LATEST NEWS

राजद नेता याचिका पर सुनवाई में की टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने माननीयों को सिखाया विरोधियों से बात करने का तरीका

नई दिल्ली। विधानसभाओं और संसद में लगातार हो रही कटुतापूर्ण कार्यवाही पर सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है। शीर्ष अदालत ने सोमवार को कहा कि ऐसा लगता है कि विधायक यह भूल गए हैं कि कड़ा विरोध जताते समय या विरोधियों की आलोचना करते समय कैसे सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। यह टिप्पणी जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन के सिंह की पीठ ने राजद नेता सुनील कुमार सिंह की रिट याचिका पर सुनवाई के दौरान की। याचिका में बिहार विधान परिषद के उस फैसले को चुनौती दी गई है जिसमें बजट सत्र के दौरान कथित कदाचार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नकल करने के कारण उन्हें सदन से निष्कासित कर दिया गया था। सम्मान के साथ हो कटु आलोचना सुप्रीम कोर्ट ने सिंह की टिप्पणियों को प्रथम दृष्टया अस्वीकार करते हुए कहा कि सम्मानित सदनों के सदस्यों को दूसरों के कटु आलोचक होते हुए भी उनका सम्मान करना चाहिए। सुनील कुमार सिंह के वकील ए एम सिंघवी ने कहा कि भले ही मामला कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन चुनाव आयोग ने सिंह की खाली हुई सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा की है और आशंका जताई है कि इससे भ्रम की स्थिति पैदा होगी। चुनाव पर रोक लगाने की मांग सिंघवी ने कहा कि अगर चुनाव होते हैं और कोई और निर्वाचित होता है और उसी समय सुप्रीम कोर्ट सिंह के निष्कासन को रद्द कर देता है, तो इससे एक ही सीट के लिए दो निर्वाचित उम्मीदवारों के होने की असंगत स्थिति पैदा होगी। उन्होंने अनुरोध किया कि सुप्रीम कोर्ट को इस महीने के अंत में होने वाले चुनावों पर रोक लगा देनी चाहिए। ‘क्या आप ऐसी भाषा का समर्थन करते हैं?’ सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव स्थगित करने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि वह सिंह की रिट याचिका पर अंतिम सुनवाई 9 जनवरी को करेगा। सिंघवी ने कहा कि सदन के अंदर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को व्यापक छूट दी गई है। पीठ ने कहा कि इस तरह से सदन के अंदर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का इस्तेमाल किया जाता है? आप (सिंघवी) भी संसद सदस्य हैं। क्या आप सदन के अंदर विरोधियों के खिलाफ ऐसी भाषा के इस्तेमाल का समर्थन करते हैं? सिंघवी ने कहा कि वह ऐसी भाषा का समर्थन नहीं करते हैं, लेकिन ऐसी भाषा के इस्तेमाल के लिए निष्कासन से विपक्ष की बेंच खाली हो जाएगी। एक अन्य एमएलसी की तरफ से भी इसी तरह की भाषा के इस्तेमाल के लिए, उन्हें केवल निलंबित किया गया था। लेकिन सिंह के मामले में, यह निष्कासन था। 26 जुलाई को किया गया था निष्कासित विधान परिषद की आचार समिति ने अपनी रिपोर्ट में सिंह को हटाने की संस्तुति करते हुए कहा था कि “विपक्ष के मुख्य सचेतक होने के नाते उनकी विधायी जिम्मेदारी और नियमों और विनियमों का पालन दूसरों से अधिक होना चाहिए। लेकिन उनका व्यवहार इसके विपरीत था। वेल में आकर उन्होंने अनर्गल नारे लगाए, सदन की कार्यवाही में बाधा डाली। अध्यक्ष के निर्देश का अनादर किया। सदन के नेता के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। उन्हें अपमानित करने की कोशिश की और एक तरह से विधान परिषद की गरिमा को नुकसान पहुंचाया। रिपोर्ट के आधार पर सिंह को 26 जुलाई को निष्कासित कर दिया गया।

पूर्वोत्तर में विदेशियों का आना होगा आसान!, नगालैंड करेगा संरक्षित क्षेत्र परमिट हटाने की केंद्र से मांग

कोहिमा। नगालैंड सरकार ने पूर्वोत्तर राज्य को संरक्षित क्षेत्र परमिट (पीएपी) के दायरे से बाहर करने के लिए केंद्र से अपील करने का फैसला किया है। राज्य के पर्यावरण मंत्री सीएल जॉन ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री के आवासीय परिसर में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय से नगालैंड में पीएपी व्यवस्था को समाप्त करने का अनुरोध किया जाएगा। संरक्षित क्षेत्र परमिट के तहत विदेशी नागरिकों को भारत के कुछ विशेष क्षेत्रों में यात्रा करने के लिए पीएपी हासिल करना होता है, जिसमें उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के कुछ इलाके भी शामिल हैं। ‘गहन चर्चा के बाद लिया गया फैसला’ मंत्री जॉन ने कहा, ‘कैबिनेट बैठक में पीएपी व्यवस्था पर गहन चर्चा की गई है। मंत्रिमंडल के सदस्यों ने देखा कि राज्य ने पिछले साल एक से 10 दिसंबर तक शांति से हॉर्नबिल महोत्सव मनाया था, जिसमें 2,000 से अधिक विदेशी मेहमानों ने भाग लिया। कैबिनेट ने फैसला लिया कि केंद्र से अपील की जाएगी कि नगालैंड से पीएपी व्यवस्था को हटाया जाए।’ ढाई हजार विदेशी आए थे पिछली साल पिछले साल दिसंबर में आयोजित हॉर्नबिल महोत्सव के दौरान नगा धरोहर गांव किसामा में कुल 2,05,968 पर्यटक आए थे। इनमें 2,527 विदेशी शामिल थे, जो राज्य की राजधानी से लगभग 12 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। 2021 में की थी व्यवस्था समाप्त, फिर कर दी गई लागू पीएपी व्यवस्था, जो 1960 के दशक से सुरक्षा कारणों और क्षेत्रीय संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए लागू की गई थी, दिसंबर 2021 में समाप्त कर दी गई थी। इससे विदेशी नागरिकों को नगालैंड और अन्य उत्तर-पूर्वी राज्यों में बिना परमिट के प्रवेश की अनुमति मिल गई थी। हालांकि, तीन साल बाद गृह मंत्रालय ने दिसंबर में नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम में फिर से पीएपी की व्यवस्था लागू कर दी।

मक्का-मदीना में आई बाढ़, सऊदी अरब में ओले-तूफान और भारी बारिश

रियाद। सऊदी अरब का जब जिक्र होता है तो हमारे दिमाग में मक्का, मदीना और रेगिस्तान की तस्वीर बनती है। लेकिन अब यहां के हालात बदल गए हैं। भारी बारिश के बाद भीषण बाढ़ आ गई है। मक्का और मदीना के ज्यादातर हिस्सों में खास तौर से जेद्दा शहर और गवर्नरेट के अन्य क्षेत्रों में ओलावृष्टि और तूफान के साथ भारी बारिश हुई। बारिश के बाद आई बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो बारिश बुधवार को भी जारी रह सकती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में शहर आंशिक रूप से जलमग्न दिखाई दे रहे हैं। लाखों मुस्लिम आते हैं हज और उमरा करने सऊदी अरब में मक्का मदीना बेहद पवित्र तीर्थ स्थल है। यहां दुनियाभर से हर वर्ष लाखों मुसलमान हज और उमरा करने के इन शहरों में आते हैं। मगर इन दिनों भयंकर बारिश ने पूरे सऊदी का माहौल बदल दिया है। भारी बारिश के कारण सऊदी के कई शहर डूब गए हैं। आगे भी ऐसी स्थिति बने रहने की चेतावनी जारी की गई है। नेशनल मीटियोलॉजिकल सेंटर (NMC) ने इस सप्ताह के लिए मध्यम से भारी बारिश, गरज और धूल भरी आंधी का अनुमान व्यक्त किया है। पिछले एक घंटे में बारिश के लिए कई येलो वेदर वॉर्निंग जारी की गई हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल इस बारिश में सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका अल-उला और अल-मदीना है। अल-मदीना में मुस्लिमों का सबसे पवित्र स्थल मस्जिद-ए-नबवी है, जहां की वीडियो काफी वायरल हो रही है। वीडियो में मस्जिद के अंदर तेज बारिश के साथ पानी भरा हुआ दिख रहा है। राज्यों में कई जगहों पर आने-जाने की मनाही है और इसके साथ ही स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने चेतावनी जारी की प्रशासन ने चेतावनी जारी कर लोगों को घरों के अंदर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। आपातकालीन सेवाएं किसी भी घटना के जवाब देने के लिए तैयार हैं। सरकार स्थिति को नियंत्रित करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। वहीं, मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह स्थिति कुछ और दिनों तक बनी रहेगी। वे लोगों से सतर्क रहने और आधिकारिक सलाह का पालन करने की अपील कर रहे हैं। सुरक्षा सुनिश्चित करने और मौसम की घटनाओं के प्रभाव को कम करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

ट्रेविस हेड और तेज गेंदबाज बीबीएल से बाहर, स्मिथ, लाबुशेन, ख्वाजा को सीमित मैचों के लिए मंजूरी

मेलबर्न भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा रहे ट्रेविस हेड और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बिग बैश लीग (बीबीएल) के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। हेड, स्कॉट बोलैंड, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन और मिशेल स्टार्क अनुबंधित खिलाड़ी होने के बावजूद बीबीएल सत्र में भाग नहीं लेंगे। स्टीव स्मिथ श्रीलंका दौरे से पहले तीन बीबीएल मैच खेलेंगे, जबकि मार्नस लाबुशेन और उस्मान ख्वाजा केवल एक मैच में दिखाई देंगे। जबकि एलेक्स कैरी, सैम कोंस्टास, ब्यू वेबस्टर, मिशेल मार्श और जे रिचर्डसन को बीबीएल के शेष सत्र में भाग लेने की मंजूरी दे दी गई है। ऑस्ट्रेलिया द्वारा श्रीलंका में दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा आने वाले दिनों में किए जाने की उम्मीद है। यह टीम 19 या 20 जनवरी को यूएई में प्री-टूर कैंप के लिए रवाना होगी। इस दौरे पर गए खिलाड़ी 21 से 27 जनवरी तक होने वाले बीबीएल फाइनल के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। अभी यह कहना जल्दबाजी हो सकती है कि श्रीलंका दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के उन खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा जो भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट सिडनी में खेले थे। जोश इंगलिस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, टॉड मर्फी और मैथ्यू कुहनेमन को संभावित रूप से शामिल किया जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया पहले ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका है। ग्लेन मैक्सवेल पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि, चयनकर्ता टीम का चयन करते समय 2027 में भारत दौरे को ध्यान में रख सकते हैं। स्मिथ गुरुवार को एमसीजी में मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ सिडनी सिक्सर्स के मैच में नहीं खेल पाएंगे, लेकिन शनिवार को एससीजी में पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं। स्कॉर्चर्स की टीम में शामिल मार्श और रिचर्डसन के भी मंगलवार रात को रेनेगेड्स के खिलाफ होने वाले मैच में खेलने की उम्मीद है। स्मिथ 15 जनवरी को एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ और 17 जनवरी को सिडनी थंडर के खिलाफ होने वाले सिक्सर्स मैचों के लिए भी उपलब्ध रहेंगे, जहां कोंस्टास भी खेलेंगे। कोंस्टास थंडर के लिए शेष सभी चार मैचों में खेलने के लिए तैयार हैं, जिसकी शुरुआत कल रात सिडनी में होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ होने वाले मैच से होगी।  

किर्गियोस 2019 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया की डेविस कप टीम में लौटे

मेलबर्न निक किर्गियोस पांच साल से अधिक समय में पहली बार ऑस्ट्रेलिया की डेविस कप टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं, क्योंकि 29 वर्षीय निक को 31 जनवरी और 1 फरवरी को स्वीडन के स्टॉकहोम में होने वाले क्वालीफाइंग मुकाबले के लिए टीम में शामिल किया गया है। नवंबर 2019 के बाद से किर्गियोस की यह पहली विश्व टीम प्रतियोगिता होगी, जब उन्होंने नवंबर के फाइनल में बेल्जियम के स्टीव डार्सिस और चिली के एलेजांद्रो गोंजालेज को हराया था। वर्ल्ड नंबर 8 एलेक्स डी मिनौर ऑस्ट्रेलियाई टीम का नेतृत्व करेंगे, जबकि जॉर्डन थॉम्पसन और थानासी कोकिनाकिस ऑस्ट्रेलियाई दल को पूरा करेंगे। लेटन हेविट की कप्तानी वाली टीम 2022 और 2023 डेविस कप फाइनल में उपविजेता रहने और पिछले सीजन में मलागा में सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद हाल के वर्षों में अपने शानदार प्रदर्शन को बेहतर करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। किर्गियोस, जिन्होंने 2013 और 2019 के बीच 11 बार खेला, ने प्रतियोगिता में एक प्रभावशाली इतिहास बनाया है, जिसमें एकल मैचों में उनका रिकॉर्ड 11-5 है। पहले दिन दो एकल मैच और एक युगल मैच, साथ ही दूसरे दिन रिवर्स एकल मैच शामिल हैं, यह मुकाबला स्टॉकहोम के रॉयल टेनिस हॉल के एक इंडोर हार्ड कोर्ट पर खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम, जो स्वीडन के खिलाफ 7-3 की बढ़त बनाए हुए है, सितंबर में दूसरे दौर में आगे बढ़ने के लिए क्वालीफायर के पहले दौर में 13 विजेता देशों में से एक बनने का लक्ष्य रखती है।  

न मानने पर बेल्ट से पीटकर आरोपी पति फरार, उत्तर प्रदेश-बरेली में पत्नी को जबरन देह व्यापार के लिए किया मजबूर

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में पत्नी को जबरन देह व्यापार कराने का मामला सामने आया है। पत्नी ने आरोप लगाया है कि पति अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूत करता है। मेरे मना करने पर बेल्ट से बुरी तरह पीटता है। पीड़िता की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी पति व उसके दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इज्जतनगर क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को अपनी आपबीती बताई। उसने कहा कि इज्जतनगर क्षेत्र के एक युवक से मेरा निकाल हुआ था। शुरुआत में सबकुछ ठीक से चलता रहा, लेकिन फिर अचानक से सब बदल गया। पति के व्यवहार में बदलाव से मैं परेशान रहने लगी। उसने मुझे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह चाहता था कि मैं देह व्यापार करूं। मैंने इस तरह की गंदी हरकतों के लिए पति से साफ मना कर दिया, तो उसने मुझे बुरी तरह पीटा। इतना मारा कि बेल्ट के निशान मेरे शरीर पड़ गए। मुझे मजबूरी में उसकी बात माननी पड़ी। उसकी हरकतें खराब होती गईं। एक दिन वह अपने दोस्तों के साथ और मुझसे जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। दोस्तों के साथ संबंध बनाने पर दिया जोर 27 दिसंबर की रात की बात है। पीड़िता का आरोपी पति अपने तीन दोस्तों के घर पर आया। इस दौरान वह घर पर काम कर रही थी। आरोपी ने दोस्तों के साथ मिलने के बुलाया और कसकर हाथ पकड़ लिया। पीड़ित को ठीक नहीं लगा, तो उसने विरोध किया। उसके बाद आरोपी पति के तीन दोस्तों ने भी पीड़िता के साथ गलत हरकतें करना शुरू कर दिया। उसने सभी का विरोध किया, तो आरोपियों ने पकड़कर महिला को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। उसके बाद गालियां देकर पीड़िता को घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

लौंगिया व छतरी योजना में भी होगा शुभारम्भ, राजस्थान-अजमेर में विधानसभा अध्यक्ष ने आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों का किया लोकार्पण

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि हम अजमेर उत्तर के प्रत्येक निवासी को उसके घर के आस-पास चिकित्सा सुविधा देने की दिशा में काम कर रहे हैं। संभाग के सबसे बडे जवाहर लाल नेहरू अस्पताल से लेकर आयुष्मान आरोग्य मन्दिर तक क्षेत्र का प्रत्येक निवासी मेडिकल सुविधा की कवरेज में होगा। आरोग्य मन्दिर मौहल्लों में सामान्य बीमारियों के मरीजों के लिए वरदान सिद्ध होंगे। उन्हें घर के पास ही मेडिकल सुविधा उपलब्ध होगी। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को अजमेर उत्तर क्षेत्र के कुन्दन नगर एवं फ्रेन्डस कॉलोनी में आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों का शुभारम्भ किया। इन स्थानीय अस्पतालों पर चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ की तैनाती की गई है। यहां सामान्य बीमारियों के साथ ही डायबिटीज व ब्लड प्रेशर सहित अन्य बीमारियों का भी उपचार किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को सम्बोधित करते हुए श्री देवनानी ने कहा कि चिकित्सा सुविधा के क्षेत्र में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। संभाग के सबसे बडे जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में शीघ्र ही सुपर स्पेशलिटी सेवाएं भी उपलब्ध होगी। इसके लिए बजट में घोषणा की गई है और स्थान भी चिन्हित कर लिया गया है। इसके निर्माण व सुविधाओं की स्थापना पर 200 करोड़ रूपए से ज्यादा की राशि खर्च होगी। देवनानी ने कहा कि अजमेर उत्तर क्षेत्र के लिए बजट में ही नए सैटेलाइट अस्पताल की घोषणा की गई है। अस्पताल के लिए भूमि चिन्हित कर निर्माण कार्य की शुरूआत की गई है। जल्दी यह भवन भी आमजन को उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में पंचशील में शहरी सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र की स्थापना करवाई गई थी। यह अस्पताल भी आमजन को राहत दे रहा है। इसी तरह विभिन्न स्तर के अस्पतालों से आमजन को उनके घर के पास ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो रही है। एलोपैथी चिकित्सा के साथ ही आयुर्वैदिक चिकित्सा के क्षेत्र में भी अजमेर ने उपलब्धि हासिल की है। यहां आयुर्वेद यूनिवर्सिटी की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसी तरह अजमेर में बालिका सैनिक स्कूल के लिए हाथी खेड़ा में भूमि चिन्हित कर ली गई है। जल्द ही इसकी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसी प्रकार रोजगार की दिशा में एक बड़ा कदम आईटी पार्क के रूप में सामने आया है। इसके लिए माकड़वाली में भूमि आवंटित हो गई है। जल्द ही इसकी शुरूआत की जाएगी। इसी तरह आरआईटी, स्पोट्र्स कॉलेज, खेल अकादमी, अन्य बजट घोषणाएं अजमेर के विकास में  मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मन्दिर आमजन को उनके घर के पास ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक बडा कदम है। अब आमजन को चिकित्सा सुविधा के लिए घर से दूर नहीं जाना पडेगा। जल्द ही लौंगिया व छतरी योजना क्षेत्र में भी आरोग्य मन्दिर खोले जाएंगे।

शमी के चोट प्रबंधन और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के लिए तेज गेंदबाज को न भेजने के बीसीसीआई के फैसले पर उठाए सवाल

दुबई भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के चोट प्रबंधन और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के लिए तेज गेंदबाज को न भेजने के बीसीसीआई के फैसले पर सवाल उठाए हैं, जिसमें भारत 3-1 से हार गया था। टखने की चोट के कारण 2023 विश्व कप फाइनल के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलने और 2024 की शुरुआत में सर्जरी कराने के बावजूद, तेज गेंदबाज ने घरेलू रेड-बॉल क्रिकेट में भाग लिया, जिससे ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज के दौरान वापसी की उम्मीद बढ़ गई। मेलबर्न में चौथे टेस्ट से पहले उन्हें आधिकारिक तौर पर बाहर कर दिया गया था, बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने घुटने में सूजन का हवाला दिया था। शास्त्री और पोंटिंग का मानना है कि शमी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा और सीरीज के अंत में वापसी में तेजी लाई जा सकती थी। शास्त्री ने कहा कि शमी को ऑस्ट्रेलिया ले जाया जा सकता था और फिर उनकी भागीदारी पर निर्णय लिया जा सकता था। शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू में कहा, जब उनसे पूछा गया कि क्या शमी मेलबर्न या सिडनी में सीरीज को अपने पक्ष में कर सकते थे, “बिल्कुल, इसमें कोई संदेह नहीं है। ईमानदारी से कहूं तो, मैं मीडिया में चल रही इस बातचीत से बहुत हैरान था कि मोहम्मद शमी के साथ वास्तव में क्या हुआ। रिकवरी के मामले में वह कहां है? वह एनसीए में कब से बैठा है, मुझे नहीं पता। वह कहां खड़ा है, इस बारे में उचित बातचीत क्यों नहीं हो पा रही है? उसकी क्षमता के अनुसार खिलाड़ी होने के कारण मैं उसे ऑस्ट्रेलिया ले आता।” उन्होंने कहा, “मैं उसे टीम का हिस्सा बनाए रखता और सुनिश्चित करता कि उसका पुनर्वास टीम के साथ हो। और फिर अगर तीसरे टेस्ट मैच तक हमें लगता कि नहीं, यह खिलाड़ी सीरीज के बाकी मैच नहीं खेल सकता, तो मैं उसे जाने देता।” शास्त्री ने कहा, “लेकिन मैं उसे टीम के साथ लाता, उसे रखता, सर्वश्रेष्ठ फिजियो से उसकी निगरानी करता और ऑस्ट्रेलिया में मौजूद अंतरराष्ट्रीय फिजियो से भी सर्वश्रेष्ठ सलाह लेता, जो देखते हैं कि वह कैसा प्रदर्शन कर रहा है। लेकिन मैं उसे टीम में बनाए रखता।” पोंटिंग ने शास्त्री की भावना को दोहराया, इससे पहले कि इस बात पर जोर दिया जाए कि ऑस्ट्रेलिया सीरीज के अंत में यह तेज गेंदबाज कितना महत्वपूर्ण हो सकता था। “मुझे वास्तव में आश्चर्य हुआ जब उसे सीरीज के बीच में भी नहीं बुलाया गया, दो टेस्ट मैच हो चुके थे। भारत की ओर से नितीश रेड्डी निश्चित रूप से टीम में थे। इसलिए आपके पास वैसे भी एक और तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर था। “इसलिए अगर शमी, भले ही वह पूरी तरह से फिट न हो, अगर उसे एक दिन में कम ओवर गेंदबाजी करनी पड़े, तो आपके पास उसकी मदद करने के लिए एक बैकअप सीम गेंदबाजी विकल्प था और मुझे लगता है कि वह अंतर पैदा कर सकता था। ” पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू को बताया, “जब आपने मुझसे (पहले आईसीसी रिव्यू में) पूछा कि मुझे क्या लगता है कि परिणाम क्या होगा, तो मैंने कहा कि 3-1 से ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में क्योंकि शमी टीम में नहीं था। मैंने सबसे पहले यही कहा। मुझे लगा कि वह भारत के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा, “अगर शमी, बुमराह और सिराज उनकी शुरुआती टीम में होते, तो मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया में चीजें पूरी तरह से अलग हो सकती थीं।” शास्त्री ने आगे कहा कि शमी जसप्रीत बुमराह के लिए पर्याप्त मदद कर सकते थे, जो सीरीज के अंत में फिटनेस से जूझ रहे थे। “मेलबर्न में 1-1 की बराबरी पर यह बहुत कड़ा हो गया था। आपको बस उस अनुभव और समर्थन की जरूरत थी। आप जानते हैं, वह भी स्तर बढ़ा सकते थे। और यह वहां मौजूद दो खिलाड़ियों (बुमराह और शमी) की वजह से हो सकता था। शास्त्री ने कहा, “पैट कमिंस अकेले ऐसा नहीं कर सकते थे; स्कॉटी बोलैंड को आगे आना पड़ा। इसलिए आपको उनके अनुभव वाले गेंदबाज की जरूरत थी। आप जानते हैं, मोहम्मद सिराज ने जितनी मेहनत की, आपको वहां शमी के अनुभव की जरूरत थी।”  

मुस्लिम देश ईरान ने बचाने में हर संभव मदद का दिया भरोसा, हूतियों के कब्जे में है भारतीय नर्स निमिषा प्रिया

सना/नई दिल्ली. केरल की नर्स निमिषा प्रिया को यमन में मौत की सजा सुनाई गई गई है। हाल ही में ये खबर आई थी कि यमनी नागरिक की हत्या के मामले में निमिषा की फांसी को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी है। इस पर यमन दूतावास ने सफाई देते हुए कहा है कि राष्ट्रपति रशद मोहम्मद अल-अलीमी ने सजा की पुष्टि नहीं की है। इसकी वजह ये है कि निमिषा राजधानी सना की जेल में बंद है, यह हूती विद्रोहियों के कब्जे वाला इलाका है। ऐसे में यह यमनी राष्ट्रपति के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। निमिषा की सजा पर फैसला हूतियों का प्रशासन ही लेगा। यमन के दूतावास ने सोमवार को भारत में जारी बयान बयान में कहा कि निमिषा का पूरा केस मामला हूती विद्रोहियों की कोर्ट में ही चला है। प्रिया की मौत की सजा को मंजूरी हूती सुप्रीम पॉलिटिकल काउंसिल के नेता मेहदी अलमशात ने की है। इसमें यमनी राष्ट्रपति का कोई हस्तक्षेप नहीं है। भारतीय नर्स निमिषा की सजा पर आगे का फैसला हूतियों की सरकार को लेना है। ईरान से आखिरी उम्मीद! हूतियों से निमिषा को फांसी से माफी दिलाने में ईरान से भारत को मदद की आखिरी उम्मीद की तरह है। इजरायल और अमेरिका से लाल सागर में लड़ रहे हूतियों को ईरान का समर्थन मिलता रहा है। ऐसे में ईरान का दखल इस मामले में अहम हो सकता है। ईरान की ओर से निमिषा की मदद की बात कही गई है। एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने कहा है कि निमिषा के लिए हम जो भी अच्छा से अच्छा कर सकते हैं, वो करेंगे। निमिषा प्रिया केरल के पलक्कड़ जिले की रहने वाली हैं। वह एक दशक से ज्यादा समय से यमन में हैं। प्रिया पर 2017 में तलाल महदी नाम के यमनी नागरिक की हत्या का आरोप लगा और 2018 में उन्हें दोषी पाया गया और मौत की सजा सुनाई गई। इसके बाद से निमिषा को बचाने की कोशिश हो रही है। सेव निमिषा प्रिया इंटरनेशनल एक्शन काउंसिल की ओर से भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई गई है। निमिषा के वकील और परिवार ने ब्लड मनी देने की भी पेशकश की है। निमिषा के वकील सुभाष चंद्रन ने कहा कि हम ब्लड मनी के तौर पर कोई भी रकम पीड़ित देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि यह मामला काफी पेचीदा है क्योंकि यमन में हूती विद्रोहियों का कब्जा है और वहां की स्थिति अस्थिर है। इसलिए निमिषा को रिहा करवाने के लिए भारत सरकार को काफी कूटनीतिक प्रयास करने होंगे।

हाथ पैर और मुंह बांधकर कई कुत्तों को 40 फीट ऊंचे पुल से फेंका, 21 बेजुबानों की मौत, हैवानियत की हदें पार

हैदराबाद हैदराबाद के गांव से कुत्तों के साथ हैवानियत का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां के संगारेड्डी के एड्डुमाइलरम नाम के गांव में अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर 20 से ज्यादा कुत्तों की जान ले ली है। पुलिस के मुताबिक इन कुत्तों को 40 फीट ऊंचे पुल से नीचे फेंका गया जिसके बाद 21 कुत्तों की मौत हो गई। वहीं 11 अन्य कुत्तों की हालत गंभीर है। आरोपियों ने इन कुत्तों के हाथ-पैर और मुंह तक बांध दिए थे। यह घटना बीते 4 जनवरी को सामने आई जब कथित तौर पर जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था सिटीजन फॉर एनिमल्स के कुछ वॉलेंटियर्स को घटनास्थल के पास से आ रही चीखों के बारे में सूचना मिली। सिटीजन फॉर एनिमल्स संस्था ने बताया, “शिकायत के बाद जब वह वहां पहुंचे तो उन्हें खौफनाक मंजर दिखा। यहां कुछ घायल कुत्ते थे जो मृत साथियों के सड़ते हुए शवों के बीच कराह रहे थे। कुछ लाशों में कीड़े भर गए थे। कुछ शव पानी में तैर रहे थे। इससे यह पता चलता है कि घटना को कई दिन बीत चुके थे।” संस्था ने बताया कि उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। संस्था एक वॉलेंटियर पृथ्वी पनेरू ने बताया, “हमने एनिमल वॉरियर्स कंजर्वेशन सोसाइटी (AWCS) और पीपुल फॉर एनिमल्स (PFA) हैदराबाद से सहायता मांगी। कई घंटों की मशक्कत के बाद 11 घायल कुत्तों को बचाया गया है और नागोले में PFA आश्रय में ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।” संस्था के वॉलेंटियर्स ने इंद्रकरण पुलिस के पास अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस आगे की छानबीन में जुटी हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया ने इंद्रकरण पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया, “शुरुआती जांच से पता चलता है कि पुल के नीचे गंभीर रूप से घायल पाए गए कुत्तों को पुल से फेंका गया है। हालांकि अभी उसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है। स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी इकठ्ठा करने की कोशिश चल रही है। वहीं कुत्तों के अवशेषों को और सबूत जुटाने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।”

सुनीं लोगों की समस्याएं, राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में गृह रक्षा मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

जयपुर। जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं गृह रक्षा विभाग कैबिनेट मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने चित्तौड़गढ़ जिला स्थित मातृकुंडिया में सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्री खराड़ी ने कहा कि सामुदायिक भवन परिसर में डोम बनाया जाएगा। साथ ही, किसानों को कृषि कनेक्शन समय पर उपलब्ध हो सके, इस हेतु भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को फिंगरप्रिंट के अभाव में राशन प्राप्त करने में कोई तकलीफ नहीं आए, इसकी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय परिश्रमी और विश्वासी समाज है। मातृभूमि के लिए आदिवासियों ने अनेकों बलिदान दिए हैं। इस अवसर पर उन्होंने राणा पूंजा के योगदान को भी याद किया।इस अवसर पर जनप्रतिनिधि सहित, संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने चित्तौड़गढ़ दुर्ग का भ्रमण भी किया। दुर्ग भ्रमण के दौरान उन्होंने कुंभा महल, विजय स्तंभ सहित विभिन्न स्थलों का अवलोकन किया और दुर्ग से जुड़ी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी ली।

हेजलवुड के पिंडली की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट दौरे से बाहर होने की संभावना: रिपोर्ट

सिडनी ऑस्ट्रेलिया को 29 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है, क्योंकि सीनियर तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के पिंडली की चोट और साइड स्ट्रेन के कारण दौरे से बाहर होने की संभावना है। हेजलवुड को भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के तीसरे टेस्ट के दौरान पिंडली में चोट लग गई थी और इसके बाद वह सीरीज के अगले दो टेस्ट से बाहर हो गए। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, हेजलवुड के श्रीलंका में लाल गेंद के मैच खेलने की संभावना नहीं है और चयनकर्ता बुधवार को अपनी टीम को अंतिम रूप देने के लिए बैठक करेंगे, जिसमें टेस्ट घटक के लिए 16 खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। गुरुवार को घोषणा की उम्मीद है। इसमें यह भी कहा गया है कि चयनकर्ता चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी एक सफेद गेंद वाली टीम का चयन करेंगे, जो 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच पाकिस्तान और यूएई में होगी। हेज़लवुड की अनुपस्थिति कप्तान पैट कमिंस की अनुपलब्धता को बढ़ाती है, जिससे ऑस्ट्रेलिया का तेज गेंदबाजी आक्रमण काफी कमजोर हो गया है। जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल और एशेज श्रृंखला के साथ, चयनकर्ता हेज़लवुड की दीर्घकालिक फिटनेस को प्राथमिकता दे रहे हैं। श्रीलंका की परिस्थितियां स्पिन के लिए काफी अनुकूल होने की उम्मीद है, जिससे नाथन लियोन पर काफी जिम्मेदारी होगी, जिन्होंने तीन साल पहले गॉल में ऑस्ट्रेलिया के आखिरी टेस्ट के दौरान 64 ओवरों की शानदार गेंदबाजी की थी।चयनकर्ता ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी और बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुहनेमैन को लियोन के बैकअप विकल्प के रूप में भी देख रहे हैं।  

शिक्षा ऋण योजनाओं के वितरित किए चेक, राजस्थान-बांसवाड़ा में सहकारिता मंत्री ने दिए गोपाल क्रेडिट कार्ड

बांसवाड़ा/जयपुर। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन विभाग श्री गौतम कुमार दक ने बांसवाड़ा जिला स्थित गढ़ी और तलवाडा में आयोजित कार्यक्रम में बाँसवाड़ा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि. बाँसवाड़ा के गोपाल क्रेडिट कार्ड और शिक्षा ऋण योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। गौतम कुमार दक ने कहा कि यह योजनाएं किसानों और विद्यार्थियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बनाई गई हैं। गोपाल क्रेडिट कार्ड के तहत किसानों को गोपालन के लिए ब्याज मुक्त ऋण मिलेंगे, जो उनके आर्थिक बोझ को कम करेगा। वहीं, शिक्षा ऋण योजना के माध्यम से छात्र अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे, जो उनके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करना है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। मंत्री श्री दक ने अधिकारियों से इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की। विभाग के कर्मचारियों द्वारा माही पुल पर सहकारिता मंत्री की अगवानी की गयी तत्पश्चात उन्होंने अधिकारियों से सहकारिता विभाग के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की गयी। मंत्री द्वारा सागवाडिया, गढ़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गोपाल क्रेडिट कार्ड के लाभार्थियों को चेक वितरित किये गये। इसके पश्चात् उन्होंने माता त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन किये तथा बाद में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा ऋण के दो लाभार्थीयो को 10-10 लाख के एंव गोपाल क्रेडिट कार्ड के दो लाभार्थियों को 50-50 हजार के चैक वितरित किये गयें। सहकारिता विभाग, बैंक एवं वृहत कृषि बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के समस्त कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, किसान, छात्र और उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे। चेक वितरण के पश्चात् लाभार्थियों ने सरकार के इस प्रयास की सराहना की और उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक मोड़ बताया। मंत्री श्री गौतम कुमार दक ने इस मौके पर यह भी कहा कि आगामी समय में ऐसे और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें और समाज में समृद्धि का वातावरण बने।

वोटर लिस्ट से नाम काटने के आरोपों पर इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने दिया जवाब, एक-एक चीज गिना दी

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग ही निशाने पर लिया था। उनका कहना था कि नई दिल्ली विधानसभा सीट समेत कई स्थानों पर वोटर लिस्ट से नाम काटे गए हैं। खासतौर पर उन लोगों और इलाकों से वोट काटे गए हैं, जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे आम आदमी पार्टी के समर्थक हो सकते हैं। इसकी शिकायत भी उन्होंने आयोग से की थी, जिसका आज इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने जवाब दिया। दिल्ली के चुनाव का शेड्यूल जारी करने के दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के आरोप का सिलसिलेवार ढंग से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भ्रम पैदा किया जा रहा है, जबकि वोटर लिस्ट से किसी का नाम मनमाने ढंग से हटाया ही नहीं जा सकता। राजीव कुमार ने कहा कि 2020 से 30 राज्यों में चुनाव हुए हैं और 15 राज्यों में अलग-अलग दल बहुमत पाकर सत्ता में आए हैं। इससे स्पष्ट है कि पूरी प्रक्रिया कितनी पारदर्शी है। राजीव कुमार ने कहा कि वोटर लिस्ट से नाम हटाने और जोड़ने की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है। यहां तक कि हम सभी राजनीतिक दलों को अधिकार देते हैं कि वह अपने स्तर पर बीएलओ की नियुक्ति करें। हर साल अक्टूबर में ड्राफ्ट रोल तैयार किया जाता है और नए लोगों को जोड़ा जाता है। उन लोगों को हटाया जाता है, जो शिफ्ट हो गए हैं या मृत्यु हो गई हो। बिना डेथ सर्टिफिकेट के नहीं कटता मृतक का नाम सभी राजनीतिक दलों को लिस्ट की दो कॉपी दी जाती हैं। इसके अलावा हर मामले में व्यक्तिगत सुनवाई की जाती है। जिस वोटर का नाम डिलीट करने का आवेदन आता है, उसके परिजन से या उससे संपर्क किया जाता है। मृत्यु की दशा में डेथ सर्टिफिकेट लगने पर ही लिस्ट से नाम हटता है। ईवीएम को लेकर भी राजीव कुमार ने दूर किए भ्रम यही नहीं उन्होंने ईवीएम को लेकर भी एक बार फिर भ्रम दूर किए। उन्होंने कहा कि ईवीएम पोलिंग बूथ पर आने से लेकर स्ट्रॉन्ग रूम में जाने तक राजनीतिक दलों के एजेंट को प्रक्रिया में शामिल किया जाता है। उन्हें मतों तक की जानकारी दी जाती है कि किस मशीन में कितने वोट पड़े हैं।

‘गुरू गोविन्द सिंह के जीवन से सीख लें युवा’, राजस्थान-विधानसभा अध्यक्ष देवनानी पहुंचे गुरुद्वारा

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि युवा पीढ़ी को गुरू गोविन्द सिंह जी के जीवन से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने जिस तरह से सादगी, बलिदान एवं देश प्रेम का संदेश दिया। वह वर्तमान में युग में प्रासंगिक है और वर्तमान समय की सभी समस्याओं का हल है। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को श्री गुरू गोविन्द सिंह जयन्ती पर सिख समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने पवित्र गुरुवाणी सुनी, मत्था टेका और लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि श्री गुरू गोविन्द सिंह सिक्खों के 10वे गुरू थे। उन्होंने अपने जीवन से त्याग, तपस्या और बलिदान की जो मिसाल पेश की वह इतिहास में सदैव याद की जाएगी। युवाओं को उनसे देश प्रेम के लिए सर्वस्व त्याग की सीख लेनी चाहिए। इस अवसर पर श्री नरेन्द्र सिंह छाबाड़ा, श्री तेजपाल सिंह साहनी, श्री सरबजीत छाबड़ा, श्री यशपाल बेदी सहित सिक्ख समाज के अनुयायी उपस्थित रहे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet