LATEST NEWS

कूनो नेशनल पार्क से निकलकर रिहायशी इलाके में पहुंची अग्नि चीता, किया कुत्ते का शिकार

 श्योपुर कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल से निकलकर 90 किलोमीटर दूर श्योपुर के नजदीक पहुंचे चीते ने चार दिनों बाद शहर के रास्ते वापस जंगल की ओर रवानगी ले ली है. खास बात यह है कि चीता जंगल लौटते समय आधी रात को शहर की सड़कों पर दौड़ लगाता कैमरे में कैद हुआ है. अब चीता वापस जंगल की ओर रुख कर गया है. बताया जा रहा है कि वह अब कूनो के बफर जोन में जा पहुंचा है. पिछले शनिवार को कूनो की हद छोड़ 90 किलोमोटर की दूरी तय कर चीता अग्नि श्योपुर शहर से सटे ढेंगदा गांव और शहरी सीमा में पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास अमराल नदी के किनारे लगी क्रेशर के कुछ दूर आया और बीते 4 दिन तक आसपास ही चहल कदमी करता रहा. चीते की निगरानी में ट्रेकिंग टीमें 24 घंटे लगी थी. वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अग्नि चीता गोरस कलमी के बीच भीमलत गांव के पास है। उधर अग्नि साथ छोड़ा गया वायु चीता मुरैना की ओर घूम रहा है। अभी दो ही चीते बाहर हैं, बाकी 10 चीते और 12 शावक बाड़े में हैं। इसके पहले भी चीता अग्नि श्योपुर में सीएम राइज स्कूल के करीब देखी गई थी। इसका वीडियो तब भी वायरल हो रहा था। इसी बीच, मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात चीता शहर के वीर सावरकर स्टेडियम के पास देखा गया. फिर आधी रात को ही श्योपुर शिवपुरी हाइवे पर निकल पड़ा. और चीता स्टेडियम, कलेक्ट्रेट और ईको सैंटर होते हुए बावंदा नाले तक सड़क पर दौड़ लगाता कैमरे के कैद हुआ. चीता के पीछे ट्रेकिंग टीम की गाड़ी लगी रही. बुधवार को चीता अग्नि को लोकेशन भेला भीम लत गांव के पास बताई जा रही है. इस इलाके से सामान्य और कूनो वन मंडल का बफर जोन का जंगल लगा हुआ है. कयास लगाए जा रहे हैं कि चीता अब कूनो वापस लौट जाएगा. पता हो कि कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में अग्नि और वायु नाम के दो चीतों को छोड़ा गया था. यह दोनों चीते साउथ अफ्रीका से कूनो लाए गए थे जिन्हें पिछले 4 दिसम्बर को खुले जंगल में छोड़ा गया था. दोनों चीते रिश्ते में सगे भाई हैं, जो हमेशा एक साथ रहते हैं और एक साथ शिकार करते हैं और मिल बांटकर उस शिकार को खाकर अपना पेट भरते हैं. पहली दफा यह दोनों अलग हुए थे. दोनों अलग-अलग दिशा में कूनो के रिज़र्व जोन से बाहर निकल गए थे. अब उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों एक दूसरे को तलाशते हुए कूनो वापस पहुंच जाएंगे.

अटल जी के नाम का डाक टिकट तथा सिक्का जारी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खजुराहो में केन-बेतवा लिंक परियोजना का किया शिलान्यास

छतरपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बुधवार को खजुराहो में केन-बेतवा लिंक परियोजना के शिलान्यास के साथ विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसके पूर्व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी 100वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया एवं उनके नाम से डाक टिकट तथा सिक्का जारी किया। प्रधानमंत्री जी ने स्‍टेज पर जाते हुए उपस्थित जनसमूह का अभिवादन  किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंन्द्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान, श्री सीआर पाटिल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री श्री वीरेन्द्र खटीक, पूर्व केंन्द्रीय मंत्री व सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवडा, श्री राजेन्द्र शुक्ला, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, श्री राकेश सिंह, तुलसीराम सिलावाट, श्री ऐंदल सिंह कंषाना, श्री राकेश शुक्ला एवं दिलीप अहिरवार उपस्थित रहे।

किसानों के बैंक खाते में हेरा-फेरी पर कार्रवाई, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में सहकारी बैंक के दो कर्मचारी बर्खास्त और एक का डिमोशन

बिलासपुर। किसानों के बैंक खातों में लाखों रुपए की हेरा-फेरी करने सहित अन्य गड़बड़ियों पर जिला सहकारी बैंक के दो कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है. इसके अलावा एक कर्मचारी का डिमोशन और 3 कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी गई है. सहकारी बैंक की स्टाफ उप समिति ने मिली शिकायत पर जांच के बाद कार्रवाई की है. इसमें जूनियर क्लर्क हर्षिता पटेल व धर्मेंद्र साहू को बर्खास्त किया गया है. इसके अलावा लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर रुचि पांडे का डिमोशन करने के साथ लिपिक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर अनामिका साव, अनुपमा तिवारी व अशोक पटेल की दो वेतन वृद्धि पर रोक लगाई गई है. जानकारी के अनुसार, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक नेहरू चौक बिलासपुर के खातेदार प्रार्थी रामकुमार कौशिक द्वारा थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया कि इसके बचत खाता से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 16.04.2020 से 16.05.2020 तक एटीएम के मध्यम से करीबन 5,57000.00 रुपए का आहरण कर लिया है. शिकायत जांच कर 24.06.2020 को अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध क्रमांक 444/2020 धारा 420 भादवि कायम का विवेचना में लिया गया. विवेचना के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि बैंक के अन्य खातेदारों के भी खातों से पैसों का आहरण किया गया, जबकि उनके द्वारा एटीएम कार्ड के लिए एवं एटीएम कार्ड को एक्टिवेट कराने आवेदन नही दिया गया था, ना ही एटीएम कार्ड जिला सहकारी बैंक से प्राप्त किया गया था. जांच अधिकारी द्वारा कनिष्ठ लिपिक हर्षिता पटेल के विरुध्द आरोप के सिध्द पाये जाने और थाना सिविल लाइन के द्वारा विवेचना के संबंध में प्रस्तुत पत्र तथा उक्त पत्र में हर्षिता पटेल की स्वीकारोक्ति पर सेवा से पृथक करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया. इसके साथ एटीएम कार्ड से गड़बड़ी की राशि मय ब्याज सहित वसूली करने सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 64/84 के अंतर्गत सक्षम न्यायालय में वाद दायर किए जाने का निर्णय भी सर्वसम्मति से लिया गया.

चाय बनाने पहुंची महिला के उड़े होश, छत्तीसगढ़-कोबरा में किचन में फन फैलाए बैठा था 5 फीट लंबा किंग कोबरा

कोरबा. शहर के मध्य पथरीपारा बस्ती के एक घर की रसोई में 5 फीट लंबा किंग कोबरा मिलने से हड़कंप मच गया. आज तड़के सुबह जब महिला चाय बनाने पहुंची तो वहां कोबरा को देखकर उसके होश उड़ गए. जिसके बाद स्नेक रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया. टीम ने कोबरा को रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया. सामने आए वीडियो में किंग कोबरा रसोई में गैस चुल्हे पर बैठा हुआ है. कोरबा को देखकर घर में हड़कंप मच गया. स्नेक रेस्क्यू टीम को सांप को पकड़ने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी. दरअसल, सांप गैस चूल्हे के लोहे से बुरी तरह फंसा हुआ था और किसी भी समय हमला करने की स्थिति में था. हालांकि रेस्क्यू टीम ने कोबरा को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया, जहां वह अपने प्राकृतिक आवास में लौट सका. ठंड से बचने घरों में घुसते है कोबरा सर्पमित्रो ने बताया कि कोबरा सांप ठंडे मौसम से बचने के लिए अक्सर घरों में घुस जाते हैं, गैस चूल्हे जैसे गर्म स्थानों को वे आरामदायक मान सकते हैं.

‘शिक्षा के आधुनिकीकरण एवं उन्नयन में प्रदेश सरकार कृत संकल्पित’, राजस्थान-जोधपुर में विधि एवं न्याय मंत्री ने बांटे निःशुल्क टैबलेट एवं साइकिलें

जयपुर। संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने मंगलवार को जोधपुर के लूणी विधानसभा क्षेत्र के  राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय, पाल में निःशुल्क  टैबलेट एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम में शिरकत की। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा के आधुनिकीकरण एवं उन्नयन के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही हैं। 12 दिसंबर को जोधपुर में आयोजित रोजगार उत्सव एवं युवा सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने 4 हजार 10 स्कूलों में 8 हजार 20 स्मार्ट क्लास रूम, ई-पाठशाला एवं विद्या समीक्षा केन्द्र का शुभारंभ किया। इससे प्रदेश में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जुड़ने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों का हो रहा कौशल एवं शैक्षणिक विकास— श्री पटेल ने कहा रोजगार उत्सव में प्रदेश भर के 1 लाख 25 हजार छात्राओं को साइकिल, 75 हजार 325 विद्यार्थियों को व्यवसायिक टूल किट, 23 हजार 100 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित की गई। जिससे उनका कौशल विकास और तकनीकी के प्रयोग से शैक्षणिक उन्नयन सुनिश्चित होगा। बच्चों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना हमारा नैतिक दायित्व— श्री पटेल ने कहा कि हमारा नैतिक दायित्व है कि विद्यालयों में बच्चों को मूलभूत सुविधाएं मिले। बजट में प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में शिक्षा एवं शिक्षण के अनुकुल वातावरण विकसित करने के लिए कक्षा-कक्ष,लैब्स, पुस्तकालय आदि के निर्माण के लिए 350 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही, 750 विद्यालयों के भवनों की मरम्मत के लिए 100 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जिससे शिक्षण संस्थानों का अवसंरचनात्मक ढांचा सुदृढ़ होगा। बच्चों से आत्मीयता से मिले केबिनेट मंत्री— संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि बच्चों के प्रोत्साहन के लिए साइकिल, टैबलेट एवं स्कूटी का समयबद्ध वितरण सुनिश्चित किया जाए। श्री पटेल विद्यालय के बच्चों से आत्मीयता से मिले एवं बच्चों से संवाद भी किया। इस अवसर पर  राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय पाल में 21 छात्राओं को साइकिल एवं 8 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट का वितरण किया गया।

छत से नीचे फेंकने से हालत गंभीर, छत्तीसगढ़-रायपुर में बेटी को पिटता देख बचाने आई पत्नी पर फूटा पति का गुस्सा

रायपुर। राजधानी रायपुर से दिलदहलाने देने वाला मामला सामने आया है. एक पति ने अपनी पत्नी की पहले बुरी तरह पिटाई की. उसके बाद छत की बालकनी से नीचे फेंक दिया. महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. दरअसल, पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के विकास नगर इलाके का है. जहां आरोपी पति सुनील जनबन्धु ने अपनी पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले बेटी को किसी बात को लेकर पिटाई कर रहा था. इसी दौरान काम से लौटी पत्नी सपना ने बेटी को पिटने का विरोध किया. इस पर पति ने उसकी पिटाई करते हुए छत से फेंक दिया. पड़ोसियों ने बताया कि सुनील इलेक्ट्रिशियन का काम करता है. शराब का आदी है. पत्नी सपना झाड़ू-पोछे का काम करती है. काम से लौटी थी, उसी वक्त आरोपी पति ने घटना को अंजाम दिया. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी सुनील जनबन्धु को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास समेत अनेक मामलों में अपराध दर्ज कर लिया है.

जमीनी विवाद में फैसला न मानने पर हुक्का पानी बंद, छत्तीसगढ़-खैरागढ़ में एएसपी के गनमैन के परिवार को गांव से किया बहिष्कृत

खैरागढ़. जिले के सेम्हरा में एएसपी के गनमैन डोमन वर्मा और उसके परिवार को गांव वालों ने बहिष्कृत कर हुक्का पानी बंद कर दिया है. मामला जमीन विवाद से शुरू होकर बहिष्कार तक पहुंचा है. दरअसल, गनमैन डोमन वर्मा के पिता चंद्रेश वर्मा और पड़ोसियों के बीच जमीन को लेकर बीते अक्टूबर महीने में विवाद हुआ था. मामले को सुलझाने के लिए गांव के बड़े-बुजुर्गों ने दोनों पक्षों से 15-15 हजार रुपए जमा कराए गए थे, लेकिन बाद में चंद्रेश वर्मा ने गांव के फैसले को मानने से इनकार कर दिया. जिसके बाद से गांव वालों ने डोमन वर्मा और उसके परिवार को बहिष्कार करने का फैसला कर दिया. दुकानदार सामान देने से करते है मना गांव से बहिष्कृत डोमन वर्मा का परिवार सामाजिक और मानसिक प्रताड़ना झेल रहा है. उनकी पत्नी यमुना वर्मा ने बताया कि, “गांव वाले हमसे बात नहीं करते. तालाब पर नहाने जाते हैं, तो लोग मुंह फेर लेते हैं. गांव में भागवत हो रही है, लेकिन हमें बुलाया तक नहीं गया. जब दुकान पर सामान लेने जाते हैं, तो दुकानदार सामान देने से मना कर देता है. मेरे पति पुलिस में हैं, फिर भी उन्हें फंसाने की कोशिश हो रही है. गांव के लोग हम पर गंदे आरोप लगाते हैं. हम बहुत परेशान हैं और न्याय चाहते हैं.” मामले पर सरपंच और SDOP ने ये कहा… वहीं पूरे मामले में ग्राम पंचायत सेम्हरा की सरपंच लक्ष्मी बाई वर्मा ने कहा, “यह पंचायत का निर्णय नहीं है. यह दो पक्षों का आपसी विवाद है. गांव वाले नाराज हैं, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया है. पंचायत इसमें दोषी नहीं है.” जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी … वहीं खैरागढ़ एसडीओपी लालचंद मोहले ने कहा, “हमें शिकायत मिली थी कि गांववालों ने एक परिवार को बहिष्कृत कर दिया है. जमीन विवाद के चलते यह मामला हुआ. दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया गया था, लेकिन अब फिर से ऐसा हुआ है. जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.”

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया संवाद, राजस्थान-पंचायती राज मंत्री और मुख्य सचिव ने किया सरस राजसखी राष्ट्रीय मेले का अवलोकन

जयपुर। पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री (राज्य मंत्री) श्री ओटा राम देवासी एवं मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत केन्द्रीय ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् (राजीविका) द्वारा जवाहर कला केन्द्र में चल रहे सरस राज सखी राष्ट्रीय मेला—2024 का मंगलवार को अवलोकन किया। देवासी ने सरस मेले की सभी स्टालों का अवलोकन किया एवं विभिन्न राज्यों से आये स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया एवं उनके उत्पादों की सराहना की। मुख्य सचिव ने कहा कि यह मेला ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का एक अहम प्रयास है, जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। मेले में देशभर के 250 से अधिक भौगोलिक संकेतक (जीआई टैग) वाले उत्पादों और पारंपरिक शिल्प का शानदार संग्रह देखने को मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि सरस राज सखी राष्ट्रीय मेला एक अद्वितीय मंच है जहाँ विभिन्न राज्यों की महिला सदस्य अपने पारंपरिक हस्तशिल्प, हैंडलूम, खाद्य उत्पाद, और उन्नत तकनीकी उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं। इस आयोजन में क्षेत्रवार मंडप स्थापित किए गए हैं, जिनमें प्रत्येक राज्य की विशिष्ट सांस्कृतिक कलाकृतियाँ और पारंपरिक उत्पाद प्रदर्शित हो रहे हैं। मेले में लगभग 300 से अधिक स्वयं सहायता समूहों की महिलाएँ अपने उत्पादों का विक्रय कर रही हैं, जिसके अन्तर्गत हैण्डीक्राफ्ट, हैण्डलूम, खाद्य एवं उन्नत तकनीकी से बने हुए उत्पादों को प्रदर्शित कर रहे है। इस आयोजन में सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ाते हुए अधिकांश राज्यों के फूड स्टॉल्स से सजे काउन्टर आगन्तुकों को पूरे भारत के पारम्परिक व्यंजनों का लुफ्त उठाने का अवसर प्रदान कर रहे है। राजसखी मेले में राजस्थान का दाल, बाटी, चूरमा, सिक्किम के मोमोज व ठुक्पा, आसाम के कोकोनट लड्डू, ब्लेक राईस खीर, मध्य प्रदेश के आलू पराठा, गरदु की टिक्की, गुजरात की मक्की की रोटी, उड़द की दाल, जम्मू कश्मीर का कहवा, तमिलनाडू के बेटरूट मल्ट, बोंडा और अन्य राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजन बनाये जा रहे है। राजसखी राष्ट्रीय मेले में 2000 रूपये से अधिक खरीददारी करने वाले ग्राहकों को सुपर लक्की ड्रा के तहत ब्राण्ड न्यू कार एवं लक्की बायर अवार्ड के तहत प्रथम प्राईज एक्टिवा, द्वितीय प्राईज लेपटॉप एवं तृतीय प्राईज एप्पल आईफोन जीतने का सुनहरा अवसर मिलेगा। मेले का आयोजन 30 दिसम्बर तक किया जायेगा, जिसमें सांयकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।

‘भारत रत्न अटल हम सभी के प्रेरणा स्रोत’, छत्तीसगढ़-रायपुर में मुख्यमंत्री साय ने किया पुण्य स्मरण

रायपुर। देश आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के तौर पर मना रहा है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के अवंति विहार चौक पहुंचकर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्मरण किया. मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करने वाले महान राजनेता थे. उनका नेतृत्व, दूरदृष्टि और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने कहा कि उनकी नीतियों और विचारों ने भारत को एक नई दिशा दी. अटल जी के सपनों को साकार करते हुए ही छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की ओर अग्रसर है. अटल जी के मूल्यों को आत्मसात कर हम सभी राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें. इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक राजेश मूणत सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने ब्लड टेस्टिंग मशीन एवं ब्लॉक प्रोग्राम हेल्थ यूनिट का किया उद्घाटन, राजस्थान-किशनगढ़बास में 14 करोड़ से बना कृषि महाविद्यालय

जयपुर। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़बास में 14 करोड़ रुपये की लागत से बने कृषि महाविद्यालय भवन का भव्य लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंत्री ने किसानों और छात्रों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं और क्षेत्र में कृषि शिक्षा और अनुसंधान को नई दिशा देने की बात कही। इस दौरान केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव सहित उपस्थित अतिथि गणों ने कृषि आधारित ‘अरोरा पुस्तिका’ का विमोचन किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत विद्यालय में अध्ययनरत प्रत्येक विद्यार्थी द्वारा एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्ष जीवनभर कुछ न कुछ देते हैं और हमें इन्हें संरक्षित करने के लिए प्रेरित होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महाविद्यालय में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। निवेश नीति और किसानों के विकास पर जोर— केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निवेश नीति का जिक्र करते हुए कहा कि देश में कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में अभी भी बहुत काम किया जाना है। उन्होंने उड़ीसा के काले चावल की बढ़ती मांग और इसके उदाहरण से किसानों को फसलों के विविधीकरण पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि भारत में खाद्यान्न तेल आज भी बड़ी मात्रा में आयात किया जा रहा है। उन्होंने देश को खाद्यान्न तेल में आत्मनिर्भर बनाने का आवाह्न किया। उन्होंने कृषि क्षेत्र में भी निवेश को बढ़ाने की दिशा में कार्य करने की बात कही ताकि अधिक से अधिक रोजगार उत्पन्न किया जा सके। उन्होंने फसल बीमा योजना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ये योजनाएं किसानों के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने नेचुरल फार्मिंग को बढ़ावा देते हुए माइक्रो इरिगेशन तथा कम पानी में बेहतर पैदावार प्राप्त करने की दिशा में कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय वन मंत्री ने एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी जोबनेर के कुलपति बलराज सिंह और कृषि महाविद्यालय के डीन डॉ. एमपी यादव की सराहना की। उन्होंने महाविद्यालय परिसर में गार्डन, सड़क, सोलर प्लांट सहित अन्य विकास कार्यों को करवाने की बात भी कही। राज्य वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री संजय शर्मा ने अपने उद्बोधन में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के जीवन स्तर को सुधारने हेतु किए जा रहे प्रयासों के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि भूमि की उर्वरक क्षमता को जांचने हेतु सरकार द्वारा नि:शुल्क जांच सुविधा दी जा रही है ताकि किसान मृदा अनुसार उपज बोकर अधिक पैदावार प्राप्त कर सके। स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती— केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने खैरथल स्थित सेटेलाइट अस्पताल में 8.5 लाख की ब्लड टेस्टिंग मशीन और 77 लाख की लागत से बनी ब्लॉक प्रोग्राम हेल्थ यूनिट का भी उद्घाटन किया। यह कदम स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करेगा। इस दौरान उन्होंने सेटेलाइट हॉस्पिटल का निरीक्षण भी किया तथा वार्ड में उपस्थित मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का फीडबैक भी लिया। इस अवसर पर तिजारा विधायक श्री महंत बालकनाथ, किशनगढ़बास विधायक दीपचंद खैरिया, श्री कर्ण नरेन्द्र यूनिवर्सिटी के कुलपति श्री बलराज सिंह, कलेक्टर श्री किशोर कुमार, खैरथल एसपी मनीष चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

धीरेंद्र शास्त्री बोले – भारत में रहने वाले ईसाई और मुसलमान हिंदू, 8वी-9वी पीढ़ी से पहले रामलाल, श्यामलाल थे

छतरपुर हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले बागेश्वर धाम के पीठधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भारत में रहने वाले ईसाई और मुस्लिमों को हिंदू बताया है। साथ ही कहा कि उनकी 8वी-9वी पीढ़ी के लोग पहले रामलाल, श्यामलाल थे। क्रिसमस से एक दिन पहले आयोजित कथा में उन्होंने यह बयान दिया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।   दरअसल, कल बागेश्वर धाम से महाराष्ट्र के जलगांव यात्रा के पहले धीरेंद्र शास्त्री की कथा का आयोजन हुआ था। इस दौरान उन्होंने कहा, “देश में रहने वाले ईसाई और मुस्लिम भी हिन्दू हैं। ईसाई और मुसलमानों की 8 वीं 9 वीं पीढी हिन्दू थी। सभी पहले राम लाल,श्याम लाल थे। सब सनातनी हैं। कोई पराया नहीं है।” उन्होंने आगे कहा, “हमनें प्रण कर लिया है की जब तक जिएगे हम नहीं सुधरेंगे। हम हिन्दू राष्ट्र बनाकर ही मानेंगे। हम तो अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अपने लिए नहीं लड़ रहे। तुम्हारी जिम्मेदारी है कि आने वाली पीढ़ी और अपनी बहन-बेटियों को सुरक्षित रखना है तो घर से बाहर निकलना पड़ेगा।”

केन बेतवा लिंक परियोजना : पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, बुंदेलखंड में रचा इतिहास

खजुराहो  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश के खजुराहो में केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना की नींव रखी। यह राष्ट्रीय नदी जोड़ो नीति के तहत पहली परियोजना है। इससे मध्य प्रदेश के 10 जिलों के 44 लाख और उत्तर प्रदेश के 21 लाख लोगों को पीने का पानी मिलेगा। इस परियोजना की लागत लगभग 44,605 करोड़ रुपये है। इससे 2,000 गांवों के 7.18 लाख किसान परिवारों को फायदा होगा। साथ ही, 103 मेगावाट जलविद्युत और 27 मेगावाट सौर ऊर्जा भी बनेगी। यह परियोजना बुंदेलखंड का कायाकल्प करेगी। बुंदेलखंडी बोली से भाषण की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में बुंदेलखंडी बोली में किया, उन्होंने कहा- वीरों की धरती बुंदेलखंड में रहबे वाले, सबई जनन को हमारी तरफ से हाथ जोड़कर राम-राम पहुंचे। सीएम मोहन यादव की सरकार का एक साल पूरा हो गया है। इस एक साल में एमपी में विकास को एक नई गति मिली है। यहां आज हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजना की शुरुआत हुई है। सुशासन पर लोगों को भरोसा है पीएम ने कहा हमारे लिए सुशासन दिवस केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है। यह भाजपा सरकारों की पहुंचान है। देश की जनता ने तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनाई। एमपी में आप सभी लगातार भाजपा को चुन रहे हैं। इसलिए क्योंकि सुशासन का भरोसा ही सबसे प्रबल है। हमारी सरकार ने विकास में पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मैं विद्वानों से आग्रह करुंगा कि देश की आजादी से अब तक किसकी सरकार ने क्या काम किया। मैं दावे से कहता हूं, देश में जब-जब भाजपा को जहां-जहां भी सेवा करने का मौका मिला है, हमने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़कर जनहित के कार्यों में सफलता पाई है। आजादी के बाद सबसे पहले नदी जल का महत्व बाबा साहब आंबेडकर ने समझा पीएम ने कहा भारत के लिए नदी जल का महत्व सबसे पहले डॉ. भीमराव आंबेडकर ने समझा। भारत में जो नदी घाटी परियोजनाएं बनीं, इसके पीछे उन्हीं का विजन था। लेकिन कांग्रेस की सरकार ने उनके इस योगदान के लिए किसी को पता नहीं चलने दिया। उन्होंने कहा कि कई राज्यों के बीच नदी जल को लेकर विवाद चल रहा है। जिस समय कांग्रेस की सकरार थी वो इस विवाद को सुलझा सकती थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। अटलजी की सरकार ने पानी से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास किया, लेकिन उनकी सरकार जाते ही कांग्रेस ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। प्रधानमंत्री ने कहा मध्य प्रदेश ऐसा पहला राज्य है, जहां नदियों को जोड़ने की दो परियोजनाएं चल रही हैं। 21वीं सदी में वहीं देश आगे बढ़ पाएगा जिसके पास पर्याप्त जल होगा। पानी होगा तभी खेत-खलिहान होंगे। पानी होगा तभी उद्योग-धंधे होंगे। इसलिए खास है यह परियोजना     केन बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत पन्ना टाइगर रिजर्व में केन नदी पर 77 मीटर ऊंचाई एवं 2.13 किलोमीटर लंबाई के दौधन बांध बनाया जाएगा।     2 टनल का निर्माण कर बांध में 2,853 मिलियन घन मीटर जल का भंडारण किया जाएगा।     केन नदी पर दौधन बांध से 221 किमी लंबी लिंक नहर के द्वारा एमपी यूपी राज्यों के 14 जिलों को लाभ मिल सकेगा।     मध्य प्रदेश के 10 जिले पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सागर, रायसेन, विदिशा, शिवपुरी एवं दतिया के 2 हजार ग्रामों में 8.11 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी। इससे लगभग 7 लाख किसान परिवार लाभान्वित होंगे।     केन- बेतवा परियोजना से उत्तरप्रदेश में 59 हज़ार हेक्टेयर क्षेत्र में वार्षिक सिंचाई सुविधा होगी एवं 1.92 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में मौजूदा सिंचाई का स्थिरीकरण किया जाएगा। जिससे उत्तरप्रदेश के महोबा, झांसी, ललितपुर एवं बांदा जिलों में सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी।     परियोजना से मध्यप्रदेश की 44 लाख एवं उत्तर प्रदेशकी 21 लाख आबादी को पेयजल की सुविधा मिल सकेगी। साथ ही परियोजना से 103 मेगावाट जल विद्युत एवं 27 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन होगा।     परियोजना के अंतर्गत चंदेल कालीन तालाबों को सहेजने का कार्य होगा। मध्य प्रदेश के छतरपुर, टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिलों में चंदेल कालीन 42 तालाबों का मरम्मत जीर्णोधार किया जाएगा।     प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में परियोजना के कियान्वयन के लिए मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री के मध्य 22 मार्च 2021 को त्रिपक्षीय सहमति ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया।     केन बेतवा लिंक परियोजना की लागत राशि 44 हजार 605 करोड़ रूपये है।     परियोजना का व्यय निर्धारण केन्द्र सरकार द्वारा 90 प्रतिशत एवं राज्य सरकार द्वारा 10 प्रतिशत के अनुपात में रहेगा।     परियोजना से 8.10 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी, 02 हजार ग्रामों के लगभग 7 लाख 18 हजार किसान परिवार लाभान्वित होंगे। परियोजना से मिटेगा सूखा और पलायन का कलंक बुंदेलखंड का सूखा और पलायन लोगों की कमर तोड़ता रहा है। परिवारों को पलायन करने पर यह सूखा मजबूर करता रहा है। लेकिन केन बेतवा परियोजना बुंदेलखंड के लिए मील का पत्थर साबित होगी। क्योंकि दौधन बांध से लेकर केन बेतवा तक परियोजना आकार लेगी और बुंलेखंड का सूखा मिटाएगी। सूखाग्रस्त बुंदेलखण्ड क्षेत्र में भूजल स्तर की स्थिति में सुधार, औद्योगीकरण, निवेश एवं पर्याटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। पीएम मोदी ‘भागीरथ’ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केन-बेतवा लिंक परियोजना के शिलान्यास समारोह में पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें ‘सरकार, समाज और व्यवस्था’ पर ध्यान देने के लिए आदर्श बताया। उन्होंने पीएम मोदी के जयपुर वाले बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत को दूसरे देशों के लिए आदर्श बनना चाहिए। सीएम यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक राज्यों के बीच समन्वय नहीं बनाया और बुंदेलखंड की तरफ ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा, ‘वे कभी बुंदेलखंड का भला नहीं सोचते हैं। जो हो रहा है यह सिर्फ मोदीजी ही कर सकते हैं।’ रैली में पहले पहुंचे सीएम यादव कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शिरकत की। उनके साथ कई मंत्री और वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में दोनों उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा भी शामिल हुए। कई कैबिनेट मंत्री जैसे प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, तुलसी सिलावट और … Read more

देश के टॉप 10 धार्मिक नगरी में मनेगा नए साल का जश्न, ट्रेन और फ्लाइट्स में सीटें फुल

बिलासपुर सर्दियों की छुट्टियों के साथ नए साल को अनोखे अंदाज में मनाने के लिए छत्तीसगढ़ के लोग बेताब हैं। बीते कुछ वर्षों से धार्मिक यात्रा का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक सरकारी और निजी स्कूलों की छुट्टियों के कारण अयोध्या, वैष्णो देवी, रामेश्वरम, उज्जैन महाकाल और जगन्नाथ पुरी जैसे तीर्थ स्थलों की बुकिंग तेजी से बढ़ी है। ट्रेनों और फ्लाइट्स में सीटें लगभग बुक हो चुकी हैं। निजी टैक्सियों की भी भारी डिमांड है। देश के टॉप 10 धार्मिक नगरी में कदम रखने को सभी उत्साहित हैं। न्यायधानी बिलासपुर की ट्रैवल एजेंसियों ने इस बार 40 प्रतिशत तक बुकिंग में वृद्धि दर्ज की है। श्रद्धालु न केवल धार्मिक स्थलों पर आस्था का अनुभव करेंगे, बल्कि नववर्ष का स्वागत भी इन पवित्र स्थलों पर करने की योजना बना चुके हैं। खासकर युवाओं और परिवारों में धार्मिक पर्यटन का उत्साह देखने लायक है। बिलासपुर से जुड़ी प्रमुख ट्रेनों और यात्रा विकल्पों ने यहां के पर्यटन उद्योग को नई ऊर्जा दी है। सबसे ज्यादा यात्री ट्रेनों पर निर्भर हैं। बिलासा एयरपोर्ट और रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट प्रमुख हवाई अड्डा है। ट्रैवल्स एजेंसियों की मानें तो हर साल दिसंबर से जनवरी के बीच पर्यटन स्थलों में 30-40 प्रतिशत तक भीड़ बढ़ जाती है। भारत के अलग-अलग राज्यों व शहरों के मंदिर और पर्यटन स्थलों में जाना हर किसी का सपना होता है। 80 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है साईं ट्रेवल्स एजेंसी के संचालक शरद पांडेय का कहना है कि इस बार धार्मिक पर्यटन की जबरदस्त मांग है। अयोध्या, वैष्णो देवी और रामेश्वरम के लिए 80 प्रतिशत तक बुकिंग हो चुकी है। ट्रेन की सीटें भी लगभग फुल हैं। साल के ये 30 दिन सबसे खास ट्रेवल मैनेजर प्रिंस आनंद का कहना है कि दिसंबर और जनवरी के बीच ये 30 दिन सबसे खास होते हैं। हर साल सर्दियों की छुट्टियों में पर्यटन स्थलों पर सबसे अधिक भीड़ होती है। बिलासपुर से छूटने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ है। इन दिनों होटल मिलना आसान नहीं है। धर्मशाला या अन्य गेस्ट हाउस भी बुक हो चुके हैं। यह कहना है लोगों का     आनंददायक यात्रा होगी हम परिवार के साथ रामेश्वरम दर्शन करने जा रहे हैं। शीतकालीन छुट्टियों में यह यात्रा काफी आनंददायक होगी। काफी उत्साहित हूं। -दीक्षा मंडल, मोपका     धार्मिक यात्रा में सुकून विशाखापट्टनम में नरसिंह भगवान की यात्रा की योजना बनाई है। ट्रेन टिकट बुक हो चुका है। धार्मिक यात्रा में सुकून मिलता है। -सुदीप यादव, रेलकर्मी     जगन्नाथ पुरी जा रहे हैं हर साल की तरह इस बार भी परिवार के साथ जगन्नाथ पुरी जा रहे हैं। यह समय धार्मिक यात्रा के लिए सबसे अच्छा है। नए वर्ष की प्रतीक्षा है। -ऋषि मौर्य, बिजनेसमैन यात्रा के दौरान बरतें सावधानियां     यात्रा के दौरान आईडी प्रूफ और टिकट की डिजिटल और प्रिंट कॉपी साथ रखें।     ट्रैफिक और भीड़भाड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रेन के समय से पहले घर से निकलें।     यात्रा के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखें और जरूरत की सभी दवाइयों को साथ रखें।     नकद राशि लेकर चलने के बजाय डिजिटल भुगतान का अधिक इस्तेमाल करें।     यात्रा के दौरान अनजान व्यक्तियों से दूरी बनाए रखें और अपना सामान सुरक्षित रखें। यह सामान जरूर साथ रखें     आईडी प्रूफ: आधार कार्ड, पैन कार्ड, टिकट की कॉपी।     कपड़े: मौसम के अनुसार गर्म कपड़े, बारिश से बचाव के लिए छाता।     खाने-पीने का सामान: हल्के स्नैक्स, पानी की बोतल।     इलेक्ट्रानिक उपकरण: मोबाइल चार्जर, पावर बैंक।     स्वास्थ्य किट: जरूरी दवाइयां सैनिटाइजर, मास्क।  

केंद्रीय मंत्रियों एवं मध्यप्रदेश के सीएम से की मुलाकात, राजस्थान-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे नई दिल्ली

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली के दो दिवसीय प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्रियों श्री अमित शाह एवं श्री पीयूष गोयल तथा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। शर्मा ने सर्वप्रथम सोमवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं ने राजस्थान से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने मंगलवार को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल से शिष्टाचार मुलाकात की। चर्चा के दौरान दोनों नेताओं के मध्य राजस्थान में विभिन्न विकास परियोजनाओं, उद्योग क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं एवं राज्य के समग्र आर्थिक विकास पर विस्तार से बातचीत हुई। इसी क्रम में श्री शर्मा मंगलवार को ही नई दिल्ली स्थित जोधपुर हाउस में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी मिले। मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के बीच चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, पारस्परिक सहयोग एवं आर्थिक संबंधों के विषय में विस्तृत चर्चा की गई।

मैंने कहा कि ये कहां लिखा गया है कि चार्टर में हराम वाले ही जाएंगे, राम वाले नहीं जाएंगे : कुमार विश्वास

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में  ‘अटल गीत गंगा’ कार्यक्रम हुआ, जिसमें हिंदी कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) भी पहुंचे थे. कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे. कुमार ने एक बार फिर से रामायण और महाभारत को लेकर बयान दिया. इससे पहले उनके इसी तरह के बयान पर विवाद छिड़ गया था. लखनऊ में बोलते हुए कुमार विश्वास ने कहा, “फिर कह रहा हूं, अपने बच्चों को रामायण पढ़ाओ, महाभारत पढ़ाओ और इसलिए पढ़ाओ की फायदा होगा, मुझे हुआ. मैंने महाभारत पढ़ी थी, तो मुझे पता था कि मित्र अगर दुर्योधन निकल जाए तो उसके रथ से उतर कर भागो, नहीं तो करण की तरह मारे जाओगे. मत पढ़ो उस कारण से, जो मैंने कहा था. इस कारण से पढ़ लो.” कुमार विश्वास ने आगे कहा, “मैंने अयोध्या जाने के लिए चार्टर कर लिया, उसकी फोटो लग गई. तो कहा जाने लगा कि ये राम पर बोलते हैं और चार्टर पर जा रहे हैं. इस पर मैंने कहा कि ये कहां लिखा गया है कि चार्टर में हराम वाले ही जाएंगे, राम वाले नहीं जाएंगे.” कुमार विश्वास पर क्यों हुआ था विवाद? कुमार विश्वास ने मेरठ के एक कार्यक्रम में कहा था, “अपने बच्चों को सीता जी की बहनों और भगवान राम के भाइयों के नाम याद कराइए. एक संकेत दे रहा हूं, जो समझ जाएं, उनकी तालियां उठें. अपने बच्चों को रामायण पढ़वाएं और गीता सुनवाएं. अन्यथा ऐसा ना हो कि आपके घर का नाम तो रामायण हो, मगर आपके घर की लक्ष्मी को कोई और उठाकर ले जाए.” कुमार विश्वास का बयान सुनकर कहा गया कि उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी बेटी सोनाक्षी को निशाने पर लिया है. क्योंकि शत्रुघ्न सिन्हा के घर का नाम रामायण है, उनके बेटों के नाम लव और कुश है. इसी साल सोनाक्षी सिन्हा ने एक्टर जहीर इकबाल के साथ इंटरफेथ शादी भी की है. इस दौरान दोनों के अलग-अलग धर्मों से होने पर खूब बवाल भी मचा था. सोशल मीडिया पर कपल को ट्रोल किया गया था. सफाई भी दिए थे कुमार विवाद होने के बाद एक इंटरव्यू में कुमार विश्वास ने सफाई देते हुए कहा, “मैं गाजियाबाद, नोएडा में रहता हूं. वहां हर घर में किसी का नाम रामायण है, किसी का साकेत, नंदावन, गोकुल तो किसी का नाम श्रीधाम है. हमारे यहां यही 5-6 नाम होते हैं, इसी को लोग चुन लेते हैं. ईश कृपा या ऐसा कुछ रख लेते हैं.”  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet