LATEST NEWS

सौरभ शर्मा मामले में चौंकाने वाला खुलासा, 50 से अधिक बेनामी संपत्ति का राज… 30 लोगों को भेजा गया नोटिस

भोपाल परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. अब हाल ही में लोकायुक्त पुलिस की गिरफ्त में आए सौरभ शर्मा और उसके साथी चेतन सिंह और शरद जायसवाल से पूछताछ में 50 से ज्यादा बेनामी संपत्तियों का खुलासा हुआ है. इन संपत्तियों के नाम पर 30 से ज्यादा लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिनसे जल्द ही पूछताछ की जाएगी. सौरभ शर्मा केस में चौंकाने वाला खुलासा दरअसल लोकायुक्त ने सौरभ शर्मा की 50 से ज़्यादा संपत्तियों का खुलासा किया है, जिसमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर शामिल हैं. जांच में पता चला कि सौरभ ने अपने करीबियों के नाम पर कई संपत्तियां रजिस्टर्ड करवा रखी थीं. लोकायुक्त ने 30 से ज़्यादा लोगों को नोटिस भेजा है, जिनसे पूछताछ की जाएगी. सौरभ शर्मा की रिमांड 4 फरवरी को खत्म हो रही है, ऐसे में जांच में और भी पेचीदगियां सामने आने की उम्मीद है. यह मामला अब एक बड़ी जांच और कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा बन गया है. भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में मिले दस्तावेज छापेमारी के दौरान सौरभ के घर और दफ्तर से भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में स्थित संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं. इनमें से ज्यादातर संपत्तियां उसके रिश्तेदारों और करीबियों के नाम पर हैं, हालांकि इनकी असली रजिस्ट्रियां सौरभ के पास ही मिलीं. कई संपत्तियों की पावर ऑफ अटॉर्नी भी दूसरे लोगों के नाम पर की गई थी. 4 फरवरी को खत्म हो रही सौरभ की रिमांड बता दें कि लोकायुक्त पुलिस ने सौरभ से इन संपत्तियों के बारे में पूछताछ की, लेकिन उसने इनमें अपना नाम होने से इनकार किया. जांच में सहयोग न करने पर 30 लोगों को नोटिस भेजा गया है. 4 फरवरी को सौरभ की रिमांड खत्म होने के बाद लोकायुक्त फिर से रिमांड की मांग कर सकता है. क्या है मामला दरअसल लोकायुक्त ने सौरभ शर्मा की 50 से ज्यादा संपत्तियों का खुलासा किया है। इनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर शहरों की संपत्तियां शामिल हैं। जांच में पता चला है कि सौरभ ने कई संपत्तियां अपने करीबियों के नाम पर रजिस्टर्ड करवा रखी हैं। इस लिस्ट में 30 से ज्यादा करीबियों के नाम हैं। मामले में सभी को नोटिस भेजा गया है। इन सभी से पूछताछ की जाएगी। बता दें कि सौरभ शर्मा की रिमांड कल 4 फरवरी मंगलवार को खत्म हो जाएगी। लेकिन सौरभ इन संपत्तियों को लेकर जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। जिसके बाद लोकायुक्त ने 30 लोगों को नोटिस भेजा है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में मिले दस्तावेज बता दें कि छापेमारी के दौरान सौरभ के घर और दफ्तर से भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में स्थित संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। इनमें से ज्यादातर संपत्तियां उसके रिश्तेदारों और करीबियों के नाम पर हैं। लेकिन ऑरिजनल रजिस्ट्री सौरभ के पास ही मिली हैं। सौरभ की कई संपत्तियों की पावर ऑफ अटॉर्नी भी दूसरे लोगों के नाम पर की गई थीं। कल खत्म हो जाएगी या बढ़ेगी सौरभ की रिमांड? बता दें कि सौरभ शर्मा की 7 दिन की रिमांड कल 4 फरवरी मंगलवार को खत्म हो जाएगी। जिसके बाद तीनों सौरभ, चेतन और शरद को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में लगातार हो रहे खुलासे के बाद संभावना यही है कि लोकायुक्त पुलिस सौरभ, चेतन और शरद की रिमांड और बढ़ा सकती है। प्रॉपर्टी की बिक्री पर लग चुकी है रोक  सौरभ शर्मा के ठिकानों से जब्त हुए प्रॉपर्टी को खुर्द-बुर्द करने से बचाने के लिए लोकायुक्त ने जिला पंजीयकों को पहले ही पत्र लिख दिया है। दस्तावेजों में मिली प्रत्येक प्रापर्टी की जानकारी पंजीयकों को उपलब्ध करवा दी गई है ताकि उनकी दोबारा से रजिस्ट्री नहीं करवाई जा सके। शरद जायसवाल और चेतन सिंह ने किसी प्रकार के खुलासे नहीं किए हैं। हर महीने आता था 4 लाख किराया लोकायुक्त पुलिस सूत्रों ने बताया कि सौरभ शर्मा के पास हर महीने 4 लाख रुपये किराया आता था। यह जानकारी सौरभ ने पूछताछ के दौरान पुलिस को दी है। यह किराया उसकी प्रापर्टियों से मिल रहा था। ग्वालियर में स्थित प्रापर्टी का किराया लेने के लिए उसने कर्मचारी नियुक्त कर रखा था। यह कर्मचारी किराया वसूल कर सौरभ को भेजता था।  सौरभ की बढ़ सकती है रिमांड  सौरभ शर्मा समेत उसके तीनों सहयोगियों की रिमांड अवधि 4 फरवरी तक है। पूछताछ के दौरान सौरभ ने प्रापर्टी खरीदने के लिए फायनेंस करने वालों के नामों का खुलासा नहीं किया है। इसके साथ ही लोकायुक्त के ऐसे दर्जनों सवाल हैं, जिनके जवाब उसने नहीं दिए हैं। इसलिए अब लोकायुक्त पुलिस उसकी रिमांड अवधि बढ़ाने के लिए आवेदन लगा सकती है। 

भारत में करीब 8 नए स्मार्टफोन फरवरी में देंगे दस्तक

फरवरी माह में भारत में करीब 8 नए स्मार्टफोन की लॉन्चिंग होगी। जिन स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाना है, उसमें शाओमी का अल्ट्रा स्मार्टफोन है, जो एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। साथ ही मिड बजट स्मार्टफोन Vivo V50 सीरीज को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा ASUS ROG Phone 9 सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है। यह एक गेमिंग स्मार्टफोन होगा। Realme P3 Pro     लॉन्ड डेट- फरवरी के पहला हफ्ता     संभावित कीमत – 10 से 20 हजार रुपये फोन में 6.70 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट दिया जाएगा। फोन में 5200mAh बैटरी दी जाएगी। iQOO Neo 10R     संभावित कीमत – 30 हजार रुपये     संभावित लॉन्च डेट – मिड फरवरी फोन में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर सपोर्ट दिया जा सकता है। साथ ही फोन में 144Hz एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन वर्सेटाइल कैमरा सिस्टम के साथ आएगा। Vivo V50 सीरीज संभावित कीमत – 40 से 50 हजार रुपये इस सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन Vivo V50 और V50 Pro को लॉन्च किया जा सकता है। फोन 6.67 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जा सकता है। साथ ही 50MP मेन कैमरा के साथ 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 6000mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। Xiaomi 15 सीरीज इस सीरीज में Xiaomi 15 और 15 Pro को लॉन्च किया जा सकता है। फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दी जाएगी। साथ ही पावर बैकअप के लिए 5500mAh बैटरी और 90W चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। Samsung Galaxy A36/ Galaxy A56 सैमसंग गैलेक्सी A सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन Galay A36 और Galaxy A56 को लॉन्च किया जा सकता है। Infinix Note 50 सीरीज संभावित कीमत – 15,000 रुपये फोन को फरवरी में लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन कीमत और फीचर का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि ऐसा दावा किया जा रहा है कि फोन को बड़ी बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। TECNO Curve संभावित कीमत – 10 से 20 हजार रुपये यह कर्व्ड डिस्प्ले वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा। फोन प्रीमियम बिल्ड क्वॉलिटी में आएगा। ASUS ROG Phone 9 सीरीज इस सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन ASUS ROG Phone 9 और ROG Phone 9 Pro को लॉन्च किया जाएगा। फोन को इसी माह भारत में लॉन्च किया जाना है। फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आएगा। साथ ही फोन में 5800mAh बैटरी सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन 165Hz एमोलेड डिस्प्ले में आएगा।

मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन

भोपाल    फरवरी माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। वंदेमातरम गायन मे पशुपालन एवं डेयरी विभाग, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन सिहं पटेल, मुख्य सचिव, अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी, अशोक बर्णवाल, प्रमुख सचिव राघवेन्द्र कुमार सिंह सहित सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।  

बोर्ड परीक्षा में छात्रों को मुख्य उत्तर पुस्तिका में क्वेश्चन पेपर साल्व करना होगा, अब उत्तर पुस्तिका 32 पेज की होगी

भोपाल  माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होने जा रही है। इन दिनों छात्र पढ़ाई में जुट चुके हैं, क्योंकि उनके पास महज 22 दिन ही शेष बचे हैं। हर बार माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से परीक्षा में कुछ बदलाव किए जाते हैं। इस बार छात्रों को सप्लीमेंट्री कापी नहीं मिलेगी। उन्हें मुख्य उत्तर पुस्तिका में क्वेश्चन पेपर साल्व करना होगा। यह उत्तर पुस्तिका 32 पेज की होगी। अब तक 20 पेज की ही आंसर शीट दी जाती थी। उत्तर पुस्तिका के पहले पेज पर बार कोड लगा रहेगा। उत्तर पुस्तिका की सिलाई उखड़ी तो नकल श्रेणी में दर्ज होगा एमपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर पाबंदी लगाने के लिए कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। प्रश्नपत्रों के बंडलों को पुलिस स्टेशन से निकालने और वितरित करने में सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। क्वेशन पेपर के साथ उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण क्रमवार किया जाएगा। सामाजिक विज्ञान में आसानी से स्कोर कर सकते हैं छात्र 10वीं की परीक्षा में सामाजिक विज्ञान में छात्र आसानी से स्कोर कर सकते हैं। छात्रों को तीन घंटे में 23 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। पिछले साल परिणाम 72.2 प्रतिशत था। मेधावी स्टूडेंट्स ने 90 से अधिक मार्क्स प्राप्त किए थे। परीक्षा में छात्र कुछ बातों का ध्यान रख अच्छा स्कोर कर सकते हैं। एग्रीकल्चर से जुड़े प्रश्न छात्र पढ़ लें परीक्षा में मैप वर्क चार मार्क्स का आता है। छात्र इसमें गलती कर देते हैं। यदि स्टूडेंट्स को प्रदेश और विशेषताओं की जानकारी होगी तो पूरे मार्क्स मिल सकते हैं। इसमें राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं भारत में राष्ट्रवाद चैप्टर और परिवहन से संबंधी प्रश्न पूछे जाते हैं। एग्रीकल्चर से जुड़े प्रश्नों को छात्र पढ़ लें। मैप वर्क पर ध्यान दें, इस पर पूरे नंबर मिलते हैं चैप्टर के आखिरी में दिए गए बिंदुओं को पढ़ें। मैप वर्क पर ध्यान दें। इसमें पूरे अंक मिलते हैं। वहीं हिंदी में निबंध और पत्र लेखन में पूरे मार्क्स मिलते हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रश्नों का पैटर्न वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इसमें मार्क्स के साथ हर प्रश्नों के पैटर्न की जानकारी है। इसमें हर सब्जेक्ट के प्रश्नों का पैटर्न और अंक योजना को वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।

आज 03 फरवरी सोमवार को बदल जाएगी इन 5 राशियों की किस्मत, होगा कुछ बड़ा बदलाव

मेष राशि- अज्ञात भय सताएगा। सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। सर दर्द और नेत्र पीड़ा के कारण मन व्याकुल रहेगा। अज्ञात भय तो रहेगा ही। कुल मिलाकर के आपको शारीरिक स्थिति पर पूरा-पूरा ध्यान रखना है। प्रेम और संतान की स्थिति लाभप्रद है। व्यापार भी आपका अच्छा चलेगा। काली वस्तु का दान करें। वृषभ राशि– आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मन अस्थिर रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार सही रहेगा। समाचार के माध्यम से कुछ अनचाहा समाचार मिल सकता है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा। मिथुन राशि– व्यावसायिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है। राजनीतिक गलियारे में कुछ बदनामी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें। कर्क राशि– भाग्य में भरोसा करके कोई काम नहीं कर सकते हैं। थोड़ा सा बदनामी या अपयश मिल सकता है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। काली वस्तु का दान करें। सिंह राशि– परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई रिस्क न लें। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें। कन्या राशि- जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। नौकरी-चाकरी की स्थिति मध्यम रहेगी। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार आपका सही है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें। तुला राशि- डिस्टर्बिंग टाइम लेकिन जीत आपकी सुनश्चित है। कार्यों में अवरोध आएगा लेकिन संपन्न हो जाएगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। नीली वस्तु पास रखें। वृश्चिक राशि- मानसिक दबाव बना रहेगा। अवसादग्रस्त स्थिति रहेगी। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। मानिसक नकारात्मक के शिकार बन सकते हैं। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें। धनु राशि- गृह कलह के संकेत हैं। कुछ बड़ी कलह हो सकती है। ध्यान रखिएगा। शांत होकर चीजों को निपटाएं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। बजरंगबली की शरण में जाएं, उन्हें प्रणाम करें। लाल वस्तु अर्पित करें। काली वस्तु का दान करें। मकर राशि- पराक्रम अभी बहुत रिजल्ट नहीं देगा। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार मध्यम है। काली जी को प्रणाम करें, उन्हें सफेद वस्तु अर्पित करें। कुंभ राशि- पूंजी का निवेश न करें। जुआ, सट्टा, लॅाटरी में पैसा न लगाएं। धन हानि के संकेत हैं। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें। मीन राशि- नकारात्मक ऊर्जा का शिकार चल रहा है इस समय। प्रेम और संतान में नकारात्मकता फैली रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। कुल मिलाकर के बहुत बचकर पार करें। काली जी की शरण में जाएं, उन्हें प्रणाम करें। तंत्र की सबसे बड़ी देवी हैं। वो नकारात्मकता को दूर करेंगी।

गोल्डन क्लासिक सीजन 2 चैंपियनशिप का सफल आयोजन, 240 खिलाड़ियों ने की सहभागिता

भोपाल 2 फरवरी 2025 को रविंद्र भवन में गोल्डन क्लासिक सीजन 2 चैंपियनशिप का आयोजन स्वर्गीय बॉडीबिल्डर मुमताज अली की स्मृति में किया गया जिसमें प्रदेश के 32 जिलों के लगभग 240 खिलाड़ियों ने सहभागिता की प्रतियोगिता में चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब मोहम्मद अल्ताफ भोपाल, बेस्ट इंप्रूव बॉडी का खिताब राजीव साहू ग्वालियर, बेस्ट पोजर मोहम्मद अख्तर भोपाल, बेस्ट मस्कुलर मिर्जा जमाल हरदा में प्राप्त किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका श्री हरिओम जटिया, श्री राजेश प्रसाद मिश्रा (IAS), श्री कैलाश शर्मा जी , वफबोर्ड अध्यक्ष श्री सनवर हुसैन जी आदि ने सहभागिता की प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका आशीष टॉक एवं माज कुरैशी द्वारा निभाई गई खिलाड़ियों की सफलता पर भोपाल बॉडीबिल्डिंग संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र राहुरीकर एवं महेश शर्मा गीत धीर आजम खान इसरार मलिक आसिफ खान सीमा वर्मा आदि ने शुभकामनाएं दी एवं आगामी प्रतियोगिता के लिए तैयार रहने के लिए प्रोत्साहित किया.

महाकुंभ मेले के यात्रियों के लिए रीवा-प्रयागराज मार्ग में की गयी है समुचित व्यवस्थायें

भोपाल प्रयागराज में महाकुंभ मेला लगातार जारी है। महाकुंभ में तीन फरवरी बसंत पंचमी को विशेष पर्व स्नान को देखते हुए रीवा से होकर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिये जिला प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई। इसी तरह माघ पूर्णिमा 12 फरवरी एवं महाशिवरात्रि 26 फरवरी को भी विशेष पर्व स्नान होंगे। इन दिनों भी लगाये गये शिविरों में विशेष व्यवस्था रहेगी। रीवा कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर रीवा-प्रयागराज मार्ग में 4 स्थानों पर अधिकारियों के दल तैनात करके तीर्थयात्रियों के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायी जा रही हैं। तीर्थ यात्रियों के अस्थायी रूप से ठहरने, भोजन, पानी, जलपान, शौचालय, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक तैयारियाँ रखी गयी हैं। तीर्थ यात्रियों के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की गयी है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी यात्री को रीवा जिले से गुजरते हुए किसी भी तरह की परेशानी न हो।   बेला बायपास, श्रीयुत महाविद्यालय गंगेव तथा चाकघाट में बनाये गये रैन बसेरों में तीर्थ यात्रियों के रूकने तथा उनके भोजन, पानी आदि वितरण की व्यवस्थाएँ अधिकारियों के दल द्वारा की जा रही है। तीर्थ यात्रियों को आवश्यक दवाओं का भी वितरण इन स्थानों पर किया जा रहा है। इसके साथ ही जोगिनहाई टोल प्लाजा, सोहागी टोल नाका तथा चाकघाट बॉर्डर में वाहनों के निर्वाध आवागमन की व्यवस्था अधिकारियों के निर्देशन में की जा रही है। रीवा-प्रयागराज मार्ग में रीवा जिले में कही भी वाहनों के जाम की स्थिति निर्मित नहीं हुई संपूर्ण मार्ग में तीर्थ यात्री बिना किसी परेशानी के रीवा जिले से गुजर रहे हैं। कलेक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम द्वारा भी लगातार निगरानी की जा रही है।  

बैढ़न के बलियरी मे एक मजदूर बंद कमरे मे भट्टी जलाकर सोने से जहरीली गैस से हुई मौत

बैढ़न के बलियरी मे एक मजदूर बंद कमरे मे भट्टी जलाकर सोने से जहरीली गैस से हुई मौत कोतवाली पुलिस शव क़ो कब्जे मे लेकर जुटी जांच मे सिंगरौली बैढ़न कोतवाली थाना अंतर्गत बलियरी रोड बैढ़न राजीव वार्ड 39 (रामनाथ आटा चक्की के पास) एक मजदूर बंद कमरे मे शव मिलने से क्षेत्र मे  सनसनी का माहौल है चर्चा का विषय है जो बहुत ही दुःखद घटना है। वही बताते है कि मृतक राकेश पनिका पिता किशनू पनिका उम्र 35 वर्ष निवासी दुभ्भा थाना बभनी सोनभद्र (उ. प्र.) के बताये जा रहे है जो किराये का कमरा 6 -7 दिन से लेकर रहकर मजदूरी का कार्य रहा था जो परसो रात दिनांक 01/02/2025 क़ो खाना बनाने हेतु भट्टी कोयला जलाकर बंद कमरे मे बिस्तर पर सोने के कारण दम घुटने से मौत हो गयी ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है और वही घर मे खाना बनाने का कोयला भट्टी भी मिला है और खिड़की लगा था जो बंद था भट्टी का गैस न निकलने के कारण यह घटना घटने की बात की चर्चा है जो जांच का विषय बना हुआ है और ऐसे लोग लापरवाही कदापि न करे और सावधान रहे । वही मकान मालिक ने बताया कि कल सुबह लगभग 8 से 9 बजे दरवाजा नहीं खुला तो खटखटाया गया तो आवाज नहीं आया तो मृतक के पत्नी और वार्ड 39 पार्षद प्रतिनिधि अमित यादव क़ो सूचना दिया गया तब जाकर थाना बैढ़न मे  सूचना दी गयी । वही आज मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमित यादव, कोतवाली थाना से एसआई सजीत सिंह, अंकित सिंह, पीसीआर सुनील सिंह ने घटना स्थल पर पहुँचकर पंचनामा तैयार कर शव क़ो कब्जे मे लेकर नगर निगम सिंगरौली के शव वाहन से जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया गया पत्नी,परिजन, नात – रिस्तेदार स्थानीय जन भारी संख्या मे उपस्थित रहे।

3.51 करोड़ कैश बरामद, छत्तीसगढ़-गरियाबंद की शराब दुकान में डकैती के 8 आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

गरियाबंद. जिले की सीमा से महज 14 किमी दूरी पर स्थित ओडिशा कालाहांडी के धर्मगढ़ में देशी शराब दुकान में हुए डकैती का खुलासा कालाहांडी एसपी जी अभिलाष ने किया है. इस मामले में झारखंड के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के कब्जे से 3.51 करोड़ रुपए नगद समेत वारदात में प्रयुक्त बोलेरो वाहन व हथियार जब्त किया गया है. दरअसल भट्ठी मैनेजर ने 5 माह पहले झारखंड चांदहो जिले के कर्मचारी अनुज कुमार को नौकरी से निकाल दिया था. इसी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई और 30 जनवरी को वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस अरोपियों को गिरफ्तार कर जब्त नगद रकम के सोर्स की जांच कर रही है. इस मामले के बाद गरियाबंद जिले के सीमावर्ती पुलिस भी अलर्ट हो गई है.

67वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में भारतीय मूल की चंद्र‍िका टंडन ने जीता अवॉर्ड

लॉस एंजिल्स 67वें ग्रैमी अवॉर्ड्स से हम भारतीयों के लिए भी एक खुशखबरी है। भारतीय मूल की अमेरिकी बिजनस वुमन और म्‍यूजिश‍ियन चंद्रिका टंडन को यह प्रतिष्‍ठ‍ित अवॉर्ड मिला है। रविवार को चंद्र‍िका टंडन के एल्‍बम ‘त्र‍िवेणी’ को 67वें ग्रैमी अवार्ड्स से नवाजा गया है। यह जीत इसलिए भी खास है कि  ‘त्रिवेणी’ एल्बम में प्राचीन मंत्रों को वर्ल्‍ड म्‍यूजिक के साथ मिलाया गया है। 71 साल की चंद्र‍िका टंडन ने ‘बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट ऑर चैंट एल्बम’ कैटेगरी में ट्रॉफी जीती है। इस एल्‍बम में सात म्‍यूजिकल ट्रैक हैं, जो ‘ध्यान’ यानी मेडिटेशन की यात्रा पर ले जाते हैं। चंद्र‍िका इसे ‘आंतरिक उपचार’ कहती हैं। तीन नदियों के संगम के नाम पर बने इस एल्बम में सदियों पुराने वैदिक मंत्रों की प्रस्‍तुति है। इसके लिए चंद्र‍िका टंडन ने दक्षिण अफ्रीकी बांसुरी वादक वाउटर केलरमैन और जापानी सेलिस्ट इरु मात्सुमोतो साथ मिलकर काम किया है। लॉस एंजिल्स में रविवार को प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने के बाद चंद्रिका ने कहा, ‘संगीत प्रेम है, संगीत हम सभी के भीतर प्रकाश जगाता है। हमारे सबसे बुरे दिनों में भी संगीत खुशी और हंसी फैलाता है।’ कौन हैं ग्रैमी जीतने वालीं चंद्रिका टंडन चंद्र‍िका टंडन का जन्‍म चेन्नई के एक पारंपरिक और रूढ़िवादी मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ है। उनकी एक पहचान ये भी है कि वह ग्‍लोबल बिजनस लीडर और ‘पेप्‍स‍िको’ की पूर्व चेयरमैन इंद्रा नूई की बड़ी बहन हैं। चंद्र‍िका ने मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से पढ़ाई की। उनका पूरा नाम चंद्रिका कृष्णमूर्ति टंडन है। बचपन से ही चंद्र‍िका और इंद्रा संगीत के माहौल में पली-बढ़ी हैं। उनके परिवार की परंपरा में कर्नाटक संगीत, सामवेद की शिक्षा, वैदिक मंत्रों का पाठ है। इंद्रा नूई की बड़ी बहन, अमेरिका में बिजनस लीडर हैं चंद्र‍िका इंद्रा नूई ने 12 साल तक सीईओ के तौर पर ‘पेप्सिको’ का नेतृत्व किया और दुनिया की 50 सबसे शक्तिशाली बिजनस वुमन बनीं, वहीं च्रंद‍िका टंडन मशहूर मैनेजमेंट कंसल्‍ट‍िंग फर्म McKinsey में पहली भारतीय-अमेरिकी महिला पार्टनर बनीं। इसके साथ ही उन्होंने न्यूयॉर्क में टंडन कैपिटल एसोसिएट्स फर्म की शुरुआत भी की, जो कंपनियों के री-स्‍ट्रक्‍चर का काम करती है। चंद्र‍िका टंडन की एजुकेशन और शादी चंद्रिका टंडन ने भारत के सबसे अग्रणी मैनेजमेंट संस्‍थान IIM, अहमदाबाद से मास्‍टर्स की डिग्री ली है। वह आज एक ग्‍लोबल बिजनस लीडर और अपने दान-पुण्‍य के काम के लिए भी जानी जाती हैं। चंद्र‍िका ने अपने पति रंजन के साथ मिलकर 2015 में न्यूयॉर्क स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग को 100 मिलियन डॉलर का दान दिया। चंद्र‍िका टंडन की संगीत श‍िक्षा चंद्र‍िका ने शास्त्रीय गायिका शुभ्रा गुहा और गायक गिरीश वज़लवार से संगीत की श‍िक्षा ली है। सबसे पहले साल 2010 में उनके एल्बम ‘ओम नमो नारायण: सोल कॉल’ को भी ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन मिला था। अनुष्‍का शंकर, रिकी केज और राध‍िका भी थे नॉमिनेट दिलचस्‍प है कि इस साल 67वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में भारतीय मूल के रिकी केज, सितार वादक अनुष्का शंकर और भारतीय मूल की ब्रिटिश कलाकार राधिका वेकारिया को भी नॉमिनेशन मिला था। अनुष्‍का शंकर, अब तक लगभग 11 बार ग्रैमी नॉमिनेशन पा चुकी हैं। हालांकि, वह इस बार भी यह अवॉर्ड नहीं जीत पाईं। जबकि पंडित रविशंकर की दूसरी बेटी और उनकी सौतेली बहन नोरा जोन्स ने अपने नौवें स्टूडियो एल्बम ‘विज़न’ के लिए बेस्‍ट ट्रेडिशनल पॉप वोकल एल्बम का ग्रैमी अवॉर्ड जीता।

‘पहले पुराने वादे पूरे कर लें, फिर नए पर जाएं’, छत्तीसगढ़-भाजपा के निकाय चुनाव घोषणा पत्र पर पीसीसी चीफ का तंज

रायपुर। बीजेपी के घोषणा पत्र को लेकर अरुण साव के बयान कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि पहले बताएं कि अभी तक कितने वादे किए हैं, और कितने पूरे किए हैं? पहले अपने पुराने वादे पूरे कर लें, फिर नए वादों पर जाएं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा में बागी होकर चुनाव लड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही. इसके साथ उन्होंने कहा कि अधिकृत प्रत्याशी होने के बावजूद नाम वापस लेने वालों पर भी कार्रवाई हो सकती है. वहीं नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस के प्रचार में तेजी आने की बात कहते हुए कहा कि शानदार जबरदस्त माहौल देखने को मिल रहा है. एक साल में सरकार ने कुछ काम नहीं किया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रचार के प्रचार अभियान की कमान संभालने पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नगरी निकाय क्षेत्रों में क्या किया, यह जनता को बताएं. एक साल में सरकार ने कुछ भी नहीं किया. जनता के बीच झूठे वादे करके आएंगे.

चुनाव प्रचार के दौरान दिखा अलग अंदाज, छत्तीसगढ़-अंबिकापुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बनाकर खिलाया आलू दम

अंबिकापुर। नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच, जहां सभी नेता जनसभाओं और रैलियों में व्यस्त हैं, वहीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपनी चुनावी प्रचार के बीच ऐसे अंदाज में नजर आईं जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है. मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने फार्म में मटर तोड़ते हुए और आलू दम बनाकर लोगों को परोसते नजर आईं. मंत्री का यह सादा और दिलचस्प अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके अलावा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार को भी बधाई दी. नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच, सभी नेता जनसभाओं और रैलियों में व्यस्त हैं, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने फार्म में मटर तोड़ते हुए और आलू दम बनाकर लोगों को परोसते नजर आईं.

लाइव शो के दौरान सोनू की पीठ में उठा भयानक दर्द, कराहते हुए पूरा किया शो

पुणे बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम के साथ सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और बताया कि कैसे पुणे में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उनकी पीठ में भयानक दर्द उठा। ऐसा लगा कि रीढ़ की हड्डी में सूई जैसा चुभ रहा है। पर सिंगर ने कॉन्सर्ट पूरा किया और अपने फैंस को निराश नहीं किया। सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। वो कराहते हुए भी दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये उनकी जिंदगी का सबसे कठिन दिन रहा, लेकिन संतुष्टि भरा रहा। वो कहते हैं, ‘मैं गा रहा था और हिल रहा था, जिससे ऐंठन शुरू हो गई, लेकिन मैंने किसी तरह से इसे संभाल लिया। मैं कभी भी लोगों की अपेक्षा से कम नहीं करना चाहता या कम नहीं देना चाहता। मुझे खुशी है कि ये सब ठीक रहा।’ संगीत उस्ताद ने आगे कहा, ‘लेकिन बहुत भयानक दर्द था, बहुत भयानक, ऐसा लग रहा था जैसे मेरी रीढ़ में सुई चुभो दी गई हो और अगर वह जरा सी भी हिलती तो रीढ़ में घुस जाती। सरस्वती जी ने कल रात मेरा हाथ पकड़ा था।’ फैंस को हुई सोनू निगम की चिंता 51 साल के सिंगर ने सोनू निगम ने जैसे ही ये वीडियो पोस्ट किया, फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना करने लगे। एक इंस्टा यूजर ने लिखा, ‘सरस्वती मां अपने पसंदीदा बच्चे का साथ कैसे नहीं दे सकतीं?’ दूसरे ने लिखा, ‘चाहे कुछ भी हो जाए, आपको कोई नहीं रोक सकता!’

किराने दुकान के रुपए को लेकर था पिता-पुत्र में विवाद, मंगल मालवीय ने अपने बेटे अरविंद मालवीय की हत्या

उज्जैन  मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक बड़ी घटना घटी है। भाजपा विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई ने अपने बेटे को गोली मार दी है। उन्होंने गोली दोनाली बंदूक से मारी है। बेटे की मौत मौके पर ही हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही विधायक के भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक का नाम अरविंद मालवीय है। बड़े भाई ने मारी गोली दरअसल, बीजेपी के विधायक सतीश मालवीय हैं। उनके बड़े भाई मंगल मालवीय ने अपने ही बेटे को गोली मार दी है। गोली बारह बोर की बंदूक से मारी गई है। पुलिस के अनुसार यह घटना उज्जैन जिले के माकड़ौन तहसील की है। सतीश मालवीय घटिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। बताया जा रहा है कि विधायक खुद चार भाई हैं। मंगल मालवीय उनके सबसे बड़े भाई हैं। एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि पिता-पुत्र की किराने की दुकान थी। सुबह करीब सवा नौ बजे पिता और पुत्र में किराने की दुकान के पैसे को लेकर विवाद हुआ था। मृतक अरविंद को उसके पिता मंगल सिंह ने गोली मार दी है। पैसे को लेकर विवाद था। एडिशनल एसपी ने कहा कि मंगल मालवीय विधायक के भाई हैं लेकिन इनका करीब 20 सालों से कोई संबंध नहीं है। मंगल मालवीय अलग रह रहे थे। उन्होंने कहा कि दोनों एक-दूसरे अलग रहते थे। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मंगल मालवीय ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारी है। बेटे के सिर में गोली लगी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, शव को पीएम के लिए अस्पताल में लाया गया है। उज्जैन के माकड़ौन थाने का मामला मामला उज्जैन जिले के माकड़ौन तहसील के सुचाई गांव का बताया जा रहा है, जहां करीब सुबह 9 बजे मंगल मालवीय ने अपने बेटे अरविंद मालवीय को जमीन और किराना दुकान से जुड़े विवाद पर गोली मार दी, दोनों के बीच सुबह के वक्त बहर हो रही थी, जहां मंगल मालवीय ने अपनी 12 बोर बंदूक से फायरिंग कर दी, एक गोली सीधे उसके सिर में लगी तो दूसरी गोली सीने में लगी, जिससे अरविंद बुरी तरह घायल हो गया. घर में मौजूद लोगों ने देखा तो सब घबरा गए और आनन फानन में अरविंद को उज्जैन रेफर किया गया, लेकिन उसे बचाया हीं जा सका. अरविंद की पत्नी और बेटा है.   जमीन से जुड़ा था मामला बीजेपी विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई मंगल मालवीय के दो बेटे हैं, उनकी माकड़ौन सात बीघा जमी है, जिसको लेकर मंगल सिंह के परिवार में विवाद चल रहा था, इसके अलावा पिता-बेटे के बीच देवास के सुनवानी गांव में भी जमीन को लेकर कई बार कहा सुनी हो चुकी है. लेकिन आज सुबह विवाद ज्यादा बढ़ गया था, जिससे मंगल सिंह ने फायरिंग कर दी, फिलहाल पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है. बता दें कि मंगल मालवीय के पिता नागूलाल मालवीय भी क्षेत्र के विधायक रह चुके हैं, जबकि उनके छोटे भाई सतीश मालवीय वर्तमान विधायक हैं, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस और बड़ी संख्या में लोग जुट गए. वहीं मामला विधायक से जुड़ा होने की वजह से भीड़ भी जुट गई थी.   इलाके में तनाव घटना के बाद से माकड़ौन और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी मंगल मालवीय से पूछताछ जारी है और जल्द ही मामले के सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जाएगा।

शेफाली शाह की वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम 3’ में हुई हुमा कुरैशी की एंट्री

मुंबई एक्ट्रेस शेफाली शाह की पॉपुलर वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस बीच एक खबर सामने आई है कि इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड हासिल कर चुके इस वेब शो में हुमा कुरैशी भी नजर आने वाली हैं। वो इस शो में निगेटिव रोल में नजर आएंगी। यानी अब डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी का सामना हुमा से होगा। रिपोर्ट के अनुसार, Delhi Crime 3 अभी पोस्ट प्रोडक्शन में है। पोर्टल ने खुलासा किया कि हुमा कुरैशी शो इस वेब शो में हुमा कुरैशी को शामिल किया गया है, जो शेफाली शाह के सामने खड़ी नजर आ सकती हैं। उनका मुकाबला शेफाली शाह के किरदार डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी से होगा। निगेटिव रोल में नजर आएंगी हुमा! इस रिपोर्ट में हुमा कुरैशी का बयान भी शामिल है, जिसमें उन्होंने सीरीज में निगेटिव रोल में कास्ट होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, ‘जब प्रोड्यूसर्स ने मुझे इस इंटरनेशनल लेवल पर फेमस शो के तीसरे सीजन के लिए निगेटिव रोल के लिए संपर्क किया तो मैं बहुत खुश और सम्मानित महसूस कर रही थी।’ तनुज चोपड़ा ने दिया तीसरे सीजन का डायरेक्शन इस शो में शेफाली शाह, हुमा कुरैशी के अलावा रसिका दुग्गल नीति सिंह के रोल में अपना किरदार फिर दोहराएंगी। राजेश तैलंग इंस्पेक्टर भूपेंद्र के रूप में वापसी करेंगे। तीसरे सीजन का निर्देशन तनुज चोपड़ा ने किया है। यह सीरीज दिल्ली में जघन्य अपराधों की पुलिस जांच को दिखाती है। पहला सीजन 2012 के दिल्ली गैंग रेप पर आधारित था और दूसरे सीजन में कच्छा बनियान गिरोह के अपराधों को दिखाया गया था। ‘दिल्ली क्राइम 3’ रिलीज डेट? इस शो को इसी साल नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। अभी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन 1 फरवरी को शेफाली शाह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ‘लाइट्स, कैमरा, टुडम- आप आने वाली चीजों के लिए तैयार नहीं हैं। 3 फरवरी को #NextonNetflixIndia पर जानें क्या है। #DelhiCrimeS3OnNetflix पर एक नजर डालें।’ हुमा कुरैशी की अपकमिंग मूवी बता दें कि हुमा कुरैशी ने OTT पर ‘महारानी’ और ‘मिथ्या’ जैसे शोज में दमदार एक्टिंग की है। फिल्मों की बात करें तो उन्हें अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ ‘जॉली एलएलबी 3’ में देखा जाएगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet