LATEST NEWS

बैतूल के जंगल पहुंचकर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के दो बाघों ने पांच गायों को बनाया शिकार

बैतूल. सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से सटे बैतूल जिले के पूंजी गांव में दो बाघों ने शनिवार रात्रि में पांच गायों का शिकार कर दिया। रविवार सुबह किसान ने खेत पहुंचकर देखा तो वन्य प्राणी के हमले से मृत हुई तीन गाय खेत के पास पड़ी मिली जबकि कुछ दूर झाड़ियों में दो गायों के शव क्षत विक्षत हालत में पाए गए। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची एवं निरीक्षण करने पर पाया कि शिकार बाघ ने ही किया है। मौके पर कई जगह बाघ के पगमार्क भी पाए गए हैं। चोपना थाना क्षेत्र के पूंजी गांव निवासी दिलीप विश्वास ने बताया कि शनिवार रात करीब डेढ़ बजे तक वह खेत में ही सिंचाई करता रहा। इसके बाद घर जाकर सो गया। रविवार सुबह जब खेत पहुंचा तो तीन गाय मृत मिलीं, उनके गले पर वन्य प्राणी के दांतों के निशान दिखाई दे रहे थे। खेत के आसपास झाडिय़ों में तलाश करने पर दो गाय के शव पड़े मिले। उनके शरीर का काफी हिस्सा वन्य प्राणी ने खा लिया था। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया जिसमें पाया गया कि खेत के मकान से गायों का शिकार करने के बाद दो को तो घसीटते हुए झाड़ियों तक ले जाया गया है। वन विभाग ने लगाए कैमरे में कैद हुए दो बाघ रविवार को सुबह से वन विभाग की टीम उत्तर वन मंडल के अंतर्गत आने वाली सारनी रेंज के जंगल में निगरानी करते रही। कई जगह पर नाइट विजन कैमरे भी लगाए गए ताकि वन्य प्राणी का पता लगाया जा सके। सोमवार को सुबह कैमरे में दो बाघों का मूवमेंट नजर आने पर आसपास के ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से बैतूल जिले की सीमा लगी हुई है। इस कारण से सारनी रेंज के जंगल एवं रहवासी क्षेत्र में अक्सर वन्य प्राणी पहुंच जाते हैं। हालांकि यह पहली घटना है जिसमें एक ही रात में पांच गायों का शिकार किया गया है। वन विभाग के अधिकारी भी इसे बड़ी घटना मानते हुए सतर्कता बरतने की सलाह देते हुए बाघों के मूवमेंट पर नजर रख रहे हैं।

मध्‍य प्रदेश के 11 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से कम, 20 दिसंबर से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

भोपाल. नवंबर जाते ही मध्‍य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फेंगल तूफान का असर देखने को मिलेगा। जिसकी वजह से अगले 48 घंटों में तापमान में गिरावट के चलते सर्दी तेज होने लगेगी। इसके साथ ही छिंदवाड़ा, सिवनी और बैतूल में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। जबकि ग्वालियर-चंबल और उज्जैन में बर्फीली हवा चलेगी। मौसम विभाग ने बताया कि फेंगल तूफान के असर से हवाओं का रुख बदला है। जिससे मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का सिलसिला जारी हुआ। इसके साथ ही दिसंबर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोप) का भी असर रहेगा। इस कारण दिन में भी तापमान गिर सकता है। 20 दिसंबर से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होगा, जो जनवरी के पूरे महीने तक चलेगा। भोपाल में रविवार-सोमवार की रात भी तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। वहीं, आज सोमवार सुबह हल्का कोहरा भी छाया रहा। प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट जारी है। रविवार-सोमवार की रात प्रदेश के 11 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से कम तापमान दर्ज किया गया। शाजापुर से जुड़े गिरवर में पारा सबसे कम 6.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं राजगढ़ में 7 डिग्री, छतरपुर के नौगांव में 7.2 डिग्री, शिवपुरी के पिपरसमा में 7.7 डिग्री, हिल स्टेशन पचमढ़ी में 8.2 डिग्री, रायसेन-टीकमगढ़ में 9 डिग्री, खंडवा-खजुराहो में 9.4 डिग्री, उमरिया-बैतूल में 9.5 डिग्री और गुना में पारा 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुना, रतलाम, खरगोन, रीवा, धार, मंडला, नरसिंहपुर, सतना, सागर, सीधी में तापमान 12 डिग्री से कम रहा। बड़े शहरों को बात करें तो भोपाल में रविवार-सोमवार की रात पारा 8.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इंदौर में 12 डिग्री, ग्वालियर में 9.8 डिग्री, उज्जैन में 10 डिग्री और जबलपुर में 11.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।  

किसानों पर मेहरबान प्रदेश सरकार, करेगी पैसों की बारिश, जल्द खातों में आएगी इतनी राशि

The state government is kind to the farmers, it will rain money, this much amount will come into the accounts soon भोपाल : प्रदेश में कोदो-कुटकी जैसे मिलेट्स की पैदावार करने वाले किसानों को मोहन सरकार बोनस देने की तैयारी कर रही है. बोनस के रूप में सरकार किसानों को 40 करोड़ रुपए का बोनस देगी. किसानों को प्रति हेक्टेयर 3900 रुपए का बोनस दिया जाएगा. हालांकि, धान खरीदी के साथ सरकार ने मक्का और बाजरा की खरीदी तो शुरू कर दी, लेकिन इसके साथ कोदो-कुटकी की खरीदी शुरू नहीं की जा सकी है. ऐसी फसलों को बिना खरीदे ही किसानों को राहत देने की तैयारी की जा रही है. बिना खरीदे किसानों को राहत देगी सरकार प्रदेश की मोहन सरकार ने मिलेट्स के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मिलेट्स की खरीदी का निर्णय लिया था. लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी मिलेट्स की खरीदी नहीं कराई जा सकी. ऐसे में किसानों को कोदो-कुटकी की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने किसानों को 3900 रुपए प्रति हेक्टेयर का बोनस देने का निर्णय लिया है. इसलिए नहीं हो पाई मिलेट्स की खरीदी गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी गई थी. सरकार ने निर्णय लिया था कि प्रदेश में कोदो को 20 रुपए और कुटकी को 30 रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदा जाएगा. किसानों को प्रति किलो 10 रुपए प्रोत्साहन राशि दिए जाने का भी निर्णय लिया गया था. राज्य सरकार ने मिलेट्स की खरीदी से लेकर इसके प्रसंस्करण, ब्रांडिंग और मार्केटिंग के लिए मिलेट्स फेडरेशन का भी गठन किया था लेकिन फेडरेशन के गठन में देरी, खरीदी, परिवहन और स्टोरेज की व्यवस्था को लेकर सरकार इस साल मिलेट्स की खरीदी नहीं कर सकी. अधिकारी बोले- जल्द जारी होगी राशि कृषि विभाग के सचिव एम.सेलवेंद्रन के मुताबिक, ” किसानों को बोनस की राशि जल्द ही जारी की जाएगी. इसे लेकर तैयारियां चल रही हैं. प्रदेश में करीबन 1 लाख हेक्टेयर में कोदो-कुटकी की बुआई की गई है. प्रदेश में आमतौर पर मंडला-डिंडोरी और जबलपुर इलाके में ही अधिकतर कुटकी का उत्पादन होता है.”

नोवाक जोकोविच बोले – मर्रे को इसलिए कोच नियुक्त किया क्योंकि मैं उन्हें अच्छी तरह से जानता हूं

ब्यूनस आयर्स. दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने कहा कि उन्होंने अपने पूर्व प्रतिद्वंद्वी एंडी मर्रे को इसलिए अपना कोच नियुक्त किया क्योंकि वह ब्रिटेन के इस पूर्व खिलाड़ी को अच्छी तरह से जानते हैं। पिछले छह महीने से बिना कोच के खेलने वाले जोकोविच अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोत्रो के लिए विदाई मैच खेलने के लिए यहां आए हैं। उन्होंने और मर्रे ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि वे जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के लिए एक साथ काम करने की योजना बना रहे हैं। जोकोविच ने डेल पोत्रो के खिलाफ मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में स्पेनिश में कहा, ‘‘जब मैं जूनियर वर्ग में खेला करता था तब से मैंने उनके खिलाफ काफी टेनिस खेली है और ऐसे बहुत कम खिलाड़ी हैं जिन्होंने कई ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।’’ जोकोविच 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन हैं। उन्होंने टेनिस इतिहास में किसी भी अन्य खिलाड़ी की तुलना में नंबर एक पर सबसे अधिक सप्ताह बिताए हैं। मर्रे ने तीन ग्रैंड स्लैम खिताब और दो ओलंपिक एकल स्वर्ण पदक जीते। वह 2016 में एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पर रहे। उन्होंने अगस्त में पेरिस ओलंपिक के बाद संन्यास ले लिया था। मर्रे और जोकोविच दोनों 37 वर्ष के हैं और वे मई 1987 में एक सप्ताह के अंतर पर पैदा हुए थे। वे जूनियर वर्ग से एक दूसरे के खिलाफ खेलते रहे हैं। पेशेवर खिलाड़ी के रूप में इन दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ 36 मैच खेले जिनमें जोकोविच ने 25 और मर्रे ने 11 मैच में जीत दर्ज की। मार्च में गोरान इवानिसेविच से अलग होने के बाद से पूर्णकालिक कोच के बिना खेल रहे जोकोविच ने कहा,‘‘वह मेरे खेल और जिन परिस्थितियों से मैं गुजरा हूं उन्हें अच्छी तरह से समझता है। वह जानता है कि मेरे खेल में क्या कमियां हैं।’’ अमेरिकी ओपन 2009 के चैंपियन डेल पोत्रो ने पार्के रोका, ब्यूनस आयर्स में खेला गया प्रदर्शनी मैच 6-4, 7-5 से जीता। जोकोविच ने कहा, ‘‘हम अपने खेल के सबसे अहम मुकाबलों में एक-दूसरे के खिलाफ खेले, लेकिन अंत में हमारी दोस्ती प्रतिद्वंद्विता से अधिक महत्वपूर्ण थी।’’

लेडीज यूरोपीय टूर पर प्राणवी ने तीसरे स्थान के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

मालागा (स्पेन). भारत की प्राणवी उर्स ने एंडालुशिया कोस्टा डेल सोल ओपन डे एस्पाना गोल्फ में तीसरे स्थान पर रहते हुए लेडीज यूरोपीय टूर (एलईटी) पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। एलईटी पर अपने शुरुआती वर्ष में खेल रही प्राणवी ने सत्र के आखिरी टूर्नामेंट के अंतिम दौर में चार अंडर 68 के कार्ड के साथ कुल 14 अंडर का स्कोर किया। प्राणवी को इस शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कार के तौर पर 42,000 यूरो (लगभग 37.40 लाख रुपये) मिले और वह एलईटी ऑर्डर ऑफ मेरिट (ओएमएम) में 17वें स्थान पर पहुंच गई। स्पेन की कार्लोटा सिगांडा ने अंतिम राउंड में 71 के कार्ड के साथ एक स्ट्रोक से जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता में भाग ले रही अन्य भारतीयों में अदिति अशोक (70) संयुक्त 16वें, दीक्षा डागर (75) संयुक्त 42वें और त्वेसा मलिक (72) संयुक्त 70वें स्थान पर रहीं। दीक्षा ओओएम पर 29वें और त्वेसा 60वें स्थान पर रहीं। अनुभवी अदिति ने इस सत्र में केवल चार प्रतियोगिताओं में भाग लिया और वह 134वें स्थान पर रहीं।

रिपोर्ट में खुलासा – मणिपुर में 2017 से 19,000 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली अवैध अफीम को नष्ट किया गया

इंफाल. मणिपुर में 2017 से लेकर अब तक कम से कम 12 जिलों में कुल 19,135.6 एकड़ क्षेत्र में अवैध तरीके से उगाई गई अफीम को नष्ट किया गया है। राज्य सरकार की एक आधिकारिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। सुदूर संवेदी और भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) तकनीक का उपयोग करके अफीम की खेती की मैंपिंग और आकलन से पता चला है कि इस अवधि के दौरान कांगपोकपी जिले में सबसे ज्यादा 4,454.4 एकड़ क्षेत्र में फैली अफीम की खेती नष्ट की गई, इसके बाद उखरुल में 3,348 एकड़ और चुराचांदपुर में 2,713.8 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई। रिपोर्ट में कहा गया कि टेंग्नौपाल में 2,575 एकड़, चंदेल में 1,982.5 एकड़ और सेनापति में 1,682 एकड़ में अफीम की खेती को नष्ट किया गया। इससे पता चला कि 2021-22 में नौ जिलों में अफीम की खेती का रकबा 28,598.91 एकड़ था जो 2023-24 में घटकर 11,288.1 एकड़ रह गया। अध्ययन के अनुसार, 2023 और 2024 के बीच अफीम की खेती में 2022-23 की तुलना में 32.13 प्रतिशत की कमी आई है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने पिछले माह सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था कि राज्य सरकार अवैध अफीम की खेती पर अंकुश लगाने के अपने संकल्प को लेकर प्रतिबद्ध है।

एयरलाइन इंडस्ट्री के सारे सीक्रेट एयरहोस्टेस ने खोले बोलीं- प्लेन के टॉयलेट में शारीरिक संबंध, पायलट के साथ पार्टी…

लंदन. एयरलाइन हमारी यात्रा को बेहद आसान बनाता है। इस यात्रा को आसान बनाने में पायलट से लेकर एयर होस्टेस और एयरलाइन के स्टाफ लगे होते हैं। एक एयर होस्टेस ने अब एयरलाइन से जुड़े सीक्रेट का खुलासा कर दिया है। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक 28 साल की इस एयर होस्टेस ने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि वह आज तक ऐसे किसी भी पायलट से नहीं मिली, जो अपनी पत्नी को धोखा देते हुए दूसरी महिलाओं के साथ न रहा हो। बताया कि अपने कैरियर में वह अब तक पांच पायलट के साथ उड़ान भर चुकी हैं। एयर होस्टेस ने कहा कि कई बार उन्होंने लोगों को शौचालय में शारीरिक संबंध बनाते देखा है। दरअसल हवाई यात्रा के दौरान प्लेन में शारीरिक संबंध बनाने को आम भाषा में ‘माइल हाई क्लब’ कहते हैं। उन्होंने कहा कि आज तक वह माइल हाई क्लब का हिस्सा नहीं बनी हैं। इसके पीछे का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि उड़ान के दौरान आराम करते समय पायलट जिस बेड पर सोते हैं वह बेहद छोटा होता है। यहां दो लोग फिट नहीं हो सकते। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह टॉयलेट में ऐसा नहीं कर सकती थीं, क्योंकि वह बेहद गंदे होते हैं। यात्री प्लेन में बनाते हैं संबंध उन्होंने कहा, ‘मैं यह सोच कर कांप उठती हूं। लेकिन इससे यात्रियों को परेशानी नहीं होती। हम कई बार कपल्स को साथ में टॉयलट से निकलते हुए देखते हैं। ऐसे लोग जो पहली बार अपनी सीट पर ही मिलते हैं।’ उन्होंने कहा कि फ्लाइट क्रू उन्हें तब तक कुछ नहीं कहता जब तक दूसरे यात्रियों को इससे समस्या न हो। उन्होंने कहा कि क्रू के ज्यादातर लोग मौज-मस्ती प्लेन से बाहर करते हैं। ज्यादातर हम ऐसी जगह रुकते हैं, जहां होटल, स्विमिंग पूल, शराब और कसीनो हो। जमकर पीते हैं शराब एयर होस्टेस ने दावा किया कि उनके स्टाफ के ऐसे लोग जो ज्यादातर शादीशुदा हैं, वह भी अपने पार्टनर के साथ ‘चीट’ करने से परहेज नहीं करते। उन्होंने कहा कि पायलट और केबिन स्टाफ के बीच संबंध होते रहते हैं। लेकिन बहुत से कर्मचारी स्थानीय लोगों या कॉलगर्ल के साथ संबंध बनाते हैं। उन्होंने कहा कि वह ऐसे दो पायलट और दो एयर होस्टेस को जानती हैं जो सभी साथ में संबंध बनाते हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है, क्योंकि हम बस से होटल के रास्ते में ही खूब शराब पी चुके होते हैं। उड़ान से पहले पायलट नहीं पीते शराब उन्होंने कहा कि हमें जब कभी-कभी ज्यादा पार्टी करनी होती है तो हम फर्स्ट क्लास से शैंपेन और थोड़ा कैवियार साथ में ले आते हैं। शराब पूरी रात चलती है। अगर हमें कई दिनों तक रुकना हो तो और भी ज्यादा शराब चलती है। उन्होंने बताया कि दक्षिण अफ्रीका में हमें कई बार पांच दिनों की पेड छुट्टी मिलती है, इसलिए ज्यादातर कर्मचारियों को यही रूट पसंद होता है। पायलट उड़ान से 24 घंटे पहले शराब पीना बंद कर देते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी जॉब बहुत पसंद करती हैं।

भोपाल गैस त्रासदी के 40 साल, जब तेज-तेज बजने लगा सायरन

भोपाल भोपाल गैस कांड एक ऐसा हादसा है, जिसे सुन आज भी लोगों का दिल दहल जाता है। साल 1984, दिसंबर का महीना और कड़ाके की सर्दी। तारीख थी 2 दिसंबर, आधी रात को जब लोग गहरी नींद में थे, तब किसे पता था कि इनमें से कई अब कल का सूरज नहीं देख पाएंगे। ये कहानी है भोपाल गैस त्रासदी की। 40 साल बाद भी उस काले दिन को याद कर लोगों की रूह कांप जाती है। भोपाल गैस त्रासदी की गिनती सबसे खतरनाक औद्योगिक दुर्घटना में होती है। इसमें न जाने कितनों की जानें गई, कितने अपंग हो गए। इस बात का कोई सटीक आंकड़ा नहीं है। बीते दिन गैस कांड की बरसी से पहले चिंगारी ट्रस्ट के बच्चों ने गैस हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धाजलि दी। ये वे बच्चे हैं जो गैस कांड के बाद दूसरी पीढ़ी से हैं और हादसे से प्रभावित हुए। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्टाफ भी मौजूद रहा। खौफनाक थी वो रात बताते हैं कि 2 दिसंबर 1984 की आधी रात का समय। अमेरिकी कंपनी यूनियन कार्बाइड के भोपाल कारखाने में गिने-चुने कर्मचारी काम कर रहे थे। इस कारखाने में कीटनाशक बनाने का काम होता था, जिसे मिथाइल आइसोसाइनेट नाम की गैस की मदद से बनाया जाता था। इस गैस का पानी के साथ रिएक्शन इसे और खतरनाक बनाता है। उस दिन कर्मचारी केमिकल प्रोसेसिंग यूनिट की सफाई कर रहे थे। तेज-तेज बजने लगा सायरन सफाई के बाद ही पानी बहते हुए गैस के स्टोरेज टैंक तक पहुंच गया। धीरे-धीरे गैस ने पानी के साथ रिएक्ट किया। इसका पता भी तब चला जब वहां मौजूद कर्मचारियों की आंखें जलने लगीं। इसके बाद तेज-तेज सायरन बजने लगा। देखते ही देखते अफरातफरी से पूरे शहर में हाहाकार मच गया। जिसको जहां जगह मिल रही थी या जो समझ आ रहा था, वो उसी तरफ दौड़ता जा रहा था। उस काली रात को याद कर आज भी लोगों की आंखों में आंसू आ जाते हैं। सिर्फ इंसान ही नहीं, जानवरों को भी गैस लीक से जान गंवानी पड़ी। एक अनुमान के मुताबिक लगभग 30000 इंसान और 2 से 3 हजार जानवरों ने इस त्रासदी में अब तक जान गंवा दी है। हालांकि सरकारी आंकड़े अलग कहानी कहते हैं। मध्य प्रदेश सरकार के आधिकारिक आंकड़ों में इस हादसे में 3 हजार लोगों की मौत हुई थी।

क्रिकेट स्टेडियम के लिए मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने केएससीए को 50 एकड़ भूमि सौंपी

तुमकुरु (कर्नाटक). मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए सोमवार को तुमकुरु में 50 एकड़ जमीन कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) को सौंपी। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने जिले में विकास को बढ़ावा देने के लिए परियोजना की क्षमता पर जोर दिया। सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘हमने एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ को 50 एकड़ जमीन आवंटित की है। यह पहल क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि और समग्र विकास में योगदान देगी।’’ उन्होंने केएससीए से क्रिकेट प्रेमियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए निर्माण में तेजी लाने का आग्रह किया। सिद्धरमैया ने आश्वासन दिया कि मैसुरु में इसी तरह की एक और परियोजना के लिए भी भूमि आवंटित की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक क्रिकेट राज्य संघ ने मैसुरु में एक स्टेडियम के लिए भूमि की मांग की है। हम इस मांग को भी पूरा करेंगे।’’ गृह मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री जी परमेश्वर समेत अन्य मंत्री भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

डॉन ब्रैडमैन की भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया कैप की होगी नीलामी, कीमत 2 करोड़ रुपये के पार जाने की उम्मीद

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के महानतम बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन द्वारा पहनी गई टोपी मंगलवार को सिडनी में नीलाम की जाएगी, और इस फटी हुई “बैगी ग्रीन” टोपी के 260,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 2.2 करोड़ रुपये) तक में बिकने की उम्मीद है। ब्रैडमैन ने 1947-48 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान ऊनी टोपी पहनी थी, जो स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद विदेशी धरती पर दौरे करने वाली टीम का पहला टेस्ट मैच था। नीलामी घर बोनहम्स के अनुसार, यह कैप ब्रैडमैन द्वारा अपनी सबसे शानदार श्रृंखला के दौरान पहनी गई एकमात्र ज्ञात बैगी ग्रीन थी। ब्रैडमैन ने भारत के खिलाफ छह पारियों में 178.75 की औसत से 715 रन बनाए, जिसमें तीन शतक और एक दोहरा शतक शामिल है। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट क्रिकेटरों को गहरे हरे रंग की टोपी दी जाती है, जिसका खिलाड़ियों और प्रशंसकों द्वारा सम्मान किया जाता है। काफी हद तक फीका पड़ने, कीटों से नुकसान के निशान और फटी हुई चोटी के बावजूद, बोनहम्स को उम्मीद है कि यह टोपी 195,000 से 260,000 अमेरिकी डॉलर के बीच में बिकेगी। ब्रैडमैन ने 99.94 के सर्वकालिक उच्चतम टेस्ट बल्लेबाजी औसत के साथ संन्यास लिया। ब्रैडमैन द्वारा 1928 में अपने टेस्ट डेब्यू के दौरान पहनी गई एक अलग बैगी ग्रीन ने 2020 में 290,000 अमेरिकी डॉलर की बोली लगाई गई थी, क्रिकेट के दिग्गज की टोपी में से एक के लिए यह उस समय का रिकॉर्ड था। लेकिन यह उस 650,000 अमेरिकी डॉलर से बहुत कम था, जो स्पिन लीजेंड शेन वार्न की बैगी ग्रीन के लिए चुकाई गई थी, जब उन्होंने उस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई बुशफ़ायर पीड़ितों की मदद के लिए इसे बिक्री के लिए रखा था। ब्रैडमैन का 2001 में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया और वार्न का 2022 में 52 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

कर्नाटक: बेंगलुरु में महिला से दुर्व्यवहार के आरोप में पुलिस कांस्टेबल निलंबित

बेंगलुरु. बेंगलुरु में पासपोर्ट सत्यापन के बहाने एक महिला तकनीकी विशेषज्ञ के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने और उसे परेशान करने के आरोप में पुलिस के एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ब्याटारायणपुरा पुलिस थाने में तैनात कांस्टेबल को महिला की शिकायत के बाद पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (पश्चिम) एस. गिरीश ने निलंबित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, महिला का आरोप है कि आरोपी कांस्टेबल किरण उनके पासपोर्ट का सत्यापन करने के बहाने उसके घर आया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया तथा उसका उत्पीड़न किया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जांच के बाद कांस्टेबल को शनिवार को सेवा से निलंबित कर दिया गया है।

चेतेश्वर पुजारा बोले – बुमराह में अच्छा कप्तान बनने के सभी गुण हैं

नई दिल्ली. स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह में अच्छा कप्तान बनने के सभी गुण मौजूद हैं और भारत को रोहित शर्मा के इस पद से हटने के बाद उन्हें कप्तानी के दीर्घकालिक विकल्प के रूप में देखना चाहिए। बुमराह ने रोहित की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपने नेतृत्वकौशल का अच्छा नमूना पेश किया था और भारत को बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। पुजारा ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं कि वह (दीर्घकालिक कप्तानी का व्यवहारिक विकल्प) हैं। भारत जब घरेलू धरती पर श्रृंखला में करारी हार झेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट मैच खेल रहा था तब इन मुश्किल परिस्थितियों में उन्होंने अपने नेतृत्वकौशल की शानदार बानगी पेश की।’’ उन्होंने कहा,‘‘मेरा मानना है कि उनमें टीम का नेतृत्व करने की क्षमता है और वह एक टीम मैन हैं। आप उन्हें देखिए, वह कभी भी केवल अपने बारे में बात नहीं करते, वह टीम और अन्य खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं।’’ भारत को न्यूजीलैंड के हाथों घरेलू श्रृंखला में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा, जिससे लगातार तीसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने की उसकी उम्मीदों को भी काफी झटका लगा। पुजारा ने कहा, ‘‘कई बार ऐसा होता है जब खिलाड़ियों को सलाह की ज़रूरत नहीं होती और वह इसे स्वीकार करते हैं। उनका मानना है कि अगर कोई अनुभवी खिलाड़ी है तो वह शांत रहेगा। यह एक अच्छे कप्तान की निशानी है।’’ इस स्टार बल्लेबाज ने बुमराह के बारे में आगे कहा, ‘‘वह ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के साथ बहुत दोस्ताना व्यवहार करते हैं और मदद करने के लिए उत्सुक रहते हैं और बातचीत करने के लिए वह अच्छे इंसान हैं। क्रिकेट से इतर भी वह विनम्र हैं।’’ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह दिसंबर से एडिलेड में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा कप्तान के रूप में वापसी करेंगे।

दिल्ली की हवा फिर ख़राब, अधिकतर इलाकों में एक्यूआई 200 के पार

नई दिल्ली राजधानी में सोमवार को भी हवा खराब श्रेणी में बरकरार रही। ऐसे में लोगों को प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार यह स्थिति बृहस्पतिवार तक रहने के संकेत है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 280 रहा, जोकि खराब श्रेणी में है। यह बीते 24 घंटे के मुकाबले पांच सूचकांक की कमी दर्ज की गई है। अधिकतर इलाकों में एक्यूआई 200 के पार रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यहां पहुंचने वाली हवाओं की गति स्थिर नहीं होने की वजह से प्रदूषक फैल नहीं रहे हैं। इससे वायु गुणवत्ता खराब है। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, शादीपुर, नेहरू नगर व आनंद विहार समेत 12 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। जबकि अशोक विहार, आया नगर समेत 21 इलाकों में खराब श्रेणी में हवा रही। इस दौरान हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चली। ऐसे में हवा की चाल 6 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। सीपीसीबी के मुताबिक मंगलवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चल सकती है। हवा की गति आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रह सकती है। वहीं, बुधवार को भी हवा उत्तर-पश्चिम दिशा के साथ 12-16 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति रहेगी। साथ ही, बृहस्पतिवार को हवा उत्तर-पश्चिम से चलेगी। एनसीआर में दिल्ली सबसे प्रदूषित आईआईटीएम के आंकड़ों के अनुसार मिक्सिंग, डेप्थ का स्तर 1120 मीटर रही। वहीं, वेंटिलेशन इंडेक्स 4000 घनमीटर प्रति सेकंड रही। 24 घंटे के भीतर वेंटिलेशन इंडेक्स 7000 घनमीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 166 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। साथ ही, फरीदाबाद व ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 196, गुरुग्राम में 193 व गाजियाबाद में 169 एक्यूआई रहा। दिल्ली के विभिन्न इलाकों में सोमवार को अधिकतम एक्यूआई दर्ज -शादीपुर — 342 -नेहरु विहार — 335 -आनंद विहार — 311 -द्वारका सेक्टर आठ — 310 -बवाना — 304 -वजीरपुर — 290 -अशोक विहार — 291  

पंडित धीरेंद्र शास्त्री को कट्‌टरपंथी बरजिंदर परवाना ने दी जान से मारने की धमकी

शिवपुरी. मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वरधाम पीठ के प्रमुख और प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी गई है। पंजाब का एक कट्‌टरपंथी बरजिंदर परवाना उनके बयान पर खफा हो गया है। उसने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को धमकाते हुए कहा है कि उसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्हें मार डालेंगे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के हरि हर मंदिर को लेकर दिए बयान को बरजिंदर परवाना ने अमृतसर के हरमंदिर साहिब यानि स्वर्ण मंदिर से जोड़ दिया है। जबकि धीरेंद्र शास्त्री ने बयान स्वर्ण मंदिर के लिए नहीं बल्कि संभल के कल्कि धाम के लिए दिया था। इस बीच पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी देनेवाले कट्‌टरपंथी बरजिंदर परवाना की गिरफ्तारी की मांग भी तेज हो गई है। बरजिंदर परवाना पहले भी विवादित बातें करता रहा है। पंजाब के कपूरथला में एक कार्यक्रम में बरजिंदर परवाना ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा कि बागेश्वर वाला बाबा अमृतसर या पंजाब में आकर दिखाए। कार्यक्रम में परवाना ने कहा- बागेश्वर धाम वाले साधु ने हर मंदिर में पूजा करने, अभिषेक करने की बात कही है। मैं कहता हूं कि आओ, पर याद रखना, हमने इंदिरा गांधी को मारा। यहां लाखों की फौज आई, उसे गोलियों से भून दिया। बेअंत (पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह) को चंडीगढ़ में बम से उड़ा दिया। बागेश्वर वाला बाबा की आज से उल्टी गिनती शुरू हो गई है। तुझे भी मार डालेंगे। तू आ तो सही। हरमंदिर साहिब तो दूर, बागेश्वर वाला बाबा अमृतसर या पंजाब में आकर दिखाए। बरजिंदर परवाना जिस बयान का उल्लेख करते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री को धमका रहा है, वह ह​रमिंदर साहिब नहीं बल्कि हरि हर मंदिर के लिए दिया गया था। शास्त्री ने अपने बयान में कहा था कि हरिहर मंदिर में रुद्राभिषेक होना चाहिए। उन्होंने कहा था— अयोध्या में रामजी बैठ गए, काशी में नंदी भगवान निकल आए…अब हरि हर मंदिर में भी अभिषेक, रुद्राभिषेक हो जाना चाहिए। धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान को बरजिंदर परवाना स्वर्ण मंदिर से जोड़ रहा है जबकि कहा जा रहा है कि उनका यह बयान संभल के कल्कि धाम के लिए था। ऐसे में प्रदेश में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुयायियों ने धमकी देनेवाले कट्‌टरपंथी को गिरफ्तार करने की मांग की है। उधर एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया और विश्व हिंदू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने भी परवाना की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि परवाना की धमकी हिंदू-सिख भाईचारा तोड़ने की साजिश है। मूल रूप से पटियाला का रहनेवाला कट्‌टरपंथी बरजिंदर परवाना का पहले से विवादों से नाता रहा है। कृषि कानूनों के खिलाफ हुए आंदोलन में भी वह शामिल था। 2022 में पटियाला में हिंसा के आरोप में पुलिस उसे गिरफ्तार कर चुकी है। परवाना भड़काऊ बयानबाजी करता रहता है और खुद को दमदमी टकसाल राजपुरा का मुखिया बताता है।

बिजली कंपनी के कर्मचारी ऑनलाइन कर सकेंगे अपील

भोपाल. मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी के कार्मिकों के विरुद्ध होने वाली कार्रवाई को लेकर एक “अपील पोर्टल” तैयार किया गया है। उस पर ऑनलाइन अपील अभ्यावेदन स्वीकार किए जाएंगे। साथ ही प्रकरणों के निराकरण की जानकारी भी पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी। मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के अंतर्गत अधिकारियों तथा कर्मचारियों के विरुद्ध पारित दंडादेश के विरुद्ध कंपनी द्वारा संबंधित अपीलार्थी से ऑनलाइन अपील अभ्यावेदन प्राप्त करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिये कंपनी द्वारा “अपील पोर्टल” तैयार किया गया है जिसका लिंक http://attendance.mpcz.in:8888/SCN/user/login है। ऑनलाइन अपील करने के संबंध में किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर कार्मिक संबंधित उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन)एवं प्रबंधक (मानव संसाधन)से सहायता ले सकेंगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet