LATEST NEWS

संबंध बनाने के दौरान ही रवीना ने इकबाल को गिराकर, गला घोंटकर की हत्या , शव को दरवाजे पर फेंका

 बरेली  बरेली में एक शादीशुदा महिला ने कथित तौर पर ब्‍लैकमेलिंग और बार-बार की धमकी से परेशान होकर शारीरिक संबंध बनाते समय अपने प्रेमी पड़ोसी युवक की गला दबाकर हत्‍या कर दी। प्रेमी से मिलने के लिए जाने से पहले महिला ने अपने पति को नशीली चाय पिलाकर सुला दिया था। पुलिस ने कारचोबी ठेकेदार इकबाल अहमद की हत्‍या का पर्दाफाश कर दिया है। इसके साथ ही उसकी प्रेमिका रवीना को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस के सामने प्रेमिका ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। लेकिन इकबाल के परिवारीजन इस घटना में शामिल अन्‍य लोगों के शामिल होने का भी आरोप लगा रहे हैं। बरेली के भोजीपुरा के गांव घुर समसपुर के रहने वाले कारचोबी ठेकेदार इकबाल अहमद का शव 30 जनवरी की सुबह अपने ही घर के बाहर सीढ़ियों पर मिला था पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्‍या करने की पुष्टि हुई थी। इस मामले में इकबाल की पत्‍नी शहनाज ने शनिवार को गांव की रहने वाली महिला रवीना और उसके पति इदरीश के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप था कि रवीना से उसके पति के अवैध संबंध थे। इस वजह से रवीना ने अपने पति के साथ मिलकर इकबाल की हत्या कर दी है। रविवार दोपहर पुलिस ने रवीना को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अपने जुर्म का इकबाल कर लिया। एसपी उत्तरी मुकेश चन्द्र मिश्र ने बताया कि इकबाल अहमद रवीना से जरी का काम कराता था। इसी दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गए। 29 जनवरी को इकबाल अपनी शहनाज के साथ ससुर की बरसी के लिए ससुराल गया और उसे वहां छोड़कर वापस आ गया। रात में इकबाल रवीना ने को कॉल करके मिलने की इच्छा जाहिर की और उसे नींद की दो गोलियां देकर पति को देने को कह दिया। पति को नशीली चाय पिलाने के बाद रात 11.40 बजे उसे इकबाल का फाेन आया। इकबाल ने उसे अपने घर आने को कहा। जब वह पहुंची तो इकबाल खिड़की से निकलकर बाहर चबूतरे पर खड़ा मिला। संबंध बनाने के दौरान ही रवीना ने इकबाल को गिराकर उसके दोनों हाथ पैरों से दबा दिए। एक हाथ से मुंह दबाया और दूसरे से गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर शव को दरवाजे पर फेंककर चली गई। एसपी उत्तरी ने बताया कि रवीना ने इस बारे में अपने पति को भी जानकारी नहीं। रवीना बोली, ब्लैकमेल करता था इकबाल रवीना ने पुलिस को बताया कि काम के सिलसिले में नजदीकियां बढ़ने पर इकबाल से मोबाइल नंबर का आदान प्रदान हो गया। एक दिन इकबाल ने जबरन दुष्कर्म किया। उसने पति से शिकायत करने की बात कही तो इकबाल बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग के जरिये बदनाम करने की धमकी देने लगा। फिर इसी बहाने आए दिन उसे बुलाकर संबंध बनाने लगा। वह इससे परेशान हो गई थी, इसी वजह से हत्या कर दी। परिजनों ने खुलासे पर उठाए सवाल इस खुलासे को लेकर इकबाल के परिजन संतुष्ट नहीं हैं। इकबाल के भाई कल्लू का कहना है कि कोई भी महिला अकेले पुरुष की हत्या नहीं कर सकती। पुलिस रवीना के पति और इस वारदात में शामिल अन्य लोगों को बचा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि रवीना इतनी ताकतवर नहीं है, जो इकबाल की अकेले हत्या कर दे।

दलित युवती की हत्या के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या अयोध्या में दलित युवती की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी राज करण नैय्यर ने खुलासा करते हुए बताया कि हरी राम कोरी, विजय साहू व दिग्विजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि युवती की हत्या तीनों आरोपियों ने शराब के नशे में की थी। गांव के ही एक स्कूल में हत्या हुई थी। हत्या कर नाले के पास शव फेंक दिया था। पुलिस तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेगी। आपको बता दें कि अयोध्या में शुक्रवार शाम से लापता एक युवती का नग्न अवस्था में शव मिला था। घटना कोतवाली क्षेत्र के सहनवा गांव की थी। जहां हैवानों ने दलित युवती के साथ दरिंदगी की। 30 जनवरी की रात 22 साल की युवती भागवत देखने गई थी। जहां रात करीब 11 बजे तक वह घर नहीं आई। परिजनों ने जब खोज की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह नाले के पास युवती का अर्धनग्न हाल में शव बरामद हुआ। वहीं, पास में खून से लथपथ कपड़े मिले। युवती की बेरहमी से हत्या की गई थी। उसका हाथ-पैर टूटा हुआ था। साथ ही आंखे भी फोड़ दी गई थीं। चेहरे पर कई जगह जख्म के निशान थे। फफक-फफक कर रोए थे सांसद अवधेश इस हत्याकांड पर रविवार को अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने एक प्रेसवार्ता की थी। इस दौरान वे फफक-फफक कर रोए। काफी देर तक सांसद रोते रहे। उन्होंनेे न्याय न मिलने पर लोकसभा से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने कहा कि मामले को सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष रखूंगा और न्याय न मिलने पर इस्तीफा दे दूंगा। उन्होंने कहा कि देश की बहुचर्चित निर्भया कांड से भी बेदर्दी से बेटी की हत्या की गई है। सांसद ने कहा कि दलित बेटी के साथ अत्याचार की पराकाष्ठा पार कर दी गई है। घटना को बयां करते हुए शर्म आ रही है। सांसद ने कहा पीड़ित परिवार दहशत में है। मृतका का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज के तहत न करके पुलिस प्रशासन ने जेसीबी मशीन से खोदकर मिट्टी डाल दी। सांसद ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते ही फांसी की सजा दिलाने की मांग की।

इस दरगाह में मुस्लिम भी मानते है वसंत पंचमी

बलरामपुर बलरामपुर जिले में स्थित दरगाह पीर हनीफ शरीफ मथुरा बाजार हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है। यहां वसंत पंचमी के मौके पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है। मेले में भारत और नेपाल राष्ट्र के तमाम लोग यहां आकर जियारत व चादर पोशी करते हैं। ऐसी मान्यता है कि मजार के पास आठ कोने का एक कुंआ बना हुआ है, इसका पानी पीने से लोग बीमारियों से निजात पा जाते हैं। दरगाह शरीफ मथुरा बाजार का इतिहास काफी पुराना है। इसका निर्माण दिल्ली के शासक शाहजहां ने वर्ष 1627 में कराया था। तभी से यह हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक है। यहां दोनों समुदाय के लोग चादरपोशी के लिए पहुंचते हैं। वसंत पंचमी के मौके पर मेले में भारी संख्या में लोग शामिल होते हैं। दरगाह के अंदर की नक्काशी व गुंबद इसकी भव्यता को चार चांद लगाते हैं। स्थानीय लोगों की मान्यता है कि मजार के पास आठ कोने का पुराना कुआं बना है। कुएं का पानी पीने से बीमार लोग ठीक होते हैं। किंवदंतियों के अनुसार दरगाह शरीफ के चारों तरफ 9 किलोमीटर तक घना जंगल था। इसे लोग नौ गजा भी कहा कहते हैं। जंगल के बीच सैयद पीर मोहम्मद हनीफ की मजार थी। वहां कुछ लोग नमाज अदा कर रहे थे। वर्ष 1627 में इसी रास्ते से शाहजहां बंगाल जा रहे थे। वह मजार पर आकर खुद नमाज अदा किए। उसी स्थान पर उन्होंने भव्य मस्जिद बनवाने का फैसला लिया। मस्जिद बनने में 6 माह 13 दिन लगे थे। दरगाह शरीफ के गद्दी नशीन बाबा मोहम्मद शाहनवाज शाह ने बताया कि दरगाह में प्रतिदिन लोगों की भीड़ बनी रहती है, लेकिन तीन दिवसीय वसंत मेले में यहां बड़ा आयोजन होता है। भारत व पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से तमाम लोग मेले में आते हैं। मजार पर चादरपोशी कर अपनी मन्नतें मांगते हैं। लोगों का मानना है कि दरगाह शरीफ से उनकी मन्नतें पूरी होती हैं। आज से शुरू होगा वसंत मेला तीन फरवरी से यहां वसंत मेले का आयोजन होगा, जो तीन दिनों तक चलता रहेगा। यह मेला क्षेत्रीय लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहता है। दरगाह शरीफ के मेला प्रबन्धक ग्राम प्रधान मोहम्मद उमर शाह ने बताया कि वसंत मेले में खोया पाया केंद्र, चिकित्सा व्यवस्था के साथ पेयजल की व्यवस्था की गई है। बस व अन्य बड़े वाहनों का पार्किंग अलग बनाया गया है। वसंत मेले के पूर्व ही दूरदराज की दुकानें सज गई हैं। मेले में झूला, सर्कस व अन्य मनोरंजन के साधन लग चुके हैं। मेला अध्यक्ष मोहम्मद अहमद उस्मान ने बताया कि गरीब लोगों के लिए लंगर का आयोजन भी मेले में किया गया है। इस संबंध में ललिया थाना निरीक्षक बृजानंद सिंह ने बताया कि शांति, सुरक्षा के दृष्टिगत मेले में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

मोटे अनाज के महत्व पर केंद्रित “मिलेट्स व्यंजन मेला” सफलतापूर्वक संपन्न

सिवनी मालवा शासकीय कन्या महाविद्यालय, सिवनी मालवा के ईको क्लब के द्वारा पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम 2024-25 के अंतर्गत पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को ) भोपाल द्वारा प्रायोजित परियोजना के अंतर्गत मिलेट्स व्यंजन मेले का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन मोटे अनाज (मिलेट्स) की उपयोगिता और महत्व को उजागर करने के उद्देश्य से किया गया। मेले में छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए मोटे अनाज से बने व्यंजनों के स्टॉल लगाए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. आर. के. रघुवंशी कुसुम महाविद्यालय एवं प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार धुर्वे शासकीय कन्या महाविद्यालय द्वारा रिबन काटकर किया गया। प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार धुर्वे ने कहा, “मिलेट्स, जिन्हें हम मोटा अनाज कहते हैं, भारतीय कृषि और आहार परंपरा का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। बदलती जीवनशैली के कारण इनका उपयोग घट गया है, लेकिन इनकी पोषण क्षमता को देखते हुए इन्हें फिर से मुख्य धारा में लाने की आवश्यकता है। इस प्रकार के आयोजन न केवल छात्राओं को इनकी उपयोगिता समझाते हैं बल्कि समाज में इनके प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी माध्यम बनते हैं।” इको क्लब प्रभारी डॉ. सतीश बालापुरे ने कहा, “मिलेट्स को ‘सुपरफूड’ के रूप में जाना जाता है। इनमें न केवल पोषण तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, बल्कि ये जलवायु परिवर्तन के अनुकूल और पर्यावरण के अनुकूल फसलें भी हैं। यह मेला हमारी छात्राओं को इन अनाजों के रचनात्मक उपयोग और उनके महत्व को समझने का अवसर प्रदान करता है।” ईको क्लब सहसंयोजक रजनीकांत वर्मा ने कहा, “मिलेट्स हमारी परंपराओं और स्वास्थ्य का प्रतीक हैं। इस मेले के माध्यम से हमने छात्राओं को इन अनाजों के उपयोग के नए तरीकों को सीखने और समाज में इनके प्रति जागरूकता फैलाने का मंच प्रदान किया है। हमें गर्व है कि छात्राओं ने इतनी रचनात्मकता और उत्साह के साथ भाग लिया।” प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में उपस्थित श्रीमती विजयश्री मालवीय और डॉ. रश्मि सोनी ने सभी व्यंजनों का स्वाद चखने और उनकी प्रस्तुति का मूल्यांकन करने के बाद कहा, “यह देखकर खुशी हुई कि छात्राओं ने मिलेट्स जैसे स्वास्थ्यवर्धक अनाज को इतनी रचनात्मकता और उत्साह के साथ उपयोग में लाया। इस प्रकार की गतिविधियाँ नई पीढ़ी को पारंपरिक और पोषणयुक्त खाद्य पदार्थों के महत्व को समझाने में मदद करती हैं।” मेले में छात्राओं द्वारा लगाए गए स्टॉल्स में रागी डोसा, बाजरा खिचड़ी, ज्वार की रोटी, कोदो के लड्डू, कुटकी पुलाव जैसे व्यंजनों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इन व्यंजनों ने यह साबित किया कि मिलेट्स से न केवल पारंपरिक व्यंजन बनाए जा सकते हैं, बल्कि आधुनिक स्वाद और सेहत का भी ध्यान रखा जा सकता है। कार्यक्रम का समापन एक सकारात्मक संदेश के साथ हुआ। मेले ने न केवल छात्राओं बल्कि उपस्थित सभी लोगों को मोटे अनाज के पोषण, स्वास्थ्य और पर्यावरणीय लाभों के प्रति जागरूक किया। ईको क्लब के इस प्रयास की सभी ने सराहना की और ऐसे आयोजनों को भविष्य में भी आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम की सफलता में ईको क्लब के सभी सदस्यों, डॉ. बाऊ पटेल श्रीमती काजल रतन श्रीमती संगीता कहार मनोज प्रजापति रजनीश जाटव डॉ. धर्मेंद्र गुर्जर डॉ. गजेंद्र वाईकर डॉ. राकेश निरापुरे डॉ. मनीष दीक्षित डॉ. पदम शर्मा कु.आकांक्षा पांडे डॉ. दुर्गा मीणा डॉ. रीमा नागवंशी। और छात्राओं की सहभागिता सराहनीय रही।

बटन दबाते ही आता है पानी, राजस्थान-चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ के लिए उज्जैन के किसान ने बनाया चांदी का नलकूप

चित्तौड़गढ़/उज्जैन। मध्यप्रदेश में रहने वाले भगवान सांवलिया सेठ के भक्त प्रहलाद सिंह ने अपनी मन्नत पूरी होने पर चांदी का नलकूप भेंट किया है। प्रहलाद सिंह अपने खेत पर पांच नलकूप खुदवाया, लेकिन एक में भी पानी नहीं आया था। बाद में प्रहलाद सिंह भगवान सांवलिया सेठ से मन्नत मांगी तो छठे नलकूप में भरपूर पानी आ गया। मन्नत पूरी होने पर प्रहलाद ने सोमवार को मंदिर पहुंचकर भगवान सांवलिया सेठ को चांदी का नलकूप भेंट किया। जानकारी में सामने आया कि मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित कटारिया खेड़ा निवासी प्रहलाद सिंह पुत्र निलेश सिंह पेशे से किसान हैं। उनका परिवार खेती पर ही आधारित है। सिंचाई को लेकर पानी की आवश्यकता हुई तो उन्होंने नलकूप खुदवाने का निर्णय किया। उन्होंने बोरवेल मशीन मंगवाई नलकूप के लिए बोर कराया, लेकिन उसमें पानी नहीं आया। इसके बाद दूसरा बोर कराया उसमें भी पानी नहीं आया। प्रहलाद ने हिम्मत नहीं हारी और तीसरा बोर कराया, लेकिन भाग्य ने यहां भी साथ नहीं दिया। इस तरह प्रहलाद ने एक के बाद एक पांच बोर खुदवाए, लेकिन एक में भी पानी नहीं आया। अंत में प्रहलाद ने भगवान सांवलिया सेठ से मन्नत मांगी। इसके बाद सांवलिया सेठ का नमा लेकर छठा नलकूप खुदवाया तो उसमें भरपूर पानी आ गया। इस पर प्रहलाद सिंह की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अपनी मनोकामना पूरी होने पर प्रहलाद ने चांदी का नलकूप बनवाया। करीब 119 ग्राम चांदी का नलकूप किसान ने भगवान को भेंट किया। इसमें बैट्री सिस्टम भी है, जिससे कि पानी भरने और मोटर चलाने पर चांदी के नलकूप से पानी भी निकलता है। सोमवार सुबह प्रहलाद सिंह चांदी नलकूप लेकर मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर प्रभारी राजेंद्र शर्मा के साथ भगवान को नलकूप चढ़ाया। मंदिर प्रभारी शर्मा ने बताया कि भगवान सांवलिया सेठ के मंदिर में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आते हैं। अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं। बिजनेस में पार्टनर भी बनाते हैं। मनोकामनाएं पूरी होने पर विभिन्न प्रकार की वस्तुएं तथा व्यापार में मुनाफा होने पर लाखों रुपये की नकदी चढ़ाते हैं।

टॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर ने की आत्महत्या, गोवा से मिला शव

गोवा फिल्म इंडस्ट्री से बेहद शॉकिंग खबर सामने आ रही है। एक मशहूर प्रोड्यूसर का निधन हो गया है। चौंकाने वाली बात तो ये है कि प्रोड्यूसर का निधन किसी बीमारी या एक्सीडेंट से नहीं हुआ, बल्कि उन्होंने खुद अपनी जान ले ली है। प्रोड्यूसर ने आत्महत्या कर ली है। अब इस खबर से न सिर्फ फैंस और उनका परिवार, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री हैरान है। हर किसी को प्रोड्यूसर की मौत की खबर से सदमा लगा है और सभी इस सदमे से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। प्रोड्यूसर केपी चौधरी अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने आत्महत्या कर ली है और पुलिस ने इस खबर को कन्फर्म कर दिया है। आपको बता दें, फिल्म प्रोड्यूसर केपी चौधरी उर्फ कृष्ण प्रसाद चौधरी, टॉलीवुड ड्रग्स मामले में सुर्खियों में आए थे। इस केस में वो आरोपी थे। साल 2023 में केपी चौधरी को गिरफ्तार तक किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने केपी चौधरी के पास से कोकीन के 90 पाउच जब्त किए थे, जिनका वजन 82.75 ग्राम था। हालांकि, वो बाद में जमानत पर रिहा हो गए थे। पुलिस को जो जानकारी मिली थी उसके मुताबिक, प्रोड्यूसर जिन्हें ड्रग्स देते थे वो लोग पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे। इनमें तेलुगू और तमिल के एक्टर्स और बिजनेस जगत के भी लोग शामिल थे। अब प्रोड्यूसर ने आत्महत्या कर ली ही और उनका शव गोवा से बरामद हुआ है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म प्रोड्यूसर के इंडस्ट्री से जुड़े दोस्तों ने रिवील किया है कि वो ड्रग्स केस में गिरफ्तारी के बाद से परेशान थे। इतना ही नहीं केपी चौधरी आर्थिक समस्याओं से भी जूझ रहे थे।

चार महीनों से वेतन न मिलने से परेशान व्यावसायिक शिक्षकों ने किया धरना-प्रदर्शन

रायपुर प्रदेश भर के व्यावसायिक शिक्षक पिछले चार महीनों से वेतन न मिलने की वजह से परेशान हैं और उन्हें समग्र शिक्षा कार्यालय के बाहर अपनी परेशानियां जताने के लिए मजबूर हैं. इन शिक्षकों का कहना है कि उन्हें उनकी मेहनत का उचित मेहनताना समय पर नहीं मिल रहा है, जिसके कारण उनका जीवन मुश्किल हो गया है. शिक्षक संगठन ने अपग्रेड एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड और ग्राम तरंग कम्पनी को बर्खास्त करने की मांग उठाई है. शिक्षकों का आरोप है कि इन कंपनियों ने उन्हें वेतन देने में जानबूझकर देरी की है, जबकि ठेकेदारों को भुगतान कर दिया गया है. बता दें, समग्र शिक्षा और इन कंपनियों के बीच हुए अनुबंध का उल्लंघन किया जा रहा है, जिससे व्यावसायिक शिक्षकों की समस्याएं और बढ़ रही हैं. शिक्षक संघों ने सवाल उठाया है कि इन ठेकेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही, जो MOU (Memorandum of Understanding) का पालन नहीं कर रहे हैं और शिक्षकों के अधिकारों का हनन कर रहे हैं. संगठन ने प्रदेश सरकार से जल्द समाधान की मांग की है, ताकि वेतन भुगतान में देरी को रोकने और शिक्षकों की समस्याओं का समाधान किया जा सके.

मध्यप्रदेश में केंद्र की विशेष सहायता से वित्तीय स्थिति को मजबूती मिलेगी, केंद्रीय सहायता मिलने से खजाने पर बोझ कम होगा

भोपल आम बजट के बाद अब राज्य में बजट की माथापच्ची तेज होगी। केंद्रीय करों में मिलने वाले हिस्से और आर्थिक सहायता को बड़ी राहत मानते हुए वित्त विभाग के अफसर बजट को तैयार कर रहे हैं। सीएम 15 फरवरी से मंत्रियों और वरिष्ठ अफसरों के साथ बैठकों का दौर शुरू करेंगे। इन्हीं बैठकों में बजट को अंतिम रूप दिया जाएगा। बजट में गरीब, नारी, युवा और किसानों के लिए विशेष प्रावधान किए जाएंगे। बजट का आकार बढ़कर चार लाख करोड़ तक होने का अनुमान है।  मध्यप्रदेश में केंद्र की विशेष सहायता से वित्तीय स्थिति को मजबूती मिलेगी। लाड़ली बहना योजना जैसी योजनाओं के चलते सरकार को हर माह करीब डेढ़ हजार करोड़ का खर्च करने पड़ रहे हैं। केंद्रीय सहायता मिलने से खजाने पर बोझ कम होगा। केंद्र ने 50 साल के लिए ब्याज मुक्त ऋण पर अतिरिक्त कर्ज लेने की सुविधा भी दी है। कर्ज एफआरबीएम की तीन प्रतिशत की लिमिट से 0.5 फीसदी ज्यादा होगा। केंद्रीय बजट में सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 योजना की घोषणा की गई है। योजना आकांक्षी जिलों में शुरू होगी। इसमें एमपी के 8 जिले शामिल हैं। खासतौर पर किशोरी बालिकाओं के लिए वित्तीय सहायता मिलेगी। राज्य में युवा, नारी, किसान और गरीब मिशन पर काम हो रहा है। बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। इसलिए इस वर्ग के लिए बजट बढ़ाया जा रहा है। मेडिकल को विस्तार केंद्रीय बजट में मेडिकल सीटें बढ़ाने की बात कही गई है। अगले एक साल में मध्यप्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 21 हो जाएगी। 12 नए कॉलेज खुलने से 2,000 अतिरिक्त सीटें मिलेंगी। अगले तीन सालों में हर जिले में कैंसर सेंटर खोलने की योजना की घोषणा की गई है, जिससे मध्य प्रदेश को भी एक कैंसर सेंटर मिलने की संभावना है। देश में 200 डे केयर सेंटर खोले जाएंगे। एमपी को भी कुछ सेंटर मिल सकते हैं। नल से जल होगा सुगम जल जीवन मिशन की मियाद 2028 तक कर दी गई है। इससे मप्र को अतिरिक्त 20 हजार करोड़ मिल सकते हैं। यह राशि जल आपूर्ति योजनाओं को तेजी से लागू करने में सहायक होगी। 36 लाख घरों में नल से जल पहुंचाने की उम्मीद अब और बढ़ गई है। बजट की कमी के चलते बाधा आ रही थी।

नर्मदा जयंती 4 फरवरी 2025 मंगलवार को मनाई जाएगी, माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती

अमरकंटक नर्मदा नदी भारत की सात प्रमुख पवित्र नदियों में से एक है। हिंदू धर्म में गंगा के समान पवित्र माना जाता है। इसका उद्गम मध्यप्रदेश के अमरकंटक से हुआ है। नर्मदा के प्राकट्य होने के बाद से हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। इस वर्ष नर्मदा जयंती 4 फरवरी 2025 मंगलवार को मनाई जाएगी। क्या करना चाहिए नर्मदा जयंती के दिन नर्मदा नदी पर स्नान करने के बाद मां नर्मदा नदी के तट पर फूल, धूप, अक्षत, कुमकुम आदि से पूजन करना चाहिए। इस दिन नर्मदा नदी में 11 आटे के दीप जलाने चाहिए और उनका दीपदान करना चाहिए। यह बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। विष्णु पुराण के अनुसार नाग राजाओं द्वारा माँ नर्मदा को यह वरदान प्राप्त है कि जो व्यक्ति इनके जल का स्मरण भी करेगा उसके शरीर में कभी सर्प का विष नहीं फैलेगा। वायु पुराण के अनुसार माँ नर्मदा पितरों की पुत्री हैं, जो पत्थर को भी देवत्व प्रदान करती हैं और पत्थर के भीतर आत्मा प्रतिष्ठित करने वाली हैं। नर्मदेश्वर शिवलिंग- नर्मदा के तट से प्राप्त शिवलिंगों को नर्मदेश्वर शिवलिंग कहा जाता है। मान्यता है कि ये स्वयं प्रकट होते हैं और बिना किसी विशेष प्रक्रिया के पूजनीय होते हैं। नर्मदा पूजा विधि- नर्मदा जल लेकर भगवान शिव या किसी देवी-देवता पर अर्पण करें। स्नान करते समय “ॐ नमः शिवाय” या “नर्मदे हर” मंत्र का जाप करें। नर्मदा जल का प्रयोग- नर्मदा का जल घर में रखना शुभ माना जाता है। इसका उपयोग अभिषेक, हवन और अन्य धार्मिक कार्यों में किया जाता है।  

गाजियाबाद में एक स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खाली कराई गई बिल्डिंग

गाजियाबाद गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना इलाके में एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही डॉग व बॉम स्कवाड की टीम भी पहुंची। आनन-फानन बच्चों को स्कूल मैदान में भेजा गया और जांच की गई। जानकारी के अनुसार, शालीमार गार्डन थाना इलाके में स्थित सेंट मैरी स्कूल को ईमेल पर सोमवार सुबह करीब सात बजे धमकी भरा मैसेज पहुंचा। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि ईमेल में स्कूल को खाली करने और बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सुरक्षा के लिहाज से तुरंत सभी बच्चों को स्कूल मैदान में भेज दिया गया। साथ ही डॉग व बॉम स्कवाड की टीम ने जांच शुरू की। छानबीन व तलाश करने फर्जी धमकी होने का पता चला। स्कूल प्रबंधक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही जो ईमेल आया था उसकी जांच के लिए भी साइबर टीम लगाई गई है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मिल्कीपुर में जनसभा को किया संबोधित

अयोध्या सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मिल्कीपुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अयोध्या में विकास के नाम पर लोगों से जमीनें छीनी और लोगों को मुआवजा नहीं दिया है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जब सपा की सरकार बनेगी तो हम अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अयोध्या में खरीदी गई जमीनों की सूची जारी कर दें तो पता चल जाएगा कि सबसे बड़ा भूमाफिया कौन है? सबसे बड़े भूमाफिया भाजपा के लोग ही हैं। अयोध्या में फाइव स्टार होटल बनाने के लिए जमीन ली गई पर गरीबों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया। अखिलेश यादव ने कहा कि ये तो भाजपा के लोग भी जानते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी के नहीं हैं। वो भाजपा वालों के भी नहीं हैं। वो सिर्फ परिस्थितियों के अनुसार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए लोगों को डराने-धमकाने का काम कर रही है। इसके लिए अफसरों की तैनाती की जा चुकी है। अफसरों में पीडीए के लोग नहीं हैं। अखिलेश यादव ने महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मुख्यमंत्री योगी गूगल पर सर्च करना नहीं जानते हैं। अगर जानते हों तो गूगल पर महाकुंभ टाइप करें पता चल जाएगा कि कितनी जगह भगदड़ मची है।

दो सप्ताह में दुबारा आगजनी में लाखों का नुकसान, राजस्थान-अलवर के शालीमार फ्लैट्स में दूसरी बार लगी आग

अलवर/भरतपुर। अलवर में अपना घर शालीमार फ्लैट्स में पिछले दो सप्ताह में दोबारा से आगजनी की घटना हुई। हादसे में करीब तीन लाख के आसपास का नुकसान हो गया। आगजनी का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मकान मालिक नरेन्द्र सेनी ने बताया कि आज दोपहर 2 बजे के समीप वह अपने परिवार के साथ रिस्तेदारी में शादी समाहरोह में सम्मिलित होने गए थे। शाम 6 बजे के समीप पड़ोसियों का फोन आया, जिन्होंने घर से धुआं निकलने की जानकारी दी। हालांकि जब तक मैं अपने परिवार के साथ घर लौटा तब तक फायर ब्रिगेड घटना स्थल पर पहुंच चुकी थी। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था। जब घर आकर देखा तो मकान के आखिरी वाले बेडरूम में बिजली बोर्ड में शॉर्ट सर्किट पाया मिला। उसके पास ही ड्रेसिंग रखी हुई थी, जिसमें आग लग गई। वहीं ड्रेसिंग के साथ साथ बाकी पूरे कमरे में आग लग गई। अलमारी व बेड ओर एयरकंडीशनर सहित काफी समान जलकर राख हो गया। वहीं बताया कि अभी 2 वर्ष पहले ही 22 लाख के करीब फ्लैट खरीद था, जिसकी अभी तक क़िस्त भी बाकी हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि महज 2 सप्ताह में ये दूसरी बड़ी घटना हुई, लेकिन देर रात तक सोसायटी की तरफ से कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति पीड़ित के पास नही पहुंचा है। एक के बाद एक घटना लोगों में भय का माहौल पैदा कर गई। सोसायटी में रहने वाले लोगों में हर समय डर रहने लग गया कि पता नहीं कब उनके फ्लैट में आग लग जाये और जीवन की जमा पूंजी कड़ी मेहनत कब राख बन जाए।

जलने से डॉक्टर की मौत, राजस्थान-जालौर के उम्मेदाबाद आयुर्वेदिक अस्पताल में लगी भीषण आग

जालौर। जालौर के उम्मेदाबाद आयुर्वेदिक अस्पताल में रविवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसमें अस्पताल में सो रहे डॉक्टर मुरारी लाल मीणा की दर्दनाक मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि डॉक्टर पलंग समेत जल गए। डॉक्टर मुरारी लाल मीणा जयपुर के करतारपुर भगवती नगर के निवासी थे और उम्मेदाबाद आयुर्वेदिक औषधालय में थे। वे अस्पताल परिसर में ही बने कमरे में रहते थे, जिसमें उनकी रसोई भी थी। रविवार रात अचानक कमरे में आग लग गई। माना जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि डॉक्टर को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। सोमवार सुबह अस्पताल से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। उम्मेदाबाद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक जालौर गौतम जैन, बिशनगढ़ थानाधिकारी नेम सिंह समेत अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक डॉक्टर के परिजनों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। फिलहाल आग के कारणों का पता लगाने के लिए एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस मामले की हर एंगल से पड़ताल कर रही है ताकि घटना के असल कारणों का खुलासा हो सके।

चिप्स ने दिए FIR के निर्देश, छत्तीसगढ़-बीएसएनएल की निविदा में दिनेश इंजीनियरिंग ने लगाया फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र

रायपुर। बीएसएनएल (BSNL) द्वारा जारी की गई निविदा में भाग लेने के लिए फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर चिप्स (छत्तीसगढ़ राज्य सूचना प्रौद्योगिकी विभाग) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने मेसर्स दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं. चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, मेसर्स दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत अनुभव प्रमाण पत्र के संबंध में जांच करने पर यह संज्ञान में आया कि ऐसा अनुभव प्रमाण पत्र चिप्स द्वारा मेसर्स दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड को कभी जारी ही नहीं किया गया था. चिप्स ने पत्राचार के माध्यम से मेसर्स दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड से यह जानने का हर संभव प्रयास किया कि यह अनुभव प्रमाण पत्र उन्हें (मे. दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड) कैसे और किसकी मदद से प्राप्त हुई परन्तु मे. दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड ने अब तक अपेक्षित जानकारी नहीं दी है. उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए इस घटना की पूर्णतः निष्पक्ष और व्यापक जांच के लिए सीईओ चिप्स ने 2 फरवरी 2025 मेसर्स दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड के विरुद्ध सिविल लाइन्स थाने में आवश्यक कार्यवाही करने के लिए पत्र भेजा गया है. गौरतलब है कि बीएसएनएल द्वारा जारी की गई निविदा में भाग लेने के लिए दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड ने चिप्स के भारतनेट फेज-2 परियोजना के अनुभव प्रमाण पत्र निविदा दस्तावेज में इस्तेमाल किया है.

CM साय ने फिल्म उद्योग के लिए बताया अपूरणीय क्षति, छत्तीसगढ़-छालीवुड एक्टर राजेश अवस्थी का निधन

रायपुर. छालीवुड एक्टर राजेश अवस्थी के निधन पर सीएम विष्णुदेव साय ने शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्माता, भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश अवस्थी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. पूर्व में वह छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष भी रहे और यहां की लोक कला, संस्कृति एवं परंपरा के संवर्धन में उनका अनुकरणीय योगदान रहा. उनका निधन छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति है. सीएम ने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है. “”छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्माता, भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री राजेश अवस्थी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। पूर्व में वह छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष भी रहे और यहां की लोक कला, संस्कृति एवं परंपरा के संवर्धन में…””     — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 3, 2025 राजेश अवस्थी ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम किया : साव उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दुख जताया. राजेश अवस्थी को बहुत ही ऊर्जावान कलाकार बताते हुए साव ने कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ी संस्कृति को आगे बढ़ाने काम किया है. उन्होंने लगातार पार्टी के लिए काम किया. ऐसे साथी को मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. ईश्वर इस समय में उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दे. भाजपा ने खोया समर्पित कार्यकर्ता : किरण देव राजेश अवस्थी के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने शोक जताया. उन्होंने कहा, आज हम सब बहुत दुखी हैं, शोक में हैं. हमारी पार्टी के सिपाही, भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, छत्तीसगढ़ के गौरव भाई राजेश अवस्थी का निधन समाचार मिलने से मन बहुत आहत है. हमने एक बेहद समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकेगी. मैं भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं. परिवार जनों को इस भारी दुख को सहने की शक्ति मिले, ऐसी भगवान के चरणों में प्रार्थना है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet