LATEST NEWS

रणजीत हनुमान :भक्ति में डूबा शहर, सोने के रथ पर सवार होंगे पवन पुत्र, 51 हजार दीप लगाए जाएंगे

 इंदौर इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर में रणजीत अष्टमी महोत्सव के दिन शनिवार को दीपोत्सव मनाया जाएगा। शाम को 51 हजार दीप लगाए जाएंगे, जिसके बाद भजन संध्या का आयोजन होगा।मुख्य पुजारी पं.दीपेश व्यास ने बताया कि मंदिर में परंपरागत रणजीत अष्टमी महोत्सव मनाया जा रहा हैं। महोत्सव के दूसरे दिन 51 हजार दीपक से मंदिर परिसर रोशन होगा। 21 हजार दीपक मंदिर प्रबंधन द्वारा लगाए जाएंगे।  देश भर में हनुमान जी अलग-अलग रूपों में विराजमान हैं, लेकिन इंदौर में रणजीत हनुमान मंदिर इकलौता ऐसा मंदिर है. जहां रणजीत रूप में हनुमान जी की पूजा होती है. खास बात यह है कि अहिल्याबाई होल्कर द्वारा स्थापित यह भव्य मंदिर सबसे बड़ी प्रभात फेरी का भी हर साल साक्षी बनता है. शुक्रवार को इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर में भव्य कार्यक्रम के आयोजन की शुरुआत की गई. इस दौरान शहर की सुंदरता और पूरा माहौल देखते ही बन रहा था. रणजीत अष्टमी 4 दिन के महोत्सव की शुरूआत दरअसल, हर साल रणजीत अष्टमी के अवसर पर यहां चार दिन के महोत्सव की शुरुआत होती है. पहले दिन मंदिर पर जिला प्रशासन द्वारा ध्वज अर्पित किया जाता है. इसके बाद भजन संध्या और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं. फिर यहां भगवान रणजीत हनुमान स्वर्ण रथ पर सवार होकर अपने भक्तों को दर्शन के लिए निकलते हैं. इस दौरान निकलने वाली प्रभात फेरी में हर साल हजारों लोग शामिल होते हैं. इस अवसर पर पूरे यात्रा मार्ग में सैकड़ों की तादाद में मंच लगाए जाते हैं. जहां रणजीत हनुमान के भक्ति प्रभात फेरी का स्वागत करते हुए पूजा-अर्चना करते हैं. सीता जी की लंका में खोज के बाद वापस लौटे थे पवन पुत्र मंदिर के पुजारी पंडित दीपेश व्यास बताते हैं कि “इस अवसर पर रणजीत हनुमान के करीब एक रक्षा सूत्रों का वितरण भी होता है. जो सिद्ध किए हुए रक्षा सूत्र होते हैं.” शुक्रवार को इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने मंदिर के लिए ध्वज अर्पित करने के अवसर पर बताया कि “रणजीत अष्टमी के अवसर पर आज यहां भजन पूजन के साथ ही ध्वजारोहण का आयोजन किया गया है. चूकी यह पर्व हनुमान जी द्वारा सीता जी की लंका में खोज कर वापस लौटने पर भगवान राम द्वारा उन्हें रंजीत की उपाधि दी गई थी. इस उपाधि के बाद जिस दिन वह वहां लौटकर आए थे. उस दिन अष्टमी थी, इसलिए रंजीत अष्टमी का आयोजन प्रतिवर्ष रणजीत हनुमान मंदिर में किया जाता है. इंदौर रणजीत हनुमान मंदिर     इंदौर में रणजीत हनुमान मंदिर से स्वर्ण रथ पर निकले बजरंग बली, प्रभात फेरी में भक्तों का सैलाब     रणजीत हनुमान मंदिर में प्रभात फेरी और बड़े आयोजन, करोड़ों की लागत से संवरेगा दरबार ऐसा रहेगा चार दिवसीय कार्यक्रम इस आयोजन के साथ ही चार दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है. शनिवार को 51000 दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे. रविवार को भगवान रणजीत हनुमान की भजन संध्या होगी. 23 तारीख को सुबह 5:00 बजे सबसे बड़ी प्रभात फेरी, जिसमें लाखों की तादाद में लोग इकट्ठा होकर नगर भ्रमण के लिए निकलेगें. उसके बाद भोजन प्रसादी का आयोजन भी रणजीत हनुमान मंदिर ट्रस्ट के द्वारा आयोजित किया जाएगा. जिसमें लाखों की तादाद में भक्त जाकर भोजन प्रसादी का आनंद भी लेंगे.  

सुबह-सुबह पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, संदिग्धों और फरार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश, 15 संदिग्धों को लिया हिरासत में

रायपुर राजधानी पुलिस ने आज सुबह-सुबह बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए सरप्राइज चेकिंग किया. सुबह 5 बजे जिले के 3 एडिशनल एसपी, 3 सीएसपी, 4 थाना प्रभारी और 150 पुलिस बल ने एक साथ मुजगहन थाना क्षेत्र के बीएसयूपी कॉलोनी में दबिश दी, जिससे अपराधी काप उठे. पुलिस ने वहां चाकूबाजी, नशीली दवाई की बिक्री करने वाले कई संदिग्धों और फरार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी. इस दौरान पुलिस ने 15 से संदिग्धों को हिरासत में लिया है. दरअसल, पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि कॉलोनी बहुत से लोग सूने मकानों के ताले तोड़कर वहां कब्जा कर रह रहे हैं, जो छत्तीसगढ़ के बाहर से हैं और बिना किसी पहचान पत्र के निवास कर रहे हैं. इनमें से कुछ लोग नशीले पदार्थों की बिक्री करते हैं और कुछ चाकूबाजी की घटनाओं में भी संलिप्त हैं. पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद आज सुबह कॉलोनी में रह रहे संदिग्धों पर शिकंजा कसा है

राज्यपाल ने कहा कि अब समय आ गया है कि बिना डरे इतिहास के बारे में सही परिप्रेक्ष्य सामने लाया जाए

पणजी बिहार के राज्यपाल ने अंग्रेजों के भारत छोड़ने को लेकर एक बयान दिया है. राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने गोवा में कहा कि ब्रिटिश शासकों ने सत्याग्रह के कारण भारत नहीं छोड़ा. अंग्रेजों ने जब लोगों के हाथों में हथियार देखे तो उन्हें लगने लगा कि लोग अब किसी भी हद तक जा सकते हैं. बिहार के राज्यपाल आर्लेकर ने पणजी गोवा में कहा,’आक्रमणकारियों (ब्रिटिशर्स) ने एक कहानी गढ़ने की कोशिश की. लेकिन सच्चाई यह है कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम हथियारों के बिना नहीं लड़ा गया. अंग्रेज ‘सत्याग्रह’ के कारण भारत नहीं छोड़कर गए.’ तत्कालीन सरकार ने भी किया समर्थन गोवा पर पुर्तगाली आक्रमण का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि अब समय आ गया है कि बिना डरे इतिहास के बारे में सही परिप्रेक्ष्य सामने लाया जाए. उन्होंने कांग्रेस की पिछली सरकारों पर नाम लिए बिना गंभीर आरोप लगाए. राज्यपाल ने कहा,’भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद (ICHR) ने एक कहानी गढ़ी थी कि आप गुलाम बनने के लिए पैदा हुए हैं और तत्कालीन सरकार ने भी इसका समर्थन किया था.’ पूछा, गोवा इनक्विजिशन क्या है? वह आनंदिता सिंह की लिखित पुस्तक ‘भारत के उत्तर पूर्व में स्वतंत्रता संग्राम का संक्षिप्त इतिहास (1498 से 1947)’ पर बोल रहे थे. आर्लेकर ने कहा,’गोवा इनक्विजिशन क्या है? अगर हम इसे सामने लाने की कोशिश करते हैं तो गोवा में कुछ लोग परेशान हो जाते हैं. उन्हें दर्द होता है. क्या हमें यह नहीं बताना चाहिए कि आपकी जड़ें क्या हैं? कुछ लोग तब परेशान हो जाते हैं, जब उन्हें यह बताया जाता है कि आपकी जड़ें कहां हैं.’ ‘सामने लाना चाहिए अपना दृष्टिकोण’ उन्होंने कहा,’हमें बिना किसी से डरे अपनी बात कहनी चाहिए. जिन लोगों ने हम पर आक्रमण किया, वे कभी हमारे नहीं हो सकते. इसलिए हमें अपना दृष्टिकोण सामने लाना चाहिए. अगर गुवाहाटी जैसी जगहों से लोग हमें अपना इतिहास बता रहे हैं, तो गोवा के लोग अपनी भूमि का सच्चा इतिहास क्यों नहीं लिखते.’ बता दें कि आर्लेकर गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं.  

‘कुसुम योजना में पत्रावलियों का शीघ्र करें निस्तारण-चेयरमैन’, राजस्थान-जयपुर में ओल्ड पावर हाउस के कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण

जयपुर। प्रदेश के विद्युत वितरण निगमों की चेयरमैन सुश्री आरती डोगरा ने कुसुम योजना में पत्रावलियों के त्वरित, समयबद्ध एवं सुगम निस्तारण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा का उपयोग कर किसानों को दिन में बिजली सुलभ कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता दे रही है। ऐसे में लेटर ऑफ अवॉर्ड जारी करने के बाद डिस्कॉम्स द्वारा सोलर प्लांट स्थापित करने तथा पावर परचेज एग्रीमेंट करने से संबंधित पत्रावलियों का यथाशीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इससे जमीनी स्तर पर योजना को गति दी जा सकेगी।डोगरा शुक्रवार प्रातः राममंदिर ओल्ड पावर हाउस स्थित जयपुर डिस्कॉम के विभिन्न कार्यालयों एवं शाखाओं का आकस्मिक निरीक्षण करने के दौरान अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रही थीं। उन्होंने रेगुलेशन, प्रोजेक्ट, प्लानिंग एवं मॉनीटरिंग शाखाओं के निरीक्षण के दौरान कुसुम योजना से संबंधित पत्रावलियों का गहनता से अवलोकन किया। इन फाइलों को देख रहे अधिकारियों एवं कार्मिकों से की गई टिप्पणियों तथा फाइलों के मूवमेंट को लेकर सवाल किए और फोन के माध्यम से आवेदकों से बात भी की। डिस्कॉम्स चेयरमैन ने कहा कि सोलर पावर जनरेटर से प्राप्त आवेदनों में कमियों को जांचने के लिए अधिकारियों के अलग-अलग स्तर होने से पत्रावलियों के निस्तारण में अधिक समय लगता है। उन्होंने अति. मुख्य अभियंता (पीपीएम) को निर्देश दिए कि एक डेस्क स्थापित करें जिसमें तकनीकी तथा लेखा शाखा से संबंधित अधिकारी एक ही स्थान पर बैठें और प्राप्त आवेदन की चेक लिस्ट के अनुसार उसी दिन जांच कर पाई गई कमियों की पूर्ति के लिए सोलर पावर जेनरेटर को उसी दिन अवगत कराएं। डोगरा ने कहा जिस भूमि पर प्लांट स्थापित किया जाना है उसके स्वामित्व संबंधी दस्तावेजों की पूर्ति को लेकर तीनों डिस्कॉम्स में एकरूपता रखी जाए। इससे सोलर पावर जनरेटर्स तथा किसानों को भूमि के मालिकाना हक संबंधी दस्तावेज की पूर्ति के लिए बेवजह परेशान नहीं होना पड़ेगा। प्लांटों की स्थापना और पावर परचेज एग्रीमेंट करने के काम में गति आएगी। साथ ही आवेदकों का संतुष्टि का स्तर बढ़ेगा।

ऋण देने में कोताही बरतने और शासकीय योजनाओं पर त्वरित क्रियान्वित नहीं करने पर कलेक्टर ने बैंक अधिकारियों को लगाई फटकार

बलौदाबाजार अनुसूचित जनजाति के युवाओं को ऋण देने में कोताही बरतने और शासकीय योजनाओं पर त्वरित क्रियान्वित नहीं करने पर कलेक्टर दीपक सोनी ने बैंक अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए सख्त कार्रवाई करने की बात कही. जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में बैंकों की कार्यप्रणाली से कलेक्टर नाखुश नजर आए. कलेक्टर दीपक सोनी ने दो टूक कहा है कि सरकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को दिए जा रहे अनुदान राशि का समायोजन उनके द्वारा निजी तौर पर लिए गए बैंक ऋण के विरुद्ध नहीं किया जाएगा. यदि कोई बैंक ऐसा करते पाया गया तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी. कलेक्टर ने जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में कुछ बैंकों द्वारा ऐसी हरकतों की शिकायत मिलने पर इस आशय के कड़े निर्देश दिए हैं. उन्होंने बैंकों द्वारा अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण देने में रुचि नहीं दिखाने पर बैंक अधिकारियों को फटकार भी लगाई है. जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता और एलडीएम बिनाय राय चौहान विशेष रूप से उपस्थित थे. कलेक्टर सोनी ने परामर्शदात्री समिति की तिमाही समीक्षा बैठक में बैंकों के काम-काज और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति की बैंकवार विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने कहा कि बैंक लोन का प्रवाह ग्रामीणों और किसानों की ओर प्राथमिकता से ज्यादा होने चाहिए. रिज़र्व बैंक के इस सम्बन्धी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाना चाहिये. कलेक्टर ने जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग, खादी ग्रामोद्योग, राष्ट्रीय शहरीय आजीविका मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविक मिशन, जिला अंतयाव्यसायी सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार मूलक योजनाओं में अधिक ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है. उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और जीवन सुरक्षा योजना क्षतिपूर्ति की भी जानकारी ली. कलेक्टर ने पंचायत सचिव और सांख्यिकी विभाग से मृत्यु के आंकड़ों से मिलान कर शत-प्रतिशत हितग्राहियों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए. इस दौरान जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग की योजनाओं में भी अपेक्षित प्रगति नहीं मिली है. कलेक्टर ने योजनाओं में अत्यंत धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी दिखाई. बैंकों में प्रस्तुत 123 प्रकरणों में केवल 25 प्रकरण ही स्वीकृत किये गए हैं. उन्होंने 10 जनवरी तक सभी पुराने प्रकरणों का निराकरण करने के लिए बैंकों को निर्देशित किया. इसके साथ ही अंत्यावसायी समिति के अधिकारियों को बैंकों में लक्ष्य के अनुरूप प्रकरण भेजने के निर्देश दिए. कलेक्टर ने सभी हितग्राही मूलक योजनाओं के प्रकरणों में जल्द निर्णय लेने के निर्देश दिए. यदि कोई केस स्वीकृत करने योग्य नहीं है,तो उचित कारण बताते हुए निरस्त किया जाये. एलडीएम चौहान ने कलेक्टर के निर्देश और समिति में लिए गए निर्णयों के अनुरूप भविष्य में प्रगति लाने का बैंकों की ओर से भरोसा दिलाया और अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया.

महाकालेश्वर मंदिर में भयंकर हादसा, मशीन में बुरी तरह से उलझने से महिला की गर्दन दुपट्टे में फंस गई और उसकी मौत हो गई

उज्जैन उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में भयंकर हादसा हो गया. एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को मंदिर के फूड सेंटर में एक महिला का दुपट्टा आलू छीलने वाली मशीन में फंस गया. 30 साल की महिला रसोई में काम कर रही थी जब  मशीन में बुरी तरह से उलझने से महिला की गर्दन दुपट्टे में फंस गई और उसकी मौत हो गई.   सुबह, उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) लक्ष्मी नारायण गर्ग ने संवाददाताओं को बताया कि यह दुर्घटना मंदिर के अन्न क्षेत्र में हुई. उन्होंने कहा कि एक निजी सुरक्षा सेवा के कर्मचारियों और परिसर की अन्य महिलाओं ने बताया कि पीड़िता रजनी खत्री भोजनशाला (रसोई) में काम कर रही थी, जब उसका ‘दुपट्टा’ आलू छीलने वाली मशीन में फंस गया. जब तक कोई कुछ समझ पाता तो महिला के गले में दुपट्टा कस गया. एसडीएम ने कहा कि महिला को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट से सही कारण पता चलेगा. एसडीएम ने कहा कि सरकार महिला के परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी. महिला का परिवार अन्न क्षेत्र महाकालेश्वर मंदिर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर है और भक्तों को भोजन उपलब्ध कराता है. बता दें कि पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें कभी किसी फर्राटा पंखे, कूलर या जनरेटर में किसी के कपड़े या बाल फंसे हों और भयंकर हादसा हुआ हो.

एचआर करे नौकरी देने में आनाकानी तो अपनाएं ये स्ट्रैटजी

अगर जॉब के लिए क्वॉलिफिकेशन पूरी न हो, तो परेशान होना लाजमी है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि आपकी क्वॉलिफिकेशन ज्यादा हो जाती है और आप एचआर मैनेजर की आंखों में खटकने लगते हैं। दरअसल, एचआर मैनेजर जहां कम क्वॉलिफिकेशन वाले कैंडिडेट्स को रिजेक्ट कर देते हैं, वहीं ओवर क्वॉलिफिकेशन वाले कैंडिडेट्स से भी परहेज करते हैं। जॉब नहीं दे सकते अमूमन कम पढ़े लोगों को ही जॉब मिलने में परेशानी होती है। पर स्थिति तब अजीब हो जाती है जब रिक्रूटर आपसे यह कह दे कि आपने कुछ अधिक ही पढ़ाई कर ली है। हम आपको जॉब नहीं दे सकते। सैलरी ज्यादा देने में दिक्कत एचआर मैनेजर का यह भी मानना होता है कि अगर वे ओवर क्वॉलिफाइड एंप्लाई को रिक्रूट करते हैं तो उन्हें उसको ज्यादा सैलरी देनी पड़ेगी। जब कर दें रिजेक्ट जब एचआर मैनेजर आपको ओवर क्वॉलिफाइड कहकर रिजेक्ट कर दे, तो आपको समझना होगा। बेहतर होगा कि उससे पूछें कि वह आपको रिजेक्ट क्यों कर रहे हैं? पॉजिटिविटी पर करें फोकस आपको बताना होगा कि आप बेहतर क्वॉलिफिकेशन होने की वजह से जॉब को बेहतर तरीके से हैंडल कर पाएंगे। और हां सैलरी पॉइंट को डिसकस करना न भूलें।  

एक्सरसाइज के बाद इन चीजों को खाने से मिलेगा डबल फायदा

अगर आप बॉडी को फिट रखने के लिए घंटों पसीना बहा रहें है। उन्हें अपनी डाइट पर अधिक ध्यान देना चाहिए। जरा सी लापरवाही से आपको विपरीत परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। घंटों वर्कआउट के बाद अगर आप सही डाइट नहीं ले रहे हैं तो आपकी इतनी मेहनत बेकार जा सकती है। डाइट और वर्क आउट में काफी गहरा संबंध होता है। जिसका सीधा असर आपके वर्कआउट या फिर एक्सरसाइज के परिणामों पर पड़ता है। इसलिए आपका यह जानना बहुत जरूरी है कि एक्सरसाइज के बाद आपको क्या खाना चाहिए जिससे आपकी मेहनत का पूरा फायदा आपको मिल सके। केला केले में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है। साथ ही साथ यह गुड कॉर्ब्स का भी अच्छा स्रोत होता है। वर्कआउट के बाद इनकी हमारे शरीर को बहुत जरूरत होती है। ये कॉर्ब्स शरीर में ग्लाइकोजेन के स्तर को बढ़ाने व क्षतिग्रस्त मांसपेशियों को ठीक करने में मदद करते हैं।   प्रोटीन रिच फूड अगर आप एक्सरसाइज के बाद अपने मसल्स की रिकवरी करना चाहते हैं तो सबसे पहले तो आपको एक्सरसाइज के आधे घंटे के भीतर कुछ न कुछ खाना चाहिए। दरअसल, वर्कआउट के दौरान हमारा शरीर न्यूटिएंट्स का इस्तेमाल करता है और इसलिए पोस्ट वर्कआउट मील शरीर को हील करने में मदद करता है। बेहतर होगा कि आप वर्कआउट के बाद आधे घंटे के भीतर एक प्रोटीन रिच फूड जरूर लेना चाहिए।   खाएं सैंडविच अगर आप कुछ लाइट और पौष्टिक खाना चाहते हैं तो वर्कआउट के बाद सैंडविच खाया जा सकता है। आप ब्राउन ब्रेड में कई तरह की वेजिटेबल्स का इस्तेमाल करके खाएं।   ब्राउन राइस आप वर्कआउट के बाद ब्राउन राइस भी खा सकते हैं। यह एंटी−ऑक्सीडेंट से समृद्ध होते हैं और इनमें फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जो आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं और वजन घटाने में भी मदद करते हैं।   खूब पिएं पानी चूंकि एक्सरसाइज के दौरान आप काफी पसीना बहाते हैं, जिसके कारण शरीर से इलेक्टालाइट की कमी हो जाती है। ऐसे में यह बेहद जरूरी हो जाता है कि आप खुद को हाइडेट रखें। वैसे तो शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए पानी पिया जा सकता है। लेकिन अगर आप चाहें तो पानी के स्थान पर नारियल पानी पीएं। यह पोटेशियम का एक अच्छा स्त्रोत है, जो शरीर में फलूयड को बैलेंस करने में मदद करता है।  

‘प्रदेश सरकार सड़क तंत्र सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध’, राजस्थान-संसदीय कार्य मंत्री ने एम्स से सालावास सड़क पर पुल निर्माण कार्य देखा

जयपुर। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने शुक्रवार को जोधपुर में एम्स से सालावास सड़क पर पुल निर्माण कार्य का अवलोकन कर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अवसंरचनात्मक विकास के साथ सड़क तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हर गांव-ढाणी तक सुलभ परिवहन व्यवस्था की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के लिए सड़क निर्माण कार्य प्राथमिकता के साथ करवाए जा रहे हैं।  एम्स से सालावास सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों के लिए आवागमन सुगम होगा। अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश – पटेल ने पुल एवं सड़क निर्माण कार्य की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य को बेहतर गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

बेहतर स्वास्थ्य और शुद्ध मानसिकता का आधार है आहार- डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने अक्षय पात्र फाउंडेशन की केंद्रीयकृत रसोई का भोपाल में अवलोकन करते हुए संस्था के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और पौष्टिक भोजन विद्यार्थियों तक पहुँचाने का फाउंडेशन का यह प्रयास न केवल अनुकरणीय है, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। उप मुख्यमंत्री ने फाउंडेशन के स्वचालित और योजनाबद्ध कार्य प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा मिल रहा है। संस्था में कार्यरत कर्मचारियों के समर्पण को सराहते हुए श्री शुक्ल ने कहा, “अक्षय पात्र फाउंडेशन का यह कार्य बच्चों के भविष्य को संवारने और समाज को प्रेरित करने वाला है।” भोपाल स्थित रसोई से मध्य प्रदेश के 645 विद्यालयों के 35,000 बच्चों को मध्यान्ह भोजन दिया जा रहा है। फाउंडेशन पूरे भारत में 23,000 से अधिक विद्यालयों में 22 लाख 50 हजार बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध करा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने फाउंडेशन की स्वचालित प्रक्रिया, साफ-सफाई, समय प्रबंधन और पोषण गुणवत्ता की प्रशंसा करते हुए इसे अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। इस अवसर पर फाउंडेशन के भोपाल क्लस्टर के अध्यक्ष आचार्य रत्न दासा भी उपस्थित थे।  

विस्फोटक व नक्सली साहित्य बरामद, छत्तीसगढ़-बीजापुर के अलग-अलग इलाकों में आठ नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर. जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से सुरक्षाबलों के जवानों ने आठ नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से विस्फोटक व नक्सली साहित्य बरामद किए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बासागुड़ा थाना के सारकेगुड़ा व राजपेंटा जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे कुछ व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे। रोड ओपनिंग व सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस के जवानों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। पूछताछ करने पर अपना नाम नागेश बोड़डूगुल्ला पुत्र लक्षमैया निवासी पीसेपारा कोत्तागुडा, मासा हेमला (35) पुत्र भीमा हेमला निवासी बेलम नेंड्रा, सन्नू ओयाम (35) पुत्र मुइद्र ओयाम निवासी बेलम नेंड्रा और लेमाम छोटू (21) पुत्र सूदरु निवासी पुसबाका बंडागड़ापारा थाना बासागुड़ा होना बताया। पकड़े गए नक्सलियों के पास रखे थैले में एक कुकर बम, एक टिफिन बम, कॉर्डेक्स वायर, बिजली का तार, बैटरी, दवाइयां व नक्सली साहित्य बरामद किया गया। नक्सलियों से उक्त प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री के परिवहन के संबंध में नोटिस जारी कर वैध दस्तावेज मांगा, किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं होना बताया। इधर, डीआरजी व नैमेड थाना की संयुक्त कार्रवाई में मुसालूर के जंगल से चार नक्सलियों को विस्फोटक  व नक्सली साहित्य के साथ पकड़ा गया। इनमें मोसला आरपीसी जनताना सरकार सदस्य शंकर पुनेम पिता सुकलु पुनेम (25) निवासी स्कूल पारा मोसला, मोसला आरपीसी जनताना सरकार सदस्य आर्थिक शाखा अध्यक्ष बदरू अवलम उर्फ बोडडा पिता सुकलु अवलम उम्र 38 निवासी स्कूल पारा मोसला, दुरधा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून ए सेक्शन कमाण्डर सन्नू पोयाम उर्फ संदीप पिता हडमो पोयाम उम्र 35 निवासी पटेलपारा दुरधा व दुरधा आरपीसी जन मिलिशिया सदस्य कमलू हेमला पिता पाण्डु हेमला उम्र 34 निवासी स्कूलपारा दुरधा थाना नैमेड शामिल है। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध थाना नैमेड व बासागुड़ा में वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्ययालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है। माड़ मुठभेड़ को लेकर नक्सलियों ने जारी किया प्रेस नोट माड़ मुठभेड़ को लेकर नक्सलियों ने नया प्रेस नोट जारी किया है। नक्सलियों के माड़ डिवीजन कमेटी की सचिव अनिता मंडावी ने उक्त प्रेस नोट जारी किया है। प्रेस नोट में महिला नक्सली नेता ने आईजी बस्तर से सवाल करते हुए कहा कि इतने कमजोर पीएलजीए को खत्म करने में इतना समय क्यों लग रहा है? डीआरजी, एसटीएफ, बस्तर फाइटर, कोबरा कमांडो, एनएसजी, कमांडो, एसओजी व ग्रेहाउंड्स जैसे  लाखों फोर्स,हजारों पुलिस कैम्प,युद्ध टैंक, एमपीवी ,रॉकेट लॉन्चर,और अत्याधुनिक ड्रोन्स की क्या जरूरत है? नक्सली नेता ने कहा कि, ‘हमारा ऐसा कहने का मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि हम मजबूत स्थिति में है। हमारी ताकत क्या है, हम जानते हैं हमारी ताकत बंदूक के बल पर या मार गिराने वाले आंकड़ों पर आधारित नहीं है, इसलिए हम मजबूती के साथ यह कह सकते हैं कि बंदूक के बल पर माओवाद को खत्म करना संभव नहीं है।’ वहीं, नक्सली नेता ने मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों की गोली से बच्चों के घायल होने के पुलिसिया दावों का भी खंडन किया है।

अश्विन के संन्यास पर जडेजा ने कहा: ‘आखिरी क्षण में पता चला’

मेलबर्न भारत के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने खुलासा किया कि कैसे रविचंद्रन अश्विन के अचानक संन्यास ने प्रशंसकों और टीम के साथियों को चौंका दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें सार्वजनिक घोषणा से कुछ क्षण पहले ही इसके बारे में पता चला। जडेजा ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में संवाददाताओं से कहा, “मुझे आखिरी क्षण में संन्यास के बारे में पता चला। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पांच मिनट पहले। यह चौंकाने वाला था।” उन्होंने कहा, “हमने पूरा दिन साथ बिताया, और उसने मुझे संकेत भी नहीं दिया। हम सभी जानते हैं कि अश्विन का दिमाग कैसे काम करता है (हंसते हुए)।” अश्विन और जडेजा एक दशक से अधिक समय से टेस्ट क्रिकेट में भारत के गेंदबाजी आक्रमण की आधारशिला रहे हैं। एक साथ 58 टेस्ट खेलते हुए, उन्होंने एक शानदार स्पिन जोड़ी बनाई, जिसके बीच 587 विकेट लिए। उनकी साझेदारी ने अनिल कुंबले और हरभजन सिंह की दिग्गज जोड़ी को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 501 विकेट लिए थे। अश्विन का संन्यास चौंकाने वाला है, लेकिन भारतीय क्रिकेट में बदलाव का संकेत भी है। जडेजा ने अपने गेंदबाजी साथी के जाने से पैदा हुए खालीपन को स्वीकार किया, लेकिन युवा खिलाड़ियों के लिए खुलने वाले अवसरों के बारे में आशावादी विचार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “हम इतने सालों से गेंदबाजी साथी रहे हैं। हम एक-दूसरे के पूरक रहे हैं। हम बल्लेबाजों के खिलाफ योजना बनाते थे। मुझे बहुत सी चीजें याद आएंगी।” हालांकि, उन्होंने जल्दी ही भविष्य पर ध्यान केंद्रित कर लिया। “उम्मीद है कि कोई बेहतर स्पिनर और ऑलराउंडर अश्विन की जगह लेगा। भारत में हमेशा अच्छी प्रतिभा होती है और कोई भी अपूरणीय नहीं है। यह किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए मौका भुनाने और अपनी छाप छोड़ने का सुनहरा अवसर है।” जडेजा की टिप्पणी गाबा में 77 रनों की पारी के बाद भी आई, एक ऐसी पारी जिसने भारत को श्रृंखला में वापसी करने में मदद की, जो वर्तमान में 1-1 से बराबर है। अपने प्रदर्शन पर विचार करते हुए, उन्होंने कहा कि इस पारी ने उन्हें बहुत आत्मविश्वास दिया है। उन्होंने कहा, “जब टीम मुश्किल स्थिति में हो, तो बाहर स्कोर करना आपको आत्मविश्वास देता है। मानसिकता वही रहेगी। आपको मैच की स्थिति के अनुसार खेलना होगा और मैं टीम की भूमिका के अनुसार खेलूंगा।” जडेजा की पारी ने न केवल मैच बचाया बल्कि क्रिकेट जगत को एक ऑलराउंडर के रूप में उनकी अपार उपयोगिता की याद भी दिलाई। दिलचस्प बात यह है कि जडेजा पर्थ और एडिलेड में सीरीज के पहले दो टेस्ट में नहीं खेले। हालांकि कुछ लोग इसे एक चूके हुए अवसर के रूप में देख सकते हैं, जडेजा का मानना है कि यह उनके लिए फायदेमंद रहा। उन्होंने कहा, “मैंने पहले दो मैच नहीं खेले, इससे मुझे अधिक अभ्यास करने में मदद मिली और मैं परिस्थितियों के अनुकूल हो गया। नेट्स में की गई कड़ी मेहनत ने मुझे मैच में मदद की।” सीरीज 1-1 से बराबर होने के साथ, भारत के पास ऑस्ट्रेलिया में लगातार तीसरी टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचने का मौका है। जडेजा इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि यह दांव पर है और इससे मिलने वाला अवसर भी। जडेजा ने कहा, “हम अच्छी स्थिति में हैं, तीन मैचों के बाद भी यह 1-1 की बराबरी पर है। यह दिलचस्प होने वाला है। अगर हम अगले दो में से एक मैच भी जीत जाते हैं, तो भी हम सीरीज बरकरार रखेंगे, क्योंकि हमने पिछले दो मैच यहीं जीते हैं। यह खुद को आगे बढ़ाने और मेलबर्न में अच्छा प्रदर्शन करने का अच्छा मौका है। हां, हम आखिरी मैच के बारे में बाद में सोचेंगे, अभी हमारा ध्यान बॉक्सिंग डे टेस्ट पर है। यह हमारे लिए अहम मैच है।” भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट 26 दिसंबर को एमसीजी में शुरू होगा।  

‘वह अविश्वसनीय है’: हसी ने बुमराह के दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक बनने की सराहना की

नई दिल्ली पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल हसी ने 2014 में मुंबई इंडियंस के साथ अपने संक्षिप्त कार्यकाल के दौरान पहली बार युवा जसप्रीत बुमराह का सामना करने के अपने अनुभव को साझा किया और हसी ने खुलासा किया कि वह इस तेज गेंदबाज के इतने तेजी से उभरने की कल्पना नहीं कर सकते थे, लेकिन वह पूरी तरह से हैरान भी नहीं थे। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने बुमराह के साथ अपने शुरुआती मुकाबले, उनकी अपरंपरागत गेंदबाजी शैली को लेकर संदेह और अपने करियर की शुरुआत में युवा तेज गेंदबाज को दी गई कड़ी सलाह पर विचार किया। हसी ने विलो टॉक से कहा, “जब मैं मुंबई इंडियंस के साथ था, तब मैंने आईपीएल में उनके साथ एक साल खेला था।वह अभी-अभी उभरने वाला एक छोटा बच्चा था। मुझे याद है कि मैं नेट्स में उनका सामना कर रहा था और सचमुच गेंद पर बल्ला नहीं लगा पा रहा था। मुझे ऐसा लगा जैसे मैं टूथपिक का इस्तेमाल कर रहा हूं।” ऑस्ट्रेलियाई महान खिलाड़ी बुमराह के अनोखे एक्शन और तेज गति से अचंभित रह गए। “मैं गेंद को देख भी नहीं पाया, उसके हाथ से निकलती गेंद को पहचानना तो दूर की बात है। उसका एक्शन इतना अलग, इतना भ्रामक है। मेरा पहला प्रभाव? मुझे ईमानदारी से नहीं लगा कि वह क्रीज तक भी पहुंच पाएगा। उसका रन-अप लड़खड़ाता हुआ और अजीब था। मुझे याद है कि मैं सोच रहा था, ‘यह आदमी कौन है?’ और फिर अचानक, वूफ- गेंद 145 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से मेरी भौंहों के पास से गुज़री!” उस समय, बुमराह को टेस्ट क्रिकेट के लिए सीमित क्षमता वाले व्हाइट-बॉल विशेषज्ञ के रूप में देखा जाता था। हसी ने उस समय भारतीय क्रिकेट हलकों में घूम रही बातचीत को याद किया। हसी ने कहा, “भारत में, बहुत संदेह था। लोगों ने कहा कि उसका एक्शन और रन-अप उसके शरीर के लिए बहुत कठिन होगा, कि वह टेस्ट क्रिकेट में टिक नहीं पाएगा।” “उन्हें लगा कि वह केवल व्हाइट-बॉल क्रिकेट के लिए बना है। लेकिन तब भी, मैं उसके कौशल और क्षमता को देख सकता था। मुझे पता था कि अगर उनमें टेस्ट क्रिकेट खेलने की इच्छा है, तो वे सफल हो सकते हैं। हसी खेल के सबसे लंबे प्रारूप में बुमराह की उपलब्धियों की प्रशंसा करते नहीं थकते। “क्या वह इस समय बहुत अच्छा नहीं कर रहे हैं? यह देखना अद्भुत है कि वे कैसे आगे बढ़ रहे हैं।” हसी ने बुमराह के आईपीएल करियर के शुरुआती दौर में एक खेल-बदलने वाले पल के बारे में भी बताया। यह 2014 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच एक मैच था, जब बुमराह ने दिग्गज एबी डिविलियर्स को आउट किया था। हसी ने याद करते हुए कहा, “वह आईपीएल में छा गए और शानदार गेंदबाजी की। मुझे एक गेम याद है, जिसमें उन्होंने एबी डिविलियर्स को आउट किया था। जाहिर है, एबी महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं और बुमराह ने उन्हें शानदार विदाई दी थी। एबी खुश नहीं थे।” हसी को भी विदाई अच्छी नहीं लगी। गेम के बाद, अनुभवी खिलाड़ी ने युवा गेंदबाज को सलाह देने के लिए एक तरफ ले गए। “मैंने उनसे कहा, ‘दोस्त, आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आपके पास बहुत कौशल और प्रतिभा है। सिर्फ़ विकेट लेना ही सबसे बड़ा बयान है जो आप दे सकते हैं। अगर आप खेल में और अपने साथियों से सम्मान चाहते हैं, तो आपको विदाई की ज़रूरत नहीं है।” हसी ने माना कि यह बुमराह के लिए एक असामान्य क्षण था, जिन्हें उन्होंने अपने अब तक मिले सबसे विनम्र और ज़मीन से जुड़े क्रिकेटरों में से एक बताया। “वह बहुत बढ़िया इंसान है। विदाई उसके स्वभाव से अलग थी। वह हमेशा मुस्कुराता रहता है, हमेशा शांत रहता है और अपने व्यवहार में निरंतरता रखता है। वह बहुत ज़्यादा भावुक नहीं होता। यही वजह है कि वह इतना शानदार गेंदबाज़ है और उसे खेलते देखना बहुत अच्छा लगता है।” पीछे मुड़कर देखें तो हसी इस बात पर हैरान हैं कि बुमराह उन शुरुआती दिनों से कितनी दूर आ गए हैं। “वह अविश्वसनीय है। उसे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ों में से एक बनते देखना अविश्वसनीय है। नेट्स में खेलने वाले एक बच्चे से लेकर दुनिया के सबसे सम्मानित क्रिकेटरों में से एक तक, यह देखना बहुत खुशी की बात है।”  

लोगों को योजनाओं का लाभ देने सहकारी बैंकों में खोलेंगे खाते, राजस्थान- सहकारिता सचिव ने की ‘सहकार से समृद्धि’ योजना की समीक्षा

जयपुर। शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारिता श्रीमती मंजू राजपाल ने बताया कि प्रदेश में सहकारिता के माध्यम से लोगों को लाभान्वित करने के लिये सहकारी बैंकों का आधुनिकीकरण करते हुये अधिक से अधिक लोगों के खाते खुलवाने के लिये प्रेरित किया जायेगा ताकि वे सहकारी योजनाओं के तहत पात्रता के अनुसार लाभ ले सके। उन्होंने बताया कि सहकारी बैंकों के खाताधारकों को रूपे कार्ड जारी किये जायेंगे ताकि वे आधुनिक बैंकिंग की समस्त सुविधायें डोर-स्टेप पर एक क्लिक में प्राप्त कर सके। राजपाल ने बताया कि सचिव, सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार डॉ. आशीष कुमार भूटानी द्वारा शासन सचिवालय में शुक्रवार को सहकार से समृद्धि योजना की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में प्रदेश की पैक्स कम्प्यूटराइजेशन की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया तथा शेष पैक्स की जल्द अनुमति जारी करने के लिये आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सहकारी उद्यमियों को अपने उत्पादों को अन्तरराष्ट्रीय बाजार में विक्रय करने और अधिक रोजगार उत्पन्न करने के लिये उन्हें राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लि. (एन.सी.ई.एल.) से जुडना चाहिये ताकि उन्हें बेहतर अवसर मिल सकें। रजिस्ट्रार, सहकारिता ने बताया कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में जैविक खेती की जाती है, लेकिन उनके जैविक उत्पादों को उचित मूल्य एवं बाजार उपलब्ध नहीं हो पा रहा था, इसके लिये भारत सरकार की पहल पर राष्ट्रीय सहकारी ऑर्गेनिक्स लि. (एन.सी.ओ.एल.) संस्था का गठन किया गया है। सहकारिता विभाग के स्तर से प्रदेश के जैविक उत्पादों के क्रय-विक्रय का कार्य करने वाली सहकारी संस्थाओं को एन.सी.ओ.एल से जोडा जायेगा ताकि उनके सदस्यों को उत्पादों का अच्छा मूल्य मिल सके। राजपाल ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 31 जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक कार्य कर रही हैं। प्रदेश में सहकारी साख की सुलभ उपलब्धता के लिये 4 से 5 जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों के गठन की संभावना को तलाशा जायेगा। उन्होंने सहकारी संस्थाओं से आह्वान किया कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार बीज तैयार करने के लिये सीड फार्म स्थापित किये जाये ताकि स्थानीय आवश्यकता पूरी होने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग एवं डेयरी विभाग के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुये सहकारी संस्थाओं का गठन किया जायेगा ताकि परिवार को कोई भी सदस्य सहकारिता के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सहकारिता ही वह माध्यम है जिसके द्वारा सदस्यों का सर्वांगीण विकास संभव है। समीक्षा बैठक में सहकारिता विभाग के सभी फंक्शनल अधिकारी उपस्थित थे।

शादी से मना करने पर प्रेमी और दोस्तों ने उतारा मौत के घाट, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में प्रेमिका के पिता की हत्या

रायगढ़। तुमगांव थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका के पिता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवती के पिता ने दोनों की शादी कराने से मना कर दिया था। इससे बाद से प्रेमी नाराज था। हालांकि पुलिस ने आरोपी और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। तुमगांव थाना क्षेत्र के मालीडीह गांव निवासी गोविंद पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके चाचा (मृतक) हीराधर पटेल (51) वर्ष 17 दिसंबर की शाम से लापता है। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरु की। जांच में पता चला कि मृतक हीराधर पटेल के साथ मोहित पटेल को देखा गया था। पुलिस ने मोहित पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मोहित ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी मोहित ने पुलिस को बताया कि वह हीराधर की बेटी से प्रेम करता था और शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के पिता हीराधर पटेल ने शादी से इनकार कर दिया, जो उसे नागवारा गुजरा। आरोपी मोहित ने अपने दो दोस्त पंकज पाईका (21) निवासी बिरबिरा, मनोज निषाद (21) निवासी मेडहापाली सरायपाली के साथ मिलकर हीराधर को बिरबिरा के जंगल ले गया, जहां हथौड़े से वार कर हीराधर को मौत के घाट उतार दिया और लाश को वहीं छुपाकर फरार हो गये। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही हत्या में उपयोग की गई बाइक और हथौड़ा जब्त कर लिया है। तीनों आरोपियों पर धारा 103(1) , 61(2), 238, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet