LATEST NEWS

बॉलीवुड कलाकारों का दिखेगा जलवा, छत्तीसगढ़-लीजेंड 90 लीग की ओपनिंग सेरेमनी 6 फरवरी को

रायपुर। राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 6 फरवरी से लीजेंड 90 लीग शुरू होने जा रहा है. स्पर्धा के रंगारंग उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड के नामचीन कलाकार जलवा बिखेरेंगे. आयोजन के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड एक्टर तमन्ना भाटिया, हुमा कुरैशी, आयुष्मान खुराना, सोनू निगम, हार्डी संधू जैसे कई बड़े सितारे शामिल होंगे. लीग का पहला मुकाबला छत्तीसगढ़ वॉरियर्स और दिल्ली रॉयल रॉयल्स के बीच खेला जाएगा, जिसमें पूर्व भारतीय दिग्गज सुरेश रैना और शिखर धवन एक दूसरे का सामना करते नजर आएंगे. शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस मुकाबले में क्रिकेट जगत के कई पूर्व अनुभवी सितारे प्रशंसकों को एक बार फिर से रोमांचित करते नजर आएंगे. आम जनता 100 रुपए में मैच देख सकेगी.

मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा और सपा के बीच दिख रहा सीधा मुकाबला, शाम से चुनाव प्रचार खत्म

मिल्कीपुर मिल्कीपुर विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में यों तो भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला दिख रहा है। सपा के बागी व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सूरज चौधरी व कांग्रेस के बागी भोलानाथ भारती इसे बहुकोणीय बनाने की कोशिश कर रहे हैं। चुनाव में दलित व ब्राह्मण वोट निर्णायक भूमिका में हैं। जो दल इन दोनों जातियों को साधने में सफल रहेगा उसके सिर जीत का सेहरा बंधेगा। इसी वजह से दोनों दलों के क्षत्रपों ने पूरे इलाके को मथ दिया है। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद फैजाबाद संसदीय सीट पर भाजपा की हार की वजह से यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण हो गया है। पूरे देश की नजर दिल्ली विधानसभा के साथ हो रहे इस एकमात्र सीट के उपचुनाव पर टिकी हुई है। आरक्षित सीट होने की वजह से सभी दलों से दलित समुदाय के लोग ही चुनाव मैदान में हैं। भाजपा और सपा दोनों ही पासी बिरादरी से प्रत्याशी के बलबूते चुनाव मैदान में हैं। दोनों पार्टियों ने विधायकों तथा रणनीतिकारों की फौज उतार रखी है। सभी अपने अपने तरीके से मतदाताओं को भुनाने में जुटे हुए हैं। ब्राह्मण मतदाताओं को साधने के लिए भाजपा ने पूर्व विधायक खब्बू तिवारी और सपा ने पूर्व मंत्री पवन पांडेय व अन्य को लगा रखा है। खब्बू लगातार इलाके में सक्रियता बनाए हुए हैं। भाजपा के चंद्रभानु व सपा के अजित प्रसाद दोनों ही युवा हैं। दोनों इलाके में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। यदि 2002 से पिछले पांच विधानसभा चुनाव की बात की जाए तो तीन बार सपा और भाजपा व बसपा एक-एक बार जीत दर्ज करने में सफल रही है। चुनाव में सपा और भाजपा दोनों के साथ ऐसे कुछ समीकरण हैं जिससे उन्हें कुछ फायदा है तो नुकसान भी। भाजपा के चंद्रभानु पासवान को टिकट मिलने के बाद अन्य दावेदार नाराज हो गए। इनमें पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ, रामू प्रियदर्शी भी थे, लेकिन बाद में मुख्यमंत्री के आश्वासन पर सभी नाराज नेता चुनाव प्रचार में शामिल हो गए। सपा के लिए फायदे की बात यह है कि पूर्व मंत्री व कद्दावर नेता मित्रसेन यादव के बेटे आनंद सेन साथ हैं। पहली बार सेन परिवार अवधेश प्रसाद के साथ आया है। हालांकि, उसे बागी व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) प्रत्याशी सूरज चौधरी से नुकसान पहुंच सकता है। सूरज सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी बताया जाता है और चुनाव की घोषणा से कुछ दिन पहले उन्होंने परिवारवाद व अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए सपा से किनारा कर लिया था। इसके साथ ही कांग्रेस के साथ होने के बाद भी पार्टी के कद्दावर नेता भोलानाथ भारती मैदान में हैं। कांग्रेस की ओर से नोटिस दिए जाने के बाद भी वह मैदान से नहीं हटे। भोलानाथ ने जिला पंचायत चुनाव में सपा प्रत्याशी तथा अवधेश प्रसाद के बेटे अजित प्रसाद को हराया था। इस वजह से उनका क्षेत्र में जनाधार बताया जाता है। सपा परिवारवाद के आरोप से भी जूझ रही है। सपा पर सत्ताधारी दल की ओर से लगातार इसको लेकर हमले किए जा रहे हैं। वह इसे भुनाने में लगी हुई है। मुद्दे की बात न होने से इलाके के लोग मायूस इलाके के लोगों का कहना है कि क्षेत्र के विकास की बात होनी चाहिए। बेरोजगारी कैसे दूर हो, इसकी चिंता हो। कैसे युवाओं का अन्य जगहों पर रोजी-रोटी की तलाश में जाना रुके, इस पर ध्यान होना चाहिए। मुद्दे पर तो बात ही नहीं हो रही है, सब अपनी पार्टी के लिए वोट मांग रहे हैं। आखिर नई पीढ़ी के सामने रोजी-रोजगार के क्या साधन होंगे, पढ़ाई लिखाई, स्वास्थ्य की कैसी व्यवस्था होगी, यह प्राथमिकता होनी चाहिए। चाहे इलाके में सभाएं हों या रोड शो या पार्टियों की बैठकें सभी में वादे किए जा रहे हैं, लेकिन किसी ने भी ठोस एलान नहीं किया। यह नहीं बताया कि रोडमैप क्या होगा। यह है वोटरों का लेखा-जोखा कुल मतदाता 192984 पुरुष 177838 महिला जातिगत आंकड़े (अनुमानित) अनुसूचित जाति 90 हजार पासी 65 हजार यादव 62 हजार मुस्लिम 31 हजार ब्राह्मण 63 हजार क्षत्रिय 18 हजार चौरसिया 16 हजार मौर्या 12 हजार अन्य (कुर्मी, निषाद, विश्वकर्मा) 13829

यातायात नियमों का पालन कराने लिया फैसला, छत्तीसगढ़-रायपुर नगर निगम में अब बिना हेलमेट गाड़ी चलाने पर नो एंट्री

रायपुर. यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने नगर निगम प्रशासन ने अच्छी पहल की है. अब हेलमेट लगाकर आने पर ही रायपुर नगर निगम में प्रवेश मिलेगा. आज से निगम मुख्यालय में बिना हेलमेट प्रवेश नहीं दिया जाएगा. कलेक्ट्रेट के बाद अब निगम मुख्यालय में भी दोपहिया चालकों को बिना हेलमेट के प्रवेश नहीं देने का नियम बनाया गया है. वहीं बिना सीट बेल्ट गाड़ी चला रहे लोगों को भी निगम के अंदर नहीं आने दिया जाएगा. इसके लिए आज से निगम मुख्यालय के बाहर ट्रैफिक जवान तैनात रहेंगे. लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए यह फैसला लिया गया है. यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने नगर निगम प्रशासन ने अच्छी पहल की है. अब हेलमेट लगाकर आने पर ही रायपुर नगर निगम में प्रवेश मिलेगा.

मोहन सरकार ने शिक्षकों की छुट्टियों को 15 फरवरी 2025 से 15 मई 2025 तक रद्द कर किया, जाने क्या है वजह

भोपाल मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल से जुड़े सभी शिक्षकों की अगले तीन महीने तक की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. राज्य शासन ने आदेश जारी कर इसकी सूचना दी है. शासन ने एसेंशियल सर्विस एंड मेंटेनेंस (एस्मा) लगाने का आदेश किया है, जो 15 फरवरी 2025  से 15 मई 2025 तक लागू किया गया है. इस बीच यानी तीन महीने शिक्षकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. अगर शिक्षक छुट्टी के लिए आवेदन करता है तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा. बोर्ड परीक्षा के चलते तीन महीने तक छुट्टी नहीं ले पाएंगे शिक्षक यह फैसला मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा 2025 के मद्देनजर लिया गया है. मध्यप्रदेश में 24 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं. ऐसे में परीक्षाओं की तैयारी को लेकर भी शिक्षकों को मुख्य रूप से निर्देशित किया गया है. इस आदेश के बाद अब शिक्षक छुट्टी के लिए आवेदन देते भी हैं तो उन्हें अवकाश नहीं दिया जाएगा. परीक्षाओं के दौरान जिन शिक्षकों, कर्मचारियों, अधिकारियों और अन्य स्टाफ की ड्यूटी होगी, वे छुट्टी नहीं ले पाएंगे. कहीं फिर से लीक न हो जाए पेपर… पूरे देश में जहां पेपर लीक एक बड़ी परेशानी बनी हुई है, वहीं मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल के लिए बिना पेपर लीक बोर्ड परीक्षाएं करवाना भी एक बड़ी चुनौती है. दो साल पहले 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के पेपर लीक हुई थे. हालाँकि 2024 की परीक्षाओं में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने काफी कड़ी सुरक्षा और निर्देशों के बीच परीक्षाएं आयोजित करवाई थीं. लगातार मीटिंग कर रहे अधिकारी एमपी की बोर्ड एग्जाम की तैयारी को लेकर 5 फरवरी को प्रदेश के सभी संभाग के कमिश्नर और कलेक्टरों की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग आयोजित की जा रही है. जिसमें प्रशासन बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर निर्देशित किया जाएगा. परीक्षा के दौरान पूरी तरह बैन रहेगा मोबाइल फोन यूज 2024 में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आदेश जारी कर केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक सहित किसी भी स्टाफ के लिए मोबाइल परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित कर दिया था. क्योंकि दो साल पहले पेपर लीक मामले में मोबाइल के उपयोग की बात सामने आई थी. पुलिस थाना से प्रश्न पत्र परीक्षा कक्ष तक पहुंचने के दौरान मोबाइल से फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था. इस बार भी बोर्ड सख्ती करने की तैयारी में है. 2022 में पेपर लीक करने के आरोप में कई एफआईआर भी दर्ज की गई थीं. बता दें कि मध्यप्रदेश में शिक्षा विभाग के शिक्षा और कर्मचारियों की छुट्टी रद्द का यह आदेश उनके लिए बुरी खबर है जिन्होंने छुट्टियों के लिए आवेदन दिया हुआ है. भोपाल समेत मध्य प्रदेश के कई ज़िलों में कई शिक्षकों और कर्मचारियों ने छुट्टी के लिए आवेदन दे रखे हैं. अब ये आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. बता दें की शिक्षा विभाग में फिलहाल तबादलों पर भी रोक लगी हुई है. बेहद ही गंभीर परिस्थिति में ट्रांसफर भी मंत्री के अनुमोदन से ही हो सकेंगे.  

त्रिवेणी संगम में महाकुंभ के अंतिम अमृत स्नान में नागा साधुओं का अद्भुत प्रदर्शन

प्रयागराज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के अंतिम अमृत स्नान में नागा साधुओं का अद्भुत प्रदर्शन श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना। त्रिवेणी घाट पर इन साधुओं की पारंपरिक और अद्वितीय गतिविधियों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अमृत स्नान के लिए ज्यादातर अखाड़ों का नेतृत्व कर रहे इन नागा साधुओं का अनुशासन और उनका पारंपरिक शस्त्र कौशल देखने लायक रहा। कभी डमरू बजाते दिखे, तो कभी भाले और तलवारें लहराते हुए दिखे, इन साधुओं ने युद्ध कला का अद्भुत प्रदर्शन भी किया। लाठियां भांजते और अठखेलियां करते हुए ये साधु अपनी परंपरा और जोश का प्रदर्शन करते नजर आए। घोड़ों पर और पैदल निकली शोभा यात्रा वसंत पंचमी के अमृत स्नान के लिए निकली अखाड़ों की शोभा यात्रा में कुछ नागा साधु घोड़ों पर सवार होकर निकले तो वहीं  कुछ पैदल चलते हुए दिखे। इस दौरान अपनी विशिष्ट वेशभूषा और आभूषणों से सजे हुए नजर आए। जटाओं में फूल, फूलों की मालाएं और त्रिशूल हवा में लहराते हुए उन्होंने महाकुंभ की पवित्रता को और भी बढ़ा दिया।  महाकुंभ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि… अनुशासन में रहने वाले इन साधुओं को कोई रोक नहीं सकता था। लेकिन अखाड़ों के शीर्ष पदाधिकारियों के आदेशों का पालन करते हुए नजर आए। नगाड़ों की गूंज के बीच उनके जोश ने इस अवसर को और भी खास बना दिया। त्रिशूल और डमरू के साथ उनके प्रदर्शन ने यह संदेश दिया कि महाकुंभ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति और मनुष्य के मिलन का उत्सव भी है। नृत्य, नगाड़े और उत्साह शोभायात्रा के दौरान मीडिया ही नहीं, बल्कि आम श्रद्धालुओं के मोबाइल के कैमरे भी नागा साधुओं को कैप्चर करते दिखे। नागा भी किसी को निराश नहीं कर रहे थे, बल्कि वो अपने हाव भाव से उन्हें आमंत्रित कर रहे थे। कुछ नागा तो आंखों में काला चश्मा लगाकर आम लोगों से इंटरैक्ट भी कर पा रहे थे। इन स्टाइल को हर कोई कैमरे में कैद कर लेना चाहता था। यही नहीं, नागा साधु नगाड़ों की ताल पर नृत्य करते हुए अपनी परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी जोश और उत्साह से भरपूर गतिविधियों ने श्रद्धालुओं के बीच अपार उत्साह पैदा किया। जितने उत्साहित नागा साधु थे, उतने ही श्रद्धालु भी उनकी हर गतिविधि को देख मंत्रमुग्ध हो गए। स्नान के दौरान भी मस्ती संगम में स्नान के दौरान भी नागा साधुओं का अंदाज निराला था। त्रिवेणी संगम में उन्होंने पूरे जोश के साथ एंट्री की और पवित्र जल के साथ अठखेलियां कीं। इस दौरान सभी नागा आपस में मस्ती करते नजर आए। महिला नागा संन्यासी भी जुटीं पुरुष नागा साधुओं के साथ ही महिला नागा संन्यासियों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी भी रही। पुरुष नागाओं की तरह ही महिला नागा संन्यासी भी उसी ढंग से तप और योग में लीन रहती हैं। फर्क सिर्फ इतना होता है कि ये गेरुआ वस्त्र धारत करती हैं उसमें भी ये बिना सिलाया वस्त्र धारण करती हैं। उन्हें भी परिवार से अलग होना पड़ता है। सभी नियमों का पालन करना होता है। खुद के साथ परिवार के लोगों का पिंड दान करना होता है तब जाकर महिला नागा संन्यासी बन पाती हैं। जब एक बार महिला नागा संन्यासी बन जाती हैं तो उनका लक्ष्य धर्म की रक्षा, सनातन की रक्षा करना होता है। इस महाकुम्भ में हर कोई इनके बारे में जानने को उत्सुक नजर आ रहा है। श्रद्धालुओं के लिए संदेश नागा साधुओं ने अपने व्यवहार और प्रदर्शन से यह संदेश दिया कि महाकुम्भ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि मनुष्य के आत्मिक और प्राकृतिक मिलन का उत्सव है। उनकी हर गतिविधि में महाकुम्भ की पवित्रता और उल्लास का अद्वितीय अनुभव दिखता है। महाकुंभ 2025 का यह आयोजन नागा साधुओं की विशिष्ट गतिविधियों और उनकी परंपराओं के कारण लंबे समय तक याद रखा जाएगा।   वसंत पंचमी के अमृत स्नान पर त्रिवेणी संगम में आस्था का जनसैलाब उमड़ा है। महाकुंभ के तीसरे अमृत स्नान पर नागा संन्यासियों के साथ देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालु भी साक्षी बने। हर-हर गंगे, बम बम भोले और जय श्री राम के गगनभेदी उद्घोष से महाकुंभ क्षेत्र गूंज उठा है।  श्रद्धालुओं, साधु-संतों और महामंडलेश्वरों ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई और स्नान के बाद दान-पुण्य किया। महाकुंभ का डिजिटल स्वरूप आकर्षण का केंद्र बना है, श्रद्धालु इस दिव्य अनुभूति को अपने कैमरों में कैद करने को उत्साहित दिखे। संगम तट पर श्रद्धालुओं ने संतों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया, जिससे माहौल और भव्य बन गया। विदेशी श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में वसंत पंचमी के अवसर पर अमृत स्नान किया और भारतीय संस्कृति में पूरी तरह रम गए। उन्होंने न केवल पवित्र डुबकी लगाई बल्कि अन्य तीर्थयात्रियों का भी गर्मजोशी से स्वागत किया। इटली, क्रोएशिया और ऑस्ट्रिया से आए श्रद्धालुओं ने महाकुंभ के अनुभव को अद्वितीय, अविस्मरणीय और जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर बताया।

Prayagraj DM ने बसंत पंचमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर सरकारी दफ्तरों में छुट्टी की घोषित

 प्रयागराज बसंत पंचमी के अवसर पर स्नान के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रयागराज के जिला मजिस्ट्रेट ने आज (सोमवार) को जिले के सरकारी कार्यालयों में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के एक आदेश के अनुसार, इसमें कहा गया है कि लाखों श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों की निरंतर आमद के कारण मुख्य स्नान के दिनों में प्रयागराज जिले की सीमा के भीतर सभी सरकारी कार्यालयों में छुट्टी घोषित करना आवश्यक हो गया है। महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान के लिए देश-विदेश से लोग उमड़ रहे हैं। आदेश में कहा गया है कि सूचित किया जाता है कि 3 फरवरी को बसंत पंचमी के मुख्य स्नान पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं स्नानार्थियों की भारी भीड़ एवं यातायात प्रतिबंध के कारण शांति और कानून और व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद प्रयागराज में सरकारी कार्यालयों में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इससे पहले, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजेश द्विवेदी ने रविवार को आश्वासन दिया कि पवित्र आयोजन की सुचारू कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए त्रिस्तरीय प्रणाली लागू की जा रही है। समाचार एजेंसी से बात करते हुए द्विवेदी ने कहा, “यहां एक त्रिस्तरीय प्रणाली काम कर रही है। सभी वरिष्ठ अधिकारी समन्वय कर रहे हैं ताकि इस तरह की कोई घटना न हो और चीजें सुचारू रूप से चलें।” उन्होंने कहा, ” हम भीड़ की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।” शनिवार तक 330 मिलियन (33 करोड़) से अधिक श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में पवित्र स्नान किया है, जो इसे दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन बनाता है। उसी दिन 200 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय भक्तों ने प्रयागराज में प्रार्थना और भजन कीर्तन में भाग लिया और कार्यक्रम की आध्यात्मिक ऊर्जा और असाधारण संगठन के लिए अपनी सराहना व्यक्त की। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस आयोजन के लिए विस्तृत व्यवस्था की है, जिसकी भक्तों ने प्रशंसा की है। कई लोगों ने तीर्थयात्रियों के लिए एक सहज और सुरक्षित अनुभव सुनिश्चित करने में सरकार के प्रयासों की सराहना की है।  

तकनीकी गड़बड़ी के कारण स्‍पेस में अटकी NVS-02 नेविगेशन सेटेलाइट, 100वें मिशन को लगा झटका, अब क्‍या करेगा ISRO?

बेंगलुरु ISRO यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के 100वें रॉकेट मिशन को झटका लगा है। खबर है कि बुधवार को लॉन्च हुए मिशन को रविवार को तकनीकी परेशानी का सामना करना पड़ा है। 2250 किलो वजनी सैटेलाइट नेविगेशन विद इंडियन कॉन्स्टलेशन या NavIC का हिस्सा थी। माना जाता है कि NavIC सीरीज की कई सैटेलाइट्स 2013 से लेकर अब तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। ISRO के NVS-02 उपग्रह को कक्षा में स्थापित करने के प्रयासों को उस समय झटका लगा जब अंतरिक्ष यान में लगे ‘थ्रस्टर्स’ काम नहीं कर सके। स्पेस एजेंसी ने रविवार को घटना की जानकारी दी है। इसरो ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि अंतरिक्ष यान में लगे ‘थ्रस्टर्स’ के काम नहीं करने के कारण एनवीएस-02 उपग्रह को वांछित कक्षा में स्थापित करने का प्रयास सफल नहीं हो सका। भारत की अपनी अंतरिक्ष-आधारित नेविगेशन प्रणाली के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले एनवीएस-02 उपग्रह को 29 जनवरी को जीएसएलवी-एमके 2 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसरो ने यह भी कहा, ‘सैटेलाइट सिस्टम स्वस्थ हैं और सैटेलाइट फिलहाल एलिप्टिकल ऑर्बिट में है। एलिप्टिकल ऑर्बिट में नेविगेशन के लिए सैटेलाइट के इस्तेमाल के लिए मिशन की वैकल्पिक रणनीतियों पर काम किया जा रहा है।’ खबरें हैं कि साल 2013 के बाद से अब तक NavIC सीरीज की कुल 11 सैटेलाइट लॉन्च की गई हैं, जिनमें से 6 पूरी या आशिंक रूप से असफल हो गई हैं। भारत ने साल 1999 में पाकिस्तान के साथ करगिल युद्ध के बाद NavIC को विकसित किया था। युद्ध के दौरान भारत को GPS डेटा देने से इनकार कर दिया गया था और तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने GPS का एक क्षेत्रीय संस्करण बनाने का वादा किया था। क्‍या था इसरो का प्‍लान? इसरो के सूत्रों का कहना है कि सेटेलाइट को कक्षा में स्थापित करने के बाद वो फायर करने में विफल रहा. इसरो ने कहा, “सेटेलाइट सिस्‍टम एक दम हेल्दी है और वो मौजूदा वक्‍त में अण्डाकार कक्षा में है. अण्डाकार कक्षा में नेविगेशन के लिए उपग्रह का उपयोग करने के लिए वैकल्पिक मिशन रणनीतियों पर काम किया जा रहा है.” इसरो का NVS-02 सेटेलाइट को पृथ्वी के चारों ओर एक अण्डाकार कक्षा में स्थापित करने का इरादा था. बताया गया था कि इसकी अपोजी यानी सबसे दूर का बिंदू 37,500 किमी रहेगा जबकि पेरीजी यानी निकटतम बिंदू और 170 किमी की होगी. 29 जनवरी को GSLV द्वारा बहुत सटीक इंजेक्शन ने सेटेलाइट को एक ऐसी कक्षा में स्थापित कर दिया था जो लक्ष्‍य किए गए अपोजी से 74 किमी और पेरीजी से 0.5 किमी दूर थी. भारत के लिए क्‍यों अहम है यह मिशन? भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (INSACI)आईएनएसपीएसीई) के अध्यक्ष पवन कुमार गोयनका ने लॉन्‍च के वक्‍त कहा था, ‘‘यह मिशन भारत की अंतरिक्ष एक्‍सप्‍लोरेशन की दशकों पुरानी विरासत और हमारे भविष्य के संकल्प को भी दर्शाता है. निजी प्रक्षेपणों के साथ-साथ, मैं अगले पांच वर्षों में अगले 100 प्रक्षेपणों को देखने के लिए उत्सुक हूं.’’ हैदराबाद स्थित अनंत टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के सीएमडी सुब्बा राव पावुलुरी ने कहा था कि 100वां प्रक्षेपण न केवल इसरो की तकनीकी क्षमता का उत्सव है, बल्कि वैश्विक अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की बढ़ती क्षमताओं का भी प्रदर्शित करता है. ‘‘पिछले कुछ वर्षों में हमें इसरो के अनेक मिशनों में योगदान देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जहां हमने अत्याधुनिक वैमानिकी, प्रणालियां और समाधान उपलब्ध कराए हैं, जिन्होंने इन प्रयासों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.’’ इसरो ने क्या कहा, पहले यह जान लीजिए इसरो के पूर्व साइंटिस्ट विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एनवीएस-02 उपग्रह को उसकी मनचाही कक्षा में स्थापित करने के इसरो के प्रयासों को झटका लगा है। दरअसल, अंतरिक्ष यान के थ्रस्टर को एक्टिव नहीं किया जा सका है। एनवीएस-02 उपग्रह भारत के स्वदेशी अंतरिक्ष-आधारित नेविगेशन सिस्टम यानी नाविक के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे 29 जनवरी को जीएसएलवी-एमके 2 रॉकेट से श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। थ्रस्टर्स को फायर करने के लिए वॉल्व नहीं खुल पाए इसरो के पूर्व साइंटिस्ट विनोद कुमार श्रीवास्तव बताते हैं कि किसी भी सैटेलाइट को एक तय कक्षा में स्थापित किया जाता है। इसरो के इस सैटेलाइट को भी तय ऑर्बिट में ही कायम किया जाना था। मगर, वक्त पर इसके थ्रस्टर्स फायर नहीं कर पाए। ये थ्रस्टर्स एक तरह से छोटे-छोटे रॉकेट होते हैं। इनमें ऑक्सीडाइजर को प्रवेश देने वाले वॉल्व नहीं खुल पाए, जिससे फायरिंग नहीं हुई। दीर्घवृत्ताकार ऑर्बिट में नेविगेशन की खातिर सैटेलाइट का उपयोग करने के लिए वैकल्पिक मिशन रणनीतियों पर काम किया जा रहा है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक कवर करेगा इसरो इससे पहले ISRO ने बताया था कि NVS-02 को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में स्थापित कर दिया गया है। यह सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम का हिस्सा है, जो भारत में GPS जैसी नेविगेशन सुविधा को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसरो के पूर्व साइंटिस्ट विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह सिस्टम कश्मीर से कन्याकुमारी, गुजरात से अरुणाचल तक का हिस्सा कवर करेगा। साथ ही साथ कोस्टल लाइन से 1500 किमी तक की दूरी भी कवर होगी। इससे हवाई, समुद्री और सड़क यात्रा के लिए बेहतर नेविगेशन हेल्प मिलेगी। अभी किस स्थिति में है नाविक सैटेलाइट विनोद कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, सैटेलाइट अब अंडाकार भू-समकालिक स्थानांतरण कक्ष (GTO) में पृथ्वी का चक्कर लगा रहा है, जो नेविगेशन सिस्टम के लिए ठीक नहीं है। इसरो ने कहा, सैटेलाइट सिस्टम ठीक है और सैटेलाइट मौजूदा वक्त में अंडाकार ऑर्बिट में है। यह ऑर्बिट में नेविगेशन के लिए सैटेलाइट का उपयोग करने के लिए वैकल्पिक मिशन रणनीतियों पर काम किया जा रहा है।  

‘यही लोकतंत्र की असली पहचान: ओपी चौधरी’, छत्तीसगढ़-रायपुर से भाजपा महापौर प्रत्याशी के ठेले में मंत्री ने बनाई चाय

रायपुर. छत्तीसगढ़ में चारों तरफ नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का शोर है. इसी बीच आज रायगढ़ नगर निगम के भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान से उनके चाय ठेले में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मुलाकात की. उन्होंने चाय भी बनाई. मंत्री चौधरी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर लिखा है कि आज रायगढ़ नगर निगम के भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान से उनके चाय ठेले में मुलाकात की और चाय भी बनाई, जिसका हम सभी ने आनंद लिया. यह लोकतंत्र की असली पहचान है, जिसमें एक साधारण चाय वाला भी महापौर बन सकता है.

सभी की हुई शिनाख्त, छत्तीसगढ़-बीजापुर में मुठभेड़ में मारे गए 16 लाख के इनामी नक्सली

बीजापुर। बीजापुर में बीते दिनों गंगालुर थाना क्षेत्र के तोड़का व कोरचोली के जंगल में हुई मुठभेड़ में मारे  गये आठ नक्सलियों की शिनाख्त हो गई है। मारे सभी नक्सलियों पर 16 लाख रुपये का ईनाम घोषित है। मारे गए नक्सली पश्चिम बस्तर डिवीजन के गंगालुर एरिया कमेटी एसीएम समेत मिलिशिया कंपनी के सदस्य शामिल है। पुलिस ने बताया कि तोड़का कोरचोली मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान कर ली गई है। मुठभेड़ में मारे गए 8 नक्सलियों में 5 लाख के इनामी गंगालुर एरिया कमेटी एसीएम कमलेश नीलकंठ उम्र 24, 3 लाख के इनामी गंगालुर एलओएस सदस्य ताती कमलू पिता सोमा उम्र 30, 3 लाख के इनामी गंगालुर एलओएस सदस्य मंगल ताती पिता सुक्कू ताती उम्र 35, 1 लाख के इनामी मिलिशिया कमाण्डर लच्छू पोटाम पिता बुड़ता उम्र 40, 1 लाख के इनामी आरपीसी उपाध्यक्ष शंकर ताती पिता सुक्कू ताती उम्र 26, 1 लाख के ईनामी सावनार आरपीसी उपाध्यक्ष राजू ताती पिता सुक्कू ताती, 1 लाख के ईनामी मिलीशिया कंपनी सदस्य विज्जु पदम पिता मुन्ना पदम उम्र 22 व 1 लाख के इनामी जनताना सरकार कमाण्डर सावनार आरपीसी सन्नू ताती पिता स्व. मासा उम्र 40 शामिल है। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के बाद घटना स्थल से 1 इंसास रायफल 3 मैगजीन, 2 नग 12 बोर रायफल व सेल, 1 नग बीजीएल लांचर, 10 नग सेल व पोच, 4 नग मुजल लोडिंग रायफल, स्क्रेनर सेट व भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री माओवादी साहित्य व दैनिक उपयोगी सामान बरामद की गई है।

थाना कोतवाली पुलिस ने 15 पैकेट में रखी 15 किलो 631 किलोग्राम गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

थाना कोतवाली पुलिस ने 15 पैकेट में रखी 15 किलो 631 किलोग्राम गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार लगभग 15 किलो 621 ग्राम, 1 लाख 50 हजार रूपये कीमती गांजा किया गया जप्त मंडला “आपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत मंडला पुलिस द्वारा पुरे जिले में अवैध मादक पदार्थों के क्रय–विक्रय में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे प्राप्त सूचना पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में ऑपरेशन के तहत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 02.02.2025 को मुखबिर से सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी से ट्राली बैग में 15 पैकेट में रखी कुल 15 किलो 621 ग्राम गांजा जब्त करने में सफलता प्राप्त हुई। मामले में थाना कोतवाली को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बस स्टैंड में ट्राली बैग जिसमें गांजा रखा हुआ हैं। प्राप्त सूचना से अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मंडला को अवगत कराते हुए प्राप्त निर्देशानुसार थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शफीक खान के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा विधिवत् कार्यवाही करते हुए आरोपी लक्ष्मण उर्फ सोनू पिता अर्जुन सिंह तोमर उम्र 34 साल निवासी ग्राम कोथर खुर्द थाना पोरसा जिला मुरैना की घेराबंदी कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्राली बैंग में अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसका वजन कुल 15 किलो 621 ग्राम जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रूपये जप्त कर गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली मंडला में एनडीपीएस की धाराओं में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया। उक्त कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मंडला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक शफीक खान की टीम निरीक्षक सफीक खान  उनि जग्गू बघाड़ॆ सउनि  भुवनेश्वर वामनकर प्रआर.पूरन इडपाचे,आरक्षक इसरार खान ,हन्नू मार्को  ,राजकुमार,  अमित गरयार , रमेश सिंगरोरे,सुन्दर भलावी,  रामचंद्र कुर्वेती , सुरेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।

तीन लोग गंभीर घायल, छत्तीसगढ़-अंबिकापुर के चार लोगों की उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में मौत

अंबिकापुर। उत्तर प्रदेश के हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली में रविवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बलरामपुर जिले के कोरंधा थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक रवि मिश्रा (45), उनके छोटे पुत्र व रामानुजंगज निवासी सोनू कादरी (37) के अलावा एक राहगीर तथा एक ट्रक और एक ट्रेलर चालक शामिल है। कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें मृतक रवि मिश्रा की पत्नी व बड़ा पुत्र शामिल है। मूलरूप से अंबिकापुर के गंगापुर निवासी प्रधान आरक्षक रवि मिश्रा, पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों तथा रामानुजंगज के सोनू कादरी के साथ वाराणसी की ओर जा रहे थे। उत्तर प्रदेश के हाथीनाला थाना के रानीताली स्थित पुराने पेट्रोल पंप के पास सामने से डिवाइडर तोड़ कर गलत दिशा में घुसी ट्रेलर से कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि एक पैदल जा रहे राहगीर सहित एक दूसरे ट्रक का चालक भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की चपेट में आ गया। इससे दोनों की मौत हो गई। ट्रक चालक अपनी वाहन खड़ी कर  सड़क के दूसरी ओर चाय पीने जा रहा था। दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों के अलावा ट्रेलर चालक ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों के शवों को दुद्धी सीएचसी भेजा गया है। कार में सवार  तीन गंभीर रूप से घायल लोगों को चोपन अस्पताल भेजा गया है। मृतक रवि मिश्रा लंबे समय तक रामानुजगंज थाने में पदस्थ थे दुर्घटना में उनके तथा पुत्र के मौत की खबर से रामानुजगंज सहित बलरामपुर पुलिस में शोक की लहर है। दुर्घटना की खबर मिलते ही अंबिकापुर और रामानुजगंज से स्वजन तथा परिचित दुद्धी के लिए रवाना हो चुके हैं।

BSE Sensex खुलने के साथ ही 700 अंक तक फिसला, NSE Nifty भी 200 अंक से ज्यादा टूटा

मुंबई देश का आम बजट (Union Budget 2025) पेश होने के बाद आज शेयर बाजार बड़ी गिरावट लेकर खुला. बजट में किए गए तमाम बड़े ऐलानों का असर दिखने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन ऐसा नजर नहीं आया, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स बुरी तरह टूटकर ओपन हुए. एक ओर BSE Sensex खुलने के साथ ही 700 अंक तक फिसल गया, तो NSE Nifty भी 200 अंक से ज्यादा टूटकर कारोबार करता नजर आया. आम बजट में मोदी सरकार द्वारा 12 लाख रुपये तक की इनकम को टैक्स फ्री करने समेत अन्य बड़े ऐलानों का असर भी बाजार पर नहीं दिखा. जबकि दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर (Trump Tariff War) का असर ग्लोबल मार्केट की तरह ही भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है. मिनटों में 700 अंक फिसल गया सेंसेक्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स (BSE Sensex) ने बजट वाले दिन के अपने बंद 77,505.96 की तुलना में गिरकर 77,063.94 के लेवल पर ओपन हुआ और महज कुछ ही मिनटों के कारोबार के दौरान ये इंडेक्स 700 अंक से ज्यादा फिसलकर 76,774.05 के स्तर पर आ गया. सेंसेक्स की तरह निफ्टी ने भी खुलने के साथ ही बड़ी गिरावट देखी. NSE Nifty अपने पिछले बंद 23,482.15 की तुलना में टूटकर 23,319 के लेवल पर खुला था और देखते ही देखते ये भी 220 अंक से ज्यादा की गिरावट लेकर 23,239.15 पर आ गया. बजट वाले दिन ऐसी रही थी चाल शनिवार को बजट वाले दिन शेयर बाजार खुला था, लेकिन दिनभर सेंसेक्स-निफ्टी ने सुस्ती में कारोबार किया था और अंत में फ्लैट लेवल पर क्लोज हुए. बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 77,637 अंक पर खुला और कारोबार के अंत में 5.39 अंक की मामूली तेजी लेकर 77,506 पर बंद हुआ था. वहीं दूसरी ओर निफ्टी (NSE Nifty) 26.25 अंक फिसलकर 23,482.15 पर बंद हुआ था. लेकिन एक्सपर्ट्स उम्मीद जता रहे थे कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से बजट में किए गए बड़े ऐलानों और तमाम सेक्टर्स के लिए किए गए आवंटन का असर दिख सकता है. ट्रंप के टैरिफ वॉर से ग्लोबल बाजारों में हड़कंप एक ओर जहां शेयर बाजार में Budget 2025 में हुए ऐलानों के असर से तेजी का अनुमान जाहिर किया जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर ग्लोबल मार्केट बाजार का मूड बिगाड़ते नजर आ रहे हैं. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  (Donald Trump) ने कनाडा (Canada), मैक्सिको (Maxico) और चीन (China) पर टैरिफ लगाने का फैसला किया है. US Tariff War के बाद दुनियाभर के बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है. अमेरिकी मार्केट के प्रमुख इंडेक्स डाओ फ्यूचर्स में 550 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ, तो वहीं Dow Jones 337 अंक, S&P 500 भी 30.64 अंक गिरकर बंद हुआ, तो Nasdaq भी 54 अकं टूटकर बंद हुआ. दिख रही है. टैरिफ वॉर पर एक नजर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शपथ लेने के बाद से ही टैरिफ की पॉलिसी पर आगे बढ़ रहे हैं. कनाडा, मेक्सिको और चीन पर टैरिफ लगाए जाने के बाद अब ट्रंप ने यूरोपियन यूनियन (EU) पर टैरिफ लगाने की बात कही है. इस बीच कनाडा ने अमेरिकी टैरिफ पर जवाबी कार्रवाई करते हुए 155 अरब डॉलर के अमेरिकी आयात पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का फैसला किया है. बता दें इससे पहले साल 2018 में राष्ट्रपति पद पर रहते हुए ट्रंप ने यूरोपियन यूनियन से इंपोर्ट होने वाले एल्यूमिनियम स्टील पर टैरिफ लगा दिया था. इसके बाद EU ने भी व्हिस्की और मोटरसाइकिल सहित अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ लगाया था. 1678 शेयर लाल निशान पर खुले कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार की खराब शुरुआत रही और अमेरिका समेत तमाम एशियाई बाजारों और Gift Nifty में जारी गिरावट को देखते हुए पहले से ये अनुमान लगाए जा रहे थे. इस बीच बता दें कि Share Market में कारोबार ओपन होने के दौरान 1678 कंपनियों के शेयर ऐसे रहे, जो गिरावट के साथ लाल निशान पर ओपन हुए, तो वहीं 875 शेयरों ने ग्रीन जोन में कारोबार की शुरुआत की. इसके अलावा 186 शेयरों की स्थिति में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला. सबसे ज्यादा बिखरे ये शेयर सोमवार को सबसे ज्यादा टूटने वाले शेयरों पर नजर डालें, तो खबर लिखे जाने तक लार्जकैप में शामिल L&T Share (4.24%), NTPC Share (3.73%), PowerGrid Share (3.60%), Tata Steel Share (3.46%), Tata Motors Share (2.51%) और Reliance Share (1.70%), Adani Ports Share (1.42%) गिरकर कारोबार कर रहे थे. इसके अलावा SBI, IndusInd Bank, ICICI Bank, HDFC Bank, Zomato समेत अन्य बड़े शेयर भी रेड जोन में कारोबार कर रहे हैं. मिडकैप कैटेगरी में Hindustan Petrolium Share (6.34%), RVNL Share (6.28%), GICRE Share (5.80%), SAIl (5.22%), NMDC (5.13%), BHEL (4.43%) और Maxgaon Dock (4.28%) फिसलकर कारोबार कर रहा था. वहीं स्मॉलकैप शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट BDL (8.29%) और JWL Share (7.06%) की आई.

सिंहस्थ 2028 में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता और पेयजल के कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण होंगे : एसीएस डॉ.राजौरा

सिंहस्थ मेला क्षेत्र में स्थाई प्रकृति के निर्माण कार्यों की साधु-संतों से चर्चा कर कार्य योजना बनाएं : एसीएस डॉ.राजौरा संरचनाओं का निर्माण ऐसे हो जा सालों साल सतत रूप से क्रियाशील रहे कान्ह क्लोज डक्ट, सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी, नवीन घाटों के निर्माण कार्य व अन्य निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण हो सिंहस्थ 2028 में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता और पेयजल के कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण होंगे भोपाल अपर मुख्य सचिव डॉ.राजेश राजौरा ने उज्जैन सिंहस्थ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि सिंहस्थ मेला क्षेत्र में स्थाई प्रकृति के निर्माण कार्यों की सभी साधु-संतों के साथ चर्चा कर कार्य-योजना बनाई जाए। स्थाई संरचनाओं में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आश्रम, पार्किंग, धर्मशाला, भोजनशाला, प्रवचन हॉल, सीवरेज लाइन, रोड़ और वॉटर सप्लाई कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाए। सिंहस्थ मेला क्षेत्र में नगर विकास योजना की कार्ययोजना तैयार कर कार्य की शुरूआत जून 2025 से युद्ध स्तर पर की जाए। बैठक में सिंहस्थ में वॉटर सप्लाई नेटवर्क की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि 200 एमएलडी पेयजल क्षमता का मेला क्षेत्र में विकास किया जाएगा। सीवर नेटवर्क डिजाइन के अंतर्गत सिंहस्थ के दौरान मेला क्षेत्र में 160 एमएलडी का सीवरेज जनरेशन होगा, जिसमें 100 एमएलडी क्षमता के स्थाई एसटीपी निर्माण किए जाएंगे और अस्थाई रूप से 60 एमएलडी क्षमता के सीवरेज का निष्पादन किया जाएगा। मेला क्षेत्र के विकास के लिए आगामी 15 अप्रैल तक डीपीआर तैयार कर ली जाएगी। भवन अनुज्ञा का कार्य आगामी 15 जून तक कर लिया जाएगा और 25 जून से कार्य प्रारंभ होगा। जल संसाधन विभाग के सिंहस्थ 2028 के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना का 15.50 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इसकी लागत लगभग 919.94 करोड़ रूपये है, वर्तमान में कुल लागत की 14.57 प्रतिशत वित्तीय प्रगति हो चुकी है। सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना के अंतर्गत डिजाइन और सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है एवं खुदाई का कार्य जारी है। इसे मई 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। सिंहस्थ महापर्व 2028 के मद्देनजर 778.91 करोड़ रूपये की लागत से 29 घाटों का निर्माण किया जाएगा। क्षिप्रा नदी को प्रवाहमान बनाए रखने के लिए क्षिप्रा नदी पर बेराजों की श्रंखला का निर्माण किया जा रहा है। देवास, इंदौर और उज्जैन में बेराजों की श्रंखला बनाई जाएगी। डॉ.राजौरा के द्वारा एनवीडीए के अंतर्गत नर्मदा-क्षिप्रा लिंक योजना एवं उज्जैन उज्जैयनि परियोजना, नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना, नर्मदा-क्षिप्रा बहुउदेशीय परियोजना की भी समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में उज्जैन शहर की जनसंख्या लगभग 8.65 लाख है। इसमें प्रतिदिन पेयजल की मांग 178.28 एमएलडी है। वर्तमान में अम्बोदिया, गऊघाट, साहिबखेड़ी और उंडासा के जलाशयों को मिलाकर कुल पानी की क्षमता 151.01 एमएलडी है। प्रस्तावित सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना से 51 एमसीएम, नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना से 58.34 एमसीएम पेयजल की सप्लाई की जा सकेगी। इसके अलावा न्यू अम्बोदिया की 68 एमएलडी पेयजल क्षमता की परियोजना प्रस्तावित है। साथ ही 860 करोड़ रूपये की लागत से हरियाखेड़ी परियोजना पर 100 एमएलडी पेयजल क्षमता की परियोजना का विकास भी किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि बीडीसी के द्वारा मेडिसिटी का निर्माण किया जा रहा है। इसकी लागत कुल 592.3 करोड़ रूपये है। इसमें 550 बिस्तर की क्षमता होगी। सिंहस्थ में जनसंख्या के पीक लोड वाले दिनों में विस्तार योग्य क्षमता जोड़ी जाएगी तथा सामान्य दिनों में स्वास्थ्यकर्मियों और संसाधनों की क्षमता के अनुरूप कार्य योजना बनाई जाएगी। इसके अंतर्गत 500 अस्थाई अस्पताल और केम्प लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य सुविधाओं को सिंहस्थ मेला क्षेत्र के अनुसार 6 झोन में बांटा जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं का डिजिटल रिकॉर्ड मेंटेन किया जाएगा। डॉक्टर और पेरामेडिकल स्टॉफ की ट्रैनिंग आयोजित की जाएगी। सिंहस्थ के गर्मी के मौसम में आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए इलेक्ट्रोलाईट की उपलब्धता समस्त मेला क्षेत्र में जगह-जगह सुनिश्चित की जाएगी। एसीएस डॉ.राजौरा ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आपदा की स्थिति में कार्ययोजना स्टेट यूनिट के साथ मिलकर बनाई जाए। मेले के दौरान बर्न यूनिट, एम्बुलेंस की सुविधा, ब्लड बैंक, ट्रॉमा सेंटर आदि की सम्पूर्ण तैयारी रखें। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग का विशेष ध्यान हैजा और अन्य मौसम जनित बीमारियों और आपदा प्रबंधन के रिस्पांस पर रहे। स्वास्थ्य प्लान में आयुष विभाग को भी जोड़ा जाए। एसीएस डॉ.राजौरा ने कहा कि स्वच्छता और पेयजल के कार्य सिंहस्थ 2028 के अंतर्गत अत्यंत महत्वपूर्ण होंगे। सिंहस्थ में साफ-सफाई व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि सड़क एवं अन्य सफाई कर्मियों को मिलाकर 11 हजार 220 सफाईकर्मियों की आवश्यकता होगी। इसके अलावा कचरा संग्रहण के लिए लगभग 5 हजार सफाई कर्मियों की आवश्यकता होगी। कुल मिलाकर 16 हजार 220 सफाई कर्मियों की आवश्यकता सिंहस्थ में होगी। डॉ.राजौरा ने निर्देश दिए कि इस दौरान ऑउटसोर्स एजेंसी के कार्यों की मॉनिटरिंग की जाए तथा इसका समय-समय पर फॉलोअप लिया जाए। स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि वर्तमान में आईटीएमएस जंक्शन सिस्टम सिंहस्थ को दृष्टिगत रखते हुए डेवलप किया जा रहा है। डॉ.राजौरा ने इसके सर्विलांस और फॉलोअप पर ध्यान देने के निर्देश दिए तथा सिंहस्थ के समय आईटीएमएस पुलिस विभाग को सौंपने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार सिंहस्थ में फेस रिकग्नीशन, एलर्ट सिस्टम, फायर अलार्म के सभी सॉफ्टवेयर एमपीएसईडीसी के द्वारा विकसित किए जाएंगे। यह कार्य 31 दिसंबर 2025 तक पूर्ण किया जाना निर्धारित है। इसके अलावा सिंहस्थ 2028 के लिए ऑल इन वन ऐप भी बनाया जाएगा जिसमें ड्रोन सर्विस, यातायात और वाहन प्रबंधन, मानव संसाधन और कार्य प्रगति की जानकारी की सुविधा मिल सकेगी। सिंहस्थ में वाहनों की पार्किंग की उपलब्धता के लिए ऑनलाईन डाटा तैयार किया जाएगा। इसके अलावा जीआईएस आधारित उपयोगिता सिस्टम बनाया जाएगा। सिंहस्थ मेला क्षेत्र का वर्चुअल टूर ऐप के माध्यम से कराया जाएगा। सिंहस्थ में पर्यटन की दृष्टि से किए जाने वाले विकास कार्यों की समीक्षा में महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल, ओमकार सर्किट, ग्रांड होटल उज्जैन का उन्नयन एवं नवीन कक्षों का विस्तार होटल क्षिप्रा रेसीडेंसी के उन्नयन कार्य, देवी अहिल्या लोक महेश्वर, गंभीर डेम में जलक्रीडा सुविधाएं, बोट क्लब एवं रेस्टोरेंट, 10 करोड़ रूपये की लागत से पंचकोशी यात्रा मार्ग के पडावों का विकास, सिंहस्थ टेंट सिटी विकास, … Read more

स्टूडेंट्स को जरूरत होती है सही स्ट्रेटजी और गोल्स सेटिंग की

स्टूडेंट्स को करियर और लाइफ में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। केवल क्लास करने और अपना प्रोजेक्ट पूरा करने से सारी तैयारियां नहीं हो जाती। जरूरी है कि लाइफ स्किल में सुधार किया जाए। जिससे कि फ्यूचर में सफलता मिल सके। परीक्षाएं खत्म हो चुकी है लेकिन आने वाले समय के लिए आप इन आदतों को अभी से अपनाएं। जिससे कि सफलता मिलनी आसान हो जाए। टाइम मैनेजमेंट है जरूरी अगर अभी तक आपको टाइम मैनेजमेंट करना नहीं आता तो आज से ही इसे शुरू कर दें। स्टडी टाइम, प्ले टाइम, एक्स्ट्रा एक्टीविटी और रिलैक्स होने के लिए टाइम सेट करें। जिससे कि सारी चीजों को आसानी से बैलेंस कर सकें। प्लानिंग और गोल सेटिंग अपने करियर और पढाई को लेकर बिल्कुल स्पष्ट लक्ष्य तय करें और उसे पूरा करने के लिए सही तरीके से प्लानिंग करें। जिससे कि कामयाबी मिल सके। हर दिन अपने गोल और प्लान को चेक करें कि आप सही दिशा में बढ़ रहे हैं या नहीं। जिससे कि मोटिवेशन मिलता रहे। सुनना और नोट्स बनाना जरूरी है क्लास में लेक्चर बनना और उसका नोट्स बनाना बेहद जरूरी है। जिससे कि जरूरत पड़ने पर आप उन चीजों को दोहरा सके और कॉन्सेप्ट क्लियर हो सके। हर दिन पढ़ने की आदत डालें हर दिन कुछ ना कुछ पढ़ने की आदत डालें। नई बुक्स आपकी नॉलेज बढ़ाने में मदद करेगी। कोर्स के अलावा बहुत सारी किताबे हैं जो आपके ज्ञान को बढ़ाएंगी और फ्यूचर में काम आएंगी। खुद की देखभाल भी जरूरी है रोजाना एक्सरसाइज और अपनी ग्रूमिंग पर भी कुछ समय जरूर दें। जिससे कि हेल्थ अच्छी बनी रहे और आपका ध्यान पूरी तरह से अपने लक्ष्य को पूरा करने पर रहे। कम्यूनिकेशन जरूरी है अपने नॉलेज और अपने फील्ड में आगे बढ़ना चाहते हैं तो कम्यूनिकेशन स्किल को सुधारें। साथ ही अपने नेटवर्किंग में रिलेशनशिप को मेंटेन करें।

सूर्या सेना की दूसरी बड़ी जीत, बल्लेबाजी-गेंदबाजी दोनों में इंग्लैंड को धोया, 4-1 से सीरीज INDIA के नाम

मुंबई सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने 5 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज में इंग्लैंड को चारों खाने चित कर दिया है. रविवार (2 फरवरी) को पांचवां मैच जीतते ही टीम इंडिया ने सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमा लिया. आखिरी यानी पांचवां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जिसके असली हीरो ओपनर अभिषेक शर्मा रहे. मैच में अभिषेक ने 54 गेंदों पर कुल 135 रनों की पारी खेली. इसके बदौलत भारतीय टीम ने 248 रनों का टारगेट सेट किया. जवाब में इंग्लैंड की टीम 10.3 ओवर में ही 97 रनों पर सिमट गई. इस तरह इंग्लैंड की टीम अकेले अभिषेक से ही हार गई. इंग्लिश टीम के 11 खिलाड़ी मिलकर भी अभिषेक के बराबर स्कोर नहीं बना सके. इस मैच में अभिषेक ने स्पिन गेंदबाजी में भी दम दिखाया और 1 ओवर में 3 रन देकर 2 विकेट झटके. इस तरह अभिषेक ने इस मैच में ऑलराउंडर परफॉर्मेंस दिया. उन्हें ही प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. 14 महीने बाद शमी ने लिए इंटरनेशनल विकेट यह जीत इसलिए भी जरा खास है क्योंकि इसमें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की गेंदबाजी का भी जादू देखा गया. उन्होंने 2.3 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 25 रन देकर 3 विकेट निकाले. यह करीब 14 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शमी के विकेट रहे हैं. इससे पहले वो 2023 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल खेले थे, जिसमें 1 विकेट लिया था. शमी इस सीरीज का तीसरा टी20 मैच भी खेले थे. राजकोट में खेले गए इस तीसरे मुकाबले में शमी ने 3 ओवर गेंदबाजी की थी और 25 रन लुटाए थे. हालांकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था. इसके बाद चौथे मैच में शमी को आराम दिया गया था. मगर अब आखिरी मैच में शमी को खिलाया और उन्होंने दम भी दिखाया. अभिषेक ने 37 गेंदों पर जड़ा ऐतिहासिक शतक मैच में भारतीय टीम ने 9 विकेट गंवाकर 247 रन बनाए. टीम के लिए ओपनर अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी और पहले 17 गेंदों पर फिफ्टी जमाई. इसके बाद उसे दूसरे सबसे तेज शतक में बदल दिया. अभिषेक ने 37 गेंदों पर ताबड़तोड़ शतक जमाया. वो टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जमाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं. उन्होंने संजू सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 40 गेंदों पर सेंचुरी जमाई थी. हालांकि भारतीयों में रोहित शर्मा के नाम 35 गेंदों पर सबसे तेज शतक जमाने का रिकॉर्ड दर्ज है, जो अब भी अटूट है. ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने का यह रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है. उन्होंने पिछले साल ही 17 जून 2024 को साइप्रस टीम के खिलाफ 27 गेंदों पर शतक जमाया था. इस मैच में भारतीय टीम के लिए अभिषेक ने 54 गेंदों पर कुल 135 रनों की पारी खेली. इस दौरान 13 छक्के और 7 चौके जमाए. जबकि तिलक वर्मा ने 15 गेंदों पर 24 रन जमाए. अभिषेक और तिलक के बीच दूसरे विकेट के लिए 43 गेंदों पर 115 रनों की साझेदारी हुई. शिवम दुबे ने 13 गेंदों पर 30 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. जबकि मार्क वुड को 2 सफलताएं मिलीं. 9 इंग्लिश बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके मैच में भारतीय टीम ने 248 रनों का टारगेट सेट किया था. जवाब में इंग्लैंड की टीम 10.3 ओवर में ही 97 रनों पर सिमट गई. इंग्लिश टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट ने 23 गेंदों पर 55 रनों की आतिशी पारी खेली, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके. जबकि जैकब बेथेल 10 रन बनाए. इन दोनों के अलावा कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. भारतीय टीम के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. जबकि वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा ने 2-2 सफलताएं हासिल कीं. एक विकेट रवि बिश्नोई ने लिया. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज का पांचवां यानी आखिरी मुकाबला 150 रनों से जीत लिया है. यह टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम की अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत है. इसके साथ ही टीम इंडिया ने इस सीरीज को 4-1 से जीत लिया. मैच में भारतीय टीम ने 248 रनों का टारगेट सेट किया था. जवाब में इंग्लैंड की टीम 10.3 ओवर में ही 97 रनों पर सिमट गई. इंग्लिश टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट ने 23 गेंदों पर 55 रनों की आतिशी पारी खेली, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके. जबकि जैकब बेथेल 10 रन बनाए. इन दोनों के अलावा कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. भारतीय टीम के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. जबकि वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा ने 2-2 सफलताएं हासिल कीं. एक विकेट रवि बिश्नोई ने लिया. T20Is मैचों में फुल मेम्बर्स टीम की सबसे बड़ी हार 168 रन – भारत बनाम न्यूजीलैंड अहमदाबाद 2023 150 रन – भारत बनाम इंग्लैंड वानखेड़े 2025 * 143 रन – पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज कराची 2018 143 रन – भारत बनाम आयरलैंड डबलिन 2018 137 रन – इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज बैसेटेरे 2019 135 रन – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका जोबर्ग 2024 अभिषेक बने सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी और पहले 17 गेंदों पर फिफ्टी जमाई. इसके बाद उसे दूसरे सबसे तेज शतक में बदल दिया. अभिषेक ने 37 गेंदों पर ताबड़तोड़ शतक जमाया. वो टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जमाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं. अपना शतक पूरा करने में अभिषेक ने 10 छक्के और 5 चौके जमाए थे. उन्होंने संजू सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 40 गेंदों पर सेंचुरी जमाई थी. हालांकि भारतीयों में रोहित शर्मा के नाम 35 गेंदों पर सबसे तेज शतक जमाने का रिकॉर्ड दर्ज है, जो अब भी अटूट है. ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने का यह रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है. उन्होंने पिछले साल ही 17 जून 2024 को साइप्रस टीम के खिलाफ 27 गेंदों पर शतक जमाया था. इस मैच में भारतीय टीम के लिए अभिषेक ने … Read more

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet