LATEST NEWS

राष्ट्रीय गणित सप्ताह 2024: वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय में रामानुजन की विरासत का भव्य उत्सव

भोपाल वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय ने 18 से 20 दिसंबर तक राष्ट्रीय गणित सप्ताह 2024 का भव्य आयोजन किया। यह कार्यक्रम महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया और इसका उद्देश्य डिजिटल युग में गणितीय सोच को प्रेरित करना था। मध्य प्रदेश विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद, एमपीसीएसटी और एनसीएसटीसी द्वारा प्रायोजित और समर्थित तीन दिवसीय कार्यक्रम “डिजिटल युग में गणित” विषय के इर्द-गिर्द रहा। कार्यक्रम की शुरुआत 18 दिसंबर को आईआईटी बीएचयू के प्रोफेसर सुबीर दास द्वारा एक रोचक व्याख्यान के साथ हुई, जिसके बाद गणितीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का प्रारंभिक चरण आयोजित किया गया। दूसरे दिन, आईआईटी रोपड़ के डॉ. एच.के.वी. मित्तल ने एक विचारोत्तेजक व्याख्यान दिया। साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के फाइनल राउंड और शोधकर्ताओं के लिए पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ।समापन दिवस, 20 दिसंबर, रामानुजन की जयंती के भव्य उत्सव के साथ मनाया गया। इस दिन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर कुलपति प्रो सेंथिल कुमार अरुमुगम, डीन एसएएसएल प्रो हेमंत कुमार नशीने, सहायक डीन एसएएसएल डॉ अक्षरा मकररिया और डीएसडब्ल्यू डॉ अनंत कांत शुक्ला सहित विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। इस दिन आईआईएसईआर भोपाल के प्रोफेसर सौरभ श्रीवास्तव का विशेषज्ञ व्याख्यान, गणितीय मॉडल प्रतियोगिता और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने तकनीक और नवाचार में गणित की प्रासंगिकता को उजागर करते हुए रामानुजन की स्थायी विरासत को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. उज्ज्वल कुमार मिश्रा और डॉ. राहुल कुमार चतुर्वेदी ने किया।

महाकुंभ से मिलने वाली इन तीन चीजों के बगैर जीवन हमेशा अधूरा, जानिए क्यों जरूरी है आपके लिए महाकुंभ

आज हम बात करेंगे महाकुंभ के महत्व के बारे में, और ये आपके लिए क्यों जरूरी है। तो, महाकुंभ सिर्फ एक धार्मिक मेला नहीं है, यह एक ऐसा अवसर है, जो हमें अपने भीतर की यात्रा पर ले जाता है। अब, उदाहरणों के साथ समझते हैं कि महाकुंभ आपके लिए क्यों जरूरी है। 1. आध्यात्मिक शांति – उदाहरण के साथ: मान लीजिए, आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो रोज़ की दौड़-भाग और तनाव से परेशान हैं। आपके मन में शांति और संतुलन की तलाश है। अब, जब आप महाकुंभ में जाते हैं, तो वहां के वातावरण में कुछ खास है। काफी लोग ये बताते हैं कि जब वे गंगा, यमुना या किसी पवित्र नदी में स्नान करते हैं, तो उन्हें एक अद्भुत शांति का अहसास होता है। जैसे कि उदयपुर के एक स्थानीय नागरिक ने बताया था कि वह हर साल महाकुंभ में जाते हैं, और स्नान के बाद उन्हें मानसिक शांति का अनुभव होता है। यही वजह है कि यह आयोजन सिर्फ एक शारीरिक सफाई का मौका नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक सफाई का अवसर भी है।  गंगा नदी के पानी के स्वास्थ्य लाभ पर कई वैज्ञानिक अध्ययनों ने भी इस विचार को प्रमाणित किया है, जैसे कि “Indian Institute of Technology” (IIT) ने 2010 में एक अध्ययन किया था, जिसमें गंगा के पानी को शुद्ध और जीवनदायिनी पाया गया। 2. एकता और भाईचारे का प्रतीक – उदाहरण से समझना: अब बात करते हैं महाकुंभ की, जो न सिर्फ धार्मिक, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है। मान लीजिए कि आप उत्तर भारत से हैं और महाकुंभ में गए। आप वहां हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, और यहां तक कि विदेशों से आए लोगों से मिलते हैं। वहां सभी एक ही उद्देश्य से आते हैं—अपने पापों से मुक्ति पाने और शांति प्राप्त करने के लिए। 2019 के महाकुंभ में, इलाहाबाद में करीब 12 करोड़ लोग एक साथ इकट्ठा हुए थे। क्या आपको लगता है कि इतने बड़े आयोजन में लोग एक दूसरे से लड़ते-झगड़ते होंगे? बिल्कुल नहीं! वहां एक अनोखा भाईचारा और प्यार देखने को मिलता है। चाहे कोई साधू हो, परिवार वाला हो या पर्यटक, सब एक ही भावना से वहां आते हैं।  यूनाइटेड नेशंस की रिपोर्ट कहती है कि महाकुंभ पूरी दुनिया में एक ऐसा आयोजन है, जो सांस्कृतिक और धार्मिक विविधताओं को एक साथ लाता है। 3. ऐतिहासिक और वैज्ञानिक महत्व – उदाहरण के साथ: अब, महाकुंभ के वैज्ञानिक पहलू को समझते हैं। महाकुंभ में स्नान करने का धार्मिक महत्व तो है ही, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका वैज्ञानिक पहलू भी है? माना जाता है कि गंगा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान करने से शरीर की शुद्धि होती है। विज्ञान भी इसे प्रमाणित करता है। उदाहरण के लिए, हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया कि गंगा में पाई जाने वाली कुछ खास बैक्टीरिया से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। 2019 में, एक राष्ट्रीय विज्ञान संस्थान ने बताया था कि गंगा के पानी में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो बैक्टीरिया और वायरस को खत्म करने में मदद करते हैं। यही वजह है कि महाकुंभ के दौरान स्नान करने से शारीरिक शुद्धि के साथ-साथ कुछ लोग स्वास्थ्य लाभ भी महसूस करते हैं।  भारतीय विज्ञान संस्थान और “National Institute of Hydrology” के अध्ययन। क्यों जरूरी है महाकुंभ आपके लिए? तो, महाकुंभ आपके लिए क्यों जरूरी है? यह सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह एक ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक घटना है, जो आपको जीवन के हर पहलू में समृद्धि ला सकती है। चाहे आप आध्यात्मिक शांति चाहते हों, सामाजिक भाईचारे का हिस्सा बनना चाहते हों या अपने स्वास्थ्य को सुधारने की इच्छा रखते हों, महाकुंभ आपको वह सब कुछ दे सकता है जो आप ढूंढ रहे हैं। हम महाकुंभ के बारे में रोज़ नई जानकारी देंगे, तो जुड़े रहिए हमारे साथ और जानिए महाकुंभ से जुड़े सभी अपडेट! (स्रोत: गंगा नदी पर वैज्ञानिक अध्ययन, भारतीय विज्ञान संस्थान, राष्ट्रीय विज्ञान रिपोर्ट)

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

रायपुर शिवम् एजुकेशनल एकेडमी इंद्रप्रस्थ ब्रांच 6वाँ वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम आज 22 दिसंबर को रॉयल क्लब रायपुरा में बड़े ह धूम धाम एवं उल्लास के साथ मनाया गया।स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का कार्यक्रम काफी सराहनीय रहा। शिवम एजुकेशनल एकेडमी अपना 6 वा वार्षिक उत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के विभिन्न कार्यक्रम जिसमें शिक्षा प्रद कार्यक्रम का उत्कृष्ट प्रदर्शन करके शमा बांधकर काफी तालिया बटोरी । नाटक के जरिए जल,पर्यावरण,शिक्षा,एवं देशप्रेम पर अच्छे कार्यक्रम प्रस्तुत करके बच्चों ने खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में स्पेशल गेस्ट डॉ.सुधीर शर्मा, शिवम  एजुकेशनल एकेडमी के चेयरमैन आर. एन. मिश्रा, डायरेक्टर पूर्वा पांडेय,प्रिंसिपल विनोद कुमार पाण्डेय की उपस्थिति सराहनीय रही। स्कूल के बच्चों के सभी पालकगण द्वारा बच्चों को काफी एप्रिशिएट किया ,एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद की।

मुख्यमंत्री साय ने जताया हर्ष, छत्तीसगढ़-वॉलीबाल संघ के महेश गागड़ा बने प्रदेश अध्यक्ष

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महेश गागड़ा को छत्तीसगढ़ वॉलीबाल संघ का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। छत्तीसगढ़  वॉलीबाल संघ के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश गागड़ा के साथ रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस अवसर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह, छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव विक्रम सिसोदिया,छत्तीसगढ़ वॉलीबॉल संघ के सचिव हेम प्रकाश नायक, उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाण्डेय, छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री साय से छत्तीसगढ़ वालीबॉल संघ के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव विक्रम सिसोदिया के नेतृत्व में मुलाकात की। इस अवसर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह और छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी, मोहम्मद अकरम खान, सत्येंद्र पाण्डेय भी उपस्थित थे। बता दें कि पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजापुर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ा था लेकिन उनकी हार हुई थी। इस पर उन्होंने तत्कालानीन बीजापुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा पर चुनाव में कांग्रेस के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया था।

एंजेलिना जोली के हाथों पर उभरी नसें, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हो रहीं वायरल

न्यूयॉर्क हॉलीवुड की खूबसूरत और अमीर एक्ट्रेसेस में शुमार एंजेलिना जोली के दुनियाभर में करोड़ों फैंस हैं। वो एक्ट्रेस की एक झलक को बेताब रहते हैं। पर हाल ही जब वह एक इवेंट में नजर आईं, तो उन्हें देख फैंस टेंशन में आ गए। एंजेलिना जोली इस वक्त अपनी बायोपिक ‘मारिया’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान वह रेड कार्पेट पर नजर आईं। लेकिन इस दौरान एंजेलिना जोली के हाथों ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनके हाथों पर नसें उभरी हुई थीं। इसकी वजह से उनके हाथ अजीब लग रहे थे। यह देख फैंस एक्ट्रेस की हेल्थ को लेकर चिंता में पड़ गए और पूछने लगे कि एंजेलिना को हुआ क्या है? एक तरफ ब्रैट पिट से तलाक का केस और दूसरी ओर फिल्म प्रमोशन एंजेलिना जोली की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और उनके हाथ की उभरी नसों की चर्चा हो रही है। फैंस एंजेलिना के बेहद स्लिम लुक और नसों को लेकर परेशान हैं। इस वक्त एक्ट्रेस पूर्व पति ब्रैड पिट के साथ तलाक के केस को लेकर सुर्खियों में हैं। पर इसका स्ट्रेस होने के बावजूद वह लगातार अपनी फिल्म को प्रमोट कर रही हैं। उभरी नसें देख ये कयास लगा रहे फैंस कई फैंस का मानना है कि एंजेलिना जोली पति संग तलाक के केस के कारण स्ट्रेस में हैं और इसी का असर उनकी हेल्थ पर पड़ रहा है। पर कुछ फैंस का कहना है कि एंजेलिना बहुत ही स्ट्रिक्ट डाइट ले रही हैं, ताकि वह अल्ट्रा स्लिम रह सकें और इसी वजह से उनके हाथों की नसें दिख रही हैं। एंजेलिना जोली की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो एक्ट्रेस ने साल 2016 में कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी। पर तभी से यह कपल आपसी समझौते की कोशिश कर रहा था और मामला अभी कोर्ट में ही है।

मुकेश बंसल बने सीएम के सचिव, छत्तीसगढ़-सुबोध सिंह के बाद अब आईएएस अमित कटारिया को भी बनाया स्वास्थ्य सचिव

रायपुर। आईएएस सुबोध कुमार सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव बनाये जाने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने फिर एक अहम नियुक्ति की है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद आईएएस अमित कटारिया को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। वहीं, आईएएस मुकेश बंसल को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है। बंसल अपने वर्तमान दायित्वों के साथ नई जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। कटरिया के पदभार संभालने के साथ ही आईएएस मनोज कुमार पिंगुआ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त पदभार से मुक्त कर दिये जायेंगे। इससे पहले आईएएस सुबोध सिंह के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया था। अब मुकेश बंसल की नियुक्ति सचिव के रूप में हुई है। इससे पूर्व सीएम सचिवालय में राहुल भगत, पी दयानंद और बसव राजू मुख्यमंत्री के सचिव के रूप में कार्यरत हैं। सीएम विष्णुदेव साय ने सुबोध सिंह और मुकेश बंसल की नियुक्ति करते हुए अपने सचिवालय को काफी मजबूत कर लिया है। सुबोध सिंह और मुकेश बंसल अपने बेहतर कार्य करने की वजह से जाने जाते हैं। वो पहले भी प्रदेश में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

‘हमीरे समर्थन वाली सरकार ने बाबा साहेब को दिया था भारतरत्न’, छत्तीसगढ़-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कांग्रेस को लताड़ा

रायपुर। हमेशा से बाबा साहेब की सामाजिक और राजनितिक उपेक्षा करने वाले कांग्रेसी आज वोट बैंक की खातिर बाबा साहेब के अपने होने का ढोंग कर रहे हैं। राजनीतिक अजेंडे को साधने के लिए कांग्रेस और उसका ‘टूलकिट गैंग’ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर समाज को बांटने का काम कर रहा है। ये बातें छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहीं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अपनी विभाजनकारी, द्वेषपूर्ण राजनीति को बल देने और चुनावों में मिल रही हार से हताश कांग्रेस के नेताओं ने लोकतंत्र के मंदिर को भी नहीं छोड़ा और उसको भी अपनी साजिश का केंद्र बना दिया। राहुल गांधी और उनके नेताओं की ओर से किया गया ये कृत निंदनीय है। कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर को 1952 के लोकसभा चुनाव और 1954 के चुनाव में हराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस पार्टी ने विशेष प्रयास कर उनकी हार सुनिश्चित किया गया। कांग्रेस के नेताओं ने कई बार खुद अपने आप को भारत रत्न दिया, लेकिन बाबा साहब अंबेडकर को इस सम्मान से अछूता रखा। बाबा साहब अंबेडकर को भारत रत्न तब दिया गया, जब कांग्रेस पार्टी सत्ता में नहीं थी और भारतीय जनता पार्टी के समर्थन वाली सरकार थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह जी के पूरे बयान में से एक छोटे ‘एडिटेड वीडियो’ को पेश किया गया, ये साजिश नहीं तो क्या है? कांग्रेस और उसके टूल किट गैंग ने पहले  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के बयानों के एडिट वीडियों का प्रचार किया, फिर लोकसभा चुनाव में शाह के बयान को AI का उपयोग कर एडिट किया। चुनावों में मिली हार से कांग्रेस इतनी बौखला गई है कि वो जनता के बीच उन्माद पैदा कर राजनितिक लाभ लेना चाहती है। उन्होंने कहा कि देश के संविधान को समावेशी बनाने में, देश के पिछड़े वर्ग, दलित, आदिवासी और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए तथा देश के लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने में बाबा साहब का बहुत बड़ा योगदान है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता बाबा साहेब के विचारों और सिद्धांतों का सम्मान करता है। जिन्होंने जीवन भर बाबा साहब का अपमान किया, बाबा साहब के सिद्धांतों को दरकिनार किया, जब तक सत्ता में रहे तब तक बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया और आरक्षण के सिद्धांतों की धज्जियां उड़ाईं, वो लोग आज बाबा साहब के नाम पर भ्रांति फैलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि 19 नवंबर 2015 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहब अंबेडकर के सम्मान में 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित किया। इसके साथ ही डॉक्टर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर की स्थापना की। 2018 में पीएम मोदी ने महापरिनिर्वाण स्थल पर डॉक्टर अंबेडकर स्मारक का उद्घाटन किया।

एग्जाम में पूछे जा सकते हैं ब्रेन रोट, माओरी हाका और डिजिटल अरेस्ट जैसे शब्दों से जुड़े सवाल

नई दिल्ली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने कैंडिडेट्स के लिए जनरल अवेयरनेस का सेक्शन बेहद अहम रहता है। ऐसे में इस भाग की तैयारी के लिए आज, हम आपको कुछ ऐसे शब्दों और टॉपिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आगामी परीक्षा में पूछा जा सकता है। इसलिए एसएससी, बैंकिंग या फिर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे ध्यान से इन टॉपिक्स के बारे में पढ़ लें और तैयारी कर लें। ब्रेन रोट ब्रेन रोट शब्द को ऑक्सफोर्ड ने साल 2024 का वर्ल्ड ऑफ द ईयर घोषित किया है। इस शब्द को ऐसे लोगों के लिए यूज किया जाता है, जो सोशल मीडिया पर घंटो-घंटो रील्स या शार्ट वीडियोज देखते रहते हैं। इन वीडियोज को सही मायने में कोई मतलब नहीं होता है लेकिन फिर भी लोग बस आदतन घंटो रील्स को स्क्रॉल करते रहते हैं। इसी आदत को ब्रेन रोट कहा गया है। साथ ही ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने इसे इस साल का वर्ल्ड ऑफ द ईयर चुना है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, आज से करीब 170 साल पहले भी इस शब्द का इस्तेमाल किया गया था। इसके तहत, साल 1854 में लिखी हेनरी डेविड की किताब वाल्डेन में इस शब्द का जिक्र किया गया था। माओरी हाका माओरी हाका एक पारंपरिक युद्ध नृत्य है। न्यूजीलैंड की युवा सांसद हाना मैपी-क्लार्क ने पिछले महीने संसद में एक विधेयक के खिलाफ अपना विरोध जताते इस बिल की कॉपी फाड़ फेंक दी थी। साथ ही संसद में पारंपरिक हाका नृत्य करना शुरू कर दिया था। सदन में अन्य नेताओं ने भी उनका साथ दिया था। इसके बाद स्पीकर ने सत्र रोक दिया था। साथ ही युवा सांसद के खिलाफ एक्शन लेते हुए निलंबित कर दिया था। ऑक्सफोर्ड की ओर से ब्रेन रोट को वर्ल्ड ऑफ द ईयर चुनने के बाद डिक्शनरी डॉट कॉम ने साल 2024 के लिए Demure को यह खिताब दिया था। इस शब्द का इस्तेमाल अमेरिकी इन्फ्लुएंसर जूल्स लेब्रोन द्वारा एक वीडियो में किया गया था। इसके बाद से यह शब्द वायरल हो गया था। आपरेशन सद्भाव भारत ने यागी तूफान से जूझ रहे वियतनाम, लाओस और म्यांमार को सहायता और तत्काल आपूर्ति प्रदान करने के लिए ऑपरेशन “सद्भाव” की शुरुआत की थी। इस ऑपरेशन के तहत भारत ने म्यांमार को राशन, कपड़े और दवाओं सहित अन्य जरूरी सामान भेजा गया था।

जीवन में सफलता चाहते हैं तो इन खुद करे ये काम

लाइफ में सफल होने के लिए बहुत सारे काम करने होते हैं। और, सफल इंसान वो है जो ना केवल पैसे से रिच हो बल्कि फैमिली और रिलेशनशिप के साथ ही अपनी हेल्थ से भी रिच हो। तो अगर आप लाइफ में सक्सेजफुल बनना चाहते हैं तो 30 की उम्र आते-आते इन चीजों को जरूर कर लें। एक प्रॉपर्टी जरूर खरीदें सक्सेजफुल बनना चाहते हैं तो अपने शहर में एक प्रॉपर्टी जरूर खरीदें। ये आपको शहर में पहचान देने और एक स्थायी ठिकाना देती है। फैमिली जरूर बनाएं अगर सक्सेजफुल बनना चाहते हैं तो ऐसे प्यार और रिस्पेक्टफुल फैमिली बनाएं। जहां आप अपने पैरेंट्स के साथ ही अपने लाइफपार्टनर और बच्चों के साथ सुकून से रह सकें। इन्वेस्ट करें कम उम्र में अर्निंग शुरू कर दी है तो इन्वेस्ट जरूर करें। जिससे कि फ्यूचर के लिए आपके पास पर्याप्त मनी हो। जितने भी इनवेस्टमेंट प्लान हैं वो आपको कम उम्र में इन्वेस्ट करने पर ही अच्छा रिटर्न देते हैं। मल्टीटास्किंग बने सक्सेजफुल होने के लिए आपको एक साथ कई कामों में निपुण होना जरूरी है। सोशल स्किल के साथ ही ऐसी करियर से जुड़ी स्किल भी जरूर होनी चाहिए। जिससे करियर और फैमिली आगे बढ़े। हेल्थ पर ध्यान दें सक्सेजफुल होने के लिए खुद की सेहत पर भी ध्यान दें। मेंटल और फिजिकल हेल्थ होगी तभी आप करियर पर फोकस कर पाएंगे।

डेढ़ वर्षों से गुमशुदा 19 वर्षीय नवयुवती को कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा दस्तयाब कर परिजनों के किया सुपुर्द

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान द्वारा जिले में गुम महिला एवं पुरूष की तलाश कर परिजनो को मिलवाये जाने हेतु सभी थानो में तत्परता पूर्वक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में कोतवाली पुलिस द्वारा विगत डेढ वर्षों से गुमशुदा 19 वर्षीय नवयुवती को दस्तयाब कर परिजनो के किया सुपुर्द किया है। करीब डेढ वर्ष पूर्व दिनांक 15.05.23 को रामबाई कोरी पति रामप्रसाद कोरी उम्र 36 साल निवासी ग्राम सकरिया के द्वारा उसकी 19 वर्षीय पुत्री हेमा कोरी के गुम हो जाने की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में गुम इंसान रिपोर्ट क्रमांक 53/23 पंजीबद्ध किया जाकर तलाश की जा रही थी। टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक शिवशंकर प्रजापति एवं आरक्षक पूर्णानन्द मिश्रा के द्वारा उक्त गुमशुदा महिला हेमा कोरी को ग्राम मेड़ियारास थाना चचाई से दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया है। डेढ वर्षों से लापता पुत्री को वापस परिवार से मिलाने के लिए परिवारजन ने पुलिस को आभार व्यक्त किया है।।

सरकार जांच कराकर वसूलेगी, छत्तीसगढ़-महतारी वंदन योजना के एक हजार रुपये ले रहीं सनी लियोनी!

रायपुर। एक्ट्रेस सनी छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना से हर महीने एक हजार रुपये ले रही थी! मीडिया में यह मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार ने इस मामले में जांच बैठा दी है। बस्तर कलेक्टर हरिस एस ने महतारी वंदन योजना में ग्राम तालुर से संबंधित अनियमितता की जांच महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारियों को करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित के बैंक खाते को सीजकर वसूली की कार्यवाही करने और इस कार्य में संलग्न व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। महिला एवं बाल विकास विभाग ने रविवार को संबंधितों पर आवश्यक कार्रवाई की। बस्तर के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मीडिया में दिखाया जा रहा समाचार महतारी वंदन योजना में सनी लियोन को मिल रहे हजार रुपए की शिकायत प्राप्त हुई। प्रारंभिक जांच से पता चला कि उक्त आवेदन ग्राम तालूर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी की आईडी से रजिस्टर्ड हुआ है। मामले की जांच किए जाने पर पता चला की वीरेंद्र जोशी नामक व्यक्ति ने जालसाजी कर अवैधानिक तरीके से राशि का आहरण अपने खाते में किया जा रहा है। संबंधित के विरुद्ध शासन के साथ धोखाधड़ी करने के अपराध में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। उसके बैंक खाते को होल्डकर वसूली की भी कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा संबंधित कार्यकर्ता और तत्कालीन पर्यवेक्षक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही हैं।

सफला एकादशी का व्रत रखने से जीवन में आती है सफलता, शांति और समृद्धि

हिंदू धर्म में सफला एकादशी एक महत्वपूर्ण व्रत है. यह हर साल पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है. जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, इस व्रत को करने से हर कार्य में सफलता मिलती है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. सफला एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु की कृपा से सभी कार्यों में सफलता मिलती है. यह व्रत सभी पापों का नाश करने वाला माना गया है और यह व्रत करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस व्रत को करने से मन शांत होता है और तनाव कम होता है. सफला एकादशी का व्रत आत्मिक उन्नति के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है. पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 25 दिसंबर दिन बुधवार को रात 10 बजकर 28 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 25 दिसंबर को रात 12 बजकर 42 मिनट पर खत्म होगी. इसलिए उदया तिथि के अनुसार, सफला एकादशी 26 दिसंबर को मनाई जाएगी. पंचांग के मुताबिक, 26 दिसंबर को सफला एकादशी के दिन सुकर्मा योग का निर्माण हो रहा है, जो रात 10 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा. सफला एकादशी पर स्वाती नक्षत्र भी बनेगा, जो शाम 6 बजकर 08 मिनट तक रहेगा. इस दिन अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक है. सफला एकादशी पूजा विधि     सफला एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें.     पूजा के स्थान पर एक चौकी पर भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें.     भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें.     तुलसी के पत्ते, फूल, फल, धूप-दीप आदि चढ़ाएं.     विष्णु सहस्रनाम मंत्र का जाप करें और भगवान विष्णु की कथा सुनें.     गरीबों और जरूरतमंदों को दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है.     भगवान विष्णु से संबंधित धार्मिक ग्रंथों का पाठ करें. गुरु ग्रह होता है मजबूत यदि सफला एकादशी के दिन गुरुवार हो और गुरु ग्रह मजबूत स्थिति में हो तो यह बहुत शुभ संयोग होता है. सफला एकादशी के दिन शुक्रवार हो तो माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन लाभ होता है. सफला एकादशी का महत्व सिर्फ धार्मिक ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक भी है. व्रत रखने से शरीर को आराम मिलता है और पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है. सफला एकादशी का महत्व मान्यता है कि सफलता एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. साथ ही इस दिन तुलसी का पौधा लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है. इस दिन तुलसी लगाने से घर में धन-समृद्धि बढ़ती है. घर के उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाएं. वहीं इस दिन व्रत रखने से जीवन में धन-संपत्ति की बढ़ोतरी होती है. साथ ही अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. इसके अलावा जीवन में आने वाले कष्टों से छुटकारा मिलता है.  

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी का स्वप्न खजुराहो में होगा साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

केन-बेतवा लिंक परियोजना से हर खेत तक पहुँचेगा पानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आधुनिक भागीरथ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी का स्वप्न खजुराहो में होगा साकार 25 दिसम्बर को बनेगा नदी जोड़ो परियोजना का नया इतिहास प्रतिवर्ष एक अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा निवाड़ी जिले का गौरव दिवस महाकाल लोक की तर्ज पर ओरछा में बनेगा अनूठा रामराजा लोक मुख्यमंत्री निवाड़ी में किसान सम्मेलन में हुए शामिल भोपाल जन-कल्याण पर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आधुनिक भागीरथ हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाने के लिये 2 बड़ी नदी जोड़ो परियोजनाएँ सौगात के रूप में दी हैं। इन परियोजनाओं से हर खेत को पानी और हर व्यक्ति को पेयजल उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नदी जोड़ो अभियान के संकल्प को पूरा करने छतरपुर जिले के खजुराहो आ रहे हैं। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिये मैं निवाड़ी जिले के सभी नागरिकों को आमंत्रित करता हूँ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को निवाड़ी में जन-कल्याण पर्व अंतर्गत आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुन्देलखण्ड के हर खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचेगा। प्रदेश में बिजली की पर्याप्त आपूर्ति के साथ अब कृषि कार्य, उद्योग और पेयजल के लिए भरपूर पानी भी उपलब्ध होगा। देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना से निवाड़ी के साथ संपूर्ण बुन्देलखण्ड का चहुँमुखी विकास भी संभव हो सकेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतिवर्ष एक अक्टूबर को धूमधाम के साथ निवाड़ी जिले के स्थापना दिवस को गौरव दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर “एक पेड़-माँ के नाम’’ पौधरोपण किया और राज्य सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों पर केन्द्रित विकास प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केन-बेतवा परियोजना से निवाड़ी जिले के हर खेत में पानी और हर घर तक पेयजल की सुविधा मिलने के साथ पलायन भी रूकेगा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य बेहतर बनेगा। उन्होंने “रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून, पानी गए न ऊबरे, मोती मानस चून’’ दोहा के माध्यम से पानी का महत्व एवं उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि खेत को पानी मिलने पर अमृत रूपी फसल की पैदावार सुनिश्चित होती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केन-बेतवा परियोजना के साकार रूप लेने पर बुन्देलखण्ड की तस्वीर एवं तकदीर बदलेगी। खेती का स्तर समृद्ध होने से किसानों के जीवन में खुशहाली आएगी। पंजाब, हरियाणा से भी फसल उत्पादन में बुन्देलखण्ड आगे होगा। उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि किसान किसी भी जरूरत पर अपनी खेती की जमीन न बेचें। केन-बेतवा परियोजना से पूरे बुंदेलखण्ड क्षेत्र में कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और किसान समृद्ध होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार का एक वर्ष पूरे होने पर 11 से 26 दिसम्बर तक जन-कल्याण पर्व मनाया जा रहा है। इसकी शुरूआत गीता जयंती से की गई। भोपाल में 5 हजार से अधिक आचार्यों और बटुकों द्वारा गीता का सामूहिक पाठ कर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। इसी प्रकार अन्य जिलों में भी कार्यक्रम के माध्यम से पहली बार गीता जयंती का वृहद स्तर पर सफल आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि जन्म के बाद कर्म योग, भक्ति योग एवं ज्ञान योग की त्रिवेणी से जीवन के आनंद का अलग ही महत्व है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत प्रगति की ओर अग्रसर है। केन-बेतवा परियोजना भी भागीरथी प्रयासों का परिणाम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ओरछा बुन्देलखण्ड की अयोध्या है। यहां रामराजा लोक बनने से धार्मिक पर्यटन बढ़ने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की सकारात्मक सोच एवं सार्थक प्रयास की बदौलत इस वर्ष अयोध्या में रामलला विराजमान हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुन्देलखण्ड शौर्य एवं पराक्रम की भूमि रही है। बुन्देलखण्ड कभी भी गुलाम अथवा दासता में नहीं रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों को साथ लेकर चलने वाली सरकार है। हमने जरूरतमंदों को उपचार के लिये हेलीकॉप्टर एवं एयर एम्बुलेंस की सेवा शुरू की हैं। पशुपालन को बढ़ावा देने के लिये दुग्ध-उत्पादकों को बोनस भी दिया जायेगा, इससे किसानों की आय बढ़ेगी। वर्ष 2025 को उद्योग वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। राज्य सरकार की मंशा है कि हर हाथ को काम मिले, इसके लिये हमने औद्योगिकीकरण का अभियान चलाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा एवं स्थानीय विधायक ने भगवान रामराजा की प्रतिमा एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। प्रारंभ में मुख्यमंत्री द्वारा कन्या-पूजन एवं दीप-प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर हितलाभ वितरित किये। कार्यक्रम स्थल पर केन-बेतवा परियोजना से संबंधित बुन्देलखण्ड के विकास पर केन्द्रित वीडियो फिल्म भी दिखाई गई। विधायक निवाड़ी अनिल जैन ने कहा कि किसानों को परियोजना के रूप में एक बहुत बड़ी सौगात मिली है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक शिशुपाल सिंह यादव, जन-प्रतिनिधि, संभागायुक्त डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत, कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में किसान एवं महिलाएँ उपस्थित रहीं।  

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर एम्स में शुरू हुआ पद्म विभूषण तीजन बाई का इलाज

स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर तीजन बाई को मिला मोटराइज्ड आटोमेटिक बेड और व्हील चेयर रायपुर छत्तीसगढ़ की पहचान और देश के दूसरे सर्वोच्च सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित  तीजन बाई का एम्स में इलाज शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीजन बाई की बीमारी की जानकारी मिलते ही उनके समुचित और बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी लेने उनसे मिलने भी पहुंचे थे और पांच लाख रूपए की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करायी थी। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया था कि तीजन बाई के लिए घर में ही मोटराइज्ड रिमोट कंट्रोल आटोमेटिक बेड, बेड टेबल और व्हील चेयर उपलब्ध कराया जाए। निर्देशों का पालन करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तीजन बाई के लिए ये आवश्यक सामान उपलब्ध करा दिया है। इसके साथ ही एक मेडिकल आफिसर और एक फिजियोथिरेपिस्ट को भी तीजन बाई की देखरेख के लिए नियुक्त किया गया है। डाक्टरों की टीम दिन में एक बार उनके घर में ही उनकी स्वास्थ्य जांच करके मेडिकल रिपोर्ट तैयार करती है। उल्लेखनीय है कि पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित  तीजन बाई ने पंडवानी के माध्यम से छत्तीसगढ़ का नाम देश विदेश में रोशन किया है। तीजन बाई वास्तव में छत्तीसगढ़ की पहचान हैं। इस लिहाज से राज्य सरकार भी तीजन बाई की देखरेख में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहते हैं और अपने प्रतिनिधि के रूप मे उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को तीजन बाई की देखरेख करने की पूरी जिम्मेदारी दी है।

मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मोहन भागवत हमारे अनुशासक नहीं हैं. बल्कि हम उनके अनुशासक हैं: रामभद्राचार्य

नई दिल्ली आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का हिंदू समाज को लेकर बयान चर्चा में है. अब देश के दो बड़े संतों का रिएक्शन आया है. तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा, मैं मोहन भागवत के बयान से बिल्कुल सहमत नहीं हूं. मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मोहन भागवत हमारे अनुशासक नहीं हैं. बल्कि हम उनके अनुशासक हैं. वहीं, उत्तराखंड में ज्योतिर्मठ पीठ के शंकरचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने मोहन भागवत पर राजनीतिक रूप से सुविधाजनक रुख अपनाने का आरोप लगाया. अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा, जब उन्हें सत्ता चाहिए थी, तब वे मंदिरों के बारे में बोलते रहे. अब जब उनके पास सत्ता है तो वे मंदिरों की तलाश ना करने की सलाह दे रहे हैं. ‘अतीत में हिंदुओं पर अत्याचार हुए हैं’ अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का कहना था कि अतीत में आक्रमणकारियों द्वारा नष्ट किए गए मंदिरों की एक लिस्ट तैयार की जाए और हिंदू गौरव को बहाल करने के लिए स्ट्रक्चर का पुरातात्विक सर्वे किया जाए. उन्होंने कहा, अतीत में हिंदुओं पर बहुत अत्याचार हुए हैं. उनके धार्मिक स्थलों को नष्ट कर दिया गया है. अगर अब हिंदू समाज अपने मंदिरों का जीर्णोद्वार और संरक्षण करना चाहता है तो इसमें गलत क्या है? मोहन भागवत ने क्या कहा था? दरअसल, आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने हाल ही में नए मंदिर-मस्जिद विवादों के उभरने पर चिंता जाहिर की थी. उन्होंने कहा था कि राम मंदिर के निर्माण के बाद कुछ लोगों को लगता है कि वे नई जगहों पर इसी तरह के मुद्दों को उठाकर हिंदुओं के नेता बन सकते हैं. यह स्वीकार्य नहीं है. मोहन भागवत ने आगे कहा था कि राम मंदिर का निर्माण इसलिए किया गया क्योंकि यह सभी हिंदुओं की आस्था का विषय था. उन्होंने किसी विशेष स्थान का जिक्र किए बिना कहा, ‘हर दिन एक नया मामला (विवाद) उठाया जा रहा है. इसकी इजाजत कैसे दी जा सकती है? यह जारी नहीं रह सकता. भारत को यह दिखाने की जरूरत है कि हम एक साथ रह सकते हैं.’ हालांकि, आरएसएस प्रमुख ने किसी विशेष विवाद का जिक्र नहीं किया. उन्होंने कहा कि बाहर से आए कुछ समूह अपने साथ कट्टरता लेकर आए हैं और वे चाहते हैं कि उनका पुराना शासन वापस आए. उन्होंने कहा, लेकिन अब देश संविधान के अनुसार चलता है. इस व्यवस्था में लोग अपने प्रतिनिधि चुनते हैं, जो सरकार चलाते हैं. आधिपत्य के दिन चले गए हैं. मुगल बादशाह औरंगजेब का शासन इसी तरह की दृढ़ता से जाना जाता था. हालांकि उनके वंशज बहादुर शाह जफर ने 1857 में गोहत्या पर प्रतिबंध लगा दिया था.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet