LATEST NEWS

फिर हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसरों के हुए तबादले …

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई को ऊर्जा विभाग तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पावर मेनेजमेंट कंपनी लिमिटेड जबलपुर (अतिरिक्त प्रभार) के वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा जाता है। इसी तरह आईएएस रजनी सिंह को मध्यप्रदेश का श्रम आयुक्त बनाया गया है, साथ ही उनके पास मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।  

Weather Update: पहाड़ों में जोरदार बर्फबारी, कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार

नई दिल्ली मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली एनसीआर में कुछ जगहों पर हल्की फुल्की बारिश हो सकती है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर उत्तर भारत में देखने को मिलेगा. तापमान तेजी से गिरने वाला है. पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर नॉर्थ इंडिया में देखने को मिल रहा है. पहाड़ी इलाकों में इन दिनों ताजा बर्फबारी से आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड बढ़ने वाली है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 8 और 9 दिसंबर को हिमालय में हल्की से मध्यम बर्फबारी होगी और मैदानी इलाकों पंजाब और हरियाणा में हल्की वर्षा होने की पूरी संभावना है. दिल्ली एनसीआर में आज (8 दिसंबर, 2024) कुछ जगहों पर हल्की फुल्की बारिश हो सकती है. वहीं 9 दिसंबर के बाद पश्चिमी विभोक्ष जैसे आगे निकलेगा उत्तर पूर्वी भारत में शीतलहर की स्थिति आ सकती है. आईएमडी के मुताबिक, सबसे पहले तापमान राजस्थान में गिरेगा. इसके बाद 10 दिसंबर से तापमान गिरावट शुरू होगी, जिसके साथ पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर की स्थिति बन सकती है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में रविवार सुबह ठंड रही और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो रोजाना से दो डिग्री कम रहा है. वहीं शहर का AQI खराब श्रेणी में बना हुआ है, जो सुबह 276 दर्ज किया गया. उत्तर भारत के कई इलाकों में बादल छाए रहे और हल्की बूंदा बांदी की संभावना है. वहीं सतही हवाएं सुबह के समय 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की गति के साथ दक्षिण पूर्व की दिशा से चल रही है. कोहरे की बात करें तो सुबह के समय हल्का कोहरा बना हुआ है और आने वाले दिनों में हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना कम है. वहींं मौसम विभाग ने बताया है कि शाम और रात के दौरान दक्षिण पूर्व दिशा से 10 किमी प्रति घंटे से भी कम हो जाएगी. शाम/रात में धुंध छाने की संभावना है.

कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से छूटे नहीं – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से छूटे नहीं – उप मुख्यमंत्री शुक्ल नौनिहालों को पिलाई पोलियो की ख़ुराक भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि माताएँ व बहनें जागरूक रहें कि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से छूटे नहीं। स्वास्थ्य विभाग का अमला भी हर बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य दे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 16 संवेदनशील जिलों में पल्स पोलियो अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिये सभी का सहयोग ज़रूरी है। कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय रीवा में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वस्थ्य भारत के लिए अभियान चलाकर रोगों के उन्मूलन के कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। प्रदेश में भी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर तक सभी प्रकार की नि:शुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है ताकि समय रहते रोग की जांच हो जाऐ और उपचार मिले जिससे अस्पतालों में भीड़ न बढ़े। स्वास्थ्य सुविधाओं के उद्देश्य से प्रदेश में दो हजार चिकित्सकों और तीन हजार पैरामेडिकल स्टाफ सहित 16 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है ताकि ग्रामीण स्तर तक समुचित उपचार की सुविधाएँ मुहैया हो सकें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में शिशु मृत्यु दर व मातृ मृत्यु दर को कम करने के प्रयास किये जा रहे हैं। आमजन जागरूक होकर इसमें सहयोग करें तथा स्वास्थ्य विभाग का भी दायित्व है कि इस कार्य में अपना संपूर्ण योगदान दें। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, महिला व युवा के कल्याण को प्राथमिकता देने का प्रदेश सरकार की लक्ष्य है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि अपने दायित्व का निर्वहन करें और स्वस्थ प्रदेश व देश बनाने में सहभागी हों। उप मुख्यमंत्री ने आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किये जा रहे सेवाभाव की सराहना की। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।  

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 9 दिसम्बर को अम्बिकापुर में 495 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का करेंगे सौगात

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 9 दिसम्बर को अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में सरगुजा जिले को 495 करोड़ 23 लाख की लागत वाले विकास कार्यों की सौगात देंगे, जिसमें 154 करोड़ 47 लाख रूपए की लागत से निर्मित 145 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा 340 करोड़ 76 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले 1047 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। कार्यक्रम में वित्त एवं प्रभारी मंत्री सरगुजा श्री ओ.पी. चौधरी, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद श्री चिंतामणि महाराज, विधायक सर्वश्री राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज, रामकुमार टोप्पो, अध्यक्ष राज्य युवा आयोग श्री विश्व विजय सिंह तोमर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस अवसर पर सरगुजा जिले में मुख्यमंत्री अन्नकोष योजना का भी शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सरगुजा में शुरू की जा रही है। इसका उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की गर्भवती और शिशुवती महिलाओं को अतिरिक्त पोषण आहार उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ को बेहतर बनाना है, ताकि मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा लोकार्पित किए जाने वाले कार्यों में मुख्य रूप से 132 करोड़ 83 लाख रूपए की लागत से निर्मित 10 सड़कें, 3 करोड़ 59 लाख की लागत से जल जीवन मिशन के तहत पांच ग्रामों में नल जल प्रदाय योजना तथा नगर निगम अम्बिकापुर में 3 करोड़ 52 लाख की लागत से निर्मित सर्व समाज मांगलिक भवन शामिल है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस अवसर पर अंबिकापुर में 123 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत से 46 एमएलडी क्षमता के 3 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 55 करोड़ 45 लाख की लागत से बनने वाली 15 सड़कों, 55 करोड़ 5 लाख की लागत से 16 ग्राम पंचायतों में निर्मित होने वाले स्टॉप डेम, एनीकट, एवं नहर नवीनीकरण कार्य, विभिन्न गांवों में 28 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से 243 आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण तथा नगरीय निकायों में 5 करोड़ 92 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सीसी रोड, नाली, सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। उल्लेखनीय है कि सरगुजा जिले में मुख्यमंत्री की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा सरगुजा-30 निःशुल्क आवासीय कोचिंग संचालित की जा रही है। इसके जरिए 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क आवासीय कोचिंग प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही हर शनिवार एवं रविवार को नीट व जेईई हेतु निःशुल्क साप्ताहिक कोचिंग का भी संचालन किया जा रहा है। कलेक्टर न्यायालय एवं कलेक्टर जनदर्शन की कार्यवाही का ऑनलाइन प्रसारण सरगुजा जिले के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर किया जा रहा है।

11 दिसंबर से मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान और जनकल्याण पर्व का आयोजन, प्रत्येक ग्राम पंचायत और वार्ड में लगेंगे शिविर

भोपाल सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री तथा भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप ने 11 दिसंबर से प्रारंभ हो रहे मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान, जनकल्याण पर्व एवं लाल परेड मैदान में गीता जयंती पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों को समीक्षा की। भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप ने समीक्षा बैठक में बताया कि मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान की शुरुआत 11 दिसंबर से की जाएगी, जो 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के दिन संपन्न होगा। इस दौरान 11 दिसंबर से 26 दिसंबर तक जनकल्याण पर्व भी मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना है। मंत्री श्री काश्यप ने निर्देश दिए कि अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के प्रत्येक वार्ड में शिविरों का आयोजन किया जाए और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को अभियान की तैयारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। मंत्री श्री काश्यप ने भोपाल में गीता जयंती के अवसर पर 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में लाल परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियाँ समय सीमा में करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाल परेड मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम में 6000 बटुक एक साथ सस्वर गीता पाठ कर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे।इस कार्यक्रम के लिए सभी आवश्यक तैयारिया करने के भी निर्देश दिये गये है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम से “लाड़ली बहना योजना” की पात्र बहनों को दिसंबर माह की राशि उनके खातों में अंतरित करेंगे। मंत्री श्री काश्यप ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और हर स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, विधायक श्री भगवान दास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रामकुंवर नवरंग गुर्जर,नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस कमिश्नर श्री हरिनारायण चारी मिश्र, सीईओ जिला पंचायत श्री ऋतुराज सिंह और नगर निगम आयुक्त श्री हरेन्द्र नारायण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे

वन्य-प्राणियों का शिकार करने वाले आरोपियों को 3-3 वर्ष का सश्रम कारावास

भोपाल वन्य-प्राणी नीलगाय एवं जंगली सुअर का विद्युत करंट लगाकर शिकार करने वाले आरोपियों को 3-3 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 60-60 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट छिंदवाड़ा द्वारा वन परिक्षेत्र खमारपानी पेंच टाइगर रिजर्व में वन्य-प्राणी नीलगाय एवं जंगली सुअर का शिकार करने के प्रकरण में आरोपी रामपाल पिता सुखलाल बंजारा निवासी डोंगरगाँव, राजू पिता कमान इवनाती निवासी रैयतवाड़ी को 3-3 वर्ष के कारावास एवं 60-60 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। राज्य शासन की ओर से प्रकरण में अभयदीप सिंह ठाकुर सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी छिंदवाड़ा ने पैरवी की।  

MP में छात्र संघ चुनाव 22 साल बाद प्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे इलेक्शन, सरकार ने तैयारी शुरू की

भोपाल मध्यप्रदेश में 22 साल बाद प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव होंगे। नए साल के शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए छात्र संघ चुनावों को लेकर सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। उच्च शिक्षा विभाग के प्रस्ताव में अक्टूबर 2025 चुनाव का उल्लेख किया गया है। तत्कालीन उच्च शिक्षा मंत्री रहते हुए सीएम डॉ. मोहन ने की थी पैरवी दरअसल, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने बतौर उच्च शिक्षा मंत्री रहते हुए तत्कालीन सरकार से छात्र संघ चुनावों की पैरवी की थी। लिहाजा प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनावों को लेकर कवायद शुरू हो गई है। उधर, प्रदेश के दो प्रमुख छात्र संगठन एनएसयूआई और एबीवीपी भी तैयारी शुरू कर दी हैं। चुनावों को लेकर विभागीय प्रस्ताव में चुनाव की अवधि 15 दिन की निर्धारित की गई है। लंबे अरसे के बाद हो रहे चुनावों को लेकर मुद्दे भी अपग्रेड हैं। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने बताया कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में भ्रष्टाचार के मामले पटे पड़े हुए हैं। लिहाजा विंग अलग-अलग यूनिवर्सिटी का काला चिट्ठा तैयार कर रही है। इसके अलावा छात्रों के बीच इलेक्शन कैंपेन भी व्यापम घोटाला, पटवारी परीक्षा घोटाला, नर्सिंग घोटाला, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी, बेरोजगारी, शिक्षा में माफिया राज और बदहाल शिक्षा नीति के आधार पर होगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनावी की मांग एनएसयूआई द्वारा की जा रही है। लेकिन, अपनी नाकामी छिपाने के लिए छात्र संघ चुनावों से सरकार ने दूरी बनाई। रोजगार सृजन और शिक्षा से राष्ट्र निर्माण के मुद्दों पर लड़ेंगे चुनाव- एबीवीपी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र ऋतिक मालवीय ने बताया कि एबीवीपी युवा समेत छात्र शक्ति का एक मात्र ऐसा संगठन जो राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करता है। एबीवीपी छात्रों के बीच उनके मुद्दों और समस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय रहा है। सरकार नहीं बल्कि छात्र हित ही संगठन के लिए सर्वोपरि है। लिहाजा कई बार पक्ष-विपक्ष की सरकार के खिलाफ हम मुखर भी हुए। उन्होंने बताया कि इस बार के चुनावों में बेहतर शिक्षा नीति, राष्ट्रीय स्तर के संस्थाओं का आधार, छात्र एकता, राष्ट्र समर्पण और रोजगार सृजन जैसे मुद्दों को लेकर छात्रों के बीच लगातार काम कर रहे हैं। बीते चुनावों में भी एबीवीपी एक विचारधारा के रूप में पूरे राष्ट्र के सामने अग्रणी स्थान पर ही रहा है। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव में ये अंतर प्रत्यक्ष प्रणाली में संबंधित किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी का कोई भी स्टूडेंट किसी भी पद के लिए उम्मीदवार हो सकता है। हर छात्र मतदाता होता है। जबकि अप्रत्यक्ष प्रणाली में संबंधित कक्षा के सभी विषयों में पास हुआ स्टूडेंट ही उम्मीदवार होगा। छात्र-छात्राएं कक्षा प्रतिनिधि (सीआर) के चुनाव में वोट देते हैं। कक्षा प्रतिनिधि मिलकर अन्य पदों में शामिल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि का चुनाव करते हैं।

राजधानी समेत कई जिलों में छाए बादल, कई जिलों में बारिश होने की संभावना

रायपुर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है जिसका असर आज सरगुजा संभाग में अधिक होगा. सरगुजा संभाग के कई जिलों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं बाकी संभागों के कई जिलों में भी हल्की बारिश होने के आसार है. राजधानी समेत कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं. कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई है. प्रदेश में बदली-बारिश के चलते दिन ठंडा रहेगा और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी. आज रायपुर मैं दिन का तापमान 28 डिग्री  और रात का तापमान 20 डिग्री के आसपास होने की संभावना है. ऐसा रहा बीते दिन प्रदेश का मौसम छत्तीसगढ़ में शनिवार को मौसम शुष्क रहा. प्रदेश का अधिकतम तापमान दुर्ग में 30.6 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं दिन में सरगुजा संभाग सबसे अधिक ठंडा रहा. यहा दिन का तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया. 10 दिसंबर से बढ़ेगी ठंड एक्टिव सिस्टम के चलते प्रदेश में अगले दिन 9 दिसंबर तक कई जिलों में बारिश होगी. इसके बाद 10 दिसंबर को केवल दक्षिणी भाग यानी बस्तर संभाग में ही बारिश की संभावना है. सिस्टम कमजोर होते ही 10 दिसंबर की रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की होगी गिरावट होगी और दिसंबर के तीसरे सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ेगी.

पैराडाइज स्कूल के 100 विद्यार्थियों ने विज्ञान माडल प्रदर्शित किए, किया विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन ।

100 students of Paradise School displayed science models and organized a science exhibition. हरिप्रसाद गोहेआमला। स्थानीय पैराडाइज हायर सेकंडरी स्कूल में सोमवार विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । जिसमें सर्वप्रथम विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मनीष धोटे, सी एम राइस विद्यालय के प्राचार्य राजेश खैरवाल , बी ए सी मीनाक्षी धोटे के द्वारा प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया । आयोजित प्रदर्शनी में विद्यालय के लगभग 100 बच्चों द्वारा विज्ञान के मॉडल प्रदर्शित किए गए । जिसमें पन बिजली का उत्पादन, किडनी की कार्य प्रणाली, पानी की टंकी में पानी का स्तर पता लगाना, पवन ऊर्जा से बिजली का उत्पादन, खेतों में कम पानी का प्रयोग कर फसल उत्पादन, रासायनिक कृषि की हानिया, शारीर के विभिन्न अंगों की कार्यप्रणाली, पर्यावरण प्रदूषण, सोलर सिस्टम की कार्य प्रणाली, सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन आदि के मॉडल छात्र छात्राओं द्वारा प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका कुमारी शिखा यादव, कुमारी खुशबू साहू, कुमारी लतिका साहू , का विशेष योगदान रहा ।

मोहासा-बाबई का औद्योगिक क्षेत्र कर्मशील मानव संसाधन औद्योगिक विकास में सहायक बनेगा: मुख्यमंत्री

नर्मदापुरम मध्य प्रदेश में हुई छठी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 31,800 करोड़ के प्रस्ताव मिलने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. उन्होंने नर्मदापुरम को लेकर कहा है कि मोहासा-बाबई का औद्योगिक क्षेत्र कर्मशील मानव संसाधन औद्योगिक विकास में सहायक बनेगा. मोहासा में विद्युत एवं नवकरिणी ऊर्जा उपकरण विनिर्माण पार्क सहित नवीन इकाइयों का मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भूमि पूजन भी किया. नर्मदापुरम इंडस्ट्री कॉन्क्लेव को सफल मानते हुए सरकार दावा कर रही है कि आने वाले समय में यह क्षेत्र लाखों लोगों को रोजगार देने वाला बनेगा. नर्मदापुरम इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में अलग-अलग प्रकार के 31,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नर्मदा पुरम में एमपीआईडीसी का सर्व सुविधा युक्त कार्यालय शुरू होगा. सभी प्रकार की सुविधा होगी प्राप्त इसके माध्यम से उद्योगपतियों को महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी. इतना ही नहीं, सिंगल विंडो पर उन्हें सभी प्रकार की सुविधा प्राप्त होगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशक एवं उद्योग जगत के लोगों से अलग-अलग टेबल पर बातचीत भी की. मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा पुरम में औद्योगिक गतिविधियों में आने वाले समय में तेजी आने वाली है. रीवा की सात उद्यम इकाइयों का शिलान्यास मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में आयोजित इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के दौरान रीवा की सात उद्यम इकाइयों का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां पर पहले रेल नहीं चलती थी वहां अब हवाई जहाज उड़ान भर रहे हैं. मध्य प्रदेश में आने वाले समय में और भी विकास की प्रबल संभावनाओं पर काम किया जा रहा है. इन उद्योगों पर रहा फोकस नर्मदा पुरम में आयोजित इंडस्ट्री में देश ही नहीं बल्कि विदेशों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया. आयोजन में कनाडा, मेक्सिको, नीदरलैंड, मलेशिया आदि के प्रतिनिधि भी शामिल हुए. इस इन्वेस्टर कॉन्क्लेव में फूड इंडस्ट्री,  कृषि, डेयरी, पर्यटन, कपड़ा उद्योग आदि पर विशेष फोकस रहा. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि नर्मदा पुरम आने वाले समय 24000 स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, जबकि सभी सेक्टर में शुरू होने वाली इंडस्ट्री में 50000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है.

एआई ट्रांसलेटर करेगा मदद से महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं के इलाज में भाषा नहीं बनेगी बाधा

प्रयागराज महाकुंभ में देश-दुनिया के श्रद्धालु संगमनगरी में जुटेंगे। इस दौरान बाहरी राज्यों या विदेश से आए श्रद्धालु बीमार पड़ते हैं तो भाषा की दिक्कत से उनका इलाज नहीं रुकेगा। वह एआई ट्रांसलेटर एप की मदद से डॉक्टर को अपनी भाषा में बीमारी के बारे में बता सकेंगे। एप उनकी बोली गई भाषा को हिंदी या अंग्रेजी में बदलेगा। देश में पहली बार छावनी सामान्य अस्पताल के आईसीयू वार्ड में इसका इस्तेमाल होगा। एआई ट्रांसलेटर एप में देश की 22 और विदेश की 19 भाषाएं हैं। जिनको एप हिंदी या अंग्रेजी में बदलेगा। इस एप में तमिल, तेलगु, मलयालम, बंगाली सहित अन्य राज्यों की भाषाएं हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में अंग्रेजी, अरबी, फ्रेंच समेत 19 भाषाएं हैं। देश-विदेश से आए मरीजों को इलाज में सहूलियत देने के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड के छावनी अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों के फोन में एप को इंस्टाल कराया जाएगा। महाकुंभ को देखते हुए मेला क्षेत्र में पहली बार 30 बेड के आईसीयू की व्यवस्था भी की गई है। इसमें सेंट्रल हॉस्पिटल व अरैल के सब हॉस्पिटल में 10-10 बेड की व्यवस्था की गई है। वहीं, झूंसी के सब हॉस्पिटल में 10 बेड आईसीयू की सुविधा रायबरेली एम्स देगा। जबकि छावनी सामान्य अस्पताल अपने 20 आईसीयू बेड में एआई ट्रांसलेटर की सुविधा देगा। इसमें मरीजों के बेड के बगल में माइक लगा होगा। वह अपनी भाषा में डॉक्टर से संवाद कर सकेंगे और चिकित्सक जो भी बोलेंगे वह मरीज को उनकी भाषा में समझ आएगा। कैंटोनमेंट बोर्ड का दावा है कि अभी तक इस पद्धति का इस्तेमाल देश के किसी हॉस्पिटल में नहीं किया गया है। अस्पताल में लगेंगे एआई कैमरे छावनी सामान्य अस्पताल एआई कैमरों से लैस होंगे। इन कैमरों के जरिये लखनऊ के वरिष्ठ चिकित्सक मरीजों पर निगरानी रखेंगे। एआई कैमरों की मदद से मरीजों की तबीयत बिगड़ने की सूचना स्वत: ही डॉक्टर के पास पहुंच जाएगी। महाकुंभ को देखते हुए मरीजों के इलाज में एआई ट्रांसलेटर एप का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह प्रयोग देश के किसी अस्पताल में पहली बार हो रहा है। – एसके पांडेय, निदेशक छावनी सामान्य अस्पताल।  

पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनिका गांधी से जुड़ा जमीन विवाद में पटवारी पर हेराफेरी का आरोप

रायसेन मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनिका गांधी से जुड़ा जमीन विवाद सामने आया है। यह जमीन पीपलखिरिया ग्राम पंचायत में है। ग्रामीणों ने हेराफेरी का आरोप लगाते हुए कहा, अंग्रेजों के जमाने का रास्ता बंद करा दिया गया है। रास्ता ब्लॉक होने से पांच गांव के लोग परेशान हो जाएंगे। रायसेन में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सेहतगंज टोल प्लाजा के पास पीपलखिरिया गांव का रास्ता वर्षों पुराना है। इसके किनारे पंचायत ने पेयजल लाइन डलवाई है। प्राचीन मंदिर भी यहीं पर स्थित है, लेकिन पटवारी और राजस्व निरीक्षक ने सीमांकन में रास्ते को निजी आराजी दर्शा दिया। खरीददार ने फेंसिंग के लिए पोल गड़वा दिए हैं। युद्धाभ्यास के लिए जाते थे ब्रिटिश सैनिक ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क का निर्माण अंग्रेजों ने कराया था। अंग्रेजों इसी रास्ते से जंगल में स्थित अपनी छावनी जाया करते थे। ब्रिटिश सैनिक वहां युद्धाभ्यास किया करते थे। अंग्रेजों के बनाई टंकी, स्टापडेम और बावड़ी भी वहां मौजूद है, लेकिन पटवारी और राजस्व निरीक्षक ने हेराफेरी कर रास्ता बंद करा दिया। मेनका गांधी के पिता को मिली थी जमीन ग्रामीणों के मुताबिक, अंग्रेजों ने यह जमीन भोपाल के बैरागढ़ निवासी सरदार दातारसिंह को बतौर इनाम दे गए थे। सरदार दातारसिंह मेनका गांधी के पिता थे। जमीन का बड़ा हिस्सा सीलिंग में चला गया था। शेष जमीन को मेनका गांधी ने हाल ही में बेचा है। लेकिन खरीददार ने सीमांकन कराकर रास्ता ब्लॉक कर दिया। ग्रामीणों ने रायसेन कलेक्टर से रास्ते खुलवाने की मांग की है। 

राजनाथ सिंह की तीन दिवसीय रूस यात्रा के दौरानएस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की आपूर्ति में देरी का मुद्दा उठेगा

नई दिल्ली यूक्रेन से संघर्ष के चलते भारत को दो एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की आपूर्ति में देरी का मुद्दा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तीन दिवसीय रूस यात्रा के दौरान उठेगा। इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण हथियार प्लेटफार्मों के लिए पुर्जों की आपूर्ति को लेकर भी बातचीत होने की उम्मीद है। राजनाथ सिंह रूस में निर्मित दो गाइडेड-मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट में से पहले आईएनएस तुशील को नौसेना के बेड़े में शामिल करेंगे। रूस अब तक भारत को 3 एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की आपूर्ति कर चुका है, जबकि दो सिस्टम अभी मिलने हैं। चौथी प्रणाली मार्च, 2026 में और पांचवीं प्रणाली 2026 के अंत तक मिलने की संभावना है। यह दो साल की देरी यूक्रेन से संघर्ष के कारण आपूर्ति श्रृंखला संबंधी समस्याओं के कारण हुई है। वायु सेना ने अब तक मिले 03 सिस्टम की क्षमताओं का ट्रायल शुरू कर दिया है। भारत ने दो एस-400 स्क्वाड्रन को पूर्वी और उत्तरी सीमा पर तैनात किया है। तीसरी स्क्वाड्रन को पंजाब में इस तरह से तैनात किया गया है, ताकि पाकिस्तान की सीमा के साथ-साथ उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों को भी कवर किया जा सके। यह सिस्टम 380 किलोमीटर की रेंज में दुश्मन के बमवर्षकों, जेट विमानों, जासूसी विमानों, मिसाइलों और ड्रोन का पता लगाकर उन्हें नष्ट कर सकते हैं। रक्षा मंत्री 8-10 दिसंबर तक तीन दिवसीय रूस की यात्रा पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह 09 दिसंबर को कलिनिनग्राद में भारत को समुद्र का नया प्रहरी स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट ‘तुशील’ सौंपेंगे, जो ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों सहित सेंसर और हथियारों से लैस है। इसके अलावा रक्षा सहयोग को मजबूत करने के उपायों पर भारत-रूस अंतर-सरकारी सैन्य-तकनीकी सहयोग आयोग (आईआरआईजीसी-एमएंडएमटीसी) की बैठक के दौरान चर्चा की जाएगी, जिसकी सह अध्यक्षता सिंह और उनके समकक्ष एंड्री बेलौसोव 10 दिसंबर को मॉस्को में करेंगे। बैठक में भारत और रूस के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग और औद्योगिक साझेदारी सहित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2025 की शुरुआत में भारत की यात्रा पर आने वाले हैं, इसलिए दोनों पक्ष पहले चल रही सैन्य तकनीकी परियोजनाओं के साथ-साथ रणनीतिक हित के क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा करेंगे। 2021 के बाद आईआरआईजीसी-एमएंडएमटीसी की भी बैठक नहीं होने के कारण भारत रूस पर एस-400 मिसाइल सिस्टम से लेकर सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू जेट और टी-90एस मुख्य युद्धक टैंकों तक के हथियार प्रणालियों के लिए उचित रखरखाव सहायता और कलपुर्जों की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दबाव डालना चाहता है। इसलिए एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की आपूर्ति में देरी का मुद्दा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तीन दिवसीय रूस यात्रा के दौरान उठेगा। यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध के चलते रूस से भारतीय सशस्त्र बलों के लिए पुर्जों की आपूर्ति एक बड़ी समस्या बन गई है। भारत ने स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पिछले दशक में सैन्य हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के लिए पश्चिमी देशों की ओर रुख किया है। इसलिए रूस अभी भी भारत के लिए मुख्य हथियार आपूर्तिकर्ता बना हुआ है, जो हथियारों के आयात का 36 फीसदी से अधिक हिस्सा है।भारत को स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट ‘तुशील’ मिलने के बाद दूसरे फ्रिगेट को अगले वर्ष की शुरुआत में आईएनएस ‘तमाल’ के रूप में शामिल किया जाएगा। अन्य दो का निर्माण गोवा शिपयार्ड में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के साथ लगभग 13, 000 करोड़ रुपये की कुल लागत से किया जा रहा है, जिसमें से पहला इस साल जुलाई में ‘त्रिपुट’ के रूप में लॉन्च किया गया है।  

विदेश सचिव विक्रम मिसरी आज बांग्लादेश का एक दिवसीय दौरा करेंगे

नई दिल्ली विदेश सचिव विक्रम मिसरी आज बांग्लादेश का एक दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान वह हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हमलों को लेकर भारत की चिंताओं को ढाका के समक्ष उठाएंगे। अगस्त में प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार को अपदस्थ करने के बाद भारत की ओर से यह पहला उच्चस्तरीय दौरा है। मिसरी का अपने बांग्लादेशी समकक्ष मोहम्मद जशीमुद्दीन के साथ व्यापक वार्ता करने। उनका बांग्लादेश के कार्यवाहक विदेश मंत्री मोहम्मद तौहीद हुसैन से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है। माना जा रहा है कि भारतीय विदेश सचिव ढाका की अपनी लगभग 12 घंटे की यात्रा के दौरान बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस से भी मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि मिसरी की यात्रा के दौरान बांग्लादेश हसीना को भारत द्वारा शरण दिए जाने पर अपनी चिंता व्यक्त कर सकता है। पिछले महीने यूनुस ने कहा था कि उनकी सरकार भारत से हसीना के प्रत्यर्पण की मांग करेगी। अगस्त में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के चलते हसीना को देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था, जिसके बाद भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों तनाव में आ गया। हसीना के भारत में शरण लेने के कुछ दिनों बाद ही यूनुस ने अंतरिम सरकार की बागडोर संभाली थी। हालिया हफ्तों में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों और हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बाद दोनों देशों के संबंध और भी तनावपूर्ण हो गए। पिछले कुछ हफ्तों में पड़ोसी देश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं के साथ-साथ मंदिरों पर हमलों की घटनाएं हुई हैं, जिसे लेकर नई दिल्ली द्वारा गहरी चिंता जताई गई है।  

मुरैना में पुलिस के पास रखी 238 राइफल और कारतूस चोरी, मचा हड़कंप

मुरैना मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य में चोरों ने मुरैना में गठित रूप से सुरक्षित पुलिस लाइन के अंदर विशेष सशस्त्र बल के दो शास्त्रागरों से चोरी कर ली है। इसके बाद आरोपियों ने 238 राइफल और पिस्तौल के कारतूस भी चुरा लिए हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान एसपी समीर सौरभ ने कहा कि चोरी शुक्रवार और शनिवार के रात को हुई है। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पांच कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया है। एसपी ने कहा कि कोई हथियार चोरी नहीं हुआ है और जांच के लिए फोरेंसिक फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ और एक खोजी कुत्ता की टीम तैनात किया गया है। आपको बता दे इस घटना ने कोतवाली पुलिस और बटालियन अधिकारियों के बीच आरोप प्रत्यारोप का खेल शुरू किया है जिससे सुविधा में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए जा रहा है। SAF पांचवी बटालियन मुख्यालय और बटालियन दो कि एक कंपनी मुरैना पुलिस लाइन में काम करती है जहां हथियारों को रखने के लिए अलग-अलग कमरा बनाया गया है। चोरी का पता उसे समय लगा जब पांचवी बटालियन के आमोरर का ताला टूटा हुआ था। जांच में चोरी का पता चला है और खतरे की घंटी बजने लगी। आईजी सुशांत सक्सेना के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet