LATEST NEWS

गर्मी के दिनों में भगवान महाकाल ठंडे जल से स्नान करेंगे, तीन आरती का समय भी बदल जाएगा

उज्जैन  विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से भगवान महाकाल की दिनचर्या बदलेगी। मंदिर की पूजन परंपरा में इस दिन से गर्मी की शुरुआत मानी जाती है। गर्मी के दिनों में राजाधिराज महाकाल ठंडे जल से स्नान करेंगे। इस दौरान प्रतिदिन होने वाली पांच में से तीन आरती का समय भी बदल जाएगा। पं. महेश पुजारी ने बताया महाकाल मंदिर की पूजन परंपरा में ठंड व गर्मी का प्रभाव रहता है। इन दिनों सर्दी के अनुसार भगवान की सेवा पूजा की जा रही है। तड़के 4 बजे भस्म आरती में भगवान को गुनगुने गर्म जल से स्नान कराया जा रहा है। फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन के बाद गर्मी की शुरुआत मानी जाती है और चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से भगवान की सेवा पूजा गर्मी के अनुसार की जाने लगती है। इसमें तीन आरती का समय भी बदलेगा। आरती का वर्तमान समय     भस्म आरती – तड़के 4 से 6 बजे तक     बाल भोग आरती- सुबह 7.30 से 8.15 बजे तक     भोग आरती – सुबह 10.30 से 11.15 बजे तक     संध्या पूजा – शाम 5 बजे से     संध्या आरती – शाम 6.30 बजे से 7 बजे तक     शयन आरती – रात 10.30 बजे से 11 बजे तक चैत्र कृष्ण प्रतिपदा 15 मार्च से यह रहेगा आरती का समय     भस्म आरती – तड़के 4 से 6 बजे तक     बालभोग आरती – सुबह 7 से 7.45 बजे तक     भोग आरती – सुबह 10 से 10.45 बजे तक     संध्या पूजा – शाम 5 बजे से     संध्या आरती – शाम 7 से 7.45 बजे तक     शयन आरती – रात 10.30 से रात 11 बजे तक शरद पूर्णिमा तक चलेगा पूजा अर्चना का यह क्रम महाकाल मंदिर में फाल्गुन पूर्णिमा से शरद पूर्णिमा तक छह माह गर्मी के अनुसार भगवान की सेवा पूजा की जाती है। वहीं, शरद पूर्णिमा से फाल्गुन पूर्णिमा तक सर्दी के अनुसार पूजन की परंपरा है। चैत्र कृष्ण प्रतिपदा पर 15 मार्च से गर्मी के अनुसार शुरू होने वाली पूजा अर्चना 7 अक्टूबर शरद पूर्णिमा तक चलेगी।

अशोकनगर जिले में शराब माफियाओं ने नदी को शराब की फैक्ट्री बनाया, गुड़ लहान छुपाने के लिए जमीन के अंदर टंकियां मिलीं

अशोकनगर  अशोकनगर जिले में शराब माफिया का गजब का कारनामा सामने आया। शराब बनाने वाले माफियाओं ने एक नदी को ही शराब की फैक्ट्री में तब्दील कर दिया। शराब को छुपाने और स्टॉक करने का अनोखा तरीका देख पकड़ने गए पुलिस कर्मी भी हैरान रह गए। मामला अशोकनगर 15 किलोमीटर दूर माधौगढ ग्राम का है। यहां से निकली ओर नदी पर आसामाजिक तत्वों द्वारा अवैध हाथ भट्टी की शराब बडे स्तर पर बनाने की सूचना मिली थी। जिस पर कचनार पुलिस ने करीब 50 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की टीम बनाकर थाना प्रभारी पूनम सेलर के साथ ग्राम माधौगढ़ पर दबिश दी। नदी में खाली जगहों पर बड़े बडे़ गड्डे मिले गांव के पास बहने वाली ओर नदी में खाली जगहों पर बड़े बड़े गड्डों में सीमेंट, प्लास्टिक, लोहे की टंकियां मिली। इनमें गुड लहान का प्रयोग कर बडे स्तर पर अवैध कच्ची शराब बनाई जा रही थी। उसी समय दो-तीन लोग पुलिस को आता देख टंकियों में तोड़ फोड़ करने लगे। वे टंकियों में पानी डालकर नदी के रास्ते पेड़ और झाडियों का सहारा लेकर भाग गए। 7600 लीटर लहान और 254 लीट कच्ची शराब इस दौरान पुलिस द्वारा लहान कुल करीब 7600 लीटर अनुमानित मूल्य 7 लाख 60 हजार रू एवं टंकियों में 254 लीटर कच्ची शराब अनुमानित मूल्य ₹38100 की मिली। कचनार पुलिस ने शराब को जप्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गुड लहान की टंकियों में से गुड लहान को फैला कर नष्ट किया गया। जमीन में भी छुपी मिली शराब इस दौरान पुलिस ने जब मौका स्थल पर छापा डाला तो जमीन के अंदर लोहे की बड़ी-बड़ी टंकियां जमीन के अंदर छुट्टी मिली जिन्हें ऊपर से झाड़ियां से छुपा दिया गया था। तो वही पुलिस की सर्चिंग में नदी से लगे खेतों में शराब की केन और टंकियां भी बरामद हुई। रंगपंचमी के मेले में खपाने की थी तैयारी पुलिस के अनुसार जिले में रंग पंचमी पर आयोजित होने वाले सबसे बड़े मेले में इस अवैध शराब को खपाने की तैयारी थी। क्योंकि रंग पंचमी पर मेले में लोग भारी संख्या में शामिल होगे। कई लोग इस दौरान शराब की बिक्री करते हैं। इसलिए पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन के ने अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

भारत के लिए हार्दिक पंड्या की चोट बनी चिंता का कारण, फ़ाइनल से पहले लगा झटका

नई दिल्ली भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की और लगातार तीसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले भारत 2013 और 2017 के फाइनल में भी पहुंच चुका था। हालांकि, फाइनल से पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर आई है—स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या चोटिल हो गए हैं और उनका फाइनल मुकाबले में खेलना अब संशय में है। हार्दिक पंड्या की चोट बनी चिंता का कारण भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन विराट कोहली ने किया, जिन्होंने 98 गेंदों में 84 रन बनाकर भारत की जीत सुनिश्चित की। रोहित शर्मा (28), श्रेयस अय्यर (45), अक्षर पटेल (27), केएल राहुल (42*) और हार्दिक पंड्या (28) ने भी अहम योगदान दिया। हार्दिक पंड्या ने मात्र 24 गेंदों में 28 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और 3 छक्के शामिल थे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया। लेकिन 47वें ओवर में रन लेते समय उनकी एड़ी मुड़ गई, जिससे वह चोटिल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केएल राहुल ने रन लेने से मना किया, जिसके बाद हार्दिक वापस लौटते समय चोटिल हो गए। वह कुछ देर तक लंगड़ाते रहे और अब यह देखना होगा कि वह फाइनल मुकाबले के लिए फिट हो पाएंगे या नहीं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह चार अलग-अलग ICC टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले पहले पुरुष कप्तान बन गए हैं।     ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2023)     ODI वर्ल्ड कप (2023)     T20 वर्ल्ड कप (2024)     ICC चैंपियंस ट्रॉफी (2025) भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया—चैंपियंस ट्रॉफी नॉकआउट में हेड-टू-हेड     1998 क्वार्टर फाइनल – भारत ने 44 रन से जीता (ढाका)     2000 क्वार्टर फाइनल – भारत ने 20 रन से जीता (नैरोबी)     2025 सेमीफाइनल – भारत ने 4 विकेट से जीता (दुबई) ICC ODI टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड     सचिन तेंदुलकर – 10     ग्लेन मैक्ग्रा – 8     रोहित शर्मा – 8     विराट कोहली – 7 अब भारतीय टीम की नज़र फाइनल मुकाबले पर है, लेकिन हार्दिक पंड्या की चोट को लेकर संशय बरकरार है। फाइनल में उनकी उपलब्धता पर जल्द ही अपडेट दिया जाएगा।

अबू आजमी को औरंगजेब से जुड़ी टिप्पणी करनी पड़ी महंगी, विधानसभा से किया निलंबित

मुंबई महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी पर बड़ी कार्रवाई की गई है। औरंगजेब से जुड़ी टिप्पणी मामले में उन्हें विधानसभा के मौजूदा सत्र से निलंबित कर दिया गया है। महाराष्ट्र के संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने सदन में उनके खिलाफ प्रस्ताव पेश किया। सदन ने प्रस्ताव को पारित कर दिया। इससे पहले अबु आसिम आजमी के मुगल बादशाह औरंगजेब की तारीफ वाले बयान का मुद्दा मंगलवार को महाराष्ट्र विधानमंडल के दोनों सदनों में छाया रहा था। सत्तारूढ़ गठबंधन ‘महायुति’ के सदस्यों ने आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित करने और उनके खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की, जिसके बाद वह अपने बयान से पलट गए थे। मुंबई पुलिस ने अबू आजमी के खिलाफ मुगल बादशाह औरंगजेब की तारीफ करने वाली टिप्पणी के मामले की जांच शुरू कर दी थी। लोकसभा में शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के की शिकायत पर पड़ोसी ठाणे में पुलिस ने कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के प्रयास के आरोप में आजमी के खिलाफ सोमवार को एफआईआर दर्ज की थी। इस बीच उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक बार फिर आजमी पर निशाना साधते हुए उन्हें देशद्रोही करार दिया था। अबू आजमी ने औरंगजेब को बताया था ‘महान प्रशासक’ आजमी ने मुंबई में मीडिया से बात करते हुए कहा था, ‘सारा गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए…औरंगजेब क्रूर नहीं था।’ एक समाचार चैनल के साथ इंटरव्यू में सपा नेता ने कहा था, ‘मैंने औरंगजेब के बारे में जितना पढ़ा है, उसने कभी भी जनता का पैसा अपने लिए नहीं लिया, उसका शासन बर्मा (वर्तमान म्यांमार) तक फैला हुआ था, उस समय देश को सोने की चिड़िया कहा जाता था।’ उन्होंने कहा था कि मुझे लगता है कि वह एक महान प्रशासक थे, उसकी सेना में कई हिंदू कमांडर थे। इस बीच अबू ने अपनी टिप्पणी पर सफाई भी दी थी। उन्होंने लिखा, ‘मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया है। औरंगज़ेब रहमतुल्लाह अलेह के बारे में मैंने वही कहा है, जो इतिहासकरों और लेखकों ने कहा है। मैंने छत्रपति शिवाजी महाराज, संभाजी महाराज या अन्य किसी भी महापुरषों के बारे में कोई अपमानजनक टिपण्णी नहीं की है, लेकिन फिर भी मेरी इस बात से कोई आहत हुआ है तो मैं अपने शब्द, अपना स्टेटमेंट वापस लेता हूं। इस बात को राजनितिक मुद्दा बनाया जा रहा है और इसकी वजह से महाराष्ट्र  विधानसभा के बजट सत्र को बंद करना मैं समझता हूं कि यह महाराष्ट्र की जनता का नुक्सान करना है।’ कहां से शुरू हुआ विवाद? यह ताजा विवाद मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े बेटे छत्रपति संभाजी महाराज पर केंद्रित एक बॉलीवुड फिल्म छावा से पैदा हुआ है। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेरकर ने किया है। इसमें संभाजी के जीवन, राज्याभिषेक और मुगल साम्राज्य, खासकर औरंगजेब के खिलाफ संघर्ष को दिखाया गया है। विकी कौशल ने फिल्म में संभाजी की भूमिका निभाई है, जबकि रश्मि मंदाना ने उनकी पत्नी येसुबाई भोंसले की भूमिका निभाई है। फिल्म में अक्षय खन्ना ने औरंगजेब की भूमिका निभाई है। पहले भी औरंगजेब का समर्थन कर चुके आजमी अबू आजमी ने पहली बार औरंगजेब का समर्थन नहीं किया है, बल्कि पहले भी वह उनकी प्रशंसा करते रहे हैं। साल 2023 में उन्होंने ऐसा ही बयान दिया था, जिसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। उस समय में मुंबई के कोलाबा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।  

प्रदेश की मोहन सरकार ने फिर लिया 6 हजार करोड़ का कर्ज, 15 दिनों में दूसरी बार बाजार से उठाया लोन

भोपाल  राज्य सरकार ने 15 दिनों के भीतर दूसरी बार 6000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है। इससे पहले 18 फरवरी को भी सरकार ने इसी राशि का ऋण लिया था। इस वित्तीय वर्ष में अब तक सरकार कुल 47,000 करोड़ रुपये का कर्ज उठा चुकी है। लगातार बढ़ रहा कर्ज राज्य सरकार अगस्त 2024 से अब तक हर महीने बाजार से कर्ज ले रही है। वित्त विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह ऋण विकास परियोजनाओं और अन्य आर्थिक गतिविधियों को गति देने के लिए लिया गया है। कर्ज सीमा के भीतर लेने का दावा वित्त विभाग ने बताया कि यह कर्ज वित्तीय नियमों के तहत लिया गया है और सरकार के बजटीय प्रबंधन के दायरे में आता है। हालांकि, विपक्ष ने सरकार की ऋण नीति पर सवाल उठाए हैं और इसे राज्य की आर्थिक स्थिति के लिए चिंताजनक बताया है। प्रदेश सरकार अगस्त 2024 से अब तक हर महीने बाजार से कर्ज ले रही है। वित्त विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह ऋण विकास परियोजनाओं और अन्य आर्थिक गतिविधियों को गति देने के लिए लिया गया है। यह कर्ज वित्तीय नियमों के तहत लिया गया है और सरकार के बजटीय प्रबंधन के दायरे में आता है। हालांकि, विपक्ष ने सरकार की ऋण नीति पर सवाल उठाए हैं और इसे राज्य की आर्थिक स्थिति के लिए कर्ज का उपयोग और भविष्य की योजना सरकार का कहना है कि यह ऋण बुनियादी ढांचे, बिजली क्षेत्र और कल्याणकारी योजनाओं में खर्च किया जाएगा। इसके साथ ही, राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कर्ज की अदायगी की योजना भी बनाई जा रही है ताकि वित्तीय संतुलन बना रहे। मुफ्तखोरी की योजनाओं को पूरा करने में जा रहा कर्ज का एक बड़ा हिस्सा     वर्तमान वित्त वर्ष में राज्य सरकार अगस्त 2024 से अमूमन हर माह नियमित रूप से बाजार से कर्ज उठा रही है।     वित्त विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आर्थिक गतिविधियों और विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए कर्ज लिया जा रहा है।     यह राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन अधिनियम में निर्धारित सीमा के भीतर है। सरकार राज्य सकल घरेलू उत्पाद के अनुपात में तीन प्रतिशत तक कर्ज ले सकती है।     आधा प्रतिशत और कर्ज बिजली सहित अन्य क्षेत्रों में अधोसंरचना सुधार के काम करने पर लिया जा सकता है।     राज्य सरकार द्वारा लिए जाने वाले कर्ज का एक बड़ा हिस्सा मुफ्त की योजनाओं को पूरा करने में ही चला जाता है। वर्ष 2024-25 में सरकार 65 हजार करोड़ रुपये तक कर्ज ले सकती है। वित्तीय वर्ष 24-25 में लिया कर्ज वर्ष- कर्ज (राशि करोड़ में)     06 अगस्त 2024- 5,000     27 अगस्त 2024- 5,000     24 सितंबर 2024- 5,000     08 अक्टूबर 2024-5,000     26 नवंबर 2024 – 5,000     24 दिसंबर 2024 -5,000     31 दिसंबर 2024 – 5,000     18 फरवरी 2025 -6,0000     4 मार्च 2025- 6,000 कुल – 47 हजार करोड़ रुपये  

ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एश्टन एगर के कहा- आप कोहली पर दबाव नहीं बना सकते

नई दिल्ली गेंदबाज अक्सर एकदिवसीय क्रिकेट में विराट कोहली को बांधने के लिए संघर्ष करते हैं और ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एश्टन एगर के अनुसार, इसका एक प्रमुख कारण स्ट्राइक रोटेट करने की उनकी बेजोड़ क्षमता है। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की सेमीफाइनल जीत के बाद एगर ने कोहली की 84 रन की पारी को खेल प्रबंधन में “मास्टरक्लास” बताया, और इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे अंतराल ढूंढने और स्कोरबोर्ड को चालू रखने की उनकी क्षमता दबाव बनाना लगभग असंभव बना देती है।   एगर ने कहा, ‘उन्हें गेंदबाजी करने का यह निराशाजनक हिस्सा है। बात यह नहीं है कि वह बाउंड्री से कितना नुकसान करता है – बात यह है कि आप उस पर दबाव नहीं बना सकते। जब तक गेंद वास्तव में घूम नहीं रही हो तब तक आपको ऐसा कभी महसूस नहीं होता कि आप उसके ऊपर हैं। और आपको एकदिवसीय क्रिकेट में इस तरह की बहुत सारी पिचें नहीं मिलती हैं।’ कोहली की 98 गेंदों में 84 रन की पारी भारत के लक्ष्य का पीछा करने में अहम भूमिका रही क्योंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के 264 रन को 4 विकेट शेष रहते ही पार कर लिया। स्ट्रोकप्ले से अधिक, स्कोरबोर्ड को चालू रखने की उनकी क्षमता ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को निराश किया। कोहली की पारी विकेटों के बीच दौड़ में मास्टरक्लास थी। उनके 84 रनों में से 64 रन एकल और दो रनों से आए, जो अनावश्यक जोखिम उठाए बिना पारी को आगे बढ़ाने की उनकी क्षमता का प्रमाण है। एगर ने बताया कि स्पिन के खिलाफ कोहली की तकनीक, विशेष रूप से गेंद को पूरी तरह से रखने की उनकी क्षमता, उन्हें गेंदबाजी करने के लिए सबसे कठिन बल्लेबाजों में से एक बनाती है। उन्होंने कहा, ‘उसके पास आपकी सर्वश्रेष्ठ गेंद को हिट करने की शानदार क्षमता है – मध्य स्टंप के शीर्ष पर, थोड़ा दूर घूमती हुई – बल्ले का चेहरा दूसरों की तुलना में थोड़ा अधिक समय तक पकड़कर। वह इसे आखिरी सेकंड में खोलता है और इसे कवर-पॉइंट गैप में मारता है। ऐसा करने में वह शायद दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है, और उस पर दबाव बनाना बहुत मुश्किल है।’

मौसम ने बदली करवट, भोपाल, इंदौर-ग्वालियर संभाग में लुढ़का रात का तापमान

भोपाल मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। जहां अभी तक तापमान लगातार बढ़ रहा था वहीं अब तेज हवाओं की वजह से तापमान में चार डिग्री तक गिरावट देखी गई है।  प्रदेश के पश्चिमी हिस्से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में दिन के तापमान में 4.2 डिग्री तक की गिरावट हुई है। मंगलवार को हवा की रफ्तार 10 से 12Km प्रतिघंटा तक रही। ऐसा ही मौसम बुधवार को भी रहेगा। इसके बाद दिन के पारे में फिर से 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो जाएगी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव, 9 मार्च से नया सिस्टम मौसम विभाग के के अनुसार वर्तमान में  एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस पाकिस्तान के पास एक्टिव है। टर्फ भी गुजर रहा है। इस वजह से हवा चल रही है और प्रदेश के पारे में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले एक-दो दिन तक ऐसा ही मौसम बन रहेगा इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 9 मार्च से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है। ऐसा होने पर दो दिन बाद प्रदेश में भी असर देखने को मिल सकता है। हालांकि, बारिश होने के अभी आसार नहीं है। ज्यादातर शहरों के तापमान में आई गिरावट मंगलवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। ज्यादातर शहरों में दिन के तापमान में गिरावट हुई है। पचमढ़ी में पारा 27.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि खरगोन में 35.6 डिग्री, खंडवा में 35.1 डिग्री, नर्मदापुरम में 34.5 डिग्री, मंडला में 34 डिग्री, मलाजखंड में 33.5 डिग्री, रतलाम-उमरिया में 33.2 डिग्री और दमोह में पारा 33 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 31 डिग्री, इंदौर में 30.5 डिग्री, ग्वालियर में 30.9 डिग्री, उज्जैन में 31.2 डिग्री और जबलपुर में पारा 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को शिवपुरी में 4.2 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 28 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह इंदौर-गुना में 2.6 डिग्री, भोपाल में 1.2 डिग्री, धार में 2.3 डिग्री, रतलाम में 1.8 डिग्री, उज्जैन में 1.8 डिग्री की गिरावट हुई। बैतूल, खंडवा, पचमढ़ी, रायसेन, खजुराहो, नौगांव, सागर में भी मामूली गिरावट हुई। इससे पहले सोमवार-मंगलवार की रात में भी पारे में गिरावट दर्ज की गई। अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम 5 मार्च: भोपाल में आसमान साफ रहेगा, लेकिन हवा की वजह से दिन का पारा 28 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसा ही मौसम इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में भी देखने को मिलेगा। 6 मार्च: इस दिन भी दिन-रात के तापमान में गिरावट हो सकती है।

लुई फिलिप ने भोपाल में पेश किया ‘मूड्स ऑफ समर’ कलेक्शन

लुई फिलिप ने भोपाल में पेश किया ‘मूड्स ऑफ समर’ कलेक्शन गर्मियों के लिए आरामदायक और स्टाइलिश कपड़ों का कलेक्‍शन जिन्‍हें पहनकर आप बीच किनारे धूप में टहल सकते हैं या फिर सुहावनी शाम का आनंद उठा सकते हैं भोपाल  आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड के प्रीमियम मेन्सवियर ब्रांड लुईस फिलिप ने ‘मूड्स ऑफ समर’ कलेक्‍शन पेश किया है। इस कलेक्‍शन में दिए गए परिधान गर्मियों के लिए बहुत अच्छे हैं और बेहद खूबसूरत लगते हैं। यह ऐसे कपड़े हैं जो पहनने में आरामदायक हैं और दिखने में भी शानदार हैं। इसे उन लोगों के लिए बनाया गया है जो गर्मियों में घूमने-फिरने और आराम करने का आनंद लेते हैं। यह कलेक्‍शन आज के ज़माने के पुरुषों के लिए डिजाइन किया गया है जोकि उन्‍हें गर्मियों में भी स्टाइलिश और आरामदायक रखेगा। ये कपड़े ऐसे हैं कि आप उन्हें दिन में पूल के किनारे भी पहन सकते हैं और रात में किसी पार्टी में भी। इसमें लिनेन और कॉटन जैसे हल्के कपड़े हैं, जो गर्मियों के लिए बहुत अच्छे हैं। कपड़ों की सिलाई बहुत अच्छी है और डिज़ाइन भी ट्रेंडी हैं। चाहे आपको दिन में घूमने जाना हो या रात में किसी पार्टी में, इस कलेक्‍शन में हर तरह के कपड़े हैं। इसमें लिनेन शर्ट, आरामदायक चिनोस, रंगीन पोलो, शॉर्ट्स, हल्के ब्लेज़र और साटन के ईवनिंग वियर्स भी हैं। कुल मिलाकर, ‘मूड्स ऑफ समर’ कलेक्‍शन उन पुरुषों के लिए है जो गर्मियों में आरामदायक और स्टाइलिश दिखना चाहते हैं। इस लॉन्च के बारे में, सुश्री फरीदा कलियादान, चीफ ऑपरेटिंग ऑफीसर, लुईस फिलिप ने कहा, “यह कलेक्‍शन गर्मियों के मौसम के लिए बिल्कुल सही है – चाहे वह समुद्र तट के किनारे की शांति हो या एक हलचल भरे यूरोपीय शहर की एनर्जी। ‘ मूड्स ऑफ समर’ कलेक्‍शन उन पुरुषों के लिए डिजाइन किया गया है जिन्‍हें हर सीजन में कम्‍फर्ट के साथ-साथ दिखने में सुंदर कपड़े चाहिए। इसमें प्रीमियम फैब्रिक का इस्‍तेमाल किया गया है, यह बेहद महीन कारीगरी से बनाए गए हैं और इसमें दुनिया के सबसे खूबसूरत जगहों से प्रेरित रंगों को शामिल किया गया है।  यह कलेक्‍शन अपने आप में ही गर्मियों से प्‍यार करने का तोहफा है।” इस कलेक्‍शन में हर अवसर के लिए कपड़े हैं प्रत्येक कलेक्‍शन स्‍टाइल की एक यात्रा है, जो अलग-अलग गंतव्यों और सांस्कृतिक प्रेरणाओं के सार को कैद करती है। यह एक ऐसी वार्डरोब तैयार करता है जिसमें खूबसूरती और रोमांच दोनों मौजूद हैं। •    लिनन बाय नेचर: यह गर्मियों के लिए बहुत जरूरी कपड़े हैं। इन्हें खास रंगों में बनाया गया है जैसे हल्के रंग, एकदम सफेद और ऐसे रंग जो धूप में खिले हुए लगते हैं। ये कपड़े उन पुरुषों के लिए हैं जो आराम और स्टाइल दोनों चाहते हैं। •    टेल्‍स ऑफ मसाई: अफ्रीका की समृद्ध कला और शिल्प परंपराओं से प्रेरित, इस कलेक्‍शन में बोल्ड प्रिंट, अर्दी-टोन वाले रंग और जटिल एम्‍ब्रॉयडरी की बारीकियां हैं जो हर लुक में रोमांच की भावना पैदा करते हैं। •    लैंड ऑफ सकुरा: एक व्यावसायिक यात्री की खुशी, यह कलेक्‍शन जापान की नजरअंदाज की गई सुंदरता का संयोजन आधुनिक बिजनेस सिल्हूट के साथ करता है। यह स्‍टाइल और स्थिरता दोनों को महत्व देने वालों के लिए गर्मियों का एक आदर्श फॉर्मल कलेक्‍शन है। •    कार्निवल लिनेन: यह कपड़ों का एक ऐसा कलेक्‍शन है जो रंगों और मस्ती से भरपूर है। इसमें जिंदादिल प्रिंट्स और खूबसूरत रंग एवं डिज़ाइन हैं जो आपको खुश कर देंगे और आपको गर्मियों की दोपहर और शाम की याद दिलाते हैं। •    कसीनो कॉउचर: यह कपड़ों का एक ऐसा कलेक्‍शन है जो उन रातों के लिए एकदम सही है जब आप खास दिखना चाहते हैं। इसमें चमकदार साटिन, पुराने डिज़ाइन और खूबसूरत बारीकियां हैं, जो आपको पुराने जमाने का ग्लैमर देते हैं। •    कोरियन कनेक्ट: जहां परंपरा का मिलन आधुनिकता से होता है। यह कपड़ों का एक ऐसा कलेक्‍शन है जो पूर्वी एशिया की कला और डिज़ाइन से प्रेरित है। इसमें खूबसूरत सिलहॉट, सुंदर फूलों के डिज़ाइन और सादगी है, जो युवाओं के लिए नए स्टाइल के कपड़े बनाते हैं। दुनिया भर की प्रेरणाओं से तैयार किया गया, ‘मूड्स ऑफ समर’ दुनिया भर के सबसे अच्छे डिज़ाइनों से बनाया गया है। इसमें ऐसे कपड़े हैं जो दिखने में बहुत अच्छे हैं और पहनने में भी आरामदायक हैं। इसके सिलहॉट बेहद आरामदायक हैं, इन्‍हें पहनकर कहीं भी जा सकते हैं और यह लुक से समझौता किये बगैर आपको गज़ब का कम्‍फर्ट देते हैं। कलेक्‍शन में सॉफ्ट-वाश्‍ड लिनेन खूबसूरत कट्स और प्रिंट के साथ पेश किये गये हैं, इनसे आप अपनी वार्डरोब को वर्सेटाइल एवं विशिष्‍ट बना सकते हैं। चाहे आपको किसी बिजनेस मीटिंग में जाना हो या समुद्र के किनारे घूमना हो, इस संग्रह में हर तरह के कपड़े हैं। इनकी सिलाई बहुत अच्छी है, जिससे ये लंबे समय तक चलते हैं।  इसमें लिनेन जैसे हल्के कपड़े हैं, जो गर्मियों के लिए बहुत अच्छे हैं। ‘मूड्स ऑफ समर’ सिर्फ कपड़ों का कलेक्‍शन नहीं है, बल्कि यह स्‍टाइल की एक यात्रा है। यह आपको दुनिया की खूबसूरत जगहों की सैर कराता है। यह कलेक्‍शन आपको अलग-अलग जगहों की याद दिलाता है, जैसे कि इटली का अमाल्फी तट या मालदीव के खूबसूरत बीच। इसमें लिनेन जैसे हल्के कपड़े हैं, जो गर्मियों के लिए बहुत अच्छे हैं। चाहे आपको किसी पार्टी में जाना हो या समुद्र तट पर घूमना हो, इस कलेक्‍शन में हर तरह के कपड़े हैं। इन कपड़ों को बनाने में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से प्रेरणा ली गई है। यह कलेक्‍शन आपको एक स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक देता है। यह कलेक्‍शन उन लोगों के लिए है जो गर्मियों में आरामदायक और स्टाइलिश दिखना चाहते हैं, और जो दुनिया की खूबसूरती को पसंद करते हैं।   लुई फिलिप का ‘मूड्स ऑफ समर’ कलेक्शन भोपाल में 4 लुई फिलिप स्टोर्स, देश भर में अधिकृत खुदरा विक्रेताओं, ऑनलाइन www.louisphilippe.abfrl.in और ब्रांड के मोबाइल ऐप के माध्यम से उपलब्ध है।

विद्या भारती केवल शिक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं है: मोहन भागवत

भोपाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के परम पूजनीय सरसंघचालक मोहन भागवत जी ने आज विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान (वीबीएबीएसएस) के पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के पंचदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया। यह शिविर भोपाल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय, शारदा विहार में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल जी, विद्या भारती के अध्यक्ष डी. रामकृष्ण राव, महामंत्री अवनीश भटनागर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र में अवनीश भटनागर ने अतिथियों का परिचय कराया, जिसके उपरांत अध्यक्ष डी. रामकृष्ण राव ने शिविर की संकल्पना प्रस्तुत की। युगानुकूल परिवर्तन में भारत की अग्रणी भूमिका: अपने संबोधन में परम पूजनीय सरसंघचालक मोहन भागवत जी ने कहा कि विद्या भारती केवल शिक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का एक अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि संघ केवल शाखा संचालन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज परिवर्तन की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व में हो रहे सामाजिक, सांस्कृतिक और वैचारिक बदलावों को भारत की सनातन परंपरा के आलोक में दिशा देने की आवश्यकता है। आज जब वैश्विक परिदृश्य में कई विकृतियां उभर रही हैं, तब भारत ही वह ध्रुव तारा है जो सही दिशा प्रदान कर सकता है। इसके लिए समाज और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास हेतु भारतीय परंपराओं पर आधारित शिक्षा, संस्कृति और नीति निर्माण को बढ़ावा देना आवश्यक है। संघ का व्यापक प्रभाव: उन्होंने उल्लेख किया कि विद्या भारती द्वारा किए जा रहे कार्यों का वैश्विक स्तर पर प्रभाव देखा जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने भी इसकी व्यापकता को स्वीकार किया है। यह प्रमाणित करता है कि संघ और उसके सहयोगी संगठनों का कार्य केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका वैश्विक महत्व भी है। समाज जागरण की आवश्यकता: भागवत जी ने कहा कि आज समाज में नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमें केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि मानवता, करुणा और सत्य जैसे मूलभूत सिद्धांतों पर आधारित समाज का निर्माण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में भारत को एक आदर्श समाज मॉडल के रूप में प्रस्तुत करना होगा, जो संपूर्ण विश्व को शांति और समरसता की ओर ले जाने में सक्षम हो। संघ कार्यकर्ताओं से आह्वान: परम पूजनीय सरसंघचालक जी ने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अपने विचार और कार्यों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर कार्य करें। उन्होंने पंच परिवर्तन, विमर्श परिवर्तन, और सज्जन शक्ति जागरण को संघ के आगामी कार्यक्रमों का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। शिविर के आगामी सत्रों में विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा और प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे कार्यकर्ताओं को समाज जागरण के लिए और अधिक प्रभावी रूप से तैयार किया जा सके।

ग्वालियर कलेक्टर ने निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त निर्देश, विद्यार्थियों को निश्चित दुकान से खरीदी के लिए बाध्य करता है तो होगी कड़ी कार्रवाई

 ग्वालियर ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ सख्त निर्देश जारी किए हैं. यदि कोई स्कूल विद्यार्थियों और अभिभावकों को स्कूल की यूनिफॉर्म, कॉपी, किताबें और अन्य स्टेशनरी किसी निश्चित दुकान से खरीदने के लिए बाध्य करता है, तो ऐसे स्कूलों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 163 के तहत कार्रवाई की जाएगी. स्कूलों को कलेक्टर का अल्टीमेटम यह आदेश ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने जारी करते हुए स्कूल संचालकों को स्पष्ट रूप से अल्टीमेटम दे दिया है. उन्होंने कहा है कि 8 मार्च तक आवश्यक रूप से स्कूल प्रबंधन द्वारा सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करते हुए ड्रेस और पुस्तक की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड करने के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन की बैठक भी आयोजित की जाए, जिसमें आदेश के परिपालन में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए. शिकायतों के बाद कार्रवाई कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि आम लोगों की ओर से शिकायत प्राप्त हो रही थी कि ग्वालियर के विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है. विद्यालय प्रबंधन द्वारा अभिभावकों को पाठ्य पुस्तक, स्टेशनरी, पठन सामग्री, बैग, यूनिफॉर्म, स्पोर्ट्स किट, ट्रांसपोर्ट सुविधा के लिए बाध्य किया जा रहा है. इसी शिकायत को ध्यान रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत आदेश जारी कर दिया गया है, जिसमें स्कूल प्रबंधन द्वारा आदेश का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उल्लंघन करने पर इनके खिलाफ होगी कार्रवाई कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. यदि कोई इसका उल्लंघन करता है तो भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 223 (सरकारी आदेशों का उल्लंघन) और अन्य सुसंगत अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी. विद्यालय द्वारा आदेश का पालन नहीं करने पर प्राचार्य संचालक के साथ-साथ शाला का प्रबंधक बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के समस्त सदस्य भी दोषी माने जाएंगे.

धनिकोर्ता गांव के सीने में दर्द और खांसी से 13 ग्रामीणों की मौत , जांच में जुटा स्वास्थ्य अमला

सुकमा छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड के धनिकोर्ता गांव में पिछले एक महीने के भीतर 13 ग्रामीणों की रहस्यमयी मौतों ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। इन मौतों का कारण सीने में दर्द और खांसी की शिकायत बताया जा रहा है। इसके बाद ग्रामीणों की हालत तेजी से बिगड़ रही है और उनकी जान जा रही है। गांव में लगभग हर घर से मौत की खबर आ रही है, जिससे वहां भय और अनिश्चितता का माहौल बन गया है। ग्रामीणों के बताया कि मृतकों में ज्यादातर वे लोग शामिल हैं, जिन्होंने शुरुआत में सीने में दर्द और खांसी की शिकायत की थी। जांच शुरू कर दी गई इसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही समय में उनकी मौत हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंच चुकी है और जांच शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य अमले ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की निगरानी शुरू की है और संभावित कारणों का पता लगाने के लिए नमूने एकत्र किए हैं। हालांकि, अभी तक मौतों के सटीक कारण का खुलासा नहीं हो सका है। पुरानी घटनाओं ने बढ़ाई चिंता सुकमा जिले में इस तरह की रहस्यमयी मौतों का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जिले के अलग-अलग हिस्सों में ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वर्ष 2020-22 के दौरान कोंटा ब्लाक के रेगड़गट्टा गांव में 61 ग्रामीणों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। वहीं, वर्ष 2024 में छिंदगढ़ ब्लाक के चितलनार गांव में उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद 15 दिनों के भीतर सात लोगों की जान चली गई थी। इसके साथ ही इतकल व अन्य गांवों में वर्ष 2020-24 के बीच 44 मौतें हुई थी। इन घटनाओं ने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं और बीमारियों की रोकथाम को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

डंफर ने पिकअप को मारी जोरदार ठोकर, 4 महिलाओं की मौत, 12 से अधिक घायल

चित्रकूट जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां एक डंफर ने पिकअप को जोरदार ठोकर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि 4 महिला की मौत हो गई है. वहीं घटना में 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. बता दें कि घटना भरतकूप थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे बरुआ गांव के पास उस वक्त घटी, जब प्रयागराज महाकुंभ में सफाई कर पिकअप से 20 मजदूर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार डंफर ने पिकअप को जोरदार ठोकर मार दी. घटना में 4 महिलाओं ने दम तोड़ दिया. वहीं 12 से अधिक लोग घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए भर्ती कराया. वहीं मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

वन विभाग की नई पहल : जंगलों में खड़े मुनारे होंगे हाई-टेक, QR कोड स्कैन कर मिलेगी पूरी जानकारी

खैरागढ़ अब जंगलों की सीमाएं सिर्फ पहचान के लिए नहीं होंगी, बल्कि वहां खड़े मुनारे ही उस क्षेत्र की पूरी जानकारी देंगे. वन विभाग ने जंगलों की पहचान और संरक्षण को अधिक सुलभ और आधुनिक बनाने के लिए हाई-टेक मुनारे बनाने की अनूठी पहल शुरू की है. परंपरागत पत्थरों के ढेर से बने मुनारों की जगह अब मजबूत और टिकाऊ मुनारे बनाए जाएंगे, जिन पर QR कोड लगाया जाएगा. यह QR कोड स्मार्टफोन से स्कैन करने पर उस वन क्षेत्र की पूरी जानकारी तुरंत उपलब्ध कराएगा. पहले मुनारों पर सिर्फ सीमित जानकारी लिखी जा सकती थी, लेकिन अब QR कोड जोड़ने से वन क्षेत्र का पूरा ब्योरा दो पन्नों में डिजिटल रूप से उपलब्ध होगा. स्कैन करने पर वन क्षेत्र का नाम, सीमाएं, क्षेत्रफल, वन्यजीवों और वनस्पतियों की जानकारी, तथा अन्य महत्वपूर्ण तथ्य मोबाइल स्क्रीन पर दिखेंगे. इससे न केवल वन विभाग को अपनी कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी, बल्कि आम नागरिक भी जंगलों के बारे में अधिक जागरूक हो सकेंगे. मजबूत संरचना और लंबी उम्र इन नए मुनारों को पहले से ज्यादा मजबूत और टिकाऊ बनाया गया है. इनके निर्माण में 6mm और 8mm के TMT सरिए और विशेष मिश्रण (1:3:6 रेशियो) का उपयोग किया गया है. इससे ये मुनारे 40 से 50 साल तक सुरक्षित रह सकते हैं और यदि सही देखभाल की जाए, तो इनकी उम्र 100 साल तक भी हो सकती है. पहले के मुनारे महज 3-4 साल में खराब हो जाते थे, जिससे बार-बार नए मुनारे लगाने की जरूरत पड़ती थी. लेकिन अब यह समस्या खत्म हो जाएगी. वन विभाग के डीएफओ आलोक तिवारी के अनुसार, यह डिजिटल मुनारा प्रणाली जंगलों की सुरक्षा और अवैध कटाई पर नजर रखने में भी मददगार होगी. डिजिटल जानकारी उपलब्ध होने से वन क्षेत्र की पहचान करना आसान होगा, जिससे अवैध अतिक्रमण, जंगल की कटाई और वन्यजीवों के लिए खतरे पर नजर रखना आसान हो जाएगा. इस पहल से पर्यटकों, शोधकर्ताओं और स्थानीय लोगों को भी जंगलों की सटीक जानकारी आसानी से मिल सकेगी. इससे आम लोगों की जंगलों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और पर्यावरण संरक्षण को नया बल मिलेगा. वन विभाग की इस हाई-टेक पहल से जंगलों की सुरक्षा और संरक्षण को नई दिशा मिलेगी, जिससे वन क्षेत्र की सीमाएं स्पष्ट होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा.

पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के कचरे को जलाने का दूसरा चरण आज से शुरू होगा, कचरा जलाने के दौरान वायु प्रदूषण की निगरानी पूर्ववत रहेगी

पीथमपुर पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के कचरे को जलाने का दूसरा चरण आज से शुरू होगा। दूसरे चरण के ट्रायल रन में कचरा 180 किलो प्रति घंटे की दर से डाला जाएगा। इस तरह 10 टन कचरा 55 घंटे में जलेगा। पहले चरण में 135 किलो प्रति घंटे की दर से कचरा जलाया गया था। कचरा जलाने के दौरान वायु प्रदूषण की निगरानी पूर्ववत रहेगी।  जेएनएन, इंदौर। भोपाल गैस त्रासदी की जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड कंपनी के जहरीले कचरे को इंदौर से सटे पीथमपुर में जलाने का दूसरा चरण बुधवार को शुरू होगा। दूसरे चरण के पहले मंगलवार को भस्मक की सफाई व संधारण का काम हुआ। कचरा 180 किलो प्रति घंटे की दर से डाला जाएगा दूसरे चरण के ट्रायल रन में कचरा 180 किलो प्रति घंटे की दर से डाला जाएगा। इस तरह 10 टन कचरा 55 घंटे में जलेगा। पहले चरण में 135 किलो प्रति घंटे की दर से कचरा जलाया गया था। कचरा जलाने के दौरान वायु प्रदूषण की निगरानी पूर्ववत रहेगी। निष्पादन के लिए कचरा जलाना शुरू पहले चरण की तरह मशीन को रातभर खाली चलाकर तापमान 800 से 850 डिग्री तक पहुंचाया जाएगा। बता दें कि हाई कोर्ट के निर्देशानुसार भोपाल में 40 वर्षों से पड़े यूनियन कार्बाइड के कचरे के निष्पादन के लिए कचरा जलाना शुरू हो चुका है। क्या हुआ था 40 साल पहले उल्लेखनीय है कि तीन दिसंबर 1984 की सुबह की घटना जब भी लोगों के जहन में आती है, एक डरावनी तस्वीर सामने आने लगती है। इस दिन भोपाल में स्थित एक यूनियन कार्बाइड कॉर्पोरेशन के स्वामित्व वाली एक कीटनाशक फ़ैक्ट्री से मिथाइल आइसोसाइनेट गैस लीक होने लगी। लीक हुई गैस की चपेट में हजारों लोग आए थे। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि इस हादसे में पांच हजार लोगों की जान गई थी। हालांकि, स्थानीय लोगों ने कहा था कि इस हादसे में इससे भी ज्यादा लोगों ने जान गवाईं थी। सुप्रीम कोर्ट का दखल से इनकार यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा धार जिले के पीथमपुर में ही जलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने कचरा जलाने पर रोक लगाने से इनकार करते हुए कहा कि वो इसमें दखल नहीं देगी। गुरुवार सुबह हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता चाहें तो इस संबंध में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के समक्ष आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। कोर्ट ने राज्य सरकार के उस जवाब को भी रिकॉर्ड पर ले लिया है, जिसमें कहा है कि कचरा जलाने के दौरान सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। हाई कोर्ट को सौंपी जाएगी रिपोर्ट इसके प्रभाव की रिपोर्ट 27 मार्च के पूर्व हाई कोर्ट को सौंपी जाएगी। वर्ष 2015 में भी पीथमपुर के इसी संयंत्र में 10 टन जहरीला कचरा जलाकर ट्रायल रन किया गया था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कचरे को जलाने पर प्रशासनिक अफसरों ने निर्णय लिया।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का लिया फैसला

लाहौर दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरे सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है। न्यूजीलैंड ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम में एक बदलाव देखने को मिलेगा। मिशेल सेंटनर ने टॉस जीतकर कहा, ‘हमें पहले बल्लेबाजी करनी होगी, विकेट अच्छा लग रहा है, थोड़ा सूखा लग रहा है। अपने देश की कप्तानी करना सौभाग्य की बात है और हमारे लिए यह अच्छा क्रिकेट खेलना है। हमें वही टीम मिली। पिछला मैच विदेशी परिस्थितियों में था, हमने यहां त्रिकोणीय श्रृंखला में कुछ मैच खेले हैं। अच्छा क्रिकेट खेलने और उन पर दबाव बनाने की कोशिश करूंगा। टेम्पा बावुमा ने टॉस के बाद कहा, हम ज्यादा चिंतित नहीं हैं लेकिन प्राथमिकता बल्लेबाजी को होती। बस एक बदलाव, मैं खुद को काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं। हमने सेमीफाइनल और फाइनल से सीख ली है।’ हमें महत्वपूर्ण क्षणों में जीत हासिल करनी होगी।’ हम बहुत काम कर रहे हैं, बहुत आत्मविश्वास है, सेमीफाइनल होने के बावजूद यह हमारे लिए एक और खेल है। पिच रिपोर्ट लाहौर ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए दो पूर्ण खेलों की मेजबानी की है और पिच ने बल्लेबाजी के लिए अनुकूल सतह प्रदान की है। विशाल स्कोर के लिए आदर्श, अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरे गेम में 600 से अधिक रन का संयुक्त स्कोर बनाया गया था। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 351 रनों का पीछा किया और पिच के सेमीफाइनल के लिए इन विशेषताओं को बनाए रखने की संभावना है। मौसम एक्यूवेदर ऐप ने लाहौर में साफ आसमान और धूप वाले दिन की भविष्यवाणी की है, जो पिछली परिस्थितियों से अलग है, जब अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच रद्द हो गया था। पूरे दिन तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet