LATEST NEWS

स्कूल में गिरा ओवरहेड वॉटर टैंक गिरने से हुआ हादसा, तीन छात्रों की मौत, 2 घायल

ईटानगर अरुणाचल प्रदेश में एक दुखद हादसे में निजी स्कूल का ओवरहेड वाटर टैंक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से तीन छात्रों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एएनआई ने घटना की जानकारी देते हुए पुलिस के हवाले से बताया कि नाहरलागुन इलाके में शनिवार को एक निजी स्कूल के तीन छात्रों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 9 बजे मॉडल विलेज के सेंट अल्फोंसा स्कूल में हुई। नाहरलागुन के पुलिस अधीक्षक मिहिन गाम्बो ने एजेंसी से कहा, ‘पांच में से तीन की मौत हो गई और दो अन्य का इलाज चल रहा है।’ प्रिंसिपल और मालिक पुलिस हिरासत में एसपी ने कहा, ‘मॉडल विलेज, नाहरलागुन में सेंट अल्फोंसा स्कूल की ओवरहेड वॉटर टैंक की दीवार गिर गई और स्कूल के कुछ छात्रों पर गिर गई। घायल छात्रों को टोमो रीबा इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेज (TRIHMS) मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया।’ पुलिस ने कहा कि मृतक कक्षा 9 के छात्र हैं, जबकि घायल कक्षा 6 और 8 के छात्र हैं। पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल, मालिक और चार अन्य कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जांच में जुटी पुलिस मिहिन गाम्बो ने कहा, ‘शुरुआत में हमने इमारत के मालिक और स्कूल के प्रिंसिपल सहित छह लोगों को हिरासत में लिया है और हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। तीनों मृतक छात्र कक्षा 9 के छात्र हैं। घायल हुए दो छात्रों में से एक कक्षा 6 का छात्र है और दूसरा कक्षा 8 का छात्र है।’ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पाकिस्तान के सरेंडर वाली तस्वीर को भारतीय सेना ने हटाई, उस तस्वीर की जगह एक नई पेंटिंग ने ली

नई दिल्ली 53 साल पहले जब पाकिस्तानी जनरल नियाजी ने भारतीय सेना के सामने सरेंडर किया था, उसकी एक ऐतिहासिक तस्वीर ने भारतीय सेना की शक्ति को दुनिया के सामने रखा था। लेकिन अब, भारतीय थलसेना प्रमुख के ऑफिस में वह तस्वीर हटा दी गई है और उसकी जगह एक नई पेंटिंग लगाई गई है, जो भारतीय सेना के नए सैन्य फोकस को दर्शाती है। यह पेंटिंग न केवल सेना की आधुनिक रणनीति और तकनीकी विकास को दिखाती है, बल्कि यह स्पष्ट संदेश भी देती है कि अब भारत का ध्यान पाकिस्तान पर नहीं, बल्कि चीन पर केंद्रित है।   क्या है  खास पेंटिंग में? 1971 की प्रसिद्ध तस्वीर में जनरल नियाजी भारतीय सेना के सामने सरेंडर करते हुए नजर आ रहे थे, लेकिन अब थलसेना प्रमुख के लॉन्ज में उस तस्वीर की जगह एक नई पेंटिंग ने ली है। इस पेंटिंग में लद्दाख के पैंगांग लेक का दृश्य दिखाई दे रहा है, जिसमें आधुनिक टैंक, बोट, ऑल-टेरेन व्हीकल्स और अपाचे हेलिकॉप्टर जैसे युद्ध उपकरण हैं। पेंटिंग में महाभारत के युद्ध में अर्जुन के रथ को खींचने वाले भगवान कृष्ण, चाणक्य की युद्ध नीति, और भारतीय सेना के तीनों अंगों के समन्वय को दिखाने वाले चित्र भी हैं। यह सब मिलकर एक संदेश देते हैं कि अब भारतीय सेना का मुख्य फोकस पाकिस्तान पर नहीं, बल्कि चीन पर है। भारत का नया सैन्य फोकस चीन पर दुनिया में बदलते समय और रणनीतियों के साथ भारतीय सेना ने भी अपनी रणनीति में बदलाव किया है। पेंटिंग में दिखाए गए आधुनिक सैन्य उपकरण, जैसे टैंक, बोट, हेलिकॉप्टर और ऑल-टेरेन व्हीकल्स, यह दर्शाते हैं कि भारतीय सेना अब समन्वित तरीके से और उच्च तकनीकी स्तर पर युद्ध के लिए तैयार है। रक्षा विशेषज्ञ मेजर जनरल अशोक कुमार का कहना है कि यह पेंटिंग भारतीय सेना के तीनों अंगों – थलसेना, वायुसेना और नौसेना – के समन्वय को दिखाती है, जो मिलकर किसी भी संभावित युद्ध में तेज और प्रभावी तरीके से प्रतिक्रिया देने के लिए सक्षम हैं। इसके अलावा, यह पेंटिंग आत्मनिर्भर भारत की सैन्य रणनीति और सोच को भी प्रदर्शित करती है, जिसमें भारतीय सेना ने आधुनिक तकनीक और आत्मनिर्भरता के आधार पर अपनी ताकत को बढ़ाया है। चीन को स्पष्ट संदेश: चाणक्य और गीता की नीति चीन, जो शुन त्जू की प्रसिद्ध “आर्ट ऑफ वॉर” से प्रेरित होकर युद्ध की रणनीति अपनाता है, भारतीय सेना से 2020 में पूर्वी लद्दाख में हार चुका है। भारतीय सेना ने चाणक्य की नीति और गीता के सिद्धांतों से प्रेरित होकर एक ऐसी रणनीति अपनाई, जिसने न केवल चीन के आक्रमण को नाकाम किया, बल्कि उसे बातचीत की मेज पर आने के लिए मजबूर कर दिया। इस पेंटिंग में भारतीय सेना की ताकत और उसकी आधुनिकता को दिखाने के साथ यह संदेश भी दिया जा रहा है कि भारतीय सेना अपने विरोधियों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सेना के तीनों अंगों का समन्वय, जमीन, हवा और समुद्र में ऑपरेशन की क्षमता, और उच्च तकनीकी प्रणालियों के उपयोग से यह पेंटिंग यह संदेश देती है कि भारत के पास चीन जैसी शक्तियों को हराने के लिए रणनीति और संसाधन दोनों हैं। सैन्य रणनीति का प्रतीक यह पेंटिंग भारतीय सेना के धार्मिक और शाश्वत दृष्टिकोण को भी दर्शाती है, जैसे महाभारत की गीता और चाणक्य की नीति में दिखाया गया है। सेना अब केवल देश की रक्षा नहीं कर रही, बल्कि वह राष्ट्र के मूल्यों, न्याय और धर्म की रक्षा करने के लिए भी संघर्ष कर रही है। यह पेंटिंग भारत की सेना की तैयारी और उनके दृढ़ संकल्प को दर्शाती है, जो भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है। भारत की तैयारी और चीन के खिलाफ संदेश इस पेंटिंग से यह भी स्पष्ट हो जाता है कि चीन के पास शुन त्जू की “आर्ट ऑफ वॉर” हो सकती है, लेकिन भारत के पास चाणक्य की नीति और गीता का सार है, जो किसी भी युद्ध में न केवल धार्मिक और रणनीतिक दृष्टिकोण से प्रभावी साबित होते हैं, बल्कि आधुनिक तकनीकी युद्ध के साथ पूरी तरह से सक्षम हैं। यह पेंटिंग केवल एक सैन्य चित्र नहीं है, बल्कि यह भारतीय सेना की शक्ति, आधुनिकता, और चाणक्य की नीति के साथ दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का प्रतीक बन गई है, जो भविष्य में किसी भी संघर्ष में भारत की सफलता की कुंजी साबित हो सकती है।

श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमले के आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दायर, 9 की हुई थी मौत

जम्मू राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को शिवखोड़ी में श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकी हमले में लिप्त एक आरोपित के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। यह आरोपपत्र जम्मू स्थित विशेष अदालत में दायर किया गया है। एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि आज दायर किए गए आरोपपत्र में हाकम खान उर्फ हाकिम दीन को आरोपित बनाया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि श्री माता वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा पर आए श्रद्धालुओं का एक दल नौ जून 2024 को कटड़ा से आगे शिवखोड़ी स्थित भगवान शिव की पवित्र गुफा में विराजमान पवित्र शिवलिंग के दर्शन करने के बाद जब वापस लौट रहे थे तो रास्ते में कंडा, झंडी मोढ़ के पास आतंकियों ने उनकी बस पर हमला किया। इस हमले में आठ श्रद्धालु और बस चालक बलिदानी हो गए। हमले में 41 श्रद्धालु जख्मी हो गए थे। हाकम खान के खिलाफ सबूत जुटाकर किया गिरफ्तार आतंकियां ने यह हमला जम्मू प्रांत में लोगों में भय की भावना पैदा करने और जम्मू-कश्मीर में आने वाले श्रद्धालुओं को रोकने के षडयंत्र के तहत किया था। आतंकियों द्वारा दागी गई एक गोली बस चालक के सिर में लगी थी और इसके साथ ही बस बेकाबू हो सड़क के साथ सटी खाई में जा गिरी थी। केंद्रीय गृहमंत्रालय के निर्देशानुसार, एनआईए ने इस मामले की जांच अपने हाथ में ली। एनआईए जांच के दौरान हाकम खान उर्फ हाकिमदीन के खिलाफ आवश्यक सुबूत जुटाए और उसे गिरफ्तार कर लिया। हाकम दीन ने हमले में लिप्त आतंकियों के लिए सुरक्षित ठिकाने के अलावा अन्य साजो सामान का भी बंदोबस्त किया था। उसने आतंकियों के लिए उस जगह का चुनाव किया था, जहां हमला किया गया। इसके अलावा उसने ही आतंकियों को वहां तक पहुंचाया था। एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि अभी इस मामले की जांच जारी है।

नए साल से किसानों को बिना गारंटी के मिलेगा ₹2 लाख तक का लोन, आरबीआई ने दी बड़ी राहत

नई दिल्ली रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने किसानों को बड़ी राहत दी है। खेती में बढ़ते खर्च को देखते हुए सेंट्रल बैंक ने किसानों को बिना गारंटी के किसानों को मिलने वाले लोन की सीमा को 2 लाख रुपये तक बढ़ा दिया है। पहले लिमिट 1.6 लाख रुपये थी। एग्रीकल्चर मिनिस्ट्री ने शनिवार को जारी किए गए बयान में कहा है कि यह नई लिमिट 1 जनवरी 2025 से प्रभावी रहेगी। उम्मीद की जा रही है कि इस योजना का फायदा करोड़ों किसानों को मिलेगा। आरबीआई ने कृषि क्षेत्र को बिना गांरटी के लोन देने की शुरुआत 2010 में की थी। तब सेंट्रल बैंक ने एक लाख रुपये बिना गांरटी के देने का ऐलान किया। 2019 में जिसकी सीमा बढ़ाकर 1.6 लाख रुपये कर दी गई थी। अब एक बार इसमें इजाफा किया गया है। छोटे किसानों को होगा बड़ा फायदा एग्रीकल्चर सेक्टर में बढ़ती महंगाई की वजह से छोटे और मझोले किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जिसकी वजह से उनकी खेती प्रभावित हो रही थी। रिजर्व बैंक ने जो सीमा बढ़ाई है उसका इन किसानों को होगा। खेती किसानी करने वाले लोगों के पास बहुत सीमित संसाधन होते थे। ऐसे में बिना गारंटी के मिलने वाले इस लोन का फायदा किसानों को होगा। कृषि मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है “यह कदम विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों (क्षेत्र के 86% से अधिक) के लिए लोन पहुंच को बढ़ाता है। ये कम उधार लागत और अतिरिक्त आवश्यकताओं को हटाने से लाभान्वित होते हैं।” सेंट्रल बैंक का यह फैसला संशोधित ब्याज अनुदान योजना (MISS) जैसी सरकारी कोशिश के अनुरूप है। जोकि किसानों को 3 लाख रुपये के लोन पर 4 प्रतिशत के ब्याज की पेशकश करता है। ये फैसले भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और मजबूत करने के प्रयास से किया जा रहा है। सरकार की तरफ से मिलता है डायरेक्ट पैसा किसानों को केंद्र सरकार की तरफ से साल में 2000-2000 रुपये की तीन किश्त मिलती है। कुछ राज्य सरकारें अपनी तरफ से भी किसानों को इस राशि में कुछ जोड़कर अलग से भुगतान करती हैं। बता दें, इसके अलावा किसानों को सब्सिडी के जरिए सस्ती खाद भी उपलब्ध करवाई जाती है।

पत्नी और ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किए जाने पर बेंगलुरु पुलिस के हेड कांस्टेबल ने वर्दी में की आत्महत्या

बेंगलुरु एक दिल दहला देने वाली घटना में बेंगलुरु पुलिस के हेड कांस्टेबल ने वर्दी में आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यह कदम उन्होंने पत्नी और ससुराल वालों द्वारा कथित तौर पर प्रताड़ित किए जाने के बाद उठाया। यह घटना बिहार के इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या के मामले के बाद सामने आई है, जिन्होंने सोमवार को एक वीडियो और नोट जारी करते हुए अपनी पत्नी पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया और आत्महत्या कर ली। हेड कांस्टेबल थिप्पन्ना ने दी जान बेंगलुरु के हुलिमावु ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में तैनात 34 वर्षीय हेड कांस्टेबल थिप्पन्ना, विजयपुरा जिले के सिंधगी के पास हैंडिगनुर गांव के निवासी थे। उन्होंने शुक्रवार रात शहर के हीलालिगे रेलवे स्टेशन और कार्मेलाराम हुसागुरु रेलवे गेट के बीच रेल पटरियों पर जान दे दी। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें थिप्पन्ना ने अपनी पत्नी और ससुर यमुनप्पा को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया। नोट में उन्होंने लिखा, “12 दिसंबर को उन्होंने मुझे रात 7:26 बजे फोन किया और 14 मिनट तक बात की। इस दौरान उन्होंने मुझे धमकी दी। अगले दिन जब मैंने अपने ससुर से बात की, तो उन्होंने मुझे मर जाने को कहा और कहा कि उनकी बेटी मेरे बिना बेहतर रहेगी।” नोट में लिखा है, “उन्होंने मेरे साथ दुर्व्यवहार भी किया।” पुलिस ने दर्ज किया मामला थिप्पन्ना के शव को अस्पताल के मोर्चरी में भेजा गया और बयप्पनाहल्ली रेलवे पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 108, 351(3), और 352 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इंजीनियर अतुल सुभाष का मामला इस घटना से पहले बेंगलुरु में कार्यरत एक इंजीनियर अतुल सुभाष ने आत्महत्या की थी। उन्होंने एक घंटे लंबे वीडियो और 24 पन्नों के सुसाइड नोट में पत्नी और उसके परिवार पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। नोट में अतुल ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया ने तलाक के लिए 3 करोड़ रुपये की मांग की थी। उन्होंने लिखा, “अगर अदालत मेरे आरोपों को नकार देती है, तो मेरी अस्थियों को अदालत के बाहर नाले में डाल देना। जब तक मेरे दोषियों को सजा न मिले, मेरी अस्थियों का विसर्जन मत करना।” अतुल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और सुप्रीम कोर्ट को ईमेल भेजकर प्रताड़ित पतियों के लिए मदद की गुहार भी लगाई थी। सोशल मीडिया पर उठा #MenToo अभियान अतुल की आत्महत्या के बाद सोशल मीडिया पर #MenToo और #JusticeForAtulSubhash ट्रेंड हुआ। कई पुरुषों ने इस अभियान के जरिए अपनी पीड़ा और अनुभव साझा किए। दोनों घटनाओं ने समाज में पुरुषों के अधिकारों और विवाह संबंधी विवादों में न्याय की मांग को लेकर नई बहस छेड़ दी है। पुलिस दोनों मामलों की गहन जांच कर रही है।

कांग्रेस के नेहरू-गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि एक परिवार ने संविधान को चोट पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी: मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में संविधान पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे हैं। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने दो टूक कहा कि हमारा संविधान भारत की एकता का आधार है। इसको बनाने में समाज के हर वर्ग का प्रतिनिधित्व था। उन्होंने कांग्रेस के नेहरू-गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि एक परिवार ने संविधान को चोट पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। इस बात का इसलिए जिक्र कर रहा, क्योंकि इस परिवार ने 55 साल तक देश पर राज किया। इसी वजह से जानने का अधिकार है कि क्या-क्या हुआ। पीएम मोदी ने कहा, ‘’इस परिवार के कुविचार, कुनीति आदि की परंपरा लगातार चल रही है। हर स्तर पर इस परिवार ने संविधान को चुनौती दी है। 1947 से 1952 तक देश में चुनी हुई सरकार नहीं थी। अस्थायी व्यवस्था थी और चुनाव नहीं हुए थे। 1952 से पहले राज्यसभा का भी कोई गठन नहीं हुआ था और जनता का भी कोई आदेश नहीं था, लेकिन इसके बाद भी 1951 अध्यादेश लाकर संविधान को बदल दिया और अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला कर दिया।” पीएम मोदी ने कहा कि भारत बहुत ही जल्द विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में मजबूत कदम रख रहा है। 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प है कि जब आजादी की शताब्दी मनाएंगे तो देश को विकसित भारत बनाकर रहेंगे। इस संकल्प से सिद्धि के लिए सबसे बड़ी जरूरत है, वह है भारत की एकता। संविधान के निर्माण कार्य में देश के बड़े बड़े दिग्गज, साहित्यकार, स्वंत्रतासेनानी थे। कई फील्ड के प्रोफेशल्स थे। लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”जब हम संविधान लागू होने के 75 वर्ष का उत्सव मना रहे हैं तो अच्छा संयोग है कि राष्ट्रपति पद पर एक महिला आसीन हैं जो संविधान की भावना के अनुरूप भी है। भारत का गणतांत्रिक अतीत विश्व के लिए प्रेरक रहा है और इसलिए देश को लोकतंत्र की जननी के रूप में जाना जाता है। हमारी सरकार के निर्णयों में लगातार भारत की एकता को मजबूती देने का प्रयास किया जाता रहा है, अनुच्छेद 370 एकता में रुकावट बना हुआ था और इसलिए हमने जमीन में गाड़ दिया।” प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि संविधान निर्माताओं के दिमाग में एकता की भावना थी, लेकिन आजादी के बाद देश की एकता के मूल भाव पर प्रहार हुआ और गुलामी की मानसिकता में पले-बढ़े लोग विविधता में एकता की जगह विरोधाभास खोजते रहे। पीएम मोदी ने कहा कि हमने संविधान की एकता की भावना के अनुरूप नई शिक्षा नीति में मातृभाषा को बहुत बल दिया है और अब गरीब परिवार के बच्चे मातृभाषा में पढ़ाई करके डॉक्टर-इंजीनियर बन सकते हैं।

भारत का संविधान सिर्फ एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, यह हमारे देश की आत्मा है: राहुल गांधी

नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संविधान और उसमें निहित विचारधारा पर जोर देते हुए कहा कि जब हम संविधान खोलते हैं, तो उसमें हमें डॉ. भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू की आवाजें और उनके विचार सुनाई देते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान में हमारी विरासत की झलक है। राहुल गांधी ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान संविधान और लोकतंत्र की महत्ता पर अपनी बात रखते हुए कहा, “भारत का संविधान सिर्फ एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, यह हमारे देश की आत्मा है। इसमें हर नागरिक के अधिकार, कर्तव्य और देश के प्रति जिम्मेदारी का विवरण दिया गया है। यह हमें समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे की भावना सिखाता है।” राहुल गांधी लोकसभा में मनुस्मृति लेकर पहुंचे थे। उनके एक हाथ में संविधान था तो दूसरे हाथ में मनुस्मृति। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारत के संविधान को “भारत माता” का दस्तावेज बताया। उन्होंने कहा, “संविधान आधुनिक भारत का दस्तावेज है, लेकिन इसे प्राचीन भारत और उसके विचारों के बिना कभी नहीं लिखा जा सकता था।” राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष में संविधान को बचाने की बात करने वाले लोग बैठे हैं। इस दौरान उन्होंने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सावरकर ने संविधान के खिलाफ बोला था। राहुल गांधी ने एकलव्य का किस्सा सुनाते हुए कहा कि “आप (भाजपा) गरीबों का, पूरे देश का अंगूठा काट रहे हो।” लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को लोकसभा में सरकार पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि जिस तरह एकलव्य का अंगूठा काटा गया उसी तरह से आज सरकार देश के युवाओं का अंगूठा काट रही है। उन्होंने ‘संविधान की 75 वर्ष की गौरवशाली यात्रा’ पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि आज भारत में एक वैचारिक लड़ाई चल रही है और विपक्ष की तरफ संविधान के विचारों के संरक्षक हैं। राहुल गांधी ने कहा कि द्रोणाचर्य और एकलव्य की गाथा का उल्लेख करते हुए कहा कि जैसे एकलव्य का अंगूठा काटा गया, उसी तरह सरकार पूरे देश आप पूरे देश का युवाओं का अंगूठा काट रही है। उन्होंने कहा, ‘‘जब आप एक उद्योगपति को धारावी परियोजना देते हो, बंदरगाह और हवाईअड्डे को देते हैं तो आप हिंदुस्तान का अंगूठा काटते हैं।’’ राहुल गांधी ने दावा किया कि विनायक दामोदर सावरकर ने संविधान के बारे में कहा था कि इसमें कुछ भी भारतीय नहीं है। कांग्रेस नेता ने सत्तापक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘जब आप संविधान की रक्षा की बात करते हैं तो आप सावरकर को कमतर और अपमानित करते हैं।’’ राहुल गांधी ने सावरकर का हवाला देते हुए कहा कि “उन्होंने कहा था कि भारत के संविधान की सबसे बुरी बात यह है कि इसमें कुछ भी भारतीय नहीं है। मनुस्मृति वह धर्मग्रंथ है जो हमारे हिंदू राष्ट्र के लिए वेदों के बाद सबसे अधिक पूजनीय है और जिससे हमारा प्राचीन काल हमारी संस्कृति, रीति-रिवाज, विचार और व्यवहार का आधार बना है। इस पुस्तक ने सदियों से हमारे राष्ट्र की आध्यात्मिक और दैवीय यात्रा को संहिताबद्ध किया है। आज मनुस्मृति ही कानून है।” ये सावरकर के शब्द हैं।” राहुल गांधी ने लोकसभा में अपने भाषण के दौरान भाजपा पर हमला करने के लिए एकलव्य की कहानी का हवाला दिया। गांधी ने कहा, “जैसे द्रोणाचार्य ने एकलव्य के अंगूठे काटे थे, वैसे ही भाजपा भारत में युवाओं के अंगूठे काट रही है।” उन्होंने कहा, “जब भाजपा धारावी को अडानी को देती है, तो आप छोटे व्यापारियों के अंगूठे काट रहे हैं।”

मालेगांव वोट जिहाद पैसा घोटाले की जांच शुरू हो गई है और जल्द ही सब साफ हो जाएगा: किरीट सोमैया

मुंबई भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता एवं पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने शनिवार को लोकसभा चुनाव में मालेगांव पर वोटों के लिए हुई फंडिंग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, मालेगांव वोट जिहाद पैसा घोटाले की जांच शुरू हो गई है और जल्द ही सब साफ हो जाएगा। सोमैया ने कहा, “मालेगांव वोट जिहाद का पैसा घोटाले मामले में यह बात सामने आई है कि सिराज मोहम्मद ने नासिक मर्चेंट बैंक में जो 14 बेनामी कंपनियों के अकाउंट खोले थे, उनमें हिंदुस्तान के 21 राज्यों के 255 बोगस कंपनियों के बैंक अकाउंट से 112 करोड़ 71 लाख 97 हजार 780 रुपए जमा हुए।” उन्होंने कहा, “इसी तरह से मालेगांव की बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में 5 बेनामी अकाउंट खोले गए। इनमें 53 करोड़ 75 लाख रुपए के रुपए आए हैं। अब महाराष्ट्र के एटीएस पुलिस ने इसकी जांच अपने हाथ में ली है। जो 250 से बोगस कंपनियों में से पैसे आए हैं, अब उनकी जांच भी शुरू हो चुकी है।” दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को महाराष्ट्र में हार का सामना करना पड़ा, मालेगांव में भी बीजेपी उम्मीदवार की हार हुई थी। 11 नवंबर को भाजपा नेता किरीट सोमैया ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके वोट जिहाद के लिए करोड़ों की फंडिंग का खुलासा किया था। उससे पहले भी उन्होंने वोट जिहाद के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक की फंडिंग की बात कही थी। भाजपा नेता ने कहा था- “मालेगांव में सिराज अहमद और मोईन खान नाम के शख्स ने मिलकर दो दर्जन बेनामी अकाउंट एक कॉपरेटिव बैंक में खोले, जिसमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश समेत अलग-अलग राज्यों में मौजूद ब्रांचों से इन बेनामी अकाउंट में पैसे भेजे गए थे। सिर्फ चार दिन में 125 करोड़ रुपये से अधिक रकम इन अकाउंट में जमा की गई। इसके बाद सिराज अहमद और मोईन खान ने अलग-अलग 37 अकाउंट में वापस पैसे ट्रांसफर किए और फिर इसे निकाल भी लिया गया। कुल मिलाकर 2,500 बैंक ट्रांजेक्शन किया गया, जिसमें 125 करोड़ पैसे भेजे गए और इतने ही निकाल भी लिए गए।”  

तिरुमाला ‘लड्डू’ विवाद की जांच कर रही एसआईटी टीम ने मंदिर के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया

तिरुपति आंध्र प्रदेश के तिरुपति में भगवान श्री वेंकटेश्वर मंदिर में शनिवार सुबह विशेष जांच दल (एसआईटी) की छह सदस्यीय टीम मंदिर की रसोई का निरीक्षण करने पहुंची। तिरुमाला ‘लड्डू’ विवाद की जांच कर रही एसआईटी टीम ने मंदिर के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। जांच दल ने मंदिर की रसोई की भी जांच की, जहां पवित्र तिरुमाला श्रीवारी लड्डू (प्रसादम) बनाया जाता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टीम ने प्रयोगशाला का निरीक्षण किया, जहां लड्डू की गुणवत्ता जांची जाती है। एसआईटी टीम ने आटा मिल का भी निरीक्षण किया। टीम ने श्रीवारी मंदिर में लड्डू पोटू, मंदिर के बाहर बूंदी पोटू, घी स्टोरेज सेंटर और विपणन (मार्केटिंग) गोदाम से साक्ष्य एकत्र कर रही है। वे मंदिर के अधिकारियों से लड्डू बनाने की विधि, घी की खपत, प्रसाद बनाने, घी की आपूर्ति और अन्य मुद्दों पर विवरण भी एकत्र कर रहे हैं। एसआईटी टीम ने आवश्यक रिकॉर्ड भी जब्त किए हैं। ज्ञात हो कि इससे तीन हफ्ते पहले, एसआईटी की एक टीम पवित्र प्रसादम में इस्तेमाल किए जाने वाले घी में मिलावट की जांच करने के लिए तिरुपति गई थी। टीम ने विस्तृत जांच की थी, जिसका उद्देश्य मिलावट के मामले के बारे में पूरी जानकारी जुटाना था। बता दें कि सितंबर में आंध्र प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में जो प्रसाद भक्तों को लड्डू के रूप में दिया जाता है, उसमें जानवरों की चर्बी और मछली तेल से बनाई जाने वाली घी का उपयोग करने की बात सामने आई थी। मिलावटी घी से बने प्रसाद के खुलासे ने पूरे देश के करोड़ों भक्तों की आस्था पर गहरी चोट पहुंचाई थी। इस बात के सामने आने के बाद से देशभर के साधु-संतों ने मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने की मांग शुरू की थी।  

डीजीपी ने की मध्यप्रदेश राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो के जनोन्मुखी कार्यों एवं तकनीकी नवाचारों की सराहना

भोपाल. मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना ने 14 दिसंबर 2024 को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (रा.अ.अ.ब्यूरो) के कार्यों और तकनीकी नवाचारों की समीक्षा की। इस बैठक में उन्हें ICJS/सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट, नेटवर्क स्थिति, और सीसीटीएनएस में नए आपराधिक कानून के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही  एस.सी.आर.बी द्वारा शुरू की गई नई तकनीकी पहलों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने e-रक्षक मोबाइल एप, E-विवेचना एप तथाऑनलाइन समन और वारंट मॉड्यूल की सराहना की। सायबर अपराधों से बचाव के लिए सघन अभियान चलाएं डीजीपी ने सायबर शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।हाल ही में डीजिटल अरेस्ट जैसे फ्राड में की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए सायबर अपराधों के प्रति व्यापक जनजागृति अभियान बहुत ही सघनता से चलाने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों की गुजारिशों पर करें प्रभावी कार्रवाई डीजीपी श्री मकवाणा ने आज कल्याण शाखा के कार्यों की समीक्षा कर पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के कल्याण हेतु और भी सार्थक प्रयास करने को निर्देशित किया। इस दौरान पुलिस महानिदेशक ने एस.सी.आर.बी. द्वारा नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं और सेवाओं की सराहना की। उन्होंने e-विवेचना और e-रक्षक ऐप के माध्यम से कानून और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए निर्देश भी दिए।

‘कश्मीर मुद्दे’ के समाधान के लिए सभी लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीकों का इस्तेमाल करने का संकल्प लिया: पीडीपी

श्रीनगर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने जम्मू-कश्मीर में सम्मान के साथ शांति के लिए अपने संघर्ष को फिर से तेज करने और ‘कश्मीर मुद्दे’ के समाधान के लिए सभी लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीकों का इस्तेमाल करने का शनिवार को संकल्प लिया। पार्टी ने पूर्ववर्ती राज्य के विशेष दर्जे की बहाली पर भी जोर दिया है। पीडीपी ने पार्टी सुप्रीमो महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में अपनी आम परिषद की बैठक के दौरान इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया। पार्टी ने अपने मूलभूत सिद्धांतों के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की। पीडीपी ने प्रस्ताव में कहा, ‘‘हम जम्मू-कश्मीर राज्य के वास्ते सम्मान के साथ शांति के लिए अपने संघर्ष को फिर से तेज करने का संकल्प लेते हैं, जिसमें कश्मीर मुद्दे को हल करने को लेकर सभी लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीकों का उपयोग करना शामिल है। इसमें भारत के संविधान के तहत पांच अगस्त, 2019 तक हमारे लोगों को प्राप्त विशेष दर्जे की बहाली भी शामिल है।’’ पार्टी ने ‘‘भारत में मुसलमानों के खिलाफ नफरत के बढ़ते माहौल पर भी गहरी चिंता व्यक्त की’’ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हिंसा को रोकने, झूठे विमर्शों को दूर करने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया। पीडीपी ने प्रस्ताव में कहा, ‘‘हम भारत में अपने विश्वास की पुष्टि करते हैं, क्योंकि यह एक ऐसा राष्ट्र है जो विविधता, आपसी सम्मान और व्यक्तिगत अधिकारों तथा विश्वासों की सुरक्षा का जश्न मनाता है।’’ आम परिषद ने राजनीतिक कैदियों की रिहाई का भी आह्वान किया। पीडीपी ने कहा, ‘‘बैठक में भारत भर की विभिन्न जेलों में बंद राजनीतिक कैदियों की स्थिति की तत्काल समीक्षा की मांग की गई है। हम कमजोर या असंगत आरोपों पर हिरासत में लिए गए सभी व्यक्तियों की रिहाई की मांग करते हैं और कैदियों को जम्मू-कश्मीर स्थानांतरित करने की वकालत करते हैं।’’ हाल के विधानसभा चुनाव में पीडीपी के प्रदर्शन पर पार्टी की आम परिषद ने स्वीकार किया कि हालांकि यह उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा ‘‘हमें विश्वास है कि निर्वाचित प्रतिनिधि लोगों की चिंताओं, आकांक्षाओं और विचारों को प्रभावी ढंग से व्यक्त कर सकते हैं।’’ आम परिषद ने यह भी आशा जताई की कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व वाली सरकार अपने घोषणापत्र और प्रतिबद्धताओं में दिए गए महत्वपूर्ण जनादेश और विश्वास के अनुरूप कार्य करेगी। पीडीपी ने कहा, ‘‘हालांकि, हम देखते हैं कि नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार के शुरुआती कदम इन अपेक्षाओं पर पूर्ण रूप से खरे नहीं उतर पाए हैं। हम जम्मू-कश्मीर सरकार से आग्रह करते हैं कि वह जनादेश के वास्तविक सार को पहचाने और प्रभावी ढंग से नेतृत्व करे।’’  

विवाद के दौरान पड़ोसी ने वृद्ध को दिया धक्का, हो गई मौत

भोपाल गुनगा थाना इलाके में गड्ढा खोदने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक वृद्ध को उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने गाली गलौच करते हुए धक्का दे दिया। धक्का लगने से जमीन पर गिरकर वृद्व बेहोश हो गए, परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहॉ उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में फिलाहल मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामप्रसाद विश्वकर्मा पुत्र गणपत सिंह (80) ग्राम माहौली में रहते थे। बीती सुबह सड़क पर गड्डे कराने को लेकर पड़ोस में रहने वाले सोनू गुर्जर (32) से उनकी कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर सोनू गुर्जर ने उनके साथ गाली गलौच करनी शुरु कर दी। इसके बाद हाथापाई पर उतरे सोनू ने अचानक रामप्रसाद को धक्का दे दिया जिससे वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। इसके बाद फौरन ही परिवार वालो ने उन्हें इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ घंटे चले इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का अनुमान है, कि झगड़े के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण साफ हो सकेगा। वहीं मृतक के परिजनों ने सोनू गुर्जर पर वृद्व की हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है, कि सोनू ने उनके साथ मारपीट की है। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है की पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। बताया गया है कि पुलिस आरोपी सोनू गुर्जर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की तैयारी में है।  

विद्युत के दक्षतापूर्वक उपयोग से ही ऊर्जा संरक्षण में मिलेगी मदद

भोपाल ऊर्जा संरक्षण दिवस पर प्रदेश में मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का आयोजन कर रही है। एमपी ट्रांसको के मुख्यालय सहित प्रदेश के ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस उपसंभागों, 416 सब स्टेशनों, मैदानी कार्यालयों में प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी के संदेश का वाचन किया गया और सप्ताह भर ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक करने गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रबंध संचालक ने आहवान किया कि सभी विद्युत का उचित और दक्षतापूर्वक उपयोग करें जिससे ऊर्जा संरक्षण में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि म.प्र. पावर ट्रांसमिशन कंपनी विद्युत क्षेत्र में सतत विकास लक्ष्य को प्राथमिकता देने के प्रति संवेदनशील और गंभीर है। इस कारण हर वर्ष ऊर्जा की खपत को कम करने के उद्देश्य से अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुये एम.पी. ट्रांसको विभिन्न कार्यशालाओं, वेबीनारों, आकाशवाणी, सोशलमीडिया प्लेटफार्म में जन सामान्य के लिए अपील ,बैनर, स्टीकर से ऊर्जा बचत के उपायों का प्रचार करती है। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के द्वारा स्कूलों कॉलेजों और शासकीय -अशासकीय कार्यालयों में भी ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिये अभियान संचालित करती है। प्रबंध संचालक ने अपने संदेश में कहा कि एम.पी. ट्रांसको ने मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा 2023-24 के लिये पारेषण हानि के अधिकतम लक्ष्य 2.76 प्रतिशत के मुकाबले 2.61 प्रतिशत प्राप्त कर ऊर्जा संरक्षण के प्रति एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उल्लेखनीय है कि 0.1 प्रतिशत पारेषण हानि कम करने पर लगभग 950 लाख यूनिट ऊर्जा बचत होती है।  

कश्मीर में सर्दी का सितम, अगले तीन दिनों तक कई स्थानों पर शीतलहर जारी रहने के आसार

श्रीनगर कश्मीर में रात के तापमान में गिरावट आने से शीतलहर जारी है और सभी स्थानों का तापमान हिमांक बिंदु से काफी नीचे दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के अनुसार, अगले तीन दिनों तक कई स्थानों पर शीतलहर जारी रहने के आसार हैं। श्रीनगर में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस समय के सामान्य तापमान से शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम है। मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले में पर्यटन स्थल सोनमर्ग में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में तापमान गिरकर शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। दक्षिण कश्मीर में स्थित पर्यटन स्थल पहलगाम में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि कुपवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र में शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड और कोकरनाग में क्रमशः शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम और शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया। जम्मू संभाग में गर्मी रही, लेकिन रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। जम्मू शहर में 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस कम है, जबकि बनिहाल में 4.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।  

रायसेन, बाड़ी नगरपरिषद सीएमओ, कंप्यूटर आपरेटर और टाइम कीपर को लोकायुक्त ने दबोचा

भोपाल लोकायुक्त टीम भोपाल ने बड़ी कार्यवाही करते हुए रायसेन, बाड़ी नगरपरिषद सीएमओ बद्री प्रसाद शर्मा, कंप्यूटर आपरेटर शुभम जैन और टाईम कीपर जय कुमार को ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो दबोचा है। टीम ने जाल बिछाते हुए आरोपियो को भोपाल के जोन-1 बापू की कुटिया के पास से पकड़ा है। लोकायुक्त अधिकारियो से मिली जानकारी के अनुसार वसुंधरा सुरेंद्र प्लेस होशंगाबाद रोड भोपाल पर रहने वाले फरियादी राजेश मिश्रा ने लिखित शिकायत करते हुए बताया कि वह ठेकेदारी का काम करते है। साल 2021 में उन्होनें नगर पालिका परिषद बाड़ी जिला रायसेन अंतर्गत श्मशान घाट का निर्माण कराया था। इस काम का भुगतान साल 2023 में हो गया था, लेकिन इस निर्माण कार्य के लिये टेंडर के समय अमानत के तौर पर उनके द्वारा 3 लाख 40 हजार की एफडी जमा कराई गई थी। जब वह इस एफडी को रिलीज करने के लिये पहुंचे तो आरोपी बाड़ी नगरपरिषद सीएमओ बद्री प्रसाद शर्मा द्वारा इसके ऐवज में 1 लाख की रिश्वत की मांगी जा रही है। शिकायत की जॉच करने पर सामने आया कि बद्री प्रसाद शर्मा के साथ ही अन्य आरोपी शुभम जैन और जयकुमार द्वारा फरियादी भी ठेकेदार को रिश्वत में 1 लाख की रकम देने की मांग किये जाने में शामिल है। शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने जाल बिछाते हुए शुक्रवार को आरोपी शुभम जैन को फरियादी से रिश्वत के रुप में लिये जा रहे 40 और 60 हजार के चेक लेते हुए बापू की कुटिया के सामने एमपी नगर जोन-1 भोपाल से रंगे हाथ ट्रैप कर लिया गया। उसके साथ ही आरोपी जयकुमार को भी पकड़ा गया है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet