LATEST NEWS

प्रतिष्ठा के लिए खेलेगी लखनऊ की टीम, गुजरात टाइटन्स की निगाहें टॉप 2 पर

नई दिल्ली पूर्व चैंपियन गुजरात टाइटंस इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2025 के 64वें लीग मैच में बृहस्पतिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी। मेजबान गुजरात टाइटन्स का इरादा जीत की लय को कायम रखते हुए शीर्ष दो में जगह पक्की करने का होगा। अब तक 12 मैचों में 18 अंक हासिल कर चुकी गुजरात टाइटंस प्लेऑफ्स में जगह बना चुकी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स के 17-17 अंक हैं। ऐसे में शीर्ष दो के लिए मुकाबला रोचक है। गुजरात ने इस सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। उसके शीर्ष क्रम के तीनों बल्लेबाज आरेंज कैपधारी बी साइ सुदर्शन (617 रन), कप्तान शुभमन गिल (601) और जोस बटलर (500) शानदार फॉर्म में है और अधिकांश मैचों में टीम की जीत के सूत्रधार रहे हैं। तीनों मिलकर 16 अर्धशतक और एक शतक जमा चुके हैं। उनके इस प्रदर्शन के चलते मध्यक्रम को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी है। गुजरात के गेंदबाजों ने भी अनुशासित प्रदर्शन किया है। भारत के प्रसिद्ध कृष्णा सर्वाधिक 21 विकेट ले चुके हैं जबकि मोहम्मद सिराज और बी साइ किशोर को 15-15 विकेट मिले हैं। दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबाडा प्रतिबंधित दवा के इस्तेमाल के बाद निलंबन पूरा करके वापिस आ चुके हैं। दूसरी ओर सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद से हारने के बाद लखनऊ की प्लेऑफ्स की रही सही उम्मीदें भी ध्वस्त हो गई। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम लगातार चार मैच हार चुकी है और पूरे टूर्नामेंट में प्रदर्शन में निरंतरता के अभाव और चोटों से जूझती रही। बल्लेबाजी में टीम विदेशी खिलाड़ियों मिचेल मार्श, एडेन माक्ररम और निकोलस पूरन पर निर्भर करती आई है। पंत पूरे सत्र में नहीं चल सके और मध्यक्रम की नाकामी ने लखनऊ की परेशानी बढा दी। प्रमुख गेंदबाजों की चोटों ने उसका काम और मुश्किल कर दिया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान पूरे सत्र से बाहर रहे जबकि तेज गेंदबाज मयंक यादव भी नहीं खेल पाये। आवेश खान और आकाश दीप फिटनेस समस्या से जूझते रहे। पंत ने पिछले मैच के बाद कहा था, ‘‘यह हमारा सर्वश्रेष्ठ सत्र हो सकता था लेकिन चोटों के कारण हमारे प्रदर्शन पर असर पड़ा। हमने इसके बारे में बात नहीं करने का फैसला किया था लेकिन उन कमियों को पूरा करना मुश्किल हो गया था।’’ इस मैच में लखनऊ को अपने सबसे सफल गेंदबाज स्पिनर दिग्वेश राठी के बिना उतरना होगा जो 14 विकेट ले चुके हैं। पिछले मैच में अभिषेक शर्मा से भिड़ने के कारण वह एक मैच का निलंबन झेल रहे हैं। मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, शेरफेन रदरफोर्ड, निशांत सिद्धू, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद अरशद खान, आर साई किशोर, जयंत यादव, करीम जनत, बी साई सुदर्शन, दासुन शनाका, शाहरुख खान, मोहम्मद सिराज, प्रिसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गेराल्ड कोएट्जी, गुरनूर सिंह बरार, इशांत शर्मा, कुलवंत खेजरोलिया, राहुल तेवतिया और राशिद खान। लखनऊ सुपर जाएंट्स: ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मारक्रम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, डेविड मिलर, शारदुल ठाकुर, आवेश खान, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, शमरा जोसेफ, मणिमारन सिद्धार्थ, आर्यन जुयाल, आरएस हंगरगेकर, युवराज चौधरी, आकाश महाराज सिंह, अर्शिन कुलकर्णी।

रायपुर : समर कैम्प में स्कूली बच्चों द्वारा निर्मित एयरोमॉडल्स का हुआ प्रदर्शन

रायपुर बलौदाबाज़ार के आउटडोर स्टेडियम में आज एक अनोखे एयर शो ने शहरवासियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा इसके साक्षी  बने। श्री वर्मा ने स्कूली बच्चों द्वारा निर्मित एयरमॉडल शो का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया। पहली बार बलौदाबाजार में समर कैम्प के दौरान इस तरह का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होने पर खेल मंत्री ने इसकी सरहाना की। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित समर कैम्प में 18 मई से 21 मई तक जिले के 7 पीएम श्री स्कूलों के 200 बच्चों को ऐरोमोडलिंग का प्रशिक्षण दिया गया। चेन्नई से आई संस्था के 10 इंजीनियरियों ने छात्र छात्राओं को तीन दिनों तक प्रशिक्षण दिया। खेल मंत्री ने इस प्रयास की सरहाना की और वर्कशॉप में शामिल बच्चों क़ो बधाई और शुभकामनायें दीं। उल्लेखनीय है कि समर कैंप में बच्चों के लिए विज्ञान और तकनीक से जुड़ी कई विशेष गतिविधियां भी शामिल की गई। इनमें रोबोटिक क्लास, एयरोमॉडलिंग, रोमांचक एयर शो, 3 डी पेंटिंग और ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण भी शामिल है। समर कैंप में बच्चों की जिज्ञासा बढ़ाने के उद्देश्य से प्लानिटोरियम की भी विशेष व्यवस्था की गई है। यहां 20 मिनट के शो के जरिए बच्चे सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण, तारामंडल की संरचना जैसी आकाशीय घटनाओं को आसानी से समझ पा रहे हैं। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, जिला शिक्षा अधिकारी, स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

आज के छोटे-छोटे प्रयासों से ही हम जल के संसाधनों और प्राकृतिक परिसंपत्तियों की सुरक्षा और बचाव कर सकते : मंत्री पटेल

भोपाल पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल अलीराजपुर जिले के तेली पहाडी के के ग्राम फुटतालाब बडा में जल गंगा संवर्धन अभियान में शामिल हुए। उन्होंने अनास नदी के उद्गम स्थल पर पूजा अर्चना कर दंडवत प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि छोटी नदियों के उत्थान से बड़ी नदियों में पानी रहेगा और पानी रहेगा तभी हमारा भविष्य भी सुरक्षित होगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अनास नदी के उद्गम स्थल को मिलाकर उन्होंने अभी तक 62 नदियों के उद्गम स्थल के दर्शन किए है। प्रदेश के समस्त उद्गम स्थल पर जीर्णोद्धार कर जल संरक्षण का कार्य किया जाएगा। आज के छोटे-छोटे प्रयासों से ही हम जल के संसाधनों और प्राकृतिक परिसंपत्तियों की सुरक्षा और बचाव कर सकते है। जल गंगा संवर्धन का मुख्‍य उद्देश्‍य नदियों में बारहमासी जल का प्रवाह, छोटे-छोटे जल स्‍त्रोत में जल की उपलब्‍धता सुनिश्चित करना है, जिससे भविष्य में शुद्ध पेयजल और सिंचाई जल की कमी न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि अनास नदी के उद्गम स्थल के आस पास पहाड़ी पर तार फेंसिंग कर पौधरोपण करे। साथ ही भक्तजनों एवं यात्रियों के बैठने एवं पानी की स्थाई व्यवस्था करें। अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने मंत्री पटेल को अवगत कराया कि ग्राम पंचायत में सामुदायिक भवन की आवश्यकता है, जिस पर पंचायत मंत्री पटेल ने तत्काल ग्राम पंचायत फुटतालाब बडा में सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख की राशि स्वीकृत की।  

मुख्यमंत्री अचानक पहुंचे दोकड़ा के समाधान शिविर में

रायपुर : सर्वे सूची में शामिल हितग्राहियों को मिलेगा पीएम आवास: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के दोकड़ा में कॉलेज खोलने सहित कई घोषणाएं मुख्यमंत्री अचानक पहुंचे दोकड़ा के समाधान शिविर में रायपुर प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलीकॉप्टर आज जशपुर जिले के ग्राम दोकड़ा में अचानक उतरा और वे वहां आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर दोकडा में कालेज और मिनी स्टेडियम की घोषणा की। उन्होंने वहां के प्राथमिकता स्वास्थ्य केन्द्र, वनवासी कल्याण आश्रम के उन्नयन, के साथ ही डोरियामुडा जलाशय का सौन्दर्यकरण कराए जााने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मंगल भवन के जिर्णाेद्धार के लिए 20 लाख और शिव मंदिर परिसर का जीर्णाेद्धार कराए जाने की भी मंजूरी दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से हम लोग गांव-गांव पहुंच रहे हैैंं। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के सर्वे सूची में जितने भी हितग्राहियों का नाम है सभी को पीएम आवास स्वीकृत किया जाएगा। पिछले डेढ़ वर्षों में मोदी जी की अधिकांश गारंटी को हमारी सरकार ने पूरा किया है। सुशासन तिहार के दौरान पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को नए आवास स्वीकृति के साथ ही पूर्ण हो चुके गए पीएम आवासों की चाँबी सौंपकर उन्हें गृह प्रवेश कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सशासन तिहार के अंतर्गत शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं और मांगों का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में लोगों को ऑनलाईन तथा बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केन्द्र खोला गया है इन केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन विभिन्न प्रकार के दस्तावेज प्राप्त करने और राशि के लेन-देन की सुविधा ग्रामीणों को मिलने लगी है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी पत्नी श्रीमती कौशल्या साय, सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने समाधान शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को गृह प्रवेश के लिए घर की चाबी तथा नए आवास निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र, हितग्राहियों को मुद्रा लोन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, नए राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, मछली जाल और आईस बाक्स, मनरेगा जाब कार्ड, वालीबॉल और क्रिकेट खिलाड़ियों को किट प्रदान किए। उन्होंने इस मौके पर हायर सेकेण्डरी और हाईस्कूल के बोर्ड परीक्षा में मेरिट लिस्ट में आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार के अतंर्गत जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम दोकड़ा पहुंचे

रायपुर मुख्यमंत्री की धर्म पत्नी श्रीमती कौशल्या साय,  सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष  और पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  सुबोध कुमार सिंह समाधान शिविर में उपस्थित हैं।

हिंदू धर्म में गंगा दशहरा पर्व का विशेष महत्व, गंगा दशहरा कब है? जानें इस दिन क्या दान करें और क्या नहीं

नई दिल्ली हिंदू धर्म में गंगा दशहरा पर्व का विशेष महत्व है। यह त्योहार हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल गंगा दशहरा 05 जून 2025 को है। गंगा दशहरा को गंगावतरण के नाम से जाना जाता है, जिसका अर्थ है गंगा का अवतरण। गंगा दशहरा का पर्व मां गंगा को समर्पित है। भक्त इस दिन मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन गंगा नदी में स्नान करना व दान-पुण्य करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है। जानें गंगा दशहरा पर क्या दान करें और क्या नहीं- गंगा दशहरा पर क्या दान करें- गंगा दशहरा पर जूते,चप्पल, टोपी व छाता का दान अत्यंत शुभ माना गया है। ज्येष्ठ माह में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिलता है। ऐसे में इस दिन सत्तू, पानी से भरपूर मौसमी फल, शरबत व जल का दान शुभ माना गया है। इस दिन गरीब ब्राह्मण को वस्त्र व भोजन का दान करना चाहिए और सामर्थ्यनुसार धन का दान भी करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और समस्त पापों से मुक्ति मिलती है। गंगा दशहरा पर इन चीजों का दान नहीं करें: गंगा दशहरा पर पुरानी या टूटी हुई वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए। इस दिन धारदार चीजों का दान करना भी अशुभ माना गया है। गंगा दशहरा के दिन काले रंग के वस्त्र का दान नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। गंगा दशहरा पर जूठी या अशुद्ध वस्तुओं का दान पाप के समान माना गया है। इस दिन शुद्धता व पवित्रता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

महिला सशक्तीकरण महासम्मेलन से पीएम मोदी दतिया में 31 मई को आठवें एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे

दतिया देश भर से मां पीतांबरा की नगरी दतिया आने वालों को बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। 31 मई को दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भोपाल में ओयोजित महिला सशक्तीकरण महासम्मेलन से करेंगे। लोकार्पण के साथ ही यहां से खुजराहो और भोपाल के लिए हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। यह प्रदेश का आठवां हवाई अड्डा होगा। जो सार्वजनिक उपयोग के लिए उपलब्ध होगा। दो माह पहले ही नागर विमानन महानिदेशालय ने 118 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित दतिया हवाई अड्डे को पब्लिक एयरोड्रम के रूप में लाइसेंस प्रदान किया था। दतिया में उनाव रोड पर खैरी के पास बनी हवाई पट्टी का विस्तार कर वहां इस नए हवाई अड्डे को आकार दिया गया है। यहां रनवे को 19 सीटर एयर क्राफ्ट की क्षमता के लिहाज से विकसित किया गया है। साथ ही टू-वे के लिए प्रपिन निर्माण किया गया है ताकि एक रनवे पर विमान उड़ने के दौरान दूसरा विमान भी उतारा जा सके। यहां एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर भी बनाया गया है। अगस्त 2023 में यहां 21 करोड़ 18 लाख की लागत से दतिया हवाई पट्टी को एयरपोर्ट में तब्दील करने की आधारशिला केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह ने रखी थी।

संजय एवं बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व की टीमों ने किया उत्पात मचाने वाले हाथी का सफल रेस्क्यू

संजय एवं बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व की टीमों ने किया उत्पात मचाने वाले हाथी का सफल रेस्क्यू रेस्क्यू ऑपरेशन में टाइगर रिजर्व्स की टीमों ने किया उत्कृष्ट कार्य भोपाल गत् दिवस जंगली हाथी (टस्कर) उत्तर शहडोल डिवीजन से संजय टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में ब्योहारी रेंज होते हुए प्रवेश कर गया। उक्त हाथी के उत्पात से शहडोल डिवीजन में तीन जनहानियां हुईं थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हाथी निगरानी टीम को तुरंत सतर्क कर निरंतर निगरानी व रेस्क्यू प्रबंधन के निर्देश दिए गए। टीम के उत्कृष्ट प्रयासों के चलते हाथी को रेस्क्यू कर सुरक्षित रूप से पाँडी हाथी शिविर तक सफलतापूर्वक पहुँचा दिया गया। संजय एवं बांधवगढ़ दोनों टाइगर रिज़र्व की संयुक्त टीमों ने हाथी का आकलन कर रेस्क्यू प्रक्रिया पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। संजय एवं बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के फील्ड डायरेक्टर्स के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया गया। दोपहर लगभग 2 बजे यह हाथी सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया। हाथी को परीक्षण एवं पुनर्वास की प्रक्रिया के लिये बांधवगढ़ हाथी शिविर में भेज दिया गया है।  

मध्यप्रदेश को बनायें वन्यप्राणियों के लिए आदर्श स्थली: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जलीय जीवों का भी हो विशेष प्रबंधन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव बैतूल जिले में ताप्ती और बालाघाट जिले का सोनेवानी बनेगा कंजर्वेशन रिजर्व मध्यप्रदेश को बनायें वन्यप्राणियों के लिए आदर्श स्थली वन्य प्राणियों के पुनर्वास और जैव विविधता संरक्षण पर विशेष जोर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मप्र राज्य वन्यप्राणी बोर्ड की 29वीं बैठक में दो कंजर्वेशन रिजर्व की स्थापना को दी मंजूरी भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि थलीय जीवों की तरह जलीय जीवों के संरक्षण और उनके प्रबंधन के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएं और आवश्यकता हो, तो इस कार्य के लिए पृथक अधिकारी नियुक्त किया जाए। यह अधिकारी जलीय जीवों की गिनती करें और उनका प्रबंधन भी करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मंत्रालय में मध्यप्रदेश राज्य वन्यप्राणी बोर्ड की 29 वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे। बैठक में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, वन्य प्राणी बोर्ड के सदस्य एवं बैतूल विधायक हेमन्त खंडेलवाल, मुख्य सचिव अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव वन अशोक वर्णवाल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक असीम श्रीवास्तव, वन्य प्राणी बोर्ड के सदस्य सर्वमोहन नागर, डॉ. नारायण व्यास, डॉ. सुदेश बाघमारे, डॉ. रविचंद्रन सहित अन्य सदस्यगण भी उपस्थित थे। दो कंजर्वेशन रिजर्व की स्थापना को मिली मंजूरी बैठक में मुख्यमंत्री एवं राज्य वन्य प्राणी बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. यादव ने बोर्ड के दो बड़े प्रस्तावों को सर्व सहमति से पारित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैतूल जिले में ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व के गठन को मंजूरी दी। इसके तहत बैतूल जिले के अंतर्गत दक्षिण बैतूल सामान्य वन मंडल के ताप्ती परिक्षेत्र का 84.006 वर्ग किमी, पश्चिम बैतूल सामान्य वन मंडल के चिचौली परिक्षेत्र का 65.205 वर्ग किमी, एवं तावड़ी परिक्षेत्र का 100.789 वर्ग किमी क्षेत्र, यानि कुल 250.00 वर्ग किमी वन क्षेत्र में ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व का गठन किया जाएगा। इसी प्रकार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाघाट जिले के सोनेवानी वन क्षेत्र को कंजर्वेशन रिजर्व घोषित किए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। इसके अंतर्गत बालाघाट जिले में 163.195 वर्ग किमी सोनेवानी आरक्षित वन क्षेत्र को कंजर्वेशन रिजर्व घोषित कर नए कंजर्वेशन रिजर्व के गठन को मंजूरी दी गई। दोनों की अधिसूचना भी जल्द ही जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोन घड़ियाल अभ्यारण्य में सीधी जिले के मुर्दाडीह-तरिहा से सोनतीर पटेहरा पहुंचमार्ग में सोननदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण संभाग, रीवा को वन्य जीव अनुमति दी। इसी प्रकार बफर जोन वन मंडल, कान्हा टाइगर रिजर्व, मण्डला के अंतर्गत ग्राम धमनगांव तहसील-बिछिया में वन कक्ष क्रमांक 324 में कुल 0.95 हेक्टेयर वनभूमि पर एक अस्थायी पुलिस केंप की स्थापना के लिए एसपी मण्डला को वन्य जीव अनुमति दी गई। मुख्यमंत्री ने बोर्ड द्वारा प्रस्तावित अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा प्रदेश को सभी वन्य प्राणियों के लिए एक आदर्श स्थली के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि जैव विविधिता के संरक्षण के लिए केंद्र सरकार से भी तकनीकी मार्गदर्शन एवं मदद ली जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैव विविधता का संरक्षण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश की समृद्ध वन्य संपदा की रक्षा और संवर्धन के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने केंद्र सरकार से मार्गदर्शन लेकर वन्य जीवों की आगामी पुनर्वास/पुनर्स्थापन योजनाओं को भी अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। हाथियों का करें स्थायी प्रबंधन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिये कि प्रदेश के रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों की आमद और इनके उन्मुक्त आवागमन/आचरण पर अंकुश लगाएं। नई तकनीकों का इस्तेमाल करें जिनसे हाथियों की रिहायशी इलाकों तक पहुंच को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार व्यवस्थाएं कर जंगली हाथियों का स्थायी प्रबंधन करें ताकि इन्हें आबादी क्षेत्र से दूर रखा जा सके। इंदौर का प्रयोग भोपाल में भी करें मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर के चिड़िया घर में नभचर और थलचर प्राणियों का जिस तरह से प्रबंधन किया गया है वैसा ही सद्प्रयास भोपाल में भी किया जाएं। यहां वन विहार में जलीय प्राणियों सहित नए वन्य प्राणियों को बसाया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जलीय जीवों में मगरमच्छ को नर्मदा में बसाया जाए। घड़ियालों की संख्या भी बढ़ाई जाए। बताया गया कि पन्ना नेशनल पार्क में घड़ियाल छोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गिद्धों और चीलों के संवर्धन के भी निर्देश दिए। बताया गया कि वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व (नौरादेही वन्य जीव अभ्यारण्य) में अब कुल 20 बाघ हो गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती विविध वन्य प्राणियों का अपना घर है और उनका पुनर्वास और संरक्षण केवल राज्य की ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय संपदा की रक्षा का कार्य है। बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य की वन नीति को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास करने के निर्देश दिए। बोत्सवाना से लाए जाएंगे पांच-पांच जिराफ और जेब्रा मुख्य जीव अभिरक्षक एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) शुभरंजन सेन ने बताया कि वन्यजीवों के संरक्षण एवं संवर्धन में किए जा रहे कार्यों के संबंध में लघु फिल्में तैयार की जा रही हैं। मंगलूर जू कर्नाटक से दो किंग कोबरा लाकर वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में रखे गये हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार बोत्सवाना से पांच जिराफ और पांच जेब्रा लेकर आने के लिए भी बोत्सवाना सरकार से चर्चा एवं समन्वय की कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा असम राज्य से वन भैंसा और गेंडा भी मध्यप्रदेश में लाने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य में नर्मदा नदी एवं अन्य वेट लेण्डस के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पचमढ़ी में जुलाई 2025 में राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला में जलीय जीवों के संरक्षण के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएगी। बोर्ड की विशेष उपलब्धियां बैठक में बताया गया कि माधव टाइगर रिजर्व में विगत 3 अप्रैल 25 को एक नर बाघ सफलतापूर्वक छोड़ा गया। राज्य शासन द्वारा 11 अप्रैल 2025 से 258.64 वर्ग किमी वन क्षेत्र को डॉ. भीमराव अम्बेडकर अभयारण सागर के रूप में नोटिफाईड किया गया है। गांधी सागर अभयारण्य में विगत 20 अप्रैल को दो चीतों की पुनर्स्थापना की … Read more

सेना के सम्मान में सिंदूर यात्रा गुरूवार को

भोपाल पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिकों द्वारा आयोजित विशाल सिंदूर यात्रा में हजारों महिलाओं के साथ सम्मिलित होगी। गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं द्वारा गुरूवार 22 मई, को सिंदूर यात्रा निकाली जायेगी। यात्रा इन्द्रपुरी, यादव टी स्टाल से शाम 4 बजे प्रारंभ होकर पिपलानी पेट्रोल पम्प पर सम्पन्न होगी। यात्रा में ब्रम्होस मिसाइल की प्रतिकृति की झांकी, भारत माता की सजीव झांकी और एनसीसी बैंड आदि प्रमुख आकर्षण का केन्द्र होंगे।  

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नक्सल-मुक्त भारत के संकल्प की सिद्धि में ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में नक्सल-मुक्त भारत के संकल्प की सिद्धि में ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुरक्षा बलों ने खूंखार 27 नक्सलियों को मार गिराया भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश में मार्च, 2026 तक नक्सलवाद को समूल नष्ट करने के अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षा बलों द्वारा खूंखार 27 नक्सलियों को मार गिराने की सफलता ‘नक्सल-मुक्त भारत’ के संकल्प की सिद्धि में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि नक्सलवाद, मानवता के कलंक और राष्ट्र की प्रगति में सबसे बड़ा अवरोधक है। देश के विकास और नागरिकों की समृद्धि के लिए इस हिंसक विचारधारा का समूल नाश अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार भी प्रदेश में नक्सलियों को जड़ से खत्म करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ क्रियाशील है। नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान पीड़ित क्षेत्रों में शांति, समृद्धि और तीव्र विकास का नया युग आरंभ करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 27 खूखार नक्सलियों को मार गिराने में योगदान देने वाले अदम्य साहसी जवानों और सुरक्षा एजेंसियों को इस अभूतपूर्व सफलता के लिए बधाई देते हुए सुरक्षाकर्मियों का अभिनंदन किया है।  

मुंबई ने दिल्ली को 59 रन से हराया, प्लेऑफ के लिए किया क्वालिफाई

मुंबई मिशेल सैंटनर के 4 ओवर में 11 रन देकर लिए 3 विकेट और बुमराह के 3 विकेट की बदौलत मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटलस को 59 रन से हराकर आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में जगह बना ली है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने पहले खेलते हुए सूर्यकुमार के 43 गेंदों पर 4 छक्कों की मदद से 73 तो नमन धीर ने 8 गेंदों पर 24 रनों की बदौलत टीम स्कोर 180 रन तक पहुंचाया था। जवाब में खेलने उतरी दिल्ली की टीम 121 रन पर ही सिमट गई। दिल्ली के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी था। दिल्ली ने इस सीजन में अब तक 13 मैचों में 6 जीत और 6 हार हासिल की हैं। जबकि मुंबई इंडियंस 13 मैचों में 8 जीत के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर गया है। प्लेऑफ के लिए गुजरात, आरसीबी और पंजाब पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं। मुंबई अब चौथी टीम बन गई है। मुंबई इंडियंस : 180-5 (20 ओवर) मुंबई इंडियंस के लिए रियान रिकल्टन और रोहित शर्मा ने ओपनिंग की। रोहित 5 रन बनाकर आऊट हो गए। विल जैक ने कुछ अच्छे शॉट लगाए लेकिन छठे ओवर में वह 13 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर मुकेश कुमार का शिकार हो गए। मुंबई ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 54 रन बना लिए थे। ओपनर रियान रिकेल्टन 18 गेंदों पर 25 रन बनाकर आऊट हुए। यह कुलदीप यादव की 100वीं आईपीएल विकेट भी रही। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने स्कोर आगे बढ़ाया। तिलक वर्मा 27 गेंदों पर 1 चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन ही बना पाए। उन्हें मुकेश ने समीर के हाथों कैच आऊट कराया। इसके बाद चमीरा ने हार्दिक पांड्या को भी निशाना बनाया। हार्दिक 3 ही रन बना पाए।  सूर्यकुमार ने अर्धशतक पूरा किया। तभी नमन धीर ने मुकेश कुमार की खबर लेते हुए उन्हें दो चौके और दो छक्के जड़ दिए। आखिरी ओवर में सूर्यकुमार यादव ने रौद्र रूप दिखाया और दुष्मांथा चमीरा की जमकर पिटाई करते हुए स्कोर 180 तक पहुंचा दिया। मुंबई ने आखिरी दो ओवरों में 48 रन बनाए। सूर्यकुमार ने 43 गेंदों पर सात चौके और 4 छक्कों की मदद से 73 तो नमन धीर ने 8 गेंदों पर 24 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स : 121 (18.2 ओवर) दिल्ली की शुरूआत खराब रही। दूसरे ओवर में फाफ डु प्लेसिस 7 गेंदों पर 6 रन बनाकर आऊट हो गए। इसके बाद तीसरे ओवर में केएल राहुल भी 11 रन बनाकर चलते बने। 5वें ओवर में 6 रन बनाकर अभिषेक पोरेल 6 रन बनाकर आऊट हो गए। विपराज निगम आते ही अच्छे शॉट लगाए लेकिन वह 8वें ओवर में सेंटनर का शिकार हो गए। उन्होंने 11 गेंदों पर 20 रन बनाए। आखिरी बुमराह ने भी खतरनाक नजर आ रहे ट्रिस्टन स्टब्स की विकेट निकालकर दिल्ली की राह मुश्किल कर दी। इसके बाद समीर रिजवी और आशुतोष शर्मा ने जिम्मेदारी उठाई और 14वें ओवर में दिल्ली का स्कोर 100 पार करवाया। लेकिन 100 का स्कोर पार होते ही समीर रिजवी 35 गेंदों पर 39 तो आशुतोष 16 गेंदों पर 18 रन बनाकर सेंटनर का शिकार हो गए। सेंटनर की यह तीसरी विकेट रही। बुमराह ने माधव तिवाड़ी को भी बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद कर्ण शर्मा ने कुलदीप यादव को कैच आऊट कराया। प्लेऑफ में अब ये 4 टीम प्लेऑफ में अब 4 टीमों का स्थान पक्का हो गया. गुजरात टाइटन्स, पंजाब किंग्स और आरसीबी पहले ही क्वालिफाई हो चुकी थीं. चौथे नंबर की लड़ाई मुंबई और दिल्ली के बीच थी. मुंबई के 14 अंक थे जबकि दिल्ली के 13 अंक थे. दोनों ही टीमों के 2-2 मैच भी बचे थे. लेकिन इस मुकाबले में मुंबई की जीत के साथ ही मुंबई अब प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर गई है क्योंकि 13 मैच में उसके अब 16 अंक हो गए हैं. दिल्ली अगर अपना अगला मैच जीत भी लेगी तो भी उसके 15 ही अंक होंगे. यानी मुंबई उससे आगे हैं. यानी अब प्लेऑफ के लिए गुजरात, पंजाब, आरसीबी और मुंबई का नाम फाइनल हो गया है. अब जानिए किसकी किससे होगी टक्कर हालांकि, इन चार टीमों की क्वालिफिकेशन सूची तय हो चुकी है, लेकिन प्लेऑफ में उनके क्रम (स्टैंडिंग) को लेकर स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं है. IPL के नियमों के अनुसार, जो टीमें लीग स्टेज में पहले और दूसरे स्थान पर रहती हैं, उन्हें फाइनल में पहुंचने का एक अतिरिक्त मौका मिलता है. टॉप-2 टीमों के बीच होता है क्वालिफायर-1, और इसमें जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करती है. वहीं, क्वालिफायर-1 की हारने वाली टीम को एक और मौका मिलता है. यह टीम एलिमिनेटर (तीसरे और चौथे स्थान की टीम के बीच मैच) की विजेता से क्वालिफायर-2 में भिड़ती है. क्वालिफायर-2 की विजेता टीम फिर फाइनल में क्वालिफायर-1 की विजेता टीम से भिड़ती है. इस प्रकार, पहले और दूसरे नंबर पर रहने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलते हैं, जबकि तीसरे और चौथे स्थान वाली टीमों को हर मैच जीतकर ही फाइनल तक पहुंचना होता है. लेकिन चूंकि 4 टीमों का नाम अब प्लेऑफ के लिए पक्का हो गया है. प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों के बचे मैच गुजरात के अभी दो मैच बचे हैं. यानी टीम अभी 22 अंक तक पहुंच सकती है. वहीं आरसीबी के भी दो मैच बचे हैं. जबकि पंजाब के पास भी दो मौके हैं और मुंबई का केवल एक मैच बचा है. यानी जब प्लेऑफ में पहुंची इन चारों टीमों के सारे मैच हो जाएंगे. तभी यह स्पष्ट होगा की आखिर कौन सी टीम किससे भिड़ेगी. ऐसा रहा ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. अक्षर इस मुकाबले में नहीं खेल रहे थे. उनकी जगह फाफ डु प्लेसिस कप्तानी कर रहे थे. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्या की 73 रनों की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में उतरी दिल्ली 121 रन ही बना … Read more

देश भर में 72,000 ईवी पब्लिक चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना के लिए 2,000 करोड़ रुपए आवंटित: केंद्र सरकार

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि 2,000 करोड़ रुपए के वित्तीय परिव्यय के साथ, ‘पीएम ई-ड्राइव योजना’ देश भर में लगभग 72,000 ईवी पब्लिक चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना में सहायता करेगी। भारी उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इन स्टेशनों को 50 राष्ट्रीय राजमार्ग गलियारों के साथ-साथ मेट्रो शहरों, टोल प्लाजा, रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों, फ्यूल आउटलेट और राज्य राजमार्गों जैसे हाई-ट्रैफिक वाले गंतव्यों में स्थापित किया जाएगा। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने ‘पीएम ई-ड्राइव योजना’ के तहत ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए एक इंटर-मिनिस्ट्रियल को-ऑर्डिनेशन मीटिंग की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य क्लीनर ट्रांसपोर्ट को सक्षम करने और जीवाश्म ईंधन पर भारत की निर्भरता को कम करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी ईवी-रेडी इकोसिस्टम का निर्माण करना है। कुमारस्वामी ने कहा, “भारत सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट के लिए ग्लोबल मॉडल बनने की राह पर है। पीएम ई-ड्राइव योजना एक परिवर्तनकारी पहल है, जिसका उद्देश्य हमारे नागरिकों को क्लीन, किफायती और सुविधाजनक मोबिलिटी विकल्पों तक पहुंच प्रदान करना है। हम केवल इंफ्रास्ट्रक्चर ही नहीं बना रहे हैं, हम एनर्जी सिक्योरिटी और ग्रीन इकोनॉमिक ग्रोथ की नींव रख रहे हैं।” केंद्रीय मंत्री ने इस पहल के क्रियान्वयन में विभिन्न हितधारकों की एकीकृत भूमिका को भी स्वीकार किया। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) को मांग एकत्रीकरण और एक यूनिफाइड डिजिटल सुपर ऐप के विकास के लिए नोडल एजेंसी के रूप में माना जा रहा है, जो पूरे भारत में ईवी यूजर्स के लिए एक सिंगल प्लेटफॉर्म के रूप में काम करेगा। ऐप में पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत नेशनल डिप्लॉयमेंट को ट्रैक करने के लिए रियल-टाइम स्लॉट बुकिंग, पेमेंट इंटीग्रेशन, चार्जर उपलब्धता की स्थिति और प्रोग्रेस डैशबोर्ड की सुविधा होगी। बीएचईएल चार्जर इंस्टॉलेशन के प्रस्तावों को संकलित करने और उनका मूल्यांकन करने के लिए राज्यों और मंत्रालयों के साथ समन्वय भी करेगा। कुमारस्वामी ने कहा, “क्लीन एनर्जी ट्रांजिशन अकेले सफल नहीं हो सकता। यह मीटिंग सरकार के रूप में काम करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मंत्रालय, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम और राज्य, सभी जमीनी स्तर पर परिणाम देने के लिए एकजुट हैं। हमें विश्वास है कि पीएम ई-ड्राइव नए उद्योगों को बढ़ावा देगा, हरित रोजगार पैदा करेगा और हर भारतीय को निर्बाध इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रदान करेगा।”

प्रधानमंत्री मोदी आज 22 मई को करेंगे 103 अमृत स्टेशनों का लोकार्पण

प्रधानमंत्री मोदी आज 22 मई को करेंगे 103 अमृत स्टेशनों का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जताया आभार भोपाल भारतीय रेलवे के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 मई को देशभर में पुनर्विकसित 103 अमृत स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का ह्रदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विजनरी नेतृत्व में भारतीय रेलवे ने बीते एक दशक में अभूतपूर्व प्रगति की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के 6 अमृत स्टेशनों सहित कुल 103 स्टेशनों का लोकार्पण एक ऐतिहासिक क्षण है। यह रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। प्रधानमंत्री मोदी के कर-कमलों से इन स्टेशनों का उद्घाटन होना अत्यंत गौरव की बात है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ये अमृत स्टेशन देश के ‘विकास का प्रवेश द्वार’ सिद्ध होंगे। यात्री अब अधिक सुगम, सुरक्षित और विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त आनंददायक यात्रा का अनुभव करेंगे। इन स्टेशनों के माध्यम से व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी निर्मित होंगे। ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अंतर्गत इन स्टेशनों का विकास किया गया है, जिसमें आधुनिक वास्तुशिल्प, स्मार्ट यात्री सुविधाएं, हरित ऊर्जा स्रोत और डिजिटल टेक्नोलॉजी का समावेश किया गया है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता और विकसित भारत की परिकल्पना का एक और जीवंत प्रमाण है।  

देश में कोरोना के 257 एक्टिव मामले, छत्तीसगढ़ में कोविड-19 का एक भी मरीज़ नहीं

रायपुर एशिया के सिंगापुर, हांग-कांग जैसे देशों में कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ रहे हैं. भारत में भी डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं. 19 मई तक 257 एक्टिव मामले दर्ज किए गए हैं. मुंबई में 53 मामले सामने आए हैं. विशेषज्ञ बढ़ते कोरोना के मामलों के पीछे ओमिक्रोन वैरिएंट के सबवैरिएंट जेएन.1 को जिम्मेदार बता रहे हैं. बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां एक भी मामले सामने नहीं आए हैं, सभी जिले कोरोना मरीज से मुक्त है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में आज कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया है. हालांकि देश में दोबारा महामारी की दस्तक के बाद एहतियात बरतने की जरूरत है.अगर समय रहते बचाव के उपाय नहीं किए गए तो फिर मामला बिगड़ सकता है. साथ ही कोई कोताही न बरतते हुए सफर करने वाले यात्रियों की ट्रैवल हिस्ट्री पर कड़ी निगरानी रखने की जरूरत है, खासकर विदेश से आने वाले यात्रियों पर प्रमुखता से नजर रखना होगा. जानिए डॉक्टर क्या कह रहे डॉक्टर खेमराज सोनवानी का कहना है कि पहले जो कोरोना को लेकर गाइडलाइंस जारी हुआ था, वही अब भी प्रभावशील है. फिलहाल प्रदेश में कोरोना के मरीज नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग सतर्क है. देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसेस पर नजरें बनाए हुए है. छत्तीसगढ़ में अबतक कोई मरीज नहीं जारी आकंड़ों के हिसाब से छत्तीसगढ़ प्रदेश में अबतक कोई भी फ्रेस कोविड केस सामने नहीं आया है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल अब तक कुल 11,88,629 लोग संक्रमित हो चुके हैं. जबकि अब तक कुल 1,17,84,24 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में राज्य में कोई भी सक्रिय मामला नहीं है। आज कोविड-19 से कोई मृत्यु नहीं हुई है, न ही किसी को-मॉर्बिडिटी वाले मरीज की मौत दर्ज की गई है। टेस्टिंग की बात करें तो आज राज्य में कोई भी कोविड टेस्ट नहीं किया गया। यह रिपोर्ट बताती है कि फिलहाल छत्तीसगढ़ में कोविड-19 की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login