LATEST NEWS

विष्णु भगवान को प्रसन्न करने के लिए करे जया एकादशी व्रत

हिंदू धर्म शास्त्रों में एकादशी तिथि बहुत विशेष और महत्वपूर्ण बताई गई है. एकादशी तिथि जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित है. साल भर में 24 एकादशी पड़ती है. हर एकादशी का अपना महत्व है. इन्हीं में एक जया एकादशी भी है. हर महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि जया एकादशी कही जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जया एकादशी पर भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है. इस दिन व्रत रखा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जया एकादशी के दिन जो भी भगवान विष्णु जी की पूजा-उपासना करता है उसके जीवन के सभी दुख और कष्ट दूर होते हैं. साथ ही जीवन सुखमय हो जाता है. जया एकादशी के व्रत को रखने के सही नियम हिंदू धर्म शास्त्रों में बताए गए हैं. आइए जानते हैं कि जया एकादशी के व्रत को रखने के सही नियम क्या हैं. साथ ही इस दिन भगवान विष्णु को किस प्रकार प्रसन्न किया जा सकता है. कब है जया एकादशी व्रत ? हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 7 फरवरी को रात 9 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगी. वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 8 फरवरी को रात 8 बजकर 15 मिनट पर हो जाएगा. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, जया एकादशी का व्रत 8 फरवरी को रखा जाएगा. कैसे रखें जया एकादशी व्रत     हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, जया एकादशी के व्रत से पहले पड़ने वाली दशमी तिथि को थोड़ा खाना या सिर्फ फल खाना चाहिए, ताकि जया एकादशी के व्रत के दिन पेट में कोई अवशिष्ट खाना नहीं बचे.     जया एकादशी के दिन सूर्योदय से पहले स्नान करके साफ कपड़े पहन लेने चाहिए.     फिर दिनभर फलाहार व्रत रखना चाहिए.     इस व्रत में अनाज के सेवन की मनाही है.     इस व्रत में रात के समय जागरण करना चाहिए.     अगले दिन द्वादशी तिथि पर सूर्योदय के बाद ही शुभ मुहूर्त में व्रत का पारण करना चाहिए. पूजा विधि     जया एकादशी के दिन सुबह भगवान विष्णु का तिल से अभिषेक करना चाहिए.     इसके बाद भगवान विष्णु को पीला चंदन लगाना चाहिए.     पूजा के समय पीला कनेर, तुलसी, बेसन के लड्डू, भगवान को अर्पित करने चाहिए.     इस दिन तुलसी माता पर जल चढ़ाना वर्जित किया गया है.     14 मुखी दिया जलाना चाहिए. जया एकादशी व्रत की कथा भी अवश्य सुननी चाहिए.     श्री हरि भगवान विष्णु का भजन, स्मरण और मंत्रों का जाप करना चाहिए.     अंत में श्री हरि भगवान विष्णु की आरती करनी चाहिए.     इस दिन अन्न, वस्त्र, जूते, दूध, दही, घी, शक्कर और तिल का दान बहुत शुभ माना गया है.  

Grammy Awards 2025 में बियोंसे ने ‘काउबॉय कार्टर’ के लिए जीता बेस्ट कंट्री एल्बम, देखें विनर्स लिस्ट

लॉस एंजेलिस 67वें ग्रैमी अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन लॉस एंजेलिस के डाउनटाउन में क्रिप्टो टाउन एरिना में हुआ. इवेंट को ट्रेवर नोआ ने होस्ट किया. म्यूजिक जगत के टैलेंटेड आर्टिस्ट्स और पॉप म्यूजिक के बड़े धुरंधरों को सम्मानित किया गया. बियोंसे ने ‘काउबॉय कार्टर’ के लिए बेस्ट कंट्री एल्बम का अवॉर्ड जीता. सबरीना कारपेंटर ने बेस्ट पॉप वोकल एल्बम का अवॉर्ड अपने नाम किया. क्यों शॉक्ड हुईं बियोंसे? बियोंसे को उनके फेमस एल्बम ‘काउबॉय कार्टर’ के लिए सबसे ज्यादा नॉमिनेशन (11) मिले थे. वो अपने करियर में 32 ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकी हैं. बेस्ट कंट्री एल्बम जीतने के बाद वो शॉक्ड दिखीं. उन्होंने इस जीत के लिए भगवान का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा वो इसकी उम्मीद नहीं कर रही थीं. चंद्रिका टंडन ने अनुष्का शंकर-राधिका वेकारिया को हराया भारतीय-अमेरिकी चंद्रिका टंडन, वाउटर केलरमैन और एरु मात्सुमोतो ने ‘त्रिवेणी’ के लिए ‘बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम’ कैटिगरी में ग्रैमी अवॉर्ड जीता है. इस कैटिगरी में रिकी केज, रयूची सकामोटो, अनुष्का शंकर और राधिका वेकारिया भी नॉमिनेटेड थे. अवॉर्ड शो में चंद्रिका इंडियन अटायर में पहुंचीं. उनके ट्रैडिशनल लुक की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. देखें विनर्स की पूरी लिस्ट… – बेस्ट कंट्री एल्बम (काउबॉय कार्टर सॉन्ग) – बियोंसे – बेस्ट पॉप वोकल एल्बम (शॉर्ट एंड स्वीट सॉन्ग) – सबरीना कारपेंटर – बेस्ट कंट्री सॉन्ग – केसी मुसग्रेव्स -बेस्ट न्यू आर्टिस्ट – चापेल रोअन -बेस्ट लैटिन पॉप एल्बम (लास मुजेरेस या नो लोरन) – शकीरा –बेस्ट कंट्री ड्यूओ/ ग्रुप परफॉर्मेंस (II मोस्ट वॉन्टेड)- बियोंसे और माइली साइरस – बेस्ट रैप एल्बम (एलिगेटर बाइट्स नेवर हील सॉन्ग) – डोएची – बेस्ट गॉस्पल परफॉर्मेंस/सॉन्ग – वन हेललूजाह – बेस्ट सॉन्ग राइटर ऑफ द ईयर (नॉन क्लासिकल) – एमी एलन – बेस्ट रॉक एल्बम (हैकनी डायमंड्स सॉन्ग) – द रोलिंग स्टोन – बेस्ट रैप परफॉर्मेंस- नॉट लाइक अस- केंड्रिक लैमर – बेस्ट रैप सॉन्ग- नॉट लाइक अस, केंड्रिक लैमर – बेस्ट जैज वोकल एल्बम- ए जॉयफुल हॉलीडे- समारा जॉय – बेस्ट जैज इंस्ट्रूमेंटल एल्बम- रिमेंबरेंस, चिक कोरिया एंड बेला फ्लेक – बेस्ट ट्रेडिशनल पॉप वोकल एल्बम- विजन, नोरा जोन्स – बेस्ट कंटेम्टपरी इंस्ट्रूमेंटल एल्बम- प्लॉट आर्मर, टेलर ईगस्टी    

यूपी : सोनभद्र में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार और ट्रक में टक्कर, 6 लोगों की मौत

सोनभद्र उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में भीषण हादसा हो गया। रविवार (2 फरवरी) की रात ‘प्रयागराज महाकुंभ’ जा रहा परिवार का एक्सीडेंट हो गया। तेज रफ्तार क्रेटा और ट्रेलर की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार छत्तीसगढ़ के दरोगा, उनकी मां, पत्नी और बेटे समेत 6 लोगों की मौत हो गई। 2 गंभीर घायल हैं। टक्कर के बाद ट्रेलर चाय पीने उतरे एक ट्रक चालक को रौंदता हुआ एक मकान से टकरा गया। हादसे में चालक समेत एक अन्य राहगीर की भी मौत हुई है। एक्सीडेंट वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली इलाके में हुआ। गंगा स्नान करने जा रहा था परिवार छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज से दरोगा रवि प्रकाश मिश्रा अपनी मां उषा मिश्रा, पत्नी प्रियंका मिश्रा, बेटे दिव्यांशु मिश्रा, अथर्व मिश्रा और नौकरानी दुर्गा देवी के साथ प्रयागराज महाकुंभ में गंगा स्नान करने जा रहे थे। दरोगा की क्रेटा गाड़ी उनका ड्राइवर सने कादरी चला रहा था। रविवार रात 8 बजे वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे पर दौड़ रही कार की सामने से आ रहे ट्रेलर से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में रवि प्रकाश, उषा मिश्रा, प्रियंका, अथर्व और ड्राइवर की मौत हो गई। दिव्यांशु मिश्रा और दुर्गा देवी गंभीर घायल हैं। कार के दरवाजे काटकर निकाले शव दरोगा की कार को टक्कर मारने के बाद ट्रेलर चाय पीने उतरे एक ट्रक चालक को रौंदता हुआ एक मकान से टकरा गया। हादसे में चालक समेत एक अन्य राहगीर की भी मौत हुई है। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। गैस कटर से कार के दरवाजे काटे। शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला और एक बच्चे की हालत गंभीर है। घायलों को हायर सेंटर में रेफर किया है हादसे की सूचना मिलते ही एसपी और डीएम घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस हादसे कारणों की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि हाथीनाला थाना क्षेत्र में रात 8 बजे सड़क हादसा हुआ। ट्रेलर डिवाइडर को क्रॉस करके दूसरी लाइन में आ गया। इस बीच छत्तीसगढ़ नंबर की क्रेटा कार से उसकी टक्कर हो गई। साथ ही एक ड्राइवर की ट्रक की टक्कर में मौत हो गई। हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हुई है। 3 गंभीर घायल हैं। घायलों को हायर सेंटर में रेफर कर दिया है। परिवार वालों से संपर्क किया है।

महाकुंभ में अब तक 35 करोड़ श्रद्धालु स्‍नान कर चुके, हेलिकॉप्‍टर से पुष्‍पवर्षा, योगी 3 बजे से लखनऊ वार रूम में मॉनिटरिंग कर रहे

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में सोमवार को बसंत पंचमी का अमृत स्‍नान देर रात से जारी है। मौनी अमावस्‍या पर भगदड़ से सबक लेते हुए इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ खुद लखनऊ स्थित अपने आवास में बने वॉर रूम से सुबह तीन बजे से निगरानी कर रहे हैं। उनके साथ डीजीपी प्रशांत कुमार और अन्‍य अधिकारी भी मौजूद हैं। इस बीच, महाकुंभ में नागा साधुओं और आम श्रद्धालुओं के ऊपर हेलिकॉप्‍टर से फूल वर्षा की गई है।     नागा साधुओं ने त्रिशूल और डमरू बजा किया प्रदर्शन     बसंत पंचमी के अमृत स्नान के लिए निकली अखाड़ों की शोभायात्रा में कुछ नागा साधु घोड़े पर सवार थे तो कुछ पैदल चलते हुए अपनी विशिष्ट वेशभूषा और आभूषणों से सजे हुए थे। जटाओं में फूल, फूलों की मालाएं और त्रिशूल हवा में लहराते हुए उन्होंने महाकुंभ की पवित्रता को और भी बढ़ा दिया। स्व-अनुशासन में रहने वाले इन साधुओं को कोई रोक नहीं सकता था, लेकिन वे अपने अखाड़ों के शीर्ष पदाधिकारियों के आदेशों का पालन करते हुए आगे बढ़े। नगाड़ों की गूंज के बीच उनके जोश ने इस अवसर को और भी खास बना दिया। त्रिशूल और डमरू के साथ उनके प्रदर्शन ने यह संदेश दिया कि महाकुंभ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति और मनुष्य के मिलन का उत्सव है। महाकुंभ में देखने को मिल रही विविध संस्कृतियों की झलक प्रयागराज में श्रद्धालुओं / स्नानार्थियों के जोश और उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है. पूरे देश और दुनिया से पवित्र त्रिवेणी में श्रद्धा और आस्था के साथ डुबकी लगाकर पुण्य प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु प्रतिदिन करोड़ों की संख्या में प्रयागराज पहुंच रहे हैं. बसंत पंचमी के अंतिम अमृत स्नान पर भी सुबह से ही करोड़ों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम स्नान को पहुंचे. रविवार 2 फरवरी को करीब 1.20 करोड़ ने स्नान किया था, जिसके बाद कुल स्नानार्थियों की संख्या 35 करोड़ के करीब पहुंच गई थी, जिसने सोमवार सुबह यह आंकड़ा पार कर लिया. स्नानार्थियों में 10 लाख कल्पवासियों के साथ-साथ देश विदेश से आए श्रद्धालु एवं साधु-संत शामिल रहे. स्नान पर्व पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ अब तक के कुल स्नानार्थियों की संख्या का विश्लेषण करें तो सर्वाधिक 8 करोड़ श्रद्धालुओं ने मौनी अमावस्या पर स्नान किया था. जबकि 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के अवसर पर अमृत स्नान किया था. एक फरवरी और 30 जनवरी को 2-2 करोड़ के पार और पौष पूर्णिमा पर 1.7 करोड़ श्रद्धालुओं ने पुण्य डुबकी लगाई. ये प्रमुख लोग अब तक लगा चुके हैं पावन डुबकी गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ (मंत्रिमंडल समेत) संगम में डुबकी लगा चुके हैं. इसके अलावा राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी, राज्य सभा सांसद सुधा मूर्ति, असम विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे, गोरखपुर के सांसद रवि किशन, हेमा मालिनी, बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री, अनुपम खेर, मिलिंद सोमण, एक्ट्रेस से किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं ममता कुलकर्णी, कवि कुमार विश्वास, क्रिकेटर सुरेश रैना, खली और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा भी संगम में स्नान कर चुके हैं. महाकुंभ की आलोचना करने वालों को संतों ने दिया माकूल जवाब बसंत पंचमी के पावन अवसर पर त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने के साथ ही संत और महात्माओं ने महाकुंभ की आलोचना करने वालों को माकूल जवाब भी दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाओं की तारीफ करते हुए विपक्षी दलों को आईना भी दिखाया। पंच निर्मोही अनी अखाड़ा के जगतगुरु महामंडलेश्वर संतोष दास सत्तुआ बाबा महाराज ने कहा, “जो लोग साधु और महाकुम्भ के बारे में बातें कर रहे हैं, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि (सपा प्रमुख) अखिलेश यादव जी, आपने कभी सनातन का पालन नहीं किया और न ही सनातन का सम्मान किया। तो अब इसका फायदा मत उठाइए। हमने देखा है जब आपकी पार्टी सत्ता में थी, आपने सनातनियों पर गोलियां चलाई थीं। अपने फायदे के लिए अफवाहें मत फैलाइए। हम सनातनी हैं और हम आपके जैसे लोगों को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। काला चश्‍मा पहने नागा साधु बने आकर्षण का केंद्र महाकुंभ में सोमवार को बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित तीसरे अमृत स्नान में नागा साधु आकर्षण का केंद्र रहे, जिन्होंने अपने विशिष्ट स्वरूप और अनुष्ठानों से श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। अमृत स्नान के लिए अधिकांश अखाड़ों का नेतृत्व कर रहे इन नागा साधुओं का अनुशासन और उनका पारंपरिक शस्त्र कौशल देखने लायक था। कभी डमरू बजाते हुए तो कभी भाले और तलवारें लहराते हुए, इन साधुओं ने हथियार चलाने के कौशल का अद्भुत प्रदर्शन किया। कुछ नागा साधु घोड़ों पर सवार दिखे, जबकि अन्य गले में माला और त्रिशूल लटकाए नंगे पांव चलते दिखे। जब मीडियाकर्मी और श्रद्धालु उनकी तस्वीर ले रहे थे तो साधुओं ने उत्साहपूर्वक उन्हें अपनी परंपराओं को करीब से देखने के लिए आमंत्रित किया। कुछ ने तो काले चश्मे भी पहने हुए थे, जिससे दर्शक काफी खुश हुए। पुष्‍पवर्षा से अभिभूत नजर आए साधु और आम श्रद्धालु अमृत स्नान के दौरान पुष्पवर्षा से नागा संन्यासी, साधु संत और श्रद्धालु भी अभिभूत नजर आए। हर हर महादेव, जय श्री राम, गंगा मैया की जय जैसे जयकारों से पूरा त्रिवेणी क्षेत्र गुंजायमान हो गया। मालूम हो कि प्रयागराज उद्यान विभाग की ओर से अमृत स्नान के लिए पहले ही पर्याप्त फूलों की व्यवस्था की गई है। उद्यान विभाग की ओर 20 क्विंटल से अधिक मात्रा में गुलाब के फूलों का स्टॉक जमा किया गया था। वहीं 5 क्विंटल फूल रिजर्व में भी रखे गए हैं। बसंत पंचमी के अवसर पर विदेशी श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करते हुए भारतीय संस्कृति के जीवंत रंगों में रंगे दिखाई दिए। वे न सिर्फ भारतीय मित्रों के साथ आध्यात्मिक गहराइयों में डूबे नजर आए, बल्कि अन्य तीर्थयात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत करते भी दिखे। विदेशी श्रद्धालुओं ने इस विशेष अवसर पर भारतीय परंपराओं को अपनाते हुए दिव्य स्नान में भाग लिया और अपनी यात्रा को एक अद्वितीय और अविस्मरणीय अनुभव बताया। सभी घाटों और अखाड़ों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा महाकुंभ 2025 … Read more

मुख्यमंत्री साय ने सरस्वती मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर विद्यादायनी माता सरस्वती की उपासना के पावन पर्व बसंत पंचमी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के दुलदुला तहसील के ग्राम पंचायत जामटोली अंतर्गत ग्राम डेवाडेलंगी में मां शारदा धाम पहुंचे। उन्होंने इस धाम परिसर में स्थित मां सरस्वती मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।      मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर शारदा धाम में आए समस्त श्रद्धालुगण को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां सरस्वती की कृपा हमेशा हम सब पर बनी रहे। आपके कंठ में सदा मां सरस्वती विराजमान रहें। उन्होंने कहा कि वेदों में कहा गया है कि मानव योनि में जन्म लेना सौभाग्य की बात है। 84 लाख योनियों में भटकने के बाद हमें मानव जीवन मिलता है। हमारे कर्म ऐसे रहने चाहिए कि जब हम इस दुनिया से जाएं तो लोग हमें याद रखें। इस धाम में शिक्षा के लिए अलख जगाने के साथ ही खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय मां शारदा के पावन धाम में आयोजित अखण्ड श्रीहरि कीर्तन राम नाम जाप के आयोजन में भी शामिल हुए, जिसमें आसपास के 48 गांवों के श्रद्धालु और 12 कीर्तन मंडलियां शामिल हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रसिद्व धार्मिक पर्यटन स्थल के निकट गिरमा नदी बहती है, जिसके एक ओर छत्तीसगढ़ है तो दूसरी ओर झारखंड है। इस धाम के बगल में बह रही पावन गिरमा नदी दो प्रदेशों की संस्कृति को समाहित कर अविरल धारा के साथ बह रही है।

रायपुर : नगर पंचायत बसना में एक नगर पंचायत अध्यक्ष, और 33 पार्षद निर्विरोध चुने गए

रायपुर नगर पालिक निगम बिलासपुर वार्ड क्रमांक 13 से रमेश पटेल, नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 18 से नरेन्द्र कुमार देवांगन, नगर पालिक निगम दुर्ग के वार्ड क्रमांक 21 से विद्यावती सिंह, रायगढ़ जिला के नगर पालिक निगम रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 18 से श्रीमती पूनम दिबेश सोलंकी और वार्ड क्रमांक 45 से नारायण पटेल पार्षद पद हेतु नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 में निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। मुंगेली जिले के नगर पालिक परिषद लोरमी के वार्ड क्रमांक 10 से धारनी पुरूषोत्तम राठौर, वार्ड क्रमांक 17 से भीखम शिवशंकर यादव, कोरबा जिला के नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 8 से आलोक परेडा, नगर पालिका परिषद कटघोरा वार्ड क्रमांक 13 श्रीमती शिवमती पटेल (नीतू), महासमुंद जिले के नगरपालिका परिषद सरायपाली के वार्ड क्रमांक 5 से रोहित प्रधान एवं वार्ड क्रमांक 13 से गंगाराम पटेल पार्षद पद हेतु निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। नगर पंचायत बसना से अध्यक्ष पद हेतु डॉ. खूशबू अभिषेक अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत बसना के वार्ड क्रमांक 4 से आशीष साहू (तिरथो होटल), वार्ड क्रमांक 11 से महेन्दर सिंह (पिन्टू), वार्ड क्रमांक 13 से राकेश डड़सेना पार्षद पद हेतु निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। मुंगेली जिले के नगर पंचायत पथरिया के वार्ड क्रमांक 5 से मनोज कुमार पाण्डे और वार्ड क्रमांक 7 से मेला राम जायसवाल, सक्ती जिला के नगर पंचायत नया बाराद्वार के वार्ड क्रमांक 7 से जितेश शर्मा (अन्नपूर्णा), नगर पंचायत डभरा के  वार्ड क्रमांक 7 से राधा देवी टंडन एवं वार्ड 15 से जयशंकर पटेल, सारगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत बिलाईगढ़ के वार्ड क्रमांक 2 से घनश्याम कहार, वार्ड क्रमांक 3 से मुकेश जायसवाल उर्फ लालू, वार्ड क्रमांक 8 से सौभाग्य शरण सिंह पार्षद पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। सूरजपुर जिले के नगर पंचायत प्रतापपुर के वार्ड क्रमांक 7 से सीता पैकरा, सरगुजा जिले के नगर पंचायत सीतापुर के वार्ड क्रमांक 14 से विवेक कुमार नामदेव, जशपुर जिले के नगर पंचायत बगीचा के वार्ड क्रमांक एक से रामनिवास गुप्ता, रायपुर जिले के नगर पंचायत समोदा के वार्ड क्रमांक 15 से सत्येन्द्र चेलक एवं गरियाबंद जिले के नगर पंचायत फिंगेश्वर के वार्ड क्रमांक 6 से दीपक श्रीवास पार्षद पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसी प्रकार बालोद जिले के नगर पंचायत डौण्डी के वार्ड क्रमांक 8 से माधुरी रावटे, वार्ड क्रमांक 9 से राजेन्द्र कुमार मानकर और नगर पंचायत चिखलाकसा के वार्ड क्रमांक 4 से राजू रावटे एवं दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के नगर पंचायत बारसूर के वार्ड क्रमांक एक से श्रीमती गीता बघेल पार्षद पद हेतु निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। नगर पालिका उप निर्वाचन 2025 के लिए नगरपालिक निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 35 से चंदन यादव और नगर पंचायत कोटा के वार्ड क्रमांक 13 से पी. विजय कुमार परिमि पार्षद पद हेतु निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

सुरखी विधानसभा के छोटे-छोटे गांव आज स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र तथा पक्की सड़कों से जुड़ चुके : मंत्री राजपूत

भोपाल सुरखी विधानसभा के छोटे-छोटे गांव आज स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र तथा पक्की सड़कों से जुड़ चुके हैं। कम समय में तेज विकास कार्य करके सुरखी विधानसभा क्षेत्र ने नया इतिहास रचा है। यह बात खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर तथा कल्याणपुर में विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन के अवसर कहीं। मंत्री राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार विकास करने वाली पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सभी वर्गों के विकास के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं। आप सभी के आशीर्वाद से आपकी सुरखी विधानसभा क्षेत्र में महानगरों जैसी व्यवस्थाएं आपके लिए की जा रही हैं। उन्होंने ग्राम बहादुरपुर में 65 लाख की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र तथा 11 लाख की लागत से आंगनबाड़ी  का भूमि पूजन किया। साथ ही 15 लाख की पुलिया निर्माण की  घोषणा की। पटेल कुर्मी समाज का हर व्यक्ति सरदार है ग्राम कल्याणपुर में मंत्री राजपूत ने कुर्मी पटेल समाज के लिए 55 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया। पटेल कुशवाहा समाज के लिए एक एकड़ करोड़ की जमीन सामुदायिक भवन बनाने के लिए दी गई है। मंत्री राजपूत ने कहा कि कुर्मी पटेल समाज का हर व्यक्ति सरदार है। क्योंकि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने खंड-खंड भारत को अखंड बनाया है और आप सभी उन के वंशज है। आप सभी में प्रतिभा है और देश के निर्माण में पटेल समाज का बहुत योगदान है। हमारे प्रधानमंत्री  ने सरदार वल्लभभाई पटेल की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा बनाकर यह बता दिया कि भाजपा सरकार पटेल साहब के द्वारा किए गए राष्ट्रीय निर्माण तथा  सेवा के लिए याद किया है। इस सामुदायिक भवन का नाम सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर रखा जाएगा तथा मेरी ओर से यहां सरदार वल्लभभाई पटेल की बड़ी प्रतिमा लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी राहतगढ़ की स्टेडियम का नाम सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर रखा गया है। यह हमारी सरदार पटेल के प्रति श्रद्धा और आप लोगों के प्रति समर्पण है।   इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश सरकार ने सभी वर्गों के लिए निरंतर योजनाएं बनाने का काम किया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार ने सभी वर्गों के लिए निरंतर योजनाएं बनाने का काम किया है। सरकार की किसी भी योजना के मूल ढांचे में बदलाव नहीं होने दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विशेष रूप से विद्यार्थियों को राज्य सरकार द्वारा जल्द ही लैपटॉप की राशि देने का कार्य किया जाएगा। साथ ही उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों से स्कूल स्तर पर जो विद्यार्थी प्रावीण्य सूची में सूची में शामिल हुए हैं उनको स्कूटी भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो हमारी मूल योजना है उसके अनुसार हम अपने बच्चों को यह सौगात देंगे। जनकल्याणकारी योजनाओं के स्वरूप में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया गया है।  

सस्ते में हवाई यात्रा का मौका दे रही एयर इंडिया, नमस्ते वर्ल्ड सेल शुरू

नई दिल्ली हवाई यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। टाटा ग्रुप का हिस्सा बन चुकी एयर इंडिया उन्हें सस्ते में हवाई यात्रा का मौका दे रही है। एयरलाइन ने आज नमस्ते वर्ल्ड सेल की घोषणा की है। इसके तहत यात्रियों को सस्ते में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर उड़ान का मौका दिया जा रहा है। कंपनी घरेलू रूट्स पर इकॉनमी क्लास में 1,499 रुपये में यात्रा का मौका दे रही है जबकि प्रीमियम इकॉनमी का टिकट 3,749 रुपये से शुरू हो रहा है। बिजनस क्लास में टिकट 9,999 रुपये से शुरू हो रहा है। इंटरनेशनल रूट्स पर रिटर्न टिकट 12,577 रुपये में यात्रा की जा सकती है। एयरलाइन प्रीमियम कैटगरी में 16,213 रुपये और बिजनस क्लास में 20,870 रुपये में अंतरराष्ट्रीय यात्रा का मौका दे रही है। एयरलाइन का कहना है कि Namaste World सेल का फायदा 6 फरवरी तक उठाया जा सकता है और यह 12 फरवरी से 31 अक्टूबर तक की यात्रा के लिए वैलिड है। आज के लिए यह सेल खासतौर पर एयर इंडिया की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है। इसके बाद यह सभी चैनल पर उपलब्ध रहेगी। इनमें एयर इंडिया की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, एयरपोर्ट टिकटिंग ऑफिस, कस्टमर कॉन्टैक्ट सेंटर और ट्रेवल एजेंट्स शामिल हैं। सेल को दौरान ग्राहक एयरलाइन की ऑफिशियल वेबसाइट और मोबाइल ऐप से बुकिंग करके एक्स्ट्रा बेनिफिट्स ले सकते हैं। बैंकों से डिस्काउंट एयरलाइन का कहना है कि सेल के दौरान उसकी वेबसाइट और मोबाइल ऐप से बुकिंग करने वालों को कोई कनवीनियंस फीस नहीं देनी होगी। इस यात्रियों को इंटरनेशनल बुकिंग पर 999 रुपये और घरेलू बुकिंग पर 399 रुपये की अतिरिक्त बचत होगी। साथ ही एयरलाइन ने ग्राहकों को और ज्यादा डिस्काउंट देने के लिए कई बैंकों से भी हाथ मिलाया है। इनमें आईसीआईसीआई बैंक, ऐक्सिस बैंक, फेडरल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा शामिल हैं। इसके तहत ग्राहक 3,000 रुपये तक की सेविंग कर सकते हैं। इसके अलावा कस्टमर कंपनी के प्रोमो कोड FLYAI का यूज कर बेस फेयर पर 1000 रुपये तक बचा सकते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आने वाले समय में आर्थिक क्षेत्र में मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आने वाले समय में आर्थिक क्षेत्र में मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की महत्वपूर्ण आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री के कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व, दस वर्ष पहले भारत विश्व में अर्थव्यवस्था की दृष्टि से 11वें नंबर पर था। अब भारत विश्व में 5वीं बड़ी आर्थिक शक्ति है और इससे आगे बढ़ाने का भारत का प्रयास है। राष्ट्र के इन प्रयासों में मध्य प्रदेश महत्वपूर्ण योगदान देगा। प्रधानमंत्री मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने जापान के साथ आर्थिक संबंधों को सशक्त बनाने पर ध्यान दिया। इन प्रयासों का लाभ हमारे देश को प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सफल जापान यात्रा से स्वदेश आगमन पर भोपाल विमान तल में आयोजित कार्यक्रम’ को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाल ही में संपन्न अपनी जापान यात्रा के संदर्भ में कहा कि प्रधानमंत्री के पूर्व वर्षों के प्रयासों से मध्यप्रदेश को काफी महत्व मिला। जापान यात्रा के दौरान भी हमें काफी महत्व मिला। अनेक महत्वपूर्ण और बड़ी जापानी कंपनियों ने मध्यप्रदेश में निवेश में रुचि दिखाई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वे भोपाल की 24 और 25 फरवरी को हो रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आमंत्रण देने जापान गए थे, लेकिन उन्हें निवेश प्रस्ताव भी प्राप्त हुए हैं, जो मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था को बदलने का कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि बौद्ध धर्म और सम्राट अशोक के कारण जापान भारत के नजदीक अनुभव करता है। जापान के नागरिक कर्म में विश्वास रखते हुए आर्थिक प्रगति के हिमायती हैं। जापान के ऐसे आदर्श को हम मध्यप्रदेश में भी अपनाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि जापान का भारत से गहरा संबंध है। जापान और हमारी संस्कृति दोनों में आपस में सह-संबंध है। जापान के नागरिक कार्य निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ काम करते हैं। जापान के लोग विन्रमता के साथ झुककर नमस्कार करते हैं। वहां रिटायरमेंट की कोई सीमा नहीं होती। जब तक शरीर चले तब तक काम चलता रहेगा। मध्यप्रदेश के विकास के लिए जापान से हमारे रिश्ते अच्छे होना चाहिए। स्वाभाविक रूप से जापान के सहायोग से मध्यप्रदेश में विकास की बहुत संभावनाएं हैं, जिससे मध्यप्रदेश देश का नम्बर वन राज्य बन सकता है। मध्यप्रदेश में 55 जिले हैं और हमें सभी में विकास करना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जापान यात्रा के संबंध में विस्तार पूर्ण विवरण दिया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.यादव की जापान यात्रा को सफल बताते हुए वरिष्ठ सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश देश के अग्रणी प्रांतों में स्थान बनाएगा। उन्होंने कहा कि भोपाल में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट होने वाली है, जिसमें भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री जी पधार रहे हैं। आमंत्रण पर जापान के लोग बड़ी संख्या समिट में पधारेंगे। भोपाल स्टेट हेंगर आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भव्य स्वागत किया गया। मंत्री, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्पहारों से स्वागत किया।  

मंत्री राकेश शुक्ला ने रविवार को सपरिवार प्रयागराज के संगम में कुंभ स्नान किया

मंत्री राकेश शुक्ला ने रविवार को सपरिवार प्रयागराज के संगम में कुंभ स्नान किया बिना वीआईपी प्रोटोकॉल के किया कुंभ स्नान भोपाल नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला का महाकुंभ में परिवार के साथ डुबकी लेने का कार्यक्रम आम जनता की तरह ही रहा। उन्होंने अपने और अपने परिवार के लिए कोई भी वीआईपी सुविधा नहीं ली। मंत्री शुक्ला ने कहा कि धार्मिक दृष्टि से कुंभ में स्नान करना अत्यधिक फलदायी माना जाता है। मान्यता यह भी है कि कुंभ स्नान से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। शरीर की शुद्धि के लिए स्नान का महत्व है। उन्होंने बताया कि शास्त्रों में चार प्रकार के स्नान वर्णित है। भस्म स्नान, जल स्नान, मंत्र स्नान एवं गोरज स्नान। मंत्री शुक्ला ने कहा कि करीब 144 साल बाद सूर्य और बृहस्पति के गोचर से ऐसा अद्भुत संयोग देखने को मिला है। इस अवसर पर उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले का आयोजन हुआ है। इसलिए हर व्यक्ति को महाकुंभ जरूर आना चाहिए और स्नान कर पुण्य लाभ लेना चाहिए।  

मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में आगामी तीन वर्षों में 12 लाख आवास बनाए जाएंगे, 54 हजार करोड़ रुपये दिए

भोपाल मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में आगामी तीन वर्षों में 12 लाख आवास बनाए जाएंगे। केंद्र सरकार इसकी सैद्धांतिक सहमति दे चुकी है। प्रति वर्ष चार लाख आवास बनेंगे। इसकी शुरुआत वित्तीय वर्ष 2025-26 से हो जाएगी। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए 54 हजार 832 करोड़ रुपये का प्रविधान रखा है। इससे निर्माण कार्य में गति आएगी। वहीं, जल जीवन मिशन को वर्ष 2028 तक संचालित किए जाने की घोषणा ने भी मध्य प्रदेश को राहत दी है। 20 हजार करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद मिशन के अंतर्गत मध्य प्रदेश में 77,952 करोड़ रुपये की 22 हजार 408 परियोजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति जारी हैं। मिशन के संचालन से प्रदेश को 20 हजार करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के क्रियान्वयन में देश में अव्वल है।   लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य गरीब कल्याण मिशन में आवास को उच्च प्राथमिकता में रखा गया है। केंद्र सरकार के बजट से उम्मीद है कि राज्य को लक्ष्य के अनुरूप राशि प्राप्त होगी। इसके साथ ही नारी सशक्तीकरण के लिए लखपति दीदी बनाने का जो लक्ष्य रखा है, उसकी पूर्ति के लिए भी आर्थिक सहायता मिलेगी। राज्य बजट से अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराई गई जल जीवन मिशन में वर्ष 2023-24 में 10,773 करोड़ रुपये व्यय किए गए थे। 2024-25 में 17 हजार करोड़ रुपये का व्यय अनुमानित है। अभी 2,622 करोड़ रुपये की किस्त मिली है। 1,422 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त मांगी गई है। राज्य बजट से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराई गई है। लक्ष्य प्राप्ति में सहायता मिलेगी मिशन की अवधि बढ़ाने से मिशन के अपेक्षित लक्ष्य की प्राप्ति में सहायता मिलेगी। उधर, स्कूली बच्चों में साइंस, टेक्नोलाजी, इंजीनियरिंग और गणित के प्रति रुचि जगाने के लिए अटल टिंकरिंग प्रयोगशाला और माध्यमिक स्कूलों में ब्राडबैंड सुविधा के प्रविधान का लाभ भी मध्य प्रदेश को होगा।

श्रद्धालुओं को रेलवे लगातार कुंभ मेला विशेष ट्रेन उपलब्ध करा रहा है, कल से दौड़ेगी विशाखापत्तनम-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन

रायपुर प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे लगातार कुंभ मेला विशेष ट्रेन उपलब्ध करा रहा है। इसी कड़ी में विशाखापत्तनम-गोरखपुर-कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन कल से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल व उमरिया स्टेशन पर रुकते हुए अपने गंतव्य तक जाएगी। इस ट्रेन के चलने से हजारों श्रद्वालु कुंभ में पुण्य स्नान कर सकेंगे। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 08588 विशाखापत्तनम-गोरखपुर कुंभ स्पेशल ट्रेन विशाखापत्तनम से मंगलवार चार फरवरी को रात 10.20 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 1.55 बजे रायगढ़, तीन बजे चांपा, चार बजे बिलासपुर, छह बजे पेंड्रा रोड, 6.45 बजे अनूपपुर, 7.35 बजे शहडोल, 8.42 बजे उमरिया समेत मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन 7.30 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी।   गोरखपुर से सात फरवरी को रवाना होगी इसी तरह से ट्रेन नंबर 08587 गोरखपुर-विशाखापत्तनम कुंभ स्पेशल, गोरखपुर से शुक्रवार सात फरवरी को शाम 5.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 3.05. बजे उमरिया, 4.30 बजे शहडोल, 5.20 बजे अनूपपुर, 6.15 बजे पेंड्रा रोड, 9.15 बजे बिलासपुर, 10.18 बजे चांपा, 11.23 बजे रायगढ़ और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन 3.55 बजे विशाखापत्तनम स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन में एक एसएलआरडी, चार सामान्य, आठ शयनयान, तीन एसी थ्री इकोनामिक, चार एसी टू और एक जनरेटर कार सहित 21 एलएचबी कोच की सुविधा रहेगी। दुर्ग-टुंडला महाकुंभ स्पेशल ट्रेन 14 को होगी रवाना इसी तरह दुर्ग-टुंडला कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन 14 फरवरी को चलाने की घोषणा की है। विपरीत दिशा में यह ट्रेन 15 फरवरी को टुंडला से दुर्ग के लिए रवाना होगी। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का रायपुर,भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, न्यू कटनी जंक्शन, कटनी, मैहर, सतना जंक्शन, माणिकपुर जंक्शन, प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा जंक्शन, टुंडला रेलवे स्टेशनों में ठहराव की सुविधा दी गई है। इस ट्रेन में एक एसी टू, दो एसी थ्री, 10 स्लीपर, तीन जनरल, दो एसएलआरडी सहित 18 कोच चलेगी। ट्रेन नंबर 08763 दुर्ग-टुंडला कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन दुर्ग स्टेशन से 1.50 बजे रवाना होकर रायपुर 2.20 पहुंचकर 2.25 बजे छूटेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 08764 टुंडला-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन टुंडला से 5.10 बजे रवाना होकर दुर्ग पहुंचेगी। राजधानी एक्सप्रेस में चार से एक अतिरिक्त फर्स्ट एसी कोच रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए नई दिल्ली–बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त फर्स्ट एसी कोच की सुविधा स्थायी रूप से उपलब्ध कराई है। यह सुविधा ट्रेन नंबर 12442 नई दिल्ली–बिलासपुर में चार फरवरी से और ट्रेन नंबर 12441 बिलासपुर-नई दिल्ली में छह फरवरी से उपलब्ध रहेगी। इसकी उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्रियों को कन्फर्म बर्थ की सुविधा मिलेगी।

दुनिया भर में धूम मचा रहा डीपसीक ऐप, तो कई देश लगा रहे बैन

नई दिल्ली DeepSeek का जलवा पूरी दुनिया में देखा गया। इस ऐप ने अमेरिकी शेयर बाजार को क्रैश कर दिया। वही भारत में भी यह ऐप टॉप चार्ट पर बना हुआ है। DeepSeek ऐप 26 जनवरी को ऐपल ऐप स्टोर पर ग्लोबली पहला पायदान हासिल कर लिया था। Appfigures data डेटा की मानें, तो DeepSeek ऐप के डाउनलोड में भारत हिस्सेदारी 15.6 फीसद है। मतलब अगर पूरी दुनिया में 100 लोगों ने ऐप को डाउनलोड किया हैं, तो उसमें 16 भारतीय शामिल थे। डाउनलोडिंग में टॉप पर पहुंचा DeepSeek ऐप यह ऐप अमेरिका में Android Play Store पर टॉप पोजिशन पर पहुंच गया है। सेंसर टॉवर रिसर्च की मानें, तो लॉन्च के पहले 18 दिनों में ऐप को 16 मिलियन डाउनलोड मिले हैं। बता दें कि ऐप के लॉन्च होने के 18 दिनों में OpenAI के ChatGPT को लॉन्च पर करीब 9 मिलियन डाउनलोड मिले थे। वही डीपसीक को इससे करीब दोगुना डाउनलोड किया गया है। DeepSeek को किया जा रहा बैन हालांकि इसके अब तक के कुल यूजर ChatGPT के मुकाबले कम हैं। साथ ही DeepSeek ऐप को पॉपुलैरिटी पर रोक लग सकती है, क्योंकि कई देश इस ऐप पर बैन लगा रहे हैं। दरअसल कई देश डीपसीक के डेटा इस्तेमाल को लेकर सतर्क हो गए हैं। ब्लूमबर्ग न्यूज की मानें, तो सैकड़ों फर्मों और सरकारी संस्था ने एहतियात के तौर पर डीपसीक को ब्लॉक कर दिया है। किसने बनाया डीपसीक DeepSeek का फाउंडर देश चीन है। चीन के सीईओ लियांग वेनफेंग ने चैटजीपीटी को बनाया है। इनके पिता एक प्राइमरी स्कूल टीचर थे। सबसे खास बात है कि डीपसीक को मात्र 5 से 6 मिलियन डॉलर में बनाया गया है, जो कि चैटजीपीटी के मुकाबले काफी सस्ता है। बता दें कि चैटजीपीटी को बनाने में कई बिलियन डॉलर खर्च हुये थे। डीपसीक को पुराने कंप्यूटिंग चिप की मदद से तैयार किया गया है, क्योंकि यूएस ने चीन को इंपोर्ट किये जाने वाले एडवास्ड चिप पर बैन लगा दिया था।

क्रिप्टोकरेंसीज का मार्केट कैप $3.62 ट्रिलियन पहुंचा, दुनिया की दूसरी बड़ी वैल्यूएबल कंपनी माइक्रोसॉफ्ट से निकली आगे

नई दिल्ली  क्रिप्टोकरेंसीज की कीमत में हाल के दिनों में काफी तेजी आई है। डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने के बाद से क्रिप्टोकरेंसीज की कीमत में काफी तेजी आई है और इनका मार्केट कैप 3.62 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया है। पिछले एक साल में यह दोगुना से भी अधिक बढ़ गया है। क्रिप्टोकरेंसीज का मार्केट कैप दुनिया की दूसरी बड़ी वैल्यूएबल कंपनी माइक्रोसॉफ्ट से आगे निकल गया है। माइक्रोसॉफ्ट का मार्केट कैप 3.085 ट्रिलियन डॉलर है। मार्केट कैप के मामले में अब केवल ऐपल ही क्रिप्टोकरेंसीज से आगे रह गई है। आईफोन बनाने वाली इस कंपनी का मार्केट कैप 3.548 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा है। जनवरी 2015 में क्रिप्टोकरेंसीज का मार्केट कैप $0.004 ट्रिलियन था जो अगले साल जनवरी 2016 में $0.007 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया। जनवरी 2017 में यह $0.017 ट्रिलियन था और जनवरी 2018 में $0.7 ट्रिलियन पहुंचा। जनवरी 2019 में क्रिप्टोकरेंसीज का मार्केट कैप $0.12 ट्रिलियन और जनवरी 2020 में $0.25 ट्रिलियन पहुंच गया। जनवरी 2021 में पहली बार इसने $1 ट्रिलियन का आंकड़ा छुआ और फिर एक साल में ही $2 ट्रिलियन हो गया। इसके बाद इसमें गिरावट आई और जनवरी 2023 में यह $1 ट्रिलियन रह गया। जनवरी 2024 में यह $1.75 ट्रिलियन और जनवरी 2025 में $3.62 ट्रिलियन पहुंच गया। इसमें बिटकॉइन की हिस्सेदारी सबसे अधिक है। सोना है नंबर 1 वैसे दुनिया की टॉप एसेट्स की लिस्ट में गोल्ड पहले नंबर पर है। पिछले साल सोने की कीमत में काफी उछाल देखने को मिली। दुनिया के कई हिस्सों में जारी तनाव और केंद्रीय बैंकों द्वारा की गई खरीदारी के कारण सोने की चमक बढ़ी। इससे दुनिया में गोल्ड का मार्केट कैप $18.4 ट्रिलियन पहुंच गया। दुनिया की सबसे बड़ी, सबसे लोकप्रिय और सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन बिटकॉइन का मार्केट कैप $1.868 ट्रिलियन और सिल्वर का मार्केट कैप $1.766 ट्रिलियन है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet