LATEST NEWS

जगदलपुर में 400 लोगों ने किया भाजपा प्रवेश, किरण देव ने भाजपा का गमछा पहनाकर किया स्वागत

जगदलपुर निकाय चुनाव के ठीक पहले जगदलपुर में करीब 400 लोगों ने भाजपा प्रवेश किया है. भाजपा में प्रवेश करने वालों में अधिकांश लोग पूर्व महापौर सफीरा साहू के वार्ड से हैं. प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सभी को भाजपा का गमछा पहनाकर स्वागत किया. इस दौरान बीजेपी के बस्तर जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे ने कहा, सैकड़ों लोगों ने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा है. ये वार्डों को कांग्रेस मुक्त बनाने की ओर हमारा कदम है. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा, नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव के एक साथ होने के बाद आने वाले समय में लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी एक ही चुनाव कार्यक्रम में करवाए जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिशा में काम कर रहे हैं और छत्तीसगढ़ इस मामले में मॉडल स्टेट बनेगा. यह पहली बार है जब त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव एक ही चुनाव कार्यक्रम के दौरान संपन्न करवाए जा रहे हैं. एक साथ चुनाव होने से धन और समय की होगी बचत : किरण देव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि इससे न केवल समय बल्कि भारी मात्रा में सरकारी धनराशि की बर्बादी भी रुकेगी. साथ ही सरकारों को 5 साल पर्याप्त काम करने का वक्त मिलेगा. अलग-अलग चुनाव होने से पूरे 5 साल होने वाले चुनाव से सरकारी कामकाज की गतिविधियां प्रभावित होती है. किरण देव ने कहा कि दुनिया में भारत तीसरे नंबर की इकोनॉमी बनने जा रहा है, जो अपने आप में महत्वपूर्ण है. आने वाले दिनों में एक देश एक चुनाव से आर्थिक तौर पर सरकारों को मजबूत होने में भी मदद मिलेगी.

नर्मदा जयंती: ओंकारेश्वर में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना के चलते आज से लोडिंग वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित

खंडवा नर्मदा जयंती पर आज रात से खंडवा-इंदौर हाईवे पर लोडिंग वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेंगी। इन वाहनों को देशगांव से खरगोन की ओर डायवर्ट किया जाएगा। चार फरवरी को मोरटक्का और खेड़ी घाट पर भीड़ ब़ढने पर नर्मदा पुल को वन-वे कर बड़वाह की ओर से आने वाले वाहनों को एक्वाडक्ट से निकाला जाएगा। लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना नर्मदा जयंती पर ओंकारेश्वर में भी भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन ने जगह-जगह होने वाले आयोजनों व भंडारों के लिए अनुमति अनिवार्य करने के साथ ही तीर्थनगरी में वाहनों को जरूरत के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। प्रशासन को एक लाख से अधिक श्रद्धालु नर्मदा स्नान के लिए आने की संभावना है। लोड़िंग वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित मां नर्मदा का जन्मोत्सव का मंगलवार को ओंकारेश्वर और मोरटक्का में उल्लास रहेगा। दिनभर विभिन्न धार्मिक आयोजन होगे। इस दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए प्रशासन द्वारा हाईवे पर भारी वाहनों के अलावा समस्त लोड़िंग वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की है। इंदौर से रूट डायवर्ट इंदौर में तेजाजीनगर चौराहा व खंडवा रोड पर देशगांव से भारी वाहनों को मुंबई-आगर हाईवे पर धामनोद की ओर भेजा जाएगा। वैसे इंदौर मार्ग पर 20 टन से अधिक वजनी वाहनों की मोरटक्का पुल से आवाजाही पर पहले से ही प्रतिबंध लगा हुआ है। मोरटक्का पुल पर वन-वे इसी तरह श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा मोरटक्का पुल पर भीड़ को देखते हुए छोटे वाहनों को भी वन वे किया जाएगा। कलेक्टर खंडवा और खरगोन द्वारा इसके आदेश जारी किए हैं। डीएसपी ट्रैफिक आनंद सोनी ने बताया कि नर्मदा जयंती पर ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई है। वाहनों का नगर में प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित ओंकारेश्वर में चार फरवरी को किसी भी वाहन को ओंकारेश्वर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सुबह से वाहनों को कुबेर भंडारी मंदिर परिसर की पार्किग तक भेजने के बाद क्रमश: टंचिंग ग्राउंड, ताम्रकार पार्किंग और हेलीपेड पार्किंग पर रोका जाएगा। प्रशासन ने कुंभ मेले में हुए हादसे के मद्देनजर ओंकारेश्वर में नर्मदा जयंती पर भीड़ नियंत्रण के लिए जरूरी कदम उठाए हैं। इसमें नगर में विभिन्न स्थानों पर होने वाले आयोजनों से ट्रैफिक जाम होने और श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानी को देखते हुए आयोजकों को पूर्व सूचना देकर अनुमति लेने और भंडारों की सामग्री आदि की जानकारी देने के लिए कहा है। नर्मदा जयंती पर होगें यह आयोजन दोपहर 12 बजे नर्मदा के घाटों पर 151 लीटर दुग्धाभिषेक और आरती कर नर्मदा जन्मोत्सव मनेगा। खेड़ीघाट व ओंकारेश्वर में हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा होगी। मां नर्मदा को 251 मीटर की चुनरी चढ़ाई जाएगी। जगह-जगह हलुआ प्रसादी वितरण व भंडारे होगें। शाम को नगर में शोभायात्रा निकलेगी, आतिशबाजी भी होगी। रात में मां नर्मदा में विभिन्न संस्था व संगठनों द्वारा सवा लाख दीपदान किया जाएगा।  

मंदिर के कपाट आगामी 4 मई को सुबह 6 बजे प्रात: विधिवत पूजा-अर्चना के साथ खुलेंगे बद्रीनाथ के कपाट

टिहरी उत्तराखंड़ में वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर टिहरी राज दरबार नरेंद्रनगर में गणेश पूजन के साथ विश्व प्रसिद्ध धाम भगवान बदरीनाथ के कपाट खोलने की तिथि घोषित कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक शुभ लग्न के अनुसार मंदिर के कपाट आगामी 4 मई को सुबह 6 बजे प्रात: विधिवत पूजा-अर्चना के साथ आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। भगवान बदरी विशाल के महाभिषेक के लिए तिलों का तेल 22 अप्रैल को पिरोया जाएगा। उसी दिन राज दरबार से गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा शुरु होगी। इसके साथ ही चारधाम यात्रा के भी विधिवत शुरुआत हो जाएगी। नरेंद्रनगर स्थित राजदरबार में बसंत पंचमी पर राज पुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने गणेश, पंचांग और चौकी पूजन के बाद महाराजा मनुजेंद्र शाह की जन्म कुंडली का अध्ययन और ग्रह नक्षत्रों की दशा देखकर भगवान बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि घोषित की। भगवान बदरी विशाल के महाभिषेक के लिए स्थानीय सुहागिन महिलाएं महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह के नेतृत्व में 22 अप्रैल को राजदरबार में तिलों का तेल निकालेंगी। टिहरी के नरेश महाराजा मनुजेंद्र शाह बताया कि चार मई को प्रातः: 6:00 बजे श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। उन्होंने देश के श्रद्धालुओं से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में सुखद एवं सफल यात्रा करें। राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने बताया कि महाराजा मनुजेंद्र शाह की जन्म कुंडली के आधार पर यह तिथि तय की गई है। धार्मिक पंचायत के उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी ने बताया कि 22 अप्रैल को राजदरबार में सुहागिन महिलाओं द्वारा तिलों का तेल पिरोया जाएगा।  

मीडिल क्लास को मिल सकती है बड़ी राहत, टैक्स राहत के एलानों के बाद अब 7 फरवरी पर टिकी निगाहें

मुंबई बजट 2025 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से टैक्स राहत के एलानों के बाद अब मिडिल क्लास की निगाहें 7 फरवरी पर टिकी हैं। शेयर बाजार का भी अगला ट्रिगर काफी हद तक इसी पर निर्भर है। दरअसल, शेयर बाजार और मिडिल क्लास का अगला फोकस भारतीय रिजर्व बैंक की आरबीआई मॉनेटरी पॉलिसी (MPC) की बैठक पर है, जो कि 5-7 को होने जा रही है। बजट के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है पॉलिसी इंटरेस्ट रेट पर फैसला लेगी। बता दें कि आरबीआई की यह बैठक वित्त वर्ष 2024 की आखिरी बैठक होगी। बता दें कि केंद्रीय बजट 2024 में टैक्स में छूट करके देश के एक बड़े वर्ग को बड़ी राहत दी गई है। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में 12 लाख रुपये तक की आय को टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। अब RBI से राहत की उम्मीद दिसंबर में मुद्रास्फीति के आंकड़ों को देखते हुए भी ये अनुमान है कि फरवरी पॉलिसी में रेट कटौती का ऐलान संभव है। उम्मीद जताई जा रही है कि आरबीआई की ओर से ब्याज दरों में कटौती से उधारी लेने की लागत कम होगी, जिससे मिडिल क्लास पर ईएमआई का बोझ कम होगा। कई एनालिस्ट की माने तो आर्थिक विकास और मुद्रास्फीति के उभरते रुझानों को देखते हुए केंद्रीय बैंक 7 फरवरी को 25 बीपीएस दर में कटौती का फैसला ले सकता है। बता दें कि अगर यह ऐलान होता है तो पिछले चार सालों में पहली कटौती होगी। आर्थिक सर्वेक्षण 2025 में कहा गया है कि वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद मुद्रास्फीति धीरे-धीरे 4 प्रतिशत के निशान पर आ जाएगी। यह आर्थिक विकास के स्थिर रहने की भी उम्मीद करता है, लेकिन विकास को अपनी गति बनाए रखने में सरकारी एजेंसियों के महत्व को रेखांकित करता है। राहुल बाजोरिया, भारत और आसियान अर्थशास्त्री, बोफास इंडिया, का मानना है कि विकास और मुद्रास्फीति के आंकड़े दोनों मौद्रिक स्थितियों को आसान बनाने की आवश्यकता की ओर इशारा करते हैं। एलारा सिक्योरिटीज की अर्थशास्त्री गरिमा कपूर को उम्मीद है कि एमपीसी फरवरी में नीतिगत रेपो दर में 25 आधार अंकों की कटौती करेगी। आपको बता दें कि आरबीआई के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा हैं। उन्होंने 9 दिसंबर, 2024 को शक्तिकांत दास की जगह ली थी। ऐसे में संजय मल्होत्रा की यह पहली पॉलिसी मीटिंग है।

उत्तर पश्चिम भारत में आज से पांच फरवरी तक होगी बारिश, अगले 24 घंटे में घना कोहरा देखने को मिलेगा: मौसम विभाग

लखनऊ यूपी समेत उत्तर भारत का मौसम आज से बदलने वाला है। यूपी के साथ-साथ कई राज्यों में बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने बताया है कि पहाड़ी राज्यों में पांच फरवरी तक बारिश जारी रहने वाली है, जबकि उत्तर पश्चिम भारत में तीन से पांच फरवरी तक बारिश होगी। इसके अलावा, उत्तर भारत में अगले 24 घंटे में घने से बहुत घना कोहरा देखने को मिलेगा, लेकिन उसके बाद इसमें कमी आएगी। उत्तर प्रदेश में तीन से पांच फरवरी तक हल्की बारिश होगी, जबकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान में तीन और चार फरवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पंजाब, उत्तर प्रदेश में बहुत घना कोहरा देखने को मिला, जबकि सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल में भी घना कोहरा छाया रहा। वहीं, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में हल्की बारिश हुई। पहाड़ी राज्यों में पांच फरवरी तक बारिश जारी रहने वाली है। कई जगह बर्फबारी भी होगी। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तीन से पांच फरवरी के बीच हल्की बारिश होगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में अगले दो दिनों के दौरान मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा, लेकिन उसके बाद इसमें दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो जाएगी। उत्तर पश्चिम भारत में अगले चार से पांच दिनों के दौरान तापमान दो से तीन डिग्री और बढ़ने वाला है। पश्चिमी भारत के राज्यों में दो दिनों के बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट होगी। मध्य भारत में भी तापमान दो से तीन डिग्री तापमान गिरेगा। कोहरे की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में दो फरवरी को घना कोहरा देखने को मिलेगा, जबकि बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय में तीन फरवरी तक कोहरे की स्थिति रहने वाली है।

भारतीय टीम प्रतियोगिता में प्रत्येक मैच जीतने पर ध्यान केंद्रित कर रही है: गौतम गंभीर

नई दिल्ली 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में शुरू होने में मात्र 17 दिन शेष हैं। भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा कि उनकी टीम प्रतियोगिता में प्रत्येक मैच जीतने पर ध्यान केंद्रित कर रही है, न कि केवल चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में जीत हासिल करने पर। 2002 और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम 23 फरवरी को दुबई में पाकिस्तान से भिड़ेगी। मुंबई में बीसीसीआई के वार्षिक पुरस्कार समारोह के अवसर पर गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, “हम चैंपियंस ट्रॉफी में यह सोचकर नहीं जाते कि 23 तारीख का मैच हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि पांच मैच, सभी मैच महत्वपूर्ण हैं। दुबई जाने का मिशन चैंपियंस ट्रॉफी जीतना है, न कि केवल एक विशेष मैच जीतना।” उन्होंने कहा, “लेकिन हां, यदि यह चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बीच का एक मैच है, तो हम इसे यथासंभव गंभीरता से लेने का प्रयास करेंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जब दो देश, भारत और पाकिस्तान, एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं, तो जाहिर है कि भावनाएं बहुत अधिक होती हैं, लेकिन अंत में यह एक मुकाबला ही रहता है।” भारत को 20 फरवरी और 2 मार्च को दुबई में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भिड़ना है। यह मैच आठ टीमों के टूर्नामेंट के नॉकआउट में प्रवेश करने के लिए जीतने बहुत महत्वपूर्ण हैं। गंभीर ने यह भी महसूस किया कि एकदिवसीय विश्व कप की तुलना में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान गलती की बहुत कम गुंजाइश होती है। गंभीर ने कहा, “50 ओवर के विश्व कप की तुलना में चैंपियंस ट्रॉफी एक पूरी तरह से अलग चुनौती है क्योंकि हर खेल सचमुच निर्णायक होता है, इसलिए आप इस टूर्नामेंट में कहीं भी नहीं रुक सकते। उम्मीद है कि हम वास्तव में अच्छी शुरुआत करेंगे, क्योंकि आखिरकार, अगर आप आगे बढ़ना चाहते हैं और प्रतियोगिता जीतना चाहते हैं, तो आपको पांच गेम जीतने होंगे।” गंभीर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के हाल के खराब प्रदर्शन के बावजूद आगामी टूर्नामेंट में भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करने पर भरोसा जताया। रोहित और कोहली के साथ रविंद्र जडेजा 2013 में भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत के एकमात्र मौजूदा सदस्य हैं। गंभीर ने कहा, “मुझे लगता है कि रोहित और विराट दोनों ही ड्रेसिंग रूम में बहुत महत्वपूर्ण हैं। वे भारतीय क्रिकेट में भी बहुत अहम हैं। उन्हें (चैंपियंस ट्रॉफी में) एक बड़ी भूमिका निभानी है। और मैंने पहले भी कहा है, वे लोग बहुत भूखे हैं, वे देश के लिए खेलना चाहते हैं।”  

बॉडी रिवाइवल के सीईओ मुनीश खान ने कहा- कैंसर से लड़ने में बॉडी रिवाइवल हो सकता हैं कारगर साबित

जयपुर आयुर्वेदिक सिद्धांतों पर आधारित एवं नवाचारपूर्ण हर्बल उत्पाद बॉडी रिवाइवल कैंसर से लड़ने में कारगर साबित हो सकता हैं और इससे कैंसर के खिलाफ लड़ाई लड़ने में नई आशा जगी हैं। बॉडी रिवाइवल के सीईओ और निदेशक मुनीश खान ने विश्व कैंसर दिवस को लेकर यह बात कही और बताया कि बॉडी रिवाइवल ने दूसरा चरण क्लीनिकल ट्रायल को पूरा किया है और यह अध्ययन विशेष रूप से ब्रेस्ट कैंसर मरीजों पर केंद्रित था और इसमें प्रोग्रेशन-फ्री सर्वाइवल (पीएफएस) और जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला हैं, जिससे कैंसर के खिलाफ लड़ाई में नई उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि कैंसर आज विश्वभर में सबसे गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक है और इसकी देखभाल में बॉडी रिवाइवल एक महत्वपूर्ण प्रगति के रूप में हैं। सरकारें और चिकित्सा विशेषज्ञ लगातार बेहतर उपचार के लिए प्रयासरत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केन्द्र सरकार कैंसर अनुसंधान और समग्र चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। आयुष मंत्रालय के माध्यम से उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने आयुर्वेद के क्षेत्र में अनुसंधान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, जिससे पारंपरिक चिकित्सा को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिल रही है। उन्होंने कहा कि बॉडी रिवाइवल एक स्वामित्वयुक्त माइक्रो-हर्बल समाधान है, जिसे नौ शक्तिशाली आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के संयोजन से तैयार किया गया है। इनमें बेल, वचा, अश्वगंधा, मंजिष्ठा और शहद शामिल हैं जो अपनी एंटी-कैंसर, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और समग्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने वाली विशेषताओं के लिए प्रसिद्ध हैं। यह उत्पाद 25 वर्षों के गहन अनुसंधान और विकास का परिणाम है जो प्राचीन आयुर्वेदिक ज्ञान और आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण का संगम प्रस्तुत करता है। उन्होंने बताया कि जे बी रॉय स्टेट आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल कोलकाता में बारह सप्ताह के क्लीनिकल ट्रायल में 44 ब्रेस्ट कैंसर मरीजों को शामिल किया गया जो रेडिएशन और कीमोथेरेपी से गुजर रहे थे। इस अध्ययन के परिणाम अभूतपूर्व रहे जहां मरीजों ने शारीरिक और भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण सुधार की रिपोर्ट दी। अध्ययन में हीमोग्लोबिन स्तर, डब्ल्यूबीसी काउंट और ट्यूमर मार्कर्स में सकारात्मक बदलाव देखे गए, जिससे यह सिद्ध हुआ कि बॉडी रिवाइवल न केवल सुरक्षित और सहनीय है बल्कि कैंसर उपचार के दुष्प्रभावों को कम करने में भी प्रभावी है। उन्होंने कहा “यह क्लीनिकल ट्रायल आधुनिक कैंसर देखभाल में आयुर्वेद की क्षमता को दर्शाता है। बॉडी रिवाइवल एक समग्र और मरीज-केंद्रित उपचार पद्धति की ओर एक बड़ा कदम है। हम श्री मोदी के प्रति अत्यंत आभार व्यक्त करते हैं, जिनकी आयुर्वेद के प्रति प्रतिबद्धता ने इस प्रकार के नवाचारों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी है। श्री खान ने बताया कि हाल में राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे से मिलकर उन्हें इसकी क्लीनिकल ट्रायल रिपोर्ट से अवगत कराया और राज्यपाल ने इसकी सराहना भी की।  

पांच फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जायेंगे त्रिपुरा, नियुक्ति पत्र करेंगे वितरित

अगरतला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 फरवरी को त्रिपुरा सरकार में मल्टी-टास्किंग स्टाफ (ग्रेड-डी) पदों के लिए चयनित लोगों को नौकरी के प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 2021 में त्रिपुरा के संयुक्त भर्ती बोर्ड (जेआरबीटी) द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के माध्यम से 2400 से अधिक उम्मीदवारों का चयन किया गया था। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और उनके कैबिनेट सहयोगी भी यहां स्वामी विवेकानंद मैदान में 5 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सामान्य डिग्री कॉलेजों को मजबूत करने के लिए डिग्री कॉलेजों के लिए प्रिंसिपलों के 13 पदों को अधिसूचित किया गया है। सीएम साहा ने एक अलग पोस्ट में घोषणा की कि राज्य के सरकारी सामान्य डिग्री कॉलेजों के लिए 201 सहायक प्रोफेसरों की भर्ती की जाएगी और आवश्यक अधिसूचना पहले ही प्रकाशित हो चुकी है। इस बीच, साहा ने केंद्रीय बजट 2025 की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट समावेशी बजट है जो ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विजन को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि यह एक अनूठा बजट है और यह युवाओं, महिलाओं, गरीबों और किसानों के लिए है। उन्होंने कहा कि मैंने पहले कभी ऐसा बजट नहीं देखा। इस बजट में कई पहलुओं को शामिल किया गया है। कपास उत्पादन और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया है। युवाओं को नवीन विचारों के साथ आगे बढ़ाने के लिए स्टार्टअप एक बेहतरीन पहल है। हम सभी को सरकारी नौकरी नहीं दे सकते, यही वजह है कि यह बजट स्टार्टअप पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि मेडिकल सीटों की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है, जबकि संशोधित उड़ान योजना की घोषणा की गई, 50 पर्यटन स्थलों के विकास के लिए प्रावधान किए गए और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की गई। साहा ने कहा कि 30 जीवन रक्षक दवाओं पर सीमा शुल्क में छूट दी गई और अब 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई कर नहीं लगेगा, जिससे मध्यम वर्ग के लोगों को भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह एक व्यापक और समावेशी बजट है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देना चाहता हूं। इससे सबका साथ, सबका विकास की भावना पूरी होगी।  

रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर, श्री माता वैष्णो देवी जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में मिलेगा केवल शाकाहारी भोजन

नई दिल्ली रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। अगर आप शाकाहारी हैं तो अब आपको ट्रेन से यात्रा के दौरान परेशान नहीं होना पड़ेगा। नई दिल्ली से कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को लेकर अहम फैसला लिया गया है। इस रेलगाड़ी में आपको केवल शाकाहारी भोजन ही मिलेगा। कई लोगों को इस बात की चिंता रहती थी कि रेलवे कैंटीन में तो वेज और नॉन-वेज दोनों तरह का भोजन बनता है। ऐसे में उन्हें डर सताता था कि शुद्ध शाकाहारी खाना मिलेगा या नहीं। मगर, अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस ने शत प्रतिशत शाकाहारी भोजन का बेंचमार्क तैयार किया है। जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा को पवित्र गंतव्य माना जाता है। ऐसे में नई दिल्ली को कटरा से जोड़ने वाली सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन में यात्रियों को शाकाहारी भोजन परोसने का फैसला हुआ। रेलवे का प्रयास है कि यात्रा के दौरान पूरी तरह के शाकाहारी वातावरण बनाए रखा जाए। इसके लिए यात्रियों को रेलगाड़ी में मांसाहारी भोजन या नाश्ता ले जाने की इजाजत नहीं है। इसलिए जो लोग मांसाहार खाना पसंद करते हैं, उन्हें पहले से सजग हो जाने की जरूरत है। इसका पालन होने से दूसरे यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। शाकाहार के प्रति किया गया जागरूक यह खबर ऐसे समय सामने आई, जब प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है। बाबा जयगुरुदेव के संगत प्रेमियों ने बीते दिनों शाकाहारी फेरी निकली। राज्य सरकार के बयान के मुताबिक, प्रयागराज मेला परिसर सामाजिक संदेशों के प्रचार और प्रसार का भी बड़ा माध्यम साबित हो रहा है। बाबा जयगुरुदेव के संगत प्रेमियों ने महाकुंभ नगर क्षेत्र में शाकाहारी फेरी निकली। इस फेरी में संगत प्रेमियों ने ‘बाबा जी का कहना है, शाकाहारी रहना है’ के नारे लगाए। इस दौरान संगत प्रमियों ने श्रद्धालुओं को शाकाहार के प्रति जागरूक करने के साथ ही उनसे शाकाहारी बनने का समर्थन मांगा। मेले में आए हुए श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में हाथ उठाकर शाकाहारी संदेशों का समर्थन किया।

नक्सलियों से है बुरी तरह प्रभावित चुंचुना गांव के लोगों के लिए आजादी के बाद पहली बार मिला पीने का साफ पानी

बलरामपुर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के नक्सल प्रभावित कुसमी विकासखंड के चुंचुना गांव को आजादी के बाद पहली बार जल जीवन मिशन योजना के तहत साफ पीने का पानी मिला है। चुंचुना गांव बलरामपुर जिले में छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर स्थित है और यहां लगभग 100 घर हैं। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के नक्सली प्रभावित चुंचुना गांव के लोगों के लिए आज का दिन बड़ी खुशी लेकर आया है। कुसमी विकासखंड के तहत आने वाले चुंचुना गांव के लोगों को आजादी के बाद पहली बार साफ पीने का पानी नसीब हुआ है। आजादी के 77 साल बाद इस गांव के लोग अब साफ और स्वच्छ पानी पी सकेंगे। मोदी सरकार के जल जीवन मिशन के तहत यह मुमकिन हो पाया है। कहां स्थित है ये गांव? रविवार को बलरामपुर के नक्सल प्रभावित कुसमी विकासखंड के चुंचुना गांव के लोगों का उस वक्त खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जब उन्हें आजादी के बाद पहली बार साफ पीने का पानी मिला। चुंचुना गांव बलरामपुर जिले में छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर स्थित है और यहां लगभग 100 घर हैं। गांव के लोगों का हैंडपंप से पानी निकालने का वीडियो भी सामने आया है जिसमें महिलाएं इस खास अवसर पर काफी खुश नजर आ रही हैं। क्या है जल जीवन मिशन? जल जीवन मिशन का लक्ष्य 2024 तक ग्रामीण भारत के सभी घरों में व्यक्तिगत घरेलू नल कनेक्शनों के माध्यम से सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है। इस कार्यक्रम के तहत स्रोत स्थिरता उपायों को अनिवार्य तत्वों के रूप में लागू किया जाएगा, जैसे कि ग्रे वाटर मैनेजमेंट के माध्यम से रिचार्ज और पुन: उपयोग, जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन।

निमाड़ के विकास में आएगी बहार, एनएचएआई ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन

 खंडवा महाराष्ट्र और गुजरात को जोड़ने के लिए एनएच 347 प्रस्तावित किया गया है। जिसके निर्माण की शुरुआत मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से हो चुकी है। एनएचआई के द्वारा गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसके चलते अब जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत खंडवा से खरगोन के लिए फोरलेन प्रस्तावित है। इसके बाद वहां से गुजरात सीधा जुड़ जाएगा। एनएचएआई ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन एनएचएआई (NHAI) की परियोजना क्रियान्वयन ईकाई, खंडवा से जारी पत्र के अनुसार, भूमि अधिग्रहण से संबंधित धारा 3-ए की अधिसूचना को भारत सरकार के राजपत्र में 23 जनवरी 2025 को प्रकाशित कर दिया है। इसी के तहत प्रभावित क्षेत्रों की जमीन को अधिग्रहण के लिए चिन्हित कर लिया गया है। इससे प्रभावित किसानों और भू-स्वामियों को 21 दिन के अंदर आपत्तियां दर्ज कराने का समय दिया गया है। निमाड़ के विकास में आएगी बहार नेशनल हाईवे 347 के चौड़ीकरण से यातायात आर्थिक और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा। इस कार्य के पूरे होने पर खंडवा, भीकनगांव से लेकर खरगोन के ग्रामीण इलाकों तक बेहतर रोड कनेक्टिविटी हो जाएगी। जिससे परिवहन की सुविधाओं के साथ-साथ औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। प्रक्रिया के पूरा होते ही नेशनल हाईवे का निर्माण शुरु हो जाएगा। इसके लिए स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं कि जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया में किसी प्रकार की कोई बाधा न आए। साथ ही किसानों का ध्यान रखते हुए उचित मुआवजे की व्यवस्था की जाए।

वक्फ (संशोधन) विधेयक की समीक्षा के लिए JPC की रिपोर्ट आज लोकसभा में पेश की जाएगी

नई दिल्ली वक्फ (संशोधन) विधेयक की समीक्षा के लिए गठित संसद की संयुक्त समिति (JPC) की रिपोर्ट आज लोकसभा में पेश की जाएगी। वहीं पैनल में मौजूद कई विपक्षी सांसदों का कहना है कि उनके असहमति नोट को बिना उनकी जानकारी के ही हटा दिया गया। लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है कि समिति के अध्यक्ष जगदम्बिका पाल और सदस्य संजय जायसवाल सोमवार को लोकसभा में रिपोर्ट पेश करेंगे। समिति ने गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को रिपोर्ट सौंप दी थी। समिति ने बुधवार को बहुमत से रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया था, जिसमें सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के सदस्यों द्वारा सुझाए गए संशोधन शामिल किए गए थे। जिसके बाद विपक्ष ने इस प्रक्रिया को वक्फ बोर्डों को नष्ट करने का प्रयास करार दिया। वक्फ (संशोधन) विधेयक पर संसद की संयुक्त समिति ने मसौदा कानून पर रिपोर्ट को 15-11 बहुमत से अपनाया। विपक्षी सदस्यों ने रिपोर्ट पर असहमति जताई। भाजपा सदस्यों ने जोर देकर कहा कि पिछले साल अगस्त में लोकसभा में पेश किया गया यह विधेयक वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में आधुनिकता, पारदर्शिता और जवाबदेही लाने की व्यवस्था करता है। दूसरी ओर, विपक्ष ने इसे मुस्लिम समुदाय के संवैधानिक अधिकारों पर हमला और वक्फ बोर्डों के कामकाज में हस्तक्षेप करार दिया। कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि उन्होंने असहमति पत्र दिया था जिसे हटा दिया गया। ऐसे में विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, बिना मेरी जनकारी के ही डिसेंट नोट को हटा दिया गया। वक्फ विधेयक पर बनी जॉइंट कमेटी का पहले ही तमाशा बना दिया गया। वहीं अब विपक्षी सांसदों को भी दरकिनार कर दिया गया। हमें चुप कराने के लिए यह सब क्यों किया जा रहा है। इससे पहले शुक्रवार को असदुद्दीन ओवैसी ने भी इसी तरह के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि विधेयक पर संयुक्त समिति की रिपोर्ट पर उनके विस्तृत असहमति नोट को समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने उनकी जानकारी के बिना हटा दिया। समिति के सदस्य ओवैसी ने इस रिपोर्ट पर 231 पृष्ठों का असहमति नोट दिया था। ओवैसी ने ‘एक्स’ पर लिखा, था‘मैंने वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ संयुक्त समिति को एक विस्तृत असहमति नोट सौंपा था। यह चौंकाने वाली बात है कि मेरे नोट के कुछ हिस्सों को मेरी जानकारी के बिना संपादित किया गया। हटाए गये खंड विवादास्पद नहीं थे; उनमें केवल तथ्य बताए गए थे।’ उन्होंने कहा, ‘‘(समिति के) अध्यक्ष जगदंबिका पाल जैसी रिपोर्ट चाहते थे, वैसी रिपोर्ट तैयार करवा ली , लेकिन विपक्ष की आवाज को क्यों दबाया गया? चूंकि उन्होंने मेरी रिपोर्ट को बदलने के लिए एक नियम का दुरुपयोग किया है, इसलिए मैं जल्द ही अपना पूरा असहमति नोट जनता को पढ़ने के लिए जारी करूंगा।’

गिट्टी रेत सप्लाई करने के एवज में दरोगा मांगता है एक लाख रुपये, एसपी को दिया शिकायती आवेदन

Inspector asks for one lakh rupees in return for supplying ballast sand, complaint application given to SP सागर जिले के नरयावली थाना इंचार्ज पर एक डंपर मालिक ने डंपर निकलवाने की एवज में एक लाख रुपया मांगे जाने का आरोप लगाया है। डंपर मालिक ने इस आशय का शिकायती आवेदन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिया है। आवेदन में डंपर मालिक सुरेंद्र प्रताप सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि नरयावली थाने के टीआई कपिल लक्षकार उनसे उनके डंपर निकलवाने के एवज में एक लाख रुपया महीना मांग रहे है। नहीं देने पर डंपर पकड़कर थाने में खड़ा कर लेते हैं। डंपर मालिक ने बताया कि बीते 31 जनवरी को उनके तीन डंपर गिट्टी लेकर ग्राम वसोना डैम पर गए हुए थे। रात्रि 8 बजे के करीब नारयावली टीआई अपनी निजी कार से आए और इन्होंने डंपर चालक परिचालक से मारपीट कर जबरदस्ती डंपर पकड़वाकर थाने में रख लिए है। जबकि इनके पास खनिज रॉयल्टी पूरे कागज मौजूद थे। यह सब कागजात उन्होंने आवेदन के साथ पेश किए है। डंपर मालिक ने कहा कि थाना प्रभारी कहते है कि नारयावली थाना क्षेत्र में अगर गिट्टी सप्लाई करनी है तो एक लाख रुपया महीना देना पड़ेगा। वहीं डंपर मालिक के आरोपों को लेकर थाना प्रभारी का कहना है कि पैसे मांगने के आरोप तथ्यहीन है। मैंने तीनों डंपरों पर ओवरलोडिंग की कार्रवाई की है। वहीं इस पूरे मामले पर सागर पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि वह मामले की जांच करवाएंगे।

दक्षिण 24 परगना में लेदर कॉम्प्लेक्स में मैनहोल साफ करने उतरे तीन मजदूरों की मौत, कई घंटों बाद शव बाहर निकाले

कोलकाता दक्षिण 24 परगना जिले के बंटाला इलाके में लेदर कॉम्प्लेक्स में रविवार को मैनहोल साफ करते समय नाले में गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। प्रारंभिक संदेह यह है कि मौत का कारण दम घुटना है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आपदा प्रबंधन बल और दमकल विभाग के कर्मचारियों की मदद से तीनों मजदूरों के शवों को मैनहोल से बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान फरजान शेख, हसी शेख और सुमन सरदार के रूप में हुई है। मजदूर मूल रूप से मुर्शिदाबाद जिले के निवासी हैं। हादसे के कई घंटों बाद मजदूरों के शव मैनहोल से बाहर निकाले गए। कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम का कहना है कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा दी जाएगी। पुलिस जांच करेगी कि इन लोगों को मैनहोल में क्यों उतारा गया और पंप का इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविवार सुबह 9 बजे सफाई का काम शुरू हुआ था। जब पाइप टूटा तो रासायनिक कचरे की सफाई की जा रही थी, जिससे तीनों मजदूर करीब 20 फीट नीचे गिर गए। पुलिस, अग्निशमन सेवा और राज्य आपदा राहत बलों की एक टीम ने दोपहर करीब 1:30 बजे मजदूरों के शव बरामद किए। अभी ये साफ नहीं हुआ है कि मजदूरों की मौत डूबने से या जहरीले पदार्थों के संपर्क में आने से हुई। बता दें कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता समेत कई महानगरों में मैनुअल स्कैवेंजिंग और मैनुअल सीवर सफाई पर प्रतिबंध लगाया दिया था, इसके बाद ये घटना हुई है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘EAGLE’ टीम का किया गठन, चुनाव की वोटिंग से पहले कांग्रेस ने बड़ा एलान किया

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव की वोटिंग से पहले कांग्रेस ने बड़ा एलान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘EAGLE’ टीम का गठन किया है। यहां ‘EAGLE’ का मतलब Empowered Action Group of Leaders and Experts है। ये टीम देश में होने वाले चुनावों के परिणाम और वोटर लिस्ट का विश्लेषण करेगी और इस संबंध में रिपोर्ट बनाकर हाईकमान को देगी। पार्टी का कहना है कि टीम का गठन चुनाव को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए किया गया है। कई दिग्गज नेता शामिल इस टीम में 8 सदस्य शामिल किए गए हैं। अजय माकन, दिग्विजय सिंह, अभिषेक सिंघवी, प्रवीण चक्रवर्ती, पवन खेड़ा, गुरदीप सिंह सपल, नितिन राउत, चल्ला वामशी चंद रेड्डी इसके सदस्य हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet