LATEST NEWS

महाकुंभ: यात्रियों की सुविधा के लिए इटावा रीजन की करीब 489 बसों को भगवा रंग में रंगने की तैयारी में जुट गया

प्रयागराज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जनवरी माह में आयोजित होने जा रहे महाकुंभ के लिए रोडवेज की बसों को भगवा रंग से रंगा जाना शुरू कर दिया गया है। इटावा रीजन की स्पेशल 410 बसें कुंभ आने जाने वाले यात्रियों के लिए लगाई जायेंगी। इटावा रोडवेज परिक्षेत्र के प्रबंधक उमेश सीएस आर्य ने बताया कि इटावा रीजन में कुल 489 बसें हैं। जिसमें करीब 181 बसें पहले से ही भगवा रंग में रंगी हुई है। 50 अतिरिक्त नई बसें साधारण यात्रियों के लिए मुख्यालय से मांग की गई हैं। करीब 20 दिन चलने वाले महाकुंभ के लिए परिवहन निगम युद्ध स्तर से तैयारियों में जुटा हुआ है। इटावा रीजन से महाकुंभ में 229 बसों का किया जा रहा रंग रोगन इटावा में परिवहन निगम जनवरी से होने वाले महाकुंभ के लिए कुंभ जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए इटावा रीजन की करीब 489 बसों को भगवा रंग में रंगने की तैयारी में जुट गया है। परिवहन विभाग ने युद्धस्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। इटावा रीजन से महाकुंभ में 229 बसों का रंग रोगन किया जा रहा है। इटावा रीजन क्षेत्र में 181 बसे पहले से भगवा रंग में विभिन्न रूटों पर चलाई जा रहीं हैं। इसी के साथ 100 संविदा चालकों की भर्ती की जानी है। उन्होंने बताया कि इस महाकुंभ मेले में जिले से दूसरे चरण में 22 जनवरी से सात फरवरी तक 229 बसें सीधे प्रयागराज के लिए दौड़ेंगी। वर्तमान समय में सभी बसों पर कायाकल्प का कार्य चल रहा है। इटावा रीजन में 181 बसें पहले से भगवा रंग में विभिन्न मार्गों पर दौड रहीं आपको बता दें कि इटावा रीजन में 181 बसें पहले से भगवा रंग में विभिन्न मार्गों पर दौड रहीं हैं। जिनका कायाकल्प दो चरण में किया जा रहा है। कायाकल्प के बाद सभी बसों का भगवा कलर में रंग-रोगन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इटावा रीजन में 8 डिपो लगते हैं, इसमें इटावा समेत सैफई, मैनपुरी, बेबर, छिबरामऊ, फरुर्खाबाद, शिकोहाबाद फिरोजाबाद हैं। इन सभी डिपो से कुंभ मेले में आवश्यकता अनुसार बसें ली जाएगी। इससे अन्य रूटों पर बसों दिक्कत न हो। साथ ही कुंभ स्नान करने वाले इटावा जिले के साथ आसपास जिले के लोगों को सीधी प्रयागराज सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए 100 अतिरिक्त संविदा चालकों की भी भर्ती की जाएगी, जिसके लिए उनका साक्षात्कार करके उनको ट्रेनिंग के लिए कानपुर भेजा जा रहा है।

कैलेंडर वर्ष 2024 में QIP जुटाई गई रकम ने 1 ट्रिलियन का आंकड़ा पार, तोड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली कैलेंडर वर्ष 2024 (CY24) में योग्य संस्थागत प्लेसमेंट (QIP) के जरिए जुटाई गई राशि ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इस साल अब तक 80 कंपनियों ने कुल 1.13 ट्रिलियन रुपये जुटाए हैं जोकि CY23 की तुलना में तीन गुना (3x) अधिक है। पिछले साल इसी अवधि में केवल 35 कंपनियों ने 38,220 करोड़ रुपये जुटाए थे। इससे पहले CY20 में QIP के जरिए सबसे अधिक राशि जुटाई गई थी जब 25 कंपनियों ने 80,816 करोड़ रुपये एकत्र किए थे। QIP से जुटाई गई कुल राशि 1.21 ट्रिलियन रुपये तक पहुंचने की संभावना यदि गोदरेज प्रॉपर्टीज़ और KEI इंडस्ट्रीज के मौजूदा QIP इश्यूज़ पर विचार किया जाए जिनकी कुल राशि 8,000 करोड़ रुपये है तो CY24 में QIP के जरिए जुटाई गई कुल राशि 1.21 ट्रिलियन रुपये तक पहुंच सकती है। इस साल ज्यादातर कंपनियां QIP के जरिए जुटाए गए फंड का उपयोग अपनी बैलेंस-शीट को मजबूत करने, पुनर्भुगतान (debt repayment), पूंजीगत खर्च (capital expenditure) और कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करने की योजना बना रही हैं। बाजार विशेषज्ञों की राय स्वतंत्र बाजार विश्लेषक अंबरीश बालिगा ने कहा कि 2024 का साल द्वितीयक बाजारों के लिए अच्छा रहा है और इसके साथ ही कंपनियों ने अपनी बैलेंस-शीट को मजबूत करने के लिए QIP का सही इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि प्रमोटर्स ने द्वितीयक बाजारों में उछाल का फायदा उठाया और भविष्य के विकास के लिए धन जुटाया। QIP में बड़े इश्यू ज़ोमैटो का 8,500 करोड़ रुपये का QIP इस साल का एक बड़ा इश्यू रहा है। ज़ोमैटो ने इस रकम का उपयोग डार्क स्टोर और गोदामों के निर्माण और संचालन के लिए करने का प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा, ब्रांडिंग, विज्ञापन और प्रौद्योगिकी के बुनियादी ढांचे में निवेश की योजना भी है। अन्य प्रमुख कंपनियां : गोदरेज प्रॉपर्टीज ने 6,000 करोड़ रुपये का QIP लॉन्च किया है, जिसे भूमि अधिग्रहण और कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। : अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने अगस्त 2024 में QIP के जरिए 8,373 करोड़ रुपये जुटाए, जो कि भारतीय बिजली क्षेत्र में सबसे बड़ा फंडरेज़ है। : अदाणी एंटरप्राइजेज ने भी अक्टूबर में 4,200 करोड़ रुपये जुटाए हैं। : वेदांता और मदरसन इंटरनेशनल जैसी कंपनियों ने भी इस साल QIP के जरिए बड़े फंड जुटाए हैं। साल 2024 में QIP के इश्यू में बड़ा योगदान 2024 के जुलाई से अब तक 42 कंपनियों ने 72,293 करोड़ रुपये जुटाए हैं जो QIP से जुटाई गई कुल राशि का 69 प्रतिशत है। इस अवधि में बीएसई सेंसेक्स लगभग 79,000 के स्तर पर स्थिर रहा। 2025 में QIP के जरिए और धन जुटाने की संभावना इक्विनॉमिक्स रिसर्च के प्रमुख जी चोकालिंगम का कहना है कि 2025 में धन जुटाने के लिए QIP मार्ग की लोकप्रियता बढ़ेगी खासकर यदि द्वितीयक बाजार अच्छा प्रदर्शन करता है। वहीं मनीष गोयल (इक्वेंटिस वेल्थ एडवाइजरी) का कहना है कि स्ट्रॉन्ग मार्केट और रिकॉर्ड फंड फ्लो को देखते हुए अगले कुछ महीनों में करीब 1.5 ट्रिलियन रुपये और जुटाए जाने की संभावना है। बता दें कि 2024 में QIP के माध्यम से कंपनियों ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। यह वर्ष कंपनियों के लिए एक बेहतरीन मौका साबित हुआ है क्योंकि उन्होंने बाज़ार के उछाल का फायदा उठाते हुए अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत किया और भविष्य के लिए धन जुटाया।

दुआए खास के साथ खत्म हुआ 4 दिवसीय इज्तिमा, सड़कों पर लगा लंबा जाम

4 day Ijtima ended with special prayers, long jam on roads भोपाल ! राजधानी भोपाल के ईंटखेड़ी में आयोजित चार दिवसीय आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आज समापन हो गया है. सुबह सबसे पहले फजर की नमाज हुई इसके बाद मौला सआद के खास बयान और फिर सुबह 9 बजे दुआ के साथ इज्तिमा का समापन हुआ. बता दें इज्तिमा के समापन के साथ ही अब सभी जमातें अपने-अपने शहरों को जाने लगी है, जिसकी वजह से भोपाल की सडक़, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड, एयरपोर्ट सहित सभी जगह भीड़ ही भीड़ नजर आ रही है. मालूम हो कि इज्तिमा में करीब 2000 से जमाते अलग-अलग राज्य और देशों से हिस्सा लेने के लिए आई हुईं थी. भोपाल की इन सडक़ों पर ट्रैफिकइज्तिमा के समापन के साथ ही आज भोपाल की सड़कों पर लोग ही लोग नजर आ रहे हैं. लाम्बाखेड़ा से करोंद, मुबारकपुर से पटेल नगर, गांधी नगर से अयोध्या नगर बायपास, रत्नागिरी, भोपाल टॉकीज, पीरगेट, मोती मस्जिद, रॉयल मार्केट, लालघाटी चौराहा, नादरा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अल्पना तिराहा, भारत टॉकीज, बोगदा पुल आदि क्षेत्रों में जमकर ट्रैफिक उमड़ रहा है. रेलवे ने किए ये इंतजामइज्तिमा को लेकर रेलवे ने भी विशेष इंतजाम किए हैं. भोपाल स्टेशन पर आज 4 टिकट काउंटर बढ़ाए गए हैं, जबकि गाड़ी संख्या 11272 भोपाल-इटारसी एक्सप्रेस में 2 और 3 दिसंबर को अतिरिक्त जनरल कोच लगाए गए हैं. इसी तरह गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में 2 और 3 दिसंबर को अतिरिक्त जनरल कोच की व्यवस्था है. इज्तिमा में क्या व्यवस्था थीभोपाल में आयोजित इज्तिमा के कार्यक्रम बड़े स्तर पर किया गया था. सभी जगहों से आए आलमी तब्लीगी जमातों के लिए 500 से ज्यादा चार्जिंग प्वाइंट के अलावा 2 हजार से ज्यादा लोगों के लिए खाने-पीने और सोने की अच्छी व्यवस्था की गई थी. इस आयोजन को लेकर भोपाल प्रशासन ने पहले से ही सभी तैयारियां कर ली थी, ताकि किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े.

प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी आज,एमएसपी 2300 रुपए प्रति क्विंटल, शिकायत के लिए नंबर जारी

Paddy purchased today at support price in the state, MSP Rs 2300 per quintal, number issued for complaints प्रदेश में खरीफ विपणन मौसम 2024-25 के लिये धान की खरीदी सोमवार से शुरू होगी। धान कॉमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 और धान ग्रेड-ए का 2320 रुपये प्रति क्विंटल है। किसानों की एफएक्यू गुणवत्ता की उपज इन्हीं दरों पर उपार्जित की जायेगी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि धान का उपार्जन 2 दिसम्बर से 20 जनवरी 2025 तक किया जायेगा। उपार्जन प्रत्येक सप्ताह के सोमवार से शुक्रवार तक होगा। 45 लाख मीट्रिक टन होगी धान की खरीदी केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित मात्रा के अनुसार समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 45 लाख मीट्रिक टन की जायेगी। गोदाम स्तर पर खाद्यान्न की गुणवत्ता का परीक्षण उपार्जन एजेंसी के गुणवत्ता सर्वेयर द्वारा स्टेक लगाने के पहले किया जायेगा। परिवहनकर्ता द्वारा उपार्जित खाद्यान्न का परिवहन समय-सीमा में नहीं करने पर पेनाल्टी की व्यवस्था साप्ताहिक रूप से की जायेगी। समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के बाद भुगतान, कृषक पंजीयन के दौरान आधार नम्बर से लिंक बैंक खाते में किया जायेगा। धान उपार्जन अवधि के दौरान पड़ोसी राज्यों से उपार्जन केन्द्र पर लायी जाने वाली उपज की अवैध बिक्री को रोकने के लिये समुचित कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर्स को दिये गये हैं। समस्याओं के समाधान के लिए तकनीकी सेल का गठन पंजीयन एवं उपार्जन में आने वाली तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिये जिले में और राज्य स्तर पर भी तकनीकी सेल का गठन किया गया है। जिला स्तरीय समिति उपार्जन संबंधी सभी विवादों का अंतिम निराकरण तथा उपार्जित खाद्यान्न की गुणवत्ता की निगरानी करेगी। राज्य स्तर पर एक कंट्रोल-रूम भी स्थापित किया गया है। इसका दूरभाष नम्बर 0755-2551471 है, जो उपार्जन अवधि में सुबह 9 से रात 7 बजे तक संचालित रहेगा।

02 दिसम्बर सोमवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि-आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव आएंगे। धन का प्रबंधन होशियारी से करें। कानूनी विवादों से बचें। यात्रा के योग बनेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म के कार्यों से मन को शांति मिलेगी। वृषभ राशि-कार्यस्थल पर तरक्की के कई मौके मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपनों का साथ मिलेगा। करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। व्यापार में विस्तार होगा। रिलेशनशिप में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। मिथुन राशि-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप घर मरम्मत कराने के लिए पैसे खर्च कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए और समय बर्बाद करने से बचना चाहिए। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। फिजिकली फिट रहने के लिए थोड़ा अधिक प्रयास करें। लव लाइफ बढ़िया रहेगी। कर्क राशि-आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए विवाद से बचें। आपको रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए ज्यादा प्रयास करना चाहिए। प्रोफेशनल लाइफ में चुनौतियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। सिंह राशि-निवेश से जुड़े डिसीजन होशियारी से लें। आपको विरासत में पैतृक संपत्ति मिल सकती है। कुछ जातक अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंताएं बढ़ेंगी। प्रॉपर्टी में निवेश करना उचित रहेगा। कन्या राशि-आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के नए मौकों की तलाश करें। जीवन में नए बदलावों के संकेत हैं। प्रोफेशनल लाइफ में अपार सफलता मिलेगी। आपके सभी सपने साकार होंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव की स्थिति बनी रहेगी। रिश्तों में खटास आ सकता है। तुला राशि-आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जीवन में नए सरप्राइज मिलेंगे। बच्चों के बढ़ते डिमांड से काफी चैलेंजिंग दिन रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात करें। इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। करियर में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। वृश्चिक राशि-आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की सलाह मांगे। शांत रहें और चुनौतियों को डिप्लोमेटिक तरीके से सुलझाने की कोशिश करें। परिजनों के साथ सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। बच्चों की उपलब्धियों से पेरेंट्स गर्व महसूस करेंगे। धनु राशि-नई प्रॉपर्टी खरीदने या विरासत में संपत्ति मिलने की संभावनाएं हैं। व्यापार में तरक्की करेंगे। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हेल्दी डाइट लें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे। मकर राशि-रियल एस्टेट में निवेश करना लाभकारी साबित होगा, लेकिन बिना सोचे-समझे निवेश न करें। बिजनेसमेन को व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए मौके मिलेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। क्रोध से बचें। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को शांत दिमाग से सुलझाएं। कुंभ राशि-परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लाइफस्टाइल में बदलाव लाकर स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। मौसम में परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। लव लाइफ में रोमांटिक मोड़ आएंगे। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। मीन राशि-अपने करियर गोल्स को लेकर महत्वकांक्षी नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विदेश याात्रा के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों को सुलझाने की आवश्यकता होगी। प्रोफेशनल लाइफ में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है।

एसएसपी ने अपराध समीक्षा बैठक में गुणवत्तापूर्ण अपराध विवेचना कर पेंडिंग अपराध और शिकायत कम करने के निर्देश

रायपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह द्वारा सिविल लाईन स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक लिया। अपराध समीक्षा बैठक में वर्षांत तक गुणवत्तापूर्ण अपराध विवेचना कर पेंडिंग अपराध और शिकायत कम करने के निर्देश उन्होंने दिए साथ ही पूरे जिले के फरार आरोपियों की सेंट्रलाइज्ड सूची भी मांगी गई ताकि टीमें भेज कर बड़े पैमाने पर गिरफ्तारी कर अपराध कम किया जा सकें। गंभीर मामलों की विवेचना स्वयं थाना प्रभारियों को करने, साईबर संबंधी मामलों में हर संभव कार्यवाही कर पीड़ित को त्वरित राहत देने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने जोर दिया कि शिकायत सुन निराकरण तत्काल निराकरण किया जाए ताकि उन्हें वरिष्ठ कार्यालय न आना पड़े। धर्मांतरण और मवेशी तस्करी मामलों में तत्परता और कठोरता से कार्यवाही किया जाए। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा छोटी-छोटी घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए अपराधों की रोकथाम एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने कानून व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए लापरवाही न बरतते हुए उस पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये जिससे कोई भी छोटी घटना बड़ा रूप न ले सके। क्राइम ब्रांच द्वारा बनाए गए एनडीपीएस के आदतन आरोपियों, चाकूबाजों, वाहन चोरों आदि की सूची प्रभारियों को शेयर करते हुए उन पर कार्यवाही करने कहा। इसके साथ ही विजिबल पुलिसिंग पर जोर देने, असामाजिक तत्वों, निगरानी गुण्डा, अन्य बदमाशों एवं पुराने अपराधियों की गतिविधियों पर निगाह रख कर समय – समय पर विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने कहा। इसके साथ ही नशे के पदार्थो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने तथा किसी भी सूरत में किसी प्रकार का कोई भी नशे का सामान नहीं बिकने के सख्त निर्देश देने के साथ ही नशे के सामग्रियों को पकड?े के दौरान उसके अंतिम सप्लाई चैन व आरोपियों की तस्दीक करने कहा गया।

बस्तर में बीते 20 वर्षों में एचआईवी एड्स 5 से बढ़कर 2700 तक पहुंचा

जगदलपुर बस्तर में एचआईवी एड्स तेजी से पांव पसार रहा है, जागरूकता की कमी के कारण बीते 20 वर्ष में एचआईवी पीड़ित मरीजों की संख्या 5 से बढक? 2700 तक पहुंच चुकी है। जानकारों की मानें तो मरीजों की तादाद और अधिक हो सकता है। विभागीय अधिकारियों का मानना है, कि पहचान छिपाने की वजह से पीड़ित मरीजों का वास्तविक आंकड़ा बता पाना संभव नहीं है। तेजी से बढ़ रही इस बीमारी ने स्वास्थ्य विभाग के लिए एक चुनौती बन गया है बस्तर संभाग में 8 फरवरी 2003 के बाद से इस बीमारी की जांच और पहचान का काम शुरू हुआ था, जो तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शिक्षा का अभाव और जागरूकता की कमी इस बीमारी के विस्तार का सबसे बड़ा कारण है। बस्तर में एचआईवी एड्स पर काम कर रही संस्था के परियोजना समन्वयक गजेन्द्र सेठिया की मानें तो बस्तर के ग्रामीणों का रोजगार के लिए सीमावर्ती राज्यों में पलायन करते हैं। इनमें अधिकांश एचआईवी के सबसे बड़े वाहक हैं। इनके जरिए असुरक्षित यौन संपर्क से एचआईवी वायरस एक-दूसरे में फैल रहा है। इकसे बाद दो प्रतिशत ब्लड ट्रांसफ्यूजन व गर्भस्थ शिशुओं का इस रोग से पीड़ित होना है। एकीकृत परामर्श एवं परीक्षण केंद्र के काउंसलर मुकुंद दीवान ने बताया कि वर्ष 2024 में अब तक आईसीटीसी, मोबाइल वेन से तथा गर्भवती महिलाओं की लगभग 15 हजार लोगों की जांच की गई। इनमें 57 लोगों को एचआईवी पॉजीटिव पाया गया है।

देवास में ढाबा संचालक जांच करने का विरोध कर रहा था, ASI पर सरिया से किया हमला, हुए घायल

देवास ढाबे पर अवैध गतिविधियों की जांच करने पहुंचे एएसआई पर ढाबा संचालक व उसके साथियों ने हमला कर दिया। ढाबा संचालक जांच करने का विरोध कर रहा था। मामले में ढाबा संचालक सहित तीन आरोपितों पर शासकीय कार्य में बाधा व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। ढाबे की जांच करने पहुंचे थे एएसआई पुलिस के अनुसार एएसआई जज सिंह अरोरा शासकीय कार्य से देवास गए थे। वापसी में थाने आते समय मोबाइल फोन पर सूचना मिली कि वरिष्ठ अधिकारी का आदेश हैं कि शराब दुकान एवं उसके आसपास चल रहे अवैध अहातों की जांच की जाए। इसके बाद अरोरा अपने वाहन चालक अंकित सोलंकी के साथ बायपास के पास शराब दुकान के सामने स्थित ढाबा पहुंचे। यहां ढाबा संचालक सुरेश बरगुंडा, उसके साथी सचिन बरगुंडा व राज बगानिया ने एएसआई से गालीगलौज करते हुए कहा कि “तू हमारे ढाबे में कैसे चेक करने आ गया।”   सरिया से हमला इसी दौरान ढाबे के अंदर से सुरेश सरिया निकालकर मारपीट करते हुए बोला, “पुलिस वाले बहुत परेशान कर रहे हैं, आज सरदार को बता दो फिर कोई पुलिस वाला इधर नहीं आयेगा” तीनों नेहमला कर दिया। सचिन ने एएसआई की पगडी खींचकर जमीन पर गिरा दी व उन्हें जमीन पर पटक दिया। कांच की बरनी भी मारी सचिन ने दुकान में रखी कांच की बरनी उठाकर एएसआई के ऊपर मारी जिससे वो बच गए। लात, घूंसों व लोहे के सरिये से मारपीट की गई। चालक सोलंकी बीचबचाव करने आया तो उसे भी आरोपित मारने दौड़े। हमले में एएसआई के दोनों पैर, पीठ में व चेहरे पर चोट आई है, जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

राज्यपाल बोले – सिकल सेल एनिमिया और ब्रेस्ट कैंसर के लिए जन जागरूकता अभियान चलाएं

रायपुर राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम. के. राउत एवं अन्य पदाधिकारियों ने मुलाकात कर उन्हें विगत माह दुर्ग में आयोजित जूनियर रेडक्रॉस जम्बूरी का एलबम भेंट किया। आज एड्स दिवस के अवसर पर राज्यपाल को रेडक्रॉस की टीम द्वारा बैज लगाकर सम्मानित भी किया गया। रेडक्रॉस सोसायटी शाखा दुर्ग की अध्यक्ष एवं कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने राज्यपाल को जम्बूरी में आयोजित विविध गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। राज्यपाल श्री डेका ने छत्तीसगढ़ में सिकल सेल एनिमिया और ब्रेस्ट कैंसर बीमारी की पहचान और उसके उपचार के लिए किये जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली। इन बीमारियों के संबंध में जनजागरूकता लाने के लिए रेडक्रॉस को अभियान चलाने के  निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसी एक जिले का चिन्हांकन कर वहां सिकल सेल एनिमिया से ग्रस्त रोगियों का सर्वे किया जाये। इसी तरह ब्रेस्ट कैंसर के रोगियों की पहचान के लिए किसी एक जिले का चिन्हांकन कर वहां सर्वे किया जाये, जिससे समय पर लोगों को चिकित्सा सुविधा मिले और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सके। इसी अवसर पर रेडक्रॉस के पदाधिकारी, जूनियर रेडक्रॉस काउंसलर एवं जूनियर रेडक्रॉस के सदस्य उपस्थित थे।

आप विधायक नरेश बाल्यान को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया, बीजेपी नेता ने लगाए थे गंभीर आरोप

नई दिल्ली उत्तम नगर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक नरेश बाल्यान को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। पुलिस ने उन्हें रविवार को राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था। उन पर जबरन वसूली करने का आरोप लगाया है। इससे पहले, नरेश बाल्यान को रविवार को राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रंगदारी के एक मामले में नरेश बाल्यान को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनसे शनिवार को आरके पुरम के दफ्तर में लंबी पूछताछ की थी। दरअसल, गैंगस्टर कपिल सांगवान के साथ बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई हुई। बीजेपी नेता ने लगाए थे गंभीर आरोप बता दें, बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा और गौरव भाटिया ने नरेश बाल्यान पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि इनके सबसे बड़े समर्थक गैंगस्टर हैं। नरेश बाल्यान वसूली एमएलए हैं। गैंगस्टर के साथ बातचीत कर रहे हैं। भाजपा ने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि एमएलए ने कहा कि फलाना बिल्डर से पैसे वसूल लें। इस तरह ये पूरी दिल्ली में गैंगस्टर्स रैकेट चला रहे हैं।

अजमेर दरगाह मामले में नजीब जंग समेत पूर्व नौकरशाहों ने PM मोदी को लिखा पत्र, पीएम मोदी से हस्तक्षेप की मांग की

नई दिल्ली राजस्थान में एक स्थानीय अदालत की ओर से अजमेर शरीफ दरगाह के सर्वे का आदेश देने के कुछ दिनों बाद पूर्व नौकरशाहों और राजनयिकों के एक समूह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. पत्र में पीएम मोदी से उन सभी ‘अवैध और हानिकारक’ गतिविधियों को रोकने लगाने के लिए हस्तक्षेप की मांग की गई है, जो भारत की सभ्यतागत विरासत पर ‘वैचारिक हमला’ हैं और एक समावेशी देश के विचार को विकृत करती हैं. पूर्व नौकरशाहों और राजनयिकों के ग्रुप ने दावा किया कि सिर्फ प्रधानमंत्री ‘सभी अवैध, हानिकारक गतिविधियों’ को रोक सकते हैं. उन्होंने पीएम मोदी को याद दिलाया कि उन्होंने खुद 12वीं शताब्दी के संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के वार्षिक उर्स के अवसर पर शांति और सद्भाव के उनके संदेश को सम्मान देते हुए ‘चादर’ भेजी थी. समूह में दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग, ब्रिटेन में भारत के पूर्व उच्चायुक्त शिव मुखर्जी, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी, सेना के पूर्व उप-प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जमीरुद्दीन शाह और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व डिप्टी गवर्नर रवि वीरा गुप्ता शामिल हैं. उन्होंने 29 नवंबर को प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में कहा कि कुछ अज्ञात समूह हिंदू हितों का प्रतिनिधित्व करने का दावा कर रहे हैं और यह साबित करने के लिए मध्ययुगीन मस्जिदों तथा दरगाहों के पुरातात्विक सर्वेक्षण की मांग कर रहे हैं कि इन स्थलों पर पहले मंदिर हुआ करते थे. समूह ने कहा कि पूजा स्थल अधिनियम के स्पष्ट प्रावधानों के बावजूद अदालतें भी ऐसी मांगों पर अनुचित तत्परता और जल्दबाजी के साथ प्रतिक्रिया देती नजर आती हैं. समूह ने कहा, ‘उदाहरण के लिए, एक स्थानीय अदालत का सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की 12वीं सदी की दरगाह के सर्वेक्षण का आदेश देना अकल्पनीय लगता है, जो एशिया में न केवल मुसलमानों के लिए, बल्कि उन सभी भारतीयों के लिए सबसे पवित्र सूफी स्थलों में से एक है, जिन्हें हमारी समन्वयवादी और बहुलवादी परंपराओं पर गर्व है.’ उसने कहा, ‘यह विचार ही हास्यास्पद है कि एक भिक्षुक संत, एक फकीर, जो भारतीय उपमहाद्वीप के अद्वितीय सूफी-भक्ति आंदोलन का एक अभिन्न अंग था और करुणा, सहिष्णुता और सद्भाव का प्रतीक था, अपने अधिकार का दावा करने के लिए किसी भी मंदिर को नष्ट कर सकता था.’ हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता द्वारा यह दावा करने के बाद कि दरगाह मूल रूप से एक शिव मंदिर थी, अजमेर की एक सिविल अदालत ने 27 नवंबर को अजमेर दरगाह समिति, केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को नोटिस जारी किया था.

विधायक विक्रम मंडावी ने अवैध रेत खनन के खिलाफ किया चक्काजाम

बीजापुर अवैध रेत खदान व भंडारण के मामले अब राजनीति गरमा गई है. अवैध रेत खनन को लेकर जांच समिति के संयोजक विधायक विक्रम मंडावी के साथ कांग्रेसियों ने बीजापुर जिले के अंतिम छोर तारलागुड़ा के जांच नाका पर चक्काजाम रहे हैं. नेशनल हाइवे 163 पर चक्काजाम कर रहे कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा सरकार और स्थानीय नेताओं पर रेत तस्करों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है. चक्काजाम कर रहे कांग्रेसी स्थानीय वन विभाग के साथ राजस्व और खनिज विभाग के अधिकारियों से बात करने की मांग पर अड़े हुए हैं. उनका कहना है कि जब तक स्थानीय अधिकारियों से मामले पर बात नहीं होगी, तब तक हम यही पर डटे रहेंगे. चक्का जाम जारी रहेगा.

जीआरपी के तीन आरक्षकों के बिलासपुर, कोरबा, गरियाबंद एवं कोण्डागांव स्थित ठिकानों पर एसीबी की दबिश

बिलासपुर  गांजा तस्करी के आरोप में पकड़े गए जीआरपी के तीन आरक्षकों के बिलासपुर, कोरबा, गरियाबंद एवं कोण्डागांव स्थित ठिकानों पर एसीबी की छह टीमों ने रविवार को दबिश दी. जीआरपी के बर्खास्त आरक्षक मन्नू प्रजापति, संतोष कुमार राठौर एवं लक्ष्मण गाइन के निवास स्थानों एवं अन्य जगहों से लाखों रुपए के कीमती आभूषण, मकान एवं जमीन के दस्तावेज, कई बैंक एकाउंट एवं निवेश से संबंधित दस्तावेज प्राप्त हुए हैं. प्राप्त दस्तावेजों का विश्लेषण करने के साथ अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर रही है. तीनों आरक्षकों के विरूद्ध एसीबी में अपराध कमांक 56/24, 57/2024 एवं 58/2024 धारा-13 (1) बी, 13 (2) भ्र.नि.अ. 1988 संशोधित अधिनियम 2018 के तहत् आय से अधिक सम्पत्ति का मामला दर्ज किया है.

रूस ने साल 2025 के सैन्य खर्चो को रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ाया गया, सैन्य-केंद्रित बजट को दी मंजूरी

कीव रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रिकार्ड 145 अरब डालर के रक्षा बजट को मंजूरी दी है। रूस ने साल 2025 के सैन्य खर्चो को रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ाया गया है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान रूस का ये कदम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यूक्रेन के साथ जारी युद्ध में रूस जीत हासिल करना चाहता है। रक्षा क्षेत्र में रूस का रिकॉर्ड बजट रविवार को एक सरकारी वेबसाइट के अनुसार रूस के राष्ट्रीय बजट का 32.5 प्रतिशत राष्ट्रीय रक्षा के लिए आवंटित किया गया है, जो 13.5 ट्रिलियन रूबल (145 अरब से अधिक) है, जो इस वर्ष 28.3 प्रतिशत से अधिक रहा। रूसी संसद के दोनों सदनों, स्टेट ड्यूमा और फेडरेशन काउंसिल के सांसदों ने पहले ही इसे मंजूरी दे दी थी। रूस और यूक्रेन युद्ध फरवरी 2022 में शुरू हुआ था। यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप का सबसे बड़ा संघर्ष है और इसने दोनों पक्षों के संसाधनों को लगभग खत्म कर दिया है। बता दें कि रूसी सरकार ने माना है कि यूक्रेन में मॉस्को द्वारा चलाए जा रहे विशेष सैन्य अभियान और सेना को समर्थन की ज़रूरतें सामाजिक ज़रूरतों और तकनीकी विकास के साथ-साथ बजट की प्राथमिकता बनी रहेंगी। सरकार ने मसौदा बजट को संतुलित के रूप में पेश किया है, जिसमें इस साल के अनुमानित घाटे 1.7% के मुकाबले घाटा 0.5% तक गिर गया है और अगले तीन वर्षों के लिए राज्य का ऋण 20% के निशान से नीचे बना हुआ है। यूक्रेन को मिल रही पश्चिमी सहयोगियों से मदद वहीं, कीव को पश्चिमी सहयोगियों से अरबों डालर की मदद मिल रही है, लेकिन रूस की सेनाएं बड़ी हैं। साथ ही काफी उन्नत हथियारों से सुसज्जित हैं। यह भी देखा गया है कि जब से डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन संघर्ष समाप्त कराने की बात कही है तब से लगातार रूसी सेना पूर्वी क्षेत्रों में यूक्रेनी सैनिकों को पीछे धकेल रही है। इस बीच, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख काजा कैलास रविवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। साथ ही उन्होंने यूक्रेन के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित की।

नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए भाजपा की दो दिवसीय संगठन बैठक में हुई चर्चा

रायपुर भाजपा की दो दिवसीय संगठन बैठक में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए चर्चा हुई. इसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी को नगरीय निकाय और पूर्व विधायक सौरभ सिंह को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए संयोजक नियुक्त किया गया है. इस बात की जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने दी. भाजपा की दो दिवसीय संभागवार बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने मीडिया से चर्चा में बताया कि लगातार 2 दिनों से संगठन का महापर्व प्रारंभ है. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिए गए सदस्यता अभियान लक्ष्य को पार कर लिए हैं. संगठन से जुड़े सभी विषयों को लेकर बैठक में चर्चा हुई है. कल से लेकर आज तक सभी संभागों की चर्चा हुई. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन मिला है. सदयस्ता अभियान में अच्छे परफॉर्मेंस पर किरण सिंह देव ने कहा कि बीजेपी के समस्त कार्यकर्ता अपना सम्पूर्ण समय दे रहे हैं. सभी के लिए सम्मान के कार्यक्रम किए जाएंगे. जिलों में मंडलों में सम्मान किया जाएगा.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet