी पुराने दोस्तों द्वारा बीते हुए लम्हों को यादकर काफी प्रफुल्लित ,एवं गौरवान्वित महसूस कर इस पल का आनंद लेते हुए एक दूसरे को सम्मान एवं आदर देते हुऐ  इस “मिलन सम्मान समारोह” को यादगार बनाया। इस बीच अपने गुरुजनों को भी याद कर अपने अच्छे पलो को याद कर उनके प्रति आदर एवं सम्मान प्रकट किए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी एकत्रित हुए उनमें ..हरिशंकर वर्मा, भावना साहू ,संतोषी वर्मा, भूपेन्द्र तिवारी, मनोज वर्मा, साकेत वर्मा, सुमति बघेल,मीरा शर्मा, मधुलिका टिकरिहा, प्रेमलता, कमलेश्वर,गोपाल वर्मा, प्रदीप परगनिहा, डुमेश्वर साहू, भारत पाटिल, ओमप्रकाश, सूर्यकांत परगनिहा,शीतल साहू, खूबिराम साहू,चोवा राम ,शैलेश तिवारी, ये सभी मिलकर कार्यक्रम को यादगार बनाने में अपनी सराहनीय योगदान दिए।

मौसम विभाग ने बताया- अभी शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा, पहाड़ों में बर्फबारी में इजाफा होगा जिससे पारा और लुढ़क सकता है

लखनऊ पहाड़ों में बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत में शीतलहर अपने तेवर दिखा रही है। बड़े इलाके में अभी कोहरे की मार ना पड़ने के बावजूद ठंड में कोई कमी नहीं है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों मे न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान भी शनिवार को 4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अभी शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। वहीं पहाड़ों में बर्फबारी में इजाफा होगा जिससे पारा और लुढ़क सकता है। इसके अलावा दक्षिण के राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में रविवार को भी शीतलहर जारी रहेगी। फरीदकोट में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा स्थान रहा। आंकड़ों के अनुसार, पंजाब के पठानकोट में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरदासपुर में 2.8 डिग्री और बठिंडा में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके मुताबिक, अमृतसर में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 7.8 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और अंडमान निकोबार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण के ज्यादातर हिस्से में मौसम साफ रहेगा। लक्षद्वीप में ही हल्की बारिश हो कती है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में भी बूंदाबांदी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। दक्षिण के राज्यो में दोदो चक्रवाती तूफान दस्तक देने वाले हैं। ऐसे में बारिश की प्रबल संभावना है। वहीं पश्चिम-उत्तर भारत में 12 किलोमीटर की ऊंचाई पर ठंडी हवाएं चल रही हैं। वहीं पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव है। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के आसपास मध्यम बारिश औऱ बर्फबारी हो सकती है। पंजाब और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर बेहद तेज हो सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, विदर्भ, बिहार, झारखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान में शीतलहर का कहर जारी रहेगी। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में इस सप्ताह घने कोहरे की मार पड़ सकती है।

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने पांच वर्षों से गुम 23 वर्षीय युवती को परिजनों से मिलाया

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान के निर्देशानुसार जिले में गुमशुदा महिलाओं और पुरुषों की तलाश कर उन्हें उनके परिजनों से मिलवाने के अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पांच वर्षों से गुम 23 वर्षीय युवती को दस्तयाब कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। दिनांक 6 सितंबर 2019 को धोचीमूड़ा बिजुरी निवासी नेहरू सिंह गोड़ ने अपनी 19 वर्षीय पुत्री कमला सिंह गोड़ के गुम होने की सूचना कोतवाली अनूपपुर में दर्ज कराई थी। इस संबंध में गुमशुदगी रिपोर्ट क्रमांक 47/19 के तहत मामला पंजीबद्ध कर तलाश जारी थी। कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक सतानंद कोल और आरक्षक पूर्णानंद मिश्रा ने अथक प्रयास करते हुए गुमशुदा युवती को थाना कोतमा अंतर्गत डिबरीटोला रेऊला से दस्तयाब किया। युवती को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पांच वर्षों से बिछड़ी पुत्री को वापस पाने की खुशी में परिवार ने पुलिस की सराहना की और उनकी तत्परता एवं समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया। अनूपपुर पुलिस का यह प्रयास समाज में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करेगा।

भाजपा कार्यालय में हुई मोहन सरकार के सफल 1 वर्ष पूर्ण होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न

टीकमगढ़ भारतीय जनता पार्टी के नवीन भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न हुई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी व प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि मध्य प्रदेश में 13 दिसंबर 2023 को डॉक्टर मोहन यादव जी के नेतृत्व में गठित भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सफल एवं सार्थक 1 वर्ष पूर्ण कर लिया है, 2023 के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के प्रचंड एवं ऐतिहासिक जन आशीर्वाद से भाजपा पार्टी की सरकार बनी,एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी का नारा चरित्रतार्थ हुआ था, आज मोहन सरकार की सफल एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश सरकार के पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार , भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना व वरिष्ठ भाजपाई नेता विवेक चतुर्वेदी शामिल हुए। सर्वप्रथम भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने कहा संगठन पर्व पर बूथ समितियों का कार्य शत प्रतिशत पूरा हुआ, पौने 2 लाख जिले में सदस्यता हुई, सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया गया और कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ग्रहण की, अब जिले में तीन नए मंडल बनाए गए हैं, जो देरी ,सावरकर व बम्होरी कलां है,जिसमें मंडल अध्यक्ष भी नियुक्त हुए हैं, संगठन पर्व में संगठन विस्तार हो रहा है जो एक उत्सव सामान है। पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार मोहन सरकार का यह प्रथम वर्ष मध्य प्रदेश में सुशासन, विकास और विरासत के संवर्धन के लिए समर्पित रहा है,हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के मंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ गौरवशाली संपन्न एवं विकसित मध्य प्रदेश की संकल्पना को साकार करने का ईमानदार प्रयास किया है। सब मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने अपनी 1 वर्ष की कार्यकाल में प्रदेश की उन्नति के लिए किसान, गरीब, महिला और युवाओं के लिए सफलता के द्वार खोल दिए हैं,इससे अन्य वर्गों के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। प्रदेश में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान शुरू किया गया है, जिसमें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित नागरिकों को लाभान्वित किया जाएगा और जल समस्याओं का मौके पर सिविल लगाकर निराकरण किया जाएगा इसमें केंद्र और राज्य सरकार की शत प्रतिशत सैचुरेशन वाली चिन्हित 34 हितग्राही मूलक योजनाओ में और 11 लक्ष्य आधारित योजनाओं के साथविभिन्न विभागों से संबंधित 63 सेवाओं का शिविर लगाकर आमजन को लाभ दिया जाएगा।  उन्होंने कहा कि मोहन सरकार भाजपा सरकार में इंदौर की हुकुमचंद मिल के 4 हजार 800  श्रमिक परिवारों की लंबित राशि 224 करोड रुपए का भुगतान किया गया, संभल 2.0 के अंतर्गत एक करोड़ 73 लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीयन हुआ, 40 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों को 895 करोड रुपए से अधिक की अनुग्रह राशि का अंतरण हुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 36 लाख से अधिक परिवारों और प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में 8 लाख से अधिक परिवारों का साकार हुआ है घर का सपना। किसान कल्याण के लिएप्रत्येक ग्राम पंचायत में पीएम किसान समृद्धि केंद्र की स्थापना होगी, रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना में किसानों को 1 हजार रुपए प्रति कितंल की दर से अधिकतम 3900 रुपए प्रति हेक्टेयर की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी, किसानों को समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं पर प्रति क्विंटल 125 रुपए बोनस का भुगतान होगा। प्रदेश के विश्वविद्यालयों की कुलपति अब कुलगुरु कहलाएंगे, राज्य स्तरीय रोजगार दिवस के अवसर पर रिकॉर्ड 7 लाख युवाओं को 5 हजार का स्वरोजगार ऋण वितरण हुआ, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शासकीय सेवाओं में महिलाओं को 35% आरक्षण मिलेगा, प्रदेश की लगभग 26 लाख लाडली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर की रीफिलिंग के लिए वर्ष 2024 में 715 करोड रुपए से अधिक की राशि का अंतरण किया गया। 1 लाख से अधिक दीदीयां लखपति बनी है। वर्ष 2025 को औद्योगिक वर्ष के रूप में घोषित किया गया है, अब तक संपन्न हुई 6 रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव उज्जैन ,जबलपुर ,ग्वालियर, सागर ,रीवा और नर्मदा पुरम से रुपए 2.07 लाख करोड ,मुंबई, बेंगलुरु ,कोयंबटूर ,कोलकाता में किए गए रोड शो कार्यक्रमों में रुपए 1 लाख करोड़ से अधिक की निवेश ,भोपाल में आयोजित खनन कॉन्क्लेव में रुपए 20 हजार करोड़ के निवेश और मुख्यमंत्री के यूके और जर्मनी यात्रा में 78 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।  विक्रमोत्सव के अवसर पर विश्व की पहली विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का शुभारंभ कर भारतीय काल गणना परंपरा का  साक्षात्कार पूरी दुनिया से कराया गया, 1450 किलोमीटर लंबी श्रीराम वन गमन पथ निर्माण का निर्णय लिया गया, सुशासन बनाए रखने के लिए साइबर तहसील से नामांतरण और बटवारा जैसे राजस्व प्रकरणों का ऑनलाइन निराकरण प्रारंभ किया गया, चिकित्सा शिक्षा विभाग और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का विलय सुशासन और कार्यदक्षता का उदाहरण बना। दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के बीच एमओयू हुआ है, मध्य प्रदेश ,उत्तर प्रदेश और राजस्थान को मिलाकर बनेगा देश का सबसे बड़ा चीता कॉरिडोर, पुलिस में स्पोर्ट्स कोटा निर्धारित प्रतिवर्ष 10 सब इंस्पेक्टर एवं 50 कांस्टेबल की नियुक्ति होगी। 4 हजार 197 करोड़ की लागत से जावद- नीमच दाब युक्त सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को स्वीकृति दी गई है। सिंहस्थ 2028 की तैयारी प्रारंभ, टास्क फोर्स का गठन हुआ,संकल्प पत्र 2023 उज्जैन को ग्लोबल स्पिरिचुअल सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।

ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा- अल्लाह ने चाहा तो जल्द ही मुसलमान बहुमत में होंगे

कोलकाता पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री फिरहाद हकीम के उस बयान को लेकर सियासी बखेरा खड़ा हो गया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अल्लाह ने चाहा तो जल्द ही मुसलमान बहुमत में होंगे। उन्होंने शुक्रवार को एक अल्पसंख्यक छात्रों के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही थी। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम समुदाय को इस स्थिति में लाने की आवश्यकता पर जोर दिया जहां उनकी आवाज स्वतः सुनी जाए और उनके विकास और न्याय की मांगें पूरी की जाएं। हकीम ने कार्यक्रम में कहा, “पश्चिम बंगाल में हम 33 प्रतिशत हैं और राष्ट्रीय स्तर पर हम 17 प्रतिशत हैं। हम संख्यात्मक रूप से अल्पसंख्यक हो सकते हैं, लेकिन अल्लाह ने चाहा तो हम इतने सशक्त हो सकते हैं कि हमें न्याय के लिए मोमबत्ती मार्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हम उस स्थिति में होंगे जहां हमारी आवाज स्वतः सुनी जाएगी और न्याय की मांगें पूरी होंगी।” हकीम ने न्यायपालिका में मुस्लिमों के कम प्रतिनिधित्व पर चिंता जताई। कोलकाता हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम जजों की संख्या का उन्होंने जिक्र किया। उनका कहना था कि सशक्तिकरण और मेहनत के माध्यम से इस खाई को पाटा जा सकता है। हकीम के इस बयान का एक वीडियो वायरल हो गया है। हकीम पर भड़की बीजेपी, कहा- शरिया कानून लाना चाहते हैं बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने हकीम के बयान की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि हकीम पश्चिम बंगाल और भारत में भविष्य में मुस्लिम बहुलता का इशारा कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि हकीम के बयान से यही लगता है कि मुस्लिम कानून को अपने हाथ में लेंगे जो कि शरिया कानून का समर्थन हो सकता है। मित मालवीय ने लिखा, “कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने पहले गैर मुस्लिमों को दुर्भाग्यशाली बताया था। उन्होंने दावत-ए-इस्लाम के द्वारा हिंदुओं को इस्लाम में परिवर्तित करने के प्रयासों का समर्थन किया था। अब उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल और पूरे भारत में जल्द ही मुस्लिम बहुलता होगी। हकीम का बयान यह संकेत देता है कि भविष्य में मुस्लिम न्याय को अपने हाथों में लेंगे जो शरिया कानून की ओर इशारा करता है।” टीएमसी ने किया बचाव तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रवक्ता कुणाल घोष ने हकीम के बयान का बचाव करते हुए कहा कि उनकी बातों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “हकीम का मतलब था कि अल्पसंख्यक समुदाय के बड़े हिस्से का उत्थान करना ताकि वे मुख्यधारा में शामिल हो सकें और राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें।” कुणाल घोष ने कहा, “मैंने फिरहाद हकीम का पूरा बयान नहीं सुना, इसलिए केवल एक बयान पर टिप्पणी करना सही नहीं है। बंगाल में हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और एकता में रहते हैं। बंगाल के लोग धर्म के आधार पर विवाद नहीं चाहते। जैसा कि मुझे जानकारी मिली है, हकीम ने शिक्षा पर जोर दिया था क्योंकि यह एक निगम कार्यक्रम था।”

चौकी देरी (थाना खरगापुर) पुलिस द्वारा ₹10000 के ईनामी आरोपी को पकड़ा

टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़  मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में  अति.पु.अधी. सीताराम ,एसडीओपी टीकमगढ़  राहुल  कटरे के मार्गदर्शन  में फ़रार इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में  चौकी देरी थाना खरगापुर पुलिस द्वारा दिनांक 13.12.24 को मुखबिर सूचना पर  दबिश देकर न्यायलय टीकमगढ़ के प्र.क्र. 80/21 धारा  392 ता.हि. में फरार स्थाई वारंटी एवं प्र. क्र. 96/18 धारा 363,366 ता हि 5/6 पॉस्को एक्ट में फरार 10,000/- के ईनामी स्थाई वारंटी संजय उर्फ संजू पिता लालाराम अहिरवार उम्र 26 साल निवासी ग्राम कुड़ीला  थाना कुड़ीला  को गिरफ्तार कर  माननीय न्यायालय  पेश किया गया। ईनाम उद्घोषणा उक्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ द्वारा ₹10000/- की ईनाम उद्घोषणा की गई थी । सराहनीय भूमिका  उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक चन्दन शाक्य , प्र आर.192 घनश्याम खटीक, आरक्षक 621 अवनीस यादव, आर.574 दीपक अहिरवार , आर 138 ललित कुशवाहा , आर 398 रामकेश पटेल , आर 779 धर्मेंद्र साहू  की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सिद्धार्थ शुक्ला मां ने बेटे के जन्मदिन के सम्मान में केक काटते हुए हुई भावुक

मुंबई दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला आज भी अपने परिवार, दोस्तों और अनगिनत फैंस के दिलों में एक खास जगह बनाए हुए हैं। 12 दिसंबर को उनके बर्थडे पर, सिद्धार्थ की मां रीता मां ने अपने प्यारे बेटे की याद को प्यार और पुराने संजोए हुए पलों के साथ मनाया, जो सभी के साथ जुड़ा हुआ था। सोशल मीडिया पर अनदेखी तस्वीरें सामने आईं, जिसमें रीता मां अपने बेटे के जन्मदिन के सम्मान में केक काटते हुए एक भावुक हो रही हैं। फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरें परिवार के करीबी दोस्तों ने शेयर कीं, जिससे सिद्धार्थ के फैंस में पुरानी यादें जुड़ीं। उन्हें बिग बॉस 13 की ट्रॉफी और उनकी तस्वीरें पकड़े हुए देखा जा सकता है। रीता मां की फोटोज और उनके चेहरे के भाव ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। ये पहली बार नहीं है जब सिद्धार्थ को लेकर उनके फैंस भावुक हुए हैं। सिद्धार्थ शुक्ला का बर्थडे सिद्धार्थ शुक्ला अपनी एनर्जी के लिए जाने जाते हैं। ‘बालिका वधू’ और ‘दिल से दिल तक’ जैसे हिट टेलीविजन शोज के जरिए वो फेमस हुए। बिग बॉस 13 जीतने के बाद उनका करियर ऊंचाइयों पर पहुंच गया, जिससे उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग बन गई। हालांकि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। निधन से छा गया मातम साल 2021 में एक्टर के अचानक निधन से मनोरंजन जगत में एक खालीपन आ गया, लेकिन उनकी विरासत उनके यादगार काम और परफॉर्मेंस के जरिए आज भी जिंदी है और दर्शकों के बीच कायम है। उनके फैंस अक्सर फोटोज, वीडियो और मैसेजेस के जरिए दिखाते रहते हैं कि वे आज भी उन्हें कितना याद करते हैं। गायब रहीं शहनाज गिल जैसे ही रीता मां ने सिद्धार्थ का बर्थडे मनाया, वैसे ही ये फोटोज और वीडियोज हर तरफ वायरल हो गए और फैंस की यादें एक बार और ताजा हो गईं। सोचने वाली बात ये है कि इन फोटोज और सेलिब्रेशन से शहनाज गिल गायब रहीं। उनके बारे में भी कमेंट्स में फैंस ने पूछा।

बिली एलिश पर लाइव शो में किसी ने मुंह पर फेंककर मारा नेकलेस

यूएस स्टेज पर कलाकारों पर चीजें फेंकना जैसे कोई आम बात हो गई है। हाल ही में ग्रैमी अवॉर्ड विनर सिंगर बिली एलिश को इससे दो-चार होना पड़ा। वो स्टेज पर दर्शकों के लिए लाइव परफॉर्म कर रही थीं, तभी किसी ने उन्हें नेकलेस फेंककर मारा, जोकि उनके चेहरे पर जाकर लगा। गनीमत रही कि सिंगर को चोट नहीं आई और उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस जारी रखा। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बिली एलिश एरिजोना (यूएस) में परफॉर्म कर रही थीं। वो स्टेज पर बैठ गईं और गाने लगीं। लेकिन तभी दर्शकों की भीड़ में से किसी ने नेकलेस (गले का हार) उनकी तरफ फेंका। ये हार सीधे सिंगर के चेहरे पर जाकर लगा। उनके रिएक्शन से साफ पता चलता है कि उन्हें चोट लगी, लेकिन उन्होंने बिना किसी शिकायत के अपना गाना जारी रखा। पर फैंस साफ देख सकते हैं कि वो चोट लगने के कारण दर्द में थीं। फैंस उनके सब्र और संयम की तारीफ भी कर रहे हैं। इसलिए लिया था ढीले-ढाले कपड़े पहनने का फैसला बिली एलिश अक्सर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने पहले खुलासा किया था कि जब वो सिर्फ 10 साल की थीं, तब अपनी बॉडी इमेज को लेकर परेशान रहती थीं। वो अक्सर ढीले-ढाले कपड़े पहनती नजर आती हैं। इसको लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने ये फैसला इसलिए किया, ताकि वो कंफर्टेबल महसूस करें। वो उस समय अपने बॉडी शेप (मोटापे के कारण) से खुश नहीं थीं। साइज के कारण अपने फेवरेड ब्रांड के कपड़े तक नहीं पहन पाती थीं।  

योगी सरकार के दो मंत्री महाकाल मंदिर पहुंचे तथा लेटर हेड पर भगवान महाकाल को निमंत्रण लिखकर पीले चावल के साथ भेंट किया

उज्जैन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ में आने के लिए योगी सरकार ने भगवान महाकाल को न्योता भेजा है। योगी सरकार के दो मंत्री महाकाल मंदिर पहुंचे तथा लेटर हेड पर भगवान महाकाल को निमंत्रण लिखकर पीले चावल के साथ भेंट किया। दोनों मंत्रियों ने लिखा- ‘महाराजाधिराज महाकाल महाराज हम आपको महाकुंभ में आमंत्रित करने के लिए उपस्थित हुए हैं। दिव्य कुंभ में आप विराजमान हो तथा महाकुंभ निर्विघ्न संपन्न हो ऐसी कृपा करना।’ माता हरसिद्धि, काल भैरव, मंगलनाथ को भी निमंत्रण उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह शनिवार सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। उन्होंने नंदी मंडपम में बैठकर लेटर हेड पर भगवान महाकाल को निमंत्रण भेंट किया। दोनों ने भगवान महाकाल को प्रयागराज महाकुंभ में पधारने के लिए निमंत्रण लिखा तथा पीले चावल भी रखे। साथ ही दोनों ने माता हरसिद्धि, काल भैरव, मंगलनाथ को भी निमंत्रण भेंट किया। दोनों मंत्रियों ने भगवान नंदी जी के कान में भी महाकुंभ को सफलता प्रदान करने की प्रार्थना की। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में देश विदेश से करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। भगवान महाकाल को ढाई लाख रुपये का छत्र भेंट इस बीच,ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शनिवार को मुंबई से आए भक्त ने भगवान महाकाल को 3 किलो 250 ग्राम चांदी का छत्र भेंट किया है। इसका बाजार मूल्य ढाई लाख रुपये से अधिक बताया जाता है। मंदिर प्रशासन की ओर से दानदाता का सम्मान किया गया।   मीडिया समन्वयक राजेंद्रसिंह सिसोदिया ने बताया मुंबई निवासी अक्षय शर्मा ने पुजारी राघव ओम पुजारी की प्रेरणा से भगवान महाकाल को सवा तीन किलो चांदी से निर्मित खूबसूरत छत्र भेंट किया है। छत्र पर सुंदर अक्षरों में भगवान महाकाल की स्तुति का अंकन है। दानदाता ने सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल को छत्र भेंट किया। सहायक प्रशासक ने दानदाता को दान की विधिवत रसीद प्रदान कर भगवान महाकाल की प्रसादी भेंट कर सम्मानित किया।

ग्रीन कॉरिडोर बनाकर चार लोगों को दिया जीवनदान, जयपुर में हेलिकॉप्टर से पहली बार ऑर्गन ट्रांसप्लांट

जयपुर/झालावाड़। राजस्थान में अंगदान के क्षेत्र में नया इतिहास रचा गया जब एक ब्रेनडेड युवक के अंगों को हेलिकॉप्टर के जरिए ट्रांसप्लांट सेंटर तक पहुंचाया गया। यह घटना उन मरीजों के लिए जीवनदायिनी बनी, जो वर्षों से ऑर्गन ट्रांसप्लांट का इंतजार कर रहे थे। झालावाड़ जिले के पीपाजी निवासी विष्णु (33) को 10 दिसंबर को झगड़े के बाद गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें ब्रेनडेड घोषित कर दिया गया। विष्णु के परिवार ने 13 दिसंबर को साहसिक कदम उठाते हुए ऑर्गन डोनेशन की सहमति दी। इसके बाद जयपुर और जोधपुर में जरूरतमंद मरीजों के लिए अंगों को विशेष हेलिकॉप्टर के जरिए ट्रांसपोर्ट किया गया। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे, झालावाड़ से हेलिकॉप्टर ने ऑर्गन लेकर उड़ान भरी और कुछ समय बाद जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज में लैंडिंग की। ऑर्गन को दो विशेष बॉक्सों में रखा गया था, जिसमें से एक जयपुर के लिए और दूसरा जोधपुर के लिए भेजा गया। “ग्रीन कॉरिडोर” की मदद से जयपुर हॉस्पिटल तक ऑर्गन ट्रांसपोर्ट जयपुर में हार्ट और लंग्स को तत्काल एसएमएस हॉस्पिटल तक पहुंचाया गया, जहां मरीजों की सर्जरी के लिए पहले से तैयारी की जा चुकी थी। हेलिकॉप्टर की रिफ्यूलिंग के बाद, दूसरा बॉक्स लेकर हेलिकॉप्टर ने जोधपुर एम्स के लिए उड़ान भरी और दोपहर 12:45 बजे स्पोर्ट्स ग्राउंड में लैंडिंग की। जयपुर में 2 मरीजों को जीवनदान हार्ट और लंग्स ट्रांसप्लांट: जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में एक मरीज को हार्ट और लंग्स ट्रांसप्लांट किया जाएगा। यह ऑपरेशन करीब 12 घंटे चलेगा, जिसमें ट्रांसप्लांट टीम, एनेस्थीसिया एक्सपर्ट, नर्सिंग स्टाफ और ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर की 25 सदस्यीय टीम शामिल होगी। किडनी ट्रांसप्लांट: जयपुर के एसएसबी सुपर स्पेशलिस्ट बिल्डिंग में एक अन्य मरीज को किडनी का प्रत्यारोपण किया जाएगा। जोधपुर में 2 अंगों का प्रत्यारोपण लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट: जोधपुर एम्स में एक मरीज को लिवर और एक अन्य मरीज को किडनी प्रत्यारोपित की जाएगी। सर्जरी की तैयारी पहले से की जा चुकी थी और इस ऑपरेशन में भी करीब 12 घंटे का समय लगेगा। परिवार की मिसाल : 4 लोगों को मिला नया जीवन विष्णु के परिवार का यह निर्णय 4 जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान साबित हुआ। यह घटना न केवल मेडिकल फील्ड के लिए मील का पत्थर है बल्कि समाज को अंगदान के प्रति जागरूक भी करती है। विशेषज्ञों की राय : एसएमएस मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स के अनुसार, “अंगों को सुरक्षित समय पर ट्रांसप्लांट सेंटर तक पहुंचाने के लिए हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल एक क्रांतिकारी कदम है। इससे ट्रांसप्लांट की सफलता दर और मरीजों की रिकवरी बेहतर होती है।” झालावाड़ से जयपुर और जोधपुर तक जीवन की इस उड़ान ने दिखा दिया कि सही समय पर सही फैसले से असंभव को संभव बनाया जा सकता है। विष्णु के परिवार का यह महान कदम आने वाले समय में अन्य परिवारों को भी अंगदान के लिए प्रेरित करेगा।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ‘गब्बर सिंह’ विजय खरे का निधन, बेंगलुरु में ली आखिरी सांस

भोजपुरी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के महानायक विजय खरे का निधन हो गया है। उनकी उम्र 72 साल बताई जा रही है। फिल्मों में विलेन का रोल निभाने के लिए फेमस विजय खरे ने रविवार को बेंगलुरु के कावेरी अस्पताल में दम तोड़ दिया है। ‘रईसजादा’ (1976), ‘गंगा किनारे मोरा गांव’ (1983) और ‘हमरा से बियाह करबा’ (2003) से नाम कमाने वाले विजय खरे अपनी दमदार एक्टिंग के लिए हमेशा के लिए फैंस के दिलों में अमर हो चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, विजय खरे बीते कुछ महीनों से किडनी की समस्या से बीमार चल रहे थे। अपने सबसे छोटे बेटे परितोष खरे उर्फ पाली के बेंगलुरु स्थित घर पर रह कर सदी के मशहूर खलनायक का ईलाज कावेरी अस्पताल में चल रहा था, जहां उनकी तबीयर स्थिर बनी हुई थी। तबीयत बिगड़ने के बाद तोड़ दिया दम विजय खरे की अचानक तबीयत बिगड़ी और इसके बाद उन्होंने जिंदगी से हार मान ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। सोमवार को होगा पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार दिल्ली में रहने वाले सबसे बड़े बेटे संतोष खरे और मुंबई में रहने वाले मंझले बेटे व एक्टर आशुतोष खरे बेंगलुरु पहुंच चुके है। कल (सोमवार) दो बजे बेंगलुरु में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। विजय खरे के निधन के सूचना के बाद मुजफ्फरपुर के तीन पोखरिया स्थित उनके आवास पर उनके रिश्तेदारों और फैंस की भीड़ जुटी हुई है। 200 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम विजय खरे को उनके आइकॉनिक रोल ‘गब्बर सिंह’ के लिए जाना जाता है। उन्होंने तकरीबन 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। साल 2019 में उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया था।  

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने अपनी तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी मनाई

मुंबई अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने 14 दिसंबर को अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाई। दोनों ने एक-दूसरे को विश करने के लिए खूब सारी रोमांटिक फोटोज शेयर कीं और दिखाया कि कैसे खास दिन को सेलिब्रेट किया। आइए दिखाते हैं तस्वीरें।     अंकिता और विक्की ने 2021 में मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में शादी की। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि अंकिता और विक्की सोशल मीडिया पर खास पलों को साझा करने का कोई मौका नहीं छोड़ते, उन्होंने इस दिन पर भी ऐसा ही किया।  हाल ही में, दोनों ने अपने फैंस के लिए एक वीडियो पेश किया जिसमें उन्होंने पहली मुलाकात से लेकर पहली तस्वीर तक, अपनी प्रेम कहानी बताई।     अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने एक-दूसरे को ‘हैप्पी वेडिंग एनिवर्सरी’ विश करते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘वे कहते हैं कि जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, ठीक है, फिर मुझे लगता है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह कैसा है, स्वर्ग ने सच में हमारी प्रेम कहानी लिखी है।’ उन्होंने आगे कहा- क्या आप किसी से पहली बार मिलने पर घर जैसा अनुभव करना जानते हैं? मुझे लगता है, ब्रह्मांड हमारे लिए दयालु था क्योंकि हम एक-दूसरे के साथ ऐसा ही महसूस करते थे। 3 साल हो गए हैं और अभी भी ऐसा लगता है जैसे यह कल ही हुआ हो।     अंकिता ने कहा- हमें शादी की तीसरी सालगिरह मुबारक हो। मैं जानती हूं कि अभी बहुत सारे पल आने बाकी हैं और उन्हें एक साथ संजोना बाकी है। लेकिन आज आइए प्यार के अलावा किसी और चीज का जश्न न मनाएं। पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनकी विक्की जैन से क्लब में मुलाकात हुई थी, जहां वह फर्श पर डांस करते हुए नोटों की बारिश कर रहे थे। शुरू में वो उन्हें पसंद नहीं करती थीं लेकिन उन्हें जानने के बाद, अंकिता लोखंडे को लगा कि वह उनके जीवनसाथी बनने के लिए बिल्कुल सही हैं। इतना ही नहीं अंकिता ने विक्की के साथ बिताए गए पलों को भी दिखाया कि उन्होंने अपनी एनिवर्सरी एक साथ कैसे मनाई। दोनों ने कोजी फोटोज शेयर करके इसकी झलक दिखाई। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- हमारी शादी हो जाए और अब हम और क्या मांग सकते हैं? लंबे समय तक साथ रहना, मज़ेदार साझेदारी और ‘जियो और जीने दो’ जैसी सोच। यह एक वचन है जिसे हम कायम रखने का वादा करते हैं और हम अपने प्यार को कभी कम नहीं होने देने की कसम खाते हैं।  शादी के बाद विक्की जैन और अंकिता लोखंडे तीन रियलिटी शो में नजर आए। बिग बॉस 17 में इनके बीच खूब झगड़े हुए। हालांकि, उन्होंने एक-दूसरे को सपोर्ट किया और फिनाले वीक तक पहुंचने में कामयाब रहे। वे स्मार्ट जोड़ी के विनर बनकर उभरे। उन्हें लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट में भी देखा गया था, जहां उन्होंने अपने खाना पकाने की स्किल को दिखाया।

मैनचेस्टर सिटी के लिए खेले फुटबॉल, जॉर्जिया के राष्ट्रपति चुने गए मिखाइल कवेलशविली

तब्लीसी. जॉर्जिया के सत्तासीन दल जॉर्जियन ड्रीम पार्टी ने मिखाइल कवेलशविली को देश का नया राष्ट्रपति नियुक्त किया है। एक फुटबॉलर से एक धुर-दक्षिणपंथी नेता बने कवेलशविली की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब जॉर्जिया में अक्तूबर में हुए चुनावों को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। चुनाव में लोगों ने घूसखोरी से लेकर दो बार वोटिंग की घटनाओं तक के आरोप लगाए हैं। कवलेशविली अपनी पार्टी में राष्ट्रपति पद के इकलौते उम्मीदवार रहे। शनिवार को इस पद के लिए उन्हें सर्वसम्मति से चुन लिया गया। हालांकि, कवलेशविली के चुने जाने के बाद जॉर्जिया में विपक्ष ने संसद का बहिष्कार करने का फैसला किया है। विपक्षी सांसदों ने अपने इस फैसले के पीछे अक्तूबर में लगे धांधली के आरोपों का हवाला दिया। जॉर्जिया में क्या रहे चुनावी नतीजे जॉर्जिया में सात साल पहले एक संविधान संशोधन के बाद चुनावों का तरीका बदला गया था। इस साल अक्तूबर में हुए चुनाव में रूस समर्थक जॉर्जियन ड्रीम पार्टी को 53.9 फीसदी वोट मिले थे। उसने संसद की 150 में से 89 सीटें हासिल कीं। इस चुनाव में हुई वोटिंग के बाद विपक्ष ने राजधानी तब्लीसी में प्रदर्शन किया था। विपक्षी दलों का आरोप था कि चुनाव में धांधली हुई है। दूसरी तरफ दो अमेरिकी सर्वे एजेंसियों ने भी इन चुनाव नतीजों में गड़बड़ियों के संकेत दिए। चौंकाने वाली बात यह है कि 26 अक्तूबर को चुनावी नतीजे आने के बाद से ही जॉर्जिया में हर दिन प्रदर्श जारी हैं। हालांकि, सरकार ने जब यह एलान किया कि वह यूरोपीय संघ के साथ जाने की वार्ता को 2028 तक के लिए टाल रही है, तब यह प्रदर्शन उग्र हो गए। इसके जवाब में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले से लेकर पानी की बौछारों तक का इस्तेमाल किया है। वहीं  400 से ज्यादा गिरफ्तारियां भी हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कवेलशविली 1990 के दौर में प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर सिटी के स्ट्राइकर रह चुके हैं। उन्होंने 2022 में ही जॉर्जियन ड्रीम पार्टी के दो सांसदों के साथ मिलकर पीपुल्स पावर नाम का समूह शुरू किया था। यह समूह अपने पश्चिम विरोधी एजेंडे के लिए काफी चर्चित रहा है। लोगों ने फुटबॉल खेलकर किया विरोध बताया गया है कि जॉर्जिया में राष्ट्रपति के लिए वोटिंग से ठीक पहले बड़ी संख्या में लोग संसद के बाहर प्रदर्शनों के लिए जुटे। बर्फबारी के बावजूद इन लोगों ने फुटबॉल खेला और संसद की तरफ रेड कार्ड दिखाया। यह कवेलशविली के पिछले करियर को देखते हुए उनके खिलाफ प्रदर्शन का नया तरीका था।

मैं हूँ बदलता बस्तर : क्यूआर कोड स्कैन करते ही दिखेगी बदलते बस्तर की तस्वीर

जनसम्पर्क विभाग की अभिनव पहल रायपुर आज  सभी  अखबारों में ” मैं  हूँ बदलता बस्तर” का  एक  विज्ञापन छपा है, जिसमें  एक  क्यूआर कोड  भी  दिया  गया है।  क्यूआर कोड को स्कैन करने  के  साथ ही  बदलते बस्तर का  एक  वीडियो  डिस्प्ले हो रहा है, जिसमें बस्तर के  बदलते हालात को  देखा  जा  सकता है।   दरअसल  यह  विज्ञापन  जनसम्पर्क  विभाग  ने  जारी  किया है,  जो  आज  सोशल  मीडिया  में   तेजी से वायरल हो रहा है। जनसम्पर्क का यह  अभिनव प्रयोग है, जिसमें फिक्स्ड विज्ञापन प्रदर्शित करने  के साथ  ही वीडियो भी डिस्प्ले हो रहा है।    पिछले एक  साल  में  राज्य  सरकार ने  नक्सली  मोर्चे पर बड़ी  कामयाबी हासिल  की  है। कभी  नक्सलियों के गढ़ रहे अधिकांश हिस्सों को नक्सल मुक्त कराने के साथ ही  वहां विकास के काम शुरू किए गए हैं। यही  सब बदलते  बस्तर  की तस्वीर  में  दिखाई  गई है।

एनडीए सांसदों ने लगाया फेक नैरेटिव फैलाने का आरोप, राहुल गांधी ने संसद में वीर सावरकर पर की टिप्पणी

नई दिल्ली। लोकसभा में शनिवार को संविधान के 75 साल की गौरवशाली यात्रा पर चर्चा के दूसरे दिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और वीर सावरकर पर निशाना साधते हुए सदन में संविधान मनुस्मृति की प्रतियां लहराईं। उन्होंने सत्ता पक्ष से पूछा कि आपके नेता ने संविधान की जगह मनुस्मृति से देश चलाने की वकालत की थी। इस पर शिवसेना के श्रीकांत शिंदे और भाजपा के पी.पी. चौधरी ने कांग्रेस पार्टी पर संविधान की हत्या करने का आरोप लगाया। श्रीकांत शिंदे ने कहा, “राहुल गांधी ने संविधान छोड़कर सभी मुद्दों पर बात की। वह जो हर समय सावरकर जी को गाली देने का काम करते हैं, उन्होंने आज भी वही किया। लेकिन, मैंने उनकी दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधा का पत्र उनको दिखाया। उनको यह बात पता नहीं थी कि इंदिरा गांधी के विचार सावरकर के लिए क्या थे। आज उनको पता चला, इसलिए वह तिलमिला उठे। उनको लगा कि यह बात उन्हें पता ही नहीं थी। वह संविधान को हाथ में पकड़ने के नाम पर कोरे कागज लेकर घूम रहे थे। लोगों में फेक नैरेटिव फैलाने का काम उन्होंने लोकसभा चुनाव में किया। वह नैरेटिव सिर्फ लोकसभा चुनावों तक चला। इसके बाद लोगों ने इन्हें हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव में उठाकर राज्य के बाहर फेंक दिया।” भाजपा सांसद पी.पी. चौधरी ने कहा, “कांग्रेस सरकार में जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी से होते हुए मनमोहन सिंह तक सभी ने सरकारों को भंग किया। इंदिरा गांधी के समय सबसे ज्यादा सरकारें भंग हुईं। हर साल करीब तीन सरकार भंग होने का औसत रहा। इससे बड़ा संविधान पर हमला क्या हो सकता है। हमेशा जवाहर लाल नेहरू चाहते थे और कांग्रेस भी चाहती है कि न्यायिक व्यवस्था उनके नीचे रहे। न्यायिक व्यवस्था स्वतंत्र न रहे। सबसे पहले न्यायाधीश कानिया जब रिटायर हुए तो उस समय भी नए सीजेआई बनाने में कांग्रेस सरकार ने वरिष्ठता के पैमाने को दरकिनार कर दिया। कांग्रेस पार्टी ने संविधान का सबसे ज्यादा मजाक उड़ाया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet