LATEST NEWS

सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में, शिक्षक का नशे की हालत में वीडियो वायरल

मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) शनिवार दोपहर वायरल इस वीडियो में शिक्षक नशे की हालत में केल्हारी बाजार में लड़खड़ाते हुए सड़कों पर गिरे हुए दिखे। अत्यधिक नशे की वजह से वे बार-बार उठने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन असफल होकर जमीन पर ही लेट गए। शिक्षा विभाग की सख्ती तुरंत हुई कार्रवाई वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीईओ ने शिक्षक को निलंबित करने की अनुशंसा की। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) अजय मिश्रा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सहायक शिक्षक अरविंद कुमार एक्का को निलंबित कर दिया। उन्हें बीईओ कार्यालय भरतपुर में अटैच किया गया है। शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल इस घटना ने जिले की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकारी स्कूलों में बच्चों के भविष्य के लिए जिम्मेदार शिक्षकों का इस तरह का व्यवहार न केवल उनकी जिम्मेदारी पर सवाल उठाता है, बल्कि बच्चों की शिक्षा के स्तर को भी दर्शाता है। स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया घटना पर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि ऐसी घटनाएं बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। उन्होंने प्रशासन से दोषी शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो सके। सरकारी शिक्षकों की ऐसी हरकतें शिक्षा प्रणाली के प्रति समाज के विश्वास को कमजोर करती हैं। यह घटना शिक्षा विभाग के लिए एक बड़ा सबक है कि ऐसे मामलों में सख्त निगरानी और कार्रवाई की आवश्यकता है।

एसए20 आयुक्त ग्रीम स्मिथ बोले – आईपीएल के बाद खुद को दूसरे नंबर की लीग के रूप में स्थापित कर रहा है एसए20

मुंबई. एसए20 के आयुक्त ग्रीम स्मिथ का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका का यह घरेलू टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टी20 प्रतियोगिता के रूप में खुद को स्थापित कर रहा है। एसए20 का आयोजन पहले दो सत्र में अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के साथ ही किया गया था लेकिन इस बार यह लीग नए साल में होने वाले टेस्ट मैच के तुरंत बाद आयोजित की जाएगी ताकि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रीय टीम में शामिल खिलाड़ी भी इसमें भाग ले सकें। प्रतियोगिता के तीसरे सत्र में भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी भाग लेंगे। वह इसमें खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बनेंगे। स्मिथ ने एसए20 इंडिया डे पर पत्रकारों से कहा, ‘‘यह कहना सही नहीं लगता कि आप दुनिया की दूसरे नंबर की लीग बनना चाहते हैं लेकिन सच्चाई यही है कि आईपीएल का कोई जवाब नहीं है। वह अविश्वसनीय टूर्नामेंट है जिसने क्रिकेट के परिदृश्य में बदलाव में अहम भूमिका निभाई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम भाग्यशाली हैं कि हमने आईपीएल की छह फ्रेंचाइजी को अपनी तरफ आकर्षित किया। हमने एसए20 को आगे बढ़ाने के लिए बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के साथ मिलकर काम किया। हमें उनसे काफी कुछ सीखने को मिला।’’ कार्तिक इस टूर्नामेंट में पार्ल रॉयल्स के लिए खेलेंगे। वह लीग के भारत के दूत भी हैं। उन्होंने कहा कि इस साल की शुरुआत में सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के बाद एसए20 सबसे अच्छी प्रतियोगिता थी जिसमें वह भाग ले सकते थे। कार्तिक ने कहा, ‘‘जब मैंने आईपीएल के बाद संन्यास लेने की घोषणा की तो तब भी मैं क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहता था। मैं झूठ नहीं बोलूंगा। मैं सोच रहा था कि मेरे लिए क्या विकल्प है और इसका पता कैसे करना है क्योंकि मैं कभी किसी अन्य लीग का हिस्सा नहीं रहा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उन खिलाड़ियों से पूछा जो अन्य लीग का हिस्सा रहे हैं और एक बात जो सर्वसम्मति से सामने आई, वह यह थी कि एसए20 सबसे अच्छा और रोमांचक टूर्नामेंट है। इसमें सबसे दिलचस्प प्रतिद्वंद्विता भी है।’’  

‘द साबरमती रिपोर्ट’ फेम राशि खन्ना ने शिव नगरी काशी में मनाया जन्मदिन, बोलीं- ‘हर हर महादेव’

मुंबई, द साबरमती रिपोर्ट’ फेम अभिनेत्री राशि खन्ना ने अपना जन्मदिन शिवनगरी काशी में मनाया। अभिनेत्री ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ गंगा आरती भी की, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखाई है। जन्मदिन की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर ‘द साबरमती रिपोर्ट’ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “मैं अपना जन्मदिन शाश्वत नगरी काशी में मना रही हूं और यहां ईश्वर की भक्ति में डूबी हूं, जहां समय भी थम जाता है और आत्माएं शांति पाती हैं। बहुत आभारी हूं, हर हर महादेव।“ राशि खन्ना ने कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह भक्ति भाव में डूबी नजर आ रही हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ ही वह गंगा आरती करती नजर आ रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री नमो घाट भी पहुंचीं और आनंद के पल वहां पर बिताती नजर आईं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय से एक अलग मुकाम पर पहुंची राशि की तस्वीरों को उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “हर हर महादेव, राशि मैम।” एक अन्य ने लिखा, “आपको जन्मदिन की बहुत बधाई, महादेव कृपा करें।” दूसरे ने लिखा, “बाबा आप पर कृपा करें।“ इस बीच राशि खन्ना के काम की बात करें तो वह अपनी हालिया रिलीज ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की सफलता से बेहद खुश हैं। गुजरात के गोधरा कांड पर बनी फिल्म को देश के कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। दर्शकों से ढेर सारा प्यार पा रही ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को उत्तर प्रदेश के साथ ही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात में भी टैक्स फ्री किया जा चुका है फिल्म में राशि खन्ना के साथ लीड रोल में विक्रांत मैसी और रिद्धि डोगरा हैं। ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का निर्देशन रंजन चंदेल ने किया है। 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं।

पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की करैरा में शुरु हुई कथा

करैरा. मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में रविवार को सुबह से ही लाखों लोगों का जमावड़ा लग गया। यहां बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा का कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसके लिए आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में भक्त आए हैं। कथास्थल पर करैरा में पहली बार 5 लाख स्क्वायर फीट का विशाल पंडाल तैयार किया गया है। शनिवार देर रात तक कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कथा शुरू होने से पूर्व रविवार सुबह 21 हजार कलशों की यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों महिलाएं और युवतियां उत्साहपूर्वक शामिल हुईं। बाबा का बाग बगीचा मंदिर पर 1 दिसंबर से अनेक धार्मिक कार्यक्रम प्रारंभ हुए। यहां 8 दिनों तक श्रीमद भागवत कथा, 51 कुंडीय सीताराम महायज्ञ, शतचंडी अनुष्ठान, कन्या शुभ विवाह आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रीमद भागवत कथा बागेश्वर धाम के महंत धीरेन्द्र कुमार शास्त्री सुनाएंगे। भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व रविवार सुबह 10 बजे से अनाज मंडी से कलश यात्रा शुरू हुई जोकि मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल बाबा का बाग बगीचा पहुंची। कलशयात्रा में 21 हजार महिलाएं व युवतियां शामिल हुईं। 34 बीघा में बनाया पांडाल पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं। यहां 34 बीघा जमीन में 5 लाख स्क्वायर फीट का पंडाल बनाया गया है। करैरा में पहली बार इतना विशाल पंडाल बनाया गया है जिसमें विशेष मंच भी तैयार किया गया है। कथा में आने-जाने वाले लोगों के लिए दर्जन भर जगहों पर पार्किग बनाई गईं हैं। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियोें के अनुसार करैरा क्षेत्र में इससे पहले इतना बड़ा आयोजन नहीं हुआ है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में सुरक्षा को लेकर 1 हजार पुलिसकर्मी जगह-जगह तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले के अलावा अन्य शहरों से भी पुलिस फोर्स बुलाया गया है। करैरा में कथास्थल पर जाने के लिए पार्किंग व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही पुलिस ने ट्रैफिक चार्ट जारी किया है। नरवर, भितरवार एवं ग्वालियर से आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था नरवर भितरवार रोड पर ब्रजधाम मैरिज गार्डन के पास मैदान, खैराघाट तिराहा के पास रोड के दोनों ओर एसीक्रेट हार्ट स्कूल व जेल के सामने रहेगी। इस मार्ग से आने वाले भक्तों के लिए 5 पार्किंग बनाई गई हैं। सभी भक्त वाहन पार्क कर ब्रजधाम एवं खैराघाट पार्किंग के बीच से नया कच्चा मार्ग से होते हुए एवं कुम्हारपुरा होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकेंगे। शिवपुरी, ग्वालियर, गुना से आने वाले भक्तों के लिए 3 पार्किंग बनाई गई हैं, जिसमें महुअर कोलोनी, पृथ्वी ढाबा एवं कॉलेज तिराहा शामिल हैं। इन स्थानों पर पार्किग के बाद भक्त सहायता केन्द्र से होते हुए पैदल कथास्थल पहुचेंगे। भौती व पिछोर तरफ से आने वाले वाहनों के लिए फिल्टर रोड पर पार्किंग व्यवस्था की गई है। इस मार्ग से आने वाले भक्त फिल्टर रोड पर वाहन पार्क कर फिल्टर रोड होते हुए कच्ची गली एवं सहायता केन्द्र होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुुंच सकेंगे। टीला गाँव की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए टीला रोड पर पार्किंग व्यवस्था की गई है। यहां से कालेज होते हुए पुलिस लाइन होकर सहायता केन्द्र से कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकेंगे। झांसी, दतिया, दिनारा की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था करैरा मंडी के पीछे रहेगी। यहां से श्रद्धालु वाहन पार्क कर पैदल कामांछा माता मन्दिर होकर एवं न्यू तहसील के पीछे हरदौल मन्दिर से पुलिस लाईन होते हुए सहायता केन्द्र होकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकेंगे। वीआईपी पार्किंग की व्यवस्था बालक उत्कृष्ट विद्यालय करैरा में की गई है।

लापरवाही पर प्रशासन को दिए निर्देश, राजस्थान-अजमेर के राजकीय अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी

अजमेर. केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने शनिवार को किशनगढ़ मुख्यालय स्थित राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल में निरीक्षण के दौरान सुविधाओं के अभाव और प्रशासनिक लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी को आमजन और मरीजों ने बताया कि अस्पताल में चार एक्स-रे मशीनें उपलब्ध होने के बावजूद केवल एक मशीन का उपयोग किया जा रहा है। अस्पताल में निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी को मरीजों एवं उनके परिजनों ने बताया कि एक्स-रे मशीनें सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चालू होनी चाहिए, लेकिन इनका संचालन केवल सुबह 9 से 1 बजे तक ही किया जा रहा है। इससे बड़ी संख्या में मरीजों को समय पर जांच कराने में परेशानी हो रही है। इस पर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने तुरंत अस्पताल के प्रबंधन (पीएमओ) से स्पष्टीकरण मांगा। जब संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने पीएमओ को फटकार लगाई और तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया। केंद्रीय मंत्री ने खुद खुलवाया एक्स-रे रूम जब केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया, तो दिन के 11:30 बजे भी एक्स-रे रूम बंद पाया गया। इस स्थिति से आहत होकर उन्होंने तुरंत एक्स-रे रूम की चाबियां मंगवाईं और कमरे को खुलवाया। इसके बाद उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि सभी चार एक्स-रे मशीनों को तुरंत चालू किया जाए ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने अस्पताल प्रशासन को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा सामने आई, तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शीतकालीन सत्र के बीच क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान दिल्ली में शीतकालीन सत्र के दौरान व्यस्त होने के बावजूद केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान किसान मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी सूर्यप्रकाश शर्मा भी साथ में मौजूद रहे।

एचआईएल में यूपी रुद्रास का नेतृत्व करेंगे स्टार मिडफील्डर हार्दिक

लखनऊ. भारत के स्टार मिडफील्डर हार्दिक सिंह को हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के आगामी सत्र के लिए यूपी रुद्रास का कप्तान नियुक्त किया गया है। यदु स्पोर्ट्स के स्वामित्व वाली लखनऊ फ्रेंचाइजी की टीम में प्रियोबर्त तालेम और गुरजोत सिंह जैसे युवा खिलाड़ियों के अलावा भारत और अंतरराष्ट्रीय हॉकी के कुछ दिग्गज खिलाड़ी जैसे ललित कुमार उपाध्याय, सिमरनजीत सिंह, लार्स बाल्क और केन रसेल शामिल हैं। . यदु स्पोर्ट्स के सह-संस्थापक माधवकृष्ण सिंघानिया ने कहा, ‘‘यदु स्पोर्ट्स परिवार की ओर से मैं हार्दिक को टीम का कप्तान घोषित किए जाने पर बधाई देना चाहता हूं। मुझे नीलामी में पॉल, थॉमस और सेड्रिक से मिलने का मौका मिला। हमने बहुत अच्छी टीम तैयार की है जिसमें कई नेतृत्वकर्ता हैं।’’ हार्दिक ने अपनी नई भूमिका के बारे में कहा, ‘‘महान ध्यानचंद जी के गृहनगर की टीम का प्रतिनिधित्व करना और उसकी कप्तानी करना वह सब कुछ है जो एक खिलाड़ी चाहता है। हमारी टीम शानदार है। हमारे पास हर विभाग में अच्छे खिलाड़ी हैं।’’

गौहर खान ने करण संग खूब किया ‘नैन मटक्का’, बोलीं- ‘जो करो, दिल से करो’

मुंबई, वरुण धवन और कीर्ति सुरेश स्टारर अपकमिंग ‘बेबी जॉन’ का गाना ‘नैन मटक्का’ रिलीज के बाद से धूम मचा रहा है। इस गाने पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा गौहर खान, अभिनेता करण ग्रोवर के साथ थिरकती नजर आईं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक ट्रेंडिंग रील शेयर कर अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “इस तरह हम एक शानदार पार्टी का अंत करते हैं, कुछ भी हो पर दिल से हो! करण ग्रोवर आपका ऐसा खेल, जहां रफू की मुलाकात प्यारी लोला से हुई, नैन मटक्का। ट्रेंडिंग सॉन्ग हमेशा की तरह धमाल मचा रहा है। वरुण धवन- कीर्ति सुरेश मजा आ गया।“ गौहर खान की पोस्ट पर कमेंट कर अभिनेता करण ग्रोवर ने लिखा, “मेरे सबसे अच्छे डांस टीचर होने के लिए धन्यवाद गौहर खान, बहुत मजेदार था।“ बता दें कि ‘नैन मटक्का’ गाना वरुण धवन और कार्ति सुरेश स्टारर ‘बेबी जॉन’ का है, जिसे पंजाबी और हिंदी गानों में शानदार टच देने वाले गायक दिलजीत दोसांझ ने गाया है। इससे पहले वरुण धवन का एक रील भी काफी वायरल हुआ, जिसमें वह मुंबई के ताज होटल के सामने ‘नैन मटक्का’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस बीच गौहर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘बिग बॉस 7’ की विनर अभिनेत्री वर्तमान में झलक दिखला जा 11 को होस्ट कर रही हैं। गौहर टीवी शोज के साथ ही कई फिल्मों में भी एक्टिंग का जादू बिखेर चुकी हैं। गौहर खान ‘इश्कजादे’, ‘रॉकेट सिंह’, ‘बदरीनाथ की दुल्हनिया’, ‘फीवर’ जैसी सफल फिल्मों के साथ ही कई टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं। क्रिसमस पर रिलीज को तैयार ‘बेबी जॉन’ में वरुण धवन और कीर्ति सुरेश के साथ वामिका गब्बी और जैकी श्रॉफ भी अहम रोल में हैं। ‘बेबी जॉन’ का निर्देशन कलीज ने किया है। यह फिल्म एटली निर्देशित साउथ फिल्म ‘थेरी’ की रीमेक है। ‘थेरी’ साल 2016 में रिलीज हुई थी।

केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक श्रीमहाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान दोपहर श्रीमहाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन कर पूजन-अभिषेक किया। पूजन अभिषेक पं.श्री राजेश पुजारी, श्री राम पुजारी और श्री आकाश पुजारी द्वारा सम्पन्न कराया गया। केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक दर्शन-पूजन के बाद नंदीमंडपम् में ध्यान एवं पूजन किया। श्रीमहाकालेश्वर मंदिर की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा को स्मृति-चिन्ह, दुपट्टा और प्रसाद भेटकर सम्मान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं सांसद श्री वी.डी. शर्मा को मंदिर समिति की ओर से कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने स्मृति-चिन्ह, दुपट्टा और प्रसाद भेंटकर सम्मान किया। इस अवसर पर उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, राज्यसभा सांसद श्री बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री सतीश मालवीय, डॉ. चिंतामणि मालवीय, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, प्रशासक श्री गणेश कुमार धाकड़ सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।  

अनिल अग्रवाल: अग्रवाल समाज की नई ऊंचाइयों का नेतृत्वकर्ता

भोपाल मानस भवन में आयोजित अग्रसत्ता सोशल मंच का युवक-युवती परिचय सम्मेलन और अलंकरण समारोह समाज के लिए प्रेरणा का प्रतीक बनकर सामने आया। इस कार्यक्रम की सबसे खास बात थी अनिल अग्रवाल जी का नेतृत्व, जिन्होंने न केवल आयोजन को भव्यता प्रदान की बल्कि अपने विचारों और क्रियाकलापों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत एक गरिमामय उद्घाटन के साथ हुई, जिसमें समाज के विभिन्न कोनों से आए विवाह योग्य युवक-युवतियों और उनके अभिभावकों ने हिस्सा लिया। मंच को फूलों और रोशनी से सजाया गया था, जो समाज के इस महत्वपूर्ण आयोजन की महत्ता को दर्शा रहा था। लेकिन, जैसे ही अनिल अग्रवाल जी मंच पर पहुंचे, पूरे सभागार में तालियों की गूंज सुनाई दी। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम में ऊर्जा और उत्साह का संचार कर दिया। भव्य स्वागत और सम्मान कार्यक्रम की विशेषता रही अनिल अग्रवाल जी द्वारा मध्य प्रदेश पत्रिका के हेड भदौरिया जी और भोपाल यूनिट हेड अशोक अग्रवाल जी का आत्मीय स्वागत। अनिल जी ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता और स्मृति चिह्न प्रदान करते हुए कहा, “आपका योगदान समाज और पत्रकारिता जगत के लिए प्रेरणादायक है। आपकी मेहनत और समर्पण हमारे लिए मिसाल है।” इस भव्य स्वागत ने दर्शकों के दिलों में अनिल जी के प्रति आदर और बढ़ा दिया। ओजस्वी वाणी का जादू स्वागत के बाद, अनिल अग्रवाल जी ने अपने संबोधन से सभागार में मौजूद सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा, “समाज को आगे बढ़ाने के लिए एकजुटता और परिश्रम की आवश्यकता है। हमें मिलकर अपनी परंपराओं और मूल्यों को संरक्षित रखते हुए आधुनिकता के साथ तालमेल बिठाना होगा।” उनकी ओजस्वी वाणी ने न केवल युवाओं को प्रेरित किया, बल्कि अभिभावकों को भी समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराया। विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए मंच इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना था, जहाँ वे अपने लिए उपयुक्त जीवनसाथी की तलाश कर सकें। लगभग 600 प्रविष्टियों के साथ यह सम्मेलन समाज के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित हुआ। युवक-युवतियों और उनके अभिभावकों ने इस अवसर का भरपूर लाभ उठाया। युवतियों ने अपने जीवनसाथी के लिए पढ़ा-लिखा और परिवार का ख्याल रखने वाला वर चाहा, जबकि युवकों के अभिभावकों ने कहा, “हमें बहू नहीं बेटी चाहिए।” सम्मान समारोह: समाज के रत्नों का अभिनंदन इस आयोजन में समाज के कई प्रमुख व्यक्तियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। महेश अग्रवाल, केदारनाथ अग्रवाल, माया सिंगल, आशीष गुप्ता, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का अभिनंदन करते हुए अनिल अग्रवाल जी ने कहा कि ये लोग समाज के स्तंभ हैं, जिनके बिना यह आयोजन संभव नहीं था। जनसमुदाय की प्रशंसा पूरे आयोजन में अनिल अग्रवाल जी की भूमिका को लेकर हर कोई प्रशंसा करता नजर आया। लोगों ने कहा, “अनिल जी का नेतृत्व और समर्पण समाज के लिए एक मिसाल है। उनका हर कार्य समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रेरित करता है।” समाज को नई दिशा देने का संकल्प समारोह के समापन पर, अनिल अग्रवाल जी ने कहा, “अग्रवाल समाज की प्रगति के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा। हमारा समाज परंपरा और आधुनिकता का संगम है, और हमें इसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना है।” यह आयोजन न केवल विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था, बल्कि यह समाज में एकजुटता और समर्पण का प्रतीक बनकर उभरा। अनिल अग्रवाल जी का नेतृत्व इस बात का प्रमाण है कि जब एक व्यक्ति समाज के उत्थान के लिए समर्पित हो, तो वह समाज नई ऊंचाइयों को छू सकता है।

911 किलो डोडा चूरा बरामद, राजस्थान-कोटा की नारकोटिक्स टीम ने ड्रग तस्करों को चित्तौड़गढ़ में पकड़ा

चित्तौड़गढ़. नारकोटिक्स जावरा की टीम के कोटा जिले में चित्तौड़गढ़-बारां हाईवे स्थित टोल नाके पर जान हथेली पर रख कर तस्करों के वाहन को रोका। यहां नाकाबंदी के दौरान भागने का प्रयास कर रहे तस्करों ने नारकोटिक्स के अलावा यात्री वाहन को भी टक्कर मार दी, जिससे हड़कंप की स्थिति हो गई। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार इनके वाहन को जब्त किया है। वाहन में नो क्विंटल से ज्यादा डोडा चूरा भरा हुआ था। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। मौके पर तस्करों के वाहनों को टक्कर मारने के वीडियो भी सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार मादक द्रव्य विरोधी अभियान के क्रम में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन), जावरा सेल के अधिकारियों को एक गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना पर नारकोटिक्स की टीम ने कोटा हैंगिंग ब्रिज के पास चित्तौड़गढ़-बारां राजमार्ग पर नयागांव टोल प्लाजा पर पिकअप को उसके सवारों के साथ रोका। नारकोटिक्स को सूचना थी कि राजस्थान पंजीकरण वाली पिकअप में दो व्यक्ति मनासा (मध्यप्रदेश) क्षेत्र से बीकानेर क्षेत्र में डोडा चूरा ले जा रहे हैं। इस पर सीबीएन जावरा सेल के अधिकारियों की एक टीम का गठन किया गया और रात में भेजा गया। टीम ने संदिग्ध मार्ग पर 36 घंटे से अधिक समय तक कड़ी निगरानी रखी गई। नयागांव टोल प्लाजा, कोटा, राजस्थान में वाहन की पहचान की गई। तड़के वाहन की सफल पहचान होने पर सीबीएन अधिकारियों ने वाहन को रुकने का इशारा किया। लेकिन मादक पदार्थ तस्कर विभागीय वाहन से टकरा गए। फिर तस्करों ने भागने के लिए वे पलटे और उसके पीछे एक यात्री वाहन को टक्कर मार दी। इससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आगे बढ़ते हुए फिर से ड्रग तस्कर सीबीएन वाहन से टकरा गए, जो उनका रास्ता रोक रहा था और उन्हें भागने से रोक रहा था। मादक पदार्थ तस्करों ने मौके से भागने की भी कोशिश की लेकिन सीबीएन अधिकारियों ने उनकी कोशिश नाकाम कर दी। वाहन की गहन तलाशी ली तो इसमें 911.540 किलोग्राम वजन की 45 बोरी डोडा चूरा की बरामद हुई। नारकोटिक्स के पिकअप सहित बरामद डोडा चूरा को जब्त कर लिया गया है और दो आरोपियों एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे अनुसंधान जारी है।

लगातार सर्वाधिक टेस्ट खेलने का सोबर्स का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने तोड़ा

किंग्सटन. वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में उतरकर कैरेबियाई टीम की तरफ से लगातार सर्वाधिक मैच खेलने का गारफील्ड सोबर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ब्रैथवेट का यह लगातार 86वां टेस्ट मैच था। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान सोबर्स ने 1955 से लेकर 1972 तक लगातार 85 टेस्ट मैच खेले थे। उन्होंने 1974 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अपना 96वां टेस्ट मैच खेल रहे ब्रैथवेट ने 2011 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था लेकिन 2014 के बाद से उन्होंने कोई टेस्ट नहीं छोड़ा है। लगातार सर्वाधिक टेस्ट मैच खेलने का विश्व रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक के नाम पर दर्ज है। उन्होंने लगातार 159 टेस्ट मैच खेले थे। इस मामले में भारतीय रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम है जिन्होंने लगातार 106 टेस्ट मैच खेले थे। पहले टेस्ट मैच में 201 रन से करारी हार झेलने वाले बांग्लादेश की दूसरे टेस्ट मैच में अच्छी शुरुआत नहीं रही। उसने बारिश से प्रभावित पहले दिन के खेल में टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 69 रन बनाए हैं। खराब रोशनी के कारण जब दिन का खेल समाप्त किया गया तब शादमान इस्लाम 50 और शहादत हुसैन 12 रन पर खेल रहे थे। वेस्टइंडीज की तरफ से दोनों विकेट तेज गेंदबाज केमार रोच ने लिए हैं।

दर्द, भय और उसके इलाज को शानदार अंदाज में पेश करती हैं एड्स पर बनी ये फिल्में

मुंबई,  किसी ने सही कहा है कि फिल्में समाज का आईना होती हैं। फिल्मों का काम केवल रोमांस, एक्शन और ड्रामा नहीं बल्कि समय-समय पर उन समस्याओं पर भी प्रकाश डालना है, जो समाज में घट रही हैं। एड्स के मरीजों के दर्द को समझ पाना वास्तव में उतना ही कठिन है, जितना समंदर को मीठा कर पाना। हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री ने कई ऐसी फिल्मों का निर्माण किया है, जो एड्स पर खुलकर बात करती हैं। दुनिया भर में 1 दिसंबर को एड्स (एक्वायर्ड इम्यूलनो डेफिसिएंशी सिंड्रोम) दिवस मनाया जाता है। एड्स के मरीज आज भी उसी दर्द के सागर में खुद को पाते हैं, जहां कल थे। हालांकि, इस खतरनाक बीमारी के बारे में सटीक जानकारी और जागरूकता दो बड़े हथियार साबित हो सकते हैं और इस मामले में इन फिल्मों ने काम किया है। ये फिल्में न केवल मरीजों की संवेदना को छूती हैं, कई मिथकों को भी तोड़ती नजर आती हैं। ऐसे में बॉलीवुड में इस गंभीर विषय पर बनी फिल्मों पर डालिए एक नजर। ‘प्यार में कभी कभी’ साल 1999 में रिलीज हुई थी। फिल्म भले ही पूरी तरह से एड्स पर नहीं थी, लेकिन कहानी में शानदार तरीके से एड्स की समस्या को दिखाया गया है। दरअसल, फिल्म के नायक को ही एड्स हो जाता है और पूरी कहानी एक अलग दिशा में मुड़ जाती है। फिल्म में डिनो मोरिया के साथ लीड रोल में रिंकी खन्ना और संजय सूरी हैं। सलमान खान, शिल्पा शेट्टी और अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म ‘फिर मिलेंगे’ साल 2004 में रिलीज हुई थी। फिल्म का विषय वास्तव में शानदार कहा जा सकता है। रेवती मेनन के निर्देशन में बनी फिल्म में एड्स को न केवल एक समस्या के रूप में बल्कि उससे लड़ने, जागरूकता और समाज के योगदान को शानदार अंदाज में दिखाया गया। साल 2005 में रिलीज ‘माई ब्रदर निखिल’ एड्स पर बनी फिल्म है। इममें लीड रोल अभिनेत्री जूही चावला के साथ संजय सूरी और पुराब कोहली ने प्ले किया था। फिल्म का निर्देशन ओनिर ने किया है।  

38160 परिक्षार्थी देंगे परीक्षा, राजस्थान-पशु परिचर भर्ती परीक्षा में कड़ी जांच के बाद एंट्री

नागौर. नागौर जिला मुख्यालय पर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा आयोजित पशु परिचय भर्ती परीक्षा 2023 के नागौर जिला मुख्यालय पर कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 9:00 बजे से शुरू होगी वहीं परीक्षा के 1 घंटे पहले यानी 8 बजे परीक्षा केंद्र का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया गया है। नागौर में आज पहले दिन कुल 6360 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं कल 3 दिनों तक कुल 38160 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं सुबह 8:00 बजे पुलिस के कड़ी सुरक्षा के बीच जिला ट्रेजरी से पेपर अतिरिक्त जिला कलेक्टर की मौजूदगी में रवाना किया गया। अतिरिक्त कलेक्टर चंपालाल जीनगर ने बताया है कि हमने यहां से पेपर रवाना कर दिया गया है। नागौर जिला मुख्यालय पर 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और परीक्षा 9 बजे से शुरू होगी। एंट्री 8:00 बजे बंद हो जाएगी। 8:00 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं अजमेर से भर्ती बोर्ड परीक्षा से ऑब्जर्व अभी यहां पर आए हुए हैं और जिला प्रशासन यहां पूरी तरह मुस्तैद हैं।

‘अधिकारी न मानें तो ठोक दो, बाकी हम देख लेंगे’, राजस्थान-बाड़मेर के कांग्रेस विधायक का विवादित बयान

बाड़मेर. बाड़मेर के सांगरिया से कांग्रेस विधायक और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया के बाड़मेर में आयोजित एक कार्यक्रम में बिगड़े बोल देखने को मिले हैं। संबोधन के दौरान कांग्रेस नेता ने युवाओं से कहा कि अधिकारी नहीं सुने तो ठोक दिया करो आगे हम देख लेंगे। अभिमन्यू पुनिया के इस बयान से राजस्थान की राजनीति गरमा गई है। दरअसल, ‘नशा नहीं नौकरी दो’ कार्यक्रम को लेकर सेड़वा में चल रही सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान अभिमन्यु पुनिया ने विवादित बयान देते कहा कि अगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ कोई अधिकारी मनमानी करता हैं तो उसे ठोक दिया करो, बाद में हम निपट लेंगे। जब कांग्रेस विधायक ने ये बयान दिया, उस दौरान मंच पर पूर्व विधायक पदमाराम मेघवाल पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष गफूर अहमद, बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल के साथ कहीं कांग्रेसी नेता मौजूद थे। विवादित बयानों से रह चुका है कांग्रेसी नेताओं का नाता राजस्थान में कांग्रेसी के नेताओं के कई विवादित बयान सामने आ चुके है। अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में रहने वाले धीरज गुर्जर ने हाल ही एक विवादित बयान दिया था। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने अपने विवादित बयान से हंगामा खड़ा कर दिया। कांग्रेस नेता ने सार्वजनिक मंच से अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकी भरे अंदाज में चेतावनी दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर कोई प्रेम से नहीं मानता है, तो जरबे मेलने (जूते मारने) लिए आपका बेटा धीरज तैयार है।

सिवनी में दर्दनाक हादसा, पलटी एंबुलेंस, चार लोगों की मौत, पांच लोग घायल

सिवनी मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एंबुलेंस पलटने से चार लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हैं। हादसे के बाद से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसा धूमा पुलिस थाना क्षेत्र में जबलपुर-नागपुर राजमार्ग पर हुआ है। एंबुलेंस आंध्र प्रदेश के कुरनूल से बिहार के पश्चिमी चंपारण जा रही थी। एक पैदल यात्री को टक्कर मारने के बाद एंबुलेंस खंभे से टकराकर पलट गई। इन लोगों ने गंवाई अपनी जान एसडीओपी अपूर्व भलावी ने बताया कि, “एंबुलेंस आंध्र प्रदेश के कुरनूल से अनीश शाह (18) नाम के एक घायल व्यक्ति को बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में स्थित उसके पैतृक गांव ले जा रही थी। एंबुलेंस में दो चालक और उसके छह रिश्तेदार सवार थे। रास्ते में एंबुलेंस ने पैदल यात्री रंगलाल कुलस्ते को टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित होकर एक खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे में प्रतिमा शाह (35), प्रिंस शाह (4), मुकेश शाह (36) और सुनील शाह (40) की जान गई है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet