LATEST NEWS

Vivo ने दिखाया अपना पहला MR हेडसेट Vision, Apple को देगा टक्कर!

चीनी स्मार्टफोन मेकर Vivo ने अपना नया डिवाइस अनवील किया है. कंपनी ने अपना पहला मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट Vivo Vision को पेश किया है. फिलहाल ये एक प्रोटोटाइप है, जिसे कंपनी ने Boao Forum में दिखाया है. इसका डिजाइन Apple Vision Pro हेडसेट से काफी मिलता है. इस इवेंट में सिर्फ प्रोडक्ट को दिखाया गया है. इसकी लॉन्चिंग और उपलब्धता की जानकारी मिड-2025 में दी जाएगी. कंपनी ने इसके स्पेक्स और फंक्शन को लेकर कोई खास जानकारी नहीं दी है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें. Vivo Vision हेडसेट में क्या है खास? Vivo Vision मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट ski गूगल स्टाइल डिजाइन के साथ आता है. फ्रंट में आपको ब्लैक ग्लास देखने को मिलेंगे. वहीं हेडबैंड या स्ट्रैप ब्लू कलर का दिया गया है. फ्रंट ग्लास से कुछ फीचर्स साफ दिख रहे हैं, जिनके बारे में कंपनी ने आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी है. इसमें कैमरा सेंसर लगा हुआ है. इन कैमरा सेंसर का इस्तेमाल मोशन ट्रैकिंग और हैंड गेस्चर के लिए किया जा सकता है. Vision MR हेडसेट में भी आपको ऐपल Vision Pro की तरह अगल से बैटरी पैक मिलेगा. संभवतः इसे Type-C पोर्ट से कनेक्ट किया जा सकेगा. इस्तेमाल करते हुए आपको इसे कैरी करना होगा. कंपनी ने डिवाइस को अनवील करते हुए इसके फीचर्स की जानकारी नहीं दी है. हालांकि, कंपनी ने ये जरूर बताया है कि ये डिवाइस मिड 2025 तक लॉन्च हो सकता है. इसके अलावा कंपनी चीन में नई रोबोटिक लैब की भी घोषणा की है. वीवो इस लैब में रोबोट्स के लिए ‘ब्रेन’ और ‘आखें’ तैयार करने पर काम करेगा. Vivo Vision ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगा या नहीं कंपनी ने इसकी जानकारी नहीं दी है. ऐपल ने भी अपने Vision Pro को सभी मार्केट में लॉन्च नहीं किया है. इसे चुनिंदा मार्केट में लॉन्च किया गया है. बहुत से लोगों को ये डिवाइस पसंद भी नहीं आया है. शायद ये भी एक वजह है कि कंपनी ने इसका दूसरा वर्जन अभी तक लॉन्च नहीं किया है.  

भावना हत्याकांड में आरोपीयों के लिए लुकआउट नोटिस जारी, इनाम भी घोषित

इंदौर  महालक्ष्मी नगर में गोली लगने से गुरुवार रात में हुई भावना सिंह की मौत में आरोपित आशु यादव, मुकुल यादव और स्वास्ति को जल्द पकड़ने के लिए पुलिस ने बुधवार को तीनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपित की आखिरी लोकेशन पुलिस को भोपाल मिली थी। इसके बाद अब उनके ग्वालियर और दतिया में रहने की सूचना मिली है। इस पर विभिन्न ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। इससे पहले पुलिस ने मंगलवार को जिस कमरे में यह घटना हुई थी, उसे किराए पर लेने वाले पीयूष और विख्यात को पकड़ लिया था। लुकआउट नोटिस जारी किया गया पुलिस को आरोपितों के देश छोड़कर भागने की आशंका थी, इस पर लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका है। ग्वालियर निवासी भावना पर पार्टी के दौरान गोली चली थी जो उसकी आंख में लगी थी। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि हत्याकांड में शामिल सभी लोगों की पहचान हो गई है। डीसीपी ने 10 हजार का इनाम घोषित किया है। जल्द ही गिरफ्तारी हो जाएगी।  

फीफा क्लब विश्व कप विजेता को मिल सकते हैं 10.70 अरब रुपये

ज्यूरिख  अमेरिका में 14 जून से 13 जुलाई तक होने वाले फीफा के पहले क्लब विश्व कप की विजेता फुटबॉल टीम को करीब 10.70 अरब रुपये (125 मिलियन डॉलर) की राशि मिल सकती है। फीफा ने लगभग 85.66 अरब रुपये (एक बिलियन डॉलर) की पुरस्कार राशि का विवरण बुधवार को पेश किया। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों के लिए 525 मिलियन डॉलर की गारंटी फीस आवंटित की है। इसमें शीर्ष रैंक वाली यूरोपीय टीम (संभवतः रियाल मैड्रिड) के लिए 38.19 मिलियन डॉलर से लेकर ओशिनिया के प्रतिनिधि ऑकलैंड सिटी के लिए 3.58 मिलियन डॉलर शामिल हैं। टूर्नामेंट के मैच जीतने पर टीमों के पास अतिरिक्त कमाई का मौका होगा जिसके लिए 475 मिलियन डॉलर का प्रावधान रखा गया है। इसमें ग्रुप चरण के मैच जीतने के लिए दो मिलियन डॉलर, अंतिम-16 चरण में खेलने के लिए 7.5 मिलियन डॉलर और फाइनल जीतने वाली टीम को 40 मिलियन डॉलर का भुगतान किया जाता है। मुख्य इनामी राशि विजेता टीम: 125 मिलियन डॉलर तक जीतने का मौका। कुल इनामी राशि: 1 बिलियन डॉलर की राशि 32 प्रतिभागी क्लबों में वितरित की जाएगी। अतिरिक्त सहायता: वैश्विक क्लब फुटबॉल को समर्थन देने के लिए 250 मिलियन डॉलर अलग रखे गए हैं। भागीदारी इनामी राशि: 525 मिलियन डॉलर निर्धारित। क्षेत्रीय आधार पर इनामी राशि यूईएफए क्लब: 12.81 मिलियन डॉलर से 38.19 मिलियन डॉलर तक की राशि प्राप्त करेंगे, जो उनकी रैंकिंग और राजस्व पर निर्भर करेगा। चेल्सी, मैनचेस्टर सिटी, रियल मैड्रिड और बायर्न म्यूनिख जैसी टीमें शीर्ष इनामी राशि पाने की दावेदार हैं। कोंमेबोल (दक्षिण अमेरिकी) क्लब: 15.21 मिलियन डॉलर के करीब। कॉनकैकएएफ, सीएएफ और एएफसी क्लब: 9.55 मिलियन डॉलर। ओएफसी (ओशिनिया) क्लब: 3.58 मिलियन डॉलर। टूर्नामेंट का प्रारूप टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता 14 जून से 13 जुलाई, 2025 तक संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित होगी। इसमें सात मैचों का ग्रुप स्टेज और प्लेऑफ फॉर्मेट होगा। टूर्नामेंट से होने वाली सभी कमाई क्लब फुटबॉल के विकास में ही लगाई जाएगी। फीफा की नई वैश्विक फुटबॉल पहल फीफा ने “सॉलिडैरिटी इन्वेस्टमेंट प्रोग्राम” की भी घोषणा की है, जिससे फुटबॉल का वैश्विक स्तर पर विकास सुनिश्चित किया जाएगा। उल्लेखनीय रूप से, फीफा इस टूर्नामेंट से कोई राजस्व नहीं रखेगा और उसकी आरक्षित निधि भी प्रभावित नहीं होगी, जिससे 211 सदस्य संघों में फुटबॉल का दीर्घकालिक निवेश सुनिश्चित किया जा सकेगा।

बिहार विधानसभा चुनाव में MP के नेता ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत’ का करेंगे आकलन

भोपाल  कुछ महीने बाद होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए मध्य प्रदेश के अनुभवी कार्यकर्ताओं को भी वहां भेजा जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व पदाधिकारी, पूर्व संगठन मंत्री और महिला कार्यकर्ताओं सहित लगभग 250 नेताओं की टीम बिहार भेजी जाएगी। कुछ मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को भी जिलों की कमान दी जाएगी। ये लोग वहां चुनाव से पहले बूथ प्रबंधन का काम देखेंगे। प्रदेश के संगठन क्षमता वाले कार्यकर्ताओं का पार्टी कई राज्यों में उपयोग करती रही है। बिहार दिवस से हुई शुरुआत     हाल ही में बिहार दिवस पर वहां के नेताओं ने मध्य प्रदेश आकर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का कार्यक्रम कर लोगों को जोड़ने का काम आरंभ कर दिया है ताकि ये लोग बिहार के अपने रिश्तेदारों को भाजपा के साथ जोड़ सकें।     अलग-अलग क्षेत्र में भी दोनों राज्यों में रोटी-बेटी के संबंध वाले लोगों की संख्या बहुत है। यही वजह है कि प्रदेश के नेताओं को बिहार में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा।     मध्य प्रदेश से भेजे जाने वाले नेता-कार्यकर्ता बूथ से लेकर शक्ति केंद्र, मंडल और जिलों में तैनात किए जाएंगे। यहां संगठन को चुनावी तैयारियों के लिहाज से ये नेता-कार्यकर्ता प्रशिक्षित करेंगे।     ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत’ के लक्ष्य को बिहार भाजपा संगठन ने कितना प्राप्त किया है और उसमें यदि कुछ कमी रह गई है, तो इसका आकलन कर वहां के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी देंगे।     परोक्ष रूप से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार चुनाव पर अभी से नजर रख रहे हैं। बता दें, मध्य प्रदेश से कुछ समय पहले हुए दिल्ली और उससे पहले गुजरात व झारखंड के विधानसभा चुनाव में भी कार्यकर्ताओं को भेजा गया था।     मध्य प्रदेश के साथ इन राज्यों में भी रोटी-बेटी के संबंध वाले लोगों की संख्या बहुत है। गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए 92 अनुभवी कार्यकर्ताओं को भेजा गया था। तब प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जीतू जिराती और पूर्व संगठन मंत्री श्याम महाजन को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अनुभवी कार्यकर्ताओं को भेजती है पार्टी भाजपा विधानसभा चुनाव में विभिन्न राज्यों से उन कार्यकर्ताओं को पहले ही बुला लेती है, जिन्हें कई राज्यों में चुनाव के दौरान सांगठनिक कार्यों का लंबा अनुभव हो। इन जमीनी कार्यकर्ताओं को विधानसभा क्षेत्र की सामाजिक, आर्थिक और भौगोलिक स्थिति के अनुसार रणनीति बनाने में महारत होती है। परिवार के नाते…     किसी भी राज्य में चुनाव होते हैं तो परिवार के नाते मध्य प्रदेश से भी अनुभवी कार्यकर्ता चुनावी तैयारी के लिए भेजे जाते हैं। आने वाले चुनावों के लिए भी मध्य प्रदेश से कार्यकर्ता भेजे जाएंगे। – विष्णु दत्त शर्मा, अध्यक्ष, मध्य प्रदेश भाजपा  

मध्यप्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसरों के हजारों पद खाली, MP PSC फिर शुरू करेगा भर्ती!

 युवाओं को रोजगार में सहायता के लिए प्रदेश के विश्वविद्यालयें में दर्जनों मॉडर्न कोर्स शुरू किए गए। लेकिन इन कोर्स से भी युवाओं का मोह भंग हो रहा है। संगीत, भौतिकी तो दूर व्यक्तित्व विकास, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआइ), वेब एंड ग्राफिक्स डिजाइन और बी-वॉक रिन्यूएबल एनर्जी जैसे कोर्स में भी दाखिला नहीं लेना चाह रहे स्टूडेंट्स।  आलम यह है कि कई विवि में चल रहे ऐसे कोर्स में 5 से भी कम विद्यार्थी हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि विवि में असिस्टेंट प्रोफेसरों की कमी और प्लेसमेंट न होने से विद्यार्थी प्रवेश नहीं ले रहे हैं। आंकड़े बताते हैं, 17 विवि में असिस्टेंट प्रोफेसरों के 1946 स्वीकृत पद हैं, पर 316 पर ही तैनाती है। गुरु की कमी से कई कोर्स में पढ़ाई ही नहीं हो पा रही है। खास यह है कि 5 नए विवि रानी अवंती बाई लोधी में 140, राजा शंकर शाह में 175, छत्रसाल बुंदेलखंड में 140, टंट्या भील में 140, तात्या टोपे विवि में 140 असिस्टेंट प्रोफसरों के पद स्वीकृत हैं, पर यहां नियुक्ति बाकी है। कॉलेजों में भी शिक्षकों की भारी कमी विश्वविद्यालय ही नहीं, इनसे संबद्ध कॉलेजों में भी प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसरों की संख्या बेहद कम है। उच्च शिक्षा विभाग के आंकड़े बताते हैं कि सहायक प्रोफेसरों के 11 हजार पद खाली हैं। हालांकि 27 फरवरी से एमपी-पीएससी ने 2117 पदों पर सहायक प्रोफेसरों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए बुधवार दोपहर तक आवेदन लिए गए। जानकारों की मानें तो इस भर्ती के बाद कॉलेजों को कुछ प्रोफेसर तो मिलेंगे, लेकिन सभी कोर्स की जरूरतें नहीं पूरी हो सकेंगी। पीजी डिप्लोमा सीट प्रवेश डिप्लोमा इन वेब एंड ग्राफिक्स डिजाइन, पीजी डिप्लोमा इन एआइ एंड मशीन लर्निंग, पीजी डिप्लोमा इन बिग डाटा एनालिटिक्स, पीजी डिप्लोमा इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग, बी-वॉक रिन्यूएबल एनर्जी, पीजी डिप्लोमा इन रूरल डेवलपमेंट, पीजी डिप्लोमा इन ईको टूरिज्म। पं. शंभूनाथ विश्वविद्यालय… न कोई सीखना चाहता है कंटेंट राइटिंग पीजी – डिप्लोमा – सीट – प्रवेश 1.इंग्लिश-कंटेंट राइटिंग – 60 – 01 2.एआइ एंड मशीन लर्निंग – 60 – 02 3.बायोइन्फॉर्मेटिक – 60 – 00 4.साइबर सिक्योरिटी 60 – 02 यूनिवर्सिटी स्वीकृत पद भरे खाली यूनिवर्सिटी – स्वीकृत पद – भरे गए – खाली बरकतउल्ला- 105 – 37 – 68 भोज ओपन – 54 – 04 – 50 अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी यूनिवर्सिटी- 27 – 13 – 14 जीवाजी ग्वालियर – 104 – 25 – 79 देवी अहिल्या, इंदौर – 154 – 86 – 68 एपीएस, रीवा 72 – 30 – 42 रानी दुर्गावती जबलपुर – 160 – 30 – 130 विक्रम, उज्जैन – 161 – 49 – 112 महात्मा गांधी 119 51 68 ग्रामोदय, चित्रकूट पं. एसएन शुक्ल, शहडोल – 121 – 24 – 97 पाणिनी, उज्जैन – 30 – 08 – 22 डॉ. आंबेडकर, महू – 107 – 07 – 100

डिप्टी सीएम शर्मा ने किया भोरमदेव महोत्सव का शुभारंभ, हंसराज रघुवंशी के शिव भजन पर झूमे श्रोता

 कवर्धा  दो दिन चलने वाले भोरमदेव महोत्सव का बुधवार को रंगारंग शुभारंभ हुआ. शिव भजन गायक हंसराज रघुवंशी ने अपनी प्रस्तुति से शिव भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया. 30 वर्षों के इतिहास में पहली बार भोरमदेव महोत्सव में इतनी अधिक भीड़ देखने को मिली. प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडे और विधायक भावना बोहरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर भोरमदेव महोत्सव का शुभारंभ किया. कार्यक्रम के दौरान बैगा नृत्य और बांसुरी वादन के जरिए छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराया गया. इसके बाद प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार अनुराग शर्मा ने छत्तीसगढ़ी और हिंदी गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर समां बांध दिया. आयोजन के बाद हंसराज रघुवंशी ने लल्लूराम डॉट कॉम से खास बातचीत में कहा कि भगवान शिव के आशीर्वाद से मैं शिव भजन गाता हूं. पहली बार मुझे भोरमदेव आने का अवसर मिला है. यहां मेरे चाहने वाले बहुत हैं. डिप्टी सीएम विजय शर्मा और जनता ने मुझे खूब प्यार दिया. रंगारंग प्रस्तुति के साथ होगा समापन भोरमदेव महोत्सव का समापन आज एक भव्य और रंगारंग आयोजन के रूप में होगा. समापन समारोह में सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी पार्श्व गायक पद्मश्री अनुज शर्मा द्वारा अपनी संगीत प्रस्तुति दी जाएगी. इसके अलावा, सोनी टीवी के सुपर डांसर फेम अनिल टांडी डांस ग्रुप द्वारा शानदार डांस प्रदर्शन होगा. स्थानीय स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुतियां भी होंगी, जिसमें युवा पीढ़ी की कला और संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रदर्शन होगा. इसके अलावा बसंताबाई और साथी द्वारा बैगा नृत्य, संगीता कापसे और सुश्री राधिका शर्मा द्वारा कत्थक नृत्य, दानी वर्मा द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक विधा परसा के फुल, नासीर निदंर द्वारा भजन गायन, दुष्यंत हरमुख द्वारा छत्तीसगढ़ लोक कला मंच रंग झरोखा की भव्य प्रस्तुति की जाएगी. इसके अलावा समापन समारोह में विशेष रूप से आकर्षक लाइट और लेजर शो का भी आयोजन किया जाएगा, जो कार्यक्रम को और भी रोमांचक और यादगार बना देगा. समापन में सीएम होंगे शामिल छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक स्थल भोरमदेव में आयोजित होने वाले भोरमदेव महोत्सव का उद्घाटन 26 मार्च 2025 को भव्य तरीके से किया जाएगा. उद्घाटन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. वहीं भोरमदेव महोत्सव का समापन समारोह 27 मार्च 2025 को होगा. समापन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे.

एयर इंडिया इंदौर से पुणे के लिए शुरू करेगा सीधी फ्लाइट, 30 मार्च से शुरू होगा समर शेड्यूल

इंदौर  इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर चार दिन बाद लागू होने वाले समर सीजन में रायपुर, जबलपुर, गोवा, पुणे, भुवनेश्वर जैसे शहरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू होंगी। विमान कंपनियों ने इन उड़ानों की घोषणा करते हुए बुकिंग शुरू कर दी है। रायपुर, जबलपुर और पुणे के लिए 30 मार्च से सीधी उड़ान संचालित होगी। इन उड़ानों के शुरू होने के बाद रायपुर, जबलपुर के लिए दो-दो उड़ानों की सुविधा मिलने लगेगी। वहीं रायपुर उड़ान 31 मार्च से विशाखापटनम तक जाएगी। यह उड़ान इंदौर से रवाना होकर रायपुर में यात्रियों को उतारकर सीधे विशाखापटनम पहुंचेगी। नार्थ गोवा में बनाए गए नए एयरपोर्ट के लिए भी फ्लाइट मिलेगी इंदौर एयरपोर्ट पर वर्तमान में 92 से 98 उड़ानों का संचालन प्रतिदिन किया जा रहा है। समर सीजन में इंदौर से कई रूटों पर विमान कंपनियां उड़ानें शुरू करेंगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस इंदौर से नार्थ गोवा में बनाए गए नए एयरपोर्ट के लिए 15 अप्रैल से सीधी उड़ान शुरू करेगी। एयर इंडिया पुणे के लिए शुरू करेगी फ्लाइट वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस पुणे की उड़ान शुरू करेगी। यह उड़ान दिल्ली से इंदौर आकर पुणे जाएगी। पुणे से इस उड़ान की वापसी नहीं होगी। ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन आफ इंडिया के एमपीसीजी अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन का कहना है कि समर सीजन से कई शहरों की सीधी उड़ानें शुरू होने से यात्रियों को फायदा होगा। अभी साउथ गोवा से नार्थ गोवा जाना पड़ता था नार्थ गोवा के मनोहर पर्रिकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए सीधी उड़ान शुरू होने से इंदौर के यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। वहीं नार्थ गोवा में होटल या अन्य बुकिंग करने वाले यात्रियों को सर्वाधिक फायदा होगा। अभी साउथ गोवा के एयरपोर्ट पर जाने के बाद नार्थ गोवा आना पड़ता है। अब गोवा के दोनों एयरपोर्ट के लिए इंदौर से उड़ानों की सुविधा मिलने लगेगी। जबलपुर-रायपुर के लिए होंगी दो उड़ानें ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन आफ इंडिया के सचिव अमित नवलानी ने बताया कि नई उड़ान शुरू होने से जबलपुर के लिए दो उड़ानें होंगी। अभी इंदौर से सुबह उड़ान रवाना होती है और रात्रि को इंदौर वापस आती है। अब दोपहर में सीधी उड़ान की सुविधा भी यात्रियों को मिल सकेगी। रायपुर के लिए भी दो उड़ानों की सुविधाएं मिलने लगेंगी। 31 मार्च से रायपुर के माध्यम से विशाखापटनम तक की कनेक्टिविटी भी इंदौर से मिलेगी। यह रहेगा शेड्यूल 30 मार्च से     जबलपुर-इंदौर – 6ई 7327 उड़ान जबलपुर से दोपहर 12.10 बजे रवाना होगी और दोपहर 1.30 बजे इंदौर पहुंचेगी।     इंदौर-जबलपुर – 6ई 7328 उड़ान दोपहर 1.55 बजे रवाना होगी और दोपहर 3.20 बजे जबलपुर पहुंचेगी।     दिल्ली-इंदौर – आइएक्स 1117 दिल्ली से दोपहर 1.30 बजे रवाना होगी और दोपहर 3.20 बजे इंदौर पहुंचेगी     इंदौर-पुणे – आइएक्स 1118 इंदौर से शाम 4 बजे रवाना होगी और शाम 5.25 बजे पुणे पहुंचेगी। 31 मार्च से     इंदौर-रायपुर-विशाखापटनम – 6ई 7295 उड़ान सुबह 6.35 बजे इंदौर से रवाना होगी और सुबह 8.30 बजे रायपुर पहुंचेगी, यहां से 8.50 बजे उड़ान रवाना होकर 10.20 बजे विशाखापटनम पहुंचेगी।     विशाखापटनम-रायपुर-इंदौर – 6ई 7296 उड़ान विशाखापटनम से सुबह 11 बजे रवाना होगी और दोपहर 12.30 बजे रायपुर पहुंचेगी, यहां से दोपहर 12.50 बजे रवाना होकर दोपहर 2.45 बजे इंदौर पहुंचेगी। 15 अप्रैल से     गोवा-इंदौर – आईएक्स 2761 उड़ान गोवा से सुबह 10.05 बजे रवाना होगी और 11.45 बजे इंदौर पहुंचेगी।     इंदौर-गोवा – आईएक्स 2762 उड़ान इंदौर से दोपहर 12.10 बजे रवाना होगी और दोपहर 1.45 बजे गोवा पहुंचेगी।  

भारतीय रेल का बड़ा फैसला: वेटिंग टिकट वालों को नहीं मिलेगी स्टेशन में एंट्री

नई दिल्ली अगर आप भी हाल-फिलहाल के दिनों में ट्रेन (भारतीय रेल) से सफर करने वाले हैं और अगर आपका टिकट वेटिंग लिस्ट में है तो ये खबर आपके लिए ही हैं। वेटिंग टिकट को लेकर इंडियन रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को ट्रेन में सफर करने की तो छोड़िए वैसे यात्रियों को अब स्टेशन में भी एंट्री नहीं मिलेगी। संसद में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार (26 मार्च) को जानकारी दी कि रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए गए हैं। इनमें चौड़े फुट-ओवर-ब्रिज, सीसीटीवी निगरानी और वॉर रूम की व्यवस्था शामिल है। रेल मंत्री ने कहा कि त्यौहारों और मेलों के दौरान भारी भीड़ को कंट्रोल करने के लिए रेलवे ने सीमित प्रवेश नियंत्रण प्रणाली लागू की है। इस व्यवस्था के तहत स्टेशनों के बाहर होल्डिंग क्षेत्र बनाए गए हैं, जहां यात्रियों को तब तक एंट्री नहीं दिया जाता जब तक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर नहीं आ जाती। बेटिकट और वेटिंग टिकट वालों पर विशेष रूप से नजर रखी जा रही है। वहीं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाल ही में हुई भगदड़ से सबक लेते हुए रेलवे जोनल अधिकारियों को प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर कंट्रोल करने का अधिकार दिया गया है। हालांकि वृद्ध, अशिक्षित और महिला यात्रियों की सहायता के लिए कुछ विशेष परिस्थितियों में प्लेटफॉर्म टिकट जारी किया जाएगा। देश के 60 स्टेशनों पर अब सिर्फ कन्फर्म टिकट वालों को एंट्री रेल मंत्री के अनुसार 2024 के त्यौहारी सीजन के दौरान सूरत, उधना, पटना और नई दिल्ली में होल्डिंग एरिया बनाए गए थे।महाकुंभ के दौरान प्रयागराज के नौ स्टेशनों पर भी ये व्यवस्था लागू की गई थी। अब 60 स्टेशनों पर पूर्ण प्रवेश नियंत्रण लागू किया जाएगा। केवल कन्फर्म रिजर्व टिकट वाले यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक एंट्री मिलेगा, जबकि वेटिंग लिस्ट और बिना टिकट यात्रियों को बाहरी प्रतीक्षा क्षेत्र में रहना होगा। अनाधिकृत प्रवेश द्वारों को भी सील किया जाएगा। रेल मंत्री ने संसद में कहा कि बड़े रेलवे स्टेशनों पर वॉर रूम स्थापित किए जाएंगे जहां भीड़भाड़ की स्थिति में सभी विभागों के अधिकारी समन्वय से काम करेंगे। सभी भारी भीड़ वाले स्टेशनों पर वॉकी-टॉकी, अनाउंसमेंट प्रणाली और डिजिटल संचार उपकरण लगाए जाएंगे। रेलवे कर्मचारियों को नई वर्दी और आईडी कार्ड मिलेगा रेलवे कर्मचारियों के लिए नई वर्दी और आईडी कार्ड जारी किए जाएंगे ताकि केवल अधिकृत व्यक्ति ही स्टेशनों में एंट्री कर सकें। प्रमुख स्टेशनों पर स्टेशन डायरेक्टर नियुक्त किए जाएंगे जिन्हें वित्तीय अधिकार दिए जाएंगे ताकि वे तत्काल फैसले ले सकें। स्टेशन डायरेक्टर को स्टेशन की क्षमता और उपलब्ध ट्रेनों के अनुसार टिकटों की बिक्री को कंट्रोल करने का अधिकार दिया जाएगा। स्टेशनों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जीआरपी, स्थानीय पुलिस और सिविल प्रशासन को भी शामिल किया जाएगा।

पूर्व वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा की तबीयत बिगड़ गई, अस्पताल में भर्ती

हरियाणा इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है कि पूर्व वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह बॉक्सर स्वीटी बूरा को पैनिक अटैक आया है। हिसार की पूर्व वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा व इंडियन कबड्डी टीम के पूर्व कैप्टन दीपक हुड्डा का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। कुछ दिन पहले स्वीटी बूरा का अपने पति दीपक हुड्डा से महिला थाने में मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था जिस पर उन्होंने सफाई दी थी कि दीपक ने उन्हें उकसाया है। मैने कोई  मारपीट नहीं की। दीपक ने मुझे कहा है कि वो मुझे मार देेगा। उसने ही मुझे उकसाया। मुझे अब पैनिक अटैक आने लगे है। स्वीटी ने रोते हुए कहा कि अगर मै मर गई तो क्या उसे फांसी होगी। वहीं स्वीटी बूरा ने हिसार SP पर भी आरोप लगाए हैं। मुझे जानबूझकर हिंसात्मक दिखाया जा रहा है, जबकि दीपक हुड्डा ही मुझसे मारपीट करता था। दीपक ने मुझे वीडियो दिखाने के लिए बुलाया था। वीडियो के शुरू और आखिरी का हिस्सा गायब है। जिसमें दीपक मुझे गंदी-गंदी गालियां दे रहा है। बाद में मुझे पैनिक अटैक आया। वह हिस्सा भी गायब कर दिया। थाने का वीडियो सार्वजनिक होने का मतलब यह है कि इस केस में दीपक के साथ हिसार एसपी मिला हुआ है।   स्वीटी बूरा ने कहा  कि थाने में जो घटनाक्रम हुआ है, उसका वीडियो सामने आना चाहिए। मगर हिसार एसपी ने थाने में जो वीडियो था। उसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। उससे पहले और उस दौरान जो बातें हुईं, उस वीडियो में नहीं दिखाई गईं। जो मुझ पर इल्जाम लगाए जा रहे हैं, जो वीडियो मेरा चैनल व सोशल मीडिया पर चल रहा है मैं उसके बारे में बताने के लिए लाइव आई हूं। मेरे पापा और मामा पर डाला झूठा केस स्वीटी बूरा ने कहा मेरे पापा और मामा का नाम भी दीपक हुड्डा ने एफआईआर में लिखवाया हुआ है। जबकि वायरल वीडियो में ही दिख रहा है कि मेरे पापा और मामा तो दीपक के पास तक नहीं गए। मेरे मामा तो मुझे ही रोक रहे हैं कि ये सब नहीं करना। इसके बावजूद दीपक हुड्डा ने झूठा मेडिकल करवाया और मेरे मामा और पिता का नाम एफआईआर में लिखवाया। मैंने कोई चोट दीपक को नहीं मारी, जबकि मेडिकल में उसमें चोट का जिक्र किया है। मेरा पति मुझे तलाक क्यों नहीं देता:स्वीटी स्वीटी बूरा ने हाथ जोड़कर कहा कि अगर मैं इतनी बूरी हूं तो मेरा पति मुझे तलाक क्यों नहीं देता। मैं तो सिर्फ उससे तलाक ही मांग रही हूं। मैंने उससे कुछ नहीं मांगा। कोई इंसान अगर इतना बुरा होगा तो उसके साथ क्यूं रहना चाहेगा। कोई साथ रहना तभी चाहता है जब वह अच्छा होता है। अगर मैं अच्छी नहीं हूं तो दीपक हुड्डा मेरे साथ क्यूं रहना चाहता है मैंने ना प्रॉपर्टी मांगी है।   मैंने सिर्फ उसको यही बोला है कि मुझे तलाक दे दो मुझे और कुछ नहीं चाहिए।

महाकाल मंदिर में भस्म आरती दर्शन में भ्रष्टाचार रोकने के प्रयास, कंट्रोल रूम से उद्घोषणा की जाएगी, शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर

उज्जैन ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में भस्म आरती दर्शन में हो रहे भ्रष्टाचार को रोकने के लिए मंदिर समिति अब जन जागरूकता के प्रयास तेजी करेगी। इसके लिए मंदिर परिक्षेत्र में सूचना बोर्ड की संख्या बढ़ाई जाएगी। कंट्रोल रूम से लगातार उद्घोषणा की जाएगी। साथ ही मंदिर के आसपास लाइव दर्शन के लिए लगाई गई विशाल स्क्रीन पर स्लाइड लगाई जाएगी। महाकाल मंदिर देश का एकमात्र ऐसा ज्योतिर्लिंग है, जहां तड़के चार बजे होने वाली मंगला आरती में भगवान को भस्म स्नान कराया जाता है। भस्म अर्पण के कारण ही इस आरती का नाम भस्म आरती पड़ा। देशभर के भक्तों में भस्म आरती दर्शन की प्रबल उत्कंठा रहती है। सख्त कदम उठाना शुरू कर दिए इसके लिए भक्त दलालों को हजारों रुपये देने के लिए भी तैयार हो जाते हैं। लंबे समय से मंदिर में रुपये लेकर भस्म आरती दर्शन अनुमति दिलाने का चल रहा है। मंदिर समिति ने भ्रष्टाचार रोकने के लिए सख्त कदम उठाना शुरू कर दिए हैं। 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है ऐसे मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है, फिर भी नए मामले समाने आ रहे हैं। मंदिर समिति की पड़ताल में एक बात स्पष्ट रूप से सामने आ रही है कि कुछ मामले में दर्शनार्थी ही दलालों को रुपये की पेशकश करते हैं तथा किसी भी तरह से दर्शन अनुमति प्राप्त करना चाहते हैं। प्रतिदिन 1700 भक्तों को अनुमति भगवान महाकाल की भस्म आरती दर्शन के लिए मंदिर समिति प्रतिदिन करीब 1700 भक्तों को अनुमति जारी करती है। इसमें मंदिर की वेबसाइट के माध्यम से 400 भक्तों को ऑनलाइन अनुमति दी जाती है। 500 अनुमति प्रोटोकाल के तहत वीआईपी भक्तों को मिलती है। 400 सीट पुजारी, पुरोहित के यजमानों के लिए आरक्षित हैं, वहीं सामान्य दर्शनार्थियों के लिए 400 सीटों का कोटा है। आम भक्तों को महाकाल महालोक के नंदी द्वार के समीप स्थित भस्म आरती काउंटर से प्रतिदिन रात आठ बजे से ऑफलाइन अनुमति भी दी जाती है। प्रति व्यक्ति 200 रुपये शुल्क भगवान महाकाल की भस्म आरती दर्शन के लिए प्रति व्यक्ति 200 रुपये शुल्क चुकाना होता है। आनलाइन अनुमति लेने वाले भक्त ई-पेमेंट से भुगतान करते हैं। पुजारी, पुरोहित के यजमान व प्रोटोकाल के तहत अनुमति लेने वाले भक्तों को भुगतान के लिए लिंक भेजी जाती है। बढ़ता जा रहा भ्रष्टाचार भस्म आरती में भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। चार माह में एक दर्जन ऐसे मामले आ चुके हैं, जिसमें बिचौलियों ने दर्शन अनुमति दिलाने के नाम पर भक्तों से ठगी की है। इसमें मंदिर समिति के कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड, समिति सदस्य, पुजारी, पुरोहित के सेवक सहित अन्यों की संलिप्तता भी सामने आ चुकी है। दिसंबर से लेकर अब तक आधा दर्जन प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। इनमें 10 लोग जेल भी जा चुके हैं। महापर्वों पर चलायमान दर्शन भस्म आरती दर्शन के प्रति भक्तों के बढ़ते रुझान को देखते हुए मंदिर प्रशासन द्वारा महाशिवरात्रि, श्रावण मास जैसे प्रमुख पर्व त्योहार पर चलायमान दर्शन व्यवस्था लागू की जाती है। इस व्यवस्था से दर्शनार्थी चलते हुए भस्म आरती के दर्शन कराए जाते हैं। सिंहस्थ महापर्व के समय तो पूरे माह सिर्फ चलायमान दर्शन व्यवस्था ही रहती है। दलालों के चंगुल में ना फंसें भक्त     दर्शनार्थी मंदिर समिति द्वारा बनाए गए नियम के अनुसार भस्म आरती दर्शन की अनुमति प्राप्त करें। दलालों के चंगुल में नहीं फंसें, इसके लिए जनजागरूकता के प्रयास तेज किए जाएंगे। – एसएन सोनी, डिप्टी कलेक्टर व उप प्रशासक, महाकाल मंदिर     मंदिर के आसपास लाइव दर्शन के लिए लगी मेगा एलईडी पर स्लाइड चलाई जाएगी। इसमें भस्म आरती के नियम व शुल्क से संबंधित जानकारी के साथ अनुमति के लिए दलालों के चंगुल में नहीं फंसने की अपील रहेगी।     कंट्रोल रूम से की जाएगी लगातार उद्घोषणा।     मंदिर के अन्नक्षेत्र में भी भस्म आरती अनुमति के लिए बाहरी लोगों से संपर्क नहीं करने तथा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि नहीं देने के सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे। बोर्ड पर टोल फ्री नंबर भी लिखा रहेगा। भक्त इस पर शिकायत भी कर सकेंगे। अभी यह हो रहा     मंदिर परिक्षेत्र में कुछ स्थानों पर सूचना बोर्ड लगे हैं।     भक्तों को उद्घोषणा के माध्यम से सतर्क किया जाता है।  

एयरपोर्ट में महिला पैसेंजर ने कपड़े उतारे, हंगामा किया… चीखती-चिल्लाती रही

टेक्सास अमेरिका के टेक्सास स्थित एक एयरोपोर्ट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अचानक कपड़े उतारकर हिंसक हो गई है। खबर है कि महिला ने कई लोगों को घायल किया और लोगों को दांतों से भी काटा। कहा जा रहा है कि वह खुद को देवी वीनस बता रही थी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। टेक्सास के डेलस पोर्ट वर्थ इंटरनेशनल पर यह घटना 14 मार्च की है। महिला की पहचान समांथा पामा के तौर पर हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला पर एयरपोर्ट के रेस्त्रां मैनेजर को उसकी ही पैंसिल से सिर और चेहरे पर चोट पहुंचाने की कोशिश के आरोप हैं। इसके अलाव उसपर एक शख्स के हाथों पर बुरी तरह से काटने के भी आरोप लगे हैं। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला पूरी तरह से नग्न है और पानी फेंक रही है। उसने टीवी की स्क्रीन को तोड़ दिया और अश्लील हरकतें कर रही है। खबर है कि एयरपोर्ट पर मौजूद एक महिला ने पामा को कोट भी दिया, जिसके बाद वह भाग खड़ी हुई और शोर मचाने लगी। पुलिस को पामा टर्मिनल डी के गेट डी1 पर मिली है। खास बात है कि वह खून से लथपथ थी, लेकिन कथित तौर पर उनका नहीं था। इस हरकत के बाद पामा को पुलिस हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने पुलिस को बताया है कि वह उस दिन अपनी दवा नहीं ले सकी थीं। हालांकि, अब तक यह भी साफ नहीं है कि वह किस बीमारी की कौन सी दवा ले रही थीं। उन्होंने पुलिस को यह भी जानकारी दी है कि वह अपनी 8 साल की बेटी के साथ यात्रा कर रही थीं। व्यस्त एयरपोर्ट पर इस तरह के बर्ताव की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है। कहा जा रहा है कि पामा किसी मानसिक बीमारी का शिकार हो सकती हैं, लेकिन स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस की तरफ से जांच जारी है।

ईओडब्ल्यू ने धान घोटाले का खुलासा किया, जिसमें 60 हजार क्विंटल धान में हेरा फेरी मिली

 भोपाल  धान खरीद और मिलिंग में घोटाला अब तक डेढ़ सौ करोड़ रुपये की राशि पार कर गया है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश में धान खरीदी समितियां के विरुद्ध की जा रही जांच में खुलासा हुआ कि ऐसा घोटाला पहली बार नहीं हुआ है बल्कि आशंका यह है कि यह बरसों से चला आ रहा है। फिलहाल अब तक 60 हजार क्विंटल धान की हेराफेरी उजागर हुई है। समितियों व अधिकारियों की मिलीभगत से धान की खरीद से लेकर गोदाम तक में इंट्री कागजों में बता दी जाती है। इनके परिवहन का पैसा भी ये लोग मिलजुलकर हड़प कर लेते हैं। ऐसा ही मामला पकड़ में आ चुका है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ अब तक 38 समितियां के विरुद्ध एफआईआर कर चुका है। इसमें 135 व्यक्तियों को आरोपित बनाया गया है। बालाघाट, सतना, सीधी, मैहर, डिंडौरी, सागर, पन्ना और सिवनी में यह गड़बड़ी मिली है। सिवनी में शकुंतला देवी राइस मिल के विरुद्ध भी आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। कई राज्यों की बोरी मिली ईओडब्ल्यू की जांच में राइस मिल से कई राज्यों की बोरियां बरामद हुई हैं। इनमें पाया गया कि इस वर्ष जिस मात्रा में राइस मिलों को धान दिया गया था, वह कम मिला। इसके साथ ही 2297 क्विंटल चावल हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र,बिहार, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा की बोरियों में पाया गया है। चार साल पहले भी सामने आया था चावल घोटाला चार साल पहले भी चावल घोटाला सामने आया था लेकिन उसमें कोई भी मिल संचालक जिम्मेदार नहीं ठहराया गया था। तब 22 जिलों के गोदामों में 73 हजार 540 टन पोल्ट्री ग्रेड का चावल मिला था। तीन सौ करोड़ के इस चावल घोटाले में सरकारी गोदामों तक घटिया (पोल्ट्री ग्रेड) चावल मिलर ने ही पहुंचाया था। ये चावल कोरोना काल में 22 जिलों में गरीब व प्रवासी मजदूरों को बांटने के लिए रखा गया था। इन जिलों के गोदामों में 73 हजार 540 टन से अधिक निम्न गुणवत्ता का चावल मिला था। प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी इस चावल के वितरण पर नाराजगी जताई थी। इतना बड़ा घोटाला सरकारी गोदाम के कर्मचारियों, मिलर और अधिकारियों की मिलीभगत के बगैर संभव नहीं था। सरकार ने गठित किए जांच दल इधर, समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के सत्यापन एवं अन्य शिकायतों पर जांच दल गठित कर कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टरों को दिए गए हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने विस्तृत जांच के निर्देश देते हुए सात दिनों के अंदर विस्तृत रिपोर्ट की अपेक्षा की है। अपर कलेक्टर करेंगे जांच दल का नेतृत्व जांच दल के अध्यक्ष कलेक्टर द्वारा नामांकित अपर, संयुक्त या डिप्टी कलेक्टर होंगे। जिला आपूर्ति नियंत्रक या खाद्य अधिकारी संयोजक होंगे। उप/सहायक आयुक्त सहकारिता/ महाप्रबंधक जिला केंद्रीय सहकारी बैंक जिला प्रबंधक मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन और जिला प्रबंधक मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग और लाजिस्टिक्स कार्पोरेशन सदस्य होंगे। जांच दल द्वारा उपार्जित धान, धान परिवहन, धान जमा, धान कमी की मात्रा, मिलर्स को भुगतान की स्थिति, मिलवार धान प्रदाय की मात्रा, धान उठाव की मात्रा और मिलवार सीएमआर जमा मात्रा की विस्तृत जांच की जाएगी। कम मात्रा में जमा होने की जांच हो : राजपूत खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने निर्देश दिया है कि गोदामों में धान कम मात्रा में जमा होने के कारणों की जांच कराई जाए एवं संबंधित उपार्जन समिति/परिवहनकर्ता आदि से शार्टेज मात्रा की वसूली कर संबंधित किसानों को भुगतान किया जाए। उपार्जन केंद्रों पर धान की शार्टेज की प्रतिपूर्ति बाजार एवं अन्य माध्यमों से कदापि न कराई जाए। धान परिवहन में उपयोग किए गए वाहनों की ट्रैकिंग एवं डाटा जिले से एवं टोल नाकों से प्राप्त करें। जिला परिवहन अधिकारी के माध्यम से धान परिवहन में उपयोग किए गए वाहनों की श्रेणी, प्रकार और लोडिंग क्षमता की जानकारी प्राप्त करें। इन बिंदुओं पर जांच कर अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार तत्काल संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें। जांच के दौरान जिला प्रबंधक सिविल सप्लाइज कार्पोरेशन द्वारा मिलों को धान के नए डिलेवरी आर्डर जारी नहीं किए जाएंगे।

सौरभ हत्‍याकांड के आरोपी साहिल के जेल में कटे लंबे बाल कटवा, नानी ने की मुलाकात

मेरठ यूपी के मेरठ के सौरभ राजपूत हत्‍याकांड ने देश भर में लोगों को झकझोर कर दिया। सौरभ की पत्‍नी मुस्‍कान के साथ मिलकर बेहद क्रूरता से इस हत्‍याकांड को अंजाम देने और फिर शव के टुकडे़ कर ड्रम में सीमेंट भरकर सील कर देने साहिल शुक्‍ला का लुक जेल में बदल गया है। साहिल का लुक उसकी गिरफ्तारी के बाद से ही चर्चा में है। साहिल सिर पर जूड़ा बांधता था। जेल में उसके लंबे बाल कटवा दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि साहिल ने खुद ही बाल कटवाने की इच्‍छा जाहिर की थी। जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने भी इसकी पुष्टि की। उन्‍होंने बताया कि जेल में आने के बाद साहिल के बाल कटवाए गए हैं। फिलहाल साहिल को किसी काम पर नहीं लगाया गया है। इस बीच मंगलवार को साहिल की नानी पुष्‍पा देवी ने जेल में उससे मुलाकात की है। मुलाकात के बाद नानी ने बताया कि साहिल से बात हुई है। उसने कहा कि उसने इतना सब कुछ नहीं किया है। साहिल ने कहा कि कोई परेशानी नहीं है। पुष्पा देवी ने कहा कि साहिल को कोई परेशानी होगी तो भी वह नहीं बताएगा और कह देगा कि ठीक हूं। सौरभ की तेरहवीं की रस्म बुधवार को ब्रह्मपुरी स्थित आवास पर की गई। इस दौरान सौरभ के भाई राहुल उर्फ बबलू ने कहा कि अपने भाई को इंसाफ दिलाने के लिए वह कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। इसके लिए चाहे कितना भी समय लग जाए, वो हारेंगे नहीं। वहीं, दूसरी ओर आरोप लगाया कि जिस तरह से साहिल की नानी जेल में मुलाकात करने पहुंच गई, उसी तरह से मुस्कान के परिजन भी आगे जाकर उसे केस में मदद करेंगे। इस मामले में मुस्कान के परिजनों की भूमिका होने का भी आरोप लगाया। फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए सुनवाई सौरभ की बुआ की बेटी चित्रा ने कहा कि मुस्कान को फांसी होनी चाहिए। पुलिस जल्द चार्जशीट दाखिल करे और सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की व्यवस्था करें।

BCCI महिला विश्व कप की मेजबानी करेगा, इस शहर में खेला जाएगा फाइनल मुकाबला, इंदौर में क्रिकेट का रोमांच

इंदौर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 का आयोजन भारत में होने वाला है. इसकी आगाज 29 सितंबर को होने जा रहा है, जिसका फाइनल मुकाबला 26 अक्टूबर को खेला जाएगा. फाइनल मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित होगा. ESPNCricInfo की रिपोर्ट के अनुसार, महिला क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी भारत के अन्य शहरों में भी होगी, जिसमें विशाखापत्तनम, तिरुवनंतपुरम, रायपुर और इंदौर शामिल हैं. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टूर्नामेंट के मैच भले इंदौर को न मिले हों लेकिन क्रिकेट प्रेमियों की निराशा विमेंस वर्ल्ड कप मैच के मिलने से दूर हो जाएगी। दरअसल, 29 सितंबर से आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है। इस बार मेजबानी भारत कर रहा है। इंदौर के अलावा रायपुर, विशाखापट्‌टनम, मोहाली और तिरुवनंतपुरम में भी मैच होंगे। हालांकि, ये अभी तय नहीं है कि इंदौर में कितने मैच होंगे और कौन-कौन से देशों की टीमें यहां भिड़ेंगी। इसका शेड्यूल अभी तय होना बाकी है। 2024 में खेला गया था आखिरी टी-20 मध्यप्रदेश को 2018 के बाद लगातार 7वें साल आईपीएल का एक भी मैच नहीं मिला है। इससे यहां के फैंस मायूस नजर आ रहे हैं। 14 जनवरी 2024 को इंदौर में आखिरी इंटरनेशनल टी-20 मैच खेला गया था। यह मैच होलकर स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच था। इसके बाद यह माना जा रहा था कि 2025 के शेड्यूल में इंदौर को एक मैच जरूर मिल सकता है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में अब तक 9 इंटरनेशनल मैच और इतने ही आईपीएल मैच हो चुके हैं। भारत 12 साल बाद विमेंस वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रहा है। इससे पहले 2013 में महिलाओं के वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी। किन टीमों को मिलेगा दूसरा मौका? 2022-2025 ICC महिला चैम्पियनशिप की निचली चार टीमें— बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और आयरलैंड को महिला क्रिकेट विश्व कप में जगह बनाने का दूसरा मौका मिलेगा. इसके अलावा, यह टूर्नामेंट भारत के लिए ऐतिहासिक होगा, क्योंकि यह 2013 के बाद पहली बार होगा जब भारत 50 ओवर के महिला विश्व कप की मेजबानी करेगा. पिछली बार, भारतीय टीम ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई थी. भारत ने 2016 में महिला T20 विश्व कप की भी मेजबानी की थी. 2025 का संस्करण 2022 की तरह ही 31 मैचों के साथ आयोजित होगा, जिसमें कुल आठ टीमें भाग लेंगी. भारत की विश्व कप यात्रा अब तक भारत ने महिला वनडे विश्व कप नहीं जीता है. महिला टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2017 में आया था, जब टीम इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में उपविजेता रही थी. भारतीय टीम इस बार खिताब जीतकर इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इसके पहले भारत ने तीन बार महिला विश्व कप को होस्ट कर चुका है. सबसे पहले साल 1978 में, दूसरी बार 1997 में और तीसरी बार 2013 में किया था. 5 शहरों में होंगे 8 देशों के मैच विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में 8 टीमें हिस्सा लेंगी। मेजबान भारत समेत ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और श्रीलंका ने क्वालिफाई कर लिया है। वहीं, 2 जगह के लिए 9 अप्रैल से पाकिस्तान में क्वालिफायर मुकाबले खेले जाने हैं। इसमें पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, आयरलैंड, थाईलैंड और स्कॉटलैंड की टीमों के नाम हैं। क्वालिफायर टीम के नाम फाइनल होने के बाद ही सभी मैचों के शेड्यूल तय होंगे। मोहाली, तिरुवनंतपुरम और रायपुर में अब तक विमेंस इंटरनेशनल मैच नहीं हुए हैं। इंदौर के नेहरू स्टेडियम में 2 विमेंस मैच हुए हैं, जिनमें से एक 1997 के वर्ल्ड कप में हुआ था। विशाखापट्टनम का ACA-VDCA स्टेडियम विमेंस इंटरनेशनल मैच की होस्टिंग कर चुका है। यहां 5 वनडे और 6 टी-20 खेले जा चुके हैं। 2024 में एमपीएल के उद्घाटन मैच के पहले सीएम डॉ. मोहन यादव ने नए क्रिकेट स्टेडियम का शुभारंभ किया था। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बीसीसीआई सचिव जय शाह, पूर्व कप्तान कपिल देव मौजूद रहे थे। एमपीएल के मैच भी इंदौर के खाते में आईपीएल की तर्ज पर एमपीएल टी-20 (मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग) 2025 इस बार इंदौर में होगा। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) ने इस साल मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) के दूसरे सीजन को इंदौर के होलकर स्टेडियम में आयोजित करने का फैसला किया है। पिछले साल यह टूर्नामेंट ग्वालियर में हुआ था, लेकिन इस बार रोटेशन पॉलिसी के तहत इंदौर को मेजबानी मिली है। पिछले साल 9 दिन में समाप्त हुए टूर्नामेंट की तुलना में इस बार 12-13 दिन तक मुकाबले चल सकते हैं। इंदौर में 31 मई से शुरू होने जा रही इस लीग में सात टीमों के बीच मुकाबला होगा। बता दें कि 2024 के मध्यप्रदेश लीग टी-20 में ग्वालियर चीताज, मालवा पैंथर्स, रीवा जगुआर, भोपाल लेपर्ड और जबलपुर लॉयंस टीम के बल्लेबाज और गेंदबाजों ने अपना जलवा दिखाया था। इस बार उज्जैन और सागर की टीमें भी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। एमपीएल को आने वाले वर्षों में मध्यप्रदेश के अन्य शहरों में भी आयोजित करने की योजना है। इसका उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को बड़ा मंच और प्रदेश में क्रिकेट को बढ़ावा देना है। पिछले साल 5 टीमों के बीच 15 से 23 जून के बीच 12 मैच खेले गए थे।

मुख्यमंत्री ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान को सफल बनाने समयबद्ध क्रियान्वयन के दिये निर्देश

पक्का आवास पाने से कोई न छूटे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीएम आवास योजना का लाभ गांव-गांव तक पहुंचाने 31 मार्च तक पूर्ण करें सर्वे कार्य जनजातीय ग्रामों में टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के लिए करें प्रयास पारम्परिक मछुआरों को संरक्षण देने बनाएं कार्ययोजना जनजातीय परिवारों की माताओं-बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए करें सभी उपाय जनजातीय परिवारों को उपलब्ध कराएं दुधारू गाय मुख्यमंत्री ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान को सफल बनाने समयबद्ध क्रियान्वयन के दिये निर्देश भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जनजातीय वर्ग के सभी हितग्राहियों को पक्का आवास प्रदान करें। कोई भी हितग्राही आवास पाने से वंचित न रहे। किन्हीं भी कारणों से आवास पाने से छूट गये पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना की पात्रतानुसार सबको पक्के घर की सौगात दी जाये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में उन्होंने अभियान के मैदानी क्रियान्वयन से जुड़े सभी विभागीय अधिकारियों को अभियान तहत गांव और हितग्राही चयन का काम पूरा कर तय कार्य योजना एवं मापदंडों के अनुसार लक्षित क्षेत्रों में विकास कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह अभियान जनजातीय समुदाय के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा। उन्होंने अधिकारियों को अभियान में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव नवकरणीय ऊर्जा मनु श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संजय दुबे, अपर मुख्य सचिव उर्जा नीरज मंडलोई, अपर मुख्य सचिव नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्रीमती रश्मि शमी, प्रमुख सचिव वित्त मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य गुलशन बामरा, सचिव एवं आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. सुदाम खाड़े, आयुक्त जनजातीय कार्य श्रीमन शुक्ल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभियान की अब तक की प्रारंभिक प्रगति एवं केन्द्र सरकार को अभियान के संदर्भ में भेजे गये विकास प्रस्तावों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने जनजातीय गांवों, बसाहटों, मजरों टोलों में ज़रूरत वाले विकास कार्यों में गति लाने ठोस रणनीति बनाने पर जोर दिया। केंद्र सरकार के इस अभियान से राज्य सरकार जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि जनजातीय वर्ग के लिए संचालित सभी योजनाओं का लाभ हर हितग्राही तक पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के जनजातीय ग्रामों में टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के लिए शासन स्तर पर प्रयास किए जाएं। गांव में मिट्टी का परीक्षण कर किसानों को बताया जाए कि उन्हें कौन सी फसल लगाना ज्यादा लाभदायक होगा। साथ ही टिकाऊ एवं पर्यावरण अनुकूल खेती को प्रोत्साहित करने के लिए सेमिनार आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि जनजातीय परिवारों के बच्चों में कुपोषण को दूर करने के लिए शासकीय सहयोग से दुधारू गाय उपलब्ध कराई जाए। इससे जनजातीय वर्ग की माताओं और बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय आबादी वाले 89 विकासखंडों में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए 31 मार्च 2025 तक सर्वे का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सबको पक्का आवास देने की मंशा से समर्पित होकर कार्य करें। पारम्परिक उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग के लिए शुरू करें ई-कॉमर्स सुविधा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजातीय ग्रामों में रहने वाले लोगों को पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और बैठक जैसे आयोजन के लिए गांव-गांव में सामुदायिक भवन उपलब्ध कराए जाएं। यहां होने वाले आयोजनों से जनजातीय संस्कृति समृद्ध रहेगी। उन्होंने जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में प्रदेश के चयनित 11 हजार 377 जनजातीय ग्रामों में रहने वाले लोगों द्वारा उगाई जाने वाली रागी, कोदो-कुटकी जैसे मोटे अनाज (मिलेट्स) की खरीदारी शासन स्तर पर करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मोटे अनाज के विक्रय के लिए प्रदेश में विशेष मंडियां शुरू की जाए जिससे गांव के लोगों को उनकी फसल का उचित दाम मिले और बिचौलियों का नेटवर्क खत्म हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजातीय लोगों द्वारा तैयार किए जा रहे पारम्परिक उत्पादों एवं खाद्य उत्पादों की देश-दुनिया में बेहतर मार्केटिंग के लिए ई-कॉमर्स की सुविधा शुरू की जाए। मत्स्य उत्पादन में संभावनाओं को देखते हुए निर्यात का दायरा बढ़ाएं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में ही मछलियों के बीज तैयार करने की व्यवस्था के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी से कार्य योजना तैयार की जाए। बैठक में प्रमुख सचिव मछुआ कल्याण एवं मत्स्य पालन डीपी आहूजा ने अवगत कराया कि विभाग पारम्परिक मछुआरों को संरक्षण प्रदान करने के लिए योजनाओं पर कार्य कर रहा है। प्रदेश में हेचरी विकसित कर दूसरे राज्यों को मत्स्य-बीज बेचने से रोजगार एवं आय में वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि मत्स्य उत्पादन में अपार संभावनाओं को देखते हुए निर्यात का दायरा बढ़ाया जाए। साथ ही उन्होंने कहा‍ कि जनजातीय कृषकों की आय बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार संकल्पित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिन स्थानों पर खेती की संभावना कम है, वहां लोगों को पशुपालन के लिए प्रोत्साहित कर लाभान्वित किया जाए। पोषण वाटिका की स्थापना में बालाघाट और मण्डला को मिले प्राथमिकता मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभियान में शामिल जनजातीय ग्रामों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में सिकल सेल एनीमिया रोग के पीड़ितों को चिन्हित कर उनके उपचार की समुचित व्यवस्था की जाए। बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जबलपुर और शहडोल में मरीजों के बोनमेरो ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत बालाघाट और मण्डला जिले में पोषण वाटिकाएं प्राथमिकता से स्थापित करने के निर्देश दिए। विद्युत कनेक्शन के लिए मजऱे-टोलों पर दें विशेष ध्यान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सुदूर जनजातीय ग्रामों में बिजली और पानी के कनेक्शन की बाधाओं को दूर किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को सोलर पम्प योजना से लाभान्वित करने … Read more

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet