LATEST NEWS

रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में चलेगी प्रक्रिया, छत्तीसगढ़-निकाय चुनाव को लेकर महापौर और अध्यक्ष पदों का आरक्षण आज

रायपुर। नगरीय निकायों में आम निर्वाचन के लिए नगर निगमों में महापौर और नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया आज सात जनवरी को संपादित की जाएगी। रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में नगर निगमों में महापौर पद, नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद और नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पद की आरक्षण की प्रक्रिया संपादित की जाएगी। आरक्षण की कार्यवाही के अवलोकन के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर उपस्थित रह सकते हैं। नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से वर्ष 2024-25 में प्रदेश में होने वाले नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के लिए छत्तीसगढ़ नगर पालिका (महापौर तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम 1999 के प्रावधानों के अंतर्गत नगर पालिक निगमों के महापौर तथा नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों के पदों के आरक्षण की कार्यवाही संपादित की जा रही है।

आईसीसी ने दिसंबर की महिला खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए मंधाना, सदरलैंड, म्लाबा को किया नामांकित

दुबई भारत की स्मृति मंधाना, ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका की नॉनकुलुलेको म्लाबा को आईसीसी दिसंबर की महिला खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। स्मृति मंधाना ने सभी प्रारूपों में असाधारण प्रदर्शन किया, भारत के दौरों और घरेलू श्रृंखलाओं के दौरान महत्वपूर्ण योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में खराब शुरुआत के बावजूद, मंधाना ने तीसरे एकदिवसीय मैच में शानदार शतक (109 गेंदों पर 105 रन) के साथ वापसी की। इस पारी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बाद की घरेलू श्रृंखला में उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए मंच तैयार किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में मंधाना का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा, जहां उन्होंने लगातार तीन अर्धशतक जड़कर भारत को 2-1 से सीरीज में जीत दिलाई। तेज स्ट्राइक रेट बनाए रखते हुए पारी को संभालने की उनकी क्षमता ने उन्हें महिला क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक के रूप में स्थापित किया। वनडे में, उन्होंने छह मैचों में 45.00 की औसत और 91.52 की स्ट्राइक रेट से 270 रन बनाए, जबकि टी20 में, उन्होंने तीन मैचों में 64.33 की औसत और 59.50 की स्ट्राइक रेट से 193 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड ने दिसंबर में अपनी टीम के नाबाद वनडे स्ट्रीक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऑलराउंडर ने दो शतकों के साथ अपनी बल्लेबाजी का हुनर ​​दिखाया – पर्थ में भारत के खिलाफ शानदार 110 रन और वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 105 रन। बल्ले से आक्रामकता और संयम को संतुलित करने की उनकी क्षमता ने ऑस्ट्रेलियाई लाइनअप में गहराई ला दी। गेंद के साथ सदरलैंड का योगदान भी उतना ही प्रभावशाली रहा। भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में उनके मैच जीतने वाले 4/39 ने दबाव में अच्छा प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता को उजागर किया। दिसंबर में पांच वनडे मैचों में उन्होंने नौ विकेट लिए और 3.85 की शानदार इकॉनमी रेट बनाए रखी। उनके प्रदर्शन में 67.25 की औसत और 113.98 की स्ट्राइक रेट से 269 रन बनाए और 16.22 की औसत और 3.85 की इकॉनमी रेट से नौ विकेट भी लिए। उनके हरफनमौला प्रदर्शन ने उन्हें दिसंबर में दो बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिलाया। दक्षिण अफ्रीका की नॉनकुलुलेको म्लाबा ने इंग्लैंड के खिलाफ ब्लोमफोंटेन में ऐतिहासिक एकमात्र टेस्ट में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करके इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज करा लिया। वह टेस्ट में 10 विकेट लेने वाली पहली दक्षिण अफ्रीकी महिला बनीं, उन्होंने 15.70 की औसत से 10 विकेट लिए। जबकि दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच हार गया, म्लाबा का प्रदर्शन शानदार रहा, जिसने सबसे लंबे प्रारूप में स्पिन गेंदबाजी में उनकी महारत को दर्शाया। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी योगदान दिया, जहां उन्होंने दो विकेट लिए और 20 रन बनाए।

एक नाबालिग मौके से फरार, छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार में दो दोस्तों में दो दोस्तों में चाकूबाजी में एक की मौत

बलौदा बाजार. चाकूबाजी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. जिले से सामने आए खूनी वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. एक नाबालिग ने विवाद के बाद अपने ही दोस्त पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. घायल को हॉस्पिटल में डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया. डाक्टर ने बताया कि चाकू लगने से अतड़ी बाहर आ गया था और अंदर गहरी चोट होने से काफी खून बह चुका था. पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है. जानकारी के मुताबिक, मामला कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरछेड़ी का है. गांव के 22 वर्षीय राजेश कुमार निर्मलकर  और नाबालिग दोनों दोस्त थे. नाबालिग का आरोप है कि राजेश उसकी छोटी बहन से छेड़छाड़ करता था. ऐसा करने से कई बार उसने मना भी किया लेकिन राजेश ने बात नहीं मानी. जिसके बाद उसने राजेश को जान से मारने की प्लानिंग की. रोजाना की तरह सोमवार की रात नाबालिग आरोपी ने राजेश को गांव के मैदान में मिलने के लिए बुलाया. राजेश जब वहां पहुंचा तो नाबालिग उससे विवाद करने लगा और अपने पास रखे चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. राजेश को परिजन गंभीर हालत में पलारी अस्पताल लेकर पहुंचे  जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने नाबालिक आरोपी को पकड़कर अभिरक्षा में रखा है.

परिजनों को सीएम साय ने दी सांत्वना, छत्तीसगढ़-बीजापुर में गमगीन माहौल में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में बलिदान हुए आठ जवानों और एक चालक को दंतेवाड़ा में पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान गमगीन माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत तमाम नेताओं और मृतकों के परिजनों ने यहां पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से आसमान गूंज उठा। इस दौरान महिलाओं और बच्चों सहित मृतकों के परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। रोते हुए परिजनों को महिला सुरक्षाकर्मी उन्हें सांत्वना देने की कोशिश कर रही थीं। बलिदान हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम साय ने कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और हम राज्य में शांति स्थापित करने में सफल होंगे। मुख्यमंत्री साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने जवानों के पार्थिव शरीर को कंधा दिया और उन्हें उनके पैतृक स्थानों पर ले जाने के लिए वाहनों में रखा। बता दें कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों पर दो साल में सबसे बड़ा हमला करते हुए नक्सलियों ने सोमवार को बीजापुर जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के अंबेली गांव के पास 60-70 किलोग्राम के इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का इस्तेमाल कर सुरक्षाकर्मियों के वाहन को उड़ा दिया। बीजापुर जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित एसयूवी में सवार राज्य पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और बस्तर फाइटर्स इकाइयों के चार-चार सुरक्षाकर्मियों और वाहन के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम साय ने कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सली हताश हो चुके हैं, जिसके कारण उन्होंने ऐसी कायरतापूर्ण हरकत की है। मैं शहीद जवानों और नागरिक चालक को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

डल्लेवाल के डॉ. अवतार सिंह ने बताया कि उनकी हालत बेहद ख़राब, नहीं दे रहे कोई जवाब!

संगरूर/चंडीगढ़ खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का मरण व्रत लगातार जारी है। उनकी हालत बेहद नाजुक है। देर रात भी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और ब्लड प्रेशर 88/52 पर पहुंच गया था। इस बारे में बात करते हुए डल्लेवाल के डॉ. अवतार सिंह ने बताया कि उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि मॉनिटर में भी उनका बी. पी. नोट नहीं हो रहा था, इतना ज्यादा बी.पी. डाऊन हो गया था। उसका शरीर बर्फ की तरह ठंडा हो गया था और उसकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया। डल्लेवाल ने 30-40 मिनट तक कोई जवाब नहीं दिया। डॉक्टर ने बताया कि उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। इस समय डल्लेवाल की जो हालत है, उन्हें इस समय ICU में होना चाहिए और उनका पूरा इलाज होना चाहिए लेकिन   डल्लेवाल ने इलाज कराने से इनकार कर दिया है। डॉक्टर ने कहा कि डल्लेवाल बेहद खतरे में है और कभी भी कुछ भी हो सकता है। बता दें कि गत दिवस सुप्रीम कोर्ट द्वारा सेवामुक्त जज नायब सिंह के नेतृत्व में गठित हाई पावर कमेटी ने किसान नेता डल्लेवाल से मुलाकात की थी। कमेटी ने डल्लेवाल से मेडिकल कराने की अपील की थी।

कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की समस्याएं, जनसुनवाई में 46 आवेदन हुए प्राप्त

अनूपपुर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने मंगलवार को जनसुनवाई में जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में 46 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रुख अपनाते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्री सुधाकर सिंह बघेल सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगणों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी।      जनसुनवाई में अनूपपुर निवासी श्रीमती गीता पटेल ने भूमि का नामांतरण एवं सीमांकन कराए जाने, विकासखण्ड पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत बरबसपुर के रामपाल नापित ने ग्राम पंचायत के शासकीय नाले में दबंग द्वारा अवैध रूप से मिट्टी डालने, ग्राम दुधमनिया तहसील अनूपपुर के श्री गेंद सिंह ने जंगली हाथी द्वारा मकान क्षतिग्रस्त किए जाने पर सहायता राशि दिलाए जाने, ग्राम सेमरवार तहसील जैतहरी के कृषक खेलन प्रसाद संत ने सिंचाई सुविधा हेतु स्थाई विद्युत कनेक्शन कराने, ग्राम पंचायत कदमसरा तहसील जैतहरी के दिव्यांग मोतीलाल कोल ने दिव्यांग पेशन दिलाए जाने, वार्ड नं. 02 जैतहरी की विपतिया बाई साहू ने उपचार हेतु आर्थिक सहायता दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिए।

बाढ़ग्रस्त कोयला खदान में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए बचाव अभियान में लगी सेना और नौसेना

असम असम के दीमा हसाओ जिले में बाढ़ग्रस्त कोयला खदान में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए राहत और बचाव अभियान जोरों पर है। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में तीन लोगों के मारे जाने की आशंका है। जिला प्रशासन ने बताया कि उनके शव खदान के अंदर देखे जा सकते हैं, लेकिन अभी तक उन्हें निकाला नहीं गया है। फंसे मजदूरों की स्थिति गंभीर 6 जनवरी से फंसे हुए नौ मजदूरों में से सात असम से हैं, जबकि एक-एक मजदूर नेपाल और पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। हादसे के बाद से मजदूरों के परिवारों में चिंता का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खदान में अचानक आई बाढ़ की वजह से मजदूर बाहर नहीं निकल सके। पानी का स्तर तेजी से बढ़ने के कारण उनकी जान पर खतरा मंडराने लगा। इस आपात स्थिति में जिला प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। बचाव कार्य में सेना और नौसेना तैनात मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि मजदूरों को बचाने के लिए नौसेना के गोताखोरों को बुलाया गया है। विशाखापत्तनम से आ रहे ये गोताखोर जल्द ही मौके पर पहुंचेंगे। खदान के अंदर पानी का स्तर लगभग 100 फीट तक बढ़ गया है, जिससे राहत कार्य में कठिनाइयां आ रही हैं। सरमा ने ट्वीट कर कहा, “उमरंगशू में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। हम सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।” विशेषज्ञों और उपकरणों के साथ राहत कार्य जारी भारतीय सेना और असम राइफल्स ने राहत और बचाव कार्य के लिए विशेष उपकरण, इंजीनियर्स टास्क फोर्स, गोताखोर और चिकित्सा दल तैनात किए हैं। रक्षा प्रवक्ता ने कहा, “हमारी टीम पूरी तैयारी के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई है और फंसे हुए मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है।” स्थानीय प्रशासन और बचाव दल लगातार घटनास्थल पर मौजूद हैं। प्रशासन का कहना है कि मजदूरों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

पनिका समाज पदाधिकारीयों का चयन प्रकिया सम्पन

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी पनिका जाति समाज  संगठन, जिला-एमसीबी समिति के द्वारा मनेन्द्रगढ़ शहरी इकाई का पनिका जाति समाज के प्रबंधकारणी पदाधिकारियो का चयन पनिका जाति समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं शहरी क्षेत्र के समस्त पनिका जाति जनमानस की उपस्थिति मे किया गया।  कार्यक्रम के अध्यक्ष कृष्णा दास पनिका(सचिव-भरतपुर विकासखंड)जी रहे व मुख्य अतिथि बंशधारी पनिका (अध्यक्ष-प.पनि.जा.स. समिति छत्तीसगढ़) विशिष्ट अतिथि धरम प्रकाश पनिका(उपाध्यक्ष-प.पनि.जा.स.समिति छ.ग.), रमेश कुमार पंत(प्रदेश अध्यक्ष-युवा प्रकोष्ठ) कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य मुख्य अतिथि व महिला शक्तिओ ने पनिका समाज के शहीद श्री दयाल पनिका(स्वतंत्रता सेनानी भारत छोड़ो आंदोलन 20-09-1942), बाबा साहेब अम्बेडकर, भारत माता की तश्वीर पर श्रद्धा सुमन, दीप प्रज्वलित कर आशीर्वाद लेकर कार्यक्रम शुरुआत की, कार्यक्रम की रूपरेखा का परिचय देते हुये हेमलाल पनिका ने मंच संचालन का कार्य दिया गया, सभी को प्रणाम, नमन करते हुये सभी ने एक-एक करके अपना परिचय दिया, तत्पश्चात उपस्थित समस्त मंचाशीन अतिथियो ने एक एक कर पनिका जाति समाज के दशा, दिशा, विकाश, उत्थान और समाजिक आंतरिक समस्या, बाहय् समस्या, कुरुतियों मे सुधार, आदि को उपस्थित जन को अवगत कराया। तदपश्चात् सर्व सहमति से शहरी क्षेत्र इकाई के मनोनीत प्रबंधकारी सदस्यों का चयन किया गया-अध्यक्ष पद पर श्रावण मानिकपुरी वार्ड नं.17 से, उपाध्यक्ष-लक्ष्मण पनिका वार्ड न. 03 से, सह-उपाध्यक्ष श्रीमती सरला पनिका वार्ड नं. 21 से, सचिव-रवि गोयन वार्ड नं.21 से, सह-सचिव श्रीमती उषा पुरी, कोषाध्यक्ष-गेंदलाल पनिका वार्ड नं.14, संगठन प्रभारी पद पर श्रावण कुमार वार्ड नं.15. फूलचंद पनिका, राजू प्रसाद, कुमार प्रवीण, रमा देवी। अतिथि के रूप मे नारायण प्रसाद सुटी (मरवाही ब्लॉक अध्यक्ष) किशोर कुमार पनिका (अधिवक्ता कोटाडोल) व वरिष्ठ पनिका जाति समाजिक कार्यकर्ता समयलाल दरक्का, जगदीश प्रसाद सूटी, राम बहोर पनिका, हरी प्रसाद बक्छाल, बारे लाल, पुरन लाल, राजकुमार पुरी, घनश्याम दास महंत, प्रमोद कुमार, गुलाब पनिका, राजू प्रसाद पनिका, गया प्रसाद पनिका, गोरेलाल पनिका, फूलचंद पनिका, घनश्याम पनिका, सोनू टंडिया,राम नारायण, राजभान पनिका, राजकुमार दिवान्, संतोष दास, कृष्णा कुमार बघेल, अशोक टंडिया, सोनू पनिका, बच्चालाल, कुमार प्रवीण, संजय,विजय दीवान, राधा,सरस्वती, सोनिया, सुनीता, बुद्ध कुंवर, कुसुमकली, सीमा, ममता, सरला पनिका, रानी, रमा देवी, मीनू दीवान, राशि पनिका, शकुन, उपस्थित रहे। अंत में पनिका जाति समाज संगठन, जिला-एमसीबी समस्त पनिका जाति परिवार चयनित प्रबंधकारिणी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दिया गया।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा- ईवीएम को किसी भी तरह से हैक नहीं किया जा सकता है, इस दौरान एलन मस्क पर भी निशाना साधा

नई दिल्ली मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने भारत में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर उठाए जा रहे तमाम सवालों का विस्तार से जवाब दिया है। मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करने से पहले चुनाव आयुक्त ने साफ शब्दों में कहा कि ईवीएम को किसी भी तरह से हैक नहीं किया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए अमेरिकी अरबपति एलन मस्क पर भी निशाना साधा। दरअसल दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने भारत में चुनाव के दौरान कहा था कि ईवीएम को हैक किया जा सकता है और उन्हें इस पर भरोसा नहीं है। इस पर राजीव कुमार ने कहा है कि जो शख्स ऐसा कह रहा है उसके खुद के देश में ईवीएम का इस्तेमाल नहीं होता है। राजीव कुमार ने कहा कि लोग उसी नैरेटिव को फॉलो करने लगते हैं जो उन्हें सूट करता है। बता दें कि अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क ने अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले कहा था कि वोटिंग मशीनों से चुनाव में धांधली होती है। उन्होंने मतपत्रों से चुनाव कराने की मांग की थी। उन्होंने कहा था, “मैं खुद तकनीक से जुड़ा हूं। यही वजह है कि कंप्यूटर प्रोग्राम पर अधिक भरोसा नहीं कर सकता। इसे हैक करना आसान है।” हालांकि इन्हीं एलन मस्क ने भारत में मतगणना की भी तारीफ की थी। मस्क ने अमेरिकी चुनाव में हो रही गणना की काउंटिंग पर सवाल उठाते हुए भारत का उदाहण दिया था कि कैसे वहां एक ही दिन में मतगणना हो जाती है जबकि अमेरिका में एक से डेढ़ महीना लग जाता है।

शासकीय कन्या महाविद्यालय, सिवनी मालवा में राष्ट्रीय पक्षी दिवस पर कार्यक्रम का सफल आयोजन

सिवनी मालवा शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा में, प्राणी विभाग, वनस्पति विभाग एवं राष्ट्रीय हरित कोर योजना के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय पक्षी दिवस पर कार्यशाला एवं प्रकृति भ्रमण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पक्षियों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार धुर्वे की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान”एवियन की सुंदरता और विविधता” विषय पर एक विशेष ऑनलाइन फोटोग्राफी एवं लघु वीडियो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पक्षियों की सुंदरता, विविधता और उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार धुर्वे ने कहा कि पक्षी पर्यावरण संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनका संरक्षण केवल हमारी नैतिक जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने का अनिवार्य हिस्सा है। उन्होंने छात्राओं को पक्षियों के प्राकृतिक आवास को संरक्षित रखने और उनके जीवन चक्र को समझने की प्रेरणा दी। डॉ. सतीश बालापुर (इको क्लब प्रभारी) ने कहा कि पक्षियों की घटती संख्या एक गंभीर चिंता का विषय है। हमें पक्षियों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने छात्राओं को पक्षियों के लिए पानी के पात्र रखने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पेड़ों को न काटने की अपील की। रजनीकांत वर्मा वनस्पति शास्त्र विभाग ने कहा कि पक्षियों और पौधों का गहरा संबंध है। पक्षी परागण और बीज वितरण में सहायक होते हैं, जिससे जैव विविधता बनी रहती है। उन्होंने छात्राओं को पक्षियों के प्राकृतिक भोजन चक्र को समझने और उनके आवास को संरक्षित करने की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ धर्मेंद्र सिंह गुर्जर ने विलुप्त हो रही पक्षियों की प्रजातियों एवं पक्षियों के माइग्रेशन के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। कार्यशाला में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पक्षी संरक्षण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। अंत में,आकांक्षा पांडे ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान महाविद्यालय इको क्लब इकाई की छात्राएं, श्रीमती काजल रतन कार्यक्रम अधिकारी (राष्ट्रीय सेवा योजना) डॉ राकेश नीरापुरे, डॉ गजेंद्र वाईकर, प्रवीण साहू, डॉ पदम शर्मा, डॉ मनीष दीक्षित एवं समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा दरार वाली पार्टी है, अधिकारियों का जाति के आधार पर हुआ सस्पेशन

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस अखिलेश यादव ने पार्टी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा दरार वाली पार्टी है। अधिकारियों का जाति के आधार पर हुआ सस्पेशन – अखिलेश  वहीं संभल में हो रही कार्रवाई को लेकर सपा प्रमुख ने कहा कि जिले में जो कुछ हुआ है इसकी सच्चाई सबके सामने है। इसके लिए हमारे लोगों को पहली बार संभल के लोगों से मिलने के लिए नहीं जाने दिया गया था। सरकार आखिर क्या वहा छुपाना चाहती है। सर्वे को लेकर सरकार को इतनी जल्दी क्या थी। प्लेसेज ऑफ वरशिप एक्ट का क्यों ध्यान नहीं रखा गया। संभल में पार्टी के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। लोगों को पीटा जा रहा है। दबाव बनाया जा रहा है। हमारे लोग जब संभल में गए तो वहां अधिकारियों का जाति के आधार पर सस्पेशन किया गया। भाजपा एक हृदयहीन पार्टी है – अखिलेश सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी को घेरते हुए कहा कि भाजपा दरार वाली पार्टी है। भाजपा का आकलन करे तो वह हृदयहीन पार्टी है। इस सरकार में न्याय मिलना, लोगों की सुनवाई हो, ऐसा होता हुआ नहीं नजर आ रहा है। भाजपा के दो पलड़े हैं, एक पीडिए के खिलाफ अन्याय और दूसरा भ्रष्टाचार। भाजपा में भ्रष्टाचार के आरोप उनके लोग ही लगा रहे है। वहीं मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर चुनाव सबसे फेयर चुनाव होने जा रहा है। ‘सपा के सत्ता में आने पर होगी कानूनी कर्रवाई’ प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ में संत महात्मा बड़ी संख्या में आए हैं। मैं उन सभी से अनुरोध करना चाहता हूं कि वो जब यहां से जाएं तो कुछ और लोगों को भी अपने साथ ले जाएं। ऋषिमुनियों से मेरा अनुरोध है कि जब यहां से जाएं तो अपने साथियों को अपने साथ लेकर जाएं क्योंकि कुछ लोगों को जो काम नहीं करना चाहिए, जो काम नहीं आता वो काम कर रहे हैं। अपना भ्रष्ट्राचार छुपाने के लिए हत्या हो गई। लखनऊ में ट्रांसफर पोस्टिंग का हर विभाग में रेट तय हो गया है। पूरे स्वास्थ्य विभाग में दवाई से लेकर इलाज तक भ्रष्ट्राचार हो रहा है। जब कभी समाजवादी सत्ता में आएंगे तो इन सबकी जांच करवा कर कानूनी करवाई करेंगे।  

मैं ऑस्ट्रेलिया के ओपनर की दौड़ में बिल्कुल भी नहीं था: मैट रेनशॉ

सिडनी भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 3-1 से जीतने और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में जगह बनाने के बाद, ऑस्ट्रेलिया का अगला ध्यान इस महीने के अंत में दो टेस्ट के लिए श्रीलंका के दौरे पर होगा। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के संन्यास के बाद, ऑस्ट्रेलिया को उस्मान ख्वाजा के लिए उपयुक्त जोड़ीदार खोजने में संघर्ष करना पड़ा, जब तक कि सैम कोंस्टास नहीं आ गए, जिन्होंने भारत के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट खेले और अपने अंतरराष्ट्रीय पदार्पण पर अर्धशतक बनाया। भारत के खिलाफ सीरीज की शुरुआत से पहले, मैट रेनशॉ, कैमरन बैनक्रॉफ्ट, मार्कस हैरिस, नाथन मैकस्वीनी और कोंस्टास को संभावित ओपनिंग विकल्पों के रूप में चर्चा में रखा गया था। हालांकि, केवल मैकस्वीनी और कोंस्टास को ही सीरीज में खेलने का मौका मिला। मैथ्यू रेनशॉ ने दावा किया कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया टेस्ट ओपनर की भूमिका के लिए विचार नहीं किया गया था। हालांकि, श्रीलंका दौरे के लिए चयन के करीब आने के साथ ही, उन्हें उपमहाद्वीप में अपने पिछले रेड-बॉल अनुभव के कारण दूसरों से आगे निकलने की उम्मीद है। “मैं शायद यह नहीं कहूंगा कि मैं ओपनर की दौड़ में फंस गया। मुझे नहीं लगता कि मैं इसमें बिल्कुल भी था,” रेनशॉ ने एसईएन मॉर्निंग्स को बताया। “मैं शायद कुछ लड़कों (चयनित होने के लिए) से दूर हूं, लेकिन मेरे अधिकांश टेस्ट एशिया में हुए हैं, इसलिए अगर जरूरत पड़ी तो मुझे वहां काफी अनुभव है।” “मैं अपनी क्रिकेट को उस तरह से खेलने की कोशिश कर रहा हूं, जैसा मैं चाहता हूं और मैंने इसका वास्तव में आनंद लिया है। (मैं) अपने क्रिकेट और अपनी बल्लेबाजी के बारे में वास्तव में अच्छा महसूस कर रहा हूं और जाहिर है कि वहां आकांक्षाएं हैं, लेकिन मैं अभी अपने क्रिकेट का वास्तव में आनंद ले रहा हूं।” ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के भविष्य पर चर्चा के दौरान, रेनशॉ का मानना है कि कोई भी खिलाड़ी ओपनिंग नहीं कर सकता है, और अगर वह टीम में वापस आता है तो यह उसकी पसंदीदा स्थिति होगी। उन्होंने कहा, “ओपनिंग एक विशेषज्ञ पद है, यह विश्व खेल में सबसे कठिन कामों में से एक है। अगर स्टीव स्मिथ शीर्ष पर जाते हैं और उनके पास वह अनुभव नहीं है जो उन्हें चाहिए, तो आप कह सकते हैं कि यह काफी मुश्किल है। मुझे लगता है कि अगर मुझे मौका मिला तो मैं कहीं भी बल्लेबाजी कर सकता हूं, लेकिन मैं क्वींसलैंड के लिए ओपनिंग करता रहूंगा क्योंकि जब आप सफल होते हैं तो मुझे सबसे ज्यादा संतुष्टि मिलती है।” ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 29 जनवरी से गॉल में खेला जाएगा।  

प्रधान मुख्य वन संरक्षक को किया तलब, नागपुर में बाघिन और उसके बच्चों का रास्ता रोकने पर HC सख्त

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में उमरेड-पावनी-करहंडला अभयारण्य में पर्यटकों द्वारा एक बाघिन और उसके पांच शावकों का रास्ता रोकने के मामले को बॉम्बे हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है। अदालत की नागपुर बेंच ने राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक को नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति नितिन सांबरे और न्यायमूर्ति वृषाली जोशी ने सोमवार को स्वत: संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका दायर करने का आदेश दिया। साथ ही राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक को दो दिन के भीतर विस्तृत हलफनामा दाखिल करने को कहा है, जिसमें यह बताया जाए कि अब तक क्या कार्रवाई की गई है और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। 31 दिसंबर की घटना अदालत अब इस मामले में बुधवार को सुनवाई करेगी। यह घटना 31 दिसंबर 2024 की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक पर्यटक वाहनों ने 31 दिसंबर को ‘F2’ नाम की बाघिन और उसके पांच शावकों को काफी देर तक घेरे रखा और उसकी फोटो ले रहे थे। वन विभाग भी जांच में जुटा घटना उमरेड-पवानी-करहंडला अभयारण्य के कुछ वन क्षेत्र में गोथनगांव सफारी रूट पर हुई। अखबारों में छपी खबर के आधार पर बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच के प्रशासनिक जज नितिन सांबरे ने खुद जनहित याचिका दायर करने का आदेश दिय। इसके साथ ही कोर्ट ने राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक को इस संबंध में बुधवार तक अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा। मामले में नागपुर वन विभाग भी एक आंतरिक जांच करने में जुटा है। इन लोगों को किया निलंबित महाराष्ट्र वन विभाग ने सोमवार को इस घटना में शामिल चार जिप्सी चालकों और गाइड्स को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है और उनकी गाड़ियों पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं, प्रकृति गाइड्स पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा, इन पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की संबंधित धाराओं के तहत मामला भी दर्ज किया गया है। घटनाओं को रोकने के लिए बनाई गई समिति पेंच टाइगर रिजर्व (नागपुर) के उप निदेशक प्रभु नाथ शुक्ला ने बताया कि पर्यटकों ने अभयारण्य के नियमों का उल्लंघन किया, जब उन्होंने बाघिन F-2 और उसके शावकों के रास्ते में कई सफारी वाहनों को घेर लिया। इस घटना में शामिल पर्यटकों को भविष्य में अभयारण्य में आने से हमेशा के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके अलावा, एक समिति भी बनाई गई है, जो भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उपाय सुझाएगी। उन्होंने कहा कि फील्ड अधिकारियों और कर्मचारियों को सफारी मार्गों पर नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं और प्रकृति गाइड्स और ड्राइवरों के लिए विशेष बैठकें और कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं, ताकि इकोटूरिज्म के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता बढ़ाई जा सके।

केजरीवाल ने ‘AAP’ का कैंपेन सॉन्ग लॉन्च कर बीजेपी पर तंज किया, देश में गाली-गलौच वाली पार्टी को भी यह गाना पसंद आएगा

नई दिल्ली चुनाव आयोग आज बुधवार को दोपहर 2 बजे दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है। दिल्ली चुनाव को लेकर सियासी पार्टियों ने प्रचार अभियान भी तेज कर दिया है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने पार्टी का कैंपेन सॉन्ग लॉन्च किया है। इस गाने में दिल्ली सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया है। अरविंद केजरीवाल ने ‘AAP’ का कैंपेन सॉन्ग लॉन्च करने के मौके पर बीजेपी पर तंज सकते हुए कहा, “देश में गाली-गलौच वाली पार्टी को भी यह गाना पसंद आएगा। वे इसे बंद कमरे में बैठकर सुन सकते हैं और थिरक सकते हैं।” उन्होंने कहा कि दिल्ली में चुनाव एक त्योहार जैसा होता है, जहां लोग नाचते और झूमते हैं।   गाने को दिल्ली के लोगों को समर्पित कर रहे- केजरीवाल केजरीवाल ने आगे कहा, “पूरे चुनावी माहौल में, दिल्ली ही नहीं, बल्कि देश के लोगों को एक चीज का सबसे ज्यादा इंतजार रहता है और वह है ‘AAP’ का कैंपेन सॉन्ग। मुझे लगातार फोन आते थे कि ‘आप का कैंपेन सॉन्ग कब लॉन्च हो रहा है?’ अब हम इस गाने को दिल्ली के लोगों को समर्पित कर रहे हैं। इस गाने का खूब प्रचार करें, क्योंकि यह हमारे दिल्लीवासियों के लिए है।” अरविंद केजरीवाल ने इस कैंपेन सॉन्ग को दिल्ली के लोगों के बीच और पार्टी के प्रचार में उत्साह बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने ‘‘विश्वसनीय सूत्रों” का हवाला देते हुए दावा किया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) अगले कुछ दिनों में पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया के घर पर छापेमारी करेगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के दावे पर पलटवार करते हुए कहा कि अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जनता की सहानुभूति हासिल करने के लिए उनकी (केजरीवाल) यह ‘‘चाल” है क्योंकि उन्हें चुनाव हारने का डर है। सीबीआई ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के दावे पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ‘अगले कुछ दिनों में सीबीआई का छापा पड़ेगा’ केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैंने कुछ दिन पहले बोला था कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी जी को गिरफ्तार किया जाएगा और ‘आप’ के कुछ नेताओं के घर पर छापेमारी की जाएगी। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, मनीष सिसोदिया जी के घर अगले कुछ दिनों में सीबीआई का छापा पड़ेगा।” उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव हार रही है, इसलिए ये गिरफ्तारियां और छापेमारी उनकी बौखलाहट का नतीजा है। केजरीवाल ने कहा, ‘‘अभी तक इन्हें हमारे खिलाफ कुछ नहीं मिला है और आगे भी कुछ नहीं मिलेगा। आप एक कट्टर ईमानदार पार्टी है।” 

पिछले दिनों प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग और लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें बड़े खुलासे हुए, सियासी माहौल गरमाया

भोपाल मध्य प्रदेश में जांच एजेंसियों द्वारा पिछले दिनों की गई कार्रवाई और उसके साथ हुए खुलासों के बाद राज्य का सियासी माहौल गरमाया हुआ है। कांग्रेस की ओर से हमले किए जा रहे हैं तो वहीं भाजपा के लोग भी सवाल उठा रहे हैं। पिछले दिनों प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग और लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें बड़े खुलासे हुए हैं। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों और राजनेताओं के भी संपर्क व संबंध का खुलासा हुआ है। परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के करोड़पति होने का खुलासा होने के बाद कई राजनेताओं से उसके नजदीकी रिश्ते होने के आरोप लग रहे हैं। उसके यहां से जो दस्तावेज मिले हैं उनकी जांच एजेंसी तहकीकात कर रही है। सौरभ का करीबी चेतन गौर गिरफ्तार किया जा चुका है। अभी तक सौरभ शर्मा का कोई सुराग पुलिस के हाथ या जांच एजेंसी के नहीं लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती ने सीधे तौर पर सौरभ शर्मा को पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का संरक्षण हासिल होने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि सौरभ को नरोत्तम मिश्रा की अनुशंसा पर ही अनुकंपा नियुक्ति मिली थी इसके अलावा सौरभ की दतिया जिले के चिरुला चेक पोस्ट पर पद स्थापना भी राजनीतिक संरक्षण की वजह थी। इसकी जांच होनी चाहिए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी राज्य सरकार और भाजपा से जुड़े कई नेताओं पर आरोप लगा चुके हैं। कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने यही कहा कि जांच एजेंसियां अपना काम करेगी। भाजपा नेता और पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने तो सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग की है और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। प्रधानमंत्री को लिखे गए पत्र में जोशी ने बिल्डर और पूर्व अधिकारियों के रिश्तों का भी जिक्र किया है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet