LATEST NEWS

देशज समारोह में हुई बुंदेलखंड जनपद के लोकगीतो की प्रस्तुति

खजुराहो मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित ‘आदिवर्त‘ जनजातीय लोककला राज्य संग्रहालय- खजुराहो में प्रत्येक शनिवार एवं  रविवार को नृत्य, नाट्य, गायन एवं वादन पर केन्द्रित समारोह ‘देशज‘ का आयोजन किया जाता रहा है। इसी क्रम  में शनिवार 14 दिसम्बर , 2024 को सायं 06.00 सुश्री रेखा बाई पटेल साथी, गुनोर द्वारा बुन्देली संस्कार गीतों की प्रस्तुति दी । गतिविधि की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं कलाकारों के स्वागत से की गई। इसीक्रम मे अगली प्रस्तुति श्री शरद विश्वकर्मा   एवं साथी चंद्रनगर द्वारा बुन्देली संस्कार गीतों प्रस्तुति दी । अंतिम प्रस्तुती श्री रामावतार मिश्रा एवं साथी, खजुराहो द्वारा बुन्देली संस्कार गीतों की प्रस्तुति दी गई । गतिविधि अन्तर्गत दिनांक 15 दिसम्बर 2024 को श्री परसुराम अवस्थी  एवं साथी छत्तरपुर , द्वारा बुन्देली लोकगीत, श्री राजेश कुमार रैकवार एवं साथी अजयगढ़ , द्वारा दीवारी नृत्य, श्री कैलाश यादव एवं साथी रचपुरा छतरपुर द्वारा बुन्देली लोकगीत की प्रस्तुति दी जायेगी।  

भाजपा नेता से मारपीट करने वाले प्रभारी एवं आरक्षक को पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित

सिंगरौली चितरंगी बगदरा चौकी प्रभारी खेलन सिंह करिहार सहित आरक्षक विकास मौर्या एवं शिकायत कर्ता शिवनारायण सिंह गोड़ की शिकायत पर सैनिक तेजबली सिंह को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर किया लाइन अटैच, भाजपा के बगदरा बूथ महामंत्री ने मारपीट की शिकायत करवाई थी दर्ज,शोसल मीडिया पर खबर चलने के बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए की बड़ी कार्रवाई, जांच के लिए चितरंगी एसडीओपी को किया गया नियुक्त, साक्ष्य मिलने पर और बड़ी हो सकती है कार्रवाई

फरियादी के आवेदन के बाद पुलिस की कार्यवाही शुरू

अनूपपुर दिनांक13/12/2024 को फरियादिया कमलेश्वरी (परिवर्तित नाम) निवासी मौहारी थाना राजेन्द्रग्राम की उपस्थित थाना आकर एक किता लिखित एवं स्वयं के हस्ताक्षरित आवेदन पत्र गोलू पनिका पिता दशरथ पनिका निवासी मौहारी एवं अन्य दो लोगों के द्वारा जबरन बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में पेश की । फरियादिया के आवेदन से अपराध धार  87,64,70(1),351(3) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण अति गंभीर किस्म का होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर द्वारा आरोपीगणों की त्वरित गिरफ्तारी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया जो प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये फरारसुदा आरोपी की गिरफ्तार हेतु तत्काल पता तलाश कर प्रकरण के आरोपी गोलू उर्फ सुनील कुमार पिता दशरथ पनिका उम्र 25 वर्ष  निवासी मौहारी थाना राजेन्द्रग्राम को आज दिनांक 14/12/2024 को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार आरोपी गोलू पीड़िता के ही मोहल्ले का रहने वाला है जिसको पीड़िता पूर्व से जानती पहचानती थी । पीड़िता द्वारा धारा 183 बी एन एस एस के न्यायालयीन कथन में आरोपी गोलू के द्वारा ही दुष्कर्म करना बताया है, सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटना की कोई बात नहीं बताई है ।आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने उपरांत माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा । सम्पूर्ण कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर निर्देशन एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय पुष्पराजगढ़ के मार्गदर्शन में निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार बरकरे , सउनि आनंद प्रकाश बेक, प्र.आर. 142 वीरेन्द्र सिंह , प्र.आर. 26 धीरेन्द्र प्रसाद , प्र.आर. 50 तिलकराज सिंह ,  म.प्र.आर. 143 शिवकुमारी धुर्वे , आर. 245 छोटेलाल साहू , आर. 460 मदगेन्द्र पटेल , आर. 267 दुर्गेश सिन्द्राम , चा.आर. 554 प्रदीप बारेला की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

न्यूज एंकर ने कर दी थी ऐसी गलती, अब चैनल से डोनाल्ड ट्रंप को मिलेंगे 127 करोड़ रुपये

वाशिंगटन अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर की गई एक टिप्पणी न्यूज चैनल को भारी पड़ गई। मानहानि के मामले में अब न्यूज चैनल को डोनाल्ड ट्रंप को 15 मिलियन डॉलर यानी करीब 127.5 करोड़ डॉलर चुकाने पड़ेंगे। चैनल पर जॉर्ज स्टीफनपोलस नाम के न्यूज एंकर ने दावा किया था कि डोनाल्ड ट्रंप को लेखिका ई जीन कैरोल के रेप मामले में दोषी पाया गया था। न्यूज ने एडिटर्स नोट में लिखा कि शेटलमेंट के तौर पर चैनल डोनाल्ड ट्रंप को यह रकम चुकाएगा। चैनल की तरफ से एँकर की गलती पर खेद जताया गया था। बता दें कि 10 मार्च को ‘द वीक’ कार्यक्रम के दौरान एंकर ने यह टिप्पणी की थी। जानकारी के मुताबिक मीडिया नेटवर्क को 1 मिलियन डॉलर की राशि ट्रंप के अटॉर्नी अलेजांद्रो ब्रिटो के लॉ फर्म को भी चुकानी पड़ेगी। जानकारी के मुताबिक एबीसी न्यूज जो भी राशि चुकाएगा उससे एक लाइब्रेरी बनाई जाएगी जो की गैरलाभकारी होगी। एबीसी न्यूज ने बताया कि इस बात की खुशी है कि दोनों पार्टियों के बीच सुलह हो गई है। इसके बाद यह केस बंद हो जाएगा। शुक्रवार को फ्लोरिडा फेडरल जज के समाने सुलह को लेकर आदेश सुनाया गया था। इस अग्रीमेंट के मुताबिक एबीसी न्यूज 15 मिलियन डॉलर की राशि डोनाल्ड ट्रंप की लाइब्रेरी को देगा। यह राशि 10 दिनों के अंदर ही चुकानी होगी। इसके अलावा चैनल डोनाल्ड ट्रंप की लीगल फीस भी चुकाएगा। बता दें कि 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ले सकते हैं।

मौसम विभाग ने कहा- 17 दिसंबर तक देश के कुछ राज्यों में शीतलहर की स्थिति बिगड़ सकती

नई दिल्ली एक नया पश्चिमी विक्षोभ मध्य और उच्च ट्रोपोस्फेरिक वेस्टरलिज़ में ट्रफ के रूप में देखा गया है। इस विक्षोभ के तेजी से आगे बढ़ने की संभावना है। इसके कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के क्षेत्रों में 16 और 17 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि 17 दिसंबर तक देश के कुछ राज्यों में शीतलहर की स्थिति बिगड़ सकती है। आईएमडी के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस का वृद्धि हो सकती है। वहीं, केंद्रीय भारत में अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है। पश्चिम और पूर्व भारत में अगले 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है। आईएमडी के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 15 दिसंबर को अलग-अलग स्थानों पर गंभीर शीतलहर की संभावना है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मुजफ्फराबाद में 15 और 16 दिसंबर को कड़ाके की ठंड की संभावना है। पंजाब में आज की स्थिति कुछ ऐसी ही रहेगी। वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और ओडिशा 15 दिसंबर को शीतलहर का एहसास हो सकता है। पश्चिम राजस्थान में 17 से 20 दिसंबर तक और पूर्वी राजस्थान में 15 से 20 दिसंबर तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी। सुबह और रात के समय लोगों को गलन का एहसास होगा। घने कोहरे की चेतावनी मौसम विभाग का कहना है कि 16 से 18 दिसंबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके अलावा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 17 दिसंबर की सुबह तक घना कोहरा रहेगा। पंजाब और हरियाणा में शीतलहर जारी हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में शनिवार को भी शीतलहर जारी रही। फरीदकोट में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा स्थान रहा। आंकड़ों के अनुसार, पंजाब के पठानकोट में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरदासपुर में 2.8 डिग्री और बठिंडा में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके मुताबिक, अमृतसर में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 7.8 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा के करनाल में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि हिसार और भिवानी में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि नारनौल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी तैयार: 67वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप राइफल इवेंट का आगाज

भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में आज से 67वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप (राइफल इवेंट) का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 7 हजार खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें कई ओलंपियन और राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज शामिल हैं। प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर राइफल (पुरुष एवं महिला), 50 मीटर थ्री पोजीशन (पुरुष एवं महिला), 50 मीटर प्रोन पोजीशन (पुरुष एवं महिला) और 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट जैसे इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे। मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी जैसे ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर, आशीष चौक, नूपुर कुमरावत और गोल्डी गुर्जर, सहित अन्य उभरते हुए निशानेबाज अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रतियोगिता वर्ष 2025 में खिलाड़ियों के लिए नए अवसरों की दिशा में एक महत्वपूर्ण बनेगी। अकादमी के विशेष तैयारियां और नये रिकॉर्ड की उम्मीदें मध्य प्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग और शूटिंग अकादमी ने प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए विशेष तैयारियां की हैं। उम्मीद है कि इस आयोजन में नये रिकॉर्ड बनेंगे और कई उभरते हुए खिलाड़ी अपने खेल से देश व प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे। प्रतिभागियों के लिए सुनहरा मौका आयोजन के जरिये नये निशानेबाजों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका मिलेगा। साथ ही यह प्रतियोगिता भारतीय निशानेबाजी को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत करने में भी योगदान देगी।  

काकचिंग जिले में दो श्रमिकों की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने एक उग्रवादी को भी मुठभेड़ में मार गिराया

मणिपुर मणिपुर से फिर हिंसा की खबर सामने आ रही है। दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग मारे गए। इनमें से दो बिहार के मजदूर शामिल थे। वहीं, पुलिस ने एक उग्रवादी को भी मुठभेड़ में मार गिराया है। काकचिंग जिले में दो श्रमिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 18 साल के सुनेलाल कुमार और 17 साल के दशरथ कुमार के रूप में हुई। वे बिहार के गोपालगंज जिले के राजवाही गांव के रहने वाले थे। दोनों युवक काकचिंग में मैतेई बहुल इलाके में रह रहे थे। काकचिंग-वाबागई रोड पर पंचायत कार्यालय के पास शाम लगभग 5:20 बजे अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। मजदूरों पर हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस बात की संभावना है कि मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच चल रहे जातीय संघर्ष के कारण इनकी हत्या की गई है। आपको बता दें कि इससे पहले शनिवार को मणिपुर पुलिस के कमांडो ने थोउबाल जिले के सालुंगफाम मणिंग लेकाई में संदिग्ध उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में एक उग्रवादी को मार गिराया। छह अन्य को गिरफ्तार भी किया है। मृतक उग्रवादी की पहचान 16 साल के लाइश्राम प्रियाम उर्फ लोकटक के रूप में हुई। वह प्रतिबंधित संगठन PREPAK का सदस्य था। पुलिस को इलाके में हथियारबंद लोगों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद सुबह 9:30 बजे के आसपास सालुंगफाम हाई स्कूल के पास तलाशी अभियान चलाया। मुठभेड़ के दौरान प्रियाम को दाहिने पेट में गोली लगी और बाद में इम्फाल के राज मेडिसिटी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हथियारों की बरामदगी की है, जिनमें तीन इंसास राइफल, एक एसएलआईर राइफल, एक .303 राइफल, एक AMOGH राइफल, कई मैगजीन और गोला-बारूद शामिल थे। पुलिस ने एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया है। प्रियाम की मां लाइश्राम गीटमाला ने बताया कि उसका बेटा तीन महीने पहले घर छोड़कर गया था ताकि वह कुकी उग्रवादियों द्वारा किए जा रहे हमलों से गांवों की रक्षा कर सके। उसने यह भी बताया कि प्रियाम हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उन्होंने कहा, “इस संकट को खत्म किया जाए। अगर हिंसा नहीं रुकी तो कई परिवार वही दर्द महसूस करेंगे जो मैं आज अनुभव कर रही हूं।”

सरकार के विकास कार्यों का मूल्यांकन समाज करेगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विगत एक वर्ष में सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का मूल्यांकन समाज द्वारा किया जाना बेहतर होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास और जनकल्याण के बड़े लक्ष्य तय कर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अपने काम पर संतोष कर लेने से प्रगति रुक जाती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित “एजेंडा आजतक” कार्यक्रम में यह बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में निवेश और व्यापार की सुगमता के लिए निरंतर काम किए जा रहे हैं। सरकार प्रदेश के संभागीय मुख्यालयों में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और देश के प्रमुख औद्योगिक नगरों में रोड-शो आयोजित कर निवेश आकर्षित कर रही है। उन्होंने बताया कि यूके यात्रा से 60 हजार करोड़ और जर्मनी दौरे से लगभग 20 हजार करोड़ के निवेश प्राप्त हुए हैं। मध्यप्रदेश संसाधन संपन्न राज्य है और व्यापार-अनुकूल एवं श्रम-हितैषी नीतियों के माध्यम से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में कृषि की विकास दर 25% पहुंच चुकी है। आगामी समय में दुग्ध उत्पादन जैसे संबद्ध क्षेत्रों में विकास की संभावना को देखते हुए सहकारिता के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से एनडीडीबी के साथ समझौता किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की नदी जोड़ो परिकल्पना को मध्यप्रदेश पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर यथार्थ में बदल रहा है। केंद्र सरकार की सहायता से केन-बेतवा तथा पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजनाओं का शीघ्र ही शिलान्यास होने जा रहा है। इससे उद्योग और कृषि की पानी की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सरकार प्रदेशवासियों के जीवन स्तर में सुधार के लिए कृतसंकल्पित है। प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लाडली बहना योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 1250 रुपए की राशि और गैस सिलेंडर क्रय के लिए 450 रुपए की राशि अंतरित की जाती है। राज्य में पीएम आवास योजना के अंतर्गत सर्वाधिक पक्के मकान बनाए गए हैं। स्वच्छता में भी प्रदेश सबसे आगे है। प्रदेश में वंदे मेट्रो के परिचालन पर विचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नई शिक्षा नीति को सबसे पहले लागू कर प्रदेश में 12वीं तक की शिक्षा मुफ्त की गई है। अत्याधुनिक अधोसंरचना वाले सीएम राइज स्कूल और पीएमश्री एक्सीलेंस कॉलेज के माध्यम से प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं। सुशासन के क्षेत्र में भी व्यवस्थाओं में सुधार किया जा रहा है। पुलिस थानों के क्षेत्राधिकार जनता की सुविधा के अनुसार बदले गए हैं। राज्य में परिसीमन आयोग बनाया गया है और जिलों की सीमाओं का युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सिंहस्थ 2028 के लिए विकास कार्य अभी से शुरू कर दिये गए है, जिससे लगभग 15 करोड़ श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। राज्य सरकार सांस्कृतिक विरासत और विकास दोनों पहलुओं पर काम कर रही है।  

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज ग्वालियर में अत्याधुनिक जीएसआई भूविज्ञान संग्रहालय का करेंगे उद्घाटन

भोपाल उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ आज ग्वालियर में जीएसआई भूविज्ञान संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, केंद्रीय कोयला और खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे, विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के महानिदेशक श्री असित साहा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। ग्वालियर का यह अत्याधुनिक संग्रहालय भूविज्ञान शिक्षा और जन सहभागिता का केंद्र बनने के लिए तैयार है। जीएसआई भूविज्ञान संग्रहालय भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण द्वारा पृथ्वी विज्ञान से जुड़ी अनूठी घटनाओं और गतिविधियों को दर्शाने की विशिष्ट पहल का प्रतिनिधित्व करते हुए लोगों में वैज्ञानिक सोच और ज्ञान-साझाकरण को बढ़ावा देता है। संग्रहालय में दो गैलरी हैं जिन्हें पृथ्वी, वायुमंडलीय और महासागर विज्ञान के साथ-साथ जीवन के विकास के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। अत्याधुनिक प्रदर्शनियों, संवादात्मक गतिविधियों, दुर्लभ भूवैज्ञानिक नमूनों और मल्टीमीडिया डिस्प्ले के साथ, संग्रहालय शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, छात्रों और आम जनता को आकर्षित करेगा। ग्वालियर नगर निगम और राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (एनसीएसएम) के समन्वय से विकसित यह संग्रहालय भूविज्ञान के क्षेत्र में जानकारी को बढ़ावा देने और पृथ्वी तथा इसके संसाधनों के बारे में जिज्ञासा उत्पन्न करने के लिए जीएसआई की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।  

आज देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार का होगा विस्तार

मुंबई महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुती सरकार में नए मंत्रियों का शपथग्रहण आज होने जा रहा है। यह शपथग्रहण समारोह शाम 4 बजे के आसपास होने की संभावना है। राजभवन में मंत्रियों की शपथ लेने के लिए पर्याप्त क्षमता वाला सभागृह नहीं है, इसलिए इस कार्यक्रम को राजभवन के लॉन में आयोजित किया जाएगा। शपथग्रहण के इस कार्यक्रम के लिए जोरदार तैयारियां चल रही हैं। महायुती सरकार में भाजपा के 21, शिवसेना के 12 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के 10 मंत्री शामिल होंगे। तीनों ही पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने संभावित मंत्रियों को शपथ ग्रहण के लिए फोन करना शुरू कर दिया है। इसी बीच भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) और अजित पवार की एनसीपी से मंत्री पद के लिए संभावित नामों की सूची भी सामने आई है। भाजपा के संभावित मंत्रियों की लिस्ट 1) मंगलप्रभात लोढा, मुंबई 6) शिवेंद्रसिंहराजे भोसले, पश्चिम महाराष्ट्र 7) गोपीचंद पडळकर, पश्चिम महाराष्ट्र 8) माधुरी मिसाल, पश्चिम महाराष्ट्र 9) राधाकृष्ण विखे पाटील, पश्चिम महाराष्ट्र 10) चंद्रशेखर बावनकुले, विदर्भ 12) गिरीश महाजन, उत्तर महाराष्ट्र 13) जयकुमार रावल, उत्तर महाराष्ट्र 14) पंकजा मुंडे, मराठवाड़ा शिवसेना से इन्हें बनाया जा सकता है मंत्री 1) उदय सामंत, कोकण 2) शंभुराजे देसाई, पश्चिम महाराष्ट्र 3) गुलाबराव पाटील, उत्तर महाराष्ट्र 4) दादा भुसे, उत्तर महाराष्ट्र 6) संजय शिरसाट, मराठवाड़ा 8) प्रकाश अबिटकर, पश्चिम महाराष्ट्र अजित पवार गुट के संभावित मंत्री 1) छगन भुजबल महायुती सरकार के मंत्रिमंडल में भाजपा से 21, शिवसेना के 12 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 10 विधायक शामिल होंगे। इनमें से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने पहले ही शपथ ले ली है। ऐसे में आज भाजपा के 20, शिवसेना के 11 और राष्ट्रवादी कांग्रेस के 9 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। यह शपथग्रहण समारोह नागपुर के राजभवन में चार बजे के बाद आयोजित होगा। इसके लिए राजभवन के लॉन में विशेष तैयारी की गई है। 1991 में शिवसेना के विभाजन के बाद नागपुर में शपथग्रहण समारोह हुआ था। 33 साल बाद आज फिर नागपुर में मंत्रिमंडल का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस शपथग्रहण कार्यक्रम को लेकर राज्य भर से नेताओं और कार्यकर्ताओं की नजरें इस पर लगी हुई हैं।

अगर पेंशन किसी वजह से रुकी हो या उसमें देरी हुई हो तो सरकार देगी एरियर, कर्मचारियों की जिम्मेदारी भी होगी तय

भोपाल राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के भुगतान में देरी और पेंशन रुकने की स्थिति में एक अहम निर्णय लिया है। अब पेंशनरों को पेंशन के साथ-साथ एरियर (बकाया राशि) भी दी जाएगी, अगर पेंशन किसी वजह से रुकी हो या उसमें देरी हुई हो। इस नए नियम के तहत जितने महीने की पेंशन रुकी होगी, उतने महीने का एरियर भी पेंशनर को दिया जाएगा। राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि जिन पेंशन योजनाओं के तहत पेंशन का भुगतान असफल रहा है, या पेंशन स्वीकृति में विलंब हुआ है, उन्हें एरियर के साथ भुगतान किया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग ने यह निर्देश जारी किया है कि अब से इस तरह के भुगतान को ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा, जिससे हितग्राही की पात्रता की पुष्टि की जा सके। पेंशनर की पेंशन रोकने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।   जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी कार्रवाई इस नए प्रविधान के तहत अगर किसी अधिकारी की वजह से पेंशन रुकी है या विलंब हुआ है, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही अगर पेंशन स्वीकृति में अनावश्यक देरी हुई, तो संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। यह निर्णय पेंशन योजनाओं के सुचारू और समय पर भुगतान को सुनिश्चित करेगा। अधिकारियों के स्तर पर एरियर की स्वीकृति नगर निगम, नगरीय निकाय और पंचायत क्षेत्रों में पेंशन के एरियर की स्वीकृति संबंधित अधिकारियों द्वारा दी जाएगी। इसके लिए सामाजिक न्याय विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है, जो एरियर स्वीकृति की प्रक्रिया को पूरा करेंगे। कौन-कौन सी योजनाएं प्रभावित होंगी इस नए प्रविधान का असर 12 प्रमुख सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं पर पड़ेगा। जिनमें शामिल हैं…     इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना     इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना     इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्त पेंशन योजना     कन्या अभिभावक पेंशन योजना     मंदबुद्धि और बहुविकलांग को आर्थिक सहायता     सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन योजना     सामाजिक सुरक्षा परित्यक्ता पेंशन योजना     सामाजिक सुरक्षा नि:शक्त पेंशन योजना     दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन सहायता राशि     वृद्धावस्था में निवासरत अंत:वासियों की पेंशन     मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना     मुख्यमंत्री अविवाहिता पेंशन योजना  

एमपी में शीतलहर, जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी

भोपाल मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आलम यह कि शहडोल जिले के कल्याणपुर न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। सूबे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस खंडवा में रिकॉर्ड किया गया। मध्य प्रदेश के कई जिलों में शीत लहर चल रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान विभिन्न जिलों में शीत लहर चलने का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर पाला पड़ने की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के विदिशा, रायसेन, सिहोर, शाजापुर, भोपाल, शहडोल, जबलपुर जिलों में कहीं कहीं तीव्र शीतलहर चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर पाला पड़ने की आशंकाएं भी जताई गई हैं। वहीं नर्मदापुरम, बड़वानी, रतलाम, देवास, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, उमरिया, कटनी, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान कहीं कहीं शीत लहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। नीमच, राजगढ़, बैतूल, धार, इंदौर, उज्जैन, सीधी और नरसिंहपुर जिलों में कहीं-कहीं शीतल दिन देखा जा सकता है। कुछ जगहों पर शीत लहर भी चल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 15 दिसंबर को मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में शीत दिवस की स्थिति देखी जाएगी। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। देश के बाकी हिस्सों की बात करें तो 15 दिसंबर को पंजाब के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है। 14-16 दिसंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर, 15 दिसंबर को पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाके, ओडिशा जबकि 17 से 20 दिसंबर के दौरान पश्चिमी राजस्थान, 15 से 20 दिसंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान और 16 दिसंबर को मध्य प्रदेश में कुछ इलाकों में शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है।

MP के रातापानी टाइगर रिजर्व में बाघिन की मौत, जांच जारी

रायसेन मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में ‘रातापानी टाइगर रिजर्व’ के बफर जोन में एक्सीडेंट से बाघिन की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि टाइगर रिजर्व के नेशनल हाईवे 45 पर बिनेका के पास हादसा हुआ है. अज्ञात वाहन की टक्कर से  एक साल की युवा बाघिन की जान चली गई. वन मंडल ओबेदुल्लागंज के डॉ. प्रशांत ओढ़ और वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन ट्रस्ट के डॉ प्रशांत ने मृत बाघिन का पोस्टमार्टम किया. इसमें जानकारी दी गई कि सड़क हादसे में लगी चोट के कारण बाघिन की मौत हुई. वनरक्षक भोपाल और एनटीसीए के प्रतिनिधियों के सामने मृत बाघिन का अंतिम संस्कार किया गया. बाघिन की मौत की जांच शुरू वन विभाग ने बाघिन की मौत को लेकर फॉरेस्ट क्राइम केस रजिस्टर्ड कर मामले की जांच शुरू की. मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने शुक्रवार (13 दिसंबर) को ही रातापानी टाइगर रिजर्व का उद्घाटन किया था. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस अभयारण्य को अनुमति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया था. इस दौरान उन्होंने कहा था इससे राज्य में वन और वन्यजीवों को और बढ़ावा मिलेगा. मुख्यमंत्री ने राज्य के आठवें टाइगर रिजर्व का उद्घाटन करने के बाद कहा था, ‘देश के सभी राज्यों की राजधानियों में से भोपाल एकमात्र ऐसी राजधानी है जिसके पिछले हिस्से में रातापानी बाघ अभयारण्य है. उन्होंने ये भी कहा, ”टाइगर रिजर्व का नाम प्रसिद्ध पुरातत्वविद् विष्णु वाकणकर के नाम पर रखा जाएगा, जिन्हें विश्व धरोहर स्थल भीमबेटका रॉक गुफाओं की खोज का श्रेय दिया जाता है.” भीमबेटका रातापानी अभयारण्य वन क्षेत्र में स्थित है. मुख्यमंत्री ने बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा की मौजूदगी में झिरी गेट से रातापानी टाइगर रिजर्व का उद्घाटन किया. एमपी के सीएम यादव ने आगे कहा कि राज्य का अगला टाइगर रिजर्व जल्द ही अधिसूचित किया जाएगा. एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने राज्य में नौ बाघ अभयारण्यों को मंजूरी दी है, लेकिन राज्य सरकार ने अभी तक माधव बाघ अभयारण्य को अधिसूचित नहीं किया है.

मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र 2024 रहेगा हंगामेदार , सरकार को घेरने कांग्रेस ने की तगड़ी तैयारी

Madhya Pradesh Assembly session will be noisy, Congress made strong preparations to corner the government भोपाल ! मध्यप्रदेश विधानसभा का सोमवार से शुरू होने जा रहे शीतकालीन सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं. 5 दिन चलने वाले इस शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सरकार सदन में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी. यह अनुपूरक बजट करीबन 20 हजार करोड़ का हो सकता है. उधर सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने विधानसभा घेराव का ऐलान किया है. सदन के अंदर सरकार को घेरने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधायक दल की बैठक बुलाई है. कांग्रेस ने बनाई सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति कांग्रेस ने सत्ता पक्ष को घेरने के लिए भरपूर तैयारियां की हैं. कांग्रेस विधायकों ने किसान, बिगड़ती कानून व्यवस्था, जल जीवन मिशन में गड़बड़ी, अधिकारियों के तबादलों जैसे कई मुद्दों को लेकर कई सवाल उठाए हैं. कांग्रेस आष्टा आत्महत्या मामले और विधायक निर्मला सप्रे के इस्तीफे को लेकर भी सरकार को घेरेगी. शीतकालीन सत्र के लिए विधायकों ने कुल 1766 सवाल लगाए हैं. इसमें 1070 सवाल ऑनलाइन और 696 ऑफलाइन सवाल पूछे गए हैं. इनमें तारांकित प्रश्न 888 और अतारांकित सवाल 878 हैं. सत्र में करीबन एक दर्जन विधेयक पेश होंगे विधानसभा सत्र के दौरान सरकार करीबन एक दर्जन विधेयक पेश करेगी. विधानसभा सत्र के लिए जारी कार्ययोजना के अनुसार 16 दिसंबर के पहले दिन सत्र शुरू होने पर प्रश्नोत्तर काल होगा और इसके बाद अलग-अलग विभागों के आधा दर्जन विधेयक पेश किए जाएंगे. 17 दिसंबर को प्रश्नकाल के बाद प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा. इस पर चर्चा 18 दिसंबर को होगी और इसी दिन विनियोग विधेयक 2024 पेश किया जाएगा. कांग्रेस ने रणनीति बनाने बुलाई बैठक उधर, कांग्रेस ने विधानसभा सत्र में सरकार को घेरने कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है. इसमें विधानसभा सत्र की रणनीति के अलावा विधानसभा घेराव को लेकर भी चर्चा होगी. बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित सभी कांग्रेस विधायक मौजूद होंगे. निर्मला सप्रे के शामिल होने पर संशय विधानसभा में बीना विधायक निर्मला सप्रे के शामिल होने पर संशय है. कांग्रेस ने विधायक सप्रे को कांग्रेस खेमे में बैठाने से इंकार किया है. कांग्रेस ने मान लिया है कि निर्मला सप्रे अब पार्टी में नहीं हैं. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने निर्मला सप्रे की विधानसभा की सदस्यता निरस्त को लेकर जुलाई में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर को आवेदन दिया था, लेकिन उनकी सदस्यता समाप्त करने को लेकर स्पीकर ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है. कांग्रेस ने इसको लेकर हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की है.

मंत्री सारंग ने किया 41वीं इलीट पुरुष एवं 7वीं महिला एम.पी. राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2024 का शुभारंभ

भोपाल खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने तात्या टोपे स्टेडियम, भोपाल में स्थित मार्शल आर्ट कॉम्प्लेक्स में “41वीं इलीट पुरुष एवं 7वीं महिला एम.पी. राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2024” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना को बनाए रखने का आह्वान किया। मंत्री सारंग ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के उन्नयन और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिये निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन न केवल प्रतिभाओं को उभारने का कार्य करते हैं, बल्कि उनमें अनुशासन और आत्मविश्वास भी पैदा करते हैं। उत्कृष्ट खिलाड़ियों का प्रादेशिक टीम में होगा चयन इस चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से सैकड़ों पुरुष एवं महिला बॉक्सर्स ने भाग लिया है। प्रतियोगिता में प्रतिभागी अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह चैंपियनशिप विभिन्न भार वर्गों में आयोजित की जा रही है, जिसमें खिलाड़ी अपनी कौशल और तकनीकी दक्षता के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 16 दिसंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता से मेन इलीट बॉक्सिंग चौम्पियनशिप बरेली,यूपी एवं इलीट वूमेन बॉक्सिंग चौम्पियनशिप,भोपाल के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा। खेल अधोसंरचनाओं के विकास पर विशेष जोर मंत्री सारंग ने बताया कि प्रदेश में खेल अधोसंरचनाओं के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बॉक्सिंग जैसे खेलों में मध्यप्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना रहे हैं। उद्घाटन समारोह में विशेष उपस्थिति इस अवसर पर खेल संचालक रवि गुप्ता, संयुक्त संचालक बीएल यादव, मध्यप्रदेश बॉक्सिंग संघ के तकनीकी डायरेक्टर वीरेंद्र सिंह ठाकुर, वरिष्ठ खेल अधिकारी, कोच, और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री सारंग ने युवा खिलाड़ियों से आत्मीय संवाद कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet