Akhilesh Yadav filed nomination from Kannauj Lok Sabha seat
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से गुरुवार को नामांकन दाख़िल कर दिया.
इस सीट से पहले समाजवादी पार्टी की ओर से तेज प्रताप यादव के नाम की घोषणा की थी लेकिन अब अखिलेश यादव यहां से चुनावी मैदान में हैं.
नामांकन दाख़िल करने के बाद अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा कि ‘कन्नौज के ज़िम्मेदार कार्यकर्ता और लोगों की भावना ये थी कि समाजवादी पार्टी की तरफ़ से मुझे चुनाव लड़ाया जाए. मैं जनता का आभार व्यक्त करता हूं जो उन्होंने कहा कि मुझे कन्नौज से एक बार फिर चुनाव लड़ना चाहिए.’
फिर इतिहास दोहराया जाएगा
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 25, 2024
अब नया भविष्य बनाया जाएगा pic.twitter.com/eH0ZkFPIwC
“मुझे उम्मीद है जनता का आशीर्वाद मुझे मिलेगा. मैं जब राजनीति में पहली बार आया था तब नेताजी ने मुझे यहां पहली बार चुनाव लड़ाने का फ़ैसला लिया था. आज फिर मैं कन्नौज की जनता के बीच में जा रहा हूं. उस समय भी जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया था और उम्मीद है कि एक बार फिर मुझे आशीर्वाद देगी.”
“मैं कन्नौज के विकास के लिए काम करूंगा. इसकी पहचान और बड़ी बन जाए उसके लिए काम करूंगा. यहां पर दुनिया की बेहतरीन सड़क समाजवादियों ने दी.”









