Amla: Shakti Samvardhan 108 Kundiya Gayatri Mahayagna started with great pomp.
- देव पूजन के साथ यज्ञ में डाली सामुहिक आहुति, किया भगवती भोजनालय में प्रसाद ग्रहण।
- शांति कुंज हरिद्वार, के मार्ग दर्शन में आमला में हो रहा आयोजन।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। मध्यप्रदेश के बैतूल जिला स्थित आमला नगर के रेल्वे खेल मैदान हवाई पट्टी क्षेत्र में शक्ति संवर्धन 108 कुंडिय गायत्री महायज्ञ का विशाल आयोजन आयोजित किया जा रहा है। जहां बड़ी संख्या में गायत्री परिवार से जुड़े साधक क्षेत्र सहित जिले भर से लोग पहुंच अपनी उपस्थिति दर्ज करा कार्यक्रम को सफ़ल बना रहे हैं।
आयोजन को लेकर बड़े स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। उक्त आयोजित आयोजन शांति कुंज हरिद्वार,के मार्गदर्शन में अखिल विश्व गायत्री परिवार आमला एवं क्षेत्रीय परिजन/समस्त नगरवासी आमला जिला बैतूल के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार त्रिदिवसीय कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ शुक्रवार भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। ऐतिहासिक कलश यात्रा हसलपुर स्थित गणेश मैरिज लॉन से शुरू होकर नगर भ्रमण कर आयोजन स्थल पहुंची थी। इस दौरान महिलाओं ने पिला परिधान धारण कर सर पर कलश लेकर चल रही थी। जो आकर्षण का केंद्र लग रहा था। शनिवार देव पूजन के साथ 108 कुंडिय गायत्री महायज्ञ शुरू हुआ जहां सभी ने पहुंच यज्ञ में सामुहिक आहुति डाल पुण्य लाभ अर्जित कर आयोजन समिति द्वारा संचालित मां भगवती भोजनालय में भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजित कार्यक्रम अंतर्गत रविवार गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार के साथ आदरणीय डॉक्टर चिन्मय पांड्या जी द्वारा विशिष्ठ उद्बोधन एवं विराट दीप महायज्ञ का आयोजन होंगा। वहीं सोमवार गायत्री महायज्ञ एवं पूर्ण आहुति होंगी। आयोजन समिति ने आमजन से उक्त सभी आयोजन में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफ़ल बनाने अपिल की है।
