LATEST NEWS

तीन सवारों ने मुश्किल से बचाई जान, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में चलती स्कूटी में अचानक लगी आग

बिलासपुर. न्यायधानी बिलासपुर में हाईकोर्ट रोड स्थित छतौना मोड़ के पास चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई. हादसे के दौरान स्कूटी पर एक युवक और दो बच्चे सवार थे. मौके पर तीनों ने मुश्किल से जान बचाई है. घटना चकरभाटा पुलिस थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम छतौना मोड़ स्थित सुरजीत ट्रांसपोर्ट ऑफिस के सामने एक स्कूटी में आग लग गई. जिसमें दो बच्चे और एक युवक सवार होकर जा रहे थे. इस दौरान स्कूटी में अचानक शॉर्ट सर्किट के बाद स्कूटी से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग लग गई. तीनों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई. स्कूटी TVS पेप बताई जा रही है, आग लगने के बाद स्कूटी को पहचानना भी मुश्किल है, हेडलाइट छोड़कर सब कुछ खाक हो गया है. पीछे आ रही कार ने दी जानकारी पीछे से आ रहे कार सवार ने जब स्कूटी में आग लगने की जानकारी युवक को दी, तब गाड़ी को रोक दिया. जिसके बाद दोनों बच्चों के साथ युवक भी गाड़ी से उतर गया. देखते ही देखते स्कूटी आग का गोला बन गई.

शव के पास से पर्चा बरामद, छत्तीसगढ़-बीजापुर में युवक का अपहरण कर नक्सलियों ने की हत्या

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने साप्ताहिक बाजार से युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और रेड्‌डी गांव के पास शव को फेंक दिया. शव के पास से एक पर्चा भी बरामद किया गया है. पर्चे में पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया है. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. यह मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, गंगालूर थाना क्षेत्र स्थित रेड्डी गांव में रविवार को लगे साप्ताहिक बाजार में 5 नक्सली पहुंचे थे. सभी लोगों ने पिस्टल और चाकू की नोक पर युवक मुकेश हेमला का अपहरण कर लिया और उसे अपने साथ जंगल में ले गए और उसे मौत के घाट उतार दिया. युवक का शव रेड्डी गांव के पास मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही.

केबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ, राजस्थान-उदयपुर में गौ स्नेह पात्र अभियान एवं पक्षी दाना अभियान का आगाज

जयपुर। राज्य के पशुपालन, डेयरी, गोपालन एवं देवस्थान मंत्री ज़ोराराम कुमावत ने उदयपुर एनिमल फीड (हैप्पी एंड चॉइस वेलफ़ेयर सोसायटी) संस्था द्वारा आयोजित गौ स्नेह पात्र एवं पक्षी दाना अभियान का शुभारंभ किया। उदयपुर एनिमल फीड की संस्थापक डिंपल भावसार ने बताया कि 100 फीट रोड स्थित अशोका पैलेस में आयोजित कार्यक्रम 101 गौ स्नेह पात्र एवं पक्षी दाना अभियान का शुभारंभ किया गया। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी श्री गजपाल सिंह राठौड़, श्री प्रताप सिंह जसोद व श्री सुधीर कुमावत रहे। संस्थापक रवि भावसार ने बताया कि गौ स्नेह पात्र उदयपुर एनिमल फीड की अनूठी पहल है। हर रोज हजारों गौ माता कचरे में खाना ढूंढने को मजबूर होती हैं, जिससे उनका स्वास्थ्य और जीवन संकट में पड़ जाता है। उदयपुर एनिमल फीड संस्था ने इस समस्या का समाधान ढूंढने के लिए ‘गौ स्नेह पात्र’ पहल शुरू की है। यह पहल न केवल गौ माता की भूख मिटाने का प्रयास है, बल्कि उनके प्रति हमारी जिम्मेदारी और प्रेम को दर्शाती है।

भोपाल-डिंडौरी समेत कई जिलों में सुबह से बादल और कोहरा छाया रहा, बारिश के साथ कुछ हिस्सों में ओले भी गिरेंगे

भोपाल भोपाल में सुबह से बादल छाए रहे। डिंडौरी में कोहरे की वजह से गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर लोग स्कूल-दफ्तर निकले।मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम बदला है। भोपाल-डिंडौरी समेत कई जिलों में सुबह से बादल और कोहरा छाया रहा। दफ्तर-स्कूल जाने वाले लोगों को गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते दो-तीन दिन से न्यूनतम तापमान में हो रही बढ़ोतरी के बाद आज एक बार फिर मध्यप्रदेश का पारा नीचे आया है। जिसके कारण ठंड बढ़ गई है। विभाग ने आज यानी 23 से 28 दिसंबर के बीच प्रदेश में सीजन का पहला मावठा गिरने का अनुमान जताया है। बारिश के साथ कुछ हिस्सों में ओले भी गिरेंगे। सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के चलते उत्तर-पश्चिमी हवाएं आएंगी। ये अरब सागर से नमी लाएंगी। बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाएं भी आएंगी। इस कारण प्रदेश में बादल छाने के साथ हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना भी है। दिसंबर में बारिश का रहता है ट्रेंड प्रदेश में दिसंबर में बारिश का ट्रेंड भी है। इस बार भी ऐसा ही मौसम रहेगा। इस वजह से दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी और हो जाएगी लेकिन सिस्टम के गुजरने के बाद सर्दी फिर से तेज हो जाएगी। अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम     23 दिसंबर: मुरैना, भिंड, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल और बुरहानपुर में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वहीं, ग्वालियर, मुरैना और भिंड में कोहरा रहेगा।     24 दिसंबर: ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, रायसेन, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज और सीधी में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।     25 दिसंबर: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में कोहरा रहेगा।     26 दिसंबर: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, छतरपुर, सागर, दमोह, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, खरगोन, बड़वानी, धार, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। पचमढ़ी सबसे ठंडा, कई शहरों में पारे में गिरावट मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार-रविवार की रात में प्रदेश के कई शहरों में पारे में गिरावट हुई है। इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा सबसे कम 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खजुराहो में 5.6 डिग्री और रीवा में पारा 5.8 डिग्री रहा। नौगांव, रायसेन, टीकमगढ़, राजगढ़, सतना, मंडला, उमरिया, दमोह में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 7.9 डिग्री, इंदौर में 13.9 डिग्री, ग्वालियर में 7.3 डिग्री, उज्जैन में 11 डिग्री और जबलपुर में पारा 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विजयगढ़ में कृष्णा पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी बस पलटी

अलीगढ़ अलीगढ़ के विजयगढ़ में बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस गड्ढे में पलट गई। बस पलटने से कई बच्चे घायल हुए हैं। बच्चों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। कुछ बच्चों के हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया है। ग्रामीण और पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर बच्चों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णा पब्लिक स्कूल की बस  उदयपुर, नगलालाला, कठैरा आलमपुर, परौली गोलारा से करीब 35 बच्चों को स्कूल के लिए लेकर आ रही थी। जैसे ही बस बघियार के समीप पहुंची, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया। बस गड्ढे में जाकर गिर गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला। घायल बच्चेग्रामीणों ने बताया कि बस ने बुग्गी को ओवरटैक करने की कोशिश की तो बस का संतुलन बिगड़ गया और गड्ढे में जाकर पलट गई। दो-चार बच्चों की हालत गंभीर है। हादसे से बच्चे घबराए हुए थे। ग्रामीणों ने घायल बच्चों के परिवार वालों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चों को निजी अस्पताल ले गए। कुछ बच्चों के माता-पिता स्कूल पहुंचकर प्रधानाचार्य शैलेंद्र यादव से पूछा कि हमारी बेटी कहां है तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। प्रधानाचार्य काफी घबराए हुए लग रहे थे। बच्चों के माता-पिता ने स्कूल पर हंगामा कर दिया। बाद में पता लगा कि कुछ बच्चों को कॉलेज के प्रबंधक गाड़ी से घर पहुंचाने गए हैं। नगलालाला निवासी राजकुमार के पुत्र विष्णु और शौर्य के काफी चोट आई है। शौर्य के सिर पर 12 टांके और पैर में आंतरिक चोट है। उन्होंने प्राइवेट हॉस्पिटल में अपने बेटे का इलाज कराया। बताया जा रहा है कि स्कूल की एक ही बस बच्चों को लाने-ले जाने के लिए दो-दो चक्कर लगाती है। यही कारण है कि ड्राइवर को जल्दी रहती है।

पशुआहार संयंत्र स्थापित कराने का सौंपा परियोजना प्रस्ताव, राजस्थान-उदयपुर की सरस डेयरी में किसान सहकार सम्मेलन

जयपुर। दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ गोवर्धन परिसर, उदयपुर में रविवार को पंजाब के राज्यपाल एवं प्रशासक चंडीगढ़ श्री गुलाबचंद कटारिया के मुख्य आतिथ्य में विशाल किसान सहकार सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। दुग्ध संघ के अध्यक्ष श्री डालचंद डांगी, प्रबंध संचालक एवं संचाकल मंडल सदस्यों ने किसान सहकार सम्मेलन कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं उपरणा ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये संघ के अध्यक्ष श्री डालचंद डांगी ने संघ का गतिविधियों एवं प्रगअत का विवरण प्रस्तुत करते हुये संघ का संयंत्र अत्यन्त पुराना होने के मद्देनजर महामहिम राज्यपाल पंजाब एवं गोपालन मंत्री से उदयपुर में 3 लाख लीटर दूध/प्रतिदिन की क्षमता का नया संयंत्र स्थापित कराने एवं उदयपुर में 150 टन प्रतिदिन की क्षमता का पशुआहार संयंत्र स्थापित कराने अनुरोध करते हुये विस्तृत परियोजना प्रस्ताव प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पंजाब के महामहिम राज्यपाल एवं प्रशासक चंडीगढ़ श्री गुलाबचंद कटारिया ने अपने उदबोधन में पशुपालको की आर्थिक स्थति मजबूत करने पर जोर देते हुये दर अंतर राशि दुग्ध समितियों के बजाय सीधे दुग्ध उत्पादकों के बैंक खातों में भेजने का सुझाव दिया। साथ ही, बाजार की प्रतिस्पों के मद्देनजर दूध एवं दुग्ध उत्पादो की गुणवत्ता बनाये रखने पर भी जोर दिया। पशुपालन, गोपालन एवं देवस्थान मंत्री श्री जोराराम जी कुमावत ने अपने उदबोधन में दुग्ध उत्पादकों को दर अंतर दिये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये दुग्ध संघ, उदयपुर के अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालक के प्रयासों की सराहना की एवं भविष्य में दर अंतर राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे दुग्ध उत्पादकों के बैंक खाते मे भेजने का सुझाव दिया। उन्होनें कहा कि दुग्ध उत्पादकों को दूध पर दी जाने वाली अनुदान जारी रखी जावेगी, इससे दुग्ध उत्पादकों का आर्थिक स्तर सुदृढ़ होगा। उन्होंने सभी से अपना पूरा दूध दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति पर ही देने के लिये कहा, ताकि उनको सहकारी डेयरी से मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पशुपालको के कल्याण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं यथा, दुधारू पशु बीमा योजना, गौपालक कार्ड योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, पशु मोबाइल चिकित्सा योजना की विस्तृत जानकारी देते हुये इनका लाभ उठाने का आहवान किया। उन्होनें कहा कि राज्य सरकार दूध में मिलावट करने वाले के विरूद्ध सख्त कार्यवाही कर रही है। उन्होंने उदयपुर डेयरी परिसर में स्थित पार्लर को सरस संकुल पार्लर, जयपुर की तर्ज पर विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने आश्वत किया कि आगामी बजट मे उदयपुर में 3 लाख लीटर का नया संयंत्र एवं उदयपुर में 150 टन प्रतिदिन की क्षमता का पशुआहार संयंत्र स्थापित कराने का पूरा प्रयास किया जायेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये माननीय जनताति विकास एवं गृह रक्षा मंत्री श्री बाबूलाल खराडी ने आज के समय में ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन एवं डेयरी व्यवसाय को रोजगार एवं आजीविका का सशक्त माध्यम बताया एवं ज्यादा से ज्यादा किसानो एवं पशुपालकों से सहकारी डेयरी से जुड़कर आमदनी बढाने का आहवान किया। उदयपुर डेयरी के प्रबंध संचालक श्री विपिन शर्मा ने किसान सहकार सम्मेलन कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

बुलंदशहर के मुस्लिम बाहुल इलाके में मिला मंदिर 1990 के दंगों के बाद से वीरान पड़ा , मंदिर के जीर्णोद्वार के लिए प्रशासन को चिट्ठी

 बुलंदशहर संभल और वाराणसी के बाद अब बुलंदशहर जिले में भी सालों से बंद पड़ा मंदिर मिला है. हिंदू संगठनों ने प्रशासन से मंदिर का जीर्णोद्वार कराने की अपील की है ताकि मंदिर में पूजा-पाठ फिर से शुरू किया जा सके. बताया जा रहा है कि ये मंदिर करीब 50 साल पुराना है, जोकि 1990 के दंगों के बाद से बंद है. रविवार को खुर्जा के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) दुर्गेश सिंह ने बताया कि सलमा हकन मोहल्ले में मंदिर का निर्माण जाटव समुदाय द्वारा किया गया था, जो वहां पूजा भी करते थे. एसडीएम ने बताया कि करीब तीन दशक पहले जाटव समुदाय ये मोहल्ला छोड़कर चले गए थे. ऐसा कहा जाता है कि खुर्जा मंदिर की मूर्तियों को समुदाय के एक परिवार द्वारा नदी में विसर्जित कर दिया गया था. उन्होंने स्पष्ट किया कि मंदिर का ढांचा बरकरार है और स्थल को लेकर कोई विवाद नहीं है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. इस बीच विश्व हिंदू परिषद (VHP) और जाटव विकास मंच ने अधिकारियों से मंदिर का जीर्णोद्धार करने का आग्रह किया है ताकि धार्मिक गतिविधियां फिर से शुरू हो सकें.   हिंदू परिवारों के पलायन के बाद से बंद पड़ा मंदिर VHP की मेरठ इकाई के पदाधिकारी सुनील सोलंकी के अनुसार, यह मंदिर 1990 से बंद था, जब इस क्षेत्र में रहने वाले हिंदू परिवार पलायन कर गए थे.  सोलंकी ने कहा कि अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपकर मंदिर की सफाई और सौंदर्यीकरण का अनुरोध किया गया है ताकि सुचारू रूप से पूजा-अर्चना हो सके. 50 साल पुराना मंदिर, 1990 के बाद से पड़ा वीरान जाटव विकास मंच के अध्यक्ष कैलाश भागमल गौतम ने कहा कि मंदिर लगभग 50 साल पुराना है, जिसे मूल रूप से जाटव समुदाय के सदस्यों ने बनवाया था. गौतम ने बताया कि 1990 के दंगों के बाद समुदाय ने अपना घर बदल लिया और तब से मंदिर बंद है. उन्होंने कहा कि मंच ने VHP के साथ मिलकर मंदिर में धार्मिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने का औपचारिक अनुरोध किया है.   संभल और वाराणसी में भी मिल चुके हैं पुराने मंदिर इससे पहले संभल प्रशासन ने शहर में सांप्रदायिक दंगों के बाद 1978 से बंद पड़े एक मंदिर को 14 दिसंबर को फिर से खोल दिया था. खुर्जा में ये मंदिर संभल में 1978 से बंद पड़े शिव मंदिर के एक सप्ताह बाद मिला है. संभल के बाद वाराणसी के मुस्लिम बहुल मदनपुरा इलाके में भी एक 250 साल पुराना मंदिर मिला है. ये मंदिर एक मकान के अंदर है, जिसे मुस्लिम शख्स ने अपनी प्रॉपर्टी बताया है. हालांकि हिंदू संगठनों ने प्रशासन को प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें मंदिर में पूजा-पाठ कराने की मांग की है.  

दिग्विजय सिंह के प्रशासन को दिए अल्टीमेटम के बाद भगवा झंडा हटाया

राजगढ़  भारत माता चौक पर लहरा रहे भगवा झंडे पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति की। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि उस खंभे पर पहले राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगा हुआ था। राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव ने उसे हटाकर केसरिया झंडा लगा दिया। दिग्विजय सिंह ने कलेक्टर को चेतावनी देते हुए कहा कि 24 दिसंबर तक उस केसरिया झंडे को उतारकर तिरंगा लगा दीजिए, नहीं तो हम उसे उतारकर वहां तिरंगा झंडा लहराएंगे। इस चेतावनी के कुछ देर बाद ही नगर पालिका ने चौक से भगवा झंडा हटा लिया। पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि केसरिया झंडा लगाओ, लेकिन मंदिर पर लगाओ। राघौगढ़ किले पर आज भी केसरिया झंडा लगा है, जाकर देख लो, लेकिन भारत माता के पास तो तिरंगा झंडा ही लगा रहना चाहिए। 24 दिसंबर तक केसरिया झंडे को उतारने की बात कही थी अभी प्रतिमा पर छोटा सा तिरंगा झंडा लगाया हुआ है। वहां लगा बड़ा तिरंगा ध्वज क्यों हटाया गया? उन्होंने कहा कि कलेक्टर 24 दिसंबर तक केसरिया झंडे को उतारकर तिरंगा लगा दें, नहीं तो हम लोग उसको उतारेंगे और भारत का तिरंगा झंडा लहराएंगे और भारत माता की जय बोलेंगे। दिग्विजय की इस चेतावनी का असर यह हुआ कि चंद घंटे बाद ही नगर पालिका ने केसरिया झंडे को उतार दिया।इसके बाद सोमवार सुबह यहां तिरंगा झंडा लगा दिया गया है।

पद्म विभूषण से सम्मानित श्रीमती तीजन बाई का एम्स में इलाज शुरू, मुख्यमंत्री साय ने बेहतर इलाज के लिए निर्देश

रायपुर छत्तीसगढ़ की पहचान और देश के दूसरे सर्वोच्च सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित श्रीमती तीजन बाई का एम्स में इलाज शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने तीजन बाई की बीमारी की जानकारी मिलते ही उनके समुचित और बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी लेने उनसे मिलने भी पहुंचे थे और पांच लाख रूपए की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करायी थी। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया था कि तीजन बाई के लिए घर में ही मोटराइज्ड रिमोट कंट्रोल आटोमेटिक बेड, बेड टेबल और व्हील चेयर उपलब्ध कराया जाए। निर्देशों का पालन करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तीजन बाई के लिए ये आवश्यक सामान उपलब्ध करा दिया है। इसके साथ ही एक मेडिकल आफिसर और एक फिजियोथिरेपिस्ट को भी तीजन बाई की देखरेख के लिए नियुक्त किया गया है। डाक्टरों की टीम दिन में एक बार उनके घर में ही उनकी स्वास्थ्य जांच करके मेडिकल रिपोर्ट तैयार करती है।          उल्लेखनीय है कि पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती तीजन बाई ने पंडवानी के माध्यम से छत्तीसगढ़ का नाम देश विदेश में रोशन किया है। तीजन बाई वास्तव में छत्तीसगढ़ की पहचान हैं। इस लिहाज से राज्य सरकार भी तीजन बाई की देखरेख में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। खुद मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहते हैं और अपने प्रतिनिधि के रूप मे उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल को तीजन बाई की देखरेख करने की पूरी जिम्मेदारी दी है।

बिजनौर में लवी पाल पुलिस से मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

बिजनौर कॉमेडियन सुनील पाल और अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण केस में मुख्य आरोपी लवी पाल को बिजनौर पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है। लवी पाल पर 25 हजार का इनाम था। पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हुआ है। पुलिस ने घायल रवि पाल को अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि अभिनेता मुश्ताक खान से फिरौती मांगने के मामले में आरोपी लवी पाल मुख्य आरोपी है। आरोपी के पास से पुलिस ने 35 हजार की नगदी व 315 बोर का तमंचा कारतूस बरामद किए हैं। मुख्य आरोपी लवीपाल उर्फ सुशांत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार बिजनौर थाना कोतवाली शहर के मंडावर रोड स्थित जैन फार्म के रास्ते पर हुई मुठभेड़ में आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। बता दे की कॉमेडियन सुनील पाल और मुश्ताक खान के अपहरण का खुलासा होने के बाद से ही लवी पाल फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी। उसकी लोकेशन कभी दिल्ली, बुलंदशहर तो कभी उत्तराखंड में मिल रही थी। हालांकि अब उसके बिजनौर में सक्रिय होने की सूचना पुलिस को मिली थी।  पुलिस ने आज मुठभेड़ में उसे धर दबोचा।  

पीलीभीत जिले में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीन आतंकी ढेर

पीलीभीत उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में दो सिपाही भी घायल हुए हैं। एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी मिले हैं। दो एके-47 और दो ग्लॉक पिस्टल भी बरामद की गई हैं। पीलीभीत के पूरनपुर इलाके में पंजाब और यूपी पुलिस की संयुक्त टीम ने यह बड़ी कामयाबी हासिल की है। पूरनपुर कोतवाली इलाके में हरदोई ब्रांच नहर के पास सोमवार सुबह करीब पांच बजे यह मुठभेड़ हुई।   खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीनों आतंकी पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर हमले के मामले में वांछित थे। पंजाब पुलिस को इनकी तलाश थी। तीनों की लोकेशन पीलीभीत के पूरनपुर में मिली। इस पर पंजाब पुलिस ने पीलीभीत पुलिस की मदद से सोमवार तड़के तीनों आरोपियों की घेराबंदी कर दी। तीनों आरोपी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान हरदोई ब्रांच नहर के पास पुलिस से मुठभेड़ हो गई।   आतंकियों से बरामद हुईं एके-47 – फोटो : यूपी पुलिस तड़के पूरा इलाका गोलियां से दहला उठा। आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर हुआ क्या है। जानकारी मिली है कि आतंकियों ने एके-47 और पिस्टलों से पुलिस टीम पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। पुलिस की गाड़ी में भी गोली लगने के निशान मिले हैं। गाड़ी पर गोलियों के निशान मिले हैं। मौके से एक बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपियों को लेकर सीएचसी पूरनपुर पहुंची, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया। मारे गए आतंकवादियों के नाम प्रताप सिंह (23) पुत्र स्वरूप सिंह, शाहनूर खुर्द कलानूर जिला गुरदास पुर, वीरेंद्र सिंह (23) पुत्र रंजीत सिंह, ऐशबान थाना कलानूर, गुरविंदर सिंह (20) पुत्र गुरदेव सिंह बुढिया कलानूर गुरदासपुर पंजाब हैं।   आतंकियों के पास से दो एके-47 और दो पिस्टल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। पंजाब-यूपी पुलिस और खालिस्तानी कमांडो फोर्स के आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ की कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आ गए हैं।  गुरुदासपुर में चौकी पर हुआ था हमला 19 दिसंबर को पंजाब के गुरदासपुर के सरहदी कस्बा कलानौर थाने की बक्शीवाल पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला हुआ था। खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। कहा था कि जसविंदर सिंह बागी उर्फ मन्नू अगवान इस हमले का सरगना है। ग्रेनेड फेंकने वाले आतंकी ऑटो से आए थे इस हमले के बाद पुलिस ने जांच की तो सामने आया की आतंकी एक ऑटो से आए थे। पुलिस ने ऑटो को भी कब्जे में ले लिया था। फॉरेंसिक टीम की जांच में भी यही बात सामने आई कि ग्रेनेड फेंकने के लिए ऑटो का उपयोग किया गया था। तीनों आतंकी मामले में वांछित थे।

संचालक लोक अभियोजन बी. एल.प्रजापति रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

भोपाल       जनसंपर्क अधिकारी मनोज त्रिपाठी ने बताया कि भोपाल जिले के अभिजोजन अधिकारियों का अनुसूचित जाति एवम अनुसूचित जनजाति अधिनियम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होटल राजहंस एमपी नगर में आयोजित किया गया,, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बी एल प्रजापति संचालक लोक अभिजोजन उपस्थित रहे,कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि  एल. डी. बौरासी पूर्व प्रधान एवम सत्र न्यायाधीश मध्यप्रदेश, एवम रामेश्वर कुमरे प्रभारी संयुक्त संचालक अभियोजन रहे,,संचालक प्रजापति ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए बेहतर अभिजोजन संचालन के निर्देश दिए ,और भोपाल डीपीओ राजेन्द्र उपाध्याय एवम उ की टीम को कार्यशाला के सफल आयोजन हेतु बधाई एवम शुभकामनाएं दी,,         बौरासी ने अनुसूचित जाति एवम जनजाति अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी अभियोजन अधिकारियों को दी,उन्होंने जाति प्रमाण पर प्रस्तुत करने,,अधिनियम में  उपधारणा के प्रावधान,,पीड़ितों के अधिकार,न्यायालय के कर्तव्य, एवम अभिजोजन की भूमिका विषय पर अपने अनुभव को साझा किया,,नीरेन्द्र शर्मा  एडीपीओ ने एनडीपीएस एक्ट के बारे में व्याख्यान प्रस्तुत किया,,श्रीमती सुधा विजय सिंह भदौरिया, ऋषिराज द्विवेदी, श्रीमती प्रियंका उपाध्याय एडीपीओ ने नवीन कानूनों पर चर्चा कर अधिकारियों की समस्याओं का समाधान किया,,कार्यक्रम मेंअति. डीपीओ टी. पी गौतम,श्रीमती वंदना परते, एडीपीओ उदयभान रधुवंशी, अभिषेक बुंदेला, मनोज पटेल,अनिल पटेल,आशीष त्यागी,श्रीमती स्नेहलता स्वामी श्रीमती हेमलता कुशवाहा,श्रीमती वर्षा कटारे,मनोज त्रिपाठी,आषीष दुबे, आशीष तिवारी,सुनील गौतम ,सुदिव्या शुक्ला, नवीन श्रीवास्तव एवम अन्य सभी अभियोजन अधिकारियों ने प्रतिभाग  किया,,

पीलीभीत में बड़ा एनकाउंटर, खालिस्तानी कमांडो फोर्स के तीन आतंकी ढेर, पुलिस चौकी पर किया था ग्रेनेड हमला

 पीलीभीत उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पंजाब और उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक एनकाउंटर में खालिस्तानी कमांडो फोर्स के 3 आतंकियों को ढेर कर दिया है. मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं, जिसमें दो एके 47 और दो ग्लॉक पिस्ल शामिल हैं. बता दें कि मारे गए आतंकियों ने ही पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड और बम फेंके थे. जिन आतंकियों को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर किया है, उनके नाम गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह और जसनप्रीत सिंह हैं. आतंकियों ने पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग की! पुलिस और खालिस्तानी कमांडो फोर्स के आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं. फोटो में नजर आ रहा है कि आतंकियों ने पुलिस की गाड़ी पर भी फायरिंग की है. गाड़ी पर गोलियों के निशान दिखाई दे रहे हैं. वहीं, मौके से एक बाइक भी बरामद की गई है. गुरुदासपुर की इस चौकी पर हुआ था अटैक दरअसल, 19 दिसंबर को पंजाब के गुरदासपुर के सरहदी कस्बा कलानौर थाने की चौकी बक्शीवाल में ग्रेनेड अटैक हुआ था. सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी जिम्मेदारी खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ने ली थी. कहा गाय था कि पाई जसविंदर सिंह बागी उर्फ मन्नू अगवान इस मामले का सरगना है. ऑटो में बैठकर आए थे ग्रेनेड फेंकने वाले आतंकी इस ग्रेनेड अटैक के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल कर एक ऑटो को भी कब्जे में लिया था. इस ऑटो की मदद से ही ग्रेनेड फेंका गया था. फॉरेंसिक टीम ने जांच कर भी ये बात कही थी कि ग्रेनेड फेंकने के लिए ऑटो का इस्तेमाल किया गया. अमृतसर में भी पुलिस स्टेशन के सामने हुआ था धमाका पंजाब के अमृतसर में भी 17 दिसंबर को पुलिस स्टेशन के बाहर धमाका हुआ था. ये घटना अमृतसर के इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन के सामने हुई थी. जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 3 बजे पुलिस स्टेशन के बाहर धमाके जैसी आवाज सुनी गई थी. SP पीलीभीत ने ऑपरेशन को किया लीड डीजीपी प्रशांत कुमार ने न्यूज़18 से बातचीत में बताया कि पंजाब पुलिस से हमें इनपुट प्राप्त हुआ था कि गुरुदासपुर के पुलिस चौकी में ग्रैंड हमले के आरोपी यूपी के तराई वाले पीलीभीत जिले में छिपे हो सकते हैं. इस इनपुट के बाद जिले की पुलिस एक्टिव हुई तो रविवार देर रात यूपी पुलिस और पंजाब पुलिस की टीम के साथ लाइव एनकाउंटर में तीनों आतंकी गोली लगने से घायल हो गए. सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डीजीपी ने कहा कि इस ऑपरेशन को पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक ने खुद लीड किया. यूपी पुलिस ने अच्छा काम किया: डीजीपी डीजीपी ने बताया कि यह एनकाउंटर एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि दूसरे राज्यों से सूचनाएं साझा कर सफलता हासिल हुई है. साथ ही अपराधियों के लिए भी चेतावनी है. उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकियों के पास से दो AK-47 समेत काफी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस ने अच्छा काम किया है. पुलिस अलर्ट पर है. तीनों आतंकी पीलीभीत के पूरनपुर में छिपकर रह रहे थे.

‘महाभारत’ की कुंती, शफक नाज की हुई घुटने की सर्जरी

मुंबई ‘महाभारत’ में कुंती माता के रूप में अपनी एक्टिंग के लिए मशहूर शफक नाज ने फैंस के साथ एक बड़ा हेल्थ अपडेट शेयर किया। एक्ट्रेस ने अपने फैंस को घुटने की सर्जरी कराने की जानकारी दी और अस्पताल से तस्वीरें पोस्ट की। उन्होंने ताकत और दृढ़ संकल्प के साथ ठीक होने की उम्मीद जताई। शफक ने सर्जरी को सफल बनाने वाले डॉक्टरों और नर्सों का आभार जताया। एक फोटो में वह अस्पताल के बिस्तर पर अपने बाएं पैर को पट्टियों से ढके हुए और घुटने पर ब्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। सफल सर्जरी के बाद उनके चेहरे की मुस्कान और राहत देखने को मिल रही है। हम उनके हाथ से जुड़ी ड्रिप को भी देख सकते हैं। शफक नाज की हुई सर्जरी कैप्शन में शफक नाज ने लिखा, ‘जीवन ने मुझे हाल ही में एक कर्वबॉल दिया, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि मेरे घुटने में चोट लग गई और मुझे एसीएल सर्जरी करानी पड़ी। यह एक कठिन यात्रा रही है लेकिन मैं ताकत, दृढ़ संकल्प के साथ रिकवरी से निपटने के लिए तैयार हूं। एक समय में एक कदम उठाते हुए। यह कहते हुए आभारी हूं कि अब मैं ठीक होने की राह पर हूं, मुझे मिली अविश्वसनीय देखभाल के लिए धन्यवाद।’ फैंस ने मांगी दुआ अंत में एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे पता है कि मेरी यात्रा लंबी है लेकिन यहां उपचार, धैर्य और पहले से कहीं अधिक मजबूत होने का रास्ता चुनना है।’ उनके हालिया पोस्ट के कमेंट सेक्शन में शफक नाज को उनके फैंस ने बहुत प्यार दिया। फेमस शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ की उनकी को-एक्टर ऐश्वर्या शर्मा ने लिखा- ध्यान रखें (लाल दिल वाला इमोजी)। एक्ट्रेस वीभा आनंद ने भी कमेंट किया। इसके अलावा, एक फैन ने लिखा- यह थोड़ा दर्दनाक होगा लेकिन आप कर सकते हैं। इन शोज में दिखी हैं शफक नाज कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में दुआओं की बाढ़ ला दी। सभी शफक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे। काम की बात करें तो शफक नाज को ‘कहत हनुमान जय श्री राम’ और ‘महाभारत’ जैसे शो के लिए पहचाना जाता है। उन्होंने ‘क्राइम पेट्रोल’, ‘अदालत’, ‘फियर फाइल्स’ और ‘तेरी मेरी लव स्टोरीज’ जैसे शो में भी काम किया है।

रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी में 5 लाख भक्तों ने लगाई हाजरी, झांकियां, भजन मंडलों के वाहन, बग्घी, रथ शामिल

इंदौर इंदौर में बाबा रणजीत हनुमान का स्वर्ण रथ सुबह करीब 11.15 बजे मंदिर परिसर पहुंचा। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित दीपेश व्यास​ का दावा है कि​​​​​​ सोमवार सुबह 5 बजे निकली बाबा रणजीत का प्रभात फेरी में 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए। बाबा का शहरभर में 200 से ज्यादा मंचों पर स्वागत हुआ। भक्त नाचते-गाते जय रणजीत के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़े। प्रभात फेरी में ​​​​​​बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। मंदिर से जुड़े भक्त मंडल के सदस्यों के अनुसार इस यात्रा के शुरुआती वर्ष में पुजारी और कुछ भक्त भगवान की तस्वीर हाथ में लेकर परिक्रमा लगाते थे। इसके बाद 1985 से प्रभातफेरी ठेले पर निकालना शुरू की गई। उस दौरान महूनाका चौराहा तक यात्रा निकाली जाती थी। 2015 में पहली बार रथ पर प्रभातफेरी निकाली गई इसके बाद 2008 में बग्घी पर यात्रा निकाली गई। फिर भक्तों ने बाबा के लिए रथ बनाने का संकल्प लिया और 2015 में पहली बार रथ पर प्रभातफेरी निकाली गई, तब तक भक्तों की संख्या सामान्य थी, लेकिन 2016 में अचानक संख्या कई गुना बढ़ी और 50 हजार से ज्यादा भक्त प्रभातफेरी में शामिल हुए। आसपास के शहरों के भक्त भी आते हैं इसके बाद से भक्तों की संख्या में हर साल वृद्धि हो रही है। मुख्य पुजारी दीपेश व्यास बताते हैं कि अब बाबा की प्रभातफेरी की पहचान देशभर में है। शहर के साथ ही आसपास के शहरों से भी भक्त इसमें शामिल होने आते हैं। मार्ग में रहने वाले लोगों के यहां उनके नाते-रिश्तेदार यात्रा के एक-दो दिन पहले आ जाते हैं ताकि प्रभातफेरी में शामिल हो सकें। पूरे मार्ग को भगवा ध्वजा से सजाया रणजीत हनुमान मंदिर से सुबह पांच बजे निकाली जा रही प्रभातफेरी में झांकियां, भजन मंडलों के वाहन, बग्घी, रथ शामिल हैं। इन्हें क्रमबद्ध करने में रविवार रात 10 बजे से मंडल के सदस्य जुट गए थे। पूरे मार्ग को भगवा ध्वजा से सजाया गया है। प्रभातफेरी महूनाका, अन्नपूर्णा मंदिर, नरेंद्र तिवारी मार्ग से मंदिर आएगी। प्रभातफेरी के बाद रक्षा सूत्रों का वितरण रणजीत अष्टमी महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को बाबा का महाभिषेक सैकड़ों भक्तों की मौजूदगी में हवन-पूजन के बाद विभिन्न औषधियों और द्रव्यों से किया गया। इसके बाद भगवान का शृंगार हुआ। इस अवसर पर विधि-विधान से सवा लाख रक्षा सूत्रों को अभिमंत्रित किया गया। इन रक्षा सूत्रों को प्रभातफेरी के बाद मंदिर से निश्शुल्क वितरित किया जाएगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet