LATEST NEWS

थाना आमला द्वारा अबैध शऱाब की धरपकड कर 07 व्यक्तियो पर की ग्ई कार्यवाही

Amla police station seized illegal liquor and took action against 07 persons. हरिप्रसाद गोहेआमला। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र कुमार जैन के व्दारा जिले में अवैध शराब की धरपकड़ हेतु के चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श्रीमति कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई एस. के सिंह के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी आमला श्री राजेश सातनकर के निर्देशन मे जरिये मुखबीर सूचना पर ग्राम तोरनवाडा के साहू रेस्टोरेंट के पास एक व्यक्ति राहुल पवार निवासी आमला द्वारा शराब बेचने के उद्देश्य से ले जाते पाये जाने पर पुलिस स्टाफ के द्वारा घेराबंदी कर पकडा जिसका नाम राहुल पिता रामप्रसाद उर्फ भूता पवार निवासी आमला बताया को पकड़कर आरोपियो के कब्जे से एक थैली मे रखे 15 पाव देशी प्लेन मंदिरा को जप्त किया गया है आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(ए) आब. एक्ट की कार्यवाही की गई ।इसी प्रकार मुखवीर सूचना पर लक्ष्मण नगर आमला मे अबैध शराब बेचते हुये दिलीप पिता मंगल यादव निवासी आमला को घेराबंदी कर पकडा जिसके कब्जे से 05 लीटर कच्ची महुआ जप्त किया गया है आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(ए) आब. एक्ट की कार्यवाही की गई है ।इसी प्रकार जरिये मुखवीर सूचना पर कि सार्वजनिक स्थानो पर कुछ लोग शराब पी रहे है सूचना पर मटन मार्केट मे गुलाब पिता सावने ढोलकर निवासी आमला , ग्राम ठानी जोड पर मनीष पिता चिरोंजीलाल गोहे निवासी ठानी , सार्वजनिक स्थान मेन मार्केट आमला पर अनिल पिता सूरज पांडे निवासी आमला , सार्वजनिक स्थान मेन मार्केट आमला पर नंदकिशोर पिता मिठ्ठु रावत निवासी आमला को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुये आरोपी को पकडा । जिनके पास से शराब , डिस्पोजल व पैकेट जप्त किया गया आरोपियो के विरूद्ध अपराध धारा 36(ख) आब. एक्ट की कार्यवाही की गई है ।उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी राजेश सातनकर, उनि. बलराम यादव, सउनि, राममोहन यादव सउनि मूलचंद अनंत , प्रआर. 210 विकास वर्मा , प्रआर. 13 अनंतराम यादव, प्रआर. 180 प्रमोद बोरखडे , आर. 656 जितेंद्र पवार, आर. 111 विनोद अस्तरे , आर. 303 दुर्गेश ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही।

ब्रेकिंग न्यूज : MP में 24 आईएएस अफसरों के तबादले, 11 कलेक्टर बदले: संस्कृति बनीं भोपाल नगर निगम की कमिश्नर; नीरज वशिष्ठ पांढुर्णा के नए कलेक्टर

Breaking News: 24 IAS officers transferred in MP, 11 collectors changed भोपाल। राज्य शासन ने मंगलवार को 24 आईएएस अफसरों के तबादले करते हुए 11 कलेक्टर बदल दिए हैं। जिन जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं उनमें पन्ना, पांढुर्णा, सिवनी, मुरैना, डिंडोरी, अलीराजपुर, निवाड़ी, भिंड, सिंगरौली, छिंदवाड़ा और रतलाम जिलों के कलेक्टर शामिल हैं। पन्ना कलेक्टर रहे सुरेश कुमार को मुरैना का संभागायुक्त बनाया गया है। संस्कृति जैन को भोपाल नगर निगम का कमिश्नर बनाया गया है। नीरज कुमार वशिष्ठ पांढुर्णा के नए कलेक्टर होंगे। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में कलेक्टर पन्ना सुरेश कुमार को ओएसडी सह आयुक्त चंबल संभाग मुरैना, छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेंद्र सिंह को अपर सचिव नगरीय विकास और आवास विभाग, नेहा मारव्या कलेक्टर डिंडौरी को संचालक विमुक्त घुमंतू और अर्ध घुमंतु जनजाति विभाग, संजीव श्रीवास्तव कलेक्टर भिंड को अपर सचिव लोक निर्माण विभाग, उषा परमार अपर आयुक्त राजस्व भोपाल संभाग को कलेक्टर पन्ना पदस्थ किया गया है। देखें लिस्ट

अवैध सट्टा पर्ची लिखते,अवैध शराब बेचते धराएं दो । विशेष आभियान अंतर्गत आमला पुलिस ने की कार्यवाही।

Illegal gambling documents and illegal liquor shops were seized by Amla police as part of a special operation. हरिप्रसाद गोहेआमला। जिला पुलिस कप्तान बैतूल विरेंद्र कुमार जैन द्वारा समूचे जिले भर में इन दिनों अवैध शराब, अवैध सट्टा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।विशेष अभियान अंतर्गत श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल श्रीमति कमला जोशी, एसडीओपी महोदय मुलताई श्री एस. के सिंह के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी आमला श्री राजेश सातनकर के निर्देशन मे जरिये मुखबीर सूचना मिली कि बस स्टेण्ड आमला मे अनिल निवासी आमला द्वारा बस स्टेण्ड मे अबैध शराब बेच रहा है कि सूचना पर पुलिस स्टाफ के द्वारा घेराबंदी कर 01 व्यक्ति को पकड़ा जिसका नाम अनिल पिता चिंधु चौकीकर निवासी आमला होना बताया को पकड़कर आरोपियो के कब्जे से प्लास्टिक की  कुप्पी मे 05 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपी अनिल चौकीकर के विरुध्द धारा 34 ए आबकारी एक्ट  के तहत कार्यंवाही  की गई। वहीं मुखवीर की सूचना पर आमला पुलिस ने धर पकड़ अभियान अंतर्गत लक्ष्मण नगर आमला मे एक व्यक्ति को अबैध सट्टा पर्ची लिखते मय पुलिस स्टाफ के द्वारा घेराबंदी कर 01 व्यक्ति को पकड़ा जिसका नाम राजेश पिता गोपीचंद मालवीय निवासी लक्ष्मण नगर आमला को बताया पकडकर उसके पास से  2470 रू नगदी, सट्टा पर्ची , 1 लीड पेन जप्त किया गया है आरोपी के विरूद्ध 4 (क) सट्टा एक्ट की कार्यवाही की गई ।उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी राजेश सातनकर, उनि. बलराम यादव, सउनि, राममोहन यादव आर. 656 जितेंद्र पवार  की सराहनीय भूमिका रही। थाना आमला से प्राप्त जानकारी अनुसार थाना आमला से फरियादी बालकराम पिता हृदय यादव निवासी डोडावानी ने रिपोर्ट किया कि एक सफेद रंग की कार एमपी06 सीए 7520 का चालक चंदन पिता लब्बू गाठे निवासी डोडावानी ने अपनी कार तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर लाया और दीवाल को टक्कर मार दिया जिससे मेरे घर की दीवाल मे क्रेक आ गई । और बोलने पर गंदी गंदी गलिया देकर मारपीट किया रिपोर्ट पर अपराध धारा 281,296(बी), 115(2) BNS का कायम कर विवेचना मे लिया गया । वहीं फरियादी देवीराम पिता निरंजन निवासी शिवपुरी ने रिपोर्ट किया कि रतेडा रोड आमला मे आरोपी चालक लोकेश निवासी रेंगाढाना थाना बोरदेही द्वारा बिना नम्बर की मो.सा. पल्सर को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर लाया और रोड क्रास कर रही महिला प्रमिला को टक्कर मार दिया जिससे महिला प्रमिला पति रामप्रसाद प्रजापति निवासी आमला को गंभीर चोंट लगने से मृत्यु हो गई । रिपोर्ट पर अपराध धारा 106(1) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

एमपी गज़ब: जिला अस्पताल में हर्निया ऑपरेशन की दलाल लगाते हैं बोली, डॉक्टर्स की मिलीभगत

MP Amazing: Brokers bid for hernia operations at the district hospital, doctors are complicit. सिंगरौली। जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में चिकित्सकों के दलाल सक्रिय हैं। जहां मरीजों से इलाज के लिए मोलभाव करते दिखाई देते हैं। यहां एक हार्निया का मरीज आया और Singrauli District Hospital operations में कराने की बात कही तो, चिकित्सकों ने कहा कि जिला अस्पताल में कुछ नहीं हो पाएगा, प्राईवेट नर्सिंग होम में चलो तो वहां मैं ऑपरेशन कर दूंगा। Singrauli District Hospital operations सरकार दावा करती है कि अब गरीब मरीजों को सभी सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है। मरीजों का बेहतर इलाज हो सके, इसके लिए सरकार लाखों-करोड़ों रूपये की अत्याधुनिक मशीन व उपकरण एवं ऑपरेशन थियेटर जिला चिकित्सालय में मुहैया कराये गये हैं। यही दावा जिला स्वास्थ्य अधिकारी सिंगरौली भी कर रहे हैं कि जिला अस्पताल सभी सुविधाओं से लैस है, लेकिन इस अस्पताल में सरकार और सीएमएचओ का दावा सिर्फ कागजों पर दौड़ रहा है। हकीकत यह है कि जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में भले ही सारी सुविधाएं उपलब्ध हों, लेकिन यहां के चिकित्सक ट्रामा सेंटर के ऑपरेशन थियेटर में जाना पसंद ही नहीं करते हैं। क्योंकि इस थियेटर में उन्हें फायदा नहीं मिलता है। यही वजह है कि जिले के असहाय गरीब मरीजों को सरकार की नि:शुल्क सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है और मजबूर होकर कर्ज लेकर प्राईवेट नर्सिंग होमों में इलाज कराने मजबूर हैं।Singrauli District Hospital operations कचनी निवासी एक वृद्ध हार्निया बिमारी का इलाज कराने जिला चिकित्सालय पहुंचा तो वहां पर्ची कटाकर एक चिकित्सक के यहां पहुंचा और अपनी समस्या बताई, तो चिकित्सक ने सलाह दी कि तुम्हे ज्यादा परेशानी है, इसलिए तुम तत्काल हार्निया का ऑपरेशन कराओ और जिला अस्पताल में ऑपरेशन संभव नहीं है। प्राईवेट क्लीनिक में चलो तो तुम्हारा 30 हजार में ऑपरेशन कर देंगे। फिर मरीज डॉक्टर के चेम्बर से निकला और दूसरे चिकित्सक के यहां पहुंचा, तो वहां 35 हजार फीस बताई गई। वहां से भी निराशा हाथ लगी। बाहर टकटकी लगाये बैठा एक निजी क्लीनिक का दलाल बोला 18 हजार रूपये में हार्निया का ऑपरेशन करा दूंगा। 30 हजार से शुरू और 18 हजार में तय हुआ सौदा Singrauli District Hospital operations डिंडोरा पीटा जाता है कि जिला अस्पताल में कई गंभीर बीमारियों का इलाज के साथ ऑपरेशन भी नि:शुल्क में किया जाता है, लेकिन हकीकत यह है कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों पर डॉक्टरों सहित दलालों की गिद्ध की तरह नजर रहती है। वह मरीज को यह बताने में जुट जाते हैं कि सरकारी अस्पताल से बेहतर निजी चिकित्सालय हैं। मोटीवेट के बाद एक चिकित्सक ने हार्निया के ऑपरेशन के लिए 30 हजार का खर्च बताया, तो वहीं एक दूसरे चिकित्सक ने 35 हजार, जबकि तीसरे डॉक्टर ने सहानुभूति जताते हुये 18 हजार रूपये में ही हार्निया के ऑपरेशन करने का सौदा तय कर लिया। व्यवस्थाओं से बेखबर हैं सीएमएचओ Singrauli District Hospital operations सह ट्रामा सेंटर बैढ़न की वस्तुस्थिति और हालात को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह ठाकुर बेखबर हैं। जबकि डेढ़ माह पूर्व वे इसी चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। जैसे ही सीएमएचओ बने तो जिला चिकित्सालय की बदहाल व्यवस्था को भूल गये या फिर यह कहें कि जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर की बदहाल व्यवस्था को सुधारने में नाकाम साबित हो रहे हैं। सूत्र दावा करते हैं कि सीएमएचओ के पास प्रशासनिक कामकाज करने का अनुभव नहीं है या फिर रूचि नहीं ले रहे हैं, इसे तो वही बता पाएंगे। सिंगरौली सीएमएचओ पुष्पराज सिंह ठाकुर का कहना है कि मुझे अभी जानकारी नही है, हार्निया बिमारी के ऑपरेशन को लेकर संबंधित चिकित्सको से बात करूंगा, इसके बाद बता पाऊंगा।

इतिहास का हिस्सा बने भेड़ाघाट के नागरिक

The citizens of Bhedaghat became a part of history जितेन्द्र श्रीवास्तवजबलपुर ! महानगर की तर्ज पर पहली बार आयोजित यह गरबा का पहला दिन ऐतिहासिक रहा। आधुनिक पंडाल आकर्षक विद्युत सज्जा सुरीले गायक बेहतरीन साउंड व्यवस्थित पार्किंग अनुशासित विवेकानंद दुर्गा उत्सव समिति के कार्यकर्ता स्वादिष्ट चौपाटी के व्यंजनो का स्वाद लेते हुए जबलपुर के प्रोफेशनल ट्रेनर मिथुन द्वारा तीन दिन तक सिखाए गए 185 प्रतिभागियों ने जोश के साथ हिस्सा लिया जबकि दर्शकों की संख्या भी 800 से अधिक रही .सह प्रायोजक भेड़ाघाट टॉक न्यूज द्वारा पल पल की कवरेज के अलावा सोशल मीडिया पर लाइव इस इवेंट में चार चांद तब लग गए जब बरगी विधान सभा के विधायक नीरज लोधी जी ने पंडाल में पहुंचकर गरबा नृत्य किया और बेस्ट ड्रेस बेस्ट मेकप बेस्ट कपल बेस्ट डांस सहित अन्य श्रेणियों में पुरस्कार भी प्रदान किए। महानगरीय तर्ज पर अनूठा आयोजननिर्धारित समय से आरम्भ और समाप्त होने वाले कल के आयोजन में भेड़ाघाट थाने का विशेष सहयोग रहा।जबकि लगातार विशिष्ट लोगों की उपस्थिति बनी रही ।जिसमें आशीष जैन राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि एवं ओम नारायण दुबे महामंत्री भाजपा एवं विधायक प्रतिनिधि की उपस्थिति उल्लेख नीय है। बेहतरीन लाइट साउंड परफॉर्मेंसएक तरफ जहां सह प्रायोजक बावर्ची रेस्टोरेंट अनमोल रॉयल सिटी अरविंद ऑटो पार्ट्स के विज्ञापनों से पंडाल की शोभा बढ़ रही थी वहीं दूसरी तरफ वरिष्ठ संगीतज्ञ संतोष जी के मार्गदर्शन में भी गायक कलाकार अरविंद पटेल विनीत गौतम सरस्वती प्रतीक्षा ने समा बांध दिया। प्रोटोकॉल का पालन का संपन्न हुआ आयोजनविवेकानंद विजडम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित गरबा उत्सव के पहले दिन के आयोजन में सभी स्टाफ सदस्यों ने अपनी अपनी भूमिका का बखूबी निर्वाह किया और क्षेत्र के नागरिकों तथा प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।आज इसी आयोजन का दूसरा दिवस है।माता रानी से प्रार्थना है मौसम की कृपा दृष्टि रही तो आज का उत्सव कल से बेहतर होने की संभावना है। सजीव मां के रूपो की झांकीमंच पर नन्हीं बालिकाओं ने नवरात्रि का रूप लेकर उचित वेश भूषा में नव रात्रि का एक अलग ही सौंदर्य पैदा किया दर्शक माताजी के इन सजीव रूपों के साथ बहुत सेल्फी लेते रहे।

ट्रॉली चोरी मामले का पुलिस ने किया खुलासा ।

Police solved the trolley theft case. हरिप्रसाद गोहेआमला। हसलपुर ग्राम निवासी फरियादी तुलसीराम पिता पूरनलाल पंवार ने दिनांक 27/07/2024 को बोड़खी चौकी में रिपोर्ट किया था कि दिनांक 22/07/2024 की दरमियानी रात मे घर के सामने रखी ट्रैक्टर ट्रॉली को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया । जिस पर थाना आमला मे धारा 303 (2) BNS का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया।थाना आमला से प्राप्त जानकारी अनुसार संदिग्ध मोबाईल नम्बर की सीडीआर का अवलोकन व घटना स्थल पर उपस्थित साक्ष्य से संदेही कमलेश पिता मुड्डा उईके उम्र 25 साल निवासी बजरवाडा थाना कोतवाली जिला बैतूल से चोरी के संबंध मे पूछताछ किया गया जिसके द्वारा अन्य आरोपी गुड्डु नर्रे के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकर किया । आरोपीयो से एक ट्रेक्टर की ट्राली मशरूका बरामद किया गया ।उक्त मामले का मशरूका व अज्ञात आरोपियो की तलाश पतासाजी एवं गिरफ्तारी करने मे निरीक्षक राजेश सातनकर , उनि अमित पवार, सउनि गंभीर सिंह रघुवंशी, प्रआर. 210 विकास वर्मा , प्रआर.555 संतोष मालवीय ,आर. 452 विवेक टैटवार, आर. 641 पलक सोलंकी की सराहनीय भूमिका रही ।

मंत्री के विवादित बयान पर भड़के कांग्रेसी, पुतला फूंक किया उग्र प्रदर्शन

Congress workers enraged by minister’s controversial statement, staged a protest by burning his effigy हरिप्रसाद गोहे  आमला। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शाजापुर के मंच से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ अमर्यादित बयान दिया था। इस बयान को लेकर कांग्रेसियो में आक्रोश फैल गया। उन्होंने इसे भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर कलंक और नवरात्र के पावन अवसर पर देवी स्वरूप महिलाओ का गहरा अपमान बताया। अभद्र, अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में शनिवार कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। इस दौरान नगर के जनपद चौक आमला पर शाम 4 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजयवर्गीय का पुतला दहन कर उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान फायर ब्रिगेड द्वारा पानी डाले जाने से पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर खींचतान भी हुई। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज देशमुख ने बताया कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शाजापुर में मंच से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ अमर्यादित बयान दिया था। इस बयान को लेकर कांग्रेसियो में आक्रोश फैल गया। उन्होंने इसे भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर कलंक और नवरात्र के पावन अवसर पर देवी स्वरूप महिलाओ का गहरा अपमान बताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने सड़क पर बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,मुख्यमत्री मोहन यादव ,केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ,प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ,मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगाकर प्रदर्शन किया । बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ता जिसमे प्रमुख रूप से उपस्थित महिला पार्षदो ने भाजपा नेतृत्व को सीधी चेतावनी दी।  कहा कि भाजपा का असली चेहरा बार-बार महिलाओं के अपमान के रूप में सामने आता है।  अब बहन-बेटियों की गरिमा पर बयानबाज़ी कर रहे हैं। विजयवर्गीय जैसे मंत्री सरेआम महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणिया करते हैं और प्रधानमंत्री चुप्पी साध लेते हैं। ऐसे बिगड़ैल नेताओं को बर्खास्त किया जाना चाहिए,मणिपुर में महिलाओं के साथ दरिंदगी पर सरकार सोती रही, और अब जब राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका के साथ सहज भाव दिखाते हैं तो भाजपा नेता चरित्र हनन करने पर उतर आए हैं।   विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज देशमुख,पूर्व नपा अध्यक्ष मनोज मालवे,नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे,नपा उपाध्यक्ष किशोर माथनकर,पार्षद पदमनी भूमरकर,अल्का मानकर, सुनील उईके,सुभाष देशमुख,जितेंद्र शर्मा,इसराइल शाह, पवन यादव, अकरम खान,गणेश ढोमने,विजय पारदी, कुंददु ठाकुर,प्रकाश ठाकुर,अजय सोलंकी,प्रदीप कोकाटे,यशवंत हुडे,वीरेंद्र बर्थ ,राकेश सोने,छोटू बेले,संजय सोलंकी,गणेश वारथे,नितिन सराठकर,अरुण वेश,राशिद खान,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

छात्रावासों में घटित घटना एवं व्याप्त अनियमितताओं को लेकर अजाक्स संगठन ने कलेक्टर के नाम एस डी एम को सौंपा ज्ञापन।

Ajax organization submitted a memorandum to SDM in the name of Collector regarding the incidents that took place in the hostels and the irregularities prevailing there. हरिप्रसाद गोहेआमला। अजाक्स संगठन बैतूल जिला अध्यक्ष दशरथ धुर्वे की अगुवाई में अजाक्स संगठन आमला ईकाई ने दिनांक 24/09/2025 को छात्रावासों में घटित घटना एवं वहां व्याप्त अनियमितताओं को लेकर कलेक्टर के नाम एस डी एम आमला को ज्ञापन सौंपा गया। सौंपे ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने बताया छात्रावास मे हाल ही में घटित घटना वहां व्याप्त समस्या एवं छात्रावास में हो रही अनियमितताओं की जाँच कर उचित कार्यवाही की जावे साथ ही घटना की गंभीरता पूर्वक जांच कर उचित कार्यवाही किए जाने का अनुरोध किया गया | इस दौरान अजाक्स संगठन के तहसील अध्यक्ष रामानंद बेले संगठन के सक्रिय सदस्य शेषराव चौकीकर, देवानंद धुर्वे,राजाराम नागले,दिनेश सोनारे, नत्थू उईके,अनीता धुर्वे ,संगीता आत्राम ,राजेश सिंग़ड़े ,महोबे जी,हरिदास बड़ोदे कलीराम इवने एवं अन्य संगठन के सदस्यगण उपस्थित रहे।

अधिवक्ताओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल शुरू

Advocates started a relay hunger strike to press for their pending demands. जितेन्द्र श्रीवास्तवजबलपुर। जिला अधिवक्ता संघ के नेतृत्व में आज से जबलपुर में अधिवक्ताओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। यह कदम कई सालों से चली आ रही समस्याओं के समाधान में हो रही देरी और प्रशासन की कथित अनदेखी के विरोध में उठाया गया है। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मनीष मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्तागण आज सुबह 11 बजे जिला एवं सत्र न्यायालय के गेट नंबर 4 के बाहर अनशन पर बैठ गए। अधिवक्ताओं का कहना है कि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है, जिससे उन्हें और उनके मुवक्किलों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने कहा कि प्रशासन द्वारा बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने कहा कि यह शांतिपूर्ण अनशन तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती। इस भूख हड़ताल से न्यायालय के कामकाज पर असर पड़ सकता है, और अधिवक्ताओं में व्याप्त असंतोष अब एक बड़े आंदोलन का रूप ले चुका है।

स्कूल अनुमति के नाम पर रिश्वतखोरी, सर्व शिक्षा अभियान का परियोजना समन्वयक दंपति 60 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Bribery in the name of school permission, Sarva Shiksha Abhiyan project coordinator couple arrested red-handed while accepting 60 thousand rupees मंडला। जिले में भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसते हुए आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) जबलपुर ने शुक्रवार को सर्व शिक्षा अभियान के परियोजना समन्वयक अरविंद विश्वकर्मा और उनकी पत्नी आरती विश्वकर्मा को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। आरोप है कि दंपति ने ककैया विकासखंड बिछिया स्थित विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल के संचालक रविकांत नंदा से स्कूल की अनुमति प्रदान करने के नाम पर कुल एक लाख 20 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने 23 सितंबर को पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये पहले ही सौंप दिए थे। शुक्रवार को दूसरी किस्त 60 हजार रुपये की अदायगी के समय ईओडब्ल्यू टीम ने बिंझिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को पूछताछ के लिए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस लाया गया, जहां देर शाम तक आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई चलती रही। लगभग दो माह पहले स्कूल संचालक ने रिश्वत मांगने की लिखित शिकायत ईओडब्ल्यू जबलपुर को सौंपी थी, जिसके आधार पर यह जाल बिछाया गया। टीम ने मौके से नगद राशि सहित आवश्यक दस्तावेज जब्त कर लिए हैं और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

शिक्षक का कमाल: 2,900 रुपये में बनाई एआई मैडम, 95 प्रतिशत बढ़ गई हाजिरी

Teacher’s amazing feat: AI Madam created for Rs 2,900, attendance increased by 95% Recorded in India Book Recorded in India Book में दर्ज भोपाल। Recorded in India Book एआई के बढ़ते इस्तेमाल ने लोगों को इससे जुड़े इनोवेशन के लिए प्रेरित किया है। बाहर के देशों में तो एआई से जोड़कर लोग नए-नए प्रयोग कर ही रहे हैं। भारत में भी प्रतिभाएं सामने या रही हैं। झांसी के एक सहायक शिक्षक मोहनलाल सुमन ने कम खर्च में एक खास आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) रोबोट शिक्षक बनाया, जिसे एआई टीचर कहा जा रहा है। इसके लिए मोहनलाल को इंडिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स 2025 में जगह मिली है।मोहनलाल ने सिर्फ 2,900 रुपये खर्च करके सर्वो मोटर, तारों और फे्रम से इस रोबोट को तैयार किया। यह रोबोट अब स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहा है। इसका नाम सुमन मैडम रखा गया है। सुमन मैडम ने मई में राजापुर गांव के कम्पोजिट स्कूल में पढ़ाना शुरू किया था, जिसके बाद से स्कूल की हाजिरी 65 प्रतिशत से बढ़कर 95 प्रतिशत हो गई। बच्चे सुमन मैडम की क्लास छोडऩा नहीं चाहते। हर विषय के सवालों का जवाब Recorded in India Bookमोहनलाल बताते हैं कि उनके द्वारा बनाई गई एआई रोबोट सुमन मैडम कभी थकती नहीं है। वह हर विषय के सवालों का जवाब देती है, बच्चों की तारीफ करती है और पहेलियां पूछती है। बच्चे उनके साथ पढ़ाई का मजा लेते हैं और उत्साह के साथ क्लासरूम में आते हैं। अब इसके लिए मोहनलाल को इंडिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स के चीफ एडिटर बिस्वरूप रॉय चौधरी ने उन्हें प्रमाणपत्र दिया। यह सम्मान उन्हें इसलिए मिला, क्योंकि उन्होंने इतने कम खर्च में एआई रोबोट बनाया है। पढ़ाने के साथ-साथ सुनाती है कहानी-कविता Recorded in India Bookसुमन मैडम बच्चों सिर्फ पढ़ाती ही नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रेरित करती है। एआई टीचर सुमन मैडम बच्चों को कहानियां कहानी सुनाती है, कविता सिखाती है और साइंस पढ़ाने से लेकर ड्रॉइंग करने में भी मदद करती है। सुमन मैडम के चेहरे पर भाव भी आते हैं, आंखों की पलक झपकने से लेकर होठों के मूवमेंट तक भी होते हैं, ये सब मोटर के सहारे होते हैं। इससे बच्चे सुमन मैडम से जुड़ाव महसूस कर पाते हैं। गैर-शैक्षिक काम से आया आइडिया Recorded in India Bookमोहनलाल को यह रोबोट बनाने का विचार तब, आया जब उन्होंने देखा कि शिक्षकों को गैर-शैक्षिक काम करने पड़ते हैं, जैसे मिड-डे मील की देखरेख या चुनाव ड्यूटी। इन कामों की वजह से स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती थी, लेकिन सुमन मैडम ने इस कमी को पूरा किया। उन्होंने एक टेक्नोलॉजी कंपनी की मदद से एक लकड़ी के पुतले में एआई असिस्टेंट फिट किया और उसे स्कूल के लिए तैयार किया।

लीलाझर सरपंच पर अविश्वास प्रस्ताव पारित नहीं हुआ,6 पंचों में से 5 ने जताया विरोध ।

No-confidence motion against Lilajar Sarpanch was not passed, 5 out of 6 Panchs expressed their opposition. हरिप्रसाद गोहेआमला। ग्राम पंचायत लीलाझर के सरपंच के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को हुए मतदान में पारित नहीं हो सका। मिली जानकारी अनुसार 11 पंचों वाली इस पंचायत में 24 सितंबर को मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गई, लेकिन प्रस्ताव के पक्ष में अपेक्षित बहुमत नहीं मिलने से यह पारित नहीं हुआ।जानकारी के अनुसार, 10 सितंबर को ग्राम पंचायत लीलाझर के 6 पंचों ने संयुक्त रूप से एसडीएम शैलेंद्र बडोनिया को लिखित आवेदन सौंपा था। इसमें सरपंच के विरुद्ध अविश्वास जताते हुए मतदान की मांग की गई थी। इसके बाद प्रशासन ने 24 सितंबर की तारीख तय कर मतदान की प्रक्रिया कराई। मतदान के दौरान 6 पंचों ने हिस्सा लिया। इसमें सरपंच के पक्ष में 5 मत पड़े, जबकि 5 पंच अनुपस्थिति थे।1 पंच ने विपक्ष में मतदान किया हालांकि, नियमों के अनुसार अविश्वास प्रस्ताव पारित करने के लिए दो-तिहाई बहुमत जरूरी होता है। इस स्थिति में बहुमत पूरा नहीं होने से प्रस्ताव पारित नहीं हुआ। इस मतदान प्रक्रिया के लिए आयोजित सम्मिलन की अध्यक्षता तहसीलदार रिचा कौरव ने की। वहीं, पूरी कार्यवाही प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में कराई गई। एसडीएम शैलेंद्र बडोनिया ने बताया कि लीलाझर पंचायत में सरपंच के खिलाफ हुए मतदान में अपेक्षित बहुमत नहीं मिल सका। सरपंच को फिलहाल पद से नहीं हटाया जा सकता। वहीं पंचायत में सरपंच और विरोधी गुट के बीच खींचतान और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

अजनी रेल्वे इंस्टीट्यूट चुनाव में एन आर एम यू को मिली विजय, प्रचंड बहुमती से जीत की दर्ज।

NRMU wins Ajni Railway Institute elections, registers victory with a huge majority. आमला/अजनी/नागपुर ! हाल ही में सम्पन्न हुए मध्य रेल्वे अजनी इंस्टीट्यूट चुनाव में नैशनल रेल्वे मजदूर यूनियन ने विजय हासिल कर प्रचंड बहुमतों से जीत का परचम लहराया। रेल्वे इंस्टीट्यूट चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत का श्रेय कामरेड साथियों ने नागपूर मंडल सचिव कॉम मनोज चोईथानी, अध्यक्ष विपीन पाटिल के नेतृत्व में एवं एस के झा के मार्ग दर्शन में नागपूर अजनी रेल्वे इंस्टीट्यूट चुनाव में एन आर एम यू की प्रचंड जीत दर्ज होने की बात कहीं है । इस मौके पर उपस्थित कॉमरेड साथियों ने ढोल ढमाकों के साथ जबर्दस्त आतिश बाजी कर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान सभी ने एन आर एम यू जिंदाबाद,इंकलाब ज़िंदाबाद ,सभी कॉमरेड को लाल सलाम के नारे लगा रहे थे। कॉमरेड राजेश आर रावत ने बताया अजनी रेल्वे इंस्टिट्यूट चुनाव में मिली जीत पर  मंडल सचिव कॉम मनोज चोईथानी जी,अध्यक्ष कॉम विपीन पाटिल जी सहायक महामंत्री कॉमरेड एस. के. झा जी, ने सभी ब्रांच पदाधिकारी गण,और सभी कॉमरेड साथियों को इस महत्वपूर्ण अजनी इंस्टीट्यूट चुनाव कि जीत कि अनंत अनंत हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कर इस चुनाव में जिन्होंने प्रत्यक्ष रूप से और अप्रत्यक्ष रूप से एन आर एम यू टीम को अपना पूर्ण सहयोग दिया है,हम उन सभी का हृदय की गहराइयों से आभार,धन्यवाद प्रकट करतें हैं,तथा भविष्य में आप सभी से इसी प्रकार सहयोग मिलता रहें कामना करते हैं…

मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा सीहोर में आयोजित हुआ वर्ष 2025 वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन।

The annual sports competition for the year 2025 was organized by Madhya Pradesh Police in Sehore. बरेली के रामप्रसाद गोहे ने सीहोर में आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन। जीते तीन कांस्य पदक, उच्च अधिकारियों ने किया सम्मानित। आमला/बरेली । 64 वी अंतराज्यीय मध्य जोन भोपाल पुलिस वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता वर्ष 2025 का सीहोर मध्य प्रदेश में आयोजन किया गया था । प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ 15 सितंबर को होकर प्रतियोगिता का विधिवत समापन 19 सितंबर को किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार आयोजित प्रतियोगिता में प्रतियोगिता में भोपाल, रेडियो भोपाल, सीहोर,, विदिशा, राजगढ़, रायसेन के पुलिस अधिकारी/कर्मचारी ने हिस्सा लिया सफल रहे खिलाड़ियों को सीहोर में आईजीपी भोपाल आई पी एस अभय सिंह द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। गौरतलब हो की सीहोर में आयोजित पुलिस खेल प्रतियोगिता में बरेली जिला रायसेन के उप निरीक्षक राम प्रसाद गोहे ने क्रमशः 10000 मीटर दौड़,20 किलो मीटर पैदल चाल,के अलावा 21 किलो मीटर साइकिलिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तृतीय स्थान प्राप्त कर बतौर रायसेन पुलिस कांस्य पदक जीत जिले सहित पुलिस विभाग का नाम रोशन किया।गोहे की सफलता पर आज मंगलवार कंट्रोल रूम रायसेन में पुलिस अधीक्षक महोदय पांडे जी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, आर आई कविता डामोर के हस्ते समस्त खिलाड़ियों के साथ मैडल एवं प्रमाण पत्र देकर बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की गई। इस दौरान बरेली एसडीओपी रायसेन कुंवर सिंह मुकाती,बरेली थाना प्रभारी कपिल गुप्ता,समस्त स्टाफ खेल प्रशिक्षक एवं खेल प्रेमियों व जिला खेल अधिकारी रायसेन एवं एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के प्रेसिडेंट श्री मुमताज जी द्वारा सोशल मीडिया पर बधाई देकर खिलाड़ियों के उज्वल भविष्य की कामना की। बतादे निरीक्षक आर पी गोहे पुलिस अधिकारी के साथ सफल धावक भी हे।

खुली जेल परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा : अधिकारियों-कर्मचारियों ने दिया श्रमदान

Cleanliness fortnight in the open jail premises: Officers and employees donated their labour. जितेन श्रीवास्तवजबलपुर। आज दिनांक 21 सितम्बर 2025 को प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत खुली जेल परिसर में बाहर की ओर स्वच्छता हेतु श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर सहित 07 अधिकारी एवं 37 पुरुष तथा महिला कर्मचारी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। बताया गया कि शासन द्वारा संचालित इस अभियान के तहत आगामी दिनों में वृक्षारोपण और रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। जेल अधीक्षक तोमर ने कहा कि गांधी जयंती (2 अक्टूबर) से पहले स्वच्छता और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता फैलाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet