LATEST NEWS

गर्मी के तेवर से सोने-चांदी की निकली गर्मी, आज दोनों के भाव में गिरावट

मुंबई  सर्राफा बाजारों में लगातार कई दिनों तक गदर काटने के बाद आज चांदी की गर्मी थोड़ी कम हुई है। वहीं, सोने के तेवर भी नरम हुए है। चांदी 107000 के ऑल टाइम हाई से फिसलकर 106194 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। इसमें 806 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की जा रही है। जीएसटी के साथ इसकी कीमत 109389 रुपये पर पहुंच रही है। जबकि, 24 कैरेट सोने का भाव जीएसटी के साथ 98936 रुपये प्रति 10 ग्राम है। आज बिना जीएसटी यह 304 रुपये सस्ता होकर 96055 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। इनमें जीएसटी नहीं लगा है। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। 14 से 23 कैरेट गोल्ड के लेटेस्ट रेट आईबीजेए रेट्स के मुताबिक 23 कैरेट गोल्ड भी 303 रुपये सस्ता होकर 95670 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से खुला। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का औसत हाजिर भाव दोपहर सवा 12 बजे के करीब 279 रुपये गिरकर 87986 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर खुला। 18 कैरेट गोल्ड का भाव भी 228 रुपये सस्ता होकर 72041 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जबकि, 14 कैरेट गोल्ड की कीमत 178 रुपये टूटकर 56192 रुपये पर आ गई है। ऑल टाइम हाई से 3045 रुपये सस्ता है सोना सर्राफा बाजारों में सोना अपने ऑल टाइम हाई से 3045 रुपये सस्ता है। 22 अप्रैल 2025 को सोना 99100 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। इस साल सोना करीब 20315 रुपये और चांदी 20010 रुपये महंगी हो चुकी है। 31 दिसंबर 24 को सोना 76045 रुपये प्रति 10 के रेट से खुला था और चांदी 85680 रुपये प्रति किलो से। इस दिन सोना 75740 रुपये पर बंद हुआ। चांदी भी 86017 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।  

कैटी पेरी के सिडनी कॉन्सर्ट में स्टेज पर कूदा शख्स और करने लगा अजीब हरकत

लॉस एंजिल्स फेमस सिंगर कैटी पेरी सिडनी में कॉन्सर्ट कर रही थीं। तभी स्टेज पर अचानक एक शख्स आ गया। वो सिंगर के बेहद करीब पहुंच गया। उनके साथ माइक पर गाने की कोशिश करने लगा। डांस करने लगा। पहले तो उस शख्स को देखर कैटी चौंक गईं, लेकिन फिर उन्होंने अपना माइक स्टैंड से निकाला और दूसरी तरफ जाकर अपना गाना जारी रखा। उन्होंने परफॉर्मेंस नहीं रोकी। सिंगर का वीडियो वायरल हो रहा है। उनके फैंस सिक्योरिटी को लेकर भड़क रहे हैं। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। सिंगर Katy Perry अपना गाना ‘हॉट एंन कोल्ड’ गा रही हैं। तभी एक फैन स्टेज पर कूदकर उनकी ओर दौड़ा। इससे पहले कि सिंगर को कुछ समझ में आता कि क्या हुआ, उस शख्स ने उनके कंधे पर हाथ रखा और कूदना-नाचना शुरू कर दिया। हैरान कैटी को चिल्लाते हुए और फिर उस शख्स से दूर जाते हुए देखा गया। कैटी ने गुस्साए फैंस से कही ये बात ये घटना होने के बावजूद 40 साल की सिंगर कैटी पेरी ने अपनी परफॉर्मेंस नहीं रोकी। वो 2008 का हिट गाना जारी रखती हैं। जब फैंस इस तरह की घटना पर चिल्लाने लगे तो कैटी ने कहा, ‘अच्छा, ऐसा शो कभी नहीं होने वाला है। इसलिए बस इसे इंजॉय करें। सिडनी।’ इसके बाद दो सिक्योरिटी गार्ड्स स्टेज पर पहुंचे और उस शख्स को पकड़ लिया और उसे उतारकर दर्शकों के बीच ले गए। सबसे ज्यादा कमाए वाली सिंगर्स में से एक कैटी पेरी का पूरा नाम Katheryn Elizabeth Hudson है। वो दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सिंगर्स में से एक रह चुकी हैं। उनके गाने भारत में भी धमाल मचाते हैं। वो ‘अमेरिकन आइडल’ में जज भी बन चुकी हैं।

10 हजार रिश्वत लेते धराया ग्राम पंचायत सचिव, शिकायत पर लोकायुक्त टीम ने दबोचा

उज्जैन  लोकायुक्त की टीम ने पंचायत सचिव को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। सचिव ने मुख्यमंत्री आवास योजना की दूसरी किश्त जारी करने के लिए रुपयों की मांग की थी। रिश्वत की राशि देने के लिए उसने वृद्ध महिला के नाती को अपने घर बुलाया था। लोकायुक्त ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। लोकायुक्त डीएसपी दिनेश पटेल ने बताया कि महिदुपर तहसील के ग्राम बेलखेड़ा में रहने वाले अशोक डाबी ने 6 जून को कार्यालय आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नानी कंचनबाई के नाम से ग्राम जगोटी में मुख्यमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है। पहली किश्त की राशि 25 हजार रुपए नानी के खाते में आ चुकी थी। दूसरी किश्त 40 हजार रुपए जारी करने के लिए पंचायत सचिव दिलीप शर्मा 10 हजार रुपए मांग रहा है। लोकायुक्त ने शिकायत पुष्टि वाइस रिकार्डिंग के माध्यम से की। इसके बाद पंचायत सचिव को रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई। पंचायत सचिव ने अशोक डाबी को रिश्वत के 10 हजार रुपए लेकर अपने घर ग्राम महुडीपुरा बुलाया। लोकायुक्त की टीम भी पंचायत सचिव के गांव पहुंच गई। अशोक डाबी को रुपए लेकर घर में भेजा गया। पंचायत सचिव ने रुपए लेकर अपनी जेब में रख लिए थे। अशोक ने बाहर आकर इशारा किया, उसी दौरान लोकायुक्त टीम घर में पहुंची और सचिव दिलीप शर्मा को रंगेहाथ पकड़ा। उसकी पेंट की जेब में रखे 10 हजार रुपए जब्त किए गए और प्रक्रिया स्वरूप सचिव के हाथ धुलवाए गए। रिश्वत का रंग सामने आते ही उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की और पेंट को जब्त कर मामला दर्ज किया। पंचायत सचिव को रंगेहाथ पकड़ने की कार्रवाई में निरीक्षक राजेंद्र वर्मा, प्रधान आरक्षक हितेश, आरक्षक नीरज, श्याम, कुनाल मौजूद थे।

इशिता दत्ता और वत्सल सेठ के घर फिर से गुंजी किलकारी, आई लक्ष्मी

मुंबई एक्ट्रेस इशिता दत्ता और एक्टर वत्सल सेठ के घर फिर से बच्चे की किलकारी गुंज उठी है. एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया है. इस कपल ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर फैंस के साथ ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर किया है. कपल ने फैमिली फोटो शेयर कर बताया कि बेटी के जन्म से फैमिली कंप्लीट हो गई है. बता दें कि सामने आए फोटो में न्यूबॉर्न बेबी गर्ल और बेटे वायु के साथ ये कपल अस्पताल के बेड पर दिख रहा है. इस फोटो में कपल ने न्यूबॉर्न बेबी गर्ल के चेहरे पर इमोजी लगा रखा है और उनके चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान देखने को मिल रही है. इस फोटो को देखने के बाद फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं. इस पोस्ट पर बॉबी देओल, रकुल प्रीत, सुनील शेट्टी, किश्वर मर्चेंट और रिद्धिमा पंडित जैसे सेलेब्स ने बधाई दी है. फोटो को शेयर करते हुए इशिता दत्ता ने कैप्शन में लिखा, ‘दो से चार दिल एक साथ धड़क रहे हैं. हमारा परिवार अब पूरा हो गया है. एक बच्ची के जन्म से धन्य हो गए हैं.’ बता दें इशिता दत्ता ने फरवरी में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. जिसके बाद से वो लगातार अपने सोशल मीडिया पर फोटो वीडियो शेयर करते रहती थीं.

पिता राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर सचिन ने किया भावुक ट्वीट

जयपुर एआईसीसी के महासचिव सचिन पायलट ने बुधवार को अपने पिता राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर उनकी मुस्कुराती हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने एक भावुक पोस्ट भी लिखी। अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पायलट ने लिखा कि उनकी आकर्षक मुस्कान याद आती है। मैं अपने दिवंगत पिता राजेश पायलट को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। 25 साल पहले आज के ही दिन वे हमें छोड़कर स्वर्ग सिधार गए थे लेकिन वे हमारी यादों और दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। उन्होंने लिखा कि बहुत ही साधारण शुरुआत से लेकर सार्वजनिक जीवन में महान ऊंचाइयों तक, भारतीय वायुसेना में लड़ाकू पायलट से लेकर एक सफल राजनेता तक, एक शानदार पिता से लेकर एक जमीनी नेता तक उन्होंने हर समय अपनी छाप छोड़ी। मुझे जो सबसे ज्यादा याद आती है- वह है उनकी आकर्षक मुस्कान। सचिन पायलट ने इसके बाद एक ट्वीट और किया जिसमें उन्होंने अपने पिता के पुराने वीडियो को शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा- उनकी जनसेवा, सच्चाई और साहस मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने किसानों, युवाओं सहित हर वर्ग के लिए सम्मान और सशक्तिकरण का संकल्प लिया था, वे अपने विनम्र व्यवहार, कड़ी मेहनत और देश के प्रति समर्पण से हर दिल में अपनी जगह बना पाए। उनको मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। गौरतलब है कि राजेश पायलट का जन्म 10 फरवरी 1945 को नोएडा में हुआ था। साल 1971 में बतौर एयरफोर्स पायलट उन्होंने भारत-पाकिस्तान के युद्ध में भाग लिया। गांधी परिवार के नजदीक आने की वजह से 1980 में उन्हें राजस्थान के भरतपुर में चुनाव लड़ने के लिए भेजा गया। वे पहली बार यहां से जीतकर सांसद बने। इनका असली नाम राजेश विधूड़ी था। इसके बाद 1984 में उन्होंने दौसा को अपनी कर्मस्थली बनाया, फिर लगातार यहीं से सांसद बने। साल 1991 में वे नरसिम्हाराव में आंतरिक सुरक्षा मंत्री रहे थे।

लंबे समय से जमे पुलिसकर्मी हटाए जाएंगे, पुलिसकर्मियों की थानों में पोस्टिंग को लेकर PHQ का आदेश

भोपाल  लंबे समय से एक ही थानों में जमे आरक्षक से उपनिरीक्षक तक के कर्मचारियों के तबादले की कार्रवाई शुरू हो गई। उनका रिकॉर्ड निकालकर समीक्षा की जाएगी। हर जिले से 16 जून तक प्रतिवेदन भेजना होगा। उसके बाद लंबे समय से जमे ये पुलिसकर्मी हटाए जाएंगे। पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी पुलिस आयुक्त (इंदौर/भोपाल) और जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी करते हुए थानों में लंबे समय से पदस्थ कर्मचारियों के तबादले सुनिश्चित करने को कहा है। जारी आदेश के अनुसार, किसी भी आरक्षक से लेकर उपनिरीक्षक स्तर के कर्मचारी को एक थाने में अधिकतम 4 वर्ष (और विशेष परिस्थिति में 5 वर्ष) से अधिक नहीं रखा जाएगा। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि किसी कर्मचारी को पदावधि पूर्ण होने के बाद दोबारा उसी थाने में उसी पद पर पदस्थ नहीं किया जाए। यदि किसी को अलग पद पर फिर उसी थाने में लाना हो, तो कम से कम 3 वर्षों का अंतराल जरूरी होगा। इसके अलावा एक ही अनुविभाग में विभिन्न पदों पर किसी कर्मचारी की कुल पदस्थापना अवधि 10 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अटैचमेंट की अवधि भी सेवाकाल में शामिल मानी जाएगी।

रीवा के सरकारी अस्पताल में नाबालिग से गैंगरेप, अस्पताल में भर्ती थी मां, बेटी के साथ ज्यादती

रीवा  रीवा जिले के शासकीय श्यामशाह मेडिकल कॉलेज से संबद्ध गांधी स्मृति चिकित्सालय के ईएनटी विभाग परिसर में एक नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। हालांकि, अभी तक न तो पीड़िता पुलिस के पास गई है और न ही उसके परिजन। शुरुआत में अस्पताल प्रबंधन भी इस मामले को छिपाने का प्रयास करता रहा, लेकिन तूल पकड़ने के बाद अब अपनी सफाई दे रहा है। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने अपील की है कि यदि पीड़िता के साथ कोई घटना हुई है तो वह सामने आए, जिससे दोषियों को सजा मिल सके। इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।  रीवा एसपी विवेक सिंह ने कहा कि अपुष्ट सूत्रों से वारदात की जानकारी मिली है। इस संबंध में अभी पीड़िता की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं मिली है। पुलिस पीड़िता तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पीड़िता के पिता बोले- मेरी बेटी के साथ गलत हुआ वहीं, पीड़िता के पिता ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि मेरी बेटी के साथ गलत हुआ है। मैं आरोपी महेंद्र पर कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग करता हूं। पुलिस सुबह घर पर पूछताछ के लिए आई थी। अब रात में गोविंदगढ़ रेस्टहाउस में बयान के लिए बुला रही है। कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, जेल भेजा जाए पीड़िता के पिता ने कहा कि मैं घर से बाहर छत्तीसगढ़ में हूं। मेरी बेटी के साथ इस तरह का दुष्कृत्य किया गया। मुझे अभी तक अस्पताल के एक ही कर्मचारी का नाम मालूम है, जिसका नाम महेंद्र तिवारी है। उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, जेल भेजा जाए। कोई भी अगर अस्पताल में इलाज के लिए आएगा तो किसी और की बहन बेटी इस तरह की घटना का शिकार न बने। अगर सरकार और प्रशासन सजा नहीं दे पा रहे हैं तो आरोपियों को मेरे हवाले कर दें। मैं खुद सजा दूंगा। मैं भी छत्तीसगढ़ से रीवा आ रहा हूं। अस्पताल अधीक्षक बोले- मां के साथ आई थी अस्पताल अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा ने कहा कि 2 लोगों द्वारा घटना करने की जानकारी मिली है। लड़की को इलाज के लिए अस्पताल के गायनी वॉर्ड में भर्ती कराया गया था। हालत ठीक नहीं थी तो तत्काल उपचार दिया गया। बाद में लड़की अस्पताल से कहीं चली गई। हमने पुलिस को सारे साक्ष्य सौंप दिए हैं। हम भी मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं। स्ट्रेचर पर ले जाते CCTV फुटेज सामने आया इसी दौरान स्ट्रेचर पर ले जाते हुए एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया। इसको लेकर दावा किया जा रहा है कि स्ट्रेचर पर वही पीड़िता लेटी है और उसे ले जा रहे लोग आरोपी ही हैं, जो उसे अस्पताल के ही एक अन्य विभाग के सामने छोड़कर मौके से फरार हो गए। पटवारी बोले-मामले को दबाने का प्रयास कर रहे इस मामले के सामने आने के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- रीवा जिले के सरकारी अस्पताल में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की खबर ने एक बार फिर मध्यप्रदेश के जंगलराज की भयावह तस्वीर सामने ला दी है। बताया जा रहा है कि अस्पताल के ही 3 कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर के गलियारे में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। पटवारी ने आगे लिखा- यह प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का गृह जिला है। स्वास्थ्य विभाग के मंत्री भी राजेंद्र शुक्ल ही हैं और जिस अस्पताल में गैंगरेप की वारदात हुई है, उस अस्पताल का अधीक्षक राजेंद्र शुक्ल का भांजा राहुल मिश्रा है। उप मुख्यमंत्री पूरे मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं।

कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह पर पार्टी ने बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

भोपाल  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. कांग्रेस अनुशासन समिति ने ये कदम लक्ष्मण सिंह की ओर से पार्टी विरोधी गतिविधियों और वरिष्ठ नेताओं, विशेष रूप से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ की गई टिप्पणियों के चलते उठाया है.  दरअसल, लक्ष्मण सिंह ने बीते दिनों एक विवादास्पद बयान दिया था, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधा था. ‘मुझे निकालना है तो निकाल दे’ उन्होंने उमर अब्दुल्ला पर आतंकवादियों से मिले होने का गंभीर आरोप लगाया था. इसके अलावा उन्होंने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा था कि पार्टी के नेताओं को सोच-समझकर बोलना चाहिए, नहीं तो उन्हें चुनाव में इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा. लक्ष्मण सिंह ने ये भी कहा था, ‘अगर पार्टी को मुझे निकालना है तो आज ही निकाल दे.’ ‘पार्टी ने नहीं नुकसान पहुंचाने वालों की जगह’ लक्ष्मण सिंह के इस बयान को पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले बताया गया और हाल ही में जब राहुल गांधी भोपाल में संगठन की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे तो उन्होंने कहा था कि पार्टी के खिलाफ बोलने वालों पर कार्रवाई होगी. राहुल गांधी ने दो टूक कहा था कि पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वालों को पार्टी में रखने की कोई जरूरत नहीं है. राहुल गांधी को लेकर की थी टिप्पणी लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को लेकर भी टिप्पणी करने की भी गुस्ताखी की थी. उन्होंने कहा था, रॉबर्ट वाड्रा जीजा जी, राहुल जी का, उन्होंने क्या कहा, मुसलमानों को सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देते इसलिए आतंकवादियों ने हमला किया. ये बचपना हम लोग कब तक झेलेंगे. राहुल गांधी सोच समझकर बात करें, वो नेता प्रतिपक्ष हैं. मध्य प्रदेश के राघोगढ़ सीट से कांग्रेस विधायक रह चुके लक्ष्मण सिंह के इस बयान ने कांग्रेस पार्टी के लिए असहज माहौल पैदा कर दिया था. पार्टी की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति के सदस्य सचिव तारिक अनवर की ओर से बुधवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। विज्ञप्ति में कहा गया है, “कांग्रेस अध्यक्ष (मल्लिकार्जुन खड़गे) ने मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से छह साल की अवधि के लिए निष्कासित कर दिया है।” लक्ष्मण सिंह ने हाल के दिनों में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा को लेकर आलोचनात्मक टिप्पणी की थी। कुछ सप्ताह पहले ही सिंह ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को ‘नासमझ’ करार दिया था। साथ ही उन्होंने दावा किया था कि देश उनकी अपरिपक्वता के परिणाम भुगत रहा है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कुछ दिनों बाद कांग्रेस नेता ने रॉबर्ट वाड्रा की टिप्पणी पर कड़ी आलोचना की थी। वॉड्रा ने कहा था कि आतंकवादियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संदेश दिया है कि भारत में ‘मुसलमान कमजोर महसूस कर रहे हैं।’ इस पर लक्ष्मण सिंह ने कहा कि व्यवसायी का बयान “देश की सुरक्षा के लिए खतरा है”। उन्होंने यह भी दावा किया था कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आतंकवादियों के साथ “मिलीभगत” कर सकते हैं। उन्होंने कहा था, “रॉबर्ट वाड्रा का यह बयान कि आतंकवादियों ने इसलिए हमला किया क्योंकि उन्होंने मुसलमानों को सड़क पर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी, न केवल गैर-जिम्मेदाराना है बल्कि यह देश की सुरक्षा के लिए भी खतरा है। मैं यह सब कैमरे के सामने कह रहा हूं, ताकि कोई भ्रमित न हो। कांग्रेस को बोलने से पहले 10 बार सोचना चाहिए, अन्यथा जनता चुनावों में इसका जवाब देगी।” कौन हैं लक्ष्मण सिंह आपको बता दें कि लक्ष्मण सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के छोटे भाई हैं. वह मध्य प्रदेश की राजनीति में एक जाना-माना चेहरा हैं. वो पांच बार सांसद रह चुके हैं. हालांकि, बीते दिनों की पार्टी में सक्रियता भी कम देखी गई है.  

कृषि उपज मंडी में किसानों के साथ करोड़ों की ठगी करने वाला इनामी आरोपी कल्याण यादव आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया

ग्वालियर ग्वालियर कृषि उपज मंडी ग्वालियर में किसानों के साथ सात करोड़ की ठगी करने वाला इनामी आरोपी कल्याण यादव आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उस पर दस हजार रुपये का इनाम रखा गया था। आरोपी को पुलिस ने रजिस्ट्रार दफ्तर से पकड़ा। ग्वालियर की लक्ष्मी गंज मंडी में किसानों के साथ धान की फसल की खरीदकर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने कल्याण सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया है। ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बताया आरोपी की संस्था ने मंडी कर्मचारियों की सांठ गांठ से 7 करोड़ से अधिक की ठगी की थी। जिस पर मंडी सचिव आलोक कुमार वर्मा ने जनकगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। सभी आरोपियों पर चार जून को एसएसपी धर्मवीर सिंह ने 10 हजार का इनाम घोषित किया था आरोपी कल्याण सिंह कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री लाखन सिंह का रिश्ते में भांजा बताया गया है। वर्तमान मंडी सचिव ने मंडी व्यापारियों से किसानों ने धान की खरीद कर उसकी राशि हड़पने की शिकायत पुलिस से की थी, जिसको लेकर दुर्गा देवी ट्रेडिंग कंपनी की कल्याण सिंह यादव, जय गुरुदेव ट्रेडिंग कंपनी के नरेश रावत, द्वारकाधीश ट्रेडिंग कंपनी के भूपेंद्र सिंह एवं मंडी कर्मचारी कदम सिंह जाटव, महेश कौशल, अमित गुप्ता, सूची गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस पर से पुलिस द्वारा कल्याण सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।

कोच गंभीर ने इंग्लैंड के बहुप्रतीक्षित दौरे की तैयारियों के संबंध में मैसेज दिया था कि उन्हें एक अच्छी पिच चाहिए: जोश मार्डेन

लंदन बेकेनहैम काउंटी ग्राउंड के हेड पिच क्यूरेटर जोश मार्डेन ने एक बड़ा खुलासा टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट को लेकर किया है। जोश मार्डेन ने बताया है कि हेड कोच गंभीर और मैनेजमेंट ने उनको इंग्लैंड के बहुप्रतीक्षित दौरे की तैयारियों के संबंध में मैसेज दिया था कि उन्हें एक अच्छी पिच चाहिए। 20 जून से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड में कर रही है। भारतीय टीम ने साउथ ईस्ट लंदन के बेकेनहैम में एक ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया है, जहां वे अपने बल्लेबाजी दिग्गजों विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना पहली द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता कर रहे हैं, जिससे एक नए युग की शुरुआत हो रही है। रेवस्पोर्ट्ज की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेनिंग के लिए पिच क्यूरेटर से भारतीय टीम ने एक अच्छी पिच तैयार करने के लिए कहा है। मार्डेन ने बताया, “हां, गौतम गंभीर और अन्य कोचिंग स्टाफ ने अपनी आंतरिक बैठक के बाद हमसे बात की। उनका संदेश स्पष्ट था, ‘हमें एक अच्छी पिच चाहिए।’ बहुत सपाट या बहुत हरी नहीं, बल्कि कुछ ऐसी जो वास्तव में मैच की तैयारी में मदद करे। वे अधिक रीयलिस्टिक कंडीशन्स चाहते थे, ना कि केवल बल्लेबाजी अभ्यास। इसलिए हमने कुछ चीजों को ए़डजस्ट किया। घास का कवर, नेट की चौड़ाई और लेंथ का विस्तार। इसके बाद से फीडबैक अच्छा रहा है।” पिच क्यूरेटर ने आगे बताया, “यहां की मिट्टी स्वाभाविक रूप से बल्लेबाजों के अनुकूल है, इसलिए देखने में विकेट सूखी या सपाट लग सकती है, लेकिन हम घास के डेनसिटी को मैनेज करते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया द्वारा वर्तमान में उपयोग की जाने वाली पिचों में हमारी सामान्य सफेद गेंद वाली सतहों की तुलना में थोड़ी अधिक घास है। यह एक सूक्ष्म संतुलन है। भूरे रंग की सतह के साथ भी, अगर आप सही लंबाई पर गेंद डालते हैं, तो इसमें तेज गेंदबाजों के लिए पर्याप्त जान होती है।”  

स्वास्थ्य मंत्री ने जिला कांकेर के सभी कार्यों को दिसंबर 2026 तक पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के दिए निर्देश

रायपुर प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा एवं बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज कांकेर जिले के प्रवास के दौरान चारामा स्वास्थ केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्त्री रोग विशेषज्ञ को चारामा और भानुप्रतापपुर में तीन-तीन दिन सेवाएं देने हेतु निर्देशित किया। साथ ही एमओयू के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में सतत् स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के निर्देश भी दिए। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने तेलगरा स्थित निर्माणाधीन श्रीमती इंदिरा गांधी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की तथा विभिन्न भवनों व सुविधाओं का स्थल पर जायजा लिया।      निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग, प्रशासनिक भवन, लेक्चर हॉल, लाइब्रेरी, इंडोर स्पोर्ट्स फैसिलिटी, बॉयज व गर्ल्स हॉस्टल, मेल एवं फीमेल के इंटर्न आवास, सेंट्रल डाइनिंग व किचन, गेस्ट हाउस, शॉपिंग आर्केड, डायरेक्टर व सुपरिटेंडेंट रेसिडेंस, टाइप डीई और एफ क्वार्टर, खेल मैदान, सबस्टेशन, पंप रूम और एसटीपी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसियों में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए।      जायसवाल ने परिसर में कार्यरत श्रमिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए परिसर में सुनियोजित वॉटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही परिसर में छायादार वृक्षारोपण हेतु कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर को आवश्यक निर्देश दिए।     स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि 31 दिसंबर 2026 तक सभी निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर लिए जाएं। इस दौरान निर्माण एजेंसी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेडिकल कॉलेज 35 एकड़ में फैला हुआ है तथा आगे भविष्य में 45 एकड़ में अस्पताल का निर्माण होगा।     इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव अमित कुमार कटारिया, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, सांसद भोजराज नाग, कांकेर विधायक आशाराम नेताम, मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा, हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत एवं अधिष्ठाता डॉ. खान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश सांडिया, अस्पताल अधीक्षक डॉ. विमलचंद भगत, उपसंचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. महेंद्र सिंह, एसडीएम चारामा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

विशाल ने किया पहला वार, फिर लाश खाई में फेंकी… पति राजा की मौत का जश्न मनाती रही सोनम!

राजा को शादी के बाद सोनम ने छूने तक नहीं दिया, बोली थी कामाख्या में दर्शन के बाद ही करीब आएंगे सोनम का घातक इश्क, साजिश को प्यार समझता रहा राजा… जो-जो सोनम कहती गई चुपचाप करता गया विशाल ने किया पहला वार, फिर लाश खाई में फेंकी… पति राजा की मौत का जश्न मनाती रही सोनम!  इंदौर  राजा रघुवंशी की शादी को चंद दिन ही हुए थे. प्यार में भरोसा था, अपनापन था, लेकिन एक अजीब सी दूरी भी थी. जो उसकी पत्नी सोनम ने खुद बनाई थी. पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनम ने शादी के बाद राजा से साफ कह दिया था कि वह तब तक उसके पास नहीं आएगी जब तक वे दोनों कामाख्या देवी के दर्शन नहीं कर लेते. सोनम ने तो शादी के बाद राजा को छूने तक नहीं दिया था. राजा अपनी पत्नी की हर बात को आस्था और सम्मान का विषय समझता रहा, उसकी इस बात को भी मान गया.  मायके से बनी हत्या की साजिश राजा की हत्या की पूरी योजना सोनम ने अपने मायके से रहते हुए बनाई थी. 15 मई को वह मायके चली गई और वहीं रहकर गुवाहाटी की टिकट बुक करवाई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोनम फोन पर अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ लगातार संपर्क में थी. सोनम और राज ने मिलकर प्लान तैयार किया कि राजा को मेघालय ले जाकर रास्ते से हटा दिया जाएगा. राजा को नहीं मार पाए तो मैं खुद धक्का दे दूंगी क्राइम ब्रांच को मिले इनपुट्स के मुताबिक, सोनम ने राज कुशवाहा से कहा था कि अगर उसके दोस्त विशाल, आनंद और आकाश राजा को नहीं मार पाए तो वह खुद ही फोटो खींचने के बहाने राजा को खाई में धक्का दे देगी. इतना ही नहीं, अगर साजिश खुल जाती है तो वे नेपाल भागने की भी योजना बना चुके थे. कामाख्या से मेघालय की ओर सोनम ने राजा को कामाख्या मंदिर ले जाने के बाद मेघालय घूमने का सुझाव दिया. राजा को पहाड़ पसंद नहीं थे, लेकिन पत्नी के कहने पर वह चल पड़ा. सोनम ने न सिर्फ गंतव्य तय किया, बल्कि ट्रैवल प्लान से लेकर रहने की व्यवस्था तक खुद की. इंदौर क्राइम ब्रांच सूत्रों के अनुसार, सोनम ने राजा की हत्या की पूरी योजना शादी के बाद के एक हफ्ते में तैयार कर ली थी. जब मेघालय पुलिस ने इंदौर में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ शुरू की तो इंदौर पुलिस ने कुछ इनपुट साझा करते हुए दावा किया कि सोनम ने पहले ही ठान लिया था कि उसे राजा को हर हाल में मारना है. वारदात का दिन 23 मई को राजा और सोनम मेघालय के नोंगरीहाट गांव के पास पहुंचे. सोनम के कहने पर राजा को सुनसान रास्ते पर ले जाया गया. वहीं पर तीनों आरोपियों  विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी ने उस पर हमला किया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, राजा के सिर पर दो धारदार हथियार से वार किए गए एक आगे से और एक पीछे से. हत्या के बाद सोनम हुई गायब हत्या के बाद सोनम लापता हो गई. लेकिन अब खुलासा हुआ है कि 25 से 27 मई तक वह इंदौर के देवास नाका इलाके में एक किराए के फ्लैट में छिपी रही. मंगलवार को पुलिस ने यह भी बताया कि हत्याकांड में शामिल आरोपी विशाल के घर से उसके खून लगे कपड़े बरामद किए गए हैं, जिन्हें अब फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा. सोनम का घातक इश्क, साजिश को प्यार समझता रहा राजा…  सोनम और राजा की नई-नई शादी हुई थी. रिश्ते में नयापन था, भरोसा था, और था ऐसा प्यार जिसमें ना शब्द की कोई जगह नहीं थी. पत्नी जो-जो कहती गई, वही राजा की दुनिया बनता गया. राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम की हर बात बिना किसी सवाल के मानता चला गया. और शायद यही उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा या कहें अंतिम फैसला साबित हुआ. हनीमून पर कब जाना है, कौन-सा रास्ता चुनना है, क्या पहनना है, कितने पैसे साथ ले जाने हैं हर फैसला सोनम लेती रही और राजा सिर झुकाकर मंजूरी देता रहा. लेकिन राजा को क्या पता था कि उसकी पत्नी क्यों हर बात में उससे हां करवा रही है.सोनम तो एक ऐसी साजिश रच रही थी, जो उसे सीधा मौत की घाटी तक ले जाने वाली थी.  रिश्ता जो परिचय पुस्तिका से शुरू हुआ राजा रघुवंशी इंदौर का ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर का था. उसके परिवार में माता-पिता और दो भाई और भाभी हैं. सोनम का परिवार इंदौर के ही कुशवाह नगर में रहता है, जहां पिता का प्लायवुड का कारोबार है. राजा और सोनम का रिश्ता रघुवंशी समाज की परिचय पुस्तिका में दर्ज विवरणों से जुड़ा था. फिर दोनों परिवारों में संपर्क हुआ और रिश्ता तय हुआ. राजा  के घर वाले बकायदा सोनम के घर जाकर उसे पसंद कर आए थे. इसके बाद शादी तय हुई.  राजा की मां उमा रघुवंशी बताती हैं कि हमने अपनी बहू को बहुत स्नेह से स्वीकार किया था. उनकी मां से बातें होती रहती थीं, सब ठीक लग रहा था. शादी, और 4 दिन बाद विदाई 11 मई 2025 को राजा और सोनम की शादी पूरे समाज की उपस्थिति में धूमधाम से हुई. उसी रात सोनम अपने ससुराल पहुंच गई. लेकिन मात्र चार दिन बाद वह अपने मायके लौट गई. उस वक्त जेठ का महीना चल रहा था, इसलिए पगफेरे की रस्म भी नहीं हुई थी. उमा रघुवंशी कहती हैं, हमने कहा था कि बहू को बुला लें, लेकिन उनकी मां ने कहा – जून में बुलाएंगे. सोनम की कौन कौन सी बात मानता गया राजा  राजा का मन हनीमून पर जाने का नहीं था. परिवार ने बताया कि पगफेरे के बाद जून में जाने की योजना थी. लेकिन सोनम ने फोन पर जिद की शिलांग चलते हैं. राजा मान गया. उसने किसी से कुछ नहीं कहा. यह पहला संकेत था कि सोनम की बात राजा टाल नहीं पाता था. परिवार वालों के मुताबिक, राजा को पहाड़ पसंद नहीं थे, लेकिन सोनम ने उसे शिलांग की हरियाली और वादियों का सपना दिखाया. वह तैयार हो गया. इसके बाद हनीमून ट्रिप का प्लान बना, और 20 मई को दोनों मेघालय के लिए रवाना हो गए. … Read more

कहां ठहर गया मानसून? मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट, ग्वालियर समेत 15 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल  मध्यप्रदेश में जून में सूरज के तीखे तेवर है। पिछले 3 दिन से नौतपा जैसी गर्मी है। मंगलवार को 28 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार रहा, जबकि नौगांव में सबसे ज्यादा 46.1 डिग्री पहुंच गया। बुधवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, नीमच और मंदसौर में हीट वेव यानी, लू चलने की संभावना है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत कई शहरों में तेज गर्मी रहेगी। दूसरी ओर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर और शहडोल में आंधी-बारिश होने का अलर्ट है। नौगांव में पारा 46.1 डिग्री पहुंचा प्रदेश में मंगलवार को छतरपुर जिले का नौगांव में पारा सबसे ज्यादा 46.1 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। वहीं, नर्मदापुरम, गुना, खजुराहो, टीकमगढ़ और सागर में तापमान 45 डिग्री या इससे अधिक रहा। मंगलवार को प्रदेश के 28 शहरों में तापमान 40 डिग्री या इससे ज्यादा रहा। बड़े 5 शहरों में ग्वालियर सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 43.4 डिग्री, उज्जैन में 43 डिग्री, जबलपुर में 42.5 डिग्री और इंदौर में 40.4 डिग्री रहा। नौगांव के बाद नर्मदापुरम में पारा सबसे ज्यादा 45.9 डिग्री रहा। गुना-खजुराहो में 45.4 डिग्री, टीकमगढ़ में 45.2 डिग्री, सागर में 45 डिग्री दर्ज किया गया। शिवपुरी में 44 डिग्री रहा। दमोह, शाजापुर, सतना और रतलाम में 43 डिग्री के पार तापमान पहुंच गया। बाकी शहरों में पारा 40 डिग्री से ज्यादा ही रहा। सिर्फ पचमढ़ी में सबसे कम 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन के ब्रेक के बाद फिर बारिश इस बार भीषण गर्मी में भी आंधी-बारिश वाला मौसम रहा। प्रदेश में 26 अप्रैल से आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया था, जो 7 जून को भी जारी रहा। यानी, लगातार 43 दिन से प्रदेश के किसी न किसी जिले में पानी गिरा या आंधी चली। 44वें दिन रविवार को आंधी-बारिश का दौर थमा रहा, लेकिन अगले ही दिन इंदौर, खरगोन, बालाघाट और डिंडौरी में हल्की बारिश हुई। मंगलवार को भी बालाघाट, डिंडौरी, इंदौर, उज्जैन, शहडोल, अनूपपुर, मंडला में मौसम बदला। यहां गरज-चमक और बूंदाबांदी हुई। अगले 2 दिन लू का अलर्ट मौसम विभाग ने अगले 2 दिन यानी, 11 और 12 जून को ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग के जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। 13 जून से फिर से बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। हालांकि, जिन जिलों में बारिश नहीं होगी, वहां गर्मी का असर बना रहेगा। मानसून की एंट्री 15 जून के बाद पिछले 13 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा है। इस वजह से एमपी में इसकी एंट्री लेट हो रही है। अगले 3 से 4 दिन तक मानसून के आगे बढ़ने की संभावना कम ही है। यानी, मानसून 15 जून तक प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। मध्यप्रदेश में गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। नौतपा बीतने के एक हफ्ते बाद भीषण गर्मी ने दस्तक दी है। इतनी गर्मी तो 25 मई से 3 जून तक चले नौतपा में भी नहीं हुई। राजधानी भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, छतरपुर जैसे कई जिलों में सूरज ने तीखे तेवर दिखाए हैं। प्रदेश में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। मंगलवार को छतरपुर जिले का नौगांव में अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। ये जिले रहे सबसे गर्म नौगांव के बाद नर्मदापुरम में पारा सबसे ज्यादा 45.9 डिग्री रहा। नर्मदापुरम, गुना, खजुराहो, टीकमगढ़ और सागर में तापमान 45 डिग्री या इससे अधिक रहा। इस सीजन में ऐसा पहली बार हुआ है, जबकि तापमान एक साथ इतने शहरों में रिकॉर्ड हुआ हो। प्रदेश के 28 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक दर्ज हुआ। MP Weather: किस जिले में कितना रहा तापमान प्रमुख जिलों का तापमान देखें तो ग्वालियर में 44.6 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में 43.4 डिग्री, उज्जैन में 43 डिग्री, जबलपुर में 42.5 डिग्री, इंदौर में 40.4, खजुराहो—गुना में 45.4 डिग्री, टीकमगढ़ में 45.2 डिग्री, सागर में 45 डिग्री, शिवपुरी में 44 डिग्री, दमोह, शाजापुर, सतना और रतलाम में 43 डिग्री के पार तापमान पहुंच गया। बाकी शहरों में पारा 40 डिग्री से ज्यादा ही रहा। हिल स्टेशन पचमढ़ी में सबसे कम 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लू की चेतावनी मौसम विशेषज्ञों ने बुधवार और गुरुवार को ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। हालांकि 12 जून से बारिश होने का अनुमान भी जताया गया है। इसलिए बढ़ी गर्मी दरअसल, पिछले 12 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में थम गया है। मानसून जितनी तेजी से आया, उसी रफ्तार से अटक भी गया। इस कारण मध्यप्रदेश में पहुंचने में अभी देर दिख रही है। इसके 15 जून को प्रदेश में प्रवेश करने का अनुमान है। आंधी तूफान से कंटेनर पुल से गिरा मौसम का एक अलग रंग धार जिले में दिखाई दिया। जहां आंधी तूफान के बीच एक अजीब हादसा हो गया। खलघाट में दोपहर अचानक आए तेज हवा-आंधी और तूफान के कारण एक मारुति गाड़ियों से भरा कंटेनर संजय सेतु पुल से असंतुलित होकर नीचे नर्मदा नदी में जा गिरा। तेज रफ्तार हवा के झोंकों के कारण कंटेनर गिर गया। इस साल मई में टूटे रिकॉर्ड, गर्मी की बजाय आंधी-बारिश पूरे मई महीने में आंधी, बारिश और ओले वाला मौसम रहा। एक भी दिन ऐसा नहीं रहा, जब प्रदेश के किसी न किसी जिले में आंधी-बारिश न हुई हो। एमपी में ऐसा पहली बार हुआ। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर समेत कुल 53 जिले भीग गए। सिर्फ निवाड़ी ही ऐसा जिला रहा, जहां बूंदाबांदी तो हुई, लेकिन दर्ज नहीं हो सकी। दूसरी ओर, मई महीने में बारिश के कई रिकॉर्ड भी टूटे। इंदौर में 139 साल में सबसे ज्यादा 4.6 इंच पानी गिरा। वहीं, उज्जैन में सबसे ज्यादा बारिश का ओवरऑल रिकॉर्ड बना। इससे पहले इंदौर में साल 1886 के मई महीने में 107.7 मिमी यानी, 4.2 इंच पानी गिरा था, जबकि इस बार 114.8 मिमी यानी, 4.6 इंच पानी गिर गया है। इस तरह 139 साल में इंदौर का रिकॉर्ड टूट गया है। उज्जैन में मई की बारिश का ओवरऑल रिकॉर्ड बना है। इस बार 111.8 मिमी यानी, 4.3 इंच से ज्यादा पानी गिरा है। साल 2021 में कुल मासिक बारिश 65 … Read more

गाजा में राहत सामग्री लाने की कोशिश में फिलीस्तीनियों पर फिर से गोलीबारी , 36 की मौत, 207 अन्य जख्मी हो गए

गाजा   गाजा में सहायता सामग्री तक पहुंचने की कोशिश कर रहे फलस्तीनियों पर फिर से गोलीबारी की गई जिसमें 36 लोगों की मौत हो गई जबकि 207 अन्य जख्मी हो गए। फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। विशेषज्ञों और मानवीय सहायता कार्यकर्ताओं का कहना है कि इजराइल की नाकाबंदी और 20 महीने के सैन्य अभियान ने गाजा को भुखमरी के कगार पर पहुंचा दिया है। इजराइली और अमेरिकी समर्थन वाले ‘गाजा ह्मूमेनिटेरियन फाउंडेशन’ द्वारा संचालित सहायता वितरण स्थलों के पास गोलीबारी में कम से कम 163 लोगों की मौत हो गई है जबकि 1495 लोग जख्मी हुए हैं। इज़राइली सेना ने पहले उन लोगों पर चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाने की बात स्वीकार की है, जो उसके अनुसार संदिग्ध तरीके से उसकी सेना की ओर बढ़ रहे थे। फाउंडेशन का कहना है कि वितरण केन्द्रों में या उसके आसपास कोई हिंसा नहीं हुई है। लेकिन इसने लोगों को निर्धारित पहुंच मार्गों पर ही रहने की चेतावनी दी है। नासेर अस्पताल के अनुसार, दक्षिणी गाजा में रफह के आसपास सहायता प्राप्त करने का प्रयास करते समय कम से कम आठ लोग मारे गए। अल-अवदा अस्पताल के प्रवक्ता नादेर गरगून के अनुसार, उत्तरी गाजा में मंगलवार को दो पुरुष और एक बच्चे की मौत हो गई और कम से कम 130 लोग घायल हो गए। अस्पताल में ही घायलों को भर्ती किया गया था। उन्होंने बताया कि ज़्यादातर लोगों को गोली लगी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि इज़राइली सेना ने मध्य गाजा में सहायता स्थल से कई सौ मीटर की दूरी पर देर रात करीब दो बजे गोलीबारी की। लोग सहायता सामग्री लेने की ‍उम्मीद में भोर से पहले ही सामग्री वितरण स्थल पर पहुंचना शुरू कर देते हैं। इज़राइली सेना ने कहा कि उसने लोगों पर चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं और उसने लोगों को संदिग्ध बताया। उसने कहा कि लोग सहायता स्थल के खुलने के समय से पहले ही वहां पहुंचने लगे थे और उसके सैनिकों से कुछ मीटर दूर थे। इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मंगलवार को गाजा शहर में इजराइली हमले में तीन फलस्तीनी चिकित्सक मारे गए। स्वास्थ्य मंत्रालय की आपातकालीन सेवा के चिकित्सक गाजा शहर के जाफा स्ट्रीट में एक घर पर हुए इजराइली हमले को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे थे, तभी दूसरा हमला इमारत पर हुआ। इजराइली सेना ने हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन कहा कि पिछले दिनों वायु सेना ने रॉकेट लांचरों सहित हमास के सैन्य ढांचे से संबंधित दर्जनों लक्ष्यों को निशाना बनाया है। इस बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि संभावित युद्ध विराम समझौते पर “सार्थक प्रगति” हुई है, जिससे गाजा में बंधक के तौर पर रखे गए 55 लोगों में से कुछ को वापस लाया जा सकेगा, लेकिन उन्होंने कहा कि “अभी उम्मीद करना जल्दबाजी होगी।” विदेश मंत्री गिदोन सार ने भी मंगलवार को उल्लेख किया कि युद्ध विराम वार्ता में प्रगति हुई है। नेतन्याहू आगे के कदमों पर चर्चा करने के लिए मंगलवार शाम को इजराइली वार्ता दल और रक्षा मंत्री के साथ बैठक कर रहे थे।    

जसप्रीत बुमराह उड़ाएंगे इंग्लैंड की नींद, प्रदर्शन बता रहा क्यों खौफ में होंगे अंग्रेज

नई दिल्ली तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड में है। ट्रॉफी के तहत 5 टेस्ट मैच की सीरीज खेली जानी है। पहला मैच 20 जून को है। भारत के स्पीड स्टार जसप्रीत बुमराह सीरीज के सिर्फ 3 टेस्ट ही खेलेंगे लेकिन इस दौरे पर वह मेजबान इंग्लैंड टीम के लिए सबसे बड़े सिरदर्द साबित हो सकते हैं। इंग्लैंड में उनका प्रदर्शन ऐसा है कि अंग्रेज बल्लेबाजों की नींद उड़ जाएगी। 7 साल पहले वहां अपने पहले ही मैच में उन्होंने 5 विकेट लिए थे। जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इंग्लैंड में अब तक 9 टेस्ट मैच खेले हैं जिसकी 17 पारियों में 26.27 की औसत से 37 विकेट झटके हैं। वहां उनका पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 64 रन देकर 5 विकेट है। इंग्लैंड में किसी टेस्ट मैच में उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने एक टेस्ट की दोनों पारियों में 110 रन देकर 9 विकेट झटके थे। सिर्फ 2 भारतीय गेंदबाज ही ऐसे हैं जिन्होंने इंग्लैंड में बुमराह से ज्यादा टेस्ट विकेट लिए हैं। ईशांत शर्मा 48 टेस्ट विकेट के साथ टॉप पर हैं और 43 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं महान ऑलराउंडर कपिल देव। बुमराह को इंग्लैंड में खेलना काफी रास आता है। 2018 में ट्रेंट ब्रिज में खेला गया मैच उनका इंग्लैंड में पहला टेस्ट था और अपने पहले ही मैच में उन्होंने एक पारी में 5 विकेट झटके। भारत ने उस टेस्ट मैच में जीत हासिल की थी। 2021 दौरे में दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच भी ट्रेंट ब्रिज में खेला गया था और उसमें भी बुमराह ने पारी में 5 विकेट लिए थे। उस दौरे का दूसरा मैच लॉर्ड्स में हुआ था। उस मैच में बुमराह ने बल्ले से भी जौहर दिखाया था। उन्होंने मोहम्मद शमी के साथ मिलकर आखिरी विकेट के लिए 89 रनों की नाबाद साझेदारी की थी। भारत ने उस टेस्ट में यादगार जीत हासिल की थी। उसी मैच में बुमराह ने ओली रॉबिनसन को जिस तरह धीमी गेंद से चकमा देकर आउट किया था, वो देखने लायक था।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet