LATEST NEWS

हरियाणा की कुख्यात सांसी गैंग के चार आरोपी चित्तौड़गढ़ में गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ चित्तौड़गढ़ जीआरपी ने ट्रेन में सोने और डायमंड के आभूषण चोरी करने वाली हरियाणा की कुख्यात सांसी गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बीती 9 फरवरी को ट्रेन में हुई आभूषणों की चोरी के चलते इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार 9 फरवरी को जब सूरत निवासी पायल जैन अपने परिवार के साथ भीलवाड़ा किसी पारिवारिक कार्यक्रम में आ रही थीं। सफर के दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनके बैग में चीरा लगाकर कीमती सोने और डायमंड के गहने चोरी कर लिए। घटना की रिपोर्ट जीआरपी चित्तौड़गढ़ थाने में दर्ज कराई गई, जिसके बाद जीआरपी एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। SHO चित्तौड़गढ़ के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान पुलिस को सुराग मिला कि इस वारदात के पीछे हरियाणा की सांसी गैंग का हाथ है। जीआरपी डिप्टी रामअवतार चौधरी सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि  पुलिस टीम ने 10 दिन तक हरियाणा के रोहतक और भिवानी शहर में जांच की। इस दौरान हरियाणा निवासी मनीष उर्फ विक्की पर शक गहराया। पुलिस ने उसे उसके गांव से गिरफ्तार किया, जहां पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली। मनीष ने अपने तीन अन्य साथियों रोहतास, प्रदीप उर्फ संदीप और राहुल के नाम भी उजागर किए। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो सोने की चेन, दो सोने के टॉप्स और एक डायमंड का हार बरामद किया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और अन्य वारदातों में इनकी संलिप्तता खंगाल रही है।

सरकार ने एमएसएमई में निवेश और टर्नओवर की सीमा बढ़ाई, इस कदम से छोटे उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा

नई दिल्ली  अगर आप कोई छोटा कारोबार शुरू करने जा रहे हैं तो MSME (माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज) से जुड़े नए नियम जरूर जान लें। सरकार ने MSME की परिभाषा बदल दी है। अब निवेश और टर्नओवर के आधार पर तय किया जाएगा कि कौन सा बिजनेस माइक्रो की कैटेगरी में आएगा और कौन सा स्मॉल व मीडियम की कैटेगरी में। ये नए नियम 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगे। सरकार ने 1 फरवरी को पेश किए बजट में एमएसएमई के नए नियम के बारे में घोषणा की थी। इन नए नियमों के लागू होने के बाद अब एमएसएमई को नए तरीके से पहचाना जाएगा। इससे छोटे उद्योगों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। सरकार ने एमएसएमई के लिए निवेश और कारोबार की सीमा बढ़ा दी है। पहले के मुकाबले अब ज्यादा निवेश और कारोबार करने वाले उद्योग भी एमएसएमई में शामिल हो सकेंगे। क्या हुआ बदलाव? अब एमएसएमई को पहचानने के लिए उनके निवेश और कारोबार की सीमा को बढ़ाया गया है। निवेश की सीमा को 2.5 गुना और कारोबार की सीमा को 2 गुना कर दिया गया है। इससे ज्यादा एमएसएमई सरकार की योजनाओं का फायदा उठा पाएंगे।     अगर किसी कंपनी ने 2.5 करोड़ रुपये तक का निवेश किया है तो उसे माइक्रो एंटरप्राइजेज माना जाएगा। पहले यह सीमा 1 करोड़ रुपये थी।     इसी तरह 25 करोड़ रुपये तक के निवेश वाली कंपनियों को स्मॉल एंटरप्राइजेज कहा जाएगा। पहले यह सीमा 10 करोड़ रुपये थी।     अगर किसी एमएसएमई ने 125 करोड़ रुपये तक का निवेश किया है तो उसे मीडियम एंटरप्राइजेज माना जाएगा। पहले यह सीमा 50 करोड़ रुपये थी। टर्नओवर के मामले में नए नियम     अगर किसी माइक्रो एंटरप्राइजेज का टर्नओवर 10 करोड़ रुपये तक है तो उसे माइक्रो एंटरप्राइजेज माना जाएगा। पहले यह सीमा 5 करोड़ रुपये थी।     स्मॉल एंटरप्राइजेज के लिए टर्नओवर की सीमा 50 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये कर दी गई है।     मीडियम एंटरप्राइजेज के लिए भी सीमा बढ़ाई गई है। इसे बढ़ाकर 500 करोड़ रुपये कर दिया गया है। पहले यह सीमा 250 करोड़ रुपये थी। क्यों लिया यह फैसला? एक फरवरी को बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था, ‘आजकल 1 करोड़ से ज्यादा एमएसएमई रजिस्टर्ड हैं। ये 7.5 करोड़ लोगों को नौकरी देते हैं और हमारे देश के मैन्युफैक्चरिंग का 36% हिस्सा हैं। ये एमएसएमई अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट बनाते हैं और हमारे एक्सपोर्ट का 45% हिस्सा इन्हीं का है। इनको और बेहतर बनाने के लिए, टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ाने के लिए और आसानी से पैसे मिल सके, इसलिए हमने इनके निवेश और टर्नओवर की सीमा को बढ़ाया है। इससे उन्हें आगे बढ़ने और युवाओं को नौकरी देने का हौसला मिलेगा।’ क्या मिलेगा फायदा? इन बदलावों से एमएसएमई यानी छोटे उद्योगों को बड़ा फायदा होगा। वे अब बिना किसी डर के अपना कारोबार बढ़ा सकेंगे। सरकार का यह कदम एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करने और देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। छोटे कारोबारियों को अब ज्यादा मौके मिलेंगे और वे देश के विकास में और भी ज्यादा योगदान दे पाएंगे।

मैदान में बांग्लादेश के पूर्व कप्तान की छाती में उठा दर्द, आनन-फानन में अस्पताल लेकर भागे

ढाका बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को अस्पताल में एडिमट कराया गया है. तमीम ने ढाका प्रीमियर लीग (DPL) 2025 के मैच में फील्डिंग के दौरान सीन में दर्द की शिकायत की. यह वाकया सोमवार 24 मार्च को मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब शिनपुकुर क्रिकेट क्लब के बीच मैच के दौरान हुआ. सूत्रों ने बताया कि बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की हालत गंभीर है. इस मुकाबले में तमीम मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब की कप्तानी कर रहे थे. तमीम को लेकर ये अपडेट 36 साल के तमीम टॉस के लिए मैदान पर उतरे, लेकिन शिनपुकुर की पारी के दौरान फील्डिंग करते समय उन्हें असहजता महसूस हुई. इसके बाद उनके इलाज के लिए मेडिकल टीम पहुंची और उन्हें ढाका ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर भी बुलाया गया. हालांकि, तमीम की हालत गंभीर थी और वो हेलीकॉप्टर में चढ़ने की हालत में नहीं थे. ऐसे में उन्हें ढाका की बजाय स्थानीय फाजिल तुन्नेस अस्पताल ले जाया गया. फाजिल तुन्नेस अस्पताल सावर शहर में स्थित है, जो ढाका डिवीजन के अंतर्गत आता है. मोहम्मडन स्पोर्टिंदग क्लब के अधिकारी तारिकुल इस्लाम ने इंडिया टुडे से कहा, ‘तमीम फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत इतनी अच्छी नहीं है कि उसे विमान से ढाका ले जाया जा सके.’ ढाका प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में तमीम शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और वो इस सीजन में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सात मैचों में 73.60 की औसत और 102.50 के स्ट्राइक-रेट से 368 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक भी शामिल हैं. बता दें कि तमीम इकबाल ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. तमीम ने जुलाई 2023 में भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना मन बदल लिया. तमीम ने बांग्लादेश के लिए अपना आखिरी मैच सितंबर 2023 में खेला. तमीम ने 2007 वर्ल्ड कप में भारत को दिया था दर्द तमीम इकबाल ने फरवरी 2007 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मैच से अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया. उसी साल वनडे वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ बांग्लादेश की जीत में उन्होंने मैच जिताऊ अर्धशतक बनाया था. तमीम इकबाल ने बांग्लादेश के लिए 70 टेस्ट मैचों में 38.89 के एवरेज से 5134 रन बनाए, जिसमें 10 शतक और 31 अर्धशतक शामिल रहे. वहीं 243 वनडे इंटरनेशनल में तमीम के नाम पर 36.65 की औसत से 8357 रन दर्ज हैं. वनडे इंटरनेशनल में तमीम इकबाल ने 14 शतक और 56 अर्धशतक लगाए. तमीम ने 78 टी20 इंटरनेशनल में 24.08 के एवरेज से 1758 रन बनाए. टी20 इंटरनेशनल में तमीम के नाम पर 1 शतक और सात अर्धशतक दर्ज हैं. तमीम इकबाल अपने देश के लिए वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं. बांग्लादेश के एकदिवसीय कप्तान के रूप में तमीम का जीत प्रतिशत मशरफे मुर्तजा से थोड़ा अधिक है. तमीम ने बांग्लादेश को अपनी कप्तानी में 37 में से 21 मुकाबले जिताए. साल 2017 में तमीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में भी बांग्लादेश की कप्तानी की थी.  

हैबिटेट स्टूडियो में शूट हुआ कुणाल कामरा का शो, BMC ने वहां की छत को तोड़ा

मुंबई महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बयान से सियासी पारा चढ़ा हुआ है. इस बीच बीएमसी के अधिकारियों की टीम ने मुंबई के हैबिटेट स्टूडियो के एक हिस्से को ढहा दिया है. इसी स्टूडियो में कामरा ने वह विवादित शो किया था, जिसमें शिंदे पर टिप्पणी की गई थी. इस विवाद के बाद हैबिटेट स्टूडियो ने बयान जारी करते हुए अस्थायी रूप से स्टूडियो को बंद किए जाने की बात कही थी. हैबिटेट स्टूडियो ने बयान जारी कर कहा था कि कलाकार अपने विचारों और रचनात्मक विकल्पों के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार हैं और हम कभी भी उनके द्वारा पेश किए गए कंटेंट में शामिल नहीं रहे हैं. लेकिन हाल की घटनाओं ने हमें इस बारे में फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कैसे हमें हर बार दोषी ठहराया जाता है और निशाना बनाया जाता है, जैसे कि हम कलाकार के प्रतिनिधि हों. स्टूडियो को तब तक बंद किया जा रहा है जब तक हम खुद को और अपनी संपत्ति को खतरे में डाले बिना मुक्त अभिव्यक्ति के लिए एक मंच प्रदान करने का सबसे अच्छा तरीका नहीं खोज लेते. स्टूडियो के फ्लोर को BMC ने किया सील कॉमेडियन कुणाल कामरा विवाद में BMC ने अपनी कार्रवाई को लेकर कहा कि स्टूडियो के छत को लेकर तोड़क कार्यवाही की गई है. ⁠स्टूडियो के फ्लोर को खार पुलिस ने सील कर रखा है इसलिए वहां तोड़क कार्यवाही नहीं हुई.  कुणाल कामरा पर क्या बोलीं शाइना एनसी? कुणाल कामरा पर शिवसेना नेत्री शाइना एनसी ने कहा कि यह कॉमेडी नहीं अश्लीलता है जो कि आपके लिए ट्रेजेडी बनने जा रही है. स्टूडियो को BMC ने शुरू किया तोड़ना कुणाल कामरा का शो जहां शूट हुआ, उस स्टूडियो को बीएमसी ने तोड़ना शुरू कर दिया है. बीएमसी अधिकारियों के स्टूडियो में जाने का भी वीडियो सामने आया था.  आदित्य ठाकरे ने क्या कहा? आदित्य ठाकरे ने कहा कि मिर्ची क्यों लगी? नाम तो किसी का लिया ही नहीं.  क्या कारण था की तोड़फोड़ की गई. कल तो पीएम के लिए भी कुणाल ने बोला. वो कुछ न कुछ किसी को बोलते रहते हैं. मुझे भी बोलता रहता है. लेकिन कल उनको इतनी मिर्ची क्यों लगी. क्या दाढ़ी वाले भ्रष्टाचारी आप ही है?  कुणाल कामरा विवाद पर मंत्री प्रताप सरनाईक का बड़ा बयान कुणाल कामरा विवाद पर मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि जिस स्टूडियो में उन्होंने शिवसेना पर टिप्पणी की, वो स्टूडियो अवैध है और उसपर बुलडोजर एक्शन होना चाहिए. इसके लिए BMC कमिश्नर से बात की. अपनी टिप्पणियों और हाजिरजवाबी से लोगों को हंसाने वाले कुणाल कामरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था. उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के गीत पर पैरोडी सॉन्ग बनाया था. इसके जरिये उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर तीखे कमेंट किए थे. यही कमेंट शिवसेना (शिंदे गुट) के नेताओं को नागवार गुजरा. इस वीडियो के वायरल होते ही शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता उग्र हो गए हैं. वीडियो सामने आते ही शिवसैनिक नाराज हो गए और उन्होंने मुंबई के खार इलाके में स्थित स्टूडियो और होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की. शिवसैनिकों द्वारा दावा किया जा रहा है कि यहीं पर वीडियो शूट हुआ था. इस बीच कुणाल कामरा के खिलाफ MIDC पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है. शिंदे सेना विधायक मुराजी पटेल ने शिकायत दर्ज कराई है. संविधान के तहत क्या बोलने की नहीं है आजादी कुणाल कामरा ने संविधान की तस्वीर पोस्ट कर यह संदेश देने की कोशिश की है कि संविधान हमें बोलने की आजादी देता है. और उनकी अभिव्यक्ति संवैधानिक प्रावधानों के अनुकूल ही है. लेकिन देश का संविधान ही राजकाज चलाने में सहूलियत लाने के लिए नागरिकों के ‘कुछ भी बोलने पर’ रोक भी लगाता है. आइए जानते हैं कि किन धाराओं के तहत हम क्या क्या नहीं बोल सकते हैं. आजादी के बाद जब संविधान बना, तो संविधान निर्माताओं ने नागरिकों को मौलिक अधिकार दिए. ये अधिकार अनुच्छेद 12 से अनुच्छेद 35 तक वर्णित हैं. इन्हें भारतीय संविधान का आधार माना जाता है. ये अधिकार नागरिकों को अलग-अलग स्वतंत्रताएं एवं सुरक्षा प्रदान करते हैं.   अनुच्छेद 19 के तहत भारतीय नागरिकों को अभिव्यक्ति की आजादी यानी कि बोलने की स्वतंत्रता दी गई है.   वाक और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब है कि एक भारतीय नागरिक लिखकर, बोलकर, छापकर, इशारे सा या किसी भी तरीके से अपने विचारों को व्यक्त कर सकता है. लेकिन, अनुच्छेद 19 (2) में उन परिस्थितियों के बारे में भी बताया गया है जब बोलने की आजादी को प्रतिबंधित किया गया है. ये परिस्थितियां हैं. वैसे बयान जब भारत की संप्रभुता और अखंडता को खतरा हो. जब राज्य की सुरक्षा को खतरा हो. जब किसी के बयान से विदेशी राज्यों से मैत्रीपूर्ण संबंध बिगड़ने का खतरा हो. जब किसी के बयान से सार्वजनिक व्यवस्था के खराब होने का खतरा हो. जब सार्वजनिक शालीनता या नैतिकता खराब हो. जब किसी के बयान से अदालत की अवमानना हो. जब किसी की मानहानि हो. जब किसी के बयान से अपराध को बढ़ावा मिलता हो. संविधान का यह हिस्सा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को संतुलित करता है ताकि व्यक्तिगत अधिकारों का दुरुपयोग न हो और समाज व राष्ट्र के हितों की रक्षा हो सके. इसका अर्थ यह भी है कि कोई भी कानून मनमाना नहीं हो सकता और उसे न्यायिक समीक्षा के दायरे में रखा जा सकता है. इसलिए, अनुच्छेद 19(2) यह सुनिश्चित करता है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पूर्ण नहीं है और इसे कुछ निर्धारित आधारों पर सीमित किया जा सकता है. अगर आपकी किसी बात से या शब्द से या इशारे से इन सभी परिस्थितियों में से किसी एक का भी खतरा होता है तो बोलने की आजादी को प्रतिबंधित किया जा सकता है. वहीं कुणाल कामरा का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद शिवसेना विधायक मुर्जी पटेल ने कुणाल कामरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है. एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर एमआईडीसी पुलिस ने सोमवार तड़के कामरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की, जिसमें धारा 353(1)(बी) (Statements conducing to public mischief) और 356(2) (Defamation) शामिल … Read more

राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान मामले में आगरा सिविल कोर्ट में सांसद रामजी और अखिलेश पर केस दर्ज

आगरा राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान मामले में आगरा सिविल कोर्ट सीनियर डिवीजन में अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने सिविल केस दायर किया है। अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही चर्चा कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने राणा सांगा को लेकर विवादित बयान दिया है। इसका समर्थन सपा मुखिया अखिलेश यादव भी कर रहे हैं। अधिवक्ता की ओर से सपा मुखिया अखिलेश यादव और राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ सिविल केस दायर किया गया है। केस की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन में हुई व फाइल को अग्रिम आदेश के लिए रख लिया गया। सुनवाई के दाैरान वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश सिकरवार, एसपी सिंह सिकवार, शिव आधार सिंह तोमर, संतोष धाकरे न्यायालय में उपस्थित रहे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रामजी लाल सुमन के राणा सांगा को लेकर दिए बयान पर बवाल मचा हुआ है। अखिल भारत हिंदू महासभा ने भी सपा सांसद के बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। सांसद के खिलाफ तहरीर दी। वहीं, सपा सांसद ने भी मामले में सफाई दी थी। सपा सांसद रामजी लाल सुमन का कहना है कि मैं अपने बयान पर कायम हूं। अगर राज्यसभा सभापति को लगता है मैंने कुछ आपत्तिजनक कहा तो सदन की कार्यवाही से मेरे बयान को हटा सकते हैं।

स्मैक की खेप खपाने के लिए क्षेत्र में घूम रहे युवक पुलिस ने पकड़ा

शिवपुरी शिवपुरी के देहात थाना अंतर्गत पुलिस ने 25.13 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को पकड़ने की कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। देहात थाना प्रभारी रत्नेश सिंह यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक स्मैक की खेप लेकर उनके क्षेत्र में घूम रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस टीम बड़ागांव रोड पहुंची और वहां से एक युवक शिवम पाल (19) निवासी आसपुर थाना भौती को पकड़ लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने 25.13 ग्राम स्मैक कीमत करीब पांच लाख रुपये की बरामद की है। आरोपी से पुलिस ने उसकी बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने यह कार्रवाई जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत की है। अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष को सोशल मीडिया पर पोस्ट करना महंगा पड़ा शिवपुरी जिले के बदरवास में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म को लेकर अभद्र पोस्ट कर दी। मामले में हिंदू संगठनों ने बदरवास थाने पर ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग का मामला दर्ज किया। इसके बाद तहसीलदार के समक्ष पेश किया। तहसीलदार ने भाजपा नेता को जेल भेज दिया। हिंदू धर्म और उससे जुड़ी मान्यताओं के खिलाफ की पोस्ट बदरवास नगर के रिजोदी रोड निवासी इसराइल खान पुत्र मुन्ना खान ने सोशल मीडिया पर जय भीम, जय भीम ग्रुप बनाकर हिन्दू धर्म और उससे जुड़ी मान्यताओं के खिलाफ एक पोस्ट कर दी। रविवार को इस मामले में बजरंग दल व सर्वसमाज ने एकत्रिक होकर एक रैली बदरवास थाने पर एकजुट होकर निकाली और बदरवास थाने में आवेदन दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बदरवास थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि सांप्रदायिक तनाव पैदा करने और लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने के लिए इसराइल खान उर्फ भाईजान के खिलाफ कार्रवाई की गई है। भाजपा ने अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष पद से हटाया इस आपत्तिजनक पोस्ट के बाद भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला इसराइल खान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का मंडल अध्यक्ष भी था, जिसे अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष इकबाल खान ने पद से हटा दिया गया है। साथ ही उसे नोटिस देकर जवाब प्रस्तुत करने कहा है, अन्यथा के अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

निजी गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

बड़वानी मध्यप्रदेश में बड़वानी जिले के अंतर्गत आने वाली नगर परिषद राजपुर के क्षेत्र में अनाज रखने के एक निजी गोदाम में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। इस आग में गोदाम में रखी मक्का और गेहूं की फसल सहित जूट के बारदान भी जलकर खाक होने लगे। इधर, जानकारी लगते ही तुरंत नपा के फायर फाइटर को सूचना दी गई। वहीं, मौके पर मौजूद मजदूरों और स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने की कोशिश शुरू की, जिसके बाद राजपुर नपा से पहुंचे दमकल वाहन से आग बुझाई जा सकी। गनीमत रही कि इस आग में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। लेकिन काफी सारी मक्का और गेहूं की उपज का नुकसान हुआ है। फिलहाल, नुकसान का आकलन नहीं हो सका है तो वहीं आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। बड़वानी के राजपुर नगर के सनगांव रोड स्थित दशोरा ट्रेडर्स में आज दोपहर अचानक आग लग गई। निजी गोदाम में लगी इस आग में लाखों का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मौके पर पहुंचे दो अग्निशामक वाहनों से आग पर काबू पाया गया है। अनाज गोदाम में लगी इस आग में खाली रखे बारदान सहित अनाज के बोरे जल कर खाक हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वक्त रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। उधर, मौके पर नगर पालिका का पूरा आमला फिलहाल मौजूद है और आग बुझने के बाद अब नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कड़ी मशक्कत से पाया आग पर काबू वहीं, मौके पर पहुंचे नगर परिषद राजपुर के सीएमओ मायाराम सोलंकी ने बताया कि राजपुर नगरीय क्षेत्र के सनगांव रोड पर दशोरा ट्रेडर्स स्थित है। जो कि गेहूं और मक्का की फसल रखने का गोदाम था। वहां पर आग लगी थी, जिसकी सूचना हमें जैसे ही मिली, हमने तुरंत ही नगर परिषद राजपुर और नगर परिषद अंजड़ से दमकल के वाहन मौके पर भिजवाए हैं। इसके साथ ही हम भी अपनी पूरी टीम के साथ यहां मौके पर राहत और बचाव कार्य के लिए मौजूद हैं और अभी कड़ी मशक्कत के बाद हमने आग पर काबू भी पा लिया है।

प्रदेश सरकार गरीब, युवा, महिला और किसान कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विगत सवा वर्ष में मध्यप्रदेश सरकार ने विरासत को साथ लेकर विकास के नए आयाम स्थापित किये हैं, जिससे उन्हें संतोष है। प्रदेश सरकार गरीब, युवा, महिला और किसान कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। इंदौर की हुकुमचंद मिल के श्रमिकों का कई वर्षों से लंबित भुगतान जहां एक ओर पूरा कर दिया गया है, वहीं दूसरी ओर राज्यों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंधों के आधार पर 20 वर्ष पुरानी पार्बती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजना भी मूर्त रूप ले रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में साढ़े आठ लाख आवास और ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 36 लाख आवास में गृह प्रवेश करवाया जा चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि जड़ों से जुड़े रहकर ही विकास पथ पर आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने ये विचार रविवार को दिल्ली में एक निजी समाचार चैनल द्वारा आयोजित ‘डायमंड स्टेट्स समिट’ कार्यक्रम में व्यक्त किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 2000 वर्ष पूर्व सम्राट विक्रमादित्य ने वीरता, न्यायप्रियता और दानशीलता से शासन की व्यस्थाओं का संचालन किया और विदेशी आक्रांताओं से स्वतंत्रता दिलाकर सुशासन स्थापित किया, जो प्रदेश की गौरवशाली विरासत है। विक्रम संवत का प्रवर्तन इसी गौरवशाली परंपरा का हिस्सा है। सम्राट विक्रमादित्य ने अपने राज्य में जनता का कर्ज माफ किया और बिना ब्याज का धन जनता को उपलब्ध कराया। उनके पुरुषार्थ के विभिन्न आयामों का उत्सव मनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार आगामी 12 से 14 अप्रैल तक दिल्ली में विक्रमादित्य महानाट्य का आयोजन करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन महाकाल और काल की नगरी है। यहां पृथ्वी 23.6 अंश पर झुकी हुई है जो इसे कालगणना के लिए सर्वोत्तम स्थल बनाती है। उज्जैन को विश्व का मीन टाइम बनाने के उद्देश्य से यहां वैदिक घड़ी की स्थापना की गई है, जो भारतीय ज्ञान की गौरवशाली परंपरा को पुनर्स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जीवन के उच्च आदर्शों और नैतिकता को जीवन शैली में सम्मिलित करने के लिए प्रदेश सरकार संकल्पित है। प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। महर्षि सांदीपनि के आश्रम को तीर्थ के रूप में विकसित कर नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण से जोड़कर आदर्श गोकुल ग्राम बनाए जा रहे हैं, जिसके माध्यम से देश के दुग्ध उत्पादन में प्रदेश की हिस्सेदारी को 9% से बढ़ाकर 20% करने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि वर्ष 1956 में गेहूं का समर्थन मूल्य 94 रुपए प्रति क्विंटल और वर्ष 2002-03 में 600 रुपए था, जिसे आज बढ़ाकर 2600 रुपए कर दिया गया है। वर्ष 2002-03 में राज्य का बजट केवल 23 हजार करोड़ का था, जो वर्तमान में बढ़कर 4 लाख 21 हजार करोड़ का हो गया है। पूरे देश में सबसे सस्ती बिजली मध्यप्रदेश में उपलब्ध है, जो दिल्ली मेट्रो को भी प्रदाय की जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश को सक्षम और सम्पन्न राज्य बनाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ‘डायमंड स्टेट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।  

सम्पत्ति कर, जल प्रभार एवं अन्य उपभोक्ता प्रभार में अधिभार में छूट

नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने जारी किये निर्देश भोपाल नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की अवधि में सम्पत्ति कर, जल प्रभार एवं अन्य उपभोक्ता प्रभार के अधिभार में उपभोक्ताओं को छूट देने का निर्णय लिया है। यह छूट उपभोक्ताओं को 31 मार्च 2025 तक ऑनलाइन भुगतान की दशा में की जायेगी। इस संबंध में विभाग ने नगर पालिक निगम, नगरपालिका परिषद और नगर परिषद को पत्र लिखकर निर्देश जारी किये हैं। आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास ने बताया कि वर्ष 2024-25 वित्तीय वर्ष की कर वसूली 31 मार्च 2025 तक ही हो सकेगी। वर्तमान में 15वें वित्त आयोग की शर्तों के अनुसार प्रतिवर्ष सम्पत्ति कर की वसूली में राज्य की ग्रास स्टेट डॉमिस्टिक प्रोडक्ट (जीएसडीपी) की औसत वृद्धि के अनुरूप वृद्धि किया जाना अनिवार्य है। इस स्थिति को देखते हुए वृद्धि न किये जाने की स्थिति में संबंधित नगरीय निकायों को 15वें वित्त आयेाग के अनुदान से वंचित होना पड़ सकता है। नगरीय निकायों को अपने क्षेत्र के उपभोक्ताओं को समस्त प्रकार के करों की वसूली नियत समय में किये जाने के लिये जागरूक करने के लिये कहा गया है। नागरिक इस संबंध में विस्तृत जानकारी अपने क्षेत्र के नगरीय निकाय के वार्ड कार्यालय से भी प्राप्त कर सकते हैं।  

कार चलाते योगाचार्य को आया साइलैंट अटैक, हुई दर्दनाक मौत

अशोकनगर  वेटरनरी डॉक्टर और योग गुरु पवन सिंघल का हार्ट अटैक से निधन हो गया. हार्ट अटैक से पहले डॉ. पवन योगा क्लास लेने के लिए जा रहे थे और इससे पहले उन्होंने 2 घंटे की दौड़ लगाई थी. इससे पहले कि वे योगा क्लास लेने पहुंच पाते, रास्ते में पार्क के पास ही उनका निधन हो गया. कार में आया साइलेंट अटैक 54 वर्षीय डॉ. पवन सिंघल रोजाना की तरह रविवार सुबह योग क्लास के लिए जा रहे थे. क्लास के पहले 2 किलोमीटर दौड़ लगाने के बाद वे कार से तुलसी सरोवर पार्क के लिए निकले. रास्ते में पार्क के पास उन्हें साइलेंट हार्ट अटैक आ गया. जब लोग उनकी कार के पास पहुंचे तो देखा कि कार बंद थी और लाइट जल रही थी. काफी देर तक उनके बाहर नहीं निकलने पर योग स्टूडेंट्स ने कार का दरवाजा खोला. उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. दौड़ और सूर्य नमस्कार का रेकॉर्ड योगाचार्य डॉ. सिंघल के नाम 11 घंटे में 100 किमी दौड़, 8 घंटे में 3600 सूर्य नमस्कार और 17 बार रक्तदान का रेकॉर्ड है। वे रोज घंटों योग करते थे। उनकी ऑनलाइन कक्षा में मप्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और दिल्ली से सैकड़ों लोग जुड़ते थे। बेहद संतुलित खान-पान योगाचार्य डॉ. सिंघल का खान-पान बेहद संतुलित था। एक माह से नमक व शक्कर खाना पूरी तरह बंद कर दिया था। योगार्थियों ने बताया, नवरात्र में वे 10 दिन सिर्फ नींबू पानी पीते थे, एक बार तो फल व ड्राई फ्रूट का सेवन भी बंद कर दिया। वे सिर्फ पांच घंटे ही नींद लेते थे। सर्दियों में भी उन्होंने गर्म कपड़े नहीं पहने। डॉ. पवन सिंघल के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज वेटरनरी डॉ. पवन सिंघल के नाम दौड़ और योगा में भी कई रिकॉर्ड दर्ज हैं. दरअसल, वे अपने प्रोफेशन के अलावा योग और दौड़ के लिए भी मशहूर थे. उन्होंने 11 घंटे में 100 किलोमीटर की दौड़ पूरी की थी. वहीं, 5100 बार सूर्य नमस्कार करने का भी रिकॉर्ड बनाया था. पतंजलि कायाकल्प योग क्लास के जरिए जिले के अलावा अन्य राज्यों के लोग भी ऑनलाइन उनसे जुड़ते थे. हाल ही में उन्होंने 116 यूनिट ब्लड डोनेट करने का रिकॉर्ड बनाया था. 24 मार्च 2015 से वे लगातार योग कर रहे थे. एक महीने पहले छोड़ा था नमक और शक्कर डॉक्टर और योगाचार्य डॉ. पवन सिंघल के स्टूडेंट्स ने बताया कि एक महीने पहले से उन्होंने नमक और शक्कर का सेवन बंद कर दिया था. यह बात उन्होंने योग क्लास में अपने सहयोगियों को भी बताई थी. सहयोगियों के मुताबिक, ” नवरात्रि में वे 10 दिन सिर्फ नींबू पानी पीते थे और रोजाना सिर्फ 5 घंटे सोते थे. पूरी सर्दियों में उन्होंने गर्म कपड़े नहीं पहने.”

इन आदतों को अपनाएंगे तो सफल होने से कोई नहीं रोक पाएगा

हर इंसान अपने करियर में सफल होना चाहता है। खुश रहना चाहता है और अपने सारे लक्ष्यों को पूरा करना चाहता है। लेकिन अपने लक्ष्यों को पाने का रास्ता कहां से शुरू होगा। इसके बारे में नहीं जानता। अगर आपको लाइफ में सक्सेज, हैप्पीनेस चाहिए। तो सबसे पहले इन 6 आदतों को अपनी डेली लाइफ का हिस्सा बनाएं। ये आपको आगे बढ़ने के लिए सही मार्गदर्शन करेंगे। खुद का आंकलन करें सबसे पहले अपना आंकलन करें। खुद के विचारों, भावनाओं और अनुभवों की मदद से सीखें और पर्सनल ग्रोथ करें। जब आप अपने एक्सपीरिएंस से सीखते हैं तो दिमाग में अपने लक्ष्यों के प्रति ज्यादा क्लियर हो जाते हैं। आपको अपनी कमियों और खूबियों के बारे में पता चलता है। इसके साथ ही आप उन कमियों को दूर करने की कोशिश में लग जाएं। किताबें पढ़ें किताबें पढ़ना अच्छी हैबिट के साथ ही पर्सनल ग्रोथ के लिए भी जरूरी है। सेल्फ हेल्प, मोटिवेशन, गाइडेंस से जुड़ी बुक्स पढ़ें या फिर कोई नॉवेल। डेली रूटीन में बुक्स पढ़ने से स्ट्रेस कम होता है बल्कि आपकी नॉलेज भी दिन पर दिन ज्यादा होती जाती है। बुक रीडिंग की आदत आपके पर्सनल ग्रोथ में मदद करती है। भगवान को धन्यवाद देना ना भूलें प्रैक्टिस ग्रैटीट्यूड मतलब जो कुछ भी आपके पास अभी है। उसके लिए भगवान को थैंक्स कहना ना भूलें। जब आप अपने आसपास की अच्छी चीजों पर फोकस करते हैं तो माइंड में पॉजिटिव वाइब्स बनती है और आप खुश रहते हैं। ऐसा करने से स्ट्रेस, डिप्रेशन जैसी समस्या भी खत्म होने लगती है। मेडिटेशन करें मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से ना केवल फिजिकल हेल्थ अच्छी होती है। बल्कि ये मेंटल हेल्थ पर भी असर डालती है। साथ ही आपकी मेमोरी और ब्रेन पावर बूस्ट होती है। जिससे आपकी समझने की क्षमता भी बढ़ती है। लक्ष्य तय करें और टाइम मैनेजमेंट इन सारी आदतों को अपनाने के बाद आप अपने लक्ष्यों को जब सेट करते हैं तो उन्हें पूरा करना आसान होता है। साथ ही अपने गोल्स को पूरा करने के लिए टाइम मैनेजमेंट करें। हॉबी जरूर पूरी करें अपने गोल्स को पूरा करने के बीच खुद के लिए टाइम निकालें और अपनी हॉबी को पूरा करें। इससे आपको खुशी मिलती है और आप रिलैक्स महसूस करते हैं।

सिवनी में मवेशी तस्करी से जुड़े मामले में कान्हीवाड़ा टीआई को किया लाइन अटैच

सिवनी  लापरवाही को लेकर मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने कान्हीवाड़ा थाना प्रभारी ओमेश्वर ठाकरे को लाइन अटैच किया है। बताया जा रहा है कि कथित कॉल रिकॉर्डिंग को लेकर शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। मामला मवेशी तस्करी से जुड़ा बताया जा रहा है। ठाकरे की जगह भोपाल क्राइम ब्रांच में रहे प्रीतम सिंह तिलगाम को पदस्थ किया गया है। ज्ञात हो कि इससे पहले जिले के बंडोल व कुरई थाना प्रभारी को भी लाइन अटैच किया गया था। कुरई से पुलिस लाइन बुलाए गए नगर निरीक्षक लक्ष्मण सिंह झारिया को घंसौर की कमान दी गई है। वहीं छपारा थाना का प्रभार खेमेंद्र जैतवार को दिया गया है। क्या है वायरल ऑडियो में? सबसे पहले तो हम आपको बता दें कि किसी तरह से इस वायरल ऑडियो क्लिप की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन वायरल ऑडियो में भाजयुमो नेता मयूर दुबे और थाना प्रभारी ओमेश्वर ठाकरे के बीच जो कथित बातचीत हुई है, उसमें दुबे कथित रूप से कह रहे हैं कि “जितने अपने दुश्मन हैं ना जो हिंदुत्व की आड़ में गलत काम करते हैं उनको लपेटने के लिये सबको मिलकर एक कहानी बनाएं अपन उसमें अंडरग्राउंड रूप से आपकी सहायता लगेगी… बताओ ना… कुछ नहीं है… जो गौ तस्कर रहते हैं बाहर प्रदेशों के वो चाहिये अपने को… ठीक है ना… पैसे देंगे, अपन सब खर्चा करेंगे उनको 4-5 नंबरों पर पैसे डालना है और व्हाट्सऐप मैसेज करना है… तुम्हारे पर्सनल नंबर पर डाल रहा हूं… अब कहीं गाड़ी रूकना नहीं चाहिये… हां… हां… ये एडवांस है बाकी पैसा कैश देंगे… बाद में इन लोगों को घसीटकर पीटेंगे, जिन्होंने आपके खिलाफ शिकायत की या मेरे खिलाफ सिंडिकेट बनाया.” दूसरी क्लिप भी वायरल एक और ऑडियो में थाना प्रभारी कथित तौर पर कथित भाजयुमो नेता से यह कहते सुने गए हैं कि उन्होंने विश्व हिंदू परिषद (VHP) और सहयोगी संगठनों के शीर्ष नेताओं को सिवनी के कुछ लोगों, खासकर माधव दुबे और दीपक यादव, की कथित गलत गतिविधियों की जानकारी दी है. हम एक बार फिर यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि इस ऑडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता, लेकिन यदि क्लिप सही साबित होती है तो यह मामला कई अहम सवाल खड़े करता है. भाजयुमो और हिंदू संगठनों (विशेषकर गौ रक्षक ब्रिगेड) के बीच आंतरिक टकराव, अंतरराज्यीय गौ तस्करों और कुछ पुलिसकर्मियों के बीच कथित गठजोड़, इसके अलावा कुछ पुलिस अधिकारियों की RSS और VHP के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच. ये ऐसे सवाल हैं जो इस मामले की वजह से उठ सकते हैं. सिवनी क्यों है अहम? महाराष्ट्र सीमा से लगे सिवनी जिले को मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों से महाराष्ट्र और हैदराबाद के लिए हो रही गौ तस्करी का प्रमुख मार्ग माना जाता है.     MP पुलिस मुख्यालय द्वारा जून 2024 में जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से जून 2024 के बीच राज्यभर में गौ तस्करी और अवैध वध के 500 से ज्यादा मामले दर्ज हुए, जिनमें सबसे ज्यादा 55 केस सिवनी में दर्ज हुए.     यहां 99 लोगों की गिरफ्तारी, 1301 पशुओं की बरामदगी और 38 वाहनों की जब्ती हुई.     राज्य पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, लगभग 70% मामलों में पशुओं को यूपी और राजस्थान से नागपुर और हैदराबाद ले जाया जाता है, जिसमें सिवनी जैसे जिले ट्रांजिट पॉइंट होते हैं. केवल 30% मामलों में स्थानीय तस्कर शामिल होते हैं. पहले भी हो चुकी है सिवनी में हिंसा और प्रशासनिक कार्रवाई मई 2022 में सिवनी के कुरई क्षेत्र में गौ मांस मिलने पर दो गोंड आदिवासियों की कथित तौर पर गौ रक्षकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. जून 2024 में, सिवनी के धनोरा और काकरतला के जंगलों में 54 गौवंशों के शव मिले थे, जिनके सिर और अंग काटे गए थे. इस घटना ने जिले में भारी तनाव फैला दिया था और प्रशासनिक लापरवाही के आरोपों के बाद कलेक्टर और एसपी को हटाया गया था. जानिए SP ने क्या कहा? अब वायरल ऑडियो से एक बार फिर सिवनी सुर्खियों में है. पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि क्लिप की जांच के आदेश दिए गए हैं और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए थाना प्रभारी को लाइन अटैच किया गया है। सवाल यह है कि क्या सिवनी में पुलिस और तस्करों का गठजोड़ हिंदुत्व की राजनीति करने वालों को निशाना बना रहा है या यह सिर्फ सत्ता संघर्ष की एक और कड़ी है? जवाब जांच के बाद सामने आएगा.  

शासकीय आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 30 मार्च को

भोपाल प्रदेश में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर और आदर्श आवासीय विद्यालय की कक्षा 6वीं की प्रवेश परीक्षा 30 मार्च 2025 को होगी। प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र स्कूल शिक्षा विभाग के राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.mpsos.nic.in पर अपलोड कर दिये गये हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।  

केंद्र सरकार ने सांसदों के वेतन और पेंशन में की बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने सांसदों के वेतन में 24 प्रतिशत की वृद्धि को अधिसूचित कर दिया है। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2023 से प्रभावी होगी और इसे मूल्य वृद्धि सूचकांक के आधार पर तय किया गया है। संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, न केवल सांसदों के वेतन में वृद्धि की गई है, बल्कि बैठकों में भाग लेने पर मिलने वाले दैनिक भत्ते, पूर्व सांसदों की पेंशन, और अतिरिक्त सेवा वर्षों के लिए दी जाने वाली पेंशन में भी बढ़ोतरी की गई है। नए वेतन और भत्ते इस प्रकार हैं: सांसदों का मासिक वेतन पहले: 1,00,000 रुपए प्रति माह अब: 1,24,000 रुपए प्रति माह दैनिक भत्ता (संसद सत्र के दौरान बैठकों में भाग लेने पर) पहले: 2,000 रुपए प्रति दिन अब: 2,500 रुपए प्रति दिन पूर्व सांसदों की मासिक पेंशन पहले: 25,000 रुपए प्रति माह अब:  31,000 रुपए प्रति माह अतिरिक्त पेंशन (पांच वर्ष की सेवा से अधिक के प्रत्येक वर्ष के लिए) पहले:  2,000 रुपए प्रति माह अब:  2,500 रुपए प्रति माह सरकार ने यह बढ़ोतरी सांसद वेतन, भत्ता और पेंशन अधिनियम के तहत आयकर अधिनियम, 1961 में निर्दिष्ट मूल्य वृद्धि सूचकांक के आधार पर अधिसूचित की है।

राणा सांगा विवादित बयान के विरोध में कलेक्ट्रेट में सपा सांसद के खिलाफ किया प्रदर्शन

जोधपुर राणा सांगा को लेकर सपा सांसद द्वारा दिए गए बयान के विरोध में जोधपुर में आज सर्व समाज ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने “महाराणा प्रताप का अपमान नहीं सहेगा राजस्थान” जैसे नारों से कलेक्ट्रेट परिसर को गूंजायमान कर दिया। सपा सांसद के बयान को लेकर जोधपुर में व्यापक विरोध देखने को मिला। राजपूत समाज सहित सर्व समाज के लोगों ने इस बयान की कड़ी निंदा की और जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जाहिर किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सपा सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हनुमान सिंह खांगटा ने जताया आक्रोश मारवाड़ राजपूत सभा भवन के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा ने कहा, “हमने उपराष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। सपा सांसद द्वारा अमर्यादित भाषा का उपयोग किया गया है, जिससे जनता में भारी आक्रोश है। ऐसे महान योद्धा राणा सांगा, जिनके शरीर पर 80 घाव होने के बावजूद वे देश की रक्षा के लिए खड़े रहे, उनके खिलाफ इस तरह की भाषा का प्रयोग करना निंदनीय है।” उन्होंने आगे कहा, “यदि ऐसे वीर योद्धा नहीं होते, तो बयान देने वाले लाल टोपीधारी आज हरी टोपी पहनने को मजबूर होते। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजनीतिक लाभ और तुष्टिकरण की राजनीति के लिए ऐसे बयान दिए जा रहे हैं। इस बयान ने राजस्थान ही नहीं, पूरे भारत की भावनाओं को आहत किया है।” सख्त कार्रवाई की मांग हनुमान सिंह खांगटा ने सरकार से मांग की कि सपा सांसद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा, “जब तक सांसद माफी नहीं मांगते, तब तक यह आंदोलन राजस्थान ही नहीं, पूरे हिंदुस्तान में जारी रहेगा। 36 कौम और साधु-संतों के साथ मिलकर इस विरोध को आगे बढ़ाया जाएगा।”

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet