LATEST NEWS

दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर जारी है मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर होने की खबर

रायपुर  छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर-नारायणपुर जिले की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। अब तक 5 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मौके से 3 शव और इंसास राइफल बरामद की गई है। नक्सलियों के बड़े कैडर्स की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने कोर इलाके में घेराबंदी की। करीब 500 जवान इस अभियान में शामिल हैं। फायरिंग सुबह 8 बजे से जारी है। इंद्रावती नदी के पार ऑपरेशन पुलिस को जानकारी मिली थी कि इंद्रावती नदी के पार भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी आधार पर एक दिन पहले दंतेवाड़ा और बीजापुर से जवानों को अभियान के लिए रवाना किया गया था। 25 मार्च की सुबह नक्सलियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। सूत्रों के मुताबिक, फोर्स ने नक्सलियों को चारों ओर से घेर लिया है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय और एएसपी आरके बर्मन ने बताया कि मुठभेड़ जारी है। पूरी स्थिति सर्च ऑपरेशन खत्म होने के बाद ही स्पष्ट होगी। दोनों ओर से हो रही फायरिंग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जंगल में पहले से मौजूद नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से लगातार गोलियां चल रही हैं। खबर है कि जवानों ने नक्सलियों को घेर लिया है। मुठभेड़ के बारे में पूरी जानकारी कुछ देर बाद पता चलेगी। लेकिन माना जा रहा है कि फोर्स ने बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है, जिससे कई नक्सली मारे जा सकते हैं। नक्सलियों को हो सकता है भारी नुकसान दंतेवाड़ा के SP गौरव राय ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जवानों को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद ऑपरेशन शुरू किया गया। फिलहाल मुठभेड़ जारी है और ज्यादा जानकारी का इंतजार है। यह मुठभेड़ ऐसे समय में हो रही है जब बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। सुरक्षा बल लगातार नक्सलियों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस मुठभेड़ से नक्सलियों को बड़ा नुकसान होने की संभावना है। चार दिन पहले इसी इलाके में 30 नक्सली मारे गए थे चार दिन पहले इसी इलाके में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 30 नक्सलियों को मार गिराया था। दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर 26 और कांकेर में 4 नक्सली ढेर हुए थे। यह नक्सलियों के लिए उनके TCOC (टैक्टिकल काउंटर ऑफेंसिव कैंपेन) माह में सबसे बड़ा नुकसान माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, यह हमला हाल ही में सरेंडर किए नक्सली दिनेश मोड़ियाम की सूचना के आधार पर किया गया था।

बैडमिंटन खिलाड़ी कु. गौरांशी शर्मा ने जीता कांस्य पदक, खेल मंत्री सारंग ने दी बधाई

भोपाल दिनांक 20 से 24 मार्च 2025 तक दूसरी राष्ट्रीय डेफ शूटिंग, टेबल टेनिस और टेनिस चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन अहमदाबाद (गुजरात) में किया गया। अहमदाबाद में आयोजित इस प्रतियोगिता में आज म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी भोपाल के खिलाड़ी कुशाग्र सिंह राजावत ने शानदार खेल प्रदर्शन कर 01 स्वर्ण और 01 रजत सहित 02 पदक अर्जित किये। अहमदाबाद (गुजरात) में हो रही राष्ट्रीय डेफ शूटिंग चैम्पियनशिप में खेल अकादमी के खिलाड़ी ने शूटिंग (रायफल) ने 50मी. रायफल 3पोजीशन स्पर्धा में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करते हुये स्वर्ण एवं 50मी. रायफल प्रोन में 01 रजत पदक सहित कुल 02 पदक अपने नाम किया। उल्लेखनीय है कि शूटिंग खिलाड़ी कुशाग्र सिंह राजावत शूटिंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक जोयदीप कर्माकर और सहा. प्रशिक्षक वैभव शर्मा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत हैं। इसी चैम्पियनशिप में खेल अकादमी की बैडमिंटन खिलाड़ी कु. गौरांशी शर्मा ने बैडमिंटन के सिंगल इवेन्ट में कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता के बैडमिंटन खेल का स्वर्ण तमिलनाडु और रजत उत्तरप्रदेश के नाम रहा। प्रतियोगिता का दूसरा कांस्य पदक पंजाब ने अर्जित किया। खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी बधाई दूसरी राष्ट्रीय डेफ शूटिंग और बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2025 के दोनों पदक विजेता खिलाड़ियों कुशाग्र सिंह राजावत और कु. गौरांशी शर्मा के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुये मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बधाई दी है।  

देश भर के केन्द्रीय शस्त्र पुलिस बल, राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 600 से अधिक पुरुष एवं महिला पुलिस कार्मिक ले रहे हैं भाग

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश खेलों के क्षेत्र में तेज़ी से उभर कर सामने आ रहा है। भविष्य में हमारा प्रदेश खेलों की राजधानी बनेगा।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में निशानेबाजों की खोज के लिए कार्यक्रम प्रारंभ करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रशासन और बीएसएफ के समन्वय से निशानेबाजों की खोज की जाएगी। उन्हें रेवती रेंज में प्रशिक्षण भी दिलाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यकम के आयोजन के लिए बीएसएफ के टीम को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज इंदौर के रेवती रेंज में 18वीं अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी (खेल) चैम्पियनशिप-2024 के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रतियोगिता केंद्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय (सीएसडब्ल्युटी) सीसुबल, इंदौर द्वारा आयोजित की जा रही है, जो 24 से 29 मार्च 2025 चलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर एक स्मारिका का विमोचन भी किया। उद्घाटन समारोह में बीएसएफ और पुलिस ब्रास बैंड द्वारा बजाए गए लयबद्ध मार्चिग धुनों पर केंद्रीय पुलिस संगठनों और विभिन्न राज्य पुलिस टीमों द्वारा स्मार्ट और साफ-सुथरे मार्च पास्ट, बीएसएफ बोल्ड्स टीम द्वारा वेपन से ड्रिल/करतब का प्रदर्शन और एनटीसीडी (राष्ट्रीय श्वान प्रशिक्षण केंद्र), टेकनपुर के श्वानों द्वारा सुरक्षा कर्तव्यों का पालन करते हुए विशेष रूप से भारतीय नस्लों के कुत्तों की शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परेड की सलामी ली और गुब्बारे और खुले आसमान में कबूतर भी छोड़े। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सिविल प्रशासन,  पुलिस, शीर्ष औद्योगिक संगठन के प्रमुख, बल के जवानों,  परिवारों और प्रतिष्ठित नागरिकों सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। रेवती रेंज में आयोजित इस वार्षिक चैम्पियनशिप खेल प्रतियोगिता में देश भर के केन्द्रीय शस्त्र पुलिस बल, राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस बलों के कार्मिक भाग ले रहे हैं। यह पिछले 5 वर्षों में आयोजित नहीं किया जा सका था एवं आखिरी बार 2019 में पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित किया गया था। यह 24 से 29 मार्च 2025 तक इंदौर के रेवती रेंज में आयोजित किया जा रहा है। छह दिनों की इस प्रतियोगिता के दौरान देश भर के पुलिस संगठनों और राज्य पुलिस की टीमें, जिसमें देश भर के 600 पुरुष एवं महिला निशानेबाज और अधिकारी शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विभिन्न पुलिस संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले निशानेबाज/टीमें उच्च खेल भावना के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से अपने शूटिंग कौशल का प्रदर्शन करेंगी। अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड (AIPSCB) की देखरेख में रेवती रेंज में स्पोर्ट्स वेपन्स की इस प्रतियोगिता में 17 स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (NRAI) के विभिन्न अधिकारी की निगरानी में  कुल 204 पदकों के लिए खिलाड़यों के बीच मुकाबला होगा, जिसमें 68 स्वर्ण, 68 रजत एवं 68 कांस्य शामिल हैं। देश भर के केंद्रीय पुलिस संगठन और राज्य पुलिस अपने शानदार रिकॉर्ड के कारण अपनी स्थापना के बाद से ही देश के खेल जगत में सुर्खियों और प्रधानता में रहे हैं। सीएपीएफ और पुलिस बलों के कई दिग्गज खेल कर्मियों ने विभिन्न खेलों में हमारे देश का प्रतिनिधित्व किया है और हमें गौरवान्वित किया है। बल में प्रचलित खेल संस्कृति न केवल खिलाड़ियों में बल्कि प्रत्येक बल कार्मिक में सकारात्मक भावना को बढ़ाती और प्रेरित करती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां पुराने और आधुनिक हथियारों की तस्वीरों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इसमें बीएसएफ प्रशिक्षण गतिविधियों को भी प्रदर्शित किया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें 18वीं अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी (खेल) चैम्पियनशिप-2024 में असम पुलिस, हरियाणा पुलिस, केरला पुलिस, राजस्थान पुलिस, छत्तीसगढ़ पुलिस, तमिलनाडु पुलिस, पंजाब पुलिस, तेलांगना पुलिस, आरपीएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, बीएसएफ, असरराइफल्स, सीआईएसएफ, एसएसबी, दिल्ली पुलिस, जम्मू कश्मीर पुलिस, हिमाचल पुलिस, उत्तराखंड पुलिस, उत्तरप्रदेश पुलिस, गुजरात पुलिस, महाराष्ट्र पुलिस, मनीपुर पुलिस, कर्नाटक पुलिस, पश्चिम बंगाल पुलिस, मेघालय पुलिस, मध्यप्रदेश पुलिस के कार्मिक भाग ले रहे हैं।  

खास दुकान से यूनिफॉर्म, कॉपी-किताब खरीदने को किया मजबूर, तो एमपी में स्कूल पर होगा एक्शन

uniforms and copy books from a particular shop action will be taken against the schoo भोपाल ! निजी स्कूलों ने शुल्क ढांचे (फीस स्ट्रक्चर) में मनमानी की या यूनिफॉर्म, कॉपी-किताब को किसी विशेष दुकान से खरीदने का दबाव बनाया तो उन पर कार्रवाई हो सकती है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। स्कूलों को 31 मार्च तक अपना फीस स्ट्रक्चर और कोर्स की जानकारी सार्वजनिक करने को कहा गया है, ताकि पेरेंट्स को इसकी जानकारी हो जाए। भोपाल के अधिकांश निजी स्कूलों द्वारा किताबों की सूची और फीस की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। इसके साथ ही स्कूलों द्वारा निश्चित दुकानों से कॉपी-किताबें व यूनिफॉर्म खरीदने का दबाव बनाया जाने लगा है। संयुक्त संचालक अरविंद चौरगड़े की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले निजी स्कूल लेखक एवं प्रकाशक के नाम और मूल्य के साथ कक्षावार पुस्तकों की सूची विद्यालय में प्रदर्शित करें।ऐसी सूची मांगने पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि विद्यार्थी या अभिभावक इनको खुले बाजार से भी खरीद सकें। प्रत्येक स्कूल प्रबंधक, प्राचार्य स्कूल में हर कक्षा की पाठ्यपुस्तकों और प्रकाशकों की जानकारी को डीईओ की वेबसाइट पर अनिवार्य अपलोड करें।किसी भी प्रकार की शिक्षण सामग्री पर स्कूल का नाम अंकित नहीं होना चाहिए। स्कूल के सूचना पटल पर यह भी अंकित किया जाए कि अभिभावक किसी दुकान विशेष से खरीदने के लिए बाध्य नहीं हैं। डीईओ पर निगरानी की जिम्मेदारीआदेश में जिला शिक्षा अधिकारी को निगरानी और आदेश लागू करने की जिम्मेदारी दी गई है। कहा गया है कि डीईओ सुनिश्चित करें कि जिले के सीबीएसई, आईसीएसई, एमपी बोर्ड समेत सभी प्री प्राइमरी से लेकर 12वीं तक स्कूल में संचालित की जाने वाली किताबों, कॉपियों व यूनिफॉर्म की सूची 31 मार्च तक विद्यालय के सूचना पटल पर लग जाएं। एनसीईआरटी की पुस्तकें अनिवार्यआदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने पहली से 12वीं तक की कक्षाओं में एनसीईआरटी की पुस्तकें अनिवार्य कर दिया है। कहा गया है कि इस आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए, नहीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर : अंबिकापुर में चलेगा आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान

रायपुर अंबिकापुर जिले में आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने अभियान चलेगा। कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आज समय सीमा बैठक में अधिकारियों को अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को संविदा भर्ती के अंतर्गत स्टाफ नर्स, कंप्यूटर ऑपरेटर, आर एम ओ सहित अन्य पदों के भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने कहा। कलेक्टर श्री भोसकर ने बैठक में सभी तहसीलदारों को ज्यादा से ज्यादा किसानों को प्रोत्साहित कर एग्रो स्टैक पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  उन्होंने वन अधिकार पट्टा वितरण संबंधी प्रकरण की जानकारी ली एवं एस डी एम को पट्टा वितरण संबंधी प्रकरण को सत्यापित कर फर्जी पट्टा वितरण के प्रकरण पर कड़ी कार्रवाई करने कहा। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि डीएमएफ मद से स्वीकृत निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण किया जाए। इसी प्रकार उन्होंने पीएम आवास, पीएम जनमन, स्वामित्व योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।

बिलासपुर : उत्कर्ष योजना के तहत लिखित चयन परीक्षा 30 मार्च को

जिले के अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में निजी विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए लिखित चयन परीक्षा 30 मार्च को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक लिखित चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी।     जिले के विकासखण्ड बिल्हा, कोटा, मस्तूरी एवं तखतपुर के परीक्षार्थियों के लिए डेल्टा पब्लिक स्कूल पुराना हाई कोर्ट के सामने गुम्बर कॉम्पलेक्स गांधी चौक को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। परीक्षार्थी अपने रोल नंबर, प्रवेश पत्र एवं परीक्षा केन्द्र संबंधी जानकारी के लिए संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय एवं सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास बिलासपुर के कार्यालय में संपर्क कर सकते है।

वन क्षेत्रों में स्थित देव स्थलों में बढ़ाएंगे सुविधाएं, जनजातीय मंत्रणा परिषद की हुई बैठक

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिए अधिक से अधिक प्रयास किये जायेंगे। जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के लिए भी राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। वन क्षेत्रों में जनजातीय समाज के देव स्थलों पर पूजा-पाठ के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी। इसके लिए वन विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। प्रधानमंत्री जन-मन योजना में विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के जिन पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है, उन्हें आवश्यक परीक्षण और सर्वेक्षण के बाद लाभान्वित किया जाएगा। “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” में सभी कार्य समय-सीमा में किए जाएंगे। जनजातीय विद्यार्थियों को विशेष कोचिंग के लिए आकांक्षा योजना का लाभ मिलेगा। योजना का विस्तार कर शासकीय सेवाओं में भर्ती और महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश के लिए ऑफलाइन एवं ऑनलाइन कोचिंग प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को मध्यप्रदेश जनजातीय मंत्रणा परिषद की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। विधानसभा समिति कक्ष में हुई बैठक में जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागरसिंह चौहान, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, विधायकगण, परिषद के सदस्य, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव वन अशोक बर्णवाल, अपर मुख्य सचिव गृह जे.एन. कंसोटिया, प्रमुख सचिव जनजातीय विकास गुलशन बामरा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। जनजातीय कल्याण में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। धार जिले में बटालियन में तीन चौथाई जनजातीय वर्ग के लोग शामिल करने की पहल हुई है। इसी तरह के प्रयास प्रदेश के पूर्वी अंचल में मंडला, डिण्डौरी और अन्य जिलों में भी होंगे। क्षेत्र विशेष की परिस्थितियों की दृष्टि से जनजातीय वर्ग के विकास के सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जनजातीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार और मेलों में भागीदारी सुनिश्चित करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में लगने वाले प्रमुख मेलों में जनजातीय वर्ग के कलाकारों को भेजा जाएगा। गत वर्ष उज्जैन में निकलीं बाबा महाकाल की सवारियों में प्रदेश के भिन्न-भिन्न जनजातीय बहुल जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। जनजातीय वर्ग के कलाकारों को विभिन्न आयोजनों से निरंतर जोड़ा जाएगा। प्रदेश के पश्चिम क्षेत्र में प्रचलित लोकप्रिय पर्व भगोरिया का अपना महत्व है। इससे जुड़े जनजातीय बंधुओं को पूरा प्रोत्साहन दिया जाएगा। भगोरिया पर्व शासकीय स्तर पर मनाने का निर्णय भी लिया गया है। जनजातीय वर्ग के सेनानियों को पूरा सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रानी दुर्गावती की प्रथम राजधानी रही सिंग्रामपुर में मंत्रि-परिषद की बैठक, रानी दुर्गावती के नाम पर एसएएफ की बटालियन का नामकरण और वीरांगना अवंतीबाई लोधी के नाम से सागर में विश्वविद्यालय प्रारंभ करने के निर्णय लिए गए। खरगोन में क्रांतिसूर्य टंट्या मामा विश्वविद्यालय प्रारंभ किया गया है। शीघ्र ही जनजातीय समुदाय में सम्मान प्राप्त गोंड राजा भभूत सिंह की स्मृति में आयोजन किया जाएगा। नई पीढ़ी को इन जननायकों के व्यक्तित्व से अवगत कराया जायेगा। वन्या रेडियो के माध्यम से जनजातीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार का कार्य किया जा रहा है। सांस्कृतिक संरक्षण केन्द्र होंगे सक्रिय मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। समुदाय के धार्मिक मुखियाओं, तड़वी, पटेल, भुमका आदि के माध्यम से भी संस्कृति के संवर्धन के प्रयास किए जा रहे हैं। संस्कृति संवर्धन अनुसंधान एवं विकास योजना के अंतर्गत संगोष्ठियां, कार्यशालाएं और आदिरंग कार्यक्रम होते हैं। बैगा संस्कृति केन्द्र मंडला, भारिया संस्कृति केन्द्र तामिया, सहरिया संस्कृति केन्द्र श्योपुर कूनो, भील सांस्कृति केन्द्र माण्डू और राजा शंकर शाह संग्रहालय जबलपुर के सांस्कृतिक केंद्र के रूप में सक्रिय किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय मंत्रणा परिषद की बैठक नियमित रूप से आयोजित करने एवं परिषद के सदस्यों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समय-समय पर पृथक बैठकें करने के भी निर्देश दिए। अनेक योजनाओं में मध्यप्रदेश अग्रणी प्रदेश में जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश अग्रणी है। पीएम जनमन योजना के अंतर्गत जनजातीय वर्ग को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान करने और जनधन बैंक खाते प्रारंभ करने में शत-प्रतिशत कार्य हुआ है। जाति प्रमाण पत्र प्रदान करने, आधार कार्ड तैयार करने और पीएम किसान सम्मान निधि के क्रियान्वयन में भी 99 प्रतिशत उपलब्धि है। गांव-गांव तक सड़क के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 24 जिलों में जून 2025 तक कार्य पूर्ण हो रहे हैं। सबको पक्का घर दिलवाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना में जनजातीय समाज को लाभान्वित किया गया है। हर घर नल से जल का लाभ साढ़े सात लाख से अधिक परिवारों को प्राप्त हो चुका है। ऊर्जा विभाग ने हर घर बिजली के अंतर्गत 13 हजार 800 घरों में कनेक्शन दिए हैं। आंगनवाड़ी केन्द्रों के निर्माण का कार्य निरंतर चल रहा है। जनजातीय क्षेत्रों में 355 नए स्वीकृत केन्द्र निर्माणाधीन हैं। दूरसंचार सेवाओं के अंतर्गत 18 नए टॉवर कार्य कर रहे हैं। शीघ्र ही सभी 43 टॉवर कार्यशील होंगे। प्रधानमंत्री जनमन योजना में 21 जिलों के 87 जनजातीय विकासखंडों में 66 मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित हैं। “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” में विभिन्न विभागों के कार्य जनजातीय क्षेत्रों में संचालित किए जा रहे हैं। अभियान में 18 विभागों और मंत्रालयों की 25 योजनाएं चिन्हांकित कर उनका क्रियान्वयन किया जा रहा है। इससे जनजातीय परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है। वन अधिकार अधिनियम 2006 के क्रियान्वयन, वन ग्रामों के राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तन, पेसा क्षेत्र में मध्यप्रदेश पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम 2022 के क्रियान्वयन और इसके लिए की गई मानव संसाधन व्यवस्था और प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी भी बैठक में दी गई। पेसा अधिनियम में नई ग्राम सभाओं, शांति एवं विवाद निवारण समिति, ग्राम सभा निधि, वन संसाधन योजना एवं नियंत्रण समिति, सहयोगिनी मातृ समिति, भूमि प्रबंधन, गौण खनिज पूर्वेक्षण, उत्खनन, मादक पदार्थों पर नियंत्रण, साहूकारी प्रथा पर नियंत्रण, अधिनियम के क्रियान्वयन के लिए शासकीय पदाधिकारियों को दिए गए दायित्व और उन्मुखीकरण से संबंधित जानकारी दी गई। बैठक में परिषद के सदस्यों द्वारा गत बैठक में प्रस्तुत सुझावों के संदर्भ में की गई कार्यवाही की विभागवार जानकारी प्रदान की गई।  

व्यवहार परिवर्तन कर टीवी मरीजों से किया जाए सम्मानजनक व्यवहार :- सीएमएचओ

व्यवहार परिवर्तन कर टीवी मरीजों से किया जाए सम्मानजनक व्यवहार :- सीएमएचओ विश्व क्षय दिवस के अवसर पर  संगोष्ठी का का किया गया आयोजन शहडोल  विश्व क्षय दिवस के अवसर पर जिला प्रशिक्षण केन्द्र शहडोल के सभागार में संगोष्ठी का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा की उपस्थिति में किया गया।  संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि सामाजिक जागरूकता व क्षय रोगियों के प्रति सभी का व्यवहार सम्मानजनक हो यह सुनिश्चित किया जाये साथ ही सभी निश्चय मित्र के भॉति कार्य करते हुए सामाजिक बाधाओं को दूर करते हुए मरीजों का चिन्हांकन जॉच समय पर उपचार तथा समय-समय पर अनुसरण करने में सहभागिता निभाये। कार्यक्रम को जिला क्षय अधिकारी डॉ.वाई. के. पासवान, सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ सहित अन्य अधिकारी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जिले को क्षय मुक्त करने के शपथ भी दिलाई गई। आयोजित संगोष्ठी में मेडिकल कॉलेज शहडोल के चिकित्सक डॉ. आकाश रंजन, मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी सीएचसी सिंहपुर डॉ. सुनील स्थापक, मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी सीएचसी जयसिंहनगर डॉ.के.एल. दीवान, जिला क्षय केन्द्र के अधिकारी,कर्मचारी एवं महिला प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षु महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल की केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से मुलाकात खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल

रायपुर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल के राजधानी रायपुर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से सौजन्य मुलाकात हुई। खाद्य मंत्री बघेल ने केन्द्रीय राज्य मंत्री साहू का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री साहू के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने जिला बेमेतरा के बुचीपुर में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव के लिए आमंत्रित किया। उल्लेखनीय है कि चैत्र नवरात्र पर्व के अवसर पर सिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया धार्मिक सेवा समिति बुचीपुर द्वारा 30 मार्च से 06 अपै्रल 2025 तक संगीत मय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा स्वच्छ और सतत औद्योगिकीकरण की ओर एक और कदम

भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास के स्वर्णिम युग की ओर बढ़ रहा है। विगत वर्ष रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, देश-विदेश में आयोजित रोड शो और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 के माध्यम से प्रदेश को निवेशकों के लिए सबसे उपयुक्त राज्य बनाने के जो प्रयास हुए, उनके ठोस परिणाम अब धरातल पर दिखाई देने लगे हैं। वर्ष 2025 को उद्योग एवं रोजगार वर्ष घोषित किया गया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. यादव 25 मार्च को उज्जैन के विक्रम उद्योगपुरी, ताजपुर औद्योगिक क्षेत्र और मेडिकल डिवाइसेस पार्क में 27 औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण करेंगे। वह उज्जैन की विक्रम उद्योगपुरी में 28.1 करोड़ रुपये की लागत से बने सामान्य अपशिष्ट उपचार केंद्र (सीईटीपी) का लोकार्पण भी करेंगे। इन इकाइयों में 1127 करोड़ रुपये का निवेश होगा, जिससे 4700 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। इस निवेश से उज्जैन औद्योगिकीकरण का नया केंद्र बनेगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को और अधिक गति मिलेगी। विक्रम उद्योगपुरी: निवेश और रोजगार के नए अवसर औद्योगिक विस्तार में विक्रम उद्योगपुरी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यहां मेसर्स सिग्निफाईआरबीटी कॉन्सेप्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 100 करोड़ रु. का निवेश किया जाएगा, जिससे 250 लोगों को रोजगार मिलेगा। मेसर्स रेलसस प्राइवेट लिमिटेड 97 करोड़ रु. का निवेश करेगी, जिससे 180 लोगों को रोजगार मिलेगा। मेसर्स इस्कॉन बालाजी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 92.74 करोड़ रू.का निवेश किया जायेगा। जिससे 383 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। मेसर्स पायोनियर इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज द्वारा 51करोड़ रु. का निवेश किया जाएगा, जिससे 900 लोगों को रोजगार मिलेगा। मेसर्स प्रेन मोटर्स (भारत) प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 50 करोड़ रु. का निवेश किया जाएगा, जिससे 150 लोगों को रोजगार मिलेगा।मे.श्रीपति मॉलिक्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 50करोड़ रु. का निवेश किया जाएगा, जिससे 150लोगों को रोजगार मिलेगा। मे.कैडीटॉय कॉरपोरेट प्राइवेट लिमिटेड 30 करोड़ रु. का निवेश करेगी, जिससे 100 लोगों को रोजगार मिलेगा। में. एएम वुड टॉयज प्राइवेट लिमिटेड 26 करोड़ रु. का निवेश करेगी, जिससे 100 लोगों को रोजगार मिलेगा। ताजपुर औद्योगिक क्षेत्र: विविध क्षेत्रों में औद्योगिक विस्तार ताजपुर औद्योगिक क्षेत्र में भी कई नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जा रही हैं। मेसर्स विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज द्वारा 0.55 करोड़ रु. का निवेश किया जाएगा, जिससे 6 लोगों को रोजगार मिलेगा। मेसर्स एस.एस. इलेक्ट्रिकल्स 2 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे, जिससे 25 लोगों को रोजगार मिलेगा।मेसर्स जेएसके फूड्स द्वारा 1.6करोड़ रू. का निवेश किया जायेगा जिससे 50 लोगों को रोजगार मिलेगा मेसर्स महालक्ष्मी एंटरप्राइजेज 0.5 करोड़ रु. का निवेश करेंगे, जिससे 9 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही कान्ता इंडस्ट्रीज 1.3 करोड़ रू. का निवेश करेगी, इससे 6 लोगों को रोजगार मिलेगा और विश्वा इंडस्ट्रीज 1.3 करोड़ रु. का निवेश करेगी, इससे 6 लोगों को रोजगार मिलेगा। मेसर्स शिव शक्ति एग्रो द्वारा 1 करोड़ रुपये निवेश किया जायेगा, इससे 8 लोगों को रोजगार मिलेगा। मेसर्स स्वाति एंटरप्राइजेज 0.8 करोड़ रु. का निवेश करेंगे, इससे 10 लोगों को रोजगार मिलेगा। मेसर्स भदावर सीड्स एंड फर्टिलाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड 1.12 करोड़ रुपये का निवेश करेगे, इससे 25 लोगों को रोजगार मिलेगा। मेसर्स महाकाल इंडस्ट्रीज 0.5 करोड़ रुपए का निवेश करेगी, इससे 5 लोगों को रोजगार मिलेगा। मेडिकल डिवाइसेस पार्क: स्वास्थ्य क्षेत्र में औद्योगिक निवेश स्वास्थ्य उपकरण निर्माण के क्षेत्र में मेडिकल डिवाइसेस पार्क उज्जैन को नई पहचान देगा। मेसर्स युवीटेल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 2 करोड़ रु. का निवेश किया जाएगा, जिससे 30 लोगों को रोजगार मिलेगा। मेसर्स बंसी सर्जिकल सॉल्यूशंस 1.47करोड़ रु. का निवेश करेगी, जिससे 27 लोगों को रोजगार मिलेगा। मेसर्स अमूल्यम ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड 6.7 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, इससे 132 लोगों को रोजगार मिलेगा। स्वच्छ और सतत औद्योगिकीकरण की ओर एक और कदम उद्योगों के विस्तार के साथ पर्यावरण-संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव 28.1 करोड़ रुपये की लागत से बने सामान्य अपशिष्ट उपचार केंद्र (सीईटीपी) का लोकार्पण भी करेंगे। यह केंद्र औद्योगिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा, जिससे उज्जैन औद्योगिक क्षेत्र को एक सतत और स्वच्छ औद्योगिक मॉडल के रूप में विकसित किया जा सकेगा। विक्रम उद्योग पुरी देश के 12 सबसे स्वच्छ उद्योगिक क्षेत्रों में शामिल है। मुख्यमंत्री के प्रयासों से बदल रहा मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन के नए आयाम स्थापित कर रहा है। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से लेकर रोड शो और विदेशी निवेश यात्राओं तक, हर प्रयास ने प्रदेश को निवेशकों के लिए सबसे आकर्षक गंतव्य बनाया है। उज्जैन में इन औद्योगिक इकाइयों के शुभारंभ से प्रदेश में नए निवेश अवसरों का सृजन होगा, जिससे उद्योगों को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 के दौरान निवेशकों द्वारा की गई प्रतिबद्धताओं को अब धरातल पर उतारा जा रहा है। मध्यप्रदेश: निवेशकों की पहली पसंद रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, रोड शो और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 के सफल आयोजन और प्रदेश में निवेश-अनुकूल नीतियों, विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे एवं उद्योगों के लिए सहज वातावरण निर्मित होने के कारण निवेशकों का विश्वास बढ़ा है। उज्जैन में होने वाला यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश अब वैश्विक निवेश का केंद्र बनता जा रहा है।  

बांधवगढ़ में आए बायसनो में से दो बायसनो ने नन्हे मेहमानों को दिया जन्म

खुशियों की दास्तां उमरिया विश्व विख्यात बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों के साथ बायसनो की बसाने के लिए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व आए बायसनो ने दो नन्हे मेहमानों को बाड़े में जन्म दिया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 24 फरवरी को 6 ट्रिप में 22 बायसन सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से लाये गये थे। बायसनो को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कल्लवाह परिक्षेत्र के बाड़े में रखा गया है। नन्हे मेहमानों की जानकारी के बाद टाइगर रिजर्व के अधिकारी और कर्मचारी उत्साहित है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कल्लवाह परिक्षेत्र में गौर को रखा गया है। जंगल में 20 हेक्टेयर का बाडा बनाया गया है। जहां पर की बायसनो की पानी और खाना की व्यवस्था है। इसी बाडे बायसनो ने दो बच्चों को जन्म दिया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उपसंचालक पीके वर्मा ने बताया कि गौर ने दो बच्चों को जन्म दिया है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से गर्भवती गौर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व आई थी। यहां का वातावरण के लिए अच्छा है। मां और बच्चे स्वस्थ हैं। पूरा प्रबंधन बच्चों की देखभाल में लगा हुआ है। डॉक्टर भी निगरानी में जुटे रहते हैं। प्रस्तुंतकर्ता  

मध्यप्रदेश सरकार विरासत से विकास के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार कर रही है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार विरासत से विकास के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार कर रही है। हमारी सरकार सभी प्राचीन परंपराओं को निभाते हुए विकास के नए-नए कीर्तिमान के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सोमवार को विधानसभा सत्र का समापन हुआ। पहली बार सत्र भी पूरे समय चला और पहली बार आज तक का सबसे बड़ा विकास का बजट चार लाख 21 हजार करोड़ रूपये का बजट पारित भी हुआ। प्रदेश में कई सारी नई योजनाओं को लागू करने के लक्ष्य रखे गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आने वाले समय में गुड़ी पड़वा का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज कैबिनेट के समय विक्रमादित्य काल के ध्वज का लोकार्पण किया गया। उन्होंने बताया कि हिंदू धर्म के सभी तीज त्यौहार तिथि परंपरा के अनुसार मनाये जाते हैं। काल गणना से भविष्य के त्योहारों की तिथियां निर्धारित की जाती हैं, जो शुद्ध होती है। तीज त्यौहारों के सूक्ष्म तिथि निर्धारण के लिये अवंतिका नगरी उज्जैन में समय गणना केन्द्र स्थापित है। यह हमारे प्राचीन गणितीय सिद्धांतों का भी प्रतिपादन करता है और पंचाग का अनुसरण करने में भी महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुड़ी पड़वा पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के नागरिकों से आहवान करते हुए कहा कि प्रदेश में गुड़ी पड़वा का पर्व धूमधाम से मनाया जाये। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में मंत्रीगण अलग-अलग स्थानों पर सांसद-विधायकों के साथ वर्ष का पहला दिन आनंद से मनाएंगे।  

परामर्श बैठक में एक राष्ट्र-एक चुनाव को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने की चर्चा

  अनूपपुर   एक राष्ट-एक चुनाव के परिपेक्ष्य में विचार एवं परामर्श बैठक बीते दिन अनूपपुर जिला भाजपा कार्यालय  में  जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसी विषय को लेकर गणमान्य जनों के साथ वर्चुअल बैठक भी आयोजित की गई। इन अवसरों पर जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने एक विचार, एक कदम राष्ट्रहित की ओर के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, लोकहित में एक राष्ट्र-एक चुनाव के बहुआयामी सकारात्मक परिणाम के लिए जनमत से समर्थन करने के लिए राष्ट्र निर्माण में जनता जनार्दन से अपनी भागीदारी, सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान किया। ताकि एक राष्ट, एक चुनाव की अभिकल्पना साकार हो सके। एक राष्ट, एक चुनाव को लेकर वर्ष भर संगोष्ठी, बैठके, हस्ताक्षर अभियान, प्रदर्शनी का आयोजन जगह-जगह सुनिश्चित है। साथ ही जनता जनार्दन से प्राप्त सारगर्भित, अनुकरणीय संकल्पों, विचारों, मार्गदर्शन को देश के महामहिम राष्ट्रपति को सौपा जाएगा। जहां जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने कहा, भारत सरकार राष्ट्रहित में एक राष्ट्र, एक चुनाव की वकालत करती है। जिसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे बढ़ाया है। इसका उद्देश्य चुनाव को सुव्यवस्थित करना। चुनाव को कम और प्रशासनिक दक्षता सुनिश्चित करना। फलीभूत 2023 में इसकी व्यवहार्यता का आंकलन करने के लिए पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया था। जिसने अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंप दी है। तारतम्य में एक राष्ट-एक चुनाव को जनाभियान बनाने के लिए प्रदेश स्तर पर प्रदेश संयोजक रोहित आर्य, सेवानिवृत्त न्यायाधीश और प्रदेश सह संयोजक पुष्यमित्र भार्गव, महापौर इंदौर के मार्गदर्शन में समिति का गठन किया गया है। परिपालन में जिला स्तर पर जिला संयोजक भाजपा जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी भाजपा जिला महामंत्री अखिलेश द्विवेदी संयोजन में एक राष्ट-एक चुनाव समिति का गठन किया गया है। साथ ही इस मुहिम को जनजागरण बनाने के लिए प्रबुद्ध जनों, अधिवक्ता, चिकित्सक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, स्वयं सेवी, सहकारिता संगठनों, नगरीय निकाय, पंचायतों, महाविद्यालय, तकनीकी संस्थान, शासकीय अमला, शिक्षकों, विधार्थी, व्यापारियों इत्यादि से प्रस्ताव, सहयोग और मार्गदर्शन लिया जाएंगा। इस संबंध में अलग- अलग लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।   सामूहिक प्रयासों से मिलती है सफलता : जितेंद्र सोनी जिला संयोजक जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी  ने आमजन से बड़ी संख्या में इस महा अभियान में जुड़ने आग्रह करते हुए प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, लागत क्षमता एक साथ चुनाव होने से खर्च और प्रशासनिक लागत में बचत होगी। शासन और स्थिरता कम चुनाव निर्वाध शासन और नीति कार्यान्वयन सुनिश्चित करते हैं, जैसा कि अन्य देशों में देखा गया है। संघीय संरचना और समन्वय समकालिक चुनाव केंद्र और राज्य की नीतियों के बीच समन्वय में सुधार कर सकते हैं, जैसा कि विश्व स्तर पर समान चुनाव प्रणालियों में देखा गया है।

सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल व्यक्ति का “गोल्डन ऑवर” में उपचार कराने पर पुलिस अधीक्षक ने दिया कैश रिवॉर्ड

सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल व्यक्ति का “गोल्डन ऑवर” में उपचार कराने पर पुलिस अधीक्षक ने दिया कैश रिवॉर्ड पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों का कैश रिवॉर्ड देकर बढ़ाया मनोबल,अच्छे काम  की सराहना करते हुए पुलिसकर्मियों एवं परिजनों के हाल चाल को लेकर किया संवाद पुलिस अधीक्षक अनूपपुर ने दिए निर्देश -टीम वर्क से काम करते हुए सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और आमजन को मदद पहुंचाना है प्रमुख उद्देश्य अनूपपुर द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की जा रही हाईवे चौकी की बाइक पेट्रोलिंग टीम को सूचना प्राप्त हुई की पसला हाईवे पर कोई व्यक्ति गंभीर रुप से घायल है । पेट्रोलिंग टीम तत्काल मौके पर  पहुंची और गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक सहायता देकर तत्काल  जिला चिकित्सालय उपचार हेतु पहुचाया , जहाँ अस्पताल चौकी  थाना कोतवाली में पदस्थ आरक्षक आशीष तिवारी ने तत्परता दिखाते हुए घायल का इलाज कराया और परिजनों से संपर्क कर उनकी सहायता की ।      पुलिस अधीक्षक अनूपपुर ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का तत्परतापूर्वक उपचार कराने वाली पूरी टीम सूबेदार विनोद दुबे,आरक्षक कपिल सोलंकी ,विवेक मिश्रा एवं आशीष तिवारी को कैश अवार्ड से पुरस्कृत किया एवं इसी तरह टीमवर्क के साथ कार्य करने एवं आमजन की सेवा करने हेतु निर्देशित किया ।

मध्य प्रदेश शासन के परिवहन मंत्री से महेश सिनकर चर्चा करते हुए

भोपाल  अधिमान पत्रकार नेतृत्व समिति के प्रदेश प्रवक्ता महेश सिनकर भोपाल में मध्य प्रदेश शासन के परिवहन मंत्री मा, उदय प्रताप सिंह जी से उनके निज निवास पर परिवहन से संबंधित पत्र देकर मुलाकात एवं चर्चा करते हुए

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet