LATEST NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर किया नमन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि सामाजिक सौहार्द, सद्भावना और आध्यात्मिक ज्ञान से परिपूर्ण संत रविदास जी की उत्कृष्ट रचनाओं और शिक्षाओं ने सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संत शिरोमणि के विचारों को राज्य सरकार समाज सेवा का मंत्र मानते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर उनका स्मरण किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आर्य समाज के संस्थापक, शुद्धि आंदोलन के प्रणेता और महान समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर उनका स्मरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मानव कल्याण, राष्ट्र सेवा और समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने के लिए स्वामी जी ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण होम कर दिया। स्वामी दयानंद सरस्वती जी के ओजस्वी विचारों के दिव्य प्रकाश से मानवता का सदैव कल्याण होता रहेगा।  

आप पार्टी के मुखिया केजरीवाल करेंगे विपक्ष की भूमिका का फैसला, आतिशी या कोई और?

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जहां मुख्यमंत्री और मंत्रियों पर फैसला लेना है तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल को भी एक अहम निर्णय लेना है। सरकार गठन के बाद दिल्ली में पहले विधानसभा सत्र की शुरुआत से पहले अरविंद केजरीवाल को विपक्ष के चेहरे की तलाश करनी होगी। लगातार तीन बार दिल्ली में सरकार बना चुकी ‘आप’ पहली बार विपक्ष में बैठने जा रही है। ऐसे में पार्टी को नेता विपक्ष के लिए चेहरा तय करना होगा। विधानसभा चुनाव में 22 सीटों पर सिमट गई पार्टी के अधिकतर बड़े चेहरे चुनाव हार गए हैं। खुद अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव हार गए तो मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, सौरभ भारद्वाज, राखी बिड़लान के लिए भी विधानसभा के दरवाजे बंद हो गए हैं। ऐसे में अरविंद केजरीवाल को अब 22 विधायकों में से किसी एक ऐसे चेहरे की तलाश करनी होगी जो ना सिर्फ नेता विपक्ष के तौर पर ना सिर्फ जनता बल्कि पार्टी के हितों को भी साध सके। राजनीतिक जानकारों की मानें तो यह जिम्मेदारी आतिशी मार्लेना को मिल सकती है, जिनपर अरविंद केजरीवाल ने हाल के दिनों में सबसे अधिक भरोसा जताया है। पहले जहां मंत्री बनाकर उन्हें डेढ़ दर्जन विभागों की जिम्मेदारी दी गई तो बाद में मुख्यमंत्री भी बनाया। आतिशी ने भाजपा के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को कालकाजी सीट से हराया है। आतिशी ना सिर्फ अरविंद केजरीवाल की भरोसेमंद हैं, बल्कि वाकपटु भी हैं, जो नेता विपक्ष के लिए सबसे अहम योग्यता है। रेस में कुछ और भी नाम आतिशी के अलावा कुछ अन्य नाम भी रेस में बताए जा रहे हैं। पूर्व मंत्री और आप के संस्थापक सदस्य गोपाल राय भी प्रमुख दावेदार हैं। बाबरपुर से तीसरी बार जीते गोपाल राय दिल्ली प्रदेश के संयोजक भी हैं। उत्तर प्रदेश के मऊ में पैदा हुए गोपाल राय के जरिए पार्टी पूर्वांचली कार्ड भी खेल सकती है। पूर्वांचली दावेदारों में संजीव झा का भी नाम शामिल है। वहीं, कोंडली से विधायक और युवा दलित चेहरे कुलदीप कुमार (मोनू) भी केजरीवाल की पसंद हो सकते हैं। एमसीडी में एक सफाई कर्मचारी के बेटे कुलदीप के जरिए दलितों को साधा जा सकता है।

मिचेल स्टार्क चैंपियंस ट्रॉफ़ी से हटे, अब कप्‍तानी करेंगे स्मिथ

मेलबर्न मिचेल स्टार्क ने व्यक्तिगत कारणों से चैंपियंस ट्रॉफ़ी से अपना नाम वापस ले लिया है और ऑस्ट्रेलिया ने एक अलग दिखने वाली 15 खिलाड़ियों की टीम चुनी है जिसकी कप्तानी स्टीवन स्मिथ करेंगे। मार्कस स्‍टॉयनिस के संन्यास के साथ-साथ पैट कमिंस, जॉश हेज़लवुड और मिशेल मार्श की चोटों के कारण ऑस्ट्रेलिया को पहले ही अपनी स्थायी टीम में कई बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। स्टार्क की अनुपस्थिति का मतलब है कि वे पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात में 19 फ़रवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में अपने पूरे विश्व कप विजेता फ़्रंटलाइन तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण के बिना उतरेंगे। स्टार्क ने अपने फै़सले के बारे में गोपनीयता की मांग की है। वह गॉल में दूसरे टेस्ट के बाद के समय में कुछ असुविधा में दिखे थे। चयनकर्ताओं के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा, “हम मिच के फै़सले को समझते हैं और उसका सम्मान करते हैं। मिच को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और ऑस्ट्रेलिया के लिए प्रदर्शन को प्राथमिकता देने के लिए बड़ा सम्मान दिया जाता है।” “दर्द और प्रतिकूल परिस्थितियों में खेलने की उनकी अच्छी तरह से क्षमता, साथ ही अपने देश को पहले स्थान पर रखने के लिए अपने करियर के अन्य हिस्सों में अवसरों को छोड़ने की सराहना की जानी चाहिए। उनका चैंपियंस ट्रॉफ़ी अभियान में नहीं होना भले ही एक झटका है, लेकिन इससे किसी और को टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने का मौक़ा मिलेगा।” कमिंस और मार्श के नहीं होने की वजह से स्मिथ चैंपियंस ट्रॉफ़ी में टीम की कप्‍तानी करेंगे, जिन्‍होंने श्रीलंका के ख़‍िलाफ़ टेस्‍ट सीरीज़ में कप्‍तानी करते हुए अपनी टीम को 2-0 से जीत दिलाई थी। शॉन ऐबट, बेन ड्वारशुइस, जेक फ़्रेज़र मैकगर्क, स्पेंसर जॉनसन और तनवीर संघा को घोषित की गई मूल 15 खिलाड़ियों की टीम के बाहर से लाया गया है। कूपर कॉनोली रिज़र्व में रखे गए हैं। फ़्रेज़र मैकगर्क का पांच वनडे मैचों में 17.40 की औसत है, लेकिन मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए 46 गेंदों में 95 रन बनाकर बीबीएल में अपना सफ़र समाप्त किया। वह मार्श की अनुपस्थिति में एक और शीर्ष क्रम का विकल्प प्रदान करते हैं, जबकि बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ जॉनसन स्टार्क की अनुपस्थिति में उनका रोल अदा करेंगे। हालांकि दो वनडे मैचों में वह विकेट नहीं ले सके हैं। लेग स्पिनर संघा एडम ज़म्‍पा के साथ दूसरे फ़्रंटलाइन स्पिनर के रूप में शामिल हुए हैं। बेली ने कहा, “पिछले महीने कुछ चोटों और मार्कस स्टॉयनिस के संन्यास के बाद टीम में काफ़ी बदलाव आया है। इसका फ़ायदा यह है कि हम उन खिलाड़ियों को बुलाने में सक्षम हुए हैं, जिन्हें पिछले 12 महीनों में अंतरराष्ट्रीय अनुभव और सफलता मिली है।” “हमारे कुछ सबसे अनुभवी खिलाड़ियों का एक मज़बूत दल चैंपियंस ट्रॉफ़ी के इस संस्करण को जीतने के हमारे प्रयास में एक मज़बूत आधार प्रदान करेगा। टूर्नामेंट के भीतर हमारे सामने आने वाली परिस्थितियों के आधार पर अंतिम एकादश को आकार देने के लिए हमारे पास कई विकल्प हैं।” ऑस्ट्रेलिया बुधवार और शुक्रवार को कोलंबो में श्रीलंका के ख़‍िलाफ़ दो वनडे मैचों के साथ चैंपियंस ट्रॉफ़ी की तैयारी करेगा। टूर्नामेंट का उनका पहला मैच 22 फरवरी को इंग्लैंड के ख़‍िलाफ़ है, उसके बाद उनको दक्षिण अफ़्रीका (25 फ़रवरी) और अफ़ग़ानिस्तान (28 फ़रवरी) से खेलना है। चैंपियंस ट्रॉफ़ी के लिए ऑस्‍ट्रेलियाई टीम स्टीवन स्मिथ (कप्तान), शॉ ऐबट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जेक फ़्रेज़र मैकगर्क, एरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जॉश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट, एडम ज़म्पा।  

कांस्य पदक विजेता भारत ने बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप में मकाऊ को 5-0 से रौंदा

किंगदाओ (चीन) पिछले संस्करण के कांस्य पदक विजेता भारत ने बुधवार को किंगदाओ स्पोर्ट्स सेंटर कॉन्सन जिमनैजियम में ग्रुप डी में मकाऊ को 5-0 से हराकर बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप 2025 में अपने अभियान की शुरुआत की। इस शानदार जीत ने भारत के नॉकआउट चरण में प्रवेश की पुष्टि भी कर दी है। 2023 के कांस्य पदक विजेता गुरुवार को अपने दूसरे ग्रुप चरण के मैच में दक्षिण कोरिया से भिड़ेंगे, जिसमें ग्रुप स्टैंडिंग का निर्धारण होगा। प्रत्येक समूह से शीर्ष दो टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी। राष्ट्रीय खेलों के मिश्रित युगल स्वर्ण पदक विजेता सतीश करुणाकरण और आद्या वरियाथ ने टाई के पहले मिश्रित युगल मैच में लियोंग इओक चोंग और एनजी वेंग ची पर 21-10, 21-9 से जीत के साथ भारत की बढ़त की शुरुआत की। लक्ष्य सेन ने इसके बाद पुरुष एकल में पुई पैंग फोंग पर 21-16, 21-12 से जीत के साथ भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई, जबकि मालविका बंसोड़ ने महिला एकल में चैन हाओ वाई को 21-15, 21-9 से हराकर भारत के नॉकआउट चरण में पहुंचने की पुष्टि की। भारत ने पुरुष युगल में एमआर अर्जुन और चिराग शेट्टी की जोड़ी को उतारा और मकाऊ की पुई और वोंग कोक वेंग की जोड़ी को 21-15, 21-9 से हराकर स्कोर 4-0 कर दिया। गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली की महिला युगल जोड़ी ने एनजी वेंग ची और पुई ची वा को 21-10, 21-5 से हराकर 5-0 का स्कोर पूरा किया। बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप के पिछले संस्करण में भारत का अभियान सेमीफाइनल में चीन से 2-3 से हार के साथ समाप्त हुआ और वे महाद्वीपीय टूर्नामेंट से अपना पहला पदक – कांस्य – लेकर स्वदेश लौटे। परिणाम: भारत ने मकाऊ को 5-0 से हराया (सतीश करुणाकरन/आद्या वारियथ ने लियोंग इओक चोंग/एनजी वेंग ची को 21-10, 21-9 से हराया; लक्ष्य सेन ने पुई पंग फोंग को 21-16, 21-12 से हराया; मालविका बंसोड़ ने चान हाओ वाई को 21-15, 21-9 से हराया; एमआर अर्जुन/चिराग शेट्टी ने पुई ची चोन/वोंग कोक वेंग को 21-15, 21-9 से हराया, गायत्री गोपीचंद/ट्रीसा जॉली ने एनजी वेंग ची/पुई ची वा को 21-10, 21-5 से हराया ।  

पीएम मोदी 17 फरवरी को दिखाएंगे हरी झंडी, उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना का काम पूरा

जम्मू उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना का काम पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को जम्मू से कश्मीर के लिए वंदे भारत ट्रेन काे हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि वर्षों के समर्पण, इंजीनियरिंग की उत्कृष्टता और अथक प्रयासों के बाद कश्मीर की रेल कनेक्टिविटी का लंबे समय से संजोया हुआ सपना आखिरकार साकार हो गया है। इस महत्वपूर्ण परियाेजना के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी 17 फरवरी काे जम्मू संभाग से हरी झंडी दिखाएंगे। अधिकारी ने बताया कि ट्रेन को विशेष रूप से कटरा-श्रीनगर रेल मार्ग पर जम्मू और कश्मीर की कठोर सर्दियों की परिस्थितियों में कुशलतापूर्वक संचालित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें उन्नत जलवायु-प्रतिरोधी तकनीकाें का प्रयाेग किया गया है, जिसमें हीटिंग सिस्टम शामिल हैं, जो पानी और बायो-टॉयलेट टैंकों को जमने से रोकेगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि एयर-ब्रेक सिस्टम को उप-शून्य तापमान में भी सुचारू संचालन के लिए अनुकूलित किया गया है। अधिकारी ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस में विंडशील्ड में एम्बेडेड हीटिंग तत्व भी शामिल हैं जो ड्राइवर के सामने के लुकआउट ग्लास को स्वचालित रूप से डीफ़्रॉस्ट करते हैं, जिससे अत्यधिक सर्दियों की परिस्थितियों में स्पष्ट दृश्यता सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि इन विशेष अनुकूलनों के अलावा ट्रेन में सभी मानक वंदे भारत सुविधाएं हैं जैसे पूरी तरह से वातानुकूलित कोच, स्वचालित प्लग दरवाजे, मोबाइल चार्जिंग सॉकेट हैं।  

राष्ट्रीय खेल: कयाकिंग और कैनोइंग मुकाबलों के पहले दिन उत्तराखंड के खिलाड़ियों का जलवा

टिहरी 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत कयाकिंग और कैनोइंग (स्प्रिंट) मुकाबलों का पहला दिन रोमांचक रहा। उत्तराखंड के टिहरी स्थित वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में देशभर के खिलाड़ियों ने अपनी गति और संतुलन का शानदार प्रदर्शन किया। पहले दिन की प्रमुख स्पर्धाओं में उत्तराखंड, सर्विसेज और मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। के-1 पुरुष 1000 मीटर: उत्तराखंड के प्रभात कुमार ने जीता स्वर्ण के-1 पुरुष 1000 मीटर स्पर्धा में उत्तराखंड के प्रभात कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 03:49.81 मिनट के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। सर्विसेज के एल. नाओचा सिंह 03:50.60 मिनट में रेस पूरी कर रजत पदक हासिल किया, जबकि दिल्ली के दीपक प्रजापति ने 03:51.58 मिनट में रेस पूरी कर कांस्य पदक अपने नाम किया। सी-1 पुरुष 1000 मीटर: सर्विसेज के ज्ञानेश्वर सिंह ने मारी बाजी सी-1 पुरुष 1000 मीटर स्पर्धा में सर्विसेज के पीएच ज्ञानेश्वर सिंह ने 04:05.271 मिनट में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। मध्य प्रदेश के अरविंद वर्मा ने 04:05.968 मिनट में रजत पदक जीता, जबकि हरियाणा के हर्ष ने 04:11.015 मिनट के समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। सी-1 महिला 200 मीटर: उत्तराखंड की मीरा दास का स्वर्णिम प्रदर्शन सी-1 महिला 200 मीटर स्पर्धा में उत्तराखंड की मीरा दास ने 50.703 सेकंड में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। सर्विसेज की एल. नेहा देवी 51.247 सेकंड के साथ रजत पदक जीतने में सफल रहीं, जबकि ओडिशा की रसमिता साहू ने 51.288 सेकंड में रेस पूरी कर कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता के पहले दिन हुए पदक समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से बातचीत कर उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।  

ओंकारेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर 24 घंटे दर्शन की व्यवस्था, शयन आरती नहीं होगी और सेज-झूला भी नहीं सजाया जाएगा

खंडवा  महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर 24 घंटे दर्शनार्थियों के लिए खुला रहेगा। प्रतिदिन रात साढ़े आठ बजे होने वाली शयन आरती नहीं होगी। मान्यताओं के अनुसार भू-लोक का भ्रमण कर प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ ओंकारेश्वर मंदिर में मां पार्वती के साथ शयन करते हैं। इसके लिए मंदिर में शयन आरती के बाद नियमित रूप से सेज, झूला और चौसर सजती है। तीर्थनगरी में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का उल्लास रहेगा। भगवान ओंकारेश्वर-ममलेश्वर के दर्शनार्थ बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। इसे देखते हुए तड़के तीन बजे से मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे। चौसर भी बिछती है अगले दिन तड़के ढाई बजे कुछ समय के लिए पट बंद होंगे। शास्त्रों के अनुसार ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती रात्रि विश्राम करते हैं। इसके चलते रात्रि में यहां भगवान के लिए सेज, झूला और चौसर भी बिछती है। रात्रि 8:30 बजे के बाद मंदिर के पट बंद कर शयन आरती की जाती है। इसके बाद भगवान विश्राम करते हैं। महाशिवरात्रि पर शयन आरती और भगवान के लिए सेज और झूला नहीं सजेगा। उज्जैन में भस्म आरती और ओंकारेश्वर में शयन आरती का महत्व ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए महाशिवरात्रि पर एक से डेढ़ लाख श्रद्धालु आते हैं। इसे देखते हुए आम दिनों की तुलना में मंदिर के कार्यक्रम और धार्मिक आयोजनों में बदलाव होता है। मंदिर ट्रस्ट के पं. आशीष दीक्षित और पं. डंकेश्वर दीक्षित ने बताया कि महाकालेश्वर में भस्म आरती के समान ओंकारेश्वर में भगवान की शयन आरती का महत्व है। महाशिवरात्रि के अलावा भगवान 15 दिन के लिए भगवान निमाड़-मालवा के भ्रमण पर जाने के दौरान भी मंदिर में शयन आरती और गर्भगृह में सेज तथा झूला नहीं सजता है। पट खुलने पर पहले साधु-संत करेंगे दर्शन महाशिवरात्रि पर सुबह तीन बजे पट खुलने के बाद साधु-संत और संन्यासी जुलूस के साथ मंदिर पहुंचकर पूजन-दर्शन करेंगे। इसके बाद आम श्रद्धालुओं के दर्शन का सिलसिला शुरू हो जाएगा। दोपहर 12:20 बजे भगवान को भोग के लिए कुछ समय पट बंद होंगे। फिर रात तीन बजे तक पट खुले रहेंगे। शिवरात्रि पर मंदिर में फूलों से सजावट और तीर्थनगरी तथा घाटों पर रोशनी की जाएगी।

राष्ट्रीय खेल : टेबल टेनिस मिश्रित डबल्स में दिखा रोमांच, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल ने किया दमदार प्रदर्शन

देहरादून 38वें राष्ट्रीय खेलों में टेबल टेनिस के मिश्रित डबल्स मुकाबले रोमांच से भरपूर रहे। पारेड ग्राउंड के मल्टी पर्पस हॉल में हुए इन मैचों में खिलाड़ियों ने अपने कौशल और जुझारूपन का शानदार प्रदर्शन किया। पहले मुकाबले में पश्चिम बंगाल के अनिर्बान घोष और अहीका मुखर्जी ने तमिलनाडु के अमलराज एंथनी और शिवशंकर एंथनी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। तमिलनाडु की जोड़ी ने पहला सेट 7-11 से जीता, लेकिन इसके बाद पश्चिम बंगाल ने 11-3, 11-6 और 11-4 से लगातार तीन सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। दूसरे मुकाबले में महाराष्ट्र की कश मोदी और तनीषा कोटेचा ने पश्चिम बंगाल के रोनित भंजा और सुत्रीथा मुखर्जी को हराया। पहला सेट पश्चिम बंगाल की जोड़ी ने 13-15 से जीता, लेकिन कश और तनीषा ने दमदार वापसी करते हुए 11-3, 11-8 और 11-4 से तीन सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। तीसरे मुकाबले में महाराष्ट्र के अल्बुकर्क रेगन और स्वस्तिका घोष ने पश्चिम बंगाल के आकाश पाल और पॉयमाम्टी बैसिया को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराया। पहले दो सेट महाराष्ट्र ने 11-7 और 11-5 से जीते, लेकिन पश्चिम बंगाल की जोड़ी ने 7-11 और 8-11 से वापसी कर ली। हालांकि, निर्णायक सेट में महाराष्ट्र ने 11-8 से जीत दर्ज की। चौथे और अंतिम मुकाबले में महाराष्ट्र के चिनमय सोमैया और रीथ ऋष्या ने तमिलनाडु के सथियान ज्ञानसेकरन और सेलेना दीप्ती सेल्वकुमार को हराया। तमिलनाडु ने पहला सेट 5-11 से जीता, लेकिन महाराष्ट्र ने दूसरे सेट में 11-9 से बराबरी कर ली। इसके बाद तमिलनाडु ने 9-11 से बढ़त बनाई, लेकिन महाराष्ट्र ने अगले दो सेट 11-4 और 11-7 से जीतकर मुकाबला अपने नाम किया। टेबल टेनिस के इन रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को बेहद उत्साहित किया और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत व खेल के प्रति जुनून की झलक पेश की।  

भोपाल में ई-व्हीकल चार्जिंग सुविधा, लेक व्यू पर फास्ट चार्जिंग स्टेशन शुरू

भोपाल  राजधानी में स्मार्ट सिटी भोपाल ने लेक व्यू पर एक फास्ट ई. व्हीकल चार्जिंग स्टेशन की स्थापना की है. इससे लेक व्यू घमने जाने वाले पर्यटकों और आसपास के रहवासियों को फायदा होगा. इस चार्जिंग स्टेशन पर एक साथ 5 गाड़ियां चार्ज हो सकेगी. स्मार्ट सिटी के अधिकारियों का दावा है कि एक कार को चार्ज करने में एक घंटे का समय लगेगा. एक सप्ताह तक फ्री में करें चार्ज ईवी चार्जिंग स्टेशन में ट्रायल के रूप में एक सप्ताह के लिए कारों की चार्जिंग निःशुल्क रहेगी. चार्जिंग स्टेशन से पिछले तीन दिनों में 150 से अधिक वाहनों ने बिजली की 3 हजार यूनिट चार्ज की हैं. मंगलवार को स्मार्ट सिटी की सीईओ अंजू अरुण कुमार ने इस चार्जिंग स्टेशन का निरीक्षण किया. इसके साथ ही अंजू अरुण ने जीआईएस के दृष्टिगत एबीडी एरिया की अटलपथ, लाडली लक्ष्मीपथ और अन्य सड़कों के निर्माण, मरम्मत, सौंदर्यकरण कार्य और अन्य निर्माण कार्यों का जायजा लिया. साथ ही उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कार्य तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए. एमपी नगर मल्टीलेवल पार्किंग में शुरु होगा दूसरा चार्जिंग स्टेशन स्मार्ट सिटी के पीआरओ नितिन दवे ने बताया कि, ”लेक व्यू पर 120 किलोवाट, 60 किलोवाट एवं 22 किलोवाट क्षमता के फास्ट चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं. जिनमें टाइप 2 चार्जिंग गन का इस्तेमाल किया गया है. इनमें कार एक घंटे में फूल चार्ज हो सकेगी.” सीईओ अंजू अरुण कुमार के निर्देश पर ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट से पहले उक्त चार्जिंग स्टेशन शुरू किया गया है. दवे ने बताया कि, ”इसके साथ ही एक अन्य चार्जिंग स्टेशन जल्द ही एमपी नगर मल्टीलेवल पार्किंग के पास शुरू होगा. इसका निर्माण कार्य प्रगति पर है.”     वाहन चार्ज करने के लिए डाउनलोड करना होगा ऐप वाहन चार्ज करने के लिए वाहन मालिकों को स्टेटिक ऐप अपने फोन पर डाउनलोड करना होगा. इसमें न्यूनतम 50 रुपये की राशि बेलेंस रखना होगा. वर्तमान में ऐप डाउनलोड कर ई-वाहन को चार्ज किया जा सकेगा. 7 दिनों तक चार्जिंग शुल्क नहीं लगेगा. ऐप पर दिए गए निर्देर्शों का पालन करते हुए वाहनों को चार्ज किया जा सकेगा. ऐप डाउनलोड करने के लिए स्टेशन पर क्यूआर कोड की सुविधा भी दी गई है.

अमेरिकी स्पेस एजेंसी ने दी जानकारी, जल्द धरती पर लौटेंगी सुनीता विलियम्स

नई दिल्ली भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स सहित अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे NASA यानी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के दो अंतरिक्ष यात्रियों को निर्धारित समय से थोड़ा पहले पृथ्वी पर वापस लाया जा सकता है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी ने यह जानकारी दी। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर पिछले साल जून से बोइंग के स्टारलाइनर की तकनीकी समस्याओं के कारण अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं, जो उन्हें आईएसएस तक ले गया था। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा कि ‘स्पेसएक्स’ आगामी अंतरिक्ष यात्री उड़ानों के लिए कैप्सूल बदलेगा, ताकि बुच विल्मोर और सुनी (सुनीता) विलियम्स को मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत के बजाय मार्च के मध्य में वापस लाया जा सके। वे आठ महीने से ज्यादा समय से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे हुए हैं। नासा के वाणिज्यिक क्रू प्रोग्राम के प्रबंधक स्टीव स्टिच ने एक बयान में कहा, ‘अंतरिक्ष यात्रा अप्रत्याशित चुनौतियों से भरी हुई है।’ परीक्षण पायलटों को जून में बोइंग के स्टारलाइनर कैप्सूल पर वापस लाया जाना था। लेकिन कैप्सूल को अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचने में इतनी परेशानी हुई कि नासा ने इसे खाली वापस लाने का फैसला किया। इसके बाद स्पेसएक्स ने अधिक तैयारियों की आवश्यकता के मद्देनजर नए कैप्सूल को भेजने में देरी कर दी, जिसकी वजह से विल्मोर और विलियम्स को वापस लाने के मिशन में और देर हुई। अब 12 मार्च को नए कैप्सूल का प्रक्षेपण किया जाएगा। इस पुराने कैप्सूल को पहले ही एक निजी चालक दल को सौंप दिया गया है।

1984 सिख विरोधी दंगे केस में कांग्रेस के पूर्व MP सज्जन कुमार दोषी करार, राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला; सजा पर बहस 18 को

नई दिल्ली 1984 सिख विरोधी दंगे मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार को दो लोगों की हत्या के लिए दोषी ठहराया। अब 18 फरवरी को सज्जन कुमार की सजा को लेकर बहस होगी। सज्जन कुमार पर भीड़ का नेतृत्व करने का आरोप यह मामला 1 नवंबर 1984 को सरस्वती विहार इलाके में पिता-पुत्र की हत्या से जुड़ा है। यहां दो सिखों, सरदार जसवंत सिंह और सरदार तरुण दीप सिंह, की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सज्जन कुमार पर भीड़ का नेतृत्व करने का आरोप लगा। भीड़ ने घर में घुसकर दो सिखों को जिंदा जलाया आरोप है कि सज्जन कुमार के उकसावे के बाद भीड़ ने बाप-बेटे को उनके घर में जिंदा जला दिया गया। भीड़ ने घर में तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी भी की थी। मारपीट कर घर के अन्य लोगों को भी घायल कर दिया। पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार (Sajjan Kumar) को दोषी करार दिए जाने पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के महासचिव जगदीप सिंह कहलों ने कहा, ’40 साल पहले सिख कत्लेआम का नेतृत्व करने वाले सज्जन कुमार को दोषी करार दिया गया है और उन्हें सजा मिलेगी।’ उन्होंने कहा, ‘मैं इसके लिए अदालत का शुक्रिया अदा करता हूं। मैं सत्ता में आने के बाद एसआईटी गठित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का शुक्रिया अदा करता हूं। यह बंद मामलों की दोबारा जांच का नतीजा है। हमें उम्मीद है कि जगदीश टाइटलर मामले में भी हमें न्याय मिलेगा।’ कोर्ट के फैसले पर एडवोकेट एचएस फुल्का ने कहा, ‘आज सीबीआई की विशेष अदालत की जज कावेरी बावेजा ने सज्जन कुमार को 1984 में दो सिखों की हत्या के लिए दोषी करार दिया है। यह जसवंत सिंह और उनके बेटे तरनदीप सिंह की हत्या से जुड़ा मामला है। इस केस को पुलिस ने बंद कर दिया था। 2015 में मोदी सरकार द्वारा एसआईटी गठित किए जाने के बाद इसे फिर से खोला गया। हम अदालत, सरकारी वकील मनीष रावत और आईओ जगदीश कुमार के आभारी हैं जिन्होंने इस पर बहुत मेहनत की। 18 फरवरी को अदालत सजा सुनाएगी।’ आजीवन कारावास की सजा काट रहे सज्जन कुमार अभी सज्जन कुमार दिल्ली कैंट में एक अन्य सिख विरोधी दंगा मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। फैसला सुनाने के लिए सज्जन कुमार को तिहाड़ जेल से कोर्ट में पेश किया गया। बता दें कि 31 अक्टूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी जिसके बाद दंगे भड़क गए थे। विशेष जांच दल ने अपने हाथ में ली ली थी जांच 1 नवंबर, 1984 को जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या कर दी गई थी. पंजाबी बाग पुलिस स्टेशन ने यह मामला दर्ज किया था, लेकिन बाद में एक विशेष जांच दल ने इसकी जांच अपने हाथ में ले ली थी. 16 दिसंबर, 2021 को अदालत ने कुमार के खिलाफ आरोप तय किए और उनके खिलाफ प्रथम दृष्टया मामला पाया था. दो लोगों की हत्या कर घर में की गई थी लूटपाट इस मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया था कि भीड़ ने शिकायतकर्ता जसवंत की पत्नी के घर पर हमला किया था. उसके पति और बेटे की हत्या कर दी थी और सामान लूट लिया था. इसके बाद उनके घर को आग के हवाले कर दिया गया था.

नायब तहसीलदार अरुण चन्दवंशी को बनाया पटवारी, कर रहे थे ऐसा काम की उड़ने लगा था विभाग का मजाक

आगर मालवा मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में प्रशासनिक सख्ती देखने को मिली है। फर्जी राशन कार्ड बनाने और न्यायिक शक्तियों के दुरुपयोग के आरोप में एक नायब तहसीलदार को पदावनत (डिमोट) कर पटवारी बना दिया गया है। यह कार्रवाई मध्य प्रदेश शासन के आदेश पर की गई। जिससे हड़कंप मच गया है। लोगों का कहना है कि सरकार के इस एक्शन से भ्रष्ट अधिकारियों में भय पैदा होगा, जाे न्याय हित में बहुत जरूरी है। नायब तहसीलदार गरीबी रेखा के राशन कार्ड में कर रहे थे खेल जानकारी के अनुसार, नायब तहसीलदार अरुण चन्दवंशी पर शासन के नियमों के खिलाफ काम करने और कई फर्जी आदेश जारी करने के गंभीर आरोप थे। बताया जाता है कि उन्होंने आगर मालवा के झोटा और बिजानगरी क्षेत्र में रहते हुए कई अनियमितताएं की थीं। इसमें एक-एक साल की अवधि के लिए गरीबी रेखा के राशन कार्ड जारी करने जैसी गड़बड़ियां शामिल हैं। लोकायुक्त में शिकायत के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने लिया एक्शन अरुण चन्दवंशी के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत दर्ज होने के बाद शासन ने उनके खिलाफ जांच शुरू की। जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद मध्य प्रदेश राजस्व विभाग, भोपाल ने आदेश जारी कर उन्हें नायब तहसीलदार पद से हटाकर पटवारी बना दिया। कलेक्टर को आदेश मिलने के बाद उन्हें उज्जैन स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां वे अब पटवारी के रूप में कार्य करेंगे। सरकारी नियमों के खिलाफ काम करने पर कार्रवाई मध्य प्रदेश सरकार प्रशासनिक सख्ती बरतते हुए सरकारी पदों पर बैठे अधिकारियों द्वारा किए गए घोटालों पर कड़ा रुख अपना रही है। इसी क्रम में यह कार्रवाई एक उदाहरण के रूप में देखी जा रही है, जिससे अन्य सरकारी अधिकारियों को सख्त संदेश मिले कि प्रशासनिक शक्तियों का दुरुपयोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नायब तहसीलदार अरुण चंदवंशी की हरकतों से लोग बहुत परेशान हो गए थे। इसी वजह से उसकी कंप्लेन की गई थी। जिस पर यह एक्शन हुआ है।

बांग्लादेश की शोहेली अख्तर मैच फिक्सिंग की दोषी पाई गई, लगा 5 साल का बैन

ढाका बांग्लादेश की शोहेली अख्तर आईसीसी द्वारा भ्रष्टाचार के आरोपों में प्रतिबंधित होने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं। उन्हें 2023 टी20 विश्व कप के दौरान मैच फिक्स करने का प्रयास करने का दोषी पाया गया। 36 वर्षीय शोहेली पर पांच साल का प्रतिबंध लगाया गया। ऑफ स्पिन गेंदबाज शोहेली ने बांग्लादेश के लिए दो वनडे और 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेले हैं, ने दक्षिण अफ्रीका में टूर्नामेंट के दौरान आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के पांच प्रावधानों का उल्लंघन करने की बात स्वीकार की। आरोप महिला टी20 विश्व कप के मैचों के दौरान किए गए भ्रष्ट संपर्कों से संबंधित थे। हालांकि वह उस टूर्नामेंट के लिए बांग्लादेश की टीम का हिस्सा नहीं थीं। शोहेली ने आखिरी बार 2022 में बांग्लादेश के लिए खेला था। शोहेली ने संहिता के अनुच्छेद 2.1.1, 2.1.3, 2.1.4, 2.4.4 और 2.4.7 के उल्लंघन के आरोपों को स्वीकार किया और 10 फरवरी 2025 से शुरू होने वाले पांच साल के प्रतिबंध को स्वीकार किया। एसीयू की जांच 14 फरवरी, 2023 को आईसीसी द्वारा ‘खिलाड़ी ए’ के ​​रूप में पहचाने गए एक क्रिकेटर के साथ फेसबुक मैसेंजर पर शोहेली की बातचीत पर केंद्रित थी। जांच के दौरान एसीयू ने पाया कि 14 फरवरी को महिला टी20 विश्व कप में बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच से पहले शोहेली ने फेसबुक मैसेंजर के जरिए अपनी दोस्त और टीम की साथी से संपर्क किया जिसमें उसने उसे भविष्य में बांग्लादेश के मैचों में फिक्सिंग करने के लिए राजी करने की कोशिश की। जांच के अनुसार शोहेली ने अपनी टीम की साथी को बताया कि उसका ‘चचेरा भाई’, जो ‘उसके फोन पर सट्टा लगाता है’, उससे पूछा कि क्या वह ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान हिट विकेट आउट होगी। शोहेली ने उक्त खिलाड़ी से यह भी कहा कि अगर वह फिक्सिंग करती है तो उसे 2 मिलियन बांग्लादेशी टका का भुगतान किया जाएगा, और यह पैसा उसके ‘चचेरे भाई’ द्वारा उसके सट्टे से अर्जित जीत से आएगा। आईसीसी की जांच के अनुसार क्रिकेटर ने अपनी टीम की साथी को यह भी बताया कि अगर 2 मिलियन टका पर्याप्त नहीं है तो उसका ‘चचेरा भाई’ उसे और अधिक भुगतान कर सकता है और उससे वादा किया कि पूरी गोपनीयता बनाए रखी जाएगी जिसमें उसके संदेशों को मिटाना भी शामिल है ताकि वे मौजूद न रहें। जिस खिलाड़ी से संपर्क किया गया था, उसने न केवल प्रस्तावों को अस्वीकार कर दिया बल्कि मामले की सूचना तुरंत ACU को दी, शोहेली के सभी वॉयस नोट्स उपलब्ध कराए जिन्होंने अपने डिवाइस पर उन मैसेज को हटा दिया था।

श्रद्धालु शक्ति पथ से सीधे महाकाल मंदिर पहुंच सकें, 15 फरवरी को CM करेंगे रूद्र सागर ब्रिज का लोकार्पण

उज्जैन 15 फरवरी से महाकाल मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक नया प्रवेश द्वार खुल जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 25 करोड़ की लागत से रूद्र सागर पर बने ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। जिसके बाद श्रद्धालु शक्ति पथ से सीधे महाकाल मंदिर पहुंच सकेंगे। महाकाल मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों को अब एक नया प्रवेश द्वार मिलने जा रहा है। गणेश नगर हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने बने ब्रिज की शुरुआत होने जा रही है। उज्जैन स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के पीछे वाले हिस्से में रूद्र सागर के ऊपर शक्ति पथ से मानसरोवर तक जाने के लिए करीब ढाई वर्ष पहले मई-2022 में ब्रिज का काम शुरू किया गया था। ब्रिज 200 मीटर लंबा और सात मीटर चौड़ा बनाया गया है। ब्रिज के मध्य 19 मीटर चौड़ी जगह रखी गई है। ब्रिज का निर्माण 2023 नवंबर से पहले होना तय हुआ था। लेकिन करीब डेढ़ वर्ष देरी से इसका काम पूरा हो पाया है। ब्रिज पर खड़े होकर लाइट एंड साउंड शो का मजा ले सकेंगे भक्त 15 फरवरी से ब्रिज की शुरुआत होने के बाद श्रद्धालु सीधे मानसरोवर पहुंचेंगे। भक्त ब्रिज पर खड़े होकर जल्द ही महाकाल मंदिर में शुरू होने वाले लेजर लाइट एंड साउंड शो का भी मजा ले सकेंगे। यहां पांच सौ से अधिक श्रद्धालु एक साथ खड़े होकर महालोक का सुंदर दृश्य और लेजर लाइट एंड साउंड के शो देख सकेंगे। श्रद्धालु ब्रिज से भगवान शिव के प्राकट्य और उज्जयिनी की गौरव गाथा देख-सुन पाएंगे। लोकार्पण के बाद भक्तों के लिए इसे खोल दिया जाएगा उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने कहा कि महाकाल मंदिर के श्रद्धालुओं को नई सुविधा मिल पाएगी। हालांकि 27 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन ये श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। ब्रिज का एक छोर चारधाम मंदिर स्थित पानी की टंकी के नजदीक माधवगंज हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने तो दूसरा छोर महाकाल महालोक में बने फेसिलिटी सेंटर-2 के सामने रहेगा। भीड़ प्रबंधन की दृष्टि से भी ब्रिज काफी मददगार होगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet