LATEST NEWS

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मीडिया क्रिकेट लीग का शुभारंभ

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित द्रोणाचार्य स्कूल में 2 दिवसीय मीडिया क्रिकेट लीग का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित थे।   इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह आयोजन खेल प्रेमियों और मीडिया के खिलाड़ियों के लिए एक विशेष अवसर है। मीडिया के साथी अब तक खबरों की दौड़ में आगे निकलने के लिए आपस में प्रतियोगिता करते रहे हैं, लेकिन खेल के मैदान में खेल भावना के साथ आपस में प्रतियोगिता करते हुए देखना रोमांचकारी अनुभव है। उन्होंने इस आयोजन के लिए सभी आयोजकों और प्रेस क्लब के साथियों सहित प्रतिभागी के रूप में शामिल हो रहे मीडिया के सभी साथियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों के मध्य खेल भावना की प्रशंसा करते हुए आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल ठाकुर, कार्यक्रम संयोजक श्री अमित चिमनानी सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

अखुरथ संकष्टी चतुर्थी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व

अखुरथ संकष्टी चतुर्थी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. हर साल पौष महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के रूप में मनाई जाती है. ये दिन भगवान गणेश को समर्पित है. इस दिन बप्पा की विधि-विधान से पूजा और व्रत करना बहुत ही शुभ होता है. ऐसा करने से व्यक्ति पर गणेश जी की कृपा होती है. जिससे उसके घर में सुख-शांति का वास होता है, साथ ही उसे हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है. कब है अखुरथ संकष्टी चतुर्थी? हिंदू पंचांग के अनुसार, अखुरथ संकष्टी चतुर्थी 18 दिसंबर को मनाई जाएगी. इसकी तिथि 18 दिसंबर को सुबह 10 बजकर 6 मिनट से शुरू होकर 19 दिसंबर को सुबह 10 बजकर 2 मिनट पर समाप्त होगी. संकष्टी चतुर्थी का व्रत 18 नवंबर को रखा जाएगा. इस दिन बप्पा की पूजा और व्रत के साथ-साथ दान करने का भी बहुत महत्व है. तो चलिए हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जानते हैं कि इस दिन किन चिजों का दान करना शुभ होता है. इन चीजों का करें दान इस दिन गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए. ऐसा करने से भगवान गणेश के साथ-साथ गौ माता भी कृपा करती हैं. इस दिन हाथी को भी चारा देना चाहिए. इससे शुभ फल मिलते हैं. शास्त्रों के अनुसार, ऐसा करने वाले के जीवन में जो भी दिक्कतें हैं वो धीरे- धीरे दूर हो जाती हैं. क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त ? अखुरथ संकष्टी चतुर्थी का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 11 मिनट से 6 बजकर 6 तक है. ये मुहूर्त सबसे अधिक शुभ है. वहीं विजय मुहूर्त का समय दोपहर 1 बजकर 51 मिनट से 2 बजकर 32 मिनट तक है. निशिता मुहूर्त का समय 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक है. अमृत काल का समय शाम 6 बजकर 30 मिनट से रात 8 बजकर 7 मिनट तक है. पूजा विधि     इस दिन सुबह जल्दी स्नान करके भगवान सूर्य को जल देना चाहिए.     घर में गंगाजल छिड़क कर बप्पा की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए.     बप्पा को फल और दूर्वा मोदक का भोग जरुर लगाना चाहिए.     फिर घी का दिया जलाकर बप्पा के मंत्रों का जाप और उनकी आरती करनी चाहिए.  

जॉर्जिया मेलोनी घिरीं, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति हावियर मिलेई को दी इटली की नागरिकता

रोम. इटली की सरकार ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति हावियर मिलेई को देश की नागरिकता देने का एलान किया है। इटली का यह फैसला मिलेई की इतालवी विरासत के चलते लिया गया है। हालांकि, अर्जेंटीना और इटली के विपक्षी दलों ने इस कदम का विरोध शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि हावियर मिलेई के दादा-दादी इटली से अर्जेंटीना चले गए थे। इसी लिहाज से इटली की जॉर्जिया मेलोनी के नेतृत्व वाली सरकार ने मिलेई को उनकी विरासत के लिए नागरिकता प्रदान की। हालांकि, इस निर्णय का इटली के कई राजनीतिक दलों ने विरोध किया है। खासकर देश की नागरिकता नीति के विरोधियों का कहना है कि जहां देश छोड़कर जाने वाले लोगों को विरासत के आधार पर नागरिकता दी जा रही है, वहीं देश में ही जन्मे अप्रवासियों के बच्चों को ही नागरिकता से वंचित रखा जा रहा है। इटली की विपक्षी लिबरल पार्टी के नेता रिकार्डो मागी ने कहा कि इटली के लाखों लोगों को नागरिकता के लिए वर्षों तक नौकरशाही को झेलना पड़ता है। वे लोग यहीं पर रहते हैं, पढ़ते हैं, काम करते हैं और टैक्स देते हैं। लेकिन मिलेई से उलट उन्हें नागरिकता के लिए मुश्किलें झेलनी पड़ती हैं। इटली में क्या हैं नागरिकता के नियम? इटली के मौजूदा कानून के मुताबिक, विदेशी नागरिकों को इटली की नागरिकता पाने के लिए 10 साल तक वहां रहना जरूरी है। यहां तक कि इटली में विदेशी माता-पिता से जन्मे बच्चों को भी 18 वर्ष की उम्र तक नागरिकता आवेदन के लिए रुकना पड़ता है। ऑक्सफैम इटालिया समेत कई संगठनों ने फ्रांस और जर्मनी की तर्ज पर इटली में इस वेटिंग पीरियड को कम करने की मांग उठाई है। हालांकि, इटली की जॉर्जिया मेलोनी सरकार ने ऐसे किसी भी बदलाव का सख्त विरोध किया है।

‘संसद में 11 ‘जुमले’ सुनने को मिले’, पीएम मोदी के 11 संकल्पों पर अखिलेश यादव का तंज

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लोकसभा में संविधान के 75 साल की गौरवशाली यात्रा पर चर्चा के बाद 106 मिनट के अपने जवाब में विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए संवैधानिक मूल्यों की भावना के अनुरूप 11 संकल्प पेश किए। इन 11 संकल्पों को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने “11 जुमले” करार दिया। अखिलेश यादव ने सदन के बाद पत्रकारों से कहा, “प्रधानमंत्री का आज का बहुत लंबा भाषण था। आप लोगों से बेहतर कौन जान सकता है कि ‘जुमले’ से किसको जाना जाता था। आज हम लोगों को 11 जुमलों का संकल्प सुनने को मिला है। 15 लाख रुपये जुमला था। किसानों की आय दोगुनी होगी, वह जुमला था। एक करोड़ नौकरियां मिलेंगी, वह जुमला था। अग्निवीर जैसी नौकरी एक जुमला है। जीएसटी से महंगाई कम होगी यह भी जुमला निकला। उत्तर प्रदेश में आपको याद होगा कि इन्होंने कहा था कि जानवरों से सड़कें खाली हो जाएंगी, सड़कों पर जानवर नहीं दिखेंगे, वह बात भी जुमला निकली।” उन्होंने कहा कि भाजपा की परिवारवाद की बात भी जुमला निकली, क्योंकि इनके दल में ही परिवारवाद भरा पड़ा है। भारतीय जनता पार्टी कह रही है कि हम आरक्षण दे रहे हैं, लेकिन सच तो यह है कि पिछड़े, दलित और आदिवासियों का आरक्षण छीना जा रहा है। जाति जनगणना को लेकर हम लगातार संघर्ष कर रहे हैं। इसे लेकर लगातार हम आगे बढ़ रहे हैं। वह दिन आएगा जब जाति जनगणना भी होगी और आबादी के हिसाब से लोगों को हक और सम्मान भी मिलेगा। उनके अभी तीन जुमले और बचे हैं। जब समय आएगा तो आप खुद देख लेना। यह सरकार लोगों को ऐसे ही भटकाएगी।” उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने “भारतीय संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा” पर सदन में दो दिन की चर्चा का जवाब देते हुए कहा, “देश के भविष्य के लिए संविधान की भावना से प्रेरित होकर मैं आज इस सदन के समक्ष 11 संकल्प प्रस्तुत करना चाहता हूं। यदि प्रत्येक भारतीय अपने मूल कर्तव्यों का पालन करे तो भारत को विकसित राष्ट्र बनने से नहीं रोका जा सकता।”

अमित शाह ने कहा- नक्सलवाद ने देश के कई हिस्सों में विकास को सालों तक अवरुद्ध किया, अब जल्द मिलेगी मुक्ति

रायपुर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस बात को फिर से दोहराया कि 31 मार्च 2026 तक भारत नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा। कार्यक्रम में बोलते हुए शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने देश के कई हिस्सों में विकास को सालों तक अवरुद्ध किया है। गृह मंत्री ने सरकार के प्रयासों को रेखांकित करते हुए कहा कि बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और ओडिशा जैसे राज्य अब इस प्रभाव से मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में केवल दो जिले ही नक्सल प्रभावित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की हालिया चुनावी जीत नक्सल विरोधी प्रयासों को और मजबूत करेगी। अमित शाह छत्तीसगढ़ के एक नक्सल प्रभावित क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक कैम्प का दौरा करने वाले हैं जहां वह रात बिताएंगे। जब उनसे इस दौरे की महत्वता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “यह पहली बार नहीं है जब मैं ऐसे कैम्पों का दौरा कर रहा हूं। अब भाजपा के सरकार बनाने के बाद हमारे समन्वय में सुधार हुआ है।” उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ प्रगति का श्रेय इन प्रयासों को दिया और कहा “एक साल के भीतर 900 से अधिक लोग गिरफ्तार किए गए हैं। 600 से ज्यादा ने आत्मसमर्पण किया है। 300 से ज्यादा मुठभेड़ों में मारे गए हैं।” छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर अमित शाह ने दावा किया कि नक्सल गतिविधियों में लगभग 70 प्रतिशत की कमी आ चुकी है। उन्होंने भाजपा के दृष्टिकोण की तुलना कांग्रेस सरकार से करते हुए कहा, “हमारे लिए वोटबैंक की राजनीति उतनी महत्वपूर्ण नहीं है जितनी राष्ट्रीय सुरक्षा और आदिवासी समुदायों का विकास।”

80 साल पुराने हनुमान मंदिर को ध्वस्त करने के लिए जारी नोटिश के बाद भाजपा नेताओं के हस्तक्षेप के बाद लगी रोक

मुंबई मुंबई में दादर रेलवे स्टेशन के बाहर 80 साल पुराने भगवान हनुमान मंदिर को ध्वस्त करने के लिए जारी नोटिस पर रोक लग गई है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के हस्तक्षेप के बाद यह कदम उठाया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गत 4 दिसंबर को मध्य रेलवे ने मंदिर के ट्रस्टियों को नोटिस जारी किया था, जिसमें दावा किया गया कि मंदिर का निर्माण अवैध है। इससे ट्रेनों की आवाजाही बाधित होने के साथ ही यात्रियों को असुविधा हो रही है। नोटिस में सात दिनों के भीतर मंदिर को हटाने का आदेश दिया गया था। पूर्व मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के प्रतिनिधिमंडल के साथ मध्य रेलवे के अधिकारियों से मुलाकात की। साथ ही, मामले को सुलझाने के लिए उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और उनके प्रयास सफल रहे। उन्होंने कहा, ‘रेल मंत्री ने मंदिरों पर ध्वस्तीकरण के आदेश को रद्द करने का फैसला किया है। लोग वहां हमेशा की तरह पूजा कर सकेंगे। हम अब वहां आरती भी करने जा रहे हैं।’ आदित्य ठाकरे ने की महाआरती मंदिर को गिराने के लिए रेलवे के नोटिस जारी करने को लेकर हुए विवाद के बीच शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने शनिवार को दादर स्टेशन के बाहर स्थित हनुमान मंदिर में महाआरती की। आदित्य ठाकरे शाम को मंदिर पहुंचे और महाआरती की। इस दौरान उनके साथ पार्टी नेता अनिल देसाई, संजय राउत और कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे। इससे पहले, पत्रकारों से बात करते हुए आदित्य ने इस मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह हिंदुत्व की विचारधारा का इस्तेमाल केवल वोट पाने के लिए करती है। उन्होंने कहा कि रेलवे ने तोड़फोड़ की कार्रवाई पर रोक लगा दी है, लेकिन उसे नोटिस वापस लेना चाहिए।

BCCI का बड़ा फैसला- बीसीसीआई ने BGT स्क्वॉड से तीन खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया

नई दिल्ली ब्रिसबेन के गाबा में इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट जारी है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के इस अहम टेस्ट मैच के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने एक बड़ा फैसला लिया है। बीसीसीआई ने BGT स्क्वॉड से तीन खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया है। वे जल्द भारत आएंगे और यहां फिर वे विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे। ये तीनों खिलाड़ी तेज गेंदबाज हैं, जिनकी जरूरत अब आने वाले दो मैचों में भी नहीं होंगे, क्योंकि अभी बेंच पर दो और तेज गेंदबाज बैठे हैं। यही कारण है कि स्क्वॉड से मुकेश कुमार, यश दयाल और नवदीप सैनी को रिलीज कर दिया गया है। मुकेश कुमार, यश दयाल और नवदीप सैनी को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले तीन मैचों में मौका नहीं मिला। आने वाले दो मैचों में भी उनको मौका नहीं मिलता। ऐसे में उनकी फिटनेस और फॉर्म का ध्यान रखते हुए, उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया। मुकेश कुमार का नाम तो बंगाल की विजय हजारे ट्रॉफी टीम में भी आ चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन तीन तेज गेंदबाजों के टीम से रिलीज किए जाने की बात सामने आई है। इनके भारत लौटने के बावजूद भारत की टीम में पांच प्रोपर पेसर होंगे। इनमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा होंगे। अभिमन्यू ईश्वन और देवदत्त पडिक्कल को भी आगे टीम से रिलीज किया जा सकता है, क्योंकि ओपनर के तौर पर रोहित शर्मा की वापसी हो चुकी है। केएल राहुल ओपन कर चुके हैं और इस तरह ओपनिंग के तीन विकल्प यशस्वी जायसवाल समेत भारत के पास हैं। मध्य क्रम के लिए सरफराज खान उपलब्ध हैं। यही कारण है कि बैकअप ओपनर अभिमन्यु ईश्वरन और देवदत्त पडिक्कल को भी बीजीटी स्क्वॉड से रिलीज किया जा सकता है। विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट की शुरुआत 21 दिसंबर से हो रही है। चौथा टेस्ट मैच साल के आखिर में खेला जाएगा। इससे पहले इन्हें रिलीज किया जा सकता है।

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए प्रस्तावित विधेयक में संकेत यही मिलता है कि यह प्रक्रिया 2034 से लागू की जाएगी

नई दिल्ली देशभर में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव एक साथ करवाने की ओर मोदी सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। कैबिनेट से मंजूरी के बाद विधेयक को संसद के शीत सत्र के दौरान ही लोकसभा में पेश कर दिया जाएगा। बता दें कि एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर मोदी सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में समिति बनाई थी। 14 मार्च को समिति ने अपनी रीपोर्ट सौंप दी थी। एकसाथ चुनाव कराने के लिए प्रस्तावित विधेयक में संकेत यही मिलता है कि यह प्रक्रिया 2034 से लागू की जाएगी। विधेयक की कॉपी की बात करें तो अगर किसी लोकसभा या विधानसभा में समय से पहले चुनाव करना है तो संसद या फिर विधानसभा को भंग करना पड़ेगा। विधेयक में आर्टिकल 82 (A) को शामिल करने का प्रस्ताव है जिसके तहत सभी विधानसभाओं और लोकसभा के चुनाव साथ में कराए जाएंगे। इसके अलावा आर्टिकल 83 में भी संशोधन करना पड़ेगा। इसमें संसद के सदनों के कार्यकाल की बात कही गई है। इसके अलावा आर्टिकल 172 और 327 में भी संशोधन करना होगा। इन आर्टिकल में विधानसभा के चुनाव के बारे में संसद को नियम बनाने का अधिकार दिया गया है। गुरुवार को केंद्रीय कैबिनेट में 129वें संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी थी। जानकारी के मुताबिक आम चुनाव के बाद लोकसभा की पहली बैठक के दौरान राष्ट्रपति ही एक राष्ट्र एक चुनाव के समय का ऐलान करेंगे। इसका मतलब यह तारीख 2929 के लोकसभा चुनाव के बाद निर्धारित की जाएगी। ऐसे में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव एक साथ 2034 से पहले नहीं शुरू हो पाएंगे। सरकार लोकसभा में वित्तीय अनुदान संबंधी कामकाज पूरा करने के बाद ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ से संबंधित विधेयकों को पेश करेगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इससे पहले, दो विधेयक – संविधान (129वां संशोधन) विधेयक और संघ राज्यक्षेत्र विधि (संशोधन) विधेयक – सोमवार को लोकसभा में पेश किए जाने के लिए सूचीबद्ध थे। सरकारी सूत्रों ने बताया कि सोमवार के लिए सूचीबद्ध अनुदानों की अनुपूरक मांगों के पहले बैच को सदन द्वारा पारित किए जाने के बाद ये विधेयक इस सप्ताह बाद में पेश किए जा सकते हैं। लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी संशोधित कार्यसूची में सोमवार के एजेंडे में ये दोनों विधेयक शामिल नहीं हैं। हालांकि सरकार लोकसभा अध्यक्ष की अनुमति से अंतिम समय में ‘अनुपूरक कार्य सूची’ के माध्यम से संसद में विधायी एजेंडा पेश कर सकती है। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव कराने से संबंधित दो विधेयक प्रक्रिया के नियमों के अनुसार पिछले सप्ताह सांसदों के बीच वितरित किए गए। संसद का शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर को समाप्त होगा।

लोगों को कथित रूप से गायब किए जाने की घटनाओं में शेख हसीना की संलिप्तता का पता चला, आयोग ने रिपोर्ट में किया दावा

ढाका बांग्लादेश की अंतरिम सरकार द्वारा गठित जांच आयोग ने अपनी अनंतिम रिपोर्ट में कहा है कि उसे लोगों को कथित रूप से गायब किए जाने की घटनाओं में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की संलिप्तता का पता चला है। लोगों के लापता होने की घटनाओं की जांच के लिए गठित आयोग ने अनुमान लगाया है कि ऐसे मामलों की संख्या 3,500 से अधिक है। कार्यवाहक प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस के मुख्य सलाहकार (सीए) के कार्यालय की प्रेस शाखा ने शनिवार रात एक बयान में कहा, ‘‘आयोग को इस बात के सबूत मिले हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के निर्देश पर लोगों को गायब किया गया।’’ इसमें कहा गया है कि अपदस्थ प्रधानमंत्री के रक्षा सलाहकार मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) तारिक अहमद सिद्दीकी, राष्ट्रीय दूरसंचार निगरानी केंद्र के पूर्व महानिदेशक और बर्खास्त मेजर जनरल जियाउल अहसन, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मोनिरुल इस्लाम एवं मोहम्मद हारुन-ओर-रशीद और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इन घटनाओं में शामिल पाए गए। सेना और पुलिस के ये सभी पूर्व अधिकारी फरार हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वे छात्रों के नेतृत्व वाले विद्रोह के बाद पांच अगस्त को हसीना की अवामी लीग सरकार के सत्ता से बाहर होने के बाद देश से बाहर चले गए थे। लोगों को गायब किए जाने की घटनाओं की जांच करने वाले पांच सदस्यीय आयोग ने शनिवार देर रात मुख्य सलाहकार को उनके आधिकारिक आवास यमुना पर ‘‘सत्य का खुलासा’’ शीर्षक से अपनी अंतरिम रिपोर्ट सौंपी जिसके बाद यह बयान जारी किया गया। बयान के अनुसार, आयोग के अध्यक्ष एवं उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश मैनुल इस्लाम चौधरी ने यूनुस को बताया कि जांच के दौरान उन्हें एक व्यवस्थित तरीके की जानकारी मिली जिसके कारण इन घटनाओं का पता नहीं चल सका। चौधरी ने कहा, ‘‘लोगों को गायब करने या न्यायेतर हत्या करने वाले व्यक्तियों को भी पीड़ितों की जानकारी नहीं होती थी।’’ रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस की विशिष्ट अपराध-विरोधी ‘रैपिड एक्शन बटालियन’ (आरएबी) और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसी ने लोगों को जबरन ले जाने, उन्हें प्रताड़ित करने और हिरासत में रखने की घटनाओं को अंजाम देने के लिए एक-दूसरे के साथ मिलकर काम किया। आरएबी में सेना, नौसेना, वायु सेना और पुलिस के लोग शामिल होते हैं। आयोग ने आतंकवाद रोधी अधिनियम, 2009 को खत्म करने या उसमें व्यापक संशोधन करने के साथ-साथ आरएबी को खत्म करने का प्रस्ताव भी रखा। मानवाधिकार कार्यकर्ता और आयोग के सदस्य सज्जाद हुसैन ने कहा कि उन्होंने इस तरह की घटनाओं के कारण लोगों के लापता होने की 1,676 शिकायतें दर्ज की हैं और अब तक उनमें से 758 मामलों की जांच की है। इनमें से 200 लोग या 27 प्रतिशत पीड़ित कभी वापस नहीं लौटे और जो वापस लौटे, उनमें से अधिकतर को रिकॉर्ड में गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के तौर पर दिखाया गया है। आयोग में अध्यक्ष के अलावा न्यायमूर्ति फरीद अहमद शिबली, मानवाधिकार कार्यकर्ता नूर खान, निजी बीआरएसी विश्वविद्यालय की शिक्षिका नबीला इदरीस और मानवाधिकार कार्यकर्ता सज्जाद हुसैन भी आयोग में शामिल हैं। इससे पहले, आयोग ने एक संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की कि उसे ढाका और उसके बाहरी इलाकों में आठ गुप्त हिरासत केंद्र मिले हैं। आयोग के अध्यक्ष ने शनिवार को यूनुस को बताया कि वह मार्च में एक और अंतरिम रिपोर्ट पेश करेंगे तथा सभी आरोपों की जांच पूरी करने के लिए उन्हें कम से कम एक और वर्ष की आवश्यकता होगी। टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर उन पीड़ितों के साक्षात्कार प्रसारित किए गए जिन्हें कथित रूप से गायब किया गया था। इन पीड़ितों में हसीना के शासन का सक्रिय रूप से विरोध करने वाले विपक्ष के कार्यकर्ता और पूर्व सैन्य अधिकारी शामिल हैं।

ट्राविस हेड के बाद स्टीव स्मिथ ने भी गाबा में दमदार शतक जड़ा, ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर बनाया दबदबा

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट टीम में पिछले कुछ समय से दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ समस्या बने हुए थे, क्योंकि उन्होंने करीब दो दर्जन पारियों में एक भी शतक नहीं जड़ा था। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में स्टीव स्मिथ को ऑस्ट्रेलिया की एक कमजोर कड़ी कहा जा रहा था। यहां तक कि पर्थ और एडिलेड में भी स्टीव स्मिथ के बल्ले से रन नहीं निकले, लेकिन ब्रिसबेन के गाबा में उन्होंने दमदार शतक जड़कर अपनी वापसी की कहानी लिखी। इसी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में भारत पर दबदबा बना लिया है। ट्रैविस हेड पहले से ही लय में हैं और वे लगातार दूसरा शतक इस सीरीज में जड़ चुके हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में 33वां शतक जड़ा है। 32वें शतक से 33वें शतक तक पहुंचने के लिए उनको 26 पारियों और करीब डेढ़ साल का इंतजार करना पड़ा। उन्होंने आखिरी शतक रेड बॉल क्रिकेट में जून 2023 में जड़ा था। वह शतक उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जड़ा था। उस समय भी भारतीय टीम ही उनके सामने थी। जून 2023 से दिसंबर 2024 तक वे बहुत कम बार शतक के करीब पहुंचे, लेकिन अब वे शतक के पार पहुंचने में सफल रहे। उन्होंने 185 गेंदों में 12 चौकों की मदद से शतक जड़ा। भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में उनका ये 10वां शतक है। भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में स्टीव स्मिथ ने जो रूट की बराबरी कर ली है। दोनों ने 10-10 शतक भारत के खिलाफ जड़े हैं। हालांकि, स्मिथ ने 41 पारियों में ये कमाल किया है, जबकि रूट ने 55 पारियो में ये उपलब्धि हासिल की है। गैरी सोबर्स, विव रिचर्ड्स और रिकी पोंटिंग ने 8-8 टेस्ट शतक भारत के खिलाफ जड़े हैं। भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक 41 पारियों में 10: स्टीव स्मिथ 55 पारियों में 10: जो रूट 30 पारियों में 8: गैरी सोबर्स 41 पारियों में 8: विव रिचर्ड्स 51 पारियों में 8: रिकी पोंटिंग इसके अलावा स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने स्टीव वॉ को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने 32 शतक ऑस्ट्रेलिया के लिए रेड बॉल फॉर्मेट में जड़े थे। स्मिथ का ये 33वां शतक है। हालांकि, वे रिकी पोंटिंग से पीछे हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग ने 41 शतक टेस्ट क्रिकेट में जड़े हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक 41 – रिकी पोंटिंग पर्थ टेस्ट मैच की बात करें तो स्टीव स्मिथ पहली पारी में बिना खाता खोले आउट हुए थे, जबकि दूसरी पारी में महज 17 रन बना पाए थे। पिंक बॉल ने भी उनका साथ नहीं दिया था और वे महज 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। ऐसे में उन पर बड़़ी पारी खेलने का दबाव था और उन्होंने ब्रिसबेन में अपने ऊपर से ये दबाव हटा दिया। शतक जड़कर उन्होंने अपनी टीम को इस मैच में ही नहीं, बल्कि इस सीरीज में भी मजबूती दी है, क्योंकि इस समय सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। अगर इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिलती है तो मेजबान टीम 2-1 से आगे निकल जाएगी और फिर सीरीज जीतने के लिए बाकी बचे दो मैचों में से एक मैच में जीत दर्ज करनी होगी।

बेंगलुरु पुलिस ने अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया को किया अरेस्ट, प्रयागराज से सास-साला धर दबोचे

गुरुग्राम बेंगलुरु में कथित तौर पर पत्नी द्वारा उत्पीड़न से तंग आकर खुदकुशी करने वाले एआई इंजीनियर अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया को बेंगलुरु पुलिस ने रविवार को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, निकिता के मां और भाई को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है। बेंगलुरु की व्हाइट फील्ड डिवीजन की डीसीपी शिवकुमार ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया को हरियाणा के गुरुग्राम से और उसकी मां निशा और भाई अनुराग को प्रयागराज से आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। निकिता और उसके परिवारवालों पर पर अतुल के खिलाफ मामला वापस लेने के लिए 3 करोड़ रुपये और बेटे का मुंह दिखाने के लिए 30 लाख रुपये रुपये मांगने का आरोप है। वार्ता के अनुसार, अतुल सुभाष खुदखुशी मामले में गिरफ्तारी से बचने को रात के अंधेरे में फरार होने के बाद आरोपियों ने 12 दिसंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी। बता दें कि, मृतक के भाई विकास ने 9 दिसंबर को बेंगलुरु के मराठाहल्ली थाने में भाई की पत्नी और ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में वॉन्टेड मृतक की पत्नी निकिता और उसके परिवार के लोगों को समन भेजकर तीन दिन में थाने में हाजिर होने को कहा था। मुकदमे वापस लेने को 3 करोड़, बेटा दिखाने को 30 लाख की थी मांग अतुल सुभाष के भाई विकास ने आरोप लगाया था कि अतुल की पत्नी निकिता और ससुराल वालों ने मुकदमा वापस लेने के लिए 3 करोड़ और इकलौते बेटे से मिलने के लिए 30 लाख रुपये की मांग की थी। यही वजह और मुकदमों से परेशान होकर अतुल सुभाष ने बेंगलुरु में आत्महत्या कर ली थी। विकास ने बताया था कि अतुल और निकिता की 2019 में शादी हुई थी। भाई से पैसे ऐंठने को निकिता, उसकी मां निशा, भाई अनुराग व चाचा ससुर सुशील ने पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाया और अत्यधिक मानसिक और शारीरिक तनाव दिया। निकिता और उसके परिवार ने मेरे भाई अतुल के खिलाफ कई झूठे मामले दर्ज कराए और उन मामलों को बंद करने के लिए आरोपी 3 करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे। मेरे भाई को अपने बच्चे को देखने और उससे मिलने के लिए भी 30 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। विकास ने कहा कि जौनपुर अदालत की सुनवाई के दौरान भाई अतुल के बयानों का मजाक उड़ाकर उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाया गया और कहा गया या तो अतुल को उन्हें 3 करोड रुपये देने चाहिए या आत्महत्या कर लेनी चाहिए। गौरतलब है कि, 34 वर्षीय अतुल सुभाष ने 9 दिसंबर को बेंगलुरु में कथित तौर पर अलग रह रही अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुरालवालों के उत्पीड़न के कारण आत्महत्या कर ली थी। निकिता, उसकी मां निशा, भाई अनुराग और चाचा सुशील के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

देश के प्रतिष्ठित दिल्ली विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग के 137 पदों पर भर्ती निकाली, ग्रेजुएट करें आवेदन

नई दिल्ली देश के प्रतिष्ठित दिल्ली विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग के 137 पदों पर भर्ती निकाली गई है। वैकेंसी में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 11, सीनियर असिस्टेंट के 46 और असिस्टेंट के 80 पद हैं। सीनियर असिस्टेंट के 21 पद अनारक्षित हैं। 06 पद एससी, 03 एसटी, 12 ओबीसी और 4 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। वहीं असिस्टेंट पद पर 35 पद अनारक्षित हैं। 11 पद एससी, 06 पद एसटी, 21 पद ओबीसी और 7 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। इस भर्ती के लिए आवदेन की प्रक्रिया www.du.ac.in पर 18 दिसंबर 2024 से शुरू होगी। योग्यता रजिस्ट्रार- कम से कम 55 फीसदी अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ मास्टर डिग्री। सीनियर असिस्टेंट – किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की डिग्री। – लेवल 4 में सहायक या समकक्ष के रूप में तीन वर्ष का अनुभव। असिस्टेंट – किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री। जूनियर असिस्टेंट/समकक्ष पदों पर दो वर्ष का अनुभव। चयन प्रक्रिया रजिस्ट्रार – प्रीलिम्स एग्जाम, मेन्स एग्जाम और इंटरव्यू। सीनियर असिस्टेंट – प्रीलिम्स एग्जाम, मेन्स एग्जाम और स्किल टेस्ट। असिस्टेंट – प्रीलिम्स एग्जाम, मेन्स एग्जाम और स्किल टेस्ट। सामान्य/अनारक्षित – 1000/- रुपये ओबीसी (एनसीएल), ईडब्ल्यूएस, महिला – 800/-रुपये एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी – 600/-रुपये आवेदन में किसी भी तरह की तकनीकी समस्या आने पर non_teaching_rec@admin.du.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

ट्रैविस हेड टीम इंडिया के खिलाफ रुकने का नाम नहीं ले रहे, फिर जड़ा शानदार शतक

नई दिल्ली ट्रैविस हेड टीम इंडिया के खिलाफ रुकने का नाम नहीं ले रहे। उन्होंने एक और सेंचुरी टीम इंडिया के खिलाफ ठोकी है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ट्रैविस हेड ने दूसरा शतक जड़ा है। पिछले करीब डेढ़ साल में ट्रैविस हेड का भारत के खिलाफ ये चौथा शतक है। एक शतक वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में, एक शतक वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में, एक शतक पिंक बॉल टेस्ट में और अब ब्रिसबेन के गाबा में भी उन्होंने अपनी बल्लेबाजी की ताकत दिखाई है। भारतीय गेंदबाजों के पास उनका तोड़ नहीं है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने 9वां शतक टेस्ट क्रिकेट में जड़ा है। उन्होंने 115 गेंदों में 13 चौकों की मदद से शतक पूरा किया। ये काफी तेज गति से आया है, जिसका फायदा ऑस्ट्रेलिया को मिला है। टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ उनका ये तीसरा शतक है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 220 के पार हो चुका है और अभी सिर्फ 3 ही विकेट खबर लिखे जाने तक गिरे हैं। ऐसे में ब्रिसबेन टेस्ट मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टीम काफी आगे हैं और एक बार फिर से ये देखने को मिला है कि ट्रैविस हेड वाकई में टीम इंडिया के लिए हेडक बने हुए हैं। बड़े मंच पर अक्सर ट्रैविस हेड भारतीय गेंदबाजों पर अटैक करते हुए नजर आते हैं। आपको बता दें, ट्रैविस हेड ने गाबा में पिछली तीन पारियों में एक भी रन नहीं बनाया था। वे तीन बार पहली-पहली गेंद पर आउट हुए थे, लेकिन यहां वे शतक जड़ने में सफल हुए। पिछली तीन पारियों से पहले उनका बल्ला इस मैदान पर चलता था, क्योंकि वे पहले मैच की पहली पारी में यहां 84, दूसरी पारी में 24, तीसरी पारी में 152 और चौथी पारी में 92 रन बनाने में सफल रहे थे। आपको जानकर ये भी हैरानी होगी कि 20 साल के बाद किसी बल्लेबाज ने पिछले मैच की दोनों पारियों में डक बनाने के बाद शतक जड़ा है।

MP में सभी राष्ट्रीय बैंक का बदल जाएगा समय, अब सुबह 10 से शाम 4 बजे तक खुलेंगे

भोपाल प्रदेश के राष्ट्रीयकृत बैंकों में अब एक जैसा ग्राहक सेवा समय तय किया जाएगा, जिससे ग्राहकों को सहूलियत मिलेगी। इस बदलाव से बैंक खुलने और बंद होने का समय तय हो जाएगा, जिससे बैंकिंग सेवाओं में और आसानी होगी। समान समय से ग्राहक और बैंकों को मिलेगी सुविधा प्रदेश के सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों का सेवा समय अब सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। कुछ बैंकों को अपवाद के तौर पर समय में थोड़ी छूट दी जा सकती है, लेकिन अधिकांश बैंकों में यह समय 1 जनवरी से लागू हो जाएगा। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया था, जिसे मुख्य सचिव अनुराग जैन के समक्ष रखा गया। बैठक की अध्यक्षता एसएलबीसी के संयोजक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने की। मुख्य सचिव के निर्देश पर जिलों में कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समितियां बैंकों से संपर्क कर रही हैं। समय का असमानता से ग्राहकों को होती थी परेशानी अब तक बैंकों का समय अलग-अलग होता था। कुछ बैंक सुबह 10 बजे, कुछ 10:30 बजे और कुछ 11 बजे तक खुलते थे। इससे ग्राहकों को कई बार असुविधा होती थी, खासकर जब एक ही दिन में दो बैंकों के बीच काम करना होता था। अब एक समान समय होने से ग्राहकों को यह आसानी से पता रहेगा कि बैंक कब खुलेगा और कब बंद होगा। बैंकों के बीच कार्यों में भी होगी आसानी बैंकों का समय एक जैसा होने से बैंकिंग कामकाज में भी सहूलियत होगी। एक ही दिन में अलग-अलग समय में काम करने से बचा जा सकेगा। इससे बैंकों का आपस में काम भी सुचारू रूप से चल सकेगा और ग्राहकों को बिना परेशानी के बैंकिंग सेवाएं मिल सकेंगी।

थाना कोतवाली पुलिस ने 2 एक्टिवा स्कूटी बरामद कर 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

छतरपुर थाना कोतवाली क्षेत्र में दिनांक 14 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास पार्किंग एवं दिनांक 30 नवंबर को सर्किट हाउस तिराहा फिनो पेमेंट्स बैंक के बाहर प्रथक प्रथक स्थान से एक्टिवा स्कूटी चोरी संबंधी फरियादियों की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रथक प्रथक चोरी के अपराध पंजीबद्ध किए गए थे। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा घटनास्थलों में जाकर भौतिक एवं तकनीकि साक्ष्य एकत्र किए गए, क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। क्षेत्र में घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई गयी। एकत्रित साक्ष्य के अनुसार दो संदेहियों से पूछताछ की गई। जिनके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के पास से चोरी की गई होंडा एक्टिवा की 2 स्कूटी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बरामद की गई। पृथक पृथक स्कूटी चोरी की घटनाओं में सम्मिलित दो आरोपी 1. संजू उर्फ चपटे रैकवार पिता संतोष रैकवार उम्र 23 साल निवासी कड़ा की बरिया के पास थाना कोतवाली छतरपुर, 2. ऋषि बुंदेला पिता प्राण सिंह बुंदेला उम्र 24साल निवासी ग्राम मोरवा थाना ओरछा रोड छतरपुर को गिरफ्तार करने न्यायालय पेश किया जा रहा है, विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद कुजूर प्रधान आरक्षक राजेश बागरी, उमाशंकर अवधेश एवं अजय गुप्ता की भूमिका रही।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet