LATEST NEWS

विश्व एड्स दिवस पर इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज में नुक्कड़ नाटक कर फैलाई जागरूकता

जगदलपुर विश्व एड्स दिवस को लेकर लोगों में जागरूकता के लिए रैली और नाटक का मंचन किया गया। दुनिया भर में हर साल एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। एचआईवी वायरस ऐसा वायरस है, जो जानलेवा है। शरीर में एक बार ये घर बना ले तो इससे निजात पाना असंभव है और कई रोगों का कारण बनता है। हर साल एक थीम के साथ लोगों को जागरूक करने के लिए इस दिन को मनाया जाता है। इसी तारतम्य में जगदलपुर इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज के द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया। कॉलेज से होते हुए आसना और स्कूल ग्रामीण क्षेत्र में रैली निकाली गई। इसके अलावा आसना में नुक्कड़ नाटक के द्वारा सभी में जागरूकता फैलाई गई। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज डिमरापाल, महारानी अस्पताल एवं साथ ही अधिक से अधिक लोगों को एचआईवी संक्रमित महिला भी एचआईवी मुक्त शिशु को जन्म दे सकती हैं। इस बात की जानकारी भी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी गई। यह भी बताया गया कि प्रत्येक गर्भवती महिला की जल्दी से जल्दी एचआईवी जांच कराएं। डिमरापाल एवं महारानी शासकीय अस्पतालों में एचआईवी की गुप्त और मुफ्त जांच सेवा उपलब्ध है, इसकी भी जानकारी दी गई। इसके अलावा रविवार की सुबह दंतेश्वरी मंदिर के पास से एक दौड़ का आयोजन किया गया, जो मंदिर से होते हुए मेन रोड, एसबीआई चौक, चांदनी चौक, महारानी अस्पताल, संजय मार्केट होते हुए मिताली चौक व अंत मे दंतेश्वरी मंदिर में समाप्त हुई, दौड़ के बाद एक नाटक का भी आयोजन किया गया।

जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के प्लांट में बड़ा हादसा, 1 की मौत, 2 घायल

रायगढ़ जिले के पतरापाली स्थित जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के SMS प्लांट में एक बड़ा हादसा हो गया. शनिवार रात करीब 8 बजे प्लांट में काम कर रहे 3 श्रमिकों के ऊपर अचानक गर्म फ्लाईएश गिर गई, जिससे एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई और दो श्रमिक घायल हो गए. सूचना मिलने पर जिंदल प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं इस घटना के बाद जिंदल स्टील प्लांट पर सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. जानकारी के अनुसार, किरोड़ीमल निवासी अशोक कुमार केंवट पिछले 15-16 वर्षों से जिंदल स्टील में ठेकेदार के अधीन फीटर का काम कर रहा था. हादसे के वक्त वह साइड इंजीनियर दीपक यादव और एक अन्य श्रमिक के साथ काम कर रहा था. अचानक गर्म फ्लाईएश भरभरा कर गिर गई, जिसमें अशोक गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर उसकी मौत हो गई. वहीं इस हादसे में झुलसे साइड इंजीनियर दीपक यादव की स्थिति गंभीर है. वह 80% से अधिक झुलस गया है और उसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है.  जबकि एक अन्य घायल श्रमित का इलाज जिंदल अस्पताल में जारी है. परिजनों का आरोप मृतक अशोक के परिवार ने प्लांट प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मृतक की पत्नी ललिता और भाई राजेश ने कहा कि प्रबंधन श्रमिकों पर 8 घंटे की बजाय 12 घंटे तक काम करने का दबाव बनाता है. इसके कारण श्रमिक मानसिक तनाव में रहते हैं और दुर्घटनाएं हो रही हैं. प्रबंधन का बयान जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के महाप्रबंधक हेमंत वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हादसे की जानकारी प्राप्त की जा रही है. उन्होंने मामले की विस्तृत जांच का आश्वासन दिया है.

17 जनवरी, 2025 को रिलीज होगी फिल्म आजाद

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन कि फिल्म आजाद 17 जनवरी, 2025 को रिलीज होगी। अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ‘आजाद’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। अब निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज की तारीख का भी एलान कर दिया है। निर्माताओं ने फिल्म ‘आजाद’ का नया पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की। फिल्म में अजय देवगन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के पोस्टर में अजय देवगन नजर आ रहे हैं। साथ ही राशा थडानी और अमन देवगन भी नजर आए। पोस्टर जारी करते हुए निर्माताओं ने बताया कि यह फिल्म 17 जनवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है। अजय देवगन ने भी फिल्म आजाद का नया पोस्टर जारी किया। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, ‘इस कहानी का दिल एक योद्धा है, और धड़कन। आजाद, 17 जनवरी 2025 को बड़े पर्दे पर रोमांच का गवाह बनें।’ अभिषेक कपूर निर्देशित फिल्म आजाद का निर्माण रोनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर ने किया है।

एशिया कप: हॉकी इंडिया ने 20 सदस्यीय जूनियर महिला टीम की घोषणा की

नई दिल्ली. हॉकी इंडिया ने सात से 15 दिसंबर तक ओमान के मस्कट में होने वाले आगामी महिला जूनियर एशिया कप के लिए रविवार को यहां ज्योति सिंह की अगुवाई में 20 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की। पिछले साल दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर अपना पहला खिताब हासिल करने के बाद गत चैंपियन भारत बढ़ी हुई उम्मीदों के साथ इस टूर्नामेंट में भाग लेगा। यह टूर्नामेंट एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप 2025 के लिए क्वालीफायर का काम करेगा। इस विश्व कप के लिए हालांकि मेजबान देश का चयन होना बाकी है। जूनियर महिला एशिया कप में 10 टीमें को दो पूल में विभाजित किया गया है।  भारत को पूल ए में चीन, मलेशिया, थाईलैंड और बांग्लादेश के साथ रखा गया है, जबकि पूल बी में दक्षिण कोरिया, जापान, चीनी ताइपे, हांगकांग चीन और श्रीलंका शामिल हैं। साक्षी राणा को भारतीय टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। निधि और अदिति माहेश्वरी के रूप में टीम में दो गोलकीपर है जबकि रक्षापंक्ति की जिम्मेदारी मनीषा, ज्योति सिंह, लालथंतलुंगी, पूजा साहू और ममता ओरम संभालेंगी। मिडफील्ड में वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सुनीलिता टोप्पो, इशिका, रजनी केरकेट्टा, साक्षी राणा और खैदेम शिलेमा चानू जैसी प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं। अग्रिम पंक्ति में शामिल दीपिका, ब्यूटी डुंगडुंग, कनिका सिवाच, मुमताज खान और लालरिनपुई पर टीम के लिए गोल करने की जिम्मेदारी होगी। बिनिमा धन और हिमांशी शरद गवांडे को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में नामित किया गया है। दीपिका, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सुनीलिता टोप्पो, मुमताज खान और ब्यूटी डुंगडुंग ने भारतीय महिला सीनियर राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है जिससे जूनियर टीम को फायदा होगा। भारतीय कोच तुषार खांडेकर ने कहा, ‘‘हम महिला जूनियर एशिया कप में अपने खिताब के बचाव करने को लेकर उत्साहित हैं। यह एक विशेष समूह है जिसमें अनुभव और युवा प्रतिभा का शानदार संतुलन है। हमारे कई खिलाड़ी पहले ही सीनियर स्तर पर अपने कौशल का प्रदर्शन कर चुके हैं और उनकी उपस्थिति टीम का मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारा ध्यान आक्रामक, अनुशासित खेल खेलने और मैच दर मैच आगे बढ़ने पर है। हमें अपनी तैयारी पर पूरा भरोसा है और हमारा मानना है कि इस टीम में खिताब की रक्षा करने और देश को फिर से गौरवान्वित करने की क्षमता है।’’

6-1 से जीत का किया था दावा, राजस्थान-दौसा में किरोड़ी के भाई जगमोहन ने भितरघात को बताया हार का जिम्मेदार‘

दौसा. उपचुनाव में राजस्थान में 7 में से 5 सीट जीतने वाली बीजेपी दौसा में क्यूं हार गई इसे लेकर सियासत में बहुत से सवाल तैर रहे हैं। बीजेपी सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा व दौसा से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े उनके भाई जगमोहन हार के लिए भितरघात को जिम्मेदार बता चुके हैं। किरोड़ी लाल मीणा ने बयान दिया था कि जल्द ही इस बारे में बड़ा खुलासा करेंगे। लेकिन, इसी बीच नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की बर्थ-डे पार्टी में 3 नेताओं के बीच हुई सियासी गप-शप चर्चाओं में आ गई है। पार्टी में मौजूद कांग्रेस नेता और पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़, पूर्व विधायक बलजीत यादव तथा संयम लोढ़ा उपचुनाव को लेकर बातचीत कर रहे हैं। इसी दौरान धर्मेंद्र राठौड़ संयम लोढ़ा से उपचुनाव को लेकर कुछ सवाल पूछ रहे हैं। इसमें संयम लोढ़ा ने सीएम भजनलाल शर्मा का नाम लेते हुए कहा कि एक सीट(दौसा) उनकी वजह से कांग्रेस को मिली है। वीडियो में धर्मेंद्र राठौड़ से बातचीत करते हुए संयम लोढ़ा कहते सुनाई दे रहे हैं…सुनो मेरी बात, मैंने तो इनको पहले ही रिजल्ट बता दिया था, 6-1 रहेगा। वो तो भजनलाल की वजह से तुम्हारी एक सीट आ गई। संयम लोढ़ा से जब अमर उजाला ने इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली के जन्मदिन पर वे कांग्रेस के नेताओं से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनकी बातचीत किसी ने रिकॉर्ड कर ली। उन्होंने कहा कि मैंने जो बात कही वह किसी से छुपी नहीं है। यह सभी जानते हैं कि दौसा सीट पर बीजेपी किसलिए हारी। दौसा का नतीजा आने के बाद किरोड़ी लाल मीणा ने खुलकर अपनी नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था। भितरघाती मेरे सीने में वाणों की वर्षा कर देते तो मैं दर्द को सीने में दबा सारी बातों को दफन कर देता लेकिन उन्होंने मेघनाथ बनकर मेरे लक्ष्मण जैसे भाई पर शक्ति का बाण चला डाला।

‘फिक्की इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2024’ में शीतल देवी, अनमोल खर्ब, आयुष म्हात्रे चमके

नई दिल्ली. पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता शीतल देवी को ‘फिक्की इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2024’ को साल का सर्वश्रेष्ठ पैरा खिलाड़ी जबकि घरेलू क्रिकेट में तेजी से उभरते आयुष म्हात्रे और युवा बैडमिंटन खिलाड़ी अनमोल खरब को साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। फिक्की मुख्यालय में शनिवार को यहां आयोजित समारोह में कई श्रेणियों में भारतीय खेलों में उत्कृष्टता का जश्न मनाया गया। भारतीय खो-खो महासंघ (केकेएफआई) को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएफएस) नामित किया गया जबकि रग्बी इंडिया को सर्वश्रेष्ठ विकासात्मक कार्य का एनएसएफ पुरस्कार मिला। खो खो महासंघ के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने इस पुरस्कार को लेने के बाद कहा, ‘‘यह पुरस्कार प्राचीन भारतीय खेल के विकास और प्रोत्साहन के लिए खो खो महासंघ द्वारा किये गए सराहनीय कार्यों की पहचान है।’’ पूर्व भारतीय महिला बास्केटबॉल कप्तान रसप्रीत सिद्धू को खेलों में लंबे समय तक योगदान देने का व्यक्तिगत पुरस्कार मिला, जबकि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के अध्यक्ष डॉ. आदिल सुमारिवाला को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार मिला। तमिलनाडु को सर्वश्रेष्ठ खेल प्रोत्साहन राज्य चुना गया, जबकि बिहार ने उभरते हुए खेल प्रोत्साहन राज्य का पुरस्कार जीता। प्रो कबड्डी लीग में 10 वें सत्र  के चैंपियन पुणेरी पल्टन को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खेल फ्रेंचाइजी नामित किया गया तथा ‘इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट’ ने सर्वश्रेष्ठ ‘हाई परफोरमेंस’ खेल केंद्र का पुरस्कार जीता। कॉर्पोरेट क्षेत्र में इंडियन ऑयल को सर्वश्रेष्ठ कॉर्पोरेट खेल विकास प्रोत्साहन (सार्वजनिक) का पुरस्कार दिया गया, जबकि जीएमआर स्पोर्ट्स को निजी क्षेत्र में यही सम्मान प्राप्त हुआ।

रायगढ़ में राईस मिल में आग, बड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में राईस मिल में आग लगने की घटना घटित हुई। आग किन कारणों से लगी है वह स्पष्ट नहीं है, पर शाॅट सर्किट की संभावना जतायी जा रही है। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। शहर के छातामुड़ा क्षेत्र में कृष्णा साॅल्वेंट नामक राईस मिल का संचालन किया जाता है। आज दोपहर एकाएक यहां आग लग गई। आग की लपटे व धुंआ दूर से देखा जा रहा था। इस दौरान यहां काम कर रहे कुछ वर्करों के बीच हड़कंप की स्थिति मच गई और घटना की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। ऐसे में तत्काल मौके पर पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंच गई और आग को दमकल की मदद से बुझाने का प्रयास किया गया। जहां काफी मशक्कत के बाद करीब एक से डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन संभावना जतायी जा रही है कि शाॅट सर्किट की वजह से आग लग गया। नुकसान का किया जाएगा आंकलन राईस मिल में आग फैल रही थी, लेकिन दमकल की टीम ने किसी तरह इसे बुझा लिया और इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं होना बताया जा रहा है। आग के कारण काफी कुछ यहां जल गया, जिसके नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। आवेदन अभी थाना नहीं आया इस संबंध में जूटमिल थाना प्रभारी ने बताया कि नुकसान का आंकलन अभी नहीं किया गया है। कृष्णा साॅल्वेंट के संचालक के द्वारा अभी लिखित में कोई आवेदन थाना में नहीं दिया गया है, लेकिन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की मदद से आग को बुझा लिया गया है।  

सरकार ने वीजा नियमों में किया बड़ा बदलाव- सऊदी सरकार ने वीजा नियमों में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए

दुबई सऊदी सरकार ने वीजा नियमों में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जिनका असर खासकर उन लोगों पर पड़ेगा जो दुबई में अपने परिवार या दोस्तों के साथ रुकने की योजना बनाते हैं। नए नियम 8 दिसंबर से लागू होंगे और क्रिसमस व नए साल के मौके पर दुबई की यात्रा करने वाले हजारों भारतीयों को प्रभावित करेंगे। इन नियमों के चलतेअब भारतीयों के लिए दुबई की यात्रा करना  आसान नहीं रहेगा।  यह नियम 8 दिसंबर से 14 जनवरी तक लागू रहेगा, जब दुबई में शॉपिंग फेस्टिवल और छुट्टियों का मौसम होता है।   पर्यटकों की बढ़ेंगी मुश्किलें और खर्च इन नियमों के कारण जो यात्री अपने परिचितों या दोस्तों के घर पर रुकना चाहते हैं लेकिन जरूरी दस्तावेज नहीं जुटा पाते, उन्हें मजबूरन होटल में रुकना पड़ेगा। दुबई में होटल का खर्च प्रति रात ₹20,000 से ₹1,00,000 तक हो सकता है। दस्तावेज़ न जुटा पाने के कारण कई लोग अपनी यात्रा रद्द करने पर मजबूर हो सकते हैं। बता दें कि  8 दिसंबर से शुरू होने वाले दुबई शॉपिंग फेस्टिवल में बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक शामिल होते हैं। लेकिन इन कड़े नियमों के कारण इस बार पर्यटकों की संख्या में गिरावट की संभावना है।  जबकि दुबई प्रशासन का कहना है कि यह कदम सुरक्षा को मजबूत करने और अनधिकृत प्रवास को रोकने के लिए उठाया गया है। हालांकि, इसके कारण भारतीयों समेत अन्य देशों के पर्यटकों और निवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। 

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स रहेंगे न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध

क्राइस्टचर्च. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि वह रविवार को हेगले ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। स्टोक्स पहले टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। टिम साउदी को गेंदबाजी करते हुए बेन स्टोक्स को अपना ओवर थोड़ी परेशानी के कारण बीच में ही छोड़ना पड़ा। उनकी जगह गस एटकिंसन को ओवर खत्म करने के लिए गेंद दी गई। इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी नहीं की, हालांकि उन्होंने मैदान पर बने रहने का फैसला किया। इंग्लैंड ने चौथे दिन 104 रनों का पीछा करते हुए यह मैच जीत लिया। स्टोक्स ने मैच खत्म होने के बाद कहा, “यह सप्ताह काफी व्यस्त रहा। मैदान पर काफी समय बिताया और मैंने 20 ओवर गेंदबाजी की। बल्ले से भी मैंने पूरी कोशिश की। गेंद के लिए डाइव करते समय मेरी पीठ में चोट लग गई, इसलिए यह किसी और चीज से ज्यादा प्रबंधन की बात थी। हम खेल में जिस स्थिति में थे, मुझे लगा कि और गेंदें निकालना जरूरी नहीं है। मुझे लगता है कि इस मैच के लिए शरीर फिट रहेगा और मैं वेलिंगटन के लिए खेलने के लिए बेताब हूं।” मैच में स्टोक्स ने दूसरी पारी में 80 रन बनाए, उन्होंने कुल 19.3 ओवर गेंदबाजी की। उन्होंने हैरी ब्रूक और गस एटकिंसन के साथ साझेदारी करके इंग्लैंड को पहली पारी में 499 रन बनाने पर भी बात की। उन्होंने कहा, “यह अच्छा था। गस और कार्सी के आने और इस तरह से बल्लेबाजी करने के बाद, मैं उन्हें स्ट्राइक दे रहा था और सोच रहा था कि ‘मुझे यह भूमिका निभानी चाहिए!’ हम खुद को एक मुश्किल स्थिति में पा रहे थे और मैंने ब्रूक के साथ साझेदारी बनाने की कोशिश की ताकि हम एक अच्छा स्कोर बना सकें।” ब्रूक ने 171 रनों की धमाकेदार पारी खेली और न्यूजीलैंड द्वारा पांच बार कैच छोड़े जाने के कारण किस्मत ने उनका साथ दिया। उन्होंने कहा, “जब विपक्षी टीम बाएं, दाएं और बीच में कैच छोड़ रही हो तो आप आगे बढ़कर बड़ा स्कोर बनाना चाहते हैं।” न्यूजीलैंड अब सीरीज में 0-1 से पीछे है, कप्तान टॉम लैथम ने माना कि अभी भी उन्हें कुछ चीजों में सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, “इंग्लैंड की पहली पारी में 70-4 के स्कोर पर अगर हम कुछ कैच पकड़ लेते, तो चीजें थोड़ी अलग हो सकती थी। टीम ने कुछ गलतियां की, जिसमें मैं भी शामिल था।

विद्यार्थियों के लिए राज्य स्तरीय स्नेह समावेशी भारत क्विज, 396 विजेताओं को मिलेंगे 2,43,500 रुपए के पुरस्कार

भोपाल विश्व दिव्यांगजन दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के बीच दिव्यांगजनों के प्रति जागरूकता और समावेशन बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय स्नेह समावेशी भारत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। लायंस की स्थायी परियोजना संस्था स्नेह के संस्थापक डॉ. पंकज मारू ने बताया कि प्रतियोगिता 25 नवंबर से शुरू होकर 2 दिसंबर तक ऑनलाइन चलेगी। मध्यप्रदेश के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र इसमें निःशुल्क पंजीयन करवा कर शामिल हो सकते हैं। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार संरचना प्रतियोगिता में संभाग और राज्य स्तर पर विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। संभाग स्तर पर प्रथम पुरस्कार ₹1,000, द्वितीय पुरस्कार (दो विजेता) ₹500, तृतीय पुरस्कार (तीन विजेता) ₹300 रूपये है। राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार ₹10 हजार, द्वितीय पुरस्कार (दो विजेता) ₹5 हजार और तृतीय पुरस्कार (तीन विजेता) को ₹3 हजार रूपये है। राज्यभर के कुल 396 विजेताओं को 2 लाख 43 हजार 500 रूपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। प्रतियोगिता के नियम और सुविधाएं प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को 300 सेकंड में 15 बहुविकल्पीय प्रश्नों का उत्तर देना होगा। उन्हें फिफ्टी-फिफ्टी और प्रश्न परिवर्तन जैसी लाइफलाइन भी दी जाएगी। कम समय में उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को बोनस अंक दिए जाएंगे। प्रतिभागी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए http://snehnagda.org/quiz पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। सामाजिक न्याय विभाग का सहयोग आयुक्त सामाजिक न्याय डॉ. आर.आर. भोंसले ने बताया कि यह पहल दिव्यांगजनों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने और छात्रों में समावेशी सोच को प्रोत्साहित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।  

‘त्रिपुरा से कोलकाता जा रही ‘श्यामोली परिवहन’ बस पर बांग्लादेश के ब्राह्मणबारिया में विश्व रोड पर किया हमला

त्रिपुरा त्रिपुरा के परिवहन मंत्री सुशांत चौधरी ने आरोप लगाया कि अगरतला से कोलकाता जा रही एक बस पर बांग्लादेश में हमला किया गया। उन्होंने बताया कि यह घटना बांग्लादेश के ब्राह्मणबारिया जिले के विश्व रोड पर हुई। परिवहन मंत्री सुशांत चौधरी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर घटना के बारे में जानकारी दी है। चौधरी ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर बस की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘त्रिपुरा से कोलकाता जा रही ‘श्यामोली परिवहन’ बस पर बांग्लादेश के ब्राह्मणबारिया में विश्व रोड पर हमला किया गया। इस घटना से बस में सवार भारतीय यात्री सहम गए। बस अपनी लेन में चल रही थी, तभी एक ट्रक ने जानबूझकर उसे टक्कर मार दी। इस दौरान एक ऑटोरिक्शा बस के सामने आ गया और बस एवं ऑटोरिक्शा की टक्कर हो गई।” भारत विरोधी नारे लगाए, यात्रियों को धमकाया उन्होंने कहा, ‘‘इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बस में सवार भारतीय यात्रियों को धमकाना शुरू कर दिया। उन्होंने भारत विरोधी नारे भी लगाए और भारतीय यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार किया तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी। मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं तथा पड़ोसी देश के प्रशासन से भारतीय यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह करता हूं।” कोलकाता और अगरतला के बीच बसों का संचालन ढाका के रास्ते किया जाता है क्योंकि इससे सफर की दूरी आधी से भी कम हो जाती है। यह विमान यात्रा से सस्ती पड़ती है तथा असम के रास्ते ट्रेन से यात्रा करने की तुलना में इसमें कम समय लगता है। ट्रेन यात्रा में आमतौर पर 30 घंटे से अधिक समय लगता है। मुख्यमंत्री माणिक साहा की प्रतिक्रिया मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि उन्हें बस पर हमले की सूचना मिली तथा वह इस बारे में ज्यादा जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे जानकारी मिली है कि अगरतला से यात्रियों को लेकर कोलकाता जा रही बस पर शनिवार को ब्राह्मणबरिया में विश्व रोड पर हमला हुआ। मैं इस मामले में ठोस जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहा हूं।” पड़ोसी देश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमलों को लेकर चिंता जताते हुए साहा ने कहा कि पूरी दुनिया देख रही है कि बांग्लादेश में हिन्दुओं को किस तरह उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि हमारा राज्य तीन तरफ से बांग्लादेश से घिरा है, इसलिए मैंने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस से कड़ी निगरानी रखने को कहा है।”

महुआ के पेड़ पर चढ़ा भालू, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी वन विभाग और पुलिस की टीम

सरगुजा  जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र में एक अनोखी घटना सामने आई है. ग्राम पंचायत भवन सोनतराई के सामने स्थित महुआ के पेड़ पर आज सुबह करीब 5 बजे एक भालू चढ़ गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. वन विभाग की 12 सदस्यीय टीम और थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर के नेतृत्व में आधा दर्जन पुलिसकर्मी रेस्क्यू कार्य में जुटे हुए हैं. पेड़ की ऊंचाई करीब 30 फीट होने के कारण भालू को सुरक्षित उतारने में मुश्किलें आ रही हैं. रेस्क्यू टीम में 12 वन कर्मचारी और थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर के नेतृत्व में आधा दर्जन पुलिस कर्मी शामिल हैं. हालांकि, आसपास की भारी भीड़ और शोर-शराबे के कारण भालू को बचाने में कठिनाई आ रही है.

चैंपियंस ट्रॉफ़ी के आयोजन को लेकर भी नहीं बनी आईसीसी बैठक में बात

दुबई. शुक्रवार को हुई ऑनलाइन आईसीसी बैठक के बावजूद चैंपियंस ट्रॉफ़ी के आयोजन पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका। इस बीच, पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नक़वी दुबई में मौजूद थे और पाकिस्तान की अंडर-19 टीम की भारत पर जीत पर चर्चा कर रहे थे। सभी की निगाहें इस पर टिकी थीं कि पीसीबी, बीसीसीआई और आईसीसी अगले साल के टूर्नामेंट पर कोई सहमति बना पाएंगे या नहीं। जैसा कि उन्होंने गुरुवार सुबह कहा था, नक़वी ने टूर्नामेंट की मेज़बानी के लिए हाइब्रिड मॉडल को स्पष्ट रूप से खारिज नहीं किया। उन्होंने अपने पहले के बयान को ही दोहराया। दुबई में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, “हम वही करेंगे जो क्रिकेट के लिए सबसे अच्छा होगा। यदि हम कोई दूसरा फ़ॉर्मूला अपनाते हैं (पाकिस्तान में टूर्नामेंट की मेज़बानी छोड़कर), तो यह समानता के आधार पर होगा। पाकिस्तान के लिए सबसे अहम उसका सम्मान है, बाक़ी सभी चीज़ें इसके बाद आती हैं।” इस तरह की व्यवस्था कैसी दिखेगी, यह अब भी अनिश्चित है। “समानता” पर नक़वी की लगातार की गई टिप्पणियों से अटकलें तेज़ हो गई हैं कि पीसीबी हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार करने के बदले में कुछ रियायतें हासिल करना चाहेगा। इसमें एक संभावना यह हो सकती है कि भारत को अपने मैच पाकिस्तान से बाहर खेलने पर सहमति जतानी पड़े, जबकि एक अन्य समझौता यह हो सकता है कि भविष्य में भारत में आयोजित किसी भी टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तान अपने मैच भारत के बाहर खेले। इसके अलावा, पीसीबी के लिए वित्तीय मुआवज़े की संभावना भी चर्चा में है। हालांकि, नक़वी ने सप्ताह की शुरुआत में यह स्पष्ट किया था कि निर्णय आर्थिक लाभ के आधार पर नहीं लिए जाएंगे। ईएसपीएन क्रिकइंफो को जानकारी मिली है कि अगले कुछ दिनों में इस मामले पर निर्णय लिया जा सकता है, हालांकि नक़वी की टिप्पणियों से यह स्पष्ट होता है कि अब भी कई अहम मुद्दे हैं जिन्हें हल किया जाना बाकी है। ऐसा माना जा रहा है कि किसी भी प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए आईसीसी को सौंपने से पहले भारत और पाकिस्तान दोनों की सरकारों की सहमति लेनी होगी। भारत सरकार ने अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, और पीसीबी ने कई बार यह कहा है कि उनकी ओर से उठाए गए किसी भी कदम को उनकी सरकार की स्वीकृति ज़रूरी होगी।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सफल विदेश यात्रा पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दी बधाई

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की और उनके सफल ब्रिटेन एवं जर्मनी दौरे के लिए बधाई दी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यह दौरा प्रदेश में निवेश आकर्षित करने और मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने निवेशकों को आकर्षित करने के लिए भूमि, बिजली और कर संबंधी सुविधाएं दी हैं। मेडिकल डिवाइस पार्क, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स और उद्योग हब विकसित किए हैं। हर क्षेत्र के विकास के लिए वहां की विशेषताओं और क्षमता का पूरा उपयोग करने की रणनीति बनाई है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विश्वास जताया कि यह यात्रा मध्यप्रदेश में निवेश का नया युग शुरू करेगी। यह प्रदेश की अद्वितीय विकास यात्रा में मील का पत्थर साबित होगी। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश समग्र विकास के मार्ग पर तेजी से अग्रसर है। प्रदेश में क्षेत्रीय क्षमताओं और संसाधनों को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए ठोस योजनाएं बनाई जा रही हैं। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार ने उद्योग-अनुकूल नीतियां लागू की हैं और व्यापार सुगमता (ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस) को प्राथमिकता दी है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की यह यात्रा इस बात का प्रमाण है कि मध्यप्रदेश आज निवेश के लिए सबसे आकर्षक गंतव्य बन चुका है। हमने न केवल निवेश के लिए अनुकूल वातावरण बनाया है, बल्कि प्रत्येक निवेश प्रस्ताव को रोजगार के नए अवसरों में तब्दील करने का लक्ष्य रखा है। यह प्रदेश की प्रगति को नया आयाम देगा और युवाओं के लिए नए रोजगार सृजित करेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की इस यात्रा के दौरान ब्रिटेन और जर्मनी के विभिन्न निवेशकों और औद्योगिक संगठनों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें हुईं। निवेशकों ने मध्यप्रदेश की प्रगतिशील नीतियों, सुदृढ़ बुनियादी ढांचे और उद्योगों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता की सराहना की।  

अजमेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की 33वीं आमसभा हुई आयोजित, इस बार नहीं होंगे भाव काम

अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने बताया कि इस आमसभा में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय यह था कि इस सहकारी वर्ष के अंत तक दूध का भाव कम नहीं किया जाएगा और भाव 54.47 रुपए प्रति लीटर ही रहेगा। अजमेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की 33वीं आमसभा आयोजित की गई, जिसमें डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने सभी को संबोधित किया और दुग्ध पालकों व उनके मवेशियों के हित में वार्ता की। यह कार्यक्रम पुष्कर की जात विश्रामस्थली में हुआ। आमसभा में सरस डेरी को सर्वश्रेष्ठ बनाने पर भी विस्तृत चर्चा की गई।   डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने बताया कि इस आमसभा में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय यह था कि इस सहकारी वर्ष के अंत तक दूध का भाव कम नहीं किया जाएगा और भाव 54.47 रुपए प्रति लीटर ही रहेगा। उन्होंने कहा कि सर्दियों में आमतौर पर दूध के भाव गिरते हैं, लेकिन इस बार दूध के भाव में कोई गिरावट नहीं होगी। आगामी वित्तीय बजट में 1677 करोड़ का बजट रखा गया है, जिसके तहत अगले साल 1 अप्रैल से दूध का भाव 60 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा और पशुपालकों की आय दोगुनी हो जाएगी। पशुपालकों को एक वर्ष के अंतर्गत 1017 करोड़ रुपए का भुगतान प्रतिवर्ष किया जाएगा। डेयरी अध्यक्ष ने बताया कि पशुपालकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपना दूध सरस डेरी को दें, ताकि उन्हें अधिक लाभ प्राप्त हो सके। आने वाले सहकारी वर्ष के अंतर्गत दूध की मात्रा को 3 लाख लीटर से बढ़ाकर 5 लाख लीटर करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही, एक संकल्प के तहत अजमेर डेयरी के अंदर जो भी अधूरे काम हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। अजमेर डेयरी के अंदर व्याप्त रिक्त पदों को भी भरा जाएगा, और अजमेर डेयरी को डेनमार्क की तरह विकसित करने की हमारी कोशिश रहेगी। अजमेर शहर छोटे क्षेत्रफल वाला शहर है, जिसके कारण गरीब तबके के पशुपालकों के लिए जल्द से जल्द लोन की व्यवस्था की जाएगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet