8-foot python found in Railway Colony; panic in the colony.
- सफाई न होने से पनप रही झाड़ियां, जहरीले जीवों का खतरा – प्रत्यक्षदर्शी।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। नगर के आंबेडकर वार्ड क्रमांक 11 स्थित रेलवे कॉलोनी में बीती रात 8 फीट लंबा अजगर निकलने से रहवासियों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शी किशोर सिंह ने बताया कि वर्षा ऋतु के दौरान कॉलोनी में लगातार जहरीले सांप, बिच्छू और अजगर निकल रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शी किशोर सिंह ने बताया कि रेलवे कॉलोनी में घास और कटीली झाड़ियां उग आई हैं,

सफाई ठेकेदार द्वारा नियमित सफाई नहीं की जा रही है। बीती रात रेलवे क्वार्टर के पास अजगर दिखने पर रहवासियों ने डायल 112 और सर्पमित्र दिलीप चौकीकर को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे सर्पमित्र दिलीप चौकीकर ने अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ा। रहवासियों ने रेल प्रशासन से कॉलोनी में नियमित सफाई व्यवस्था कराने की मांग की है।
recent visitors 12









