LATEST NEWS

जयपुर एयरपोर्ट पर डीआरआई ने सोने की तस्करी के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार

जयपुर जयपुर एयरपोर्ट पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सोने की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 772 ग्राम सोना मिला है, जिसकी कीमत करीब 70 लाख रुपए है। एक आरोपी ने सोने को अपने रेक्टम (मलाशय) में छिपा रखा था। आरोपी एयर अरेबिया की फ्लाइट से रियाद से आया था, जबकि दूसरा तस्करी का सोना लेते हुए पकड़ा गया। मामले में आगे की जांच जारी है। इससे पहले पांच फरवरी को डीआरआई ने जयपुर एयरपोर्ट पर एक मिक्सर ग्राइंडर से लगभग 60 लाख रुपये का सोना जब्त किया था। अधिकारियों बताया कि यह सोना एक कथित तस्कर से बरामद किया गया, जो चार फरवरी की देर रात एयर अरेबिया की फ्लाइट से शारजाह से जयपुर पहुंचा था। शक के आधार पर डीआरआई टीम ने आरोपी के सामान की तलाशी ली और उसमें एक मिक्सर ग्राइंडर मिला। निरीक्षण करने पर अधिकारियों ने पाया कि मशीन के अंदरूनी हिस्से के साथ छेड़छाड़ की गई थी। गहन जांच के बाद छुपाया गया सोना बरामद हुआ।

IPL 2025: सटोरियों ने मैदान में उतारे गुर्गे, नेटवर्क को मोबाइल से कर रहे ऑपरेट

बिलासपुर आईपीएल के शुरू होते ही शहर में सट्टेबाजों का नेटवर्क फिर से सक्रिय हो गया है। हर गली-मोहल्ले में इनके गुर्गे घूम रहे हैं और क्रिकेट मैचों पर जमकर सट्टा लगवा रहे हैं। खास बात यह है कि पुलिस और एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) की टीम इससे बेखबर नजर आ रही है, जिससे सटोरियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। आईपीएल शुरू होते ही शहर के पुराने और कुख्यात सटोरिए फिर से सक्रिय हो चुके हैं। मगर, खुद सामने आने के बजाय उन्होंने अपने गुर्गों को मैदान में उतार दिया है। तोरवा पुरानी बस्ती, देवरीखुर्द, विनोबा नगर, राजकिशोर नगर और सिंधी कॉलोनी में कई ऐसे पुराने सटोरिए हैं, जो आईपीएल शुरू होते ही अंडरग्राउंड हो गए हैं। अब वे अपने नेटवर्क को मोबाइल पर ऑपरेट कर रहे हैं। मोबाइल और ऑनलाइन माध्यमों से लोगों को सट्टे में फंसा रहे हैं। हर साल आईपीएल के दौरान सट्टेबाज करोड़ों रुपये का खेल करते हैं। यह सट्टा सिर्फ बड़े बुकी ही नहीं बल्कि उनके छोटे-छोटे एजेंटों के जरिए भी चलाया जाता है। कई इलाकों में बनाए बुकिंग के लिए ठिकाने शहर के कई इलाकों में सट्टे की बुकिंग के लिए ठिकाने बनाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, हर रोज लाखों रुपये की सट्टेबाजी हो रही है और इसमें कई स्थानीय युवाओं को भी शामिल किया गया है। सट्टेबाजी का यह खेल कॉल पर चल रहा है, जिसमें एक तयशुदा सिस्टम के तहत पैसे का लेनदेन किया जा रहा है। गली-मोहल्लों में बैठे छोटे गुर्गे सट्टे की एंट्री कर रहे हैं और फिर बड़ी रकम बुकी तक पहुंचा रहे हैं। लंबे समय से नहीं हुई कार्रवाई बिलासपुर के अलग-अलग क्षेत्र में सटोरिए सक्रिय हैं। पुराने सटोरियों के गुर्गे शहर के प्रमुख जगहों पर अपना कारोबार चला रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस सटाेरियों पर कार्रवाई नहीं कर पा रही है। लंबे समय से ऑनलाइन सट्टा चलाने वालों पर पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की गई है। उपर से आदेश मिलने पर सटोरियों के गुर्गों को पकड़कर खानापूर्ति की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस और एसीसीयू की सेटिंग से चल रहा खेल शहर में सट्टेबाजी के इस बढ़ते खेल को लेकर पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। आमतौर पर आईपीएल के दौरान पुलिस सक्रियता दिखाती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है। इससे सटोरिए निडर होकर अपना कारोबार चला रहे हैं। सटोरियों की सक्रियता से पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि पुलिस और एसीसीयू के कुछ लोगों से सेटिंग कर ऑनलाइन सटोरिए सक्रिय हैं। ऑनलाइन सटोरियों के ठिकानों की जानकारी साइबर सेल से ही निकाली जा सकती है।

Ranya Rao Gold Smuggling: रान्या की जमानत याचिका की अदालत ने खारिज, जेल में ही रहेंगी

 बेंगलुरु गोल्ड स्मगलिंग के आरोप में जेल में बंद कन्नड़ एक्ट्रेस रन्या राव को बड़ा झटका लगा है. 64वें सिटी सिविल और सेशंस कोर्ट (CCH) ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी, जिससे उन्हें अभी जेल में ही रहना होगा. इससे पहले आर्थिक अपराधों के लिए स्पेशल कोर्ट ने भी उनकी जमानत याचिका को ठुकरा दिया था. निचली अदालतों से राहत न मिलने के बाद अब उनके पास केवल हाईकोर्ट का विकल्प बचा है, रन्या का कानूनी दल जल्द ही हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहा है. कोर्ट ने रन्या राव की जमानत याचिका खारिज करते हुए कई गंभीर बातों की ओर इशारा किया है. इसमें ये शामिल हैं. अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन: जांच में पता चला है कि रन्या का मामला अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है. कस्टम नियमों का उल्लंघन: उन पर हवाई यात्रा के दौरान कस्टम बैगेज नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है. सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका: जांच एजेंसियों ने कोर्ट में दलील दी कि रन्या को जमानत मिलने पर वह सबूत नष्ट कर सकती हैं या जांच को भटकाने की कोशिश कर सकती हैं. लगातार विदेश यात्राएं: एक साल में 27 बार विदेश यात्रा करने के कारण उनकी गतिविधियों पर शक गहरा गया है. भारी टैक्स चोरी: उन पर 28% कस्टम ड्यूटी की चोरी का आरोप है, जिससे सरकार को 4.83 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ. देश छोड़कर भागने का खतरा: अदालत को आशंका है कि जमानत मिलने पर रन्या विदेश भाग सकती हैं. गवाहों को प्रभावित करने की आशंका: उनकी प्रभावशाली छवि को देखते हुए अदालत को चिंता है कि वह गवाहों पर दबाव डाल सकती हैं या जांच को बाधित कर सकती हैं. इन कारकों को देखते हुए कोर्ट ने जमानत देने का कोई आधार नहीं पाया और चल रही जांच के लिए उसकी हिरासत को आवश्यक माना.  

कुं. अंजली पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, स्कूल में हर्ष का माहौल

सतना रामपुर बाघेलान बेला में संचालित शिकांगो पब्लिक स्कूल की कक्षा 5वीं की छात्रा कुं. अंजली पटेल ने जवाहर नवोदय विद्यालय, रैकवारा (विकासखंड नागौद) में चयनित होकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंजली पिता स्वर्गीय जितेंद्र पटेल, निवासी पगरा बड़ा टोला, जिला सतना की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय संचालक पुष्पराज सिंह सहित सभी शिक्षकों एवं अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया। स्कूल परिवार ने अंजली को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। अंजली की इस सफलता से स्कूल में खुशी का माहौल है, और अन्य विद्यार्थियों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी।

मध्य प्रदेश तपने लगा, सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक पहुंचा दिन का पारा, मार्च में 2 दिन चलेगी लू

भोपाल  मध्यप्रदेश में इस सीजन की गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को राज्य के 7 शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। नर्मदापुरम, रतलाम, बड़वानी, नौगांव, शिवपुरी, गुना और दमोह में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। वहीं, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में भी तेज गर्मी रही। किन शहरों में सबसे ज्यादा गर्मी? मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दर्ज किए गए अधिकतम तापमान नर्मदापुरम: 40.9°C,रतलाम: 40.2°C,तालुन (बड़वानी): 40.2°C,नौगांव (छतरपुर), शिवपुरी, गुना और दमोह: 40°C रहा। इसके अलावा, 13 अन्य शहरों में तापमान 39 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया जिसमें ग्वालियर: 39.9°C,उज्जैन: 39°C,खजुराहो, धार, टीकमगढ़, मंडला, सागर, सतना, शाजापुर, उमरिया, सिवनी, खरगोन और बैतूल में भी तापमान 39 डिग्री के आसपास रहा। बड़े शहरों में भोपाल: 38.8°C, इंदौर: 38.2°C, जबलपुर: 38°C तापमान  रहा। पिछले 2 दिन से प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ा है। दिन में तीखी धूप खिल रही है। इस कारण लोग बचने के तरीके ढूंढते हैं। दूसरी ओर, कई शहरों में पारा सामान्य से 1 4.5 डिग्री तक अधिक है। नौगांव में बुधवार को दिन का तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। यहां सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा है। प्रदेश में गर्मी के इस सीजन में पहली बार 7 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। बुधवार को नर्मदापुरम, रतलाम, बड़वानी, नौगांव, शिवपुरी, गुना-दमोह में पारे में यह बढ़ोतरी देखने को मिली, जबकि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन भी गर्म रहे। मौसम विभाग के अनुसार मार्च के आखिरी 2 दिन में लू चलने के असर है। नर्मदा पुरम में 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को नर्मदापुरम में 40.9 डिग्री, रतलाम में 40.2 डिग्री, तालुन (बड़वानी) में 40.2 डिग्री, नौगांव (छतरपुर), शिवपुरी, गुना-दमोह में अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, 13 शहर- ग्वालियर, उज्जैन, खजुराहो, धार, टीकमगढ़, मंडला, सागर, सतना, शाजापुर, उमरिया, सिवनी, खरगोन और बैतूल में तापमान 39 डिग्री या इससे अधिक रहा। बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में 39.9 डिग्री, उज्जैन में 39 डिग्री, भोपाल में 38.8 डिग्री, इंदौर में 38.2 डिग्री और जबलपुर में पारा 38 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य शहरों में भी दिन का तापमान बढ़ गया है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कई शहर में पारा 22 डिग्री तक चल रहा है। मार्च के आखिरी दो दिन प्रदेश में चलेगी लू मार्च के आखिरी दो दिन प्रदेश में लू का असर रह सकता है। मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लू का असर रहने की संभावना है। जिनमें रतलाम, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, धार आदि शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सामान्यतः दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक अधिक हो तो हीट वेव यानी लू की स्थिति मानी जाती है।अगले 4 महीने तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने मार्च से मई तक 15 से 20 दिन हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा हो सकता है। इस कारण 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती है। MP के 5 बड़े शहरों में मार्च में मौसम का ऐसा ट्रेंड… भोपाल में दिन में तेज गर्मी के साथ बारिश भोपाल में मार्च महीने में दिन में तेज गर्मी पड़ने के साथ बारिश का ट्रेंड भी है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च महीने में गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है। इसके चलते दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगती है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 30 मार्च 2021 को अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 41 डिग्री पहुंच चुका है। वहीं, 45 साल पहले 9 मार्च 1979 की रात में पारा 6.1 डिग्री दर्ज किया गया था। साल 2014 से 2023 के बीच दो बार ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहा। बाकी सालों में पारा 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। इंदौर में 41.1 डिग्री तक पहुंच चुका पारा इंदौर में मार्च से गर्मी का असर तेज होने लगता है। यहां दिन का पारा 41.1 डिग्री तक पहुंच चुका है, जो 28 मार्च 1892 को दर्ज किया गया था। 4 मार्च 1898 को रात में पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक रहा था। 24 घंटे में करीब एक इंच बारिश होने का रिकॉर्ड है, जबकि पूरे महीने में दो इंच पानी गिर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च में 2 से 3 दिन बारिश होती है। कभी-कभी धूल भरी हवा की रफ्तार भी तेज होती है। अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम 27 मार्च: दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। 28 मार्च: इस दिन भी पारे में गिरावट रहेगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में पारा 38 डिग्री के आसपास रह सकता है।

‘लाडली बहनों’ की संख्या में अभी नहीं होगा इजाफा, ना बढ़ेगी रकम

भोपाल  मध्यप्रदेश की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल लाडली बहना योजना एमपी सहित देशभर में लोकप्रिय है। योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में हर महिने 1250 रूपए भेजें जाते है। योजना को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि इस बार योजना के तहत मिलने वाले 1250 रुपए की राशि को बढाकर 3 हजार किया जाएगा। विधानसभा में पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में सरकार ने ये बात स्पष्ट कर दी है और नए पंजीयन शुरू करने को लेकर भी अपडेट दिया है। यहां जानिए लाडली बहनों की राशि और नए पंजीयन को लेकर क्या है अपडेट…. लाडली बहना यो़जना अपडेट प्रदेश में फिलहाल लाड़ली बहनोंकी न तो संख्या में इजाफा होगा और न ही उन्हें मिलने वाली राशि बढ़ेगी। विधानसभा में पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में सरकार ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के नए पंजीयन शुरू करने का विभाग का प्रस्ताव नहीं है। हालांकि मंत्री ने स्वीकारा कि नए पंजीयन शुरू करने के प्रस्ताव लगातार मिल रहे हैं। अभी 1.27 करोड़ महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा है। योजना में 1250 रुपए प्रति माह दिए जा रहे हैं। 2025-26 के बजट में सरकार ने योजना के लिए 18 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। योजना से तीन लाख महिलाओं के नाम हटे विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रश्न के जवाब में मंत्री ने बताया कि लाड़ली बहना योजना से अब तक 15,748 महिलाओं के नाम उनकी मृत्यु के बाद हटाए हैं। 60 वर्ष की उम्र पूरी करने वाली 3 लाख 19 हजार 991 महिलाओं के नाम स्वत: पोर्टल से हट गए हैं। फिलहाल राशि बढ़ाने का भी कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। हुई लाड़ली बहना योजना जैसी योजनाएं, एमपी में सबसे कम राशि क्यों?  मध्यप्रदेश में दो साल पहले शुरु हुई लाड़ली बहना योजना भाजपा के लिए गेमचेंजर तो साबित हो गई, लेकिन अभी तक महिलाओं के लिए नहीं हो पाई है। 10 फरवरी को सीएम डॉ मोहन यादव ने देवास में लाड़ली बहनों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए। इस दौरान उन्होंने बयान दिया कि बहनों को अभी 1250 रुपए दे रहे हैं। चिंता मत करो, धीरे-धीरे इस राशि को 3 हजार रुपए डालेंगे।  राज्य सरकार के द्वारा कई बार कहा जा चुका है कि योजना की राशि बढ़ाई जाएगी। इसको लेकर विपक्ष भी सरकार को याद दिलाता है कि बहनों की राशि 3 हजार कब होगी। जब से लाड़ली बहना योजना शुरु हुई है। इसे देखकर देश के 8 राज्य महिलाओं के लिए ऐसी ही योजना शुरु कर चुके हैं। इसमें 4 राज्य कांग्रेस और उसके गठबंधन की सरकारें हैं। तो वहीं 4 राज्यों में भाजपा की सरकार काबिज है। दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी महिला सम्मान योजना लागू करने के लिए कहा। चुनाव में इसका फायदा मिला और जीत दर्ज की। एमपी में कितनी महिला वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 के मुताबिक मध्यप्रदेश में 5.39 करोड़ महिला वोटर्स हैं। जिसमें 2.60 करोड़ महिलाएं हैं। भाजपा सरकार की ओर से साल 2023 में लाड़ली बहना योजना को लागू किया गया। तब महिलाओं की संख्या 1.31 करोड़ थी। अब पात्रता रखने वाली सिर्फ 1.27 करोड़ महिलाएं हैं। आपको बता दें कि जिन राज्यों में योजना लागू है। उनमें से 5 राज्यों में मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना से ज्यादा पैसा डाला जा रहा है। तो आइए आपको बताते हैं वो राज्य कौन-कौन से हैं। इन 5 राज्यों में एमपी से ज्यादा पैसा मिल रहा एमपी के बाद भाजपा को दूसरे राज्यों में लाड़ली बहना जैसी योजनाएं शुरु करके फायदा मिला। वर्तमान में महाराष्ट्र सरकार के द्वारा महिलाओं को 1500 रुपए महीना और हरियाणा सरकार द्वारा 2100 रुपए महीना दिया जा रहा है। कर्नाटक, तेलगांना और झारखंड में भी एमपी से ज्यादा पैसे दिए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश की बात करें तो यहां पर 1250 रुपए महीने ही दिए जा रहे हैं। बीजेपी आने वाले चुनावों में इस योजना के जरिए चुनाव जीतने की कोशिश करेगी। 8 राज्यों में लाड़ली बहना जैसी योजनाएं मध्यप्रदेश ,हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलगांना, झारखंड और छत्तीसगढ़ में लाड़ली बहना योजना जैसी योजनाएं चल रही हैं। वहीं पंजाब में वादा तो किया गया था, लेकिन 3 साल बाद भी पूरा नहीं किया गया। दिल्ली चुनाव में भाजपा ने महिलाओं और 60-70 साल के बुजुर्गों को हर महीने 2500 रुपए देने का वादा किया था। हालांकि, दिल्ली में अभी योजना लागू होगी। कब बढ़ेंगे एमपी की लाड़ली बहनों के पैसे सूत्रों के मुताबिक, मार्च में पेश होने बजट में लाड़ली बहना की राशि 1250 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए हो सकती है। बता दें कि, 10 मार्च से मध्यप्रदेश का बजट सत्र शुरु हो रहा है। वहीं, दूसरा तोहफा रक्षाबंधन पर भी सरकार दे सकती है। मगर प्रदेश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए वित्त विभाग की ओर से मंजूरी दी जाएगी। या नहीं ये देखने वाली बात होगी। पिछली बार रक्षाबंधन पर बहनों को 250 रुपए अतिरिक्त दिए गए थे। एक नजर 28 जनवरी को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना लागू किए जाने की घोषणा की। पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी। जिसमें 1.29 करोड़ महिलाओं के खाते में 1 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए। साल 2023 अगस्त में रक्षाबंधन के अवसर पर राशि को 1250 रुपए कर दिया गया। साल 2024 में रक्षाबंधन में 1250 + 250 (अतिरिक्त) दिए गए।

हैदराबाद वर्सेस लखनऊ मैच एक हाई स्कोरिंग मुकाबला होगा, अबकी बार 300 पार की आहट

नई दिल्ली सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेस लखनऊ सुपर जायंट्स मैच एक हाई स्कोरिंग मुकाबला होगा, क्योंकि ये मैच हैदराबाद में खेला जाना है। यहां कि राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पिछले सीजन से ही पहली पारी में रनों का अंबार लगता आ रहा है। ऐसे में अगर हैदराबाद वर्सेस लखनऊ मैच में भी चौके और छक्कों की आंधी आए तो हैरान मत होना। इस सीजन एक मैच यहां खेला गया है, जहां पहली पारी का स्कोर 286 था और दूसरी पारी का स्कोर 242 था। ऐसा ही कुछ एसआरएच वर्सेस एलएसजी मैच में हो सकता है। ऐसे में जान लीजिए कि यहां की पिच रिपोर्ट क्या कहती है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यहां आईपीएल के अब तक 78 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 35 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करते हुए टीमें जीती हैं, जबकि 42 मैचों में उन टीमों को जीत मिली है, जिन्होंने रन चेज किया है। पहली पारी की औसत स्कोर यहां 164 है, लेकिन पिछले करीब एक दर्जन मैचों के आंकड़ों को देखें तो ये औसत 200 से भी पार दिखाई पड़ेगा। पिछले सीजन और इस सीजन के एक मैच को देखें तो यहां शुद्ध रूप से बैटिंग फ्रेंडली पिच हैं। अगर गेंदबाजों के नजरिए से देखें तो यहां पेसर कमाल दिखाते हैं। उनको करीब 71 फीसदी विकेट मिलते हैं, जबकि स्पिनरों को सिर्फ 29 फीसदी विकेट ही मिलते हैं। ऐसे में बल्लेबाजों की यहां बल्ले-बल्ले होने वाली है। एक मैच यहां खेला गया है, जिसमें दोनों पारियों में 240 से ज्यादा रन बने हैं। अगर सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेस लखनऊ सुपर जायंट्स मैच में 300 के पार भी रन बन जाएं तो हैरान मत होइएगा। इसके पीछे का एक कारण तो यह है कि यहां की पिच बल्लेबाजों की मददगार है। दूसरा कारण यह है कि यहां की बाउंड्री छोटी हैं। तीसरा कारण ये है कि अगर सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी आई तो फिर 300 रन बन सकते हैं, क्योंकि लखनऊ की गेंदबाजी काफी कमजोर है। लखनऊ की टीम भी 250 के आसपास रन पहली पारी में बना सकती है, क्योंकि उनके पास बल्लेबाजी अच्छी है।

छत्तीसगढ़वासियों को बेंगलुरू के लिए नहीं मिलेगी नई ट्रेन

रायपुर छत्तीसगढ़ को बेंगलुरू के लिए नई ट्रेन नहीं मिलेगी. इसलिए पहले से चल रही वैनगंगा एक्सप्रेस के भरोसे रहना पड़ेगा. जिसमें सीट मिलना मुश्किल रहता है. दुर्ग सांसद विजय बघेल के प्रश्न के जवाब में रेल मंत्री ने जानकारी दी. उन्होंने फिलहाल बेंगलुरु के लिए नई ट्रेन की घोषणा या वायदा नहीं किया है. लोकसभा में दुर्ग सांसद विजय बघेल ने प्रश्न किया कि छत्तीसगढ़ से बेंगलुरु के लिए इस मार्ग पर केवल एक सीधी रेलगाड़ी वैनगंगा एक्सप्रेस उपलब्ध है. जिसके कारण यात्रियों को सीट उपलब्धता, यात्रा समय और सुविधा में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इसको ध्यान रखते हुए छत्तीसगढ़ से बेंगलुरू के लिए एक अतिरिक्त सीधी रेलगाड़ी सेवा शुरू करने के संबंध में प्रश्न पूछा. उसके लिखित उत्तर में रेल, सूचना और प्रसारण एवं इलेक्ट्रोनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया कि रेल नेटवर्क राज्य की सीमाओं के आर-पार फैला होता है. तदनुसार, नेटवर्क की आवश्यकता के अनुसार ऐसे सीमाओं के आर-पार रेलगाड़ियां शुरू की जाती हैं. वर्तमान में, 12251/12252 कोरबा-यशवंतपुर वैनगंगा एक्सप्रेस को बिलासपुर-रायपुर-गोंदिया के रास्ते परिचालित किया जा रहा है और यह छत्तीसगढ़ राज्य में विभिन्न स्टेशनों के यात्रियों को सेवा प्रदान कर रही है. इसके अलावा, नागपुर से बेंगलुरू की ओर जाने वाली 15 जोड़ी रेलगाड़ी सेवाएं उपलब्ध हैं, जो बिलासपुर, रायपुर और गोंदिया जैसे शहरों से 39 जोड़ी, 50 जोड़ी और 53 जोड़ी रेलगाड़ी सेवाओं के माध्यम से भली-भाँति जुड़ी हुई हैं. इसके अलावा, भारतीय रेल में नई रेलगाड़ी सेवाओं को शुरू करना सतत प्रक्रिया है जो यातायात औचित्य, परिचालनिक व्यवहार्यता और संसाधनों की उपलब्धता आदि के अध्यधीन है.

टीकमगढ़ में प्रशासन ने कृषि उपज मंडी में बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ के 15772 क्विंटल अवैध गेहूं जब्त

टीकमगढ़  मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में प्रशासन ने कृषि उपज मंडी में बड़ी कार्रवाई की है।  दिन टीकमगढ़ कृषि उपज मंडी में राजस्व विभाग और खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त छापामार कार्रवाई की है। रेड में अवैध तरीके से बाहर भेजे जा रहे गेहूं को जब्त किया है। साथ अवैध गेहूं ले जा रहे 55 ट्रकों को सील किया गया है। टीकमगढ़ तहसीलदार कुलदीप सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर विवेक श्रुति के आदेश पर यह छापामार कार्रवाई की गई है। यहां ट्रकों में लाद करके 15772 क्विंटल गेहूं को ट्रेन के माध्यम से बाहर ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि यह गेहूं टीकमगढ़ किसी उपज मंडी के व्यापारी अमित ट्रेडर्स का है। वह बिना परमिशन के टैक्स की चोरी करते हुए गेहूं को बाहर ले जा रहा था। हालांकि प्रशासन ने  दिन इसे जब्त कर लिया है। क्यों किया जब्त टीकमगढ़ तहसीलदार ने बताया कि गल्ला व्यापारी को मात्र अपनी फर्म पर 2500 क्विंटल गेहूं रखने का अधिकार है। लेकिन टीकमगढ़ कृषि उपज मंडी की फर्म अमित ट्रेडर्स के मालिक अमित जैन ने 15772 क्विंटल गेहूं का भंडारण किया गया था। जो गलत है। उन्होंने बताया कि इस भंडारण को उन्होंने अपनी फर्म में दर्ज नहीं किया था जो अवैधानिक है। जिसके चलते पूरे गेहूं को जब्त किया गया है। प्रशासन को इसकी सीक्रेट जानकारी मिली थी। अवैध माल की कीमत है 5 करोड़ टीकमगढ़ तहसीलदार कुलदीप सिंह ठाकुर ने बताया कि जब्त किया गया गेहूं लगभग 5 करोड़ रुपए की राशि का है। जिसका प्रपोजल बना करके टीकमगढ़ कलेक्टर को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इसको खाद्य विभाग ने जब्ती की कार्रवाई की गई है। जब्त किए गए गेहूं को टीकमगढ़ कृषि उपज मंडी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि अमर ट्रेडर्स के द्वारा टैक्स की लगातार चोरी की जा रही थी क्योंकि उन्होंने 15772 कुंतल गेहूं को अपनी फर्म में दर्ज नहीं किया था। तहसीलदार ने बताया कि प्रशासन मामले की और भी जांच कर रहा है। प्रशासन यह पता करने में लगा है कि इसके पहले अमित ट्रेडर्स की तरफ से कितना गेहूं बाहर भेजा गया है। साथ ही कितना टैक्स अदा किया है और अपनी ट्रेडर्स पर कितना गेहूं दिखाया है।

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का सातवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का सातवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। अनुभवहीन लखनऊ की गेंदबाजी यूनिट के लिए इस मैच में गलती की गुंजाइश ना के बराबर है, क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज किसी भी तरह के आक्रमण की बखिया उधेड़ने में माहिर हैं। हैदराबाद ने राजस्थान के खिलाफ आईपीएल का दूसरा हाईएस्ट टोटल (286) खड़ा किया था। पैट कमिंस के नेतृत्व वाली हैदराबाद ने पिछले सीजन भी हैदराबाद ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में धमाकेदार स्कोर बनाए थे और इस बार भी शुरुआत पहले से भी बेहतर की है। वहीं दूसरी तरफ ऋषभ पंत की टीम बल्लेबाजी में काफी मजबूत नजर आ रही है लेकिन गेंदबाजी चिंता का विषय है। लखनऊ को अपने पहले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक करीबी मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा है। सनराइजर्स हैदराबाद सक्वॉड सनराइजर्स हैदराबाद टीम: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेट कीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, एडम जाम्पा, सचिन बेबी, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, वियान मुल्डर, राहुल चाहर, अथर्व तायडे, ईशान मलिंगा, कामिंडू मेंडिस सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का सातवां मैच गुरुवार को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा। ये मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

हाईकोर्ट का आदेश, 90 लाख रुपए जमा करने पर मिलेगी जामनत

जबलपुर करीब एक साल पहले हुए 90 लाख रुपये के गबन के मामले में हाईकोर्ट ने आरोपी लक्ष्मीदास उर्फ रीना रघुवंशी की जमानत याचिका पर कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने साफ कर दिया है कि जब तक आरोपी पूरी राशि जमा नहीं करता उसे जमानत नहीं दी जाएगी। आरोपी लक्ष्मीदास पर आरोप है कि उसने ऑनलाइन दस्तावेजों के जरिए फर्जीवाड़ा कर 90 लाख रुपये निकाले। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया, लेकिन जमानत के लिए तय शर्तें पूरी न करने के कारण उसे राहत नहीं मिल सकी। हाईकोर्ट ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि बिना पूरी राशि जमा किए जमानत संभव नहीं होगी। सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत आरोपी ने इस फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी, जिसमें उसने दावा किया कि उसके वकील ने बिना अनुमति के 90 लाख रुपये जमा करने की बात कही थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इसे हाईकोर्ट के अधिकार क्षेत्र का मामला बताते हुए सुनवाई से इनकार कर दिया। इस मामले में आरोपी के भाई हर्ष रघुवंशी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। हाईकोर्ट ने अब उसकी जमानत भी रद्द कर दी है, जबकि लक्ष्मीदास के मामले में फैसला सुरक्षित रखा गया है। पुलिस जांच और बरामदगी पुलिस ने इस गबन के मामले में लक्ष्मीदास, उसके भाई हर्ष रघुवंशी, मनीष सोनी और सागर को आरोपी बनाया है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी द्वारा इस्तेमाल की गई एमजी हेक्टर कार भी जब्त कर ली है। अब सभी की नजर इस पर टिकी है कि क्या आरोपी अदालत की शर्तें पूरी कर पाएगा या नहीं। अगर वह 90 लाख रुपये जमा नहीं करता, तो उसे जमानत मिलना मुश्किल होगा।

भोपाल में ED का नवभारत प्रेस के डायरेक्टर के खिलाफ एक्शन, बैंक को नुकसान पहुंचाने का आरोप

भोपाल  प्रवर्तन निदेशालय ने भोपाल के एक मीडिया हाउस के डायरेक्टर और अन्य लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई है। ED ने डायरेक्टर और अन्य के खिलाफ 22 मार्च, 2025 को भोपाल के विशेष न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई। कोर्ट ने उसी दिन इस पर ध्यान दिया। आरोप है कि प्रेस के आधुनिकीकरण के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र से लोन लिया गया था। इस लोन की राशि को गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया, जिससे बैंक को 15.67 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। सीबीआई की रिपोर्ट पर जांच ED ने बताया कि यह जांच CBI की एक रिपोर्ट पर आधारित है। CBI ने IPC की धाराओं के तहत आरोप पत्र दायर किया था। ED की जांच में पता चला कि मीडिया हाउस ने 2004 में बैंक ऑफ महाराष्ट्र से लोन लिया था। यह लोन प्रेस को आधुनिक बनाने और मशीनें खरीदने के लिए था। लेकिन, कंपनी ने इस राशि को अपने कर्मचारियों के खातों में ट्रांसफर कर दिया। ED ने रात जारी बयान में बताया कि जांच सीबीआई, SPE, BS और FC, नई दिल्ली द्वारा भारतीय दंड संहिता (IPC), 1860 की तमाम धाराओं के तहत दायर आरोपपत्र पर आधारित है. जांच में खुलासा हुआ कि मेसर्स नवभारत प्रेस (भोपाल) प्राइवेट लिमिटेड ने अपने निदेशक सुमीत माहेश्वरी और अन्य के माध्यम से 2004 में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की गौतम नगर शाखा से लोन लिया था. यह राशि प्रेस के आधुनिकीकरण और मशीनों की खरीद के लिए स्वीकृत की गई थी, लेकिन इसे NB ग्रुप ऑफ कंपनीज के कर्मचारियों के नाम पर बने विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया गया. ED की जांच से पता चला कि माहेश्वरी परिवार ने कॉर्पोरेट संस्थाओं का दुरुपयोग करते हुए लोन की राशि को व्यक्तिगत और कॉर्पोरेट देनदारियों को चुकाने के लिए डायवर्ट किया. इस अनियमितता के चलते बैंक ऑफ महाराष्ट्र को 15.67 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ और लोन खाता गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (NPA) में बदल गया. इससे पहले, ED ने 30 मार्च 2024 को अस्थायी कुर्की आदेश (PAO) के तहत मध्य प्रदेश के सतना और सीहोर में स्थित 2.36 करोड़ रुपये की 10 अचल संपत्तियों को कुर्क किया था. इस कुर्की को PMLA की अधिनिर्णय प्राधिकरण, नई दिल्ली ने 10 सितंबर 2024 को अपने आदेश से पुष्टि की थी. ED ने कहा कि यह कार्रवाई बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ सख्त कदमों का हिस्सा है. मामले में आगे की जांच जारी है. ईडी की जांच में बड़े खुलासे ED की जांच में यह भी पता चला कि डायरेक्टर के परिवार ने लोन की राशि को अपनी निजी जरूरतों के लिए इस्तेमाल किया। उन्होंने इस पैसे से अपनी देनदारियां चुकाईं। इस गड़बड़ी के कारण बैंक ऑफ महाराष्ट्र को 15.67 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। लोन खाता NPA (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) में बदल गया। NPA का मतलब है कि बैंक को लोन की राशि वापस मिलने की उम्मीद नहीं है। एक साल पहले हुई थी कार्रवाई ED ने पहले 30 मार्च 2024 को मध्य प्रदेश के सतना और सीहोर में 2.36 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी। यह संपत्ति 10 अचल संपत्तियां थीं। ED ने यह कार्रवाई PMLA के तहत की थी। PMLA एक कानून है जो मनी लॉन्ड्रिंग को रोकने के लिए बनाया गया है। मनी लॉन्ड्रिंग का मतलब है काले धन को वैध बनाना। नई दिल्ली में PMLA की एक संस्था ने 10 सितंबर 2024 को कुर्की को सही ठहराया था।

UK के बाद समान नागरिक संहिता लागू करने वाला गुजरात दूसरा राज्य बनेगा

अहमदाबाद  उत्तराखंड के बाद गुजरात समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला देश का दूसरा राज्य बन जाएगा। राज्य के कानून मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कल राज्य विधानसभा में यह बात कही। राज्य के कानून मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू करने का निर्णय राज्य के सभी लोगों के लिए समान न्याय सुनिश्चित करने और एक भारत श्रेष्ठ भारत की अवधारणा को साकार करने की दिशा में एक कदम है। इस दिशा में राज्य सरकार ने राज्य के लिए समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का मूल्यांकन और मसौदा तैयार करने के लिए न्यायमूर्ति रंजना देसाई की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। समिति ने निवासियों, सामाजिक राजनीतिक संगठनों से सुझाव आमंत्रित किए हैं, कानून बनाने में अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सुझाव प्रस्तुत करने की समय सीमा 15 अप्रैल, 2025 तक बढ़ा दी गई है। निचली अदालतों में डिजिटलीकरण ई-कोर्ट प्रोजेट के बारे में पटेल ने कहा कि हाईकोर्ट और निचली अदालतों में डिजिटलीकरण के लिए 27.84 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इससे अदालतों में कागजी काम कम होगा और सब कुछ कंप्यूटर पर होगा। फास्ट ट्रैक कोर्ट के बारे में बताते हुए पटेल ने कहा कि पिछले साल जिला अदालतों ने 18,41,016 मामलों को सुलझाया। मतलब, अदालतों ने बहुत तेजी से काम किया। पटेल ने यह भी बताया कि अलग-अलग कानूनों के लिए राज्य में कई अदालतें बनाई गई हैं। 595 विशेष अदालतें बनाई गई उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट की मंजूरी से, 595 विशेष अदालतें बनाई गई हैं। इनमें अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत आने वाले मामले भी शामिल हैं। गुजरात पीड़ित मुआवजा योजना-2019 के बारे में मंत्री जी ने बताया कि अपराधों के शिकार लोगों को मुआवजा दिया गया। जैसे कि अत्याचार, एसिट अटैक (तेजाब हमला), और पॉक्सों एक्ट (Pocso Act) के तहत आने वाले मामलों में पिछले तीन सालों में 39 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों की मदद कर रही है। क्या होती है समान नागरिक संहिता(UCC), जानें समान नागरिक संहिता: समान नागरिक संहिता धर्म की परवाह किए बिना सभी नागरिकों के व्यक्तिगत मामलों को नियंत्रित करने के लिए कानूनों का एक सेट रखती है, जो यह सुनिश्चित करती है कि उनके मौलिक और संवैधानिक अधिकार सुरक्षित हैं। यूसीसी फुल फॉर्म यूसीसी का मतलब समान नागरिक संहिता है। समान नागरिक संहिता का अर्थ समान नागरिक संहिता कानूनों के एक सामान्य समूह को संदर्भित करती है, जो भारत के सभी नागरिकों पर विवाह, तलाक, विरासत, गोद लेने और उत्तराधिकार के संबंध में लागू होती है। ये कानून भारत के नागरिकों पर धर्म और लिंग रुझान के बावजूद लागू होते हैं। क्या आप जानते हैं: गोवा में एक समान पारिवारिक कानून है, इस प्रकार यह एकमात्र भारतीय राज्य है, जहां समान नागरिक संहिता है और 1954 का विशेष विवाह अधिनियम किसी भी नागरिक को किसी विशेष धार्मिक व्यक्तिगत कानून के दायरे से बाहर शादी करने की अनुमति देता है। समान कानूनों की उत्पत्ति ब्रिटिश सरकार ने 1840 में लेक्स लोकी की रिपोर्ट के आधार पर अपराधों, सबूतों और अनुबंधों के लिए एक समान कानून बनाए थे, लेकिन हिंदुओं और मुसलमानों के व्यक्तिगत कानूनों को उन्होंने जानबूझकर कहीं छोड़ दिया था। दूसरी ओर ब्रिटिश भारत न्यायपालिका ने ब्रिटिश न्यायाधीशों द्वारा हिंदू, मुस्लिम और अंग्रेजी कानून को लागू करने का प्रावधान किया। साथ ही उन दिनों सुधारक महिलाओं द्वारा मूलतः धार्मिक रीति-रिवाजों जैसे सती आदि के तहत किये जाने वाले भेदभाव के विरुद्ध कानून बनाने के लिए आवाज उठा रहे थे। संविधान सभा की स्थापना की गई थी, जिसमें दोनों प्रकार के सदस्य शामिल थे: वे जो समान नागरिक संहिता को अपनाकर समाज में सुधार चाहते थे जैसे डॉ. बी. आर अम्बेडकर और अन्य मुस्लिम प्रतिनिधि थे, जिन्होंने व्यक्तिगत कानूनों को कायम रखा। साथ ही समान नागरिक संहिता के समर्थकों का संविधान सभा में अल्पसंख्यक समुदायों द्वारा विरोध किया गया था। परिणामस्वरूप, डीपीएसपी (राज्य नीति के निदेशक सिद्धांत) के भाग IV में अनुच्छेद 44 के तहत संविधान में केवल एक पंक्ति जोड़ी गई है।

पहलवान सुनील कुमार ने 87 किलोग्राम भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता

गन्नौर अम्मान, जोर्डन में चल रही 2025 सीनियर एशियन चैंपियनशिप में ग्रीको-रोमन शैली के पांच भार वर्गों में मुकाबले खेले गए। जिसमें भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे गांव डबरपुर के रहने वाले पहलवान सुनील कुमार ने 87 किलोग्राम भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। सुनील कुमार ने कांस्य पदक के मुकाबले में चीन के पहलवान को हराया। इससे पहले उन्होंने ताजिकिस्तान के पहलवान सुखरोब अब्दुलखाएव को मात दी थी, लेकिन सेमीफाइनल में उन्हें ईरान के यासीन अली यज्दी से हार का सामना करना पड़ा। पहलवान सुनील कुमार को पदक मिलने पर भारतीय कुश्ती महासंघ ने भी बधाई दी है। वहीं पदक जीतने पर पहलवान सुनील कुमार के गांव में खुशी का माहौल है। स्वजनों के साथ-साथ ग्रामीणों ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी मनाई। सुनील की इस बड़ी उपलब्धि पर सुनील मलिक की मां अनीता देवी का कहना है कि हमें अपने बेटे पर गर्व है। उनके अलावा बहन रेनू, भाभी किरण, ताई राजबाला देवी, भाई सुमित मलिक, सुनील नंबरदार, मनोज कुमार, रामचंद्र, दिलबाग, राजेश, पप्पू मलिक, दलबीर, राजेराम, प्रेमसिंह, कुलदीप सरपंच, राजसिंह, विकास कुमार, सोनू ने सुनील की जीत पर एक दूसरे को बधाई दी। 2018 से लगातार पदक जीत रहे हैं सुनील कुमार सुनील कुमार ने हाल ही में चीन के हांगझोऊ में हुई एशियन गेम्स में भारत को 13 साल बाद कुश्ती में कांस्य पदक दिला कर इतिहास रचा था। सुनील ने ग्रीको रोमन 87 किलोग्राम भारवर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए यह पदक जीता था। इससे पहले वर्ष 2018 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक, 2019 में हुई विश्व रैंकिंग सीरीज में रजत, 2019 में जुनियर एशिया कुश्ति चौंपियनशिप में कांस्य व वर्ष 2019 में हुई सीनियर एशियन चौंपियनशिप में रजत पदक, वर्ष 2020 में हुई सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण, 2020 में हुई विश्व रैंकिंग सीरीज में रजत, 2021 से 2023 तक लगातार सीनियर एशियन चैंपियनशिप में कांस्य, 2022 में हुई सीनियर एशिया अंडर 23 में स्वर्ण, 2022 में हुई विश्व रैंकिंग सिरीज में स्वर्ण, 2023 में हुई वर्ल्ड रैकिंग सिरीज में स्वर्ण पदक जीत कर भारत को गौरवांवित कर चुका है। जनवरी 2024 में मिल चुका है अर्जुन अवार्ड डबरपुर के पहलवान सुनील कुमार को जनवरी 2024 में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया था। ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने पर सुनील कुमार को यह सम्मान दिया गया। वर्ष 2013 के बाद किसी भी पहलवान को यह अवार्ड नहीं मिला था।

ED की रिपोर्ट में दावा: SUV में मिला कैश और गोल्ड पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा का ही है

भोपाल भोपाल के जंगल में सोना और कैश से भरी मिली कार को लेकर अब सबकुछ साफ हो गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा कि लावारिस एसयूवी से जब्त की गई करीब 52 करोड़ रुपये का सोना और करोड़ों का कैश पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा की है। ईडी ने यह भी बताया है कि ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के पूर्व कांस्टेबल की अब तक की 100 करोड़ की चल-अचल संपत्ति जब्त की जा चुकी है। तीन एजेंसियां- ईडी, इनकम टैक्स और मध्यप्रदेश लोकायुक्त पुलिस की ओर से इस मामले की जांच की जा रही है। पिछले साल 20 दिसंबर को भोपाल के एक इलाके से वाहन से बरामद नकदी के मामले की जांच कर रही हैं। मामले की शुरुआत लोकायुक्त पुलिस के छापे से हुई थी, जिसमें भोपाल स्थित उसके परिसरों से 2.85 करोड़ रुपये नकद सहित तीन करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की गई। ईडी ने एक बयान में दावा किया, ‘इस मामले में आयकर विभाग ने चेतन सिंह गौड़ की इनोवा कार से नकदी और सोना जब्त किया था। ईडी की जांच में पता चला है कि इनोवा कार से जब्त नकदी और सोना सौरभ शर्मा का ही था।’ वाहन गौड़ के नाम पर पंजीकृत है और बताया जाता है कि वह सौरभ शर्मा से जुड़ा हुआ है। छापेमारी के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कार से 40 करोड़ रुपये मूल्य की 52 किलोग्राम सोने की छड़ें और 11 करोड़ रुपये से अधिक नकद जब्त किए। इस मुद्दे ने मध्यप्रदेश में राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया, जहां विपक्षी दल कांग्रेस और सत्तारूढ़ भाजपा परिवहन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। सौरभ शर्मा ने विभिन्न कंपनियों के नाम पर निवेश किया ED के मुताबिक, सौरभ शर्मा ने भ्रष्टाचार के जरिए अवैध संपत्ति अर्जित की और इसे अपने परिवार के सदस्यों, सहयोगियों और विभिन्न कंपनियों के नाम पर निवेश किया. इस मामले में ED ने मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत 92.07 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी है. शर्मा के करीबी लोगों में शरद जैसवाल, चेतन सिंह गौर, अविरल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, अविरल एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड और यू आर इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के नाम सामने आए हैं. लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, सौरभ शर्मा ने 2015 में अपने सरकारी डॉक्टर पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति के तहत परिवहन विभाग में आरक्षक की नौकरी पाई थी. उन्होंने 2023 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली. आरोप हैं कि उन्होंने भ्रष्ट तरीकों से धन अर्जित किया और अपनी मां, पत्नी और भाभी के नाम पर स्कूल और होटल तक खोल लिए. सौरभ शर्मा, चेतन सिंह गौर और शरद जैसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. ED की जांच लोकायुक्त पुलिस की FIR के आधार पर की जा रही है. ईडी ने यह भी कहा कि उसने 92.07 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। एजेंसी ने कहा कि मंगलवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कुर्की का आदेश जारी किया गया। एजेंसी ने कहा कि ‘अपराध के जरिये अर्जित’ ये संपत्तियां सौरभ शर्मा द्वारा अपने नाम पर या अपने रिश्तेदारों, सहयोगियों के अलावा फर्मों, कंपनियों, सोसायटी आदि के नाम पर प्राप्त की गईं। ईडी ने कहा कि अब तक इस मामले में कुल 100.36 करोड़ की चल अचल संपत्ति जब्त/कुर्क की जा चुकी है। शर्मा, गौड़ और उनसे जुड़े व्यक्ति जायसवाल को ईडी ने इस मामले में गिरफ्तार किया था और वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। ईडी का धन शोधन का मामला लोकायुक्त पुलिस की प्राथमिकी पर आधारित है। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, शर्मा को 2015 में अनुकंपा के आधार पर राज्य परिवहन विभाग में कांस्टेबल के रूप में नियुक्त किया गया था और उसने 2023 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। मध्यप्रदेश सरकार के विशेष पुलिस प्रतिष्ठान के अनुसार, उनके पिता की 2015 में मृत्यु हो गई थी। वह (पिता) एक सरकारी डॉक्टर थे। लोकायुक्त ने यह भी आरोप लगाया कि शर्मा ने अपनी मां, पत्नी, साली और करीबी सहयोगियों गौड़ और जायसवाल के नाम पर स्कूल और होटल स्थापित करने सहित भ्रष्ट तरीकों से धन अर्जित किया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet