LATEST NEWS

शिव थापा, सचिन सिवाच ने पुरुषों की राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के दूसरे दिन चमक बिखेरी

बरेली वेल्टरवेट (60-65 किग्रा) चैंपियन शिव थापा ने एलीट पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के दूसरे दिन शानदार जीत के साथ अपना खिताब बचाओ अभियान शुरू किया। असम का प्रतिनिधित्व करते हुए, थापा, जिन्होंने लंदन 2012 में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय मुक्केबाज के रूप में इतिहास रचा था, ने अपने अभियान के लिए एक मजबूत स्वर स्थापित करते हुए अपने शुरुआती मुकाबले में इनायत खान को 5-0 से हराया। थापा के साथ सुर्खियों में शामिल हुए, पूर्व विश्व युवा मुक्केबाजी चैंपियन सचिन सिवाच ने अक्षय के खिलाफ सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) के लिए 5-0 की शानदार जीत के साथ चैंपियनशिप में अपनी शुरुआत की। टूर्नामेंट के दूसरे दिन तीसरे सत्र में भी रोमांचक शुरूआती मुकाबला देखने को मिला, जिसमें राजस्थान के देवांश सोलंकी ने फ्लाईवेट (47-50 किग्रा) वर्ग में उत्तर प्रदेश के विकास सिंह को सर्वसम्मति से हराया। इसी वर्ग में छत्तीसगढ़ के आशुतोष यादव ने गुजरात के अकलीम खान को मात देते हुए राउंड 1 में शानदार प्रदर्शन किया, जिससे पूरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। सत्र 4 में, टीम एसएससीबी ने कई श्रेणियों में जीत के साथ अपना दबदबा मजबूत किया। हितेश गुलिया, दीपक, जुगनू और विशाल ने अपने कौशल और ताकत का प्रदर्शन करते हुए क्रमशः लाइट मिडलवेट, वेल्टरवेट, क्रूजरवेट और हैवीवेट डिवीजनों में जीत हासिल की। राजस्थान ने भी शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें प्रियदर्शी सिंह आशिया (लाइट मिडलवेट), पुष्पेंद्र सिंह (क्रूजरवेट) और हर्ष चौधरी (हैवीवेट) सभी अपने विरोधियों के खिलाफ विजयी हुए, जिसने चैंपियनशिप में टीम की समग्र महारत को उजागर किया। उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के सहयोग से भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) द्वारा आयोजित यह सप्ताह भर चलने वाला टूर्नामेंट 7 से 13 जनवरी तक उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में आयोजित किया जा रहा है। भारत भर की राज्य इकाइयों का प्रतिनिधित्व करने वाले लगभग 300 मुक्केबाज विभिन्न भार श्रेणियों में वर्चस्व के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। अपनी-अपनी राज्य इकाइयों का प्रतिनिधित्व करते हुए, प्रत्येक टीम में विश्व मुक्केबाजी तकनीकी और प्रतियोगिता नियमों के तहत संरचित मुकाबलों में अधिकतम दस मुक्केबाज शामिल हैं, जिसमें तीन तीन मिनट के राउंड और राउंड के बीच में एक मिनट का आराम अवधि है। पूरे चैंपियनशिप में 10-पॉइंट-मस्ट स्कोरिंग सिस्टम लागू है। दो बार की गत विजेता टीम एसएससीबी (सर्विसेज) लगातार तीसरी बार खिताब जीतने के इरादे से कड़ी चुनौती पेश कर रही है।  

अरविंद केजरीवाल की सीट पर आप की क्या चिंताएं हैं, CEC से आतिशी ने फिर मांगा टाइम

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक गहमागहमी तेज हो गई है। अब दिल्ली की सीएम और आप नेता आतिशी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर चिंता प्रकट की है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने का समय भी मांगा है। आइए जानते हैं कि आखिर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की सीट पर आप की क्या चिंताएं हैं, जिन्हें पार्टी के आलाकमान मिलकर जल्द से जल्द दूर करना चाहते हैं। मिलने का समय मांगते हुए उठाए सवाल दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मुख्य चुनाव आयुक्त से तत्काल मिलने का समय मांगते हुए सवाल भी उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आखिर आपको मिलने का समय देने में ऐतराज क्यों है? उन्होंने कहा कि फ्री और निष्पक्ष चुनाव के लिए आपसे मुलाकात करना जरूरी है। पार्टी को केजरीवाल की सीट को लेकर जो चिन्ताएं हैं, उन पर बीजेपी आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय ने प्रतिक्रिया भी दी है। मिलने की वजह और चुनाव आयुक्त का जवाब आतिशी द्वारा लिखी गई चिट्ठी में नई दिल्ली विधानसभा सीट पर बड़ी संख्या में वोटरों के नाम हटाए जाने और जोड़े जाने का मामला उठाया गया है। आतिशी ने व्यक्तिगत तौर पर इस मुद्दे को उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के दफ्तर से मिलने का समय मांगा था। दफ्तर की तरफ से उप मुख्य चुनाव आयुक्त अधिकारी ललित मित्तल की तरफ से एक पत्र मिला है। इसमें कहा गया है कि कार्यालय मेरी चिट्ठी में लिखे गए तथ्यों की जांच करके पता लगा रहा है। स्थानीय सीईओ के अधिकार क्षेत्र के बाहर का विषय आतिशी ने चिट्ठी में मुख्य चुनाव आयुक्त से तत्काल मिलने का समय मांगा है, क्योंकि यह मामला स्थानीय सीईओ के अधिकार क्षेत्र से बाहर के विषय का है। आतिशी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में 27 दिनों से भी कम समय बचा है। इसलिए इस मामले पर मुख्य प्राथमिकता देते हुए विचार करना चाहिए। इस मामले पर अमित मालवीय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव हार रहे हैं, इसलिए वोटर लिस्ट को लेकर लगातार बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।   क्या केजरीवाल दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव अमित मालवीय ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल दो सीटों से चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं। ऐसा कैसे हो सकता है कि सिर्फ नई दिल्ली की वोटर लिस्ट में खामियां हों और बाकी सब ठीक? क्या केजरीवाल अब तक फर्जी वोट के सहारे जीत रहे थे और उनके कट जाने से तड़प रहे हैं? अमित मालवीय ने सवाल करते हुए कहा कि चुनाव जीत कर क्या करेंगे? आप-दा हार रही है। वैसे भी मुख्यमंत्री रहते हुए उनके सचिवालय जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी। कोई फाइल साइन नहीं कर सकते थे। प्रधानमंत्री बनने का ख़्वाब देखने वाला अब विधायक बनने के लिए स्ट्रगल कर रहा है। यह दिल्ली की जनता की वोट की ताकत है।

चीफ इंजीनियर संजय मस्के की फोटो में एआई का इस्तमाल किया गया

भोपाल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब लोगों के निजी जीवन में भी दखल देने लगा है, वहीं लोगों के लिए नई परेशानी का सबब भी बनने लगा है. सरकारी विभागों में आला अफसरों के बीच खींचतान में कब कौन एआई की कारगुजारियों का शिकार हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। कुछ ऐसा ही मामला लोक निर्माण विभाग के भोपाल संभाग के मुख्य अभियंता संजय मस्के के साथ हुआ है, जिसे लेकर अब उन्हें सफाई तक देना पड़ रहा है. दरअसल राजधानी में लोनिवि के चीफ इंजीनियर संजय मस्के का एक महिला ठेकेदार के साथ एक कथित वायरल फोटो चर्चा का विषय बन गया है. इस वायरल फोटो के चलते संजय मस्के पर गंभीर आरोप लगे हैं और अब उन्हें बचाव के लिए उतरना पड़ा है। आरोप लगाया गया है कि नर्मदापुरम में सड़कों के निर्माण के लिए यूएस इंफ्रा प्रोजेक्ट कंपनी को करोड़ों रुपए का ठेका दिया गया है. भोपाल निवासी चंद्रवीर सिंह भाटी ने सीएम और लोनिवि के मंत्री से शिकायत की है।  बदनाम करने वाले के खिलाफ चीफ इंजीनियर संजय मस्के ने 50 करोड़ रुपए का मानहानि का दावा किया वहीं, चीफ इंजीनियर संजय मस्के ने इस मामले में अपना पक्ष रखा है. उन्होंने कहा कि फोटो टेंपरिंग कर सोशल मीडिया पर वायरल की गई है. यह उन्हें बदनाम करने की नियत से की गई है. जहां तक ठेके देने का सवाल है तो 5 करोड़ तक के टेंडर के लिए किसी एक्सपीरियंस की जरूरत नहीं होती पीडब्ल्यूडी में रजिस्टर्ड किसी भी ठेकेदार को टेंडर दिया जा सकता है. उन्होंने कहा कि मुझे बदनाम करने वाले के खिलाफ 50 करोड़ की मानहानि का दावा किया है ।

शत प्रतिशत संस्थागत ही प्रसव हो तथा अर्थोपिडियक से संबंधित सभी उपकरणो की उपलंब्धता स्टाक में अनिवार्य रूप से रहे : कलेक्टर

सिंगरौली सभी प्रसव संस्थागत ही अनिवार्य रूप से हो तथा गर्भवती महिलाओं का समय समय पर चेकअप किया जाये। साथ ही अर्थोपेडियक से संबंधित सभी उपकरण अनिवार्य रूप से स्टाक मे उपलंब्ध रहे ताकि ऐसे मरीजो को दूसरे चिकित्सालयो में भेजना न पड़े उक्त आशय का निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन को निर्देश दिए गये।  विदित हो कि कलेक्ट्रेट सभागार में सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, देवसर विधानसभा के विधायक श्री राजेन्द्र मेश्राम, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय के गरिमामय उपस्थिति में ट्रामा सेंटर सह जिला चिकित्सालय में श्रमिक के रूप में काम करने वाले कर्मचारी इस आशय का आवेदन लेकर आए कि हम लोगो का नियमति मजदूरी एवं निर्धारित दर के अनुसार नही प्राप्त हो रही है। कलेक्टर ने तत्काल आवेदन को संज्ञान में लेते हुयें सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन को कलेक्ट्रेट सभागर में बुलाकर निर्देश दियें कि निर्धारित गाईड लाईन के अनुसार इनका भुगतान किया जाये। साथ ही श्रमिको को वेतन भुगतान की स्लीप एवं कट रहे ईपीएफ की जानकारी से भी अवगत कराया जाये।  वही विधायक सिंगरौली एवं देवसर के द्वारा भी कलेक्टर के इस त्वरित कार्यवाही पर प्रशन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि श्रमिको को संप्ताह में एक दिवस का अवकाश अनिवार्य रूप से दिया जाये। तथा इनके मंशानुसार सुपरवाईज भी नियुक्त किया जाये। समय समय पर इनकी बैठके सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन अपने स्तर पर करे।

अब दिल्ली से होगा फैसला, कांग्रेस से आए नेताओं ने भी बिगाड़ा भाजपा जिलाध्यक्षों का समीकरण

भोपाल। मध्य प्रदेश में जिलाध्यक्षों के चयन का राजनीतिक समीकरण बिगाड़ने के पीछे भाजपा के दिग्गज नेता तो हैं हीं, कांग्रेस से आए नेताओं के कारण भी चुनाव प्रभावित हुआ है। ग्वालियर-चंबल में जिलाध्यक्ष के चयन में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का हस्तक्षेप रहा है, तो सागर में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और पारुल साहू की वजह से राजनीतिक समीकरण बिगड़े हैं। इंदौर में मंत्री तुलसी सिलावट और संजय शुक्ला का दबाव रहा, तो गुना, नीमच, मंदसौर भी यही हाल है। यहां यह सभी नेता कांग्रेस से भाजपा में आए हैं, जिन्हें मूल भाजपाई आज भी स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में मूल भाजपाई और आयातित नेताओं के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। संघ से प्रस्तावित नाम भी दरकिनार संघ ने जो नाम प्रस्तावित किए थे, उनको भी दरकिनार किया गया और दिग्गज नेताओं के दबाव में सूची तैयार कर ली गई। अब केंद्रीय नेतृत्व ने कमान अपने हाथ में ले ली है। दिल्ली में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व संगठन पर्व की केंद्रीय पर्यवेक्षक सरोज पांडेय के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने दिल्ली में जिलाध्यक्षों के नामों पर विचार विमर्श किया। बताया जा रहा है कि नामों पर सहमति बन गई है। जल्द ही जिलाध्यक्षों की सूची जारी की जा सकती है। हालांकि नामों सूची में बड़े शहरी जिले अभी रोके जाएंगे। जहां विवाद स्थिति नहीं है, उन जिलों के अध्यक्षों की ही घोषणा की जाएगी। इधर, यह भी बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश का नया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया आगे न बढ़े, इस हिसाब से जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी। पहली सूची 35 से 40 नामों की आ सकती है। दो जनवरी से  अब तक जिलाध्यक्ष नहीं चुन पाई भाजपा दो जनवरी से लगातार जिलाध्यक्षों के नामों पर मंथन किया जा रहा है। पार्टी प्रदेश के 60 संगठनात्मक जिलों में से 35 से 40 जिलों के अध्यक्षों के नामों पांच जनवरी को घोषित करने वाली थी, लेकिन छह जनवरी को पुन: सूची पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विष्णुदत्त शर्मा, हितानंद ने दो घंटे तक मंथन किया था और पार्टी पदाधिकारियों द्वारा मंगलवार तक सूची जारी करने की बात कही जा रही थी। इन पांच दिनों में प्रदेश नेतृत्व ने बैठक कर सामाजिक और राजनीतिक समीकरण बैठाते हुए सूची तैयार की। लेकिन कुछ नामों पर सहमति नहीं बनने से यह जारी नहीं हो सकी।

बीना-रानी कमलापति और इटारसी स्टेशनों से कर सकेंगे यात्रा, भोपाल मंडल से गुजरेगी कुंभ स्पेशल ट्रेन

भोपाल। यात्रियों की यात्रा को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक बनाने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। इस कड़ी में लालकुआ – क्रांतिवीर संगोल्ली रायन्ना (बेंगलुरु) – लालकुआ विशेष ट्रेन और मौला अलि – वाराणसी – मौला अलि महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन 11 जनवरी से प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी। ट्रेन लालकुआ स्टेशन से शाम 5:55 बजे प्रस्थान करेगी। यह अगले दिन सुबह 06 बजे बीना, 7:50 बजे रानी कमलापति, 9:30 बजे इटारसी और अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन दोपहर 3:25 बजे क्रांतिवीर संगोल्ली रायन्ना (बेंगलुरु) स्टेशन पहुंचेगी। 05073 क्रांतिवीर संगोल्ली रायन्ना (बेंगलुरु)- लालकुआ विशेष ट्रेन – यह ट्रेन 14 जनवरी से प्रत्येक मंगलवार को चलाई जाएगी। ट्रेन क्रांतिवीर संगोल्ली रायन्ना (बेंगलुरु) स्टेशन से सुबह 7:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह अगले दिन दोपहर 12:05 बजे इटारसी, 1:40 बजे रानी कमलापति, 15:45 बजे बीना और अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह 9:05 बजे लालकुआ स्टेशन पहुंचेगी। 07087 मौला अलि – वाराणसी महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन ट्रेन 07087 मौला अलि – वाराणसी महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन 17 फरवरी को रात 11.55 बजे मौला अलि स्टेशन से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन शाम 5:40 बजे इटारसी स्टेशन एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह 11:10 बजे वाराणसी स्टेशन पहुंचेगी। 07088 वाराणसी – मौला अलि महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन ट्रेन 07088 वाराणसी – मौला अलि महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन 19 फरवरी को शाम 7.15 बजे वाराणसी स्टेशन से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपर 2:40 बजे इटारसी स्टेशन एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह 07 बजे मौला अलि स्टेशन पहुंचेगी। इंदौर-लखनऊ बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते इंदौर से लखनऊ के लिए एक फेरा स्पेशल ट्रेन का परिचालन स्पेशल किराया के साथ किया जाएगा। इंदौर-लखनऊ स्पेशल ट्रेन(09335) 9 जनवरी को रात 10 बजे इंदौर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। 10 जनवरी को दोपहर 5 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन का ठहराव देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदारामनगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल और उन्नाव रेलवे स्टेशन पर रहेगा। ट्रेन 20 स्लीपर कोच के साथ चलेगी।

जनकल्याण शिविरों में आमजनता के आवेदनों का हो रहा निराकरण

रीवा जिले भर में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत 15 दिसम्बर से 26 जनवरी तक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए आवेदन पत्र भरवाए जा रहे हैं। साथ ही आमजनता के आवेदनों का मौके पर निराकरण किया जा रहा है। जिले के सभी विकासखण्डों में शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है। अब तक जिले में कुल 427 शिविर आयोजित किए गए हैं, जिनमें आमजनता से 43698 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें से 38949 आवेदन पत्र मंजूर किए गए हैं। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि 7 और 8 जनवरी को सभी विकासखण्डों में ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया गया। सिरमौर के ग्राम पंचायत धरी में आयोजित शिविर में 225 तथा पटेहरा बैकुंठपुर ग्राम पंचायत में लगाए गए शिविर में 263 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। जनपद पंचायत रीवा में ग्राम पंचायत रौरा में आयोजित शिविर मे 52 तथा ग्राम पंचायत रौसर में 68 आवेदन पत्र आमजनता से प्राप्त हुए। जनपद पंचायत गंगेव की ग्राम पंचायत देवास में आयोजित शिविर में 13 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, खाद्यान्न पर्ची, संबल योजना में पंजीयन तथा राजस्व विभाग से संबंधित प्रकरण शामिल हैं।

नरेन्द्र मोदी विचार मंच द्वारा स्थानीय समिति बनाकर छेड़ेंगी आंदोलन

उमरिया नौरौजाबाद रेलवे स्टेशन में कोरोना काल से पहले की सभी सवारी गाड़ियों के ठहराव को लेकर नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मण तिवारी की अगुवाई मे क्षेत्र की समस्त जनता के सहयोग से लोकसभा चुनाव के पूर्व नौरोजाबाद में सवारी गाड़ियों को लेकर आंदोलन छेड़ा गया था , जिसकी  मांग के अनुरूप उत्कल एक्सप्रेस और चिरमिरी रीवा सवारी गाड़ियों का ठहराव दिया गया था , जबकि आंदोलन कारियों की मांग में शामिल पहले से रीवा बिलासपुर और भोपाल बिलासपुर सवारी गाड़ियों के ठहराव एवं अन्य मागो  को ठण्डे बस्ते में डाल दिया गया है । विदित होवे कि उक्त दोनो सवारी गाड़ियों का ठहराव व अन्य मांग अपने प्रारंभ काल से ही चला आ रहा था , जिसे कोरोना काल में बन्द कर दिया गया । वर्षों से नौरोजाबाद में रूक रही सवारी गाड़ियों को कोरोना के नाम पर बंद कर रेल प्रशासन  ने इनके ठहराव के आदेश जारी करना भूल गए ।   विदित होवे केन्द्र की भाजपा सरकार जन सुविधाओ को ध्यान मे रखते हुए आवागमन को सुगम और सुलभ बनाने के लिए नित नयी सवारी गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है लेकिन उन सवारी गाड़ियों का बेहतर उपयोग  दो मिनट के ठहराव न होने के कारण लोगों के परेशानी का सबब बना हुआ है । नरेन्द्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मण तिवारी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि रेल प्रशासन व्दारा नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन की लगातार उपेक्षा कर रही है , वर्षों से लंबित मांगों पर कार्यवाही न कर रेल प्रशासन ने नागरिकों की आवाज को दबाने का काम कर रही है , जिससे  स्थानीय नागरिकों में इस कार्य शैली के विरोध में आक्रोश बढ़ता जा रहा है । नरेन्द्र मोदी विचार मंच के अगुवाई में शुरू हुआ आंदोलन अब नये रणनीति के तहत रेल रोको संघर्ष समिति बनाकर अपनी मांगों को बुलंद करेंगी ।

निखिल सुंदरानी: छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्रीज के सबसे युवा निर्माता, जो गीतों और फिल्मों के जरिए दुनिया को जोड़ रहे हैं

रायपुर छत्तीसगढ़ की फिल्म इंडस्ट्री को निखिल सुंदरानी के रूप में एक युवा और ऊर्जावान नेता मिला है, जो प्रदेश के सबसे युवा फिल्म निर्माता होने का गौरव रखते हैं। निखिल का मानना है कि गीतों और फिल्मों की भाषा के जरिए दुनिया को एकजुट किया जा सकता है। सुंदरानी फिल्म इंडस्ट्री, जो छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी फिल्म और म्यूजिक स्टूडियो है, का प्रतिनिधित्व करते हुए निखिल इस इंडस्ट्रीज की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। यह स्टूडियो अपनी सालों की मेहनत और अनुभव के साथ कई भाषाओं में गानों और फिल्मों का विशाल संग्रह रखता है, जो छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और कला को दर्शाता है। हाल ही में, निखिल सुंदरानी ने एक फिल्म बनाई है जिसमें प्रसिद्ध अभिनेता दीपक साही, एल्सा घोष, और 100 अन्य जाने-माने चेहरे शामिल हैं। इस फिल्म का निर्देशन भूपेंद्र चंदनिया ने किया है, और इसका संगीत निर्देशन उत्तम तिवारी ने संभाला है। यह फिल्म न केवल मनोरंजन प्रदान करती है बल्कि निखिल की उस सोच को भी दर्शाती है जिसमें वे अपने विज़न को वास्तविकता में बदलने में विश्वास रखते हैं। इसके साथ ही, निखिल यूट्यूब चैनलों पर भी काम करते हैं, जहां वे छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और भक्ति को प्रस्तुत करते हैं। इन चैनलों के माध्यम से वे छत्तीसगढ़ की परंपराओं और संस्कृति को गानों और वीडियो के जरिए दुनिया तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म, “ मै राजा तैं मोर रानी” जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म छत्तीसगढ़ की आत्मा और उसकी धड़कन को दर्शाती है। अपनी दूरदर्शी सोच और रचनात्मकता के साथ, निखिल सुंदरानी छत्तीसगढ़ की फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। उनके काम के जरिए प्रदेश की कला और संस्कृति को वैश्विक मंच पर पहचान मिल रही है।

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष बने नितिन राय सदस्य हेमा शर्मा, किशोर न्याय बोर्ड में भी नियुक्तियां हुई

जशपुर नगर छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जशपुर  जिले के बाल कल्याण समिति का गठन कर अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति कर दी गई है ।  बाल कल्याण समिति जशपुर के अध्यक्ष पद पर नितिन राय, सदस्य के पद पर श्रीमती हेमा शर्मा , संदीप पाठक एवं रामेश्वर की नियुक्ति की गई है । इन सभी के द्वारा पदभार ग्रहण कर लिया गया है । इसी तरह किशोर न्याय बोर्ड में भी सदस्य के रूप में अर्चना अग्रवाल एवं सतेन्द्र मिश्रा की नियुक्ति की गई है । नव नियुक्त अध्यक्ष और सदस्यों का आई सी पी एस के जिला बाल संरक्षण अधिकारी शेखर यादव सहित खुला आश्रय गृह, दत्तक ग्रहण , बालिका गृह , बालक गृह के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया । इस अवसर पर श्रीमती अंजना मिश्रा , अनूप मिश्रा , मनीषा छाबड़ा , रमा सिंह सहित आई सी पी एस के सभी कर्मचारी उपस्थित थे । इस अवसर पर नितिन राय एवं श्रीमती हेमा शर्मा ने चर्चा के दौरान कहा कि नव गठित बाल कल्याण समिति  बाल कल्याण हेतु समर्पित होकर आई सी पी एस के नियमों और प्रावधानों के तहत बालकों के हित में कार्य करेगी । जिससे निश्चित ही बदलाव दिखाई देगा ।

69 आतंकियों के बंद होने से खुफिया एजेंसियों ने शुरू की जांच, भोपाल सेंट्रल जेल में मिला कैमरा लगा चीनी ड्रोन

भोपाल। सेंट्रल जेल के भीतर एक चीनी ड्रोन मिला है। काले रंग के इस ड्रोन में कैमरे भी लगे हैं। इसकी बैटरी भी चार्ज पाई गई है। इस जेल में 69 आतंकवादी बंद हैं, जो अलग-अलग संगठनों से संबंध रखते हैं। ऐसे में ड्रोन मिलने से खलबली मची हुई है। अभी तक यह सामने नहीं आ पाया है कि ड्रोन किसने और किस उद्देश्य से भेजा। पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने इसकी पड़ताल शुरू कर की है। जेल अधीक्षक राकेश कुमार भांगरे ने बताया कि जेल में ब-खंड के पास एक दोमंजिला बिल्डिंग बन रही है। यहां स्थित हनुमान मंदिर के पीछे बुधवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे एक ड्रोन गिरा पाया गया। इस पर सबसे पहले नजर वहां ड्यूटी कर रहे जेल प्रहरी सोनेवाल चौरसिया की पड़ी थी। उसे कब्जे में लेकर चेक किया गया, तो उसमें लगी बैटरी चार्ज पाई गई। काले रंग के इस ड्रोन में कैमरे भी लगे हैं। इसके साथ ही चालू होने पर इसमें रंग-बिरंगी लाइट भी जलती हैं। जांच के दौरान ड्रोन में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। हालांकि प्रारंभिक जांच में चीन निर्मित यह ड्रोन खिलौना प्रतीत हो रहा है, लेकिन अति सुरक्षा वाले क्षेत्र में इसके पहुंचने को काफी गंभीरता से लिया है। घटना के बारे में डीजीपी, डीजी जेल, अन्य आला अधिकारियों को बता दिया गया है। खुफिया एजेंसियां ने भी इसकी जांच शुरू कर दी है। ड्रोन की कर रहे जांच गांधी नगर थाना प्रभारी सुरेश फरकले ने बताया कि ड्रोन को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है कि आखिर कैसे यह जेल के अंदर तक पहुंच गया है। इसके लिए जेल में कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी के फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं। जेल में बंद आरोपियों में से दो को फांसी की सजा भोपाल सेंट्रल जेल के उच्च सुरक्षा वाले सेल में सिमी के 23 आतंकी हैं। उनके साथ पापुलर फ्रंट आफ इंडिया के 21, हिज्ब उत तहरीर के 17, आइएसआइएस के चार और जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश के चार आतंकी बंद हैं। यहां 2008 में हुए अहमदाबाद ब्लास्ट मामले में फांसी की सजा पाए दो आतंकी सबली उर्फ साबित अब्दुल करीम मुस्लिम और कमरुद्दीन चांद मोहम्मद नागौरी को भी रखा है, इसलिए ड्रोन को लेकर खलबली है। 2016 में जेल ब्रेक कर चुके हैं आतंकी 30-31 अक्टूबर 2016 को सेंट्रल जेल भोपाल में जेल ब्रेक की घटना हो चुकी है, तब यहां से सिमी के आठ खतरनाक आतंकी प्रधान प्रहरी रमाशंकर का गला रेतकर जेल से फरार हो गए थे। हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जेल से 10 किलोमीटर दूर मनीखेड़ी के पठार पर सभी को एनकाउंटर में मार गिराया था। सीसीटीवी फुटेज देख कर रहे जांच हरिनारायणचारी मिश्र, पुलिस आयुक्त, भोपाल ने कहा कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। शुरुआती जांच में चीनी ड्रोन दिख रहा है। तकनीकी विशेषज्ञों से भी इसकी जांच कराई जा रही है।

विद्यार्थियों को सही शिक्षा और संस्कार ही श्रेष्ठ नागरिक बनाते हैं: कमिश्नर

रीवा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम बेहतर करने के लिए रीवा और मऊगंज जिले में आपरेशन निखार चलाया जा रहा है। इसके तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के सभागार में किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कमिश्नर बीएस जामोद ने कहा कि रीवा जिले में माड़ौ स्कूल में परीक्षा परिणाम जब शत-प्रतिशत हो सकता है तो अन्य स्कूलों में क्यों नहीं है। सभी प्राचार्य विद्यार्थियों को सही रणनीति बनाकर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कराएं। विद्यार्थियों की कमजोरी का परिमार्जन करने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाएं। प्राचार्य बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के लिए लगन और समर्पण से प्रयास करें। बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम शत-प्रतिशत करने का लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए सतत प्रयास करें। कमिश्नर ने कहा कि शिक्षा विकास की कुंजी है। शिक्षक विद्यार्थियों को सही शिक्षा और अच्छे संस्कार देंगे तभी वे श्रेष्ठ नागरिक बनेंगे। प्राचार्य और शिक्षक विद्यार्थियों से आत्मीय संबंध बनाकर उनकी कमियों को दूर करने का प्रयास करें। स्कूल में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति और नियमित कक्षाओं का संचालन होगा तो परिणाम बेहतर आएंगे। विद्यार्थियों को गत तीन वर्ष के प्रश्नपत्रों और बोर्ड से प्राप्त मॉडल प्रश्नपत्र का लगातार अभ्यास कराएं। स्कूल में ज्ञान दान देने के साथ खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अन्य रोचक कार्यक्रम आयोजित कर इसका वातावरण ऐसा बनाएं कि हर विद्यार्थी स्कूल जाने के लिए लालायित रहे। कमिश्नर ने कहा कि विद्यार्थी के कॅरियर और जीवन दोनों को सही दिशा देने के लिए उनका उचित मार्गदर्शन करें। विद्यार्थियों में ज्ञान और शिक्षा का विकास होने पर ही आत्मविश्वास का भाव पैदा होगा। विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। इस भावी पीढ़ी को दिशा देने और गढ़ने की जिम्मेदारी शिक्षकों की है। आप सब लगन के साथ विद्यार्थियों को जब शिक्षा देंगे तो आपके मन में जो आत्मसंतोष का भाव और अभिभावकों के मन में सम्मान होगा वही सबसे बड़ा पुरस्कार है। स्कूलों के साथ-साथ छात्रावासों की व्यवस्थाओं में सुधार तथा पठन-पाठन की बेहतर व्यवस्था के लिए भी प्राचार्य निरंतर प्रयास करें। कार्यशाला में कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव ने कहा कि कमिश्नर सर के मार्गदर्शन में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए अभिनव प्रयास किया जा रहा है। बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जब अच्छे आते हैं तो हम सबका सर ऊंचा होता है। जिन स्कूलों के परिणाम संतोषजनक नहीं हैं उनके प्राचार्य कमियों का मंथन करें। बोर्ड परीक्षाओं के लिए बहुत अधिक समय नहीं बचा है। अभी भी हम प्रयास करेंगे तो परिणाम बेहतर आएंगे। अच्छे परिणाम देने वाले प्राचार्यों को सम्मानित किया जाएगा। स्कूल के जो अच्छे विद्यार्थी हैं उन्हें प्रदेश की मैरिट सूची में स्थान बनाने के लिए प्रेरित करें। अगले शिक्षा सत्र के शुरू होते ही शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और परीक्षा परिणाम बेहतर करने के प्रयास शुरू कर दें। कार्यशाला में संयुक्त संचालक शिक्षा केपी तिवारी ने आपरेशन निखार की जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्मार्ट कक्षाओं में गुणी शिक्षकों के लगातार लेक्चर विद्यार्थियों को सुनाए जाते हैं। मॉडल प्रश्नपत्र तथा टिप्स एण्ड ट्रिक्स का भी लगातार अभ्यास कराया जा रहा है। कार्यशाला में माखनलाल चतर्वेदी विश्वविद्यालय के संचालक डॉ संदीप भट्ट ने कॅरियर मार्गदर्शन के संबंध में उपयोगी सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी के कॅरियर की प्लानिंग कक्षा 8वीं के बाद करनी चाहिए। उसी के अनुरूप उसे विषयों का चयन करना चाहिए। कार्यशाला में रीवा और मऊगंज जिले में कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले स्कूलों के प्राचार्यों को सम्मानित किया गया। कार्यशाला में सीएम राइज पीके स्कूल रीवा के प्राचार्य वरूणेन्द्र सिंह ने बोर्ड परीक्षा परिणामों का विकासखण्डवार विश्लेषण प्रस्तुत किया। कार्यशाला में जिला शिक्षा अधिकारी सुदामालाल गुप्ता तथा तीन सौ प्राचार्य एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी शामिल हुए।

भाजपा-कांग्रेस में चल रहा हैं मंथन

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी जिलें में इन दिनों राजनीतिक दलों ने नगरीय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी में सुगबुगाहट है कि इस बार भाजपा कई पुराने का टिकट काटकर नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। साथ ही वार्डों के आरक्षण के बाद भी कुछ लोग मुख्यधारा से अलग हो सकते हैं। वार्डों एवं अध्यक्ष का आरक्षण साफ होने के बाद भाजपा के कुछ पार्षदों के वार्ड भी आरक्षित की श्रेणी में आ गए हैं। इससे उन्हें जोर का झटका धीरे लगा है। पार्टी के एक पदाधिकारियों का कहना है कि इस बार पार्टी संगठन से ही कुछ लोगों को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रही है ताकि सीटें ज्यादा से ज्यादा आ सकें। टिकट की लाइन में लोगों की ज्यादा संख्या में होढ़ मची हैं, लेकिन टिकट उसे ही मिलेगा जो पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। पार्षदों के टिकट बांटने से लेकर मेयर के टिकट के लिए पार्टी के दफ्तरों में मंथन होने लगा है। कांग्रेस नें भी की तैयारी वही कांग्रेस ने भी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है। पार्टी के पार्षद भी अपनी तैयारियों में जम कर जुट गए हैं। यहां भी लगभग कांग्रेस की स्तिथि भाजपा जैसी ही बताई जा रही है। कुछ पार्षदों के टिकट बदलने की चर्चा है। साथ ही कुछ नाम आरक्षण के हिसाब से तय हों रहें है। कांग्रेस में भी टिकट के दावेदार आधा दर्जन से ज्यादा लोग हैं।

‘पुष्पा’ देखकर केमिकल ड्रम में भरकर बेचने लगे शराब, इंदौर में शराब तस्करी के नेटवर्क का भांडाफोड़

इंदौर। पुलिस ने शराब तस्करी के नेटवर्क का भांडाफोड़ किया है। तस्कर फिल्म पुष्पा द रूल की तर्ज पर तस्करी करता था। तस्करी की तरीके के लिए आरोपित तीन बार फिल्म देखकर आया था। पूछताछ में गुजरात के शराब तस्कर और विधायक समर्थक ठेकेदार का नाम कबूला है। डीसीपी जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक सूचना मिली थी कि एसआर कंपाउंड स्थित एक गोदाम में बने केमिकल के गोदाम में रात के वक्त ट्रकों में संदिग्ध केमिकल के ड्रम भरे जा रहे हैं। पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई का अड्डा समझकर छापा मारा और लाखों रुपये कीमती ब्रांडेड शराब की बोतलें देखकर दंग रह गई। ये आए पकड़ में डीसीपी के मुताबिक पुलिस ने आरोपित राहुल गोपाल जायसवाल निवासी बोरी जोबट आलीराजपुर, अजयपाल तुलसीराम अहिरवार निवासी टपरिया बीना सागर, मनोज जगदीश प्रसाद तिवारी निवासी एसआर कंपाउंड लसूड़िया मौरी, हीरालाल उर्फ छोटू पुत्र श्यामलाल राय निवासी इंद्रागांधी वार्ड बीना और राजेश हरिशंकर रजक निवासी नानक वार्ड बीना को पकड़ लिया। राहुल है गिरोह का सरगना पुलिस ने तीन लाख 82 हजार रुपये कीमती 42 पेटी अवैध शराब जब्त की है। टीआई तारेश सोनी के मुताबिक आरोपित गिरोह का सरगना राहुल है। उसने फिल्म पुष्पा देखकर शराब सप्लाई का धंधा शुरू किया था। इसके पूर्व वह तीन बार फिल्म देखकर भी आया था। आरोपितों ने गोदाम के बाहर केमिकल कारखाने का बोर्ड लगा दिया था। अक्सर रात में ही पैकिंग होती थी। एमआर-11 स्थित एक शराब दुकान से थोक में शराब खरीद कर केमिकल के ड्रम में शराब की पैकिंग कर सील पैक कर देते थे। चैकिंग करने पर केमिकल के ड्रम बताकर ट्रक निकाल देते थे। पुलिस के मुताबिक ठेकेदार की भूमिका की जांच की जा रही है। तीन करोड़ की शराब जब्त इंदौर शहर में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन को रोकने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। बीते साल जनवरी से दिसंबर तक अवैध शराब के साढ़े नौ हजार प्रकरण बनाए गए और तीन करोड़ रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त की गई। इसमें देशी, विदेशी, महुआ लहान और भांग शामिल है। आबकारी विभाग ने बीते साल अवैध शराब पर कार्रवाई कर 9507 प्रकरण बनाए। इसमें 54 हजार 147 लीटर शराब जब्त की गई। इसका अनुमानित मूल्य 1.39 करोड़ के करीब है। अवैध शराब की बेचने वालों पर हो रही कार्रवाई वहीं विभाग ने बीते साल में एक लाख 65 हजार 583 किलो महुआ लहान और 453 किलो भांग भी जब्त की है। इसका अनुमानित बाजार मूल्य 1.66 करोड़ रुपये है। सहायक आयुक्त आबकारी मनीष खरे ने बताया कि आबकारी विभाग लगातार अवैध शराब की बिक्री और परिवहन करने वालों पर कार्रवाई कर रहा है। इसके अलावा देर रात बायपास और शहर के अंदर संचालित ढाबों और होटलों की जांच का अभियान भी विभाग द्वारा चलाया जाता है। बारों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर शुरू और बंद होने की निगरानी की जा रही है। 86 वाहन किए गए जब्त आबकारी विभाग ने कार्रवाई कर विगत वर्ष 86 वाहनों को भी अवैध शराब का परिवहन करने पर राजसात किया गया। इनमें 71 दोपहिया, एक तीन पहिया और 14 चार पहिया वाहन शामिल है। जब्त वाहनों का अनुमानित मूल्य 1.09 करोड़ रुपये है।

14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में महिलाओं की मतदाता संख्या ने पुरुषों को पीछे छोड़ा, अंतिम मतदाता सूची में सामने आई जानकारी

नई दिल्ली भारत के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में महिलाओं की मतदाता संख्या ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है। यह जानकारी 1 जनवरी 2025 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में सामने आई है। पिछले साल, जब 1 जनवरी 2024 को संदर्भ तिथि के साथ मतदाता सूची अपडेट की गई थी, तब ऐसे 12 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश थे जहां महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक थी। हालांकि, राष्ट्रीय स्तर पर कुल महिला मतदाताओं की संख्या अभी भी पुरुष मतदाताओं से 2.33 करोड़ कम है। भारत के कुल 99 करोड़ से अधिक मतदाताओं में 50.7 करोड़ पुरुष और 48.3 करोड़ महिलाएं (48.8%) शामिल हैं। तीसरे लिंग के मतदाताओं की संख्या 48,870 है, जिसमें तमिलनाडु (9,161), महाराष्ट्र (6,145), उत्तर प्रदेश (6,089) और कर्नाटक (5,095) शीर्ष पर हैं। नए राज्यों की सूची में शामिल हुए असम, कर्नाटक और नागालैंड टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल जिन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक हो गई है, उनमें असम, कर्नाटक और नागालैंड नए नाम हैं। हालांकि, चंडीगढ़ में स्थिति उलट गई है, जहां इस साल पुरुष मतदाता संख्या फिर से महिलाओं से अधिक हो गई है। चंडीगढ़ और नागालैंड की सूची अभी अस्थायी है क्योंकि इनकी अंतिम मतदाता सूची कुछ दिनों में प्रकाशित की जाएगी। महिला मतदाताओं का नेतृत्व करने वाले राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इस साल जिन 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में महिला मतदाता संख्या पुरुषों से अधिक है, उनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पुडुचेरी, तमिलनाडु और तेलंगाना शामिल हैं। पिछले साल आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, गोवा, केरल, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, पुडुचेरी, तमिलनाडु और तेलंगाना इस सूची में शामिल थे। लिंग अनुपात में सुधार के संकेत देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से 22 में राष्ट्रीय औसत लिंग अनुपात 954 से अधिक दर्ज किया गया है। 14 राज्यों में तो यह अनुपात महिलाओं के पक्ष में है। हालांकि, दिल्ली (859), उत्तर प्रदेश (876) और हरियाणा (890) जैसे राज्य राष्ट्रीय औसत को नीचे खींचते हैं। महिलाओं की प्रतिशत हिस्सेदारी 2025 की मतदाता सूची के अनुसार, पुडुचेरी में महिलाओं की हिस्सेदारी 53.2%, केरल और मणिपुर में 51.7%, मिज़ोरम में 51.6%, गोवा में 51.5%, और आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और तमिलनाडु में लगभग 51% है। 2024 लोकसभा चुनाव में अधिक मतदान प्रतिशत 2024 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं ने 65.8% मतदान किया था, जो पुरुषों के 65.6% के मतदान प्रतिशत से अधिक था। यह महिलाओं की बढ़ती राजनीतिक भागीदारी को दर्शाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह आंकड़े महिलाओं की बढ़ती जागरूकता और राजनीतिक भागीदारी की दिशा में एक सकारात्मक संकेत हैं। हालांकि, अभी भी राष्ट्रीय स्तर पर इस अंतर को कम करने की जरूरत है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet