The picture will change with the Jal Ganga Samvardhan Abhiyan in Madhotal, overall development will take place with 10 thousand plants.

विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तव
जबलपुर। मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav के नेतृत्व में संचालित जनभागीदारी आधारित “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अभिलाष पांडे द्वारा क्षेत्र के माढ़ोताल में व्यापक स्वच्छता एवं पुनरुद्धार अभियान का सफल संचालन किया गया। यह पहल केवल सफाई अभियान तक सीमित नहीं रही, बल्कि जल संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
अभियान के अंतर्गत माढ़ोताल क्षेत्र में जल स्रोतों की सफाई, गाद निकालने और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने का कार्य किया गया। स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी ने इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दिया, जिससे क्षेत्र में जागरूकता और सहभागिता दोनों में वृद्धि हुई है।
उत्तर विधानसभा क्षेत्र 5S—सेवा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, समर्पण और संस्कार के सिद्धांतों पर आधारित विकास मॉडल के साथ निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। इसी कड़ी में माढ़ोताल को जल्द ही एक आधुनिक और सुव्यवस्थित जनोपयोगी स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
योजना के तहत यहां 10,000 पौधों का रोपण कर हरितावरण को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए वॉकिंग ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए फूड ज़ोन विकसित किया जाएगा, जबकि बच्चों के मनोरंजन हेतु लघु रेल (ट्रेन) जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
यह समग्र विकास योजना न केवल पर्यावरण संरक्षण को मजबूती देगी, बल्कि क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं में भी उल्लेखनीय वृद्धि करेगी। माढ़ोताल का यह रूपांतरण उत्तर विधानसभा के विकास को नई दिशा देने के साथ ही जनकल्याण की अवधारणा को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।









