LATEST NEWS

उदयपुर में सनसनीखेज वारदात: घर में घुसकर युवक की हत्या

उदयपुर उदयपुर के हिरण मगरी थाना इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक की उसके घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना पानेरियों की मादड़ी इलाके के होली चौक की बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान डूंगरपुर निवासी के रूप में हुई है, जो इस मकान में किराए से रह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही हिरण मगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में भिजवाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या में एक युवक और एक युवती शामिल हो सकते हैं। पुलिस फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके। मामले को लेकर पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई हैं और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

PM मोदी और CM योगी की मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी हुई बातचीत, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी चर्चा

नई दिल्ली उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई. पीएम मोदी के साथ सीएम योगी की यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर चर्चा हुई. इसके साथ ही यूपी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी बातचीत हुई है. सीएम योगी ने महाकुंभ आयोजन के सफल आयोजन को लेकर भी चर्चा की. इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. सीएम योगी और नड्डा के बीच लंबी बातचीत हुई थी. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर चर्चा हुई और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी बात हुई थी. कुछ दिन पहले ही बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े भी लखनऊ पहुंचे थे. इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर नामों पर चर्चा हुई थी. योगी ने नड्डा को भेंट की महाकुंभ की कॉफी टेबल बुक सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को महाकुंभ की कॉफी टेबल बुक भी भेंट की. यूपी के सीएम ने एक्स पर लिखा, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की. अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए आपका हार्दिक आभार. मुलाकात बेहद अहम यीएम योगी की यह दोनों मुलाकातें इसलिए अहम मानी जा रही हैं, क्योंकि यूपी समेत देश के अन्य हिस्सों में बीजेपी में संगठन के चुनाव चल रिे हैं. यूपी में बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलना है. इसकी कवायद तेज हो गई है. मंडल अध्यक्ष के चुनाव हो गए हैं. अब जिलाध्यक्ष के नामों का ऐलान होना बाकी है. नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का भी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. मंत्रिमंडल विस्तार की भी चर्चाएं यूपी में उपचुनाव में बंपर जीत के बाद लंबे समय से योगी मंत्रिमंडल में विस्तार की चर्चाएं भी हैं. माना जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ विधानसभा चुनाव के लिए अपने हिसाब से टीम तैयार करेंगे, जिसके लिए कुछ नेता सरकार से संगठन में और कुछ संगठन से सरकार में किए जाएंगे. सूत्रों के मुताबिक, योगी सरकार कई मंत्रियों के कामकाज से संतुष्ट नहीं हैं. नतीजे ना देने वाले मंत्री हटाए जा सकते हैं और कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव की संभावना है. मंत्रिमंडल विस्तार में नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं और कइयों को संगठन भेजा जा सकता है.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महतारी वंदन सम्मेलन समारोह आयोजित

जिले के आंगनबाड़ी आश्रम छात्रावास की महिला कर्मचारियों को मिली धुएं से मुक्ति राज्य के विकास में महिलाओं का योगदान बराबर है कलेक्टर अजीत वसंत रायपुर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में महतारी वंदन सम्मेलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं के योगदान को सराहा गया और उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिसके तहत महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं। महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त किया जा रहा है।  रेडी टू ईट योजना को पुनः शुरू किया गया है, जिससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा, जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों, छात्रावासों और आश्रमों में लकड़ी के चूल्हों के स्थान पर गैस सिलेंडर की व्यवस्था की गई है, जिससे महिलाओं को धुएं से राहत मिलेगी। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री महिलाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहें है। उन्होंने श्रम विभाग द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने सिलाई मशीन, साइकल सहित अन्य सामग्रियों हेतु खाते में राशि दी जा रही है।  कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य के विकास में महिलाओं का बराबर योगदान है। हाल ही में संपन्न नगरीय निकाय चुनाव में महिलाओं की भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि वे प्रशासनिक कार्यों में भी आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा की महिलाओं को अपने पैरो पर खड़ा होने के लिए आर्थिक रूप से सक्षम होना जरूरी है। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन कुमार सिंह ने कहा कि अब महिलाओं का उत्थान केवल एक चर्चा का विषय नहीं रह गया है, बल्कि वे पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में कार्य कर रही हैं।  जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता जायसवाल ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी से सशक्तिकरण को और बल मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान महिला कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना से लाभांवित महिलाओं ने अपना अनुभव साझा किया।

मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पताल में पैथोलॉजिस्टों के कुल 147 पद हैं, इनमें 70 खाली, पैथोलॉजिस्ट की कमी से हो रही परेशानी

भोपाल मध्य प्रदेश के सरकारी और निजी एमबीबीएस डॉक्टरों को सामान्य तरह की कुछ पैथोलॉजी और बायोकेमेस्ट्री जांच के अधिकार देने की तैयारी स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग कर रहा है। इसके पीछे बड़ी वजह प्रदेश में पैथोलॉजिस्टों की कमी है। इस कारण गड़बड़ियां भी सामने आ रही हैं। एक ही निजी विशेषज्ञ डॉक्टर के नाम पर एक ही शहर में कई जांच केंद्रों में रिपोर्ट तैयार की जाती है। सच्चाई यह होती है कि डॉक्टर एक या दो जगह ही जांच करता है। बाकी जगह लैब टेक्नीशियन जांच कर रिपोर्ट दे रहे हैं। राज्यों को व्यवस्था करने की छूट है प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में भी पैथोलॉजिस्ट और माइक्रोबायोलॉजिस्ट की बड़ी कमी है। ऐसे में सरकार को इस तरह का निर्णय लेना पड़ रहा है। केंद्र सरकार ने भी राज्यों को इस तरह की व्यवस्था करने की छूट दी है। इसके आधार पर कुछ राज्यों ने यह व्यवस्था चल रही है। जिन जांचों को लेकर यह छूट देने की तैयारी है, उसमें सीबीसी, लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, यूरिन रुटीन माइक्रोस्कोपिक, थायराइड, फेरेटिन आदि जांचे शामिल होंगी। उप मुख्यमंत्री लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राजेंद्र शुक्ला ने विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा है। अप्रैल के पहले यह व्यवस्था प्रभावी करने की तैयारी है। सरकारी अस्पतालों के अतिरिक्त निजी एमबीबीएस डॉक्टरों को भी जांच का अधिकार मिल जाएगा। मेडिकल कॉलेज छोड़ दें तो जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मिलाकर पैथोलॉजिस्टों के कुल 147 पद हैं। इनमें 70 रिक्त हैं। सीधी भर्ती से वर्ष 2023 में पैथोलॉजिस्टों के 34 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी, जिसमें 24 ही भर पाए थे।

तेज हवा का अलर्ट, चौंकाएगा मौसम, अब होली के आसपास भी कई जगहों पर बारिश और तापमान गिरने की संभावना

जम्मू पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर भारत का मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। बीते कुछ दिनों से हिमालय में हो रही बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत में ठंड ठहर सी गई है। वहीं अब होली के आसपास भी कई जगहों पर बारिश और तापमान गिरने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 9 मार्च को पश्चिमी हिमालय में नया पश्चिमी विक्षोभ ऐक्टिव होने की संभावना है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और यूपी के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है। वहीं 10 और 11 मार्च को केरल, लक्षद्वीप और आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है। होली पर हो सकती है बारिश मौसम विभाग के मुताबिक अकले चार दिनों में उत्तर भारत में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होने वाला है। 8 से 12 तारीख के बीच सौराष्ट्र और कच्छ में लू चलने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम बदलने की संभावना है। 11 और 12 मार्च को तेज हवाओं की संभावना है। वहीं इसके साथ ही होली के मौके पर छिटपुट बारिश भी हो सकती है। होली वाले दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हलकी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहेगा। 9 और 10 मार्च को उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी में 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। यहां एक सप्ताह तक बारिश का अनुमान मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने रविवार को अनुमान लगाया कि कि जम्मू-कश्मीर में सोमवार से एक सप्ताह तक बारिश का मौसम रहेगा। इसने कहा कि रविवार शाम तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। विभाग ने कहा कि 10 और 11 मार्च के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है, जबकि 12, 13 14 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। इसने कहा कि 15 और 16 मार्च के दौरान कई स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने यात्रियों, पर्यटकों और ट्रांसपोर्टरों के लिए परामर्श भी जारी किया है जिसमें कहा है कि वे इस अवधि के दौरान अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले प्रशासन/यातायात परामर्श का पालन करें। किसानों को 10 मार्च से 18 मार्च तक कृषि कार्य स्थगित रखने की सलाह दी गई है; इसके अलावा, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को इस अवधि के दौरान ढलान वाले और हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने के लिए कहा गया है।

न्यूजीलैंड को दूसरा झटका, कुलदीप ने रचिन को बोल्ड किया, वरुण ने यंग को किया आउट

दुबई न्यूजीलैंड को 11वें वर में 69 रन के स्कोर पर दूसरा झटका। रोहित ने शानदार कप्तानी करते हुए 11वें ओवर में कुलदीप को गेंद सौंपी और उन्होंने पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र को क्लीन बोल्ड किया। रचिन को दो-दो जीवनदान मिला था, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके। रचिन ने 29 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 37 रन की पारी खेली। फिलहाल डेरिल मिचेल और केन विलियम्सन क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 73 रन है। 57 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा। वरुण चक्रवर्ती ने विल यंग को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। यंग 23 गेंद में 15 रन बना सके। फिलहाल केन विलियम्सन और रचिन रवींद्र क्रीज पर हैं। आठ ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर 58 रन है। इससे पहले रचिन रवींद्र को दो-दो जीवनदान मिले। शमी और श्रेयस अय्यर ने रचिन के आसान कैच छोड़े। रचिन का पहला कैच सातवें ओवर में छूटा जब शमी अपनी ही गेंद पर उनका कैच नहीं लपक सके। तब रचिन 28 रन पर थे। इसके बाद अगले ओवर में रचिन ने हवा में शॉट खेला। डीप मिड विकेट पर श्रेयस भागते हुए पहुंचे, लेकिन गेंद उनके हाथ से लगकर छिटक गई। तब रचिन 29 रन पर थे। इससे पहले सातवें ओवर की पहली गेंद पर रचिन को डीआरएस का फायदा मिला। ऑनफील्ड अंपायर ने उन्हें कैच आउट दिया था, लेकिन डीआरएस में दिखा कि गेंद ने उनके बल्ले को टच नहीं किया था। इस तरह रचिन बच गए।  

हमने कैलिफोर्निया में एक हिंदू मंदिर पर हुए हमले के बारे में रिपोर्ट्स देखी हैं, हम घृणित कृत्यों की कड़ी निंदा करते हैं: रंधीर जयस्वाल

नई दिल्ली भारत सरकार ने दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक प्रमुख हिंदू मंदिर बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर पर हुए हमले को लेकर विरोध जताया है। सरकार ने इस घटना की कड़ी निंदा की और स्थानीय अधिकारियों से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जयस्वाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “हमने चेनो हिल्स कैलिफोर्निया में एक हिंदू मंदिर पर हुए हमले के बारे में रिपोर्ट्स देखी हैं। हम इस तरह के घृणित कृत्यों की कड़ी निंदा करते हैं। हम स्थानीय अधिकारियों से अपील करते हैं कि वे इन कृत्यों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और पूजा स्थलों की सुरक्षा को भी सुनिश्चित करें।” कैलिफोर्निया के चेनो हिल्स में स्थित बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर को अपवित्र किए जाने के बाद व्यापक निंदा का सामना करना पड़ा। यह घटना हिंदू समुदाय के लिए एक बड़ा आघात थी। हिंदू संगठनों में व्यापक गुस्सा संयुक्त राज्य अमेरिका में बीएपीएस के आधिकारिक पृष्ठ ने इस घटना के बारे में कहा कि वे घृणा के खिलाफ खड़े हैं और यह सुनिश्चित करेंगे कि शांति और सहानुभूति का पालन हो। बीएपीएस पब्लिक अफेयर्स ने लिखा, “चेनो हिल्स में एक और मंदिर की अपवित्रता के खिलाफ हिंदू समुदाय दृढ़ता के साथ खड़ा है। चेनो हिल्स और दक्षिणी कैलिफोर्निया के समुदाय के साथ मिलकर हम घृणा को कभी जड़ पकड़ने नहीं देंगे। हमारी सामान्य मानवता और विश्वास यह सुनिश्चित करेंगे कि शांति और सहानुभूति का शासन हो।” यह घटना कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस में होने वाले “खलिस्तान जनमत संग्रह” कार्यक्रम से कुछ ही दिन पहले हुई है, जिससे धार्मिक तनावों में वृद्धि को लेकर चिंता जताई जा रही है। उत्तर अमेरिका में हिंदू मुद्दों के लिए काम करने वाली संगठन कोएलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका (CoHNA) ने एक्स पर पोस्ट करते हुए इस घटना की निंदा की है। इससे पहले सितंबर में कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो स्थित बीएपीएस हिंदू मंदिर को अभद्र भाषा वाले ग्राफिटी से अपवित्र किया गया था, जिसमें “हिंदू वापस जाओ!” जैसे नारे लिखे गए थे। लगभग 10 दिन पहले न्यूयॉर्क के मेलविल में स्थित बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर पर भी इसी तरह के घृणित संदेशों के साथ हमला किया गया था। न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इन घटनाओं की कड़ी निंदा की है। स्थानीय हिंदू समुदाय ने इन हमलों से घबराते हुए अपनी एकता और ऐसे कृत्यों के खिलाफ दृढ़ खड़े रहने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025: जीतने वाली टीम को मिलेंगे इतने करोड़, हारने वाली टीम भी होगी मालामाल

नई दिल्ली 8 साल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन किया है। आज यानी रविवार 9 मार्च को दुबई में इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस खिताबी मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम को मोटी रकम मिलेगी, जबकि हारने वाली टीम पर भी धन वर्षा होने वाली है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की प्राइज मनी का ऐलान आईसीसी ने पहले ही कर दिया था। आईसीसी ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया था कि चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता टीम को 2.24 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 20 करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा। वहीं, खिताबी मैच में हार झेलने वाली टीम भी मायूस नहीं लौटेगी। उपविजेता टीम को 1.12 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 10 करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा। इतना ही नहीं, सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों पर भी खूब पैसा आईसीसी ने लुटाया है। पहले सेमीफाइनल में भारत से हारने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम और दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारने वाली साउथ अफ्रीका को 5 लाख 60 हजार-5 लाख 60 हजार यूएस डॉलर मिलेंगे। इस टूर्नामेंट के लिए आईसीसी ने 6.9 मिलियन यूएस डॉलर प्राइज मनी रखी थी। 2017 के टूर्नामेंट के मुकाबले 53 फीसद की बढ़ोतरी इनामी राशि में की गई थी। इसके अलावा आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी का हर एक मैच मायने रखता था। ग्रुप फेज के हर एक मैच को जीतने के लिए विजेता टीम को 34 हजार यूएस डॉलर यानी करीब 30 लाख अतिरिक्त मिलने हैं। इसके साथ-साथ एक लाख 25 हजार यूएस डॉलर टूर्नामेंट में भागीदारी के लिए भी मिलने वाले हैं। पाचवें, छठे, सातवें और आठवें नंबर की टीमों के लिए भी आईसीसी ने इस बार प्राइज मनी रखी थी। अफगानिस्तान और बांग्लादेश पांचवें और छठे नंबर पर थीं, जबकि इंग्लैंड और पाकिस्तान सातवें और आठवें नंबर पर रहीं।

मध्य प्रदेश में सरकारी खजाने भरी पड़ रहा रियायती बिजली और लाड़ली बहना का खर्च

भोपाल भले ही लाड़ली बहना योजना सियासी तौर पर भाजपा सरकार के लिए फायदेमंद रही हो पर यह खजाने पर भारी पड़ रही है। लगभग 19 हजार करोड़ रुपये प्रतिवर्ष इस एक योजना पर ही व्यय हो रहे हैं। इसी तरह 25 हजार करोड़ रुपये का भार विद्युत कंपनियों को मुफ्त और रियायती दर पर बिजली देने के एवज में अनुदान देने के कारण आ रहा है। स्कूटी, लैपटाप, साड़ी, जूते और कन्यादान जैसी योजनाएं भी सरकार के वित्त प्रबंधन को प्रभावित कर रही हैं। लाड़ली बहनों को सस्ता रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है यानी जिस दर पर वह मिलता है, अंतर की राशि सरकार दे देती है। इसमें भी लगभग 800 करोड़ रुपये व्यय हो रहे हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो वर्ष में करीब 50 हजार करोड़ रुपये सालाना ऐसी योजनाओं पर खर्च किए जा रहे हैं।   बढ़ता जा रहा कर्ज का बोझ राज्य का बजट 3.65 लाख करोड़ रुपये है। जैसे-जैसे बजट का आकार बढ़ रहा है, वैसे-वैसे कर्ज का बोझ भी बढ़ता जा रहा है। कर्ज का कुल भार इस समय चार लाख 22 हजार करोड़ रुपये पहुंच गया है। हालांकि, सरकार कर्ज चुकाने की स्थिति में है और एक बार भी ऐसी नौबत नहीं आई जब किस्त देने में चूक हुई हो। यही स्थिति ब्याज अदायगी को लेकर भी है। प्रतिवर्ष 25 से 30 हजार करोड़ रुपये कर्ज का ब्याज भर रही है। कर्ज का बोझ बढ़ाने में बड़ी भूमिका उन योजनाओं की भी है, जिन्हें मुफ्त की योजना या रेवड़ी कहा जाता है। इसमें लाड़ली बहना योजना प्रमुख है। शिवराज सरकार ने योजना लागू की थी विधानसभा चुनाव के समय तत्कालीन शिवराज सरकार ने योजना लागू की थी। इसमें पहले लाड़ली बहनों को एक हजार रुपये प्रतिमाह दिए गए और फिर इसे बढ़ाकर 1,250 रुपये कर दिया। इस बीच राखी मनाने के लिए 250 रुपये भी दिए गए। इस राशि को धीरे-धीरे बढ़ाकर 3,000 रुपये करने की घोषणा तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बाद में वर्तमान मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने की है। संभव है कि बजट में कुछ राशि बढ़ा भी दी जाए। इतना ही नहीं योजना के दायरे में आने वाली महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर का रिफिल 450 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है यानी इस राशि के ऊपर जो भी राशि लगती है वो सरकार द्वारा अनुदान के रूप में सीधे खाते में जमा करा दी जाती है। सस्ती बिजली में 25 हजार करोड़ से अधिक का भार प्रदेश के एक करोड़ से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के लिए अटल गृह ज्योति योजना में सौ रुपये में सौ यूनिट बिजली देने का प्रविधान है। इसी तरह अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के किसानों को पांच हार्सपावर तक के कृषि पंप के उपयोग पर निश्शुल्क बिजली दी जा रही है। आर्थिक नुकसान होता है उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए भी रियायती दर पर बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इसमें विद्युत वितरण कंपनियों को जो आर्थिक नुकसान होता है, उसकी पूर्ति के लिए विभिन्न विभागों के बजट में 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रविधान रखा गया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पांच करोड़ से अधिक हितग्राहियों को निश्शुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। हालांकि, इसका व्यय केंद्र सरकार उठाती है। स्कूल शिक्षा विभाग मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी, लैपटाप दे रहा है तो वनोपज संग्रह करने वालों को करोड़ों रुपये लगाकर साड़ी, जूते और पानी की बोतल दी जाती हैं। 

दिल्ली में सरकार द्वारा महिला समृद्धि योजना का पैसा मिलने में क्यों हो रही देर, समझ लीजिए पूरी बात

नई दिल्ली दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने के लिए भाजपा सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दे दी। सचिवालय में शनिवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में गरीब महिलाओं को आर्थिक मदद के लिए 5100 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया। ऐसे में आपके मन में सवाल होगा कि योजना को मंजूरी मिल गई और पैसों का भी इंतजाम हो गया तो फिर खातों में क्यों नहीं डाले गए हैं? दरअसल, यह स्कीम दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए नहीं है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में ही साफ कर दिया था कि यह योजना गरीब परिवारों की महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए है। दिल्ली में करीब 72 लाख महिला वोटर्स हैं। सरकार को यह तय करना है कि इनमें से किनको आर्थिक सहायता की आवश्यकता है और किनको नहीं। यानी पहले पहले सरकार को यह तय करना है कि कितनी आमदनी तक वाले परिवारों को इस योजना में शामिल किया जाएगा। नियम और शर्तों को तय करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में चार मंत्रियों की एक कमिटी बनाई गई है। सूत्रों की माने तो महिला एवं बाल विकास विभाग ने योजना के तहत जो पात्रता और शर्ते तय की थीं, उन्हें लेकर सरकार सहमत नहीं थी। नियम और शर्तों को तय करने के अलावा सरकार एक पोर्टल भी बनाएगी जिस पर महिलाओं को रजिस्ट्रेशन कराना है। रजिस्ट्रेशन के बाद जिन आवेदनों को स्वीकार कर लिया जाएगा उनके खाते में पैसे डाले जाएंगे। नियम और शर्तों को तय करने और रजिस्ट्रेशन में 15-20 दिन का समय लग सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगले महीने से महिलाओं को महिला समृद्धि योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने बीपीएल कार्डधारक महिलाओं को ही आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। यदि बीपीएल को आधार बनाया जाता है तो करीब 17-18 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिल सकता है। क्या बोलीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य दिल्ली की गरीब महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहायता देकर उनके सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना में पारदर्शिता लाने के लिए तकनीक का सहारा लिया जाएगा। इसके लिए एक पोर्टल भी बनाया जाएगा। लाभार्थियों को प्रमाणित करने के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी सत्यापन का इस्तेमाल किया जाएगा। सही महिलाओं तक मदद पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक के प्रयोग से यह सुनिश्चित होगा कि वित्तीय सहायता केवल उन लोगों तक पहुंचे, जो पात्र हैं। उन्होंने कहा कि किसी तरह का दुरुपयोग रोकने के लिए मजबूत डिजिटल भुगतान तंत्र लागू किया जाएगा। इससे प्रक्रिया सुरक्षित, परेशानी मुक्त और सभी लाभार्थियों के लिए आसानी से सुलभ होगी।

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर आंखों से ब्लाइंड, दुबई से 4 किलो सोना टपाया, किया गिरफ्तार

बेंगलुरु बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक दृष्टिहीन व्यक्ति को 3.4 करोड़ रुपये मूल्य का सोना तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। कस्टम अधिकारियों ने जानकारी दी है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। उसे 4 मार्च को पकड़ा गया था। आपको बता दें कि यह गिरफ्तारी कर्नाटक की अभिनेत्री रान्या राव की गिरफ्तारी के एक दिन बाद हुई है। राव से 12.56 करोड़ रुपये मूल्य का 14.2 किलोग्राम सोना बरामद किया गया था। कस्टम अधिकारियों ने बताया कि विशिष्ट सूचना के आधार पर बेंगलुरु एयर कस्टम अधिकारियों ने इस दृष्टिहीन यात्री को दुबई से आने पर रोका। उन्होंने कहा, “जांच के दौरान उसके शर्ट के नीचे छिपाकर रखा गया 3,995.22 ग्राम सोना पकड़ा गया। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 3,44,38,796 रुपये है। उसके खिलाफ तस्करी का मामला दर्ज किया गया।” आपको बता दें कि इससे पहले सैंडलवुड अभिनेत्री रान्या राव को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (KIA) पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीम ने सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। रान्या दुबई से बेंगलुरु पहुंची थीं और उनके पास 14 किलोग्राम सोने की छड़ें मिलीं जो एक बेल्ट में छुपाई गई थीं। ये बेल्ट उनके शरीर से बंधी थी। इसके अलावा, उनके पास 800 ग्राम के सोने के आभूषण भी मिले। बाद में उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच अधिकारियों को संदेह है कि वह बेंगलुरु हवाईअड्डे के जरिए सक्रिय रूप से संचालित एक सोने की तस्करी गिरोह का हिस्सा हैं। बार-बार विदेश यात्रा रान्या की बार-बार की गई अंतरराष्ट्रीय यात्राओं ने अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। इस साल की शुरुआत से उन्होंने 10 से अधिक बार विदेश यात्राएं की थीं। एक अधिकारी ने बताया, “DRI को संदेह हुआ जब उन्होंने देखा कि रान्या लगातार छोटे-छोटे अंतराल में गल्फ देशों की यात्राएं कर रही हैं। इसी कारण उन्हें ट्रैक किया जाने लगा। जब वह सोमवार को दुबई से एमिरेट्स की उड़ान से बेंगलुरु पहुंचीं, तो DRI टीम ने उन्हें रोकने की योजना बनाई।” जांच में पाया गया कि पिछले 15 दिनों में वह चार बार इसी तरह से यात्रा कर चुकी थीं और हर बार एक जैसी वेशभूषा में थीं, जिसमें उनकी बेल्ट छिपी रहती थी।

न्यूजीलैंड की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है, एक बार फिर रोहित शर्मा हारे टॉस

दुबई ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला है. दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है. भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से पराजित किया था. दूसरी ओर कीवी टीम ने साउथ अफ्रीका को 50 रनों से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम का लक्ष्य बारह साल बाद चैम्पियंस ट्रॉफी जीतना है. भारतीय टीम सबसे पहले साल 2002 के सीजन में चैम्पियन बनी थी. तब उसने श्रीलंका संग संयुक्त रूप से खिताब साझा किया था. फिर एमएस धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम साल 2013 में चैम्पियन बनी. फाइनल मैच के लिए भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ. भारतीय टीम उसी प्लेइंग-11 के साथ उतरेगी, जिसने उसे पिछले दो मैचों में जीत दिलाई थी. भारतीय टीम इस मुकाबले में 4 स्पेशलिस्ट बैटर, 1 विकेटकीपर बल्लेबाज, 1 बैटिंग ऑलराउंडर, 2 स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर, 1 विशेषज्ञ तेज गेंदबाज और 2 विशेषज्ञ स्पिनर के साथ मैदान पर उतरी है. दूसरी ओर कीवी टीम में तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ की एंट्री हुई. मैट हेनरी इंजरी के चलते इस मुकाबले से बाहर रहे. भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी. न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, विलियम ओरोर्के.

कॉलेज की तीसरी मंजिल से कूद गया बीएससी का छात्र, की आत्महत्या, इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुसाइड नोट लिखा

इंदौर वैष्णव इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट कॉलेज में बीएससी के छात्र मयूर राजपूत ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके पूर्व मयूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुसाइड नोट लिखा है। उसने लिखा कि वह अच्छा इंसान नहीं बन पाया, न अच्छा बेटा बन सका। द्वारकापुरी पुलिस ने मर्ग कायम किया है। एसीपी शिवेंदु जोशी के मुताबिक घटना गुमाश्ता नगर की है। प्रजापत नगर निवासी 21 वर्षीय मयूर राजपूत ने आत्महत्या की है। दोपहर करीब तीन बजे मयूर कालेज की तीसरी मंजिल से कूद गया। छात्रों ने शव देखकर कालेज प्रबंधन और पुलिस को खबर की। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें मयूर कॉलेज की तीसरी मंजिल पर खड़ा है और वहां से कूदते हुए दिख रहा है। इस दौरान वहां मौजूद उसका दोस्त बचाने भी दौड़ा। दोनों के बीच चंद सेकंड का फासला होने के बाद भी मयूर कूद गया। इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुसाइड नोट एसीपी के मुताबिक मयूर ने आत्महत्या के पूर्व इंस्टाग्राम पर सुसाइड नोट के रूप में स्टोरी लिखी है। उसने लिखा कि मैं न अच्छा बेटा बन सका, न अच्छा इंसान बन सका। इसलिए मैं यह कदम उठा रहा हूं। टीआई राहुल राजपूत के मुताबिक शनिवार को कॉलेज में कार्यक्रम भी चल रहा था। कॉलेज प्रबंधन घटना से हैरान मयूर कार्यक्रम में शामिल भी हुआ था। इसके बाद इमारत पर चढ़ा और कूद गया। पुलिस ने साथी छात्रों से भी बात की है। उन्होंने आत्महत्या के कारणों के बारे में पता होने से इन्कार किया है। कॉलेज प्रबंधन और स्वजन भी घटना से हैरान हैं। युवक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं इसलिए ऐसा कर रहा हूं कि मेरे जैसा इंसान किसी को नहीं चाहिए। अब लगता है कि मेरे जैसा इंसान किसी का नहीं हो सकता।

शिप्रा एक्सप्रेस के एसी कोच में महिला के साथ अटेंडर ने की बदसलूकी, यात्रियों ने अटेंडर को पकड़कर जमकर पीटा

उज्जैन शिप्रा एक्सप्रेस से पति व बच्ची के साथ एक महिला धनबाद से उज्जैन की यात्रा कर रही थी। थर्ड एसी कोच के अटेंडर ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध किया तो उसने मारपीट की। महिला के शोर मचाने पर यात्रियों ने अटेंडर को पकड़कर जमकर पीटा। उज्जैन स्टेशन पर आरोपित को जीआरपी को सौंपा गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच के लिए मामला पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय नगर, रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश को सौंपा है। पुलिस ने बताया कि रांची निवासी महिला अपने पति व बच्ची के साथ शिप्रा एक्सप्रेस में धनबाद से उज्जैन की यात्रा कर रही थी। महिला व उसके पति के पास कंफर्म टिकट नहीं था। इस कारण वह टाॅयलेट के पास बैठकर यात्रा करने लगे। ट्रेन में कोच अटेंडर सादिक पठान निवासी बेरसिया भोपाल ने महिला व उसके पति को टीटीई से बात कर सीट दिलाने का झांसा दिया था। सीट नहीं मिलने पर सादिक ने महिला व उसके पति को अटेंडर सीट दे दी थी।    महिला का पति ऊपरी सीट पर सो गया था। वहीं महिला नीचे की सीट पर बच्ची के साथ सो रही थी। उसी दौरान सादिक ने महिला से अश्लील हरकत की। विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता करने लगा। उस दौरान ट्रेन पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय नगर रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश के पास थी। जहां से करीब 17 घंटे बाद ट्रेन उज्जैन पहुंची। यहां महिला के उज्जैन निवासी परिचित हिंदूवादी संगठन के लोगों के साथ स्टेशन पहुंच गए थे। सुरक्षा के लिए नीलगंगा पुलिस भी जीआरपी थाने पहुंची थी।  

ACB और EOW की टीम ने सुकमा के डीएफओ समेत कई कारोबारियों के ठिकानों पर भी की छापेमारी

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर और सुकमा में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है. बीजापुर में सहायक आयुक्त के सरकारी आवास समेत कई ठिकानों पर ACB ने दबिश दी है. जानकारी के अनुसार, सहायक आयुक्त के जगदलपुर के धरमपुरा स्थित मकान में भी छापेमारी की गई. इसके अलावा उनके दो रिश्तेदारों के बैलाबाजार और धरमपुरा स्थित एक अन्य मकान में भी ACB की टीम पहुंची हुई है. इसके साथ ही ACB और EOW की टीम ने सुकमा के डीएफओ (वन मंडल अधिकारी) समेत कई कारोबारियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि सुकमा जिले के कोंटा और छिंदगढ़ ब्लॉक में भी कई ठिकानों पर पूछताछ की जा रही है. बस्तर संभाग में कार्रवाई के लिए रायपुर से ACB और EOW की टीम पहुंची हुई है. फिलहाल, जिन-जिन स्थानों पर ACB और EOW की टीम ने दबिश दी है, वहां जांच जारी है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet