LATEST NEWS

बकरीद पर नमाज नहीं पढ़ने दी, कुर्बानी से रोका; मुस्लिमों को भी नहीं छोड़ रहे कट्टर पाकिस्तानी

इस्लामाबाद  पाकिस्तान में अब मुसलमानों को भी प्रताड़ित किया जाने लगा है। अहमदिया समुदाय को ईद-उल-अजहा के मौके पर कम से कम सात शहरों में नमाज अदा करने और कुर्बानी देने से रोक दिया गया। जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान (JAP) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। समुदाय ने आरोप लगाया कि धार्मिक उग्रवादियों और स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से यह उत्पीड़न किया गया। JAP के अनुसार, पंजाब पुलिस ने दो अहमदियों को गिरफ्तार किया और तीन के खिलाफ देश के विवादास्पद ईशनिंदा कानून (सेक्शन 298-सी) के तहत केस दर्ज किया गया। आरोप है कि वे परंपरागत कुर्बानी देने की कोशिश कर रहे थे, जिसे पाकिस्तान में अहमदियों के लिए प्रतिबंधित किया गया है। अहमदियों को जिन शहरों में ईद की नमाज पढ़ने से रोका गया, उनमें खुशाब, मीरपुर खास, लोधरां, भक्कर, राजनपुर, उमरकोट, लरकाना और कराची शामिल हैं। JAP का कहना है कि इन शहरों में स्थानीय प्रशासन और तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) जैसे कट्टरपंथी संगठनों ने मस्जिदों तक में समुदाय को नमाज नहीं पढ़ने दी। लाहौर में स्थित गढ़ी शाही की सबसे पुरानी अहमदिया इबादतगाह को ईद के दिन पुलिस ने TLP के दबाव में सील कर दिया। जबरन कलमा पढ़वाकर धर्म परिवर्तन का दावा कराची के नाजिमाबाद इलाके में एक चौंकाने वाली घटना में TLP कार्यकर्ताओं ने अहमदिया समुदाय के इरफान-उल-हक और उनके बेटे को उनके कुर्बानी के जानवर समेत पुलिस थाने ले जाकर धमकाया। जेएपी ने कहा, “जान बचाने के लिए उन्हें कलमा पढ़ने को मजबूर किया गया, जिसके बाद TLP ने इसे ‘धर्म परिवर्तन’ कहकर जश्न मनाया और उन्हें माला पहनाई।” पुलिस की दलील और JAP का विरोध पंजाब पुलिस ने पुष्टि की कि उन्होंने दो अहमदियों को गिरफ्तार किया और तीन के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने कहा, “298-C के तहत अहमदियों को इस्लामी रस्में निभाने की इजाजत नहीं है।” वहीं, जमात-ए-अहमदिया ने इस कदम को न सिर्फ भेदभावपूर्ण बल्कि संविधान के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान के संविधान का अनुच्छेद 20 हर नागरिक को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी देता है, लेकिन अहमदियों को यह अधिकार नहीं दिया जा रहा।” यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब अहमदिया समुदाय पर हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मई में एक वरिष्ठ अहमदिया डॉक्टर की हत्या की गई थी और पंजाब में 100 से अधिक अहमदिया कब्रों को अपवित्र किया गया था। 1974 में पाकिस्तान की संसद ने अहमदियों को “गैर-मुस्लिम” घोषित किया था और 1984 में उनके लिए इस्लामिक प्रतीकों और रिवाजों का पालन करना भी गैरकानूनी बना दिया गया। मानवाधिकार संकट JAP ने कहा, “कट्टरपंथी संगठनों का बढ़ता दुस्साहस हमारे समुदाय की सुरक्षा के लिए खतरा बन गया है। जबरन धर्मांतरण और धार्मिक स्वतंत्रता पर प्रतिबंध गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन हैं।”

‘पंचायत 4’ का ट्रेलर रिलीज, सोशल मीडिया पर उड़ा रहा गर्दा

मुंबई ‘पंचायत 4’ का हर कोई काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहा था, और अब फाइनली ट्रेलर रिलीज हो चुका है। साथ ही इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान किया जा चुका है। ट्रेलर एकदम धांसू है और फैंस इसे देखते ही झूम उठे हैं। आखिर इस बार फुलेरा गांव में चुनाव में एक तरफ मंजू देवी हैं, तो दूसरी ओर बनराकस की बीवी। अब चुनाव कौन जीतेगा, कुर्सी किसे मिलेगी, यह तो बाद में पता चलेगा, पर फिलहाल फैंस ‘पंचायत 4’ का ट्रेलर देख खुशी ने नाच रहे हैं। ‘पंचायत 4’ का ट्रेलर रिलीज होते ही यूट्यूब से लेकर X पर छा गया है। यूजर्स का कहना है कि मास्टरपीस आ गया है और अब तो पार्टी होगी। इस बार फुलेरा गांव में प्रधान और भूषण का गैंग चुनाव में एक-दूसरे को पछाड़ने की कोशिश करता नजर आएगा, जिसकी झलक ट्रेलर में भी है। ‘पंचायत 4’ का ट्रेलर देख बोले फैंस- फायर सीरीज, गर्दा उड़ेगा एक यूजर ने यूट्यूब पर कमेंट लिखा है, ‘पंचायत सीरीज नहीं, इमोशन है।’ एक और कमेंट है, ‘गर्दा उड़ा देगा सीजन 4, विस्फोट होगा स्क्रीन पर।’ एक ने लिखा है, ‘भईया एकदम फायर वेब सीरीज है।’ एक ने लिखा है, ‘इस बार भौकाल मचेगा।’ ‘पंचायत 4’ की रिलीज डेट और कहां देखें ‘पंचायत 4’ ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर 24 जून से स्ट्रीम होगी। एक बार फिर सचिव जी, बनराकस, मंजू देवी, और प्रधान जी अपना जादू बिखेरते नजर आएंगे। फैंस को इस सीरीज की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। ‘पंचायत 4’ की कास्ट इसमें जितेंद्र कुमार के अलावा नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, सुनीता रजवार, अशोक पाठक, पंकज झा और दुर्गेश कुमार जैसे कलाकार हैं। इस बार सीरीज में सचिव जी और रिंकी के बीच रोमांस और मजेदार केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।

एक्ट्रेस तनिष्ठा चैटर्जी को हुआ स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर, 9 साल की बेटी को कर दिया खुद से दूर, बोलीं- मैं तबाह हो गई

मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्ममेकर तनिष्ठा चटर्जी इन दिनों एक बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। अपनी अदाकारी से फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान बनाने वाली तनिष्ठा को स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर होने की जानकारी मिली है। इस खुलासे के बाद उनके चाहने वाले काफी दुखी हो गए हैं। लेकिन इस दुखद समय में भी तनिष्ठा खुद को टूटने नहीं दे रही हैं। चार महीने पहले मिली थी जानकारी  हाल ही में एक इंटरव्यू में तनिष्ठा ने अपने संघर्ष और इस बीमारी के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि यह खबर उन्हें चार महीने पहले मिली थी। जब उन्होंने कैंसर के बारे में जाना, तब वह मानसिक रूप से पूरी तरह से बिखर गई थीं। उनका दर्द इस बात से और गहरा हो गया क्योंकि पिछले साल उन्होंने अपने पिता को भी कैंसर की वजह से खोया था। तनिष्ठा ने भावुक होते हुए कही बड़ी बात तनिष्ठा ने भावुक होते हुए बताया कि पिता की मौत के बाद वह उस सदमे से बाहर भी नहीं निकल पाईं थीं कि जिंदगी ने एक और बड़ा झटका दे दिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें अपनी 70 साल की मां और 9 साल की बेटी की जिम्मेदारी भी संभालनी थी, जिसके लिए उन्हें हर हाल में मजबूत दिखना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘मैं पहली बार खुद को थका हुआ महसूस कर रही हूं। हमेशा स्ट्रॉन्ग बनी रही, लेकिन अब जैसे सब खत्म हो गया है। इस बीमारी के बारे में जानकर मैंने खुद से सवाल किया कि मेरे साथ ही क्यों?’ बेटी को तनिष्ठा ने भेजा अमेरिका तनिष्ठा ने इस मुश्किल घड़ी में भी मां की तरह सोचते हुए एक बड़ा फैसला लिया। उन्होंने अपनी बेटी को अमेरिका भेज दिया है ताकि उसका बचपन इन हालातों का शिकार न हो। उन्होंने बताया कि बेटी उनसे दूर नहीं जाना चाहती थी लेकिन उन्होंने उसे उसकी मौसी के पास भेजा ताकि वो खुद को अकेला महसूस न करे और उसके जीवन पर इस बीमारी का असर न पड़े। तनिष्ठा कहती हैं कि उन्होंने अपनी बेटी को यह समझाने की कोशिश की कि ममता और प्यार सिर्फ मां से नहीं और भी लोगों से मिल सकता है। यह कदम उन्होंने बेटी की मानसिक और भावनात्मक भलाई को ध्यान में रखते हुए उठाया।  

जयपुर में जीप-ट्रक की टक्कर में दुल्हन समेत पांच की मौत, बारातियों के शव बुरी तरह गाड़ियों में फंसे

जयपुर  राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की खबर से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया. पुलिस ने बताया कि दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर ट्रक और जीप के बीच टक्कर की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची टीम ने बताया कि कार में सवार सभी लोग मध्यप्रदेश से शादी समारोह के बाद लौट रहे थे. तभी रायसर के पास जीप अनियंत्रित हो गई और एक ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को बाहर निकाला गया. गाड़ी में सवार से 14 से 15 लोग  बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त गाड़ी में करीब 14 से 15 लोग सवार थे, जिनमें दूल्हा-दुल्हन और उनके परिजन शामिल थे. पुलिस ने बताया कि हादसे में मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को पास के निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है हादसे की जांच शुरू कर दी है. मृतकों की पहचान करने और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है. रायसर थानाधिकारी रघुवीर ने बताया- हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया और अफरा-तफरी मच गई। बारातियों की जीप MP से मनोहरपुर की तरफ जा रही थी। घायलों के बयान लिए जा रहे हैं। इसके बाद परिवार के लोगों को सूचना दी जा रही है। कुछ गम्भीर घायलों को निम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के मंडोली की रहने वाली दुल्हन भारती (18) समेत 5 बारातियों की मौत हो गई। दूल्हा झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी निवासी विक्रम मीणा (25) गंभीर घायल है। ये लोग शहडोल जिले से दुल्हन लेकर झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। एडिशनल एसपी नारायण लाल तिवाड़ी ने बताया- मरने वाले एक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। बाकी 4 में से 1 महिला (दुल्हन) MP के शहडोल की रहने वाली थी। बाकी 2 युवक सीकर और 1 झुंझुनूं के रहने वाले थे। मृतकों के नाम- दुल्हन भारती (18) पत्नी विक्रम मीणा निवासी मंडोली जिला शहडोल, मध्य प्रदेश। जीतू (33) पुत्र हरदयाल कुमावत निवासी हासपुरा, श्रीमाधोपुर, सीकर। सुभाष (28) पुत्र मालीराम मीणा निवासी हासपुरा, श्रीमाधोपुर, सीकर। रवि कुमार(17) पुत्र छोटूराम मीणा निवासी बुगाला गुढागौड़जी, झुंझुनूं। ये हुए घायल- दूल्हा विक्रम मीणा (25) पुत्र गोकुल मीणा निवासी उदयपुरवाटी, जिला झुंझुनूं। मोनू (28) पुत्र शंकरलाल मीणा निवासी उदयपुरवाटी, जिला झुंझुनूं। प्रभुदयाल मीणा (45) पुत्र जगराम मीणा निवासी मंडावर, जिला अलवर। नरेश कुमार (35) पुत्र मालीराम मीणा निवासी श्रीमाधोपुर, जिला सीकर। रामू (30) पुत्र सुवालाल मीणा निवासी नीमकाथाना, जिला सीकर। शंकर (35) पुत्र मालीराम मीणा निवासी श्रीमाधोपुर, जिला सीकर। छोटेलाल (45) पुत्र जगदीश प्रसाद मीणा निवासी गुढागौड़जी, जिला झुंझुनूं। संदीप पुत्र ताराचंद। परिजनों के आने के बाद होगा पोस्टमॉर्टम जीप में कुल 14-15 लोग सवार थे। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति ने निम्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। तेज रफ्तार रहा हादसे का कारण फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।  

न हनीमून की फोटो, न वीडियो कॉल… सास की मांग को बार-बार ठुकरा रही थी वेबफ़ा सोनम

इंदौर मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी की बिहार में एंट्री सोमवार को रात करीब 12 बजे बक्सर से हुई। बक्सर के आदर्श नगर थाने में मेघालय पुलिस टीम आधे घंटे तक रुकी। सिक्योरिटी को लेकर अफसरों से बात हुई। फिर वहां से मेघालय पुलिस की गाड़ी को बिहार पुलिस ने एस्कॉर्ट करना शुरू किया। इसके बाद पटना एयरपोर्ट तक एस्कॉर्ट मिलती रही। अहले सुबह करीब तीन-साढ़े तीन बजे सोनम रघुवंशी को पटना के फुलवारी शरीफ थाने में लाया गया। फिर यहां से कोलकाता और फिर शिलॉन्ग लेकर मेघालय पुलिस पहुंचेगी। सोनम पर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप है। ये पूरी घटना किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है, जिसमें प्यार, शादी, हनीमून और फिर एक खौफनाक साजिश शामिल है। गाजीपुर से पटना: रात भर जागती रही सोनम 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस की पांच सदस्यीय टीम सड़क मार्ग से पटना लेकर पहुंची। बताया जा रहा है कि गाजीपुर से रात में शुरू हुई ये यात्रा सोनम के लिए तनाव भरी रही। बक्सर के आदर्श नगर थाने में लगभग आधे घंटे के ठहराव के दौरान भी सोनम ने न तो कुछ खाया और न ही किसी से बात की। वो पूरी रात चुपचाप जागती रही, जैसा कि ड्राइवर ज्ञानंजय कुमार ने मीडिया को बताया। सोनम ने सिरदर्द की शिकायत की, लेकिन भोजन से इनकार कर दिया और लगातार पानी मांगती रही। पटना में भोजन और हवाई अड्डे तक एस्कॉर्ट सुबह करीब तीन-साढ़े तीन बजे सोनम को पटना के फुलवारी शरीफ पुलिस थाने लाया गया, जो हवाई अड्डे के पास स्थित है। यहां उसे भोजन कराया गया और थोड़ी देर आराम करने का मौका मिला। इस दौरान सोनम रघुवंशी टेबल पर माथा रखकर कुछ देर के लिए सो गई। ये सबकुछ बिहार पुलिस और मेघालय पुलिस की संयुक्त सुरक्षा व्यवस्था में हुई। बक्सर के बाद मेघालय पुलिस वाहनों से अलग हो गई, जबकि बिहार पुलिस ने एस्कॉर्ट किया। ये सुनिश्चित किया गया कि सोनम कड़ी निगरानी में रहे। गुवाहाटी होते हुए शिलॉन्ग के लिए उड़ान फुलवारी शरीफ थाने से सुबह करीब 11:30 बजे सोनम को पटना हवाई अड्डे के लिए रवाना किया गया। मेघालय पुलिस की टीम उसे 12:40 बजे की फ्लाइट से गुवाहाटी होते हुए शिलॉन्ग ले जाना चाह रही थी। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोनम का टिकट अभी तक कन्फर्म नहीं था और समय-सारणी में बदलाव की संभावना बनी हुई थी। यात्रा के दौरान सोनम की निगरानी में मेघालय से बिहार पुलिस तक संयुक्त सुरक्षा व्यवस्था रही, और गाजीपुर से बक्सर सीमा तक यूपी पुलिस एस्कॉर्ट में थी। राजा की हत्या के बाद सोनम ने इंदौर जाकर राज के साथ बिताया था वक्त इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्याकांड में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि सोनम ने अपने सामने ही राजा की हत्या कराई थी। सोनम राज को फोटो शूट के बहाने पहाड़ी पर ले गई जहां सुपारी किलर्स ने राजा को मौत के घाट उतारकर खाई में फेंक दिया गया। यह भी पता चला है कि वारदात वाली जगह पर खुद सोनम भी मौजूद थी और उसने आरोपियों से कहा- इसे मार डालो। इस बीच शिलॉन्ग के एसपी ने बताया है कि राजा की हत्या के बाद सोनम इंदौर भी गई थी। शिलॉन्ग के एसपी विवेक श्याइम ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि राजा हत्याकांड को अंजाम देने वालों को दबोचने के लिए पूरे ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन हनीमून’ नाम दिया था, जिसमें 120 पुलिसकर्मी शामिल थे। उन्होंने बताया कि 3 बड़ी टीमों को इस काम में लगाया गया था। उन्होंने बताया कि 3-4 दिन की तहकीकात के बाद ही उन्हें पता चल गया था कि इस पूरे कांड में सोनम शामिल है। सभी तथ्यों को वेरिफाई करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू की गई। हत्या के बाद इंदौर गई थी सोनम: SP एसपी ने बताया कि राजा की हत्या के बाद सोनम की आरोपियों के साथ होम स्टे के पास मुलाकात भी हुई थी, जोकि घटना स्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में मेघालय पुलिस के अधिकारियों के हवाले से बताया कि राजा की हत्या के बाद सोनम इंदौर भी गई थी। वह सिलीगुड़ी के रास्ते ट्रेन से इंदौर गई थी। वह वहां एक किराये के कमरे में रही। सोनम की इंदौर में राज से भी मुलाकात हुई थी। फिर वह एक किराये की गाड़ी से इंदौर से गाजीपुर गई थी जहां उसने सरेंडर किया। मेघालय पुलिस से सोनम के इस दावे का भी खंडन हो गया है जिसमें उसने कहा था कि उसे अपहरण कर लिया गया था और आरोपी गाजीपुर में उसे छोड़कर फरार हो गए। सोनम ने गाजीपुर पुलिस के साथ पूछताछ में यह भी कहा कि आरोपियों ने गहनों की लूट के लिए राजा की हत्या की थी। गौरतलब है कि 11 मई को शादी के बाद राजा और सोनम हनीमून के लिए शिलॉन्ग गए थे। यहां दोनों अचानक लापता हो गए। बाद में पता चला कि राजा की हत्या कर दी गई है। हत्या के आरोप में राजा की पत्नी सोनम और उसके कथित प्रेमी राज समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ट्रांजिट रिमांड और विस्तृत पूछताछ की तैयारी मेघालय पुलिस को सोनम की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिली है। इस दौरान पुलिस सोनम से गहन पूछताछ करेगी और पति राजा की हत्या की साजिश के हर पहलू को उजागर करने की कोशिश करेगी। इसी दौरान, मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपी- राज कुशवाहा, आकाश राजपूत और विशाल सिंह चौहान को भी शिलॉन्ग लाकर उनसे पूछताछ की तैयारी है। पुलिस हत्या स्थल, हथियारों की आपूर्ति और पूरी साजिश के नेटवर्क जैसी जानकारियों को जुटाने का प्रयास करेगी। राजा के भाई का आरोप: और भी लोग शामिल राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने इस मामले में और भी लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस साजिश में पांच से ज्यादा आरोपी हैं और सोनम ने खुद को केवल मोहरा बना कर रखा है। विपिन ने दावा किया है … Read more

भारतीय शुभांशु शुक्ला का Axiom 04 मिशन फिर स्थगित, सामने आई ये बड़ी वजह

नई दिल्ली भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुंभाशु शुक्ला का Axiom-4 मिशन एक बार फिर टल गया है. ‘स्टैटिक फायर’ परीक्षण के बाद बूस्टर की जांच के दौरान लिक्विड ऑक्सीजन (LOx) रिसाव का पता चलने के बाद मिशन पर ब्रेक लगाने का निर्णय लिया गया. इस मिशन के तहत भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को ISS भेजा जाना था. स्पेसएक्स ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए निर्धारित Axiom-4 मिशन का लॉन्च स्थगित किए जाने की पुष्टि की है. शुभांशु को लेकर Axiom-4 मिशन बुधवार शाम 5.30 बजे लॉन्च होने वाला था. Axiom-4 मिशन में भारत, पोलैंड और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं. स्पेसएक्स ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, Ax-4 मिशन के लिए फाल्कन 9 रॉकेट का कल होने वाला लॉन्च स्थगित किया जा रहा है ताकि स्पेसएक्स की टीमें LOx रिसाव को ठीक कर सकें. कंपनी ने आगे कहा कि मरम्मत पूरी होने और रेंज की उपलब्धता के आधार पर नई लॉन्च तारीख शेयर की जाएगी. इससे पहले स्पेसएक्स ने एक बयान में कहा था, ”लॉन्च के लिए मौसम की अनुकूलता 85 प्रतिशत है. हालांकि एसेंट कॉरिडोर (चढ़ाई मार्ग) में तेज हवाओं की निगरानी जारी है.” शुभांशु को 2023 में अमेरिका की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Ax-4 मिशन के लिए चुना था. यह मिशन भारत और नासा के बीच सहयोग का परिणाम है. शुभांशु ने स्पेसएक्स और एक्सिओम स्पेस से विशेष ट्रेनिंग ली है. यह चौथी बार है जब Axiom-4 मिशन को टाला गया है. कुछ दिन पहले भी लॉन्च को टालना पड़ा था. उस समय मौसम की स्थिति अनुकूल नहीं थी और बारिश की 45 प्रतिशत संभावना थी. तेज हवाएं लॉन्च साइट पर रिपोर्ट की गई थीं. एक बार लॉन्च होने के बाद Ax-4 मिशन के अंतर्गत अंतरिक्ष यात्री लगभग 14 दिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर बिताएंगे. इस दौरान वे माइक्रोग्रैविटी, जीवन विज्ञान और Material साइंस से जुड़े कई वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे. ये प्रयोग दुनियाभर के 30 से ज्यादा देशों के शोधकर्ताओं के सहयोग से किए जाएंगे. यह मिशन ना सिर्फ भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक मील का पत्थर है, बल्कि यह राकेश शर्मा के 1984 के ऐतिहासिक मिशन की याद दिलाता है. शुभांशु शुक्ला भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन हैं और गगनयान कार्यक्रम के चार अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं.   

द. अफ्रीका की टीम 27 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जीतने उतरेगी, तोड़ना होगा ऑस्ट्रेलिया का तिलिस्म

लंदन   2025 का साल खेल की दुनिया के लिए अलग रहा है। इस साल कुछ ऐसी चीजें देखने को मिल रही हैं जो कभी नहीं हुई या कई सालों से नहीं हो पाई थीं। 2025 को चमत्कार का साल भी कहा जा रहा है। इसकी वजह है- ऐसी टीमों का ट्रॉफी जीतना जिनका हाथ लंबे समय से खाली था। कुछ तो ऐसी टीमों को जीत मिली है, जिन्हें इस साल से पहले तक कुछ नहीं मिला था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2008 से आईपीएल खेल रही है। 18वें सीजन में जाकर टीम को पहला खिताब मिला। अगर आरसीबी के 17 साल कम लग रहे हैं तो इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब क्रिस्टल पैसेल को देख लीजिए। 119 साल के इतिहास में पैलेस ने अपनी पहली मेजर ट्रॉफी इसी साल जीती। एफए कप के फाइनल में पैलेस ने मैनचेस्टर सिटी को हराया। इटली की बोलोग्ना एफसी ने 51 साल बाद ट्रॉफी जीती। पीएसजी ने इतिहास में पहली बार चैंपियंस लीग का खिताब जीता। इन टीमों का भी सूखा खत्म हुआ न्यूकैसल यूनाइटेड- 70 साल बाद ट्रॉफी वीएफबी स्टटगार्ट- 18 साल बाद ट्रॉफी होबार्ट हरिकेन्स- पहली ट्रॉफी टोटेनहम हॉटस्पर– 17 साल बाद ट्रॉफी रॉयल यूनियन सेंट गिलोइस– 90 साल बाद लीग टाइटल गो अहेड ईगल्स– 93 साल बाद ट्रॉफी साउथ अफ्रीका का सूखा खत्म होगा? अब आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम उतरने के लिए तैयार है। 11 जून से लॉर्ड्स के मैदान पर साउथ अफ्रीका की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से होगी। साउथ अफ्रीका क्रिकेट की सबसे बेहतरीन टीमों में एक है। इसके बाद भी अभी तक उसके नाम सिर्फ एक आईसीसी ट्रॉफी है। टीम ने 1998 चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम किया था। उसके बाद अधिकतर आईसीसी टूर्नामेंट में टीम नॉकआउट में जाकर हार जाती है। इसलिए उसे चोकर्स का टैग मिला है। पिछले साल टी20 विश्व कप के फाइनल में जीत के बिल्कुल करीब आकर उसे हार मिली। लेकिन चमत्कार के इस में संभव है कि साउथ अफ्रीका भी 27 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दे। जब अफ्रीका ने जीता था अपना पहला ICC का ख‍िताब  1 नवंबर 1998 को ढाका में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच व‍िल्स इंटरनेशनल कप का फाइनल खेला गया. साउथ अफ्रीका ने इस फाइनल मुकाबले को तब 4 विकेट से जीता था. वेस्टइंडीज ने फ‍िलो वॉलेस के शतक (103) की बदौलत 245 रन बनाए. ऑलराउंडर जैक्स कैल‍िस ने पांच विकेट झटके थे. इसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम ने 18 गेंद शेष रहते हुए रनचेज कम्पलीट कर ल‍िया. तब तत्कालीन कप्तान हैंसी क्रोन‍िए ने नाबाद 61, माइक रिंडेल ने 49 और कैल‍िस ने 31 रनों की पारी खेली. कैल‍िस अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के कारण ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे.  ‘व‍िल्स इंटरनेशनल कप’ को प्रोट‍ियाज टीम ने जीता, यह इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल (ICC) से जुड़े टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका की पहली जीत थी. उसके नाम यह एकमात्र आईसीसी टूर्नामेंट (सीन‍ियर मेन्स क्रिकेट) की व‍िजय है.  2024 में भारत ने तोड़ा सपना  वैसे अफ्रीकी टीम किसी भी वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल (1992, 1999, 2007, 2009, 2014, 2015 और 2023) से आगे नहीं बढ़ पाई थी. प‍िछले साल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के सपनों को चकनाचूर कर दिया था. भारत ने अफ्रीका को फाइनल में 7 रनों से हराकर दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता.  अफ्रीकी टीम वर्ल्ड क्रिकेट में कई मौकों पर चोकर्स साब‍ित हुई . साउथ अफ्रीका के ICC टूर्नामेंट्स में निराशाजनक अतीत की बानगी कुछ ऐसी है…. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1992 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल  रंगभेद के कारण 21 साल का निष्कासन झेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटी साउथ  अफ्रीका के पास बेहतरीन तेज गेंदबाज और चुस्त फील्डर थे. लेकिन सेमीफाइनल में बारिश आई और उसे 7 गेंदों से 22 रनों की बजाय अब 1 गेंद में 22 रन बनाने का ‘असंभव’ संशोधित लक्ष्य मिला था. और इस तरह उसे हार मिली.  वेस्टइंडीज के खिलाफ 1996 वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल  सभी ग्रुप मैच जीतने के बाद हैंसी क्रोनिये की टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा था, लेकिन ब्रायन लारा की जबर्दस्त बल्लेबाजी के बाद रोजर हार्पर और जिमी एडम्स की फिरकी के जाल में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज फंसते चले गए और 19 रनों से मैच हार गए. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1999 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल साउथ  अफ्रीका के क्रिकेट इतिहास का सबसे निराशाजनक मैच शायद इसी मैच में हुआ. टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे लांस क्लूसनर को जिसने ‘ट्रेजेडी किंग’ बना दिया. जीत के लिए 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ  अफ्रीका को आखिरी ओवर में 9 रन बनाने थे. आखिरी जोड़ी क्रीज पर थी. क्लूसनर ने पहली दो गेंद पर चौका जड़ा, लेकिन अगली गेंद पर एलन डोनाल्ड रन आउट हो गए और मैच टाई हो गया. सुपर सिक्स चरण में जीत दर्ज करने के कारण ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2007 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल पहले बल्लेबाजी का साउथ अफ्रीका का फैसला गलत साबित हुआ. ग्रीम स्मिथ, हर्शल गिब्स , जैक्स कैलिस, एबी डिविलियर्स और मार्क बाउचर जैसे धुरंधर 149 के स्कोर पर आउट हो गए. ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर बाकी रहते मैच जीता. पाकिस्तान के खिलाफ 2009 टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, भारत को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई. लेकिन शाहिद आफरीदी की शानदार स्पिन गेंदबाजी के सामने टीम 150 रनों का लक्ष्य भी हासिल नहीं कर सकी. न्यूजीलैंड के खिलाफ 2011 वनडे वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल एबी डिविलियर्स, फाफ डु प्लेसी, ग्रीम स्मिथ, जैक्स कैलिस और जेपी डुमिनी जैसे दिग्गज न्यूजीलैंड के खिलाफ 222 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए. एक समय 25 ओवरों में 8 विकेट पर 108 रन बनाने के बाद अगले सात विकेट 64 रन पर गंवा दिए. इंग्लैंड के खिलाफ 2013 चैम्पियंस ट्रॅाफी सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका का स्कोर 8 विकेट पर 80 रन था, जिसके बाद डेविड मिलर और रोरी क्लेनवेल्ट ने इसे 175 रनों तक पहुंचाया. जोनाथन ट्रॉट के नाबाद 82 रनों की मदद से इंग्लैंड ने 12 ओवर और सात विकेट बाकी रहते जीत दर्ज की. भारत के खिलाफ 2014 टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करके साउथ  अफ्रीका को हराया. न्यूजीलैंड … Read more

ट्रेन यात्रियों के लिए Good news! अब सफर से 24 घंटे पहले मिलेगा सीट कन्फर्मेशन का अपडेट

नई दिल्ली  ट्रेन में सफर करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। रेलवे अब एक नया नियम लाने की सोच रहा है। इससे ट्रेन में सीट मिलने को लेकर यात्रियों को होने वाली परेशानी कम हो जाएगी। नए नियम के मुताबिक रेलवे ट्रेन खुलने से 24 घंटे पहले ही चार्ट जारी करने की योजना बना रहा है। ऐसे में यात्री 24 घंटे पहले ही अपनी सीट की स्थिति जान सकेंगे। अभी ट्रेन खुलने से सिर्फ 4 घंटे पहले पता चलता है कि आपकी सीट पक्की हुई या नहीं। इससे दूर से आने वाले यात्रियों को बहुत दिक्कत होती है। उन्हें आखिरी समय तक पता नहीं चलता कि उनका टिकट कन्फर्म हुआ है या नहीं। बता दें कि चार्ट में यह जानकारी होती है कि किस यात्री को कौन सी सीट मिली है। बीकानेर डिवीजन में शुरू हुई योजना एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि यह योजना अभी राजस्थान के बीकानेर डिवीजन में 6 जून से शुरू की गई है। अभी तक कोई परेशानी नहीं आई है। उन्होंने कहा, ‘हम कुछ और हफ्तों तक इसे चलाकर देखेंगे। इससे पता चलेगा कि कोई दिक्कत तो नहीं आ रही है। अगर कोई परेशानी आती है, तो उसे कैसे ठीक किया जाए।’ अधिकारी ने आगे कहा कि कई बार यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से कुछ घंटे पहले ही पता चलता है कि उनका वेटिंग लिस्ट वाला टिकट कन्फर्म नहीं हुआ है। इससे उन्हें बहुत परेशानी होती है। 24 घंटे पहले चार्ट जारी होने से लोगों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में मदद मिलेगी और तनाव भी कम होगा। यात्रियों को यह होगी सुविधा रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस नए सिस्टम से यात्रियों को अपनी यात्रा को बेहतर तरीके से प्लान करने में मदद मिलेगी। उदाहरण के लिए जो यात्री 100 किमी या उससे ज्यादा दूर से आ रहे हैं, उन्हें स्टेशन पहुंचने के लिए बेहतर जानकारी और समय मिलेगा। इससे आखिरी समय में होने वाली परेशानी कम हो जाएगी। सूत्रों के अनुसार, इस नए नियम का उन लोगों पर कोई असर नहीं पड़ेगा जो आखिरी समय में यात्रा करने की योजना बनाते हैं और तत्काल टिकट बुक करते हैं। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि चूंकि तत्काल टिकट ट्रेन के चलने से 24 घंटे पहले बुक किए जाते हैं। इसलिए एक दिन पहले पूरा चार्ट जारी करने से कोई समस्या नहीं होगी। बीकानेर में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, इस नई प्रणाली का परीक्षण 6 जून से राजस्थान के बीकानेर डिवीजन में शुरू कर दिया गया है. अब तक इस ट्रायल में किसी तरह की कोई समस्या सामने नहीं आई है. अधिकारी ने बताया कि कुछ और हफ्तों तक इस पायलट प्रोजेक्ट को चलाया जाएगा ताकि सभी तकनीकी पहलुओं को सही तरीके से जांचा जा सके. तत्काल टिकटों पर नहीं पड़ेगा असर रेलवे अधिकारियों का कहना है कि चूंकि तत्काल टिकटों की बुकिंग ट्रेन के प्रस्थान से 48 घंटे पहले ही होती है, इसलिए 24 घंटे पहले सीट कन्फर्मेशन देने में कोई दिक्कत नहीं होगी. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि रेलवे कन्फर्म टिकट रद्द होने की स्थिति में दूसरी और तीसरी चार्ट लिस्ट भी जारी करेगा या नहीं. अभी क्या है मौजूदा व्यवस्था? फिलहाल, रेलवे दो बार आरक्षण चार्ट तैयार करता है. पहला चार्ट ट्रेन के प्रस्थान से चार घंटे पहले और अंतिम चार्ट ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तैयार किया जाता है. यदि नई व्यवस्था लागू होती है तो यात्रियों को ट्रेन चलने से एक दिन पहले ही कन्फर्म सीट की जानकारी मिल जाएगी, जिससे सफर की तैयारी बेहतर तरीके से की जा सकेगी. रेलवे का यह कदम यात्रियों की सुविधा और समय प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है. पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा तो जल्द ही देशभर में इसे लागू किया जा सकता है. क्या और भी लिस्ट जारी होंगी? अभी यह साफ नहीं है कि रेलवे कन्फर्म रिजर्वेशन वाले यात्रियों की दूसरी और तीसरी लिस्ट जारी करेगा या नहीं। क्योंकि ऐसा हो सकता है कि कई यात्री कन्फर्म टिकट होने के बावजूद आखिरी 24 घंटों में अपनी बुकिंग कैंसिल कर दें। एक सूत्र ने कहा कि पहले पायलट प्रोजेक्ट पूरा हो जाने दीजिए, उसके बाद यात्रियों के हित को ध्यान में रखते हुए फैसले लिए जाएंगे। पहले रेलवे रिजर्वेशन चार्ट आमतौर पर दो बार तैयार किए जाते थे। पहला चार्ट ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से चार घंटे पहले तैयार किया जाता था और दूसरा या अंतिम, चार्ट ट्रेन के प्रस्थान से 30 मिनट पहले तैयार किया जाता था। रेलवे को उम्मीद है कि यह नया नियम यात्रियों को पसंद आएगा।

लॉस एंजिल्स में आईफोन लूट ले गए प्रदर्शनकारी, हुड़दंगियों ने एप्पल स्टोर में की तोड़ फोड़

लॉस एंजिल्स  अमेरिका के शहर लॉस एंजिल्स में चल रहे प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने एप्पल स्टोर और जॉर्डन फ्लैगशिप समेत तमाम स्टोर्स को लूट लिया। कथित तौर पर यह घटना क्रम रविवार की रात हुआ। सोशल मीडिया पर इस घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल हो रहा है। कथित तौर पर जिस वक्त प्रदर्शनकारी एप्पल स्टोर में लूटपाट कर रहे थे उसी वक्त वहां पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई, जिसके बाद कई लुटेरे एप्पल स्टोर के अंदर ही फंस गए। एफपीजे की रिपोर्ट के मुताबिक लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन में स्थित एप्पल स्टोर पर प्रदर्शनकारियों ने रविवार रात 9 जून को धावा बोल दिया। एक वायरल वीडियो में काले रंग की हुडी पहने हुए मास्क पहने हुए कई व्यक्तियों ने स्टोर पर हमला बोल दिया। इसमें से एक व्यक्ति एप्पल स्टोर से एक डिब्बा उठाते हुए और स्टोर में तोड़फोड़ करते हुए नजर आ रहा है। व्यक्ति एक सामान उठाता है और जोर से एक शीशे पर मार देता है इसके बाद उसमें दरार वीडियो में पुलिस का सायरन और गोलियों की आवाज भी सुनी जा सकती है। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप की आव्रजन नीति के खिलाफ लॉस एंजिल्स की सड़कों पर हजारों प्रदर्शनकारी उतर आए। ट्रंप ने इनको रोकने के लिए नेशनल गॉर्ड्स की तैनाती कर दी थी। लेकिन 300 नेशनल गॉर्ड्स को हजारों लोगो को संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लोग मास्क लगाकर कैमरों से अपनी पहचान छिपाकर, आंसू गैस और रबर की गोलियों का सामना करते हुए प्रदर्शन करते रहे। गुस्साए ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों के मास्क पहनने पर रोक लगा दी। इसके साथ ही आदेश दिया कि अगर कोई प्रदर्शनकारी मास्क लगाए दिखे तो उसे तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए। ट्रंप के लॉस एंजिल्स में नेशनल गार्ड्स को तैनात करने के फैसले ने वहां के गर्वनर गेविन न्यूजम को नाराज कर दिया। गेविन ने राष्ट्रपति के इस फैसले की आलोचना करते हुए इसके विरोध में मुकदमा दायर करने का ऐलान किया। लॉस एंजिल्स में क्यों हो रही है हिंसा बता दें कि लॉस एंजिल्स पिछले तीन दिनों से प्रदर्शन और हिंसा की चपेट में है. ये हिंसा यहां ट्रंप प्रशासन की ओर से अवैध घुसपैठियों की गिरफ्तारी शुरू किए जाने के खिलाफ हो रही है.  अवैध प्रवासियों के खिलाफ काम कर रही अमेरिकी एजेंसी आईसीई ने कहा उसने एक जगह से  40 से अधिक संदिग्ध अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने आईसीई डेटा का हवाला देते हुए कहा कि शुक्रवार को ग्रेटर एल.ए. क्षेत्र में आईसीई और दूसरी एजेंसियों ने 77 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया.  अवैध प्रवासियों के खिलाफ एक्शन ट्रंप का चुनावी वादा अवैध प्रवासियों के खिलाफ एक्शन ट्रंप का चुनावी वादा रहा है. अब वे इस मिशन पर सख्ती से काम कर रहे हैं. यह पहली बार है जब किसी राष्ट्रपति ने दशकों में राज्य के अनुरोध के बिना किसी राज्य में सैनिकों को भेजा था. अमेरिका में ये बड़ा मुद्दा बन गया है. ट्रंप की राजनीतिक धारा के विरोधी गेविन डेमोक्रेट पार्टी के हैं जबकि ट्रंप स्वयं रिपब्लिकन हैं.  बता दें कि लॉस एंजिल्स में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त आव्रजन नीतियों और इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) की छापेमारी के खिलाफ हो रहे हैं. 6-7 जून को शुरू हुई छापेमारी में फैशन डिस्ट्रिक्ट, कॉम्पटन और होम डिपो जैसे क्षेत्रों में 118 अवैध प्रवासियों को हिरासत में लिया गयाय इससे लैटिनो समुदाय में आक्रोश फैल गया, जिसके बाद हजारों लोग सड़कों पर उतरे. प्रदर्शनकारियों ने 101 फ्रीवे को अवरुद्ध किया, वाहनों में आग लगाई, और सरकारी भवनों पर हमला किया. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों में आंसू गैस, रबर बुलेट और फ्लैश-बैंग ग्रेनेड का उपयोग हुआ. ट्रंप प्रशासन ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए 2,000 नेशनल गार्ड और 700 मरीन सैनिक तैनात किए, जिसे गवर्नर गैविन न्यूसम ने “भड़काऊ” कदम बताया.  गैविन न्यूसम ने कहा कि यह सार्वजनिक सुरक्षा का मसला नहीं है, यह एक खतरनाक राष्ट्रपति के अहंकार को सहलाने के बारे में है. वहीं ट्रंप ने मेयर कैरेन बास और न्यूसम पर सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाया है.   

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर आज इंदौर में जुटेगा बुद्धिजीवी वर्ग! प्रोफेशनल्स के बीच पहुंचेगी भाजपा

इंदौर  मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर इंदौर में आज बीजेपी द्वारा प्रोफेशनल्स मीट का आयोजन किया जा रहा है। इस मीट में शहर के डॉक्टर्स, इंजीनियर, वकील, एनजीओ संगठन सहित कई लोग शामिल होंगे। इंदौर बीजेपी के सह मीडिया प्रभारी नितिन द्विवेदी ने बताया कि मोदी सरकार के 11 वर्ष के सुशासन पर ‘संकल्प से सिद्धी अभियान’ के तहत आयोजित प्रोफेशनल्स मीट में राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा शामिल होंगे। यह आयोजन आज शाम 5 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि देश की तरक्की में योगदान के लिए प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के प्रमुख डॉक्टर ,इंजीनियर, प्रोफेशनल, चार्टर्ड अकाउंटेंट, आदि तीन सत्र में विकसित भारत के विषय पर विस्तार से चर्चा करेंगे। इसके साथ ही 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले 15 से 20 जून तक मंडलों में योग प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाए। वहीं 23 जून डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस और 6 जुलाई को उनकी जयंती तक कार्यक्रमों की श्रृंखला मनाई जाएगी। 25 जून को कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के काले अध्याय के 50 वर्ष होने पर सेमिनार और लोकतंत्र सेनानी के सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। कांग्रेस आज मनाएगी फेकू दिवस इधर, कांग्रेस आज मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर फेकू दिवस का आयोजन करने जा रही है। शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कांग्रेस 11 जून को सुबह 9 बजे गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय के नीचे यशवंत रोड पर ‘फेकू दिवस’ मनाएगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगाकर प्रतीकात्मक रूप से ‘फेकू मिठाई’ का वितरण किया जाएगा। देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि हाल ही में प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर सरकार ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। कांग्रेस इन्हीं मुद्दों के साथ केंद्र की जनविरोधी नीतियों, बेरोजगारी और महंगाई को लेकर जनता का ध्यान आकर्षित करेगी।

छात्रावासों में सुविधाओं की एकरूपता और गुणवत्ता पर जोर, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री साय

रायपुर : जनजातीय समाज के विकास के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता : मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंत्रालय में आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा नई छात्रावास-आश्रम प्रबंधन प्रणाली का शुभारंभ, आश्रम छात्रावासों के संचालन के लिए 85 करोड़ रुपए का ऑनलाइन अंतरण छात्रावासों में सुविधाओं की एकरूपता और गुणवत्ता पर जोर, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई जनजातीय समाज के विकास के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता : मुख्यमंत्री सायजनजातीय समाज के विकास के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता : मुख्यमंत्री साय रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने छात्रावास-आश्रम प्रबंधन के लिए नवीन पोर्टल का शुभारंभ किया। साथ ही, आगामी शिक्षण सत्र 2025-26 में प्रदेश के आश्रम छात्रावासों के संचालन हेतु नई व्यवस्था के अंतर्गत शिष्यवृत्ति एवं भोजन सहायता की पहली किश्त (जुलाई से सितंबर) के रूप में 85 करोड़ रुपए का ऑनलाइन अंतरण भी किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार विशेष पिछड़ी जनजातियों और आदिवासी समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए संकल्पित है। हमारा लक्ष्य है कि इन वर्गों का जीवन स्तर बेहतर हो, वे आत्मनिर्भर बनें और विकास की मुख्यधारा में सम्मिलित हों। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजातीय समुदाय की सदैव चिंता करते हैं और उनके विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। केंद्र सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आवास जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने हेतु अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री साय ने पीएम जनमन एवं धरती आबा जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम जनमन योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवास और सड़क निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया। साथ ही, पीएम जनमन योजना के अंतर्गत शिविरों के माध्यम से हितग्राहियों के आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र जैसे मूलभूत दस्तावेजों को तैयार करने का कार्य लगातार जारी रखने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने आश्रम-छात्रावासों की समीक्षा करते हुए कहा कि जहाँ आवश्यकता हो, वहाँ सर्वसुविधायुक्त छात्रावास बनाए जाएं। शौचालय, बेड, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित हो। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आश्रम-छात्रावासों में बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं में एकरूपता रहे तथा छात्रावासों की निगरानी के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम को अपनाया जाए। मुख्यमंत्री ने विभाग द्वारा संचालित क्रीड़ा परिसरों की भी जानकारी ली और बच्चों द्वारा विभिन्न खेलों में अर्जित सफलताओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 20 क्रीड़ा परिसरों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि खेल प्रतिभाएं और निखरें और खिलाड़ी खेलो इंडिया सहित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। प्रयास विद्यालयों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इनमें उच्च शिक्षित प्रशिक्षकों की नियुक्ति होनी चाहिए। साथ ही, इंजीनियरिंग, मेडिकल, क्लैट, सीयूईटी सहित अन्य कैरियर विकल्पों के लिए भी बच्चों को तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री साय ने आदिम जाति विभाग के अंतर्गत स्वीकृत एवं प्रगतिरत भवनों के निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा भवनविहीन संस्थानों के लिए सर्वसुविधायुक्त भवन निर्माण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक भी शीघ्र आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आदिवासी संस्कृति संरक्षण एवं विकास के अंतर्गत देवगुड़ी निर्माण और अखरा विकास के कार्यों की भी समीक्षा की। साय ने अखरा विकास के तहत आस्था स्थलों पर उपयुक्त प्रकाश, बैठक व्यवस्था, शेड और पेयजल सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ट्राइबल यूथ हॉस्टल की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे बच्चों के मार्गदर्शन के लिए हाल ही में चयनित अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों से चर्चा कर सुझाव लिए जाएं ताकि वर्तमान परिदृश्य के अनुरूप युवाओं को रणनीति बनाने में मदद मिल सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इससे प्रदेश के अधिकाधिक युवा उच्च पदों पर पहुँचकर राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बैठक में एकलव्य आवासीय विद्यालय, मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना, जनजातीय बहुउद्देश्यीय विपणन केंद्र, वन अधिकार पत्र सहित अन्य विभागीय योजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय निर्माण की प्रगति की समीक्षा की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में निर्माणाधीन शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय के निर्माण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने म्यूजियम के स्वरूप, निर्माण की गुणवत्ता और प्रस्तुत की जाने वाली सामग्री की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संग्रहालय छत्तीसगढ़ के वीर सपूतों की अमर गाथा को समर्पित होगा। इसमें परलकोट विद्रोह, सोनाखान विद्रोह और भूमकाल विद्रोह जैसे ऐतिहासिक आंदोलनों को विशेष रूप से दर्शाया जाएगा। साथ ही, प्रदेश के प्रमुख जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को भी जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। हमें गर्व है कि छत्तीसगढ़ की धरती ने स्वतंत्रता संग्राम में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। इन गाथाओं को आधुनिक तकनीकों के माध्यम से दृश्य-श्रव्य तरीके से रोचक और ज्ञानवर्धक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों को तय समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभागीय गतिविधियों, उपलब्धियां और नवीन कार्य योजना की जानकारी विस्तार पूर्वक मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत की। बैठक में आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के मंत्री राम विचार नेताम, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत सहित आदिवासी विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

कार्यशाला में जिले के 35 स्टार्टअप,SME उद्योगों के प्रतिनिधि और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स उपस्थित रहे

रायपुर राजधानी रायपुर स्थित सर्किट हाउस के मिनी कॉन्फ्रेंस हॉल में रैंप (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत SME एक्सचेंज और अल्टरनेटिव फाइनेंसिंग पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता सीआईडीसी के कार्यपालक संचालक आलोक त्रिवेदी ने की तथा उद्योग संचालनालय के संयुक्त संचालक शिव राठौर गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में NSE कलकत्ता (पश्चिम क्षेत्र) से पधारे प्रबंधक अवीक गुप्ता ने NSE Emerge के माध्यम से वैकल्पिक वित्त पोषण की संभावनाओं, लिस्टिंग प्रक्रिया, नियम-कायदों और बाजार में उद्यमों के प्रवेश के अवसरों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार  SME एक्सचेंज प्लेटफॉर्म के जरिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम पूंजी जुटा सकते हैं और अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकते हैं। वेंचर कैपिटलिस्ट किंजल गुप्ता ने स्टार्टअप के वित्तपोषण की प्रक्रिया, निवेशकों के दृष्टिकोण, पूंजी संरचना और नवाचार आधारित व्यापार मॉडल की वित्तीय आवश्यकताओं पर एक गहन व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यशाला में जिले के 35 स्टार्टअप,SME उद्योगों के प्रतिनिधि और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सहभागी उद्यमियों ने विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान किया और वैकल्पिक वित्त पोषण के प्रति रुचि दिखाई। इस सफल आयोजन में उप संचालक ऋतुराज ताम्रकार की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही। कार्यशाला ने स्टार्टअप्स और  MSMEs  को वित्तीय अवसरों की नई दिशा दिखाते हुए आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त करने का कार्य किया।

मंत्री जायसवाल ने एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्रों से संवाद कर उनसे स्नातक उपरांत ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों में सेवाएँ देने का आग्रह किया

रायपुर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  कांकेर प्रवास के दौरान एमसीएच अस्पताल अलबेलापारा एवं शासकीय कोमलदेव अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं और सेवाओं का विस्तृत जायजा लिया तथा संचालकों व स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एमसीएच अस्पताल, अलबेलापारा फार्मेसी में दवाइयों की उपलब्धता की समीक्षा की और जेनेरिक दवाइयों के उपयोग एवं वितरण के निर्देश दिए। इसके पश्चात ‘नेक्स्ट जेन’ सॉफ्टवेयर के माध्यम से रोगियों का पंजीकरण व मेडिकल रिकॉर्ड देखने का वर्कफ़्लो परीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्रों (पहला बैच, कांकेर) से संवाद कर उनसे स्नातक उपरांत ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों में सेवाएँ देने का आग्रह किया। फाइनल ईयर छात्र राहुल शर्मा ने गर्ल्स व बॉयज हॉस्टल में अलग-अलग पानी के बोर की मांग की, जिस पर मंत्री ने तत्काल नलकूप खनन के निर्देश कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर को दिए। नवजात शिशु कक्ष का निरीक्षण कर उसे और सुसज्जित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बाल चिकित्सा कक्ष में ईश्वर लाल मरकाम (13 वर्ष, विश्रामपुरी; मधुमेह से ग्रस्त) का स्वास्थ्य-इतिहास रेखांकित कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को बेहतर उपचार के लिए प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही थैलेसीमिया पीड़ित हिमांशु मरकाम (घोटवाही) के लिए नियमित रक्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश प्रबंधन को दिए। राज्जो बाई कवाची (चिचकी, बड़गांव) से मुलाकात कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। शासकीय कोमलदेव अस्पताल का किया निरीक्षण स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एमआरआई कक्ष, कंसोल रूम व डायलिसिस रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने डायलिसिस कक्ष को आवश्यक उपकरण जैसे एयर कंडीशनर लगाने तथा विस्तार करने के आदेश दिए। अस्पताल परिसर में जहां पंखों की कमी थी, एक सप्ताह के भीतर स्थापित करने के निर्देश जारी किए। पुरूष वार्ड में करूराम से मुलाकात कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। जनरल वार्ड में 86 वर्षीय बृजलाल साहू बागोडार जिसके पैरों में सूजन थी, उनसे बातचीत की। इस पर बृजलाल ने कहा की उनका आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मुफ्त उपचार हो रहा है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ये विष्णु का सुशासन है यहां अच्छे से इलाज होता है। इस दौरान श्रीमती रामबती निषाद (दुधावा) से आशीर्वाद लेते हुए उन्हें “ठीक हो जाबे, दाई, तय चिंता झन कर” कहकर उनका उत्साहवर्धन किया। स्वास्थ्य मंत्री ने दोनों अस्पतालों में रोगियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने एवं समयबद्ध रूप से आवश्यक सुधार कार्य पूर्ण करने का पुनः आश्वासन दिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव अमित कुमार कटारिया, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, सांसद भोजराज नाग, कांकेर विधायक आशाराम नेताम, मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा, हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत एवं अधिष्ठाता डॉ. खान सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अस्पताल के स्टॉफ उपस्थित रहे।

सभी अधिकारी आश्रम-छात्रावासों का करें नियमित निरीक्षण -मंत्री रामविचार नेताम

रायपुर : शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले आश्रम-छात्रावासों की कराएं साफ-सफाई और रंग-रोगन: मंत्री रामविचार नेताम  मंत्री रामविचार नेताम ने कहा आश्रम-छात्रावास के अधीक्षकों की पदस्थापना काउंसिलिंग के माध्यम से करें  सभी अधिकारी आश्रम-छात्रावासों का करें नियमित निरीक्षण -मंत्री रामविचार नेताम आदिम जाति विकास मंत्री ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा रायपुर आदिम जाति मंत्री रामविचार नेताम ने कहा है कि  आश्रम-छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए नये शिक्षण सत्र के प्रारंभ होने से पहले राज्य के सभी आश्रम-छात्रावासों की मरम्मत, साफ-सफाई, पेयजल, रंग-रोगन आदि की व्यवस्था कर ली जाए। उन्होंने नवा रायपुर में विभागीय काम-काज की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को आश्रम-छात्रावासों के नियमित निरीक्षण और रख-रखाव कराने के निर्देश दिए।  आदिम जाति विकास मंत्री नेताम ने कहा है कि आदिम जाति कल्याण विभाग में आश्रम-छात्रावासों के अधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने वाले अधीक्षकों की पदस्थापना के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया अपनाई जाए। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से एक दिन आश्रम-छात्रावास में समय बिताने और विद्यार्थियों के साथ भोजन करने को भी कहा। नेताम ने बैठक में कहा कि आगामी दो वर्षों में सभी आश्रम छात्रावासों के लिए भवन निर्माण किया जाना है, इसलिए भवनविहिन आश्रम-छात्रावासों का चिन्हांकन कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि जिन आश्रम-छात्रावासों में सीटों की संख्या बढ़ाई गई है वहां रहने वाले छात्रों के लिए अतिरिक्त भवन अथवा कमरों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।  नेताम ने राज्य में प्रयास विद्यालयों की व्यवस्था और रख-रखाव के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों में छात्रों को अखिल भारतीय इंजीनियरिंग और मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग संस्थान के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कराने कहा।  बैठक में अधिकारियों ने बताया कि आगामी 15 जून से प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर पर 15 जून से शुरू होगी। राज्य में 16 और 17 जून को दो दिवसीय राज्य स्तरीय अभियान चलाया जाएगा, वहीं जिला स्तर पर 17 से 20 जून और विकासखण्ड स्तर पर 20 से 30 जून तक चलेगा। इस अभियान के तहत पीएम जनमन योजना से छुटे हुए जनजातीय परिवारों के आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वनाधिकार पत्र जैसे दस्तावेज बनाए जाएंगे। शासकीय योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। मंत्री नेताम ने सिकलसेल और टीव्ही मुक्त भारत अभियान के प्रति भी बच्चों को जागरूक करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मंत्री नेताम ने बैठक में कहा कि निर्धारित मीनू के आधार पर आश्रम और छात्रावास के बच्चों को भोजन उपलब्ध कराया जाए। आश्रम-छात्रावासों की दीवारों पर महापुरूषों के संदेशों का लेखन किया जाए। साथ ही बच्चों में शैक्षणिक क्षमता को बढ़ाने के लिए भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई जाए। उन्होंने आश्रम-छात्रावासों की विशिष्ट पहचान बनाने पर जोर दिया। मंत्री नेताम ने विभाग में सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की भी जानकारी ली। उन्होंने निराकरण के लिए शेष बचे आवेदनों को गंभीरता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए 75 बहुउद्देशीय भवन बैठक में जानकारी दी गई कि विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के समग्र विकास के लिए राज्य में 75 बहुउद्देशीय भवन का निर्माण किया जा रहा है। 31 भवनों का निर्माण लगभग पूर्णतः की ओर है। इन भवनों में सांस्कृतिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य और सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जा सकेगी। उन्होंने अधिकारियों को इन भवनों के तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, उप सचिव बी.एस. राजपूत, अपर संचालक संजय गौड़, जितेन्द्र गुप्ता, कार्यपालन अभियंता त्रिदीप चक्रवर्ती सहित जिलों के परियोजना प्रशासक और सहायक आयुक्त उपस्थित थे।

योग दिवस 21 जून को प्रदेश स्तरीय होंगे कार्यक्रम, सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों को दिशा-निर्देश जारी किये

भोपाल  प्रदेश में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम होंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों को दिशा-निर्देश जारी किये हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा योग को वैश्विक पहचान देते हुए वर्ष 2015 में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया है। वर्ष 2015 से सारी दुनिया में योग के प्रति उत्साही भागीदारी देखी गई है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का एक दशक पूर्ण हो रहा है। इस अवसर पर वृहद रूप से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के साथ-साथ काउंट डाउन एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। प्रदेश में जिला, विकासखंड एवं पंचायत स्तर पर सामूहिक योग कार्यक्रम होंगे। इसमें विद्यालयों, महाविद्यालयों, चिकित्सा एवं तकनीकी शिक्षा संस्थान, आयुष, नर्सिंग, पशु चिकित्सा, कृषि, शिक्षा, पॉलीटेक्निक, आईटीआई के साथ निजी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की भागीदारी रहेगी। प्रदेश के समस्त संस्थानों में योग दिवस में भाग लेने के लिये आयुष मंत्रालय भारत सरकार की लिंक http://yoga.ayush.vog.in/yoga.sangam में आयोजक के रूप में पंजीयन कराया जाना है। जिससे भारत सरकार स्तर पर प्रदेश में आयोजन की संख्या निर्धारित हो सके। भारत सरकार द्वारा इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की निर्धारित थीम “एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य के लिये योग” रखी गई है। प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर भी सामूहिक योग के लिये विशेष व्यवस्था की जा रही है। सामूहिक योग कार्यक्रम की शुरूआत 21 जून को प्रात: 6 बजे से होगी। सामूहिक योग की प्रक्रिया प्रात: 7.45 पर संपन्न हो जायेगी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet