LATEST NEWS

उत्तर भारत के लोग ‘पुष्पा’ और ‘केजीएफ’ जैसी फिल्मों के नायकों को देखना चाहते हैं : नागार्जुन

मुंबई, दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता नागार्जुन का मानना है कि ‘पुष्पा’ और ‘केजीएफ’ जैसी फिल्मों ने देश के उत्तरी क्षेत्र में इसलिए बेहतर प्रदर्शन किया है क्योंकि वहां के लोग ऐसी फिल्मों के प्रमुख किरदारों और नायकों को देखना चाहते हैं। नागार्जुन ने कहा कि फिल्म ‘पुष्पा’ में अल्लू अर्जुन द्वारा निभाया गया मजदूर से तस्कर बने पुष्पराज जैसा किरदार बिहार, पंजाब और उत्तर प्रदेश के दर्शकों के लिए एक नयापन लेकर आया और यही कारण है कि फिल्म ने हिंदी भाषा में मूल संस्करण की तुलना में अधिक कमाई की। उन्होंने कहा, ‘‘पुष्पा’ सीरीज की दोनों फिल्मों ने तेलुगु की तुलना में उत्तर भारत में अधिक कमाई की। ‘पुष्पा’ से पहले भी हमने तेलुगु में इसी तरह की कहानियां देखी हैं और यह हमारे लिए कोई नयी बात नहीं थी, जबकि देश के उत्तरी क्षेत्र बिहार, पंजाब और उत्तर प्रदेश में दर्शक पुष्पा या ‘केजीएफ’ या ‘बाहुबली’ जैसी फिल्मों के हीरो को देखना चाहते थे।’’ नागार्जुन ने ‘विश्व दृश्य श्रव्य और मनोरंजन सम्मेलन’ (वेव्स) के दूसरे दिन शुक्रवार को कहा, ‘‘वे ऐसे ही हीरो देखना चाहते थे। वे बड़े-से-बड़े हीरो देखना चाहते थे। भारतीय लोगों के लिए, केवल रोजमर्रा की जिंदगी जीना ही बहुत मुश्किल है। और जब वे फिल्में देखकर तनाव दूर करना चाहते हैं, तो वे पर्दे पर जादू देखना चाहते हैं।’’ ‘शिवा’, ‘मास’, ‘किलर’, ‘किंग’ और ‘डॉन’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए मशहूर अभिनेता ने कहा कि ऐसी फिल्में तब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकतीं, जब तक कि वे उस संस्कृति और भाषा से जुड़ी न हों, जिन पर वह आधारित होती हैं। अभिनेता ने कहा, ‘‘राजामौली ने बाहुबली को एक फ्रेम से दूसरे फ्रेम में शूट किया, यह सोचकर कि यह एक तेलुगु फिल्म है। उन्हें अपनी जड़ों और भाषा पर बहुत गर्व था, और उन्होंने इसे एक तेलुगु फिल्म की तरह शूट किया, और दुनिया भर में लोगों ने इसे पसंद किया। अगर आप कहानी को पर्दे पर व्यक्त करने में अपनी जड़ों से जुड़े हैं, तो दर्शक इसे पसंद करेंगे। ’’  

कारपेट खरीदने जाते समय ध्यान में रखें ये बातें…

साफ-सुथरा घर हर किसी को पसंद होता है। घर को साफ-सुथरा रखने के लिए हम बाजार से बहुत सी चीजें लाते हैं, ताकि हमारा घर देखने के लिए बहुत सुदंर लगे। आज हम आपको घर के सजाने के लिए कारपेट का चुनाव करने के बारे में बताएंगे। बाजार में कारपेट बहुत से रंगों और डिजाइनों में देखने के मिलते हैं। हमें टाइल और वुड फ्लोरिंग की तरह कारपेट को खरीदते समय भी बहुत सावधानी रखनी पड़ती है क्योंकि इन का रंग छूटता है जिसके कारण यह खराब हो जाते हैं। तो आइए जानते हैं कार्पेट खरीदने के टिप्स। -कारपेट खरीदते समय रबर या फोम की भराव सामग्री लें, ताकि फर्श पर बिछाने पर जल्दी न उधड़े। -हमेशा स्टाइल के अनुसार ही कारपेट को चुनें। मखमल की कार्पेट्स कभी न खरीदें क्योंकि इन पर पैरों के निशान, वैक्यूम के निशान आदि रह जाते हैं। हम सभी इनका इस्तेमाल घर में ऐसी जगह पर बिछा कर करते है यहां पर लोग कम आते-जाते हैं, जैसे कि फॉर्मल लिविंग रूम, मास्टर बेडरूम में ज्यादा करते है। -बजट में रह कर ही कारपेट खरीदें और महंगे कारपेट पर अपने पैसे खराब न करें।आप अलग-अलग डीलर्स के पास जाकर इसकी यही कीमत का पता लगा सकते हैं। -कारपेट प्रोवाइडर का चुनाव करते समय पहले ध्यान में रखें कि इसकी वैराइटी अच्छी हो और यह आपके बजट में है या नहीं। आप इसे किसी शोरूम, फ्लोरिंग कंपनी, बड़े डिपार्टमेन्टल स्टोर, या फिर ऑनलाइन भी ले सकते हैं। -अगर आपके घर में बच्चे या डौगी है तो ऐसा कारपेट ही चुनें जिसकी देखभाल करनी आसान हो और मैंटेनेंस पर खर्च भी कम आता हो। -कारपेट खरीदते समय उसकी लंबी वारंटी न देखें। कारपेट वही खरीदें जिसे अच्छे मटेरियल से बनाया जगा हो। अगर कारपेट अच्छी क्वालिटी का बना हो तो उसकी वारंटी भी ज्यादा होती है। -हमेशा ऊन या जैविक सामग्री जैसे प्राकृतिक उत्पादों से बने कार्पेट्स ही खरीदें। जो वाष्पशील पदार्थों से बने होते है उन्हें कभी न खरीदें क्योंकि इन में इन्स्टालेशन के बाद बदबू आती रहती है।    

आंतरिक संघर्ष के चलते हालत खराब, पाकिस्तान में बड़ा अटैक, सरकारी इमारतों को फूंका, हाईवे जाम

क्वेटा भारत में आतंकवाद फैलाने वाले पाकिस्तान की खुद ही आंतरिक संघर्ष के चलते हालत खराब है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान का लिंक सामने आया था। लेकिन वह खुद आंतरिक संघर्ष से परेशान है। सिंध में पानी के बंटवारे के लिए लिए हाहाकार मचा है और स्थानीय लोगों ने हाईवे जाम कर रखे हैं। इस बीच बलूचिस्तान के कलात में हमला हुआ है। यहां क्वेटा कराची हाईवे को बड़ी संख्या में बंदूकधारियों ने जाम कर दिया। यही नहीं मौके से गुजर रहे वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। यह घटना कलात जिले के मोंगोचार इलाके में हुई है। यहां पर इन लोगों ने कई सरकारी इमारतों को आग के हवाले कर दिया। इन इमारतों में नेशनल बैंक ऑफ पाकिस्तान का ऑफिस, स्थानीय अदालत समेत कई विभागों के कार्यालय शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस अग्निकांड में बड़े पैमाने पर इमारतों को नुकसान पहुंचा है। खबर है कि पास में ही स्थित पाकिस्तान के एक आर्मी कैंप पर भी हमला हुआ था, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट्स के मुताबिक इन लोगों ने नेशनल हाईवे पर खड़े वाहनों को चेक किया। कई बसों और कारों से लोगों को उतारकर पूछताछ की। इस दौरान हाईवे पर ट्रैफिक बाधित रहा। इस तरह के कराची से क्वेटा को जोड़ने वाले हाईवे को पूरी तरह ब्लॉक करके जांच करना बड़ी घटना है। माना जा रहा है कि बलूच लिबरेशन आर्मी के लोगों ने ही यह हमला किया था। वे पंजाबी मूल के लोगों को टारगेट करना चाहते थे। इसीलिए उन्होंने वहां मौजूद यात्रियों की पड़ताल की। वे उनकी पहचान जानना चाहते थे और यदि पंजाबी मूल के निकलते तो उनकी जान को खतरा भी हो सकता था। ऐसी ही कई घटनाएं लगातार देखने को मिल रही हैं, जिनमें बलूच लिबरेशन आर्मी के लोगों ने पाकिस्तानी पंजाब के लोगों की टारगेट किलिंग कर दी। सूत्रों का कहना है कि काफी देर तक सशस्त्र समूह ने कई इमारतों को अपने कब्जे में रखा। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद जैसे ही सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे तो ये लोग मौके से निकल गए। किसी को भी पाकिस्तानी सुरक्षा बल पकड़ नहीं पाए। यही नहीं काफी देर तक मशक्कत करने के बाद हाईवे को चालू कराया जा सका। यही नहीं एक अन्य घटना में शुक्रवार की रात को मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद लोगों ने एक चेक पोस्ट पर हमला किया। इन लोगों ने टोल वसूलने वाले कर्मचारी हक नवाज लांगोवे की हत्या कर दी। यही नहीं सड़क पर बने एक पुल को भी धमाके से उड़ा दिया गया। पुल गिराने की घटना में किसी को चोट नहीं पहुंची है।

मैंने पहली बार देखा है कि कोई सरकार हमारे उद्योग में इतनी रुचि ले रही है: आमिर खान

मुंबई, बॉलीवुड स्टार और फिल्म निर्माता आमिर खान ने कहा है कि उन्होंने पहली बार देखा है कि कोई सरकार फिल्म उद्योग में इतनी रुचि ले रही है। आमिर खान ने शुक्रवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित विश्व श्रृव्य दृश्य विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) 2025 में आयोजित ‘स्टूडियोज ऑफ द फ्यूचर: पुटिंग इंडिया ऑन वर्ल्ड स्टूडियो मैप’ नामक पैनल चर्चा में शिरकत की। फिल्म समीक्षक मयंक शेखर द्वारा संचालित इस सत्र में फिल्म उद्योग के कई दिग्गज शामिल हुए। इनमें निर्माता रितेश सिधवानी, प्राइम फोकस लिमिटेड के नमित मल्होत्रा, फिल्म निर्माता दिनेश विजन, पीवीआर सिनेमा के अजय बिजली और प्रसिद्ध अमरीकी निर्माता चार्ल्स रोवन शामिल रहे। आमिर खान ने कहा, “यह पहली बार है जब मैंने किसी सरकार को हमारे उद्योग में इतनी रुचि लेते देखा है। वेव्स केवल एक संवाद नहीं है। यह नीति का पुल है। यह एक आशाजनक शुरुआत है। मुझे यकीन है कि हमारी चर्चायें नीतियों में बदल जाएँगी।” ओटीटी बहस पर आमिर खान ने बताया कि कैसे थिएटर और ओटीटी रिलीज़ के बीच की संकीर्ण खिड़की थिएटर दर्शकों को हतोत्साहित करती है।  

केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, देश के कई राज्यों से लोग चारधाम यात्रा पर दर्शन करने को पहुंच रहे है

देहरादून उत्तराखंड चारधाम यात्रा का शुभारंभ 28 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट खुलने के साथ हो गया है। यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित देश के कई राज्यों से लोग चारधाम यात्रा पर दर्शन करने को पहुंच रहे हैं। केदारनाथ हेली सेवा का आज शनिवार को हेली सेवा का शुभारंभ हो गया है। देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट से केदारनाथ और बदरीनाथ के लिए हवाई सेवा शुरू हुई है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से एमआई 17 हेलीकॉप्टर से 20 श्रद्धालुओं का एक जत्था रवाना हुआ है। केदारनाथऔर बदरीनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों को छोड़ने के बाद एमआई 17 हेलीकॉप्टर वापस जौलीग्रांट आ जाएगा। आपको बता दें कि केदारनाथ के कपाट 2 मई को दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं, जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खोले जाएंगे। पुलिस-प्रशासन की ओर से चारधाम यात्रा रूट पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। चारधाम में दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसका भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। बिजली रूट पर बिजली, पानी, स्वास्थ्य आदि बुनियादी सुविधाओं को बेहतर किया गया है। केदारनाथ में पहले दिन पहुंचे रिकॉर्ड भक्तजन 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही तीर्थ यात्रियों की भारी संख्या देखने को मिल रही है। केदारनाथ धाम में पहले दिन 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। भक्तों में पुरुष 19196, महिला 10597 और 361 बच्चे शामिल थे। केदारनाथ धाम में कुल मिलाकर पहले दिन यानि 2 मई को 30154 भक्तों ने दर्शन किए। केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा शुरू केदारनाथ के लिए कपाट खुलने के दिन से ही 9 हेलीकॉप्टर कंपनियों ने हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू कर दी हैं। पहले ही दिन हेलीकॉप्टर कंपनियों में यात्रियों की भीड़ लगी रही। शुक्रवार सुबह से ही केदारघाटी के अनेक हेलीपैडों से हेलीकॉप्टरों की उड़ानें शुरू हुई। बड़ी संख्या में यात्री एवं अन्य लोग केदारनाथ पहुंचे। चारधाम यात्रा पर जाने से पहले तीर्थ यात्रियों को वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य किया गया है। साथ ही मोबाइल ऐप touristcareuttarakhand पर भी पंजीकरण कराया जा सकेगा। हेलीकॉप्टर यात्रा के लिए हेली टिकट heliyatra.irctc.co.in पर बुक किए जा सकेंगे। किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 0135-1364 पर श्रद्धालु 24 घंटे संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही टेलीफोन नंबर 01352559898 और 01352552627 पर भी संपर्क कर सकेंगे।

इन दिनों विवादों में फंसे मशहूर सिंगर सोनू निगम

मुंबई मशहूर सिंगर सोनू निगम इन दिनों विवाद में फंस गए हैं. बेंगलुरु के ईस्ट पॉइंट इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित एक इवेंट में सिंगर द्वारा दिया गया बयान चर्चा में आ गया है. इसके लेकर कन्नड़ समुदाय को नाराज हो गया है और कन्नड़ समर्थक संगठन ने सिंगर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. बता दें कि कन्नड़ समुदाय ने अपने शिकायत में कहा कि सोनू निगम ने एक कन्नड़ गाने की मांग करने वाले फैन के आग्रह की तुलना एक गंभीर आतंकी घटना से की, जिससे कन्नड़ समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं. सोनू ने कहा, “यही कारण है, पहलगाम में जो हुआ था ना. यही कारण है जो तुम कर रहे हो, जो अभी किया था. देखो तो सामने कौन खड़ा है.” वीडियो में सोनू निगम कहते हैं, “मुझे बुरा लगा जब एक छोटा लड़का मुझसे बार-बार कन्नड़ गाना गाने की ज़िद कर रहा था. यही व्यवहार है जो पहलगाम जैसी घटनाओं की जड़ में होता है. देख लो, सामने कौन खड़ा है.” इस बयान के बाद से सोशल मीडिया पर सोनू निगम की आलोचना हो रही है. सोनू निगम ने मंच से यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें कन्नड़ भाषा और लोगों के प्रति बेहद सम्मान है. उन्होंने कहा कि वह पहले भी कई कन्नड़ गाने गा चुके हैं, लेकिन जबरदस्ती और आक्रामकता उन्हें असहज कर देती है इसके बावजूद KRV ने सोनू निगम के बयान को असंवेदनशील और भड़काऊ बताते हुए कार्रवाई की मांग की है.

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने गीदड़भभकी देते हुए कहा- सिंधु नदी पर डैम बनाया तो कर देंगे नष्ट

इस्लामाबाद भारत और पाकिस्तान में तनाव बढ़ता जा रहा है। भारत की ओर से कड़े ऐक्शन लिए गए हैं, जिसमें सिंधु जल संधि को रोकना भी शामिल है। इससे पाकिस्तान में जल संकट पैदा हो गया है। केंद्र सरकार की ओर से सिंधु नदी का एक भी बूंद पाकिस्तान भेजने के लिए मना किया गया है, जिससे पड़ोसी देश बौखला गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने गीदड़भभकी देते हुए कहा है कि यदि भारत सिंधु नदी का पानी रोकने के लिए डैम बनाता है तो उस पर पाकिस्तान हमला करके नष्ट कर देगा। एक इंटरव्यू में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने भड़काऊ बयान देते हुए कहा पाकिस्तान को दिए जाने वाले सिंधु के पानी को रोकना आक्रामकता माना जाएगा। जब मंत्री से पूछा गया कि अगर भारत सिंधु बेसिन पर डैम बनाने की तैयारी करता है तो पाकिस्तान का रिएक्शन क्या होगा, इस पर पाकिस्तानी मंत्री ने कहा, ”यह पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामकता होगी। हमला सिर्फ तोपों और गोलियों से ही नहीं होता, पानी को रोकना या मोड़ना भी पाकिस्तान पर हमला ही है। उन्होंने (भारत) इस तरह का कोई प्रयास किया, तो पाकिस्तान उस स्ट्रक्चर को नष्ट कर देगा।” ‘ जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी। यह हमला पाकिस्तान के लश्कर ए तैयबा के मुखौटा संगठन टीआरएफ के आतंकवादियों ने अंजाम दिया था। हमले के बाद दोनों देशों में हालात बिगड़ने लगे हैं। भारत ने कई सख्त कदम उठाए हैं। बड़ी संख्या में पाकिस्तान के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी बैन किया गया है। साथ ही, शनिवार को भारत ने पाक के लिए सभी डाक और पार्सल सेवाएं भी रोक दी हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच संबंध और बिगड़ सकते हैं। पाकिस्तान ने अब्दाली मिसाइल का परीक्षण किया वहीं, पाकिस्तान ने शनिवार को घोषणा की कि उसने 450 किलोमीटर की दूरी तक सतह से सतह तक मार करने में सक्षम ‘अब्दाली हथियार प्रणाली’ का सफल परीक्षण प्रक्षेपण किया है। पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत के साथ बढ़े तनाव के बीच यह परीक्षण की है। सेना ने एक बयान में कहा, ”इस प्रक्षेपण का उद्देश्य सैनिकों की अभियानगत तत्परता सुनिश्चित करना और मिसाइल की उन्नत नौवहन प्रणाली तथा उन्नत गतिशीलता विशेषज्ञताओं सहित प्रमुख तकनीकी मापदंडों की जांच करना था।” सेना ने अभ्यास के बारे में विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा कि मिसाइल प्रक्षेपण ‘अभ्यास इंडस’ का हिस्सा था। प्रशिक्षण प्रक्षेपण में सेना सामरिक बल कमान के कमांडर, सामरिक योजना प्रभाग, सेना सामरिक बल कमान के वरिष्ठ अधिकारी आदि मौजूद थे।

हिंदू युवतियों के साथ रेप और ब्लैकमेलिंग मामले के मुख्य आरोपी फरहान पर पुलिस ने अब हत्या के प्रयास का मामला किया दर्ज

भोपाल भोपाल में हिंदू युवतियों के साथ रेप और ब्लैकमेलिंग के मुख्य आरोपी फरहान पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज किया है. शुक्रवार रात पुलिस टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन फरहान ने सब-इंस्पेक्टर से रिवॉल्वर छीन ली, जिसके बाद गोली चलने से वह घायल हो गया. उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भोपाल में गिरोह बनाकर हिंदू युवतियों के साथ रेप और ब्लैकमेलिंग मामले के मुख्य आरोपी फरहान पर पुलिस ने अब हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज कर लिया है. शुक्रवार रात को हुए घटनाक्रम के कारण फरहान पर हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई है. मीडिया से बात करते हुए डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि कल रात को जब पुलिस टीम फरहान को लेकर अबरार के बिलकिसगंज स्थित संभावित ठिकाने पर जा रही थी तभी रातीबड़ थाना क्षेत्र के सरवर गांव के पास फरहान ने सब-इंस्पेक्टर की रिवॉल्वर छीनकर भागने की कोशिश की थी. इसी दौरान गोली चलने से फरहान घायल हो गया था, जिसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. सब-इंस्पेक्टर ने खुद पर हमला होने की एफआईआर दर्ज कराई वहीं अब मौके पर मौजूद सब-इंस्पेक्टर ने खुद पर हमला होने की एफआईआर दर्ज कराई है, क्योंकि आरोपी फरहान ने ऑन ड्यूटी सब इंस्पेक्टर से रिवॉल्वर छीनी थी और इस दौरान फायर भी हुआ था. वहीं सब-इंस्पेक्टर को भी चोट आई है जिसके बाद रातीबड़ थाने में फरहान के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है. बता दें कि दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने अब तक 5 एफआईआर दर्ज की है और सभी में फरहान का नाम शामिल है. फिलहाल फरहान का हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा है. फरहान ने कहा, किए का कोई पछतावा नहीं, सवाब का काम किया बता दें कि गिरोह के मास्टरमाइंड फरहान ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला बयान दिया है. उसने कहा कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है, बल्कि उसने ‘सवाब’ का काम किया है. भोपाल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आजतक से बातचीत में बताया कि इस मामले में अब तक 5 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और हर केस में फरहान का नाम सामने आया है. अधिकारी के मुताबिक, हिंदू युवतियों को गिरोह बनाकर शिकार बनाने वाले इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड फरहान ही है. फरहान के बयान से पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए.  

चीन व रूस जैसे देशों पर निर्भरता घटाने के लिए अमेरिका से उर्वरक आयात बढ़ाने की योजना पर विचार कर रहा भारत

नई दिल्ली भारत सरकार व्यापार असंतुलन को कम करने और चीन व रूस जैसे देशों पर निर्भरता घटाने के लिए अमेरिका से उर्वरक आयात बढ़ाने की योजना पर विचार कर रही है। यह कदम भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को मजबूत करने की दिशा में उठाया जा रहा है, ताकि भारतीय निर्यात को अमेरिकी बाजारों में बेहतर पहुंच मिल सके। सरकार भारत के पक्ष में व्यापार संतुलन को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चिंताओं को दूर करना चाहती है। क्या है पूरा मामला भारत दुनिया के सबसे बड़े उर्वरक आयातकों में से एक है, जिसने पिछले वित्तीय वर्ष में 8.3 बिलियन डॉलर मूल्य के उर्वरक आयात किए। हालांकि, अमेरिका से उर्वरक आयात का हिस्सा बेहद कम है, जो मात्र 300,000 डॉलर का रहा। सरकार का लक्ष्य अमेरिका के साथ व्यापार घाटे को कम करना है, जो 2024-25 में 41.18 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया। इस दौरान भारत का अमेरिका को निर्यात 11.6% बढ़कर 86.51 बिलियन डॉलर हो गया, जबकि आयात 7.44% बढ़कर 45.33 बिलियन डॉलर रहा। ट्रंप सरकार इस बात को लेकर चिंता जताती रही है कि उसका भारत के साथ व्यापार घाटा बढ़ रहा है। चीन और रूस पर निर्भरता कम करने की रणनीति मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में भारत के प्रमुख उर्वरक आपूर्तिकर्ता देशों में रूस, सऊदी अरब, ओमान, चीन और मोरक्को शामिल हैं। यूक्रेन युद्ध के बाद रूस से उर्वरक आयात में भारी वृद्धि हुई, जिससे भारत का रूस के साथ व्यापार घाटा बढ़ गया। सरकार अब इस निर्भरता को कम करने के लिए अमेरिका से आयात बढ़ाने पर जोर दे रही है। यह कदम न केवल व्यापार संतुलन को बेहतर करेगा, बल्कि भारत के विशाल कृषि क्षेत्र को भी समर्थन देगा, जो देश की लगभग आधी वर्कफोर्स को रोजगार देता है। व्यापार समझौते की संभावनाएं भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते का मुख्य फोकस टैरिफ कम करके व्यापार अंतर को पाटना है। इसके बदले में भारत को अपने श्रम-प्रधान निर्यात, जैसे चमड़ा और वस्त्र उत्पादों, के लिए अमेरिकी बाजार में बेहतर पहुंच मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, सरकार अमेरिकी वाहनों, व्हिस्की और कृषि उत्पादों जैसे सामानों के आयात को बढ़ाने पर भी विचार कर रही है। एलएनजी आयात में पहले से प्रगति उर्वरक आयात से पहले, भारत ने अमेरिका से तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) आयात बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। हाल ही में, भारतीय तेल निगम ने अमेरिकी कंपनी ट्रैफिगुरा के साथ पांच साल का एलएनजी आयात समझौता किया है, जिसके तहत इस वर्ष तीन से चार शिपमेंट और अगले वर्ष से छह शिपमेंट प्रतिवर्ष आयात किए जाएंगे। इसके अलावा, गेल इंडिया ने अमेरिका में एक एलएनजी परियोजना में 26% हिस्सेदारी और 15 साल के गैस सोर्सिंग कॉन्ट्रैक्ट के लिए बोली आमंत्रित की है। आर्थिक और सामरिक महत्व यह कदम न केवल आर्थिक, बल्कि सामरिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। अमेरिका के साथ व्यापार संबंधों को मजबूत करके भारत न केवल अपनी व्यापार स्थिति को बेहतर करेगा, बल्कि वैश्विक भू-राजनीतिक परिदृश्य में भी अपनी स्थिति को मजबूत करेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह रणनीति भारत को ग्लोबल सप्लाई चैन में अधिक आत्मनिर्भर और विविध बनाने में मदद करेगी।

डीजे वाहन का चालक नशे की हालत में गाड़ी से उतरकर लगा नाचने, गाड़ी बढ़ी आगे , 10 से ज्यादा बाराती घायल

 भाटापारा-बलौदा बाजार बलौदा बाजार जिले के हीरमि गांव में बारात के दौरान एक हादसा हो गया। बारात में शामिल डीजे वाहन का चालक नशे की हालत में गाड़ी से उतरकर नाचने लगा। इस दौरान वाहन को असुरक्षित अवस्था में छोड़ दिया गया। वाहन में बैठे कुछ बच्चों ने अनजाने में गाड़ी का गियर लगा दिया, जिससे गाड़ी आगे बढ़ गई और बारातियों की भीड़ में घुस गई। इस हादसे में लगभग 10 से 12 लोग डीजे वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को तुरंत बलौदा-बाजार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है और डीजे वाहन चालक की लापरवाही को लेकर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ का ऐपल पर भारी असर, 76 अरब का पड़ेगा बोझ

वॉशिंगटन अमेरिकी सरकार, वहां के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने जिस जोश में दुनियाभर के देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया, वो अब उसी पर भारी पड़ रहा है। ऐपल के सीईओ टिम कुक ने अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ और ऐपल पर इसके असर को लेकर बात की है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्‍होंने बताया है कि टैरिफ के कारण कंपनी की कॉस्‍ट में 900 मिलियन डॉलर यानी करीब 76 अरब रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है। इस बोझ से बचने के लिए कंपनी भारत में अपने प्रोडक्‍शन को बढ़ा रही है। टिम कुक ने उम्‍मीद जताई है कि आने वाले वक्‍त में सभी आईफोन, भारत में बनाए जाएंगे। ऐपल अपने बाकी प्रोडक्‍ट्स जैसे-आईपैड, मैक, ऐपल वॉच और एयरपॉड्स को वियतनाम में बनाएगी। मुख्‍यतौर पर वह चीन में अपने प्रोडक्‍शन को कम कर रही है, क्‍योंकि अमेरिका ने चाइना पर 145 फीसदी टैरिफ लगा दिया है। तो क्‍या आईफोन महंगे हो जाएंगे जब भी किसी कंपनी पर बोझ बढ़ता है तो वह अपने प्रोडक्‍ट्स की कीमतों में इजाफा करती है। बिजनेस मॉडल भी यही कहता है। लेकिन ऐपल अभी आईफोन्‍स की कीमतों को बढ़ाने के बारे में नहीं सोच रही। दरअसल, उसने बड़ी संख्‍या में ऐपल प्रोडक्‍ट्स जैसे-आईफोन का स्‍टॉक अमेरिका में जमा कर लिया है। टैरिफ लागू होने से पहले ही ऐपल ने हवाई जहाजों में आईफोन भरकर अमेरिका पहुंचा दिए। इससे फौरी तौर पर उसे कीमतें कंट्रोल करने में मदद मिली है। तो कारोबार पर क्‍या असर होगा टिम कुक ने ऐपल के कारोबार पर भी बात की। रिपोर्ट के अनुसार, उन्‍होंने कहा कि टैरिफ इसी तरह रहे और पॉलिसीज में कोई बदलाव ना हुआ तो कॉस्‍ट में 900 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हो सकती है। उन्‍होंने यह भी कहा कि कंपनी को जून में खत्‍म होने वाली त‍िमाही में फायदा होने की उम्‍मीद है। इसकी वजह है कि जून में अमेरिका में बिकने वाले आईफोन्‍स मेड इन इंडिया होंगे, जो चीन टैरिफ के असर से बचे रहेंगे। चिंता इस बात की है कि ऐपल अभी कई एक्‍सेसरीज चीन में बनवाता है। ऐपल केयर और कुछ एक्‍सेसरीज पर चीन में कुल टैरिफ 145 फीसदी तक पहुंच जाएगा। हालांकि टिम कुक ने इस बारे में कुछ नहीं बताया कि जून के बाद क्‍या होगा। मौजूदा वक्‍त में अमेरिका ने ज्‍यादातर देशों पर 20 फीसदी टैरिफ लगाया है, लेकिन चीन पर 145 फीसदी टैरिफ लागू किया है। बाकी देशों को राहत के आसार भी हैं, लेकिन चीन को राहत देने के मूड में डोनाल्‍ड ट्रंप कतई नहीं हैं। इसीलिए ऐपल समेत तमाम कंपनियों को अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ा है।

पीएम मोदी पहलगाम हमले पर बोले-हम आतंकवाद और उसका समर्थन करने वालों के खिलाफ ठोस एक्शन लेंगे

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत आतंकवाद और उसका समर्थन करने वालों के खिलाफ दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ़ हमारी लड़ाई में अंगोला के समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद हाउस में अंगोला के राष्ट्रपति लौरेंको के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद यह बात कही। पीएम मोदी ने कहा कि, “हम इस बात पर एकमत हैं कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। मैं पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताने के लिए राष्ट्रपति लौरेंको और अंगोला को धन्यवाद देता हूं।” इससे पहले, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहा कि राज्य के सभी पांच करोड़ लोग आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उनके साथ हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने अमरावती के निर्माण कार्यों की फिर से शुरुआत किये जाने के दौरान यह बात कही। नायडू ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “हम वचन देते हैं कि हम आतंकवाद पर नकेल कसने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार के हर कदम के साथ खड़े रहेंगे।” नायडू ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि आंध्र प्रदेश के पांच करोड़ लोग और पूरा देश उनके साथ हैं। बाद में, नायडू द्वारा लगाये गए ‘वंदेमातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से जनसभा गूंज उठी। आतंकियों के पनाहगारों को कड़ी चेतावनी आतंकियों के मददगारों को कड़ी चेतावनी देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हम आतंकवादियों और उनके मददगारों के खिलाफ कठोर और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में समर्थन देने के लिए हम अंगोला का धन्यवाद करते हैं.’पीएम मोदी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति राष्ट्रपति लोरेंसू और अंगोला की संवेदनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया. अंगोला को मदद करने का ऐलान करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी है कि अंगोला की सेनाओं के आधुनिकीकरण के लिए 200 मिलियन डॉलर की डिफेन्स क्रेडिट लाइन को स्वीकृति दी गई है. रक्षा प्लेटफॉर्म्स के repair और overhaul और सप्लाई पर भी बात हुई है.अंगोला की सशस्त्र सेनाओं की ट्रेनिंग में सहयोग करने में हमें खुशी होगी’ अंगोला के राष्ट्रपति की भारत यात्रा ऐतिहासिक पल अंगोला के राष्ट्रपति भारत दौरे पर हैं। शनिवार को अंगोला के राष्ट्रपति के साथ साझा प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने कहा कि ‘मैं राष्ट्रपति लोरेंसू और उनके प्रतिनिधिमंडल का भारत में हार्दिक स्वागत करता हूं। यह एक ऐतिहासिक पल है। 38 वर्षों के बाद, अंगोला के राष्ट्रपति की भारत यात्रा हो रही है। उनकी इस यात्रा से, न केवल भारत-अंगोला संबंधों को नई दिशा और गति मिल रही है, बल्कि भारत और अफ्रीका साझेदारी को भी बल मिल रहा है।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘इस वर्ष, भारत और अंगोला अपने राजनयिक संबंधों की 40वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। लेकिन हमारे संबंध, उससे भी बहुत पुराने हैं, बहुत गहरे हैं। जब अंगोला आजादी के लिए संघर्ष कर रहा था, तो भारत भी पूरी आस्था और मित्रतापूर्ण संबंधों के साथ अंगोला के साथ खड़ा था।’ रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे भारत और अंगोला प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी है कि अंगोला की सेनाओं के आधुनिकीकरण के लिए 20 करोड़ डॉलर की डिफेन्स क्रेडिट लाइन को स्वीकृति दी गई है। रक्षा प्लेटफॉर्म्स की मरम्मत और बदलाव और सप्लाई पर भी बात हुई है। अंगोला की सशस्त्र सेनाओं की ट्रेनिंग में सहयोग करने में हमें खुशी होगी। साथ ही डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, स्पेस तकनीक, क्षमता निर्माण के क्षेत्र में अंगोला के साथ अपनी क्षमताएं साझा करेंगे। हम स्वास्थ्य, डायमंड प्रोसेसिंग, फर्टिलाइजर और अहम खनिज क्षेत्रों में भी सहयोग मजबूत करेंगे।’

सीबीआई करेगी तिहाड़ जेल में जबरन वसूली रैकेट की जांच

नई दिल्ली दिल्ली के तिहाड़ जेल में जबरन वसूली रैकेट के संबंध में मिली शिकायत के बाद CBI ने जांच शुरू कर दी है. यह रैकेट कथित तौर पर जेल अधिकारियों की संलिप्तता से संचालित हो रहा था. दिल्ली हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस डी.के. उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेडेला की बेंच ने केंद्रशासित प्रदेश के गृह विभाग के प्रमुख सचिव को निर्देश दिया कि वे एक फैक्ट फाइंडिंग समिति का गठन करें, ताकि तिहाड़ जेल में चल रहे इस वसूली रैकेट में कौन-कौन से अधिकारी शामिल हैं. यह पता लगाया जा सके. दिल्ली हाईकोर्ट को केंद्रीय जेल संख्या 8 और अर्ध-खुली जेल के निरीक्षण के दौरान जज द्वारा तैयार की गई एक सीलबंद रिपोर्ट सौंपी गई है. इस रिपोर्ट में जेल के भीतर संगठित आपराधिक गतिविधियों, अधिकारियों की संलिप्तता और कैदियों से जबरन वसूली के गंभीर मामलों का उल्लेख किया गया है. इसके अलावा, रिपोर्ट में कॉल डेटा रिकॉर्ड, जेल की आधिकारिक लैंडलाइन के दुरुपयोग और जेल के अंदर-बाहर आपराधिक नेटवर्क के संबंधों की भी जानकारी दी गई है. पूर्व कैदी ने दायर की थी याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में एक पूर्व कैदी की याचिका के आधार पर मामला सामने आया है, जिसमें उसने तिहाड़ जेल प्रशासन पर जबरन वसूली, कैदियों की सुरक्षा में लापरवाही और अधिकारियों के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. अदालत ने जांच करने वाले जज की रिपोर्ट में याचिकाकर्ता की भूमिका पर कुछ संदेह व्यक्त किया है, लेकिन इसके बावजूद जांच की आवश्यकता को नकारा नहीं किया जा सकता. 11 अगस्त तक रिपोर्ट पेश करे CBI दिल्ली हाईकोर्ट ने CBI को निर्देश दिया है कि वह जांच की प्रक्रिया जज की रिपोर्ट के आधार पर शुरू करे. याचिकाकर्ता और जेल प्रशासन को अपने-अपने तर्क प्रस्तुत करने की अनुमति दी जाएगी. इसके साथ ही, दिल्ली सरकार के गृह विभाग के प्रमुख सचिव को आदेश दिया गया है कि वे प्रशासनिक स्तर पर जांच कर दोषी अधिकारियों की पहचान करें और 11 अगस्त तक रिपोर्ट अदालत में पेश करें. इस जांच में दिल्ली के जेल महानिदेशक को पूर्ण सहयोग देने के लिए कहा गया है.

प्रदेश के 26 जिलों तेज आंधी और तूफान के साथ होगी बारिश, रेड और औरेंज अलर्ट जारी

रायपुर छत्तीसगढ़ में तेज आंधी और तूफान के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 26 जिलों के लिए रेड और औरेंज अलर्ट जारी किया है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और विभिन्न द्रोणिकाओं के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में 80 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान के साथ बारिश होने और ओले गिरने की संभावना है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर के कुछ स्थानों में तेज आंधी (50-60 KMPH की स्पीड से) और गरज-चमक के साथ बारिश होने और ओले गिरने की भी संभावना है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदला प्रदेश का मौसम बता दें, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और विभिन्न द्रोणिकाओं के असर से बीते 3-4 दिनों से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज भी बदला हुआ है. इन दिनों लगातार प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश हुई और कुछ जगहों पर ओले भी पड़े हैं. आज सुबह से मौसम साफ रहने के बाद अचानक फिर से 80KM प्रतिघंटे की स्पीड से आंधी और बारिश की संभावना है. अगले 3 दिनों तक अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना बनी रहेगी. मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ दक्षिण पंजाब और उत्तर राजस्थान के साथ पश्चिम हरियाणा के ऊपर ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में फैसला हुआ है. एक उत्तर-दक्षिण दिशा में फैली द्रोणिका पंजाब से शुरू होकर हरियाणा, राजस्थान, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और अंदरूनी कर्नाटक होते हुए उत्तर केरल तक लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है. इसी प्रकार, एक पूर्व-पश्चिम दिशा की द्रोणिका उत्तर-पूर्व राजस्थान से शुरू होकर उत्तर मध्य प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक फैली हुई है, जो लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है.

राजस्थान में पहलगाम हमले के बाद सख्ती, सलूंबर में मिले 27 बांग्लादेशी, पुलिस कर रही पूछताछ

सलूंबर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राजस्थान सरकार ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक कर अधिकारियों को राज्य में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक के बाद पुलिस ने प्रदेशभर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ विशेष मुहिम छेड़ दी है। इसी कड़ी में उदयपुर संभाग के सलूंबर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने इलाके में संचालित खदानों, फैक्ट्रियों, ईंट भट्टों और अन्य कार्य स्थलों पर काम कर रहे श्रमिकों की पहचान प्रक्रिया शुरू की। बुधवार को महिला थाना प्रभारी इन्द्रवीर सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने ग्राम सेरिया के एक ईंट भट्टे पर छापेमारी की। जांच के दौरान कुछ श्रमिकों की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं और कुछ लोग पास की झाड़ियों में भागने की कोशिश करने लगे। टीम ने तत्परता दिखाते हुए 27 संदिग्ध लोगों को मौके पर ही डिटेन किया और पहचान दस्तावेजों की जांच की। सभी के पास कोई वैध पहचान पत्र नहीं पाया गया। पुलिस पूछताछ में इन लोगों ने खुद को बांग्लादेशी नागरिक बताया। उन्होंने बताया कि वे वर्ष 2014 के आसपास पश्चिम बंगाल से भारत में घुसपैठ कर चुके हैं और हाल ही में मजदूरी की तलाश में सलूंबर पहुंचे थे। फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन लोगों को पहचान छिपाकर रहने में किसने मदद की।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88