LATEST NEWS

‘पेड्डी’ से आया राम चरण का फर्स्ट लुक

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण आज 40 साल के हो गए हैं. एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’  को अपार सफलता मिली थी. इसके बाद एक्ट्रेस कियारा आडवानीके साथ राम चरण को फिल्म गेम चेंजर में देखा गया था. वहीं, अब एक्टर के बर्थडे पर आरसी16 के मेकर्स ने उनके फैंस को तोहफा दिया है. मेकर्स ने फिल्म का ऑफिशियल टाइटल और फर्स्ट लुक जारी कर दिया है. क्या है आरसी16 का ऑफिशियल टाइटल बता दें कि मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म आरसी16 के ऑफिशियल टाइटल को अनाउंस करते हुए राम चरण का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है. फिल्म आरसी16 का ऑफिशियल टाइटल ‘पेड्डी’ है. मेकर्स ने कैप्शन में राम चरणको बर्थडे विश करते हुए लिखा है, ‘जमीन का आदमी और प्रकृति की शक्ति. आरसी16 ‘पेड्डी’  है. हैप्पी बर्थडे ग्लोबल स्टार राम चरण.’ मेकर्स ने आरसी16 ‘पेड्डी’ से राम चरण के दो पोस्टर जारी किया है. फोटो में एक्टर लंबे बालों और घने दाढ़ी में काफी दमदार लुक में दिख रहे हैं. इस पोस्ट के पहले पोस्टर में वह सिगरेट जलाते दिख रहे हैं. उनकी आंखों में एग्रेशन और चेहरे का भाव देखकर लग रहा है कि जैसे वो किसी के खिलाफ जंग लड़ने जा रहे हैं. इसके अलावा दूसरे पोस्टर में राम चरण के हाथ में बैट दिख रहा है. बता दें कि फिल्म आरसी16 ‘पेड्डी’ के राइटर और डायरेक्टर बुची बाबू सना हैं. खबर है कि ये एक स्पोर्ट ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म में राम चरण  अहम भूमिका में हैं. फिल्म में राम चरण  के साथ एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर लीड रोल में दिखाई देने वाली हैं.

बाप ने 4 बच्‍चों की हत्‍या के बाद कर ली खुदकुशी, शाहजहांपुर में दर्दनाक घटना

शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. चार बच्चों की हत्या करके पिता ने खुदकुशी कर ली. यह घटना पारिवारिक कलह के चलते हुई है. फॉरेंसिक टीम सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे हैं. मरने वाले बच्चों की उम्र 10 और 8 साल की लड़की, 7 और 5 साल का लड़का शामिल है. जानकारी के मुताबिक, पिता ने अपने चारों मासूम बच्चों की गला काटकर हत्या की. इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. फिलहाल पुलिस में शवों को कब्ज में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है. क्या है पूरा मामला? दरअसल, घटना थाना रोजा क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव की है. बताया जा रहा है कि इसी गांव का रहने वाला राजीव अपने घर में था और उसके चार बच्चे (तीन बेटियां और एक बेटा) भी थे. देर रात किसी वक्त राजीव ने अपनी 13 साल की बेटी स्मृति, 9 साल की बेटी कीर्ति, 7 साल की बेटी प्रगति और 5 साल के बेटे ऋषभ की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या को अंजाम देने के बाद राजीव ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी और उसका बाबा घर के बाहर सो रहा था. सुबह जब बाबा ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो दरवाजा अंदर से बंद मिला, जिसके बाद किसी तरह से बाबा घर के अंदर पहुंचा और उसने वहां पर जो नजारा देखा तो उसकी रूह कांप गई. वहां उसके चार पोते और पोती की खून से सनी लाश पड़ी हुई थी. जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है. फिलहाल, पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है.  

गाजा में जनता का विरोध, युद्ध शुरू होने के बाद से हमास के खिलाफ सबसे बड़ा प्रदर्शन

गाजा इजराइल के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से उत्तरी गाजा में फिलिस्तीनियों ने ही सबसे बड़ा हमास विरोधी विरोध प्रदर्शन किया है. इसमें शामिल होने लिए सैकड़ों फिलिस्तीनी सड़कों पर उतरे. उन्होंने युद्ध को समाप्त करने की मांग की और मांग की कि हमास सत्ता से हट जाए. ये प्रदर्शन गाजा पट्टी के उत्तरी हिस्से में बेत लाहिया में हुए. इजरायली सेना द्वारा लगभग दो महीने के संघर्ष विराम के बाद गाजा पर अपनी गहन बमबारी फिर से शुरू करने के एक हफ्ते बाद भीड़ इकट्ठा हुई थी। मंगलवार, 25 मार्च की देर रात सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो और तस्वीरों में सैकड़ों प्रदर्शनकारी, जिनमें ज्यादातर पुरुष थे, “बाहर, बाहर, बाहर, हमास बाहर” और “हमास आतंकवादियों” के नारे लगाते हुए दिखाई दिए. उनके हाथों में प्ले कार्ड थे जिनपर “युद्ध बंद करो” और “हम शांति से रहना चाहते हैं” जैसे नारे लिखे हुए थे. सवाल यह है कि आखिर फिलिस्तीन में आम लोग अब हमास के खिलाफ क्यों सड़कों पर उतर रहे हैं. जानकारों का कहना है कि आम इंसान जंग से आजीज आ चुके हैं. कुछ ये भी कह रहे हैं कि यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस चेतावनी का भी असर हो सकता है जिसमें उन्होंने हमास-इजरायल जंग को खत्म करने के लिए फिलिस्तीनियों को कहीं और बसाने की बात कही थी. खैर इसका कारण जो भी, लेकिन आम फिलिस्तीनियों का सड़क पर उतरना गाजा और पूरे मध्य पूर्व में शांति की आहट का संकेत देता है. बुधवार को ज्यादातर प्रदर्शन गाजा के उत्तरी हिस्से में हुए. लोग 17 महीने से चल रही इजराइल के साथ जंग को खत्म करने की मांग कर रहे थे, जिसने गाजा में जिंदगी को बहुत मुश्किल बना दिया है. लेकिन प्रदर्शनकारियों ने हमास की भी खुलकर आलोचना की, जिसका अब भी गाजा पर कब्जा है. बेत लाहिया कस्बे में करीब 3,000 लोग जमा हुए. वहां मंगलवार को भी ऐसा ही प्रदर्शन हुआ था. जनता हमास का पतन चाहती है… जैसे नारे लगाए गए. गाजा शहर के शिजैया इलाके में भी दर्जनों लोगों ने “बाहर, बाहर, हमास बाहर जाओ” के नारे लगाए. ‘हमारे बच्चे मारे गए’ न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक अबेद रदवान नाम के एक शख्स ने कहा, “हमारे बच्चे मारे गए, हमारे घर तबाह हो गए.” उन्होंने बेत लाहिया के प्रदर्शन में हिस्सा लिया था और कहा कि यह युद्ध, हमास, फिलिस्तीनी गुटों, इजराइल और दुनिया की चुप्पी के खिलाफ था. अम्मार हसन, जिन्होंने मंगलवार को प्रदर्शन में हिस्सा लिया, ने बताया कि यह शुरू में युद्ध के खिलाफ छोटा प्रदर्शन था, लेकिन बाद में 2,000 से ज्यादा लोग जुट गए और हमास के खिलाफ नारे लगाने लगे. उन्होंने कहा, “हम सिर्फ हमास को प्रभावित कर सकते हैं. प्रदर्शन से इजराइल रुकेगा नहीं, लेकिन हमास पर असर पड़ सकता है.” हमास ने पहले प्रदर्शनों को हिंसा से रोका था, लेकिन इस बार कोई साफ हस्तक्षेप नहीं दिखा. शायद इसलिए कि इजराइल के साथ जंग फिर शुरू होने के बाद हमास कमजोर दिखाई दे रहा है. हमास के वरिष्ठ नेता बासेम नईम ने फेसबुक पर कहा कि लोगों को प्रदर्शन का हक है, लेकिन उनका ध्यान “अपराधी हमलावर” इजराइल पर होना चाहिए. बेत लाहिया के परिवारों के बुजुर्गों ने इजराइल के नए हमले और गाजा में सभी आपूर्तियों पर सख्त रोक के खिलाफ प्रदर्शनों का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि समुदाय इजराइल के खिलाफ सशस्त्र प्रतिरोध का पूरा समर्थन करता है. बेत हनून के मोहम्मद अबू साकर ने कहा, “यह प्रदर्शन राजनीति के बारे में नहीं था, यह लोगों की जिंदगी के बारे में था. हम हत्या और विस्थापन रोकना चाहते हैं. हम इजराइल को नहीं रोक सकते, लेकिन हमास से रियायतें मांग सकते हैं.” दो दिन से लगातार प्रदर्शन जबालिया में भी मंगलवार को ऐसा ही प्रदर्शन हुआ. एक प्रदर्शनकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि वे इसलिए शामिल हुए क्योंकि “सबने हमें नाकाम किया.” उन्होंने इजराइल, हमास, पश्चिमी समर्थित फिलिस्तीनी प्राधिकरण और अरब मध्यस्थों के खिलाफ नारे लगाए. वहां हमास की सुरक्षा बल नहीं दिखे, लेकिन समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़पें हुईं. बाद में उन्हें प्रदर्शन में शामिल होने का पछतावा हुआ, क्योंकि इजराइली मीडिया ने हमास विरोध पर जोर दिया. इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने फिलिस्तीनियों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा, “हमास को गाजा से हटाओ और बंधकों को तुरंत रिहा करो. यही जंग रोकने का तरीका है.” यह प्रदर्शन इजराइल के हमास के साथ संघर्षविराम खत्म करने और सैकड़ों लोगों को मारने वाले हमलों के एक हफ्ते बाद शुरू हुए. इस महीने की शुरुआत में इजराइल ने गाजा में भोजन, ईंधन, दवा और मानवीय सहायता रोक दी. 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के हमले, जिसमें 1,200 लोग मारे गए और 251 बंधक बनाए गए, के बाद यह जंग शुरू हुई थी. इजराइल के जवाबी हमलों में 50,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं.

PM मोदी ने अपने पत्र में शेख मुजीबुर्रहमान की विरासत को मिटाने की कोशिश की का किया जिक्र

नई दिल्ली भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की राह देख रहे बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस को एक खास चिट्ठी मिली है. ये चिट्ठी प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश के स्वतंत्रता दिवस पर लिखी है. बांग्लादेश अपना स्वतंत्रता दिवस 26 मार्च को मनाता है. यह दिन 1971 में उस ऐतिहासिक क्षण को बताता है, जब भारत की सैन्य सहायता के बदौलत बांग्लादेश पूर्वी पाकिस्तान से अलग होकर एक स्वतंत्र देश बना था. पीएम मोदी ने इस चिट्ठी में इतिहास का जिक्र किया और 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम की अटूट भावना को भारत-बांग्लादेश के मजबूत संबंधों की नींव बताया, और सूक्ष्म रूप से बांग्लादेश को उसकी स्थापना में भारत की भूमिका की याद दिलाई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पत्र में बांग्लादेश मुक्ति संग्राम का जिक्र उस समय किया है जब भारत के इस पड़ोसी देश में बंग बंधु शेख मुजीबुर्रहमान की विरासत को मिटाने की कोशिश की जा रही है. बांग्लादेश में पिछले साल 5 अगस्त को कथित क्रांति के बाद शेख हसीना को सत्ता से हटाने के बाद शेख मुजीबुर्रहमान से जुड़े प्रतीकों, चिह्नों पर हमले हुए हैं. बांग्लादेश स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा साझा किये गए संदेश में PM मोदी ने बांग्लादेश के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा है, “यह दिन हमारे साझा इतिहास और बलिदान का प्रमाण है, जिसने हमारी द्विपक्षीय साझेदारी की नींव रखी है.” दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों को स्वीकार करते हुए उन्होंने आगे कहा, “बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम की भावना हमारे संबंधों के लिए मार्गदर्शक बनी हुई है, जो कई क्षेत्रों में फली-फूली है और हमारे लोगों को ठोस लाभ पहुंचा रही है. हम शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए अपनी साझा आकांक्षाओं और एक-दूसरे के हितों और चिंताओं के प्रति पारस्परिक संवेदनशीलता के आधार पर इस साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.” गौरतलब है कि 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान भारत ने पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) के लोगों को सैन्य, राजनयिक और मानवीय सहायता प्रदान की. भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ युद्ध लड़ा, जिसके परिणामस्वरूप 16 दिसंबर 1971 को ढाका में पाकिस्तान की हार हुई और बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र बन गया. बता दें कि यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही है, वहीं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के राजनीतिक वापसी की चर्चा जोर पकड़ रही है. 1971 के मुक्ति संग्राम का जिक्र कर पीएम मोदी ने बांग्लादेश को संदेश दिया है कि बांग्लादेश के निर्माण में भारत का रोल दोनों देशों के बीच रिश्तों का रेफरेंस प्वाइंट है. गौरतलब है कि शेख हसीना की सत्ता से विदाई के बाद बांग्लादेश के नए शासन ने भारत से टकराव वाला रुख अपनाया है. लेकिन भारत पर कई चीजों के लिए निर्भर रहने वाला बांग्लादेश अब घुटनों पर आ रहा है. बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की इच्छा जताई है और इस बाबत भारत को अपना संदेश भेजा है. चर्चाएं हैं कि बैंकॉक में 3-4 अप्रैल को होने वाले बिमस्टेक शिखर सम्मेलन के दौरान यूनुस प्रधानमंत्री मोदी से मिल सकते हैं. लेकिन पीएम मोदी मोहम्मद यूनुस से मिलेंगे या नहीं इस मुद्दे पर नई दिल्ली ने अबतक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.   विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पहले एक संसदीय समिति को बताया था कि बांग्लादेश के अनुरोध पर विचार किया जा रहा है. सरकारी सूत्रों ने  बताया कि कार्यक्रम के दौरान मोदी की द्विपक्षीय बैठकों की घोषणा बाद में की जाएगी. बता दें कि शेख हसीना के जाने के बाद बांग्लादेश बॉर्डर पर भारत की ओर से किए जा रहे बाड़ेबंदी, बांग्लादेश में हिन्दुओं की सुरक्षा समेत अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर ढाका का व्यवहार लीक से हटकर और भारत की अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहा है. इसलिए भारत बांग्लादेश के साथ रिश्तों को आगे ले जाने पर सतर्क रहा है. 

नया टैक्स नहीं लगाएंगे, हरसंभव तरीके से बढ़ाएंगे जनता की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

हम विरासत से विकास की ओर बढ़ रहे हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अगले पांच साल में राज्य का बजट करेंगे दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव नया टैक्स नहीं लगाएंगे, हरसंभव तरीके से बढ़ाएंगे जनता की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल को बनाएंगे मेट्रोपॉलिटन सिटी भोपाल शहर की सभी दिशाओं में बनाएंगे नगर द्वार भोजपुर रोड में बनाएंगे भोज द्वार, इंदौर-उज्जैन रोड पर विक्रम द्वार मुख्यमंत्री का भोपाल उत्सव मेला समिति ने जीआईएस की सफलता के लिए किया सम्मान भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश के चहुंमुखी विकास में मध्यप्रदेश का योगदान अव्वल रहेगा। भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में मध्यप्रदेश पीछे नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि हम विरासत से विकास की ओर बढ़ रहे हैं। अगले 5 साल में हम प्रदेश का सालाना बजट दोगुना कर देंगे। कोई नया टैक्स नहीं लगाएंगे बल्कि नागरिकों की आय बढ़ाकर अपने बजट को बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि भोपाल की प्राकृतिक सम्पदा और इसके पुरा-इतिहास के संवर्धन में कोई कसर नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनका सौभाग्य है कि उन्हें जनता की सेवा का अवसर मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भोपाल उत्सव मेला समिति द्वारा आयोजित नागरिक सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम भोपाल को एक सुदंर मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाएंगे। भोपाल शहर में सभी दिशाओं से आने वाली सड़कों में नगर द्वार बनाए जाएंगे। भोजपुर मंदिर रोड पर ‘भोज द्वार’ और इंदौर-उज्जैन मार्ग पर विक्रमादित्य के सुशासन के प्रतीक स्वरूप ‘विक्रम द्वार’ बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जीआईएस में विश्व से उद्योगपति भोपाल आए। भोपाल आकर उन सभी को आनंद आ गया, क्योंकि यहां की झीलें, तालाब और यहां की संस्कृति जीवंत हैं, यही हमारी पूंजी है। उन्होंने कहा कि भोपाल देश का एकमात्र राजधानी क्षेत्र है जहाँ मानव और बाघों के सह-अस्तित्व का अनोखा और अद्वितीय उदाहरण विद्यमान है। भोपाल शहर के समीप ही रातापानी अभयारण्य है। यहां दुर्लभ बाज मिलने की भी पुष्टि हुई है। यह हमारी राजधानी को और भी आकर्षक बनाते हैं। उन्होंने कहा कि हम भोपाल शहर का सतत सौन्दर्यीकरण कर रहे हैं। हम भोपाल की विरासतों को चिरस्थायी बनाए रखेंगे। भोपाल उत्सव मेला समिति द्वारा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की सफलता के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सम्मान किया गया। भोपाल के 35 से अधिक व्यापारी संघों, उद्योगपतियों एवं समाजसेवियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का होली मिलन समारोह में आत्मीय सम्मान कर उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी। भोपाल में पहली बार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) आयोजित करने और अपनी कुशलता व कर्मठता से जीआईएस को सफल बनाने के लिए भोपाल मेला उत्सव समिति द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रशस्ति (सम्मान) पत्र दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सबके सहयोग से हमको विकास की नई ऊंचाईयों तक ले जाएंगे। अब तक जो नहीं हुआ वो करके दिखाएंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ राजनीतिज्ञ रघुनंदन शर्मा, नगर निगम के सभापति किशन सूर्यवंशी, रवीन्द्र यति, भोपाल मेला उत्सव समिति के अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल, डीबी ग्रुप के चेयरमेन सुधीर अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, राहुल कोठारी, आशीष अग्रवाल सहित भोपाल शहर के सभी व्यापारी संघों के पदाधिकारी, उद्योगपति एवं समाजसेवी उपस्थित थे। मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि जीआईएस ने पूरे विश्व में भोपाल की शान बढ़ाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश के औद्योगिक विकास को एक नई रफ्तार मिली है।  

देशभर में चलेगा अभियान, राम जन्मोत्सव पर हर घर में होगा यह काम, VHP ने बनाया खास प्लान

 नई दिल्ली देश भर में हिंदुत्व अभियान को आगे बढ़ाते हुए विश्व हिंदू परिषद (BHP) ने रामनवमी और हनुमान जयंती सहित अपने राष्ट्रव्यापी समारोह ‘श्रीराम महोत्सव’ मनाने का ऐलान किया है, जो पंद्रह दिनों तक चलेगा. हिंदू समूह के स्थानीय कार्यकर्ता 30 मार्च 2025 से शुरू होने वाले पूरे 15 दिनों के दौरान देश भर में सैकड़ों स्थानों पर श्री राम महोत्सव के दौरान जुलूस और धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेंगे. इस बीच, रामनवमी एक बार फिर पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए राजनीतिक युद्ध का मैदान बन गई है, क्योंकि दोनों पार्टियां राज्य में 2026 के चुनावों से पहले बढ़े तनाव के बीच जश्न मनाने की तैयारी कर रही हैं. क्या है प्लान? विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “संगठन ने श्रीराम महोत्सव की देशव्यापी तैयारियां की है. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल श्रीराम नवमी और श्री हनुमान जन्मोत्सव के अलावा श्रीराम महोत्सव के पूरे 15 दिनों के दौरान देशभर में सैकड़ों स्थानों पर शोभायात्रा और धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेगा. स्थानीय कार्यकर्ता अपने-अपने स्थानों पर वहां की लोक परंपराओं के अनुसार पूरी भव्यता और दिव्यता के साथ इन कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे.” उन्होंने आगे कहा कि श्रीराम महोत्सव के कार्यक्रम चैत्र मास के पहले दिन यानी विक्रम संवत 2082 की प्रतिपदा 30 मार्च 2025 से शुरू होंगे. उत्तरी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में श्रीराम महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाली श्री हनुमान जन्मोत्सव की भव्य दिव्य शोभायात्रा 12 अप्रैल 2025 को दोपहर 12:00 बजे शुरू होगी. विनोद बंसल ने कहा कि सभी श्री राम भक्तों, श्री हनुमान भक्तों एवं भारत भक्तों से गुजारिश है कि वे इन सभी कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लें और धार्मिक आध्यात्मिक एवं राष्ट्रीय जागरण के इस पावन कार्य में अपनी शुभ आहुति दें.  

विक्रमोत्सव का आयोजन 30 मार्च को अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में

विक्रमोत्सव का आयोजन 30 मार्च को अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में विक्रमोत्सव में सुनील रावत देगे सम्राट विक्रमादित्य की नाट्य प्रस्तुति सिंगरौली कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला ने बताया कि विक्रम संवत 2082 का शुभारंभ ईसवी कलैण्डर 30 मार्च 2025 को हो रहा है। जिला स्तर पर विक्रमोत्सव समारोह का आयोजन अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में प्रातः 10 बजे किया जायेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रम्ह ध्वज का वंदन के साथ किया जायेगा। समारोह में उपस्थित अतिथियों द्वारा ब्रम्ह ध्वज का वंदन किया जायेगा। एवं विक्रम संवत की भूमिका के बारे मे अवगत कराने के साथ ही कलाकरो के द्वारा नाट्य प्रस्तुति “सम्राट विक्रमादित्य“ का मंचन किया जायेगा।       कलेक्टर श्री शुक्ला ने बताया कि इस अवसर पर सूर्य उपासना आयोजन अंतर्गत नाट्य प्रस्तुति सम्राट विक्रमादित्य का मंचन नाट्य दल निर्देशन  श्री सुनील रावत एवं नाट्य दल के सदस्यों के द्वारा किया जायेगा। कलेक्टर श्री शुक्ला के द्वारा उक्त सम्पूर्ण समारोह हेतु जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.बी सिंह नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कुं. अंजली पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, स्कूल में हर्ष का माहौल

सतना  रामपुर बाघेलान बेला में संचालित शिकांगो पब्लिक स्कूल की कक्षा 5वीं की छात्रा कुं. अंजली पटेल ने जवाहर नवोदय विद्यालय, रैकवारा (विकासखंड नागौद) में चयनित होकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंजली पिता स्वर्गीय जितेंद्र पटेल, निवासी पगरा बड़ा टोला, जिला सतना की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय संचालक पुष्पराज सिंह सहित सभी शिक्षकों एवं अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया। स्कूल परिवार ने अंजली को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। अंजली की इस सफलता से स्कूल में खुशी का माहौल है, और अन्य विद्यार्थियों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी।

एनसीएल की ब्लॉक-बी परियोजना ने ग्राम महदेइया में लगाया नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर

एनसीएल की ब्लॉक-बी  परियोजना ने ग्राम महदेइया में लगाया नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर   160 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लिया लाभ सिंगरौली   बुधवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की ब्लॉक-बी परियोजना द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत ग्राम महदेइया में नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में डॉ. सुरोजीत सेन शर्मा (ब्लॉक-बी) तथा डॉ. बिन्सी सी. टी. (केंद्रीय अस्पताल, सिंगरौली) से चिकित्सकों की टीम के द्वारा उपस्थित लोगों का  समान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को आवश्यक दवाइयों का नि: शुल्क वितरण भी किया गया। शिविर के दौरान 160 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी (सीएसआर), ब्लॉक-बी सहित परियोजना से अन्य कर्मचारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। गौरतलब है कि एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों द्वारा समय-समय पर सीएसआर के तहत ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है। एनसीएल समय समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में एनसीएल की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

सतना पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी का युवा कांग्रेस ने किया जोरदार स्वागत

सतना  एक दिवसीय प्रवास पर सतना पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी एवं अजय सिंह राहुल का युवा कांग्रेस ने अजगर माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत, स्वागत करने वालो में मुख्यरूप से मशहूद अहमद शेरू, अंकदेव सिंह दिग्गी, पंकज शुक्ला, सौरव शर्मा लल्ला, मैहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे।

भारत सरकार जल्द ही एक सरकारी टैक्सी प्लेटफॉर्म शुरु करने जा रही :मंत्री शाह

नई दिल्ली भारत सरकार बहुत जल्द ही ओला-उबर जैसे टैक्सी सर्विसेज के तर्ज पर एक सरकारी टैक्सी प्लेटफॉर्म शुरु करने जा रही है. इसका ऐलान केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में अपने एक भाषण में किया. संसद में बोलते हुए शाह ने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहकार से समृद्धि का विजन सिर्फ एक नारा नहीं है. उन्होंने कहा, “सहकारिता मंत्रालय इसे हकीकत बनाने के लिए पिछले साढ़े 3 साल से अथक प्रयास कर रहा है.” इस नए बनाए गए मंत्रालय के प्रमुख के रूप में शाह का लक्ष्य पूरे देश में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करना है. अमित शाह ने क्या कहा… अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में त्रिभुवन सहकारिता यूनिवर्सिटी की स्थापना से संबंधित बिल पर हुई चर्चा का जवाब दिया. इस दौरान अमित शाह ने सहकारिता मंत्रालय के गठन और इसके बाद मंत्रालय की ओर से किए गए कार्यों को गिनाया. अपने इस जवाब के बीच में शाह ने कहा कि, “सरकार बहुत जल्द ही आने वाले कुछ महीनों में ओला-उबर (Ola-Uber) जैसी एक सहकारी टैक्सी प्लेटफॉर्म (Cooperative Taxi) शुरू करने वाली है. जो टू-व्हीलर, रिक्शा और फोर-व्हीलर का भी रजिस्ट्रेशन करेगी. इसका मुनाफा किसी धन्नासेठों के हाथ में नहीं जाएगा… बल्कि सीधे ड्राइवर के पास जाएगा.”   कोऑपरेटिव इंश्योरेंस कंपनी की तैयारी… सहकारिता मंत्री शाह ने सदन में यह भी कहा कि, “बहुत कम समय के अंदर हम एक कोऑपरेटिव इंश्योरेंस कंपनी भी बनने जा रही है, जो देश भर की सभी कोऑपरेटिव व्यवस्था का इंश्योरेंस करेगी. मैं विश्वास के साथ बताता हूं कि, ये कंपनी बनने के बाद कुछ ही समय में ये प्राइवेट सेक्टर की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी बन जाएगी.” दुनिया में पहली बार होगा ऐसा… अगर सरकार द्वारा प्रस्तावित इस नए सहकारी टैक्सी प्लेटफॉर्म को शुरू किया जाता है. तो भारत प्राइवेट राइड-हेलिंग सर्विसेज के लिए सरकार समर्थित सहकारी विकल्प प्रदान करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा. इस तरह की कोऑपरेटिव टैक्सी सर्विसेज दुनिया के किसी और देश में उपलब्ध नहीं है. भारत में सहकारी उपक्रमों का एक सफल इतिहास रहा है, जिसमें सबसे उल्लेखनीय नाम है अमूल, जिसने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक बना दिया और विश्व स्तर पर 8वीं सबसे बड़ी डेयरी कंपनी बन गई. ओला-उबर की बढ़ेगी मुश्किल.. कोऑपरेटिव टैक्सी सर्विस शुरू किए जाने के बाद ओला-उबर जैसी राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म प्रदाता कंपनियों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी. ऐसा माना जा रहा है कि ये सहकारी व्यवस्था कम कीमत में लोगों को राइड सुविधाएं उपलब्ध कराएगी. इसके अलावा ये प्राइवेट कंपनियां छोटी राइड के लिए भी ग्राहकों से मनमानी कीमत वसूलती हैं और कमीशन के नाम पर ड्राइवर्स को कम पैसे ही देती हैं. जिसकी शिकायत कैब-ड्राइवर्स आए दिन करते रहते हैं. हालांकि अभी सरकार ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि ये कोऑपरेटिव टैक्सी प्लेटफॉर्म किस तरह से काम करेगा.

प्रधानमंत्री पत्रकारों से किया वायदा पूरा करे:अशोक पांडेय

प्रधानमंत्री पत्रकारों से किया वायदा पूरा करे:अशोक पांडेय जंतर मंतर पर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ का महाधरना BSPS ने पत्रकार सुरक्षा कानून सहित 10 सूत्री मांगें प्रधानमंत्री को भेजीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम सौंपा ज्ञापन, मिलने का समय मांगा पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन. राजनितिक दलों एवं अधिवक्ता संघ का मिला समर्थन. देशभर के 20 राज्यों के सैकड़ो पत्रकार हुए शामिल.   नई दिल्ली  भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (बीएसपीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने से पहले पत्रकारों सुरक्षा कानून लाने का जो वादा किया था, उसे पूरा करे और पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट जल्द से जल्द लागू करे।आज नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक दिवसीय महाधरना को श्री पाण्डेय ने संबोधित किया। इस धरने में देशभर के पत्रकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और विभिन्न महत्वपूर्ण दस सूत्रीय मांगों को लेकर भारत सरकार का ध्यान आकर्षित किया। प्रमुखमांगों में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करना ,स्वास्थ्य बीमा योजना लागू किया जाए,रेलवे कंसेशन सेवाएं पुनः बहाल करना , अधिस्वीकृत पत्रकारों को टोल शुल्क से मुक्त किये जाने सम्बन्धी मांग, पत्रकार आवास योजना  पूरे देश में समान रूप से लागू की जाए,पत्रकार हत्या के मामलों की फास्ट ट्रैक जांच – इन मामलों में विशेष अदालतों द्वारा ट्रायल की व्यवस्था करने की मांग रखी गई।  पत्रकारों पर दर्ज झूठे मामलों की निष्पक्ष जांच के लिए समिति बनाई जाए, यूट्यूबर्स और अन्य डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए नई नीति बनाई जाने, मध्य व छोटे अखबारों के विकास के लिए उन्हें जीएसटी से छूट दिये जाने,डीएवीपी और आईपीआरडी में संघ के प्रतिनिधित्व को अनिवार्य करने की मांग रखी गई। इस महाधरना को भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज हसन, उपाध्यक्ष आंध्र प्रदेश के राघवेंद्र मिश्रा, संगठन सचिव गिरधर शर्मा(उत्तराखंड ) राष्ट्रीय सचिव डॉ. नवीन आनंद जोशी(मध्य प्रदेश) चंदन मिश्रा( झारखंड ),राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती एस.एस.नसरीन (पश्चिम बंगाल)राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती इंदु बंसल (हरियाणा), तमिलनाडु के पी रविंद्र चंद्रन सहित विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डॉ अरुण सक्सेना महासचिव महेंद्र शर्मा,छत्तीसगढ़ यूनिट के अध्यक्ष गंगेश द्विवेदी, उत्तर प्रदेश यूनिट से शिबू निगम, मुन्ना त्रिपाठी, जयद वाजपेई,पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष शैलेश्वर पांडा, बानी व्रत करार, सुभाशीष पाल, मनोज शाह, स्वप्न करार,तमिलनाडु के पी रवि चंद्रन, मुन्नू स्वामी, गांधी गणेशन, राजस्थान यूनिट से राजेंद्र शर्मा, आरके जोशी, कानपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सरस बाजपेई,बिहार के संजीव जायसवाल, नंदन झा, झारखंड से राजीव मिश्रा, जावेद इस्लाम, अरविंद ठाकुर, जगदीश सलूजा,  विभिन्न राज्यों के पत्रकारों ने धरने में बढ़-चढ़कर भाग लिया और इसे सफल बनाया। इस दौरान भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में पत्रकारों की सुरक्षा, अधिकार और उनके विकास से संबंधित मुद्दों पर शीघ्र कदम उठाने की मांग की गई। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ का यह महाधरना पत्रकारों की एकता और उनके अधिकारों की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस महा धरने को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों जिनमें संजय प्रजापति संजय प्रजापति राष्ट्रीय महासचिव एनसीपी, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कविता वर्मा, आमआदमी पार्टी, लोक समाज पार्टी, निर्दलीय सांसद पप्पू यादव , भारतीय किसान यूनियन के राजेश अग्रवाल,भाजपा सांसद मनीष जायसवाल, कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत , टीएमसी सांसद अरूप चक्रवर्ती, कश्मीर से नेशनल कांफ्रेंस के सांसद आगा सैयद रूहल्ला मेहंदी ने अपना समर्थन दिया।

बिरला ओपस पेंट्स ने लखनऊ में पहला विशेष पेंट स्टूडियो लॉन्च किया, जो है पेंटिंग की सभी जरूरतों के लिए एक खास जगह

बिरला ओपस पेंट्स ने लखनऊ में पहला विशेष पेंट स्टूडियो लॉन्च किया, जो है पेंटिंग की सभी जरूरतों के लिए एक खास जगह ग्राहक अनुभव पर केंद्रित डिज़ाईन के साथ यह पेंट स्टूडियो उत्तर प्रदेश में अपनी तरह का पहला कंपनी ओन्ड एवं कंपनी ऑपरेटेड स्टोर है। बिरला ओपस पेंट स्टूडियो इनोवेशन और पर्सनालाईज़ेशन का मिश्रण पेश करता है। यह होम डेकोर के सपनों को साकार करने के लिए विशेषज्ञ मार्गदर्शन एवं आकर्षक स्पेस प्रदान करता है। लखनऊ आदित्य बिरला ग्रुप की ग्रासिम इंडस्ट्रीज़ के तहत आने वाले ब्रांड, बिरला ओपस पेंट्स ने आज लखनऊ में अपना दूसरा बिरला ओपस पेंट स्टूडियो (कंपनी ओन्ड एवं कंपनी ऑपरेटेड स्टोर) शुरू किया। गुरुग्राम में अपने पहले पेंट स्टूडियो की सफल शुरुआत के बाद, यह विस्तार इनोवेशन, प्रीमियम पेशकशों और दिलचस्प ग्राहक अनुभव द्वारा पेंट एवं डेकोर उद्योग में परिवर्तन लाने की ब्रांड की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है। यह लॉन्च बिरला ओपस पेंट्स की विकास रणनीति का सबसे अहम कदम है, जिसका मकसद पूरे भारत में अपने रिटेल नेटवर्क को फैलाना है। कंपनी आने वाले महीनों में एक्सपीरियंशल रिटेल पर केंद्रित रहते हुए मुंबई, नवी मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद, कोलकाता, जयपुर, अहमदाबाद और सूरत में अपने एक्सपीरियंस सेंटर खोलने की योजना बना रही है। लखनऊ के इस बिरला ओपस पेंट स्टूडियो को बड़ी ही रचनात्मकता से एक प्रेरणा केंद्र के रूप में बनाया गया है, जो पारंपरिक पेंट स्टोर्स से काफी अलग है। यह एक अनुभव केंद्र है, जहां ग्राहक नए आइडिया खोज सकेंगे और साथ ही रंगों को छूकर, महसूस करके उन्हें वास्तविक माहौल में अनुभव कर सकेंगे। ग्राहकों को यहां रंग चयन, टेक्सचर और पेंट लगाने की तकनीकों पर निशुल्क विशेषज्ञ मार्गदर्शन मिलेगा। साथ ही उन्नत विज़ुअलाइज़ेशन टूल्स की मदद से वे अपने चुने हुए रंगों को वास्तविक माहौल में देख सकेंगे। पेंट के अलावा, यह पेंट स्टूडियो वॉलपेपर, डिज़ाइनर फिनिश और खास कोटिंग की सुविधा भी देता है, जिससे यहां आपको संपूर्ण डेकोर समाधान मिलता है। बिरला ओपस पेंट्स के सीईओ, श्री रक्षित हरगवे ने बताया कि, “गुरुग्राम में हमारे पहले बिरला ओपस पेंट स्टूडियो की सफलता के बाद, हमें यह अद्वितीय अनुभव लखनऊ में लाने की बहुत खुशी है। हम पूरे देश में रंगों के अनुभव को नया आयाम देने की दिशा में कार्यरत हैं। भारत में उपभोक्ता अब पेंट खरीदते समय या सेवाएं लेते समय नए और बेहतर विकल्पों को अपनाना पसंद करते हैं। उपभोक्ताओं की इस बदलती दिलचस्पी को समझते हुए, हम बिरला ओपस पेंट्स में ऐसे खास अनुभव केंद्र बना रहे हैं, जो गृहस्वामियों को अपने सपनों का घर बनाने का मौका देते हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘यह एक्सपीरियंस सेंटर उत्कृष्टता, इनोवेशन और अतुलनीय गुणवत्ता की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हमारा विश्वास है कि हर घर को एक व्यक्तिगत स्पर्श मिलना चाहिए। हम इस सेंटर में 170 से अधिक उत्पाद और कुछ अधिक एक्सक्लुसिव विकल्प पेश कर रहे हैं। इसलिए हमारे ग्राहक हमारे पेंट, डिज़ाईनर फिनिश और वॉलपेपर्स का अनुभव बिल्कुल नए और अद्वितीय रूप में ले सकेंगे। हमारा उद्देश्य है कि पेंटिंग एक ऐसी कला बन जाए, जो जगहों को व्यक्तिगत कहानियाँ बयाँ करने में समर्थ बना दे।” नए स्टोर का पता: बिरला ओपस पेंट स्टूडियो, ग्राउंड फ्लोर, पृथ्वी रतन हाइट्स, सीपी 4, विजयंत खंड, फैजाबाद रोड, गोमती नगर, लखनऊ, यू.पी. गोमतीनगर, लखनऊ – 226010 बिरला ओपस पेंट का हर स्टूडियो आर्किटेक्ट्स और इंटीरियर डिज़ाईनर्स के लिए एक केंद्र है, जहाँ उन्हें संसाधनों, नमूनों और विशेषज्ञ सपोर्ट के साथ एक समर्पित कार्यस्थल मिलता है, जहाँ प्रोफेशनल्स सहयोगपूर्वक निर्माण कर सकते हैं।

कमिश्नर के अध्यक्षता में संभागीय समीक्षा बैठक आयोजित

कमिश्नर के अध्यक्षता में संभागीय समीक्षा बैठक आयोजित स्कूल चलो अभियान एवं गंगा जल सर्वधन अभियान को बृहद स्तर पर करे संचालितः-कमिश्नर  सिंगरौली कमिश्नर रीवा संभाग श्री बीएस जामोद ने व्हीसी के माध्यम से संभाग के जिलो की शासकीय कार्यो की समीक्षा की। राजस्व कार्यो की समीक्षा करते हुये कमिश्नर ने निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरणो के तामीली एवं पटवारी के लंबित रिर्पोटो का नियमिति रूप से मानीटरिंग करे। पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुयें यह सुनिश्चित करे कि कोई भी प्रकरण समय सीमा से अधिक समय तक लंबित न रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जिलें आरसीएमएस रैकिंग अंतर्गत राजस्व प्रकरणो का निराकरण पूरी तत्परता के साथ करे। सभी जिले प्रयास करे कि प्रदेश स्तर से जारी होने वाली  रैकिंग में अच्छा स्थान प्राप्त करे। उन्होने निर्देश दिए कि राजस्व न्यायालयों में 5 वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणो सहित 2 से 5 वर्ष के मध्य लंबित राजस्व प्रकरण हेतु विशेष पहल चलाकर प्रकरणो का निराकरण करे। उन्होंने निर्देश दिए कि नामातरण, बटनवारा, सीमांकन, नक्शा तरमीम, डायर्वजन, अभिलेख दुरूस्ती करण सहित धारणधिकार के प्रकरणो का तत्परता के साथ निराकरण किया जाना सुनिश्चित करे।  संभागीय कमिश्नर ने गेहु उपार्जन की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए कि सभी जिले उपार्जन केन्द्रो को निर्धारित कर केन्द्रों में सम्पूर्ण व्यवस्थाए पूर्ण करले। गेहु उपार्जन के लिए शासन द्वारा 31 मार्च तक पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए है कि किसानो को अधिक से अधिक पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया जायें। उन्होने निर्देश दिए कि उचित मूल्य दुकानो के माध्यम से राशन प्राप्त कर रहे सभी हितग्राहियों को शत प्रतिशत ई केवाईसी पूर्ण करायें। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जायें कि उचित मूल्य दुकानों राशन का स्टांक समय से पहुचे ताकि बिना किसी असुविधा के हितग्राहियों को समय पर राशन का वितरण किया जा सके।  संभगीय कमिश्नर ने 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नवीन शिक्षण सत्र की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए कि स्कूल चले अभियान के तहत घर घर पहुचकर बच्चो को विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया जाये। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाये कोई भी बच्चा विद्यालय प्रवेश से वंचित नही रहे। कमिश्नर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिकल सेल अमिनिया की जिलें में सम्पूर्ण रूप  से स्क्रीनिग करले। रोग से पिड़ित व्यक्ति का समुचित ईलाज कराया जायें। सभी चिन्हित टी.बी बिमारी से पिड़ित मरीजो को सम्पूर्ण पोषण आहार हेतु फूड बास्केट का शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया जायें। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग आपसी समन्वय बनाकर जिले में कुपोषित बच्चो को चिन्हित कर एनआरसी में भर्ती कराए ताकि उनका उचित उपचार किया जा सके। इसी के साथ यह भी सुनिश्चित करे कि आगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता बच्चो के अभिभावको को बच्चो के समुचित ईलाज के लिए प्रेरित करे।      संभगीय कमिश्नर ने गर्मी के मौसम में जल संकट का मद्देनजर रखते हुयें निर्देश दिए कि जल संकट से निपटने के लिए जिले के ऐसे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र जहा पर जल संकट उत्पन्न होने की संभावना है उनको चिन्हित कर अभी से ही समुचित व्यवस्था करले ताकि पेयजल की समस्या का निवारण समय पर ही कर लिया जायें। कमिश्नर ने 30 मार्च से शुरू होने वाले जल गंगा सर्वधन अभियान के तैयारियो की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए कि जिले में अभियान को वृहद स्तर पर चालाया जाये अभियान में जिले के जन प्रतिनिधियों, स्वंसेवी संस्थाओ सहित आम नागरिको को भी जोड़े ताकि अभियान का सफल क्रियान्व किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए अभियान की प्रति दिवस मानीटरिंग की जायें।  कमिश्नर ने  बैठक में निर्देश दिए कि गर्मी के दिनों में राहगीरो के लिए चिन्हित स्थलो पर प्याउ की व्यवस्था कराने के साथ ही मवेशियो के लिए हौदा मे पानी भरकर रखवाएं एवं पंक्षियों के लिए मिट्टी के बर्तनो में जल की व्यवस्था करे। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए गए कि गर्मी के दौरान चलने वाली लू से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान चलायें। कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष से कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, नगर निगम आयुक्त डी.के शर्मा, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, सीएमएचओ एन.के जैन, डीएसओ पी.सी चन्द्रवंशी, जिला शिक्षा अधिकारी एस.बी सिंह, डीपीसी आर.एल शुक्ला व्हीसी के माध्मय से बैठक से जुड़े रहे।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, संजय गांधी चिकित्सालय को सर्व-सुविधायुक्त बनाया जा रहा

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी विस्तार भवन, कैंसर यूनिट तथा डॉक्टर्स क्वार्टस के निर्माण कार्य त्वरित गति से कराये और नियत समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण के साथ पूरे करें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय रीवा के सभागार में निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, संजय गांधी चिकित्सालय को सर्व-सुविधायुक्त बनाया जा रहा है। नवीन आवश्यक भवनों के निर्माण के साथ ही चिकित्सकीय उपकरणों की उपलब्धता तथा डॉक्टर्स एवं अन्य पैरामेडिकल स्टाफ के पदों की पूर्ति की जा रही है ताकि संभाग के किसी भी जिले के मरीज को इलाज के लिये बाहर न जाना पड़े और सभी प्रकार के रोगों का इलाज रीवा में हो सके। उप मुख्यमंत्री ने कैंसर यूनिट के निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। बैठक में बताया गया कि 20 करोड़ रूपये की लागत से कैंसर यूनिट का कार्य आगामी 6 माह में पूर्ण कर लिया जायेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंसर यूनिट की स्थापना के साथ ही कैंसर के इलाज के लिये 200 विस्तर का अस्पताल भी बनाया जायेगा। उन्होंने 35 करोड़ रूपये की लागत से निर्माणाधीन सुपरस्पेशलिटी विस्तार भवन कार्य की जानकारी ली तथा कार्य को गति देने के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री ने डॉक्टर्स के लिये 35 करोड़ रूपये से निर्माणाधीन आवासीय क्वार्टस की प्रगति की समीक्षा के दौरान कार्य में धीमी प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त की तथा निर्माण एजेंसी को निर्देश दिये कि अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में कार्य को पुन: समीक्षा करें तथा अपेक्षित प्रगति न होने पर एजेंसी को ब्लैक-लिस्टेड करने की कार्यवाही प्रस्तावित की जाय। उन्होंने निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों की सतत मानिटरिंग करें तथा प्रगति से अवगत करायें। उप मुख्यमंत्री ने बैठक के उपरांत निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती नीता कोल, डीन मेडिकल कालेज डॉ. सुनील अग्रवाल, एसडीएम हुजूर वैशाली जैन, अधीक्षक संजय गांधी अस्पताल डॉ. राहुल मिश्रा, अधीक्षक सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल डॉ. अक्षय श्रीवास्तव सहित डॉक्टर्स व निर्माण के अधिकारी व निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिला अस्पताल में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय रीवा में 100 बेड के विस्तार भवन तथा नवीन ओपीडी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने 10 करोड़ रूपये की लागत से बनाये जाने वाले विस्तार भवन एवं दोनों भवनों को जोड़ने वाले कॉरीडोर का निर्माण शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने 8 करोड़ रूपये की लागत से बनाये जा रहे ओपीडी भवन का शीघ्र संचालन प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. संजीव शुक्ला, सिविल सर्जन डॉ. प्रतिभा मिश्रा सहित निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet