By doing religious work, we can hoist the flag of Sanatan Dharma all over the world: Didi Bhuneshwari Devi Ji
- पूर्ण आहुति के साथ हुआ भागवत कथा का समापन।
- अंतिम दिन कथा श्रवण करने उमड़ा भक्तों का अपार जन सैलाब।
हरिप्रसाद गोहे
आमला/उप नगरी बोड़खी । भक्तों की शरणागति गृहण करके, साधु संतों की सेवा करके, ब्राह्मणों की सेवा करके, गऊ माता की सेवा करके अपने सनातन धर्म का परचम हम संपूर्ण विश्व में लहरा सकते हैं बस इतना ही आशीर्वाद आप हमें प्रदान करिएगा।

उक्त आशय के विचार व्यासपीठ से दीदी भुनेश्वरी देवी जी ने कथा के मुख्य यजमान समस्त मालवीय परिवार बोड़खी आमला द्वारा आयोजित सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा के समापन अवसर पर कही। वहीं कथा में भागवत कथा के प्रमुख प्रसंगों का वृतांत अंतिम दिन अपने मुखारबिंद से किया गया। आपको बतादे यजमान मालवीय परिवार द्वारा कथा श्रवण करने पहुंचे श्रद्धालु भक्तों के लिए बतौर प्रसाद ग्रहण करने विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था जहां भक्तों ने कथा श्रवण कर बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।मिली जानकारी अनुसार भुनेश्वरी देवीजी की शिव महापुराण कथा आगामी दिनों में अंचल के ग्राम आवरिया में होंगी उन्हों भक्तों से कथा श्रवण करने पहुंचने की अपील की है।








