LATEST NEWS

कब्ज, एसिडिटी और मल त्याग में दर्द की समस्या से तुरंत राहत दिलाता है मलासन

आजकल खान-पान की गड़बड़ी, तनाव और लाइफस्टाइल के कारण लोगों में पेट संबंधी समस्याएं काफी बढ़ गई हैं। एक शोध के मुताबिक शहरों में रहने वाले हर 10 में से 6 व्यक्ति को कब्ज की समस्या है। एसिडिटी, अपच, हार्ट बर्न, कब्ज जैसी समस्याओं से आप भी कभी न कभी परेशान होते हैं। कई लोगों को मल त्याग में बहुत दर्द का सामना करना पड़ता है और घंटों टॉयलेट में बैठे रहने के बाद भी पेट साफ नहीं होता है। इन सभी समस्याओं को मलासन चुटकियों में ठीक करता है। मलासन के अभ्यास से पेट संबंधी सभी बीमारियां दूर होती हैं और मल त्याग के समय आसानी होती है। कैसे करें मलासन: मलासन करने के लिए सबसे पहले अपने घुटनों को मोड़कर मल त्याीग की अवस्थार में बैठ जाएं। बैठने के बाद अपने दोनों हाथों की बगल को दोनों घुटनों पर टीका दें। अब दोनों हाथो की हथेलियों को मिलाकर नमस्कार मुद्रा बनाएं। अब धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें, आपको कुछ देर इसी अवस्था में बैठना है। अब धीरे-धीरे हांथो को खोलते हुए वापस उठ कर खड़े हो जाए। हिप्स के जोड़ों को बनाता है लचीला: मलासन हिप के जोड़ों में लचीलापन बनाये रखने में मदद करता है। यह लचीलापन हम सभी को जन्मब के समय मिलता है, लेकिन उम्र के साथ इसमें कमी आने लगती है। हिप ज्वाइंट्स को इमोशन्स का केंद्र कहा जाता है। इसलिए अगर आपके हिप ज्वाइंट्स मजबूत होंगे, तो आपका अपने इमोशन्स पर कंट्रोल बढ़ेगा। कब्ज के लिए है रामबाण: मलासन से कब्जप सहित पेट की सभी समस्याइओं से निजात पा सकते हैं। पुरानी कब्ज की परेशानी, पेट दर्द और एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हम दवाओं का सहारा लेते हैं, जिससे कुछ समय के लिए तो आराम मिल जाता है, लेकिन कुछ समय बाद यह समस्यााएं हमें घेर लेती है। लेकिन नियमित मलासन को करने से आप कब्जु की समस्याै से छुटकारा पा सकते हैं। मलासन का अर्थ होता है मल त्याग करते समय जिस आसन में हम बैठते है उसे ही मलासन कहते हैं। मलासन के अन्य लाभ: मलासन को करने से पेट एवं कमर को काफी लाभ होता है। इसे नियमित करने से गैस और कब्ज की परेशानी से छुटकारा मिलता है।कमर, घुटने, मेरुदंड की मांसपेशिया लचीली बनती है। मलासन से घुटनों, जोड़ों, पीठ और पेट का दर्द कम होता है। पेट की चर्बी दूर होती है।  

अंकित गुप्ता संग प्रियंका चाहर चौधरी ने लगाई आग

मुंबई प्रियंका चाहर चौधरी टेलीविजन की फेमस एक्ट्रेस हैं जो शो ‘उड़ारियां’ में तेजो के रोल से फेमस हुईं। एक्ट्रेस एक घरेलू नाम बन गई हैं और उनके बहुत सारे फैंस बन गए हैं, जो उन्हें ढेर सारा प्यार और सपोर्ट देते हैं। उन्हें आखिरी बार ‘बिग बॉस 16’ में देखा गया था और फैंस को उनका खेल और अंकित गुप्ता के साथ उनकी केमिस्ट्री बहुत पसंद आई थी। प्रियंका की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और वह अपने फैंस के साथ अपनी प्यारी तस्वीरें और वीडियो शेयर करना पसंद करती हैं। आइए आज हम इंस्टाग्राम से उनके कुछ हॉट लुक्स पर एक नजर डालते हैं, जो उन्होंने हाल ही में शेयर किया है। प्रियंका चाहर चौधरी की फोटोज प्रियंका ने अभी तक अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है और फैंस एक्ट्रेस को एक शो में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अंकित इस बीच शो ‘माटी से बंधी डोर’ में नजर आ रहे हैं।  

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर इयान रेडपाथ का निधन

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज इयान रेडपाथ का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने रविवार को यह जानकारी दी। रेडपाथ 1960 और 1970 के दशक में ऑस्ट्रेलियाई टीम का नियमित हिस्सा थे और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम के सदस्य भी थे। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बीच ऑस्ट्रेलिया में शोक की लहर दौड़ गई है। जिलॉन्ग के रहने वाले रेडपाथ ने 66 टेस्ट मैच खेले और 43.45 की औसत से 4737 रन बनाए, जिसमें 8 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 171 रहा। उन्होंने 83 कैच पकड़े, जिनमें से अधिकतर स्लिप में थे और उनका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। उन्होंने 1963-64 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे मैच में एमसीजी में अपना टेस्ट डेब्यू किया और साथी विक्टोरियन बिल लॉरी के साथ 219 रनों की ओपनिंग साझेदारी में 97 रन का योगदान दिया। रेडपाथ का पहला टेस्ट शतक, एससीजी में वेस्टइंडीज के खिलाफ आया था। जल्द ही वह अपने धैर्य और सहनशीलता के चलते ऑस्ट्रेलियाई लाइन-अप भरोसेमंद बल्लेबाज बन गए। उनकी वरिष्ठता और नेतृत्व को तब स्वीकार किया गया जब उन्हें 1974-75 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान इयान चैपल के साथ उप-कप्तान बनाया गया। इसके बाद भी उन्होंने यह जिम्मेदारी कुछ अन्य सीरीज में भी निभाई। सीए के अध्यक्ष माइक बेयर्ड ने कहा, “इयान एक बहुत ही सम्मानित व्यक्ति थे। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में हर कोई उनके निधन से बहुत दुखी होगा। एक बेहतरीन सलामी बल्लेबाज के रूप में इयान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के महान युगों में से एक के दौरान राष्ट्रीय टीम का मुख्य आधार थे। अपने साहस, कौशल और शानदार व्यक्तित्व के लिए दुनिया भर में मशहूर थे। उन्होंने आगे कहा, “हमें इयान को 2023 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जाने पर क्रिकेट द्वारा प्रदान किए गए अद्भुत अनुभवों और रिश्तों के बारे में बोलते हुए सुनने का सौभाग्य मिला और खेल के प्रति उनका यह गहरा प्यार प्रथम श्रेणी और सामुदायिक स्तर पर क्रिकेट में उनके विशेष योगदान में प्रकट हुआ। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में सभी की संवेदनाएं इस दुखद समय में इयान के परिवार और कई दोस्तों के साथ हैं।” प्रथम श्रेणी क्रिकेट में रेडपाथ ने विक्टोरिया के लिए 226 प्रथम श्रेणी मैचों में 32 शतकों और 84 अर्धशतकों के साथ 41.99 की औसत से 14,993 रन बनाए। रेडपाथ प्रथम श्रेणी और सामुदायिक क्रिकेट में सक्रिय रहे और विक्टोरियन पुरुष कोच के रूप में और अपने होमटाउन में अलग-अलग भूमिकाओं में रहे, विशेष रूप से जिलॉन्ग क्रिकेट क्लब के साथ काम किया।

प्रदेश में होगा सर्वे, विमुक्त, घुमंतू, अर्द्ध-घुमंतू समुदायों के परिवारों का सर्वे, इंदौर, भोपाल, उज्जैन समेत 12 जिलों में किया जायेगा

भोपाल प्रदेश में विमुक्त, घुमंतू, अर्द्ध-घुमंतू समुदायों के परिवारों का सर्वे इंदौर, भोपाल, उज्जैन सहित 12 जिलों में किया जाएगा। इसमें परिवार के आधार कार्ड और बैंक खाते के साथ अन्य जानकारियां ली जाएंगी। इसके आधार पर उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलवाया जाएगा। साथ ही पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की शिक्षण संस्थाओं में 75 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए आधार आधारित बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी। सर्वे कर जुटाएंगे डाटा पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्ध-घुमंतू राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने ये निर्देश शुक्रवार को मंत्रालय में विभागीय समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में बताया गया कि भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, राजगढ़, कटनी, धार, मंदसौर, रायसेन, विदिशा और सीहोर जिले में सर्वे किया जाएगा। इसमें डाटा एकत्र करने के बाद प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। बाद में अन्य जिलों में भी ऐसा सर्वे किया जाएगा। विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्ध-घुमंतु समुदायों के लिये लोकरंग उत्सव आयोजित करने पर भी विचार किया जा रहा है। बैठक में विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गई। विद्यार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति पर जोर इसके साथ-साथ पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की अध्ययनरत संस्थाओं में 75 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी शैक्षणिक संस्थाओं को यूनिक आईडी ‘आधार’ बेस्ड बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने के लिए कहा गया है। साथ ही लंबित छात्रवृत्ति का भुगतान करने के साथ विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निराकरण के निर्देश दिए। विभागीय मंत्री ने छात्रावासों में मेस व्यवस्था शुरू करने, सौर ऊर्जा प्लांट लगाने और बाउंड्री वाल बनाने संबंधी कार्यों की भी जानकारी ली। बैठक में विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की योजना के संबंध में बताया गया कि अब तक पिछड़ा वर्ग के 7 विद्यार्थियों को जापान में प्लेसमेंट दिलाया गया है।

‘बिग बॉस 18’ में वीकेंड पर धमाल मचाएंगे इक्का-रफ्तार

मुंबई रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में रविवार को वीकेंड का वार में रैपर रफ्तार और इक्का आएंगे और घरवालों में खूब आग लगाएंगे। उनके सामने करण वीर मेहरा और रजत दलाल एक-दूसरे को रोस्ट करेंगे। Bigg Boss 18 के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि रफ्तार और इक्का घर के अंदर हैं। उन्होंने कहा, ‘आज होगा यहां पर रोस्ट का तांडव।’ इसके बाद करण को रजत को रोस्ट करते हुए दिखाया गया है। रोस्ट के बहाने खूब कसे गए तंज! रजत दलाल को रोस्ट करते हुए करण वीर मेहरा कहते हैं, ‘शरीर जैसे हाथी है और अक्ल छोटे बच्चे से भी आधी है।’ इसके बाद रजत भी बदले में बोलते हैं, ‘नहीं उखाड़ पाएगा ये किसी का भी बाल, इसी बहाने खींच लूं इसके गाल।’ फिर करण ने कहा, ‘कंटेस्टेंट्स के जाने पर ये बहाते हैं मगरमच्छ के आंसू, खुद के भाई इनकी दोस्ती पर बोलते हैं आथू।’ सलमान लेंगे चाहत और अविनाश की क्लास इससे पहले भी शो का प्रोमो सामने आया था, जिसमें सलमान खान घरवालों की क्लास लेते दिख रहे थे। खासतौर से अविनाश मिश्रा और चाहत पांडे की। उन्होंने दोनों की हरकतों को लेकर उन्हें जमकर सुनाया। तजिंदर बग्गा होंगे एविक्ट या नहीं होगा कोई एविक्शन! इस हफ्ते एक सदस्य घर से बेघर हो जाएगा। इस हफ्ते मिड वीक एविक्शन हुआ था, जिसमें वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट अदिति मिस्त्री घरवालों से कम कनेक्शन के कारण बेघर हो गई थीं। अब वीकेंड पर एक और सदस्य का पत्ता कटेगा। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तजिंदर बग्गा एविक्ट होंगे। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स ये भी कह रही हैं कि इस हफ्ते दूसरा एविक्शन नहीं होगा।  

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बेटे का क्या नाम है? पत्नी रितिका सजदेह ने शेयर की ये स्पेशल फोटो, जाने

नई दिल्ली भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बेटे का क्या नाम है? इस सवाल का जवाब मिल गया है। जन्म के 15 दिन तक किसी को भी पता नहीं था कि रोहित शर्मा और रितिका सजदेह के बेटे का नाम क्या है, लेकिन रितिका ने एक स्पेशल फोटो शेयर करते हुए बता दिया है कि उनके बेटे का नाम क्या है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने क्रिसमस थीम के जरिए बताया है कि उनके बेटे का नाम अहान (Ahaan) है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 15 नवंबर को दूसरी बार पिता बने थे। उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने बेटे को जन्म दिया था। इसकी जानकारी खुद कप्तान रोहित शर्मा ने दी थी। उन्होंने एक दिन बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए ये लिखा था कि हमारा परिवार अब चार लोगों का हो गया है। अब 1 दिसंबर 2024 को ये जानकारी सामने आई है कि रोहित शर्मा के बेटे का नाम अहान है। खुद रितिका ने ये इंस्टा पोस्ट में बताया है। एक क्रिसमस थीम की मूर्ति सी है, जिसमें एक पर लिखा है Rits यानी रितिका, दूसरे पर लिखा है Ro यानी रोहित शर्मा, तीसरे पर लिखा है…Sammy यानी समायरा और चौथे छोटे से बच्चे के सिर पर लिखा है Ahaan इससे पता चलता है कि रोहित शर्मा के बेटे का नाम अहान रखा गया है। बता दें कि रोहित शर्मा इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं और वे कैनबरा में इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्राइम मिनिस्टर इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रहे हैं। ये मैच पिंक बॉल से खेला जा रहा है, क्योंकि टीम इंडिया को दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में पिंक बॉल से खेलना है। रोहित शर्मा ये मैच इसलिए खेल रहे हैं, क्योंकि वे पर्थ टेस्ट मैच में नहीं खेले थे। ऐसे में मैच प्रैक्टिस हासिल करने के लिए वे मैदान पर हैं और शाम को बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। अहान नाम का मतलब क्या है? अहान नाम का मतलब होता है जागृति, चेतना, जागरूकता, पुनर्जन्म या नई शुरुआत। ये एक हिंदू नाम है और यह भारत में काफी लोकप्रिय है। इसे भगवान विष्णु से भी जुड़ा हुआ माना जाता है। यह नाम संस्कृत के शब्द ‘अह’ से लिया गया है, जिसका मतलब है ‘जागृत करना’। ऐसा माना जाता है कि अहान नाम का धारक हमेशा नई शुरुआत करता है और नए अवसरों की तलाश करता है।

दक्षिण अफ्रीका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचा

डरबन. दक्षिण अफ्रीका शनिवार को किंग्समीड क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका पर 233 रनों की शानदार जीत के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में भारत से पीछे दूसरे स्थान पर पहुंच गया। मार्को जेनसन की अगुआई में प्रोटियाज गेंदबाजी आक्रमण ने दूसरी पारी में श्रीलंकाई बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया और अपने विरोधियों को मात्र 42 रनों के स्कोर पर ढेर कर दिया। जेनसन 1991 में क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के फिर से प्रवेश के बाद से दस विकेट लेने वाले पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बन गए। पहली पारी में बल्लेबाजी करने के बाद, प्रोटियाज ने संघर्ष किया। एक के बाद एक विकेट गिरने के बाद, कप्तान तेम्बा बावुमा की 70 रनों की पारी ने उनकी टीम को 191/10 तक पहुंचाया। पहली पारी में 200 रन के आंकड़े को पार न कर पाने के कारण प्रोटियाज गेंदबाजों ने दूसरे दिन भारी दबाव में मैदान संभाला और शानदार प्रदर्शन किया। मार्को जेनसन के शानदार 6.5 ओवर के स्पेल में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने सात विकेट झटके। कैगिसो रबाडा (1) और गेराल्ड कोएट्जी (2) ने जेनसन की मदद की और मेहमान टीम को 42 रन पर समेट दिया, जिससे उन्हें 149 रन की बढ़त मिली। ट्रिस्टन स्टब्स (122) और बावुमा (113) ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैचों में दक्षिण अफ्रीका के लिए चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी 249 रन की साझेदारी की और 2012 में केपटाउन के न्यूलैंड्स में एबी डिविलियर्स और जैक्स कैलिस द्वारा बनाए गए 192 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा। 366/5 के स्कोर पर प्रोटियाज ने अपनी पारी घोषित कर दी और मेहमान टीम को 516 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। दिनेश चांडीमल और कप्तान धनंजय डी सिल्वा के बेहतरीन प्रयासों के बावजूद मेहमान टीम 282 रनों पर ढेर हो गई और मेजबान टीम को यादगार जीत मिली। मैन ऑफ द मैच चुने जाने के बाद जेनसन ने कहा, “मैंने हमेशा पांच विकेट लेने का सपना देखा था, लेकिन कभी नहीं सोचा था कि मैं 10 विकेट लूंगा, लेकिन आप इसी के लिए काम करते हैं। यह अभी तक समझ में नहीं आया है (पहली पारी के प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए)। दूसरी पारी में, हमें लगा कि पिच थोड़ी सपाट, धीमी और नीची है, लेकिन 11 विकेट लेना एक सपना सच होने जैसा है।”

तीन लोगों की मौत और 6 गंभीर घायल, मरीज को यूपी लेकर जा रही एंबुलेंस सिवनी में दुर्घटनाग्रस्त

सिवनी। लखनादौन-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग 34 में सिवनी जिले के धूमा थाना अंतर्गत भीषण सड़क दुर्घटना में रविवार सुबह तीन लोगों की मौत हो गई है। छह घायलों को बेहतर उपचार के लिए लखनादौन सिविल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज जबलपुर भेजा जा रहा है। नेशनल हाईवे में धारपाठा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ एंबुलेंस वाहन आंध्रप्रदेश से मरीज को लेकर परिवार सदस्य उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रहे थे। एक दिसंबर की सुबह लगभग 7:30 बजे एंबुलेंस वाहन अनियंत्रित हो गया और हाईवे में पैदल चल रहे धारपाठा गांव एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस घटना के बाद अनियंत्रित एंबुलेंस वाहन सड़क किनारे खंभे से टकराकर नीचे मैदानी क्षेत्र में जा पलटा। इस भीषण सड़क दुर्घटना में एंबुलेंस में सवार एक महिला व बच्चे सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई है। कुछ घायलों की हालत गंभीर दुर्घटना में घायल छह व्यक्तियों को हाईवे पेट्रोलिंग दल और पुलिस बल की मदद से उपचार के लिए धूमा और लखनादौन अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। यूपी के गोरखपुर जा रही थी एंबुलेंस लखनादौन एसडीओपी अपूर्व भलावी ने नईदुनिया को बताया कि एंबुलेंस में स्वर शाह का परिवार बिहार के पश्चिम चंपारण जिले का निवासी बताया जा रहा है। घायल एक सदस्य का उपचार कराने आंध्रप्रदेश के कर्नूल जिले से शाह परिवार एंबुलेंस से उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जा रहा था। मरीज सहित आठ लोग सवार थे एंबुलेंस में ड्राइवर व मरीज सहित आठ व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। माना जा रहा है कि सुबह ड्राइवर को झपकी लगने या धुंध के कारण नेशनल हाइवे यह भीषण सड़क हादसा हुआ है।

नमी के कारण बढ़ने लगी ठंड, छत्तीसगढ़- दक्षिणी भागों में दो दिनों तक बारिश के आसार

रायपुर. छत्तीसगढ़ में इन दोनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने के साथ ही पूरे दिन आकाश आंशिक मेघमय रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश में आगामी चार दिनों में दक्षिणी भागों में हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं आगामी दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है। इन दिनों प्रदेश में भरपूर मात्रा में नमी का आगमन हो रहा है, जिससे ठंड बढ़ने लगी है। आज रविवार को दक्षिणी भागों के एक-दो जगह पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान ‘फेंजल’ दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 30 नवंबर की शाम उत्तरी तमिलनाडु तट को पार करने की संभावना है।  इसके प्रभाव से आज रविवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। साथ ही नमी हवाओं का आगमन हो रहा है। फेंजल के प्रभाव से प्राय के एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही आगामी कुछ दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि चक्रवती तूफान ‘फेंजल’ के प्रभाव से प्रदेश में भरपूर मात्रा में नमी का प्रवेश हो रहा है। जिससे ठंड और बढ़ने लगी है। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहे। वहीं आज दिन भर आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। आगामी दो दिनों बाद प्रदेश में ऐसी मौसम बने रहने की संभावना है। साथ ही हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। बीते दिनों की तुलना में इन दिनों न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। शनिवार को न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री बढ़ोतरी हुई है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी तीन दिनों तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। इस दौरान एक से दो डिग्री बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि इस बीच प्रदेश में भरपूर मात्रा में नमी के आगमन हो रही है। इससे ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में 28.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 9. 3 डिग्री दर्ज किया गया है। रायपुर में न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा रहा।

भैरमगढ़ एरिया कमेटी का मिला पर्चा, छत्तीसगढ़-बीजापुर में नक्सलियों ने ने मुखबिरी में युवक का घोंटा गला

बीजापुर. बीजापुर जिले में नक्सलियों ने शनिवार रात पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक ग्रामीण युवक की गला घोंटकर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। भैरमगढ़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा छोड़ा गया है। इसमें ग्रामीण युवक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हत्या करने की बात लिखी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के डालेर निवासी युवक कुममेश कुंजाम (25) की शनिवार रात नक्सलियों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद नक्सलियों ने शव को चिहका टिन्डोडी जोडान मार्ग पर डाल दिया। घटनास्थल से भैरमगढ़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा छोड़ा गया है। इसमें ग्रामीण युवक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हत्या करने की बात लिखी हुई है। भैरमगढ़ पुलिस शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

केंद्रिय कैबिनेट मंत्री किरण रिजूजी का बुद्धभूमि महाविहार मोनेस्ट्री में भव्य स्वागत

भोपाल दिनांक 30 नवंबर,शनिवार को* मध्य प्रदेश बौद्ध समुदाय की हृदयस्थली “बुद्धभूमि महाविहार मोनेस्ट्री” चुनाभट्टी, कोलार रोड भोपाल में दोपहर 04:00 बजे भिक्षु संघ का आशिर्वाद लेने और बुद्धवंदना के आयोजन में आदरणीय श्री किरेन रिजिजू ,कैबिनेट मंत्री,संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री* भारत सरकार सम्मिलित हुए पहले तथागत बुद्ध के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर तीन बार प्रणाम कर भिक्षु संघ ने बुद्ध वंदना लेकर मंत्री जी को आशिर्वाद प्रदान किया इस अवसर पर श्री किरेन रिजिजू, कैबिनेट मंत्री भारत सरकार ने कहा कि मध्य प्रदेश में भगवान गौतम बुद्ध से जुड़े सभी स्थलों का दौरा किया जाएगा और उनका विकास किया जाएगा ,श्री रिजिजू ने कहा की मध्यप्रदेश के बौद्ध विहारों का विकास करेंगे क्यों की साँची स्तूपा सभी के लिए  प्रेरणा की भूमि बताया और पहली बार इस स्थल पर आने पर अपने सौभाग्य की बात कही। उन्होंने बौद्ध भिक्षुओं और समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात की और उनसे बातचीत की। इस अवसर पर भंते शाक्यपुत्र सागर थेरो अध्यक्ष दी बुद्धभूमि धम्मदूत संघ और मास्टर झेन,भंते संघशील,भंते राहुलपुत्र ,भंते रत्नबोधि भिक्षु संघ ने श्री रिजिजू को साँची का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इस आयोजन में बुद्धभूमि महाविहार उपासक संघ ,मैत्रेय बुद्ध महाविहार उपासिका संघ,बुद्धिस्ट जागृति मंच,राजगिरी बुद्धविहार महिला मण्डल,सिद्धार्थ बुद्धविहार महिला मंडल और समाज के विभिन्न गणमान्य लोग इस आयोजन में सम्मिलित हुए

काबू पाने में जुटा दमकल विभाग, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में जिंदल कंपनी के गेट पर खड़े डीजल टैंकर में लगी आग

रायगढ़. रायगढ़ जिले में रविवार की सुबह जेपीएल के गेट नंबर-2 के पास खड़ी डीजल टैंकर में अचानक आग लग जाने से हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। घटना की जानकारी के बाद तमनार पुलिस के आलावा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक, तमनार थाना क्षेत्र मे स्थिति जिंदल कंपनी के गेट नंबर-2 के सामने खड़ी डीजल टैंकर मे रविवार की सुबह अचनाक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप अख्तियार कर लिया। बताया जा रहा है कि आगजनी की इस घटना के समय डीजल टैंकर मे डीजल भर हुआ था। आगजनी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और तमनार थाने की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आग बुझाने दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत जारी है। प्रारंभिक जांच मे बताया जा रहा है कि खड़ी गाड़ी मे शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना मे अभी तक कोई हताहत नहीं हुई है। सुरक्षा के लिहाज से आसपास के क्षेत्र को खाली करा लिया गया है।

समाज में रिस्पेक्ट दिलाती हैं ये क्वालिटी, पर्सनैलिटी में जरूर कर लें शामिल

लाइफ में सक्सेज पाने का मतलब केवल अच्छे करियर या पैसे से नहीं लगाया जाता। कई बार समाज में आपकी प्रतिष्ठा, सम्मान से भी लगाया जाता है। जब आप किसी सोशल गैदरिंग में शामिल होते हैं और लोग आपकी तारीफ करते हैं तो भी समझ जाएं कि आप सामाजिक रूप से सफल इंसान है। किसी में अगर ये 5 तरह की क्वालिटी हैं तो वो एक सफल इंसान है और समाज में उसकी लोग रिस्पेक्ट करते हैं। ना हो एकतरफा बात करने की आदत बातचीत के दौरान हमेशा टू वे कम्यूनिकेशन होना चाहिए। अगर आपकी आदत केवल खुद के बारे में सुनने और बोलने की नहीं है बल्कि आप दूसरों के बारे में भी जानने और समझने के उत्सुक रहते हैं तो ये गुड क्वालिटी है। दूसरों की खूबियां देखना अगर आप सामने वाले के अंदर मौजूद खूबियों को देखते हैं, पहचानते हैं और उसे इस बारे में बताकर रिस्पेक्ट देते हैं। तो ये गुड क्वालिटी है जो समाज में आपकी अलग पहचान बनाने में मदद करेगी। सच बोलने के बाद भी दूसरों का दिल नहीं दुखाते अगर आपके अंदर ऐसी क्वालिटी है कि आप किसी के बारे में सच तो बोलते हैं लेकिन सामने वाले की फीलिंग्स का ख्याल करते हैं तो भी ये गुड क्वालिटी है और लोग आपकी रिस्पेक्ट करेंगे। बोलने से पहले सोचते हैं सिचुएशन कैसी भी हो अगर आप बोलने से पहले सोचते हैं और अपने रिएक्शन पर पूरा कंट्रोल रखते हैं तो ये गुड क्वालिटी है। खुद की कमियों को पहचानते हैं अगर आप खुद में मौजूद कमियों को पहचानते हैं और उसको एक्सेप्ट करते हैं। तो ये गुड क्वालिटी है।

फिर लड़की का हाथ पकड़कर साथ चलने को बोले, स्कूटर सवार भाई-बहन को बाइकरों ने टक्कर मारकर गिराया

इंदौर। बायपास पर बाइक सवारों ने स्कूटर सवार भाई-बहन को शनिवार दोपहर पीट-पीट कर घायल कर दिया। आरोपित युवती के साथ अश्लील हरकत कर रहे थे। पुलिस सूचना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। इस बीच ट्रैफिक सिपाही आपसी विवाद बताकर चला गया। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बायपास स्थित मालवा इंस्टिट्यूट के पास की है। देवास निवासी 26 वर्षीय युवती भाई के साथ स्कूटर से स्वेटर खरीदने इंदौर आ रही थी। ब्रिज से उतरते वक्त बाइक (एमपी 09 वीक्यू 2824) के चालक ने ओवरटेक कर कट मारा जिससे स्कूटर सवार भाई और बहन असंतुलित होकर गिर गए। तभी बुलेट से दो युवक आए और युवती का हाथ पकड़ कर कहा हमारे साथ चलो। विरोध करने पर कर युवती और उसके भाई को पीटा विरोध करने पर कट मारने वाले युवकों ने युवती और उसके भाई की पिटाई शुरू कर दी। दोनों पर हेलमेट से हमला कर दिया। युवती को पकड़ा और स्कार्फ खींच कर नीचे पटक दिया। ऑटो रिक्शा से आई एक महिला ने छिपकर वीडियो बनाया, जिसमें आरोपितों की बाइक के नंबर कैद हो गए। एक घंटे तक आरोपित युवती और उसके भाई से विवाद करते रहे। पिता की सूचना पर पुलिस पहुंची व आरोपितों को थाने ले गई। इंटरनेट से नंबर निकाल कर पिता ने पुलिस बुलाया युवती के पिता बीएनपी (देवास) में पदस्थ हैं। बेटी द्वारा रोते हुए घटना बताने पर इंटरनेट से लसूड़िया थाने के नंबर निकाले और पुलिस को घटना बताई। डायल-100 पर सुनवाई नहीं हुई। थाने को 1:12 पर बात हुई, लेकिन पुलिसवाले 2:12 पर मौके पर पहुंचे। इस बीच एक ट्रैफिक सिपाही आया, लेकिन आपसी विवाद बताकर रवाना हो गया। पीड़िता के पिता ने कहा देश के सबसे स्वच्छ शहर में ऐसी घटना होना शर्मनाक है। थाने पर भी पुलिसवालों ने सुनवाई नहीं की। उन्होंने बुलेट सवारों को छोड़ दिया। शाम को करणी सेना के पदाधिकारी थाने पहुंचे तब कायमी की। टीआई तारेश सोनी के मुताबिक आरोपित गोविंद पुत्र राधेश्याम शर्मा निवासी पीपीओ बादशाह हरियाणा और योगेश बलजीत शर्मा निवासी दुपलदुर्ग हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपित मालवा काउंट्री टाउनशिप बायपास में रहते है।

बुंदेलखंड में राजनीतिक विरासत संभालना चुनौती सियासी दस्तक: किसका चमकेगा नसीब

राजनीतिक भविष्य पुत्र पिता की विरासत और नए जमाने की सियासत के साथ खुद की सियासी जमीन तैयार करने में जुटे खजुराहो मध्य प्रदेश की राजनीति में बुंदेलखंड की बात करें तो भाजपा का गढ़ माने जाने वाले इलाके में एक से बढ़कर एक दिग्गज नेता हुए हैं । इन नेताओं ने सूबे की सियासत में जमकर नाम कमाया है और बड़े बड़े पद भी हासिल किए हैं । जिनमें गोपाल भार्गव, भूपेन्द्र सिंह और गोविंद सिंह राजपूत जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं। खास बात ये है कि इन नेताओं के उत्तराधिकारी भी अपने सियासी राजतिलक की तैयारी में जुटे हैं और इनकी राजनीतिक सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। पिता की विरासत और नए जमाने की सियासत के साथ कदमताल कर रहे इन युवा नेताओं से ना सिर्फ इनके परिजनों बल्कि बुंदेलखंड की आवाम को भी काफी उम्मीदें हैं। इन युवा नेताओं में गोपाल भार्गव के बेटे अभिषेक भार्गव, भूपेन्द्र सिंह के बेटे अभिराज सिंह और गोविंद सिंह राजपूत के बेटे आकाश सिंह राजपूत का नाम आता है। सियासी तौर पर बुंदेलखंड भाजपा का गढ़ माना जाता है । यहां के नेताओं ने मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़े-बड़े मुकाम हासिल किए हैं । अब जब उनकी अगली पीढ़ी नेताओं की विरासत संभालने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है तो इन दिग्गज नेताओं की चर्चा जोर पकड़ रही है कि राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी अपने युवराजों का किस तरह राजनीतिक अभिषेक करेंगे। सबसे पहले बात गोपाल भार्गव की करें, तो लगातार 9 बार से रेहली विधानसभा से चुनाव जीत रहे गोपाल भार्गव के बेटे अभिषेक भार्गव लंबे समय से चुनावी पारी शुरू करने का इंतजार कर रहे हैं । इसके बाद बुंदेलखंड के दिग्गज ठाकुर नेता भूपेन्द्र सिंह मध्य प्रदेश की सियासत का जाना पहचाना चेहरा हैं । भूपेन्द्र सिंह के बेटे अविराज सिंह पिता के नक्शे कदम पर युवा मोर्चा से अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने की तैयारी में जुट गए हैं । मोहन यादव सरकार के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बेटे आकाश सिंह भी पिता की राजनीति में सक्रिय सहयोग निभाकर सियासी जमीन तैयार कर रहे हैं। गोपाल भार्गव के पुत्र अभिषेक भार्गव पूर्व मंत्री और पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के बेटे अभिषेक भार्गव की राजनीतिक सक्रियता आज से करीब 20 साल पहले बढ़ गई थी । जब उनके पिता पहली बार उमाभारती सरकार में कैबिनेट मंत्री बने थे । राजधानी में पिता की सरकार में सक्रिय भूमिका के चलते अभिषेक भार्गव ने रेहली विधानसभा को संभाला और पिता की तरह जल्द ही लोगों के दिलों में जगह बना ली । सरल, सहज मुलाकात के अलावा पिता की तरह तेज तर्रार राजनीति की शैली के चलते अभिषेक भार्गव काफी लोकप्रिय हैं लेकिन सियासी समीकरण हर बार उनका इंतजार 5 साल के लिए बढ़ा देते हैं। भूपेन्द्र सिंह के पुत्र अविराज सिंह पिता के नक्शेकदम पर मध्य प्रदेश की राजनीति में तेजी से उभरे भूपेन्द्र सिंह की पहचान बुंदेलखंड के दिग्गज ठाकुर नेता के तौर पर है । पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के सबसे करीबी लोगों में उनका नाम आता है । उनके बेटे अविराज सिंह की उम्र अभी ज्यादा नहीं है लेकिन पिछले तीन-चार सालों से वो अपने पिता के विधानसभा क्षेत्र खुरई में सक्रियता बढ़ा रहे हैं । हाल ही में उन्होंने पूरे सागर जिले में युवा सम्मेलन आयोजित करने का सिलसिला शुरू कर दिया है । खास बात ये है कि पिता की विरासत संभालने के लिए अविराज सिंह खुद को कड़ी मेहनत से तैयार कर रहे हैं । गोविंद सिंह राजपूत के बेटे आकाश सिंह राजपूत मध्य प्रदेश की राजनीति में सिंधिया की परछाई बनकर चलने वाले मोहन यादव सरकार के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की राजनीतिक निष्ठा सिंधिया परिवार में है । सिंधिया जहां मैं वहां की तर्ज पर गोविंद सिंह राजपूत भाजपा में हैं । कांग्रेस में उन्होंने मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष जैसा प्रतिष्ठित पद संभाला और कमलनाथ सरकार में राजस्व और परिवहन मंत्रालय जैसे विभाग संभाले । सिंधिया के साथ भाजपा में आए, तो शिवराज सरकार में उन्हें वही विभाग मिले । मोहन यादव सरकार में बुंदेलखंड से इकलौते कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बेटे आकाश सिंह राजपूत वैसे तो फिल्मी दुनिया में जगह बनाना चाहते थे और कुछ फिल्मों में उन्होंने काम भी किया । लेकिन पिता के मंत्री बनते ही पिता की सियासत में हाथ बंटाने के लिए राजनीति का दामन थामना पड़ा । फिलहाल पिता के विधानसभा क्षेत्र सुरखी में उनकी सक्रियता काफी ज्यादा है । पिता की विरासत संभालने की चुनौती देखा जाए तो इन युवा नेताओं को राजनीति में कदम रखने के लिए अपने पिता की सियासी विरासत मिली है लेकिन राजनीति में विरासत संभालना खुद की सियासी जमीन तैयार करने से ज्यादा कठिन होता है ।युवा नेताओं के साथ पिता का नाम जुड़ा है और उनकी भारी भरकम विरासत संभालने की चुनौती भी है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet