LATEST NEWS

अजमेर के विकास और सड़क चौड़ीकरण को लेकर की चर्चा, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने मंत्री सिंधिया से की भेंट

अजमेर/जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय दूरसंचार एवं डाक विभाग के मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर अजमेर शहर में आगरा गेट से महावीर सर्किल तक सड़क चौडीकरण में आ रही बाधाएं दूर करने का अनुरोध किया। सिंधिया ने इस समस्या के निराकरण के लिए आश्वस्त किया। विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने श्री सिंधिया को बताया कि अजमेर शहर में महावीर सर्किल से आगरा गेट, गांधी चौराहा एवं स्टेशन रोड़ तक एलिवेटेड रोड़ का निर्माण होने के उपरांत इस क्षेत्र में तुलनात्मक रूप से तो यातायात का दबाव कम हुआ है, लेकिन आगरा रोड़ से महावीर सर्किल तक के मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। श्री देवनानी ने कहा कि महावीर सर्किल से आगरा गेट की तरफ जाते समय बीएसएनएल कार्यालय तथा डाक-तार विभाग कार्यालय की बाहरी चारदीवारी के कारण सड़क सकड़ी हो गयी है। इससे आमजन को यातायात में परेशानियों का सामना करना पड रहा है। श्री देवनानी ने कहा कि इस समस्या के समाधान हेतु बीएसएनएल कार्यालय की लगभग 105 मीटर व डाक-तार विभाग कार्यालय की लगभग 35 मीटर लम्बाई की दीवार को लगभग 10 फीट अन्दर की ओर किये जाने से मार्ग की चौड़ाई अधिक हो सकती है। उन्होंने बताया कि इससे यातायात का दबाव कम हो सकेगा व नागरिकों को हो रही असुविधा भी दूर हो सकेगी और यातायात का संचालन सुगमता से हो सकेगा। श्री देवनानी ने बताया कि इस समस्या के समाधान हेतु अजमेर के जिला कलक्टर ने वरिष्ठ महाप्रबन्धक, भारत संचार निगम लि., अजमेर एवं वरिष्ठ अधीक्षक, डाक-तार विभाग, अजमेर को पत्र लिखकर चारदीवारी को अन्दर करवाये जाने हेतु अनुरोध किया है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से इस समस्या के निराकरण हेतु शीघ्र कार्यवाही किये जाने का अनुरोध किया है।

रायपुर के स्कूल में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म

रायपुर राजधानी रायपुर में शिक्षा के मंदिर में इंसानीयत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. सेंट जोसेफ सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में ही एक छात्रा के साथ 11 वीं कक्षा के आरोपी छात्र ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. इस घटना ने स्कूल में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों के अनुसार आरोपी छात्र एक पुलिस आरक्षक का बेटा है. छत्तीसगढ़ में यह पहला मामला है जब स्कूल के अंदर ही हैवानियत को अंजाम दिया गया है. जानकारी के मुताबिक पीड़ित छात्रा घटना के बाद से डर में थी और बीते 2 महीनों से स्कूल जाने से मना कर रही थी. परिजनों के काफी पूछने पर छात्रा ने अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों ने छात्रा के साथ पुलिस थाने पहुंच कर मामले की शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल पुलिस इस मामले में आरोपी छात्र से पूछताछ कर रही है.

दो मुद्दे पर हो सकती है चर्चा, राजस्थान-जैसलमेर में जीएसटी काउंसिल की मीटिंग शुरु

जैसलमेर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की बैठक जैसलमेर में शुरू हो चुकी है। इसमें  कई वस्तुओं पर जीएसटी की दरों में बदलाव के आसार पर है। बैठक में शामिल होने से पूर्व सीएम के नामित प्रतिनिधि मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि काउंसिल में डिस्कशन के लिए हैं राजस्थान के दो मुद्दे हैं। जिन्हें गोपनीयता के चलते फिलहाल नहीं बताया जा सकता है। बैठक खत्म होने के बाद इस पर चर्चा की जाएगी। मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि राजस्थान की पर्यटन इकाइयों  को रियायत देने के मामले में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। बताया जा रहा है कि मंत्री समूह की सिफारिशें के आधार पर कुछ आइटम्स से जीएसटी कम होगी, जबकि लग्जरी आइटम्स पर टैक्स बढ़ने की संभावना है। वहीं कई वस्तुओं पर जीएसटी की दरों में बदलाव के आसार होंगे, जिसमें सिगरेट, गुटखा सहित तंबाकू उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने पर विचार पर चर्चा होगी। इसकी मंत्री समूह ने टैक्स की दर बढ़ाने की सिफारिश की थी। वहीं तंबाकू प्रोडक्ट पर 28 से बढ़ाकर 35 प्रतिशत तक टैक्स दरें करने का सुझाव भी दिया गया है। इनमें संभवाना –     5 लाख तक के स्वास्थ्य बीमा को GST मुक्त करने की संभावना     जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा लगने वाले 18 प्रतिशत जीएसटी की दरों को कम करने की संभावना     इन दरों को 5 प्रतिशत से 12 प्रतिशत करना संभव     5 लाख तक के स्वास्थ्य बीमा को GST से मुक्त करना संभव     बुजुर्गों के बीमा पर जीएसटी छूट का दायरा बढ़ाने की संभावना     बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी पूरी तरह हटाना संभव     छोटी पेट्रोल डीजल कारों पर जीएसटी बढ़ने की संभावना और क्या-क्या-     टर्म इंश्योरेंस पर खत्म हो सकता है GST     ऑनलाइन खाना मंगवाना सस्ता होने के आसार     ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफार्म पर GST 18% से घटाकर 5% हो सकती है     बोतलबंद पानी, नोटबुक, साइकिल पर जीएसटी की दर 18% से घटकर  5% करने का प्रस्ताव     बोतलबंद पानी, नोट बुक, और 10 हजार रूपए से कम कीमत वाली साइकिलों पर GST 18% से घटाकर 5% करने का प्रस्ताव ब्रांडेड जूते और घड़ियां और महंगे होना संभव –     15 हजार से ज्यादा कीमत वाले जूतों पर 28% टैक्स का प्रस्ताव     15 हजार से ज्यादा कीमत के जूतों पर GST 18%से बढ़ाकर 28% किया जाना तय होना संभव     25 हजार कीमत से ज्यादा की घड़ियों पर भी 28% जीएसटी लगाने का प्रस्ताव

जिंदल सीमेंट कंपनी ने 10 साल पहले कर लिया कब्जा, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में जमीन वापस मांग रहसे प्रदर्शनकारियों को अधिकारियों ने पीटा

रायगढ़. कोतरा रोड थाना क्षेत्र में जिंदल कंपनियों के अधिकारियों के द्वारा धरना प्रदर्शन कर रहे चार युवकों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, कोतरा रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धनागर निवासी देवा पटेल (21) ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह केशव पटेल (28), विवेक शर्मा (28)  और टीकम यादव (18) 19 दिसंबर की सुबह एनएच 49 में जिंदल सीमेंट प्लांट के पास धरने पर बैठे थे। पीड़ित ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे जिंदल के लाइजिंग अधिकारी हेमंत वर्मा, अवधेश शुक्ला, नरेंद्र चंदेल, अशोक शर्मा लोग अपने गाड़ी से आये और विवेक शर्मा के द्वारा गाड़ी रुकवाई गई, तब हेमंत वर्मा ने गुस्से में उतरकर गाली-गलौज करते हुए बोला कि तुम लोग गुंडा बन रहे हो दादागिरी कर रहे हो कहते हुए कॉलर को पकड़ा और हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत के बाद कोतरा रोड पुलिस ने जिंदल कंपनी के चार अधिकारी हेमंत वर्मा, नरेन्द्र चंदेल, अवधेश गुप्ता के अलावा अशोक वर्मा के खिलाफ धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।  पूर्वजों की जमीन का अधिग्रहण देवा पटेल ने बताया कि वह स्नातक तक की पढ़ाई पूर्ण कर बेरोजगार है। जिंदल प्लांट के द्वारा आज से करीब 10 वर्ष पूर्व पूर्वजों की जमीन को अधिग्रहण कर उसके एवज में नौकरी देने की बात हुई थी, जो करीब तीन साल पहले से नौकरी देने के नाम से टाल मटोल करते आ रहे। कई बार आंदोलन करने के अलावा बार-बार चक्कर पर चक्कर काटने के बावजूद गांव के कई युवाओं को आज तलक नौकरी नही मिल सकी है। चक्कर पर चक्कर काटते रहे युवा देवा पटेल ने बताया कि पिछले समय उन्होंने जिंदल कंपनी में नौकरी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया था, तब जिंदल के अधिकारियों ने लिखित में आश्वासन देकर आंदोलन समाप्त करवाया था और कहा गया था कि पांच-पांच करके युवाओं को कंपनी में लेने की बात कही गई थी, लेकिन एक साल से अधिक समय तक चक्कर पर चक्कर कटवाने के बावजूद आज तलक नौकरी नहीं दी गई। हर बार मिलता रहा आश्वासान जिंदल कंपनी के अधिकारियों ने यह भी आश्वासन दिया था कि सीमेंट प्लांट के पास काम चालू होते ही युवाओं को काम में लिया जाएगा, लेकिन काम चालू होनें के बाद भी युवाओं को नही लिया गया। इसी बीच कल कुछ लड़के प्लांट तरफ गए थे, तब उन्होंने देखा कि काम चल रहा था। इसके बाद चारो युवक फिर से धरने पर बैठ गए और फिर गार्ड ने इस मामले की जानकारी लाईजनिंग विभाग के अधिकारियों को दी, जिसके बाद वहां से आये जिंदल कंपनी के अधिकारियों ने गाड़ी को सीधे युवकों पर चढ़ाने प्रयास किया गया।

कमाल का ब्यूटी प्रॉडक्ट है सरसों तेल, एलर्जी और ड्राईनेस रखता है दूर

सरसों के तेल में बना खाना जितना फायदेमंद होता है, उतना ही फायदेमंद होता है इस तेल को स्किन पर लगाना। लेकिन कुछ लोग इसकी झाल या कहिए कि इससे आनेवाली तीखी महक के कारण इसके उपयोग से बचते हैं। लेकिन ये तीखी महक इस तेल को अधिक प्रभावी बनाती है। यहां जाने त्वचा पर सरसों के तेल की मसाज और इसे लगाने के फायदे… त्वचा को मॉइश्चराइज करे सरसों का तेल बॉडी पर लगाने से यह स्किन मॉइश्चर को ब्लॉक करने का काम करता है। इससे त्वचा में रुखेपन की समस्या नहीं होती है। साथ ही सर्दियों में वुलन कपड़ों की वजह से होनेवाली ड्राईनेस को रोकता है। एलर्जी से बचाए सरसों का तेल ऐंटिऑक्सीडेंट्स की तरह काम करता है। बॉडी पर अगर डेली बेसिस पर सरसों तेल से मालिश की जाए तो यह फंगल इंफेक्शन, जलन और खुजली जैसी एलर्जी को पनपने नहीं देता है। रंगत निखारने में मददगार बेसन और हल्दी के साथ सरसों तेल मिलाकर उबटन तैयार करके लगाया जाए तो यह त्वचा की सुंदरता को बढ़ाने का काम करता है। यही वजह है कि भारतीय समाज में शादी के वक्त होनेवाली दुल्हन और दूल्हे को सरसों तेल का उबटन लगाया जाता है। फटी एड़ियों से निजात दिलाए सर्दियों में एड़ियां फटने की समस्या बेहद आम है। लेकिन अगर आप हर रोज सरसों तेल से पैरों की मसाज करते हैं तो यह एड़ियों को फटने से बचाता है। खास बात यह है कि यह थकान दूर कर मसल्स को रिलैक्स भी करता है, जिससे स्किन पर ग्लो बढ़ता है।  

लोगों ने बाहर निकलकर कहा-‘चाय पीला दो’, राजस्थान-नागौर में आठ बार पलटी कैंपर लेकिन खरोच तक नहीं आई

नागौर। नागौर शहर के बीकानेर रोड पर एक तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर आठ बार पलटी। पलटते समय एक बार तो ऐसा लगा कि कैंपर में आग लग गई हों, क्योंकि पलटते समय आग की लेपेटें उठी। हादसे का सबसे हैरान कर देने वाला पहलू यह रहा कि किसी को खरोंच तक नहीं आई। इतना ही नहीं बारी बारी से सभी बाहर निकले और होंडा एजेंसी में जाकर कहा कि हमें चाय पिला दो। दरअसल, यह सारा घटनाक्रम शुक्रवार सुबह हुआ है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। हादसे का वीडियो सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि एक बोलेरो कैंपर नागौर से बीकानेर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान होंडा एजेंसी से ठीक पहले यह बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर पलटने लगी। पलटी मारते मारते गाड़ी नागौर की होंडा एजेंसी के गेट पर जा पलटी, जिससे गेट टूट गया। आठवीं बार कैंपर गेट पर पलटी और रूक गई। इस दौरान एक सवार उछलकर बाहर भी गिर गया। खरोंच तक नहीं आईं, बोले चाय पीला दो होंडा एजेंसी के गेट पर पलटी कैंपर में एक सवार तो पहले ही उछलकर बाहर निकल गया था, सबसे पहले वो उठा और एजेंसी की तरफ बढ़ा, इसके बाद बारी बारी से चार और जने बोलेरो कैंपर में ले बाहर निकले। एजेंसी में काम करने वाले सचिन ओझा ने बताया कि किसी को चोट नहीं लगी और अंदर आते ही कहा कि चाय पीला दो। तो यह स्थिति इस हादसे की रही। कुल मिलाकर तेज रफ्तार कैंपर के आठ बार पलटने के बावजूद किसी के खरोंच तक नहीं आई।

पूर्व मंत्री भगत ने राहुल गांधी पर हुए FIR को लेकर भाजपा पर लगाया आरोप

रायपुर राहुल गांधी पर हुए FIR को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है. राहुल गांधी देश के नेता हैं, संविधान देश की आत्मा है. राहुल गांधी पर आंच भी आएगी तो लोग जान दे देंगे. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से इस्तीफा देकर निकले नेताओं की फिर से कांग्रेस में वापसी होने जा रही है. वहीं कांग्रेस में प्रवेश लेने के लिए एक विशेष समिति का गठन किया गया है. इसे लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रवेश के लिए समिति बनाने का निर्णय अच्छा है. इससे किसी एक नेता की नहीं चलेगी, समिति फैसला लेगी. किसी ने भूल मान लिया तो उसे माफ कर देना चाहिए. वहीं बृहस्पत सिंह के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव से माफी मांगने को लेकर अमरजीत भगत ने कहा कि दोनों के बीच अंतरंग संबंध है, हमने करीब से देखा है. उन्होंने इसे लेकर कहा- क्षमा बड़न को चाहिए, छोटन को उत्पात. प्रदेश में रोहिंग्या मुसलमानों और बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर भी सियासत तेज है. पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने घुसपैठियों की सूची और फोटो जारी करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि सरकार रोहिंग्या बांग्लादेशी घुसपैठियों की सूची जारी करे. उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी सिर्फ दावा करती है, अब तक किसी को पकड़ नहीं पाए. विजय शर्मा युवा हैं, एनर्जेटिक हैं, पर उनके लिए यह काम आसान नहीं है.

स्कूली छात्र ने कड़ी मेहनत के बल पर अनूठा ड्रोन बनाने में सफलता हासिल की, जाने क्या है विशेषता

ग्वालियर  ग्वालियर में सिंधिया स्कूल के एक छात्र ने कमाल कर दिखाया है. उसने कड़ी मेहनत के बल पर अनूठा ड्रोन बनाने में सफलता हासिल की. ड्रोन को एक व्यक्ति बैठकर उड़ सकता है. फोर्ट में स्थित सिंधिया स्कूल के मेघावी छात्र का नाम मेधांश त्रिवेदी है. मेधांश त्रिवेदी ड्रोन का सफल परीक्षण भी कर चुका है. होनहार छात्र को सफलता तीन महीने की मशक्कत के बाद मिली. ड्रोन को तैयार करने में करीब साढे़ तीन लाख रुपये का खर्च आया. एमएलडीटी 1 की जानें विशेषता     फिलहाल 4 किलोमीटर की ऊंचाई तक उड़ान भरने में सक्षम     60 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से मंजिल तक पहुंच सकता है     अनूठे ड्रोन की चौड़ाई 1.8 मीटर और लंबाई 1.8 मीटर है     ड्रोन में करीब 45 हॉर्स पावर से ज्यादा की क्षमता     80 किलो वजन को लेकर 6 मिनट तक हवा में भर सकता उड़ान इंटर के छात्र ने किया कमाल मेधांश ने अनूठे ड्रोन को एमएलडीटी 1 नाम दिया है. होनहार छात्र ने बताया कि चीन के ड्रोन देखकर मन मे भी कुछ अलग करने का विचार आया. टीचर मनोज मिश्रा ने विचार को मूर्त रूप देने में छात्र को प्रोत्साहित किया. मेधांश का कहना है कि तकनीकी रूप से भी टीचर ने मदद की. छात्र का सपना अब एयर टैक्सी कंपनी शुरू करने का है. उसने लोगों के लिए सस्ता हेलीकॉप्टर भी उपलब्ध कराने की मंशा जताई है. ड्रोन बनाने के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. आखिरकार शिक्षक और परिवार की मदद से छात्र सपने को साकार करने में सफल हुआ. एमएलडीटी 1 सामान्य ड्रॉन से एकदम अलग है. सिंधिया स्कूल के स्थापना दिवस समारोह पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और इसरो चीफ एस सोमनाथ ने मेधांश के इनोवेशन की जी खोलकर प्रशंसा की थी. मेधांश ने बताया कि ड्रोन बिना व्यक्ति के चार किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है. हालांकि सुरक्षा के चलते 10 मीटर तक ही उड़ा रहे हैं. छात्र ने बताया कि फंडिंग की व्यवस्था होने पर ड्रोन को हाइब्रिड मोड पर लॉन्च करने का काम होगा. अभी एमएलडीटी 1 में एग्रीकल्चर ड्रोन की चार मोटर लगा है. ऐसे मिली ड्रोन बनाने की प्रेरणा मेधांश वर्तमान में सिंधिया स्कूल के इंटर का छात्र है. छात्र का कहना है कि आने वाले समय में आम लोगों के काम आने वाले ड्रोन का निर्माण भी होगा. ड्रोन का इस्तेमाल सामान दूसरी जगह पहुंचाने और एग्रीकल्चर में किया जा सकेगा. टीचर मनोज मिश्रा मेधांश की तारीफ करते हैं. उन्होंने बताया कि मेधांश कक्षा 7 से नए-नए आविष्कार के बारे में जानकारी लेता रहता था. मकसद कुछ अलग करने की थी. उन्होंने बताया कि खुद भी मॉडल तैयार करते हैं. मॉडल और चीन के मानव ड्रोन को देखने के बाद मेधांश को ड्रोन बनाने की प्रेरणा मिली. मेधांश की प्रतिभा को देखकर स्कूल के स्टाफ भी मदद को आगे आए हैं. बता दें कि सिंधिया स्कूल का संचालन सिंधिया राज परिवार करता है. ज्योतिरादित्य सिंधिया स्कूल के संरक्षक हैं.

विश्व ध्यान दिवस पर पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए ध्यान सत्र का आयोजन

विश्व ध्यान दिवस पर पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए ध्यान सत्र का आयोजन पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर सभी इकाइयों में ध्यान अभ्यास भोपाल विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर, पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के निर्देशानुसार सभी जिलों की पुलिस लाइनों, पुलिस प्रशिक्षण इकाइयों और विशेष सशस्त्र बल की समस्त वाहिनियों में विशेष ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना तथा उन्हें तनाव मुक्त वातावरण प्रदान करना था।     इस आयोजन में विशेषज्ञों द्वारा ध्यान और मानसिक संतुलन को बनाए रखने की विभिन्न तकनीकों पर मार्गदर्शन दिया गया। ध्यान सत्र में शामिल सभी कर्मियों ने इसे अपने कार्य क्षेत्र में उपयोगी और प्रभावशाली बताया। इस प्रकार के कार्यक्रम पुलिसकर्मियों के कार्य प्रदर्शन को बढ़ाने और उन्हें मानसिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।  

आईसीसी रैंकिंग में अश्विन की बादशाहत पर जसप्रीत बुमराह की नजर, क्या MCG में रचा जाएगा इतिहास?

 नई दिल्ली इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट गाउंड में खेला जाना है। गाबा टेस्ट के बाद दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम है। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। भारत के लिए पिछले तीनों मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले जसप्रीत बुमराह पर एक बार फिर हर किसी की निगाहें रहेगी, वहीं बुमराह की नजरें आर अश्विन के आईसीसी रिकॉर्ड पर होगी। यह रिकॉर्ड है आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल करने का। फिलहाल जसप्रीत बुमराह 890 की रेटिंग्स के साथ पहले पायदान पर बने हैं। वहीं आर अश्विन के नाम बतौर भारतीय आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग लेने का रिकॉर्ड है। अश्विन 2016 में सर्वाधिक 904 रेटिंग हासिल कर चुके हैं। अश्विन और बुमराह में सिर्फ 14 ही रेटिंग का अंतर है, अगर बुमराह एमसीजी में अपनी पिछले प्रदर्शन को दोहराते हैं तो जरूर वह अश्विन के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। जसप्रीत बुमराह के नाम मौजूदा BGT में सर्वाधिक 21 विकेट हैं। उन्होंने यह विकेट मात्र 10.90 के औसत और 25.14 के स्ट्राइक रेट से लिए हैं। इस सीरीज में उनका कोई सानी नहीं है। वहीं बुमराह अगर एमसीजी में 9 विकेट चटकाने में कामयाब रहते हैं तो वह बीजीटी की एक सीरीज में 30 विकेट चटकाने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन जाएंगे। वहीं बीजीटी की एक सीरीज में सर्वाधिक विकेट चटकाने का रिकॉर्ड हरभजन सिंह के नाम है, उन्होंने 2000-01 में 32 विकेट चटकाए थे। बुमराह अगर ऐसा ही प्रदर्शन करते रहे तो बचे दो मैचों में वह भज्जी से आगे निकल सकते हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की एस सीरीज में 30 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बनने के लिए MCG में नौ विकेट की जरूरत है। कुल मिलाकर, हरभजन सिंह के पास 2000-2001 की श्रृंखला में 32 विकेट के साथ श्रृंखला के एक संस्करण में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है, और बुमराह के पास इस सूची में उनसे आगे निकलने की बहुत संभावना है। बुमराह को प्रतिष्ठित MCG पर 20 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बनने के लिए चौथे टेस्ट में पांच विकेट की भी जरूरत है। तेज गेंदबाज के पास MCG में 15 विकेट हैं और चौथे टेस्ट में एक विकेट उन्हें अनिल कुंबले को पछाड़कर इस स्थल पर सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय बनने में मदद करेगा। बात एमसीजी में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाजों की करें तो इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह 15 विकेट के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। उनके अलावा लीजेंड स्पिनर अनिल कुंबले ने भी इस मैदान पर इतने ही विकेट चटकाए हैं। बॉक्सिंग डे टेस्ट में बुमराह एक विकेट लेते ही कुंबले को भी पछाड़ देंगे।

पुलिस और कार्यकर्ताओं से झड़प में लाठीचार्ज और गिरफ्तारी, राजस्थान-जयपुर में यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

जयपुर। राजस्थान यूथ कांग्रेस ने आज डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध स्वरूप मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने के उद्देश्य से बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक से मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच किया लेकिन पहले से तैयार पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक दिया। यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और विधायक अभिमन्यु पूनिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को पार करने का प्रयास किया। जैसे ही पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों ने इसका विरोध किया। इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और प्रदर्शनकारियों ने जबरन सुरक्षा घेरा तोड़ने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। पानी की तेज धार के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीछे हटने से इंकार कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों ने जवाब में पुलिस पर कुर्सियां फेंकीं, जिससे माहौल और गरमा गया। हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी डटे रहे और गिरफ्तारी देने का निर्णय लिया। पुलिस ने गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को शहर के दूरस्थ थानों में ले जाकर छोड़ा। यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है और सरकार जनता की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। पूनिया ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशभर में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। पुलिस ने अपनी कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने कानून हाथ में लेने की कोशिश की, जिसके चलते मजबूरी में वॉटर कैनन और लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। बहरहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस और सरकार के बीच टकराव के चलते आगामी दिनों में और भी प्रदर्शन देखने को मिल सकते हैं।

लाखों की धोखाधड़ी मामले में आया क्रिकेटर उथप्पा का नाम, जारी हुआ अरेस्ट वारंट

मुंबई टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा मुश्किलों में हैं. उथप्पा के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है. उथप्पा को कथित तौर पर भविष्य निधि (PF) में धोखाधड़ी के लिए ये वारंट जारी किया गया है. दरअसल उथप्पा सेंचुरीज लाइफस्टाइल ब्रांड प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी चलाते हैं. यह कंपनी कर्मचारियों के वेतन से काटे गए रुपये उनके पीएफ खातों में जमा करने में विफल रही, जिसके कारण लगभग 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई. …नहीं तो अरेस्ट होंगे रॉबिन उथप्पा अब रॉबिन उथप्पा को लगभग 24 लाख रुपये का बकाया चुकाने के लिए 27 दिसंबर तक का समय दिया गया है. अन्यथा उन्हें गिरफ्तारी का सामना करना पड़ सकता है. वारंट पीएफ क्षेत्रीय आयुक्त शदाक्षरी गोपाल रेड्डी ने जारी किया है. यह वारंट, पुलकेशीनगर पुलिस को उचित कार्रवाई करने का निर्देश देती है. 4 दिसंबर को लिखे एक पत्र में रेड्डी ने पुलिस को वारंट पर अमल करने का निर्देश दिया. हालांकि, इसे पीएफ कार्यालय को वापस कर दिया गया क्योंकि उथप्पा कथित तौर पर अब अपने पिछले पते पर नहीं रहते हैं. अधिकारी अब जांच को आगे बढ़ाने और कानूनी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए उथप्पा के ठिकाने का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं. ऐसा है रॉबिन उथप्पा का क्रिकेट करियर 39 साल के रॉबिन उथप्पा ने भारत के लिए 46 वनडे और 13 टी20 इंटरनेशनल में क्रमश: 934 और 249 रन बनाए. उन्होंने इसके साथ ही प्रथम श्रेणी में 9446 और लिस्ट ए में 6534 रन बनाए. टीम इंडिया ने जब टी20 वर्ल्ड कप का पहला यानी 2007 सीजन जीता था, तब उथप्पा टीम के स्टार ओपनर रहे थे. उथप्पा के नाम इंडियन प्रीमियर लीग की दो (2014 और 2021) ट्रॉफी है. वह 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स और 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के सदस्य थे. उथप्पा ने आईपीएल के शुरुआती 15 सीजन खेले. टूर्नामेंट में उथप्पा ने 6 टीमों के साथ क्रिकेट खेली. यह टीमें चेन्नई, कोलकाता के अलावा मुंबई इंडियंस, पुणे वॉरियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स हैं. उथप्पा ने आईपीएल में 205 मैच खेले, जिसमें 4952 रन बनाए. उथप्पा क्रीज से आगे बढ़कर अटैकिंग गेम खेलने के लिए पहचाने जाते थे.  

कांग्रेस के नेता अपने कार्यकर्ताओं को संभाल नहीं पा रहे हैं, मतभेद की स्थिति : उपमुख्यमंत्री साव

रायपुर छत्तीसगढ़ की सियासत में JCCJ और बागी नेताओं की कांग्रेस पार्टी में वापसी की चर्चा जोरों पर है. इस पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नेतृत्व विहीन हो चुकी है. कांग्रेस के नेता अपने कार्यकर्ताओं को संभाल नहीं पा रहे हैं, मतभेद की स्थिति है. कांग्रेस पार्टी को जनता ने स्पष्ट रूप से नकार दिया है. आने वाले दिनों में भी स्थिति और स्पष्ट नजर आ रही है. बीजेपी का संगठन चुनाव डिप्टी सीएम साव का बयान भारतीय जनता पार्टी में संगठन चुनाव को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बीजेपी संविधान के हिसाब से चलती है. सुव्यवस्थित से तरीके से सर्वानुमति बनाकर करने का काम हो रहा है. प्राथमिक सदस्यता और सक्रिय सदस्यता के लिए भी अभियान चलाए गए. एक-एक बूथ में कमेटी, बूथ के बाद मंडलों और जिलों की रचना हुई है. जिले के बाद प्रदेश और फिर राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव होगा. बता दें कि हाल ही में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की राष्ट्रिय अध्यक्ष डॉ. रेणु जोगी ने पीसीसी चीफ दीपक बैज को पत्र लिखकर विलय का प्रस्ताव भेजा था. पत्र में लिखा कि प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी की गठित पार्टी की विचारधारा कांग्रेस की है. पार्टी की कोर कमेटी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि पार्टी का कांग्रेस में विलय हो. सभी पदाधिकारी और सदस्य कांग्रेस में प्रवेश करना चाहते हैं। डॉ. रेणु जोगी ने प्रवेश कराने का अनुरोध किया है.

28 से 31 दिसंबर तक होगी प्रतियोगी परीक्षा, राजस्थान-संस्कृत के वरिष्ठ अध्यापक की होगी भर्ती

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का विषयवार आयोजन 28 से 31 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा। परीक्षा में ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवे विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग सचिव ने बताया कि अभ्यर्थी उक्त परीक्षा हेतु आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी 21 दिसंबर 2024 से एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर प्राप्त कर सकेंगे। परीक्षा के प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर 25 दिसंबर 2024 को जारी किए जाएंगे। इस अनुसार अभ्यर्थी यथाशीघ्र प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर लेवें। प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ठ कर डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है। परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके पश्चात् किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अतः अभ्यर्थी परीक्षा के दिन परीक्षा प्रारंभ होने के लिए नियत समय से पर्याप्त समय पूर्व परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक रूप से उपस्थित हो जाएं ताकि सुरक्षा जांच एवं पहचान का कार्य समय पर पूर्ण हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को पहचान हेतु परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लेकर उपस्थित होना होगा। यदि मूल आधार कार्ड पर फोटो पुरानी अथवा अस्पष्ट है तो अन्य मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र यथा मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जिसमें रंगीन एवं नवीनतम स्पष्ट फोटो हो, लेकर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होवें। इसके साथ ही अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र पर भी नवीनतम रंगीन फोटो ही चस्पा करना सुनिश्चित करें। स्पष्ट मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र के साथ जारी आवश्यक अनुदेशों का अवलोकन अवश्य कर लेवें। आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें। परीक्षा में अनुचित साधन अपनाये जाने एवं अनुचित कृत्यों में संलिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक जुर्माने से दण्डित एवं चल अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है। विषयवार परीक्षा कार्यक्रम—                           विषय                     परीक्षा दिनांक                            समय सामाजिक विज्ञान    28 दिसंबर 2024                 प्रातः 9.30 से 12 बजे तक हिन्दी                    28 दिसंबर 2024                 दोपहर 2.30 से 5.00 बजे तक जीके एंड               29 दिसंबर 2024                  प्रातः 9.30 से 11.30 बजे तक एजुकेशनल साइकोलॉजी साइंस                   29 दिसंबर 2024 –                 दोपहर 2.30 से 5.00 बजे तक गणित                   30 दिसंबर 2024                    प्रातः 9.30 से 12 बजे तक संस्कृत                  30 दिसंबर 2024                    दोपहर 2.30 से 5.00 बजे तक इंग्लिश                  31 दिसंबर 2024                    प्रातः 9.30 से 12 बजे तक

BRICS समिट की मेजबानी कर चर्चा में आया था शहर, रूस के कजान में 9/11 जैसा अटैक

नई दिल्ली रूस के कजान शहर में भीषण अटैक हुआ है, जिसने दुनिया को अमेरिका के इतिहास में हुए सबसे वीभत्स 9/11 हमले की याद दिला दी है. रूस के कजान शहर में सीरियल ड्रोन (UAV) अटैक किए गए हैं. ये हमले कजान शहर की तीन हाई राइज इमारतों में हुए हैं. हमले के कारण भारी नुकसान होने की बात सामने आ रही है. कजान की हाई राइज इमारतों में हुए UAV अटैक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं. इनमें साफतौर पर नजर आ रहा है कि अलग-अलग दिशाओं से आ रहे किलर ड्रोन (UAV) हवा में ही इमारतों से टकरा रहे हैं. ड्रोन के बिल्डिंग से टकराने के बाद बड़ा धमाका होता हुआ भी नजर आ रहा है. रूस ने इस हमले का आरोप सीधे यूक्रेन पर लगाया है. रूसी रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा है कि यह ड्रोन अटैक यूक्रेन की तरफ से किया गया था. इस हमले पर रूस के रक्षा मंत्रालय की प्रतिक्रिया भी आ गई है. रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि रूस के एयर डिफेंस सिस्टम ने कजान शहर के ऊपर एक यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट किया है. वहीं, कजान के मेयर ऑफिस से रूसी मीडिया एजेंसी स्पुतनिक को बताया गया है कि ड्रोन हमले के कारण तीन जिलों, सोवेत्स्की, किरोव्स्की और प्रिवोलज्स्की में घरों में आग लग गई है. ड्रोन हमले के कारण जिन इमारतों में आग लगी है, वहां ऑपरेशनल सेवाएं जारी हैं. सभी जरूरी मदद मुहैया कराई जा रही है. बिल्डिंग से निकाले गए लोगों को भोजन और रहने के लिए शेल्टर दिए जा रहे हैं. कजान शहर पर हुए इस हमले की इसलिए भी पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है, क्योंकि इसी साल 2024 में रूस के इस शहर में ब्रिक्स सम्मलेन हुआ था. इस बार कजान में हुए 16वें ब्रिक्स सम्मेलन में पहली बार संयुक्त अरब अमीरात, ईरान, मिस्र  और इथियोपिया को सदस्य के रूप में शामिल किया गया था. इस हमले को अमेरिका में हुए 9/11 (वर्ल्ड ट्रेड सेंटर) हमले की तरह ही बताया जा रहा है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet