LATEST NEWS

मुख्यमंत्री यादव ने महाशिवरात्रि के अगले दिन पर बोरेश्वर महादेव का लिया आशीर्वाद

देपालपुर कार्यक्रमों की व्यस्तता के चलते महाशिवरात्रि पर नहीं पहुंच पाए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दूसरे दिन बाबा बोरेश्वर महादेव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव हर साल महाशिवरात्रि पर बोरेश्वर महादेव पहुंचते हैं। हर साल की तरह इस बार भी दंगवाड़ा स्थित ऐतिहासिक प्राचीन बोरेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का विशाल सैलाब उमड़ा। हजारों भक्त शिवरात्रि पर यहां महादेव के दर्शन करने पहुंचे थे। हालांकि, मुख्यमंत्री अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण शिवरात्रि के दिन मंदिर नहीं आ सके, लेकिन उन्होंने परंपरा निभाते हुए दूसरे दिन सपत्नीक मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। पर्व को देखते हुए हर साल की तरह इस बार भी मंदिर प्रशासन ने विशेष तैयारियां की थी, जिससे भक्तों को दर्शन में कोई परेशानी न हो। बाबा बोरेश्वर महादेव का यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। जानकारी रवि रावल मन्दिर समिति ने जानकारी दी।

ममता बनर्जी और अन्य नेताओं का मजाक बनाने के आरोप में कोई ऐसा पुख्ता सबूत नहीं मिला,आरोपी को HC से राहत

कोलकाता ममता बनर्जी का मजाक बनाने के आरोपी एक शख्स को राहत देते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट ने मुकदमा ही खारिज कर दिया है। बेंच ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम और अन्य नेताओं का मजाक बनाने के आरोप में कोई ऐसा पुख्ता सबूत नहीं मिला है कि केस चलाया जाए। जस्टिस अजय कुमार गुप्ता ने केस की सुनवाई करते हुए कहा, ‘केस डायरी और उपलब्ध सबूतों की विस्तार से जांच करने के बाद आरोपी के खिलाफ प्रथमदृष्टया कोई मामला नहीं बनता। बिना किसी सबूत के ही चार्जशीट भर दाखिल कर देने से केस आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। यही नहीं यदि केस चलाया भी जाए तो इस बात की संभावना बहुत कम है कि आरोपी के खिलाफ कोई चीज साबित हो सकेगी। इसके अलावा ऐसा करना आरोपी के खिलाफ पूर्वाग्रह रखना और उसका उत्पीड़न करने जैसा होगा।’ अदालत ने कहा कि जब कोई सबूत ही नहीं है और केस चलने लायक नहीं है तो फिर मामले की आगे सुनवाई क्यों की जाए। बेहतर होगा कि केस को ही खत्म कर दिया जाए। दरअसल आरोपी के खिलाफ ममता बनर्जी और कुछ अन्य नेताओं का मजाक उड़ाने के आरोप में केस दर्ज हुआ था। इसी के खिलाफ आरोपी ने सेक्शन 482 के तहत अदालत का रुख किया था और कहा था कि मेरे खिलाफ दर्ज केस को खत्म किया जाए। आरोपी का कहना था कि उसने यूट्यूब पर कोई बात कही थी और उसी के आधार पर साजिश रचते हुए कुछ लोगों ने उन्हें फंसा दिया। आरोपी ने कहा कि मेरी ऐसी कोई मंशा नहीं थी कि किसी का अपमान किया जाए। उस पर इस आरोप में केस दर्ज हुआ था कि उसकी टिप्पणी से सामाजिक सद्भाव को नुकसान पहुंचा है। आरोपी ने कहा कि मैं पूरी तरह से निर्दोष हूं। मेरा उस कृत्य में कोई रोल ही नहीं है, जिसके आधार पर मेरे ऊपर केस दर्ज किया गया है। आरोपी ने कहा कि मेरा उत्पीड़न करने के उद्देश्य से फर्जी केस दायर किया गया है। इस पर बेंच ने सहमति जताई और कहा कि यदि इस केस को आगे बढ़ाया गया तो यह याची का उत्पीड़न होगा। यही नहीं आरोपी आरोपी का कहना था कि बिना पर्याप्त जांच के ही अधिकारी ने चार्जशीट दाखिल कर दी थी। मेरे ऊपर आरोप लगाया कि मैंने सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जबकि ऐसा कुछ भी मेरी ओर से कहा भी नहीं गया था।

यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा पीथमपुर में ही जलेगा, प्रक्रिया शुरू, फैक्ट्री के पास 24 थानों का फोर्स तैनात

 धार सुप्रीम कोर्ट के रुख के बाद गुरुवार को धार के पीथमपुर स्थित रामकी एनवायरो में कचरे के निपटान की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आज 10 टन कचरे का निष्पादन होगा. इस पूरी प्रक्रिया में करीब 17-18 घंटे लगेंगे. अधिकारियों ने बताया कि भोपाल से लाए गए यूनियन कार्बाइड के कचरे को कंटेनर से निकालने, उसकी जांच करने, उसे भस्मक तक ले जाने समेत भस्मक को गर्म करने और कचरे को जलाने के साथ ही लैंडफिल में उसे दबाने तक की प्रक्रिया की जाएगी. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की टीम रामकी एनवायरो कंपनी के अंदर मौजूद है. वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए रामकी एनवायरो के बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं.  ⁠बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को फैक्ट्री के बाहर तैनात किया गया है. पुलिसकर्मियों को फैक्ट्री के बाहर तैनात किया गया है. ⁠फैक्ट्री के अंदर भी पुलिसकर्मियों से भरी बस को भेजा गया है. ⁠फैक्ट्री की ओर आने वाले रास्ते पर पुलिस ने बैटिकेड लगा दिए हैं. हालांकि, अभी किसी को रोका नहीं जा रहा है. पहले चरण में 10 टन कचरा जलाया जाएगा कोर्ट के इस रुख के बाद पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के रासायनिक कचरे के निष्पादन का ट्रायल आज से शुरू होगा। रामकी एनवायरो फैक्ट्री में कचरा जलाने का दूसरा ट्रायल 4 मार्च और तीसरा 12 मार्च से शुरू होगा। इधर, कचरा जलाने के ट्रायल को लेकर प्रशासन सतर्क है। इंदौर देहात और धार जिले के 24 थानों से 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी पीथमपुर में फैक्ट्री के पास तैनात किए गए हैं। इंदौर संभाग के आयुक्त दीपक सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद परीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के आदेशानुसार, पहले चरण में 10 टन कचरा जलाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने को कहा गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस एजी मसीह की बेंच ने इस केस की सुनवाई की। बेंच ने अपशिष्ट के निपटान के होने वाले परीक्षण पर रोक लगाने से भी इनकार कर दिया। अदालत ने इस मामले में सुनवाई कर रहे मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के पास जाने का सुझाव दिया। नागरिक संगठनों और पीड़ित पक्षों की अपील को ठुकरा दिया। भोपाल गैस त्रासदी: एक भयावह इतिहास 1984 की भोपाल गैस त्रासदी दुनिया की सबसे भीषण औद्योगिक आपदाओं में से एक थी। दो और तीन दिसंबर 1984 की रात यूनियन कार्बाइड कारखाने से मिथाइल आइसोसाइनेट (एमआईसी) गैस का रिसाव हुआ था, जिससे कम से कम 5,479 लोग मारे गए और हजारों लोग अपंग हो गए थे। कचरे का पीथमपुर स्थानांतरण और विरोध प्रदर्शन भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड कारखाने के 337 टन कचरे को 2 जनवरी 2025 को पीथमपुर की अपशिष्ट निपटान इकाई में लाया गया था। इसके बाद, स्थानीय लोगों और पर्यावरणविदों ने इसके खिलाफ कई विरोध प्रदर्शन किए। प्रदर्शनकारियों का मानना है कि यह कचरा इंसानों और पर्यावरण के लिए खतरा पैदा कर सकता है। हालांकि, प्रदेश सरकार ने इन आशंकाओं को खारिज कर दिया है और कहा है कि कचरे के सुरक्षित निपटान के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।  

जब वोट लेना होगा तो गंगा भी जाएंगे, मंदिर भी जाएंगे, कोट पर जनेऊ भी पहनेंगे: रामेश्वर शर्मा

भोपाल  कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रयागराज महाकुंभ में नहीं जाने पर भोपाल के बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने उनकी जाति को लेकर सियासी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि- राहुल गांधी असली हिंदू नहीं हैं, असली गांधी भी नहीं हैं। वे यहीं तक नहीं रूके उन्होंने सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा गांधी को भी नकली गांधी परिवार बताया है। कहा यह असली हिंदू परिवार ही नहीं है, यह चुनावी हिंदू हैं, इसलिए सनातनियों, हिंदुस्तान के हिंदू इनसे सावधान रहना। जब वोट लेना होगा तो गंगा भी जाएंगे, मंदिर भी जाएंगे, कोट पर जनेऊ भी पहनेंगे। ये नकली हिन्दू राम मंदिर भी नहीं गए। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि- प्रयागराज पावन धरती है हिंदुस्तान का परम सौभाग्य है। यहां गंगा, जमुना मां सरस्वती का संगम का पावन तट है। युगों युगों से इसका लाभ भारतवर्ष के लोग लेते आए हैं। जो-जो सौभाग्यशाली थे वह सब गंगा के तट पर गए और महाकुंभ में जाकर गंगा स्नान किया। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि, प्रयागराज पावन धरती है हिंदुस्तान का परम सौभाग्य है। यहां गंगा, जमुना मां सरस्वती का संगम का पावन तट है। युगों-युगों से इसका लाभ भारतवर्ष के लोग लेते आए हैं। जो-जो सौभाग्यशाली थे वह सब गंगा के तट पर गए और महाकुंभ में जाकर गंगा स्नान किया। बता दें कि राहुल ने कहा था कि बीजेपी और RSS असली हिंदू नहीं हैं। वे लक्ष्मी और दुर्गा का अपमान करते हैं। इस पर पलटवार करते हुए शर्मा ने जारी बयान में कहा- राहुल गांधी जी, आप भी हिंदू नहीं हैं। आपके पूर्वज भी हिंदू नहीं थे। हमें खुद को हिंदू कहने में शर्मिंदगी का अहसास नहीं होता। जब नेहरू प्रधानमंत्री थे, तभी देश का विभाजन हुआ था। हजारों हिंदुओं की मौत हुई थी। आपको तो शुक्रगुजार होना चाहिए कि आरएसएस अस्तित्व में आया। बीजेपी विधायक ने आगे कहा कि राहुल गांधी की मां (सोनिया गांधी) ईसाई हैं। उनके बहनोई भी ईसाई हैं। लगता नहीं है कि राहुल गांधी में हिंदू खून है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस के कारण ही आप (कांग्रेस) देश नहीं बेच पाए। बीजेपी डंके की चोट पर हिंदुओं की बात और काम करती है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं होते तो अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं होता। कश्मीर में धारा 370 नहीं हटती। शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि आपके (राहुल गांधी) पुरखों ने मठ और मंदिर तुड़वाए। उनके शासनकाल में पाकिस्तान के नारे लगवाए गए। कांग्रेस ने किया पलटवार राहुल गांधी पर बीजेपी के आरोप पर कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बारोलिया का कहना है कि बीजेपी के कितने नेता महाकुंभ गए बीजेपी इसकी लिस्ट जारी करे। कितने मंत्री गए कितने विधायक गए। बेरोजगारी जैसे असल मुद्दों से भटकाने के लिए बीजेपी इस तरह की बयानबाजी कर रही है।

सफाईकर्मियों को 10 हजार बोनस, अप्रैल से खाते में आएंगे पैसे… सीएम योगी की घोषणा, 16 हजार रुपये मासिक मिलेंगे…

प्रयागराज  उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ मेला 2025 के समापन के मौके पर सफाई कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सफाई कर्मचारियों के सम्मान समारोह के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने सैलरी में बढ़ोतरी की घोषणा की। सीएम योगी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को 10,000 रुपये का बोनस भी दिया जाएगा। 1 अप्रैल से हर सफाई कर्मचारी को 16,000 रुपये महीना वेतन मिलेगा। साथ ही, सीएम योगी ने सफाई कर्मचारियों को 5,00,000 रुपये की स्वास्थ्य बीमा का भी ऐलान किया। वर्तमान समय में यूपी में संविदा पर काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को 14 हजार रुपये मासिक सैलरी मिलती है। इस प्रकार इसमें दो हजार रुपये का इजाफा सरकार की ओर से किया गया है। संगम तट पर इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने गंगा की आरती की। इसके बाद विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की। उन्होंने सफाई कर्मियों के साथ भोजन किया। महाकुंभ मेले के दौरान सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने वाले स्वच्छता कर्मियों और लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने वाले मेडिकल कर्मचारियों को सम्मानित किया। सीएम योगी ने इस मौके पर कहा कि हर किसी के सहयोग से यह महाकुंभ मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। सीएम योगी ने किया ऐलान सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रयागराज महाकुंभ में काम कर रहे स्वच्छताकर्मियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने सफाईकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों को उपहार के साथ ही स्वच्छ कुंभ कोष से बीमा प्रमाण पत्र प्रदान किया। साथ ही, मंच से ऐलान किया कि जो भी स्वच्छताकर्मी और स्वास्थ्यकर्मी महाकुंभ के महाआयोजन में सहभागी बने, उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से अतिरिक्त बोनस के रूप में 10 हजार रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। सीएम योगी ने यह भी ऐलान किया कि अप्रैल से प्रदेश सरकार एक कॉर्पोरेशन का गठन करने जा रही है। इसके माध्यम से हर स्वच्छताकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी और उन सभी कर्मियों को जिन्हें मिनिमम वेज नहीं मिल पाता था, उन्हें सरकार 16 हजार रुपए प्रतिमाह प्रदान करेगी। यह धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में भेजी जाएगी। इसके साथ ही सीएम ने यह भी कहा कि हर स्वच्छताकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी को आयुष्मान भारत या मुख्यमंत्री जनआरोग्य योजना के माध्यम से 5 लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा से भी जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के साथ ही स्वच्छताकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कार्यक्रम स्थल गूंज गया। वेलफेयर के लिए करते रहेंगे काम सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित भव्य और दिव्य महाकुंभ के आयोजन के बाद आज आप सभी का अभिनंदन करने के लिए पूरी प्रदेश सरकार आपके बीच है। इस आयोजन को भव्य और दिव्य बनाने में स्वच्छता और स्वास्थ्य कर्मियों का विशेष योगदान है। हमारी सरकार आपसे वादा करती है कि आपके वेलफेयर के लिए हम आगे भी लगातार काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि टीम भावना के साथ जब कोई कार्य होता है तो उसके परिणाम ऐसे ही होते हैं। जैसा प्रयागराज महाकुंभ में आज हमको देखने को मिल रहे हैं। आज आप सबने साबित कर दिया कि अगर थोड़ी भी इच्छा शक्ति हो और सही सपोर्ट मिले तो परिणाम कुछ भी लाया जा सकता है। सीएम योगी ने सभी स्वच्छताकर्मियों से अपील की कि स्वच्छता कार्यक्रम को अब नए सिरे से प्रस्तुत करना है। स्वच्छता का विशेष अभियान चलाना होगा। आज हमने इसकी शुरुआत की है। अब सभी अधिकारी, कर्मचारी भी इस अभियान में जुटें। मां गंगा के प्रति हमारी कृतज्ञता ज्ञापित होनी चाहिए। सीएम योगी ने कहा कि आपको सम्मानित करते हुए और आपके साथ सहभोज में हिस्सा बनते हुए हमारा मंत्रिमंडल अभिभूत है। स्मार्ट सिटी के रूप में चमक रहा प्रयागराज सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 13 दिसंबर को प्रयागराज महाकुंभ के शुभारंभ के लिए यहां आए थे। उससे पहले भी और उस दौरान भी उन्होंने बहुत मार्गदर्शन दिया। भारत सरकार के सभी अधिकारी, सभी मंत्रालय इस आयोजन को यूपी सरकार के साथ मिलकर सफलता की नई ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए जुटे थे। हर विभाग में अपने स्तर पर इस आयोजन में भरपूर सहयोग किया। इसमें आर्थिक रूप से भी सहयोग करते हुए प्रयागराज के कायाकल्प को सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि आज महाकुंभ के बहाने प्रयागराज शहर एक स्मार्ट सिटी के रूप में चमक रहा है। आतिथ्य का उत्कृष्ट उदाहरण किया पेश सीएम योगी ने कहा कि जो भी प्रयागराज आया उसने दो बातों की सराहना जरूर की। एक स्वच्छता और स्वच्छता कर्मियों की। दूसरी पुलिस के व्यवहार की। ऐसे लगता था जैसे यह सबका अपना आयोजन हो। पूरा परिवार मिलकर कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहा हो। यही नहीं, प्रयागराज वासियों ने भी इसे अपने घर का आयोजन बना लिया। जगह-जगह पर लंगर लगाए, अतिथियों का अभिवादन किया। अपनी परेशानी को भूल कर वे इस आयोजन का हिस्सा बने। सीएम ने कहा कि जिस शहर में 25 से 30 लाख लोग रहते हैं, वहां अचानक 7-8 करोड़ लोग आ जाएंगे तो क्या स्थिति होती होगी? जिस घर में पांच सदस्य रहते हैं। अचानक 10 लोग आ जाएं तो हालत खराब हो जाती है। यहां तो 20-20 गुना लोग आ रहे थे, लेकिन प्रयागराज वासियों ने पूरे धैर्य के साथ, खुशी के साथ इसे अपना आयोजन बना दिया। सीएम योगी ने कहा कि प्रयागराज से प्रेरित होकर पूरे प्रदेश ने इसमें अपना योगदान किया। जिस मार्ग से तीर्थयात्री और श्रद्धालु, पूज्य संत गए, उनके अभिनंदन और स्वागत के लिए प्रदेशवासी वहां नजर आए। प्रदेशवासियों ने आतिथ्य का जो उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है, उसके लिए उनका हृदय से अभिनंदन करता हूं। आध्यात्मिक टूरिज्म का मार्ग प्रशस्त सीएम योगी ने प्रदेश में टूरिज्म की नई संभावनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि महाकुंभ ने उत्तर प्रदेश के अंदर आध्यात्मिक टूरिज्म के कई सर्किट प्रस्तुत किए हैं। एक प्रयागराज से मां विंध्यवासिनी का धाम होते हुए काशी का सर्किट बना। जिस प्रकार प्रयागराज में करोड़ों की संख्या में लोग जुटे थे, उसी तरह मां विंध्यवासिनी धाम में इस दौरान प्रतिदिन 5 से लेकर 7 लाख तक लोग जुटे। इसी तरह, काशी में बाबा विश्वनाथ धाम में 10 से लेकर 15 लाख श्रद्धालु एक दिन में रहते थे। एक और सर्किट बना अयोध्या धाम और गोरखपुर का। सीएम ने … Read more

आगामी फिल्म ‘कन्नप्पा’ में अभिनेता अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे, खुद को बताया भाग्यशाली

मुंबई आगामी फिल्म ‘कन्नप्पा’ में अभिनेता अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे। इस अवसर पर वह अपने पिता को भी याद करते हैं। साथ ही बताते हैं कि कैसे उनके पिता ने भगवान शिव की भूमिका निभाई थी। सिने परदों पर अभिनेता अक्षय कुमार ने पहले भी भगवानों की भूमिका अदा की है। इस बार वह आगामी फिल्म ‘कन्नप्पा’ में भगवान शिव की भूमिका निभाने वाले हैं। इसे लेकर वह एक कार्यक्रम में अपने अनुभवों को साझा करते हैं। इसमें वह बताते हैं कि उनके पिता को भी एकबार शिव की भूमिका करने के लिए कहा गया था। आइए जानते हैं कि आखिर अक्षय कुमार ने क्या कहा.. जब पिता ने निभाई शिव की भूमिका मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान अक्षय कुमार ने बताया कि जब उनके पिता का ट्रांसफर मुंबई में हुआ था। उसी वक्त एक आदमी उनके पास आता है और पूछता है एक्टिंग करोगे? यह सुनकर पिता जी चौंक जाते हैं। फिर वह उन्हें सेट तक ले जाता है, जहां उनको भगवान शिव की पोशाक पहना दी जाती है। अक्षय कुमार बताते हैं कि उनके पिता 6.1 फिट लंबे थे। हालांकि, उनका रोल मात्र 5-10 सेकेंड का ही था। लेकिन आज उनके बेटे यानी अक्षय कुमार को भी भगवान शिव की भूमिका निभाने का अवसर मिल रहा है।   जब अक्षय ने खुद को भाग्यशाली बताया अभिनेता अक्षय कुमार ने बताया कि 2012 में आई ‘ओह मॉय गॉड’  फिल्म में उनको भगवान श्रीकृष्ण की भूमका निभाने का अवसर मिला था। फिर साल 2023 में इस फिल्म की दूसरी भाग रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने भगवान शिव की भूमिका निभाई थी। अब वह आगामी तेलुगु फिल्म ‘कन्नप्पा’ में भगवान शिव  की भूमिका निभाने वाले हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 25 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी-स्टार कास्ट फिल्म ‘कन्नप्पा’ की कहानी की बात की जाए तो यह एक माइथोलॉजिकल फिल्म है, इसका डायरेक्शन मुकेश कुमार सिंह ने किया है। विष्णु मांचू ने कन्नप्पा की भूमिका निभाई है, जो भगवान शिव का बहुत बड़ा भक्त है। फिल्म में विष्णु मांचू और प्रभास और अक्षय कुमार के अलावा मोहनलाल, शिवराज कुमार, नयनतारा, तमन्ना भाटिया, काजल अग्रवाल, आर सरथकुमार, ब्रह्मानंदम भी नजर आएंगे।

पाकिस्तान के सफर का बुरा अंत, अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रहे, आज बांग्लादेश के खिलाफ मैच हुआ रद्द

रावलपिंडी पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का नौवां मुकाबला बिना टॉस के समाप्त हुआ। बारिश की वजह से टॉस ही नहीं हो सका। दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी थीं। पाकिस्तान बांग्लादेश मैच रद्द पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच ग्रुप-ए का मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। रावलपिंडी में बारिश की वजह से टॉस तक नहीं हो सका। इसी के साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मेजबान पाकिस्तान के सफर का बुरा अंत हुआ है। टीम तीन में से एक भी जीत पाई। मैच रद्द होने की वजह से दोनों टीमों को एक-एक अंक तो मिला, लेकिन रिजवान की टीम ग्रुप-ए में आखिरी स्थान पर रही। बांग्लादेश ने उनसे ऊपर तीसरे स्थान पर रहते हुए सफर का अंत किया। ग्रुप-ए से भारत और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। बांग्लादेश की टीम तीन मैचों में दो हार और एक बेनतीजा मैच के साथ एक अंक और -0.44 नेट रन रेट लेकर तीसरे स्थान पर रही। वहीं, पाकिस्तान की टीम -1.09 नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर रही। पाकिस्तान को न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि बांग्लादेश को भी इन्हीं दोनों टीमों के खिलाफ शिकस्त मिली। ग्रुप-ए का आखिरी मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मार्च को खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम ग्रुप-ए में शीर्ष पर रहकर लीग राउंड को खत्म करेगी।   बारिश जारी रावलपिंडी में अभी तक बारिश हो रही है। इसकी वजह से टॉस नहीं हो सका है। मैदान पर कवर्स हैं और कवर्स पर काफी पानी है। इसे पूरी तरह से तैयार करने में भी काफी समय लग सकता है। हालांकि, उसके लिए बारिश का रुकना जरूरी है।

जबलपुर में दर्दनाक हादसा, पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 3 की मौत 27 घायल

जबलपुर  मध्य प्रदेश के जबलपुर में आज गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया. सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि घटना में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं. मृतकों में महिला समेत तीन बच्चे शामिल हैं. वहीं घायलों में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं समेत 27 लोगों के घायल होने की खबर है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरी घटना, बरेला थाना क्षेत्र के महगवां इलाके की है. जहां एक पिकअप में सवार होकर सभी लोग सगाई करने मंडला जा रहे थे. इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर 4 फीट नीचे गड्ढे में गिर गया. जिसमें महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि घटना में 27 लोग घायल हैं. हादसे में घायल सभी लोग एक ही परिवार के हैं. पूरा परिवार तिलवारा थाना क्षेत्र के ऐंठाखेड़ा का रहने वाला है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई. सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर में भर्ती कराया गया है. जबकि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है. घायलों के परिजन राजकुमार नरेती ने बताया कि ऐंठाखेड़ा से सभी लोग बरेला के चुरईखानी गांव सगाई में जा रहे थे. इसी दौरान गाड़ी की स्टेयरिंग फेल हो गई. वाहन में बच्चे समेत 30 लोग सवार थे. तीन की मौत हो गई है. जिसमें मेरसिंह कुलस्ते, हिरोंदाबाई, धूमकेती रामेश्वर मुरारी की मौत हो गई.

भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगा?, 3 टीमों में कौन सबसे आगे, जाने ये 5 पॉइंट

दुबई चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत सेमीफाइनल में पहुंच चुका है, हालांकि उसका प्रतिद्वंदी अभी तय नहीं है। ग्रुप-ए में ग्रुप-बी में कई संभावनाएं हैं। ग्रुप-ए से न्यूजीलैंड को भी सेमीफाइनल का टिकट मिल चुका है, लेकिन ग्रुप-बी में कोहराम मचा हुआ है और 3 टीमें टॉप-2 के दौड़ में हैं। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया अभी ग्रुप में टॉप 2 पर हैं, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ अफगानिस्तान की शानदार जीत ने नॉकआउट चरण में पहुंचने की उनकी उम्मीदों को जिंदा रखा है। ग्रुप-बी में दो मैच बाकी हैं। इंग्लैंड लगातार दो हार के बाद बाहर हो गया है। भारत का सामना किससे होगा, ये ग्रुप-बी के नतीजों और भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच के नतीजे पर निर्भर करेगा। भारत ने टूर्नामेंट में दो जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत और न्यूजीलैंड दोनों पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं। दोनों टीमों के बीच ग्रुप A का आखिरी मैच तय करेगा कि कौन ग्रुप में टॉप करेगा। ग्रुप A की टॉप टीम सेमीफाइनल में ग्रुप B की दूसरी टीम से भिड़ेगी। ग्रुप B के आखिरी दो मैचों में अफगानिस्तान का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा, जबकि दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया अपने-अपने मैच जीत जाते हैं तो क्या होगा? अगर दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया अपने-अपने मैच जीत जाते हैं तो वे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे। ऐसे में अगर भारत न्यूजीलैंड को हरा देता है, तो रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम का सामना मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया से होने की संभावना है, लेकिन अगर भारत दूसरे स्थान पर रहता है तो इसी स्थिति में उनका सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। इब्राहिम जदरान के 177 रन और अजमतुल्लाह उमरजइ के पांच विकेट की मदद से अफगानिस्तान ने एक रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर कर दिया। इंग्लैंड की टीम दो मैच हार चुकी है और अब उसे ग्रुप बी के आखिरी लीग मैच में दक्षिण अफ्रीका से खेलना है जिसके ऑस्ट्रेलिया के बराबर तीन अंक हैं। जीत के लिए 326 रन के लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 2 विकेट 30 रन पर गंवा दिए। उमरजइ ने 58 रन देकर पांच अहम विकेट लिए और एक गेंद बाकी रहते इंग्लैंड की पूरी टीम 317 रन पर आउट हो गई। जो रूट ने 111 गेंद में 120 रन बनाये जिसमें 11 चौके और एक छक्का था। उन्होंने बेन डकेट (38) के साथ तीसरे विकेट के लिए 68 रन की और कप्तान जोस बटलर के साथ 5वें विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी की। इस हार के बाद जो रूट की आंखों में आंसू दिखे थे।इस मैच की विजेता टीम की ग्रुप बी से सेमीफाइनल में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार रहेंगी और दूसरी टीम बाहर हो जाएगी। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन पहले दस ओवर में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने उन्हें दबाव में रखा। आर्चर ने 64 रन देकर तीन विकेट लिए। आर्चर भी हार के बाद काफी परेशान दिखे। ऑस्ट्रेलिया अफगानिस्तान को हरा देता तो क्या होगा? अगर ऑस्ट्रेलिया अफगानिस्तान को हरा देता है तो दक्षिण अफ्रीका अपने नतीजे के बावजूद क्वालीफाई कर जाएगा। अगर अफगानिस्तान ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है तो वे सेमीफाइनल में जगह बना लेंगे। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया का भाग्य इंग्लैंड की जीत और नेट रन रेट (NNR) पर निर्भर करेगा। दक्षिण अफ्रीका (+2.140 के NNR) का ऑस्ट्रेलिया (+0.475) पर बड़ा फायदा है। अफगानिस्तान ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है तो क्या होगा? अगर अफगानिस्तान ऑस्ट्रेलिया को हराता है और दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड पर जीत हासिल करता है तो भारत का सामना अफगानिस्तान से होगा यदि वे ग्रुप में टॉप करते हैं। अगर भारत न्यूजीलैंड से हार जाता है तो इस खास स्थिति में उनका सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।   दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दोनों अपने मैच हार जाते हैं तो क्या होगा? यदि दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दोनों अपने मैच हार जाते हैं तो दूसरे स्थान पर रहने की स्थिति में भारत का सामना अफगानिस्तान से होगा। इस स्थिति में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की जीत दक्षिण अफ्रीका/ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला तय करेगी। यह इस पर निर्भर करेगा कि कौन सी टीम ग्रुप B में NNR पर दूसरे स्थान पर आती है। 2 स्थानों के लिए 3 टीमों के बीच में जंग एक लाइन में समझें तो भारत का सेमीफाइनल प्रतिद्वंदी ग्रुप-B के आखिरी दो मैचों और भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच के नतीजों पर निर्भर करेगा। दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान तीनों के पास सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका है। भारत का सामना इन तीनों में से किसी से भी हो सकता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि ये टीमें अपने आखिरी मैच कैसे खेलती हैं और भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करता है।  

राष्ट्र गीत एवं राष्ट्र गान 3 मार्च को मंत्रालय के सरदार पटेल पार्क में होगा

भोपाल        मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र गीत “वन्दे मातरम” एवं राष्ट्र गान “जन गण मन” का गायन 3 मार्च को प्रात: 11 बजे किया जाएगा। 1 एवं 2 मार्च को शासकीय अवकाश होने के कारण राष्ट्र गीत एवं राष्ट्र गान का आयोजन 3 मार्च को होगा। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्र गीत एवं राष्ट्र गान का आयोजन पटेल पार्क में किया जाता है।  

एक वर्ष में सर्वाधिक निवेश प्रस्ताव लाने वाला देश का तीसरा राज्य बना मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में मध्यप्रदेश पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटा हुआ है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में निरंतर अभूतपूर्व उपलब्धियों के कीर्तिमान रचे जा रहे हैं। जीआईएस-भोपाल ने दो दिन में रिकार्ड 26.61 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए है। जीआईएस-भोपाल ने निवेशकों को रिझाने में कई राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। इन निवेश प्रस्तावों में विगत एक वर्ष में आयोजित 7 रीजनल कॉन्क्लेव, 6 रोड शो एवं इंटरैक्टिव सेशन्स में मध्यप्रदेश को कुल 30.77 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनसे युवाओं के लिए रोजगार के 21.40 लाख से अधिक अवसर सृजित होंगे। मध्यप्रदेश एक वित्तीय वर्ष में सर्वाधिक निवेश प्रस्ताव प्राप्त करने वाला देश का तीसरा राज्य बन गया है। जीआईएस-भोपाल के दो दिनों में अलग-अलग सेक्टर में 85 से अधिक एमओयू किए गए हैं। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के अच्छे परिणाम से उत्साहित राज्य सरकार अब सेक्टर्स और क्षेत्रीय औद्योगिक विशिष्टताओं को निवेश के लिये आधार बनाकर भविष्य में इंड्स्ट्रियल कॉन्क्लेव आयोजित किये जाने की रणनीति बना रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में मध्यप्रदेश ने अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। जीआईएस-भोपाल में मध्यप्रदेश ने निवेशकों को आकर्षित करने में कई राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया है। राज्य सरकार के कुशल प्रबंधन और मजबूत औद्योगिक नीतियों के कारण मात्र 2 दिनों में 26.61 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। 1 वर्ष में कुल 30.77 लाख करोड़ का निवेश जीआईएस-भोपाल की अभूतपूर्व सफलता के साथ, बीते एक वर्ष में राज्य को कुल 30.77 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन प्रस्तावों में पिछले वर्ष आयोजित 7 रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, 6 रोड शो और इंटरैक्टिव सेशन्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इन निवेश प्रस्तावों से मध्यप्रदेश में 21.40 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही, मध्यप्रदेश एक वित्तीय वर्ष में सर्वाधिक निवेश प्रस्ताव प्राप्त करने वाला देश का तीसरा राज्य बन गया है। जीआईएस-2025 में प्राप्त हुए निवेश प्रस्ताव आयोजन में कार्यक्रम प्रस्तावित निवेश राशि (लाख करोड़ रुपये में) प्रस्तावित रोजगार रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 2.34 2.74 लाख इंटरैक्टिव सेशन 1.82 1.32 लाख जीआईएस-2025 26.61 17.34 लाख कुल निवेश प्रस्ताव 30.77 21.40 लाख प्रधानमंत्री श्री मोदी के निर्देशन से मिली सफलता जीआईएस-भोपाल का शुभारंभ 24 फरवरी को प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किया। उन्होंने मध्यप्रदेश की औद्योगिक क्षमताओं और निवेश के अनुकूल माहौल की सराहना करते हुए कहा कि “मध्यप्रदेश में निवेश का यही समय है, सही समय है।” उनके उद्बोधन ने अतिथि उद्यमियों के मन में मध्यप्रदेश में निवेश के प्रति भरोसे को और अधिक मजबूत किया। जीआईएस के दूसरे दिन निवेशकों को प्रोत्साहित करने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री श्री के. राममोहन नायडू उपस्थित रहे। गृह मंत्री श्री शाह के उद्बोधन ने भी निवेशकों में मध्यप्रदेश की क्षमताओं के प्रति विश्वास जगाया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने राज्य की 18 नई औद्योगिक नीतियों का शुभारंभ भी किया। इससे प्रदेश में व्यापार और निवेश को और अधिक गति मिलेगी। 85 से अधिक एमओयू पर हुए हस्ताक्षर जीआईएस-भोपाल में विभिन्न सेक्टर्स में 85 से अधिक समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इन समझौतों के माध्यम से राज्य में नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और विभिन्न सेक्टर्स में विकास को बढ़ावा मिलेगा। मध्यप्रदेश सरकार के इन प्रयासों से प्रदेश न केवल औद्योगिक दृष्टि से सशक्त हो रहा है, अपितु युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खुल रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में राज्य निवेशकों की फेवरेट डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है और देश की औद्योगिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। विदेशी प्रतिनिधियों ने की निवेश संभावनाओं पर चर्चा जीआईएस-भोपाल में विभिन्न देशों के उच्चायुक्तों और व्यापारिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें श्री राजेंद्र मोदी, उप मंत्री, उद्योग एवं वाणिज्य, जिम्बाब्वे, डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा, राजदूत, नेपाल, श्री मोहम्मद रलीकी, राजदूत, तुर्की, सुश्री स्टेला न्केरा, राजदूत, जिम्बाब्वे, डॉ. निजायर निफेस, राजदूत, बुर्किना फासो, श्री यागी काजी, वाणिज्य दूत, जापान और श्री वाल्टर फेरारा, वाणिज्य दूत, इटली प्रमुख हैं। इन सभी ने मध्यप्रदेश में निवेश के अनुकूल वातावरण की प्रशंसा की और भविष्य में सहयोग को लेकर सकारात्मक संकेत दिए। मध्यप्रदेश की औद्योगिक यात्रा में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस-भोपाल) का आयोजन मील का पत्थर सिद्ध हुआ है। इसमें 60 से अधिक देशों के 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। साथ हीकनाडा, जर्मनी, इटली, जापान, तुर्की, पोलैंड, रूस, रवांडा और यूएई जैसे 9 देश कंट्री पार्टनर बने। इन देशों ने राज्य में निवेश और व्यापारिक सहयोग को लेकर विशेष रुचि दिखाई है। 25,000 से अधिक रजिस्ट्रेशन और 600 से अधिक बी-टू-जी बैठकें जीआईएस-भोपाल को निवेशकों से भारी उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली, जिसमें 25,000 से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए और 600 से अधिक बी-टू-जी (बिजनेस-टू-गवर्नमेंट) तथा 5000 से अधिक बी-टू-बी (बिजनेस-टू-बिजनेस) बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों के दौरान मध्यप्रदेश सरकार और उद्यमियों के बीच निवेश प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा हुई। औद्योगिक दिग्गजों की भागीदारी समिट में भारत और विश्व के300 से अधिक प्रमुख उद्योगपतियोंने भाग लिया। इनमेंगौतम अडानी (अडानी ग्रुप), कुमार मंगलम बिड़ला (आदित्य बिड़ला ग्रुप), नुपुर खंडेलवाल (रसना प्राइवेट लिमिटेड) और बाबा कल्याणी (भारत फोर्ज लिमिटेड) और सागर उद्योग समूह के श्री सुधीर अग्रवाल जैसे दिग्गज शामिल रहे। 30.77 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले जीआईएस-भोपाल में विभिन्न क्षेत्रों में26.61 लाख करोड़ रूपये, रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव से 2.34 लाख करोड़ रूपये के निवेश और 2.74 लाख रोजगार, इंटरैक्टिव सेशन से 1.82 लाख करोड़ रूपये के निवेश और 1.32 लाख रोजगार, यूके रोड़-शो से 1.25 लाख करोड़ रूपये के निवेश और 1.10 लाख रोजगार, जर्मन टूर 1.50 लाख करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव और 1.20 लाख रोजगार, जापान टूर से 2 लाख करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव और 1.5 लाख रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। इस तरह विगत वित्तीय वर्ष में कुल 30.77 लाख करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनसे लगभग 21.40 लाख रोजगार के अवसरसृजित होने की उम्मीद है। इस दौरान नेशनल अथॉरिटी ऑफ इंडियाऔर लोक निर्माण विभाग के बीच 1.30 लाख करोड़ के एमओयूपर भी हस्ताक्षर किए गए, जो राज्य … Read more

सीहोर जिले में औषधि अधिनियमों के उल्लंघन पर तीन स्टोर्स के लाइसेंस निरस्त और एक का निलंबित किया

सीहोर सीहोर जिले में संचालित कई मेडिकल स्टोर्स पर सरकार के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कई दुकानों पर लाइसेंसधारी के बजाय अप्रशिक्षित व्यक्ति दवाइयां बेच रहे हैं, जबकि कुछ स्टोर बिना लाइसेंस के ही संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा, प्रतिबंधित और कालातीत दवाओं की बिक्री भी बेधड़क की जा रही है। खाद्य एवं औषधि विभाग की जांच में हुआ खुलासा लगातार मिल रही शिकायतों के बाद खाद्य एवं औषधि विभाग ने जिले में मेडिकल दुकानों की जांच की। जांच में औषधि सामग्री अधिनियमों का उल्लंघन पाए जाने पर अमलाहा के मेसर्स विराज मेडिकल स्टोर, आष्टा के मेसर्स मेक्स मेडिकल स्टोर और बुधनी तहसील के बकतरा स्थित मेसर्स श्रीजी मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। वहीं, आष्टा के कुमार मोहल्ला स्थित मेसर्स पूर्णिमा मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित किया गया है। बिना लाइसेंस और अप्रशिक्षित व्यक्तियों द्वारा संचालन जिले में कई मेडिकल स्टोर्स बिना लाइसेंस के चल रहे हैं, जिन पर अप्रशिक्षित व्यक्ति दवाइयां बेचते हैं। इन दुकानों पर फार्मासिस्ट के लाइसेंस को किराए पर लेकर संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा, कुछ मेडिकल स्टोर्स पर प्राइवेट डॉक्टर अवैध रूप से प्रैक्टिस कर रहे हैं और मुफ्त जांच के नाम पर लोगों को आकर्षित करके महंगी दवाइयां और टेस्ट लिख रहे हैं, जो नियमों के खिलाफ है। लगातार कार्रवाई का आश्वासन औषधि निरीक्षक किरण कुमार मंगरे ने बताया कि जिले में औषधि अधिनियमों का प्रभावी पालन कराने के लिए मेडिकल स्टोर्स की निरंतर जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी यदि संबंधित स्टोर्स दवाइयों की बिक्री करते पाए गए, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबले में बारिश के कारण टॉस में देरी

रावलपिंडी पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच गुरुवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का नौवां मुकाबला होने वाला है। लेकिन बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण मैच के लिए टॉस नहीं हो सका है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का नौवां मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों का टूर्नामेंट में सफर बेहद खराब रहा है। इन दोनों टीमों के बीच होने वाला मैच अब औपचारिक रह गया है। इस मैच में अब दोनों टीम प्रतिष्ठा की खातिर एक दूसरे का सामना करेंगी। ये तीसरी बार हुआ है जब पाकिस्तान सीमित ओवरों की क्रिकेट के किसी वैश्विक प्रतियोगिता के पहले दौर में बाहर हो गया, इससे पहले 2023 में वनडे विश्व कप और 2024 में टी20 विश्व कप में भी पाकिस्तान की टीम पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाई थी। गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में भी बांग्लादेश का प्रदर्शन औसत रहा है। मैदान पर अब भी कवर मौजूद हैं। बारिश के कारण मुकाबला शुरू नहीं हो सका है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में दूसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो सकता है।

अपात्र नर्सिंग कॉलेजों को अनुमति देने वाले तत्कालीन अधिकारियों की सूची प्रस्तुत की जाए:हाईकोर्ट

जबलपुर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस संजय द्विवेदी और जस्टिस ए.के. पालीवाल की युगलपीठ ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि अपात्र नर्सिंग कॉलेजों को अनुमति देने वाले तत्कालीन अधिकारियों की सूची प्रस्तुत की जाए, ताकि उन पर व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जा सके। अदालत ने यह आदेश लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल बघेल द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया, जिसमें प्रदेश में फर्जी नर्सिंग कॉलेजों के संचालन को चुनौती दी गई थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि एमपीएनआरसी कार्यालय से 13 से 19 दिसंबर के बीच की सीसीटीवी फुटेज डिलीट हो गई थी। इसके मद्देनजर, अदालत ने पुलिस आयुक्त भोपाल और साइबर सेल प्रभारी को डिलीटेड सीसीटीवी फुटेज की रिकवरी के प्रयास करने और तत्कालीन रजिस्ट्रार की फोन लोकेशन की जांच करने का आदेश दिया था, ताकि उनकी भौतिक उपस्थिति की पुष्टि हो सके। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच के निर्देश दिए गए थे। सोमवार को हुई सुनवाई में साइबर क्राइम भोपाल ने अदालत को सूचित किया कि डिलीटेड फुटेज को पुनः प्राप्त करने के लिए सामग्री केंद्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला, बरखेड़ा बोदर, भोपाल को दी गई है। हालांकि, प्रयोगशाला के निदेशक ने लिखित में सूचित किया कि जांच की समाप्ति की कोई निश्चित तिथि नहीं है। अदालत ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि निदेशक का रवैया अत्यंत लापरवाहीपूर्ण है और उन्हें अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का आदेश दिया। इसके अलावा, सीबीआई की रिपोर्ट के आधार पर हाईकोर्ट द्वारा अयोग्य घोषित किए गए कॉलेजों को 2018 से मान्यता देने वाले अधिकारियों की सूची भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। अदालत ने स्पष्ट किया है कि यदि आदेश का पालन नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता आलोक बागरेचा ने पैरवी की।  

तिलकरत्ने दिलशान ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए रोहित शर्मा को दी सलाह, इस पैटर्न में बदलाव नहीं करना चाहिए

नई दिल्ली श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा है कि रोहित शर्मा मौजूदा फॉर्म और अटैकिंग अप्रोच शानदार है। तिलकरत्ने दिलशान ने भी माना है कि इसका फायदा टीम इंडिया को मिल रहा है। वे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से ही ओपनर के तौर पर व्हाइट बॉल क्रिकेट में आक्रामक होकर खेलते हैं और टीम को अच्छी शुरुआत दिलाते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दो मैचों में भी ऐसा ही दिखा है और दोनों मैच भारत ने जीते हैं। दिलशान ने विराट कोहली की फॉर्म में वापसी की भी तारीफ की। तिलकरत्ने दिलशान ने रोहित शर्मा की मौजूदा फॉर्म और अटैकिंग अप्रोच की तारीफ करते हुए पीटीआई से बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि रोहित शर्मा ने पूरे साल इसी पैटर्न में खेला है और उन्हें इसमें बदलाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने इसी पैटर्न में खेलते हुए टीम इंडिया के लिए कई मैच जीते हैं। मेरे साथ भी ऐसा हुआ है; कभी-कभी हमारे करियर में बुरे दौर आते हैं और उस समय हमें थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत होती है। वह सही समय पर फॉर्म में आ जाएंगे।” तिलकरत्ने दिलशान ने विराट कोहली की फॉर्म में लौटने की भी सराहना की। श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने दावा किया कि विराट आने वाले सालों में खेल पर अपना दबदबा बनाए रख सकते हैं। उन्होंने कहा, “यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छी खबर है कि वह (विराट कोहली) थोड़े खराब दौर के बाद फॉर्म में वापस आ गए हैं, वह दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं, वह बहुत आगे जा सकते हैं और आसानी से कुछ साल खेल सकते हैं। वह अभी भी शानदार लय में हैं।” विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मैच में दमदार शतक जड़ा। वे काफी समय से लय में नहीं थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet