LATEST NEWS

आपको भगवान को देखने कहीं नहीं जाना है, अगर आपका मन पवित्र है कि आपमें ही ईश्वर का वास हो जाता : सीएम यादव

भोपाल  मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के हिंदी भवन में संत रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए। उन्होंने संत रविदास जी महाराज को नमन करते हुए अपने संबोधन में कहा कि संत शिरोमणि ने 648 वर्ष पहले अपने जीवन चरित्र के माध्यम से समूचे समाज, भारत और मानवता के लिए एक संदेश दिया कि मन चंगा तो कठौती में गंगा। उन्होंने बताया कि सच्चे अर्थों में कठौती में गंगा का अर्थ यही है कि आपको भगवान को देखने कहीं नहीं जाना है, अगर आपका मन पवित्र है कि आपमें ही ईश्वर का वास हो जाता है। इसलिए संत शिरोमणि कहलाए रविदास जी उन्होंने कहा कि गुरुदेव ने कर्म करते हुए अपने धर्म, समाज, देश के लिए स्वाभिमान के जीवन जीते हुए साथ भक्ति की रसधारा बहाई। उनके भक्तों में चित्तौड़ की महारानी मीरा बाई से लेकर बनारस के बड़े-बड़े राजा-महाराजा शामिल रहे। संत रविदास जी महाराज का दर्शन इतना विराट था कि वे जितना धन अर्जित करते थे उसमें से आधा धन वे दान कर देते थे। वे कहते थे कि हमारे साथ केवल हमारा पुण्य, कर्म, सद्भावना, समाज का विश्वास और जीवन का आनंद जाएगा। इसी उदात्त भाव के कारण उन्हें संत शिरोमणि की उपाधि दी गई। इसीलिए सागर में हमारी सरकार 100 करोड़ की लागत से संत रविदास जी का भव्य मंदिर बनवा रही है। हर गरीब को मिलेगा पक्का मकान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि संत रविदास सभी को समान भाव से देखते थे और गरीबों से उन्हें विशेष प्रेम था। इसी प्रकार हमारी सरकार भी प्रदेश के गरीबों, युवाओं के जीवन में बदलाव लाने का काम कर रही है। हर गरीब को हम संपन्नता की ओर ले जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब व्यक्ति भी सम्मान के साथ जी रहा है। सीएम डॉ मोहन यादव ने घोषणा की है कि हर गरीब को पक्का मकान देने के लिए दोबारा सर्वे कराया जाएगा। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में गरीब वर्ग के लोगों को ढाई-ढाई लाख के मकान दिये जाएंगे। 10 लाख मकान शहरी क्षेत्र में बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति को सामाजिक कार्य के लिए जमीन का आवंटन किया जाएगा।  

शरद पवार ने एकनाथ शिंदे को किया सम्मानित, महाराष्ट्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया, भड़की की शिवसेना

महाराष्ट्र महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को महादजी शिंदे राष्ट्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार देश के पूर्व कृषि मंत्री शरद पवार ने दिल्ली में शिंदे को प्रदान किया। इस पुरस्कार समारोह को लेकर महाराष्ट्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के प्रवक्ता संजय राउत ने शरद पवार के इस निर्णय पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। संजय राउत ने कहा, “महाराष्ट्र का राजनीतिक परिदृश्य बहुत अजीब दिशा में जा रहा है। कौन किसको धोखा देता है, कौन किसका समर्थन करता है, यह सब देखने वाली बात है। एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र सरकार गिराई, विश्वासघात किया। ऐसे व्यक्ति को शरद पवार पुरस्कार दे रहे हैं, यह महाराष्ट्र के गौरव को ठेस पहुंचाने वाला है।” उन्होंने आगे कहा, “महाराष्ट्र की जनता के सामने हम अब किस मुंह से जाएंगे? राजनीति में दोस्त और दुश्मन नहीं होते, यह मान्यता सही हो सकती है। लेकिन महाराष्ट्र के खिलाफ काम करने वाले लोगों को इस तरह से सम्मान देना, यह राज्य की पहचान के लिए हानिकारक है। यह हमारी भावना है, शायद पवार साहब की भावना अलग हो सकती हैय़ लेकिन यह महाराष्ट्र के लोगों को स्वीकार्य नहीं है।” संजय राउत ने शरद पवार के राजनीतिक फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा, “जिन्होंने शिवसेना को तोड़ा, उन्हें सम्मान देना यह हमारे लिए दुखद है। दिल्ली का राजनीतिक माहौल कुछ और हो सकता है, लेकिन इस तरह की बात हम सहन नहीं कर सकते। कुछ चीजें राजनीति में अनावश्यक होती हैं।” अंत में संजय राउत ने शरद पवार के साहित्य सम्मेलन में भूमिका पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “दिल्ली में हो रहा साहित्य सम्मेलन राजनीति से प्रेरित है, साहित्य से उसका कोई संबंध नहीं है। यह भाजपा का खेल है। क्या आपने मराठी माणुसों की सेवा की है? महाराष्ट्र की पीठ पर पांव रखने वालों का सम्मान करना गलत है।”

देश के कम से कम 2 राज्यों में जीबीएस के मरीजों की पुष्टि, मुंबई में हुई पहली मौत, अब तक 8 ने गंवाई जान

नई दिल्ली GBS यानी गुलियन बार सिंड्रोम का कहर जारी है। खबर है कि अब देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वली मुंबई में भी पहले मरीज की मौत हो गई है। इससे पहले महाराष्ट्र के ही पुणे में 7 मरीज जीबीएस के चलते जान गंवा चुके हैं। देश के कम से कम 2 राज्यों में जीबीएस के मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नायर अस्पताल में भर्ती 53 वर्षीय मरीज ने जीबीएस के चलते दम तोड़ दिया। वह वेंटिलेटर पर थे। शुक्रवार को ही शहर में जीबीएस का पहला मामला सामने आया था। तब 64 साल की एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि शहर के अंधेरी पूर्व क्षेत्र निवासी महिला को बुखार और दस्त के बाद लकवाग्रस्त हो जाने की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कितना घातक जीबीएस जीबीएस एक दुर्लभ विकार है, जिसमें व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता परिधीय तंत्रिका पर हमला करती है, जिससे शरीर के हिस्से अचानक सुन्न पड़ जाते हैं। मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है और कुछ निगलने या सांस लेने में भी दिक्कत होती है। जीबीएस के गंभीर मामलों में मरीज पूरी तरह लकवाग्रस्त तक हो सकता है। अधिकतर वयस्कों और पुरुषों में इस विकार के होने के आसार ज्यादा हैं, हालांकि सभी उम्र के लोग इससे प्रभावित हो सकते हैं। अब तक 8 मौतें जीबीएस के चलते पुणे के 37 वर्षीय एक वाहन चालक की शहर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही, पुणे में जीबीएस से जुड़ी मौतों की संख्या बढ़ कर सात हो गई थी, जिनमें संदिग्ध और पुष्टि हो चुके मामले, दोनों शामिल हैं। मुंबई में एक और मौत के बाद आंकड़ा बढ़कर 8 हो गया है।

तेलंगाना सरकार ने बीयर की कीमतों में संशोधन न करने के कारण बढ़ाए दाम

तेलंगाना तेलंगाना सरकार ने तेलंगाना बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड को बीयर की कीमतों में 15 प्रतिशत की वृद्धि करने की अनुमति दे दी है। यूबीएल ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि यह निर्णय वर्ष 2019-20 से कंपनी की बीयर की कीमतों में संशोधन न करने के कारण राज्य में हुए भारी नुकसान के कारण लिया गया था। यह निर्णय ब्रूअर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) के अनुरोध के बाद और यूनाइटेड ब्रूअरीज लिमिटेड द्वारा आपूर्ति रोकने के बाद आया है। आठ जनवरी को यूनाइटेड ब्रूअरीज लिमिटेड (यूबीएल) ने घोषणा की कि उसने तेलंगाना बेवरेजेज कॉरपोरेशन को अपनी बीयर की आपूर्ति तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला किया है। इसके अतिरिक्त, यूबीएल ने दावा किया कि टीजीबीसीएल पर पिछली बीयर आपूर्ति के लिए काफी बकाया है। हालांकि, इस बारे में किसी विशेष विवरण का खुलासा नहीं किया गया। हालांकि, यूनाइटेड ब्रूअरीज ने बाद में आपूर्ति फिर से शुरू कर दी। राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए, बीएआई ने मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी से बीयर उद्योग के भीतर लंबित मुद्दों को हल करने का आग्रह किया। बीएआई ने बयान में कहा, ‘हालांकि, जिस वृद्धि की अनुमति दी जा रही है, वह उत्पादन की लागत में वृद्धि या उद्योग की अपेक्षा से कम है, लेकिन हम इसका स्वागत करते हैं क्योंकि यह संकेत देता है कि सरकार राज्य में व्यवसाय लाभप्रदता पर उद्योग की चिंताओं के प्रति सजग है और इस पर विचार करने के अपने वादे पर खरी उतरी है।’ बीएआई के महानिदेशक विनोद गिरी ने कहा कि बाजार संचालित प्रणाली सभी को लाभ पहुंचाने का सबसे कुशल तरीका है और हम इस दृष्टिकोण की वकालत करने के लिए सरकार के साथ बातचीत जारी रखेंगे।

प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है, प्रशासन की टीम राहत कार्य में जुटी

 इंदौर इंदौर के बाणगंगा इलाके में बुधवार को स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं। प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार, आग सुपर कॉरिडोर इलाके के टिगरिया बादशाह स्थित अवंतिका नगर की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी, जिसकी जानकारी सबसे पहले आसपास की अन्य फैक्ट्रियों के चौकीदार ने दी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में उसने भयावह रूप ले लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, जिस इलाके में आग लगी, वहां आसपास कई केमिकल और अन्य औद्योगिक उत्पादों की फैक्ट्रियां स्थित हैं, जिससे आग और भी तेजी से फैलने की आशंका बनी रही। पहले लोगों ने ही आग बुझाने की कोशिश की शुरुआती दौर में स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के लिए पानी का उपयोग किया, लेकिन जब आग बेकाबू हो गई तो तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। आग पर काबू पाने के लिए नगर निगम ने फैक्ट्री का शेड गिराने के लिए जेसीबी मशीन भी मंगाई, जिससे राहत कार्य में तेजी लाई जा सके। दमकल कर्मियों और प्रशासन की टीम लगातार आग को काबू करने में जुटी हुई है, लेकिन भीषण आग के कारण पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

नर्मदा और शिप्रा में माघी पूर्णिमा के अवसर पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब, श्रद्धालुओं ने पवित्र नदी में लगाई पावन डूबकी

उज्जैन माघी पूर्णिमा पर उज्जैन में मोक्षदायिनी शिप्रा में अलसुबह से पवित्र स्नान हुआ। बड़ी तादाद में श्रद्धालु शिप्रा में आस्था की डुबकी लगाकर दान करते हुए पुण्य अर्जित करते नजर आए। वहीं, आज बुधवार को शुभ मुहूर्त में होली का डांडा भी रोपा जाएगा, जिससे होली उत्सव की शुरुआत हो जाएगी। जगह-जगह फाग उत्सव मनाया जाएगा।   दरअसल, माघ मास में स्नान का विशेष महत्व होता है। इस दौरान भक्त एक माह तक कल्पवास एवं तीर्थ स्नान करते हैं। माघी पूर्णिमा पर एक माह तक चलने वाले माघ स्नान का समापन हो जाता है। मान्यता है कि जो श्रद्धालु पूरे माह स्नान नहीं कर पाए, वे माघी पूर्णिमा पर स्नान कर पुण्य अर्जित कर सकते हैं। इसके चलते रामघाट पर आस्थावानों की भारी भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं ने दान और देव दर्शन भी किए। सीहोर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर नर्मदा नदी के तट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही आंवली घाट, नीलकंठ घाट, बुधनी घाट और बांद्राबान पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए पहुंचे।   उज्जैन की पवित्र शिप्रा नदी में माघ पूर्णिमा पर स्नान का विशेष महत्व है। माघ मास की पूर्णिमा अश्लेषा नक्षत्र और शोभन योग में आने से इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन स्नान, दान और पितृ पूजा का विशेष महत्व है। इस बार का योग विशेष है क्योंकि, सौभाग्य योग के स्वामी ब्रह्मा और शोभन योग के अधिपति बृहस्पति हैं। जो श्रद्धालु माघ मास में स्नान नहीं कर पाए, वे आज के दिन स्नान कर पूरे माघ मास का पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। होली उत्सव की शुरुआत माघ पूर्णिमा पर होली का डांडा गाड़ने की परंपरा है, जो होली उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है। विभिन्न क्षेत्रों में शुभ, लाभ और अमृत के चौघड़िया में होली के डांडे और गड्ढे का पूजन किया जाएगा। युवतियां और महिलाएं गाय के गोबर से भरगोलिए बनाती हैं। इन्हें धूप में सुखाकर माला तैयार की जाती है। होलिका दहन वाले दिन पूजन के दौरान यह अर्पित की जाती है। मान्यता है कि इससे नकारात्मकता समाप्त होकर घर में सुख-समृद्धि आती है। माघी पूर्णिमा से फाल्गुन पूर्णिमा तक एक माह तक होली की तैयारियों का उमंग और उल्लासपूर्ण वातावरण बना रहता है। माघी पूर्णिमा के महत्व के बारे में ज्योतिषी पंडित गणेश शर्मा ने बताया कि इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है। ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु गंगा जल में निवास करते हैं। इस दिन एक विशेष खगोलीय स्थिति बनती है, जब चंद्रमा कर्क राशि में और सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं। माघ पूर्णिमा पर स्नान-दान का विशेष महत्व माघ पूर्णिमा के साथ ही माघ मास का समापन होता है और फाल्गुन मास का आरंभ होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघी पूर्णिमा से तीन दिन पहले से पवित्र नदियों में स्नान करने से संपूर्ण माघ मास के स्नान का पुण्य प्राप्त होता है। ये दिन स्नान, दान और तर्पण के लिए विशेष शुभ माना जाता है। त्रिवेणी संगम पर लगने वाला प्रसिद्ध माघ मेला भी इसी पवित्र मास की देन है, जो महाशिवरात्रि तक चलेगा। शास्त्रों में सभी पूर्णिमाओं का महत्व है, परंतु माघ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को विशेष फलदायी माना गया है।

AAP के अमानतुल्लाह खान लापता, फोन भी बंद, दिल्ली, UP से राजस्थान तक ताबड़तोड़ छापे

नई दिल्ली दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के नवनिर्वाचित विधायक अमानतुल्लाह खान पर शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है. उन पर गिरफ्तारी के बाद मकोका लगाने की तैयारी चल रही है. विधायक की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच की टीम की ओर से उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के अलग-अलग ठिकानों पर रेड डाले गए हैं. आम आदमी पार्टी (आप) के सबसे बड़े मुस्लिम चेहरे और अक्सर विवादों में घिरे रहने वाले अमानतुल्लाह खान को एक बार फिर पुलिस तलाश रही है। हाल ही में ओखला विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने वाले अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इस बीच अमानतुल्लाह ने दिल्ली पुलिस को लेटर लिखकर दावा किया है कि वह अपनी विधानसभा क्षेत्र में ही मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार, अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के बाद मकोका लगाया जा सकता है. पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है. उनके फोन की आखिरी लोकेशन मीठापुर में मिली, लेकिन उसके बाद से उनका फोन बंद चल रहा है. सूत्रों का यह भी दावा है कि पुलिस को शक है कि कुछ आम आदमी पार्टी नेता अमानतुल्लाह की मदद कर रहे हैं. अमानतुल्लाह के खिलाफ FIR इससे पहले दिल्ली पुलिस ने 2 दिन पहले सोमवार को जामिया नगर में पुलिस टीम पर हमले की अगुवाई करने के आरोप में ओखला के AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पुलिस के अनुसार, अमानत ने हत्या की कोशिश के मामले में भगोड़े आरोपी की हिरासत से भागने में मदद भी की है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपना नाम नहीं बताने की शर्त पर इस मामले में अपनी पुष्टि की और कहा कि वे अमानतुल्लाह खान और उनके समर्थकों के खिलाफ लोकसेवक को दायित्व निर्वहन से रोकने के लिए एफआईआर दर्ज कर रहे हैं. अमानतुल्लाह की मौजूदगी में भागा आरोपी अधिकारी ने बताया कि यह वाकया तब हुआ जब दिल्ली के जामिया नगर इलाके में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम हत्या की कोशिश के एक मामले में वांछित शाबाज खान को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी. AAP विधायक अमानतुल्लाह के समर्थकों के पुलिस टीम के साथ भिड़ने की वजह से शाबाज मौके से भागने में कामयाब हो गया. सूत्रों के अनुसार, हमले के समय अमानतुल्लाह वहां घटनास्थल पर थे, जिससे आरोपी भागने में सफल रहा. अमानतुल्लाह ने लगाई जीत की हैट्रिक दिल्ली पुलिस के डीसीपी रवि कुमार ने बताया कि उनके खिलाफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम की कई धाराएं लगाई गई हैं क्योंकि कई ऐसे मुकदमे हैं जो कि अमानतुल्लाह के खिलाफ पेंडिंग हैं, या फिर ट्रायल चल रहे हैं. अभी तक तो उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका है. वह अब जांच में शामिल नहीं हुए हैं. उनसे संपर्क करने की पूरी कोशिश की जा रही है और जिससे हम अपनी जांच को आगे बढ़ा सके. पिछले हफ्ते दिल्ली में हुए चुनाव में ओखला विधानसभा सीट पर अमानतुल्लाह खान ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनीष चौधरी को 23,639 वोट से हराया. अमानतुल्लाह को 88,392 वोट मिले जबकि बीजेपी के मनीष के खाते में 65,304 वोट आए. अमानतुल्लाह ने ओखला से अपनी जीत की हैट्रिक लगाई. पिछले 24 घंटों में अमानतुल्लाह केस में जुड़ीं नई धाराएं अमानतुल्लाह पर पुलिस ने दंगे से जुड़ी बीएनएस की धारा लगाई है. क्योकि अमानतुल्लाह खान ने भीड़ इकठ्ठा कर ली थी और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, इसलिए पुलिस ने बीएनएस की धारा 191(2) लगाई है. वहीं, पुलिस ने अमानतुल्लाह पर बीएनएस 190 भी लगाई है. जिसका मतलब है अगर कोई व्यक्ति गैरकानूनी सभा का हिस्सा था और उस सभा के मकसद के तहत कोई अपराध हुआ, तो उस व्यक्ति को भी दोषी माना जाएगा. इसके अलावा अमानतुल्लाह पर धारा 221 यानी कि ड्यूटी पर मौजूद लोक सेवक को बाधा पहुंचाना. धारा 121(1) यानी अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे किसी लोक सेवक को नुकसान पहुंचाने का अपराध व धारा 132 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इन धाराओं में भी दर्ज हुई है FIR अमानतुल्लाह पर धारा 351(3) के तहत भी एफआईआर दर्ज की गई है. यह धारा मौत, गंभीर चोट या संपत्ति को नष्ट करने की धमकी से संबंधित है. वहीं, उन पर धारा 263 यानी कि किसी अन्य व्यक्ति की वैध गिरफ्तारी में बाधा डालने या उसका विरोध करने का कार्य करना आदि शामिल है. इसके अलावा अमानतुल्लाह पर धारा 111 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है. जानें पूरा मामला क्राइम ब्रांच की टीम जामिया इलाके में वांटेड बदमाश शावेज़ को पकड़ने गई थी. शावेज़ को क्राइम ब्रांच ने पकड़ भी लिया था. लेकिन  अमानतुल्लाह खान अपने 20-25 समर्थकों के साथ पहुंच गए. अमानतुल्लाह खान ने क्राइम ब्रांच के स्टाफ को कहा….तुम्हारी यहां आने की हिम्मत कैसे हुई”. मैं ऐसी पुलिस और कोर्ट कुछ नहीं मानता. साथ ही अमानतुल्लाह खान और समर्थकों ने पुलिस पर हमला भी किया था और हाथापाई भी की थी. इसके अलावा पुलिस वाले का आई कार्ड भी छीन लिया गया था. अमानतुल्लाह खान ने पुलिस को धमकी देते कहा था ये इलाका हमारा है, यहां से निकल जाओ वरना जिंदा निकलना भारी पड़ेगा. हमारी आवाज पर इतने लोग इक्कठे हो जाएंगे कि की तुम लोगों का पता भी नहीं चलेगा कि तुम कहां गए. अमानतुल्लाह खान को पकड़ने के लिए पुलिस ने कहां-कहां दी दबिश अमानतुल्लाह खान पर एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस तलाश कर रही है. लेकिन आप विधायक का अभी तक पता नहीं चल सका है. उनका फोन भी बंद आ रहा है. पुलिस अब तक ओखला सहित दिल्ली के कई अन्य इलाकों में दबिश दे चुकी है. वहीं, पुलिस दिल्ली बॉर्डर से लगे राज्यों में भी दबिश दे रही है.  

मध्य प्रदेश में गिद्धों की संख्या में वृद्धि से पर्यावरण संतुलन में सुधार हुआ

 उमरिया  तीन दशक पहले बीमार गायों के इलाज के लिए दी जाने वाली दवा डाईक्लोफेनिक की वजह से खात्मे की ओर बढ़ रही गिद्धों की संख्या अब बढ़ने लगी है। इस वर्ष 17, 18 और 19 फरवरी को होने वाली गिद्धों की गणना में गिद्धों का आंकड़ा 12 हजार के पार होने की उम्मीद जाग रही है। पिछली गणना में गिद्धों की संख्या 10 से 11 हजार के बीच थी। मध्य प्रदेश में गिद्धों को संरक्षित करने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं, जिसका परिणाम है कि गिद्धों की संख्या और उनके आवास में वृद्धि हो रही है। वर्ष 2016-17 में प्रदेश में गिद्धों की संख्या महज सात हजार 29 थी, जो अगले साल यानी वर्ष 2018-19 में बढ़कर बढ़कर आठ हजार तीन सौ 97 हो गई। गिद्धों की संख्या में संरक्षण की वजह से अगली गणना वर्ष 2020-21 में भी वृद्धि दर्ज की गई। इस साल गिद्धों की संख्या नौ हजार चार सौ 46 हो गई। वर्ष 2022-23 में यह संख्या दस हजार हो गई और वर्ष 2024 में यह संख्या दस से ग्यारह हजार के बीच हो गई। गिद्धों की संख्या की वृद्धि का यह सिलसिला थमा नहीं है इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार मध्यप्रदेश में 12 हजार से ज्यादा गिद्ध होंगे। यहां हैं ज्यादा गिद्ध पिछली गणना के दौरान पन्ना जिले में गिद्धों की संख्या सबसे ज़्यादा है। इसके अलावा श्योपुर, मंदसौर, और छतरपुर ज़िलों में भी अच्छी संख्या में गिद्ध दिखाई देते हैं। मंदसौर जिले में 681 गिद्ध पाए गए थे। छतरपुर जिले में 659 कुनो वन्य जीव वन प्रभाग में 406 गिद्ध, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 229 गिद्ध दिखाई दिए थे। पृथ्वी के इकोसिस्टम के लिए गिद्ध का होना बहुत जरूरी है, क्योंकि एकमात्र प्राणी है जो सड़े हुए मांस को खत्म करता है। प्रदेश में सात तरह के गिद्ध दुनिया में कुल 22 प्रजाति के गिद्ध पाए जाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार भारत में सिर्फ नौ तरह के गिद्ध पाए जाते हैं। इनमें मध्य प्रदेश में सात प्रजाति के गिद्ध पाए जाते हैं। मध्य प्रदेश में सफेद गिद्ध, चमर गिद्ध, देसी गिद्ध, पतल चोंच गिद्ध, राज गिद्ध, हिमालयी गिद्ध, यूरेशियाई गिद्ध और काला गिद्ध की मौजूदगी मिली है। यह संख्या और बढ़ जाएगी     प्रदेश में गिद्धों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गिद्धों के संरक्षण के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। इस वर्ष होने वाली गणना में यह संख्या और बढ़ जाएगी इसकी हमें उम्मीद है। – शुभरंजन सेन, पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ मध्य प्रदेश  

JEE Main 2025 में राजस्थान से सबसे ज्यादा टॉपर्स, दिल्ली-UP के भी छात्रों ने लहराया परचम

नई दिल्ली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई-मेन जनवरी सेशन का परिणाम जारी कर दिया। अभी तक देखे गए परिणामों में एनटीए की ओर से 14 स्टूडेंट्स को 100 एनटीए स्कोर घोषित किया गया है, इसमें से 5 स्टूडेंट्स राजस्थान से हैं। डॉ. बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि कोटा के क्लासरूम स्टूडेंट ओमप्रकाश बेहरा, रजित गुप्ता, सक्षम जिंदल और अरनव सिंह के साथ ऑनलाइन टेस्ट सीरीज के हर्ष झा ने 100 एनटीए स्कोर हासिल किया है। एनटीए आंसर-की और रिकॉर्डेड रेस्पोंस के अनुसार ओमप्रकाश बेहरा ने 300 में से 300 अंक प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही 44 स्टेट टॉपर्स की लिस्ट जारी की गई। इसमें अरनव सिंह, रजित गुप्ता, सक्षम जिंदल, ओमप्रकाश (राजस्थान), शौर्य अग्रवाल (छत्तीसगढ़), अभिमन्यू टिबरेवाल (झारखंड), पाणिनी (बिहार), नवनीत प्रियदर्शी (ओडिशा), धैर्य शर्मा (हिमाचल प्रदेश), कृष्णा चक्रबर्ती (असम), ई कुमारन (पुड्डूचेरी), हर्ष झा (दिल्ली) और निशिता (मेघालय) से स्टेट टॉपर है। कुल 10 शिफ्टों में हुई परीक्षा में 14 स्टूडेंट्स ने 100 एनटीए स्कोर प्राप्त किया है, जिसमें राजस्थान के सर्वाधिक 5 विद्यार्थियों में से 4 कोटा से हैं। दिल्ली के 2, उत्तर प्रदेश के 2, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक एवं तेलंगाना के 1-1 विद्यार्थी शामिल है। इस वर्ष राजस्थान से सर्वाधिक विद्यार्थियों का 100 एनटीए स्कोर बना है। जारी किए रिजल्ट में 44 स्टेट टॉपर्स की सूची भी जारी की गई है। जेईई-मेन जनवरी सेशन बीई-बीटेक के लिए 22 से 29 जनवरी के मध्य 5 दिन में 10 शिफ्टों में हुई थी। फाइनल आंसर की 10 फरवरी को जारी की गई थी। परीक्षा के लिए 13 लाख 11 हजार 544 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था तथा 12 लाख 58 हजार 136 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। राजस्थान से 5 छात्रों ने किया टॉप, मप्र का एक भी नहीं: एनटीए 100 स्कोर हासिल करने वाले छात्रों में राजस्थान से 5, दिल्ली व यूपी से 2-2, कर्नाटक, आंध्र, गुजरात, तेलंगाना और इनमें एक ही छात्रा है। 100 एनटीए स्कोर वाले छात्र आयुष सिंघल (राजस्थान), कुशाग्र गुप्ता (कर्नाटक), दक्ष (दिल्ली-एनसीटी), हर्ष झा (दिल्ली-एनसीटी), राजित गुप्ता (राजस्थान), श्रेयस लोहिया (उत्तर प्रदेश), सक्षम जिंदल (राजस्थान), सौरव (उत्तर प्रदेश), विशद जैन (महाराष्ट्र), अर्णव सिंह (राजस्थान), शिवेन तोषनीवाल (गुजरात), साई मनोग्ना गुथकोंडा (आंध्र प्रदेश), ओम प्रकाश बेहेरा (राजस्थान) और बानी ब्रता माजी (तेलंगाना) शामिल हैं। पेपर-पैटर्न बदलने से संख्या कम हुई एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा के मुताबिक पेपर के पार्ट बी में विकल्पों की सुविधा समाप्त करने का असर स्कोर कार्ड पर आया है। जेईई मेन-2024 जनवरी सेशन में देश में 23 विद्यार्थियों ने 100 एनटीए स्कोर प्राप्त किया था। इस बार सिर्फ 14 स्टूडेंट्स हैं।

इंदौर-देवास बायपास पर एमआर-10 जंक्शन फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर एक हिस्से का मुख्य मार्ग बंद कर दिया

इंदौर  इंदौर-देवास बायपास पर एमआर-10 जंक्शन फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर मंगलवार से एक हिस्से का मुख्य मार्ग बंद कर दिया। सुबह 10 बजे बाईं तरफ का यातायात डायवर्ट किया गया। राऊ तरफ से आने वाले वाहनों को डेढ़ किमी तक सर्विस लेन से जाना पड़ा है। संगम पैराडाइज से पटेल नगर के बीच वाहनों की बेहद धीमी गति से चले। वाहन रांग साइड से भी आए। इस वजह से कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। दो घंटे वाले ट्रायल को शाम छह बजे तक रखा गया। यातायात विभाग ने बेस्ट प्राइस की तरफ जल्द ही मार्ग पूरा करने के निर्देश दिए हैं। एमआर-10 जंक्शन पर बन रहा फ्लाईओवर उसके बाद दाईं तरफ का यातायात डायवर्ट किया जाएगा। इंदौर-देवास बायपास पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) इन दिनों एमआर-10 जंक्शन पर फ्लाईओवर बना रहा है। सालभर से निर्माण चल रहा है। अभी तक पिलर-गर्डर और स्लैब डाली गई है। निर्माण एजेंसी फ्लाईओवर पूरा करने के लिए अब बाईं तरफ से रास्ता बंद किया गया है। मंगलवार से ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है। वाहनों को संगम पैराडाइज से सर्विस लेन से निकाला जा रहा है। डेढ़ किमी तक वाहन के लिए डायवर्शन रखा है। पटेल नगर की सर्विस लेन से दोबारा वाहन मुख्य मार्ग पर आएंगे। रांग साइड से आ रहे वाहनों के लिए लगे बैरिकेड सुबह 10 बजे से वाहनों के लिए सर्विस लेन खोल दी गई है। दोपहर 12 बजे यातायात विभाग और एनएचएआइ के अधिकारियों ने निरीक्षण किया, जिसमें एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुमेश बाझल, एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक अरविंद तिवारी, एसीपी ट्रैफिक मनोज खत्री मौजूद थे। उस दौरान कुछ वाहन विपरीत दिशा से आ रहे थे। अब उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड लगा दिए गए हैं। एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुमेश बांझल ने कहा कि सभी वाहनों के लिए सर्विस लेन रखी थी। सुबह 10 से शाम छह बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। सप्ताहभर बाद दूसरी तरफ से ट्रैफिक डायवर्ट करेंगे। उसके पहले सर्विस लेन को व्यवस्थित किया जा रहा है। लाभ-गंगा से वाहनों को रोका जाएगा। इधर… एबी रोड पर शिफ्ट होगी नेकी की दीवार आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण को देखते हुए निगमायुक्त मंगलवार सुबह शहर की पहली आदर्श सड़क ग्रेटर कैलाश रोड पहुंचे। उन्होंने स्वच्छता का जायजा लिया तो पता चला कि इस सड़क पर बनाई गई नेकी की दीवार की हालत खराब है। इसे एबी रोड पर शिफ्ट करने के लिए कहा गया। निगमायुक्त ने आदर्श सड़क पर पेंटिंग कराने के निर्देश भी दिए। फुटपाथ और स्टार्म वाटर लाइन की जालियां सुधारने के लिए भी कहा गया है। निगमायुक्त खजराना रिंग रोड स्थित शासकीय स्कूल भी पहुंचे। उन्होंने विद्यालय परिसरों में पर्याप्त पेयजल, स्वच्छ शौचालयों और सफाई व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को स्वच्छ सर्वेक्षण की गाइड लाइन के अनुरूप समुचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। विद्यालयों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए भी कहा। इस दौरान अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा, कार्यपालन यंत्री लक्ष्मीकांत वाजपेई, जोनल अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा भी उपस्थित थे।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारतीय टीम में हुए 3 बदलाव

अहमदाबाद इंडिया वर्सेस इंग्लैंड वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। लगातार तीन टॉस वे इस सीरीज में जीते हैं, लेकिन मैच पहले दो हार चुके हैं। इंग्लैंड की टीम में एक बदलाव हुआ है। जेमी ओवर्टन की जगह टॉम बैंटन टीम में शामिल किए गए हैं। वहीं, भारतीय टीम में रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है, जबकि वरुण चक्रवर्ती फिट नहीं हैं। इनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह को मौका मिला है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है। दोनों टीमों का आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले यह आखिरी मैच है। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), टॉम बैंटन, लियाम लिविंगस्टोन, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, मार्क वुड और साकिब महमूद

उज्जैन महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी शुरू, 10 दिन तक मनमोहक रूपों में दर्शन देंगे बाबा

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में 17 फरवरी से महाशिवरात्रि महोत्सव की भव्य शुरुआत होगी. ये आयोजन पूरे 10 दिन तक चलेगा. इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे. श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और इन्हें सुविधाएं देने के लिए महाकालेश्वर मंदिर समिति ने दर्शन व्यवस्था को और सरल-सुविधाजनक बनाने की रणनीति बनाई है. मंदिर समिति का कहना है कि भक्तों को आसानी से भगवान महाकाल के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो सके, इसकी तैयारियां की जा रही हैं. श्रद्धालुओं की कहां और कैसे एंट्री व एग्जिट महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन ने इस बार दो प्रमुख बदलाव किए हैं. सभी प्रवेश द्वारों जैसे त्रिवेणी संग्रहालय, नीलकंठ द्वार और अवंतिका द्वार पर संकेतक लगाए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को सटीक मार्गदर्शन मिल सके. इसके अलावा टनल (सुरंग मार्ग) का पूर्ण क्षमता से उपयोग किया जाएगा, जिससे दर्शन प्रक्रिया में गति आएगी. सामान्य श्रद्धालु चारधाम पार्किंग से प्रवेश करेंगे और शक्ति पथ, त्रिवेणी संग्रहालय, नंदी द्वार, महाकाल लोक, मानसरोवर भवन, फेसिलिटी सेंटर-1 और टनल मार्ग से होते हुए गणेश मंडपम् पहुंचकर दर्शन कर सकेंगे. दर्शन के बाद श्रद्धालु आपातकालीन निर्गम द्वार से होते हुए हरसिद्धि मंदिर के पास से चारधाम मंदिर लौट सकेंगे. वीआईपी और मीडिया प्रवेश की ऐसी रहेगी व्यवस्था वीआईपी, वीवीआईपी और मीडिया के लिए नीलकंठ द्वार से प्रवेश की व्यवस्था की गई है. इनके वाहन विशेष पार्किंग क्षेत्र में रखे जाएंगे, जहां से वे महाकाल लोक, कंट्रोल रूम, शंख द्वार, निर्माल्य द्वार होते हुए सभा मंडपम् पहुंचेंगे. दर्शन के बाद इसी मार्ग से वापसी होगी. अवंतिका द्वार (गेट नंबर 1) से बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं को निःशुल्क दर्शन की सुविधा मिलेगी. महाकाल लोक और हरसिद्धि मंदिर तिराहे पर प्रसाद वितरण केंद्र इसके अलावा महाकाल लोक और हरसिद्धि मंदिर तिराहे पर प्रसाद वितरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे. नीलकंठ द्वार पर आपातकालीन एंबुलेंस तैनात रहेंगी. इसके साथ ही भील समाज धर्मशाला, कलोता समाज धर्मशाला, हरिफाटक ब्रिज के नीचे हाट बाजार और मेघदूत पार्किंग स्थल पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है. श्रद्धालुओं को बस के माध्यम से मंदिर तक पहुंचाया जाएगा. दर्शन मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर अस्थायी पूछताछ केंद्र स्थापित किए जाएंगे. सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के माध्यम से निरीक्षण किया जाएगा. भीड़ बढ़ने पर दो अलग दर्शन मार्ग तैयार श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने पर दो अलग दर्शन मार्ग खोले जाएंगे. पहला फेसिलिटी सेंटर-1 से मंदिर परिसर के निर्गम रैंप और नवीन टनल तक और दूसरा, फेसिलिटी सेंटर-1 से सीधे कार्तिकेय मंडपम् तक. महाकाल मंदिर सहायक प्रशासक मूलचंद्र जूनवाल ने बताया “मंदिर समिति और प्रशासन पूरी तरह से तैयार है. श्रद्धालुओं इस पावन पर्व पर भगवान महाकाल के दर्शन का लाभ बिना किसी कठिनाई के हो सकें, इस प्रकार की व्यवस्था बनाई गई है.”

प्रदेश में कल से तापमान गिरने का अनुमान, एक बार फिर से बढ़ेगी ठंड

भोपाल मध्य प्रदेश के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। रात का तापमान 17 डिग्री तक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 13 फरवरी से सर्दी का एक और दौर आएगा। दो दिन तक पारे में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी। प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में पारा 10 डिग्री से नीचे जा सकता है। हालांकि ज्यादा ठंड पड़ने के अनुमान नहीं है। 17 डिग्री दर्ज हुआ शिवनी का न्यूनतम तापमान मध्य प्रदेश में इस समय रातें ज्यादा ठंडी नहीं है। सुबह और रात में ही हल्की ठंड पड़ रही है। सोमवार-मंगलवार की रात की बात करें तो भोपाल में 15.7 डिग्री, इंदौर में 14.4 डिग्री, ग्वालियर में 11.3 डिग्री, उज्जैन में 11.5 डिग्री और जबलपुर में पारा 13.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, सिवनी सबसे गर्म रहा। यहां रात का तापमान 17 डिग्री तक पहुंच गया। छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, बैतूल, खरगोन, धार और सागर में पारा 15-16 डिग्री के बीच ही रहा। इधर, मंगलवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। भोपाल में सुबह से तेज धूप खिली रही। इस कारण लोग परेशान होते रहे। कई शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री के पार ही रहा। अभी प्रदेश में रातें ज्यादा ठंडी नहीं है। सुबह और रात में ही हल्की ठंड पड़ रही है। सोमवार-मंगलवार की रात की बात करें तो भोपाल में 15.7 डिग्री, इंदौर में 14.4 डिग्री, ग्वालियर में 11.3 डिग्री, उज्जैन में 11.5 डिग्री और जबलपुर में पारा 13.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, सिवनी सबसे गर्म रहा। यहां रात का तापमान 17 डिग्री तक पहुंच गया। छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, बैतूल, खरगोन, धार और सागर में पारा 15-16 डिग्री के बीच ही रहा। इधर, मंगलवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। भोपाल में सुबह से तेज धूप खिली रही। इस कारण लोग परेशान होते रहे। कई शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री के पार ही रहा। मौसम बदलने की यह वजह मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया, 8 फरवरी को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) उत्तर भारत पहुंचा था। इसके असर के कारण प्रदेश में उत्तर से सर्द हवाएं चल रही थी, जो अब लौट गई है। वहीं, हवा का रुख दक्षिणी हो गया है। इस कारण ठंडी हवा प्रदेश में नहीं आ रही और दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई। 13 फरवरी से तापमान में फिर से गिरावट देखने को मिलेगी। जेट स्ट्रीम हवा का असर नहीं एक सप्ताह पहले तक प्रदेश में सर्द हवा की रफ्तार 36 से 40 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच गई थी, लेकिन अब सर्द हवाएं नहीं आ रही है। इस वजह से गर्मी बढ़ गई है। मंगलवार को 12.6 किमी की ऊंचाई पर जेट स्ट्रीम हवा की रफ्तार 231 किमी प्रतिघंटा रही, लेकिन इसका असर यहां देखने को नहीं मिला। अगले 2 दिन ऐसा मौसम 12 फरवरी: दिन में गर्मी का एहसास होगा, लेकिन रात में ठंडक घुली रहेगी। 13 फरवरी: दिन-रात के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। फरवरी में 10 साल का ट्रेंड… तीनों मौसम का असर प्रदेश में पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें, तो फरवरी महीने में रातें ठंडी और दिन गर्म रहते हैं। बारिश का ट्रेंड भी है। इस बार भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार रहेगा, जबकि रात में 10 से 14 डिग्री के बीच रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी में सबसे ज्यादा ग्वालियर ठिठुरता है। पिछले साल यहां न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री तक पहुंचा था, लेकिन इससे पहले 5 डिग्री के नीचे ही रहा है। जबलपुर में दिन में गर्मी और रात में ठंड रहती है। इस बार 2 महीने कड़ाके की ठंड, जनवरी में मिला-जुला असर इस बार शुरुआती दो महीने यानी, नवंबर और दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ी। ठंड ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। नवंबर की बात करें तो भोपाल में 36 साल का रिकॉर्ड टूटा। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में भी पारा सामान्य से 7 डिग्री तक नीचे रहा। वहीं, दिसंबर में भी ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ा। स्थिति यह रही कि पूरे प्रदेश में जनवरी से भी ठंडा दिसंबर रहा। भोपाल समेत कई शहरों में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। 9 दिन शीतलहर चली। भोपाल में दिसंबर की सर्दी ने 58 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है, जबकि भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में जानवरों को सर्दी से बचाने के लिए हीटर लगाए गए। भगवान को भी ठंड से बचाने के लिए जतन किए गए। अब बात जनवरी की। शुरुआत 10 से 15 दिन तक कड़ाके की ठंड का दौर रहा, लेकिन फिर तेवर ठंडे हो गए। ठंड के दो दौर आए, जबकि तीन बार मावठा गिरा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सिंह ने बताया, जनवरी में ठंड का असर जरूर रहा, लेकिन पिछले 10 साल के ट्रेंड के अनुसार तेज सर्दी नहीं पड़ी। पश्चिमी विक्षोभ की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी नहीं होने से तेज बारिश का दौर नहीं रहा। न ही ओले गिरे, जबकि जनवरी में ओला-बारिश का दौर भी रहता है।

आंध्र प्रदेश में संदिग्ध बर्ड फ्लू से लाखों मुर्गियों की सामूहिक मृत्यु , पशुपालन विभाग ने अलर्ट जारी किया

कोलेरू भोपाल हाई सिक्योरिटी लेबोरेटरी ने पुष्टि की है कि आंध्र प्रदेश में लाखों मुर्गियों की मौत का कारण बर्ड फ्लू है। पिछले कुछ हफ्तों में गोदावरी जिलों में बड़ी संख्या में मुर्गियां मर रही हैं। एपी पशुपालन विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोलेरू जलग्रहण क्षेत्रों में पक्षियों के प्रवास के कारण वायरस फैला है। एपी के दो जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि आंध्र प्रदेश में मुर्गियों की अचानक हुई मौतों का कारण पता चल गया है। गोदावरी जिलों में पिछले कुछ हफ्तों में लाखों मुर्गियों की मौत से हड़कंप मच गया है। वायरस के कारण एपी और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में कई मुर्गियां मरी हैं। खम्मम और सथुपल्ली के साथ-साथ दोनों गोदावरी जिलों में भी बड़ी संख्या में मुर्गियों की मौत हुई है। जवाब में, पशुपालन विभाग ने मृत मुर्गियों के नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे। पश्चिमी गोदावरी जिले के दो इलाकों में मुर्गियों की मौत का कारण एवियन इन्फ्लूएंजा (HN1 – बर्ड फ्लू वायरस) होने की पुष्टि हुई है। आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में मरे मुर्गियों के नमूने जांच के लिए मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान में भेजे गए। पश्चिम गोदावरी जिले के तनुकु मंडल के वेलपुर और पूर्वी गोदावरी जिले के पेरावली मंडल के कानुर, अग्रहारम के मुर्गी फार्मों से लिए गए नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने दोनों जिलों के फार्मों में मुर्गियों को क्वारंटीन कर दिया है। प्रभावित मुर्गी फार्मों के एक किलोमीटर के दायरे में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। आसपास के इलाकों में वायरस को नियंत्रित करने के लिए विशेष उपाय लागू किए गए हैं और रेड जोन की निगरानी विशेष टीमें कर रही हैं। मुर्गी फार्मों में काम करने वाले लोगों के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है और मुर्गियों को प्रभावित करने वाली बीमारियों के बारे में किसानों के लिए जागरूकता सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। प्रवासी पक्षियों से फैलता है वायरस ऐसा माना जाता है कि बर्ड फ्लू प्रवासी पक्षियों में पाए जाने वाले वायरस से फैलता है जो हर साल विभिन्न देशों से कोलेरू क्षेत्र में आते हैं। पक्षियों के पानी में शौच करने से वायरस जलाशयों में पहुंच गया। अनुमान है कि मुर्गियों में संक्रमण पानी के जरिए हुआ। पशुपालन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नवंबर, दिसंबर और जनवरी में कम तापमान के कारण वायरस तेजी से फैला। शुरुआत में, प्रसार को मृत पक्षियों के अनुचित निपटान से जोड़ा गया था। यदि तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच है तो बर्ड फ्लू वायरस जीवित नहीं रहता है। वर्तमान में, राज्य के अधिकांश हिस्सों में 34 डिग्री से अधिक तापमान का अनुभव हो रहा है, इसलिए वायरस के आगे फैलने की संभावना नहीं है। एपी पशुपालन विभाग ने घोषणा की है कि उसने अधिकारियों को बर्ड फ्लू से पहचाने गए दो फार्मों में मुर्गियों और अंडों को दफनाने का आदेश दिया है। दफनाए गए प्रत्येक मुर्गे के लिए 90 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। एहतियात के तौर पर, दो चिकन फार्मों के एक किलोमीटर के दायरे में रेड अलर्ट घोषित किया गया है और उन इलाकों में चिकन की दुकानें बंद कर दी गई हैं। हालांकि, अन्य स्थानों पर कोई प्रतिबंध नहीं है। पशुपालन विभाग के निदेशक दामोदर नायडू ने कहा कि वायरस प्रभावित क्षेत्रों के 10 किलोमीटर के दायरे में निगरानी जारी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राज्य के अन्य हिस्सों में मुर्गियों के साथ कोई समस्या नहीं है और आश्वासन दिया कि उच्च तापमान पर पकाए जाने पर चिकन का मांस खाने के लिए सुरक्षित है।  

शुद्ध प्रत्यक्ष करीब 15% बढ़ा, हो गया 17.78 लाख करोड़ रुपये, जानिए कितना जारी किया गया रिफंड

नई दिल्ली चालू वित्त वर्ष 2024-25 में अब तक भारत का शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 14.69 प्रतिशत बढ़कर 17.78 लाख करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक शुद्ध गैर-कॉर्पोरेट करों से संग्रह जिसमें मुख्य रूप से व्यक्तिगत आयकर शामिल है जो प‍िछले साल के मुकाबले 21 प्रतिशत बढ़कर लगभग 9.48 लाख करोड़ हो गया। 1 अप्रैल, 2024 से 10 फरवरी, 2025 के बीच शुद्ध कॉर्पोरेट कर संग्रह 6 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 7.78 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। इस वित्त वर्ष में अब तक प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) से शुद्ध संग्रह 65 प्रतिशत बढ़कर 49,201 करोड़ रुपये हो गया है। इस अवधि के दौरान 4.10 लाख करोड़ रुपये से अधिक के रिफंड जारी किए गए जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 42.63 प्रतिशत अधिक है। 10 फरवरी तक सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 19.06 प्रतिशत बढ़कर 21.88 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। चालू वित्त वर्ष के संशोधित अनुमान (आरई) में सरकार ने कुल आयकर संग्रह 12.57 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया है जो बजट अनुमान 11.87 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। इस वित्त वर्ष में एसटीटी से संग्रह 55,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो बजट अनुमान (बीई) 37,000 करोड़ रुपये से अधिक है। कॉरपोरेट कर संग्रह लक्ष्य को संशोधित कर 9.80 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है जो बजट लक्ष्य 10.20 लाख करोड़ रुपये से कम है। कुल मिलाकर, संशोधित अनुमान में प्रत्यक्ष कर संग्रह 22.37 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया है जो बजट अनुमान के 22.07 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। वहीं केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 7 फरवरी को नए आयकर विधेयक को मंजूरी दे दी है। इस सप्ताह लोकसभा में नया प्रत्यक्ष कर विधेयक पेश किए जाने की उम्मीद है। नया कर विधेयक देश की कर प्रणाली में सुधार के एक बड़े प्रयास का हिस्सा है और इसका उद्देश्य मौजूदा कर ढांचे में सुधार करके इसे और अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet