LATEST NEWS

Chirag Paswan Ujjain के Mahakaleshwar ज्योतिर्लिंग मंदिर में ‘भस्म आरती’ में हुए शामिल

 उज्जैन उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पूरे परिवार और सहयोगियों के साथ भस्म आरती में शामिल हुए. महाकाल के दरबार में दर्शन करने के बाद चिराग ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि श्री महाकाल ने उन्हें बहुत कुछ दिया है. उन्होंने कहा, ‘एक समय ऐसा था जब शायद मुझसे सब कुछ छिन गया था, लेकिन बाबा का आशीर्वाद रहा कि आज मैं यहां तक पहुंचा हूं’. परिवार संग पहुंचे महाकाल मंदिर : चिराग पासवान इस दौरान अपने पूरे परिवार के साथ मंदिर पहुंचे. उन्होंने बताया कि उनके साथ उनकी मां, बहन, जीजा, भांजे-भांजियां, करीबी सहयोगी और रिश्तेदार भी उपस्थित थे. महाकाल के समक्ष शीश झुकाते हुए उन्होंने भगवान शिव को धन्यवाद दिया और उनका आशीर्वाद लिया. महाकाल के आशीर्वाद से संकल्प : भस्म आरती के बाद चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे एक विशेष संकल्प लेकर जा रहे हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर कहा,’प्रधानमंत्री जी ने देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने के लिए हम सभी प्रयासरत हैं. बाबा महाकाल के आशीर्वाद से हम इस संकल्प को साकार करेंगे’. महाकाल मंदिर में चिराग पासवान के भक्तिभाव में नजर आए. श्रद्धालुओं के साथ उन्होंने भी मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना की. महाकाल के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त करते हुए चिराग ने भगवान शिव का आभार जताया और देश की प्रगति के लिए उनका आशीर्वाद मांगा.

बजट सत्र में भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने पूछा- 56 करोड़ की जमीन 9 करोड़ में कैसे दे दी? मंत्री बोले, निरस्त हो चुका है आवंटन

रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के सातवें दिन की कार्यवाही जारी है. सदन में प्रश्नकाल के दौरान अमलीडीह की शासकीय भूमि के आबंटन का मामला गरमा गया. भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार से सवाल किया कि इस भूमि का आबंटन निरस्त करने का कारण क्या था. राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि नियमों में बदलाव के कारण यह आबंटन रद्द कर दिया गया था. प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने पूछा कि जमीन आबंटन निरस्त होने का कारण क्या है? राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि मंत्रिमंडल में नियम में बदलाव की वजह से आबंटन निरस्त कर दिया गया था. धरमलाल कौशिक ने पूछा कि जब भूमि का आबंटन निरस्त किया गया तब बाजार की दर क्या थी? चराई की भूमि का आबंटन नहीं किया जा सकता है. 56 करोड़ रुपए पटाया जाना था लेकिन सिर्फ 9 करोड़ रुपए की राशि जमा की गई थी. अधिकारियों ने जो इस तरह से काम किया था उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी? इस पर जवाब देते हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि भूमि का आबंटन की प्रक्रिया चल रही थी. राशि नहीं पटाई गई थी. शासन ने आबंटन निरस्त कर दिया था. विधायक धरमलाल कौशिक ने पूछा कि भूमि रिकॉर्ड में किसके नाम पर है? राजस्व मंत्री ने बताया कि आबंटन कलेक्टर के द्वारा किया जाता है, जब राशि पटाई जाती है. राशि जमा करने के पूर्व ही आबंटन रद्द कर दिया गया था. रिकॉर्ड में भूमि शासन के नाम पर ही दर्ज है. कलेक्टर द्वारा डिमांड लेटर दिया ही नहीं गया था. भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने पूछा कि आबंटन की प्रक्रिया गलत थी. इस पर क्या कार्रवाई की जाएगी? सरकार की जमीन की अफरा तफरी करेंगे? 56 करोड़ की जमीन को 9 करोड़ रुपए में कर देंगे? इस पर जवाब देते हुए राजस्व मंत्री ने कहा कि आबंटन किया ही नहीं गया. भाजपा विधायक कौशिक ने पूछा कि सरकारी जमीन में बंदरबांट की गई है. यह सिर्फ एक प्रकरण नहीं है. मंत्री सदन में असत्य कथन कर रहे हैं. जिसपर भाजपा विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि मेरी ही शिकायत पर रामा बिल्डकॉन को आबंटित जमीन निरस्त की गई थी, लेकिन सदन में दिये गए जवाब में रिकॉर्ड में जमीन बिल्डकॉन के नाम पर ही दर्ज दिख रहा है. राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि निरस्त कर दिया गया है.

स्‍टीव स्मिथ ने भारत से हार के बाद छोड़ा वनडे क्रिकेट? संन्‍यास का ऐलान कर खुद खोल दिया चौंकाने वाले फैसले का राज

दुबई  ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत से मिली हार के बाद संन्यास का फैसला किया है। उन्होंने भारत से हार के बाद हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस तरह का कोई बयान नहीं दिया था, लेकिन एक दिन बाद ही उन्होंने यह फैसला लेकर हर किसी को चौंका दिया। स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम के सबसे प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल थे। डॉन ब्रैडमैन के बाद वह ऑस्ट्रेलिया के सबसे प्रभावशाली बल्लेबाजों में शामिल किए जाते थे। मौजूदा मशहूर फैब-फोर में उनका नाम सबसे ऊपर लिया जाता है। स्टीव स्मिथ लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक खेलना चाहते हैं स्टीव स्मिथ ने अपना आखिरी वनडे मैच भारत के खिलाफ खेला। दुबई में भारत से 4 विकेट से मिली हार के बाद उनकी टीम का चैंपियंस ट्रॉफी अभियान समाप्त हो गया। स्मिथ टेस्ट और टी20 चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। माना जाता है कि वह लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक खेलों का हिस्सा बनना चाहते हैं। ओलंपिक में टी20 फॉर्मेट से क्रिकेट खेला जाएग। 35 वर्षीय स्मिथ ने दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में हार के बाद अपने फैसले के बारे में टीम के साथियों को बताया और आज कहा कि ऐसा लगता है कि अब खेल छोड़ने का सही समय आ गया है। ‘अपने क्रिकेट करियर के हर मोमेंट का मजा लिया, अब 27 की तैयारी का वक्त’ स्मिथ ने अपने बयान में कहा- यह एक शानदार सफर रहा है और मैंने इसके हर मिनट का आनंद लिया है। बहुत सारे अद्भुत पल और शानदार यादें रही हैं। दो विश्व कप जीतना एक शानदार उपलब्धि थी, साथ ही कई शानदार साथियों ने इस यात्रा को साझा किया। अब लोगों के लिए 2027 के वनडे विश्व कप की तैयारी शुरू करने का एक शानदार अवसर है, इसलिए ऐसा लगता है कि यह सही समय है। टेस्ट क्रिकेट अभी भी प्राथमिकता है और मैं वास्तव में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, सर्दियों में वेस्टइंडीज और फिर घर पर इंग्लैंड के खिलाफ खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मुझे लगता है कि मुझे अभी भी उस मंच पर योगदान देने के लिए बहुत कुछ करना है। स्टीव स्मिथ का क्रिकेट करियर स्मिथ ने अपने वनडे करियर का अंत 170 मैचों के साथ किया, जिससे वह 50 ओवर के प्रारूप में देश के 16वें सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले पुरुष खिलाड़ी और 12वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने 64 एक दिवसीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी भी की, जिसमें जीत का प्रतिशत 50 प्रतिशत रहा, जिसमें पूर्णकालिक कप्तान के रूप में अपने पहले वर्ष में इंग्लैंड और भारत के खिलाफ सीरीज जीत, चैपल-हैडली ट्रॉफी और कैरिबियन में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज पर त्रिकोणीय सीरीज जीत (दोनों 2016 में) शामिल हैं। स्टीव स्मिथ कमाल के कप्तान थे, गजब का रिकॉर्ड है उन्होंने 2023-24 के घरेलू समर के दौरान कप्तान के रूप में कमिंस की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया को वेस्टइंडीज पर 3-0 से क्लीन स्वीप करने में मदद की। स्मिथ ने 43.28 की औसत और 86.96 प्रति 100 गेंदों पर स्ट्राइक रेट के साथ 5800 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक और 35 अर्द्धशतक शामिल हैं और 2016 में एससीजी में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका उच्चतम स्कोर 164 रन रहा।ऑस्ट्रेलिया के 11 खिलाड़ियों में से जिन्होंने अधिक वनडे रन बनाए हैं, केवल विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (स्ट्राइक रेट 97.26) और एडम गिलक्रिस्ट (96.89) ने ही इतनी तेजी से ऐसा किया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह 2015 में ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप जीतने वाले अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे, जहां उन्होंने एमसीजी में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में विजयी चौका लगाया था। 2023 में जब उन्होंने निर्णायक मैच में मेजबान देश भारत को हराया था। स्मिथ का वनडे रिकॉर्ड स्मिथ ने अपना वनडे करियर  170 मैचों के साथ समाप्त किया. वह सबसे ज्‍यादा वनडे मैच खेलने वाले ऑस्‍ट्रेलिया के 16वें पुरुष खिलाड़ी और 12वें सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं.. उन्होंने 64 वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी भी की, जिसमें जीत का प्रतिशत 50 प्रतिशत रहा, जिसमें फुल टाइम कप्तान के रूप में अपने पहले ही साल में इंग्लैंड और भारत के खिलाफ सीरीज जीत, चैपल-हैडली ट्रॉफी और कैरिबियन में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज पर त्रिकोणीय श्रृंखला जीत (दोनों 2016 में) शामिल हैं. हाल ही में उन्होंने 2023-24 के घरेलू समर के दौरान कप्तान के रूप में कमिंस की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप करने में मदद की. स्मिथ ने 43.28 की औसत और 86.96 की स्ट्राइक रेट से 5800 रन बनाए, जिसमें 12 सेंचुरी और 35 हाफ सेंचुरी शामिल हैं. स्टीव स्मिथ का वनडे करियर     170: मैच     154: पारी     5800: रन     164: उच्च स्कोर     43.28: औसत     86.96: स्ट्राइक रेट     12: शतक     35: अर्द्धशतक

इंदौर में ढाबे के बाहर आधा दर्जन से ज्यादा युवक-युवतियां के बीच WWF जैसी मारपीट, अधिकतर नशे में थे

इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर में कुछ लड़के-लड़कियों के बीच हुई मीरपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। किशनगंज थाना क्षेत्र के भगवती ढाबे के बाहर आधा दर्जन से ज्यादा युवक-युवतियां के बीच WWF जैसी मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि इनमें से अधिकतर नशे में थे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक घटना तीन दिन पुरानी है। किशनगंज थाना क्षेत्र के बाइपास स्थित भगवती ढाबे पर दोनों पक्ष पार्टी मनाने पहुंचा था। आरोप है कि यहां एक लड़के-लड़की के बीच आपसी झगड़ा हो गया और फिर इसके बाद उनका दूसरे पक्ष से भी विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को पीटने लगे। वायरल हुए वीडियो में एक लड़का दो लड़कियों को पीटते हुए दिख रहा है। एक लड़की को जोर से धक्का देता है जिससे वह जमीन पर गिरकर रोने लगती है। उसके साथी युवक सामने वाले पक्ष को पीटते नजर आए। करीब 20 मिनट चले हुड़दंग की सूचना किशनगंज पुलिस को नहीं मिली। मारपीट के बाद किसी पक्ष ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। एसपी हितिका वासल ने कहा कि एक वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है। इस वीडियो में जो लोग दिख रहे हैं उन्हें थाने बुलाया गया है। अभी तक पता चला है कि लड़का-लड़की ढाबे पर खाना खाने गए थे। यहां आपस में उनका झगड़ा हो गया। उन्होंने एक दूसरे को थप्पड़ मारा था। इसके बाद दूसरे लोग आ गए और उनके साथ भी लड़ाई हो गई। पुलिस इस मामले में एफआईआर कर रही है और आगे की जांच की जा रही है। बाइपास के आसपास नशे का अड्डा शहर में पब और नशेडियों के ठिकानों पर पुलिस ने प्रहार करते हुए ताले लटकवा दिए। जिसके चलते बाइपास नशे का नया ठिकाना बन गया है। यहां देर रात तक संचालित हो रहे पब, बार रेस्टोरेंट, होटल और ढाबों पर हुड़दंगियों की रोजाना महफिल जम रही है। आए दिन विवाद की जानकारियां सामने आ रही है। बाइपास के पब और रेस्टोरेंट देर रात तक संचालित हो रहे है। पिछले दिनों मिस्टर स्कल के देर रात तक चलने की सूचना थी। इन थानों की सीमा में बाइपास पुलिस कमिश्नरी और ग्रामीण के थानों को मिलाकर आधा दर्जन थानों की सीमा में बाइपास आता है। जिसमें महू टोल नाके से मांगलिया टोल नाके क्षेत्र है। ग्रामीण के किशनगंज और दूसरे छोर पर क्षिप्रा तो शहरी सीमा में राऊ, कनाडिया, खजराना और लसुड़िया शामिल है। इसके बावजूद नाईट लाइफ की गंदगी जोरों से बायपास पर पैर पसार रही है।

नशे में धुत ट्रक चालक ने स्कूटी को मारी टक्कर, नाबालिग की मौत

कोरबा तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद नशे में धुत ट्रक चालक की लोगों ने जमकर पिटाई की. सूचना पर पहुंची 112 की टीम ट्रक चालक को गिरफ्तार कर थाने लाई. घटना उरगा थाना अंतर्गत कोरबा सक्ती मार्ग पर भैसमा बाजार चौक के मुख्य मार्ग पर रात करीबन 9 बजे घटित हुई. तेज रफ्तार नियंत्रित होकर स्कूटी को ठोकर मारते हुए दीवार से जा टकराई. ट्रक की ठोकर से स्कूटी सवार नाबालिक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक बेंदरकोना निवासी 16 वर्षीय परमेश्वर कंवर अपने परिजनों के साथ भैसमा के एक कपड़ा दुकान में कपड़ा लेने आया हुआ था. परिजन कपड़ा ले रहे थे, वहीं मृत नाबालिग बाहर स्कूटी में बैठकर मोबाइल चला रहा था, तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक परमेश्वर को ठोकर मारते हुए दीवार से जा टकराई.

नई नवेली दुल्हन को मायके तो दामाद को ससुराल में क्यों मनानी चाहिए पहली होली, कलह और सास-बहू से जुड़ी है वजह

why newly married women should celebrate first holi in mayke know reason behind relationship between saas bahu हर साल की तरह इस साल भी भारत में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाना है। लोग रंग-बिरंगे रंगों में सराबोर होने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रंगों की बोछार के बीच लोग गिले-शिकवे भी भूल जाते हैं। नई नवेली दुल्हन अपने मायके में जाकर होली मनाती हैं यहां तक कि दामाद को भी ससुराल में होली मनाने के लिए कहा जाता है। लेकिन आपने कभी सोचा है कि आखिर दुल्हन की पहली होली मायके तो दामाद की ससुराल में क्यों होना चाहिए। और, नई नवेली दुल्हन की तरह क्या प्रेग्नेंट महिलाओं को भी मायके में मायके में होली मनानी चाहिए। इसकी वजह सास-बहू और पति-पत्नी की रिश्तों से जुड़ी हुई है। जिसके बारे में कंटेंट क्रिएटर सोनिया चौहान ने भी बताया है।(सभी फोटो सांकेतिक हैं) सबसे पहले जानें कारण पौराणिक कथा के अनुसार, होलिका एक दिव्य वस्‍त्र को ओढ़कर प्रह्लाद को जलाने के लिए आग में बैठी थी, लेकिन जब प्रह्लाद ने भगवान विष्णु के नाम का जाप किय तो, होलिका का अग्निरोधक वस्त्र प्रह्लाद के ऊपर आ गया और वह बच गए, जबकि होलिका भस्म हो गई। कहते हैं कि जिस दिन होलिका आग में बैठी का काम किया, अगले दिन उसका विवाह भी होना था।उनके होने वाली पति का नाम इलोजी बताया जाता है, इलोजी की मां जब बेटे की बारात लेकर होलिका के घर पहुंची तो उन्होंने उसकी चिता जलते दिखी। बेटे का बसने वाला संसार उजड़ता देख बेसुध हो गईं और प्राण त्याग दिए। बस तभी से प्रथा चला आ रही है कि नई बहू को ससुराल में पहली होली नहीं देखनी चाहिए। सास बहू के झगड़े से जुड़ा कारण होली और होलिका दहन के वक्त सास-बहू का साथ में रहना ठीक नहीं माना जाता है। नई दुल्हन के लिए कहा जाता है कि उसे अपनी पहली होली ससुराल के जगह मायके में मनाना चाहिए। जब सास -बहू अगर साथ में होलिका दहन देखती हैं तो घर में कलह की शुरुआत हो जाती है। सास-ससुर के साथ रिश्ते खराब होने लगते हैं, बिना बात के झगड़े भी होने लगते हैं। सास-बहू के रिश्तों में यदि तकरार हो तो उससे आने वाले समय में तनाव बढ़ जाता है।वहीं एक और धारणा है जो कहीं न कहीं सटीक रहती है कि शादी के तुरंत बाद दुल्हन ससुराल में कंफर्टेबल महसूस नहीं करती है, इसलिए मायके में होली मनाने का चलन है जिसे प्रथा का नाम दे दिया गया है।

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला गोधरा कांड के 14 गवाहों की हटाई गई सुरक्षा, SIT रिपोर्ट के बाद

 गोधरा गुजरात के बहुचर्चित गोधरा कांड (Godhra Case) के गवाहों की सुरक्षा हटा दी गई है। केंद्र सरकार ने यह फैसला गृह मंत्रालय की सिफारिश के बाद लिया है। सूत्रों के मुताबिक, कुल 14 गवाहों की सुरक्षा वापस ले ली गई है, जिन्हें पहले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के 150 जवानों द्वारा सुरक्षा प्रदान की जा रही थी। गृह मंत्रालय ने इस निर्णय के लिए विशेष जांच टीम (SIT) की रिपोर्ट को आधार बनाया है। SIT ने 10 नवंबर 2023 को अपनी सिफारिशी रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें गवाहों की सुरक्षा हटाने का सुझाव दिया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। जिन 14 गवाहों की सुरक्षा हटी है, उनमें हबीब रसूल सय्यद, अमीनाबेन हबीब रसूल सय्यद, अकीलाबेन यासीनमिन, सैय्यद यूसुफ भाई, अब्दुलभाई मरियम अप्पा, याकूब भाई, रजकभाई अख्तर हुसैन, नजीमभाई सत्तार भाई, माजिदभाई शेख यानुश महामद, हाजी मयुद्दीन, समसुद्दीन फरीदाबानू, समदुद्दीन मुस्तफा इस्माइल, मदीनाबीबी मुस्तफा और भाईलालभाई चंदूभाई राठवा शामिल हैं। क्या था गोधरा कांड गुजरात के गोधरा कांड को 23 साल बीत चुके हैं। फरवरी 2002 में साबरमती एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आग लगाए जाने के बाद 59 कार सेवकों की मौत हो गई थी जिससे देशभर में सांप्रदायिक दंगे भड़क उठे। इसकी कहानी यह है कि 27 फरवरी 2002 की सुबह साबरमती एक्सप्रेस के कोच S-6 में आग लगा दी गई और उस कोच में यात्रा कर रहे 59 यात्रियों की जलकर मौत हो गई। ट्रेन तभी गुजरात के गोधरा स्टेशन पर आ चुकी थी। पीड़ितों में 27 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं। ट्रेन में सवार अन्य 48 यात्रियों को चोटें आईं। गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने मामले में एक जांच आयोग का गठन किया था। आयोग में न्यायमूर्ति जी टी नानावटी और न्यायमूर्ति केजी शाह शामिल थे। आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मारे गए 59 लोगों में से ज्यादातर कार सेवक थे जो उत्तर प्रदेश के अयोध्या से लौट रहे थे। साबरमती एक्सप्रेस ने मुजफ्फरपुर से अपनी यात्रा शुरू की थी और अहमदाबाद जा रही थी। विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर पूर्णाहुति महायज्ञ में शामिल होने गए कम से कम 2,000 कार सेवक अयोध्या से ट्रेन में सवार हुए थे. यह यज्ञ राम मंदिर निर्माण कार्यक्रम का हिस्सा था। ट्रेन जलाने की घटना के कुछ ही घंटों के भीतर राज्य भर में हिंसक दंगे भड़क उठे। दंगे 2 फरवरी की शाम को भड़के और पूरे राज्य में 2-3 महीने तक जारी रहे। 2005 में केंद्र ने राज्यसभा को सूचित किया कि दंगों में 254 हिंदुओं और 790 मुसलमानों की जान चली गई। कुल 223 लोग लापता बताए गए। हजारों लोग बेघर भी हो गये।  

बदमाशों ने पेट्रोल पंप मालिक से की लूट, पहले कार को मारी टक्कर, फिर मारपीट कर नगदी लेकर हुए फरार

रायपुर राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. लगातार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मारपीट और लूट की वारदातें सामने आ रही हैं. ताजा मामला माना थाना क्षेत्र का है, जहां पेट्रोल पंप के मालिक को बदमाशों ने लूट लिया. वारदात को अंजाम देने के लिए दो बदमाशों ने पहले व्यापारी की कार को टक्कर मारी और फिर मारपीट कर 76 हजार रुपए छीनकर फरार हो गए. मामले की शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप व्यापारी हरीश अग्रवाल ने माना थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि वह एस फ्यूल से अपने घर समता कॉलोनी लौट रहे थे. रास्ते में कमल विहार चौक के पास जैसे ही उनकी कार एक ब्रेकर के पास पहुंची, तो दो बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी. इसके बाद हरीश अग्रवाल गाड़ी से उतरकर देखने लगे और बदमाशों से गाड़ी सही तरीके से चलाने की बात कही, तभी दोनों बाइक सवारों ने हरीश अग्रवाल के साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्हें जमीन पर गिरा दिया. इसके बाद उनके जेब में रखे 76 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए. इस हमले में हरीश अग्रवाल को हल्की चोटें आई हैं. घटना के बाद व्यापारी ने माना थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

राज्य सुपरवाईजरी बोर्ड की बैठक उप मुख्यमंत्री शुक्ल की अध्यक्षता में संपन्न

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि पीसीपीएनडीटी (गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक) अधिनियम का महत्व केवल एक कानून तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक सामाजिक और नैतिक संकल्प भी है, जो लिंगानुपात को संतुलित करने और कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए लागू किया गया है। इस अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण आधार है। यह अधिनियम उन सभी चिकित्सा प्रक्रियाओं और तकनीकों पर रोक लगाता है, जिनका दुरुपयोग भ्रूण के लिंग निर्धारण और कन्या भ्रूण हत्या के लिए किया जा सकता है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय भोपाल में गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम के तहत गठित राज्य सुपरवाईज़री बोर्ड की बैठक में अधिनियम के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पी.सी.पी.एन.डी.टी. अधिनियम अंतर्गत अनिवार्य फॉर्म- एफ़ अपलोड की स्थिति और प्रावधान अंतर्गत की गयी कार्यवाहियों की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने निर्देश दिये कि ऐसे क्षेत्र जहाँ लिंगानुपात विपरीत है वहाँ सघन कार्यवाही और नियमित मॉनिटरिंग की जाये। विधायक श्रीमती प्रियंका मीणा, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव, सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी, राज्य सुपरवाईजरी बोर्ड के सदस्य उपस्थित थे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि कानून की सफलता केवल इसके प्रावधानों पर निर्भर नहीं करती, बल्कि इसके प्रभावी क्रियान्वयन, सख्त निगरानी और जनजागरूकता अभियानों पर भी आधारित है। यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रत्येक अल्ट्रासाउंड सेंटर, प्रसव पूर्व निदान सुविधा और चिकित्सा संस्थान कानून के तहत निर्धारित मानकों का पालन करे। कड़े कानूनी प्रावधानों के साथ-साथ लोगों को नैतिक रूप से जागरूक करना भी आवश्यक है ताकि समाज में यह संदेश स्पष्ट रूप से जाए कि हर बालिका का जीवन मूल्यवान है और उसे समान अवसर मिलना चाहिए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेश में लिंग चयन गतिविधियों के प्रतिषेध हेतु “मुखबिर योजना” और पी.सी.पी.एन.डी.टी. अधिनियम के दण्डात्मक प्रावधानों के प्रति जन-जागरूकता के निर्देश दिए। अर्हताधारी चिकित्सकों की पहचान की पुष्टि के लिए आधार ऑथेंटिकेशन की अधिसूचना जारी वरिष्ठ संयुक्त संचालक डॉ. प्रज्ञा तिवारी ने बताया कि पूर्व बैठक में बोर्ड के निर्णय अनुसार वयोवृद्ध रेडियोलॉजिस्ट / सोनोलॉजिस्ट तथा ऐसे चिकित्सक जिनके द्वारा फिंगर प्रिंट की यूआईडीएआई से पुष्टि के अभाव में फॉर्म-एफ़ का अपलोड संभव नहीं हो रहा है, उनके लिए वैकल्पिक बायोमेट्रिक के तौर पर आईरिस स्कैन का विकल्प पी.सी.पी.एन.डी.टी. पोर्टल पर किया गया है। पी.सी.पी.एन.डी.टी. पोर्टल में ऑनलाइन प्रविष्टियों हेतु अर्हताधारी चिकित्सकों की पहचान पुष्टि के लिए 14 फरवरी 2025 को आधार ऑथेंटिकेशन की अधिसूचना जारी की गई। सोनोलॉजिस्ट की संख्या में वृद्धि के प्रयास किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अंतर्गत कुल पंजीकृत संस्थाओं की संख्या 2884 है। अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत नियमित निगरानी कर अब तक कुल 352 कार्यवाहियाँ की गईं, जिनमें पंजीयन निरस्तीकरण और निलंबन की कार्रवाइयाँ शामिल हैं। पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत 44 वैधानिक कार्यवाहियाँ की गईं हैं इनमें 5 मामलों में अपंजीकृत केंद्रों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जबकि 2 मामलों में अधिनियम अंतर्गत आवश्यक अभिलेखों (फॉर्म-एफ, एएनसी रजिस्टर, रेफरल स्लिप) का संधारण नहीं किए जाने के कारण वैधानिक कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त, 2 मामलों में गर्भस्थ भ्रूण के लिंग की जानकारी से संबंधित संवाद करने के उल्लंघन पर कार्रवाई हुई, वहीं 107 मामलों में गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक के माध्यम से लिंग चयन हेतु विज्ञापन देने पर कार्रवाई की गई।  

न्यू Apple iPad Air भारत में लॉन्च हुआ, इतनी है कीमत और ये हैं फीचर्स

Apple ने अपना नया iPad Air लॉन्च कर दिया है, जो M3 chip के साथ आता है. इस लेटेस्ट चिप की मदद से इस लेटेस्ट प्रोडक्ट में बेहतर परफोर्मेंस और एनहेंस्ड AI फीचर्स मिलेंगे. इस नए Apple iPad को दो स्क्रीन साइज में पेश किया है. यह एक लाइटवेट प्रोडक्ट है. न्यू Apple iPad Air के अंदर नया रिडिजाइन Magic Keyboard और एडवांस्ड ग्राफिक्स आर्किटेक्चर मिलेगा. इसमें न्यू M3 चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जो M1 चिप की तुलना में दोगुना फास्ट परफोर्मेंस दे सकती है. iPad Air M3 में लेटेस्ट iPadOS के साथ Apple Intelligence का सपोर्ट मिलेगा.  यहां ऑप्शनल 5G कनेक्टिविटी का ऑप्शन मिलेगा, उसके लिए यूजर्स को सेल्यूलर वेरिएंट खरीदना होगा. इस न्यू iPad में USB-C port दिया गया है. यहां दो स्क्रीन साइज 11 इंच और 13 इंच मिलेंगे. Apple Intelligence की मदद से इसमें ये फीचर्स शामिल होंगे. Clean Up in Photos : फोटो से गैर जरूरी एलिमेंट्स को रिमूव कर सकेंगे Enhanced search : फोटो और वीडियो सर्च करने के लिए सपोर्ट मिलेगा. Image Wand in Notes : अपनी स्केच को आप प्रोफेशनल टच दे सकेंगे. Image Playground : टेक्स्ट प्रोम्प्ट की मदद से इमेज जनरेट कर सकेंगे. न्यू Siri:  ChatGPT के साथ इंटीग्रेशन मिलेगा. न्यू iPad Air M3 के साथ न्यू Magic Keyboard कंपेटेबल होगा, जो 14-key Function Row के साथ आता है. यह iPad के साथ मैग्नेटिकली अटैच हो सकता है. Apple iPad Air की कीमत iPad Air M3 का प्री ऑर्डर 4 मार्च से शुरू हो चुका है और इसकी सेल 12 मार्च से शुरू होगी. यह हैंडसेट दो डिस्प्ले साइज और चार कलर वेरिएंट में आता है, जिनके नाम ब्लू, पर्पल, स्टारलाइट और स्पेस ग्रे हैं.   11-inch iPad Air (Wi-Fi) की कीमत 11-inch iPad Air (Wi-Fi) के शुरुआती वेरिएंट की कीमत  59,900 रुपये है, जिसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. 256GB storage के लिए 69,900 रुपये और 512GB स्टोरेज के लिए 89,900 रुपये खर्च होंगे. इसमें 1TB वेरिएंट 1,09,900 रुपये का मिलेगा.   11-inch iPad Air with Wi-Fi + Cellular की कीमत 11-inch iPad Air with Wi-Fi + Cellular वेरिएंट की शुरुआती कीमत 74,900 रुपये है, इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 84,900 रुपये और 512GB स्टोरेज के लिए 1,04,900 रुपये खर्च होंगे.यहां इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 1,24,900 रुपये है, जिसमें 1TB स्टोरेज मिलेगी. 13-inch iPad Air (Wi-Fi)  की कीमत   13-inch iPad Air (Wi-Fi) की शुरुआती कीमत  79,900 रुपये है, जिसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. इसके अलावा 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 89,900 रुपये देने होंगे. इसके अलावा 512GB स्टोरेज के लिए 1,09,900 रुपये और 1TB storage के लिए 1,29,900 रुपये देने होंगे. 13-inch iPad Air (Wi-Fi + Cellular) की कीमत 13-inch iPad Air (Wi-Fi + Cellular) के 128GB स्टोरेज की कीमत 94,900 रुपये है. 256GB स्टोरेज के लिए 1,04,900 रुपये, 512GB स्टोरेज के लिए 1,24,900 रुपये और 1TB स्टोरेज के लिए 1,44,900 रुपये खर्च करने होंगे. 11th-generation iPad भी हुआ अनवील Apple ने 11th-generation iPad को भी लॉन्च कर दिया है, जो A16 चिप के साथ आता है. यह A13 chip के साथ आने वाले 9th-generation iPad की परफोर्मेंस की तुलना में 50 परसेंट ज्यादा फास्ट है. 11th-generation iPad की शुरुआती कीमत 34,900 रुपये है, जिसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. सेल्यूलर मॉडल की शुरुआती कीमत 49,900 रुपये है. इसके Magic Keyboard के लिए 24,900 रुपये खर्च करने होंगे.  

मुख्यमंत्री से श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर पत्रकार सम्मान निधि को दो गुना करने के साथ ही पत्रकारों के लिए बजट में नए प्रावधान करने के लिए आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने इस मौके पर मुख्यमंत्री को विष्णुपुराण की प्रति भी भेंट की। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के बजट में पत्रकार सम्मान निधि को प्रतिमाह 10 हजार रूपए से बढ़ाकर 20 हजार रूपए करने, पत्रकारों एक्सपोजर विजिट के लिए 1 करोड़ रूपए और रायपुर के प्रेस क्लब भवन के रिनोवेशन एवं विस्तार के लिए 1 करोड़ रूपए करने का प्रावधान किया गया है। पत्रकारों के लिए बजट में विशेष प्रावधान करने के लिए प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री ओ पी चौधरी और मीडिया सलाहकार पंकज झा के प्रति भी आभार जताया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरविन्द अवस्थी, संयोजक राजेश मिश्रा, उपाध्यक्ष द्वय भरत योगी एवं श्री मोहन तिवारी और जिला अध्यक्ष  राम साहू भी उपस्थित थे।

International Women’s Day : क्या है वुमन डे का इतिहास? जानें इसे जुड़ी खास बातें

international womens day 2025 history significance and this year theme know here हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. जिसे हमेशा अलग-अलग थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है. आइए आर्टिकल में जानते हैं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के शुरुआत कब और कैसे हुई, साथ ही इस साल की थाम के बारे में हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. आजकल महिलाएं घरेलू कामों के अलावा भी अलग-अलग क्षेत्रों में अपने कौशल का प्रदर्शन करती हैं. ऐसे में इस दिन महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को सम्मानित करने का अवसर होता है. इस दिन का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना और समानता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है. ऑफिस, कॉलेज और कई जगहों पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को सेलिब्रेट किया जाता है. इसकी शुरुआत के पीछे की कहानी के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता होगा. हर साल महिला दिवस को एक थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है. आइए जानते हैं इस आर्टिकल में इसका इतिहास और इस साल की थीम के बारे में. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास1908 में न्यूयॉर्क शहर में महिलाएं बेहतर कार्य स्थितियों, मतदान अधिकार और समान वेतन के लिए सड़कों पर परेड निकाली थी. 1910 में कोपेनहेगन में एक अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन आयोजित किया गया, जहां क्लारा जेटकिन ने महिला दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा. पहला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 19 मार्च 1911 में ऑस्ट्रिया, जर्मनी, स्विट्जरलैंड और डेनमार्क में मनाया गया था. बाद में महिला दिवस की तारीख को बदलकर 8 मार्च कर दिया गया. तब से महिला दिवस पूरी दुनिया में 8 मार्च को ही मनाया जा रहा है. 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार आधिकारिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मान्यता दी थी. तब से हर साल इसे एक थीम का मनाया जाता है. पहले महिलाओं को समाज में एक सीमित दायरे में रखा जाता था, लेकिन समय के साथ उनकी स्थिति में सुधार हुआ है. आज महिलाएं न केवल घर के कार्यों को संभालती हैं, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष से सफलता की मिसाल भी प्रस्तुत कर रही हैं. आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रही हैं, लेकिन फिर भी महिलाओं को कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. भेदभाव और घरेलू हिंसा जैसी की समस्याएं आज भी महिलाओं की जिंदगी का हिस्सा है. इस दिन का उद्देश्य इन समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाना और समानता की दिशा में कदम बढ़ाना है. क्या है इस साल की थीम?इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम “सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए: अधिकार, समानता. सशक्तिकरण.” है. इस थीम का मतलब सभी महिलाओं के लिए सम्मान, अधिकार, शक्ति और अवसरों से उनके भविष्य को बेहतर बनाना है. इस दिन को मनाने का मतलब सिर्फ ये नहीं है कि हम महिलाओं की सराहना करें, बल्कियह भी है कि हम उन्हें सशक्त बनाने के लिए काम करें. महिलाओं के लिएसम्मान,अवसर, सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस इस दिशा में पॉजिटिव बदलाव लाने के लिए प्रेरित करता है.

आज फिर से इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टक्कर देखने को मिलेगी, सचिन की टीम के सामने होगी वॉटसन की सेना

नई दिल्ली अगर आप सच्चे क्रिकेट फैन हैं तो आपने इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल मैच को मिस नहीं किया होगा। अगर आपने इस मैच को मिस कर दिया है तो आज फिर से इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। 4 मार्च को जहां चेज मास्टर विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में थे तो 5 मार्च को उनके आदर्श सचिन तेंदुलकर ऑस्ट्रेलिया के सामने होंगे। इस तरह लगातार दो दिन इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया मैच का मजा भारतीय क्रिकेट फैंस को मिलने वाला है। दरअसल, इंडिया और ऑस्ट्रेलिया आज यानी 5 मार्च को इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20 2025 में भिड़ने वाले हैं। ये लीग रिटायर्ड क्रिकेटरों की टी20 लीग है। इस टी20 लीग का 9वां लीग मैच इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में एक तरफ सचिन तेंदुलकर होंगे तो दूसरी तरफ उनको टक्कर देने के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन होंगे। सचिन तेंदुलकर इंडिया मास्टर्स के कप्तान हैं, जबकि शेन वॉटसन ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। इंडिया मास्टर्स ने इस सीजन तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों ही मैचों में टीम को जीत मिली है। इंडिया मास्टर्स ने पहले मैच में श्रीलंका, दूसरे मैच में इंग्लैंड और तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका को हराया है। अब सामना भारत का ऑस्ट्रेलिया से होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अब तक दो मैच इस टूर्नामेंट में खेले हैं और दोनों ही मैचों में जीत दर्ज की है। ऐसे में ये मुकाबला काफी दिलचस्प होगा। ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज और श्रीलंका की टीम को हराया है। टीमें इस प्रकार हैं: इंडिया मास्टर्स टीम: अंबाती रायुडू (विकेट कीपर), सचिन तेंदुलकर (कप्तान), इरफान पठान, पवन नेगी, गुरकीरत सिंह मान, स्टुअर्ट बिन्नी, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, धवल कुलकर्णी, अभिमन्यु मिथुन, राहुल शर्मा, सौरभ तिवारी, नमन ओझा, सुरेश रैना, विनय कुमार और शाहबाज नदीम ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स टीम: शेन वॉटसन (कप्तान), शॉन मार्श, बेन डंक (विकेटकीपर), डेनियल क्रिश्चियन, नाथन रियरडन, बेन कटिंग, पीटर नेविल, नाथन कूल्टर-नाइल, जेवियर डोहर्टी, बेन हिल्फेनहॉस, बेन लॉफलिन, कैलम फर्ग्यूसन, ब्राइस मैकगेन, जेसन क्रेजा और जेम्स पैटिंसन

लोको पायलट परीक्षा में धांधली पर CBI की बड़ी कार्रवाई, दो अधिकारी समेत 26 लोगों को ले गई अपने साथ

चंदौली उत्तर प्रदेश के चंदौली में सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय (PDDU) रेल मंडल की डिपार्टमेंटल परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़ा करने के आरोप में सीबीआई ने 26 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में रेलवे के दो बड़े अफसर, दर्जन भर लोको पायलट और अन्य लोग शामिल हैं. लखनऊ से आई सीबीआई की टीम ने चंदौली के एक मैरिज लॉन से कई सॉल्वर्स को भी हिरासत में लिया है. आरोप है कि ये सभी डिपार्टमेंटल परीक्षा में दूसरे की जगह एग्जाम दे रहे थे. बताया जा रहा है कि पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर 1 करोड़ रुपये से अधिक का कैश भी बरामद हुआ है. आरोप है कि प्रमोशन के लिए आयोजित इस डिपार्टमेंटल परीक्षा को पास कराने के लिए बड़े पैमाने पर अभ्यर्थियों से धन उगाही की गई और सॉल्वर्स को बुलाकर एग्जाम दिलाया जा रहा था. दरअसल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय (PDDU) रेल मंडल की डिपार्टमेंटल परीक्षा बीते मंगलवार को होनी थी. इस बीच सीबीआई को सूचना मिली कि इस परीक्षा में गड़बड़ी हो रही है और कुछ सॉल्वर्स चंदौली के एक मैरिज लॉन में ठहरे हुए हैं. सूचना पाकर सीबीआई एक्टिव हुई और सोमवार रात को उक्त मैरिज लॉन में छापा मारते हुए दो दर्जन से अधिक लोगों को रंगेहाथ पकड़ लिया, जो दूसरों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे. पकड़े गए आरोपियों के पास से परीक्षा के पेपर भी बरामद हुए हैं. इस कार्रवाई से पूरे रेल मंडल में हड़कंप मच गया. दो सीनियर अफसर, लोको पायलट सहित 26 गिरफ्तार जानकारी के मुताबिक, मामले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के दो सीनियर अफसर और लोको पायलट सहित कुल 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई रेलवे की विभागीय प्रमोशन परीक्षा में पेपर लीक किए जाने के मामले में हुई है. रेलवे के लोको इंस्पेक्टर के लिए होने वाली यह विभागीय प्रमोशन की परीक्षा 4 मार्च को होनी थी, लेकिन इससे पहले ही सीबीआई टीम ने पेपर लीक किए जाने के इनपुट के बाद ताबड़तोड़ छापेमारी कर 26 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल, सीबीआई की टीम इन सभी आरोपियों को अपने साथ लेकर लखनऊ निकल गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो की लखनऊ ब्रांच की टीम को यह इंफ़ॉर्मेशन मिली थी कि 4 मार्च को पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के अंतर्गत होने वाली रेलवे की लोको इंस्पेक्टर की विभागीय प्रमोशन परीक्षा में बड़े पैमाने पर खेल हुआ है और इसका पेपर लीक कराया गया है. इस लीड के मिलने के बाद लखनऊ सीबीआई ब्रांच की टीम एक्टिव मोड में आ गई और इस टीम के तकरीबन दो दर्जन से ज्यादा मेंबर्स ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के अधिकारियों के साथ-साथ उन परीक्षार्थी लोको पायलट के ठिकानों पर भी छापेमारी की जिनको मंगलवार को परीक्षा देना था. अलग-अलग इलाकों से उठाए गए आरोपी सीबीआई की टीम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के अलग-अलग इलाकों से कई लोगों पायलट को रात में ही हिरासत में ले लिया. इसके बाद इन सभी लोगों को लेकर सीबीआई की टीम मुगलसराय कोतवाली पहुंची, जहां पर उनसे पूछताछ की गई. इन सभी लोगों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के बाद अगली सुबह सीबीआई की टीम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के दफ्तर में भी छापा मारा और इस मामले में कथित तौर पर शामिल रेलवे के दो बड़े अधिकारियों को भी गिरफ्तार कर लिया. पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के दफ्तर में स्थित सभा कक्ष में सीबीआई के अधिकारियों ने इन सभी आरोपियों से पूरे दिन पूछताछ की. इसके बाद इन सभी 26 आरोपियों को प्रिजन वैन में बैठाकर सीबीआई की टीम लखनऊ लेकर चली गई. इस संदर्भ में जब सीबीआई के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने बात करने और किसी भी तरह की जानकारी शेयर करने से साफ-साफ इनकार कर दिया. हालांकि, बाद में सीबीआई की ओर से प्रेस नोट जारी कर डिटेल दी गई.  दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में हड़कंप बताते चलें कि विभागीय प्रमोशन के लिए भारतीय रेलवे में अलग-अलग परीक्षाएं कराई जाती हैं. रेलवे की जो प्रमोशनल परीक्षा के पेपर लीक का मामला सामने आया है वह परीक्षा लोको पायलट से लोको इंस्पेक्टर बनने के लिए आयोजित की जानी थी. कोई भी लोको पायलट अगर 10 साल तक लोको पायलट की नौकरी कर लेता है या फिर 5 लाख किलोमीटर तक ट्रेन को चला लेता है तो इसके बाद वह लोको इंस्पेक्टर की परीक्षा के लिए एलिजिबल हो जाता है. इसी लोको इंस्पेक्टर की प्रमोशन परीक्षा 4 मार्च को पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में होनी थी. लेकिन इससे पहले ही इस परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आ गया और सीबीआई ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे के सीनियर ऑफिसर्स के साथ-साथ कुल 26 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल, सीबीआई लखनऊ की टीम इन सभी 26 लोगों को लेकर लखनऊ के लिए निकल गई है, जहां पर पूरे मामले की जांच पड़ताल और अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा की गई इस बड़ी कार्रवाई से पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में हड़कंप मचा हुआ है. विभागीय परीक्षा पेपर लीक कांड का भंडाफोड़ सीबीआई ने 3 और 4 मार्च 2025 की मध्यरात्रि को शुरू किए गए एक अभियान के दौरान मुगलसराय में पूर्व मध्य रेलवे के तहत आयोजित एक विभागीय परीक्षा पेपर लीक घोटाले का भंडाफोड़ किया है. सीबीआई ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि पूर्व मध्य रेलवे ने 4 मार्च 2025 को मुख्य लोको निरीक्षकों के पदों के लिए एक विभागीय परीक्षा निर्धारित की थी. मुगलसराय में मध्यरात्रि को तीन स्थानों पर सीबीआई द्वारा की गई जांच के दौरान, 17 उम्मीदवारों के पास हस्तलिखित प्रश्नपत्रों की फोटोकॉपी पाई गई. जांच एजेंसी ने अपने बयान में कहा- “इस संबंध में एक वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता और आठ अन्य रेलवे अधिकारियों और अज्ञात उम्मीदवार और अज्ञात अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. ” सीबीआई की अब तक की जांच के अनुसार, आरोपी वरिष्ठ डीईई व्यक्ति को उक्त परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी. उन्होंने अंग्रेजी में प्रश्न लिखे … Read more

केंद्रीय मंत्री ने सबसे पहले आयुष्मान आरोग्य मंदिर बम्हनी का दौरा कर निरीक्षण किया

रायपुर केंद्रीय राज्य मंत्री रेल एवं जल शक्ति भारत सरकार व्ही. सोमन्ना ने कोंडागांव जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों से चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने सबसे पहले आयुष्मान आरोग्य मंदिर बम्हनी का दौरा कर निरीक्षण किया और अस्पताल में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। साथ ही चिकित्सकों को निर्देशित किया कि दवाइयों की एक्सपायरी डेट की जांच करते रहें और समुचित उपयोग सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने उन्होंने वहां आयुष्मान भारत योजना के हितग्राहियों से चर्चा कर उनका अनुभव जाना। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पोषण टोकरी का वितरण किया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने नारियल विकास बोर्ड कोपाबेड़ा में उद्यानिकी विभाग द्वारा आयोजित किसानों से संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किसानों से रूबरू हुए। उन्होंने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उनकी सोच है कि किसानों की आय में वृद्धि हो और वे आगे बढ़ें। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोंडागांव जिले को आकांक्षी जिले से ऊपर उठाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। उन्होंने बड़ी संख्या में नारियल के वृक्षों को देखकर प्रसन्नता जताई और सराहना की। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री और अन्य अतिथियों ने नारियल के पौधे का रोपण किया। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक सुलता उसेंडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के पिछड़े जिलों के विकास के लिए आकांक्षी जिला कार्यक्रम की शुरुआत की गई है, जिसमें कोंडागांव जिला भी शामिल है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार इस बात पर जोर देते हैं कि हर किसान की आय दोगुना हो और इसके लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सांसद महेश कश्यप और सांसद भोजराज नाग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है। कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत किया गया बजट सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ को एक विकसित राज्य बनाने में सफल होंगे। शिल्पनगरी में शिल्पकारों से की भेंट केंद्रीय राज्य मंत्री सोमन्ना ने कोंडागांव में शबरी एंपोरियम में पहुंचकर बस्तर की संस्कृति पर आधारित कलाकृतियों का अवलोकन किया और उनकी सराहना की। इसके बाद उन्होंने बेलमेटल सहित विभिन्न कलाओं में कार्यरत शिल्पकारों से मुलाकात की और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के हितग्राहियों से भी चर्चा की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत सभी जरूरतमंद हितग्राहियों को लाभान्वित करें। इस अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय और प्रगतिशील किसान भी उपस्थित थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet