LATEST NEWS

फेरे से पहले दूल्हा बने डॉक्टर ने 10 लाख रुपए और एक प्लॉट की मांग कर दी, डिमांड पूरी नहीं होने से टूटी शादी, दुल्हन पहुंची थाने

ग्वालियर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक जोड़ा शादी के बंधन में बंधकर नए जीवन की शुरुआत करने जा रहा था। लेकिन फेरे से पहले दूल्हा बने डॉक्टर ने 10 लाख रुपए और एक प्लॉट की मांग कर दी। डिमांड पूरी नहीं हुई तो उसने फेरे लेने से इनकार करते हुए शादी तोड़ दी। काफी समझाने के बाद भी जब बात नहीं बनी तो दुल्हन ने महिला थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की।   शादी से पहले दूल्हे के परिजनों ने नहीं की डिमांड दरअसल, थाटीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली नेहा सिंह की शादी जून महीने में शिवपुरी खनियाधाना के रहने वाले सतेन्द्र वमन्या से तय हुई थी। सतेन्द्र पेशे से डॉक्टर है। बातचीत तय होने के बाद लड़की के परिजन ने उनसे दहेज की बात की तो सतेन्द्र और उसके परिजन ने किसी प्रकार की कोई डिमांड नहीं बताई। जिसके बाद 22 नवंबर की दोनों की शादी तय हुई थी। फेरे से पहले 10 लाख कैश और प्लाट की कर दी मांग बारात दरवाजे पर पहुंची और उसके बाद मैरिज गार्डन में स्टेज पर वर-वधु की जयमाला तक सब ठीक चला। लेकिन पंडित ने जब फेरे लेने के लिए मंडप में आने के लिए कहा तो रंग में भंग पड़ गया। क्योंकि सतेंद्र और उसके परिजन ने अचानक फेरे लेने से पहले दस लाख रुपए के साथ ग्वालियर में एक प्लाट की मांग रख दी।   बिना शादी किए लौट गई बारात दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और उसके परिजन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद बिना फेरे लिए ही दूल्हा बारात वापस लेकर चला गया। इसके बाद नेहा महिला थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने नेहा की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।   पुलिस ने शुरू की कार्रवाई ग्वालियर CSP अशोक जादौन ने बताया कि लड़की की शिकायत पर होने वाले दूल्हे डॉक्टर सतेंद्र वमन्या, उसके पिता लखन लाल, भाई जितेंद्र, पुष्पेंद्र, बहन किरण और मां फूलवती के खिलाफ दहेज एक्ट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

वेब पोर्टल के पत्रकार मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी पर लगाई गई रोक 16 जनवरी तक बढ़ा दी: उच्च न्यायालय

प्रयागराज यति नरसिंहानंद के खिलाफ कंट्रोवर्शियल ‘एक्स’ पोस्ट कर सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने के मामले में आरोपी वेब पोर्टल के पत्रकार मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी पर लगाई गई रोक इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 16 जनवरी तक बढ़ा दी है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और न्यायमूर्ति योगेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की पीठ ने प्राथमिकी को चुनौती देने वाली जुबैर की याचिका पर सुनवाई करते हुए सोमवार को यह आदेश पारित किया। इससे पहले 20 दिसंबर को हाई कोर्ट ने मौखिक रूप से यह कहते हुए कि वह खूंखार अपराधी नहीं है, उसकी गिरफ्तारी पर छह जनवरी तक रोक लगा दी थी। अपने आदेश में कोर्ट ने कहा था कि एफआईआर को पढ़ने से धारा 196 बीएनएस के तहत अपराध बनता है। हालाँकि, यह देखना होगा कि उसके खिलाफ धारा 152 बीएनएस बनती है या नहीं।

यूपी के 5 जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के पदों पर निकली भर्ती, जानिए कौन कैसे कर सकते है आवेदन ?

लखनऊ यूपी में आंगनबाड़ी में नौकरी करने की चाह रखने वालों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, राज्य सरकार ने  5 जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के पदों पर भर्ती करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। मुरादाबाद, कानपुर देहात, इलाहाबाद, बहराइच और अंबेडकरनगर में स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों में पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख हर जिले के लिए अलग-अलग है। यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in के माध्यम से जमा किए जा सकते हैं। यूपी आंगनवाड़ी भर्ती अधिसूचना 2025 में उल्लिखित विवरण, अंतिम तिथि, रिक्त पदों की संख्या नीचे लेख में देख सकते हैं। यूपी के इन जिलों में होगी भर्ती उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी भर्ती विभिन्न चरणों में आयोजित की जा रही है। 5 नए जिलों में रिक्तियां, अंतिम तिथि के लिए नीचे दी तालिका देखें:     मुरादाबाद: 151 पद, आवेदन की अंतिम तिथि- 31 जनवरी 2025     कानपुर देहात: 88 पद, अंतिम तिथि- 15 जनवरी 2025     बलिया: 301 पद, अंतिम तिथि- 12 जनवरी 2025     बहराइच: 598 पद, अंतिम तिथि- 9 जनवरी 2025     अंबेडकर नगर: 223 पद, अंतिम तिथि- 7 जनवरी 2025 शैक्षणिक योग्यता: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए महिला उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना आवश्यक है। केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन के पात्र हैं। उम्मीदवार जिस गांव, नगर, वार्ड या न्याय पंचायत से आवेदन कर रही हैं, वहां की निवासी होना आवश्यक है। कृपया ध्यान दें कि पात्रता मानदंड राज्य और पद के अनुसार भिन्न हो सकते हैं। अतः संबंधित राज्य की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखें। आयु सीमा: न्यूनतम आयु: 18 वर्ष अधिकतम आयु: 35 वर्ष

11 से 15 जून के बीच लॉर्ड्स में खेला जाएगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फ़ाइनल

लॉर्ड्स दक्षिण अफ़्रीका और ऑस्ट्रेलिया तीसरे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल में आमने-सामने होंगे। ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में भारत को हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी में 3-1 से सीरीज़ जीतने के साथ ही फ़ाइनल में जगह बनाई। यह मुक़ाबला 11 से 15 जून के बीच लॉर्ड्स में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के पास इस चक्र में अभी दो और मैच बचे हैं, जो इस महीने के अंत में श्रीलंका के ख़िलाफ़ श्रीलंका में होंगे। लेकिन अगर वे 0-2 से हार भी जाते हैं, तब भी भारत या श्रीलंका में से कोई भी टीम उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल के शीर्ष दो स्थानों से नहीं हटा सकेगी। अगर श्रीलंका 2-0 से यह सीरीज़ जीतता है, तो वह 53.85 प्रतिशत अंकों तक पहुंच सकता है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया वर्तमान में 63.73 प्रतिशत अंक पर है और वह अगले दो मैच हार भी गया तो 57.02 प्रतिशत अंक पर रहेगा। वहीं भारत इस डब्ल्यूटीसी चक्र को 50 प्रतिशत अंकों के साथ समाप्त कर चुका है। ऑस्ट्रेलिया के लिए फ़ाइनल में जगह गंवाने का एकमात्र रास्ता यह है कि वे श्रीलंका में होने वाले दोनों मैचों में आठ पेनल्टी प्वाइंट गंवाएं, जो लगभग असंभव है। दक्षिण अफ़्रीका फ़ाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी। उन्होंने वेस्टइंडीज़, बांग्लादेश (2008 के बाद एशिया में पहली सीरीज़ जीत) और श्रीलंका के ख़िलाफ़ सीरीज़ जीती, जबकि भारत के ख़िलाफ़ घरेलू सीरीज़ ड्रॉ रही और न्यूज़ीलैंड में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जहां उन्होंने कमज़ोर टीम के साथ दौरा किया था। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल में जगह बनाना दक्षिण अफ़्रीका के लिए सपनों की तरह रहा, जो इस साल की शुरुआत में पुरुष और महिला टी20 वर्ल्ड कप में उपविजेता भी रहे थे। दक्षिण अफ़्रीका के कप्तान तेम्बा बवुमा ने पिछले हफ़्ते फ़ाइनल में क्वालिफ़ाई करने के बाद कहा, “यह सभी के लिए एक बड़ी मेहनत का परिणाम है, और ऐसा लगता है कि पिछले 12 महीनों की कड़ी मेहनत रंग लाई है। अलग-अलग मौक़ों पर अलग-अलग खिलाड़ियों ने अहम योगदान दिया है। मैं हमारे कोच शुकरी कॉनराड का विशेष रूप से धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने हमारे अंदर जो विश्वास भरा है, वह हमारी सफलता की कुंजी रही है।” उन्होंने आगे कहा, “लॉर्ड्स में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल खेलना किसी भी क्रिकेटर के लिए सपने के सच होने जैसा है। यह एक बड़ा अवसर है, और हम इसे पूरी तरह जीने के लिए उत्साहित हैं।” वहीं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कमिंस ने कहा, “हमारे लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की बहुत अहमियत हैं। यह एक ऐसी ट्रॉफ़ी है, जिसे हम गर्व से देखते हैं। साथ ही इस ख़िताब की रक्षा करने के लिए हम बहुत उत्साहित हैं। मुझे लगता है कि यह एक बेहतरीन टूर्नामेंट है क्योंकि इसमें लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होता है और अलग-अलग परिस्थितियों में अलग-अलग टीमों के ख़िलाफ़ खेलना होता है। हम फ़ाइनल खेलने के लिए काफ़ी उत्साहित हैं।” यह पहली बार है जब भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फ़ाइनल में नहीं पहुंचा है। इससे पहले के दो संस्करणों में वह न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ उपविजेता रहा था।  

महाकुंभ के लिए बड़ी सौगात: एयरपोर्ट प्रबंधन ने फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव भेजा है, भोपाल से प्रयागराज के लिए सीधी उड़ान

भोपाल मध्यप्रदेशवासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जल्द ही राजधानी भोपाल से प्रयागराज के लिए एयर कनेक्टिविटी शुरू होगी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने तीन कंपनियों को फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव भेजा है। सीधी उड़ान की सुविधा मिलने से महाकुंभ में जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में फ्लाइट छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर होकर यूपी के प्रयागराज जा रही है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने सीधे भोपाल से प्रयागराज के लिए प्रस्ताव भेजा है। तीन कंपनियों को फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। बताया जा रहा है कि 13 जनवरी से भोपाल से प्रयागराज के लिए सीधी उड़ान शुरू हो सकती है। भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए रोजाना 100 से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही की उम्मीद है।   इंदौर से प्रयागराज के लिए उड़ान सेवा महाकुंभ शुरू होने से पहले 11 जनवरी से इंदौर के लिए प्रयागराज से उड़ान सेवा शुरू होगी। हर शनिवार रात 8:05 बजे इंदौर से उड़ान भरकर 10:05 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। सोमवार को शाम 7:40 बजे प्रयागराज से उड़ान भरकर रात 9:40 बजे इंदौर पहुंचेगी।   13 जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत उत्तर प्रदेश के प्रयागराग में 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ की शुरुआत होगी। सनातन सभ्यता के सबसे बड़े पर्व में से एक महाकुंभ के शुभारंभ का इंतजार सभी को है। मेले को लेकर तैयारियां पूरी कल ली गई है। वहीं इस बार श्रद्धालु इस महाकुंभ में आने के लिए उत्साहित और लालायित भी हैं। क्योंकि इस बार का महाकुंभ विशेष है। पूरे 144 साल बाद विशेष संयोग के चलते इस बार के महाकुंभ कि विशिष्टता बढ़ गई है।   साधु-संतों का आगमन शुरू इधर, महाकुंभ में देश और दुनिया के कोने-कोने से साधु और संतों का आगमन शुरू हो चुका है। महाकुंभ में आस्था और भक्ति के अनेक प्रकार के रंग देखने को मिल रहे है। कुंभ मेले में भांति-भांति के साधु-संत और बाबा पहुंचे रहे है, जो मेले की शोभा बढ़ा रहे है। संगम नगरी में पहुंचे बवंडर बाबा, चाबी वाले बाबा, अनाज वाले बाबा और साइकिल वाले बाबा आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। हर तरफ देश के दूरदराज इलाके से पहुंचे साधु-सतों और बाबाओं की चर्चा हो रही है।

चित्रकूट में श्रीराम की 151 फीट ऊंची प्रतिमा होगी स्थापित, 750 करोड़ की लागत से विकसित किया जाएगा पर्यटन स्थल

भोपाल मध्य प्रदेश के चित्रकूट को 750 करोड़ की लागत से विश्व स्तरीय धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। वहीं 100 करोड़ की लागत से 80 एकड़ में रामायण एक्सपीरियंस पार्क भी बनाया जाएगा। वहीं 151 फीट की ऊंची श्री राम की प्रतिभा भी स्थापित की जाएगी। पूरे नगर में श्रीराम की छवि होगी। सतना के चित्रकूट को विश्व स्तरीय धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। भगवान श्री राम की तपोभूमि में स्थलों के विकास, आधुनिक परिवहन सेवाओं पर 750 करोड़ रुपये खर्ज किए जाएंगे। इस परियोजना का मुख्य आकर्षण 80 एकड़ में बनने वाला रामायण एक्सपीरियंस पार्क है। जो करीब 100 करोड़ की लागत से बनेगा। जहां आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस पार्क में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की विशाल मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। इसके साथ ही 5डी-3डी प्रजेंटेंशन, होलोग्राम और लाइट-साउंड शो के जरिए रामायण काल की घटनाओं को जीवंत किया जाएगा। इस पार्क में भगवान श्री राम की 151 फीट की प्रतिमा भी लगाई जाएगी, जो कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी।   संतों के लिए ध्यान केंद्र और 1000 संतों के ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। जहां एक हजार से ज्यादा साधु संत ठहर सकेंगे। वहीं आधुनिक पर्णकुटी, सांस्कृतिक केंद्र, आध्यात्मिक लाइब्रेरी और हर्बल गार्ड भी बनाए जाएंगे। हनुमान धारा में 24 करोड़ की लागत से मल्टी फैसिलिटी सेंटर और मंदाकिनी नदी पर 130 मीटर लंबा पुल भी बनाया जाएगा।

बाघ को शिकार करता देख पर्यटकों के छूटे पसीने, कोहरे में भी सटीक निशाना मारा, कांपते हाथों से बनाया वीडिओ

पन्ना देश दुनिया में पन्ना टाइगर रिजर्व को बाघों की बढ़ती हुई संख्या के लिए जाना जाता है। यही कारण है कि आसानी से बाघ दिखने की वजह से पन्ना टाइगर रिजर्व में देश के कोने-कोने से पर्यटक बाघों का दीदार करने के लिए पहुंचते हैं। इन दिनों पन्ना टाइगर रिजर्व आने वाले पर्यटकों को आसानी से बाघों के दीदार हो रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा पीटीआर आए पर्यटकों को देखने को मिला। पर्यटकों ने बाघ पी-141 को एक हिरण का शिकार करते हुए देखा। पर्यटकों ने इस रोमांचित और रोंगटे खड़े कर देने वाले पाल को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि बाघ पी-141 बड़े ही शातिर तरीके से घात लगाकर एक हिरण का शिकार करता है और पल भर में ही उसे मौत के घाट उतार देता है। फिर पर्यटकों के बीच से ही बाघ अपने शिकार को खाने के लिए ले जाता है।

अब मैनपाट में पर्यटन को लगेंगे पंख, बढ़ावा देने शिमला-मनाली की तर्ज पर बनेगी मॉल रोड

अंबिकापुर छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट अपने प्राकृतिक सौंदर्य के चलते सैलानियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती को देखने नववर्ष और उसके बाद मैनपाट के हर कोने में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। सरगुजा संभाग के अलावा ओडिशा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से भी लोग मैनपाट की खूबसूरती देखने पहुंचे। प्रकृति की गोद में रचे-बसे इस हिल स्टेशन में वर्षभर मौसम खुशनुमा रहता है। मगर, बारिश और ठंड के मौसम में यह छुट्टियां मनाने के लिए सबसे उपयुक्त स्थल है। अब मैनपाट में पर्यटन को और बढ़ावा देने शिमला-मनाली की तर्ज पर मॉल रोड बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। इसके लिए स्थल निरीक्षण कर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। सरगुजा जिले के मैनपाट में पहाड़ियां, नदी-झरने, चारों ओर फैली हरियाली को लेकर सैलानियों में खास आकर्षण बना रहता है। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन द्वारा नए प्रयास किए जा रहे हैं। सैलानियों के ठहरने की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा रिजॉर्ट शैला और करमा का निर्माण किया गया है। इससे आसानी से लोगों को रहने की सुविधा मिल सके। दो स्थल चिह्नित पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मैनपाट में मॉल रोड बनाए जाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। मैनपाट महोत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मैनपाट में मॉल रोड बनाने की घोषणा की गई थी। पर्यटन विभाग एवं राजस्व विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण किया जा चुका है। साथ ही प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। मॉल रोड के लिए दो साइट का निरीक्षण किया गया है, जिसमें पेट्रोल पंप कमलेश्वरपुर से तिब्बती मंदिर तक मार्ग और पेट्रोल पंप कमलेश्वरपुर से निजी होटल तक मार्ग का निरीक्षण कर प्रस्ताव भेजा गया है। पर्यटन के साथ रोजगार के भी बढ़ेंगे अवसर शिमला-मनाली हिल स्टेशन के मॉल रोड बेहद प्रसिद्ध हैं। वहां स्थानीय मार्केट आकर्षण के केंद्र हैं। मैनपाट में मॉल रोड बन जाने से एक और आकर्षण का केंद्र बनेगा। अक्सर शिमला मनाली जैसे हिल स्टेशनों के मॉल रोड का एहसास अब मैनपाट आने वाले पर्यटकों को भी होगा। इसके साथ ही स्थानीय उत्पादों और मार्केट को भी बढ़ावा मिलेगा। लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे। स्थानीय अर्थव्यवस्था निश्चित रूप से तेजी से बढ़ेगी।

आईआरसीटीसी द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, भोपाल से महाकुंभ के साथ वाराणसी के लिए रवाना होगी

भोपाल मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन 6 फरवरी 2025 को इंदौर से “महाकुंभ के साथ वाराणसी, गंगासागर और पुरी यात्रा” के लिए प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन इंदौर, देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर और कटनी स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जहाँ यात्री इस पर सवार हो सकते हैं। आठ रातों और नौ दिनों की इस यात्रा में वाराणसी, प्रयागराज (महाकुंभ), गंगासागर, कोलकाता और पुरी के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। आईआरसीटीसी ने इस यात्रा के लिए तीन श्रेणियों में शुल्क निर्धारित किया है। स्लीपर इकॉनमी श्रेणी के लिए ₹24,500 प्रति व्यक्ति, 3एसी स्टैंडर्ड श्रेणी के लिए ₹34,400 प्रति व्यक्ति और 2एसी कम्फर्ट श्रेणी के लिए ₹42,600 प्रति व्यक्ति शुल्क रखा गया है। इस सर्व-समावेशी पैकेज में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, गुणवत्तापूर्ण बसों से दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास व्यवस्था, टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग सेवाएं शामिल हैं। महाकुंभ प्रयागराज के लिए आईआरसीटीसी की टेंट सिटी की अलग से बुकिंग भी उपलब्ध है, जिसे आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर या अधिकृत एजेंट के माध्यम से कराया जा सकता है।  

मंगलवार 7 जनवरी 2025 का राशिफल, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

मेष राशि- आज अपनी फिलिंग्स को आज खुलकर शेयर करें। काम की वजह से आज कमिटेड जातकों के पास एक-दूसरे के लिए समय नहीं बचेगा। तनाव कम करने के लिए अपनी फेवरेट एक्टिविटी को समय दें। खर्चों पर पकड़ बनाएं। वृषभ राशि- आज जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें। बॉडी को हाइड्रेटेड रखें। पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। इस बात की अधिक संभावना है कि आप किसी बहस में उलझ सकते हैं। मिथुन राशि- आज अपनी जुबान पर कंट्रोल रखें क्योंकि इससे आपके साथी को ठेस पहुंच सकती है। अगर आप कुछ समय से बाहर जाने की योजना बना रहे हैं तो आज अच्छा मौका है। डाइट में हरी सब्जी शामिल करें। कर्क राशि- आज आपके और आपके साथी के बीच चल रही प्रॉब्लम दूर हो सकती है। अगर आप थोड़ा एक्साइटमेंट महसूस करना चाहते हैं तो आपको अपने दोस्तों के साथ कुछ सुकून भरे पल बिताएं। खर्च कम करें। सिंह राशि- आज अपनी मां के साथ कुछ वक्त बिताएं और उनकी सेहत पर भी ध्यान दें। कुछ लोगों की कैजुअल डेटिंग आज कमिटेड रिश्ते में बदल सकती है। आपका साथी आज अनोखे तरीकों से रोमांस दिखा सकता है। कन्या राशि- आज के दिन ईमानदार रहना चाहिए। काम से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए आज ही कदम उठाएं। टीम मीटिंग के दौरान गुस्से पर कंट्रोल रखें। धन का मामला आपके पक्ष में रहेगा। तुला राशि- आज ऑफिस में ईर्ष्या की भावना से बचें। आपको किसी भी तरह के झगड़े में पड़ने से बचने की जरूरत है। अपने साथी के साथ मुद्दों पर बातचीत करें। अपने खराब मूड के पीछे का असली रीजन भी बताएं। वृश्चिक राशि- आज सिंगल लोगों को पार्टनर ढूंढने से थोड़ा ब्रेक लेना चाहिए क्योंकि जो आपका है वह खुद ही आपके पास आएगा। गलतियां दोहराने के लिए नहीं होती हैं। यह सबक आपने पहले ही सीख लिया है। धनु राशि- आज सिंगल लोग अपने क्रश के प्रति अधिक आकर्षित महसूस कर सकते हैं। आज के दिन का उपयोग अपने खर्चों व बजट की योजना बनाने लिए करें। अपने पिता की सेहत पर भी ध्यान दें। मकर राशि- अगर आप लंबे समय से सिंगल हैं तो डेटिंग ऐप्स के जरिए आज आपका स्पेशल पर्सन आपको मिल सकता है। पिछले कुछ समय से अपने पार्टनर को अच्छा कमाता हुआ देखना आपके ऊपर असर कर रहा है। कुंभ राशि- आज ऑफिस में अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करें। आज के दिन का आनंद लें। खर्च बढ़ सकते हैं। कमिटेड लोग कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों में उलझे रहेंगे। स्ट्रेस न लें। मीन राशि- आज सिंगल लोग डेट पर जा सकते हैं। आज अपनी स्किल्स दिखाने का कोई भी मौका हाथ से न जाने दें। अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। बहुत ज्यादा तनाव लेने से बचें। अपनी मां के साथ कुछ वक्त बिताएं।

बांग्लादेश: 77 वर्षीय शेख हसीना के खिलाफ जारी किया दूसरा गिरफ्तारी वारंट

ढाका बांग्लादेश की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ दूसरा गिरफ्तारी वारंट जारी किया। इस बार वारंट जबरन गायब किए गए लोगों के मामले में उनकी कथित भूमिका के लिए जारी किया गया। 77 वर्षीय हसीना के खिलाफ मानवता के विरुद्ध अपराध के आरोप में एक गिरफ्तारी वारंट पहले ही जारी हो चुका है। हसीना को पिछले साल अगस्त में छात्र आंदोलन से उभरे आक्रोश के बाद सत्ता छोड़कर भारत भागना पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घरेलू अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) के मुख्य अभियोजक ताजुल इस्लाम ने कहा कि दूसरा वारंट उनके शासन के दौरान जबरन गायब किये गए लोगों से संबंधित है। आरोप है कि बांग्लादेशी सुरक्षाकर्मियों ने कथित तौर पर 500 से अधिक लोगों का अपहरण किया, जिनमें से कुछ को कई सालों तक गुप्त ठिकानों पर हिरासत में रखा गया। इस्लाम ने कहा, “अदालत ने शेख हसीना और उनके सैन्य सलाहकार, सैन्य कर्मियों और अन्य कानून प्रवर्तन अधिकारियों सहित 11 अन्य के खिलाफ वारंट जारी किया है।” अंतरिम सरकार ने हसीना के प्रत्यर्पण और मुकदमे को बड़ा मुद्दा बना रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुख्य सलाहकार के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जोर देकर कहा कि हसीना को ‘मानवता के खिलाफ अपराधों’ के लिए न्याय का सामना करना चाहिए। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने हाल ही में भारत सरकार को एक राजनयिक नोट भेजकर, देश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग की है। अंतरिम सरकार के विदेश मामलों के सलाहकार तौहीद हुसैन ने 23 दिसंबर को ढाका में कहा, “हमने भारत को सूचित किया है और न्यायिक उद्देश्यों के लिए शेख हसीना की वापसी का अनुरोध किया है। यह एक नोट वर्बेल (राजनयिक नोट) के माध्यम से संप्रेषित किया गया है।”

डंपर स्टेयरिंग फेल होने के बाद अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसा और पलट गया, हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं

खंडवा स्टेयरिंग फेल होने से एक डंपर अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसा। जिससे यहां बंधी दो बकरियों की मौत हो गई। वहीं मकान का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मामला धनगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सुलगांव का है। हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे राखड़ से भरा डंपर स्टेयरिंग फेल होने के बाद अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसा और पलट गया। घटना सुलगांव के नंदानगर में पुनासा-सनावद बायपास की है। डंपर की चपेट में आने से पक्के मकान का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं दो बकरियों की मौत भी हुई है। गनीमत रही कि जहां डंपर घुसकर पलटा, वहां कोई नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। काफी देर तक डंपर चालक लखीमपुर हरियाणा निवासी जोगासिंह डंपर में फंसा रहा। जिसे स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर बाहर निकाला। ओंकारेश्वर की 108 एंबुलेंस टीम ने डंपर के घायल ड्राइवर को लोगों की मदद से तत्काल निकालकर सनावद के अस्पताल में भर्ती कराया। गहने ठीक करवाने मायके आई थी बेटी, चार तोला सोने के जेवर ले गए चोर नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। घर में चोरी का मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के सलूजा कॉलोनी में हुआ। यहां एक बेटी ससुराल से गहने लेकर मायके आई थी। रात में परिवार घर में सोता रह गया और चोर करीब चार तोले सोने के जेवर चुराकर फरार हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरु की। शंका पर पुलिस ने परिवार के ही एक लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। पीड़िता गुलबासा निवासी गोगांवा ने बताया कि मेरी शादी गोगांवा में हुई है। मैं छुट्टी मनाने के लिए खंडवा अपने मायके आई थी, मुझे अपने हार की रिपेयरिंग भी करवानी थी, शनिवार की रात में सोनार की दुकान से अपना हार ठीक करवाकर लेकर आई थी। रात करीब दो बजे हमने सभी सामान पेटी में रखा था। सुबह जब मैं वापस गोगांवा जाने के लिए तैयार हुई तो देखा पेटी खाली थी। हार का डिब्बा गायब था, जिसमें पेंडल, सोने की झूमकी, एक तोले का पेंडिल करीब चार तोला सोना गायब था। नागपुर गया था परिवार, सोने-चांदी के जेवर ले गए बदमाश कोतवाली थाना क्षेत्र में फिर चोरी की वारदात हुई।फरियादिया निता सिंह पति रोनाल्ड सिंह निवासी मिशन कंपाउंड गणेश तलाई की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु की है। फरियादिया ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वो और उनके पति 28 दिसंबर की रात करीब आठ बजे घर में ताला लगाकर नागपुर रिश्तेदारी में चले गए थे। चार दिसंबर की शाम पांच बजे घर आए। यहां देखा तो घर के लोहे के चद्दर का दरवाजा नीचे से टूटा हुआ था। घर में रखे पुराने इस्तेमाली लैपटाप व सोने की पांच जोड़ कान के टाप्स, एक सोने की चेन, एक जोड़ चांदी की पायल कुल किमती 65000 रुपये की कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। 15 दुकानों के ताले टूटे थे, नहीं मिले चोर कुछ दिन पूर्व कोतवाली थाना क्षेत्र के शहीद सीताराम होकर्स जोन में करीब 5 दुकानों के ताले टूटे थे। यहां से बदमाश चिल्लर चोरी कर सामान नाले में फेंक गए थे। दुकानदारों ने शिकायत कोतवाली थाने में की थी। लेकिन अब तक बदमाशों का कोई पता नहीं चल पाया है। इससे दुकानदारों और शहरवासियों में खौफ है।

अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक को पाकिस्तान ने एयर स्ट्राइक को ठहराया जायज, कहा- जरुरत पढ़ने पर फिर करेंगे ऐसे हमले

इस्लामाबाद पाकिस्तान ने सोमवार को अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में अपनी हालिया एयर स्ट्राइक को उचित ठहराया। सरकार ने सोमवार को कहा कि यदि जरूरी हुआ तो वह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के ठिकानों को निशाना बनाने के लिए अफगान क्षेत्र के अंदर ऐसे और हमले करेगी। राजनीतिक मामलों पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के विशेष सहायक राणा सनाउल्लाह ने सोमवार को स्थानीय मीडिया से कहा, “यदि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल पाकिस्तान पर हमला करने के लिए किया जाता है तो हमारे पास इन ऑपरेशन को जारी रखने का कानूनी अधिकार है।” 24 दिसंबर को अफगानिस्तान के अंदर पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक में कई महिलाओं और बच्चों सहित 46 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान की इस कार्रवाई की दुनिया भर में आलोचना हुई और युद्धग्रस्त देश में तालिबान शासन की ओर से उसे कड़ी चेतावनी दी गई। हमला पक्तिका प्रांत के बरमल जिले के कुछ हिस्सों पर किया गया था। यह 2024 में इस्लामाबाद की तरफ से अफगान नागरिक क्षेत्र पर सीधे हमला करने का दूसरा मामला था। मार्च 2024 में इसी तरह के हमले में तीन बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई थी। सनाउल्लाह का बयान ऐसे समय में आया है जब इस्लामाबाद ने टीटीपी और अन्य ‘राज्य विरोधी आतंकवादी समूहों’ के खिलाफ अपने ‘आतंकवाद विरोधी अभियान’ तेज कर दिए है। पाकिस्तान का अफगान तालिबान पर आरोप है कि वह टीटीपी विद्रोहियों को सुरक्षित पनाहगाह उपलब्ध कराने और उनकी आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करता है। हालांकि काबुल इन आरोपों का खंडन करता आया है। इस टिप्पणी को हवाई हमलों के बाद से पाकिस्तान के खिलाफ विभिन्न तालिबान नेताओं द्वारा बार-बार दी गई धमकियों के जवाब के रूप में भी देखा जा रहा है। हवाई हमलों के दो दिन बाद कार्यवाहक अफगान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने कहा, ‘अफगान अपने क्षेत्र पर हमले को नहीं भूलेंगे।’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी शासकों को एक संतुलित नीति अपनानी चाहिए। सोवियत आक्रमण की 45वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान मुत्ताकी ने पाकिस्तान को ‘सोवियत संघ और संयुक्त राज्य अमेरिका के अंजाम से सीखने’ की सलाह दी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अफगानिस्तान कभी भी हमले को स्वीकार नहीं करेगा। मुत्ताकी ने पाकिस्तान के लोगों से अपने शासकों की गलत नीतियों को रोकने की अपील भी की। अफगानिस्तान के राजनीतिक मामलों के उप विदेश मंत्री शेर मोहम्मद अब्बास स्टानिकजई ने पिछले दिनों चेतावनी दी थी कि अफगानिस्तान में ऐसे लड़ाके हैं जो “परमाणु बम” की तरह काम कर सकते हैं। शनिवार को काबुल में एक स्नातक समारोह को संबोधित करते हुए स्टानिकजई ने कहा, “इस्लामाबाद को अपने पश्चिमी पड़ोसी के धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए। हमारे पास परमाणु बम के बराबर क्षमता वाले लड़ाके हैं।”

अर्जुन राम मेघवाल ने कहा- अरविंद केजरीवाल की कथनी और करनी में फर्क है, बीजेपी इस बार दिल्ली में सरकार बनाएगी

बीकानेर केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और बीकानेर (पूर्व) की विधायक सिद्धि कुमारी ने बीकानेर के सुभाषपुरा में शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया। इस मौके पर स्थानीय पार्षद, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस नए शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर से बीकानेर के नागरिकों को उनके घर के पास ही उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता इस बार अरविंद केजरीवाल से 45 करोड़ रुपये के शीश महल का हिसाब मांगेगी, क्योंकि उनकी कथनी और करनी में फर्क है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी इस बार दिल्ली में सरकार बनाएगी। बीकानेर के विकास पर बात करते हुए मेघवाल ने बताया कि आगामी 7 फरवरी से इंडिगो एयरलाइंस की बीकानेर और दिल्ली के बीच हवाई सेवा शुरू होगी। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि बीकानेर की कनेक्टिविटी को अन्य शहरों से जोड़ने के लिए भी काम किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि पिछले ढाई महीनों में बीकानेर जिले में 17 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि बीकानेर जिले में हर दो वार्डों के बीच एक आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित करने की योजना है, ताकि नागरिकों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया और इसे क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे में महत्वपूर्ण सुधार के रूप में देखा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि शहरी आरोग्य साला एक नया विचार है, जिसका उद्देश्य गरीब बस्तियों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है। इस योजना के तहत डिस्पेंसरी के माध्यम से दवाइयां और डॉक्टर की सेवाएं उपलब्ध कराई जाती है। नर्सिंग स्टाफ भी मौजूद होते हैं और कुछ गंभीर समस्याओं के मामले में मरीज को अन्य अस्पतालों में रेफर किया जाता है। अगर मरीज को किसी अस्पताल से पर्ची मिली हो तो दवाइयां यहां से वितरित की जाती हैं। इस तरह के नवाचार से स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार हो रहा है।

सीएम आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रोते हुए रमेश बिधूड़ी पर आरोप लगाया, मेरे बुजुर्ग पिता को लगातार गालियां दे रहे हैं

नई दिल्ली दिल्ली में राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। इसी बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रोते हुए रमेश बिधूड़ी पर आरोप लगाया कि वह उनके बुजुर्ग पिता को लगातार गालियां दे रहे हैं और वोट मांग रहे हैं। उन्हें दिल्ली की जनता कभी माफ नहीं करेगी। आतिशी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते-बोलते भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी उनके पिताजी को गालियां देकर दिल्ली की जनता का अपमान कर रहे हैं। बिधूड़ी जी अपने काम के आधार पर वोट मांगें, वह मेरे बुजुर्ग पिताजी को गालियां देकर क्यों वोट मांग रहे हैं? दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मीडिया से बातचीत के दौरान अचानक कैमरे के सामने रोने लगीं। आतिशी की भावुक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आतिशी से सवाल पूछा गया कि कालकाजी से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। यह सवाल सुनने के बाद आतिशी की आंखों में आंसू आ गए। आतिशी ने रोते हुए चुप्पी साध ली। कुछ देर बाद आतिशी ने खुद को संभाला और फिर रमेश बिधूड़ी पर पलटवार किया। आतिशी ने कहा कि मेरे पिता काफी बुजुर्ग हो गए हैं। वह चल फिर नहीं पाते। मैं रमेश बिधूड़ी जी को कहना चाहूंगी कि मेरे पिताजी जिंदगी भर शिक्षक रहे। उन्होंने दिल्ली के गरीब और लोअर मिडल क्लास से आने वाले हजारों बच्चों को पढ़ाया है। आज वो 80 साल के हो गए हैं। इसके बाद आतिशी रोने लगीं और उन्होंने अपने आप को संभाला। फिर कहा कि वह इतने बीमार रहते हैं कि बिना सहारे के चल नहीं पाते हैं। उन्होंने कहा कि आप चुनाव के लिए इतनी घटिया हरकत करेंगे कि बुजुर्गों को गालियां देने पर उतर आएंगे। इस देश की राजनीति इतनी घटिया स्तर पर गिर सकती है। मैं यह सोच नहीं सकती। उन्होंने कहा कि रमेश बिधूड़ी जी खुद दक्षिण दिल्ली से 10 साल सांसद रहे। वह बताएं कि कालकाजी के लोगों को, उन्होंने इस इलाके के लिए क्या किया। वह जनता से कहें कि उनके 10 साल का काम मेरे 5 साल के काम से ज्यादा अच्छा था। उन्होंने कहा कि अगर मैंने 100 सीसीटीवी लगाए तो वो बताएं कि उन्होंने 1,000 सीसीटीवी लगवाए हैं। वह अपने किए हुए कामों को लेकर जनता से वोट मांगें। वह उनके बुजुर्ग पिता पर निशाना साध रहे हैं और उनको गालियां देते हुए वोट मांग रहे हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet