LATEST NEWS

रतेड़ा देव बाबा मैदान पर आदीवासी डंडार प्रतियोगिता देखने उमड़ा जन सैलाब

Crowds gathered at Rateda Dev Baba ground to watch the tribal Dandar competition. हरिप्रसाद गोहेआमला/रतेड़ा। आमला ब्लॉक मुख्यालय से महज कुछ दूरी पर बसा ग्राम रतेड़ा आदिवासी बाहुल्य ग्राम सोमवार देर रात तक पारंपरिक लोक गीतों से गुंजायमान रहा। बतादे ग्राम रतेडा स्थित रतेड़ा देव स्थल मैदान पर जय सेवा आदिवासी मंडल के बैनर तले एक दिवसीय आदिवासी लोकनृत्य संगीत मय डंडार प्रतियोगिता का आयोजन आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक आदिवासी गीत संगीत एवं लोक नृत्य परंपरा को सामाजिक स्तर पर बढ़ावा देना था। समिति के संयोजक अर्जुन उईके ने बताया सोमवार यहां संगीतमय आदिवासी डंडार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे थे। प्रतियोगिता में क्षेत्र की जय सेवा डंडार मंडल देव पिपरिया, जय पड़ापेन शक्ति मंडल नरेरा, राजा मदन शाह मंडल मंगारा, राजा दलपत शाह डंडार मंडल बारंगवाड़ी, जय भोले डंडार मंडल मोहन ढाणा की मंडलों ने पहुंचकर शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जानों का मनोरंजन किया । अंतिम मुकाबले में बरंगवाड़ी एवं मोहन ढाना मंडल के बीच जबरदस्त रोमांचकारी मुकाबला चला जिसमें जय भोले डंडार मंडल की प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा जिन्हें समिति द्वारा प्रथम पुरस्कार वहीं राजा दलपत शाह डंडार मंडल को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। वहीं अन्य मंडलों को भी समिति की और से सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन देर रात प्रसाद वितरण कर किया गया।

संगठन को नई दिशा: रोहित सकलेचा ने संभाली नलखेड़ा मंडल अध्यक्ष की कमान

New direction to the organization: Rohit Saklecha took over as Nalkheda Mandal President चंदा कुशवाह (संवाददाता) नलखेड़ा। भारतीय जनता पार्टी संगठन में नलखेड़ा मंडल को नई ऊर्जा और दिशा देते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने सुसनेर विधानसभा के नलखेड़ा मंडल के नए मंडल अध्यक्ष के रूप में रोहित सकलेचा की नियुक्ति की है। यह निर्णय सामने आते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-ढमाकों और फूल मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। रोहित सकलेचा अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और संगठन के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं। लंबे समय से वे पार्टी की विचारधारा को घर–घर तक पहुंचाने और युवा कार्यकर्ताओं को जोड़ने में सक्रिय रहे हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन में नई ऊर्जा के रूप में देखा जा रहा है। मंडल अध्यक्ष बनने के बाद रोहित सकलेचा ने सबसे पहले मां बगलामुखी मंदिर में जाकर माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वहां उन्होंने नलखेड़ा के विकास और पार्टी की मजबूती के लिए संकल्प लिया। इसके पश्चात उन्होंने अपने गुरुदेव महामंडलेश्वर संदीपेंद्र जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। रोहित सकलेचा ने कहा— “यह पद मेरे लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और नलखेड़ा के विकास कार्यों को गति देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा।” कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की नई दिशा बताते हुए कहा कि सकलेचा के नेतृत्व में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। स्थानीय नागरिकों ने भी उनके चयन को सराहनीय बताते हुए कहा कि वे हर वर्ग के लोगों से जुड़े हुए हैं और हमेशा सेवा भाव के साथ उपलब्ध रहते हैं। नगर व क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, युवा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और समाजसेवियों ने भी रोहित सकलेचा को शुभकामनाएं प्रेषित की।

क्राइस्ट चर्च स्कूल एल्युमिनाई एसोसिएशन द्वारा स्वास्थ्य शिविर एवं गर्म कपड़े वितरित करने संबंधी कार्यक्रम

Health camp and distribution of warm clothes organised by Christ Church School Alumni Association जितेन्द्र श्रीवास्तव विशेष संवाददाता  जबलपुर। केन्द्रीय जेल जबलपुर में जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर के मार्गदर्शन में क्राइस्ट चर्च स्कूल एल्युमिनाई एसोसिएशन द्वारा स्वास्थ्य शिविर एवं गर्म कपड़े वितरित करने संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छाती रोग विशषज्ञ डॉ. स्पंदन विश्वास, हड्डी रोग विशषज्ञ – डॉ. प्रियांशु दीक्षित, डॉ. नितिन वाधवा, नाक कान गला रोग विशषज्ञ डॉ. सुरजा राय, डॉ. नवीन चावला, डॉ. राहुल वाधवा, नेत्र रोग विशषज्ञ डॉ. शब्बीर हुसैन, दन्त रोग विशषज्ञ डॉ. वाय.सी. चाउ, चर्म रोग विशषज्ञ डॉ. अक्षय सक्सेना, डॉ. निहित अग्रवाल के द्वारा लगभग 275 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई। बुजुर्ग एवं असहाय बंदियों को गर्म कपड़े वितरित किये गये। कार्यक्रम में क्राइस्ट चर्च स्कूल एल्युमिनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री यतिन पटे आयोजन के संयोजक डॉ० वाय.सी. चाउ, जेल अधीक्ष तोमर, उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश, रूपाली शर्मा, सहायक जेल अधीक्षक प्रशांत चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन कल्याण अधिकारी सरिता घारू द्वारा किया गया।

108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के निमित्त शक्ति कलश का नगर भ्रमण

108 City tour of Shakti Kalash for Kundiya Gayatri Mahayagya हरिप्रसाद गोहे  आमला। आमला की पावन धरा पर धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला में एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है।21 वर्षों बाद आमला में 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन 19 दिसंबर 2025 से 22 दिसंबर 2025 तक रेलवे स्टेडियम आमला में होने जा रहा है।इस आयोजन के निमित्त हरिद्वार से दिव्य शक्ति कलश का  नगर भ्रमण हुआ आज यह शक्ति कलश रेलवे कालोनी आमला सहित वार्ड क्रमांक 11 एवं वार्ड क्रमांक 12 में पहुंचा।रेलवे कालोनी आमला में वार्ड पार्षद एवं यात्रा प्रभारी ओमवती विश्वकर्मा के संयोजन में कलश यात्रा का भ्रमण हुआ जगह जगह लोगों ने कलश की आरती उतारी,कलश का पूजन किया,और पुष्प वर्षा की।वही वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद पदमिनी भमबरकर के संयोजन में कलश का वार्ड में भ्रमण हुआ।     इस अवसर पर पीले चावल डालकर लोगो को गायत्री महायज्ञ में आने का आमंत्रण भी दिया गया तथा आयोजन से संबंधित पत्रक और साहित्य का भी वितरण किया गया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी बी पी धामोडे जी भी साथ थे।साथ ही केशोराव दवंडे,यशवंतराव माथनकर,लक्ष्मण निरापुरे आदि साथ थे।         आयोजन से संबंधित प्रेरक गीतों की मधुर ध्वनि के साथ शक्ति कलश का भ्रमण हुआ।जगह जगह पुष्प वर्षा ने कलश यात्रा भ्रमण को भावपूर्ण बना दिया।रेलवे कालोनी की अनिता साहू सहित अन्य लोगों ने शक्ति कलश का भव्य स्वागत किया।       इस अवसर पर आमंत्रण यात्रा में बी पी धामोडे,ओमवती विश्वकर्मा पार्षद, पदमिनी भम बरकर,अनिता साहू,अनिता यादव,रजनी सोनिया, मीना अ डलक,संध्या कावड़कर,अंजू विश्वकर्मा,विमला पाटिल,नयन साहू, राजकुमारी ठाकुर,रमा साहू,कमला पाल,रेखा नागले, सावित्री मौर्य आदि उपस्थित थे    यात्रा में  केशोराव दवंडे,यशवंतराव माथनकर,लक्ष्मण निरापुरे,मनोज विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

वेकोलि इनमोसा में बीते 27 वर्षों का लंबा इंतजार हुआ समाप्त

The long wait of 27 years has ended at Vekoli Inmosa. हरिप्रसाद गोहे आमला । बीते 27 साल से बंद( आई .आर.) शनिवार को डब्ल्यू सी एल मुख्यालय नागपुर में आयोजित हो गाई ।इस मिटिंग में वेकोलि प्रबंधन की ओर से सम्मानित – शरदचंद्र पांडे (D.P.), नरेन्द्र कुमार (G M I. R .) बिसैन सर (G M safety) सभी (I .S .O.) सुरक्षा के रख वाले सभी का आभार -इस खबर से( इंडियन नेशनल माइन ऑफिसियल सुपर वायजरी स्टाफ एसोसिएशन – इनमोसा)में खुशी की लहर जाग उठी। इनमोसा WCL —– उप- महा सचिव गोकुल प्रसाद गोहे से प्राप्त जानकारी अनुसार 1998 से वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड में कंपनी प्रबंधन के साथ इनमोसा की बात नहीं हुई है। जिसके चलते माइनिंग सुपर वाइजरी स्टाफ को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता रहा है। आयोजित बैठक में इनमोसा संगठन के महा सचिव पी एन मिश्रा, उप महा सचिव गोकुल प्रसाद गोहे, डिविजनल अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण राठौर के सफल एवं कुशल नेतृत्व में प्रबंधन से विस्तार पूर्वक 10 बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें महत्वपूर्ण अहम बिंदुओं पर सहमति बन गई । वहीं प्रबंधन द्वारा अन्य बिंदुओं के पक्षों को सुनकर जल्द ही हल करने पर अपनी सहमति जताई गई । इस दौरान कोयला उत्पादन एवं सुरक्षा विषयों पर भी चर्चा की गई । गौरतलब हो कि डब्ल्यू सीएल के माइनिंग सुपरवाइजरो की 27 वर्ष के बाद वेकोलि मुख्यालय में इनमोसा के साथ चर्चा हुई जिसमें अहम भूमिका पी .एन . मिश्रा केंद्रीय महासचिव ,गोकुल प्रसाद गोहे -उप-महासचिव वेकोलि की टीम ने अपनी सकारात्मक सोच से ही माइनिंग सुपरवाइजरों के साथ लंबे इंतजार को पुरा किया । संगठन के उप महासचिव गोकुल प्रसाद गोहे ने बताया माइनिंग सुपरवाइजरों से चर्चा करेंगे साथ ही ( इनमोसा) के एक मंच पर लाना हमारा मुख्य उद्देश्य रहेगा वहीं इनमोसा को मजबूत करने के लिए सभी क्षेत्रों के पदाधिकारियों का आभार – शाहिद अख्तर, ललित राठौर, रमेश अमरूते,आर के पटैया, उमेश चौकीकर, अनिल चौरसिया नासिर खान, विकास शिवहरे ,शादिक, प्रेम कैथवास,पवन मालवीय, अतुल, राजवीर, फ़िरदौस, बलराम,वरूण, अन्य सभी पदाधिकारियों ने संगठन को यहां तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया सभी का आभार धन्यवाद जय इनमोसा ।

एमपी में कानून व्यवस्था ठप्प: फिर पेशाब कांड, बदमाश ने दिव्यांग के चेहरे पर की पेशाब

Law and order collapses in MP: Another urination incident, miscreant urinates on the face of a disabled person रायसेन । मध्यप्रदेश में एक बार फिर पेशाब कांड हुआ है इस बार शर्मसार करने वाली ये घटना रायसेन जिले की है जहां एक दिव्यांग युवक के चेहरे पर बदमाश ने सरेराह पेशाब किया। इस शर्मसार कर देने वाली घटना का वीडियो भी सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एक तरफ जहां लोग इस घटना को लेकर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार को आड़े हाथों लिया है। दिव्यांग के चेहरे पर किया पेशाब शर्मसार कर देने वाली घटना रायसेन जिले के मंडीदीप की है। जहां शराब के नशे में धुत एक युवक ने जमीन पर सो रहे दिव्यांग के चेहरे पर पेशाब कर दी। जो वीडियो सामने आया है उसमें दिख रहा है कि शराब के नशे में धुत बदमाश को उसका एक साथी रोकने की कोशिश भी करता है लेकिन वो नहीं मानता। दिव्यांग युवक के चेहरे पर पेशाब करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया। बताया गया है कि तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है जो कि आपस में रिश्तेदार हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।

पथरिया में बिजली व्यवस्था को नई ताकत: केबिनेट मंत्री लखन पटेल ने ₹354.50 लाख की लागत से बने 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण किया

New strength to power system in Patharia: Cabinet Minister Lakhan Patel दमोह। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए केबिनेट मंत्री लखन पटेल ने आज पथरिया विधानसभा के ग्राम बकैनी में आर.डी.एस.एस. योजना के अंतर्गत निर्मित ₹354.50 लाख की लागत वाले 33/11 केवी (5 एमवीए) विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया। नए और अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित इस उपकेंद्र के शुरू होने से कुल 21 गाँवों को बेहतर, स्थिर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति का सीधा लाभ मिलेगा। क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही वोल्टेज समस्या और बार-बार होने वाली बिजली कटौती से अब बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लोकार्पण समारोह में मंत्री लखन पटेल ने कहा— ऊर्जा क्षेत्र में निरंतर विकास और ग्रामीण इलाकों में बिजली ढांचे को मजबूत करना हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। यह उपकेंद्र न केवल वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करेगा, बल्कि आने वाले वर्षों के लिए विश्वसनीय बिजली आपूर्ति की नींव भी मजबूत करेगा। कार्यक्रम में दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटैल, उपाध्यक्ष मंजू कटारे, भाजपा जिला महामंत्री महेश पटैल, मंडल अध्यक्ष केदार पटैल, सरपंच आशीष सिंह, तथा भूमि दानदाता शंकरलाल पटैल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने इस उपकेंद्र को क्षेत्र के विकास का महत्वपूर्ण कदम बताया। इससे कृषि पंप, घरेलू कनेक्शन और छोटे उद्योगों को मिलने वाली बिजली में उल्लेखनीय सुधार होने की संभावना है।

‘रिश्वत’ लेते रंगे हाथों पकड़ाए ‘पटवारी और सर्वेयर’, रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

Patwari and surveyor caught red-handed taking bribe, Rewa Lokayukta takes major action रीवा। मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन लोकायुक्त के द्वारा भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी पर शिकंजा कसा जाता है। ऐसा ही मामला रीवा जिले से सामने आया है। यहां पर नामांतरण की एवज में पटवारी और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाए हैं। नामांतरण की एवज में मांगी रिश्वतशिकायतकर्ता ने बताया राजेंद्र साहू निवासी ग्राम बड़ोखर, पोस्ट बेलवा बड़गैयान ने बताया कि उसने अपनी पत्नी श्यामवती साहू के नाम पर 091 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। उसी जमीन का नक्शा तरमीम और नामांतरण के लिए पटवारी हंसराज पटेल ने 6 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। 4800 की रिश्वत लेते पटवारी-सर्वेयर पकड़ाएमामले की शिकायत लोकायुक्त संभाग में की गई। जिसमें पटवारी हंसराज पटेल और सर्वेयर आशुतोष त्रिपाठी को 4800 रुपए की सामूहिक रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाए। आरोपी के खिलाफ विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।

जबलपुर केंद्रीय कारागार में लगेगा विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, बंदियों को दी जाएंगी निःशुल्क दवाएँ

A huge free health camp will be organised in Jabalpur Central Jail, free medicines will be given to the prisoners. जितेन्द्र श्रीवास्तव विशेष संवाददाता  जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय कारागार, जबलपुर में बंदियों के लिए एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए क्राइस्ट चर्च स्कूल एलुमिनाय एसोसिएशन ने जेल प्रशासन को आधिकारिक अनुरोध भेजा है। एसोसिएशन ने जेल अधीक्षक, केंद्रीय कारागार जबलपुर को लिखे पत्र में बताया कि यह शिविर 23 नवंबर 2025 (रविवार) को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित करने का प्रस्ताव है। इस दौरान कारागार में बंद सभी बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा और आवश्यकता अनुसार निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की जाएँगी। एसोसिएशन ने जेल प्रशासन से इस सेवा कार्यक्रम की अनुमति देने का आग्रह किया है, ताकि बंदियों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। संगठन का कहना है कि समाज के प्रत्येक वर्ग – विशेषकर बंदी जीवन जी रहे लोगों – को स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना एक मानवीय दायित्व है, और इसी भावना के साथ यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। जेल प्रशासन द्वारा अनुमति मिलने के बाद यह शिविर कारागार के स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

नलखेड़ा आए मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल: जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश चौहान ने किया सम्मान, विकास पर हुई अहम बैठक

Minister Prahlad Singh Patel came to Nalkheda: District President representative Mukesh Chauhan honored him, an important meeting was held on development संवाददाता चंदा कुशवाह नलखेड़ा /आगर मालवा। मंगलवार को नलखेड़ा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का आगमन हुआ। जनपद पंचायत नलखेड़ा के जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश चौहान ने मंत्री का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष प्रेम राठौरे और जनपद उपाध्यक्ष ईश्वर साई ने भी मंत्री का सम्मान किया और उन्हें नलखेड़ा आने के लिए आमंत्रित करने की पहल की। तीनों जनप्रतिनिधियों की संयुक्त उपस्थिति ने कार्यक्रम को और महत्वपूर्ण बना दिया। स्वागत के बाद मंत्री पटेल और जनप्रतिनिधियों की बैठक में नलखेड़ा जनपद के विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें ग्रामीण सड़कों के पक्के निर्माण, नल-जल योजनाओं को गति, पंचायत भवनों का नवीनीकरण, मनरेगा कार्य, आवास योजना के लंबित प्रकरणों का समाधान, श्रमिक पंजीयन, नाली निर्माण, सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष रूप से बात हुई। जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश चौहान ने गांवों की वास्तविक समस्याएँ सामने रखते हुए मंत्री को महत्वपूर्ण प्रस्ताव सौंपे। बैठक में पूर्व नगर अध्यक्ष प्रेम राठौरे ने नगर क्षेत्र की समस्याओं का विस्तृत विवरण रखा। उन्होंने विशेष रूप से माँ बगलामुखी मंदिर क्षेत्र के विकास पर जोर दिया। राठौरे ने कहा कि मंदिर परिसर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु आते हैं, इसलिए सड़क सुधार, पार्किंग, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल जैसी सुविधाओं को मजबूत किया जाना आवश्यक है। मंत्री पटेल ने इस पर गंभीरता से प्रतिक्रिया देते हुए मंदिर क्षेत्र के लिए अलग से कार्ययोजना तैयार करने का आश्वासन दिया। वहीं जनपद उपाध्यक्ष ईश्वर साई ने ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की धीमी प्रगति पर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि कई पंचायतों में आवास, नालियों, मनरेगा कार्यों और पेयजल से जुड़े कार्य समय पर पूरे नहीं हो रहे हैं। उन्होंने इन कार्यों को तेजी से पूर्ण कराने की मांग रखते हुए मंत्री के सामने जनपद की प्राथमिक आवश्यकताओं को स्पष्ट किया। मंत्री ने इस पर विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि नलखेड़ा क्षेत्र के लंबित कार्यों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि नलखेड़ा जैसे उभरते जनपद में विकास कार्यों को गति देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “गांवों में सड़क, पानी, स्वच्छता और रोजगार से जुड़े कार्यों को तेजी से पूरा कराया जाएगा। विभागीय योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुँचना चाहिए।” कार्यक्रम के दौरान कई सरपंचों और ग्रामीणों ने भी अपने-अपने गाँवों की समस्याओं से जुड़े ज्ञापन मंत्री को सौंपे। मंत्री ने सभी ज्ञापनों का संज्ञान लिया और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। समापन पर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश चौहान, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रेम राठौरे और जनपद उपाध्यक्ष ईश्वर साई ने मंत्री का आभार व्यक्त किया। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि मंत्री का यह दौरा नलखेड़ा में विकास कार्यों की रफ्तार को और तेज करेगा।

नलखेड़ा को बड़ी सौगात: हेलीकॉप्टर सेवा के सेक्टर-1 में शामिल हुआ नलखेड़ा, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रेम राठौर की मेहनत से खुला रास्ता; किराया और शुरू होने की तारीख जल्द घोषित होगी

Nalkheda gets a big gift: Nalkheda joins Sector-1 of helicopter service चंदा कुशवाह संवाददाता नलखेड़ा । मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई नई हवाई पर्यटन सेवा में अब नलखेड़ा का नाम भी शामिल कर लिया गया है। इस निर्णय के बाद नलखेड़ा को आधिकारिक रूप से प्रथम सेक्टर की सूची में स्थान मिल गया है। यह कदम नलखेड़ा के विकास और धार्मिक पर्यटन के विस्तार के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस पूरे प्रयास का सबसे बड़ा श्रेय पूर्व नगर अध्यक्ष प्रेम राठौर को दिया जा रहा है, जिन्होंने लगातार प्रयास करते हुए नलखेड़ा को इस हवाई मार्ग में जोड़ने की माँग को मजबूती से उठाया। विभागीय अधिकारियों से मुलाकातें, लिखित प्रस्ताव और लगातार आग्रह—इन सभी प्रयासों के कारण अंततः नलखेड़ा को इस सेवा से जोड़ने की मंजूरी मिल पाई। नलखेड़ा माँ बगलामुखी धाम के कारण देशभर के श्रद्धालुओं का प्रमुख धार्मिक केंद्र है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहाँ पहुँचते हैं, ऐसे में हवाई सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को भारी सुविधा मिलेगी और यात्रा का समय भी कम होगा। पर्यटन विभाग का मानना है कि इस सेवा से क्षेत्र में व्यापार, आवागमन, होटल व्यवसाय और स्थानीय रोजगार को बड़ा लाभ मिलेगा। इससे नलखेड़ा का नाम धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर और अधिक प्रमुखता से उभरेगा। विभाग ने अभी उड़ानों के मार्ग, समय और किराये की अंतिम घोषणा नहीं की है, परंतु संकेत मिले हैं कि अन्य धार्मिक स्थलों की तरह नलखेड़ा का किराया भी पाँच से सात हजार रुपये के बीच रह सकता है। अधिकारियों के अनुसार, नलखेड़ा के हेलीपैड का निरीक्षण अगले सप्ताह किया जाएगा, जिसके बाद परीक्षण उड़ान कराई जाएगी। परीक्षण पूरा होते ही सेवा के शुरू होने की तारीख सार्वजनिक कर दी जाएगी। अनुमान है कि यह सेवा अगले तीन से चार सप्ताह में प्रारंभ हो सकती है, यदि सभी तकनीकी औपचारिकताएँ समय पर पूरी हो जाएँ। सेवा को लेकर नलखेड़ा में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर क्षेत्र, दुकानदारों और स्थानीय जनता का कहना है कि यह कदम नलखेड़ा को नई पहचान देगा और श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। पूर्व नगर अध्यक्ष प्रेम राठौर ने इसे नलखेड़ा के विकास की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय बताया और कहा कि यह सफलता जनता के सहयोग और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

एसआईआर सर्वे का निरीक्षण करने पहुंची टीम पर पत्थरों से हमला -नायब तहसील और बीएलओ घायल

The team that arrived to inspect the SIR survey was attacked with stones – Naib Tehsildar and BLO injured रतलाम। जिले में मतदाता सूची के एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण ) का कार्य जारी है। इसी के तहत जिले की सैलाना विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण ) कार्य का निरीक्षण करने पहुंची टीम पर पत्थरों से हमला किया गया। इसमें तहसीलदार व बीएलओ घायल हो गए।घटना रावटी थाना क्षेत्र के जुलवानिया पंचायत के अधरशिला गांव की हैं। यहां नायब तहसीलदार रामकलेश साकेत और बीएलओ विक्रम सिंह राठौड़ घायल हुए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना के बाद एडीएम शालिनी श्रीवास्तव और एएसपी राकेश खाखा मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी ली।टीआई रावटी ने बताया कि एफआईआर दर्ज की हैं। तहसीलदार एवं बीएलओ की टीम पर हमला करने वाले तीन लोगों मे से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपील ग्राम उमर के निवासी हैं। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हमले में शामिल सायसिंह पिता रायसिंह गामड़ (28)साल निवासी ग्राम उमर और बापू ताड़ पिता बज्या ताड़ (55 )निवासी ढोल फंटा, ग्राम उमर को गिरफ्तार किया। वहीं शोकसिंह पिता रायसिंह गामड़ (31 ) निवासी उमर फरार हैं।नशे में थे आरोपीनायब तहसीलदार रामकलेश साकेत के साथ गए पटवारी बाबूलाल मुनिया ने बताया कि वे अधरशिला गांव की नहर पुलिया के पास बीएलओ विक्रमसिंह और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से एसआईआर कार्य की जानकारी ले रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन लोग, जो नशे की हालत में थे, मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने टीम से पूछा कि रोड पर क्यों खड़े हो और पथराव शुरू कर दिया।

एमपी गज़ब: विकास या बर्बादी? जिम्मेदार कौन इंजीनियरिंग या सरकार

MP Ghazab: Development or ruin? Who is responsible: engineering or government? Whether it’s the municipal corporation, the Bhopal Metro, or the Public Works Department… they’re all tainted by corruption. भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल एक बार फिर सरकारी इंजीनियरिंग की गंभीर खामियों को लेकर सुर्खियों में है। विपक्ष का आरोप है कि राज्य में मानो इंजीनियरों के बीच यह होड़ चल रही है कि कौन जनता के पैसों की सबसे ज्यादा बर्बादी कर सकता है। इसी सवाल के साथ कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को कठघरे में खड़ा किया है। भोपाल विकास की 3 तस्वीरें राज्य के सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहीं हैं पहली तस्वीर: सेकंड स्टॉप के पास बन रहा नगर निगम का प्रदेश का अनोखा 40 करोड़ का “नया ऑफिस”। इसकी बेसिक प्लानिंग में भारी चूक सामने आ रहीं है। भोपाल नगर निगम का नया आठ मंजिला कार्यालय 40 करोड़ रुपये में तैयार किया गया। विपक्ष का आरोप है कि इतनी बड़ी बिल्डिंग में मीटिंग हॉल की बुनियादी प्लानिंग तक सही नहीं की गई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह फैसला नहीं हो पा रहा कि यह इमारत ऑफिस है या इंजीनियरों का “प्रैक्टिकल लैब”, जहां जनता के पैसों पर प्रयोग किए जा रहे हैं। दूसरी तस्वीर: भोपाल मेट्रो… मानक से कम ऊंचाई पर बना स्टेशन प्रगति पेट्रोल पंम्प और केंद्रीय रिजर्व बैंक के पास भोपाल मेट्रो स्टेशन की ऊंचाई मानकों से कम पाए जाने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इन दोनों जगह सड़क और स्टेशन के बीच इतनी कम जगह छोड़ी गई कि बड़ी गाड़ियाँ स्टेशन से टकराने लगीं। तीसरी मुसीबत की तस्वीर: एशबाग के 90 डिग्री रेलवे ओवर ब्रिज की राजधानी के बरखेड़ी स्थित यह सवाल रेलवे ओवरब्रिज बनाने में पीडब्ल्यूडी की इंजीनियरिंग बड़ी फेलुअर साबित हुई है। यहां 90 डिग्री मोड़ वाला ओवर ब्रिज बना दिया, जो बनने से पहले ही जानलेवा बन गया है। करोड़ों रुपये से तैयार ओवर ब्रिज जनता के उपयोग लायक नहीं है। अब इसको उपयोगी बनाने के लिए फिर से करोड़ों रुपये खर्च करने की प्लानिंग बन रहीं है, जिसमें 3 महीने का समय लगना है। विपक्ष का कहना है कि…“यह सिर्फ इंजीनियरिंग गलत नहीं, बल्कि जनता के हजारों करोड़ की योजनाओं के साथ खिलवाड़ है।” विपक्ष का तीखा तंज… मध्यप्रदेश के इंजीनियर बिल्डिंग ब्लॉक गेम खेल रहे हैं”। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री दोनों पर हमला बोलते हुए कहा कि “मध्यप्रदेश के इंजीनियर्स पहले बिल्डिंग बनाते हैं, फिर तोड़ते हैं, फिर बनाते हैं और फिर से तोड़ देते हैं। मानो यह सरकारी निर्माण नहीं, बच्चों का बिल्डिंग-ब्लॉक गेम हो।” भारी गलतियों के लिए अधिकारी जिम्मेदार कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा और कांग्रेस एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार समेत अन्य नेताओं ने सवाल उठाया कि जब एक आम आदमी अपने घर की छोटी से छोटी प्लानिंग में सावधानी रखता है तो फिर सरकारी परियोजनाओं में बार-बार ऐसी भारी गलतियाँ क्यों हो रही हैं? और अगर गलती इंजीनियर की है तो “भरपाई जनता क्यों करे? कार्रवाई इंजीनियर और जिम्मेदार अधिकारियों पर क्यों नहीं होती?” पीएम मोदी और राज्य सरकार पर विपक्ष का सीधा हमला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश में निर्माण कार्यों की बार-बार की खामियाँ साबित करती हैं कि “मध्यप्रदेश में सिस्टम नहीं, बर्बादी का मौन राज चल रहा है।” विपक्ष की मांग है कि दोषी इंजीनियरों पर तत्काल सख्त कार्रवाई हो। निर्माण के हर चरण की थर्ड-पार्टी जांच अनिवार्य की जाए और जनता के पैसों की भरपाई उन अधिकारियों से कराई जाए, जिन्होंने योजनाओं को गलत तरीके से पास किया। प्रदेश में लगातार सामने आ रही इंजीनियरिंग की ये गलतियाँ अब एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन चुकी हैं और जनता पूछ रही है। “विकास के नाम पर आखिर किसके हाथों खेल रही है जनता की गाढ़ी कमाई?”

नपा के आउटसोर्स कर्मचारियों ने कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन 2 माह से नहीं मिला वेतन

Outsourced employees of the Municipal Corporation protested in front of the office, not getting salary for 2 months. इटारसी। नगरपालिका में कार्यरत आधा सैकड़ा से अधिक आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को सुबह नगरपालिका कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया है, कर्मचारियों को दो माह का वेतन नहीं मिलने से नाराज हैं। उन्हें की पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आउटसोर्स कर्मचारियों पर शहर की सफाई व्यवस्था का जिम्मा है, ऐसे में शहर की सफाई व्यवस्था डगमगा सकती है।कर्मचारियों ने बताया की उन्हें कलेक्टर रेट के हिसाब से भी वेतन नहीं दिया जाता है। पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला है,जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी से जूझना पड़ रहा है। सुबह के प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने दोपहर में सम्बंधित अधिकारी से मिलकर इस समस्या का समाधान करवाने की बात कही है।

भारतीय मजदूर संघ ने 46 सूत्रीय मांगें सीएम तक पहुंचाईं, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

Bharatiya Mazdoor Sangh conveyed its 46-point demands to the CM and submitted a memorandum to the Collector. शिवपुरी। भारतीय मजदूर संघ, मध्यप्रदेश ने जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम एक 46 सूत्रीय मांगपत्र कलेक्टर को सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के लाखों श्रमिक और कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान की अपील की गई है। संगठन ने बताया कि प्रदेश में विभिन्न वर्गों जैसे दैनिक वेतनभोगी, संविदा कर्मी, आउटसोर्स स्टाफ, अतिथि शिक्षक-विद्वान, बिजली कंपनी कर्मचारी, आंगनवाड़ी-आशा कार्यकर्ता, हम्माल-तुलावटी, पटवारी और पंचायत सचिवों की समस्याएं लंबे समय से अनसुलझी हैं। इन सभी के निराकरण के लिए यह विस्तृत ज्ञापन प्रस्तुत किया गया है। ज्ञापन में प्रमुख मांगों में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए हरियाणा मॉडल की तर्ज पर सुरक्षा नीति लागू करना, 10 वर्ष पूरे कर चुके दैनिक वेतनभोगियों को नियमित करना और संविदा नीति 2023 की विवादित धाराओं को हटाना शामिल है। इसके अतिरिक्त, अतिथि विद्वानों को 65 वर्ष तक सेवा सुरक्षा प्रदान करने और बिजली कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग भी की गई है। अन्य महत्वपूर्ण मांगों में नवनियुक्त कर्मचारियों की स्टाइपेंड व्यवस्था समाप्त कर नियुक्ति से पूर्ण वेतन बहाल करना, स्वास्थ्य बीमा का प्रावधान, पदोन्नति प्रक्रिया फिर से शुरू करना, आशा, आंगनवाड़ी, रसोईया और हम्मालों का मानदेय बढ़ाना शामिल है। ज्ञापन सौंपते समय भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष फतेह सिंह गुर्जर, जिला मंत्री जितेंद्र श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet