LATEST NEWS

‘पीएम मोदी के विमान पर आतंकी हमला कर सकते हैं’,पुलिस ने धमकी देने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान पर उनके दो दिवसीय अमेरिकी दौरे से पहले आतंकी हमले की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। कॉल करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से बीमार है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने मुंबई पुलिस के हवाले से बताया कि 11 फरवरी को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आया जिसमें चेतावनी दी गई थी कि आतंकवादी प्रधानमंत्री मोदी के विमान पर हमला कर सकते हैं, क्योंकि वह आधिकारिक विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। चेंबूर से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अन्य एजेंसियों को सूचित किया और जांच शुरू की। पुलिस ने कहा कि मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को धमकी भरा कॉल करने वाले व्यक्ति को चेंबूर इलाके से हिरासत में ले लिया गया है। वह मानसिक रूप से बीमार है। पीएम मोदी सोमवार को फ्रांस और अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। बुधवार को उनकी दो दिवसीय अमेरिकी यात्रा शुरू होने वाली है। पहले भी मिली थी धमकी हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब मुंबई पुलिस को पीएम मोदी की जान को खतरा होने की धमकी मिली हो। अधिकारियों के अनुसार, पिछले साल दिसंबर में ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन पर एक धमकी भेजी गई थी। इसमें दो कथित आईएसआई एजेंटों से जुड़े बम की साजिश का दावा किया गया था। इसके अलावा, पिछले साल प्रधानमंत्री की जान को खतरा होने के आरोप में 34 वर्षीय कांदिवली निवासी शीतल चव्हाण को गिरफ्तार किया गया था। चव्हाण ने कथित तौर पर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके दावा किया था कि उसके पास हथियार तैयार हैं।

Champions Trophy के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, बदला कप्तान, पहले के मुकाबले 5 बड़े बदलाव

नई दिल्ली आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक और झटका लगा है. स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने निजी कारणों के चलते इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया. अब ऑस्ट्रेलियाई टीम चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने तीन प्रीमियम गेंदबाजों के बिना भाग लेगी. कप्तान पैट कमिंस और जोश हेजलवुड पहले ही टूर्नामेंट से आउट हो गए थे. चैम्पियंस ट्रॉफी में स्मिथ होंगे कप्तान, टीम में 5 बदलाव पैट कमिंस टखने की समस्या से उबर नहीं पाए थे. कमिंस बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दौरान भी इस समस्या से परेशान रहे थे. जबकि हेजलवुड को कूल्हे की समस्या हो गई थी. इसके अलावा मिचेल मार्श इंजरी के चलते पहले ही बाहर हो चुके हैं. जबकि मार्कस स्टोइनिस ने अचानक ही वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था. यानी ऑस्ट्रेलियाई टीम को चैम्पियंस ट्रॉफी टीम में कुल पांच बदलाव करने पड़े हैं. अब सीन एबॉट, बेन ड्वारशुइस, स्पेंसर जॉनसन, जेक-फ्रेजर मैकगर्क और तनवीर संघा को चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है. सीन एबॉट, बेन ड्वारशुइस और स्पेंसर जॉनसन तेज गेंदबाज हैं. वहीं तनवीर संघा भारतीय मूल के लेग स्पिनर हैं. जबकि फ्रेजर-मैकगर्क ओपनर बल्लेबाज हैं. उधर 21 वर्षीय स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर कूपर कोनोली को ट्रैवलिंग रिजर्व के रूप में नामित किया गया है. चैम्पियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी स्टीव स्मिथ करेंगे. चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया की अपडेटेड टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, एरॉन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट, एडम जाम्पा. ट्रैवलिंग रिजर्व: कूपर कोनोली. बता दें कि चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में 8 टीमों के बीच कुल 15 मुकाबले होंगे. इन 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है. भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप-ए में हैं. उनके साथ बाकी दो टीमें न्यूजीलैंड और बांग्लादेश हैं. जबकि ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड को रखा गया है. सभी 8 टीमें अपने-अपने ग्रुप में 3-3 मुकाबले खेलेंगी. इसके बाद हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी. चैम्पियंस ट्रॉफी के सभी 15 मुकाबले 4 वेन्यू पर खेले जाएंगे. इसमें 3 वेन्यू पाकिस्तान में होंगे. जबकि एक वेन्यू दुबई रहेगा. भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगी. चैम्पियंस ट्रॉफी का फुल शेड्यूल… 19 फरवरी- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची 20 फरवरी- बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई 21 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कराची 22 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर 23 फरवरी- पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई 24 फरवरी- बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी 25 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी 26 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर 27 फरवरी- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी 28 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर 1 मार्च- साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची 2 मार्च- न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई 4 मार्च- सेमीफाइनल-1, दुबई 5 मार्च- सेमीफाइनल-2, लाहौर 9 मार्च- फाइनल, लाहौर (भारत के फाइनल में पहुंचने पर दुबई में खेला जाएगा) 10 मार्च- रिजर्व डे  

जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हुए, BCCI ने यशस्वी जायसवाल का भी काटा पत्ता

नई दिल्ली आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 इसी महीने पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जाएगी. टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी को होगा, जबकि फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा. इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले ही कर दिया गया था. जिसमें चोटिल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर सस्पेंस बना हुआ था. मगर अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस पर अपना फैसला सुना दिया है. बुमराह चोट के कारण चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं. उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी टेस्ट के दौरान लोअर बैक में चोट लगी थी. बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी ने बुमराह की जगह तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टीम में शामिल किया है. बुमराह के अलावा टीम में एक और बदलाव हुआ है. ओपनर यशस्वी जायसवाल को भी टीम से बाहर कर दिया गया है. उनकी जगह स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को टीम में एंट्री दी गई है. हालांकि यशस्वी को नॉन ट्रैवलिंग सब्स्टिट्यूट रखा गया है. उनके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और ऑलराउंडर शिवम दुबे को भी बतौर नॉन ट्रैवलिंग सब्स्टिट्यूट रखा गया है. चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर. नॉन ट्रैवलिंग सब्स्टिट्यूट: यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे. 8 टीमों के बीच कुल 15 मुकाबले होंगे चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में 8 टीमों के बीच कुल 15 मुकाबले होंगे. टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है. भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप-ए में हैं. उनके साथ बाकी दो टीमें न्यूजीलैंड और बांग्लादेश हैं. जबकि ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड को रखा गया है. सभी 8 टीमें अपने-अपने ग्रुप में 3-3 मुकाबले खेलेंगी. इसके बाद हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी. पहला सेमीफाइनल दुबई, जबकि दूसरा लाहौर में होगा. इसके बाद फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. ऐसे में यदि कोई टीम फाइनल तक पहुंचती है, तो वो टूर्नामेंट में कुल 5 मैच खेलेगी. चैम्पियंस ट्रॉफी के ये सभी 15 मुकाबले 4 वेन्यू पर खेले जाएंगे. इसमें 3 वेन्यू पाकिस्तान में होंगे. जबकि एक वेन्यू दुबई रहेगा. भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले दुबई में ही खेलेगी. यदि भारतीय टीम क्वालिफाई करती है, तो फाइनल भी दुबई में होगा. वरना खिताबी मुकाबला 9 मार्च को लाहौर में खेला जाएगा. सेमीफाइनल मैचों और फाइनल के लिए एक रिजर्व डे भी रखा गया है. पहला सेमीफाइनल दुबई में होगा. जबकि दूसरा सेमीफाइनल लाहौर में खेला जाएगा. एक सेमीफाइनल समेत 10 मुकाबले पाकिस्तान के 3 वेन्यू पर होंगे. यह तीनों वेन्यू लाहौर, कराची और रावलपिंडी हैं. चैम्पियंस ट्रॉफी के ग्रुप ग्रुप ए – पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश ग्रुप बी – दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड चैम्पियंस ट्रॉफी का फुल शेड्यूल… 19 फरवरी- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची 20 फरवरी- बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई 21 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कराची 22 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर 23 फरवरी- पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई 24 फरवरी- बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी 25 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी 26 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर 27 फरवरी- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी 28 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर 1 मार्च- साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची 2 मार्च- न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई 4 मार्च- सेमीफाइनल-1, दुबई 5 मार्च- सेमीफाइनल-2, लाहौर 9 मार्च- फाइनल, लाहौर (भारत के फाइनल में पहुंचने पर दुबई में खेला जाएगा) 10 मार्च- रिजर्व डे

राममंदिर के मुख्‍य पुजारी आचार्य सत्‍येंद्र दास का निधन, पीजीआई में ली अंतिम सांस

  अयोध्‍या अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर के मुख्‍य पुजारी आचार्य सत्‍येंद्र दास का निधन हो गया है। 85 वर्ष की उम्र में पीजीआई लखनऊ में बुधवार को उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उन्हें गंभीर हालत में स्ट्रोक के कारण तीन फरवरी को पीजीआई के न्यूरोलॉजी वार्ड के एचडीयू में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कुछ दिन पहले पहुंचकर उनका कुशलक्षेम पूछा था। पीजीआई निदेशक डाॅक्टर आरके धीमान के मुताबिक डॉक्‍टरों की निगरानी में लगातार उनका इलाज चल रहा था। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने आचार्य सत्‍येंद्र दास के निधन पर दुख जताया है। सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म ‘एक्‍स’ पर सीएम योगी ने अपने शोक संदेश में लिखा- ‘परम रामभक्त, श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येन्द्र कुमार दास जी महाराज का निधन अत्यंत दुःखद एवं आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!’ आचार्य सत्‍येंद्र दास ने अपना पूजा जीवन रामलला की सेवा में समर्पित कर दिया था। अयोध्‍या में जन्‍मभूमि पर रामलला जब टेंट में थे तब से आचार्य सत्‍येंद्र दास उनकी सेवा में थे। अस्‍पताल की ओर से मिली जानकारी के अनुसार आचार्य सत्‍येंद्र दास ने आज यानी बुधवार को अंतिम सांस ली। वह पीजीआई के न्‍यूरोलॉजी वार्ड एचडीयू में भर्ती थे। एसजीपीजीआई ने एक बयान में कहा कि ‘श्री सत्येंद्र दास जी को स्ट्रोक हुआ है. उन्हें मधुमेह और उच्च रक्तचाप है और वे फिलहाल न्यूरोलॉजी आईसीयू में भर्ती थे पीजीआई प्रशासन के अधिकारी PRO ने बताया कि सुबह उन्होंने पीजीआई में अंतिम सांस ली। आचार्य सत्‍येंद्र दास रामजन्‍मभूमि आंदोलन से भी जुड़े रहे। राममंदिर के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने और उसके बाद राममंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्‍ठा तक आचार्य सत्‍येंद्र दास हर मौके पर महत्‍वपूर्ण भूमिका में नजर आए। राममंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा के समय तबीयत खराब होने के बावजूद उन्‍होंने समारोह में न सिर्फ मार्गदर्शन किया बल्कि पूरी भागीदारी भी निभाई। आचार्य सत्‍येंद्र दास के निधन से उनके शिष्‍यों के बीच शोक की लहर है। आचार्य सत्‍येंद्र दास के एक शिष्‍य ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर पीजीआई लखनऊ से अयोध्‍या लाया जा रहा है। अयोध्‍या में कल यानी 13 फरवरी को सरयू तट पर उनका अंतिम संस्‍कार होगा।

महाकुंभ: माघ पूर्णिमा के अमृत स्नान पर संगम तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

प्रयागराज प्रयागराज में आज यानि बुधवार को माघ पूर्णिया (Magh Purnina Snan) के पावन अवसर पर लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं. त्रिवेणी घाट पर तो लोगों का हुजूम देखते ही बन रहा है. सोमवार से ही बाकी दिन के मुकाबले श्रद्धालु यहां ज्यादा संख्या में पहुंचने शुरू हुए, जिससे न केवल मेला परिसर में बल्कि प्रयागराज और पड़ोसी जिलों सहित आसपास के इलाकों में भी भारी भीड़ हो गई. यूपी में आज माघ पूर्णिमा पर संगम नगरी में पार्किंग से लेकर ट्रैफिक तक, पुलिस और प्रशासन की क्या तैयारी है चलिए जानते हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ खुद हर स्थित पर पैनी नजर रखे हुए हैं. मुख्यमंत्री आज सुबह 4 बजे से माघ पूर्णिमा स्नान की निगरानी कर रहे हैं. DGP प्रशांत कुमार, प्रमुख सचिव संजय प्रसाद और सीएम सचिवालय के अधिकारी 5 केडी वॉर रूम में मौजूद हैं. प्रयागराज के डीआइजी वैभव कृष्ण ने कहा, ‘माघी पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में स्नान के लिए यहां पहुंच रहे हैं. हमारी तैयारी वाकई बहुत अच्छी है. सब कुछ नियंत्रण में है. पार्किंग, यातायात परिवर्तन, सब कुछ सक्रिय है. श्रद्धालु नियमों का पालन कर रहे हैं.’ आज 2 करोड़ लोग लगा सकते हैं आस्था की डुबकी मान्यता है कि आज पवित्र नदियों और सरोवरों में अमृत वर्षा होती है जिसकी वजह से सारा जल पवित्र हो जाता है। आज के दिन संगम तट पर स्नान का विशेष महत्व है इसलिए उम्मीद की जा रही है कि आज करीब 2 करोड़ लोग स्नान कर सकते हैं। एक दिन पहले कल मंगलवार को ही डेढ़ करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं। आज महाकुंभ के अमृत स्नान का पांचवा स्नान हो रहा है। तड़के से ही लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं और आज दिन भर ये सिलसिला जारी रहने वाला है। सीएम आवास के वॉर रूम में मौजूद हैं योगी इधर, लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 4 बजे से मुख्यमंत्री आवास पर बने वॉर रूम से महाकुंभ की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी से लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही रास्तों पर कहीं भी जाम ना लगे इसका भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। प्रयागराज शहर में आने और जाने वाले रास्तों की लगातार मॉनिटरिंग हो रही है। महाकुंभ के कमांड सेंटर में आला अधिकारी बैठकर लगातार नजर बनाएं हुए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यातायात स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की. माघ पूर्णिमा पर नया ट्रैफिक प्लान लागू करते हुए प्रशासन ने मेला क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरा शहर नो-व्हीकल जोन घोषित किया है. VVIP पास भी रद्द कर दिए गए हैं. उन्होंने अधिकारियों के साथ सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण उपायों पर चर्चा की और सभा के प्रबंधन के लिए एक विशेष योजना लागू करने का आदेश दिया. सीएम योगी ने अधिकारियों को यातायात और भीड़ प्रबंधन योजनाओं को कुशलतापूर्वक क्रियान्वित करने को सुनिश्चित करते हुए भक्तों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है. तीर्थयात्रियों के मार्गदर्शन और सहायता के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सुरक्षा कर्मियों और यातायात टीमों को तैनात किया गया है. भीड़ एवं यातायात प्रबंधन हेतु विशेष उपाय सरकार ने उत्सव को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए अतिरिक्त अधिकारियों और संसाधनों को तैनात किया है. स्थिति पर नजर रखने के लिए एसटीएफ प्रमुख अमिताभ यश और उत्तर प्रदेश से 28 पीसीएस अधिकारियों को महाकुंभ में भेजा गया था. सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए ये अधिकारी अभी भी मेन प्वाइंट्स पर तैनात हैं. बेहतर परिवहन सुविधाओं के लिए मेले के लिए पहले से चल रही 3050 बसों के साथ 1200 अतिरिक्त बसें तैनात की गई हैं. परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने घोषणा की कि इन बसों को क्षेत्र-वार आवंटित किया गया था, जिसमें 750 शटल बसें विशेष रूप से संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं को लाने-ले जाने के लिए चल रही थीं. रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनें तीर्थयात्रियों की भारी आमद को समायोजित करने के लिए, भारतीय रेलवे ने 25 महाकुंभ विशेष ट्रेनें शुरू की हैं. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ये ट्रेनें गोरखपुर, झूंसी, बनारस और छपरा समेत विभिन्न स्थानों के बीच चलेंगी. वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा अधिकारियों ने विभिन्न मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए 36 पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं. ये पार्किंग क्षेत्र मेला स्थल के पास भीड़भाड़ को रोकने के लिए रणनीतिक रूप से स्थित हैं. श्रद्धालुओं को इन क्षेत्रों में अपने वाहन पार्क करने और मेला मैदान तक पैदल जाने की आवश्यकता होगी. जौनपुर के वाहनों के लिए: पार्किंग चीनी मिल पार्किंग, गारापुर रोड पर शुद्ध सूरदास पार्किंग, समयामाई मंदिर कछार पार्किंग और बदरा सौनौती रहिमापुर पार्किंग में उपलब्ध है. श्रद्धालु पुरानी जीटी रोड से होते हुए मेला मैदान तक पहुंच सकते हैं. वाराणसी के वाहनों के लिए: पार्किंग स्थलों में महुआ बाग पुलिस स्टेशन झूंसी पार्किंग, झूंसी रेलवे स्टेशन के पास सरस्वती पार्किंग, नागेश्वर मंदिर पार्किंग, ज्ञान गंगा घाट पार्किंग और शिव मंदिर उस्तापुर महमूदाबाद पार्किंग शामिल हैं. छतनाग मार्ग से एक्सेस ले सकते हैं. मिर्जापुर के वाहनों के लिए: निर्दिष्ट पार्किंग क्षेत्रों में देवरख उपरहार पार्किंग, मदनुआ में टेंट सिटी पार्किंग, ओमेक्स सिटी पार्किंग और गाजिया पार्किंग शामिल हैं. श्रद्धालु अरैल बांध रोड से होते हुए मेले तक जा सकते हैं. रीवा, बांदा और चित्रकूट के वाहनों के लिए: नवप्रयाग पार्किंग, कृषि संस्थान पार्किंग, महेवा पुरबा/पश्चिम पार्किंग और मीरखपुर कछार पार्किंग में पार्किंग उपलब्ध है. श्रद्धालु पुरानी रीवा रोड और नई रीवा रोड के माध्यम से मेला मैदान में प्रवेश कर सकते हैं. कानपुर और कौशांबी के वाहनों के लिए: काली एक्सटेंशन प्लॉट नंबर 17, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज और दधिकांदो ग्राउंड में पार्किंग प्रदान की जा रही है. जीटी जवाहर चौराहा और काली मार्ग से मेले तक पहुंचा जा सकता है.  

स्पर्श जागरुकता अभियान (कुष्ठ) स्किन कैम्प पीएचसी कोटर में 70 ग्रामों से 92 मरीज जांच कराने आये

सतना  आज दिनांक 10/2/2025 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटर मे स्पर्श जागरूकता अभियान के तहत स्किन कैम्प किया गया जिसमे 70 गांव के चमड़ी रोग से संबंधित मरीज आकर जांच  कराने आये मरीज 92 जिसमें 3 कुष्ठरोगी आये, 1 उपचाररत चमड़ी वाले 15 रोगी आये नया कुष्ठ रोगी नही मिला। मु.चि. एवं स्वास्थ्य अधिकारी सतना एवं डी एल ओ सतना एवं सी बीएमओ रामपुर बाघेलान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटर में आज रामपुर के मार्ग दिर्शन में स्किन कैम्प  किया गया है। डॉ. सर्वेश सिह द्वारा एवं कमलेश पाण्डे द्वारा आये रोगी की जांच की गई और दवाइया, दी गई। कुष्ठ रोगियों को भी दवाईयां प्रदान की गई जिसमें कोटर के समस्त स्टाफ सतेन्द्र सिंह, शुभम् तिवारी, रोशनी तोमर एवं शुतकीर्थ शुक्ला प्राथमिक स्वास्थ केंद्र कोटर के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Safer Internet Day के अवसर पर सुरक्षित इंटरनेट उपयोग हेतु जागरूकता कार्यक्रम

डिंडौरी  को  “सेफर इंटरनेट दिवस ” के अवसर पर “Together for a better internet” थीम के तहत सुरक्षित इंटरनेट उपयोग हेतु जागरूकता कार्यक्रम  का आयोजन शासकीय चंद्रविजय महाविद्यालय में किया गया। सेफर इंटरनेट डे प्रतिवर्ष फरवरी माह के दूसरे मंगलवार को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग को बढ़ावा देने और ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाना है।             शासकीय चंद्रविजय कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जिला एन.आई.सी. के तत्वाधान में  जिला स्तर पर जागरुकता कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें डीआईओ  प्रशांत कौशिक ने साइबर सिक्योरिटी, साइबर वर्ल्ड, साइबर क्राइम के बारे में मूलभूत जानकारी दी, उन्होंने साइबर क्राइम से बचने के उपाय और सुरक्षित रूप से इंटरनेट उपयोग करने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी, साथ ही उपस्थित छात्रों की विभिन्न शंकाओं का समाधान किया। इस दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एनआईसी  प्रशांत कौशिक, डीआरएम  चेतन सुमन तिवारी ,प्राचार्य डॉ तुलसी करचाम, प्रोफ़ेसर डॉ जे.आर. झरिया,असिस्टेंट प्रोफेसर  डेनियल प्रसाद, थाना कोतवाली से  रोहित पटेल सहित कॉलेज विद्यार्थी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ग्राम गहिरा से उनका गहरा आत्मीय संबंध रहा है, यह पूज्य संत गहिरा गुरु जी की जन्मस्थली और एक पवित्र धाम

रायपुर ग्राम गहिरा में विष्णु महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय: सामूहिक विवाह में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वादग्राम गहिरा में विष्णु महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय: सामूहिक विवाह में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र स्थित ग्राम गहिरा के संत गहिरा गुरु आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने परम पूज्य गहिरा गुरु जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया और विष्णु महायज्ञ में सम्मिलित होकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने संत गहिरा गुरु जी के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ग्राम गहिरा से उनका गहरा आत्मीय संबंध रहा है, यह पूज्य संत गहिरा गुरु जी की जन्मस्थली और एक पवित्र धाम है। उन्होंने स्मरण किया कि पहली बार रायगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद बनने का सौभाग्य भी उन्हें इसी पवित्र भूमि के आशीर्वाद से प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में सांसदों को अपने क्षेत्र के किसी एक गांव को गोद लेकर विकास कार्य करने के लिए कहा गया था, तब उन्होंने ग्राम गहिरा को चुना और यहां विकास कार्य किए, हालांकि कुछ कार्य अधूरे रह गए थे। मुख्यमंत्री के रूप में पुनः ग्राम गहिरा आने पर उन्होंने कहा कि शायद यह उन्हीं अधूरे कार्यों को पूरा करने का अवसर है। मुख्यमंत्री साय ने गहिरा गुरु संत समाज द्वारा सनातन धर्म और सामाजिक उत्थान में किए जा रहे योगदान की सराहना करते हुए कहा कि एक समय ऐसा था जब जनजातीय समुदाय में धर्मांतरण, सामाजिक बुराइयाँ और व्यसन बढ़ रहे थे, तब संत गहिरा गुरु जी ने समाज सुधार का बीड़ा उठाया, गांव-गांव में यज्ञ कराए, रामचरितमानस के पाठ करवाए और समाज को आध्यात्मिक रूप से जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आज यह संस्था पूरे प्रदेश में सनातन धर्म को सुदृढ़ करने, समाज को जागरूक करने और संस्कृत की शिक्षा को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने इस बात की भी प्रशंसा की कि संस्था के माध्यम से जनजातीय समुदाय के बच्चे संस्कृत में अध्ययन कर रहे हैं और सनातन संस्कृति के संवर्धन में एक सराहनीय पहल करते हुए विद्यालय व महाविद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भगवान श्रीराम ने अपने 14 वर्षों के वनवास का अधिकांश समय छत्तीसगढ़ में बिताया था, जिसके प्रमाण आज भी प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर विद्यमान हैं। उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ के लिए प्रदेशवासियों को आमंत्रित करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं के ठहरने की संपूर्ण व्यवस्था छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में सतत विकास और सुशासन को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे प्रत्येक नागरिक को समृद्धि और सुशासन का लाभ मिले। मुख्यमंत्री साय ग्राम गहिरा में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए और नवविवाहित जोड़ों से परिचय प्राप्त कर उन्हें मंगलमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में संत गहिरा गुरु जी के आशीर्वाद से सुशासन और विकास का कार्य निरंतर जारी है। हमारी सरकार राज्य की संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने के लिए दृढ़संकल्पित हैं। इस अवसर पर संत समाज संस्था अध्यक्ष बबरूवाहन महाराज, सचिव खीरेंद्र महाराज, रवि भगत, शान्ता भगत, मनोज सतपती, भास्कर बेहरा,  मधुकर सिंघानिया एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय में सतत एयरोस्पेस प्रौद्योगिकी और नवाचारों पर पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

 भोपाल वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय में सतत एयरोस्पेस प्रौद्योगिकी और नवाचारों पर पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीएसएटीआई 2025) 7-8 फरवरी, 2025 वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग प्रोग्राम ने इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ एयर ब्रीथिंग इंजन (आईएसएबीई) के सहयोग से 7-8 फरवरी, 2025 को सस्टेनेबल एयरोस्पेस टेक्नोलॉजीज एंड इनोवेशन (आईसीएसएटीआई 2025) पर अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित किया। सम्मेलन की शुरुआत से पहले, सभी प्रतिभागियों के लाभ के लिए गैस टर्बाइन प्रौद्योगिकी पर एक प्री-कॉन्फ्रेंस कार्यशाला भी आयोजित की गई।वीआईटी विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष श्री शंकर विश्वनाथन, डॉ. जयरामन को सम्मानित करते हुए किशोर-अध्यक्ष यूके इंडिया बिजनेस काउंसिल और पूर्व रोल्स रॉयस एशिया-पैसिफिक अध्यक्ष। सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. सुरेश संपत, क्रैनफील्ड यूनिवर्सिटी, यूके (सबसे दाएं) और मुख्य अतिथि पद्म श्री डॉ. अजय कुमार रे (सबसे बाएं) देख रहे हैं।उद्घाटन समारोह में वीआईटी विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष श्री शंकर विश्वनाथन ने मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रोफेसर अजय कुमार रे (निदेशक, जेआईएस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज एंड रिसर्च; पूर्व निदेशक, आईआईईएसटी शिबपुर; पूर्व प्रोफेसर, आईआईटी खड़गपुर) को सम्मानित किया। आईआईटी दिल्ली सोनीपत परिसर के अटल इनक्यूबेशन सेंटर के सीईओ डॉ. आलोक पांडे ने मुख्य अतिथि के रूप में इस अवसर की शोभा बढ़ाई। यह सस्टेनेबल एयरोस्पेस इंजीनियरिंग सम्मेलन भारत में एयरोस्पेस के क्षेत्र में ऐसे अग्रणी सम्मेलनों में से एक है।प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति जिन्होंने सम्मेलन में भाग लिया शामिल डॉ। सुरेश संपत-प्रोफेसर, क्रैनफील्ड यूनिवर्सिटी, यूके; डॉ. थियोक्लिस निकोलाइडिस – यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रास, ग्रीस; डॉ. किशोर जयरामन ओवे यूकेआईबीसी अध्यक्ष एवं रणनीतिक सलाहकार, पूर्व अध्यक्ष, रोल्स रॉयस भारत; डॉ. अशोक वी उत्कृष्ट वैज्ञानिक एवं वीएसएससी के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. मुनियप्पन ए डिप्टी महाप्रबंधक, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड; प्रो. ए.एम. प्रदीप सिर, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, आईआईटी बम्बई; श्री Sundaramurthy मिशन निदेशक, टी.के. पूर्व इसरो (सेवानिवृत्त); श्री रवि कुमार वर्मा वैज्ञानिक/इंजीनियर-एसएफ, अंतरिक्ष एप्लीकेशन सेंटर (एसएसी), इसरो; और जोशी प्रो.सुधीर प्रमुख, एयरोस्पेसइंजीनियरिंग, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी। इस सम्मेलन में डॉ. फ्रैंक हेसलबैक, अध्यक्ष, ISABE और वरिष्ठ उपाध्यक्ष, AIRBUS; डॉ. सामी गिरगिस एसोसिएट डायरेक्टर, प्रैट एंड व्हिटनी, कनाडा ने ऑनलाइन मुख्य भाषण के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ICSATI 2025 में 9 मुख्य सत्र, 7 तकनीकी सत्र, 2 पैनल चर्चाएँ, तकनीकी कार्यक्रम: स्पेस टैंक और एक शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल थे। IIT, NITS, DRDO, VSSC और ISRO और अन्य विश्वविद्यालयों जैसे विभिन्न संस्थानों और उद्योगों के शोधकर्ताओं ने अपने निष्कर्ष प्रस्तुत किए। विजेताओं को डॉ. जी. विश्वनाथन सर्वश्रेष्ठ पोस्टर प्रस्तुति पुरस्कार और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।सबसे पहले, स्कूल ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग के डीन डॉ. एस. बालागुरु ने सभी गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। प्रो वाइस चांसलर डॉ. टी.बी. श्रीधरन ने एयरोस्पेस नवाचारों में स्थिरता के महत्व का उल्लेख किया। उन्होंने शीर्ष प्रबंधन चांसलर माननीय डॉ. जी. विश्वनाथन, उपाध्यक्ष श्री शंकर विश्वनाथन, सहायक उपाध्यक्ष सुश्री कधंबरी एस. विश्वनाथन और ट्रस्टी मैडम रमानी बालासुंदरम को उनके समर्थन और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया। सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत जी.के. ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

भोपाल मंडल में मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों का मूल्यांकन

भोपाल मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री विजय शंकर गौतम के नेतृत्व में आज दिनांक 11 फरवरी 2025 को भोपाल मंडल के बुदनी-नर्मदापुरम  रेलखंड पर मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में रेलवे की तत्परता, समन्वय और बचाव कार्यों की प्रभावशीलता को परखना था। मॉक ड्रिल की परिकल्पना के अनुसार, सुबह 11:56 बजे नर्मदापुरम  स्टेशन मास्टर द्वारा भोपाल कंट्रोल रूम को सूचना दी गई कि बुदनी-नर्मदापुरम  खंड पर एक इंजीनियरिंग मशीन (रेल ग्रिलिंग मशीन – RGM) पटरी से उतर गई है, जिससे 10-12 रेलवे कर्मचारी घायल हो गए हैं। इस सूचना के आधार पर तत्काल प्रतिक्रिया शुरू की गई। भोपाल और इटारसी में हूटर बजाकर आपातकालीन स्थिति की तैयारी की गई। भोपाल और इटारसी से दुर्घटना राहत चिकित्सा वैन (ARMV) को समय पर तैयार कर रवाना किया गया। भोपाल से दुर्घटना राहत ट्रेन (ART) को भी त्वरित रूप से तैयार किया गया। इस दौरान सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी (ADSO) श्री ममलेश यादव, इंजीनियरिंग, सिग्नल और ट्रैफिक विभाग के सेफ्टी काउंसलर, सहायक मंडल अभियंता (AEN) भोपाल, सभी विभागों के पर्यवेक्षक, जीआरपी, आरपीएफ तथा स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर समय पर पहुंच गए। इसी के साथ डीआरएम कार्यालय भोपाल में मंडल रेल प्रबंधक और अन्य शाखा अधिकारी स्थिति पर नजर रखने के लिए तुरंत कंट्रोल रूम में पहुंचे। इस मॉक ड्रिल को दोपहर 12:32 बजे सफलतापूर्वक पूरा घोषित किया गया। यह मॉक ड्रिल आपातकालीन परिस्थितियों में रेलवे कर्मचारियों की तत्परता, समयबद्धता और सतर्कता का परीक्षण करने के लिए आयोजित की गई थी। इस दौरान भोपाल मंडल की टीम ने त्वरित और संगठित कार्रवाई की, जिससे रेलवे की आपातकालीन सेवाओं की दक्षता और प्रभावशीलता का प्रदर्शन हुआ। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में रेलवे कर्मचारियों को संगठित और समन्वित प्रतिक्रिया के लिए प्रशिक्षित करना है। इस प्रकार के अभ्यास वास्तविक परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता को बेहतर बनाते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां यह सुनिश्चित करती हैं कि रेलवे किसी भी आपातकालीन स्थिति में यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सतर्क और पूरी तरह तैयार है।

मंत्री टेटवाल ने बालक छात्रावास का उद्घाटन और निरीक्षण किया

भोपाल कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने कहा कि संत रविदास जी केवल आध्यात्मिक गुरु ही नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। राज्य मंत्री टेटवाल संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क में संत रविदास जयंती की पूर्व संध्या पर विशेष कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राज्य मंत्री टेटवाल ने कहा कि संत रविदास जी ने उस दौर में भी समाज को समानता और कर्म की प्रधानता का संदेश दिया, जब भेदभाव और छुआछूत चरम पर था। वे केवल शिक्षा के प्रचारक नहीं थे, बल्कि उन्होंने समाज को कौशल से संपन्न बनाकर रोजगार से जोड़ने का कार्य भी किया। राज्य मंत्री टेटवाल ने कहा कि उनके विचार इतने प्रभावशाली थे कि सिख धर्म के गुरु ग्रंथ साहिब में भी उन्हें स्थान मिला और आज भी गुरुद्वारों में उनके आदर्शों को गाया जाता है। राज्य मंत्री टेटवाल ने कहा कि संत रविदास जी के गुरु रामदास जी थे, और मीराबाई ने भी उन्हें ही अपना गुरु माना था। उनके विचारों ने समाज में एक नई चेतना जगाई, जो शिक्षा और हुनर दोनों को समान रूप से महत्व देती है। इसी भावना के अनुरूप आज ग्लोबल स्किल्स पार्क युवाओं को आधुनिक तकनीकी दक्षता से सशक्त कर रहा है। राज्य मंत्री टेटवाल ने कहा कि संत रविदास जी के विचारों के अनुरूप हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम ज्ञान और कौशल को अपनी ताकत बनाकर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हों। यह डिजिटल युग अवसरों से भरा है, और युवाओं को इनका पूरा लाभ उठाकर अपने सपनों को साकार करना चाहिए। छात्रावास का उद्घाटन और निरीक्षण राज्य मंत्री टेटवाल ने सर्व-सुविधायुक्त बालकों के छात्रावास का उद्घाटन किया। छात्रावास में 600 छात्रों को लाभ मिलेगा। छात्रावास में 200 कमरे बनाए गए हैं, जिसमें तीन-तीन छात्रों के रहने की व्यवस्था की गई है। राज्य मंत्री टेटवाल ने छात्रावास का निरीक्षण किया और आवश्यक सुधारों के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसी को ध्यान में रखते हुए खिड़कियों में ग्रिल लगाने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक प्रस्तुतियां और उद्बोधन कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने संत रविदास जी के जीवन और आदर्शों पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की, जिससे उनके विचारों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। वहीं, ग्लोबल स्किल्स पार्क के विद्यार्थियों ने संस्था के उद्देश्य को रेखांकित करता विशेष गीत भी गाया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित जनों को प्रेरित किया, और राज्य मंत्री टेटवाल ने भी बच्चों के साथ इन प्रस्तुतियों का उत्साहपूर्वक आनंद लिया। इस अवसर पर राजगढ़ जिले की प्रसिद्ध एथलीट आशा मालवीय ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर, श्रम की पराकाष्ठा तक जाकर, लगन और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करने से सफलता निश्चित मिलती है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।  

सुश्री भूरिया ने आंगनवाड़ी केन्द्र पर पहुँच कर मंगल दिवस आयोजन में सम्मिलित हुई

झाबुआ महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने झाबुआ जिले के कल्याणपुरा के तड़वी फलिया में स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र पर पहुँच कर मंगल दिवस आयोजन में सम्मिलित हुई। मंत्री सुश्री भूरिया ने कुपोषित बच्चे की माता और मोटी आई से संवाद किया और बच्चें की देखरेख कर पौष्टिक आहार, टीएचआर लड्डू एवं गुड़ चना खिलाये जाने और बच्चों की शिशु रोग विशेषज्ञ से स्वास्थ्य परीक्षण कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों को टीएचआर से बने लड्‌डु खिलाए एवं मोटी आई का पुष्पमाला पहना कर सम्मान किया। मंत्री सुश्री भूरिया ने समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों पर मोटी आई पोस्टर लगाने की शुरुआत करते हुए केन्द्र पर मोटी आई पोस्टर लगायें जिसमे केन्द्र का नाम, मोटी आई का नाम प्रदर्शित रहेगा। उन्होंने आंगनवाड़ी को दी गयी मान्टेसरी किट के माध्यम से बच्चो के साथ विभिन्न ज्ञानवर्धक खेल, खेले एवं खेल के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया। मंत्री सुश्री भूरिया ने मंगल दिवस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में आंगनवाड़ी केन्द्र पर गर्भवती महिला श्रीमती दीपिका दिनेश भूरा की गोद भराई कर उसे किट भेंट की।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितग्राहीमूलक योजनाओं की समीक्षा कर सुपात्रों को त्वरित लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जनकल्याण ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य है। योजनाओं के जरिए ही हम इस लक्ष्य के लिए आगे बढ़ रहे हैं। इसलिए सुनिश्चित करें कि प्रदेश का कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। प्रदेश के विकास में हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी होनी चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को मंत्रालय में विभिन्न विभागों की हितग्राहीमूलक योजनाओं की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जरूरतमंद हितग्राहियों को पात्रतानुसार त्वरित लाभ दिया जाए। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव गृह जे.एन. कंसोटिया, अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन सहित विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों से कहा कि इस वित्तीय वर्ष के तय लक्ष्यों की समय पर पूर्ति की जानी चाहिए। योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रतिदिन समीक्षा की जाए, ताकि कोई भी सुपात्र हितग्राही लाभ पाने से न छूटे। हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए सभी विभाग अपने स्तर पर सतत समीक्षा करें। सुनिश्चित करें कि योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा और विलम्ब के समय पर हितग्राहियों तक पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी कहा कि हितग्राहीमूलक योजनाएं सरकार और जनता के बीच विश्वास का सेतु हैं। इनके प्रभावी क्रियान्वयन से ही जनता को शासन की संवेदनशीलता का अनुभव होता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन योजनाओं का फुल सैचुरेशन (पूर्ण संतृप्ति) किया जाना है, उसे शीघ्र पूरा किया जाए। साथ ही बैंकों द्वारा वित्तपोषित योजनाओं में हितग्राहीमूलक प्रकरणों को निर्धारित समय से पहले लक्ष्य से भी कहीं ज्यादा संख्या में प्रस्ताव भेजे जाएं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभागीय अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 में हितग्राहीमूलक योजनाओं के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 के बराबर या उससे अधिक वित्तीय प्रावधान किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी और पारदर्शी संचालन से ही हम विकास की दिशा में आगे बढ़ेंगे। सरकार की योजनाएं शासन और जनता के बीच परस्पर विश्वास की द्योतक होती हैं, इसीलिये योजनाओं का शत- प्रतिशत क्रियान्वयन कर सरकार पर जनविश्वास बढाने की दिशा में कार्य करें। यही सुशासन है, यही कल्याणकारी राज्य का मूल लक्ष्य है। बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी विभागीय हितग्राहीमूलक योजनाओं की अद्यतन जानकारी दी और इन योजनाओं के लक्ष्यों की पूर्ति के लिए किये जा रहे प्रयासों के बारे में भी बताया।  

अन्नू कपूर ने संस्कृत श्लोक सुनाए और कला यात्रा की जानकारी दी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में अभिनेता अन्नू कपूर ने सौजन्य भेंट की। अन्नू कपूर ने कहा कि वे मध्यप्रदेश से हैं और यहां आकर उन्हें आनंद का अनुभव होता है। विशेष रूप से मालवा अंचल की संस्कृति से वे बहुत प्रभावित हैं। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से उनका आत्मीय लगाव है।  कपूर ने कहा कि मध्य प्रदेश में विरासत से विकास के ध्येय के अनुसार महत्वपूर्ण कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मालवा, मध्यप्रदेश के साथ ही राष्ट्र के गौरव हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अन्नू कपूर द्वारा भारतीय सिने जगत और दूरदर्शन पर अंताक्षरी के माध्यम से राष्ट्र भाषा हिन्दी की सुदीर्घ सेवा के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अन्नू कपूर ने शिव तांडव स्रोत एवं अन्य संस्कृत भाषा की रचनाओं की सैकड़ों मंचों पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी है। भारतीय संस्कृति की प्राचीनतम देव भाषा कई भाषाओं की जननी है। इस नाते अन्नू कपूर का योगदान महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आग्रह पर अभिनेता कपूर ने संस्कृत के कुछ श्लोक भी सुनाए। इस अवसर पर अन्नू कपूर ने अपनी कला यात्रा और मध्यप्रदेश के नगरों -कस्बों से उनके संबंध के बारे में भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  अन्नू कपूर एवं उनके साथी देव कुमार का पुष्प-गुच्छ से स्वागत किया।  

अगले पांच वर्षों में लगभग 20 लाख रोजगार के अवसर सृजित होंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश को विकसित बनाने के लिए औद्योगिक संवर्धन नीति सहित अनेक नीतियां स्वीकृत युवाओं के लिये रोजगार क्रांति साबित होंगी नीतियां अगले पांच वर्षों में लगभग 20 लाख रोजगार के अवसर सृजित होंगे निवेशकों की राह और आसान होगी निर्यात को और बढ़ावा देने के लिए “मध्यप्रदेश एक्सपोर्ट प्रमोशन नीति-2025” की स्वीकृति मध्यप्रदेश लॉजिस्टिक नीति 2025 की स्वीकृति प्रदेश को फिल्म पर्यटन अनुकूल राज्य बनाने के लिए फिल्म पर्यटन नीति 2025 की स्वीकृति प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गंतव्य के रूप मे स्थापित करने के लिए पर्यटन नीति 2025 की स्वीकृति मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय भोपाल मंत्रि-परिषद के निर्णय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश को विकसित एवं समृद्ध राज्य बनाने के लिए औद्योगिक संवर्धन नीति 2025 की स्वीकृति दी गयी है। इसके अंतर्गत 10 सेक्टर विशिष्ट नीतियों यथा कृषि, डेयरी एवं खाद्य प्रसंस्करण नीति, टेक्सटाइल नीति, परिधान, फुटवियर, खिलौने और सहायक उपकरण नीति, एयरोस्पेस और रक्षा उत्पादन प्रोत्साहन नीति, फार्मास्यूटिकल्स नीति, बायोटेक्नोलॉजी नीति, मेडिकल डिवाईसेस नीति, ईव्ही विनिर्माण नीति, नवकरणीय ऊर्जा उपकरण विनिर्माण नीति और हाई वेल्यू-एड विनिर्माता नीति को स्वीकृति दी गयी है। औद्योगिक संवर्धन नीति 2025 का उदेश्य मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और राज्य की वर्तमान जीडीपी को 2.9 लाख करोड़ रूपये से बढ़ाकर वर्ष 2030 तक लगभग 6 लाख करोड़ रूपये करने में उद्योगों का योगदान बढ़ाना है। निवेशकों को एक समग्र औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करने के लिए विश्व स्तरीय औद्योगिक अधोसंरचना का विकास करना, एनवायरनमेंटली सस्टेनेबल इंडस्ट्रियल ग्रोथ और संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देना, राज्य में रोजगार के अवसरों को बढ़ाना, विशेष रूप से रोजगार-गहन क्षेत्रों पर जोर देते हुए अगले पाँच वर्षों में लगभग 20 लाख नवीन रोजगार के अवसर सृजित करना,निवेशक सुविधा में सुधार करना और राज्य में व्यापार करने की प्रक्रिया को सरल बनाना और प्रदेश की योजनाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के साथ संरेखित कर भविष्य के लिए प्रशिक्षित कार्यबल तैयार करना है। इसके अंतर्गत वृहद और मेगा स्तर की औद्योगिक इकाई को निवेश प्रोत्साहन सहायता, सामान्य सहायता और अतिरिक्त सहायता के प्रावधान शामिल किये गये है। कृषि, डेयरी एवं खाद्य प्रसंस्करण नीति में विद्युत टैरिफ प्रतिपूर्ति 1 रूपये प्रति यूनिट 5 वर्षों के लिए प्रदाय की जायेगी। गुणवत्ता प्रमाणन के लिए प्रोत्साहन, 50% अथवा 5 लाख जो भी कम हो 5 वर्षों के लिए प्रदाय किया जायेगा। इसके साथ ही 75 करोड़ से अधिक का निवेश करने वाले खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां सीसीआईपी अंतर्गत कस्टामाईज्ड पैकेज के लिए पात्र होंगी। टैक्सटाइल नीति के अंतर्गत्‍संयंत्र और मशीनरी के लिए गए टर्मलोन पर 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान सुविधा 5 वर्षों के लिए अधिकतम, 50 करोड़ रूपये प्रदाय की जायेगी। अपेरल प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना पर 25 प्रतिशत सहायता अधिकतम 50 लाख रूपये वित्तीय सहायता प्रदाय की जायेगी। साथ ही 500 करोड़ रूपये से अधिक का निवेश करने वाली मेगा श्रेणी की इकाईयां सीसीआईपी अंतर्गत कस्टमाईज्ड पैकेज के लिए पात्र होंगी। परिधान, फुटवियर, खिलौने और सहायक उपकरण नीति में रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रति कर्मचारी 5 हजार रूपये प्रति माह 5 वर्षों तक, कुल 10 वर्षों की अवधि में प्रदान किये जायेंगे। प्रशिक्षण और कौशल विकास के लिए 13 हजार रूपये प्रति नए कर्मचारी के लिए 5 वर्षों तक प्रदान किया जायेगा। टर्मलोन पर 5% ब्याज अनुदान, अधिकतम 50 करोड़ रूपये दिया जायेगा। विकास शुल्क में 25% की रियायत देने के साथ स्टांप ड्यूटी और पंजीकरण शुल्क सहायता में 100 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। विद्युत टैरिफ रियायत के रूप में 1 रूपये प्रति यूनिट, अधिकतम 5 वर्षों के लिए प्रदान की जायेगी। अपेरल प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना पर 25 प्रतिशत सहायता अधिकतम 50 लाख रूपये प्रदाय की वित्तीय सहायता प्रदाय की जायेगी। इसके साथ ही 75 करोड़ रूपये से अधिक का निवेश करने वाली मेगा श्रेणी इकाइयां कस्टामाईज्ड पैकज के लिए पात्र होंगी। एयरोस्पेस और रक्षा उत्पादन प्रोत्साहन नीति में विकास शुल्क में 25% की रियायत दी जायेगी। गुणवत्ता प्रमाणन के रूप मे 50% या 10 लाख रूपये की प्रतिपूर्ति, जो भी कम हो की जायेगी। साथ ही 500 करोड़ रूपये से अधिक का निवेश करने वाली मेगा श्रेणी इकाइयां कस्टामाईज्ड पैकज के‍लिए पात्र होंगी। नवकरणीय ऊर्जा उपकरण विनिर्माण नीति में विकास शुल्क में 50% की रियायत दी जायेगी गुणवत्ता प्रमाणन लागत का 50% या 1 लाख रूपये जो भी कम हो, की प्रतिपूर्ति की जायेगी। 250 करोड़ से अधिक का निवेश करने वाली मेगा श्रेणी की इकाइयां सीसीआईपी अंतर्गत कस्टामाईज्ड पैकज के‍लिए पात्र होंगी। फार्मास्यूटिकल्स नीति के अंतर्गत्‍गुणवत्ता प्रमाणन लागत का 50% या 1 करोड़ रूपये 5 वर्षों के लिए प्रदान किया जायेगा। अतिरिक्त निवेश पर 2 वर्षों का स्लैक अवधि प्रोत्साहन के रूप में दिया जायेगा। परीक्षण सुविधा की स्थापना में हुए व्यय का 50% पूंजी अनुदान अधिकतम 1 करोड़ रूपये प्रदान किया जायेगा। साथ ही 250 करोड़ रूपये से अधिक का निवेश करने वाली मेगा श्रेणी की इकाइयां सीसीआईपी अंतर्गत कस्टामाईज्ड पैकज के लिए पात्र होंगी। बायोटेक्नोलॉजी नीति में इन-हाउस आर एंड डी के लिए यंत्र-संयंत्र एवं भवन का 50 प्रतिशत ईएफसीआई में सम्मिलित होगा। परीक्षण सुविधा की स्थापना में हुए व्यय का 50% पूंजी अनुदान अधिकतम 1 करोड़ रूपये प्रदान किया जायेगा। बायोटेक्नोलॉजी पार्क निजी औद्योगिक पार्क के समान सुविधा के लिए पात्र होंगे। 250 करोड़ रूपये से अधिक का निवेश करने वाली मेगा श्रेणी की इकाईयां सीसीआईपी अंतर्गत कस्टामाईज्ड पैकज के लिए पात्र होंगी। मेडिकल डिवाइसेस नीति में आर एंड डी सुविधाएं विकसित करने के लिए 50 प्रतिशत ईएफसीआई में सम्मिलित होगा। परीक्षण सुविधा की स्थापना पर 50% पूंजी अनुदान अधिकतम 1 करोड़ रूपये प्रदान किया जायेगा। 500 करोड़ रूपये से अधिक का निवेश करने वाली मेगा श्रेणी इकाईयां सीसीआईपी अंतर्गत कस्टामाईज्ड पैकज के लिए पात्र होंगी। ईव्ही विनिर्माण नीति के बैटरी परीक्षण सहित को ईएफसीआई अंतर्गत मान्य किया जायेगा। गुणवत्ता प्रमाणन के लिए 50 प्रतिशत प्रतिपूर्ति या 1 लाख रूपये प्रति मॉडल जो भी कम हो, अधिकतम 10 लाख रूपये प्रदान किये जायेंगे। एमपीआईडीसी द्वारा लगाए गए विकास शुल्क में 25% की रियायत दी जायेगी। 500 करोड़ रूपये से अधिक का निवेश करने वाली मेगा श्रेणी इकाइयां सीसीआईपी अंतर्गत कस्टामाईज्ड पैकज के लिए पात्र होंगी। हाई वेल्यू-एड विनिर्माता नीति के … Read more

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet