Conclusion of the three-day spiritual practice festival marking the birth centenary of the revered Mataji in Amla.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। गायत्री प्रज्ञा पीठ आमला में वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष पर तीन दिवसीय साधना महोत्सव का समापन रविवार को भव्य गायत्री दीपयज्ञ के साथ हुआ।

शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आमला तहसील के बोड़खी सहित विभिन्न प्रज्ञा संस्थानों एवं नव चेतना केंद्रों पर 12 घंटे की अखंड गायत्री मंत्र जप साधना हुई, जिसमें 251 साधकों ने भाग लिया।तहसील का मुख्य आयोजन गायत्री प्रज्ञा पीठ आमला में हुआ। दीपयज्ञ सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य राजेश खैरवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस दौरान नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे, पूर्व विधायक प्रत्याशी मनोज मालवे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेंद्र भावसार, पार्षद अल्का मानकर विशेष रूप से मौजूद रहे।

योगाचार्य नामदेव देशमुख ने वंदनीय माताजी के जीवन-दर्शन पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व तीन दिनों तक प्रभात फेरी, महिला स्वास्थ्य एवं योग कार्यशाला का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम में बी.पी. धामोडे सहित गायत्री परिवार के बड़ी संख्या में परिजन उपस्थित रहे।









