LATEST NEWS

चेहरे पर निखार के साथ नमी और चमक बनाए रखता है उबटन

मौसम में परिवर्तन, तेज हवा, धूल और प्रदूषण से त्वचा निरंतर प्रभावित होती है। ऐसे में त्वचा की उचित देखभाल न की जाए तो असमय ही चेहरे पर झुर्रियां और झांइयां दिखने लगती हैं। अपनी त्वचा की प्रकृति के अनुसार घरेलू उबटनों का प्रयोग करके आप अपने चेहरे को स्वस्थ, सुंदर और चमकदार बनाए रख सकती हैं। उबटन के इस्तेमाल से त्वचा में नमी व चमक बनी रहती है। उबटन मृत कोशिकाओं को हटा कर त्वचा को नई ताजगी प्रदान करता है। उबटन के प्रयोग से त्वचा का रक्तसंचार भी सुचारु रूप बना रहता है। हम आपको बता रहे हैं कि आखिर रसोई में इस्तेमाल होने वाली किन चीजों से उबटन बनाकर आप चेहरे की रंगत निखार सकती हैं… उड़द दाल और गुलाबजल एक चम्मच उड़द दाल को कच्चे दूध में भिगो दें। पीसकर पेस्ट बनाएं। फिर इसमें थोड़ा-सा गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। थोड़ी देर सूखने दें। फिर रगड़ते हुए उतार दें और चेहरे को धो लें। आपकी त्वचा चमक उठेगी। बेसन, सरसों का तेल और दूध 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच सरसों का तेल व थोड़ा सा दूध मिला कर पेस्ट बना लें। पूरे शरीर पर इस उबटन को लगाएं। कुछ देर बाद हाथ से रगड़ कर छुड़ाएं और नहा लें। त्वचा मुलायम हो जाएगी। मसूर की दाल और अंडे की सफेदी मसूर की दाल को पीस कर पाउडर बना लें, फिर 2 चम्मच दाल के पाउडर में 1 अंडे की सफेदी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसमें 2 बूंद नींबू का रस और 1 बड़ा चम्मच कच्चा दूध मिलाकर रोज चेहरे पर लगाएं। सूखने पर छुड़ा लें और चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। खरबूजा और सीताफल खरबूजा और सीताफल के बीजों को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें। फिर दूध मिला कर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। फिर छुड़ा कर नहा लें, कुछ दिनों के प्रयोग से त्वचा की रंगत निखरने लगेगी। पका केला और शहद पके केले को मसल कर पेस्ट बना लें। इसमें थोड़ा सा शहद व कुछ बूंदें नींबू का रस मिला कर चेहरे पर मलें। 5-6 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरे में निखार तो आता है, झुर्रियां भी नहीं रहतीं। संतरे का छिलका और दूध 2 बड़े चम्मच संतरे के छिलकों के पाउडर में थोड़ा कच्चा दूध व गुलाबजल मिला कर गाढ़ा लेप तैयार करें। चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर लगा रहने दें। फिर चेहरा धो लें। त्वचा कांतिपूर्ण हो जाएगी।  

केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने राजेंद्र आर्लेकर को दिलाई राज्यपाल के रूप में शपथ

तिरुवनंतपुरम राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने गुरुवार को राजभवन में आयोजित एक विशेष समारोह में केरल के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नितिन मधुकर जामदार ने राज्यपाल को सुबह 10.30 बजे शपथ दिलाई। राज्यपाल ने भगवान के नाम पर शपथ ली और राज्य के 23वें राज्यपाल बन गए। समारोह में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, विधानसभा अध्यक्ष एएन शमसीर, विपक्ष के नेता वीडी सतीसन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं एआईसीसी कार्यसमिति के सदस्य रमेश चेन्निथला, मंत्री, सांसद, विधायक, मुख्य सचिव, वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी, रक्षा अधिकारी, वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता भी शामिल हुए। श्री अर्लेकर अपनी पत्नी अनघा अर्लेकर के साथ बुधवार शाम हवाई अड्डे पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। शपथ ग्रहण समारोह के बाद, राजभवन में चाय पार्टी का आयोजन किया गया। श्री अर्लेकर ने आरिफ मोहम्मद खान की जगह ली है, जिन्हें बिहार के राज्यपाल के रूप में शपथ दिलाई गई है। गोवा सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र अर्लेकर बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं। उन्होंने विभिन्न पदों पर कार्य किया। इनमें गोवा औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष, गोवा राज्य अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग वित्तीय विकास निगम के अध्यक्ष, दक्षिण गोवा के भाजपा अध्यक्ष शामिल हैं। 2021 में उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया और बाद में वे बिहार के राज्यपाल बनें।  

बिना ओपन हार्ट सर्जरी के अब वाल्व रिपेयर संभव

भारत में यह पहला अवसर है जब एक 69 वर्षीय एक मरीज के हार्टवाल्व की मरम्मत मिट्रा क्लिप की मदद से कैथेटर आधारित प्रक्रिया से की गई। मरीज को बार-बार हार्टफेलियर की शिकायत थी और इस मामले में हार्ट सर्जरी करनाना मुमकिन था। मरीज की 13 साल पहले बायपास सर्जरी हो चुकी है और हाल में उनका हार्ट फूलने लगा था, जो कि वाल्व में रिसाव का परिणाम था। ऐसे मरीजों के मामले में वाल्व की मरम्मत की जाती है या उसे बदला जाता है लेकिन अक्सर यह सर्जरी काफी जोखिम भरी होती है और कई बार ऐसे मामलों में मरीज को कोई फायदा भी नहीं मिलता। लिहाजा, इस मामले में डॉक्टरों ने उनके लिए मिट्राक्लिप प्रोसीजर चुना जो कि सफल रहा है। वास्तव में मिट्राक्लिप दरअसल, हृदय के भीतर स्थित वाल्व की मरम्मत करने की कैथेटर आधारित नॉन-सर्जिकल प्रक्रिया है और इसे कैथ लैब में किया जाता है। इसमें मरीज के ग्रॉइन के भीतर एक बड़ी रक्त वाहिका से स्पेशल कैथेटर को हार्ट के दाएं चैंबर से होते हुए बाएं चैंबर में प्रविष्ट कराया जाता है और ऐसा करने के लिए दोनों के बीच मौजूद पार्टिशन, जिसे इंटर एट्रियल सैप्टम कहा जाता है में छेद करना पड़ता है। इसके बाद, इकोकार्डियोग्राफी और एक्स-रे की मदद से उस वाल्व पर एक क्लिप लगायी जाती है जिससे रिसाव हो रहा है होता है ताकि रिसाव को कम किया जा सके। इसके परिणाम स्वरूप मरीज की हालत में सुधार आने लगता है। मरीज को आमतौर पर 24-48 घंटे के भीतर अस्पताल से छुट्टी भी मिल जाती है। हाल ही में न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ  मेडिसिन में प्रकाशित हाल में संपन्न सी ओएपीटी परीक्षण से यह साबित हुआ है कि मिट्राक्लिप प्रोसीजर से न सिर्फ  मरीज की हालत और उसके अन्य लक्षणों में सुधार होता है बल्कि उसे 2 साल से अधिक का जीवनदान भी मिलता है। भारत में मिट्राक्लिप के आने से हमें उम्मीद है कि उन मरीजों को निश्चित ही फायदा पहुंचेगा जिनकी हालत वाल्व में रिसाव के चलते, दवाओं के बावजूद लगातार बिगड़ रही है और जो कि किसी भी प्रकार की वाल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी कराने लायक नहीं हैं। ‘‘ दरअसल बिना ओपन हार्ट सर्जरी किए मित्राक्लिप से मिट्रल वाल्व रिपेयर की प्रक्रिया हाल में विकसित इनोवेटिव वैज्ञानिक तकनीक है। कुछ साल पहले तक यह कल्पना भी नहीं की जा सकती थी कि हार्ट के भीतर स्थित वाल्व कोकैथेटर की मदद से रिपेयर किया जा सकता है, मसलन-हार्ट को खोले बगैर एंजियोप्लास्टी करना और मरीज को कार्डियो पल्मोनेरी बायपास पर रखना। मिट्रल वाल्व में रिसाव की समस्या कोरोनरी आर्टरीरोग, हार्ट अटैक अथवा बाय पास सर्जरी करवा चुके करीब 5 फीसदी लोगों को अपनी गिरफ्त में लेती है और यह उम्र के साथ बढ़ती रहती है। वाल्व में लगातार रिसाव होने से हार्ट पर दबाव बढ़ता है जिसके चलते मरीज को सांस लेने में तकलीफ  होती है। इस स्थिति में इलाज नहीं कराने से हार्ट एन्लार्ज हो जाता है या फिर हार्ट फेल होने और मृत्यु की आशंका रहती है। ऐसे मरीज आम तौर पर या तो वाल्व सर्जरी के अधिक जोखिम को झेलते हैं या फिर उन्हें इससे कोई फायदा नहीं पहुंचता। क्या होती है हार्ट वाल्व की बीमारी: वैसे वाल्व हार्ट डिसिज होने के बहुत से कारण है जिनमें से बालवस्था में बार-बार गला खराब रहना, ब्लड में इंफेक्शन होने से, जन्मजात सिकुड़ होने से, डिजेनरेटिव डिसिज, कॉलाजन टिश्यू डिसॉडर होने और तनाव के कारण भी आजकल लोगों को हार्ट की बीमारी हो रही है। हृदय रोगियों की संख्या बढने का कारण हमारा खानपान व बदलती लाइफ  स्टाइल है, जिसमें शरीर के लिए लोगों को फुर्सत नहीं है। काम व टारगेट ने लोगों में तनाव बढ़ा दिया है। जिसके कारण ऐसा हो रहा है। इसके अलावा भीड़भाड़ वाले इलाकों और गंदगी में पनपने वाले बैक्टीरिया मुंह के रास्ते गले तक जाते हैं, जिससे सबसे पहले गले में खराश होती है। फिर हृदय के वॉल्व के छेद छोटे होने लगते हैं, जिससे खून का बहाव रुक जाता है। अंत में यह बीमारी फेफड़ों तक पहुंच जाती है। इसकी वजह से फेफड़ों में पानी भर जाता है और मरीज को सांस लेने में तकलीफ  होने लगती है, जिसकी वजह से हार्ट फेल हो सकती है। वही इसके लक्षण भी बहुत आम होते है, जिससे इसको अधिकांश लोग नजरादांज कर देते है या सामान्य रोग समझकर अनदेखी कर देते है। लेकिन अगर बच्चों में रह रह कर थ्रोट इंफेक्शन या जोड़ों में दर्द जैसी शिकायतें रहती हैं तो यह रूमेटिक हार्ट डिजीज का सबसे बड़ा लक्षण है। इसका एक कारण अनियमित लाइफ भी है। अक्सर पेरेंट्स बच्चों में इंफेक्शन को नजर अंदाज कर बड़ी बीमारी को न्यौता देते हैं। इसके साथ ही सांस चढने लगे, सांस लेने में दिक्कत होने लगें, हमेशा खांसी रहना, कमजोरी, थकान आदि का होना भी इसके अन्य लक्षण है। यदि बीमारी लंबे समय तक रहती है तो लीवर के साथ पैरों, एड़ी, पेट और फिर उससे गर्दन में सूजन हो जाती है। आमतौर पर मरीज की भूख कम लगती है जिसके फलस्वरूप मरीज का वजन कम हो जाता है।  

भाजपा के कद्दावर नेता नकवी ने कहा, जेब में कौड़ी नहीं और चुनाव आते ही करोड़ों के वादे करते हैं

नई दिल्ली भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर फिजूलखर्ची का आरोप लगाया है। तंज कसा कि जेब में कौड़ी नहीं है लेकिन वादे करोड़ों के किए जा रहे हैं। भाजपा के कद्दावर नेता ने कहा, “जेब में कौड़ी नहीं और चुनाव आते ही करोड़ों के वादे करते हैं। अब वो अपनी नाकामी छिपाने के लिए अब लव लेटर की जगह वह हेट लेटर लिखेंगे। दिल्ली की सत्ता में काबिज हुए केजरीवाल को 10 साल बीत गए हैं। 10 सालों में कई वादे किए, वादे करके लोगों के सामने यह हीरो बन गए। हकीकत में यह जीरो हैं।” दरअसल, भाजपा नेता केजरीवाल के उस पत्र का जवाब दे रहे थे। जिसे केजरीवाल ने आरएसएस चीफ मोहन भागवत को लिखा था। एक जनवरी को लिखे इस पत्र में केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख से चार सवाल पूछे। अरविंद केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख भागवत को चिट्ठी में लिखा,” मैं आशा करता हूं कि आप स्वस्थ होंगे। मीडिया में खबरें चल रहीं हैं कि आरएसएस दिल्ली चुनावों में भाजपा के लिए वोट मांगेगी। क्या ये सही है? इसके पहले लोग आपसे जानना चाहते हैं कि पिछले दिनों भाजपा ने जो गलत हरकतें की हैं, क्या आरएसएस उनका समर्थन करती है? भाजपा के नेता खुलकर पैसे बांटकर वोट खरीद रहे हैं। क्या आरएसएस वोट खरीदने का समर्थन करती है? बड़े स्तर पर गरीब, दलित, पूर्वांचली और झुग्गी में रहने वालों के वोट कटवाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि ये लोग कई कई सालों से यहां रह रहे हैं। उन्होंने भागवत से पूछा, ”क्या आरएसएस को लगता है कि ऐसा करना भारतीय जनतंत्र के लिए सही है? क्या आपको नहीं लगता कि भाजपा इस तरह भारतीय जनतंत्र को कमजोर कर रही है?  

हेमा मालिनी ने नवी मुंबई के इस्कॉन मंदिर की तस्वीरें साझा कर कहा, ‘कुछ खूबसूरत होने वाला है’

मुंबई, हिन्दी फिल्मों की दिग्गज अभिनेत्री और मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हेमा मालिनी हाल ही में नवी मुंबई के खारघर इलाके में स्थित इस्कॉन मंदिर गईं। गुरुवार को हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से इस्कॉन मंदिर परिसर से अपनी कुछ तस्वीरें साझा की। उन्होंने एक लंबा नोट भी लिखा और बताया कि मंदिर का उद्घाटन 15 जनवरी, 2025 को होगा। उन्होंने लिखा, “नवी मुंबई के खारघर में कुछ खूबसूरत होने वाला है। यह मेरे दिल के बहुत करीब है। इस्कॉन ने एक बेहद खूबसूरत मंदिर बनाया है, जहां मुख्य देवता राधा मदनमोहन हैं।” उन्होंने आगे बताया, “यह सब सूरदास प्रभु जी और इतने सारे भक्तों और कारीगरों की अथक मेहनत का नतीजा है, जिन्होंने इस मंदिर को हकीकत बनाने के लिए 10 साल तक कड़ी मेहनत की है। मैं नए साल के दिन खारघर में प्रणाम करने गई और मुझे बहुत संतुष्टि महसूस हुई। मंदिर का उद्घाटन 15 जनवरी, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा।” इससे पहले हेमा मालिनी ने स्वच्छता अभियान के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक रैली में हिस्सा लिया था। सोमवार को अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर रैली की कई तस्वीरें शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “वृंदावन के परिक्रमा मार्ग पर, स्वच्छता अभियान के महत्व के बारे में जन जागरूकता पैदा करने के लिए महापौर विनोद अग्रवाल और नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा आयोजित रैली में 200 बच्चों ने भाग लिया।” हेमा मालिनी ने लगातार तीसरी बार मथुरा लोकसभा सीट से चुनाव जीता है। इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनावों में अभिनेत्री ने आसानी से जीत हासिल की थी। अभिनेत्री ने वेम्पति चिन्ना सत्यम के साथ कुचिपुड़ी और कलामंडलम गुरु गोपालकृष्णन के साथ मोहिनीअट्टम का अध्ययन किया। उन्होंने तुलसीदास के ‘रामचरितमानस’ में नरसिंह और राम सहित कई नृत्य भूमिकाएं निभाई हैं। दिग्गज अभिनेत्री को 2000 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था, जो भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है।  

उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आना हुआ शुरू, प्रदेश में 3 डिग्री तक गिरा पारा

रायपुर/ बिलासपुर उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आना शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश का पारा 3 डिग्री तक कम हो गया है। प्रदेश में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। सिर्फ उत्तरी छत्तीसगढ़ में आगामी दो दिनों में शीतलहर की स्थिति रहने और घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दुर्ग में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया। बना हुआ है यह सिस्टम एक नया पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण के रूप में इराक और आसपास के क्षेत्र में औसत समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किमी की ऊंचाई के मध्य स्थित है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। रायपुर में दो जनवरी को आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 29 डिग्री और 14 डिग्री के आसपास रहेगा। रायपुर में भी गिरा पारा मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार बंगाल की खाड़ी से नमी धीरे-धीरे खत्म हो रही है। बादल छंटने शुरू हो गए हैं, जिस कारण से ठंड बढ़ने लगी है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला मंगलवार को सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सरगुजा में रात का तापमान 8.2 डिग्री रेकार्ड किया गया। रायपुर में बादल छंट चुके हैं, जिसके असर से न्यूनतम पारा 14 डिग्री पर आ गया है। बिलासपुर में कड़ाके की ठंड न्यायधानी बिलासपुर में ठंड का प्रभाव हर दिन बढ़ रहा है। नए साल की रात कड़ाके की सर्दी रही। सर्द हवाएं चलीं। न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 10 साल के आंकडे़ बता रहे हैं कि जनवरी में भी खूब ठंड पड़ती है। हर साल रात में पारा 10 डिग्री से नीचे गया है। बुधवार को दिनभर मौसम शुष्क बना रहा। रात में ठंड का असर बना हुआ था। ग्रामीण अंचल में अलाव का भी सहारा लिया गया। खासकर पहाड़ी क्षेत्र पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि जीपीएम जिले में ठंड का असर तेज है, लेकिन बिलासपुर शहर में अभी भी तापमान सामान्य से अधिक है। 2009 में 5.4 डिग्री गिरा था पारा साल 2009 में सबसे ज्यादा ठंड रिकार्ड की गई है। 28 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री तापमान दर्ज है। आंकडे़ यह भी बता रहे हैं कि जनवरी में ऐसा कुछ फिक्स नहीं है कि प्रथम पखवाड़े में ठंड ज्यादा होगी या द्वितीय में। पूरे महीने ठंड का असर बना रहता है। इस साल भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण उतार-चढ़ाव के बीच सर्दी का असर रहेगा।

वानुअतु के तटीय क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 7.4 तीव्रता का भूकंप आया, पांच लाख डॉलर की सहायता देगा भारत

नई दिल्ली भारत ने वानुअतु में 17 दिसंबर 2024 को आए भयंकर भूकंप के बाद प्रभावित लोगों की मदद के लिए तत्काल 5 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 4 करोड़ रुपये) की राहत सहायता की घोषणा की है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह सहायता वानुअतु की सरकार और जनता के साथ भारत की एकजुटता और सहानुभूति का प्रतीक है. वानुअतु के तटीय क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 7.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसने देश में भारी तबाही मचाई. इस भूकंप के कारण दर्जनों लोग मारे गए, सैकड़ों घायल हुए, और हजारों लोग बेघर हो गए. कई इमारतें पूरी तरह से ध्वस्त हो गईं, और बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा. भारत सरकार ने इस संकट की घड़ी में वानुअतु के लोगों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “भारत वानुअतु के लोगों के साथ खड़ा है. हम 5 लाख अमेरिकी डॉलर की राहत सहायता प्रदान कर रहे हैं, जो मानवीय सहायता और आपदा प्रबंधन के प्रयासों में उपयोग की जाएगी.” वानुअतु में भारत का योगदान भारत का यह कदम “वसुधैव कुटुंबकम” के सिद्धांत पर आधारित है, जो पूरी दुनिया को एक परिवार मानता है. पिछले वर्षों में भारत ने विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित देशों को तेजी से सहायता प्रदान की है, जिससे उसकी मानवीय भूमिका को वैश्विक स्तर पर सराहा गया है. भविष्य के प्रयास भारत ने वानुअतु की सरकार और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ समन्वय करते हुए दीर्घकालिक पुनर्निर्माण और राहत कार्यों में भी सहयोग करने की इच्छा व्यक्त की है. इस सहायता में आपातकालीन राहत सामग्री, चिकित्सा सेवाएं, और बुनियादी ढांचे की बहाली शामिल हो सकती है. वानुअतु के प्रधानमंत्री ने भारत की इस उदार सहायता के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उनके देश के पुनर्निर्माण प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.  

प्रीति झंगियानी ने फिल्म मोहब्बतें के सेट पर शाहरुख खान को गानों के डांस स्टेप्स सिखाए थे

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति झंगियानी इंडियन आइडल 15 के मांच पर बताया है कि उन्होंने फिल्म मोहब्बतें के सेट पर शाहरुख खान को गानों के डांस स्टेप्स सिखाए थे। इस वीकेंड सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर बहुचर्चित सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 15 एक विशेष उत्सव के साथ नए साल का स्वागत करेगा, जिसमें संगीत उद्योग की दिग्गज हस्तियाँ शामिल होंगी। इनमे ललित पंडित, अभिजीत भट्टाचार्य, साधना सरगम, साथ ही अभिजीत भट्टाचार्य की पत्नी सुमति भट्टाचार्य और सदाबहार अभिनेत्री प्रीति झंगियानी, जो ‘मोहब्बतें’ में अपनी भूमिका के लिए प्रसिद्ध हैं, शामिल हैं।इस एपिसोड में ऑल टाइम ग्रेट लव सॉन्ग्स की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रतियोगी रोमांटिक माहौल बनाएंगे और जज श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी के साथ महान प्रेम गीतों की प्रस्तुति देंगे। इस एपिसोड का मुख्य आकर्षण ललित जी की यह घोषणा होगी कि वह इंडियन आइडल के प्रतियोगियों के आगामी गीत के लिए एक नई महिला आवाज़ खोजना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “यह एक बहुत ही सुंदर गीत है; मैं आज एक नई आवाज़ खोजना पसंद करूँगा,” जिसने महिला प्रतियोगियों के बीच प्रतिस्पर्धा को और बढ़ा दिया। एक और खास पल तब आया जब रंजिनी उर्फ आइडल के मल्टीवर्स की रानी को “आंखें खुली” गाने के लिए सराहा गया। ललित जी ने उन्हें “छोटा पैकेट, बड़ा धमाका” कहा। रंजिनी ने खुलासा किया कि उन्हें मोहब्बतें के सभी गाने बहुत पसंद हैं और फिल्म की 25वीं सालगिरह के मौके पर रंजिनी ने अभिनेत्री प्रीति झंगियानी से पूछा कि क्या यह सच है कि उन्होंने शाहरुख खान को गानों के डांस स्टेप्स सिखाए थे। प्रीति ने जवाब दिया, “वास्तव में, यह सच है क्योंकि हमने बहुत अच्छी तरह से रिहर्सल की थी। शाहरुख सर को वास्तव में बहुत रिहर्सल की ज़रूरत नहीं थी, लेकिन उन्हें सेट पर स्टेप्स दिखाए गए थे, इसलिए वे हमसे पूछते थे कि आगे क्या करना है। फिर हम उन्हें बताते थे कि अगले स्टेप्स क्या होंगे।” यह रात अनिरुद्ध के लिए भी खास होगी, जिन्हें आइडल के ‘सुर-स्वरम’ के नाम से जाना जाता है, जिन्होंने बताया कि वे साधना सरगम के प्रशंसक हैं, उन्होंने कहा, “मैम, यह एक फैनबॉय मोमेंट है! चूंकि मैं साउथ से हूं, इसलिए मैंने हैरी सर के साथ आपके कई गाने सुने हैं, और ‘उदया उदया’ मेरा पसंदीदा है।’ अनिरुद्ध ने फिर गाने की दो लाइनें गाईं, और इस गाने के लिए अपने प्यार का इजहार किया। आइडल की ज़िद्दी गर्ल – मिस्मी के मेरे हाथ में गाने को सुनने के बाद ललित जी ने उनकी तारीफ़ करते हुए कहा, “बहुत अच्छा गाया आपने”। उन्होंने जतिन जी से अलग होने से पहले के आखिरी एल्बम फना पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “यह जतिन-ललित का आखिरी एल्बम है। इसी फ़िल्म के दौरान हमारा अलगाव हुआ था। जतिन और मैं बहुत परेशान थे। जब से यह ब्रांड टूट रहा था, मेरे दिल में एक ही विचार था – कि हमें ऐसा संगीत बनाना चाहिए जिससे लोग हमें याद रखें। मैंने ‘चाँद सिफ़ारिश’ और ‘देखो ना’ गाने बनाए, और जतिन थोड़ा अलग-थलग हो गया था। लेकिन मैंने उन्हें मिक्स करने में महीनों बिताए। हम जिस दर्द से गुज़र रहे थे, वह इस गाने में झलकता है।” आइडल की क्लासिकल क्वीन – मयूरी की दीवानी मस्तानी की अविश्वसनीय प्रस्तुति ने भी ललित जी को संजय लीला भंसाली के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करने के लिए प्रेरित किया, उन्होंने कहा, “मुझे संजय जी के साथ काम करने का भी अवसर मिला। यह बहुत मजेदार था। लेकिन उस समय, वह कुछ बना नहीं रहे थे; वह निर्देशन कर रहे थे, इसलिए हमारी बातचीत थोड़ी अलग थी। वह नए थे; यह उनकी पहली फिल्म थी और जब संजय जी आए, तो हमें लगा कि वह एक नए निर्देशक हैं, लेकिन उनमें कुछ खास था। वह हमारे अंदर विचारों को जगाते थे।” इंडियन आइडल 15 का यह एपिसोड इस वीकेंड रात 8:30 बजे केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा।  

‘गढ़चिरौली जल्द होगा नक्सली प्रभाव से मुक्त’, 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सीएम देवेंद्र फडणवीस के सामने डाले हथियार

गढ़चिरौली  महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष सीनियर कैडर विमला चंद्र सिदम उर्फ तारक्का समेत कुल 11 नक्सलियों ने  सरेंडर कर दिया. इन सभी नक्सलियों के सिर पर 1.03 करोड़ रुपये का सामूहिक इनाम रखा गया था. ये सभी सुरक्षा कर्मियों पर हमले करने में शामिल थे. सीएम के सामने सरेंडर करने वाले माओवादियों में सबसे प्रमुख दंडकारण्य जोनल कमेटी का सदस्य विमला चंद्र सिदम उर्फ तारक्का है. विमला पिछले 38 सालों से नक्सलवादी आंदोलन में शामिल था. सीएम फडणवीस ने नक्सल विरोधी अभियानों में बहादुरी के लिए C-60 कमांडो और अधिकारियों को सम्मानित भी किया. उन्होंने कहा कि हथियार डालने वाले माओवादियों की संख्या में वृद्धि और भर्ती करने में आंदोलन में विफलता को देखते हुए महाराष्ट्र जल्द ही नक्सल खतरे से मुक्त हो जाएगा. उन्होंने कहा, “गढ़चिरौली पुलिस ने जिले में नक्सली गतिविधियों को लगभग खत्म कर दिया है. उत्तरी गढ़चिरौली अब माओवादी गतिविधियों से मुक्त है और दक्षिणी गढ़चिरौली जल्द ही नक्सलियों से मुक्त हो जाएगा.” मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पिछले कुछ सालों में कई खूंखार नक्सलियों को या तो मार गिराया गया या गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा कि, माओवादी कैडर आंदोलन से खुद को अलग कर रहे हैं क्योंकि उन्हें इसकी खोखली विचारधारा का एहसास हो गया है. मुख्यमंत्री ने कहा, “उन्हें यकीन है कि, उन्हें संवैधानिक संस्थाओं के माध्यम से ही न्याय मिलेगा.” उन्होंने कहा कि, भारत विकास में बड़ी छलांग लगा रहा है और माओवाद खत्म हो रहा है. इससे एक दिन पहले फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा कि, गढ़चिरौली जिले के दूरदराज के इलाकों में नक्सलियों का प्रभुत्व कम हो रहा है और नक्सलवाद अपने अंत के करीब है. उन्होंने कहा कि सरकार ने माओवादियों के प्रभुत्व को खत्म करके गढ़चिरौली को “पहला जिला” बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि, गढ़चिरौली को अक्सर महाराष्ट्र का आखिरी जिला कहा जाता है क्योंकि यह राज्य की पूर्वी सीमा पर है. फडणवीस ने अपने दौरे के दौरान जिले में 32 किलोमीटर लंबी गट्टा-गरदेवाड़ा-वांगेतुरी सड़क और वांगेतुरी-गरदेवाड़ा-गट्टा-अहेरी मार्ग पर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस सेवा का उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़चिरौली सरकार के लिए अंतिम नहीं, बल्कि ‘पहला जिला’ है. उन्होंने कहा कि, आज उद्घाटन किया गया सड़क संपर्क महाराष्ट्र को सीधे छत्तीसगढ़ से जोड़ेगा. फडणवीस ने नक्सलवाद के खिलाफ उनके काम के लिए गढ़चिरौली पुलिस की सराहना की. उन्होंने कहा कि, लोग अब नक्सलियों का समर्थन नहीं करते हैं. अब कोई भी व्यक्ति गैरकानूनी आंदोलन में शामिल होने को तैयार नहीं है जो “बहुत महत्वपूर्ण” है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने गट्टा-गरदेवाड़ा-तोड़गट्टा-वांगेतुरी सड़क और ताड़गुडा पुल का हवाई निरीक्षण किया. फडणवीस ने कोंसारी में लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड के विभिन्न विभागों का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, “राज्य सरकार पिछले दस सालों से गढ़चिरौली को बदलने की कोशिश कर रही है ताकि आम आदमी को मुख्यधारा में लाया जा सके और इस जिले से नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंका जा सके.” उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व और गढ़चिरौली पुलिस और स्थानीय प्रशासन के संयुक्त प्रयासों की बदौलत पिछले चार सालों में माओवादी गढ़चिरौली में एक भी कैडर की भर्ती करने में विफल रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि, खनन से जुड़े उपक्रमों में गढ़चिरौली जिले में 20 हजार रोजगार के अवसर पैदा होंगे. उन्होंने कहा कि, निकट भविष्य में गढ़चिरौली में एक हवाई अड्डा बनेगा और गढ़चिरौली बंदरगाहों को जोड़ने वाले जलमार्गों का भी सर्वेक्षण किया जाएगा.

चंदन हत्याकांड में 28 आरोपी दोषी ठहराए गए। दो आरोपी संदेह का लाभ देकर बरी किए, कोर्ट सजा के लिए नई डेट दे सकता है

लखनऊ लखनऊ एनआईए कोर्ट ने कासगंज के चर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड में फैसला सुना दिया है। चंदन हत्याकांड में 28 आरोपी दोषी ठहराए गए। दो आरोपी संदेह का लाभ देकर बरी किए गए। सजा के प्रश्न पर सुनवाई होनी है। हो सकता है कि कोर्ट सजा के लिए कोई नई डेट दे। अभियोजन पक्ष के विशेष अधिवक्ता के मुताबिक 26 जनवरी 2018 को कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान हुए विवाद में चंदन गुप्ता उर्फ अभिषेक गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की रिपोर्ट पिता सुशील गुप्ता ने 26/27 जनवरी की रात 12:17 बजे कासगंज थाने में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक गणतंत्र दिवस के मौके पर निकाली गई तिरंगा यात्रा में चंदन उर्फ अभिषेक गुप्ता अपने भाई विवेक गुप्ता तथा अन्य साथियों के साथ शामिल था। आरोप लगाया कि जुलूस तहसील रोड होते हुए जैसे ही राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के गेट के सामने पहुंचा तभी हथियारों से लैस होकर योजना बद्ध तरीके से पहले से घात लगाए सलीम, वसीम व नसीम पुत्रगण बरकतुल्लाह उर्फ बरकी तथा जाहिद उर्फ जग्गा, आसिफ कुरैशी उर्फ हिटलर,असलम कुरैशी, असीम कुरैशी, नसीरुद्दीन, अकरम, तौफीक,खिल्लन, शबाब राहत, मो. नवाब मोहसिन, आसिफ जिम वाला, साकिब, बबलू, नीशू व वासिफ तथा अन्य लोगों ने रास्ता घेरकर रोक लिया तथा हाथों से तिरंगा छीनकर जमीन पर फेंकते हुए पाकिस्तान जिंदाबाद व हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए हथियार तानकर धमकी दी कि अगर इस रोड से निकलना है तो पाकिस्तान जिंदाबाद कहना होगा। अदालत कोई यह भी बताया गया कि जब चंदन व अन्य लोगों ने इसका विरोध किया तो सभी लोगों ने जान से मारने की नीयत से पथराव व फायरिंग करना शुरू कर दिया। आरोपी सलीम ने चंदन को निशाना बनाकर गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया तथा आरोपियों की फायरिंग से अन्य कई लोग भी घायल हुए। चंदन को उसका भाई विवेक किसी तरह से जान बचाते हुए पहले थाना कासगंज गया फिर वहां से इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल ले गया जहां पर डॉक्टरों ने चंदन को मृत घोषित कर दिया। इस मामले की स्थानीय पुलिस द्वारा विवेचना प्रारंभ की गई थी लेकिन घटना की गंभीरता एवं राष्ट्र विरोधी कृत्यों को देखते हुए आगे की विवेचना एनआईए को सौंप दी गई थी। दो आरोप पत्र में 30 आरोपियों पर चला मुकदमा एनआईए ने पहला आरोप पत्र 26 अप्रैल 2018 को दाखिल किया। इसमें सलीम, वसीम, नसीम, बबलू, नसरुद्दीन, अकरम, तौफीक, मोहसिन, राहत, सलमान, आसिफ,नीशू,खिल्लन, वासिफ, इमरान, शमशाद, जफर,शाकिव खालिद, फैजान, इमरान,साकिर, अजीजुद्दीन एवं जाहिद उर्फ जग्गा को आरोपी बनाया गया। दूसरे पूरक आरोप पत्र में आसिफ कुरेशी उर्फ हिटलर, असीम कुरैशी,शवाव, साकिब, असलम कुरैशी, मुनाजिर एवं आमिर रफी को आरोपी बनाया गया है। मुकदमे के विचारण के दौरान अजीजुद्दीन की मृत्यु हो गई। जिसके कारण 30 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा चलाया गया। इन आरोपों में चला मुकदमा विशेष अदालत में सभी आरोपियों के विरुद्ध बलवा, नाजायज मजमा, ईट पत्थर फेंककर चोट पहुंचाना, जानलेवा हमले का प्रयास करना, हत्या, गाली गलौज, जान माल की धमकी तथा देशद्रोह एवं राष्ट्रीय ध्वज अपमान निवारण अधिनियम के आरोप तय करते हुए विचारण किया गया है। कुल 12 गवाह पेश किए गए। जिनमें मृतक के पिता सुशील कुमार गुप्ता के अलावा चश्मदीद भाई विवेक गुप्ता एवं सौरभ पाल विशेष रूप से पेश किए गए। जिन्होंने आरोपियों के विरुद्ध चश्मदीद गवाही दी है।

10 नगर निगमों में प्रशासकों की नियुक्ति, 29 वर्षों बाद निगमों की जिम्मेदारी प्रशासकों के हाथों में

रायपुर राज्य सरकार ने प्रदेश के 10 नगर निगमों में प्रशासकों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। ये प्रशासक निगमों का निर्वाचन कार्यकाल खत्म होते ही अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे। जिला कलेक्टरों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। 29 वर्षों बाद ऐसा हो रहा कि निगमों की जिम्मेदारी प्रशासकों के हाथों होगी। विधानसभा में छत्तीसगढ़ नगर पालिका संशोधन विधयेक भी पारित हो चुका है। जानकारी के अनुसार, राज्य निर्माण से पहले जब मध्य प्रदेश सरकार थी, उस दौरान छत्तीसगढ़ के रायपुर सहित कुछ अन्य जिलों में प्रशासक नियुक्त किए गए थे। कई वर्षों तक यहां प्रशासकों ने ही निगम की कमान संभाली थी। दूसरी ओर नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम जारी किया है। एक जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाना है। छह जनवरी तक दावा-आपत्ति और दावा-आपत्ति निपटाने की तारीख नौ जनवरी है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी को किया जाना है। त्रिस्तरीय चुनाव के लिए प्रक्रिया तीन से त्रिसत्रीय पंचायत चुनाव में आरक्षण की प्रक्रिया तीन से 11 जनवरी तक होगी। आठ जनवरी को अधिसूचना प्रकाशित होगी और 10 जनवरी को आरक्षण की जानकारी दी जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण की सूचना भी तीन जनवरी को प्रकाशित होगी और 11 जनवरी को आरक्षण कार्यवाही की जानकारी दी जाएगी। वहीं महापौर व अध्यक्षों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया सात जनवरी को होगी। तीन से 10 जनवरी तक है कार्यकाल प्रदेश के 14 नगर निगमों में से 10 में चुनाव होना है। इनका कार्यकाल तीन जनवरी से लेकर 10 जनवरी तक है। राजनांदगांव की महापौर हेमा देशमुख का कार्यकाल तीन जनवरी, भिलाई चरोदा महापौर निर्मल कोसरे का कार्यकाल तीन जनवरी को खत्म हो रहा है। वहीं, बिरगांव के महापौर नंदलाल देवांगन का कार्यकाल चार जनवरी, जगदलपुर की महापौर सफीरा साहू का कार्यकाल चार जनवरी, रिसाली महापौर शशि सिन्हा का कार्यकाल पांच जनवरी को समाप्त हो रहा है। इसी तरह दुर्ग महापौर धीरज बकलीवाल का कार्यकाल छह जनवरी, भिलाई महापौर नीरज पाल का छह जनवरी, धमतरी महापौर विजय देवांगन का छह जनवरी, चिरमिरी महापौर कंचन जायसवाल का छह जनवरी, रायगढ़ महापौर जानकी काट्जू पाल का छह जनवरी, रायपुर महापौर एजाज ढेबर का छह जनवरी को खत्म होगा। अंबिकापुर महापौर अजय तिर्की का आठ जनवरी और कोरबा महापौर राजकिशोर प्रसाद का कार्यकाल 10 जनवरी को समाप्त हो रहा है।

विकास खंड स्तरीय बालिका/महिला खेलकूद प्रतियोगिता विवेकानंद महाविद्यालय में आयोजन

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी कलेक्टर डी. राहुल वेंकट और खेल अधिकारी गोपाल सिंह के निर्देशानुसार मनेंद्रगढ़ के शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल प्रांगण में विकासखंड और जिला स्तर पर बालिका/महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विकासखंड स्तर की प्रतियोगिता 03 जनवरी 2025 को तथा जिला स्तर की प्रतियोगिता 04 जनवरी 2025 को आयोजित होगी। प्रतियोगिता में खो-खो, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, रस्सा-कस्सी, हॉकी, कुश्ती, बैडमिंटन और एथलेटिक्स जैसे खेलों की स्पर्धाऐं आयोजित की जाएंगी। इसमें 9 से 18 वर्ष तथा 19 से 35 वर्ष आयु वर्ग की बालिका/महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। आयोजन के लिए खड़गवां का नोडल अधिकारी संजू डे, जनकपुर का नोडल अधिकारी अनिल राजवाड़े एवं विष्णु कांत शुक्ला और मनेंद्रगढ़ का नोडल अधिकारी शिव कुमार चौधरी को नियुक्त किया गया है। सभी विद्यालयों से अनुरोध किया गया है कि अपनी बालिका/महिला प्रतिभागियों को इस प्रतियोगिता में शामिल कराना सुनिश्चित करें।

अगर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेते हैं तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा: कोच रवि शास्त्री

नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि अगर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेते हैं तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा। हालांकि उनका कहना है कि अगर रोहित को सिडनी में फेयरवेल टेस्ट खेलने का मौका मिलता है तो उन्हें बिना किसी बोझ के खेलना चाहिए क्योंकि दांव पर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी लगी है। बता दें, एक दशक से भारत बीजीटी ट्रॉफी नहीं हारा है, मगर इस सीरीज में टीम इंडिया 1-2 से पिछड़ रही है। अगर सिडनी में टीम इंडिया जीत दर्ज करती है तो सीरीज 2-2 से ड्रॉ हो जाएगी और ट्रॉफी भारत के पास ही बरकराररहेगी। शास्त्री की यह बयान तब आया जब गौतम गंभीर ने सिडनी टेस्ट में रोहित शर्मा के खेलने की पुष्टि नहीं की। गंभीर से पूछा गया कि क्या भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पांचवा टेस्ट खेलेंगे? तो उन्होंने इसके जवाब में कहा कि प्लेइंग XI का फैसला वह टॉस के दौरान पिच देखकर करेंगे। शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू में कहा, “अगर मैं रोहित शर्मा के आस-पास होता, तो मैं उससे कहता कि जाओ और धमाका करो। मैदान पर जाओ और धमाका करो। अभी, जिस तरह से वह खेल रहा है, वह बहुत अच्छा नहीं लग रहा है। उसे विपक्षी टीम पर आक्रमण करना होगा और देखना होगा कि क्या होता है।” शास्त्री ने आगे कहा, “वह अपने करियर पर फैसला लेंगे, लेकिन अगर वह संन्यास लेते हैं तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा, क्योंकि उनकी उम्र अब कम नहीं रह गई है। शुभमन गिल जैसे युवा खिलाड़ी इंतजार कर रहे हैं, जिनका औसत 2024 में 40 से अधिक है। उस क्वालिटी वाले खिलाड़ी को बेंच पर बैठे देखना आपको आश्चर्यचकित करता है। इसलिए मुझे आश्चर्य नहीं होगा, लेकिन यह अंततः उनका निर्णय है। अगर भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई करता है, तो यह एक अलग कहानी है। अन्यथा, यह उनके लिए शानदार प्रदर्शन करने का सही समय हो सकता है।”

साल 2024 साइबर थाना रेंज सरगुजा के लिए उपलब्धियों भरा, प्रदेश में सर्वाधिक आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने में अव्वल

अंबिकापुर साइबर थाना रेंज सरगुजा के लिए साल 2024 उपलब्धियों से भरा रहा. प्रदेश में सर्वाधिक आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई. प्रदेश में साइबर फ्रॉड के पीड़ितों को राहत दिलाने में अग्रणी रहा. विभिन्न प्रकरणों में शत-प्रतिशत रिकवरी के साथ विवेचना पूर्ण कर अभियोग पत्र प्रस्तुत किए गए. शेष प्रकरणों में आरोपी चिन्हांकित किए गए. रेंज के अन्य बहुचर्चित एवं गंभीर प्रकरणों को सुलझाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका रही. कुल मिलाकर साइबर के कुल 16 प्रकरणों में 81 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कर प्रार्थियों को 1,33,80,481 रुपए दिलाया गया. पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा के दिशानिर्देश पर रेंज के संबंधित पुलिस अधीक्षक एवं साइबर नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में साइबर थाना की टीम ने देश के विभिन्न राज्यों बिहार, झारखंड, असम, पश्चिमबंगाल, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, तेलांगाना, केरल, महाराष्ट्र सहित 17 राज्यों में अलग-अलग समय में दबिस देकर 16 प्रकरणों में 81 आरोपियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई गई. यह छत्तीसगढ़ में साइबर थाना के मामलों में आरोपियों के विरूद्ध की गई सर्वाधिक कार्रवाई रही. साइबर थाना द्वारा 16 प्रकरणों में साइबर फ्रॉड पीड़ितों को 1,33,80481 रुपए की रकम दिलाई गई. यह भी प्रदेश में सर्वाधिक रही. साइबर थाना की टीम की इसके साथ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा अन्य जिलों के गंभीर एवं बहुचर्चित प्रकरणों में भी त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चिन्हांकित, आरोपियों की पतासाजी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका रही. इसके अतिरिक्त साइबर थाना द्वारा विभिन्न शिकायतों, सोशल मीडिया संबंधित प्रकरण व अन्य साइबर संबंधित प्रकरणों का भी त्वरित निराकरण प्रार्थियों को त्वरित राहत दिलाई गई. साइबर थाना की उपलब्धि में कार्रवाई टीम निरीक्षक कलीम खान, उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक प्रवीण राठौर, प्रधान आरक्षक शशिभूषण, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, अमित निकुंज, मिथिलेश पाठक, आरक्षक कुन्दन सिंह, अमरेन्द्र सिंह, प्रवीण सिंह, विवेक किन्डो, सुयश पैकरा, अन्शुल शर्मा व महिला आरक्षक सुषमा पैकरा की महती भूमिका रही. इसके अतिरिक्त साइबर थाना द्वारा रेंज के सभी साइबर सेल के माध्यम से आम नागरिकों को जागरूकता अभियान चलाकर विभिन्न साइबर अपराधों के बचने के उपाय व साइबर संबंधित अपराधों के लिए प्रयोग किय जाने वाले टोल फ्री नम्बर 1930 के बारे में जागरूक किया गया.

संजय सिंह और उनकी पत्नी का एक से तीन जगहों पर वोटर लिस्ट में नाम, इस मामले को लेकर बीजेपी ऐक्शन मोड में आई नजर

नई दिल्ली दिल्ली चुनावों से पहले संजय सिंह और उनकी पत्नी के वोटर लिस्ट में नाम लेकर रार छिड़ गई है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि संजय सिंह और उनकी पत्नी का एक से तीन जगहों पर वोटर लिस्ट में नाम है। अब इस मामले को लेकर भगवा पार्टी ऐक्शन मोड में नजर आ रही है। गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप राज्यसभा सांसद पर आरोप लगाते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने संजय सिंह पर ऐक्शन की डिमांड की है। इस मामले पर संजय सिंह का बयान भी है। गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी दिल्ली के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का दिल्ली के दो विधानसभा क्षेत्रों में वोटर लिस्ट में नाम है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में भी वोटर लिस्ट में भी संजय सिंह के नाम होने का दावा किया है। इस दौरान वीरेंद्र सचदेवा ने संजय सिंह की पत्नी पर भी वोटर लिस्ट में दो जगहों पर नाम दर्ज होने का दावा किया। वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया है कि राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एफिडेविट में बताया है कि वो दिल्ली की हरिनगर विधानसभा सीट क्षेत्र के रहने वाले हैं। बीजेपी का कहना है कि एक राज्यसभा सांसद जब अपने शपथ पत्र में खुद को हरिनगर विधानसभा क्षेत्र का रहने वाला बताया है, उसी समय उनका नाम सुल्तानपुर की नगर पालिका परिषद की वोटर लिस्ट में भी दर्ज है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वीरेंद्र सचदेवा ने वोटर लिस्ट में दर्ज संजय सिंह के पिता का नाम, पता और वोटर आईडी कार्ड भी बताया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet